ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

प्रतिबद्ध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रतिबद्ध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 57 - Appropriately Handling God’s Word – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 57 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 57 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 42

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 2

 

हमने देखा है कि परमेश्वर के लोग, जब परमेश्वर के वचन को अपने जीवनों में उसका उचित स्थान और आदर प्रदान करते हैं, तब स्वतः ही उन्हें परमेश्वर से सामर्थ्य, आशीष, भलाई, और सुरक्षा मिलती है (व्यवस्थाविवरण 4:40; 5:29; यूहन्ना 14:21, 23; प्रकाशितवाक्य 3:10)। मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी से संबंधित बातों के बारे में विचार करते हुए, पिछले लेख से हमने अपने ध्यान को भण्डारी होने की इस ज़िम्मेदारी के एक अन्य पक्ष की ओर केन्द्रित किया है। अभी तक हम देखते आ रहे थे कि परमेश्वर के वचन के साथ किन तरीकों से अनुचित व्यवहार करके उसका दुरुपयोग किया जाता है। अब, पिछले लेख से हमने देखना आरम्भ किया है कि एक मसीही विश्वासी का वचन के प्रति उचित व्यवहार किस प्रकार का होना चाहिए। इस सन्दर्भ में हमने पिछले लेख में यह भी देखा था कि प्रेरित पौलुस जो कि लगभग दो-तिहाई नए नियम का मानवीय लेखक है, हमारे लिए एक उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। हम उसके जीवन से सीख सकते हैं कि हमें परमेश्वर के वचन के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए।

 

तो फिर, हम मसीही विश्वासियों को परमेश्वर के वचन के साथ किस प्रकार से व्यवहार रखना और करना चाहिए? पिछले लेख में हमने उन बातों को देखा था जिन पर पौलुस का मसीही जीवन, सेवकाई, और वचन के साथ व्यवहार पूर्णतः आधारित था, वे उसकी नींव थीं; और वह उन आधारभूत बातों के बाहर कभी नहीं गया। क्योंकि परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार से संबंधित उन सिद्धांतों को लेकर पौलुस इतना दृढ़ और अडिग था, इसीलिए, परमेश्वर ने भी उसे वचन के गहरे दर्शन दिए, पहले गुप्त रखे गए भेदों को उस पर प्रकट किया, परमेश्वर ने उसे अन्य-जातियों के मध्य बहुत सामर्थ्य के साथ सुसमाचार प्रचार करने के लिए उपयोग किया। यद्यपि वह सामान्यतः पैदल ही यात्राएँ करता था, लेकिन फिर भी परमेश्वर उसे दूर-दूर के बहुत से स्थानों तक लेकर गया, उसे उचित सहकर्मी, सहायक, और साथी दिए, और उसकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करता रहा। संपर्क रखने और वार्तालाप करने के आज के आधुनिक साधनों के बिना भी, परमेश्वर ने उसे ऐसी योग्यता और संसाधन दिये कि वह जहाँ जाता था, वहाँ के लोगों से, तथा वहाँ स्थापित कलीसियाओं के साथ अपना संपर्क बना कर रख सका। दूसरे शब्दों में, यदि हम मसीही विश्वासी भी इन सिद्धान्तों को समझ और स्वीकार कर लें जिन पर पौलुस का जीवन और सेवकाई आधारित थे, तो हम भी परमेश्वर के द्वारा बहुतायत से उसकी महिमा के लिए उपयोग किए जा सकते हैं, उस से आशीषित हो सकते हैं।


ये सिद्धान्त, जिन का उल्लेख हमने पिछले लेख में किया था, हैं:

  • पौलुस परमेश्वर के और उसके कार्य के लिए बहुत उत्साही और उद्यमी था, उसके मसीही बनाने से पहले भी (फिलिप्पियों 3:6), और फिर उसके बाद भी। उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था परमेश्वर को प्रसन्न करना (2 कुरिन्थियों 5:9), उसे ऊँचे पर उठाना, उसका आज्ञाकारी रहना, चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

  • प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने के बाद, उसने अपने आप को बहुत ही दीन कर लिया था, वह अपने आप को प्रभु के एक निम्न-कोटि के दास से अधिक नहीं समझता था (रोमियों 1:1)। वह औरों को मसीह के पास लाने के लिए स्वयं को अनुकूल करने, लोगों की आवश्यकता के अनुसार अपने आप को ढाल लेने के लिए तैयार रहता था (1 कुरिन्थियों 9:19-22)। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं था कि वह किसी भी रीति से अपने विश्वास अथवा परमेश्वर के वचन के साथ कोई समझौता करने को तैयार रहता था।

  • पौलुस ने कभी भी अपने विश्वास अथवा परमेश्वर के वचन के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया (गलातियों 2:5, 14; 4:16)। लेकिन साथ ही, सुसमाचार को प्रस्तुत करने में, उसने कभी अविश्वासियों को कोई ठोकर नहीं दी (प्रेरितों 19:37; 24:12; 25:8; 2 कुरिन्थियों 6:3), तथा साथ ही औरों को भी यही करना सिखाया भी (1 कुरिन्थियों 10:32)।

  • पौलुस इस बात के प्रति बहुत प्रतिबद्ध था कि सेवकाई के लिए उसकी नियुक्ति और उसका भण्डारी होना परमेश्वर की ओर से है, न कि किसी मनुष्य की (1 कुरिन्थियों 9:17; गलातियों 1:1; 1 तीमुथियुस 1:1)। इसलिए उसने अपनी सेवकाई के विषय अपने आप को कभी भी किसी मनुष्य को जवाबदेह होने या उसके आधीन होने के लिए बाध्य नहीं समझा. किन्तु इसके लिये उसने कभी कलीसिया के अनुशासन को भंग नहीं किया, कभी घमण्डी या उद्दण्ड नहीं रहा, कभी अपने आप को ही स्व-घोषित अधिकारी मान कर काम नहीं किया।

  • पौलुस परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए, पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहता था (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; इफिसियों 3:3-5; गलातियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)।

  • पौलुस हमेशा परमेश्वर का आज्ञाकारी रहता था, और जहाँ भी परमेश्वर उसे भेजता था, वहाँ जाता था, और वही कहता था, जो परमेश्वर चाहता था कि वह कहे (प्रेरितों 16:6-10; 23:11)।

  • पौलुस यह जानता और भरोसा रखता था कि जैसे उसकी नियुक्ति, उसका सन्देश, और उसकी सेवकाई परमेश्वर की ओर से थे, उसी प्रकार से उसकी जवाबदेही भी परमेश्वर को थी। पौलुस भली-भांति जानता था कि जैसे अन्य सभी को, वैसे ही उसे भी अपने जीवन और कार्यों के लिए परमेश्वर को जवाब देना ही होगा (रोमियों 2:6; 14:10-12; 1 कुरिन्थियों 3:8; 2 कुरिन्थियों 5:10; गलातियों 6:5; इफिसियों 6:8; कुलुस्सियों 3:24-25)। इसीलिए, वह हमेशा यही प्रयास करता रहता था कि हमेशा, हर बात के लिए परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बना रहे (रोमियों 14:8; 2 कुरिन्थियों 5:9; गलातियों 1:10)। साथ ही वह यह ध्यान भी रखता था कि उसके कारण न तो कभी किसी को ठोकर लगने पाए; और न ही वह अपने विश्वास और परमेश्वर के वचन के लिए कोई समझौता करे। और वह यही करना सिखाया भी करता था (1 कुरिन्थियों 15:58; कुलुस्सियों 1:10; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1; 2 तीमुथियुस 2:4)।

 

आज हमारे लिये भी ये सभी गुण, परमेश्वर और उसके कार्य के लिए उत्साहित रहना, हमेशा हर बात के लिए परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बने रहने के लिए प्रयासरत रहना, अपने विश्वास और परमेश्वर के वचन के साथ कोई भी समझौता किए बिना, किसी को भी अपने जीवन से ठोकर नहीं देना, परमेश्वर से वचन को सीखना, बहुत दीनता और नम्रता के साथ परमेश्वर तथा मनुष्यों की सेवा करना, और इस एहसास के साथ सेवकाई करना कि उसके लिए वह किसी मनुष्य को नहीं, केवल परमेश्वर को उत्तरदायी है, वे पूर्वापेक्षित आधारभूत बातें हैं जो परमेश्वर के वचन से प्रभावी रीति से व्यवहार करने के लिए अनिवार्य हैं, ताकि हम परमेश्वर से आशीषित हों और परमेश्वर को महिमा मिलने पाए।


अगले लेख से हम कुछ विशिष्ट उदाहरणों को देखना आरम्भ करेंगे कि पौलुस किस प्रकार परमेश्वर के वचन के साथ कार्य करता था, और उस दौरान, बीच-बीच में, आवश्यकतानुसार, उपरोक्त बातों और हवालों का भी उपयोग करते रहेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 57 - Be Stewards of God’s Word – 42 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 2

 

We have seen that when God's people, give God’s Word its due respect and status in their lives; they automatically receive power, blessings, goodness, and security from God in their lives (Deuteronomy 4:40; 5:29; John 14:21, 23; Revelation 3:10). Since the previous article, while continuing to consider a Christian Believer’s responsibility of being a steward of God’s Word, we have now shifted our focus to another aspect of this stewardship. Having seen the ways God’s Word is misused and inappropriately handled, we have begun to consider the proper handling of God’s Word by a Christian Believer. In the last article we have begun to see how and why the Apostle Paul, the human author of about two-thirds of the New Testament, serves as an appropriate example about learning to handle the Word of God. We can learn many things from the way he handled and used God’s Word, and how we too ought to do it.


So, how should we Christian Believers behave with and handle God’s Word? In the last article we had seen the things that formed the very basis, the foundation, upon which Paul’s Christian life, his ministry, and his handling of God’s Word was based; and he never went outside of those foundational points. Because Paul was so firm and determined about these basic principles related to handling God’s Word, therefore, God gave him great insights, opened his understanding to mysteries kept hidden earlier, God used him mightily to preach the gospel amongst the Gentiles. Though he usually travelled by foot, God took him far and wide to many places, gave him suitable co-laborers, companions, and helpers; and fulfilled all his needs. Without having our modern means of communication, God gave him the ability and resources to stay in touch with the people in the places he had been to, and with the Churches established through him. In other words, if we Christian Believers can understand and accept these same principles upon which Paul’s ministry was based, we too can be blessed and mightily used by God for His glory.


These principles, mentioned in the last article, are:

  • Paul was very zealous and hard working for God and God’s work, before his conversion (Philippians 3:6), as well as after it. The sole aim of his life had been to please God (2 Corinthians 5:9), exalt Him, obey Him, at whatever cost.

  • Having accepted Lord Jesus as his savior, he greatly humbled himself, and he considered himself to be no more than a lowly slave of the Lord (Romans 1:1). He became willing to adjust and accommodate himself in any required manner, to bring others to Christ (1 Corinthians 9:19-22). But this did not mean that he was willing to compromise in any manner in faith or on God’s Word.

  • Paul never compromised, in any manner, on his faith, or on God’s Word (Galatians 2:5, 14; 4:16). But in his presentation of the gospel, he never offended the non-Believers (Acts 19:37; 24:12; 25:8; 2 Corinthians 6:3), and taught doing the same (1 Corinthians 10:32).

  • Paul was also very committed to the fact that his appointment to his ministry and stewardship was from God, not any person (1 Corinthians 9:17; Galatians 1:1; 1 Timothy 1:1). Therefore, he never felt obliged to, or being under any man for his ministry. But he maintained this without breaking Church discipline, or becoming impudent, or a self-proclaimed authority.

  • Paul solely depended upon God to learn God’s Word (1 Corinthians 11:23; 15:3; Ephesians 3:3-5; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2).

  • Paul was always obedient to God and went where God sent him, and only said what God wanted him to say (Acts 16:6-10; 23:11).

  • Paul also knew and trusted that just as his appointment, his message and his ministry were from God, similarly, his accountability too was to God. Paul well knew that like everyone else, eventually, he too will have to give an account to God for his life and works (Romans 2:6; 14:10-12; 1 Corinthians 3:8; 2 Corinthians 5:10; Galatians 6:5; Ephesians 6:8; Colossians 3:24-25). Therefore, he made it a point to be pleasing to God for all things (Romans 14:8; 2 Corinthians 5:9; Galatians 1:10). He was careful not to give any offense to anyone; but he also never compromised in his faith and in God’s Word. And he taught doing the same (1 Corinthians 15:58; Colossians 1:10; 1 Thessalonians 4:1; 2 Timothy 2:4).


Today, for us too, these qualities of being zealous for God and His work, always endeavoring to be obedient and pleasing to God for everything, not giving offense to others without compromising on faith or God’s Word, learning from God, and very humbly serving God and man with the realization that he is accountable not to any man but to God, are the fundamental pre-requisites of being blessed by God, to be able handle God’s Word effectively for God’s glory, and be blessed, as Paul was able to do.


From the next article we will begin to see specific examples of how Paul worked with God’s Word, and will intermittently also use the above facts and references, as and when required.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 56 - Appropriately Handling God’s Word – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 56 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 56 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 41

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 1

 

परमेश्वर के वचन के भले भण्डारी होने के लिए, हम देखते आ रहे हैं कि क्यों तथा किस प्रकार से शैतान अथक परिश्रम और प्रयासों में लगा रहता है कि परमेश्वर के वचन के साथ छेड़-छाड़, उसमें फेर-बदल, और बिगाड़ करवाए; दोनों ही तरीकों से, अनजाने में भी और जान-बूझकर भी। हमने बाइबल के विभिन्न उदाहरणों से भी देखा था कि बहुधा शैतान यह काम परमेश्वर के लोगों, मसीही विश्वासियों, कलीसिया के अगुवों और प्रमुख लोगों, परमेश्वर के वचन के प्रचारकों और शिक्षकों के द्वारा करवाता है। ये लोग अकसर अनजाने में ही शैतान की युक्तियों में फँस जाते हैं, और बिना यह एहसास किए कि क्या हो गया है, बिना समझी-बूझे ही परमेश्वर के वचन के साथ अनुचित व्यवहार कर बैठते हैं। जबकि वास्तव में उनका उद्देश्य परमेश्वर की स्तुति और महिमा करना, परमेश्वर के वचन और उसकी शिक्षाओं को बलपूर्वक या फिर आकर्षक और रोचक रीति से प्रस्तुत करना, तथा और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनना था; लेकिन अनजाने में ही अन्ततः वे इसके विपरीत कर बैठते हैं। इस विषय पर हमने, अभी तक मुख्यतः जो देखा है, वह रहा है कि परमेश्वर के वचन के साथ हमारे व्यवहार में हमें “क्या नहीं करना है”। आज से हम, प्रेरित पौलुस के उदाहरण के द्वारा, यह देखना आरम्भ करेंगे कि, परमेश्वर के वचन के साथ हमारे व्यवहार में हमें “क्या और कैसे करना है”।


पौलुस का जीवन हमें परमेश्वर को भावता हुआ मसीही जीवन जीने के लिए कई संकेत और उदाहरण प्रदान करता है। अपनी जीवन यात्रा के अंत पर आकर, पौलुस को पता था कि उसके सँसार से कूच करने का समय आ गया है। लेकिन वह इसके बारे में संतुष्ट था, उसे किसी बात के लिए पछतावा नहीं था, और वह प्रसन्नता के साथ प्रभु के पास होने और उससे अपने प्रतिफल प्राप्त करने की प्रतीक्षा में था (2 तीमुथियुस 4:6-8)। सम्पूर्ण बाइबल में पौलुस ही वह एकमात्र व्यक्ति है जो यह कह सका कि, “तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं” (1 कुरिन्थियों 11:1)। अकसर इस पद को गलत समझा जाता है, कि, पौलुस कुछ यह बात कह रहा है कि “क्योंकि मैं मसीह की सी चाल चलता हूँ, इसलिए तुम मेरे पीछे-पीछे चलने के द्वारा मसीह के पीछे चलो।” लेकिन पौलुस ने न तो यह कहा और न ही उसका यह अभिप्राय था। पौलुस ने जो कहा है, वह है, “जैसे मैं मसीह का अनुसरण करता, उसके पीछे-पीछे चलता, आ रहा हूँ, उसी प्रकार से तुम भी ऐसा ही करो; तुम भी मसीह के पीछे-पीछे उसी तरह से चलो, जैसे मैं उसके पीछे चलता आ रहा हूँ।” दूसरे शब्दों में, पौलुस का अनुसरण करने के द्वारा, उसके जीवन और कार्य-शैली से सीखने के द्वारा, परमेश्वर जैसे काम चाहता है और जिस तरह के काम से वह प्रसन्न होता है, उसके सम्बन्ध में हम बाइबल के आधार पर सही और स्थिर भूमि पर हैं।


इससे पहले कि हम परमेश्वर के वचन के साथ पौलुस के व्यवहार को देखें, उसकी इस सेवकाई को बेहतर समझने के लिए, हमें उसकी सेवकाई और उसके परमेश्वर का भण्डारी होने के प्रति उसके रवैये से संबंधित कुछ आधारभूत प्रारम्भिक बातों को देखना होगा।


बाइबल हमें बताती है कि पौलुस एक बहुत शिक्षित, ज्ञानवान फरीसी था, अपने समय के सुविख्यात शिक्षक गमलिएल का शिष्य था (प्रेरितों 5:43; 22:3)। उसके परिवर्तित होने से पहले वह ‘शाऊल’ के नाम से जाना जाता था, और परमेश्वर के लिए बहुत उत्साह एवं जलन रखने वाला था; जो भी लोग, उसकी समझ के अनुसार, परमेश्वर के नाम अथवा स्तर को किसी भी रीति से नीचा करते थे, वह उनके विरुद्ध किसी भी सीमा तक जाने को तैयार था (प्रेरितों 22:3-5; 26:11)। लेकिन जब एक बार उसने मसीह यीशु को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया, तब उसका जीवन और रवैया बिलकुल बदल गया। फिर वह घमण्डी, हठीला, गर्म-दिमाग़ वाला फरीसी नहीं रह गया (फिलिप्पियों 3:4-6)। लेकिन प्रभु परमेश्वर के प्रति उसका उत्साह, जलन और प्रतिबद्धता पहले के समान ही, जितनी मसीह में विश्वास में आने से पहले थी, वैसी ही बने रहे। मसीह यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेने के बाद, अब वह किसी मनुष्य से नहीं, केवल प्रभु से ही सीखना चाहता था (फिलिप्पियों 3:7-11)। यह इस बात से प्रमाणित होता है कि परिवर्तित होने के बाद, पौलुस ने मसीही जीवन और विश्वास, तथा उसके द्वारा प्रचार एवं शिक्षाओं की सामग्री को, मनुष्यों से नहीं, बल्कि सीधे प्रभु से प्राप्त किया था (1 कुरिन्थियों 11:23; 15:3; इफिसियों 3:3-5; गलातियों 1:11-12; 1 थिस्सलुनीकियों 4:2)। 


वह बहुत ही दीन बन गया, और अब अपने आप को प्रभु के एक निम्न दास से बढ़कर नहीं समझता था (रोमियों 1:1)। वह इस तथ्य के प्रति भी बहुत प्रतिबद्ध था कि उसकी सेवकाई और भण्डारीपन परमेश्वर ही से थे, किसी मनुष्य से नहीं (गलातियों 1:1; 1 तीमुथियुस 1:1)। और उसे यह भी एहसास था कि अन्य सभी के समान, उसे भी एक दिन, किसी मनुष्य के नहीं, किसी अन्य के नहीं, बल्कि प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन और सेवकाई का हिसाब देना होगा। और जब यह हिसाब लिया और दिया जाएगा, उस समय किसी भी मनुष्य की कोई भी सिफारिश या कैसा भी हस्तक्षेप न तो होगा और न काम आएगा; यह केवल हिसाब देने वाले मनुष्य और प्रभु के बीच, उस मनुष्य के जीवन और कार्यों के अनुसार होगा, (रोमियों 2:6; 14:10-12; 1 कुरिन्थियों 3:8; 2 कुरिन्थियों 5:10; गलातियों 6:5; इफिसियों 6:8; कुलुस्सियों 3:24-25)।


अगले लेख में हम देखेंगे की उपरोक्त तथ्यों का पौलुस की सेवकाई, भण्डारीपन, और परमेश्वर के वचन के प्रति उसके रवैये तथा व्यवहार पर क्या प्रभाव हुआ।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 56 - Be Stewards of God’s Word – 41 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 1

 

To be proper stewards of God’s Word, we have been looking at how and why Satan keeps striving to have God’s Word tampered, altered, and distorted; both, inadvertently, as well as deliberately. We have also seen through various examples from the Bible, that very often Satan gets this done through God’s people, the Christian Believers, the Church Elders and leaders, and the preachers and teachers of God’s Word. They often, inadvertently, tend to fall for Satan’s ploys, and without realizing what has happened, they unintentionally, end up inappropriately manipulating God’s Word. Whereas, their purpose was to either praise and glorify God, or state His Word and its teachings emphatically, or in an interesting and attractive manner, and be more effective and useful for Him; but, quite unknowingly they end up being quite the opposite. On this topic, essentially, what we have seen so far is “what not to do” in handling God’s Word. From today, through the example of the Apostle Paul, we will begin to look at “what to do and how” when handling the Word of God.


Paul’s life provides us many pointers and examples about living a Christian life, that is pleasing to God. Towards the end of his life, he knew his time to depart from the world had come. But he was quite content about it, had no regrets, and was happily looking forward to being with the Lord and receiving his rewards from Him (2 Timothy 4:6-8). In the whole of the Bible, Paul is the only person who could say, “Imitate me, just as I also imitate Christ” (1 Corinthians 11:1). This verse is often misunderstood as Paul saying something to the effect, “Since I am following Christ, therefore, you follow me to thereby follow Christ.” But that was not what Paul said or meant. What Paul has said is that “just as I have been imitating or following Christ, similarly, you too do the same; you too imitate or follow Christ, just as I have been following Him.” In other words, in emulating Paul, in learning doing things from his life and manner, we are on safe and firm Biblical grounds, about doing things the way God wants them done; in the manner that pleases God.


Before we see Paul’s manner of handling God’s Word, to understand his ministry better, we need to see some basic preliminary aspects related to his attitude towards his ministry and his understanding of his being God’s steward.


The Bible tells us that Paul was a very learned Pharisee, the student of the renowned teacher of the time, Gamaliel (Acts 5:43; 22:3). Even before his conversion, when he was known as ‘Saul’, he was very zealous for God, willing to go to any extent against those whom he thought were demeaning God’s name and belittling His stature, in any manner (Acts 22:3-5; 26:11). But once he accepted Christ Jesus as his Lord and Savior, his life and attitude changed radically. He no longer remained the proud, arrogant, hot-headed Pharisee (Philippians 3:4-6). But his zeal and commitment to the Lord God and to the ministry entrusted to him by God remained as overwhelming as it was before his coming to faith in Christ Jesus. After accepting Christ Jesus as his Savior, he now wanted to learn not from any man, but only from the Lord (Philippians 3:7-11). This is evidenced by the fact that after his conversion Paul received his learning about the Christian life and faith, and the matter for his preaching and teaching, not from any person, but directly from the Lord (1 Corinthians 11:23; 15:3; Ephesians 3:3-5; Galatians 1:11-12; 1 Thessalonians 4:2).


He greatly humbled himself, now considering himself no more than a lowly servant of the Lord (Romans 1:1). He was also very committed to the fact that his appointment to his ministry and stewardship was from God, not any person (Galatians 1:1; 1 Timothy 1:1). And, he also knew that, like everyone else, he too will have to stand before the Lord and give an account of his life and ministry not to any person, not to anyone else, but to the Lord. And when this accounting is taken and given, at that time, no intervention of any kind, no recommendation from any person will neither be allowed nor be entertained; it will be a matter only between the person giving an account and the Lord, done according to the life and works of that person (Romans 2:6; 14:10-12; 1 Corinthians 3:8; 2 Corinthians 5:10; Galatians 6:5; Ephesians 6:8; Colossians 3:24-25).


In the next article we will see how these facts about his life impacted Paul’s ministry, stewardship, and his attitude and handling of God’s Word.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 5 नवंबर 2025

Worship - 31 - Being Transformed To Worship (5) / आराधना – 31 - आराधना के लिए परिवर्तित (5)

 

आराधना – 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

आराधना के लिए परिवर्तित (5)


परमेश्वर की आराधना पर ज़ारी हमारे इस बाइबल अध्ययन में, पिछले कुछ लेखों से, हम मसीही विश्वासी के उस प्रकार के आराधक में परिवर्तित होने के, जैसा परमेश्वर चाहता है कि वह हो, अर्थात जो आत्मा और सच्चाई से प्रभु की आराधना करता हो, के कदमों को देखते आ रहे हैं। हम इसका अध्ययन 2 इतिहास 29 अध्याय से कर रहे हैं, जहाँ पर यह प्रक्रिया दी गई है। हम यह देख चुके हैं कि इस प्रक्रिया के चार कदम हैं, जिनमें से तीन को हम अभी तक देख चुके हैं। ये तीन कदम हैं, विश्वासी का यह दृढ़ निश्चय करना कि वह परमेश्वर का आज्ञाकारी और पूर्णतः प्रतिबद्ध अनुयायी बनेगा, और फिर इस निर्णय को व्यवहारिक रीति से अपने जीवन में प्रदर्शित करे। दूसरा कदम है पवित्र आत्मा के मंदिर, अपने हृदय को खोल कर स्वच्छ करना जिससे वह पवित्र आत्मा के निवास के लिए उपयुक्त हो; उसके द्वार की मरम्मत करना; अर्थात अपने हृदय में अन्दर आने वाली और बाहर जाने वाली बातों को नियंत्रित रखना; पवित्र आत्मा के कहे को सुनने और उसका पालन करने के लिए संवेदनशील होना। तीसरा कदम है यह एहसास बनाए रखना कि क्योंकि परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को अपना याजक घोषित किया हुआ है, इसलिए उस ज़िम्मेदारी के अनुसार कार्यकारी होना; अर्थात परमेश्वर के वचन को सीखना और जानना; पवित्र आत्मा के मंदिर, अपने हृदय की स्वच्छता को बनाए रखना, और मंदिर की वस्तुओं को उनके स्थान पर व्यवस्थित एवं उपयोगी रखना; और परमेश्वर के प्रतिनिधि के समान कार्य करना। मसीही विश्वासी के व्यवहारिक मसीही जीवन में इसका अर्थ है बाइबल की बातों से भली-भांति अवगत होना और उनको सीखना, एक शुद्ध और समर्पित हृदय को बनाए रखना, आत्मिक महत्व की बातों, जैसे कि बाइबल अध्ययन, परमेश्वर के साथ संगति करना, परमेश्वर के लोगों के साथ संगति बनाए रखना, आदि की प्राथमिकता एवं उनके उचित स्थान को अपने जीवन में फिर से स्थापित करना, उसका निर्वाह करना, और परमेश्वर जो भी बातें अपने वचन या हमारे अनुभवों के द्वारा हमें सिखाता है, उन्हें औरों के साथ बांटने के लिए तैयार रहना, अर्थात, प्रेरितों 2:42 के अनुसार चलना। एक बार जब ये पहले तीन कदम मसीही विश्वासी के जीवन में पूरे हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें न तो अधूरा छोड़ा जा सकता है, और न ही मात्र औपचारिकता के समान, केवल दिखने भर के लिए निभाया जा सकता है, केवल तब ही वास्तविक आराधना का आरंभ हो सकता है, और आज से हम इसी के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

चौथा कदम: 2 इतिहास 29:20-36 – आराधना करने का आरंभ 

जिस स्थान पर यह पूरी प्रक्रिया दी गई है, अर्थात 2 इतिहास 29 अध्याय में, वहाँ पर हम स्पष्ट देखते हैं कि जब तक परमेश्वर के मंदिर को खोल कर, उसकी मरम्मत और सफाई नहीं की गई, उसे शुद्ध और पवित्र नहीं किया गया, जब तक याजकों और लेवियों को तथा मंदिर की वस्तुओं को भी शुद्ध और पवित्र कर के उनके स्थानों पर बहाल और उपयोग होने की स्थिति में नहीं किया गया, तब तक आराधना, अर्थात भेंटों और बलिदानों का चढ़ाना आरंभ नहीं हुआ। जब तक ये सारी बातें उचित रीति से पूरी नहीं की गईं, तब तक पूरे वृतांत में कहीं पर भी कैसी भी आराधना का, न व्यक्तिगत और न ही सामूहिक का, कोई भी उल्लेख है। हो सकता है कि कुछ लोग अपने घरों में या किसी आराधनालय में एक रीति अथवा परमेश्वर के प्रति श्रद्धा के अनुसार किसी प्रकार की कोई आराधना कर रहे होंगे, किन्तु उसका कोई उल्लेख नहीं है, अर्थात उसका कोई महत्व यहाँ पर नहीं है। लेकिन परमेश्वर जो आराधना चाहता है, जिस आराधना के द्वारा आराधक के जीवन में आशीष और लाभ आते हैं, जो आराधना औरों के सामने परमेश्वर की महिमा करती है और लोगों को परमेश्वर की ओर आकर्षित करती है, वैसी आराधना का आरंभ केवल तब ही हो सका जब ये पहले तीन कदम ठीक से पूरे कर लिए गए।

यह एक बार फिर से दिखाता है कि मसीही विश्वासी के लिए अपने विश्वास के अनुसार जीवन जीना, अपने विश्वास को व्यवहारिक रीति से प्रदर्शित करना, जो समर्पण और निर्णय उसने प्रभु को उद्धारकर्ता ग्रहण करते समय किया था उसके प्रति खरा और प्रतिबद्ध रहना कितना महत्वपूर्ण है। यदि हम इसमें चूक करते हैं, संसार के साथ समझौते का जीवन जीते हैं, परमेश्वर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वाह नहीं करते हैं, तो हानि हमारी ही होती है, परमेश्वर की नहीं। अय्यूब की पुस्तक में, हमारे इस अध्ययन से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया है, “क्या पुरुष से ईश्वर को लाभ पहुंच सकता है? जो बुद्धिमान है, वह अपने ही लाभ का कारण होता है। क्या तेरे धमीं होने से सर्वशक्तिमान सुख पा सकता है? तेरी चाल की खराई से क्या उसे कुछ लाभ हो सकता है?” (अय्यूब 22:2-3)। व्यवस्थाविवरण की पुस्तक मूसा द्वारा इस्राएल के मिस्र के दासत्व और उत्पीड़न से छुटकारे, परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों को व्यवस्था दिए जाने और वाचा किए हुए देश की ओर उनकी यात्रा के दौरान उन्हें सिखाने और निर्देश देने के बातों का संक्षिप्त विवरण है। इस पुस्तक का वृतांत यह स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने से हमेशा ही परेशानियाँ आई हैं; और आज्ञाकारिता के कारण वे हमेशा आशीषित और सुरक्षित रहे हैं। स्वयं परमेश्वर ने इस बात को कहा है, “भला होता कि उनका मन सदैव ऐसा ही बना रहे, कि वे मेरा भय मानते हुए मेरी सब आज्ञाओं पर चलते रहें, जिस से उनकी और उनके वंश की सदैव भलाई होती रहे!” (व्यवस्थाविवरण 5:29)।

वैसे आराधक जैसे परमेश्वर ढूँढ़ रहा है, अर्थात् जो उसके ‘प्रोसक्यूनियोटीस’ हों, यानि कि वे जो उसके समक्ष ‘प्रोस्क्यूनियोस’ करते हैं, बनना अनिवार्य है; विश्वासी को पूर्णतः समर्पित, प्रतिबद्ध, और परमेश्वर तथा उसके वचन का आज्ञाकारी होना होगा। केवल तब ही व्यक्ति आत्मा और सच्चाई से परमेश्वर की आराधना कर सकता है, और भौतिक तथा आत्मिक आशीषों दोनों प्रकार की अद्भुत और विलक्षण आशीषों का भागीदार बन सकता है। आने वाले लेखों में हम इस चौथे कदम को पूरा करने के चार चरणों को देखेंगे, जिनके द्वारा पहले तीन कदमों को पूरा करने वाले परमेश्वर की सच्ची आराधना करना आरंभ करने पाते हैं। परन्तु, जैसा हम हर बार कहते आए हैं, यह सभी प्रभु परमेश्वर के साथ एक सच्चे, सार्थक, सम्बन्ध में स्थापित होने, अर्थात् उसकी सन्तान और उसके परिवार का एक भाग बनने के बाद ही सम्भव है। और इसके लिये व्यक्ति को स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करना तथा उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँगकर, समझते-बूझते हुए उसके आज्ञाकारी और उसे पूर्णतः समर्पित शिष्य बनना, अपना जीवन उसे अर्पित करना होगा।  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Worship - 31

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Being Transformed To Worship (5)


In our ongoing Bible study on worship of God, we have been looking at the steps of transformation of a Christian Believer into a worshipper of God, i.e., one who worships the Lord in spirit and in truth - in the manner God wants His worship. We have been studying this from 2 Chronicles chapter 29, where this process is given. We have seen that this is a four-step process, and we have seen the first three steps of this process so far. These steps are, the Believer making a firm decision to be an obedient and fully committed follower of the Lord God, and then demonstrate it practically in life. The second step is to open and cleanse his heart, the Temple of the Holy Spirit, making it worthy of the Holy Spirit residing in it; repair its ‘door’, i.e., regulate what goes in and comes out of our hearts; become sensitive to the promptings of the Holy Spirit, and live by them, i.e., live according to the Spirit. The third step is to realize that God has declared that every Born-Again Christian Believer is His Priest, and to start functioning accordingly; i.e., learn and know God’s Word, maintain the cleanliness of his heart, the Temple, and restore the things to their place and function, and be God’s spokesman. In the Believer’s practical Christian life this translates into learning and becoming well-versed in the Bible, maintain a clean committed heart, restore things like prayer, Bible study, spending time with God, fellowshipping with God’s people, i.e., Acts 2:42 to their priority and proper place in life, and be willing to share whatever insights and instructions God gives with others. Once these three steps are completed, since they can neither be by-passed, nor done perfunctorily, only then can true worship begin, about which we will start looking at from today.

Step Four: 2 Chronicles 29:20-36 – Worship begins 

In the narrative of 2 Chronicles chapter 29, where this whole process is given, we see that it is only after the Temple of God has been opened, repaired, cleansed, purified, Priests and Levites restored to their place and function, things of the Temple have been cleansed, purified and restored to their place and function, that the account of beginning of worship, i.e., of offering sacrifices and offerings, of singing etc. is given. Till all of this happened, there is no mention of any kind of worship, neither personal nor corporate. Some people may have been worshipping God in their homes or in some synagogues, as a ritual, out of their reverence for God, but there is no mention of any such worship, implying it was not considered worthy. But the worship that God wants, the worship that brings blessings and benefits for the worshiper, the worship that glorifies God before others and serves to attract people to God could only be done after the preliminary steps were completed.

This again goes to show how important it is for a Christian Believer to live out his faith, to remain true to the commitment he made when accepting the Lord Jesus as his savior. If we falter in our faith and compromise in living up to our commitments to God, it is we ourselves who are at loss, and not God. In the book of Job, a question very pertinent to our present study is raised, “Can a man be profitable to God, Though he who is wise may be profitable to himself? Is it any pleasure to the Almighty that you are righteous? Or is it gain to Him that you make your ways blameless?” (Job 22:2-3). The book of Deuteronomy is Moses’s revision and summarization of God’s deliverance of Israel from the bondage and oppression of Egypt, of God giving the Israelites His Law and instructing them while they were in their journey to the Promised Land. The narrative of this book shows how disobedience always leads to problems; and how important, secure, and blessed it is to stay obedient to God, as God Himself has said, “Oh, that they had such a heart in them that they would fear Me and always keep all My commandments, that it might be well with them and with their children forever!” (Deuteronomy 5:29).

To become the kind of worshipper that God is looking for, it is mandatory to become God’s ‘proskunetes’, meaning, those who ‘proskuneos’ before Him, i.e., they are fully submissive, committed, and obedient to Him and His Word. Only then can a person worship Him in spirit and truth and be blessed with the marvelous blessings, both temporal as well as eternal, of being a worshipper of God. In the subsequent articles we will see the four stages of this fourth step, through which those who have completed the first three steps, start worshipping God. But as we have been repeatedly stating, this is only possible after coming into an honest, meaningful relationship with the Lord God, i.e., becoming His children, a part of His family (John 1:12-13). And this is only possible by a person voluntarily repenting of his sins, asking the Lord Jesus to forgive him for them, then knowingly and deliberately committing one’s life to the Lord, to be His fully surrendered and obedient disciple.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language