ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Flesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Flesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 11 - The Law’s Limitations – 3 - Man Incapable of Overcoming Satan - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 11 - व्यवस्था की सीमाएँ – 3 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ - 1

 

January 04, 2026

व्यवस्था और उद्धार – 11 - व्यवस्था की सीमाएँ – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 3

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 1

 

पिछले लेखों में हमने देखा था कि एकमात्र जो भला है (मरकुस 10:18), अर्थात परमेश्वर के द्वारा अपनी व्यवस्था, मनुष्यों को देने के बाद भी न तो मनुष्य उसका पालन कर सका, और न ही उसके द्वारा भला बन सका। इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला है मनुष्य का इसके लिए अक्षम होना और दूसरा है कि व्यवस्था मनुष्य को भला बनाने के लिए कभी दी ही नहीं गई थी (बाइबल में अनेकों स्थानों पर व्यवस्था के पालन के द्वारा जीवन मिलने की बात को हम आगे के लेखों में देखेंगे और समझेंगे)। व्यवस्था तो परमेश्वर की भलाई, धार्मिकता, और पवित्रता का मानक होने, और इन के स्तर की पहचान करने का पैमाना होने के लिए दी गई थी। हमने यह भी देखा था कि न तो वे जिनके पास व्यवस्था थी, अर्थात परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा, यहूदी या इस्राएली लोग; और न ही संसार के अन्य-जाति लोग, अर्थात वे जिन्हें परमेश्वर ने उनके मन के अनुसार करने के लिए छोड़ दिया, यद्यपि उनके समक्ष अपनी सृष्टि में अपनी पहचान को बनाए रखा और उन्हें उसे समझने की बुद्धि भी दी (रोमियों 1:20; भजन 19:1-4); दोनों में से कोई भी अपने किसी भी प्रयास से धर्मी नहीं बन सका, दोनों ही समान रीति से असफल रहे।

 

यह एक प्रकट तथ्य है कि मनुष्य अपनी किसी भी सामर्थ्य या युक्ति से, यहाँ तक कि अपनी भक्ति से भी, और परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप होने के बाद भी केवल अपने आप से ही शैतान का सफलता से सामना नहीं कर सकता है। शैतान पर वह तब ही विजयी होता है जब वह परमेश्वर की सहायता, उसकी आज्ञाकारिता और मार्गदर्शन में रहता है, तथा शैतान और उसकी बातों का सामना परमेश्वर के द्वारा बताए गए मार्ग के अनुसार करता है। किन्तु जब भी प्रभु के लोग भी, अर्थात, उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी भी, परमेश्वर के मार्गों, शिक्षाओं, और आज्ञाओं के बाहर जाते हैं, वे शैतान की युक्तियों में फंस कर पाप कर देते हैं। वे जब भी अपने शरीर की या पुराने मनुष्यत्व की प्रवृत्ति में होकर व्यवहार करते हैं, उन्हें शैतान से हार का सामना करना पड़ता है। उद्धार पाने के बाद, जब भी हम पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चलते हैं, वचन के अनाज्ञाकारी होते हैं, शैतान का हम पर दाँव चल जाता है - जो सुरक्षा का बाड़ा तोड़कर बाहर निकलता है, सांप उसे डस लेता है (सभोपदेशक 10:8)।


इसके विषय परमेश्वर के वचन बाइबल में से, परमेश्वर के लोगों के जीवन के कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

  • अदन की वाटिका में आदम और हव्वा निष्पाप, निष्कलंक दशा में थे, परमेश्वर के साथ संगति रखते थे, बातचीत करते थे। किन्तु उस पवित्रता की स्थित में भी, जैसे ही आदम और हव्वा ने परमेश्वर की बात के स्थान पर शैतान की बात सुनी, वे और उनकी भावी संतान, सारी मानव जाति पाप में गिर गए (रोमियों 5:12)।

  • अब्राहम ने परमेश्वर की बात पर भरोसा बनाए रखने की बजाए, अपनी पत्नी की अधीरता और योजना के अनुसार कार्य किया, और इश्माएल उत्पन्न किया, जिसका परिणाम आज तक इस्राएली लोग भुगत रहे हैं। 

  • परमेश्वर की स्तुति और आराधना के अनेकों भजनों का लिखने वाले, परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति, दाऊद ने अपने सैनिकों के साथ उनके नेतृत्व के लिए युद्ध भूमि में होने के स्थान पर, घर पर ही रहना पसंद किया, दूसरे के घर में झाँका, शरीर की अभिलाषाओं की अधीनता में होकर कार्य किया और व्यभिचार तथा हत्या के पाप का दोषी हो गया (2 शमूएल 11:1-17)। 

  • दो बार परमेश्वर का दर्शन पाने वाले और नीतिवचन लिखने वाले संसार के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति, राजा सुलैमान ने परमेश्वर के वचन के विरुद्ध, शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार कार्य किया, अन्य-जाति स्त्रियों को बहुतायत से ब्याह लाया, और मूर्तिपूजा के पाप में गिर गया (1 राजाओं 11:1-13) और अपने वंश तथा इस्राएल की प्रजा के लिए परेशानी उत्पन्न कर ली। 

  • उज्जिय्याह लड़कपन में यहूदा का राजा बना, और जब तक परमेश्वर के मार्गों पर चलता रहा, परमेश्वर ने उसे आशीषित और भाग्यवान बनाए रखा; किन्तु जैसे ही घमण्ड में आकर उसने परमेश्वर की विधि को तोड़ा, और चिताए जाने पर भी नहीं सुधरा, तो उसे भारी ताड़ना का समाना करना पड़ा (2 इतिहास 26 अध्याय पढ़िए)।

  • हनन्याह और सफीरा ने लालच किया और अपने प्राण गँवा दिए (प्रेरितों 5:1-11)। 

  • जब प्रेरित पतरस ने मनुष्यों को प्रसन्न करने और उन्हें दिखाने के अनुसार कार्य करना आरंभ किया, वह दोगले होने के पाप में गिर गया (गलातियों 2:11-13)।

  • प्रेरित पौलुस ने क्रोध और आवेश में आकर प्रतिशोध लेने का काम किया, धैर्य नहीं रखा, परमेश्वर की इच्छा जानने के बजाए अपनी इच्छा पूरी करनी चाही, और अपने दो घनिष्ठ साथियों बरनबास तथा मरकुस से अलग हो गया (प्रेरितों 15:36-39)।

 

अर्थात, परमेश्वर के भक्त और समर्पित लोग भी, यदि परमेश्वर के वचन, आज्ञाकारिता, और उसकी सुरक्षा के बाहर जाकर यदि कुछ करते हैं, तो शैतान तुरन्त ही उन्हें किसी न किसी रीति से पाप में गिरा देता है। अगले लेख में हम देखेंगे कि मनुष्य, उद्धार पाने और प्रभु के साथ जुड़ जाने के बावजूद, शैतान बहुधा उस पर विजयी हो जाता है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 11 - The Law’s Limitations – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 2


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 1

 

In the previous articles we have seen that though the only One who is good, i.e., God (Mark 10:18), gave his Law to man, still man could neither fulfill it, nor could man become good through it. There are two main reasons for this, the first is that man is inherently incapable of fulfilling it; and the second is that the Law was never given to make man good (we will look into and understand about getting life through the observance of the Law, as is written in many places in the Bible, in the later articles). The Law was given to show the standard of God's goodness, righteousness, and holiness, and for it to be the measuring-scale, the yardstick to show where man stands vis-à-vis God's goodness, righteousness, and holiness. We also saw that neither those who had the Law, i.e., God's chosen people, the Israelites, the Jews; nor the Gentiles, i.e., the rest of the people of the world, i.e., those whom God gave the freedom to do according to their own will and understanding - though He placed before them His evidences about Himself in His creation, and also gave them the wisdom to understand them (Romans 1:20; Psalm 19:1-4); yet, neither of them could become righteous by any of their efforts, both equally failed to measure up to God’s righteousness.

It is an evident fact that man cannot successfully confront and overcome Satan on his own; not by any of his powers or devices; not even by his godliness, and neither all by himself even after being reconciled into fellowship with God. He is victorious over Satan only when he has God's help and guidance, through obedience to Him, and confronts Satan in the manner God has shown him to do. But whenever God's people, even the saved Christians, step out of God's ways, teachings, and commandments, they inevitably fall into Satan's traps, and commit sin. Whenever they live according to the desires of their flesh or of the ‘old man’, they face certain defeat from Satan. After we are saved, if we do not walk according to the guidance of the Holy Spirit, are disobedient to God’s Word, we succumb to Satan’s devious tactics – the one who breaks out of the safety wall is bitten by the snake (Ecclesiastes 10:8).

Let us look at some examples from the lives of God's people, as given in the Word of God:

  • In the Garden of Eden, Adam and Eve were in a sinless, faultless state, and were in fellowship with God, conversing with Him. But even in that state of holiness, as soon as Adam and Eve listened to Satan instead of God, they fell into sin and dragged their future offspring, all of mankind into sin too (Romans 5:12).

  • Abraham, instead of trusting God's Word, acted in accordance with his wife's instructions because of her impatience and plan, and fathered Ishmael; the consequences, the Israelites are suffering to this day, through the descendents of Ishmael (Genesis 16:12).

  • David, the man after God's own heart, and the renowned Psalmist of many hymns of praise and worship of God, chose to stay at home, rather than being on the battlefield to lead his soldiers, peeped into another’s home, fell prey to the desires of the flesh and ended up guilty of the sins of adultery and murder (2 Samuel 11:1-17).

  • The wisest man on earth and the author of Proverbs, who twice had visions from God, King Solomon; even he did not according to his God given wisdom, but the desires of the flesh. He married many Gentile women contrary to God's Word, and fell into the sin of idolatry (1 Kings 11:1-13) and caused serious trouble for his descendants and the people of Israel.

  • Uzziah became king of Judah as a boy, and God blessed and prospered him as long as he walked in God's ways; But as soon as he, in his pride, acted contrary to the Law of God, and did not repent and recant even after being warned, he had to face severe chastisement (read 2 Chronicles 26 chapter).

  • Ananias and Sapphira coveted worldly things, and lost their things as well as their lives (Acts 5:1-11).

  • When the Apostle Peter began to act as a man-pleaser, he fell into the sin of hypocrisy (Galatians 2:11-13).

  • Paul impatiently acted in anger and vengefully, insisted on doing his will instead of seeking God's will and acting accordingly, and was separated from his two close companions, Barnabas and Mark (Acts 15:36–39).

  In other words, if even the godly and committed people of God step out of the safety of obeying God’s Word and try to do anything on their own, immediately Satan makes them fall in sin, one way or another. In the next article we will see that despite being saved and reconciled with God, man is incapable of withstanding Satan’s devices.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language


मंगलवार, 30 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 145

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 106


परमेश्वर की क्षमा और न्याय – 12


क्षमा किए और भुलाए गए पापों का स्मरण – 4

 

पिछले लेख में, इस बात पर विचार करते हुए कि पापों को क्षमा कर देने के बाद परमेश्वर उन्हें भुला क्यों देता है, और तब भी, अन्तिम न्याय के समय वे फिर से प्रकट कर दिए जाएँगे, हमने पाप के सँसार में प्रवेश करने के साथ होने वाली तीन बातों की समीक्षा की थी। ये तीन बातें हैं, मृत्यु – आत्मिक और शारीरिक; मनुष्यों का जीवन भर दुःख और परेशानी उठाते रहना, वे चाहे उद्धार पाए हुए हों अथवा नहीं; और जो परमेश्वर की ओर लौट आते हैं, प्रभु यीशु में होकर परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप कर लेते हैं, उनके लिए अनन्तकालीन स्वर्गीय प्रतिफलों की प्रतिज्ञा। पिछले लेखों में हमने देखा है कि ये स्वर्गीय प्रतिफल उन्हें बहुत बारीकी से किये गए आँकलन और न्याय के बाद दिए जाएँगे, कि उद्धार पाने के बाद उन्होंने अपना मसीही जीवन किस प्रकार से व्यतीत किया, अपने मनों में क्या कुछ बसाए और छुपाए रखा। इस न्याय के लिए, परमेश्वर द्वारा क्षमा किए गए और भुलाए गए पापों का लेखा खोला जाएगा, सभी बातें प्रकट की जाएँगी और तब न्याय तथा प्रतिफलों का दिया जाना तय होगा। आज से हम अदन की वाटिका में पाप के साथ आने वाली दूसरी बात पर विचार करना आरम्भ करेंगे – जीवन भर शारीरिक दुःख और परेशानी उठाते रहने का श्राप।

जैसा कि हम अदन की वाटिका में जो हुआ, उसके विवरण से देखते हैं, शरीरों पर पाप का दुष्प्रभाव इतना भयानक था, कि उसके कारण मनुष्यों में पाप का स्वभाव और प्रवृत्ति हमेशा के लिए घर कर गई, यहाँ तक कि, यह प्रवृत्ति उनकी भावी पीढ़ियों में भी वन्शागत होकर चलती चली गई। यह प्रभाव ऐसा है कि यह पापों के क्षमा किए जाने के बाद भी नहीं मिटता है। यह तब ही मिटता है, जब इसके प्रभाव वाला शरीर मिट जाता है और उद्धार पाए हुए व्यक्ति वैसी सिद्ध या स्वर्गीय देह में आ जाते हैं, जैसी देह में परमेश्वर ने उनकी रचना की थी। क्योंकि यह पाप-स्वभाव प्रत्येक व्यक्ति में विद्यमान रहता है, वह चाहे उद्धार पाया हुआ हो अथवा न हो, इसी लिए प्रत्येक जन पाप करता रहता है, जैसा कि प्रेरित यूहन्ना ने लिखा है “यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं: और हम में सत्य नहीं। यदि कहें कि हम ने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नहीं है” (1 यूहन्ना 1:8, 10)। हम न केवल अपने कामों के द्वारा प्रत्यक्ष पाप करते हैं, परन्तु अपने विचारों में, तथा अपने मन-मस्तिष्क में अभक्ति की, अशुद्ध और पापमय बातों को रखने के द्वारा भी अप्रत्यक्ष पाप करते हैं। इस लिए कोई भी व्यक्ति कभी यह दावा नहीं कर सकता है कि वह पूर्णतः निष्पाप है, नया-जन्म पा लेने और पापों के क्षमा हो जाने के बाद भी।

अब ध्यान कीजिए कि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप में रचा था; इसी लिए मनुष्य का प्रत्येक वह गुण और चरित्र जो पापमय या दुष्टता का नहीं है, एक छोटी सी रीति से परमेश्वर के गुणों और चरित्र को प्रतिबिंबित करता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, हम एक बात पर विचार करते हैं जो हमारे परिवारों और समाज में हमेशा होती रहती है, और जिस से हम भली-भाँति परिचित हैं। चाहे हमारे घरों में हो या हमारे सामाजिक जीवनों में, प्रत्येक की गई गलती और अपराध, प्रत्येक किए गए असामाजिक काम के लिए, हमारे अन्दर की न्याय की भावना, यह माँग करती है कि उस बुराई के साथ कोई-न-कोई व्यवहार होना चाहिए और उसका निवारण किया जाना चाहिए। वह चाहे परिवार का बच्चा हो या कोई अन्य व्यक्ति, उस गलती की गम्भीरता, तथा उसे करने वाले के द्वारा उसे बारम्बार किए जाने के आधार पर, कुछ न कुछ प्रत्युत्तर दिया जाता है। यह प्रत्युत्तर एक हल्की सी नाराज़गी या डाँट हो सकती है, या उस से बढ़कर कुछ हो सकता है, अथवा कोई गम्भीर दण्ड भी हो सकता है। एक बार उस बच्चे या व्यक्ति ने उस प्रत्युत्तर का निर्वाह कर लिया, तो फिर यह मान लिया जाता है कि उस गलती या अपराध का निवारण हो गया है, और अब वह बच्चा या व्यक्ति उस बुराई को करने से पहली की स्थिति में बहाल हो गया है।

अब उस पर ध्यान कीजिए जो पवित्र आत्मा ने प्रेरित पतरस के द्वारा लिखवाया है, “सो जब कि मसीह ने शरीर में हो कर दुख उठाया तो तुम भी उस ही मनसा को धारण कर के हथियार बान्ध लो क्योंकि जिसने शरीर में दुख उठाया, वह पाप से छूट गया। ताकि भविष्य में अपना शेष शारीरिक जीवन मनुष्यों की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं वरन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार व्यतीत करो” (1 पतरस 4:1-2)। दूसरे शब्दों में, क्योंकि हम में परमेश्वर का न्यायी होने का गुण है, इसी लिए शरीर में किए गए पाप के लिए, शरीर ही में दण्ड के भुगतान करने की प्रवृत्ति भी है, जिस से पाप के लिए शरीर के साथ व्यवहार हो और उसकी बुराई का निवारण किया जाए; जिसके बाद फिर, पाप या बुराई से पहले की दशा में आ जाने के बाद, व्यक्ति परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन व्यतीत करे, न कि, और भी पाप करने के लिए, शरीर की लालसाओं के अनुसार। इसी लिए हम देखते हैं कि प्रत्येक जन, वह चाहे उद्धार पाया हुआ हो अथवा न हो, भिन्न-भिन्न प्रकार से दुःख और परेशानी उठता रहता है। परमेश्वर भी अपने गलती करने वाले बच्चों की ताड़ना करता है, कभी-कभी तो बहुत तीव्रता और गम्भीरता से, ताकि वे न केवल उसके पास लौट आएँ और सही हो जाएँ, परन्तु धार्मिकता के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए भी (इब्रानियों 12:5-11)।

इसीलिए, प्रत्येक व्यक्ति, उसमें विद्यमान पाप-स्वभाव के कारण, और उससे उनमें निरन्तर बने रहने वाले पाप के कारण, किसी-न-किसी शारीरिक दुःख और परेशानी से होकर निकलता ही रहता है। लेकिन इस शारीरिक दुःख उठाने के और भी पक्ष हैं, जैसे कि परमेश्वर की योजना, परमेश्वर के लोगों पर शैतान के हमले, आदि; और इनके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 106


God’s Forgiveness and Justice – 12


Remembrance of Sin Forgiven and Forgotten - 4

   

In the last article, while considering why does God forget sins after forgiving them, and yet they will be brought out and laid open at the time of Eternal Judgment we had recapitulated about the three aspects of what happened with the entry of sin into the world. These three are, Death – physical and spiritual; lifelong suffering for mankind, whether saved or not; and promise of eternal heavenly rewards to those who return to God and are reconciled with Him through the Lord Jesus. In the previous articles, we have already seen about the heavenly rewards – they will be given to every Christian Believer after a thorough evaluation of the Christian life they have lived, and the things they have kept in them, since after being Born-Again. For this, even the sins forgiven and forgotten by God, their record will be brought out for judgment, and the rewards given accordingly. From today we will see about the second thing that came with sin in the Garden of Eden – the curse of lifelong suffering in this physical body.

As we see from what happened in the Garden of Eden, the effect of sin on the physical bodies was such that it permanently brought the sin nature into their physical bodies, so much so, that it would keep passing on to their future generations. This effect was such that it would get eliminated even after sins were forgiven. It would be removed only after the body with the sin nature was removed and the saved mankind was restored to the ‘heavenly’ or ‘perfect’ bodies that man was created in by God before he fell into sin. Because this sin nature is present in every person, whether saved and Born-Again, or unsaved, therefore everyone keeps committing sin; as the Apostle John has written “If we say that we have no sin, we deceive ourselves, and the truth is not in us. If we say that we have not sinned, we make Him a liar, and His word is not in us” (1 John 1:8, 10). We not only sin evidently through our deeds, but even sin non-evidently, through our thoughts, and through keeping ungodly, unclean things in our minds and hearts. So, no person can ever claim to be totally and absolutely free from sin, even after being Born-Again, and his sins being forgiven by God.

Now, remember that man was created in the image of God; so, every non-sinful, non-evil attribute and characteristic of man, is from God, and reflects in a small way, the attributes and characteristics of God. With this in mind, let us see what happens in a family setting, and in our social lives – something we are very familiar with. Whether in our family, every offense, every wrong, everything unsocial, we do, it always has a repercussion – our sense of justice demands that wrongs and offenses, in some way or the other must be dealt with and neutralized. Depending upon the seriousness of the wrong or offense committed, and how often a child or the person keeps doing it, the repercussions of the offense or wrong might be just a light verbal reprimand, or something more, even going to some extreme penalties. When a child or person has undergone a punishment or repercussion for their offense, it is assumed that the offense has been balanced out or cancelled through this punishment, and the child or person can then have been considered to be restored back to the pre-offense state.

Now consider what the Holy Spirit had the Apostle Peter write “Therefore, since Christ suffered for us in the flesh, arm yourselves also with the same mind, for he who has suffered in the flesh has ceased from sin, that he no longer should live the rest of his time in the flesh for the lusts of men, but for the will of God (1 Peter 4:1-2). In other words, because of God’s attribute of justice being present in us, sin in the flesh, requires punishment of the flesh, to balance out or cancel the sin, and restore the person to the pre-offense stage, where they should live their lives not for the lusts of men, i.e. for more sins in the flesh, but for the will of God. With sin nature residing and always being at work in every person, since their birth to their death, everyone is under the repercussions of sin in their lives, all the time. That is why we see everyone, whether saved or unsaved, suffering, in varying intensities and duration, from something or the other in their lives. God too reprimands his misbehaving children, at times severely, to not only to correct and restore them back to Him but to also train them for righteousness (Hebrews 12:5-11). And this will continue lifelong for everyone.

Therefore, every person, because of the inherent sin nature, and continual presence of sin in them, also continues to suffer from some physical or bodily problem or the other. But there are other aspects to this physical suffering – e.g., God’s plan, and satanic attacks on God’s people, and we will consider about them in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 34

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 31


    हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान लोगों के मानों में सन्देह उत्पन्न करता है कि किसी तरह से उन्हें सुसमाचार पर विश्वास करने से रोके रहे। लेकिन उसकी गढ़ी गई झूठी कहानियाँ, परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए तथ्यों के सामने टिक नहीं पाती हैं, और बाइबल से उनकी जाँच होने पर वे सब झूठी ठहरती हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतानी धारणा  कि प्रभु यीशु क्रूस पर केवल बेहोश हुआ था, मरा नहीं था, और कब्र में होश आने के बाद वह बाहर आ गया, बाइबल में दिए गए तथ्यों के सामने बिलकुल बेबुनियाद और असंभव है। यदि प्रभु यीशु मरे नहीं, तो फिर पुनरुत्थान भी नहीं हुआ (1 कुरिन्थियों 15:12-17), तो फिर मानवजाति के पापों का प्रायश्चित भी नहीं हुआ, और सारा सुसमाचार एक झूठ बन गया; एक धोखा जो परमेश्वर के नाम में मनुष्यों को दिया गया। एक अन्य भी तरीका है जिसके द्वारा शैतान प्रभु यीशु की शारीरिक मृत्यु, गाड़े जाने, और जी उठने पर सन्देह लाता है, और वह भी परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा के बहाने से। आज हम इसी झूठी धारणा को देखेंगे, और यह भी कि कैसे यह भी बाइबल के तथ्यों के सामने टिक नहीं सकता है।

    जबकि सुसमाचारों पर शैतानी हमलों में, जिन्हें हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, शैतान ने लोगों को प्रभु यीशु के देह में आने को मान लेने दिया था, अर्थात उसने इस बात का इनकार नहीं किया था कि यीशु देह में इस पृथ्वी पर आया था। और तब सुसमाचार का इनकार करवाने के लिए उसने या तो सुसमाचार को, उसमें कुछ जोड़ने अथवा उस में से कुछ निकाल लेने के द्वारा बिगाड़ना चाहा; या फिर, कुछ अन्य गढ़ी हुई कहानियों के द्वारा उसने प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने, और जी उठने पर सन्देह उत्पन्न करना चाहा है। सुसमाचार पर किए गए एक अन्य प्रकार के हमले में, शैतान ने सुसमाचार को नकारने का प्रयास यह कहने के द्वारा किया है कि प्रभु यीशु मानव देह में होकर पृथ्वी पर नहीं आया। प्रेरित यूहन्ना ने, पवित्र आत्मा के द्वारा इस धोखे के बारे में लिखा है; वह कहता है “हे प्रियो, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं। परमेश्वर का आत्मा तुम इसी रीति से पहचान सकते हो, कि जो कोई आत्मा मान लेती है, कि यीशु मसीह शरीर में हो कर आया है वह परमेश्वर की ओर से है। और जो कोई आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं; और वही तो मसीह के विरोधी की आत्मा है; जिस की चर्चा तुम सुन चुके हो, कि वह आने वाला है: और अब भी जगत में है।” (1 यूहन्ना 4:1-3)। ध्यान कीजिए कि शैतान यह नहीं कह रहा है कि प्रभु यीशु पृथ्वी नहीं आया; बल्कि यह कि प्रभु यीशु देह में होकर नहीं आया; और यूहन्ना बड़ी दृढ़ता से स्पष्ट कहता है कि जो भी आत्मा प्रभु के देह में आने का इनकार करती है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं बल्कि मसीह विरोधी की आत्मा है, शैतानी है।

    शैतान ने लोगों के सामने एक बहुत भक्ति और श्रद्धापूर्ण धारणा रखी, कि वे उसके झूठ पर विश्वास कर लें। शैतान का कहना था कि परमेश्वर इतना पवित्र, इतना महिमित और महान है, इतना सर्वोच्च है, कि वह पापमय देह में नीचे नहीं आ सकता है, पापमय मनुष्यों के साथ उनके समान नहीं रह सकता है, और वह पवित्र परमेश्वर जो कभी मर नहीं सकता है वह एक अपराधी के समान नहीं मरेगा। यह कहना कि परमेश्वर मनुष्य बनकर आया, परमेश्वर का निरादर करना, उसे अपवित्र करना है। इसलिए परमेश्वर केवल आत्मा होकर ही पृथ्वी पर आया था, किन्तु मनुष्यों ने समझा कि वह देह में आया है। इस प्रकार से शैतान प्रभु यीशु के पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य होने का इनकार करने का प्रयास करता है, और उसके बलिदान की मृत्यु के महत्व को झुठला देना चाहता है। यदि प्रभु यीशु पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य नहीं होते, तो वे शारीरिक रीति से मरे नहीं होते, शरीर में जी भी नहीं उठे होते, मनुष्यों के पापों के दण्ड को कभी नहीं चुकाया नहीं होता; और इससे सुसमाचार झूठा हो जाता।

    किन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल बहुत स्पष्ट दिखाता है कि यह शैतानी धारणा पूर्णतः असंभव और अस्वीकार्य है। प्रभु के पृथ्वी पर आने के समय पर वह कहता है कि परमेश्वर ने उसके लिए एक देह तैयार की (इब्रानियों 10:5), और उसी देह में वह मरियम के गर्भ में होकर आया (लूका 1:30-35)। प्रभु का पानी में बपतिस्मा हुआ था (मत्ती 3:16), जो सदेह होने के द्वारा ही संभव है। प्रेरित यूहन्ना ने, जिसने साढ़े-तीन वर्ष प्रभु के साथ बिताए और प्रभु के पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ अंतिम भोज में प्रभु की छाती पर अपना सर झुका रखा था (यूहन्ना 13:23), अपनी पत्री के आरम्भ में लिखता है, “उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हम ने सुना, और जिसे अपनी आंखों से देखा, वरन जिसे हम ने ध्यान से देखा; और हाथों से छूआ” (1 यूहन्ना 1:1)। यूहन्ना तथा अन्य शिष्यों ने, तथा अन्य अनेकों लोगों ने प्रभु को देखा, सुना और छूआ था (लूका 8:45)। वे जानते थे कि वह देह में है, कोई आत्मा नहीं है। उन्होंने उसे आश्चर्यकर्म करते, रोटी और मछली को लेकर तोड़ते और लोगों की भीड़ को भोजन खिलाते, बच्चों के सिर पर हाथ रखते और बच्चों को गोद में उठाते हुए (मरकुस 10:14-16) देखा था। उन्होंने अनेकों तरीकों से जाना था कि वे एक सदेह मनुष्य के साथ व्यवहार कर रहे हैं, न कि किसी आत्मा के साथ। अपने पुनरुत्थान के बाद, प्रभु ने स्वयं उन से भोजन मांग कर उनके सामने खाया, यह दिखाने के लिए कि वे सदेह जीवित हो कर आए हैं (लूका 24:36-43)। उन्होंने अपने शिष्य थोमा के सन्देह का निवारण किया, और उस पर तथा अन्यों पर यह प्रमाणित कर दिया कि वे सदेह पुनरुत्थान होकर आए हैं (यूहन्ना 20:24-29)।

    इसलिए बाइबल में पर्याप्त प्रमाण हैं कि प्रभु यीशु वास्तव में सदेह ही पृथ्वी पर आए थे, न कि उनका सदेह होना कोई काल्पनिक बात थी। इस गढ़ी हुई धार्मिकता और भक्ति की झूठी धारणा के स्वीकार्य होने का कोई आधार नहीं है। अगले लेख में हम सुसमाचार पर विश्वास करने के बारे में विचार ज़ारी रखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 31

 

    We have been seeing how Satan tries to bring in doubts in people’s hearts to keep them from believing in the gospel, through various concocted stories, that do not stand up to the scrutiny of the facts given in God’s Word the Bible. In the last article we have seen how the devious lie of the “Swoon Theory” that the Lord Jesus did not die on the cross, but only became unconscious, and then revived in the tomb and walked out of it, is utterly implausible and impossible in face of Biblical details related to the death, burial, and resurrection of the Lord. Had the Lord not died, then there would be no resurrection (1 Corinthians 15:12-17), no atonement for the sins of mankind, and the whole gospel would have become a lie; a hoax enacted upon mankind in the name of God. There is another way in which Satan tries to create doubts upon the physical death, burial, and resurrection of the Lord Jesus, and that too in the garb of piety and reverence for God. We will see this false notion, and how it fails to stand up to Biblical facts today.

    While in the previously considered attacks on the gospel, Satan had let the physical existence of the Lord Jesus be accepted by the people, i.e., had not denied that the Lord Jesus came to earth, in the flesh as a man; and then to deny the gospel, he had tried to either alter the gospel by adding to it or taking away from it; or, in some other concocted stories, tried to create disbelief in the death, burial, and resurrection of the Lord. In another kind of attack on the gospel, Satan tries to discredit the gospel by saying that the Lord Jesus did not come in the flesh as a man. The Apostle John, through the Holy Spirit had spoken against this deception; he says in 1 John 4:1-3 “Beloved, do not believe every spirit, but test the spirits, whether they are of God; because many false prophets have gone out into the world. By this you know the Spirit of God: Every spirit that confesses that Jesus Christ has come in the flesh is of God, and every spirit that does not confess that Jesus Christ has come in the flesh is not of God. And this is the spirit of the Antichrist, which you have heard was coming, and is now already in the world.” Notice, Satan is not alleging that the Lord Jesus Christ did not come to earth; rather, what he is alleging is that the Lord did not come in the flesh; and the spirit that denies the coming of the Lord in the flesh, John categorically calls the spirit of the Antichrist, a satanic spirit.

    Satan had put up a very pious and reverential sounding theory to make people believe his lie. Satan’s theory was that God is so holy, so exalted and glorious, so magnificent, that He cannot come down in sinful flesh, live with and as sinful men do, and the Holy God who cannot die will not suffer death as a criminal. To say that God came as a man would be a desecration and disrespect of God; so, God only appeared as a spirit to men, and men thought that He was in the flesh. Thereby Satan tries to deny the Lord Jesus being fully God and fully man, and tries to take away the significance of His sacrificial death. If the Lord Jesus was not fully God and fully man, then He could not have physically died and then risen from the dead in the bodily form, would not have paid the penalty for the sins of mankind; and thus, the gospel would become false.

    But God's Word the Bible very clearly shows how this satanic notion is untenable and unacceptable. At the time of Lord’s coming to earth, He says that God prepared a body for Him (Hebrews 10:5), in which He came into the world through the womb of Mary (Luke 1:30-35). The Lord had been baptized in water (Matthew 3:16), which is only possible for a physical body. The Apostle John, who had spent about three and a half years with the Lord Jesus, and had rested his head on the Lord’s chest at the time of the Last Supper (John 13:23), at the beginning of his first letter writes, “That which was from the beginning, which we have heard, which we have seen with our eyes, which we have looked upon, and our hands have handled, concerning the Word of life” (1 John 1:1). John and the other disciples, and many other people had seen, heard, and touched the Lord (Luke 8:45). They knew that He was in the flesh, and not a spirit. They had seen Him perform miracles, feed the multitudes by breaking fish and bread, and lay His hands on children’s heads take children up in His arms (Mark 10:14-16). They had in many ways known that they were living and interacting with a physical person and not a spirit. After His resurrection, the Lord Himself asked for food and ate before them to demonstrate to them that He had resurrected in the flesh, and said that He was not in front of them as a spirit (Luke 24:36-43). He satisfied the doubts that His disciple Thomas had, and proved to Him and others that He was resurrected in the flesh (John 20:24-29).

    So, there is ample proof in the Bible that the Lord Jesus did indeed come in the flesh, and was not imagined to be in the flesh. This false and satanic notion, of apparent piety and reverence does have any grounds to stand upon. In the next article, we will continue to consider about believing in the gospel.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 24 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 11 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 3

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 3

क्योंकि मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है (भाग 1)

 

पिछले लेखों में हमने देखा था कि एकमात्र जो भला है, अर्थात परमेश्वर के द्वारा अपनी व्यवस्था, मनुष्यों को देने के बाद भी न तो मनुष्य उसका पालन कर सका, और न ही उसके द्वारा भला बन सका। इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला है मनुष्य का इसके लिए अक्षम होना और दूसरा है कि व्यवस्था मनुष्य को भला बनाने के लिए कभी दी ही नहीं गई थी (बाइबल में अनेकों स्थानों पर व्यवस्था के पालन के द्वारा जीवन मिलने की बात को हम आगे के लेखों में देखेंगे और समझेंगे)। वह परमेश्वर की भलाई, धार्मिकता, और पवित्रता का मानक होने, और इन के स्तर की पहचान करने का पैमाना होने के लिए दी गई थी। हमने यह भी देखा था कि न तो वे जिनके पास व्यवस्था थी, अर्थात परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा, यहूदी या इस्राएली लोग; और न ही संसार के अन्य-जाति लोग, अर्थात वे जिन्हें परमेश्वर ने उनके मन के अनुसार करने के लिए छोड़ दिया, यद्यपि उनके समक्ष अपनी सृष्टि में अपनी पहचान को बनाए रखा और उन्हें उसे समझने की बुद्धि भी दी; दोनों में से कोई भी अपने किसी भी प्रयास से धर्मी नहीं बन सका, दोनों ही समान रीति से असफल रहे। 


यह एक प्रकट तथ्य है कि मनुष्य अपनी किसी भी सामर्थ्य या युक्ति से, यहाँ तक कि अपनी भक्ति से भी, और परमेश्वर के साथ संगति को रखते हुए भी, अपने आप से शैतान का सफलता से सामना नहीं कर सकता है। शैतान पर वह तब ही विजयी होता है जब वह परमेश्वर की सहायता, उसकी आज्ञाकारिता और मार्गदर्शन में रहता है, शैतान और उसकी बातों का सामना परमेश्वर के द्वारा बताए गए मार्ग के अनुसार करता है। किन्तु जब भी प्रभु के लोग भी, उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी भी, परमेश्वर के मार्गों, शिक्षाओं, और आज्ञाओं के बाहर जाते हैं, वे शैतान की युक्तियों में फंस कर पाप कर देते हैं। वे जब भी अपने शरीर की या पुराने मनुष्यत्व की प्रवृत्ति में होकर व्यवहार करते हैं, उन्हें शैतान से हार का सामना करना पड़ता है। उद्धार पाने के बाद, जब भी हम पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चलते हैं, वचन के अनाज्ञाकारी होते हैं, शैतान का हम पर दाँव चल जाता है - जो बाड़ा तोड़ता है उसे सांप डस लेता है (सभोपदेशक 10:8)। इसके विषय परमेश्वर के वचन बाइबल में से, परमेश्वर के लोगों के जीवन के कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

· अदन की वाटिका में आदम और हव्वा निष्पाप, निष्कलंक दशा में थे, परमेश्वर के साथ संगति रखते थे, बातचीत करते थे। किन्तु उस पवित्रता की स्थित में भी, जैसे ही आदम और हव्वा ने परमेश्वर की बात के स्थान पर शैतान की बात सुनी, वे और उनकी भावी संतान, सारी मानव जाति पाप में गिर गए।

· अब्राहम ने परमेश्वर की बात पर भरोसा बनाए रखने की बजाए, अपनी पत्नी की अधीरता और योजना के अनुसार कार्य किया, और इश्माएल उत्पन्न किया, जिसका परिणाम आज तक इस्राएली लोग भुगत रहे हैं। 

· परमेश्वर की स्तुति और आराधना के अनेकों भजनों का लिखने वाले, परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति, दाऊद ने अपने सैनिकों के साथ उनके नेतृत्व के लिए युद्ध भूमि में होने के स्थान पर, घर पर ही रहना पसंद किया, दूसरे के घर में झाँका, शरीर की अभिलाषाओं की अधीनता में होकर कार्य किया और व्यभिचार तथा हत्या के पाप का दोषी हो गया। 

· दो बार परमेश्वर का दर्शन पाने वाले और नीतिवचन लिखने वाले संसार के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति, सुलैमान ने शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार कार्य किया, परमेश्वर के वचन के विरुद्ध अन्य-जाति स्त्रियों को बहुतायत से ब्याह लाया, और मूर्तिपूजा के पाप में गिर गया (1 राजाओं 11:1-13) और अपने वंश तथा इस्राएल की प्रजा के लिए परेशानी उत्पन्न कर ली। 

· उज्जिय्याह लड़कपन में यहूदा का राजा बना, और जब तक परमेश्वर के मार्गों पर चलता रहा, परमेश्वर ने उसे आशीषित और भाग्यवान बनाए रखा; किन्तु जैसे ही घमण्ड में आकर उसने परमेश्वर की विधि को तोड़ा, और चिताए जाने पर भी नहीं बदला, तो उसे भारी ताड़ना का समाना करना पड़ा (2 इतिहास 26 अध्याय पढ़िए)।

·  हनन्याह और सफीरा ने लालच किया और अपने प्राण गँवा दिए (प्रेरितों 5:1-11)। 

·  जब पतरस ने मनुष्यों को प्रसन्न करने और उन्हें दिखाने के अनुसार कार्य करना आरंभ किया, वह दोगले होने के पाप में गिर गया (गलातियों 2:11-13)।

·  पौलुस ने क्रोध और आवेश में आकर प्रतिशोध लेने का काम किया, धैर्य नहीं रखा, परमेश्वर की इच्छा जानने के बजाए अपनी इच्छा पूरी करनी चाही, और अपने दो घनिष्ठ साथियों बरनबास तथा मरकुस से अलग हो गया (प्रेरितों 15:36-39)।

 


    अगले लेख में हम देखेंगे कि मनुष्य, उद्धार पाने और प्रभु के साथ जुड़ जाने के बावजूद, पाप और शरीर की प्रवृत्तियों तथा लालसाओं में फिर भी गिरता रहता है, शैतान बहुधा उस पर विजयी हो जाता है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 3

Because Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan (Part 1)

 

    In the previous articles we have seen that though the only One who is good, i.e., God, gave his Law to man, still man could neither fulfill it, nor could man become good through it. There are two main reasons for this, the first is that man is inherently incapable of fulfilling it; and the second is that the Law was never given to make man good (we will look into and understand about getting life through the observance of the Law, as is written in many places in the Bible, in the later articles). The Law was given to show the standard of God's goodness, righteousness, and holiness, and for it to be the measuring-scale to show where man stands vis-à-vis God's goodness, righteousness, and holiness. We also saw that neither those who had the Law, i.e., God's chosen people, the Israelites, the Jews; nor the Gentiles, i.e., the rest of the people of the world, i.e., those whom God gave the freedom to do according to their own will and understanding - though He placed before them His evidences about Himself in His creation, and also gave them the wisdom to understand them; yet, neither of them could become righteous by any of their efforts, both equally failed to measure up to God’s righteousness.

    It is an evident fact that man cannot successfully confront Satan on his own, by any of his powers or devices; not even by his piety, and neither after being reconciled into fellowship with God. He is victorious over Satan only when he has God's help and guidance, through obedience to Him, and confronts Satan in the manner God has shown him to do. But whenever the God's people, even the saved Christians, step out of God's ways, teachings, and commandments, they inevitably fall into the traps of Satan's devices and commit sin. Whenever they live according to the desires of their flesh or of the ‘old man’, they face certain defeat from Satan. After we are saved, if we do not walk according to the leading of the Holy Spirit, are disobedient to God’s Word, we succumb to Satan’s devious tactics – the one who breaks through the wall is bitten by the snake (Ecclesiastes 10:8). Let us look at some examples from the lives of God's people, as given in the Word of God:

  • In the Garden of Eden, Adam and Eve were in a sinless, unblemished state, and were in fellowship with God, conversing with Him. But even in that state of holiness, as soon as Adam and Eve listened to Satan instead of God, they fell into sin and dragged their future offspring, all of mankind into sin too.

  • Abraham, instead of trusting God's Word, acted in accordance with his wife's instructions because of her impatience and plan, and fathered Ishmael; the consequences, the Israelites are suffering to this day.

  • David, the man after God's own heart, and the renowned Psalmist of many hymns of praise and worship of God, chose to stay at home, rather than being on the battlefield to lead his soldiers, peeped into another’s home, fell prey to the desires of the flesh and ended up guilty of the sins of adultery and murder.

  • The wisest man on earth and the author of Proverbs, who twice had visions from God, Solomon, acted not according to his God given wisdom, but in the desires of the flesh, married many Gentile women contrary to God's Word, and fell into the sin of idolatry (1 Kings 11:1-13) and caused serious trouble for his descendants and the people of Israel.

  • Uzziah became king of Judah as a boy, and God blessed and prospered him as long as he walked in God's ways; But as soon as he acted contrary to the Law of God, in his pride, and did not repent and recant even after being warned, he had to face severe chastisement (read 2 Chronicles 26 chapter).

  • Ananias and Sapphira coveted worldly things, and lost their things as well as their lives (Acts 5:1-11).

  • When Peter began to act as a man-pleaser, he fell into the sin of hypocrisy (Galatians 2:11-13).

  • Paul impatiently acted in anger and vengefully, insisted on doing his will instead of seeking God's will and acting accordingly, and was separated from his two close companions, Barnabas and Mark (Acts 15:36–39).

 

    In the next article we will see that despite being saved and reconciled with God, man continues to fall for the desires of the flesh and sinful tendencies, Satan is often victorious over him.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well