ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 24


Click Here for the English Translation

निष्कर्ष - 1 कुरिन्थियों 12:28-31

 

हम पिछले लेखों में 1 कुरिन्थियों 12:28 में सूचीबद्ध किए गए कुछ आत्मिक वरदानों के बारे में देखते आ रहे हैं। यह पद हमें बताता है कि “परमेश्वर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं...", और फिर कलीसिया में उपयोग के लिये उन व्यक्तियों तथा उनको दिए गए वरदानों की सूची दी गई है। इस आरंभिक वाक्यांश में कुछ बातें ध्यान से देखने और विचार करने योग्य हैं:

  • आत्मिक वरदान जैसा कि पहले 1 कुरिन्थियों 12:11 में बताया गया है, परमेश्वर द्वारा दिए जाते हैं। इफिसियों 2:10 में लिखा है कि परमेश्वर ने अपने प्रत्येक विश्वासी के लिए पहले से ही कुछ-न-कुछ भले कार्य निर्धारित कर रखे हैं। परमेश्वर के लोगों के द्वारा उन भले कार्यों को सुचारु रीति से करने के लिए, उन कार्यों में उनकी सहायता के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा उन्हें परमेश्वर द्वारा निर्धारित उनकी सेवकाई के अनुसार कुछ आत्मिक वरदान बाँट देता है। ये वरदान व्यक्ति की इच्छा के अनुसार नहीं, वरन, परमेश्वर द्वारा किए गए निर्धारण के अनुसार हैं; केवल वही इनके विषय निर्णय करता है। 

  • इन आत्मिक वरदानों का प्रयोग ‘कलीसिया’ के लाभ के लिए है, जैसा कि पहले 1 कुरिन्थियों 12:7 में भी बताया गया है। परमेश्वर पवित्र आत्मा की ओर से दिया गया कोई भी वरदान किसी व्यक्ति के अपने व्यक्तिगत प्रयोग के लिए, अथवा लोगों में अपने आप को विशिष्ट, अथवा उच्च या महत्वपूर्ण दिखाने के लिए, प्रदर्शन करने के लिए नहीं है। सभी वरदान कलीसिया यानि कि मसीही विश्वासियों की मण्डली की भलाई के लिए उपयोग करने के लिए दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता है कि उसने कुछ विशेष, अथवा औरों से उत्तम पाया है। सभी वरदान परमेश्वर की ओर से हैं, समान महत्व के हैं, बड़े या छोटे नहीं हैं; और न ही कोई मसीही विश्वासी परमेश्वर की दृष्टि में कम अथवा अधिक महत्वपूर्ण है - जिसके अनुसार वह उन्हें कोई वरदान दे। सभी विश्वासी परमेश्वर के लिए समान हैं, वह सभी से समान प्रेम करता है। सभी पापों के लिए पश्चाताप करने और प्रभु यीशु से पापों की क्षमा माँगकर उसे समर्पण करने के द्वारा मसीही बने हैं, अपनी किसी भी योग्यता अथवा गुण या विशेषता के कारण नहीं। 

  • अलग-अलग आत्मिक वरदानों के प्रयोग के लिए परमेश्वर ने अलग-अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं। अर्थात, न तो एक ही व्यक्ति को सभी वरदान दिए गए हैं; और न ही सभी व्यक्तियों को एक ही वरदान दिया गया है। जिसकी जैसी सेवकाई परमेश्वर ने निर्धारित की, उसी के अनुसार उसे वरदान भी दे दिए गए। पद 28 के इस आरंभिक वाक्यांश में स्पष्ट लिखा है “नियुक्त किए हैं”; अभिप्राय यह कि किसी भी व्यक्ति ने कोई भी सेवकाई अथवा कोई भी वरदान किसी रीति से अपने लिए चुने अथवा कमाए नहीं है। जिसे जो भी दिया गया, वह परमेश्वर की ओर से, परमेश्वर की योजना के अनुसार दिया गया है। उस व्यक्ति की आशीष उसे दी गए सेवकाई को, उसे दिए गए वरदान की सहायता से भली-भांति करने से, उनके द्वारा परमेश्वर की आज्ञाकारिता एवं महिमा करने से है; न कि औरों की सेवकाई और वरदानों के लिए लालसा और माँग करने से।


इस आरंभिक वाक्यांश के बाद दी गई सूची, कलीसिया में वरदानों के उपयोग किए जाने के अनुसार है, अर्थात जो वरदान अधिक उपयोग किए जाते हैं, उन्हें पहले बताया गया है और जो कम उपयोग होते हैं, उन्हें बाद में बताया गया है। किन्तु अपने-अपने स्थान और प्रयोग के समय के अनुसार प्रत्येक वरदान अन्य के बराबर ही महत्वपूर्ण है। सबसे कम प्रयोग किए जाने वाले अन्य भाषा बोलने वाले वरदान को सबसे बाद में रखा गया है, और वचन से संबंधित सेवकाई के वरदानों को पहले तीन स्थानों पर रखा गया है। किन्तु जब कोई विदेशी प्रचारक आए, जिसके अनुवाद के लिए उसकी भाषा बोलने वाले सेवक की आवश्यकता हो, तो जिसके पास यह अन्य भाषा से संबंधित वरदान है, उसकी उपयोगिता और महत्व पहले तीनों वरदानों के समान है प्रकट हो जाता है। इसीलिए, सेवकाई और संबंधित वरदान कम अथवा अधिक महत्व के नहीं हैं, किन्तु उन्हें कलीसिया के कार्यों में सामान्यतः कितना अधिक अथवा कम प्रयोग करने की आवश्यकता पड़ती है, उसी के अनुसार वरदानों को यहाँ सूचीबद्ध किया गया है।


अलग-अलग व्यक्तियों को अलग-अलग वरदान दिए जाने को फिर पद 29 से पद 31 के आरंभ  में कुछ आलंकारिक प्रश्नों (rhetorical questions) के द्वारा दोहराया और समझाया गया है कि न तो सभी को एक ही वरदान दिया गया है, और न ही किसी एक को सभी वरदान दिए गए हैं। [आलंकारिक प्रश्न (rhetorical question) वे प्रश्न होते हैं, जिनके ‘हाँ’, अथवा ‘न’ में उत्तर, प्रश्न और उसके संदर्भ में पहले से ही निहित होते हैं, और पाठक या श्रोता को उस प्रश्न का कोई उत्तर स्वयं नहीं देना होता है, वरन वे उस प्रश्न के संदर्भ से उस पूर्व-निहित एवं निर्धारित उत्तर को समझ जाते हैं।]। मूल यूनानी भाषा में इन प्रश्नों को नकारात्मक भाव के साथ लिखा गया है, अर्थात, इन सभी प्रश्नों का उत्तर ‘नहीं’ ही है। इस आलंकारिक भाषा के प्रयोग के द्वारा पवित्र आत्मा ने पौलुस में होकर यह स्थापित किया है कि अलग-अलग विश्वासियों को अलग-अलग वरदान दिए गए हैं, और सभी विश्वासियों को एक ही वरदान नहीं दिया गया है; इसलिए सभी विश्वासियों में एक ही वरदान की उपस्थिति की अपेक्षा करना परमेश्वर के वचन के विरुद्ध है, गलत है। इसलिए परमेश्वर पवित्र आत्मा के संबंध में गलत शिक्षाओं के सिखाने और फैलाने वालों के लिए यह ध्यान देने, और समझने तथा वचन से सीखकर पालन करने की बात है कि वे सभी को एक ही वरदान - अन्य भाषा बोलना, मांगने या प्राप्त करने की शिक्षा देकर, और वह भी बहुत बलपूर्वक और दृढ़ता के साथ, वचन की अनदेखी कर रहे हैं, वचन के विपरीत बात सिखा रहे हैं, लोगों को झूठी बातों से बहका और भरमा रहे हैं। और परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो सत्य का आत्मा (यूहन्ना 14:17) है, वह वचन के विरुद्ध न तो कभी सिखाएगा, और न ही कभी करेगा। साथ ही, वचन में जिन ‘अन्य-भाषाओं’ की बात की गई है वे पृथ्वी के ही किसी अन्य क्षेत्र अथवा स्थान की भाषाएं हैं, कोई अलौकिक या पृथ्वी के बाहर की भाषाएं नहीं हैं (प्रेरितों 2:1-11)। साथ ही प्रभु यीशु मसीह ने कहा है कि शैतान ही प्रत्येक झूठ का पिता है, प्रत्येक असत्य उसी की ओर से होता है (यूहन्ना 8:44)। इसलिए उनकी ये, तथा अन्य संबंधित गलत शिक्षाएं, पवित्र आत्मा की ओर से नहीं हैं, वरन शैतान की ओर से किया गया छलावा हैं, जिस में से उन्हें बाहर आ जाना चाहिए।


 और तब पद 31 से, जिसका उपयोग पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाएं फैलाने वाले मन-चाहे वरदान मांगने और प्राप्त करने की अपनी एक और गलत शिक्षा को सही ठहराने के लिए करते हैं, हम देख चुके हैं कि उनकी यह धारणा सत्य नहीं है। इस पद को उसके संदर्भ में देखने और समझने से यह प्रकट है कि यह प्रत्येक मसीही विश्वासी के मण्डली में अधिक से अधिक उपयोगी होने के अभिप्राय से कहा गया है, आत्मिक वरदान बदलवाने के लिए नहीं। इस पद को अन्य पदों के साथ और उसके संदर्भ में देखने से यह प्रकट हो जाता है कि यहाँ जो “बड़े से बड़े वरदान” वाक्यांश का प्रयोग किया गया है, उसका अभिप्राय कलीसिया या मण्डली में अधिक से अधिक ज़िम्मेदारी वाले वरदान के लिए है। अर्थात पौलुस में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों को यह बता रहा है कि मसीही मण्डली में अधिक से अधिक ज़िम्मेदारी उठाने वाले, यानि कि प्रभु के लिए अधिक से अधिक उपयोग में आने वाले व्यक्ति होने की ‘धुन’ में रहो या लालसा रखो। यदि इसे वरदानों और सेवकाइयों के बड़े-छोटे होने के लिए समझा जाए तो फिर पद 12-27 में दी गई चर्चा व्यर्थ है; फिर तो प्रभु की मण्डली रूपी देह में सभी समान महत्व के नहीं हैं, और पवित्र आत्मा ने बड़े या छोटे आत्मिक वरदान देने के द्वारा भेद-भाव किया है; तथा मनुष्य द्वारा परमेश्वर को अपने निर्णय बदलने के लिये बाध्य किया जा सकता है। और इन में से कोई भी बात परमेश्वर के स्वरूप और वचन की शिक्षाओं के साथ बिल्कुल मेल नहीं खाती है, इसलिए स्वीकार्य भी नहीं है। साथ ही, यदि यह कहा जाए कि यह पद व्यक्ति द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार वरदान माँगने और पाने को सिखा रहा है, तो ध्यान कीजिए कि यह पद केवल “धुन में रहने” के लिए कह रहा है। इस पद में कोई आश्वासन नहीं है कि परमेश्वर उस व्यक्ति की वह ‘धुन” पूरी करने के लिये बाध्य है, और करेगा भी। न ही वचन में कहीं पर ऐसा कोई उदाहरण है कि किसी मसीही विश्वासी के मांगने पर उसकी सेवकाई या वरदान बदल दिए गए। और न ही किसी अन्य स्थान पर ऐसी कोई शिक्षा प्रभु ने अथवा पत्रियों के लेखकों में से किसी ने दी है। इसलिए परमेश्वर पवित्र आत्मा के नाम से ऐसी किसी ‘धुन’ के पूरा किए जाने की शिक्षा भी असत्य है, परमेश्वर की ओर से नहीं है, और यह सिखाना वचन का दुरुपयोग करना है, परमेश्वर के नाम में लोगों को बहकाना और भरमाना है।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो ध्यान कीजिए कि आपके लिए कितना महत्वपूर्ण और अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की हर बात को उसके संदर्भ के साथ, मूल भाषा के शब्दों के अर्थ को समझते हुए, उसकी वास्तविकता में समझें; न कि मन-गढ़न्त धारणाओं और गलत शिक्षाओं, असत्य को बताने और फैलाने वालों की बातों में आकर उनके छलावे में फंस जाएं (2 कुरिन्थियों 2:11)। क्योंकि वचन का दुरुपयोग करके लोगों को बहका कर पाप में फंसाना शैतान की बहुत पुरानी और परखी हुई युक्ति है (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15), जिसे वह अदन की वाटिका से प्रयोग करता आ रहा है (उत्पत्ति 3:1-6); यहाँ तक कि उसने इसे प्रभु यीशु के विरुद्ध भी प्रयोग करने का प्रयास किया था (मत्ती 4:1-11)। यदि आपके साथ भी वह अपनी इस युक्ति में सफल हुआ तो आपको लगेगा कि आप सही मार्ग पर हैं, किन्तु शैतान आपको गलत मार्ग पर लिए चल रहा होगा। और अन्ततः जब आँख खुलेगी, और सही समझ आएगी, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • नीतिवचन 16-18 

  • 2 कुरिन्थियों 6


******************************************************************

English Translation

Conclusion - 1 Corinthians 12:28-31


In the previous articles we have been seeing about the Spiritual gifts listed in 1 Corinthians 12:28. This verse starts by telling us “God has appointed these in the church…”, and then goes on to state the appointed ministries and Spiritual gifts for use in the Church. There are somethings in this opening sentence of this verse that should be taken note of and always kept in mind. They are:

  • As has been stated in 1 Corinthians 12:11, all Spiritual gifts are given by God. It is written in Ephesians 2:10 that God has already determined some good works or the other for every Christian Believer. To enable and help God’s people to carry out those good works worthily and properly, God the Holy Spirit gives every Christian Believer appropriate Spiritual gifts. These gifts are not given according to the desire of the person, but according to the assignment given by God; and He is the only one who decides about the gifts – who gets what, and why.

  • These gifts are meant to be utilized for the benefit of the people of the Church, as has been stated in 1 Corinthians 12:7. None of the Spiritual gifts given by God the Holy Spirit are meant for any personal use by anyone, nor for using them to show any person as being special, extra-ordinary, better or more important than others, or more useful for God in any manner. Every Spiritual gift has been given for being used to edify the Church, to benefit others. No person can claim that he has received anything special or better than others. Every gift is from God, is of equal importance, none is lesser or better than any other, and no Christian Believer is of lesser or more importance than any other in God’s eyes, so that God would give him something over and above another. Every Christian Believer is of equal status and importance in God’s eyes, God loves them all the same. Everyone has come to faith in the Lord through repentance of their sins and asking forgiveness from the Lord Jesus Christ for them, not by virtue of any special characteristic or ability.

  • For the utilization of different Spiritual gifts, God has appointed different people. In other words, all the gifts have not been given to any one person, nor everyone has been given any one gift. Whatever ministry God has determined for each person, accordingly the Spiritual gift too has been given. From phrase “God has appointed” in the opening sentence of verse 28 it is apparent that no one has chosen or earned any ministry or gift; whatever anyone has, it is appointed from God and according to God’s overall plans. Every person’s blessing is through his fulfilling his assigned ministry, worthily utilizing the gift given to him, and using his ministry and gift to glorify God; and not through a person’s desiring and pleading for a particular ministry or gift, that someone else may be having.


After this initial statement is the list of gifts according to their use in the Church, the gifts required and used often are given first, and those required and used less are given towards the end. But in their place and utility, each ministry and gift is as important as any other, none is greater or lesser than any other. The gift used the least, speaking in other ‘tongues’ i.e., languages has been named last, and the gifts used in the ministry of God’s Word in the Church have been placed first in this list. But if a foreign preacher were to come, and a person who can understand and speak his language is required to translate and interpret for him, then this last mentioned gift will have the same precedence as these first three. Therefore, no ministry and its related gifts are any less than any other. But here they have been listed according to their day-to-day utility in the functioning of the Church.


The fact of different gifts being given to different people has then been explained in verse 29 to 31 through rhetorical questions; making it clear that no one has been given all the gifts, nor everyone has been given any one of the gifts. In the original Greek language, these questions have been written in the negative sense, implying that the answer to each of these questions is “No!” Through the use of these rhetorical questions, the Holy Spirit, through Paul has clearly and firmly established that no Christian Believer has been given all the gifts, nor has every Christian Believer been given one gift, i.e., one particular gift will not be seen in every Believer; to expect this to happen is going contrary to God’s Word. Therefore, those who teach wrong doctrines and give false teachings in the name of the Holy Spirit, for them to emphatically preach and teach that every Born-Again Believer should speak in ‘tongues’ and that is the proof of being Born Again, is to ignore the teachings of God’s Word and to go contrary to God’s Word, mislead people through misinterpreting and misusing God’s Word. The Holy Spirit, who is the Spirit of Truth (John 14:17), will never say or teach or do anything that is contrary to God’s Word. Moreover, the ‘tongues’ these proponents of wrong teachings talk about, in fact are known and spoken languages of various regions of the earth (Acts 2:1-11). The Lord Jesus has said that Satan is the father of lies, there is no truth in him, and every lie is from him (John 8:44), therefore all these wrong doctrines and false teachings that they so emphatically preach and teach are not from the Holy Spirit, but from Satan, a satanic deception, from which these people should not only come out but also expose, and stop preaching to others.


After this comes verse 31, which is very often used by these proponents of wrong teachings related to the Holy Spirit, to justify their wrong doctrines and false teachings about asking for Spiritual gifts according to one’s desire, which we have already seen earlier, is not a correct notion on their part. When we see and interpret this verse in its context and understand its meaning, then it becomes apparent that what has been stated here is in context of asking for being of best use in the Church, not for changing the Spiritual gifts. When this verse is seen in context of the other verses of this chapter, it becomes evident that the phrase “earnestly desire the best gifts” used here is for the “best” in use or most often required gift, i.e., the ministry of the Word. In other words, through Paul, the Holy Spirit is telling the Christian Believers to desire to be those who would be of the best possible or maximum possible use in the Church, i.e., earnestly desire to be of best possible use for the Lord. If this verse is taken to mean or understand that ministries and Spiritual gifts can be greater or lesser, then it renders vain the teaching in verses 12-27; it implies that in the body of Christ, the Church, not everybody is of the same significance, and the Holy Spirit has differentiated by giving lesser or greater gifts to different people, and that God can be manipulated to change His decisions by men. And none of these implications are consistent with the Word of God and its teachings; hence are absolutely unacceptable. Moreover, those who use this verse to support that this verse affirms asking for gifts according to one’s choice, then take note that all that this verse is saying is to earnestly desire; there is no assurance, stated or implied, in this verse that whatever a person earnestly desires, God is bound to fulfill it. Also, there is no example anywhere in God’s Word of the ministry and gift of a Christian Believer being changed because of their desiring and asking; nor is any such teaching mentioned anywhere else in God’s Word, by any other writer. Therefore, teaching to have any such desires in the name of the Holy Spirit is wrong, is not from God, and is a misuse of God’s Word, misleading the people in God’s name.


If you are a Christian Believer, then take note and understand how important and essential it is for you to take everything in God’s Word in its context, keeping in mind the meanings of the words used in the original language, and understand the actual meaning and interpretation; instead of falling for the contrived concepts and false teachings of the preachers of falsehood, and get ensnared by their deception (2 Corinthians 2:11). Because to misinterpret and misuse the Word of God is a very tried and tested, old strategy of Satan (2 Corinthians 11:3, 13-15), which he has been using since the Garden of Eden (Genesis 3:1-6); so much so, that Satan even tried to use this against the Lord Jesus (Matthew 4:1-11). If Satan is successful in using this strategy against you, then you will think and feel that you are on the right path, whereas actually Satan will be leading you astray into destruction, and by the time you come to realize the truth, it will be too late.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Proverbs 16-18 

  • 2 Corinthians 6




सोमवार, 12 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 23


Click Here for the English Translation

आत्मिक वरदानों के प्रयोगकर्ता - प्रधान

    मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में विभिन्न कार्यों को करने और दायित्वों के निर्वाह के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा ने मसीही विश्वासियों को विभिन्न वरदान दिए हैं, जिनकी एक सूची 1 कुरिन्थियों 12:28 में दी गई है। इस सूची में दिए गए क्रम और वरीयता के अनुसार हम पिछले लेखों में इन विभिन्न वरदानों को देखते आ रहे हैं। इस सूची के अंतिम वरदान, अन्य भाषाएं बोलने, के बारे में हम आरंभ में देख चुके हैं, क्योंकि इस वरदान को लेकर बहुत सी गलतफहमियाँ और गलत शिक्षाएं ईसाई समाज और मसीही विश्वासियों में व्याप्त हैं, और निरंतर फैलाई जाती हैं। आज, इस सूची के शेष अंतिम वरदान - “प्रधान” होने के विषय में हम परमेश्वर के वचन बाइबल से देखेंगे।

 

जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद “प्रधान” किया गया है, उसका मूल यूनानी भाषा में शब्दार्थ किसी जहाज के कप्तान के समान “नियंत्रण रखने, संचालन करने, और दिशा देने वाला” होता है। बाइबल के विभिन्न अँग्रेज़ी अनुवादों में इसे विभिन्न शब्दों के द्वारा व्यक्त किया गया है, जिन में सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला शब्द है Administrations; इसके अतिरिक्त प्रयोग किए गए अँग्रेज़ी शब्द हैं, Managing, Directions, Governing, Guiding, Leadership, Ministrations, आदि। यह एक रोचक किन्तु महत्वपूर्ण बात है कि इस शब्द के लगभग सभी अँग्रेज़ी अनुवादों को बहुवचन में अनुवाद किया गया है। अर्थात, यह कार्य कई दायित्वों के एक साथ निर्वाह करने, जैसे कि मण्डली की देखभाल, संचालन, मार्गदर्शन, रख-रखाव करना, और ज़िम्मेदारी लेना, इत्यादि, या एक से अधिक लोगों के साथ  मिलके इन कार्यों को करना एवं निभाना को दर्शाता है। मसीही मण्डलियों में इन दायित्वों के निर्वाह करने वालों के लिए अन्य शब्द भी प्रयोग किए गए हैं, जैसे कि “प्राचीन” (1 तिमुथियुस 5:17), “रखवाले” (इफिसियों 4:11), “सेवक” (1 कुरिन्थियों 3:5), “अध्यक्ष” (1 तिमुथियुस 3:1, 2), आदि। यह ध्यान देने और समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि ये सभी शब्द, तथा 1 कुरिन्थियों 12:28 में प्रयुक्त शब्द “प्रधान”, का प्रयोग मण्डली के शेष लोगों पर किसी अधिकार या वर्चस्व दिखाने अथवा रखने की पदवी अथवा उपाधि को नहीं, वरन सेवक या सहायक के समान औरों की सेवा, सहायता, करने की ज़िम्मेदारियों को दिखाते हैं, जिससे कि मण्डली के सभी लोगों को आत्मिक जीवन में बढ़ने के समान और उचित अवसर मिलते रहें, और कोई भी पीछे न छुट जाए। साथ ही यहाँ पर यह ध्यान देने और समझने की बात है कि 1 कुरिन्थियों 12:28 में “प्रधान” शब्द के द्वारा उन लोगों की सामूहिक सेवकाई या दायित्व को बताया गया है, और पत्रियों में उन लोगों को बताया गया है जो इस दायित्व के अलग-अलग भागों का साथ मिलकर के निर्वाह करते हैं।

 

साथ ही इस दायित्व के निर्वाह करने वाले इन लोगों के लिए प्रयोग किए गए शब्दों के बारे में एक और रोचक एवं बहुत महत्वपूर्ण तथ्य भी वचन में विदित है, हमेशा इस दायित्व को निभाने वाले लोगों के लिए बहुवचन का ही प्रयोग किया गया है, चाहे बात किसी एक ही मण्डली की ही क्यों न हो रही हो। कहने का अभिप्राय यह कि नए नियम में, परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा प्रभु यीशु की कलीसिया के संचालन और देखभाल आदि के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार, कलीसिया या मण्डली की ज़िम्मेदारी कभी किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं थी; किसी भी मण्डली का कोई एक सर्वेसर्वा अधिकारी कभी नहीं था। सदा ही अलग-अलग लोगों को मिलकर इस एक दायित्व का निर्वाह करना था। कोई भी एक व्यक्ति कभी भी किसी एक मण्डली का सर्वाधिकार रखने वाला, मण्डली के लोगों को अपनी इच्छा और समझ के अनुसार नियंत्रित करने वाला, औरों पर अधिकार रखने वाला नहीं ठहराया गया। जिन्हें यह वरदान और दायित्व दिया गया, उन्हें इसका निर्वाह प्रभु के भय में, और सदा ही प्रभु को इसके विषय उत्तर देने के बोध के साथ करना था, “तुम में जो प्राचीन हैं, मैं उन के समान प्राचीन और मसीह के दुखों का गवाह और प्रगट होने वाली महिमा में सहभागी हो कर उन्हें यह समझाता हूं। कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच-कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर। और जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, वरन झुंड के लिये आदर्श बनो। और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने का नहीं” (1 पतरस 5:1-4)। ध्यान कीजिए कि पवित्र आत्मा द्वारा पतरस से लिखवाए गए इस निर्देश को नम्रता तथा सहनशीलता से, और आदर्श बनकर निभाना था; उसे अधिकार रखने और भौतिक लाभ उठाने के लिए प्रयोग नहीं करना था, इसे किसी “नौकरी” के समान नहीं वरन मन से करना था। साथ ही उन्हें “प्रधान रखवाले” अर्थात प्रभु यीशु मसीह को प्रसन्न करने और उससे अपने प्रतिफल प्राप्त करने के विचार के साथ इसका निर्वाह करना था; न कि अपने से किसी अन्य उच्च पद-अधिकारी अथवा किसी मनुष्य को प्रसन्न करने और उनसे कोई ‘इनाम’ या आदर और प्रशंसा पाने के लिए।


साथ ही हम उस आरंभिक मसीही विश्वासियों की मण्डलियों के उदाहरण से यह भी देखते हैं कि जो “प्रधान”, अर्थात मण्डली की देखभाल और संचालन करने वाले हों, उनमें परमेश्वर के द्वारा दिए गए विशिष्ट गुणों एवं विशेषताओं का होना आवश्यक था। ये सभी गुण उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक, और आत्मिक जीवन में विद्यमान होने चाहिए थे; तब ही उन्हें मण्डली के “प्रधान” होने के पद पर नियुक्त किया जाना था (1 तिमुथियुस 3:1-10; तीतुस 1:5-11)। वचन में वोट डालकर किसी चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा इन सेवकों को नियुक्ति करने का कोई निर्देश, उदाहरण, अथवा संकेत नहीं है। और न ही नियुक्त होने वालों की कोई निर्धारित संख्या दी गई है, बहुवचन के द्वारा यही बताया गया है कि उन्हें एक से अधिक होना था। साथ ही किसी एक का दूसरों से उच्च या बढ़कर अधिकार रखने के लिए भी कोई संकेत नहीं दिया गया है। एक बहु-प्रचलित आम धारणा के विपरीत, वचन में ऐसा कोई संकेत या उल्लेख नहीं है कि पतरस उस पहली मण्डली का अध्यक्ष था, जो आगे चलकर ‘पोप’ का पद कहलाया, और आज भी बना हुआ है, और न ही इसी प्रकार के किन्हीं अन्य पदों का कोई उल्लेख किया गया है।

 

इन “प्रधानों” की कार्यविधि के उदाहरण हम प्रेरितों के काम पुस्तक में, मण्डलियों में उठे कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के विषय, प्रेरितों 6:1-6 में, तथा 15 अध्याय देखते हैं। प्रथम मण्डली के उन “प्रधानों” के कार्य करने के इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि वे स्वयं व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने, प्रार्थना करने, आत्मिक जीवन की बातों की सही प्राथमिकता को बनाए रखने, और परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार कार्य करने वाले लोग थे। उनके निर्णय परस्पर खुली चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से, एक मन होकर लिए जाते थे; उनमें बड़े-छोटे समझे जाने की, या उनके अहम को पहुंची किसी ठेस के कारण किसी अन्य से द्वेष रखने की भावना नहीं थी। यह तब ही संभव हो सकता है जब उनमें से प्रत्येक अपने दायित्व का निर्वाह मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए नहीं, किसी मनुष्य की इच्छा के अनुसार नहीं, वरन परमेश्वर के भय में होकर, उसे उत्तरदायी होने की भावना के साथ करे, और परमेश्वर के वचन तथा उसकी आज्ञाकारिता को अपने जीवन में प्राथमिकता दे (गलातियों 1:10)।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और परमेश्वर ने आपको अपनी मण्डली में कोई ज़िम्मेदारी दी है, आपके द्वारा वह कुछ कार्य करना चाहता है तो, आपके लिए अनिवार्य है कि सबसे पहले आपका अपना जीवन मनुष्यों के नहीं वरन परमेश्वर के भय में चलने, उसे उत्तरदायी होने, और उसकी आज्ञाकारिता में बने रहने, उसके वचन को ध्यान में रखने वाला जीवन हो। तब ही आप अपने दायित्व का सही निर्वाह करने पाएंगे, उस कार्य के द्वारा परमेश्वर को महिमा देने और उसे प्रसन्न करने पाएंगे। अन्यथा, यदि आप मनुष्यों को प्रसन्न करने को वरीयता देंगे, तो शीघ्र ही शैतान आप से ऐसे गलत निर्णय, जो आपके तथा औरों के जीवन के लिए, तथा मण्डली या कलीसिया के लिए हानिकारक होंगे, उन्हें भी करवाने लगेगा। जैसे अदन की वाटिका में हव्वा से पाप करवाने के लिए उसने किया था, शैतान हमेशा लोगों को परमेश्वर के निर्देशों का पालन करने, अथवा अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार सही, लुभावनी, तथा भली लगने वाली बातों के मध्य चुनाव करने की स्थिति में ला कर खड़ा कर देता है, और परमेश्वर तथा उसकी बातों पर संदेह लाने के द्वारा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के लिए उकसाता है। यहीं पर हमारे और हमारे कार्यों का परमेश्वर को स्वीकार्य होने, परमेश्वर के प्रति हमारे समर्पण, विश्वास, और आज्ञाकारिता की वास्तविकता और खराई का निर्णय हो जाता है; जिससे फिर हमारे परमेश्वर के लिए उपयोगी होने और उससे आदर एवं महिमा, तथा अनन्तकालीन उत्तम प्रतिफल पाने का भी निर्णय हो जाता है (यूहन्ना 5:41-44)।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • नीतिवचन 13-15
  • 2 कुरिन्थियों 5

*******************************************************************

English Translation

Users of the Gifts of the Holy Spirit - Administrations


The Holy Spirit has given a list of the Spiritual gifts in 1 Corinthians 12:28 that have been given to the Christian Believers, to enable them to fulfill their ministries and carry out their work worthily in the Church. We have been considering the various Spiritual gifts given in this list according to their utilization in their Churches in the previous articles. We have already seen about the last gift of this list, i.e., about tongues, in the beginning, since there are many misinterpretations and misunderstandings about it amongst the Christians, and false teachings about this gift are always being spread. Today we will consider the remaining gift of this list - the gift of “Administrations” and see what God’s Word the Bible has to say about it.


The word in the original Greek language translated as “administrations”, means one who like the captain of a ship “keeps control, manages, and gives the direction” of the ship. Various translations of the Bible express this ministry through different translations; although the most commonly used translation of this word is “administrations”, the other words used are, Managing, Directions, Governing, Guiding, Leadership, Ministrations, etc. This is an interesting but important fact that in nearly all the English translations of the Bible, the word used is in plural, i.e., this ministry involves fulfilling of various responsibilities together, by one person, or more than one person working together to carry out these responsibilities. The meaning of this word is to take care, manage, guide, conduct, and take responsibility for the Assembly and fulfill that responsibility. In the Christian Assemblies some other words have also been used to express the carrying out of these responsibilities of the Church, e.g., “Elders” (1 Timothy 5:17), “Pastors” (Ephesians 4:11), “Ministers” (1 Corinthians 3:5), “Bishop” (1 Timothy 3:1, 2), etc. It is very important to take note and understand that all of these words, and the word “Administrations” used in 1 Corinthians 12:28, are not meant to convey holding a title or a position of authority and control over the other members of the Church, but as a helper and minister, to serve and help others in the Church, to see that no one in the Church is neglected in any manner, everyone gets proper opportunities and helps, to grow spiritually. We should also understand that here in 1 Corinthians 12:28, the word “Administrations” shows the collective responsibilities, whereas through other words used in the other letters, the various people who work together to collectively carry out this function have been mentioned.


There is another similarly important and interesting fact about the people given this gift in God’s Word - they have always been mentioned in plural form, even though it may be one Church that is being addressed. The implication is that in the New Testament Churches, according to the instructions given by God the Holy Spirit the conduct, managing, and taking care of the Churches was never the responsibility of one single person, i.e., no one person was ever the one and only, the whole and sole “in-charge” of any Church. It was always a collective responsibility of different people to function together and fulfill these responsibilities in the Church. No one person was ever made the solitary in-charge of any Church, and was never meant to authoritatively control and direct the members of the Church according to his own will and understanding. Moreover, to whom this gift and responsibility was given, they were always to fulfill it in the fear of the Lord and in the understanding that they will give an account to the Lord about this, “The elders who are among you I exhort, I who am a fellow elder and a witness of the sufferings of Christ, and also a partaker of the glory that will be revealed: Shepherd the flock of God which is among you, serving as overseers, not by compulsion but willingly, not for dishonest gain but eagerly; nor as being lords over those entrusted to you, but being examples to the flock; and when the Chief Shepherd appears, you will receive the crown of glory that does not fade away” (1 Peter 5:1-4). Do take note that as the Holy Spirit had it written by Peter, God’s instruction is to carry out this ministry humbly not authoritatively, and by being examples; and no one was to use it for personal gain or benefits. Those engaged in this ministry had to carry it out to please the “Chief Shepherd”, i.e., the Lord Jesus Christ and with the realization that one day they will have to give an account of their work to the Lord. Their accountability was to the Lord Jesus and He will reward them for their work; they were not to work to appease or please any higher ranking official, nor to seek their favor or honor and commendation from them.


We also see that those who were given the responsibility of “Administrations” in those initial Christian Churches, were to have certain specific characteristics and attributes, only then was the managing of the Church entrusted to them. These characteristics and attributes related to their personal, family, and spiritual life (1 Timothy 3:1-10; Titus 1:5-11). There is no instruction, indication, or example of people being elected by voting for these responsibilities in the Bible; neither is any count of how many should they be in number given in the Bible, through the use of plural, it has been indicated that they should be more than one. Neither does God’s Word say that amongst persons holding these responsibilities, there should be any positional hierarchy; all had the same status. Contrary to a popular notion, there is no indication in the Bible that Peter was the first “Leader” or over-all In-Charge of the First Church, and later came to be called the “Pope”, which office was then passed on to others; nor are the other offices related to the “Pope” mentioned in the Bible.


We have examples of how these people entrusted with the gift of “Administrations” functioned in those initial Christian Churches, in Acts 6:1-6 and Acts 15. From these examples of the functioning of these people having the responsibility of “Administrations”, it is clear that they personally gave the primacy to studying God’s Word, prayers, and keeping their spiritual lives right in the sight of God, and carried out their responsibilities according to God’s instructions. Their decisions were taken after a frank and open discussion mutually, being one-minded about it. There was no feeling of being superior or inferior, ego, or jealousy towards each other. This is only possible when everyone strives to fulfill his responsibility to please the Lord, not any man; and to function according to the instructions of the Lord, in fear of Him, with the realization of eventually being accountable to Him, and maintain the primary place of God’s Word and its obedience in his life (Galatians 1:10).


If you are a Christian Believer, and God has given you some responsibility in His Church, if God wants to accomplish something through you, then it is absolutely essential for you to first learn to live your life not in fear and obedience of any man but in the fear of God, in obedience to Him, knowing you are accountable to Him, and to always keep God’s Word in mind about whatever you do. Only then will you be able to fulfill your responsibility worthily, and be able to please and glorify God through your life. But if you give priority to pleasing men, then very soon Satan will beguile you into taking decisions that will be harmful for you as well people of the Church, and others too. As he did in the Garden of Eden to have Eve commit sin, Satan always tries to mislead people into disobeying God, function according to their own thinking and understanding; he brings very tempting and seemingly very good things before men, creates a doubt about God and God’s instructions, provokes them to take their own decisions and disobey God. This is when and where the decision about our works being acceptable to God, our commitment and submission to God, the actual state of our faith, obedience, and integrity towards God and His Word is made; and this then determines our being useful for God, our receiving the eternal rewards, honor and glory from Him (John 5:41-44).


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Proverbs 13-15 

  • 2 Corinthians 5



रविवार, 11 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 22


Click Here for the English Translation

आत्मिक वरदानों के प्रयोगकर्ता - उपकार करने वाले - क्यूँ और कैसे


हमने पिछले लेख में मसीही विश्वासियों की मण्डली में उपकार या सहायता करने के आत्मिक वरदान की आवश्यकता के बारे में देखा था। बाइबल हमें बताती है कि मसीही विश्वासी और परमेश्वर के जन, और परमेश्वर के नबी भी सुख-दुख की परिस्थितियों से निकलते हैं, और सभी को सहायता की आवश्यकता होती है। ऐसे में परमेश्वर के जन ही एक-दूसरे के सबसे अच्छे सहायक हो सकते हैं। कभी-कभी जो मित्र सहायता तथा सांत्वना देने के लिए आते हैं, वे ही दुख और अधिक बढ़ाने लग जाते हैं, जैसे कि अय्यूब के साथ हुआ था। अय्यूब पर आई भयानक और हृदय विदारक त्रासदियों, उसके सभी बच्चों के मारे जाने, उसका सब कुछ लुट जाने, और उसका शरीर घावों से भर जाने का समाचार सुनकर, अय्यूब के मित्र उसके पास उसे सांत्वना और ढाढ़स देने के लिए आए थे, किन्तु उसकी दशा देखकर वे आप ही रो पड़े, विलाप करने लगे, और उनमें से कोई भी सात दिन तक अय्यूब से कुछ बोल नहीं सका (अय्यूब 2:11-13)। उसके बाद जब उन्होंने अय्यूब से बात करनी आरंभ की, तो उसे ही किसी पाप का दोषी ठहराने लगे जिसके कारण उस पर यह सभी त्रासदियाँ आईं। अय्यूब उनके सामने अपने निर्दोष होने की बात कहता रहा, परन्तु वे उस पर दोषारोपण करते ही रहे। अन्ततः, उनकी बातों से तंग आकर, अय्यूब, उसे सांत्वना देने आए हुए अपने उन मित्रों से कहता है, “ऐसी बहुत सी बातें मैं सुन चुका हूँ, तुम सब के सब निकम्मे शान्तिदाता हो। क्या व्यर्थ बातों का अन्त कभी होगा?” (अय्यूब 16:2)। और इस पुस्तक के अंत में हम देखते हैं कि परमेश्वर भी उनके इस दोषारोपण से प्रसन्न नहीं था, जबकि वे मित्र परमेश्वर को सही और अय्यूब को गलत प्रमाणित करना चाह रहे थे (अय्यूब 42:7); अय्यूब ने जब अपने मित्रों के लिए होमबलि चढ़ाकर उनके पक्ष में परमेश्वर से प्रार्थना की, तब ही उन्हें परमेश्वर से क्षमा प्राप्त हुई (अय्यूब 42:8-9)।

 

परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है कि हम परमेश्वर से ही बुद्धिमत्ता और सही शब्द माँगकर, तब ही उपकार और सहायता की सेवकाई को करें, जैसे कि यशायाह कहता है, “प्रभु यहोवा ने मुझे सीखने वालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा संभालना जानूं। भोर को वह नित मुझे जगाता और मेरा कान खोलता है कि मैं शिष्य के समान सुनूं” (यशायाह 50:4)। प्रभु यीशु मसीह के लिए भी वचन में आया है कि लोग उसकी बातों को सराहते थे, क्योंकि वे अनुग्रह से भरी होती थीं, “और सब ने उसे सराहा, और जो अनुग्रह की बातें उसके मुंह से निकलती थीं, उन से अचम्भा किया; और कहने लगे; क्या यह यूसुफ का पुत्र नहीं?” (लूका 4:22)। नीतिवचन भी हमें इसी प्रकार से सच्चाई को भी ग्रहण योग्य और मनभावना बनाकर कहने के लिए सिखाता है (नीतिवचन 10:13, 32; 16:21; 22:11; 25:11)।

 

आत्मिक वरदानों के बारे में, 1 कुरिन्थियों 12:7 में लिखा है कि प्रत्येक वरदान सभी के लाभ के लिए हैं। यह बात इस वरदान के विषय भी सही है। जिन्हें यह सहायता या उपकार की सेवकाई प्रभु ने सौंपी है, कई बार उन्हें स्वयं भी दुखों, क्लेशों, और विपरीत परिस्थितियों से होकर जाना पड़ता है। इन बातों के द्वारा परमेश्वर उन्हें उनकी इस सेवकाई को भली-भांति करने के लिए, या किसी आने वाली परिस्थिति में औरों की सहायता करने के लिए प्रशिक्षित करता है, “हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर, और पिता का धन्यवाद हो, जो दया का पिता, और सब प्रकार की शान्‍ति का परमेश्वर है। वह हमारे सब क्‍लेशों में शान्‍ति देता है; ताकि हम उस शान्‍ति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शान्‍ति दे सकें, जो किसी प्रकार के क्‍लेश में हों। क्योंकि जैसे मसीह के दुख हम को अधिक होते हैं, वैसे ही हमारी शान्‍ति भी मसीह के द्वारा अधिक होती है” (2 कुरिन्थियों 1:3-5)।

 

परमेश्वर के वचन, बाइबल में हमें विभिन्न उदाहरणों और शिक्षाओं के द्वारा बताया गया है कि यह सेवकाई किन विभिन्न रीतियों से की जा सकती है:

  • दुखी लोगों के हर प्रकार के बोझों को उठाने में सहायक बनाकर: प्रभु यीशु मसीह ने कहा “हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा। मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूं: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे। क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हल्का है” (मत्ती 11:28-30)। प्रभु यीशु स्वयं लोगों के भारी बोझों को अपने ऊपर लेकर, उनके साथ अपने हल्के बोझ को बाँटना चाहता है। प्रभु की इस बात का एक उत्तम उदाहरण है नेक सामरी का दृष्टांत (लूका 10:30-37), जहाँ प्रभु ने बताया कि परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार उस सामरी व्यक्ति ने मुसीबत में पड़े व्यक्ति की सहायता करने में किसी प्रकार का कोई संकोच नहीं किया, वरन आगे बढ़कर उसकी सहायता भी की, और आगे के लिए भी प्रयोजन किया। 

  • लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान के द्वारा: पौलुस ने भी अपनी पत्रियों में दिखाया कि कैसे विभिन्न मंडलियों के लोग उसकी यात्राओं में उसकी सहायता करते थे, उसकी आवश्यकताओं को पूरा करते थे (रोमियों 15:24; 2 कुरिन्थियों 1:16)। साथ ही उसने सेवकाई में लगे लोगों की सहायता करने वालों की आवश्यकताओं में उनकी सहायता करने की भी शिक्षा दी (फिलिप्पियों 4:3)। पौलुस ने औरों की सहायता खुले दिल से करने का अति उत्तम उदाहरण मकिदुनिया की कलीसियाओं को दिखाया; और उनके उदाहरण के आधार पर इस सेवकाई में औरों को भी बढ़ते जाने के लिए कहा (2 कुरिन्थियों 8:1-7)।

  • प्रार्थनाओं के द्वारा परमेश्वर की सहायता और अनुग्रह मांगने के द्वारा: पौलुस ने न केवल भौतिक वस्तुओं के द्वारा सहायता करने के लिए सिखाया, वरन, एक दूसरे के लिए; एक दूसरे के दुखों और परिस्थितियों के लिए प्रार्थना करने के द्वारा भी सहायता प्रदान करने को कहा (कुलुस्सियों 4:12; 1 थिस्सलुनीकियों 3:10; फिलेमोन 1:22)। उसने स्वयं अपने लिए मण्डलियों से प्रार्थनाएं करने के लिए कहा (रोमियों 15:30-33; 2 कुरिन्थियों 1:11; इफिसियों 6 :19; कुलुस्सियों 4:3; 1 थिस्सलुनीकियों 5:25; 2 थिस्सलुनीकियों 3:1)।

  • वचन की शिक्षा देने के द्वारा: मसीही विश्वासियों, मण्डलियों, और परमेश्वर के कार्यों के विरुद्ध शैतान का एक प्रमुख हथियार है परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवाना। यह करने के लिए सबसे सहज तरीका है कि या तो परमेश्वर के वचन को लोगों तक पहुँचने न दे, या फिर उन्हें गलत शिक्षाओं में फंसा कर बहका और भरमा दे - ऐसे में लोगों यही लगता रहेगा कि वे परमेश्वर के वचन का पालन कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में वे परमेश्वर के वचन और निर्देशों के विरुद्ध, शैतान की बातों के पालन में लगे हुए होंगे। पुराने नियम में इस्राएल का इतिहास गवाह है कि परमेश्वर ने उन्हें हानि से बचे रहने तथा सुरक्षित रहने के लिए सदा अपने वचन का पालन करने, उसे थामे रहने के लिए कहा (व्यवस्थाविवरण 6:1-3; 17:18-19; यहोशू 1:7-8)। जब भी लोगों ने परमेश्वर के वचन का पालन नहीं किया, वे हानि में आ गए (न्यायियों 2:10-20; यशायाह 5:13; होशे 4:6)। प्रभु यीशु मसीह ने भी सुसमाचार प्रचार के साथ संसार के लोगों को उसकी शिक्षाएं सिखाने को कहा (मत्ती 28:19-20), और वचन सीखने में हमारी सहायता के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों में रहने के लिए दिया है (1 कुरिन्थियों 2:10-16)। साथ ही मसीही सेवकों को वचन की शिक्षाएं देने के दायित्व भी दिए हैं, जिससे मसीही विश्वासी और मण्डलियाँ सिद्ध, स्थिर और दृढ़ हो सकें, शैतान की गलत शिक्षाओं के बहकावे में आने से बच सकें (इफिसियों 4:11-15; कुलुस्सियों 2:4-8; 2 तिमुथियुस 3:16-18; 4:2-5)। 

  • वचन के सही उपयोग के द्वारा: मसीही विश्वासियों को उनके मसीही विश्वास और जीवन में सही और स्थिर बनाए रखने के लिए उन्हें वचन की सही शिक्षाएं देने की यह सेवकाई बहुत आवश्यक है (2 तिमुथियुस 2:15), और उपकार या सहायता करने वालों को भी यह ध्यान रखना है कि लोग वचन की सही शिक्षाओं में स्थिर और दृढ़ हैं या किसी गलत शिक्षा में पड़ गए हैं, या वचन का अध्ययन ही छोड़ दिया है! उपकार या सहायता की सेवकाई करने वाले को भी वचन में स्थिर और दृढ़ होना चाहिए जिससे आवश्यकता के अनुसार, पवित्र आत्मा की अगुवाई में वह वचन के सही भाग, सही शिक्षाओं के प्रयोग के द्वारा औरों की सहायता कर सकें, उन्हें उभार सकें, सांत्वना दे सकें।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो आपके लिए यह आवश्यक है कि आप परमेश्वर के वचन का नियमित अध्ययन करें (यूहन्ना 14:21, 23), पवित्र आत्मा के साथ बैठकर उससे वचन को सीखें (1 कुरिन्थियों 2:12), उसे गहराई से अपने हृदय में बैठाएं (कुलुस्सियों 3:16), जिससे पवित्र आत्मा समय और आवश्यकता के अनुसार आपको वचन स्मरण करवाए (यूहन्ना 14:26), और फिर अपने तथा औरों के जीवन में उस वचन के सही उपयोग के द्वारा आप औरों के सहायक या उपकार करने वाले एक श्रेष्ठ मसीही सेवक बन सकें (2 तिमुथियुस 2:15)। 


 यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • नीतिवचन 10-12 

  • 2 कुरिन्थियों 4

*******************************************************************

English Translation

Users of the Gifts of the Holy Spirit - Helps - Why & How


In the previous article we had seen about the necessity of the Spiritual gift of “Helps” amongst the Christian Believer’s and Churches. The Bible tells us that the Christian Believers, the people of God, and the prophets of God, all go through situations and circumstances of both, joys and sorrow, and everyone needs help. In such situations, it is the people of God who can be the best helpers of others. But it can also happen that the very friends who come to give comfort, become the cause of aggravating the sorrow, as had happened with Job. On hearing about the terrible heart-rending tragedies that had come upon Job, all his children were killed, all his possessions were looted away, and his body became full of sores, his friends came to console him, but seeing the state he was in they started to weep and cry themselves, and none of them could speak anything for seven days (Job 2:11-13). After that when they started to talk with Job, they started to accuse him of having committed some sin, because of which these tragedies had come upon him. Job continued to justify himself and plead his innocence, but they continued to accuse him. Eventually, getting fed-up of the accusations of his friends who had come to console and comfort him, Job says to them, “I have heard many such things; Miserable comforters are you all!” (Job 16:2). And we see at the end of this book that even God was not pleased by their accusations against Job, although those friends were trying to justify God and prove Job wrong (Job 42:7); it was only after Job offered burnt offerings and prayers on their behalf to God that God forgave them, and did not punish them (Job 42:8-9).


The Word of God teaches us that we should ask God for words of wisdom and only then help and comfort others accordingly, as Isaiah says, “The Lord God has given Me The tongue of the learned, That I should know how to speak A word in season to him who is weary. He awakens Me morning by morning, He awakens My ear To hear as the learned” (Isaiah 50:4). For the Lord Jesus too, it has been written that all people appreciated the gracious words that He spoke to them “So all bore witness to Him, and marveled at the gracious words which proceeded out of His mouth. And they said, "Is this not Joseph's son?"” (Luke 4:22). The Book of Proverbs too teaches us to try to make the truth gentle and acceptable while sharing it (Proverbs 10:13, 32; 16:21; 22:11; 25:11).


It is written in 1 Corinthians 12:7 about the Spiritual gifts that every gift is for the benefit of everyone. This is true for this Spiritual gift as well. Those, who have been given this ministry of providing Helps and comforting to others, often they themselves have to pass through situations of pain, sufferings, and adverse circumstances. Through these experiences God trains them to carry out this service worthily, and how to help someone else in a similar situation “Blessed be the God and Father of our Lord Jesus Christ, the Father of mercies and God of all comfort, who comforts us in all our tribulation, that we may be able to comfort those who are in any trouble, with the comfort with which we ourselves are comforted by God. For as the sufferings of Christ abound in us, so our consolation also abounds through Christ” (2 Corinthians 1:3-5).


In God’s Word the Bible, we have been told through various examples and teachings that this service can be rendered in various different ways:

  • By helping those laboring and heavily laden, in lifting their loads: The Lord Jesus said “Come to Me, all you who labor and are heavy laden, and I will give you rest. Take My yoke upon you and learn from Me, for I am gentle and lowly in heart, and you will find rest for your souls. For My yoke is easy and My burden is light” (Matthew 11:28-30). The Lord Jesus Himself wants to take up the heavy loads of the people and share His light load with them. An excellent illustration of this is the parable of the Good Samaritan (Luke 10:30-37), where the Lord has shown that as per the need of the hour, the situation at hand, the Good Samaritan did not hesitate at all in helping the man in problems; he rose up to the occasion and not only provided the immediate help and relief but also made provisions for the future needs as well.

  • By contributing to fulfill the need of others: Paul in his letters, has written how various Assemblies helped him in his journeys and fulfilled his needs (Romans 15:24; 2 Corinthians 1:16). Paul also taught to make provisions for people engaged in the Lord’s Ministry (Philippians 4:3). Paul illustrated through the Macedonian Church the open and gracious tendency to help others, and using their example exhorted others also to increase in this service (2 Corinthians 8:1-7).

  • By praying to ask for God’s help and grace upon others: Paul not only taught about helping through physical things, but to also pray for each other, and for help coming to others in their circumstances and problems (Colossians 4:12; 1 Thessalonians 3:10; Philemon 1:22). Paul asked the Churches to pray for him and his ministry (Romans 15:30-33; 2 Corinthians 1:11; Ephesians 6 :19; Colossians 4:3; 1 Thessalonians 5:25; 2 Thessalonians 3:1).

  • By teaching the Word of God to others: One of Satan’s main and potent weapon against the Christian Believers, Churches, and the work of God is getting people to disobey God. To accomplish this, the most convenient and easy way is to either not let God’s Word reach the people, or to beguile people through wrong teachings and false doctrines, through misinterpretations, and creating misunderstandings about the teachings in God’s Word. People who have been led astray by either of these things, will remain in the deception that they have been following God’s Word, whereas actually they had been following satanic teachings, doctrines, misinterpretations, and misunderstandings about the teachings in God’s Word, and living contrary to God’ Word. In the Old Testament, the history of Israel testifies to the fact that God always asked His people to obey Him, to hold on to His Word to remain safe and secure from harm (Deuteronomy 6:1-3; 17:18-19; Joshua 1:7-8). Whenever God’s people stopped following God’s Word, they came to harm and suffered problems (Judges 2:10-20; Isaiah 5:13; Hosea 4:6). The Lord Jesus too instructed His disciples to teach the people His Word along with preaching the gospel (Matthew 28:18-20), and He has given the Born-Again Christian Believers the Holy Spirit who resides in them and teaches them God’s Word (1 Corinthians 2:10-16) if people are willing to listen to Him, spend time with Him. The Lord has also given the responsibility to His people to teach His Word so that the Christian Believers and Churches may be established and firmly rooted in God’s Word, and remain safe from falling into wrong teachings and false doctrines (Ephesians 4:11-15; Colossians 2:4-8; 2 Timothy 3:16-18; 4:2-5).

  • By rightly dividing and using the Word of God: To keep the Christian Believers firmly established in their Christian Faith and life, this ministry of teaching the Word to them correctly is very important (2 Timothy 2:15); and the one providing help and comfort should also see whether people are firmly established in correct teachings or have fallen for some wrong teachings, or have they given up studying God’s Word! The one providing this ministry of Helps and comfort should himself be firmly established in the true teachings of God’s Word, so that as per the need and necessity, he can use the correct portions and teachings of God’s Word to help others, encourage them, console and comfort them.


If you are a Christian Believer, then it is essential for you to regularly and systematically study God’s Word (John 14:21, 23), sit with the Holy Spirit and learn God’s Word from Him (1 Corinthians 2:12), to firmly and deeply establish God’s Word in your heart (Colossians 3:16), so that according to the need and opportunity, the Holy Spirit will be able to have you recall the appropriate portion of God’s Word (John 14:26), and then by rightly utilizing God’s Word in your own life and in the life of others, you become a good minister of God, and worthily carry out your ministry of helping and comforting others (2 Timothy 2:15).


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Proverbs 10-12 

  • 2 Corinthians 4