ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

न्याय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्याय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 14 - Man is Incapable of Overcoming Satan - 4 / व्यवस्था और उद्धार – 14 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 14 - व्यवस्था की सीमाएँ – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 6

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 4 

 

पिछले लेख में हमने, यह समझने के लिये कि क्यों मनुष्य अपने किसी भी प्रयास से, बिना परमेश्वर की सहायता के, अपने आप से, कभी भी शैतान पर जयवन्त नहीं हो सकता है, कुछ सम्बन्धित बातों को देखना आरम्भ किया था। ये सम्बन्धित बातें हैं:

(i) परमेश्वर और उसकी बातें सर्वदा अपरिवर्तनीय तथा अटल और सर्वदा लागू रहती हैं; परमेश्वर जब किसी को कुछ उपहार या वरदान देता है, तो फिर उसे वापस कभी नहीं लेता है। 

(ii) मनुष्यों की तुलना में स्‍वर्गदूतों के कुछ गुण;

(iii) मनुष्य और स्‍वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान।  

 

और फिर हम ने इनमें से पहली बात, परमेश्वर और उसका वचन और बातें हमेशा ही अटल तथा अपरिवर्तनीय हैं को देखना आरंभ किया था। परमेश्वर ने जो जिसे दे दिया, वह उसे कभी वापस नहीं लेता है, उसका दिया हुआ अटल और अपरिवर्तनीय (रोमियों 11:29)। यदि अटल और अपरिवर्तनीय नहीं होगा, तो फिर उसका तात्पर्य होगा कि परमेश्वर गलती कर सकता है, भविष्य की बातों से अनभिज्ञ है; जो कि परमेश्वर के मौलिक गुणों को ही नकारना है। 


आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से इस तथ्य के कुछ उदाहरण देखेंगे:

  • सृष्टि के समय परमेश्वर ने आदम और हव्वा को सारी पृथ्वी और सभी जीव-जंतुओं पर अधिकार दिया था (उत्पत्ति 1:27-30)। बाद में मनुष्य की सुविधा के लिए परमेश्वर ने उसे खाने के लिए उत्तम फलों वाले वृक्षों की अदन की वाटिका लगा कर दी (उत्पत्ति 2:8-9)। पाप करने के कारण मनुष्य अदन की वाटिका से बाहर निकाला गया, किन्तु न तो उससे पृथ्वी और उसके जीव-जंतुओं पर अधिकार रखना वापस लिया गया, और न ही उसे पृथ्वी पर से हटाया गया; बल्कि नूह के समय की जल-प्रलय के बाद, परमेश्वर द्वारा उसे दिये गये इस अधिकार की पुनःपुष्टि की गई (उत्पत्ति 9:2)। आज भी, सामान्यतः सभी जीव-जन्तु, मनुष्यों का कुछ भय रखते हैं, तुरंत ही मनुष्यों के सामने नहीं आते हैं, उनसे कतरा कर निकलते हैं।

  • जब अब्राहम और सारा को उनकी शारीरिक आयु की दशा के बावजूद संतान उत्पन्न करने की सामर्थ्य दी (इब्रानियों 11:11-12), तो उसके बाद उन से यह क्षमता वापस नहीं ली। और इसीलिए बाद में अब्राहम और विवाह कर सका, रखेलियाँ भी रख सका, और उनसे बहुतेरी संतानें भी उत्पन्न कर सका (उत्पत्ति 25:1-6)। 

  • इस्राएल का पहला राजा शाऊल परमेश्वर द्वारा निर्धारित और नियुक्त करवाया गया था। जब वह राजा होने के लिए अयोग्य हो गया (1 शमूएल 15:26), तब भी उसकी मृत्यु तक इस्राएल का राज्य उससे नहीं लिया गया। उसके राज्य-काल में परमेश्वर का अभिषिक्त दाऊद बहुत दुख उठाता हुआ, और उससे अपनी जान बचाता हुआ सारे देश में भागता फिरा। दो बार दाऊद के पास अवसर आया कि वह शाऊल को मार डाले, किन्तु उसके साथियों के उकसाने के बावजूद, उसका मार्गदर्शन करने वाले परमेश्वर के आत्मा ने दाऊद को शाऊल को मारने से रोके रखा (1 शमूएल 24:1-7; 26:5-11)। जब परमेश्वर की ओर से शाऊल का जीवन काल समाप्त हुआ, तब ही दाऊद राजा बना, उससे पहले नहीं। 

  • यहूदियों को मिस्र में 430 वर्ष की गुलामी सहनी थी; वे ठीक उसी दिन मिस्र निकलकर आए जब यह समय पूरा हुआ (निर्गमन 12:40-41)। इससे पहले जब मूसा ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया था तो असफल रहा, किन्तु समय पूरा होने पर मूसा ही उन्हें निकाल कर ले गया।

  • हारून ने बछड़ा बना कर इस्राएलियों को मूर्ति-पूजा में डाला (निर्गमन 32 अध्याय) और परमेश्वर उससे क्रोधित हुआ; किन्तु उसके अभिषिक्त महायाजक होने का आदर उससे वापस कभी नहीं लिया गया (लैव्यव्यवस्था 8:1-9)। 

  • मूसा की अनाज्ञाकारिता के कारण उसे कनान में प्रवेश नहीं करने दिया गया (गिनती 27:12-14; व्यवस्थाविवरण 3:23-26), किन्तु कनान की सीमा तक इस्राएलियों की अगुवाई करने का अधिकार उसी के पास रहा। यहोशू को यह अधिकार मूसा के अंत समय में ही दिया गया (व्यवस्थाविवरण 3:28)। 

  • गदरेनियों के क्षेत्र में रहने वाले मनुष्यों में से जब प्रभु यीशु ने दुष्टात्माओं को निकाला, तो उन्होंने उनके समय से पहले न सताए जाने की दुहाई दी (मत्ती 8:28-29)। अर्थात अनन्त दुःख के स्थान में जाने का जो उनका निर्धारित समय था, उससे पहले वे वहाँ नहीं भेजी जा सकती थीं; और प्रभु ने इसे नहीं बदला। 

  • पाप के कारण गिराए जाने और शैतान बन जाने से पहले लूसिफर प्रधान स्वर्गदूत था, परमेश्वर के बाद वही सबसे सामर्थी था (यशायाह 14:12-15; यहेजकेल 28:12-17)। उसके स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भी न तो उसका स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करने का विशेषाधिकार वापस लिया गया (अय्यूब 1:6-7, 12; 2:1-6), और न उससे उसकी सामर्थ्य वापस ली गई; वह अपनी इसी सामर्थ्य के द्वारा परमेश्वर और उसके लोगों के विरुद्ध कार्य करता रहता है। 

  • लूसिफर सबसे प्रधान स्वर्गदूत था, वरीयता में अन्य सभी स्वर्गदूत उससे कम स्तर के थे। उसके निकाले और गिराए जाने के बाद भी, परमेश्वर का प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल उससे वाद-विवाद नहीं कर सका, उसे सीधे से डाँट नहीं सका, उसका निरादर नहीं कर सका; वरन यही कहा “प्रभु तुझे डांटे” (यहूदा 1:9), क्योंकि मीकाईल वरीयता में लूसिफर से कम था और लूसिफर के ऊपर केवल परमेश्वर था। 

  • परमेश्वर का दिया गया उद्धार सदा काल का है (इब्रानियों 5:9)। परमेश्वर एक बार जिसे उद्धार दे देता है, जिसे अपनी संतान बना लेता है, उससे अपना उद्धार वापस कभी नहीं लेता। अनाज्ञाकारिता और पाप के कारण उद्धार पाया हुआ व्यक्ति ताड़ना में आएगा, प्रतिफल खोएगा, आशीषों से वंचित हो जाएगा, लेकिन उसका उद्धार कभी नहीं जाएगा। 

 

इस लेख के आरम्भ में दी गई तीन बातों में से शेष दोनों बातों को हम आने वाले लेखों में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए हमें, विशेषकर मसीही विश्वासियों को बहुत गंभीरता के साथ अपने जीवनों में झाँककर देखना है, विचार करना है कि हम परमेश्वर द्वारा दी गई सुविधाओं, बातों, उद्धार, और वरदानों का कैसे उपयोग कर रहे हैं? क्या हम उनके प्रति सजग हैं, और परमेश्वर की महिमा के लिए उनका प्रयोग कर रहे हैं? क्या हम अपने जीवनों से, उसकी दी हुई आशीषों को, संसार के लोगों पर प्रकट कर रहे हैं? यह अवलोकन करना और सुधारना अनिवार्य है, क्योंकि हमसे इन सभी बातों का हिसाब अवश्य ही लिया जाएगा; कोई भी हिसाब दिए बिना नहीं बचेगा (2 कुरिन्थियों 5:10)। इसलिए अभी, जब तक हमारे पास समय और अवसर है, इस बात के विषय अपने दृष्टिकोण और व्यवहार को सही कर लेने, और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलने में ही भलाई और आशीष है, इसी में शैतान और उसकी युक्तियों से हमारी सुरक्षा है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 14 - The Law’s Limitations – 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 6


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 4


In the previous article we had seen that to understand why man can never ever overcome Satan on his own, without the help of God, we need to consider some other related things. These related things are:

(i) God and His Word are eternally unchanging, unalterable, firmly established and applicable; what He grants always remains irrevocable and in effect;

(ii) Some characteristics of angels, in comparison to humans;

(iii) The comparative level or status of humans and angels.


Then we had begun to look at the first of these, God and His Word and things that He grants are always irrevocable, unchangeable, and firmly established. Whatever God has given to anyone, He never takes it back, what He has given remains irrevocable and unchanging (Romans 11:29). If it is not irrevocable and unchanging, then it means that God can make a mistake, is unaware of the future things; which amounts to denying the very basic attributes of God. 


Today, from God’s Word the Bible, we will look at some examples of this fact:

  • At the time of creation, God gave Adam and Eve authority over the whole earth and all living things (Genesis 1:27-30). Later, for the convenience of man, God planted for him the Garden of Eden with trees good for food (Genesis 2:8-9). Man was cast out of the Garden of Eden for sinning, but neither was he taken away from the earth, nor was the authority granted to him over all the earth and its creatures taken away from him; rather this God-given authority was reaffirmed after Noah’s flood (Genesis 9:2). Even today, generally all living creatures exhibit a fear of humans, they do not immediately come in front of humans, but tend to shy away from them.

  • When Abraham and Sarah were given the ability to have children long after crossing their physical age of child-bearing (Hebrews 11:11-12), this ability was not taken back from them. Abraham afterwards not only could marry and have concubines, and he also begot many children from them (Genesis 25:1-6).

  • The first king of Israel, Saul, was ordained and appointed by God. Even when he became unfit to be king (1 Samuel 15:26), the kingdom of Israel was not taken from him until his death. During his reign, David, the anointed of God, suffered greatly, and kept running all over the country, to save his life from Saul. Twice the opportunity came for David to kill Saul, but despite the provocation of his companions, the Spirit of God who guided him kept David from killing Saul (1 Samuel 24:1-7; 26:5-11). It was only when Saul's lifetime from God came to an end, that David became king, not before.

  • The Jews were to endure 430 years of slavery in Egypt. They came out of Egypt on the very day that this time was over (Exodus 12:40-41). Earlier, when Moses tried to rescue them, he was unsuccessful, but when the time was over, it was Moses who took them out.

  • Aaron made the Israelites commit idolatry by making a golden calf (Exodus chapter 32) and God was furious with him; But Aaron’s ordination of being the anointed High Priest was never revoked (Leviticus 8:1-9).

  • Moses was not allowed to enter Canaan because of his disobedience (Numbers 27:12–14; Deuteronomy 3:23–26). Nevertheless, he retained the authority to lead the Israelites to the border of Canaan. This authority was given to Joshua only at the end of Moses' lifetime (Deuteronomy 3:28).

  • When the Lord Jesus cast out demons from the people living in the region of the Gadarenes, the demons pleaded not to be persecuted before their appointed time (Matthew 8:28-29); i.e., they could not be sent before their appointed time into the place of eternal suffering; and the Lord did not change it.

  • Lucifer was the archangel, second only to God (the ‘Bright and Morning Star’ in some translations and Lucifer in others), before he was cast down because of sin, and became Satan (Isaiah 14:12-15; Ezekiel 28:12-17). Even after his expulsion from heaven, the privilege of going to heaven to converse with God was not taken away from him (Job 1:6-7, 12; 2:1-6), nor have his powers been taken away from him; though he continues to work against God and his people through those very powers even today.

  • Lucifer was the superior-most archangel; all the other angels were inferior to him in hierarchy. Even after he was cast out of heaven, Michael the archangel of God could neither disrespectfully argue with him, nor scold him directly, but simply said "Lord rebuke you" (Jude 1:9); because in terms of the original hierarchy Michael was lower than Lucifer, and only God was above Lucifer.

  • God given salvation is eternal (Hebrews 5:9). Once God saves a person, He never takes back the salvation from the saved one, whom He accepts as His child. The saved one, because of disobedience and sin will come under chastisement, lose eternal rewards, be deprived of blessings, but will never lose his God given salvation.

 

We'll cover the two reamining points, of the three given at the beginning of this article, in subsequent articles. But for now, we, especially Christians, have to take a very serious look into our lives, and evaluate how we are utilizing the care, facilities, salvation, abilities, and gifts given by God to us? Are we aware of them, and are we using them for the glory of God? Are we demonstrating these God given blessings to the people of the world through our lives? It is necessary to review and rectify this, because we will certainly be called to account for all of these things. No one will escape giving his account for what God has given him (2 Corinthians 5:10). So, while we have the time and opportunity, we will do well to rectify whatever needs to be corrected in our outlook and behavior towards what God has given us; and live a life of obedience to Him for our good, our blessings, and to remain safe from Satan and his devices.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 9 - The Law’s Limitations – 1 / व्यवस्था और उद्धार – 9 - व्यवस्था की सीमाएँ – 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 9 - व्यवस्था की सीमाएँ – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 1

 

मनुष्य की असमर्थता - 1 

 

पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि केवल परमेश्वर ही भला है, और उसने अपनी भलाई (मरकुस 10:18), धार्मिकता, और पवित्रता के स्तर को अपने वचन, अपनी व्यवस्था के रूप में मनुष्यों के हाथों में उपलब्ध करवाया है (मत्ती 22:37-40)। परमेश्वर का वचन ही मसीही विश्वासी के लिए भले या भलाई को परिभाषित करता है और उसकी पहचान करवाता है। अपने आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के प्रथम पाप के वंशागत प्रभाव के कारण, मनुष्य पाप की दशा में जन्म लेता है (भजन 51:5; रोमियों 5:12); इसी लिए जन्म से ही परमेश्वर तथा उसके वचन से दूर होता है, और अपने किसी भी प्रयास अथवा कार्य से अपने आप को पाप और उसके दुष्प्रभावों से छुड़ा पाने में असमर्थ है (यशायाह 64:6; रोमियों 3:10)। उसके पास परमेश्वर की व्यवस्था होते हुए भी, वह उस व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है। किन्तु परमेश्वर ने, मनुष्य के पाप की दशा में होते हुए भी, उसके प्रति अपने प्रेम के कारण, प्रभु यीशु मसीह में होकर सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिए वास्तव में भले हो सकने और परमेश्वर से मेल-मिलाप करने का मार्ग बनाकर उपलब्ध कर दिया है (यूहन्ना 3:16)। इसी मार्ग के अन्तर्गत, उस व्यवस्था को जिसका पालन मनुष्य कर पाने में असमर्थ था, उसे प्रभु यीशु ने पूरा करके मनुष्यों के सामने से हटा दिया है (इफिसियों 4:15; कुलुस्सियों 2:14)। पिछले लेख में हमने प्रेरितों 17:30 और रोमियों 2:16 के आधार पर यह देखना आरंभ किया था कि एक न एक दिन सभी मनुष्यों को अपने न्याय के लिए परमेश्वर के सामने खड़े होना है, किन्तु यदि वे अपने पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपने उद्धारकर्ता स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो परमेश्वर मनुष्यों की अज्ञानता के बीते समयों की आनाकानी करने के लिए भी तैयार है।


हम इस प्रश्न पर आकर रुके थे कि परमेश्वर यह आनाकानी करने के लिए तैयार क्यों है? जिन बातों से परमेश्वर घृणा करता है, उन्हें सह नहीं सकता है, परमेश्वर मनुष्यों द्वारा उन बातों के करने के लिए उसे दण्ड देने से आनाकानी करने के लिए क्यों तैयार है? क्योंकि परमेश्वर प्रेमी, धीरजवंत, सहनशील और विलंब से क्रोध करने वाला सच्चा और खरा है, न्यायी है। किन्तु वह अन्यायी और कठोर नहीं है, वह अनुचित दोष लगाया जाना कभी स्वीकार नहीं करता है, और न कभी अनुचित दण्ड देता है। वह भली-भांति जानता और समझता है कि क्यों व्यवस्था हाथों में होते हुए भी मनुष्य उसका पालन करने नहीं पाया; क्यों मनुष्य व्यवस्था के द्वारा भला, धर्मी, और पवित्र बनने नहीं पाया। इसके दो मुख्य कारण हैं; पहला यह कि मनुष्य व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है; और दूसरा यह कि व्यवस्था दिए जाने का उद्देश्य मनुष्य को भला, धर्मी, और पवित्र बनाना कभी था ही नहीं। आज से हम इनमें से पहले कारण को देखेंगे, और फिर आगे के लेखों में मनुष्य के व्यवस्था का पालन करने के लिए असमर्थ होने के कारण को भी समझेंगे; और फिर उसके बाद व्यवस्था के उद्देश्य को भी समझेंगे। 


परमेश्वर ने आदम और हव्वा की सृष्टि करने के साथ मानव जाति का आरंभ किया। वो पाप में गिर गए और परमेश्वर से उनकी संगति एवं सहभागिता भंग हो गई। उनकी संतान भी इसी पाप की प्रवृत्ति के साथ जन्म लेती रही और पीढ़ी-दर-पीढ़ी, बद से बदतर होती चली गई। अंततः नूह के समय तक परमेश्वर उनके पाप से इतना परेशान हो गया कि उसने उनका नाश करना ठान लिया (उत्पत्ति 6:5-7), और नाश कर भी दिया; केवल नूह और उसका परिवार परमेश्वर की दृष्टि में बचाए जाने योग्य धर्मी ठहरे और परमेश्वर द्वारा ही बचाए भी गए। 


इससे भी मनुष्यों से शिक्षा नहीं ली, वरन शीघ्र ही फिर परमेश्वर से दूर हो गए, नूह और उसकी संतान की बाद की पीढ़ियाँ शैतान के भरमाने में आकर परमेश्वर के विमुख होकर चलने लगीं, फिर से बुराइयों और मूर्तिपूजा में चली गईं। 


तब परमेश्वर ने अन्य-जातियों, मूर्तिपूजकों में से अब्राहम को बुलाया (यहोशू 24:2-3), उससे वाचा बांधी, और उससे अपने लिए एक विशेष जाति बनाई, जिन्हें उसने अपने नियम और व्यवस्था दी; और परमेश्वर उस जाति की विशेष देखभाल करता रहा। किन्तु बाइबल में दिया गया उनका इतिहास गवाह है कि परमेश्वर के ये विशिष्ट लोग भी परमेश्वर के प्रति वफादार और आज्ञाकारी नहीं रहे; बारंबार पाप में गिरते रहे, परमेश्वर की ताड़ना सहकर कुछ समय के लिए सुधरते थे, फिर उसी दशा में चले जाते थे। और जब सब कुछ होने के बाद भी वे इस्राएली नहीं सुधरे और संभले, तो मलाकी के समय के बाद से परमेश्वर ने उनसे बात करना बंद कर दिया। फिर चार सौ वर्ष के बाद प्रभु यीशु ने ही आकर उनसे बात की। 


साथ ही, उसी समय के दौरान, अब्राहम के उन वंशजों, यहूदियों, के अतिरिक्त का शेष संसार भी अपनी बुराइयों, मूर्तिपूजा, भलाई और धार्मिकता के विषय अपनी ही कल्पनाओं की बातों में पड़ा रहा। लेकिन मनुष्यों के प्रति उसके बड़े प्रेम, धीरज और सहनशीलता के कारण परमेश्वर उन्हें भी सहन करता रहा, और अभी तक भी कर रहा है। हम बाइबल से इन अन्य-जाति लोगों के विषय में देखते हैं कि उनके परमेश्वर से बहुत दूर होने बावजूद, परमेश्वर:

  • फिर भी उन्हें खाने पीने को देता रहा, पृथ्वी से उनका नाश नहीं किया (मत्ती 5:45)। 

  • अति हो जाने पर उनके मध्य भी चेतावनी के लिए अपने नबी भेजता था, जैसे नीनवे के लिए योना को भेजा (योना 1:2; 4:11)। 

  • उनके लिए अपने दरवाज़े बंद कभी नहीं किए; मिस्र से इस्राएलियों के साथ एक बहुत बड़ी मिली-जुली भीड़ भी निकल कर आई (निर्गमन 12:38), और यह भीड़ इस्राएलियों को बुराइयाँ करने के लिए उकसा कर (गिनती 11:4) परमेश्वर के विरुद्ध भड़काती भी रही। किन्तु परमेश्वर ने उन्हें भी प्रतिदिन स्वर्ग से अपना मन्ना दिया, चट्टान से पानी पीने को दिया, शत्रु के हमलों के समय इस्राएलियों के साथ ही उनकी भी रक्षा की, और उन्हें कभी किसी युद्ध में जाने के लिए नहीं कहा। एस्तेर के समय बहुत से लोग यहूदियों में मिल गए, उन्हें मना नहीं किया गया, और न ही उन्हें अलग रख कर उनके साथ कोई भिन्न व्यवहार किया गया (एस्तेर 8:17)।  

 

अगले लेख में हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर ने अन्य-जातियों पर भी अपने आप को प्रकट किया और उन्हें भी अपनी ओर आने के अवसर प्रदान किए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से, उसका शिष्य बनने के लिए, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 9 - The Law’s Limitations – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 1


Man’s Incapability - 1


In previous articles we've seen that God alone is good (Mark 10:18), and has made his standards of goodness, righteousness, and holiness available in the hands of men in the form of His Word, His Law (Matthew 22:37-40). It is the Word of God that defines and identifies what is good or goodness for the Christian. Because of the inherited effect of the original sin of his fore-parents, Adam and Eve, man is born in a state of sin (Psalm 51:5; Romans 5:12), therefore, from birth is separated from God and His Word, therefore, he is unable to redeem himself from his sin and its deleterious consequences through any of his efforts or actions (Isaiah 64:6; Romans 3:10). Even though he has God's Law, man is unable to fulfill that law. But God, because of his love for man, in spite of man's state of sin, has in the Lord Jesus Christ made available the way for all human beings to be truly good and to be reconciled to God (John 3:16). The Lord Jesus, for this way, has fulfilled the Law, which man was unable to obey, and has taken it away (Ephesians 2:15; Colossians 2:14). In the previous article, we began to see, from Acts 17:30 and Romans 2:16, that eventually all must stand before God for their judgment. But if they are willing to repent of their sins and are willing to accept Jesus as Savior, then God is also ready to ignore the past times of ignorance of man.


We had stopped at the question, why is God willing to overlook the times of ignorance of man? Since God can't bear evil, He hates it; then why is God willing to overlook punishing men for doing evil? It is because God is loving, patient, longsuffering, and slow to anger, true and upright. He is just; but he is neither unfair, nor cruel and harsh. He never accepts an unfair accusation, and he never inflicts undue punishment. He knows very well and well understands why man could not fulfill His Law, though it was in man’s hands; and why man could not become good, righteous, and holy by the Law. There are two main reasons for this; The first is that man is inherently incapable of obeying the law; And the second is, that the Law was never intended to make man good, righteous, and holy. Starting today we will look at the first of these two reasons, and then in subsequent articles, we will also understand man's inability to obey the law; And then after that we will also look into the purpose of the giving of the Law.


God started the human race by creating Adam and Eve. They fell into sin and lost their fellowship and companionship with God. Their children were also born with this tendency of sin and from generation to subsequent generation, they went from bad to worse. Eventually, by the time of Noah, God was so distraught by their sin that He decided to destroy them (Genesis 6:5-7), and did destroy them too; Only Noah and his family were found righteous in God's sight and were saved by God.


Men did not learn the lessons even from this, and soon turned away from God. The subsequent generations of Noah and his children once again succumbed to Satan's deceptions, and turned away from God, into evil and idolatry.


Then, God called Abraham from amongst the Gentiles, pagans (Joshua 24:2-3), made a covenant with him, and through him made a special nation for himself, to whom He gave his Word and the Law; And God continued to take special care of that nation. But their history, given in the Bible, bears witness that even these special people of God were not loyal and obedient to God. They repeatedly fell into sin, but under the chastisement of God, they would reform for some time, then would slip back into their same deplorable condition. And when the Israelites did not reform and recover despite God’s every effort, God stopped talking to them from the time of Malachi. Then after four hundred years the Lord Jesus came and spoke to them.


Also, during this time, people other than those of Abraham's descendants, the Jews, i.e., the rest of the people of the world, they too got entangled in their own fantasies, in all sorts of evils and idolatry, in their false concepts according to their imaginations regarding goodness, and righteousness. But because of His great love, patience, and long-suffering toward humans, God continued to endure them as well, and still continues to do so. We see from the Bible, regarding the Gentiles that despite their being far from God:

  • He kept giving them food and drink, not destroying them from the earth (Matthew 5:45).

  • When their evil was too much, He also sent his prophets to warn among them, as Jonah was sent to Nineveh (Jonah 1:2; 4:11).

  • He has never closed His doors upon them; e.g., A great mixed multitude also came out of Egypt with the Israelites (Exodus 12:38), and this mixed multitude continued to incite the Israelites to do evil (Numbers 11:4) against God. But God still gave them His manna from heaven every day, gave them water from the Rock to drink, protected them as well as the Israelites during enemy attacks, and never asked them to go to war. At Esther's time many people became Jews, they were not forbidden, nor were they isolated and treated differently (Esther 8:17).

 

In the next article we will see how God made Himself evident to even the Gentiles and gave them also the opportunities to come to Him.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By voluntarily repenting of your sins, asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, and then voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him to become His disciple - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 8 - What is the Law? – 3 / व्यवस्था और उद्धार – 8 - व्यवस्था क्या है? - 3

 

व्यवस्था और उद्धार – 8 - व्यवस्था

क्या है? - 3


Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था – भाग 2 - बाइबल के अनुसार व्यवस्था क्या है? - 3


 

पिछले लेखों में यह देखने के पश्चात कि मसीही विश्वास में, और मसीही विश्वासियों के लिए भला केवल वही है जो संसार और सांसारिकता के मानकों के अनुसार नहीं, वरन केवल परमेश्वर और उस के वचन बाइबल के अनुसार भला है (मरकुस 10:18)। फिर हमने देखा था कि हमारे आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के पाप के कारण मनुष्य में पाप की प्रवृत्ति और दशा वंशागत हो गई है (रोमियों 5:12)। इसीलिए हर मनुष्य पाप की प्रवृत्ति तथा दोष के साथ जन्म लेता है (भजन 51:5), और परमेश्वर तथा उसकी बातों से दूर रहता है, उसके साथ संगति नहीं रखने पाता है (यशायाह 59:2)। उस में विद्यमान इस पाप-प्रवृत्ति के करण, जिसका किसी भी मानवीय प्रयास द्वारा कोई समाधान नहीं है, मनुष्य अपने किसी भी कार्य अथवा प्रयास के द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में शुद्ध, पवित्र और उसे स्वीकार्य नहीं हो सकता है (यशायाह 64:6; रोमियों 3:10)। बाइबल के अनुसार जो एकमात्र भला है, वह परमेश्वर है, और उसने ही अपनी धार्मिकता और पवित्रता के मानक, अपनी व्यवस्था को हम मनुष्यों को दिया है, जिससे हम परमेश्वर की दृष्टि में भला होने के बारे में सीख और समझ सकें। अब मनुष्यों के सामने एक बहुत बड़ी विडंबना है, परमेश्वर की व्यवस्था के उनके पास होते हुए भी मनुष्य न तो कभी भी उसका पूर्ण पालन करने पाया और न अपने आप को पाप की दशा से निकल पाया - इसका कारण, जैसा कि हमने पिछले लेखों में देखा था, व्यवस्था की वास्तविकता को समझने के बारे में गलतफहमियाँ है। इसलिए नए नियम में आकर, प्रभु यीशु मसीह ने हमारे पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था को पूरा किया, अपना बलिदान दिया, और अपने पुनरुत्थान के द्वारा पाप के डंक को तोड़ डाला, और सभी मनुष्यों के परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और भला होने का मार्ग उपलब्ध करवा दिया। और यह मार्ग है व्यवस्था के पालन करने के प्रयासों के स्थान पर, स्वेच्छा से, पापों के पश्चाताप के साथ, प्रभु यीशु में विश्वास करना, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगना, तथा उसके आज्ञाकारी एवं समर्पित शिष्य बनाने का निर्णय लेना। अब हमारे सामने प्रश्न है कि परमेश्वर की व्यवस्था मनुष्यों को भला क्यों नहीं बना सकी, उद्धार क्यों नहीं दे सकती है? व्यवस्था की इस असमर्थता को हम आज के इस लेख में और इसके आगे के कुछ लेखों में देखेंगे।


यह समझने से पहले कि व्यवस्था क्यों मनुष्यों को भला नहीं बना सकती है, क्यों उन्हें उद्धार नहीं दे सकती है, हमें परमेश्वर द्वारा व्यवस्था के दिए जाने की पृष्ठभूमि और उससे संबंधित बातों को समझना होगा। प्रत्येक मनुष्य, चाहे वह मसीही हो, या परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा इस्राएलियों/यहूदियों में से हो, या अन्य-जातियों में से हो; यदि वह किसी भी ईश्वर पर विश्वास रखता है, तो वह साथ ही अपने अन्दर यह भी मानता और समझता है कि उसे कभी-न-कभी और किसी-न-किसी रीति से उस ईश्वर को अपने जीवन का हिसाब देना है, और किसी-न-किसी रूप में अपने किए का प्रतिफल पाना है। इसी लिए मनुष्य अपने ईश्वर को प्रसन्न रखने के लिए, अपने इस शारीरिक जीवन में कुछ-न-कुछ कार्य या प्रयास अवश्य करता रहता है। मसीही विश्वासी अपने विश्वास के जीवन के द्वारा; यहूदी जन यहोवा की व्यवस्था के पालन के द्वारा; और अन्य-जाति का व्यक्ति अपने कर्मों के द्वारा अपने आप को अपने ईश्वर की दृष्टि में भला, स्वीकार्य, और उत्तम प्रतिफल पाने योग्य ठहराना चाहता है। उसका यह अपेक्षित प्रतिफल चाहे इस पृथ्वी पर सुख और समृद्धि हो, चाहे परलोक में स्वर्ग और उसकी आशीषें हों, या फिर कुछ अन्य-जाति लोगों की मान्यता के अनुसार अच्छा पुनर्जन्म और उस दूसरे जन्म में कुछ उत्तम प्राप्त करना हो।


अर्थात ईश्वर पर आस्था रखने वाले सभी मनुष्यों में एक न एक दिन उनका न्याय होने और अपने किए का परिणाम मिलने का एहसास विद्यमान है, उस व्यक्ति की मान्यता के अनुसार वह ईश्वर चाहे कोई भी हो, और परिणाम किसी भी रीति से मिले। चाहे लोग प्रभु यीशु मसीह और यहोवा को न भी मानते हों, किन्तु उनके विवेक, उनके मन की यह बात, उनमें उनके सृजनहार परमेश्वर यहोवा ने ही डाल कर उन्हें जन्म दिया है कि वे अपने जीवनों के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी हैं। जो बाइबल और प्रभु यीशु को जानते और मानते हैं, वे यह भी जानते हैं कि जगत का अन्त होने पर, जिसके चिह्न अब चारों ओर बहुतायत से विद्यमान हैं, यह न्याय प्रभु यीशु के द्वारा ही होगा। जो प्रभु यीशु और यहोवा को नहीं जानते और मानते हैं, वे इस वास्तविक अंतिम न्याय और उससे संबंधित बातों से अनभिज्ञ हैं। इस कारण न्याय की बातों के विषय वे अपनी ही धारणाओं में पड़े हुए हैं। किन्तु अन्ततः प्रभु के न्याय सिंहासन के सामने वे भी खड़े होंगे, और अपना हिसाब देंगे (2 कुरिन्थियों 5:10; प्रकाशितवाक्य 20:12-15)।

 

इस न्याय के संदर्भ में बाइबल से दो हवालों को देखिए:

  • प्रेरितों 17:30-31 इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों की आनाकानी करके, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है। क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है।

  • रोमियों 2:16 जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा। 

 

इन दो हवालों से कुछ बातें स्पष्ट हैं:

  1. सभी का न्याय होना अवश्यंभावी है, चाहे वह प्रभु यीशु को परमेश्वर मानता हो या नहीं; और उस न्याय के होने का वह एक दिन भी परमेश्वर द्वारा निर्धारित किया जा चुका है। 

  2. उस न्याय के दिन के लिए, न्याय को करने वाले न्यायी को भी नियुक्त किया जा चुका है; और वह न्यायी प्रभु यीशु मसीह होगा, जिसके विषय, उसे मुर्दों में से जिलाने के द्वारा परमेश्वर पिता ने यह बात सभी पर प्रमाणित और प्रकट कर दी है। 

  3. प्रभु यीशु मसीह के द्वारा न्याय, उस के सुसमाचार में दे दी गई बातों के आधार पर किया जाएगा। और ऐसा कुछ नहीं है जो उस न्याय के लिए जाँचे जाने से छुपा रह जाएगा, गुप्त बातें भी प्रकट हो जाएंगी, और व्यक्ति उनके लिए भी जाँचे जाएंगे।  

  4.  इसीलिए परमेश्वर हर जगह, सब मनुष्यों को, अभी समय रहते, मन फिराने या पश्चाताप करने की आज्ञा दे रहा है। अर्थात, यदि कोई समाधान है तो वह किसी प्रकार के कर्म नहीं, पापों के लिए पश्चाताप करना और प्रभु यीशु से उनके लिए क्षमा प्राप्त करना है, अन्यथा दण्ड तो पाना ही होगा।

 

हम सभी उद्धार और नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, इन चारों बातों को भली-भांति जानते हैं; चाहे इनके विषय गंभीरता रखते हों अथवा नहीं! लेकिन इन लेखों और हमारी इस चर्चा के विषय, अर्थात, “व्यवस्था और मसीही विश्वास” के संदर्भ में प्रेरितों 17:30 का आरंभिक वाक्य “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों की आनाकानी करके” रोचक तथा महत्वपूर्ण है। जब हम ध्यान करें कि इस पद का संदर्भ अथेने के लोगों की मूर्तिपूजा और उनके अनेकों देवी-देवता हैं, जिनके कारण पौलुस उनके मध्य यह प्रचार कर रहा है, यह संदेश दे रहा है, तब यह और भी रोचक एवं असमंजस में डालने वाला हो जाता है। 


परमेश्वर जो मूर्तिपूजा से घृणा करता है, उसके लिए यह क्यों लिखा गया कि वह अज्ञानता के समयों की आनाकानी करने को न केवल तैयार है, कर भी रहा है, और उन्हें उनकी मूर्तिपूजा के अनुसार दण्ड नहीं दे रहा है? इसे समझने के लिए हमें मनुष्य की सृष्टि से लेकर अभी तक के समय के इतिहास और घटनाओं को देखना होगा, जिसे हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, हम सभी को एक बार फिर सचेत होना है और प्रेरितों 17:30 में दी गई पश्चाताप करने की परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना है - और यह परमेश्वर की यह आज्ञा हर जगह सब मनुष्यों के लिए है, जिस में ईसाई समाज के लोग भी ठीक वैसे ही आ जाते हैं जैसे अन्य किसी भी अन्य धर्म अथवा समाज के लोग।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 8 - What is

the Law? – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

The Law – Part 2 - Biblically, What is the Law? – 3


We have seen in previous articles that in the Christian faith, and for Christians, “good” is not according to the standards of the world and worldly ways, but only according to God and God's Word, the Bible (Mark 10:18). Then we saw that due to the original sin of our fore-parents, Adam and Eve, we have an inherent tendency to sin, sin indwells in man (Romans 5:12). That is why every human being is born with a sin nature and its effects (Psalm 51:5). Therefore, in his natural unregenerate condition man is separated from God and His Word, unable to have fellowship with Him (Isaiah 59:2). Because of his sin nature that has no human remedy, man cannot ever become pure, holy and unacceptable in the sight of God by any of his works or efforts (Isaiah 64:6; Romans 3:10). According to the Bible, the only one good is God; and God has given to us humans, His standard of righteousness and holiness, his Law, so that we can learn and understand what is good in the sight of God. There is a great dilemma  before man, that in spite of having God's Law, man is unable to follow it completely, and is unable to extricate himself out of the state of sin by following the Law of God – the reason as we have seen in the previous articles is a misunderstanding about what the Law actually is. So, in the New Testament, we see that the Lord Jesus, for the solution of our sin problem, fulfilled the Law for us, sacrificed Himself, and through His resurrection from the dead has broken the sting of sin, and made available to all men the way to be righteous and good in the eyes of God. This way is to stop trying to fulfill the Law, instead, to voluntarily repent for our sins, come to faith in the Lord Jesus, ask Him to forgive our sins, and decide to be fully surrendered and committed disciples of the Lord Jesus. But it  leaves the question before us that why could the Law not make man good; could not save him? From today, we will begin to consider the inability of the Law to do this.

    Before we can understand why the Law can't make humans good, why can't it save them, we need to understand the background and related things about God's giving of the Law. Every person, whether a Christian, or from God's chosen people, i.e., the Israelites/Jews; or from the Gentiles; If he believes in any god, he also believes and understands within himself that at some time or the other, and in one way or the other he will have to give an account of his life to that god, and receive the reward or consequences of his deeds and actions. That is why he keeps on trying to do some work or effort in this physical life to keep his god happy. Christians through their lives of faith; Jews by obeying the Law of Jehovah; and the Gentiles by their works, all want to make themselves good, acceptable, and worthy of a good reward in the sight of their god. Their expected reward may be happiness and prosperity on this earth, or it may be attaining to heaven and its blessings in the hereafter, or, according to the belief of some Gentiles, it may be a good rebirth and attainment of something good in that rebirth.

    In other words, all the people who believe in any god have an idea of facing judgement and getting the results of their actions one day, from whoever their god is according to the belief of that person, and in whichever way their god may reward them. Even if people do not believe in the Lord Jesus Christ and Jehovah, yet within them, their Creator God Jehovah, has also put a conscience that tells them that they are responsible and accountable for their lives to a higher divine authority. Those who know and believe in the Bible and the Lord Jesus also know that at the end of the world, the signs of which are now abundantly evident everywhere, will be judged by the Lord Jesus. Those who do not know and believe in the Lord Jesus and Jehovah, and are ignorant about things related to this final judgment, have their own concepts about the things related to this judgment. But eventually, every one will have to stand before the judgment throne of the Lord Jesus, to give their account to Him (2 Corinthians 5:10; Revelation 20:12-15).

    In the context of this judgment, look at two Bible quotes:

  • Acts 17:30-31 Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent, because He has appointed a day on which He will judge the world in righteousness by the Man whom He has ordained. He has given assurance of this to all by raising Him from the dead.

  • Romans 2:16 in the day when God will judge the secrets of men by Jesus Christ, according to my gospel.

     A few things are evident from these two quotes:

  1. It is inevitable for all to be judged, whether they believe in the Lord Jesus as God or not; and that the day for that judgment to happen, has already been set and appointed by God.

  2. For that Judgment Day, the Judge to do the judgment has also been appointed; And that Judge would be the Lord Jesus Christ. God the Father has provided the proof, and made it known to all, by raising him from the dead.

  3. The Lord Jesus Christ will judge on the basis of the things He has already given in His Gospel। There is nothing that will escape being evaluated in that judgment; all the secret things will also be revealed, and people will be evaluated for everything.

  4. That's why God is commanding all men everywhere, to repent now while there is time. Because, if there is a solution, it is not through some kind of works, but through repentance for sins and seeking forgiveness for them from the Lord Jesus; else punishment for sins will be inevitable.

 

We all saved and Born-Again Christians, know these four things very well; whether or not we take them seriously, is another matter! But in the context of these articles and our current topic of discussion, i.e., “Law and Christian Faith,” the opening sentence of Acts 17:30, "Truly, these times of ignorance God overlooked" is not only interesting but also is very important. It becomes even more interesting and intriguing when we consider that the context of this verse refers to the idolatry of the Athenians and their many deities, which is why Paul is preaching this message among them.


Why is it written for God, who hates idolatry, that He is not only willing to overlook their times of ignorance, instead of punishing them according to their idolatry? To understand why God is willing to overlook these times of ignorance, we will very briefly look at the history and events of the time from the creation of man till now, in the next article. But for now, we all have to once again take heed to and obey God's command to repent as given in Acts 17:30 - and this is God’s commandment for all human beings, everywhere, including Christians; since they too come in the purview of “commands all men everywhere to repent” in much the same way as people of any other religion or society.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins, and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language