ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Temple लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Temple लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 161 - Building the Church – 16 – On The Lord Jesus Christ – 8 / आशीषित एवं सफल जीवन – 161- कलीसिया का निर्माण – 16 – प्रभु यीशु मसीह पर – 8

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 161

कलीसिया के भण्डारी – 27

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


कलीसिया का निर्माण – 16 – प्रभु यीशु मसीह पर – 8

 

परमेश्वर की कलीसिया और उसकी सन्तानों के साथ सहभागिता रखने का भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को उनके बारे में सीखना है, ताकि अपने भण्डारी होने का सही निर्वाह कर सके। विश्वासियों को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि जिस प्रकार से उद्धार और नया-जन्म पाने के द्वारा वे कलीसिया में तथा सहभागिता में जोड़े गए हैं, वैसे ही अन्य भी प्रभु के द्वारा जोड़े जा रहे हैं। साथ ही, जैसे एक नया-जन्म पाए हुए विश्वासी होने पर, उसे अपनी आत्मिक बढ़ोतरी और परिपक्वता के लिए समय चाहिए, उसी प्रकार से जो अन्य लोग जोड़े जा रहे हैं, उन को भी समय चाहिए। दूसरे शब्दों में, प्रभु की कलीसिया अभी “निर्माणाधीन” है; और इस लिए अपूर्ण और असिद्ध है। इसी लिए, किसी को भी यह अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए कि प्रभु की कलीसिया अभी पूर्णतः सिद्ध और आत्मिक रीति से परिशुद्ध होगी; यह तब ही होगा जब जोड़े जाने और तैयार किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

इन बातों का एक उत्तम उदाहरण राजा सुलैमान द्वारा परमेश्वर की आराधना के लिए बनवाया गया प्रथम मंदिर का निर्माण कार्य है। परमेश्वर के इस मंदिर के लिए लिखा गया है, “और बनते समय भवन ऐसे पत्थरों का बनाया गया, जो वहां ले आने से पहिले गढ़कर ठीक किए गए थे, और भवन के बनते समय हथौड़े बसूली या और किसी प्रकार के लोहे के औजार का शब्द कभी सुनाई नहीं पड़ा” (1 राजा 6:7)। इस पद की बातों पर ध्यान कीजिए - मंदिर के निर्माण के लिए जो पत्थर तैयार किए गए, वे, निकाले जाने के बाद, और मंदिर में लगाए जाने से पहले, एक अलग स्थान पर गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर, मन्दिर में उनके निर्धारित स्थान के लिये ठीक कर लिए जाते थे। जब वे अपने निर्धारित स्थान पर बैठाए जाने के लिए तैयार हो जाते थे, तो उन्हें ला कर उनके निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया जाता था। हर पत्थर का अपना निर्धारित स्थान था, जिसके आधार पर उसे गढ़, तराश और काट-छाँट कर तैयार किया जाता था। न तो वह पत्थर किसी अन्य का स्थान ले सकता था, और न ही कोई अन्य पत्थर उसका स्थान ले सकता था; और न ही वह पत्थर यह निर्धारित करता था कि वह कहाँ पर लगाया जाना पसंद करेगा। भवन बनाने वाले ने जिसे जहाँ के लिए निर्धारित और तैयार किया था, वह वहीं पर लाकर स्थापित किया जाता था। 

एक और बहुत अद्भुत बात थी कि उस पत्थर को बस लाकर उसके स्थान पर स्थापित कर दिया जाता था; उसे फिर गढ़ने, तराशने और काटने-छाँटने की, अर्थात अन्य के साथ ताल-मेल बैठाने के लिए सही करने की कोई आवश्यकता नहीं होती थी; वहाँ पर, मंदिर में, किसी भी औज़ार का शब्द सुनाई नहीं देता था। इसी प्रकार से प्रभु भी हमें इस संसार में, जहाँ से उसने हमें निकाला है, विभिन्न परिस्थितियों और अनुभवों के द्वारा इसी सँसार में रहते हुए, गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर तैयार कर रहा है, जिसमें निःसन्देह कष्ट उठाने और सहने पड़ते हैं। वह यह कार्य हमें अपने सुरक्षित स्थान, अपनी कलीसिया - प्रभु द्वारा बुलाए गए लोगों के विश्वव्यापी समूह, में लाकर करता है, जहाँ हम निरंतर उसकी निगरानी, उसकी देखभाल में रहते हैं। प्रभु के नियुक्त सेवकों के द्वारा हमें तैयार किया जाता है, प्रभु उन सेवकों के कार्य पर भी दृष्टि बनाए रखता है; और अन्ततः जब वह मसीही विश्वासी उसके द्वारा निर्धारित स्थान के लिए तैयार हो जाता है, प्रभु उसे वहाँ पर स्थापित कर देता है। इस प्रकार प्रभु द्वारा परमेश्वर के निवास के लिए यह मंदिर बनाया जा रहा है, निर्माणाधीन है। 

ध्यान कीजिए, जिस पहाड़, या खदान से ये पत्थर निकाले जाते थे, वहाँ पर छोटे-बड़े, विभिन्न आकार और प्रकार के अनेकों अन्य पत्थर भी होंगे; किन्तु हर पत्थर मंदिर में लगाए जाने के लिए उपयुक्त एवं उचित नहीं था। केवल वही पत्थर जो मंदिर में लगाए जाने के लिए उपयुक्त एवं उचित थे, उन्हें ही फिर पहले तो गढ़ने, तराशने, और काटने-छाँटने के लिए लिया गया, और उनके तैयार हो जाने के बाद, अन्ततः मंदिर में उनके निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। प्रभु के द्वारा कलीसिया के बनाए जाने में भी केवल वही “पत्थर” या लोग सम्मिलित होंगे जो वास्तव में प्रभु की कलीसिया के हैं, जो ईमानदारी से उसे “मसीह” यानि “जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता” स्वीकार करके उस पर विश्वास रखते हैं, उसी के आज्ञाकारी रहते हैं। अन्य कोई भी, जो किसी भी अन्य आधार पर कलीसिया से जुड़ने का प्रयास करता है, अन्ततः उसका तिरस्कार कर दिया जाएगा, उसे कलीसिया से बाहर निकाल दिया जाएगा, और अनन्त विनाश के लिए भेज दिया जाएगा। 

मत्ती 13:24-30 के दृष्टांत पर ध्यान कीजिए; बुरे पौधों के खेत में बने और बढ़ते रहने, खेत के स्वामी द्वारा उनकी भी देखभाल होने, उन्हें भी पानी और खाद मिलने, पक्षियों और जानवरों से उनकी भी सुरक्षा किए जाने के द्वारा वे जंगली पौधे खेत के स्वामी को स्वीकार्य नहीं बन गए थे। उनका अन्तिम स्थान तो पहले से निर्धारित था, और वे फिर वहीं भेज भी दिए गए। इसी प्रकार, प्रभु की कलीसिया में जो प्रभु के मानकों और निर्धारण के द्वारा नहीं है, शैतान और मनुष्यों के द्वारा घुसाये गये हैं, वे अभी अपने आप को कितना भी सुरक्षित और प्रभु के द्वारा स्वीकार्य हो गये क्यों न समझते रहें, अन्ततः उन की वास्तविकता तथा अंतिम दशा अनन्त विनाश ही की होगी, वह स्वर्गीय मंदिर या कलीसिया का भाग कभी नहीं ठहरेंगे।

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो अपने आप को जाँच-परख कर सुनिश्चित कर लीजिए कि आप प्रभु के मानकों और बुलाए जाने के द्वारा अपने आप को मसीही विश्वासी मानते हैं, या आप किसी अन्य रीति द्वारा प्रभु की कलीसिया से जुड़ने के कारण अपने आप मसीही विश्वासी समझते हैं। खेत में उगने वाले बुरे पौधों के लिए तो अपनी अंतिम दशा बदलना संभव नहीं था, किन्तु आपके पास अभी अवसर भी है, और प्रभु की क्षमा भी आपके लिए अभी उपलब्ध है, आप अभी भी अपनी अंतिम दशा बदल कर ठीक कर सकते हैं। अभी सही आँकलन करके सही निर्णय ले लीजिए; बाद में यदि समय, अवसर, या क्षमता न रहे, तो फिर अनन्त विनाश ही हाथ लगेगा। दूसरे, पृथ्वी पर प्रभु की कलीसिया में सम्मिलित होने के बाद, प्रभु आपको गढ़कर, तराश कर, काट-छाँट कर ठीक करता है कि आप उसकी स्वर्गीय कलीसिया में आपके उचित स्थान पर स्थापित किए जा सकें। यह प्रक्रिया अवश्य ही पीड़ादायक होती है, इसके द्वारा हमारे जीवन की कई बातें जो व्यर्थ और आत्मिक उन्नति एवं परिपक्वता के लिए बाधक हैं, निकाल दी जाती हैं। इसे कोई विलक्षण, अनहोनी, या अनुचित बात न समझें (प्रेरितों 14:22; 2 तिमुथियुस 3:12; इब्रानियों 12:5-12; 1 पतरस 4:1-2, 12-19); ये बातें हमारे तैयार किए जाने का एक अनिवार्य भाग हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 161

Understanding the Church – 27

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Building the Church – 16 – On The Lord Jesus Christ – 8

 

As a steward of God’s Church and of fellowshipping with God’s other children, every Born-Again Christian Believer must learn about them, to worthily fulfil his stewardship. The Believers should also bear in mind that just as they have been added to the Church and fellowship by being saved and Born-Again, similarly, others are also being added by the Lord to His Church. Also, just as he as a newly Born-Again Believer takes time to grow and mature spiritually, similarly, the others who are being joined also need time to grow and mature. In other words, the Lord’s Church is still “under-construction;” and therefore is incomplete and imperfect. So, no one should expect impeccable perfection and pure spirituality in the Church, till this process of being added and perfected has been completed.

An excellent example of this process is the first temple built by Solomon for the worship of the Lord. It has been written about the construction process of this Temple that “And the temple, when it was being built, was built with stone finished at the quarry, so that no hammer or chisel or any iron tool was heard in the temple while it was being built” (1 Kings 6:7). Take note of the things said in this verse. The stones that were used for the building of this temple, after being taken out of the quarry, and before being put in their place in the temple, were worked upon in a place where they were cut, trimmed, polished and given the size, shape, and appearance required for their place in the temple. Once they were ready for being placed in the temple at their proper appointed place, then they were brought and fitted into their place. Every stone had its assigned place, and according to that place, it was cut, trimmed, prepared, and made ready. No other stone could take its place, nor could the stone take the place of any other stone; nor did the stone decide in which place it would like to be placed and fitted in. According to the plan and design of the master-builder, every stone was placed in its pre-determined location. 

There was another very astounding and wonderful thing that was happening, and is mentioned here; each prepared and ready stone was just brought and fit into its place, there was no need to trim and finely cut or prepare it again to take its place and settle in with the other stones at that location. It is written that in the temple there was no sound heard of any instruments being used. Similarly, the Lord too, in this world, from where He has taken us, is, through our situations, experiences, and circumstances in this world itself, is cutting, trimming, molding, and polishing us, which undoubtedly is a painful process, preparing us to take our pre-determined place in the Church. He does this work in His secured place, in His Church - the world-wide group of the called out ones, where we are constantly under His observation and are being worked upon, under His supervision by His appointed ministers. When we are finally ready and prepared for our pre-determined place, the Lord takes and places us there. In this manner, this temple, this Church is still under construction, he is still building it.

Think it over, in the quarry, from where the stones were cut, there must have been various stones of different sizes and shapes; but every stone was not appropriate for being used in the temple. Only those stones that were appropriate for being used in the temple, were then first taken to be cut, trimmed, polished, and prepared to place in the temple, and then placed at their appropriate place in the Temple. The Lord too uses only those people to build His Church, who are actually worthy of His Church, i.e., those who have sincerely accepted Him as the Messiah, the “one and only savior of the world” have come into faith in Him, and have lived a life of obedience to Him and His Word. Anyone else, who has joined himself to the Lord’s Church through any other means, on any other basis or criteria, will be rejected, sent out into eternal destruction. 

Pay heed to the parable of Matthew 13:24-30; the tares too received the care of the landlord, they too got the manure, water, protection from birds and animals, etc., but none of this made them accepted by the landlord. They had been identified and kept for destruction from the beginning, and that is where they were eventually sent. Similarly, in the Church of the Lord, all those who are not according to the standards and criteria of the Lord, those who have been infiltrated into the Church by Satan and men, they may consider themselves safe and secure for now, may think that they have been accepted by the Lord, but eventually at the end, they will be cast out and sent to destruction. They will never be a part of the heavenly temple, the Church of God.

If you are a Christian Believer, then examine yourself and make sure that you actually are a saved and Born-Again Believer, as per the criteria and the standards of the Lord Jesus, and have come into the Church not through any other mechanism or way, but by the one and only way of repentance and forgiveness of sins from the Lord, as given by the Lord. The tares growing in that field did not have the power or ability to change their eternal destiny; but you have the opportunity and the ability to receive the Lord’s forgiveness and come to faith in Him, join Him in His prescribed manner. Do a proper evaluation now, and rectify that which needs to be rectified, while you still can do it. Do it now, lest somehow if you do not have the opportunity, time, or ability to do it later, you may not have to cut a sorry figure and face eternal destruction. Secondly, after you become a part of the Church of the Lord Jesus, He will cut, trim, mold, and polish you to prepare you for your assigned place in the Church. This process is painful for sure; but is necessary, and by it many vain and redundant things in our lives are taken away, things that impede our spiritual growth and maturity. Do not think this to be something unexpected or inappropriate (Acts 14:22; 2 Timothy 3:12; Hebrews 12:5-12; 1 Peter 4:1-2, 12-19); this is an integral and essential part of the process to build us up for our place in the Church.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 24 जून 2026

Blessed and Successful Life - 139 - Metaphor – 2 - The Temple or Dwelling Place of God / आशीषित एवं सफल जीवन – 139 - रूपक – 2 - परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 139

कलीसिया को समझना – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

रूपक – 2 - परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर


क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई हर एक बात का भण्डारी भी है, और उसके लिए परमेश्वर को जवाबदेह है, इसलिए उसे इसका निर्वाह करने का भरसक प्रयास करना चाहिए। भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी को उचित रीति से निर्वाह करने के लिए, विश्वासी को उसे जानना अनिवार्य है जिसका वह भण्डारी है। परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को प्रदान की गई विभिन्न बातों में से एक है उसका परमेश्वर की कलीसिया, “एक्कलेसिया, अर्थात् सारे समय और स्थान की सीमाओं से पड़े, बुलाए गये लोगों का विश्वव्यापी समूह” का सदस्य होना, तथा अन्य मसीही विश्वासियों के साथ उसकी सहभागिता। हम इनके बारे में बाइबल में कलीसिया के लिए दिए गए विभिन्न रूपकों के द्वारा सीख रहे हैं। पिछले लेख में हम ने इन में से पहले रूपक, कलीसिया और विश्वासियों का परमेश्वर का घराना होने को देखा था। आज हम दूसरे रूपक, विश्वासियों का परमेश्वर का निवास-स्थान, घर, या मन्दिर होने के संबंध में देखेंगे।

(2) परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर

कलीसिया और उसके सदस्यों के परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर होने से संबंधित परमेश्वर के वचन बाइबल में से कुछ पदों को देखिए:

  • “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है? यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो” (1 कुरिन्थियों 3:16-17)।

  • “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो?” (1 कुरिन्थियों 6:19)। 

  • “और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर होऊंगा, और वे मेरे लोग होंगे” (2 कुरिन्थियों 6:16)।

  • “कि यदि मेरे आने में देर हो तो तू जान ले, कि परमेश्वर का घर, जो जीवते परमेश्वर की कलीसिया है, और जो सत्य का खंभा, और नेव है; उस में कैसा बर्ताव करना चाहिए” (1 तीमुथियुस 3:15)।

  • “पर मसीह, पुत्र के समान, उसके घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्ड पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें” (इब्रानियों 3:6)।

उपरोक्त पदों में प्रभु की कलीसिया के लोगों, अर्थात, उसके वास्तविक मसीही विश्वासियों को परमेश्वर का, पवित्र आत्मा का, और प्रभु यीशु का मन्दिर, या निवास स्थान, या घर कह कर संबोधित किया गया है। किसी का ‘निवास स्थान’ होने के सामान्य और स्वाभाविक प्रयोग से यह प्रकट है कि उस का निवास स्थान वह स्थान होता है जहाँ वह निवास करता है, रहता है; जो उसका अपना होता है, जहाँ वह बिना किसी औपचारिकता के खुले दिल से रह सकता है, अपनापन और शांति महसूस कर सकता है। और, मन्दिर वह स्थान होता है जहाँ परमेश्वर की आराधना और उपासना की जाती है, उसे आदर और महिमा दी जाती है, तथा जो उससे मिलने का स्थान होता है। तात्पर्य यह कि प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का प्रत्येक सदस्य को त्रिएक परमेश्वर का अपना निवास स्थान होना है, जहाँ पर वह बिना किसी औपचारिकता के, खुले दिल से रह सकता है, व्यवहार कर सकता है, अपनापन और शांति महसूस कर सकता है। एक ऐसा स्थान जहाँ त्रिएक परमेश्वर को, कलीसिया के उस सदस्य से जिसमें वह निवास कर रहा है, योग्य आदर और सम्मान मिलता है, जिसके मन से परमेश्वर की सच्ची आराधना आत्मा और सच्चाई से निकलती है (यूहन्ना 4:23-24), और जहाँ परमेश्वर अपनी उस संतान के साथ मिल सकता है, उससे संगति और सहभागिता रख सकता है (यूहन्ना 14:21, 23)। इसलिये प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपने जीवन में परमेश्वर के लिए इन बातों को सुनिश्चित करना चाहिए; और जो अपने आप को विश्वासी समझते हैं, उन्हें अपने जीवनों को जाँच कर देखना चाहिए कि क्या परमेश्वर के लिये यह हो पाना उनके जीवनों और व्यवहार द्वारा संभव है?

इसी बात से स्पष्ट और प्रकट है कि परमेश्वर का निवास स्थान केवल वही हो सकता है जिसे परमेश्वर अपना निवास स्थान, अपना मन्दिर बनाता है। किसी भी मनुष्य द्वारा अपने ऊपर “मसीही” अर्थात, “परमेश्वर का निवास स्थान; परमेश्वर का मन्दिर” लेबल लगा लेने से - चाहे यह लेबल कितना भी प्रमुख करके क्यों न लगाया जाए, या उसका कितना भी जोर-शोर से प्रदर्शन और प्रचार क्यों न किया जाए, वह व्यक्ति वास्तविकता में परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर नहीं बन जाता है। उसके इस खोखले दावे की पोल देर-सवेर खुल ही जाएगी। जिसे परमेश्वर अपना निवास स्थान, अपना मन्दिर स्वीकार करे, वही इस आदर को प्राप्त करेगा, अन्य सभी तिरस्कृत कर दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। वास्तविकता में प्रभु की कलीसिया का सदस्य वही हो सकता है जिसे प्रभु परमेश्वर सदस्य स्वीकार करे। परमेश्वर मानवीय विधि-विधानों से बंधा हुआ नहीं है कि लोग अपने द्वारा स्थापित कुछ मान्यताओं और धारणाओं को, अपनी बनाई गई कुछ रीतियों को पूरा करें, और परमेश्वर उन्हें अपनी कलीसिया में सम्मिलित करने के लिए बाध्य हो जाए। परमेश्वर उन्हें ही स्वीकार करता है जो उसके मानकों, उसके निर्देशों के अनुसार उसके साथ जुड़ते हैं।  

परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर होने से संबंधित ये पद हमें सिखाते हैं कि परमेश्वर अपने निवास स्थान की रक्षा करता है, उसे दूषित करने या हानि पहुँचाने वाले को परमेश्वर दण्ड देता है (1 कुरिन्थियों 3:16-17)। उसका निवास स्थान होने का आदर यह भी दिखाता है कि अब वह व्यक्ति अपना नहीं रहा है, वरन परमेश्वर के स्वामित्व की अधीनता में आ गया है (1 कुरिन्थियों 6:19); अर्थात् उसके जीवन से सम्बन्धित है एक बात के लिये, उसकी देखभाल और सुरक्षा के लिये, परमेश्वर की जिम्मेदारी बन गया है - यदि वह परमेश्वर के कहे के अनुसार करता रहे (2 इतिहास 16:9)। परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर होने के नाते, परमेश्वर अपने लोगों से एक विशिष्ट व्यवहार, संसार से भिन्न जीवन शैली की अपेक्षा करता है (1 तीमुथियुस 3:15), जिसके लिए व्यक्ति को साहस और आशा को दृढ़ता से अंत तक थामे रहना होगा (इब्रानियों 3:6)। परमेश्वर द्वारा अपनी कलीसिया के प्रत्येक जन से रखी जाने वाली इन अपेक्षाओं, उन को इस महान स्तर और आदर के प्रदान किए जाने के साथ ही कि अब वे परमेश्वर की ज़िम्मेदारी हैं, उन्हें एक ऐसी भी बात भी साथ दे दी जाती है, जिसे, एक बार फिर से, कोई मनुष्य कभी भी अपने किसी भी प्रयास या प्रयोजन से कदापि प्राप्त नहीं कर सकता है - “...जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर होऊंगा, और वे मेरे लोग होंगे” (2 कुरिन्थियों 6:16)। जरा कल्पना कीजिए, सर्वसामर्थी सृष्टिकर्ता परमेश्वर अपनी कलीसिया के लोगों के अंदर बसेगा, उनके मध्य में, उनके साथ चला फिरा करेगा, और उन्हें अपने लोग बना कर रखेगा; “सो हम इन बातों के विषय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है, तो हमारा विरोधी कौन हो सकता है?” (रोमियों 8:31)।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो क्या आप यह सच्चे मन और पूरी ईमानदारी से कह सकते हैं कि परमेश्वर आपके अंदर निवास करता है, और वह आप में एक अपनापन और शांति महसूस करता है? क्या आपके जीवन और व्यवहार से आपका संसार से पृथक होकर परमेश्वर को आदर और महिमा देना सर्वदा प्रकट होता रहता है? क्या आपके मन से परमेश्वर की आराधना उस “आत्मा और सच्चाई” से निकलती है जिसकी वह लालसा रखता है? या आप बस उस से कुछ-न-कुछ माँगते ही रहते हैं, और किसी-न-किसी बात को लेकर कुड़कुड़ाते ही रहते हैं, या शिकायत ही करते रहते हैं? या, क्या आप परमेश्वर से ऐसे वार्तालाप करते हैं और अपने मन की बात उससे खुलकर उस प्रकार करते हैं जैसे किसी घनिष्ठ मित्र से? क्या आप स्वयं को अपना नहीं, परमेश्वर का समझते हैं, और परमेश्वर की इच्छा तथा आप से उसकी अपेक्षाओं को पूरा करने में प्रयासरत रहते हैं? क्या आप अपनी मसीही गवाही को बनाए रखने के लिए, बिना कोई समझौता किए साहस और दृढ़ता से हर परिस्थिति को सहने के लिए तैयार रहते हैं? क्या इस दूसरे रूपक की शिक्षाओं के समक्ष आप अपने को प्रभु की सच्ची कलीसिया का वास्तविक सदस्य देखते हैं? यदि नहीं, तो प्रभु अभी आपको अवसर प्रदान कर रहा है कि अपनी गलतफहमी से निकल कर, उसके साथ अपने संबंधों को ठीक कर लें; वास्तविकता में परमेश्वर का निवास स्थान, उसका मन्दिर बन जाएं, और अपने अनन्तकाल को सुनिश्चित एवं आशीषित कर लें।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 139

Understanding the Church – 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Metaphor – 2 - The Temple or Dwelling Place of God


Since every Born-Again Christian Believer is a steward of whatever God has entrusted to him, and is accountable to God for this stewardship, therefore, he ought to fulfill it as best as he can. To be able to fulfill his stewardship worthily, the Believer has to know about that of which he is steward. Amongst the various things given by God to the Believer, the one we are studying presently is his being a member of God’s Church, “ekklesia i.e., the worldwide group of the called-out ones, across all time and place,” and his fellowship with the other Christian Believers. We are learning about these through the various metaphors used in the Bible for the Church of God. In the previous article, we have considered the first one, the Church and Believers being the family of God. Today we will consider the second metaphor, of the Believers being the Temple, or Dwelling Place, or House of God.

 

(2) The Temple or Dwelling Place of God

Consider some verses about the members of the Church, the Christian Believers being the dwelling place of God, His Temple:

  • “Do you not know that you are the temple of God and that the Spirit of God dwells in you? If anyone defiles the temple of God, God will destroy him. For the temple of God is holy, which temple you are” (1 Corinthians 3:16-17).

  • “Or do you not know that your body is the temple of the Holy Spirit who is in you, whom you have from God, and you are not your own?” (1 Corinthians 6:19).

  • “but if I am delayed, I write so that you may know how you ought to conduct yourself in the house of God, which is the church of the living God, the pillar and ground of the truth” (1 Timothy 3:15).

  • “but Christ as a Son over His own house, whose house we are if we hold fast the confidence and the rejoicing of the hope firm to the end” (Hebrews 3:6).

In the above Bible verses, the members of the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., the true Christian Believers, have been addressed as the Temple of the Lord, of the Holy Spirit, and the dwelling place, or house of God. The common sense understanding regarding someone’s dwelling place is that, it is the place where that person resides, a place that belongs to him, where he can freely and openly live without any formalities, feel a sense of belonging and of the place being his own personal place, where he can be comfortable and at peace. Similarly, a temple is a place where God is worshipped, given honor and glory, a place to meet God.

Therefore, the implication of these metaphors is that every actual member of the true Church of the Lord Jesus is the dwelling place of the Triune God, where God can reside freely and openly without any formalities, feel fully ‘at home’, feel comfortable and at peace. Every member of the Church is to be a temple of God, where God is given His due honor and glory, and is worshipped in truth, from the heart (John 4:23-24), where God can meet with His child, have fellowship with Him (John 14:21, 23). Every Believer should ensure that this is true for God in their lives; and those who consider themselves as Believers, should examine their lives to see whether this is possible or not for God, through their lives and behavior?

It is clear from this that only those whom God wants to make His dwelling place, His temple, can be so. A person’s taking upon himself the name or label of being a “Christian” i.e., “The Dwelling Place of God, The Temple of God” does not actually make him that - no matter how prominently that label may be displayed, with whatever pomp and show that label may be advertised, and whatever seemingly pious and religious activities may have been associated with the taking up and proclamation of the label. Sooner or later, the empty claims of these vain self-acquired labels will lie exposed, and the facts will come out. Only the person whom the Lord God accepts as His dwelling place or Temple can actually be it; rest everyone else will be rejected and cast away (Mathew 15:13). So, only the person whom God accepts as a member of His Church, can actually and truly be a member of the Church of the Lord Jesus Christ. God is not tied down to any man-made rites, rituals, and ceremonies, that people may fulfil, or to some contrived concepts and notions through which God would come under compulsion to accept them into His Church. God accepts only those, who join Him and His Church through the way given by Him, according to His standards and criteria.

The verses related to being the dwelling place and temple of God teach us that God protects His dwelling place, and punishes those who defile or harm it (1 Corinthians 3:16-17). Being given the honor of becoming the dwelling place of God also shows that henceforth that person is no longer his own, but fully belongs to the Lord God (1 Corinthians 6:19); in other words, he is now God’s responsibility for everything related to his life, for his care and security - provided he keeps doing what God tells him to do (2 Chronicles 16:9). From those who are God’s dwelling place, His temple, God expects a particular manner of living and behavior, a life lived differently from the people of the world (1 Timothy 3:15). Those who have been made God’s dwelling place and temple, are expected to hold fast to this confidence and hope firmly till the end (Hebrews 3:6). Along with these expectations of God from the people belonging to His Church, besides this great honor and privilege being granted to them of being His responsibility, there is another thing that is granted to them, that, once again, no man can ever acquire for himself through any efforts of any kind - “...As God has said: I will dwell in them And walk among them. I will be their God, And they shall be My people” (2 Corinthians 6:16). Just imagine this high privilege, way beyond any human capability, that the omnipotent creator God will dwell amongst His people, will walk among them, and will keep them as His people; “What then shall we say to these things? If God is for us, who can be against us?” (Romans 8:31).

If you are a Christian Believer, then can you say with heartfelt conviction and with full honesty that God dwells in you, and He feels ‘at home’ in you, feels comfortable and at peace in you? Does your life and behavior always and continually demonstrate your being separate from the world, and living a life that honors God, glorifies Him? The worship of God that you offer, is it really in “Spirit and truth”, as He desires it to be; or is it a mere formality? Do you always only keep asking and begging for things from Him; keep grumbling about one thing or the other before Him; keep complaining to Him about things in your life? Or, do you converse with Him as you do with a close friend and openly share whatever is on our heart with Him? Do you consider yourself not our own, but belonging to the Lord, and strive to fulfil God’s will and His expectations from you? Are you willing to suffer any and all situations to live up to your Christian life and witness, without any compromise? Having considered the Bible verses related to this second metaphor, do you unhesitatingly consider yourself an actual member of the true Church of the Lord Jesus? If not, God is giving you the time and opportunity to come out of your contrived concepts and assumptions, rectify your relationship with Him and come into the right relationship with Him; to factually become God’s dwelling place and temple, and secure your eternity and eternal blessings.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 6 मई 2026

Blessed and Successful Life - 90 - Holy Spirit – Always With Us – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 90 - पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 90 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

हम परमेश्वर द्वारा प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को सौंपे गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। इन संसाधनों में परमेश्वर पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, जो किसी भी व्यक्ति के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करते ही उसी पल से उस में आ कर निवास करने लगता है। और उसी पल से, प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, स्वतः ही पवित्र आत्मा का मन्दिर तथा भण्डारी बन जाता है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा को परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासी को दिया गया है, कि उनका सहायक, उनका साथी हो, उनकी सेवकाई में उनका मार्गदर्शन करे, उन्हें सिखाए, और हमेशा उनके साथ बना रहे। विश्वासी का सहायक और साथी होने की पवित्र आत्मा की भूमिका को देखने के बाद, पिछले लेख से हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा का उनके साथ होने, उनमें निवास करने, विश्वासी का उनका मन्दिर होने के बारे में 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20 से देखना आरम्भ किया है। इन पदों से एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, उसके दो परिणाम, और विश्वासी की ज़िम्मेदारी के बारे में पता चलता है। महत्वपूर्ण तथ्य, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं, है कि परमेश्वर ही प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा प्रदान करता है, उसके आत्मिक स्तर और परिपक्वता, आत्मिक आयु, शारीरिक आयु, और उसके सेवकाई चाहे कुछ भी हो। आज हम दो परिणामों को देखेंगे।


हम 1 कुरिन्थियों 6:19-20 से देखते हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के उन में निवास करने के दो परिणाम हैं; पहला है कि वे पवित्र आत्मा का मन्दिर हो जाते हैं, और दूसरा है कि अब वे अपने नहीं है बल्कि परमेश्वर की संपत्ति हैं, क्योंकि दाम देकर मोल लिए गए हैं – प्रभु यीशु के लहू और जीवन के द्वारा।


मसीही विश्वासी का पवित्र आत्मा का मन्दिर होने को हम कैसे समझ सकते हैं? प्रभु यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर के उद्देश्य को यूहन्ना 2:14-17 में और फिर मत्ती 21:13 बताया है। हम यूहन्ना 2:14-17 से सीखते हैं कि मन्दिर व्यापार का स्थान होने के लिए नहीं था, अर्थात ऐसा स्थान जहाँ से लोगों का कोई शोषण किया जाए, और परमेश्वर के नाम में साँसारिक सम्पत्ति कमाई जाए। और मत्ती 21:13 से हम सीखते हैं कि मंदिर को प्रार्थना का स्थान होना था, वह स्थान जहाँ व्यक्ति परमेश्वर के साथ संपर्क कर सके, उस से वार्तालाप कर सके। प्रभु के इन कथनों से हम समझ सकते हैं कि एक विश्वासी को, परमेश्वर का मन्दिर होने के नाते, संसार के समक्ष कैसा होना चाहिए। विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई और प्रभु के नाम का उपयोग साँसारिक सम्पत्ति कमाने के लिए नहीं करना चाहिए। वरन, उसे लोगों को परमेश्वर की ओर मार्गदर्शन करने वाला, उस से संपर्क में लाने वाला – लोगों तक सुसमाचार को पहुँचाने वाला; उन्हें साँसारिक नहीं बल्कि अनन्तकालीन स्वर्गीय आशीषों की ओर ध्यान करवाने वाला होना चाहिए। यह बदलाव उसके जीवन में स्पष्ट दिखाई देना चाहिये (रोमियों 12:1-2); न केवल भौतिक वस्तुओं के प्रति परन्तु मानसिकता और व्यवहार में भी, जैसा कि कुलुस्सियों 3 अध्याय में बताया गया है। 


विश्वासी के अब अपना नहीं रहने, वरन परमेश्वर की सम्पत्ति हो जाने, क्योंकि उसे प्रभु यीशु के जीवन की कीमत पर लिया गया है (1 थिस्सलुनीकियों  5:10; तीतुस  2:14), को समझने के लिए, दो पदों पर विचार कीजिए: “तुम दाम देकर मोल लिये गए हो, मनुष्यों के दास न बनो” (1 कुरिन्थियों 7:23), और “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। हम 1 कुरिन्थियों 7:23 से सीखते हैं कि क्योंकि विश्वासी प्रभु का है, उसकी संपत्ति है, इसलिए उसे अपने आप को किसी मनुष्य की अनुचित या अनुपयुक्त अधीनता में नहीं देना है; प्रभु की सेवकाई में होने के नाते, उसे मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं बनना है (गलातियों 1:10)। हम 2 कुरिन्थियों 5:15 से सीखते हैं कि विश्वासी को अपने लिए नहीं परन्तु प्रभु के लिए जीना है, अर्थात हर बात के लिये पहले प्रभु की इच्छा को जान कर (इफिसियों 5:17), फिर केवल उसी को पूरा करने के लिए जीना है; न कि लोगों के अनुसार और उन्हें प्रसन्न करने के लिए।


शैतान विभिन्न युक्तियों और प्रलोभनों, और अन्य बातों के द्वारा विश्वासी को परमेश्वर की संपत्ति और पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को पूरा करने से बाधित करता है। अगले लेख में हम विश्वासी के लिए 1 कुरिन्थियों 6:20 में कही गयी ज़िम्मेदारी, शरीर और आत्मा द्वारा परमेश्वर की महिमा करने के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 90 - Stewards of Holy Spirit - 10 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Always With Us – 2

 

We have been studying about the stewardship of the provisions God has given to every truly Born-Again Christian Believer. One of these is the Holy Spirit, who comes to reside in every person from the moment he accepts the Lord Jesus as his savior. From then onwards, every truly Born-Again Christian Believer, automatically becomes the Temple and also a steward of the Holy Spirit. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit has been given to the Christian Believers by God to be their Helper and Companion, to teach and guide them in their ministry; and to always be with them. Having seen about His role as the Believer’s Helper and Companion, since the last article we have begun to see about the Holy Spirit being with and in the Believers; the Believers being His Temple, and God the Holy Spirit residing in them from 1 Corinthians 3:16; 6:19-20. These verses imply one very important fact, its two consequences, and the responsibilities of the Believer. The important fact, that we have considered in the previous article, is that it is God who gives the Holy Spirit to every Believer irrespective of their spiritual status, physical or spiritual age, maturity, and the ministry that God has given to them. Today we will consider the consequences, as stated in these verses.


From 1 Corinthians 6:19-20, for every Believer, the two consequences of having God the Holy Spirit residing in them are, firstly they become the Temple of the Holy Spirit, and secondly, they are no longer their own, they now belong to God, having been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus.

 

How do we understand the Believer’s being the Temple of God the Holy Spirit? The Lord Jesus stated the purpose of the Temple of God in John 2:14-17 and Matthew 21:13. From John 2:14-17 we learn that the Temple was not meant to be a place of merchandise, i.e., of exploiting people; nor was it meant to be for earning temporal riches in the name of God. And from Matthew 21:13 we learn that it was meant to be a house of prayer, a place where one can commune with God. From the Lord’s statements we can understand what the Believer should be before the world, as the Temple of the Holy Spirit. The Believer should not use his God given ministry and the Lord’s name to earn worldly wealth, but should be one who helps and guides the people of the world to come in touch with and commune with God – to be the bearer of the Gospel for the people of the world, and pointing them towards eternal heavenly riches, instead of earthly possessions. This change must be clearly seen in their lives (Romans 12:1-2); not only in relation to temporal things, but also in mentality and behavior, as is given in Colossians chapter 3.


To understand the Believer no longer being his own, but being a possession of God, since he has been bought at the cost of the life of the Lord Jesus (1 Thessalonians 5:10; Titus 2:14), consider two verses: “You were bought at a price; do not become slaves of men” (1 Corinthians 7:23), and “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” (2 Corinthians 5:15). From 1 Corinthians 7:23 we understand that since the Believer belongs to the Lord, therefore, he is not to put himself into any undue or inappropriate subjugation of any man; being in the service of the Lord he is not to be a ‘man-pleaser’ (Galatians 1:10). From 2 Corinthians 5:15 we learn that the Believer is to live not for himself, but for the Lord, i.e., for everything to first know the will of the Lord (Ephesians 5:17), and then live to do only that which pleases the Lord, instead of living according to men and trying to please the people.


Satan, in various ways, tries various ploys, temptations and other things, to make the Believers not fulfil these functions of being the Temple of the Holy Spirit and the possession of God. In the next article we will see about the responsibility of a Believer mentioned in 1 Corinthians 6:20 – glorify God in body and spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 5 मई 2026

Blessed and Successful Life - 89 - Holy Spirit – Always With Us – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 89 - पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 89 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 9

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 1

 

मसीही विश्वासी के परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए संसाधनों, जिन में पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, के भले भण्डारी होने के हमारे इस अध्ययन में हम यूहन्ना 14:16 को देख रहे हैं। यह पद मसीह के प्रत्येक शिष्य को, उसका सहायक या साथी होने के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा दिए जाने के बारे में बात करता है। पवित्र आत्मा के हमारा सहायक होने के सन्दर्भ में, हमने देखा है कि उन्हें हमें क्यों दिया गया है। साथ ही हमने यह भी देखा है कि यह प्रचलित धारणा कि हम परमेश्वर से प्रार्थना कर के उस से हमारे लिए और हमारे स्थान पर कुछ काम करने के लिए कह सकते हैं; ऐसे काम जिन्हें कर पाना हमारे लिए कठिन हो रहा है, या जिन में हम बारंबार असफल हो रहे हैं, एक गलत और बाइबल के प्रतिकूल धारणा है। ऐसा इसलिए क्योंकि परमेश्वर ने पहले से ही हमारे लिए वो सभी संसाधन उपलब्ध करवा दिए हैं जो हमारी किसी भी परिस्थिति का सामना करने में हमें चाहिए होंगे (2 पतरस 1:3-4)। हमने यह भी देखा है की हमारा परमेश्वर द्वारा दिए गये संसाधनों का उचित उपयोग नहीं कर पाना, या जीवन की कुछ परिस्थितियों पर विजयी नहीं हो पाना परमेश्वर द्वारा हमें देने कुछ कमी के कारण नहीं है। वरन् यह हमारे द्वारा कुछ बातों के लिए सँसार के साथ समझौता कर लेने के कारण है, और साथ ही हमारे यह भी चाहने के कारण है कि हम संसार का भी मज़ा लेते रहें और परमेश्वर की सामर्थ्य भी हम में होकर काम करती रहे – और यह हो नहीं सकता है। इसीलिए परमेश्वर को अपने स्थान पर कार्य कर के देने के लिये की गई हमारी सारी प्रार्थनाएँ अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि वे एक गलतफहमी, परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या पर, आधारित हैं।


यूहन्ना 14:16 में, प्रभु यीशु ने यह भी कहा है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा उनके शिष्यों के साथ हमेशा बना रहेगा। परमेश्वर ने यह वायदा किया है कि वह न हमें कभी छोड़ेगा और न त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)। परमेश्वर के वचन में मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा का मंदिर कहा गया है, और वह उन में निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20)। यह विश्वासियों पर एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी डाल देता है। 1 कुरिन्थियों 3:17 में लिखा है, “यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो।” इस पद में जिस शब्द का अनुवाद ‘नाश’ किया गया है, मूल यूनानी भाषा में वह ‘फथीरो’ है, जिसका अर्थ होता है बिगाड़ना, नष्ट करना, भ्रष्ट करना। इसलिये, यदि अब हम इस पद को यूनानी शब्द ‘फथीरो’ के साथ लिखें, तो वह कुछ इस प्रकार से होगा  “यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को ‘फथीरो’ करेगा तो परमेश्वर उसे ‘फथीरो’ करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो।” यह करने से हम देख सकते हैं कि यहाँ तात्पर्य यह है कि परमेश्वर के मंदिर के साथ कोई भी, जो भी दुर्व्यवहार करेगा, परमेश्वर भी उसके साथ वही दुर्व्यवहार करेगा।


फिर 1 कुरिन्थियों 6:19-20 में लिखा है, “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो? क्योंकि दाम देकर मोल लिये गए हो, इसलिये अपनी देह के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।” यहाँ पर, इन पदों में, पवित्र आत्मा से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, और उसके दो परिणाम बताए गए हैं, और फिर उसके बाद, इनके सन्दर्भ में विश्वासी की ज़िम्मेदारी और प्रतिफल लिखे गए हैं।


इन पदों में जो तथ्य दिया गया है, वह है कि विश्वासियों को पवित्र आत्मा देने वाला परमेश्वर है; कोई भी पवित्र आत्मा को न तो किसी भी अन्य विधि से, और न ही अपने किसी भी तरह के किसी प्रयास प्राप्त कर सकता है। पवित्र आत्मा के द्वारा, प्रेरित पौलुस ने यह पत्र कुरिन्थुस की सम्पूर्ण मण्डली को लिखा था, अर्थात उस कलीसिया के प्रत्येक सदस्य को। पौलुस ने इस पत्र को उनमें पाई जानी वाली गलतियों और कमियों को दिखाने के लिए तथा उनका समाधान बताने के लिए लिखा था। इन पदों में ध्यान कीजिए कि पौलुस न तो कुछ विशेष लोगों को और न ही किसी विशिष्ट श्रेणी के लोगों को चिह्नित कर के यह कह रहा है कि केवल वे लोग ही पवित्र आत्मा पाने वाले और उसका मंदिर कहलाए जाने वाले लोग हैं। और न ही वह कोई ऐसे लक्षण बता रहा है जिस से यह पहचाना जा सके कि किस में पवित्र आत्मा है और किस में नहीं है। पौलुस सभी से, पूरी मण्डली से यह कह रहा है कि परमेश्वर ने उन्हें पवित्र आत्मा दिया है। इसलिए यह प्रकट है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी, उसका आत्मिक स्तर कैसा भी हो, उसकी शारीरिक और आत्मिक आयु कुछ भी हो, परमेश्वर द्वारा उन्हें कोई भी सेवकाई क्यों न दी गई हो, हर किसी को परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा प्रदान किया है, उनके साथ और उन में रहने के लिए, कि मसीही जीवन जीने के लिए उनका सहायक या साथी हो।


प्रत्येक विश्वासी के लिए इस बात का अर्थ है कि प्रत्येक विश्वासी अब परमेश्वर का मन्दिर है। और अब वह अपना नहीं रहा है, उसे दाम – प्रभु यीशु के लहू और प्राण, दे कर मोल ले लिया गया है। अब प्रत्येक विश्वासी को एक ज़िम्मेदारी भी दी गई है, कि वह अपनी देह और आत्मा, जो परमेश्वर के हो गए हैं, के द्वारा परमेश्वर की महिमा करे - साथ ही  2 कुरिन्थियों 5:15 भी देखें। हम अपने अगले लेख में इस अध्ययन को ज़ारी रखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 89 - Stewards of Holy Spirit - 9 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Always With Us – 1

 

In our study of a Christian Believer being a steward of the God given provisions for his Christian life, including the Holy Spirit, we have been looking at John 14:16. This verse speaks of God the Holy Spirit being given to every disciple of Christ as their Helper or Companion. In context of the Holy Spirit being our Helper, we have seen why He has been given. We have also seen how and why a popular notion that we can ask for God to take over from us and do certain things for us, things which we are finding difficult to do, or repeatedly failing about, is wrong and unBiblical, since God has already provided every resource that we will need to handle any situation that will come our way (2 Peter 1:3-4). We have also seen that our inability to properly utilize our God given resources, or being unable to overcome some situations in life is not due to any lack from God’s side. Rather, this is usually due to our compromising with the world for certain things, and because of wanting to enjoy the world while wanting to have God’s power working in and for us – which does not happen. Therefore, all our prayers for God to step-in, take over from us and do the thing instead of us, will always remain unanswered since they are based on a misunderstanding, a misinterpretation of God’s Word.


In John 14:16, the Lord Jesus also said that God the Holy Spirit will abide with His disciples forever. God has promised that He will never leave or forsake us (Hebrews 13:5). God’s Word has called the Christian Believers the temple of the Holy Spirit, and He dwells in them (1 Corinthians 3:16; 6:19-20). This places great responsibilities upon the Believers. It says in 1 Corinthians 3:17 that “If anyone defiles the temple of God, God will destroy him. For the temple of God is holy, which temple you are.” Interestingly, in this verse, in the original Greek language the same word ‘phtheiro’, which means to spoil, ruin, or corrupt, has been used twice, and in English it has been translated as ‘defile’ as well as ‘destroy.’ Therefore, if we re-write this sentence, using the original word ‘phtheiro’ instead of its translation, the sentence will be “If anyone phtheiros the temple of God, God will phtheiro him.” Now through this we can understand that the implication is that whatever a person does to corrupt or defile God’s temple, will happen back to him and will similarly corrupt or defile that Believer. 


Then, 1 Corinthians 6:19-20 says, “Or do you not know that your body is the temple of the Holy Spirit who is in you, whom you have from God, and you are not your own? For you were bought at a price; therefore, glorify God in your body and in your spirit, which are God's.” Here, in these verses, one very important fact, and two consequences related to the Holy Spirit being in the Believer are stated, and then the responsibility associated with these facts and consequences has been stated. 


The fact given in these verses is that it is God who has given the Holy Spirit to the Believers; no one can acquire the Holy Spirit in any other manner or through any personal effort of any kind. Through the Holy Spirit, the Apostle Paul has written this letter to the Church in Corinth, i.e., to each and every member of that Church. Paul wrote this letter to point out to them their errors and short-comings, their immature spiritual lives, and how to rectify these problems. Note that in these verses, Paul does neither singles out some specific people nor points to a certain category of people, to say that they are the recipients and temple of the Holy Spirit. Nor does he mention that there are any criteria to indicate who has, and who does not have the Holy Spirit. Paul is saying to everyone, to the whole congregation that God has given the Holy Spirit to all of them. Therefore, it is evident that every Believer, whatever be their spiritual status, irrespective of their physical or spiritual age and maturity, whatever be the ministry God has given to them, to each and every one God has granted the Holy Spirit to be with them, live in them, be their Helper and Companion in their lives as Christian Believers.


For every Believer, the result is that the Believer is now God’s Temple, and he is no longer his own. He has been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus. Now a responsibility has been given to every Believer to glorify God, in their body and spirit, which now are God’s - also see 2 Corinthians 5:15. We will continue to study this in our next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language