ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 147

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 108


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 14 


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 6   

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से छठी बात, “अंतिम न्याय” के हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में हमने देखा है कि पाप का यह दूसरा प्रभाव, जब तक हम इस पापमय शरीर में हैं, हमारे लिए दुःख, परेशानी, परिश्रम को बनाए रखेगा; लेकिन इस में होकर भी परमेश्वर का कुछ उद्देश्य है। नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को इस बात का एहसास रखना चाहिए कि परमेश्वर का कोई भी काम बिना उद्देश्य के नहीं होता है। उसके लोगों के लिए, उसके नया-जन्म और उद्धार पाए हुए लोगों के लिए, परमेश्वर हर बात में से भलाई उत्पन्न करता है, उन बातों में से भी जो दुःख दायी, परेशान करने वाली, और समझ में न आने वाली प्रतीत होती हैं “और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उन के लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती है; अर्थात उन्हीं के लिये जो उस की इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं” (रोमियों 8:28)। अभी तक हम दो उद्देश्यों को देख चुके हैं; पहला, दुःख उठाना न केवल हमारे अन्दर निहित बुराई का न्याय किए जाने की भावना को कुछ संतुष्टि प्रदान करता है, वरन हमें शरीर की लालसाओं के अनुसार नहीं, बल्कि परमेश्वर की महिमा के लिए जीवन जीने के लिए तैयार करता है। दूसरा, कभी-कभी, दुःख उठाना व्यक्ति के लिए परमेश्वर की इच्छा में होता है; अपने उन लोगों के जीवनों के उदाहरणों के द्वारा परमेश्वर औरों को सिखाता है, उनके जीवनों में काम करता है। इसलिए, जब परमेश्वर ने पापी मनुष्य के लिए जीवन भर का दुःख, पीड़ा, और परिश्रम निर्धारित किया, तो यह केवल पाप करने का दण्ड देने के लिए नहीं था, वरन परमेश्वर ने एक ऐसी प्रक्रिया स्थापित की थी जो मनुष्य को परमेश्वर के निकट ले आएगी, और साथ में मनुष्यों को कुछ अन्य लाभ भी प्रदान करेगी। ये लाभ शारीरिक और साँसारिक भी होंगे, तथा स्वर्गीय और अनन्तकालीन भी, जैसा कि हम आज से देखना आरम्भ करेंगे। जब हम दुःखों और परीक्षाओं में से होकर निकलते हैं, तो उनके द्वारा परमेश्वर न केवल हमें रगड़ कर साफ करता और चमकाता है, बल्कि उन दुःखों में होकर हमारे लिए स्वर्गीय महिमा भी तैयार होती जाती है।

प्रभु यीशु ने दाखलता को उदाहरण बनाकर अपने शिष्यों को सिखाया “सच्ची दाखलता मैं हूं; और मेरा पिता किसान है। जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छांटता है ताकि और फले” (यूहन्ना 15:1-2)। यहाँ पर प्रभु कह रहा है कि ऋतु में जो डाली फल चुकी है, परमेश्वर उसे अगली ऋतु के लिए तैयार करता है कि वह और अधिक फले। वह इस काम को डाली की छँटाई करने के द्वारा करता है; अर्थात डाली के उन हिस्सों को काटकर निकाल देने के द्वारा जिनकी अब आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनका होना, आते समय में वहाँ से और अधिक फल लाने में बाधा बनेगा। छँटाई करना कभी भी बिना दुःख दिए नहीं हो सकता है, छँटाई करना हमेशा ही पीड़ा देगा; किन्तु यदि यह न किया जाए, तो फिर अगली ऋतु में बहुतायत का फल भी नहीं आएगा, जैसा कि इब्रानियों 12:11 में लिखा है “और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उसको सहते-सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।”

इस बात को समझने के लिए, परमेश्वर के वचन बाइबल में से कुछ और पदों को देखिए:

·        भजन 119:67 “उस से पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।”

·        भजन 119:71 “मुझे जो दु:ख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिस से मैं तेरी विधियों को सीख सकूं।”

·        भजन 119:75 “हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तू ने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दु:ख दिया है।”

·        2 इतिहास 33:11-13 “तब यहोवा ने उन पर अश्शूर के सेनापतियों से चढ़ाई कराई, और ये मनश्शे को नकेल डाल कर, और पीतल की बेड़ियां से जकड़ कर, उसे बेबीलोन को ले गए। तब संकट में पड़ कर वह अपने परमेश्वर यहोवा को मानने लगा, और अपने पूर्वजों के परमेश्वर के सामने बहुत दीन हुआ, और उस से प्रार्थना की। तब उसने प्रसन्न हो कर उसकी विनती सुनी, और उसको यरूशलेम में पहुंचा कर उसका राज्य लौटा दिया। तब मनश्शे को निश्चय हो गया कि यहोवा ही परमेश्वर है।”

·        यिर्मयाह 31:18-19 “निश्चय मैं ने एप्रैम को ये बातें कह कर विलाप करते सुना है कि तू ने मेरी ताड़ना की, और मेरी ताड़ना ऐसे बछड़े की सी हुई जो निकाला न गया हो; परन्तु अब तू मुझे फेर, तब मैं फिरूंगा, क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है। भटक जाने के बाद मैं पछताया: और सिखाए जाने के बाद मैं ने छाती पीटी: पुराने पापों को स्मरण कर मैं लज्जित हुआ और मेरा मुंह काला हो गया।”

·        होशे 6:1 “चलो, हम यहोवा की ओर फिरें; क्योंकि उसी ने फाड़ा, और वही चंगा भी करेगा; उसी ने मारा, और वही हमारे घावों पर पट्टी बान्धेगा।”

तो, इस प्रकार से हम समझ सकते हैं कि दुःख उठाना परमेश्वर द्वारा दी गई एक ऐसी प्रक्रिया है जिस से हम अपनी कमियों को पहचानने पाते हैं, परमेश्वर के धैर्य तथा क्षमा का अनुभव करने पाते हैं, और जो उसपर भरोसा रख कर उसे समर्पित हो जाते हैं, वे चाहे कैसी भी पापमय और निकृष्ट स्थिति में क्यों न हों, उनके जीवन में परमेश्वर की चँगाई और बहाली को देखने पाते हैं। अगले लेख में हम देखेंगे कि किस प्रकार से दुःख उठाना न केवल हमें यह पहचानने में सहायता करता है कि हम परमेश्वर द्वारा निर्धारित मार्ग पर हैं कि नहीं, वरन हमारे लिए, यहाँ इस पृथ्वी पर तथा स्वर्ग में, दोनों स्थानों पर बड़े प्रतिफल और महान आशीषें तैयार करता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 108


God’s Forgiveness and Justice – 14


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 6

   

In this study on “Eternal Judgement,” the sixth elementary principle in Hebrews 6:1-2, in the previous articles we have seen that the second effect of sin, i.e., life long suffering and toil while we are in this physical body with a sin nature, has some God given purposes in our lives. The Born-Again Christian Believers need to realize that no work of God is without a purpose. For His people, His saved, Born-Again children, God makes all things work for their benefit, even the painful, troubling, and seemingly non-understandable ones “And we know that all things work together for good to those who love God, to those who are the called according to His purpose” (Romans 8:28). We have already seen two purposes, firstly suffering not only pacifies our inherent sense of justice against those who do wrongs, but it also prepares us to forego living for the lusts of the flesh and start living for the glory of God. Secondly, suffering at times is in the will of God, and through the examples of His people who have suffered, God teaches and does works in the lives of others. So, when God allowed lifelong pain, suffering and toil for sinful man as a consequence for sin, it was not merely an act of retribution, but of creating a mechanism that would help man draw near to Him, and to also give man some other benefits, earthly as well as heavenly and eternal, as we will begin seeing today. As we pass through sufferings and trials, not only does God polish, and refine us through them, but they also work to bring eternal heavenly glories for us.

The Lord Jesus, using the grape vine as an example taught His disciples “I am the true vine, and My Father is the vinedresser. Every branch in Me that does not bear fruit He takes away; and every branch that bears fruit He prunes, that it may bear more fruit” (John 15:1-2). Here the Lord says that the branch that has borne fruit in a season, God then prepares it to bring more fruit in the next season. He accomplishes this by pruning the branch, i.e., cutting away those parts of the branch that are no longer required, but would prevent that branch from bearing more fruit. No pruning can be pain-free, the process of being pruned will always cause pain; but unless this is done, the abundant fruiting in the next season will not happen, as it says in Hebrews 12:11 “Now no chastening seems to be joyful for the present, but painful; nevertheless, afterward it yields the peaceable fruit of righteousness to those who have been trained by it.”

Consider some verses from God’s Word the Bible, that further illustrate this:

·        Psalm 119:67 “Before I was afflicted, I went astray; But now I keep Your word.

·        Psalm 119:71 “It is good for me that I have been afflicted, That I may learn Your statutes.

·        Psalm 119:75 “I know, O Lord, that Your judgments are right, And that in faithfulness You have afflicted me.

·        2 Chronicles 33:11-13 “Therefore the Lord brought upon them the captains of the army of the king of Assyria, who took Manasseh with hooks, bound him with bronze fetters, and carried him off to Babylon. Now when he was in affliction, he implored the Lord his God, and humbled himself greatly before the God of his fathers, and prayed to Him; and He received his entreaty, heard his supplication, and brought him back to Jerusalem into his kingdom. Then Manasseh knew that the Lord was God.” It was through afflictions that the evil King Manasseh repented, turned to the Lord and started serving Him. For us his life serves as an example of Lord’s long-suffering, forgiveness, and salvation to those who repent, no matter how evil they may be in their own eyes and the eyes of the world.

·        Jeremiah 31:18-19 “I have surely heard Ephraim bemoaning himself: 'You have chastised me, and I was chastised, Like an untrained bull; Restore me, and I will return, For You are the Lord my God. Surely, after my turning, I repented; And after I was instructed, I struck myself on the thigh; I was ashamed, yes, even humiliated, Because I bore the reproach of my youth.” The chastisement of Israel made it realize its wayward condition and led it to repentance.

·        Hosea 6:1 “Come, and let us return to the Lord; For He has torn, but He will heal us; He has stricken, but He will bind us up.” Those of His people whom God afflicts, when they turn back to Him, He also restores and blesses

So, suffering in the will of God, is a God given mechanism of making us realize our short-comings, experience God’s forbearance and forgiveness, and Lord’s healing and restoration for those who trust in Him and submit to Him in whatever sinful and deplorable condition they are. In the next article we will see how sufferings not only help us to know if we are on God’s path, but also prepares great rewards and blessings for us, here on earth as well as in heaven.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 31 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 146

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 107


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 13


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 5  

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरंभिक बात, “अन्तिम न्याय” पर हमारे इस अध्ययन में, हमने देखा है कि यह न्याय मसीही विश्वासियों का होगा, उनके स्वर्गीय प्रतिफलों और परिणामों को निर्धारित करने और दिए जाने के लिए। हम यह देख चुके हैं कि प्रभु यीशु के द्वारा किए जाने वाले इस न्याय के समय, विश्वासियों द्वारा की गई प्रत्येक बात, क्यों और कैसे आँकलन किए जाने के लिए प्रकट की जाएगी, वे पाप भी जिन्हें परमेश्वर क्षमा करके भुला चुका है। अब हमने एक संबंधित प्रश्न को देखना आरम्भ किया है कि यदि सब कुछ को प्रकट होना ही है, तो फिर परमेश्वर को पापों को भुलाने की आवश्यकता ही क्या है? इसका उत्तर समझने के लिए, हमने प्रथम पाप के साथ मानवजाति में प्रवेश करने वाली तीन बातों को याद किया था, पहली, मृत्यु – शारीरिक और आत्मिक; दूसरी, इस पाप-स्वभाव वाली देह में रहते हुए जीवन भर दुःख, परेशानी और परिश्रम को झेलना; और तीसरी, उनके लिए जो प्रभु यीशु और कलवरी के क्रूस पर दिए गए उसके प्रायश्चित रूपी बलिदान में विश्वास करके परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप कर लेते हैं, उनके लिए स्वर्ग में अनन्तकालीन महिमामय अद्भुत प्रतिफल और परिणाम। एक बार जब हम इन तीनों के बारे में समझ लेते हैं, तो हम परमेश्वर द्वारा पापों को क्षमा करके भुला देने को भी समझ सकेंगे। हम इन तीनों बातों कि उलटे क्रम में देखते आ रहे हैं।

हमने आरंभ किया यथा तीसरी बात, विश्वासियों को दिए जाने वाले प्रतिफलों और परिणामों के बारे में सीखने के साथ। वर्तमान में हम दूसरी बात, पाप-स्वभाव वाली इस शारीरिक देह में रहते हुए, हर किसी को, वह चाहे वास्तव में उद्धार पाया हुआ मसीही विश्वासी हो या न हो, जीवन भर दुःख, परेशानी और परिश्रम को झेलते रहना। और पिछले लेख से हम इस बहुत बड़े और गम्भीर विषय – मसीही विश्वासी के जीवन में दुःख उठाने की भूमिका, को एक बहुत संक्षिप्त रीति से देख रहे हैं। हमने हमारे वर्तमान अध्ययन से इस विषय के एक सम्बन्धित पक्ष को देखा था कि किस प्रकार से यह दुःख उठाना और परिश्रम एक प्रकार से, की गई गलतियों और अपराधों का उचित न्याय किए जाने के लिए, हमारे अन्दर से उठने वाली माँग को शान्त करता है और साथ ही हमें इसके लिए तैयार होने में सहायता करता है कि हम शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं, बल्कि परमेश्वर की महिमा के लिए जीवन जीएँ। पिछले लेख में हम यहाँ पर आकर रुके थे, कि मसीही विश्वासी के जीवन में दुःख होने का केवल यही एक कारण नहीं है। आज हम मसीही विश्वासियों के जीवनों में दुःख के एक अन्य कारण को भी, परमेश्वर के वचन के कुछ उदाहरणों के द्वारा देखेंगे।

कुछ मसीही विश्वासियों और परमेश्वर के लोगों के द्वारा जीवन में दुःख उठाने का एक और महत्वपूर्ण कारण होता है, उनके लिए यह परमेश्वर की योजना होना। परमेश्वर उन्हें उदाहरण बनाकर, मसीही जीवन और ज़िम्मेदारियों के निर्वाह के बारे में औरों को, हमें, कुछ महत्वपूर्ण बातें और शिक्षाएँ देता है। इसका सर्वोत्तम उदाहरण है प्रभु यीशु मसीह, जिसने समस्त मानवजाति के लिए, परमेश्वर की इच्छा में होकर अपमान, दुःख और मृत्यु को सहा “परमेश्वर पिता, और हमारे प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे। उसी ने अपने आप को हमारे पापों के लिये दे दिया, ताकि हमारे परमेश्वर और पिता की इच्छा के अनुसार हमें इस वर्तमान बुरे संसार से छुड़ाए” (गलतियों 1:3-4; साथ ही इब्रानियों 10:5-9 भी देखिए)। लेकिन हम साधारण नश्वर मनुष्यों में से भी हम कुछ उदाहरण देख सकते हैं – यूहन्ना 9 अध्याय में, हम एक जन्म के अंधे व्यक्ति के बारे में देखते हैं, जिसे प्रभु ने उसके वयस्क होने पर चँगा किया था। प्रभु के शिष्यों को लगा कि उसका अन्धापन पापों के कारण है, किन्तु प्रभु ने कहा कि वह परमेश्वर के काम प्रकट करने के लिए था (यूहन्ना 9:1-3)। इस व्यक्ति का जन्म से अन्‍धा होना परमेश्वर की महिमा के लिए, और उसके जीवन से होकर परमेश्वर के द्वारा औरों के जीवनों में कुछ उद्देश्य पूरे करने के लिए था। एक अन्य उदाहरण पौलुस प्रेरित का है; दमिश्क के मार्ग पर प्रभु यीशु मसीह के साथ हुए उसके साक्षात्कार के बाद पौलुस अन्‍धा हो गया था। जब परमेश्वर ने हनन्याह को पौलुस से जाकर मिलने और उसे परमेश्वर का सन्देश देने के लिए कहा, तब पौलुस के कुख्यात होने के कारण, हनन्याह जाने से संकोच करने लगा। लेकिन परमेश्वर ने उसे आश्वस्त किया कि पौलुस उसका चुना हुआ पात्र है, और साथ में पौलुस की सेवकाई के लिए यह भी कहा कि “और मैं उसे बताऊंगा, कि मेरे नाम के लिये उसे कैसा-कैसा दुख उठाना पड़ेगा” (प्रेरित 9:16)।

पुराने नियम में भी, परमेश्वर के लोगों के परमेश्वर की इच्छा में, उसकी महिमा के लिए दुःख उठाने के उदाहरण हैं। यिर्मयाह नबी को लड़कपन में ही सेवकाई के लिए नियुक्त कर दिया गया था (यिर्मयाह 1:4-7); परमेश्वर ने यिर्मयाह को आश्वस्त किया कि वह निरन्तर उसके साथ बना रहेगा और उसकी सहायता करता रहेगा। लेकिन परमेश्वर ने साथ ही यह भी कहा कि जिनके मध्य में उसे सेवकाई करनी है, वे उससे लड़ते ही रहेंगे, लेकिन कभी उस पर प्रबल नहीं होने पाएँगे “वे तुझ से लड़ेंगे तो सही, परन्तु तुझ पर प्रबल न होंगे, क्योंकि बचाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है” (यिर्मयाह 1:19)। और यिर्मयाह अपनी पूरी सेवकाई में इस्राएलियों के विरोध का सामना करता रहा और उनके साथ संघर्ष ही करता रहा। एक भक्त जन के द्वारा दुःख उठाने का एक जाना-माना उदाहरण है अय्यूब, लेकिन जैसा उसके विषय याकूब 5:11 (IBP हिन्दी बाइबल) में लिखा है “देखो, धैर्य रखने वालों को हम धन्य समझते हैं। तुमने अय्यूब के धैर्य के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु के व्यवहार के परिणाम को देखा है कि प्रभु अत्यन्त करुणामय और दयालु है,” अय्यूब के लिए परमेश्वर के व्यवहार का एक उद्देश्य था – उन दुःखों के द्वारा परमेश्वर उसे, उसकी धार्मिकता के बावजूद उसकी वास्तविक पापमय स्थिति का एहसास करने तथा पश्चाताप करने तक ले कर आया (अय्यूब 40:3-5; 42:4-6), जिस से अय्यूब अपने धार्मिकता के कार्यों के आधार पर नहीं परन्तु पापों के लिए पश्चाताप तथा परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा बचाया जाए। उसके बाद परमेश्वर ने उसे बहुतायत से, उसके द्वारा उठाई गई हानि से भी अधिक आशीषित किया (अय्यूब 42:11-15)।

इसलिए परमेश्वर के लोगों का दुःख उठाना केवल पापों के कारण ही नहीं होता है, वरन परमेश्वर की योजना और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी होता है। अगले लेख में हम दुःख उठाने के एक और पक्ष को देखेंगे, अर्थात, आशीष और मार्गदर्शन पाना।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 107


God’s Forgiveness and Justice – 13


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 5

   

In our study on “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen that this judgment will be of the Christian Believers, to ascertain and give them their eternal rewards and consequences, for the Christian lives they have lived since their salvation, their being Born-Again. We have seen how and why, at the time of this judgment by the Lord Jesus, everything that the Believers have done, will be laid open and evaluated, even the sins that God has forgiven and forgotten. We are now considering a related question, that if everything has to be brought up and laid open, then why does God have to forget the forgiven sins? To answer this, we have re-capitulated the three things that happened for mankind, with the entry of sin – firstly, death – physical and spiritual; secondly, lifelong pain, problems and labor; and thirdly, promise of eternal heavenly and glorious rewards to those who return to the Lord God and are reconciled with Him through faith in the Lord Jesus, and His atoning sacrifice made on the Cross of Calvary. Once we understand about these three, then we can understand God’s forgiving and forgetting sins.

We have been considering these three things in the reverse order, and have studied about the third thing, the rewards and consequences that will be given to the Believers. Presently we are considering the second thing – lifelong pain and suffering in the physical bodies having a sin nature, for everyone, even the truly Born-Again Christian Believers; and the sufferings will remain with everyone as long as they are in this physical body with a sin-nature. In the last article we have seen one aspect of this very vast and profound topic – suffering in the life of Christians; which we are considering very briefly for our current study. We have seen how this suffering in a way serves to meet the demands of our sense of justice for the wrongs committed, and also serves to prepare us to learn to live our lives not for obeying the lusts of the flesh, but for the glory of God. In the last article we had stopped at the point that this is not the only reason for the Christian Believer’s suffering in this world. Today we will touch upon another aspect of suffering in a Christian Believer’s life, through some examples from God’s Word.

Another important reason for some people to be suffering in their lives is God’s plans for them, to use their lives as an example, to bring important lessons about our Christian life and responsibilities for the others, to us. There can be no better example of this than our Lord Jesus Christ Himself, who suffered humiliation and death for all of mankind in the will of God; “Grace to you and peace from God the Father and our Lord Jesus Christ, who gave Himself for our sins, that He might deliver us from this present evil age, according to the will of our God and Father” (Galatians 1:3-4; also see Hebrews 10:5-9). But even amongst the common mortal men, we can consider some other examples – from John chapter 9, we learn about a man born blind, and healed by the Lord Jesus as an adult. The disciples of the Lord thought that this was because of sin; but the Lord Jesus corrected them and said, it was so that God’s works should be revealed in him (John 9:1-3). This man’s blindness since birth was for the glory of God and for God to accomplish certain purposes through him, in the life of others. Another example is the Apostle Paul; after his encounter with the Lord Jesus on the road to Damascus, Paul had become blind. When God told Ananias to go and meet Paul and convey God’s message to him, Ananias, because of Paul’s adverse reputation, was reluctant to go. But God assured him that Paul was His chosen vessel for spreading the gospel, also saying about Paul’s ministry, “For I will show him how many things he must suffer for My name's sake” (Acts 9:16).

Even in the Old Testament we have similar examples of suffering in God’s will, for God’s glory. The prophet Jeremiah was ordained to be the Lord’s prophet as a youth (Jeremiah 1:4-7); God assured Jeremiah His constant presence and support in his ministry. But God also told him that those amongst whom he will minister for God, they will keep fighting against him, but never prevail “They will fight against you, But they shall not prevail against you. For I am with you," says the Lord, "to deliver you"” (Jeremiah 1:19); and throughout his ministry he kept on facing opposition and struggling with the Israelites. Job is a very well-known example of sufferings experienced by a godly person, but as it says in James 5:11 “Indeed we count them blessed who endure. You have heard of the perseverance of Job and seen the end intended by the Lord--that the Lord is very compassionate and merciful,” God had a purpose – through those sufferings God brought Job to the realization of his actual sinful condition (Job 40:3-5; 42:4-6) despite his religious and righteous living, and brought him to repentance; to Job’s being saved by repentance from sins and the grace of God and not by his works of righteousness; and then blessed him abundantly over and above his losses (Job 42:11-15).

So, God’s people suffering is not only because of sin, but also because God has a reason for it, and it helps accomplish His purposes. In the next article we will consider another aspect of sufferings, i.e., blessings and guidance because of suffering.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 30 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 145

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 106


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 12


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 4

 

पिछले लेख में, इस बात पर विचार करते हुए कि पापों को क्षमा कर देने के बाद परमेश्वर उन्हें भुला क्यों देता है, और तब भी, अन्तिम न्याय के समय वे फिर से प्रकट कर दिए जाएँगे, हमने पाप के सँसार में प्रवेश करने के साथ होने वाली तीन बातों की समीक्षा की थी। ये तीन बातें हैं, मृत्यु – आत्मिक और शारीरिक; मनुष्यों का जीवन भर दुःख और परेशानी उठाते रहना, वे चाहे उद्धार पाए हुए हों अथवा नहीं; और जो परमेश्वर की ओर लौट आते हैं, प्रभु यीशु में होकर परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप कर लेते हैं, उनके लिए अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफलों की प्रतिज्ञा। पिछले लेखों में हमने देखा है कि ये स्वर्गीय प्रतिफल उन्हें बहुत बारीकी से किये गए आँकलन और न्याय के बाद दिए जाएँगे, कि उद्धार पाने के बाद उन्होंने अपना मसीही जीवन किस प्रकार से व्यतीत किया, अपने मनों में क्या कुछ बसाए और छुपाए रखा। इस न्याय के लिए, परमेश्वर द्वारा क्षमा किए गए और भुलाए गए पापों का लेखा खोला जाएगा, सभी बातें प्रकट की जाएँगी और तब न्याय तथा प्रतिफलों का दिया जाना तय होगा। आज से हम अदन की वाटिका में पाप के साथ आने वाली दूसरी बात पर विचार करना आरम्भ करेंगे – जीवन भर शारीरिक दुःख और परेशानी उठाते रहने का श्राप।

जैसा कि हम अदन की वाटिका में जो हुआ, उसके विवरण से देखते हैं, शरीरों पर पाप का दुष्प्रभाव इतना भयानक था, कि उसके कारण मनुष्यों में पाप का स्वभाव और प्रवृत्ति हमेशा के लिए घर कर गई, यहाँ तक कि, यह प्रवृत्ति उनकी भावी पीढ़ियों में भी वन्शागत होकर चलती चली गई। यह प्रभाव ऐसा है कि यह पापों के क्षमा किए जाने के बाद भी नहीं मिटता है। यह तब ही मिटता है, जब इसके प्रभाव वाला शरीर मिट जाता है और उद्धार पाए हुए व्यक्ति वैसी सिद्ध या स्वर्गीय देह में आ जाते हैं, जैसी देह में परमेश्वर ने उनकी रचना की थी। क्योंकि यह पाप-स्वभाव प्रत्येक व्यक्ति में विद्यमान रहता है, वह चाहे उद्धार पाया हुआ हो अथवा न हो, इसी लिए प्रत्येक जन पाप करता रहता है, जैसा कि प्रेरित यूहन्ना ने लिखा है “यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं: और हम में सत्य नहीं। यदि कहें कि हम ने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नहीं है” (1 यूहन्ना 1:8, 10)। हम न केवल अपने कामों के द्वारा प्रत्यक्ष पाप करते हैं, परन्तु अपने विचारों में, तथा अपने मन-मस्तिष्क में अभक्ति की, अशुद्ध और पापमय बातों को रखने के द्वारा भी अप्रत्यक्ष पाप करते हैं। इस लिए कोई भी व्यक्ति कभी यह दावा नहीं कर सकता है कि वह पूर्णतः निष्पाप है, नया-जन्म पा लेने और पापों के क्षमा हो जाने के बाद भी।

अब ध्यान कीजिए कि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप में रचा था; इसी लिए मनुष्य का प्रत्येक वह गुण और चरित्र जो पापमय या दुष्टता का नहीं है, एक छोटी सी रीति से परमेश्वर के गुणों और चरित्र को प्रतिबिंबित करता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, हम एक बात पर विचार करते हैं जो हमारे परिवारों और समाज में हमेशा होती रहती है, और जिस से हम भली-भाँति परिचित हैं। चाहे हमारे घरों में हो या हमारे सामाजिक जीवनों में, प्रत्येक की गई गलती और अपराध, प्रत्येक किए गए असामाजिक काम के लिए, हमारे अन्दर की न्याय की भावना, यह माँग करती है कि उस बुराई के साथ कोई-न-कोई व्यवहार होना चाहिए और उसका निवारण किया जाना चाहिए। वह चाहे परिवार का बच्चा हो या कोई अन्य व्यक्ति, उस गलती की गम्भीरता, तथा उसे करने वाले के द्वारा उसे बारम्बार किए जाने के आधार पर, कुछ न कुछ प्रत्युत्तर दिया जाता है। यह प्रत्युत्तर एक हल्की सी नाराज़गी या डाँट हो सकती है, या उस से बढ़कर कुछ हो सकता है, अथवा कोई गम्भीर दण्ड भी हो सकता है। एक बार उस बच्चे या व्यक्ति ने उस प्रत्युत्तर का निर्वाह कर लिया, तो फिर यह मान लिया जाता है कि उस गलती या अपराध का निवारण हो गया है, और अब वह बच्चा या व्यक्ति उस बुराई को करने से पहली की स्थिति में बहाल हो गया है।

अब उस पर ध्यान कीजिए जो पवित्र आत्मा ने प्रेरित पतरस के द्वारा लिखवाया है, “सो जब कि मसीह ने शरीर में हो कर दुख उठाया तो तुम भी उस ही मनसा को धारण कर के हथियार बान्ध लो क्योंकि जिसने शरीर में दुख उठाया, वह पाप से छूट गया। ताकि भविष्य में अपना शेष शारीरिक जीवन मनुष्यों की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं वरन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार व्यतीत करो” (1 पतरस 4:1-2)। दूसरे शब्दों में, क्योंकि हम में परमेश्वर का न्यायी होने का गुण है, इसी लिए शरीर में किए गए पाप के लिए, शरीर ही में दण्ड के भुगतान करने की प्रवृत्ति भी है, जिस से पाप के लिए शरीर के साथ व्यवहार हो और उसकी बुराई का निवारण किया जाए; जिसके बाद फिर, पाप या बुराई से पहले की दशा में आ जाने के बाद, व्यक्ति परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन व्यतीत करे, न कि, और भी पाप करने के लिए, शरीर की लालसाओं के अनुसार। इसी लिए हम देखते हैं कि प्रत्येक जन, वह चाहे उद्धार पाया हुआ हो अथवा न हो, भिन्न-भिन्न प्रकार से दुःख और परेशानी उठता रहता है। परमेश्वर भी अपने गलती करने वाले बच्चों की ताड़ना करता है, कभी-कभी तो बहुत तीव्रता और गम्भीरता से, ताकि वे न केवल उसके पास लौट आएँ और सही हो जाएँ, परन्तु धार्मिकता के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए भी (इब्रानियों 12:5-11)।

इसीलिए, प्रत्येक व्यक्ति, उसमें विद्यमान पाप-स्वभाव के कारण, और उससे उनमें निरन्तर बने रहने वाले पाप के कारण, किसी-न-किसी शारीरिक दुःख और परेशानी से होकर निकलता ही रहता है। लेकिन इस शारीरिक दुःख उठाने के और भी पक्ष हैं, जैसे कि परमेश्वर की योजना, परमेश्वर के लोगों पर शैतान के हमले, आदि; और इनके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 106


God’s Forgiveness and Justice – 12


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 4

   

In the last article, while considering why does God forget sins after forgiving them, and yet they will be brought out and laid open at the time of Eternal Judgment we had recapitulated about the three aspects of what happened with the entry of sin into the world. These three are, Death – physical and spiritual; lifelong suffering for mankind, whether saved or not; and promise of eternal heavenly rewards to those who return to God and are reconciled with Him through the Lord Jesus. In the previous articles, we have already seen about the heavenly rewards – they will be given to every Christian Believer after a thorough evaluation of the Christian life they have lived, and the things they have kept in them, since after being Born-Again. For this, even the sins forgiven and forgotten by God, their record will be brought out for judgment, and the rewards given accordingly. From today we will see about the second thing that came with sin in the Garden of Eden – the curse of lifelong suffering in this physical body.

As we see from what happened in the Garden of Eden, the effect of sin on the physical bodies was such that it permanently brought the sin nature into their physical bodies, so much so, that it would keep passing on to their future generations. This effect was such that it would get eliminated even after sins were forgiven. It would be removed only after the body with the sin nature was removed and the saved mankind was restored to the ‘heavenly’ or ‘perfect’ bodies that man was created in by God before he fell into sin. Because this sin nature is present in every person, whether saved and Born-Again, or unsaved, therefore everyone keeps committing sin; as the Apostle John has written “If we say that we have no sin, we deceive ourselves, and the truth is not in us. If we say that we have not sinned, we make Him a liar, and His word is not in us” (1 John 1:8, 10). We not only sin evidently through our deeds, but even sin non-evidently, through our thoughts, and through keeping ungodly, unclean things in our minds and hearts. So, no person can ever claim to be totally and absolutely free from sin, even after being Born-Again, and his sins being forgiven by God.

Now, remember that man was created in the image of God; so, every non-sinful, non-evil attribute and characteristic of man, is from God, and reflects in a small way, the attributes and characteristics of God. With this in mind, let us see what happens in a family setting, and in our social lives – something we are very familiar with. Whether in our family, every offense, every wrong, everything unsocial, we do, it always has a repercussion – our sense of justice demands that wrongs and offenses, in some way or the other must be dealt with and neutralized. Depending upon the seriousness of the wrong or offense committed, and how often a child or the person keeps doing it, the repercussions of the offense or wrong might be just a light verbal reprimand, or something more, even going to some extreme penalties. When a child or person has undergone a punishment or repercussion for their offense, it is assumed that the offense has been balanced out or cancelled through this punishment, and the child or person can then have been considered to be restored back to the pre-offense state.

Now consider what the Holy Spirit had the Apostle Peter write “Therefore, since Christ suffered for us in the flesh, arm yourselves also with the same mind, for he who has suffered in the flesh has ceased from sin, that he no longer should live the rest of his time in the flesh for the lusts of men, but for the will of God (1 Peter 4:1-2). In other words, because of God’s attribute of justice being present in us, sin in the flesh, requires punishment of the flesh, to balance out or cancel the sin, and restore the person to the pre-offense stage, where they should live their lives not for the lusts of men, i.e. for more sins in the flesh, but for the will of God. With sin nature residing and always being at work in every person, since their birth to their death, everyone is under the repercussions of sin in their lives, all the time. That is why we see everyone, whether saved or unsaved, suffering, in varying intensities and duration, from something or the other in their lives. God too reprimands his misbehaving children, at times severely, to not only to correct and restore them back to Him but to also train them for righteousness (Hebrews 12:5-11). And this will continue lifelong for everyone.

Therefore, every person, because of the inherent sin nature, and continual presence of sin in them, also continues to suffer from some physical or bodily problem or the other. But there are other aspects to this physical suffering – e.g., God’s plan, and satanic attacks on God’s people, and we will consider about them in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well