ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

प्राचीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्राचीन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 45 - Altering God’s Word - 14 / आशीषित एवं सफल जीवन – 45 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 14

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 45 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 30

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 14

 

एक मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने के बारे में देखते हुए, हमने पिछले लेखों में कुछ उन तरीकों को देखा है, जिनके द्वारा शैतान बड़ी चालाकी और चुपके से परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करवा देता है। हम पहले यह देख चुके हैं कि शैतान यह मुख्यतः दो तरीकों से करता है: पहला तरीका, जिसे हम उसके विभिन्न स्वरूपों में देखते आ रहे हैं, है बाइबल के वास्तविक लेख को बनाए रखना किन्तु उसे बाइबल में उन लेखों से सम्बन्धित उपयोग और शिक्षाओं से असंगत, उन के विपरीत अर्थ और अभिप्राय प्रदान करवा देना। जैसा हमने पिछले लेखों में देखा है, इस फेर-बदल को करवाने और लागू करवाने का शैतान का सबसे कारगर और सफल तरीका है यह काम जाने या अनजाने में परमेश्वर का प्रतिबद्ध जन, कलीसिया के प्रमुख व्यक्तियों या अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा करवाना। ये धार्मिक लोग यही सोचते और समझते रहते हैं कि वे परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं और उसके वचन का प्रचार कर रहे हैं; लेकिन उन्हें एहसास ही नहीं होने पाता है कि बड़ी चालाकी से शैतान ने उन्हें फँसा लिया है और वे उसके लिए कार्य कर रहे हैं और जो वो प्रचार कर रहे हैं, सिखा रहे हैं, वह परमेश्वर के वचन का बिगड़ा हुआ, भ्रष्ट किया हुआ स्वरूप है। परमेश्वर के वचन के साथ छेड़-छाड़ करने का शैतान का दूसरा तरीका, जिसे हम आज देखेंगे, पवित्र शास्त्र के लेख को ही बदल देना है। परमेश्वर द्वारा दिए गए वचन में कुछ जोड़ने अथवा उसमें से कुछ निकाल लेने के द्वारा वे वचन के अर्थ और अभिप्राय ही बदल देते हैं। और शैतान यह कार्य भी धार्मिक अगुवों के द्वारा ही करवाता है।


यह बात प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के समय प्रकट थी। उस समय के धार्मिक अगुवों ने परमेश्वर के वचन में बहुत से फेर-बदल कर दिए थे, उसे अपने स्वार्थ के लिए सहज तथा अपने लाभ के लिए उपयोग करने के लिए। जब हम मत्ती 5 से 7 अध्याय में प्रभु द्वारा दिए गए ‘पहाड़ी उपदेश’ को पढ़ते हैं, तो हम प्रभु यीशु को बहुधा ‘तुम सुन चुके हो’, ‘तुम से कहा गया था’, आदि वाक्यांशों का पवित्र शास्त्र की शिक्षाओं के विषय उपयोग करते हुए देखते हैं; और फिर वह इसके बाद कहता है, ‘परन्तु मैं तुम से कहता हूँ’ और फिर जन-सामान्य को उस समय के धार्मिक अगुवों द्वारा जो गलत कहा और सिखाया गया था उसके सही स्वरूप को बताता है। इसी प्रकार से, मत्ती 15:1-15 में, फरीसियों और शास्त्रियों के बारे में प्रभु कहता है, “और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्यों की विधियों को धर्मोपदेश कर के सिखाते हैं” (मत्ती 15:9)। ये दोनों उदाहरण भली-भांति चित्रित करते हैं कि कैसे उस समय भी, धार्मिक अगुवों ने, अपनी समझ के अनुसार और सहूलियत के लिये, परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करके उसे बिगाड़ दिया था, भ्रष्ट कर दिया था।


प्रभु यीशु मसीह के स्वर्गारोहण के पश्चात, प्रभु में विश्वास द्वारा मिलने वाले उद्धार के सुसमाचार का प्रचार होने लगा, और जैसे-जैसे कलीसियाएँ बढ़ने और फैलने लगीं, सभी स्थानों पर मसीही विश्वासी बढ़ने लगे, तो साथ ही शैतान ने भी मसीही विश्वास की बिगाड़ी हुई शिक्षाओं को उनमें फैलाना आरम्भ कर दिया। उस समय लोगों के लिए एक बहुत गंभीर समस्या थी उनके पास लिखित नया नियम विद्यमान नहीं होना, जैसा कि आज हमारे पास है, और इससे शैतान का कार्य और भी सरल हो गया क्योंकि सभी शिक्षाएँ या तो मौखिक दी जाती थीं, अथवा विभिन्न स्थानों पर स्थित लोगों या कलीसियाओं को लिखी गई पत्रियों के द्वारा दी जाती थीं। नीचे दिए गए थोड़े से उदाहरणों को देखते समय, कृपया इस एक बात पर भी ध्यान कीजिए, कि वे कौन लोग थे जिनके द्वारा शैतान ने इन फेर-बदल की, तथा वचन को भ्रष्ट करने वाली बातों को मण्डलियों में घुसाया था। आप देखेंगे कि लगभग हर बार धार्मिक अगुवों या कलीसियाओं से संबंधित प्रमुख लोगों के द्वारा ही शैतान ने यह कार्य करवाया है।

 

अनेकों में से कुछ उदाहरण हैं:

  • प्रेरितों 20:28-30 में, पौलुस बंदी हो कर रोम जाते समय, मार्ग में इफिसुस की मण्डली के अगुवों से मिलता है, और उन्हें उन लोगों के बारे में सचेत करता है जो आकर टेढ़ी-मेढ़ी बातें प्रचार करेंगे और लोगों को खींच कर ले जाएँगे; और वह विशेष रूप से यह भी कहता है कि ऐसे कुछ लोग उन्हीं में से – कलीसिया के उन अगुवों में से, जिन्हें वह संबोधित कर रहा था, भी उठ खड़े होंगे।

  • गलातियों 1:6-9 में पौलुस गलातिया की मण्डली के विश्वासियों को, उनके गलत सुसमाचार के पीछे चल निकलने के लिए, डांट रहा है; और वह भी सही सुसमाचार ग्रहण करने के शीघ्र ही बाद। लेकिन साथ ही इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि पौलुस किन के लिए कहता है कि वे गलत सुसमाचार प्रचार कर सकते हैं – वह स्वयं अपने, अपने साथियों, या किसी स्वर्गदूत के द्वारा यह होने की बात करता है! अर्थात्, वे लोग जिन्हें सुसमाचार प्रचार सौंपा गया है, उसकी समझ दी गई है, वे ही गलत प्रचार करने के लिए बहकाए और भरमाए जा सकते हैं। यह एक बार फिर इस बात की पुष्टि करता है कि शैतान बड़ी चालाकी से धर्मी लोगों को, वचन का वरदान पाए हुए प्रचारकों और शिक्षकों को, परमेश्वर और उसके वचन के विपरीत बातें सिखाने और प्रचार करने के लिए उपयोग करता है।

  • इसी प्रकार से 2 तीमुथियुस 2:17-18, तथा 2 थिस्सलुनीकियों 2:1-2 में, पौलुस उस गलत सन्देश का सुधार करता है जो कुछ प्रचारकों द्वारा प्रचार किया जा रहा था और कलीसियाओं को परेशान कर रहा था, कि प्रभु का दूसरा आगमन हो चुका है, और वे लोग पीछे छूट गए हैं; इस प्रकार से उन्हें भरमाया जा रहा था कि उनका विश्वास करना व्यर्थ है। कलीसियाओं के मान्यता प्राप्त प्रचारक ही यह गलत प्रचार कर रहे थे।

  • प्रेरित यूहन्ना, 1 यूहन्ना 4:1 में उन झूठे भविष्यद्वक्ताओं के लिए सचेत करता है जो सँसार में थे, प्रभु यीशु और उद्धार की गलत शिक्षाओं के साथ फ़ैल चुके।

  • प्रकाशितवाक्य अध्याय 2 और 3 की सात कलीसियाओं के बारे में विचार कीजिए, और प्रभु के पास उनमें से पांच कलीसियाओं के अगुवों के लिए कितनी गंभीर ताड़ना की बातें थीं, उनके द्वारा अपनी ही गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों का प्रचार करने और सिखाने के कारण।


यदि आप इस तथ्य पर थोड़ा गंभीरता से विचार करें, नए नियम में, सभी पत्रियाँ या तो व्यक्तियों को अथवा कलीसियाओं को लिखी गई थीं, मुख्यतः, उनमें घुस आई बहुत सी गलतफहमियों, गलत धारणाओं, और गलत शिक्षाओं को सही करने के लिए। दूसरे शब्दों में, जैसे ही मसीही शिक्षाएँ फैलने लगीं, उसी के साथ ही शैतान द्वारा उनके बिगाड़े और भ्रष्ट किए हुए स्वरूप भी फैलने लगे, यदि सही शिक्षाओं से अधिक तेज़ी से नहीं तो कम से कम उनकी गति से तो अवश्य ही। इसीलिए लगभग आधा नया नियम, अर्थात्  प्रेरितों के काम और प्रकाशितवाक्य पुस्तकों के मध्य की सारी पत्रियाँ, सभी इसी एक उद्देश्य के अन्तर्गत लिखी गईं – शैतान द्वारा वचन और उसके अर्थ में लाए गए बिगाड़ को सही करने के लिए। यदि आप इस बात का अध्ययन करें कि ये शैतानी शिक्षाएँ और सिद्धान्त कलीसियाओं और मण्डलियों कैसे घुसे, कैसे जम कर बैठ गए, और फिर औरों तक भी फैला दिए गए, तो आप को यह जानकार अचरज होगा कि इन भ्रष्ट शैतानी बातों को कलीसियाओं में घुसने देने और उन्हें पैठ बना लेने में विभिन्न धार्मिक अगुवों और प्रमुख लोगों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। और इसमें बहुत बड़ी सहायता और समर्थन उन अगुवों के अंध-भक्तों का, तथा मण्डली के लोगों द्वारा बिना कोई प्रश्न उठाए हर बात को चुपचाप स्वीकार कर लेने की प्रवृत्ति का भी रहा है।


अगले लेख में हम देखेंगे कि वर्तमान में, कलीसियाओं और मण्डलियों में यह वचन के साथ छेड़-छाड़ और बिगाड़ कैसे हो रहा है, तथा कैसे पहचाना जाए कि कोई धार्मिक अगुवा, अनजाने में ही परमेश्वर के वचन में बिगाड़ लाने के लिए, बिना इस के बारे में कोई जानकारी के, या इसका एहसास किए, शैतान द्वारा संभवतः फँसा लिया गया है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 45 - Be Stewards of God’s Word – 30 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 14

 

While considering the stewardship of a Christian Believer towards God’s Word the Bible, in the previous articles we have seen some of the various subtle and unapparent ways by which Satan alters God’s Word. Earlier, we have seen that Satan does this alteration in mainly two ways: one is what we have been seeing in its various forms, i.e., retaining the actual Biblical text but giving it meanings and implications that are inconsistent with, or are contrary to actual Biblical usage and teachings of those texts. As we have seen in the preceding articles, Satan’s most convincing way of doing and successfully implementing such alteration is by getting it done advertently or inadvertently through God’s committed Believers, Church leaders or elders, Bible preachers or teachers, etc. These religious people keep thinking and believing that they are serving God and propagating His Word, without realizing that very cunningly Satan has trapped them into working for him, and they are actually preaching and teaching versions of God’s Word distorted and corrupted by him. Satan’s second method of tampering with God’s Word, which we will see today, is to alter the very text of the Scriptures by adding to or taking away from the original text given by God, and thereby change the meanings and implications of God’s Word. And Satan gets this also done through these same religious people.


This was evident even at the time of the Lord Jesus’s earthly ministry. The religious leaders of that time had made many alterations in God’s Word, to make it suit their convenience and even greed. As we read through the ‘Sermon on the Mount’ given by the Lord in Matthew chapters 5-7, very frequently we come across the Lord Jesus saying ‘you have heard’, ‘it has been said to you’, etc., about some Scriptural teachings, and He then follows it up by saying ‘but I say to you’ and then states the corrected form of what was wrongly being preached and taught to the general people by the religious leaders of His time. Similarly, in Matthew 15:1-15, for the Scribes and Pharisees the Lord Jesus says “And in vain they worship Me, Teaching as doctrines the commandments of men” (Matthew 15:9). Both these examples well illustrate how the religious leaders, according to their own understanding and for their own convenience, had altered and corrupted the Word of God, even at the time of earthly ministry of the Lord Jesus.


After the ascension of the Lord Jesus and the preaching of the gospel of salvation through faith in Him, as the Churches spread and Christian Believers began to increase everywhere, Satan again planted these altered forms of teachings of the Christian Faith. One serious handicap at that time was the lack of the written and compiled New Testament text, as we have in our hands now. This made Satan’s work much easier, since all the teachings were either given orally, or were in the form of letters written to persons or Churches in various locations. While looking at the few examples that are given below, please keep noting the people who were used by Satan to carry out this alteration and corruption of God’s Word. You will see that practically every time it were the religious leaders or prominent people from, or related to the Church, whom Satan used.

 

Just a few of the many examples are:

  • In Acts 20:28-30, Paul on his way to Rome as a prisoner, meets with the elders of the Ephesian Church, and warns them of people who will come in to preach perverse things and draw people away; and he specifically states that some of these perverse people will arise from amongst them – i.e., the very Church Elders he was addressing, and warning.

  • In Galatians 1:6-9, the Apostle Paul is admonishing the Galatian Believers for turning to a false gospel, and that too soon after receiving the true gospel. But also note who Paul refers to as the ones who are likely to preach this false gospel – he himself, his companions, even an angel from heaven! In other words, the very people who have been entrusted with the gospel and given the understanding about it, the preachers and teachers gifted with preaching and teaching the Word of God, can be deceived into preaching and teaching false things. This again goes to affirm that Satan very cleverly uses the godly people, to preach and teach things contrary to God and His Word.

  • Similarly in 2 Timothy 2:17-18, and 2 Thessalonians 2:1-2, Paul corrects the wrong message that was being preached by some preachers since it was disturbing the Churches. The wrong message was that the second coming of the Lord Jesus had already happened, but they were left behind; thus, making them think that their faith was vain. It were the well recognized preachers of the Churches who were preaching wrong things.

  • The Apostle John, in 1 John 4:1 warns against many false prophets who had gone out into the world with a wrong doctrine about the Lord Jesus and salvation.

  • Consider the seven Churches of Revelations chapters 2 and 3, and what severe admonition the Lord had for those Elders having the charge of those Churches; i.e., for five of those seven Churches, for preaching and teaching their wrong doctrines and beliefs.


If you give it serious thought, in the New Testament, all the letters were written to persons or Churches, mainly to correct the many misunderstandings, misconceptions, and wrong teachings that had crept into the lives of the Christian Believers. In other words, as soon as the Christian teachings spread, their corrupted versions from Satan also spread, at least at the same pace if not faster. Therefore, about half of the New Testament text, i.e., all the letters in between the books of Acts and Revelation, were all written for this one main purpose – to correct the distortions and misinterpretations that Satan had brought into the Word of God. If you study how these various satanic teachings and doctrines infiltrated and settled into the Churches and congregations, and then spread to others from them, you will be surprised to see that in letting these satanic corruptions enter and settle down in the Churches and congregations, the various religious leaders and elders had a very major role to play. This was of course strongly helped and supported by the blind-followers of those leaders as well as the tendency of passive unquestioning acceptance by the congregation.


In the next article we will see about the manner in which this tampering with God's Word and distorting it is happening in the Churches and Assemblies in the present days; and how to recognize that a religious leader may have been ensnared by Satan into inadvertently corrupting God’s Word, without being aware of it, realizing it.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 11 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 97

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 58

हाथ रखना – 6

 

वर्तमान में हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छः में से चौथी आरम्भिक बात, “हाथ रखना” पर अध्ययन कर रहे हैं। मसीही विश्वासियों, विशेषकर कुछ समुदाय और डिनॉमिनेशन के विश्वासियों में एक सामान्य धारणा है कि बाइबल के संदर्भ में, वाक्यांश “हाथ रखना” का अभिप्राय होता है बपतिस्मा लेने वालों के सिरों पर कलीसिया या मण्डली के अगुवों और प्राचीनों के द्वारा हाथ रखना और प्रार्थना करना; और यह, एक तरह से बपतिस्मे की प्रक्रिया का सम्पूर्ण होना होता है। हम बाइबल में वाक्यांश “हाथ रखना” के उपयोग किए जाने को क्रमवार उत्पत्ति की पुस्तक से आरम्भ कर के अब नए नियम तक देखते चले आ रहे हैं। हमने देखा है कि इस वाक्यांश को बाइबल में विभिन्न अर्थों एवं अभिप्रायों के साथ उपयोग किया गया है; इसे सर्वाधिक, दोनों पुराने तथा नए नियमों में, किसी पर हानि पहुँचाने के लिए हाथ डालने या उसे पकड़ने के अभिप्राय से उपयोग किया गया है। आज हम “हाथ रखने” के अन्य अर्थों को देखना ज़ारी रखेंगे, और यह समझना आरम्भ करेंगे कि किस प्रकार से कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के द्वारा इस वाक्यांश का दुरुपयोग कर के, लोगों में बहुत असमंजस डाला गया है और लोगों को भरमा कर एक गलत सिद्धान्त सिखाया जा रहा है।

कुछ समुदाय और डिनॉमिनेशन बहुत जोर देकर यह सिखाते हैं कि मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा “हाथ रखने” के द्वारा प्राप्त होता है, और वे कुछ पदों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर अपनी बात को प्रमाणित करने का प्रयास करते हैं, किन्तु इस से वे अपनी सैद्धान्तिक शिक्षा और बाइबल की शिक्षा के मध्य स्वतः ही विरोधाभास उत्पन्न कर देते हैं।

इस से पहले की हम इस तथाकथित अर्थ पर विचार करें, कि मसीही विश्वासियों को हाथ रखने के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त होता है, हम इस वाक्यांश के एक अन्य उपयोग के उदाहरण को देख लेते हैं। यह उदाहरण हमें प्रकाशितवाक्य 1:17 में मिलता है, जहाँ लिखा है “जब मैं ने उसे देखा, तो उसके पैरों पर मुर्दा सा गिर पड़ा और उसने मुझ पर अपना दाहिना हाथ रख कर यह कहा, कि मत डर; मैं प्रथम और अन्तिम और जीवता हूं।” यहाँ पर प्रेरित यूहन्ना उस के द्वार प्रभु यीशु को उसके महिमित स्वर्गीय रूप में देखने की बात, और उस पर उस दर्शन के प्रभाव – “तो उसके पैरों पर मुर्दा सा गिर पड़ा” को लिख रहा है। तब प्रभु यीशु ने उसे आश्वस्त किया और शान्ति दी, यह कहा कि “मत डर; मैं प्रथम और अन्तिम और जीवता हूं।” यहाँ पर हम इस वाक्यांश, “हाथ रखने” का एक और अर्थ भी देखते हैं – किसी को उसकी भय की स्थिति में शान्ति और आश्वासन देना।

अब “हाथ रखने” के द्वारा पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के बारे में विचार करना आरम्भ करते हैं। यह बात कुछ समुदायों और डिनॉमिनेशनों के द्वारा प्रेरितों 8:17; 9:17; 19:6 के आधार पर सिखाई जाती है। इन तीनों पदों में, हम देखते हैं कि पवित्र आत्मा उन लोगों को दिया गया जिन पर परमेश्वर के किसी जन ने अपने हाथ रखे। लेकिन जब हम इन पदों का विश्लेषण उन के संदर्भ और उस समय जो किया जा रहा था, उसके दृष्टिकोण से देखते हैं, तब यह प्रकट हो जाता है कि पवित्र आत्मा शारीरिक रीति से किसी पर हाथ रखने के कारण नहीं दिया गया, परन्तु “हाथ रखने” के उस समय के अभिप्राय के कारण दिया गया।

इस से पहले के एक लेख में, जो इस हाथ रखने के विषय का तीसरा लेख था, और 8 जून को प्रकाशित हुआ था, हम ने बाइबल के पुराने तथा नए नियम के उदाहरणों से देखा था कि “हाथ रखने” के अर्थों में से एक है परमेश्वर द्वारा निर्धारित किसी विशेष उद्देश्य, कार्य, अथवा सेवकाई के लिए किसी को नियुक्त करना या विधिवत निर्धारित करना। यह प्रकट है कि यह नियुक्त करना या विधिवत निर्धारित करना, अगुवों या प्राचीनों के द्वारा व्यक्ति को शारीरिक रीति से छू लेने या उस पर हाथ रख देने से नहीं होता है; वे उस कार्य के लिए प्रार्थना कर के परमेश्वर के हाथों और सुरक्षा में सौंपे जाने के बाद भी सकुशल जा सकते थे। हाथ रखना सहभागिता में घनिष्ठता को दिखाने का, तथा उस व्यक्ति को आश्वस्त करने का तरीका है कि जिस सेवकाई के लिए वह नियुक्त किया गया है, उसके लिए कलीसिया अनुमोदन करती है, उसके साथ सहमत है, सहभागी है। हमने आश्वस्त करने के इस पक्ष को ऊपर प्रकाशितवाक्य 1:17 के उदाहरण से देखा है। सहभागी होने के पक्ष को समझने के लिए, एक अन्य पद पर ध्यान कीजिए, गलतियों 2:9 “और जब उन्होंने उस अनुग्रह को जो मुझे मिला था जान लिया, तो याकूब, और कैफा, और यूहन्ना ने जो कलीसिया के खम्भे समझे जाते थे, मुझ को और बरनबास को दाहिना हाथ देकर संग कर लिया, कि हम अन्यजातियों के पास जाएं, और वे खतना किए हुओं के पास।” यद्यपि यहाँ पर वाक्यांश “हाथ रखना” नहीं लिखा गया है, लेकिन यह अभिप्राय “मुझ को और बरनबास को दाहिना हाथ देकर संग कर लिया” से प्रकट है। याकूब, कैफा, और यूहन्ना ने पौलुस और बरनबास की ओर हाथ बढ़ाने के द्वारा उन पर यह व्यक्त किया कि वे उन के साथ खड़े हैं, उनकी सेवकाई को स्वीकार करते हैं और उस की पुष्टि करते हैं, और प्रभु की सेवकाई में उन के साथ एक मन हैं। इस प्रकार, हाथ बढ़ाना या हाथ देना व्यक्ति को संगति या सहभागिता में स्वीकार करने, उस की सेवकाई को स्वीकार करने को दिखाने का तरीका है।

इसलिए हम समझ सकते हैं कि जब अगुवे और प्राचीन प्रार्थना करने और “हाथ रखने” के द्वारा किसी विशेष उद्देश्य, कार्य, अथवा सेवकाई के लिए किसी को नियुक्त करते या विधिवत निर्धारित करते थे, तब वे उस व्यक्ति को इस आश्वासन के साथ उस की सेवकाई पर भेजते थे कि वे उन के साथ खड़े हैं, उनकी कुशल बने रहने की कामना करते हैं, और उन्हें उन की उस सेवकाई में सफल होता देखना चाहते हैं जिस के लिए वे उन्हें भेज रहे हैं। यह उन सेवकाई पर निकलने वालों को आश्वस्त करता था कि जिस प्रकार से प्रभु यीशु ने उन्हें अपना जन स्वीकार कर लिया है, उसी प्रकार से अगुवों और प्राचीनों ने भी कलीसिया या मण्डली की ओर से उन्हें कलीसिया का, प्रभु की देह का एक भाग स्वीकार कर लिया है; वे स्वीकार करते हैं कि उस विशेष उद्देश्य, कार्य, अथवा सेवकाई के लिए नियुक्त किया गया या विधिवत निर्धारित किया गया वह व्यक्ति परमेश्वर द्वारा उस सेवकाई के लिए उपयोग किए जाने के लिए उचित और उपयुक्त माना गया है।

अगले लेख में हम इस समझ को प्रेरितों के काम के उन तीन पदों पर लागू करेंगे, जिनके दुरुपयोग के द्वारा यह दावा किया जाता है कि पवित्र आत्मा हाथ रखने दिया जाता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 58

Laying on of Hands - 6

 

We are presently studying the fourth of the six elementary principles stated in Hebrews 6:1-2, i.e., “laying on of hands.” There is a common understanding, especially amongst the members of some sects and denominations of the Christian Believers, that from the Biblical context, the term “laying on of hands” essentially means laying of hands by the elders of the Church or Assembly on the heads of those who have taken baptism, and is in a way, the completion of the baptism process. We have serially followed through the use of the phrase “laying on of hands” in the Bible, from Genesis onwards to the New Testament. We have seen that this phrase has been used throughout the Bible with various meaning; the most common use, both in the Old as well as the New Testament, being in the sense of taking hold of, or apprehending someone to cause him some kind of harm. Today we will continue with looking at Biblical examples of “laying on of hands” and begin considering how this term has been misused to generate a lot of confusion and mislead people into a false doctrine by some sects and denominations.

Some sects and denominations, very emphatically teach and preach that the Christian Believers receive the Holy Spirit through “laying on of hands” and they use some Bible verses, out of their context, to try to prove their point, but end up bringing a contradiction between their doctrine and what God’s Word teaches.

Before we go into considering this alleged meaning, i.e., of the Christian Believers receiving the Holy Spirit by laying on of hands, let us look at an instance one other use of this phrase. It is written in Revelation 1:17 “And when I saw Him, I fell at His feet as dead. But He laid His right hand on me, saying to me, "Do not be afraid; I am the First and the Last.” Here the Apostle John is writing about his seeing the Lord Jesus in His glorious heavenly majesty and form, and the effect it had on him – “I fell at His feet as dead.” The Lord Jesus then comforted and reassured John by laying His right hand on John and saying to him “Do not be afraid; I am the First and the Last.” Here we see another meaning, or use of laying on of hands – to comfort and reassure someone in his state of fear.

Now, coming to considering receiving the Holy Spirit through the laying on of hands. This is taught by some sects and denominations based on Acts 8:17; 9:17; 19:6. In these three verses we see that the Holy Spirit was given to those persons on whom a man of God laid his hand. But when we analyze these verses in their context and see what was being done, then it becomes apparent that the Holy Spirit was not given because of the physical act of laying of hand, but because of what the laying of hand signified or indicated for that instance.

In an earlier article, the third on this topic of laying hands, and published on 8th June, we had seen from Biblical examples, from the Old as well as the New Testaments, that one of the meanings of “laying on of hands” was to ordain or commission someone to carry out their God given work or ministry. It is evident that this ordination or commissioning does not happen because of the physical act of the leaders or elders touching or placing their hands on the person(s) going for the work or ministry; they could just as well have been sent out simply by praying and committing them into God’s care and safety. The placing of hands is a way of conveying an intimacy of fellowship with the person as well as assuring them of their support for the ministry they were being sent out. This aspect of reassurance we have seen from the example of Revelation 1:17 given above. To understand the aspect of support, consider another verse, Galatians 2:9 “and when James, Cephas, and John, who seemed to be pillars, perceived the grace that had been given to me, they gave me and Barnabas the right hand of fellowship, that we should go to the Gentiles and they to the circumcised.” Although the phrase “laying on of hands” is not written here, but the sense is conveyed through use of the phrase “they gave me and Barnabas the right hand of fellowship.” Implying that by extending hands towards Paul and Barnabas, James, Cephas, and John were assuring them of standing by them, of accepting and affirming their ministry, of being one-minded with them in the service of the Lord. So, giving or extending a hand of fellowship is meant to convey acceptance into the fellowship, and acceptance of the person’s ministry.

Therefore, we can understand that when the leaders and elders were ordaining or commissioning someone through praying and “laying on of hands,” they were commissioning or sending the person for their ministry with the assurance that they too are standing with them, are concerned about their welfare, and want to see them succeed in the ministry they are sending him out for. It was an assurance to the person being sent of the congregation of Believers standing with him; and an acknowledgement that just as the Lord Jesus has accepted him as one of His, similarly the leaders and the elders on behalf of the Church of the Lord are also accepting him as a part of the body or Church of the Lord. The person being ordained and commissioned by the leaders and elders is accepted as having been considered worthy by God to be used for God’s ministry.

In the next article we will apply this understanding of “laying on of hands” to the three verses from Acts that are misused to claim that the Holy Spirit is received by the laying on of hands.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 5 जुलाई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 42h – Women’s Appointment / स्त्रियों की नियुक्ति

 


क्या बाइबल के अनुसार, क्या मसीही कलीसियाओं में स्त्रियों को पुलपिट से प्रचार करने और पास्टर की भूमिका निभाने की अनुमति है? 


भाग 8 – बाइबल में सेवकाई के लिए स्त्रियों की नियुक्ति

 

    परमेश्वर के वचन बाइबल में हम ऐसे उदाहरणों को भी देखते हैं जहाँ पर उन्होंने सेवकाई के लिए भी, तथा कलीसिया में भी कुछ भूमिकाएँ निभाई हैं। बहुधा इन उदाहरणों को उठा कर सामने रख दिया जाता है, यह दिखाने के लिए कि महिलाओं को भी कलीसियाओं में प्रचार करने और पास्टर बनने की अनुमति है। किन्तु इस तथ्य को लेकर उसे यह प्रमाणित करने वाले तर्क के समान उपयोग करना तब ही संभव है जब सेवकाई से संबंधित अन्य तथ्यों की अनदेखी की जाए; इन उदाहरणों को उनके सन्दर्भ से बाहर लेकर और एक पूर्व-निर्धारित विचारधारा का समर्थन करने के लिए तोड़-मरोड़ कर उपयोग किया जाए।


    पुराने नियम के समय में याजक होने की सेवकाई तथा लोगों को पवित्र शास्त्र में से सिखाना और प्रचार करना, लेवी के घराने और वंशजों, लेवियों का काम था; केवल उन्हें ही यह करने की अनुमति थी (व्यवस्थाविवरण 33:10; मलाकी 2:7)। निश्चय ही समय-समय पर परमेश्वर अन्य गोत्रों में से भी अपने प्रवक्ता होने के लिए, उसके सन्देश और चेतावनियाँ देने के लिए, भविष्यद्वक्ताओं को भी खड़ा करता था, परन्तु वे भविष्यद्वक्ता कभी याजक का काम नहीं करते थे, और न ही वे कभी मंदिर, या स्थानीय आराधनालय में से अपनी सेवकाई को करते थे। साथ ही, मंदिर अथवा स्थानीय आराधनालय में कार्य करने वाले याजक हमेशा पुरुष ही होते थे; कभी भी किसी भी स्त्री को यह सेवकाई नहीं दी गई थी। पुराने नियम में जितनी भी महिलाओं का भविष्यद्वक्ता होने के लिए उल्लेख है, वे सभी मंदिर या स्थानीय आराधनालय से बाहर रहकर अपनी इस सेवकाई को किया करते थीं। हम कुछ ही समय में इन महिलाओं की सेवकाई के बारे में भी देखेंगे, किन्तु उनमें से किसी ने भी, कभी भी, इस आधार पर कि परमेश्वर ने उन्हें भविष्यद्वक्ता बनाया है, इसलिए उन्हें याजक के कार्यों और जिम्मेदारियों को करने का भी अधिकार है, और न ही उन्होंने इसकी लालसा रखी। इसलिए इन स्त्रियों के उदाहरण को लेकर पुराने नियम के याजकों के समान सेवकाई करने को सही ठहराने के लिए तर्क देना, बात के साथ अनुचित रीति से खींच-तान करना है।


    नए नियम में, याजकीय सेवकाई किसी विरासत या वंश के अनुसार नहीं है, जैसी कि पुराने नियम में है। आज तो, कलीसियाओं में पास्टर होने की नियुक्ति धर्म-विज्ञान की शिक्षा और डिग्री के आधार पर की जाती है; किन्तु प्रथम कलीसिया में कोई भी ऐसे पास्टर नहीं थे; परमेश्वर द्वारा नियुक्त लोग इस ज़िम्मेदारी को निभाते थे। क्योंकि वे पुरुष भी कलीसियाओं में प्रचार करते हैं, और इसीलिए कहने को महिलाओं को लगता है कि कलीसिया में समानता के लिए उनकी भी ऐसी भूमिका होनी चाहिए, और कई कलीसियाओं एवं डिनॉमिनेशंस ने उन्हें यह अनुमति दे भी दी है। किन्तु प्रभु यीशु की पृथ्वी पर सेवकाई के दिनों में तथा बाइबल में दर्ज प्रथम कलीसिया की गतिविधियों में, स्त्रियों को कभी यह भूमिका निर्वाह करने के लिए नहीं दी गई थी। प्रभु यीशु ने कभी किसी महिला को प्रेरित नियुक्त नहीं किया; यद्यपि स्त्रियाँ उसके साथ चलते थीं और उसकी तथा शिष्यों की देखभाल करती थीं (मरकुस 15:40-41; लूका 8:2-3)। प्रेरितों के काम तथा अन्य पत्रियों में, जहाँ पर कलीसिया के अगुवों और प्रमुख लोगों का उल्लेख है, समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करने के लिए, चाहे वे समस्याएँ महिलाओं से संबंधित ही क्यों न हों, (प्रेरितों 6:1-2; प्रेरितों 15 अध्याय; गलातियों 2 अध्याय; आदि), कहीं पर भी किसी भी महिला का कलीसिया के अगुवों और प्रमुख लोगों में कभी नाम नहीं आया है। न ही नए नियम कहीं कोई ऐसा उदाहरण है कि किसी स्त्री ने कभी भी किसी कलीसिया में कोई प्रचार किया हो।


    यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक और रोचक बात भी है, कि प्रथम कलीसिया में परमेश्वर की कलीसियाओं में परमेश्वर के कार्यों को करने के लिए नियुक्ति परमेश्वर ही करता था (प्रेरितों 20:28; 1 कुरिन्थियों 12:28; इफिसियों 4:11-12), और कहीं पर भी कभी कोई उल्लेख या संकेत नहीं है कि इनमें से कोई भी सेवकाई किसी भी स्त्री को दी गई हो। बाद में, जब कलीसियाएँ बढ़ने लगीं, उन गुणों को निर्धारित कर के लिखवा दिया गया जिनके अनुसार कलीसियाओं के कार्यों का संचालन करने के लिए कलीसियाओं में प्राचीनों, बिशपों, और डीकनों की नियुक्ति की जानी थी (1 तिमुथियुस 3:1-13; तीतुस 1:5-10), सभी नियुक्तियां इन्हीं गुणों के आधार पर होनी थीं। यहाँ पर भी ध्यान दीजिए कि इन गुणों को लिखवाते समय पुरुषों की ही नियुक्ति की बात की गई थी, किसी भी स्त्री के लिए ये गुण नहीं लिखवाए गए थे। साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि शब्दों “प्राचीनों, बिशपों, और डीकनों” का जो अर्थ उस समय था, वह आज के इनके समझे जाने वाले अर्थ से बहुत भिन्न था। इनके लिए प्रयोग किए गए मूल यूनानी भाषा के शब्द तब भी विद्यमान थे, और उसी अभिप्राय के साथ नए नियम की पुस्तकों और पत्रियों में उपयोग किए गए थे जिसे सामान्य लोग जानते और समझते थे। ये ऐसे शब्द नहीं हैं जिन्हें विशेष रीति से कलीसिया में प्रयोग करने के लिए बनाया गया हो; वरन उस समय पर कलीसियाओं में भी इन शब्दों को उसी अर्थ के साथ प्रयोग किया जाता था, जिसके साथ ये कलीसिया से बाहर जन-साधारण में प्रयोग होते थे। ये सभी वे शब्द थे जिन्हें लोग समाज में सेवा करने की जिम्मेदारियों के साथ प्रयोग किया करते थे। इसलिए, कलीसियाओं में भी, उन मण्डलियों के लिए, इन शब्दों का अर्थ था वे लोग जो स्थानीय मण्डली या कलीसिया में सेवा और देखभाल करने के लिए नियुक्त किए जाते थे; न कि वे लोग जो अधिकारी होते थे और लोगों पर नियंत्रण रखते थे, जैसा कि आज इनका अर्थ हो गया है। इस अर्थ में परिवर्तन तथा बाइबल की बातों से हट कर सांसारिक बातों को अपना लेने के कारण ही इन ओहदों पर अधिकारी के समान नियुक्ति पाने की भावनाएँ भी लोगों के मनों में पनपने लगीं हैं, और इसकी एक अभिव्यक्ति है महिलाओं का भी पास्टर होने की लालसा रखना, क्योंकि पास्टर के रूप में नियुक्ति ही इन अधिकार के स्थानों तक पदोन्नति पाने के लिए पहला कदम, उस प्रक्रिया में प्रवेश पाना है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


-  क्रमशः

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*******************************************************************************

According to the Bible, Do Women Have the Permission to Serve as Pastors and Preach from the Pulpit in the Church?

Part 8 – Women’s Appointment for Ministry in the Bible

 

    In God’s Word the Bible, we do have instances of women having roles in ministry as well as in the Church in the Old and New Testaments. Often these are taken and put forward as examples to say that women have been allowed preaching and Pastoral responsibilities in the Church. But to take this fact and then use it for giving this argument and justification, can only be done by ignoring other ministry related facts; and by taking these examples out of their context and manipulating them to suit a particular line of thinking.


    In the Old Testament times, the ministry of being Priest and of preaching and teaching the Scriptures to the people was the responsibility of the descendants of Levi, the Levites; only they could serve in this position (Deuteronomy 33:10; Malachi 2:7). Certainly, at various times, God did raise prophets as His spokesmen from the other tribes as well, to convey His messages, and to warn His people. But these prophets never served as Priests, nor did they serve in or from the Temple or the local Synagogue. Also, amongst the Priests serving in the Temple, or in the local Synagogue, it was always the men who fulfilled this role and responsibility; never was any woman ever given this role. The women who have been mentioned in the Old Testament having a prophet’s ministry, all served outside the Temple, or of the local Synagogue. We will be looking at the ministries of these women shortly, but none of them ever aspired to, or took upon themselves the functions and responsibilities of the Priests, on the grounds that since God had made them His Prophets, they were entitled to be Priests as well. Therefore, to use the examples of these women to try to justify the function of Priests of the Old Testament in today’s Churches, is unduly over-stretching the point.


    In the New Testament, there is no inherited or familial Priestly lineage, as is seen in the Old Testament. Now the appointment of Pastors in the Churches has become based on their theological education, but it was not so in the first Church. Then, it was God who appointed people to do this service. Since men preach in the Churches, therefore, apparently for the sake of uniformity, the women feel they should also have a similar role, and many Churches and denominations have given this to them. But at the time of the Lord Jesus’s earthly ministry, and in the activities of the first Church recorded in the Bible, these roles were never given to the women. The Lord Jesus did not appoint any woman as an Apostle; though women accompanied Him and ministered to him and His disciples during their ministry (Mark 15:40-41; Luke 8:2-3). In the Book of Acts and other epistles, where the leaders and elders of the first Church are mentioned, for deliberations over and settling of issues, even issues involving women (Acts 6:1-2; Acts chapter 15; Galatians chapter 2; etc.), no woman has ever been named as being amongst the Elders of the Church. Nor is there any record of any sermon having been preached by any woman in any Church in the New Testament.


    It is quite pertinent and interesting to note here that in the first Church, appointments for God’s ministries in His Church, were done by God (Acts 20:28; 1 Corinthians 12:28; Ephesians 4:11-12), and there is no mention or indication of any of these ministries ever being given to women in the Church by God. Later, as the Churches grew, criteria were laid down to appoint Elders, Bishops, and Deacons for the functioning of the Churches (1 Timothy 3:1-13; Titus 1:5-10), and appointments were to be done accordingly. Note that here too, in giving the criteria, it was for appointment of men, not women, to these positions. One should also keep in mind that the terms “Elders, Bishops, and Deacons” had a very different meaning at that time, than they have today. All of these words existed and were used in the Greek language, in which the books of New Testament were originally written, with certain meanings which the general public well understood. These are not words which were coined exclusively for the Church; rather, in the Church too they were used at that time with the same meaning as they were outside the Church by the general public. They are all words that were commonly used by people for offices of service in the community. Therefore, in the Church too, for those congregations of that time, they meant people appointed for serving and looking after the functioning of the local Church congregations; and not people put up on positions of authority and governance, as they have become and are seen now. It is because of this change in the meaning of these words, deviation from the initial Biblical concept, to the present worldly concept, that the desire for exercising the authority of these offices has also started to surface in different ways, and one of these ways is women desiring to be functioning as Pastors in the Church, which is the first step, the entry to rising up to these positions.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


- To Be Continued


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well