ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Vain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 मई 2026

Blessed and Successful Life - 97 - Holy Spirit – The Spirit of Truth – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 97 - पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 97 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 6

 

प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे उसके मसीही जीवन और सेवकाई के लिए परमेश्वर के द्वारा दिए गए संसाधनों का भण्डारी है। परमेश्वर द्वारा दिये गए इन संसाधनों में से एक परमेश्वर पवित्र आत्मा भी है, जिसे उसका सहायक, मार्गदर्शक, और शिक्षक होने के लिये दिया गया है। इसीलिए विश्वासी को परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे उद्धार होने के पल से ही परमेश्वर द्वारा प्रदान कर दिया जाता है, का भी योग्य भण्डारी होना है, और सीखना है कि अपने जीवन और सेवकाई के लिए उसकी सहायता कैसे ली जाए और उपयोग कैसे किया जाए। भण्डारी होने के बारे में सीखते हुए, वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 के पहले वाक्याँश, “पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है”, पर विचार कर रहे हैं। हम देखते आ रहे हैं कि क्योंकि वह सत्य का आत्मा है, इसलिए कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है, वह कदापि सम्मिलित या सहमत नहीं होगा। परमेश्वर के सर्वज्ञानी होने, आदि से अन्त को जानने का पूर्वज्ञान रखने (यशायाह 46:10), और उसके वचन के शाश्वत और अनन्त सत्य, अटल और हमेशा के लिये स्वर्ग में स्थापित होने (भजन 119:89, 160) के गुण के कारण, पवित्र आत्मा ने हमें बाइबल में वह सब कुछ पहले से ही दे दिया है जो जीवन और भक्ति के लिए, हमें किसी भी समय, स्थान, संस्कृति, या सभ्यता में चाहिए (2 पतरस 1:3)। संसार की भौतिक स्थिति और परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी बदलें, किन्तु मनुष्य की आत्मिक दशा, आवश्यकता, और अनन्त भविष्य हमेशा एक ही रहता है; और उसी के अनुसार परमेश्वर के प्रावधान भी सदा अपरिवर्तनीय ही रहते हैं। इसलिए वह अब किसी को भी, कभी भी, कोई भी नई शिक्षाएँ अथवा प्रकाशन, अर्थात् वह जो बाइबल में दिया नहीं गया है, नहीं देता है। वरन् जैसा प्रभु यीशु मसीह ने शिष्यों से कहा है, पवित्र आत्मा जो बाइबल में दे दिया गया है, केवल उसे स्मरण करवाता है, उसी का उपयोग करने में सहायता करता है, उसी के बारे में मार्गदर्शन करता है (यूहन्ना 16:13-15)।


हमने पिछले लेख में देखा था कि लोगों को धोखा देने और गलत मार्ग पर डालने के लिए शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का भेस धारण करता है, और उसके सेवक भी झूठे प्रेरित और धर्म के सेवकों का रूप धारण करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इस से सम्बंधित एक और बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि ऐसा कोई नहीं है, परमेश्वर के समर्पित और प्रतिबद्ध लोग भी नहीं, जो कभी गलती नहीं करते हैं (याकूब 3:2; 1 यूहन्ना 1:8), और हमने इस के कुछ उदाहरण पिछले लेख में देखे हैं। इसलिए यह मसीही विश्वासियों के लिए अनिवार्य है कि कभी भी किसी भी बात को यूँ ही नहीं मान लें, चाहे उस शिक्षा को देने वाला कोई भी क्यों हो, या वह शिक्षा कितनी भी प्रभावी, तर्कसंगत, रोचक, और आकर्षक क्यों न प्रतीत हो। वरन हमेशा उसे पहले परमेश्वर के वचन से जाँच-परख कर देखें, पुष्टि करें, और तब ही उसे स्वीकार करें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।


परमेश्वर के लोगों के द्वारा की जाने वाली एक आम गलती है, जिसे वे सामान्यतः परमेश्वर के प्रति भक्ति, आदर, और श्रद्धा के विचार से करते हैं; कि वे बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को उन बातों को कहने और ऐसे अभिप्रायों को देने के लिए उपयोग करने लगते, जैसा बाइबल में उनके बारे में कहीं प्रयोग नहीं किया गया, अभिप्राय नहीं दिया गया, या कहा नहीं गया है। बाइबल के किसी वाक्याँश, शब्द, अथवा तथ्य का अपनी ही इच्छा के अनुसार किसी भी मनमाने तरीके से किसी बात में उपयोग करने से वह बात बाइबल के अनुसार सही नहीं हो जाती है। प्रभु यीशु मसीह की परीक्षाओं को स्मरण कीजिए जो मत्ती 4:1-11 और लूका 4:1-13 में दर्ज है, शैतान ने परमेश्वर के वचन को गलत रीति से उपयोग किया, उसका अनुचित तात्पर्य दिया, ऐसा जैसा कि वचन में कहीं भी, कभी भी, किसी ने कहा या उपयोग नहीं किया था; और प्रभु ने उसकी बात को वचन से ही काटा और गलत प्रमाणित किया। इसी प्रकार से, मत्ती 7:21-23 में प्रभु के नाम के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है, जिसके लिए किसी को कोई श्रेय अथवा लाभ नहीं मिला, वरन घोर हानि उठानी पड़ी।

 

लेकिन लोग बहुधा, यद्यपि श्रद्धा, भक्ति, और भले उद्देश्यों से, किन्तु गलत रीति से बाइबल के शब्दों और तथ्यों का, कई वाक्यांशों और कथनों में उस रीति से उपयोग करते हैं जैसा उनके लिए बाइबल में नहीं दिया गया है, अर्थात उनका दुरुपयोग करते हैं। वे ऐसा परमेश्वर को प्रसन्न करने के प्रयास में, प्रार्थनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, और जो प्रार्थना वे कर रहे हैं उसका उत्तर उसी रीति से जैसा वे चाहते हैं प्राप्त करने के लिए, करते हैं। इस तरह से दुरुपयोग किये जाने वाले कुछ शब्द और वाक्याँश हैं, प्रभु यीशु का लहू, कलवारी का क्रूस या मसीह का क्रूस, शैतान को बाँधना, किसी पर आशीषों को खोल देना, यह मान कर चलना या लोगों को यह आश्वासन देना कि उनकी प्रार्थनाओं का वही उत्तर दे दिया गया है जैसा उन्होंने माँगा है, आदि। वे अपने इन मनगढ़ंत कथनों को “मन्त्र” के समान उपयोग करते हैं कि परमेश्वर को, जो वे चाहते हैं, वही करने के लिए बाध्य कर सकें। ये, बाइबल पर आधारित, किन्तु बाइबल से असंगत वाक्याँश और कथन उस बात को करने के समान हैं जो अय्यूब के मित्र कह रहे थे, वे परमेश्वर के पक्ष में तो बोल रहे थे किन्तु वैसे नहीं जैसा सही था (अय्यूब 42:7), इसलिए परमेश्वर उन से प्रसन्न नहीं किन्तु क्रोधित हुआ। परमेश्वर को मनुष्यों के द्वारा गढ़े गए शब्दों और वाक्यांशों में बाँधा या बाध्य नहीं किया जा सकता है, चाहे वे शब्द उसके वचन में से लेकर ही क्यों न अनुचित रीति से उपयोग किए जाएँ। न ही परमेश्वर मनुष्यों के मुँह से निकली हुई हर बात को स्वीकार करने और पालन करने के लिये बाध्य है (अय्यूब 35:13), चाहे वह कितनी भी भक्ति, श्रद्धा, और आदर से क्यों न कही गई हो। और न ही परमेश्वर की किसी भी सँतान को, अपनी प्रार्थना अर्पित करने अथवा आराधना चढ़ाने के लिए, बारंबार अपनी पहचान और परमेश्वर के पास आने का आधार बताते हुए, परमेश्वर के पास आने की आवश्यकता है। परमेश्वर अपने लोगों को पहले से ही जानता है, और उसके लोगों को वह जो ‘अधर्म’ है, गलत है, उससे बचे रहने की आवश्यकता है (2 तीमुथियुस 2:19)।


प्रभु यीशु ने अपने पहाड़ी उपदेश में अपने शिष्यों को प्रार्थना का एक साधारण और सीधा सा नमूना दिया है, जो परमेश्वर के सनमुख आने, प्रार्थनाओं के विषयों, और प्रार्थना को अन्त करने के बारे में बताता है (मत्ती 6:7-13); और साथ ही प्रभु ने इस बात पर भी बल दिया कि अन्य-जातियों के समान न बनें, जो व्यर्थ बातें दोहराते रहते हैं। जिन शब्दों और वाक्यांशों को ये लोग अपनी प्रार्थनाओं और आराधना में बारंबार दोहराते हैं वे प्रभु द्वारा दी गई इस नमूने की प्रार्थना में हैं ही नहीं; परन्तु ये लोग फिर भी अपने मन की करते हैं, और समझते हैं कि अपनी इस अनाज्ञाकारिता के द्वारा वे प्रभु को प्रसन्न कर रहे हैं। और कुछ लोग तो अपनी प्रार्थनाओं और आराधना के हर वाक्य बोलने के साथ ही अपने ही गढ़े हुए में कुछ निश्चित शब्दों और वाक्यांशों को भी बोलते ही रहने के आदि हैं; उन्हें सभोपदेशक 5:2 की चेतावनी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


ज़रा विचार कीजिए, परमेश्वर के वचन में लिखी गई किसी भी प्रार्थना अथवा आराधना में क्या वे शब्द और वाक्याँश कहे गए हैं जिन्हें व्यर्थ ही दोहराते रहने के लिए ये लोग इतने प्रतिबद्ध हैं? साथ ही इस तथ्य पर भी ध्यान कीजिए कि जो लोग इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग नहीं करते हैं, परमेश्वर द्वारा उनकी प्रार्थनाएँ भी सुनी जाती हैं; और परमेश्वर उनके उत्तर भी देता है। और फिर, इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करने से हर प्रार्थना तो सुनी नहीं जाती है और न ही ऐसी सभी प्रार्थनाओं का वांछित उत्तर मिल जाता है। क्या इन शब्दों और वाक्यांशों के उपयोग के बावजूद प्रार्थनाएँ अनुत्तरित नहीं रहती हैं? तो फिर बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को बाइबल के बाहर तात्पर्य के साथ, एक “मन्त्र” के समान उपयोग करने का क्या औचित्य अथवा उपयोगिता है?


परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है। वह कभी भी उस के साथ किसी भी रीति से संलग्न नहीं होगा जो बाइबल के अनुसार सही और सत्य नहीं है, चाहे वह असत्य बाइबल ही के किसी तथ्य पर आधारित क्यों न हो। इसलिए, उसकी सामर्थ्य कभी भी किसी भी भक्तिपूर्ण प्रतीत होने वाली किन्तु मनगढ़ंत बात के साथ कार्य नहीं करेगी। पवित्र आत्मा का बाइबल से बाहर रीति से दुरुपयोग करने का प्रयास, परमेश्वर की आशीषों का अयोग्य भण्डारी होना है।


अगले लेख से हम यूहन्ना 14:17 के दूसरी वाक्याँश, अर्थात, “सँसार उसे न तो ग्रहण कर सकता है, न देख सकता है, और न जान सकता है।” 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 97 - Stewards of Holy Spirit - 17 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 6

 

Every Born-Again Christian Believer is a steward of his God given provisions, given to him for his Christian life and Ministry. One of these God given provisions is God the Holy Spirit, who has been given to be his Helper, Guide, and Teacher. Therefore, the Believer is to be a worthy steward of God the Holy Spirit, who is given to him by God at the moment of his salvation, and has to learn to utilize His help for his life and ministry. In learning about this stewardship, presently we are considering the first phrase from John 14:17, that “the Holy Spirit is the Spirit of Truth.” and therefore, cannot in any manner be associated with anything that is not a Biblical truth. God is omniscient, has the foreknowledge of the end from the beginning (Isaiah 46:10), and since His Word is eternal and true forever, is immutable and established in heaven forever (Psalm 119:89, 160). Therefore, the Holy Spirit has already given to us in the Bible everything we need for life and godliness at any time, place, civilization, or culture (2 Peter 1:3). No matter how much the temporal state and circumstances of the world may change, but the spiritual condition, spiritual necessities, and eternal destiny of the spirit will remain the same; and accordingly, God’s provisions for this also remain unchanging. Therefore, He no longer gives any fresh or new teachings and revelations, i.e., those which have not already been given in the Bible, to anyone. Rather, as the Lord Jesus has said to His disciples, the Holy Spirit only reminds about, helps with, and guides in utilizing what has already been given in the Bible (John 16:13-15).

 

We have seen in the last article that to deceive and mislead the people, Satan turns himself into an angel of light, and his ministers also present themselves as apostles of the Lord and ministers of righteousness (2 Corinthians 11:13-15). Another very important related fact is that there is no one, not even the committed people of God who do not make mistakes (James 3:2; 1 John 1:8), and we have seen some examples of this in the last article. Therefore, it is imperative for the Christian Believers to not assume anything, no matter who it is who is giving the teaching, or how impressive, logical, interesting, and attractive it may seem; but to always cross-check and verify every teaching from God’s Word, and only then accept it (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21).


One common error committed by God’s people, usually out of reverence and godliness, is to use Biblical facts, words, and phrases, to say or to imply things that have not been said, implied, or ever used in the Bible. Simply using a Biblical phrase, word, or fact, in any manner, according to one’s own fancy, does not make it Biblically true. Remember, in the temptations of the Lord Jesus, given in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13, the devil misused and misquoted God's Word in a manner that was neither intended, nor was similarly used or applied in God's Word, anywhere by anyone; and the Lord proved him wrong using God’s Word. Similarly, Matthew 7:21-23 is another example of misusing Lord's name, but not getting any credit for it. Doing this with God's Word, this misuse, neither made the assumptions the truth, nor gave any one any benefit; rather caused grave harm.


But people often, though reverentially, piously, and with good intentions, misuse Biblical terms and facts in many phrases and statements in a manner that is not given in the Bible about them. They do this to try and please God, to seemingly make prayers more effective, and make sure that their prayers are fulfilled just the way they are being asked for. Some commonly misused terms and phrases are the blood of the Lord Jesus, the Cross of Calvary or the Cross of Christ, binding Satan, opening blessings upon others, taking for granted or assuring people that their prayers have been answered by God in just the manner they have asked them, etc. They use these, their contrived statements, like a chant trying to compel God to do what they are asking Him to do. These Bible based, but unbiblically used phrases and statements are like what Job's friends were doing, speaking in favour of God but unlike what the truth actually was (Job 42:7), which angered God instead of pleasing Him. God cannot be bound and coerced by man-made words and phrases, even if they have been taken from His Word, but are being used inappropriately. Neither is God under any compulsion to accept and obey everything man may say (Job 35:13), no matter how piously, reverentially, and honorably it may have been said. Nor does any child of God need to repeatedly identify himself to God and state the basis of his approaching God, every time he comes to Him for prayer or worship, since God already knows those who are His, and His people are to stop persisting in doing what is wrong (2 Timothy 2:19).


In His Sermon on the Mount, the Lord Jesus gave His disciples a simple, straightforward pattern of prayer, showing how to approach God and begin their prayers, what the contents of their prayers should be about, and then how to close the prayer (Matthew 6:7-13); and the Lord emphasized not to be like the heathens, using vain repetitions. The phrases and words that these people keep repeating over and over again in their prayers or worship to God, they are nowhere to be found in this model Lord’s prayer; and yet, they keep doing according to their own liking, believing that they are pleasing God by disobeying Him in this manner. Some are also habituated to vainly repeating a few words and phrases in every sentence of their prayer or worship that they speak; these people should pay particular attention to Ecclesiastes 5:2.

 

Think it over, do any of the prayers, or any worship, given in God’s Word, ever contain any of the words and phrases that some people are so committed to repeating unnecessarily? Moreover, consider the fact that the prayers of those who do not use these phrases are also heard and answered by God, while many prayers of those habituated to use these vain unBiblical phrases go unanswered. So, what is the rational or necessity of using these Biblical words and phrases in an unBiblical manner, like a chant to get things done from God?


God the Holy Spirit is the Spirit of Truth. He will never be associated with anything that is not the truth according to the Bible, even though that untruth may be based on a Biblical fact. Therefore, His power will never be available or applicable to such seemingly pious but presumptive and contrived phrases and words. To try to misuse the Holy Spirit in any unBiblical way, is to be poor Stewards of God's blessings.


From the next article we will start considering the second phrase of John 14:17, i.e., ‘World cannot receive Him, see Him, or know Him.’


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 19 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 26 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 26 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 3

 

व्यवस्था और उद्धार – 26 - व्यवस्था की सीमाएँ – 18

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 3)  


इस प्रश्न पर विचार करते हुए कि व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है, पिछले कुछ लेखों से हम रोमियों 7 अध्याय से व्यवस्था की सीमाओं के बारे में देखते आ रहे हैं। पिछले लेखों में हमने रोमियों 7:1, 5 से व्यवस्था की दो सीमाओं को देखा और समझा था। पहली, पद 1 से थी कि व्यवस्था प्रभुता करती है; उसमें दया, करुणा, व्यक्ति की परिस्थिति को समझना नहीं है; वह केवल दोषी ठहरा सकती है और दोष का दण्ड बता सकती है। दूसरी, पद 2 से थी कि व्यवस्था के कारण शरीर में अभिलाषाएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें गिरा कर शैतान पाप करवा देता है। आज हम रोमियों 7 अध्याय में दी गई व्यवस्था की एक और सीमा और सम्बन्धित बातों को देखेंगे, जिन के कारण व्यवस्था उद्धार देने में असमर्थ है।


तीसरी और बहुत महत्वपूर्ण सीमा रोमियों 7:6 में दी गई है, जहाँ लिखा है, “परन्तु जिस के बन्धन में हम थे उसके लिये मर कर, अब व्यवस्था से ऐसे छूट गए, कि लेख की पुरानी रीति पर नहीं, वरन आत्मा की नई रीति पर सेवा करते हैं” (रोमियों 7:6)। प्रभु के शिष्यों, उस पर विश्वास और उसे जीवन समर्पण करने वाले लोगों, अर्थात मसीही विश्वासियों को व्यवस्था से छुड़ा लिया गया है; अब व्यवस्था उनके लिए लागू, और उन पर कार्यकारी नहीं है। वे अब व्यवस्था की बातों के पालन से, उस पर आधारित होकर परमेश्वर के समक्ष धर्मी बनने और परमेश्वर को स्वीकार्य होने से मुक्त कर दिए गए हैं। रोमियों में ही पौलुस आगे लिखता है, “क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है” (रोमियों 10:4)। परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, इसी विषय पर, प्रेरित पौलुस ने, कुलुस्से की मसीही मण्डली को, प्रभु यीशु मसीह द्वारा हमारे उद्धार के लिए किए गए काम के विषय लिखा, “और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया। और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है। और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उन का खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय-जय-कार की ध्वनि सुनाई” (कुलुस्सियों 2:13-15)। अब जिसे परमेश्वर ने ही प्रभु यीशु मसीह में पूरा कर के, हमारे सामने से हटा दिया है, तो उसके सहारे से, उसके पालन के द्वारा, हम परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य कैसे हो सकते हैं? इसलिए व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने के प्रयास व्यर्थ हैं, असफल ही होंगे।


शैतान ने प्रथम कलीसिया के समय से ही मसीही विश्वासियों द्वारा भी व्यवस्था के पालन को अनिवार्य बनाने, और अपनी इस कुटिलता के द्वारा उन्हें विश्वास से नहीं वरन कर्मों से धर्मी ठहरने के जाल में फंसाने के प्रयास आरम्भ कर दिये थे। इस विषय पर प्रभु के भाई और प्रथम कलीसिया के एक अगुवे, याकूब ने अपनी पत्री में लिखा है, “क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा” (याकूब 2:10)। अर्थात, व्यवस्था का पालन तब ही सार्थक समझा जा सकता है जब व्यक्ति उस की हर एक बात को अपने मन, ध्यान, विचारों, और कर्मों में पूरा करे, कहीं पर भी ऐसा करने में कदापि न चूके। क्योंकि यदि वह अपने समस्त जीवन में यदि एक भी बार, एक भी बात के लिए, चाहे अनजाने में ही सही, चूक गया तो सम्पूर्ण व्यवस्था के उल्लंघन का दोषी हो गया, और उसका सभी बातों का पालन करते रहना व्यर्थ बन गया।

 

प्रथम कलीसिया के अगुवों में जब इस विषय पर चर्चा हुई, तो व्यवस्था पालन की इस माँग के विषय प्रेरित पतरस ने कहा, “तो अब तुम क्यों परमेश्वर की परीक्षा करते हो कि चेलों की गरदन पर ऐसा जूआ रखो, जिसे न हमारे बाप-दादे उठा सके थे और न हम उठा सकते” (प्रेरितों 15:10; कृपया प्रेरितों 15 अध्याय पढ़ें); अर्थात व्यवस्था की यह माँग कभी कोई भी पूरी नहीं कर सका था। प्रेरित पौलुस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए गलातिया की मण्डली को लिखा, “सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्‍तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है” (गलातियों 3:10)। अर्थात प्रभु द्वारा अनुग्रह से उद्धार पाने की बजाए, अपने कर्मों से व्यवस्था के पालन के द्वारा उद्धार पाने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने में एक भी बात में चूक जाना, फिर से श्राप में, मृत्यु-दण्ड के लिए दोषी होने में चले जाना है।


हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि शैतान और उसके दूत, दुष्टात्माएँ, जो अपनी सृष्टि से ही हर तरह से मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान हैं, वे कभी भी मनुष्यों को अपनी बातों, युक्तियों, और कुटिलताओं में फंसा कर आसानी से पाप में गिरा सकते हैं। इसलिए मनुष्य का व्यवस्था के पालन के द्वारा आजीवन धर्मी बने रहने कभी भी संभव नहीं है; शैतान और उसकी दुष्टात्माएँ उसे पाप में गिराते ही रहेंगे, दोषी और श्रापित बनाए ही रखेंगे, तथा उसे इस व्यर्थ और निष्फल प्रयास में उलझाए रख कर अन्ततः अपने साथ नरक में पहुँचा ही देंगे।


हम व्यवस्था की सीमाओं तथा अक्षमताओं के बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 26 - The Law’s Limitations – 18

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 3)

 

While considering the question of why the Law cannot save us, since the previous few articles, we have been looking at the limits of the Law from Romans 7. We have seen and understood two limitations of the Law from Romans 7:1, 5. The first was from verse 1 that the law asserts dominion. There is no kindness, compassion, understanding of the person's situation, etc., in the Law; it can only convict, condemn, and punish. The second limitation, from verse 5 was that desires arise in the flesh because of the Law, and Satan exploits them, uses them to tempt people to fulfill those desires, and makes people fall into sin. Today we'll look at another limitation of the Law from Romans 7; another aspect that renders it incapable of providing salvation.


A third and very important limitation is given in Romans 7:6, where it is written, "But now we have been delivered from the law, having died to what we were held by, so that we should serve in the newness of the Spirit and not in the oldness of the letter" (Romans 7:6). The disciples of the Lord Jesus, those who believe in Him and surrendered themselves to Him, i.e., Christian Believers, have been redeemed from observing the Law. Now the Law no longer applies to them, nor is it effective for them. They have now been set free from obeying the Law, from being righteous before God and being accepted by God through the Law. Further, in Romans itself, Paul writes, "For Christ is the end of the law for righteousness to everyone who believes" (Romans 10:4). On the same topic, under the guidance of God's Holy Spirit, the apostle Paul wrote to the Christian congregation in Colossae about the work done by the Lord Jesus Christ for our salvation, and said, "And you, being dead in your trespasses and the uncircumcision of your flesh, He has made alive together with Him, having forgiven you all trespasses, having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross. Having disarmed principalities and powers, He made a public spectacle of them, triumphing over them in it" (Colossians 2:13-15). So then, how can we be righteous and acceptable to God through obeying that, which God has fulfilled in the Lord Jesus Christ, and has taken away for us? Therefore, all efforts to be saved by obeying the Law are vain, and are doomed to failure.


Satan, from the time of the First Church itself, had begun his efforts to make obeying the Law as compulsory for the Christian Believers, to entangle them in his devious ploy of making them fall for being righteous by works, by obeying the Law, instead of by faith. On this topic, James, the brother of the Lord Jesus and an elder in the First Church, wrote in his letter, “For whoever shall keep the whole law, and yet stumble in one point, he is guilty of all” (James 2:10). In other words, the obeying of the Law can only be considered worthwhile if the person in his whole life, never even once, slips in obeying it, whether it be in his heart, mind, thoughts, or deeds, even inadvertently or unknowingly. If the person slips even once, then he becomes guilty of transgressing the whole Law, comes under condemnation, and his having obeyed the rest of the Law becomes vain.

 

When this topic was discussed in the First Church, then on the demand that the Law has to be followed, the Apostle Peter said, “Now therefore, why do you test God by putting a yoke on the neck of the disciples which neither our fathers nor we were able to bear?” (Acts 15:10; please read the whole of chapter 15 of Acts). The apostle Paul too, affirming this, had written to the Galatian Church, “For as many as are of the works of the law are under the curse; for it is written, "Cursed is everyone who does not continue in all things which are written in the book of the law, to do them."” (Galatians 3:10). That is to say, those who desire to be saved not by the grace of the Lord, but by their works through obeying the Law should always keep this in mind that, if they make even one mistake, slip up even once, then they will go back into being cursed and condemned to hell.


We have seen in the earlier articles that Satan and his demons, being more powerful and wiser than humans, in their creation, therefore, they can easily make anyone fall into sin by enticing or beguiling him through their cunning words, tricks, and devious ploys. That is why it is impossible for man to remain sinless, holy and perfect throughout his life, by obeying the Law. Satan and his demons will keep making him fall into sin, will keep him condemned and guilty, keep him caught up in the vain and fruitless effort of obeying the Law, and eventually will take him with them into hell.


We will continue with the limitations and incapabilities of the Law in the next article as well.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025

Worship - 26 - Obstacles to Worship (5) - Compromising Life / आराधना – 26 - आराधना में बाधाएँ (5) - समझौते का जीवन

 

आराधना – 26

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना में बाधाएँ (5) - समझौते का जीवन


आराधना, अर्थात्, परमेश्वर को कुछ अर्पित करना, उसे कुछ देना, जो कि प्रार्थना, अर्थात् परमेश्वर से कुछ माँगना से भिन्न है, के बारे में अभी तक के हमारे बाइबल अध्ययन में हमने एक आरंभिक लेख में देखा था कि परमेश्वर की आराधना न केवल शब्दों द्वारा - उसका धन्यवाद, स्तुति, गुणानुवाद करने से, बल्कि उसे भौतिक वस्तुओं को अर्पण करने के द्वारा भी की जाती है। भौतिक वस्तुओं के द्वारा आराधना को, जैसे कि पशुओं के, या खेत की उपज के बलिदान, या व्यक्ति की आमदनी में से लाकर चढ़ाया गया बलिदान, आदि के बारे में परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर दी गई व्यवस्था में कहा गया है। एक अन्य आरंभिक लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने अपने लोगों से निर्गमन 34:20 तथा व्यवस्थाविवरण 16:16 में कहा है कि कोई भी जन उसके समक्ष छूछे हाथ न आए। वर्तमान में हम शब्दों से की गई आराधना के बारे में देखते आ रहे हैं, और हाल के कुछ लेखों में हमने उन बातों को देखा है जो मसीही विश्वासी को परमेश्वर की अपेक्षा और निर्देश के अनुसार, योग्य रीति से, आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना (यूहन्ना 4:23-24) करने से रोकती या बाधित करती हैं। आज हम एक भिन्न पक्ष को देखेंगे, जो भौतिक वस्तुओं के द्वारा परमेश्वर की आराधना करने से सम्बन्धित है। यह बात, संसार में हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन से भी सम्बन्धित है, और हमारे आत्मिक जीवन के लिए महत्व रखती है।

व्यवस्थाविवरण 23:18 में लिखा है, “तू वेश्यापन की कमाई व कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।” पवित्र शास्त्र में पति और पत्नी के मध्य के वैवाहिक संबंध को प्रभु यीशु मसीह और उसकी दुल्हन, उसकी कलीसिया के मध्य संबंध के प्रतीक के समान दिखाया गया है (इफिसियों 5:27-32)। दुल्हन को अपने आप को पवित्र रखना है, और विवाह के पश्चात अपने पति के प्रति विश्वासयोग्य और प्रतिबद्ध बने रहना है (2 कुरिन्थियों 11:2)। इसके विपरीत, एक वेश्या किसी एक पुरुष के प्रति समर्पित और उससे से जुड़ी हुई नहीं रहती है; वह अकसर, मुख्यतः धन कमाने के उद्देश्य से, पुरुषों को बदलती रहती है। इसी प्रकार से, पवित्र शास्त्र में कुत्ते को नीच और घृणित पशु दिखाया गया है, और उसे अनादरपूर्ण, निन्दनीय, या अस्वीकार्य होने का चित्रण करने के लिए प्रयोग किया गया है (1 शमूएल 17:43; 24:14; 2 शमूएल 3:8; सभोपदेशक 9:4), और इसीलिए, आलंकारिक रीति से, पवित्र शास्त्र में ‘कुत्ता’ एक अशुद्ध, दुष्ट, या अस्वीकार्य व्यक्ति को भी दिखाता है (भजन 22:16, 20; यशायाह 56:10, 11; मत्ती 7:6, फिलिप्पियों 3:2; 2 पतरस 2:22; प्रकाशितवाक्य 22:15)। इसलिए, व्यवस्थाविवरण 23:18 में, परमेश्वर ने मूसा के द्वारा निर्देश दिया है कि वेश्या की कमाई, अर्थात् परमेश्वर के प्रति अविश्वासयोग्य, या अनाज्ञाकारी होने के द्वारा, तथा किसी अशुद्ध, दुष्ट, या अस्वीकार्य रीति से अर्जित की गई वस्तु को परमेश्वर के लिए भेंट के रूप में बिलकुल नहीं लाना है; ऐसी वस्तु परमेश्वर की आराधना करने के सर्वथा अयोग्य है।

आत्मिक रीति से यह एक सीधे और स्पष्ट निर्देश को दिखाती है - ऐसी कोई भी वस्तु जो संसार के साथ समझौता करने के द्वारा अर्जित की गई है, जो भौतिक लाभ के लिए मसीही जीवन के सिद्धांतों की अनदेखी करने के द्वारा प्राप्त की गई है, जो किसी भी अशुद्ध, दुष्ट, या अस्वीकार्य रीति से आई है, उसे परमेश्वर की आराधना के लिए उपयोग नहीं करना है। परमेश्वर किसी भी अविश्वासयोग्य, संसार से समझौता करने वाले, और उसके प्रति समर्पित न रहने वाले व्यक्ति की भेंटों को ग्रहण नहीं करेगा। ऐसे व्यक्ति की आराधना परमेश्वर को अस्वीकार्य है। परमेश्वर ने इस बात को भिन्न तरीकों से व्यक्त किया है। भजन 5:4 में लिखा है कि परमेश्वर दुष्टता से प्रसन्न नहीं होता है; यशायाह 61:8 कहता है कि परमेश्वर न्याय से प्रीति रखता है और अन्याय तथा डकैती से घृणा करता है; व्यवस्थाविवरण 17:1, तथा मलाकी 1:14 में परमेश्वर के बलिदान के लिए किसी दोष अथवा खोट वाले पशु को चढ़ाना वर्जित है, यह करना उसके लिए घृणित है। हम इसी सिद्धांत को नए नियम में भी स्पष्ट रीति से कार्यान्वित होते हुए देखते हैं। मत्ती 7:21-23 में उनकी भर्त्सना की गई है, उन्हें कुकर्म करने वाले कहा गया है, जिन्होंने प्रभु के नाम में भविष्यद्वाणियाँ कीं, दुष्टात्माओं को निकाला, आश्चर्यकर्म किए; क्योंकि उन्होंने यह सब परमेश्वर की इच्छा के अनुसार नहीं किया। प्रभु यीशु मसीह ने दुष्टात्माओं को उसके बारे में बताने नहीं दिया, न ही उन्हें उसकी बड़ाई करने दी (मरकुस 1:25, 34; 3:12)। प्रेरित पौलुस ने दुष्टात्मा से ग्रसित लड़की को न तो अपने और न ही प्रभु के बारे में बोलने दिया (प्रेरितों 16:16-18)। जो परमेश्वर की दृष्टि में गलत और अस्वीकार्य है, वह अपने हर पक्ष में हमेशा गलत और अस्वीकार्य ही रहेगा कभी भी परमेश्वर के लिए सही एवं स्वीकार्य नहीं बनेगा।

सिद्धांत प्रकट और बिलकुल स्पष्ट है, जो भी परमेश्वर की दृष्टि में बुरा है, जो उसे अस्वीकार्य है, क्योंकि वह हमेशा ही वैसा ही बना रहेगा, इसलिए उसे कभी भी परमेश्वर का गुणानुवाद करने, महिमा करने, प्रभु परमेश्वर की स्तुति करने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। परमेश्वर ऐसे व्यक्ति को, और उसके द्वारा अर्पित की जा रही अनुचित वस्तु अथवा किसी भी प्रकार की आराधना को कभी ग्रहण नहीं करेगा। इस प्रकार से की गई परमेश्वर की समस्त आराधना हमेशा ही व्यर्थ, निष्फल, और उसे अस्वीकार्य ही रहेगी। जो भी परमेश्वर की आराधना करता है, उसे यह आत्मा और सच्चाई से करना है। वे संसार के साथ समझौते का जीवन जीते हुए परमेश्वर से आशीष पाने की आशा नहीं रख सकते हैं, परमेश्वर उन्हें स्वीकार नहीं करेगा, उनके पक्ष में होकर उनके हित के लिए कार्य नहीं करेगा।

अन्त में, उचित और उपयुक्त होगा कि पहले यहोशू, और फिर बाद में एलिय्याह द्वारा, पराए देवी-देवताओं की उपासना के सन्दर्भ में, इस्राएलियों से उठाए गए प्रश्नों को स्मरण करें और उन पर गहन विचार करें। यहोशू ने पूछा, “और यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे, तो आज चुन लो कि तुम किस की सेवा करोगे, चाहे उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार करते थे, और चाहे एमोरियों के देवताओं की सेवा करो जिनके देश में तुम रहते हो; परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा की सेवा नित करूंगा” (यहोशू 24:15); फिर एलिय्याह ने भी समझौते करके पराए देवी-देवताओं की उपासना करने वाले इस्राएलियों से पूछा, “और एलिय्याह सब लोगों के पास आकर कहने लगा, तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे, यदि यहोवा परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो; और यदि बाल हो, तो उसके पीछे हो लो। लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही” (1 राजाओं 18:21)।

आज का यह लेख दिखाता है कि जैसा हमने शब्दों से की जाने वाली आराधना के संदर्भ में देखा है, भौतिक वस्तुओं द्वारा अर्पित की जाने वाली आराधना के लिये भी परमेश्वर का वचन स्पष्ट है कि ऐसे भी सच्ची और परमेश्वर को ग्रहण योग्य आराधना अर्पित करने के लिये, पहले व्यक्ति को परमेश्वर के प्रति वास्तव में समर्पित और आज्ञाकारी उसका जन बनना होगा। तब ही वह आत्मा और सच्चाई से वह खरी आराधना अर्पित करने पाएगा, जिसे परमेश्वर स्वीकार कर ले। और आज, परमेश्वर का सच्चा जन बनने के लिए व्यक्ति को स्वेच्छा से पापों से पश्चाताप करना, प्रभु यीशु से अपने पापों की क्षमा माँगकर, उसे प्रभु का प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी शिष्य बनकर जीवन जीने का निर्णय लेना होगा।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 26

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Obstacles to Worship (5) - Compromising Life


In our Bible study on Understanding Worship, i.e., giving or offering something to God, in contrast to praying which is asking something from God, can be done not only through words, i.e., by thanking, praising, exalting God, but also by offering physical things to Him. Worshiping God through offering material things, can be by sacrifices of animals, of farm produce, from one’s income etc., as has been prescribed in the Law given through Moses by God. In another earlier article we had seen that God had said to His people, in Exodus 34:20 and Deuteronomy 16:16, that none should appear before Him empty-handed. Presently, we have been studying about worshiping God through our words, and in the recent articles we have considered things that prevent a Christian Believer from worshiping worthily, worshiping God in the way He wants it done – in spirit and in truth (John 4:23-24). Today we will consider another aspect, that is about worshiping God through physical things. This aspect is related to our day-to-day-life in the world, and is also important for our spiritual life.

It is written in Deuteronomy 23:18 “You shall not bring the wages of a harlot or the price of a dog to the house of the Lord your God for any vowed offering, for both of these are an abomination to the Lord your God.” In the Scriptures, the marital relationship between a husband and wife is representative of the relationship between the Lord Jesus and His Bride, the Church (Ephesians 5:27-32). The Bride has to keep herself pure, and then remain faithful and committed to her husband after marriage (2 Corinthians 11:2). In contrast, a harlot is one who does not remain committed and attached to one man; she frequently keeps changing her partners, mainly for monetary gains. Similarly, in the Scriptures, a dog is considered a lowly and detestable animal, and has been used as an illustration of something dishonorable, or deplorable, or unacceptable (1 Samuel 17:43; 24:14; 2 Samuel 3:8; Ecclesiastes 9:4), and therefore, metaphorically, in the Scriptures ‘dog’ is also used to refer to unclean, evil, or unacceptable persons (Psalms 22:16, 20; Isaiah 56:10, 11; Matthew 7:6, Philippians 3:2; 2 Peter 2:22; Revelation 22:15). So, in Deuteronomy 23:18, God has instructed through Moses that the wages or gains of harlotry, i.e., earnings through being unfaithful ओर disobedient to God, and that which is obtained through unclean, evil, or unacceptable means is not to be brought as an offering to God; it is not worthy of being used for worshiping God.

In the spiritual sense, this translates into a simple straightforward command – anything gained by compromising with the world, through foregoing Christian principles to make temporal gains, or through any unclean, evil, or unacceptable means is not to be used to worship God. God will not accept the offerings of a person unfaithful to Him, who compromises with the world, and does not remain committed to Him. The worship of such a person is unacceptable to God. God has illustrated this in various other ways. In Psalms 5:4, it says that God does not take pleasure in wickedness; Isaiah 61:8 says He loves justice and hates that which is brought through robbery as a burnt offering for Him; In Deuteronomy 17:1 and Malachi 1:14, using blemished animals for sacrificing to God is forbidden, it is an abomination to Him. We see this principle clearly in operation in the New Testament as well. In Matthew 7:21-23, those who preached and prophesied, did miracles, cast out demons, all of these in the name of the Lord were castigated and called workers of lawlessness because they did not do it in the will of God. The Lord Jesus did not allow demons to praise Him or talk about Him (Mark 1:25, 34; 3:12). The Apostle Paul did not allow the demon possessed girl to proclaim about them and the Lord (Acts 16:16-18). That which is wrong and unacceptable in the eyes of God will forever remain wrong and unacceptable in all its aspects, it will never become right and acceptable to God.

The principle is evident and clear, that which is unacceptable to God, which is evil in His eyes, which is unworthy of His acceptance, since it will always remain so, therefore, it cannot be used to exalt, or glorify, or praise the Lord God in any manner; He will never accept that offering, nor the person giving it. Any worship of God through any such means will always remain vain, unacceptable and fruitless. Those who worship the Lord, have to worship Him in spirit and in truth. They cannot live a life of compromise with the world, as well as expect God to accept them, bless them, and work in their favor, for their benefit.

In conclusion, it is pertinent to recall and ponder over the question raised by Joshua, “And if it seems evil to you to serve the Lord, choose for yourselves this day whom you will serve, whether the gods which your fathers served that were on the other side of the River, or the gods of the Amorites, in whose land you dwell. But as for me and my house, we will serve the Lord” (Joshua 24:15), and then later by Elijah to the Israelites who had compromised with pagan deities, “And Elijah came to all the people, and said, "How long will you falter between two opinions? If the Lord is God, follow Him; but if Baal, follow him." But the people answered him not a word” (1 Kings 18:21).

Today’s write-up shows that, as we have seen in context of worship offered through our words, for worship offered through physical things also, the Word of God is clear that to offer true worship acceptable to God even in this manner, the person has to first become a fully submitted and obedient person of God. Only then will he be able to offer that sincere worship in spirit and truth, which God will accept. And, today, this is done by voluntarily repenting of one’s sins, asking the Lord Jesus to forgive them, and willingly taking a decision to live life as a committed and obedient disciple of the Lord.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language