ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शरीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शरीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 31 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 31

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 31

 

हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान लोगों के मनों में सन्देह उत्पन्न करता है कि किसी तरह से उन्हें सुसमाचार पर विश्वास करने से रोके रहे। शैतान यह उसके द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानियों के द्वारा करता है, लेकिन वे परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए तथ्यों के सामने टिक नहीं पाती हैं, और बाइबल से उनकी जाँच होने पर वे सब झूठी ठहरती हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतानी धारणा कि प्रभु यीशु क्रूस पर केवल बेहोश हुआ था, मरा नहीं था, और कब्र में होश आने के बाद वह बाहर आ गया, बाइबल में दिए गए तथ्यों के सामने बिलकुल बेबुनियाद और असंभव है। यदि प्रभु यीशु मरे नहीं, तो फिर पुनरुत्थान भी नहीं हुआ (1 कुरिन्थियों 15:12-17), तो फिर मानवजाति के पापों का प्रायश्चित भी नहीं हुआ, और सारा सुसमाचार एक झूठ बन गया; एक धोखा जो परमेश्वर के नाम में मनुष्यों को दिया गया। एक अन्य तरीका भी है जिसके द्वारा शैतान प्रभु यीशु की शारीरिक मृत्यु, गाड़े जाने, और जी उठने पर सन्देह लाता है, और वह भी परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा के बहाने से। आज हम इसी झूठी धारणा को देखेंगे, और यह भी कि कैसे यह भी बाइबल के तथ्यों के सामने टिक नहीं सकता है।

सुसमाचारों पर शैतानी हमलों में, जिन्हें हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, शैतान ने लोगों को प्रभु यीशु के देह में आने को मान लेने दिया था; अर्थात उसने इस बात का इनकार नहीं किया था कि यीशु देह में इस पृथ्वी पर आया था। और तब सुसमाचार का इनकार करवाने के लिए उसने या तो सुसमाचार में कुछ जोड़ने अथवा उस में से कुछ निकाल लेने के द्वारा बिगाड़ने का प्रयास किया; या फिर, कुछ अन्य गढ़ी हुई कहानियों में उसने प्रभु यीशु के मारे जाने, गाड़े जाने, और जी उठने पर सन्देह उत्पन्न करना चाहा है। सुसमाचार पर किए गए एक अन्य प्रकार के हमले में, शैतान ने सुसमाचार को नकारने का प्रयास यह कहने के द्वारा किया है कि प्रभु यीशु मानव देह में होकर पृथ्वी पर नहीं आया। 

प्रेरित यूहन्ना ने, पवित्र आत्मा के द्वारा इस धोखे के बारे में लिखा है; वह कहता है “हे प्रियो, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं। परमेश्वर का आत्मा तुम इसी रीति से पहचान सकते हो, कि जो कोई आत्मा मान लेती है, कि यीशु मसीह शरीर में हो कर आया है वह परमेश्वर की ओर से है। और जो कोई आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं; और वही तो मसीह के विरोधी की आत्मा है; जिस की चर्चा तुम सुन चुके हो, कि वह आने वाला है: और अब भी जगत में है।” (1 यूहन्ना 4:1-3)। ध्यान कीजिए कि शैतान यह नहीं कह रहा है कि प्रभु यीशु पृथ्वी पर नहीं आया; बल्कि यह कि प्रभु यीशु देह में होकर नहीं आया। किन्तु यूहन्ना बड़ी दृढ़ता से स्पष्ट कहता है कि जो भी आत्मा प्रभु के देह में आने का इनकार करती है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं बल्कि मसीह विरोधी की आत्मा है, शैतानी है।

शैतान ने लोगों के सामने एक बहुत भक्ति और श्रद्धापूर्ण धारणा रखी, कि वे उसके इस झूठ पर विश्वास कर लें। शैतान का कहना था कि परमेश्वर इतना पवित्र, इतना महिमित और महान है, इतना सर्वोच्च है, कि वह पापमय देह में नीचे नहीं आ सकता है, पापमय मनुष्यों के साथ उनके समान नहीं रह सकता है, और वह पवित्र परमेश्वर जो कभी मर नहीं सकता है वह एक अपराधी के समान नहीं मरेगा। अर्थात्, यह कहना कि परमेश्वर मनुष्य बनकर आया और मनुष्यों के समान रहा, परमेश्वर का निरादर करना, उसे अपवित्र करना है। इसलिए परमेश्वर केवल आत्मा होकर ही पृथ्वी पर आया था, किन्तु मनुष्यों ने समझा कि वह देह में आया है। इस प्रकार से शैतान प्रभु यीशु के पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य होने का इनकार करने का प्रयास करता है, और उसके बलिदान की मृत्यु के महत्व को झुठला देना चाहता है। यदि प्रभु यीशु पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य नहीं होते, तो वे शारीरिक रीति से मरे नहीं होते, शरीर में जी भी नहीं उठे होते, मनुष्यों के पापों के दण्ड को कभी नहीं चुकाया नहीं होता; और इससे सुसमाचार झूठा हो जाता।

किन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल बहुत स्पष्ट दिखाता है कि यह शैतानी धारणा पूर्णतः असंभव और अस्वीकार्य है। प्रभु के पृथ्वी पर आने के समय पर वह कहता है कि परमेश्वर ने उसके लिए एक देह तैयार की (इब्रानियों 10:5), और उसी देह में वह मरियम के गर्भ में होकर आया (लूका 1:30-35)। प्रभु का पानी में बपतिस्मा हुआ था (मत्ती 3:16), जो सदेह होने के द्वारा ही संभव है। प्रेरित यूहन्ना ने, जिसने साढ़े-तीन वर्ष प्रभु के साथ बिताए और प्रभु के पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ अंतिम भोज में प्रभु की छाती पर अपना सर झुका रखा था (यूहन्ना 13:23), अपनी पत्री के आरम्भ में लिखता है, “उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हम ने सुना, और जिसे अपनी आंखों से देखा, वरन जिसे हम ने ध्यान से देखा; और हाथों से छूआ” (1 यूहन्ना 1:1)। 

यूहन्ना तथा अन्य शिष्यों ने, तथा अन्य अनेकों लोगों ने प्रभु को देखा, सुना और छूआ था (लूका 8:45)। वे जानते थे कि वह देह में है, कोई आत्मा नहीं है। उन्होंने उसे आश्चर्यकर्म करते, रोटी और मछली को लेकर तोड़ते और लोगों की भीड़ को भोजन खिलाते, बच्चों के सिर पर हाथ रखते और बच्चों को गोद में उठाते हुए (मरकुस 10:14-16) देखा था। उन्होंने अनेकों तरीकों से जाना था कि वे एक सदेह मनुष्य के साथ व्यवहार कर रहे हैं, न कि किसी आत्मा के साथ। अपने पुनरुत्थान के बाद, प्रभु ने स्वयं उन से भोजन मांग कर उनके सामने खाया, यह दिखाने के लिए कि वे सदेह जीवित हो कर आए हैं (लूका 24:36-43)। उन्होंने अपने शिष्य थोमा के सन्देह का निवारण किया, और उस पर तथा अन्यों पर यह प्रमाणित कर दिया कि वे सदेह पुनरुत्थान होकर आए हैं (यूहन्ना 20:24-29)।

इसलिए बाइबल में पर्याप्त प्रमाण हैं कि प्रभु यीशु वास्तव में सदेह ही पृथ्वी पर आए थे, न कि उनका सदेह होना किसी के द्वारा गढ़ी गई कोई काल्पनिक बात थी। बाइबल के तथ्यों के अनुसार, इस गढ़ी हुई धार्मिकता और भक्ति की झूठी धारणा के स्वीकार्य होने का कोई आधार नहीं है। अगले लेख में हम सुसमाचार पर विश्वास करने के बारे में विचार ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 31

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 31

 

We have been seeing how Satan tries to bring in doubts in people’s hearts to keep them from believing in the gospel. Satan does this through various concocted stories that do not stand up to the scrutiny of the facts given in God’s Word the Bible. In the last article we have seen how the devious lie of the “Swoon Theory” that the Lord Jesus did not die on the cross, but only became unconscious, and then revived in the tomb and walked out of it, is utterly implausible and impossible in face of Biblical details related to the death, burial, and resurrection of the Lord. Had the Lord not died, then there would be no resurrection (1 Corinthians 15:12-17), no atonement for the sins of mankind, and the whole gospel would have become a lie; a hoax enacted upon mankind in the name of God. There is another way in which Satan tries to create doubts upon the physical death, burial, and resurrection of the Lord Jesus, and that too in the garb of piety and reverence for God. We will see this false notion, and how it fails to stand up to Biblical facts today.

In the previously considered satanic attacks on the gospel, Satan had let the physical existence of the Lord Jesus be accepted by the people; i.e., he had not denied that the Lord Jesus came to earth, in flesh as a man. To deny the gospel, he had tried to either alter the gospel by adding to it or taking away from it; or, in some other concocted stories, tried to create disbelief in the death, burial, and resurrection of the Lord. In another kind of attack on the gospel, Satan tries to discredit the gospel by saying that the Lord Jesus did not come in the flesh as a man. 

The Apostle John, through the Holy Spirit had spoken against this deception; he says in 1 John 4:1-3 “Beloved, do not believe every spirit, but test the spirits, whether they are of God; because many false prophets have gone out into the world. By this you know the Spirit of God: Every spirit that confesses that Jesus Christ has come in the flesh is of God, and every spirit that does not confess that Jesus Christ has come in the flesh is not of God. And this is the spirit of the Antichrist, which you have heard was coming, and is now already in the world.” Notice, Satan is not alleging that the Lord Jesus Christ did not come to earth; rather, what he is alleging is that the Lord did not come in the flesh. But John categorically calls the spirit that denies the coming of the Lord in the flesh, the spirit of the Antichrist, a satanic spirit.

Satan had put up a very pious and reverential sounding theory to make people believe his lie. Satan’s theory was that God is so holy, so exalted and glorious, so magnificent, that He cannot come down in sinful flesh, live with sinful men as a common man, and the Holy God who cannot die will not suffer death as a criminal. In other words, to say that God came and lived as a man would be disrespecting God and a desecration of His holiness. So, God only appeared as a spirit to men, and men thought that He was in the flesh. Thereby Satan tries to deny the Lord Jesus being fully God and fully man, and tries to take away the significance of His sacrificial death. If the Lord Jesus was not fully God and fully man, then He could not have physically died and then risen from the dead in the bodily form, would not have paid the penalty for the sins of mankind; and thus, the gospel would become false.

But God's Word the Bible very clearly shows how this satanic notion is untenable and unacceptable. At the time of the Lord's coming to earth, He says that God prepared a body for Him (Hebrews 10:5), in which He came into the world through the womb of Mary (Luke 1:30-35). The Lord had been baptized in water (Matthew 3:16), which is only possible for a physical body. The Apostle John, who had spent about three and a half years with the Lord Jesus, and had rested his head on the Lord’s chest at the time of the Last Supper (John 13:23), at the beginning of his first letter writes, “That which was from the beginning, which we have heard, which we have seen with our eyes, which we have looked upon, and our hands have handled, concerning the Word of life” (1 John 1:1). 

John and the other disciples, and many other people had seen, heard, and touched the Lord (Luke 8:45). They knew that He was in the flesh, and not a spirit. They had seen Him perform miracles, feed the multitudes by breaking fish and bread, and lay His hands on children’s heads, take children up in His arms (Mark 10:14-16). They had in many ways known that they were living and interacting with a physical person and not a spirit. After His resurrection, the Lord Himself asked for food and ate before them to demonstrate to them that He had resurrected in the flesh, and said that He was not in front of them as a spirit (Luke 24:36-43). He satisfied the doubts that His disciple Thomas had, and proved to Him and others that He was resurrected in the flesh (John 20:24-29).

So, there is ample proof in the Bible that the Lord Jesus did indeed come in the flesh, and His being in the flesh was not someone’s figment of imagination. Biblically, this false and satanic notion of apparent piety and reverence does have any grounds to be based upon. In the next article, we will continue to consider believing in the gospel.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 27 - Law’s Capabilities & Incapabilities - 4 / व्यवस्था और उद्धार – 27 - व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ - 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 27 - व्यवस्था की सीमाएँ – 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था की क्षमताएँ और अक्षमताएँ (भाग 4)  

 

पिछले लेखों में, हम रोमियों अध्याय 7 से व्यवस्था की असमर्थताओं पर विचार करते आ रहे हैं—कि वह उद्धार क्यों प्रदान नहीं कर सकती। अब तक, हमने रोमियों 7:1, 5, 6 से तीन सीमाएँ देखी हैं। ये तीनों हैं: पद 1 — व्यवस्था प्रभुत्व जताती है, दोषी ठहराती है और न्याय करती है; परंतु अपराध के संबंध में किसी भी प्रकार की दया या सहानुभूति के लिए उसमें कोई स्थान नहीं है; पद 5 — व्यवस्था देह की इच्छाओं को जागुरत करके, नियम को तोड़ने के लिए उकसाती है, और शैतान इसका उपयोग मनुष्य को पाप करने के लिए फँसाने में करता है; पद 6 — व्यवस्था अपना समय और उद्देश्य पूरा कर चुकी है (रोमियों 10:4), और उद्धार के लिए अब प्रभु यीशु द्वारा अलग रख दी गई है (कुलुस्सियों 2:13-15); अब जो कोई भी व्यवस्था के अनुसार जीवन जीना चाहता है, वह अपने ऊपर व्यवस्था के शाप को आमंत्रित करता है (गलातियों 3:10; याकूब 2:10)। आज हम रोमियों 7 से व्यवस्था की चौथी और पाँचवीं सीमाओं पर विचार करेंगे।

 

व्यवस्था की चौथी सीमा, रोमियों 7:13 में लिखी है, किन्तु उसे उसके संदर्भ के पदों - पद 7-13 में देखना आवश्यक है। पद 7 में पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि व्यवस्था पाप नहीं है, वरन पाप की पहचान करवाती है - अर्थात एक ऐसा मानक है जिसके सामने रख कर परमेश्वर की दृष्टि में क्या सही और स्वीकार्य है, तथा क्या नहीं है, उसकी पहचान की जाती है। फिर पद 8-11 में पाप की पहचान के कारण उत्पन्न होने वाली शारीरिक अभिलाषाओं, और फिर उन्हें पूरा करने की लालसा के कारण पाप में गिर जाने की बात समझाई गए है, जिसे हम पद 5 के संदर्भ में पिछले लेख में देख चुके हैं। फिर पद 12 में पवित्र आत्मा व्यवस्था के तीन और गुण लिखवाता है, कि वह पवित्र, ठीक, और अच्छी है। तब वह पद 13 में लिखवाता है, “तो क्या वह जो अच्छी थी, मेरे लिये मृत्यु ठहरी? कदापि नहीं! परन्तु पाप उस अच्छी वस्तु के द्वारा मेरे लिये मृत्यु का उत्पन्न करने वाला हुआ कि उसका पाप होना प्रगट हो, और आज्ञा के द्वारा पाप बहुत ही पापमय ठहरे” (रोमियों 7:13)। अर्थात, कमी व्यवस्था में नहीं है; कमी व्यवस्था के प्रति हमारी समझ और व्यवहार, और शैतान द्वारा हमारे अंदर बसे हुए पाप के स्वभाव को उकसा कर व्यवस्था का उल्लंघन करवाते रहने में है। इससे प्रकट है कि इस संदर्भ में व्यवस्था की सीमा है कि वह पाप की पहचान तो करवा सकती है, लेकिन पाप पर जयवंत नहीं बना सकती है; हमें पाप करने से रोक नहीं सकती है, और पौलुस अपने जीवन और व्यवहार के उदाहरण से इस बात को पद 14-24 में समझाता है।


व्यवस्था की पाँचवीं सीमा पद 23 और 25 में दी गई है; “परन्तु मुझे अपने अंगों में दूसरे प्रकार की व्यवस्था दिखाई पड़ती है, जो मेरी बुद्धि की व्यवस्था से लड़ती है, और मुझे पाप की व्यवस्था के बन्धन में डालती है जो मेरे अंगों में है” (रोमियों 7:23); “मैं अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं: निदान मैं आप बुद्धि से तो परमेश्वर की व्यवस्था का, परन्तु शरीर से पाप की व्यवस्था का सेवन करता हूं” (रोमियों 7:25)। व्यवस्था मनुष्य की बुद्धि पर तो काम कर सकती है, उसे भले-बुरे की पहचान करवा सकती है; किन्तु शरीर पर काम करने और पाप करने से रोकने में असमर्थ है। परमेश्वर का सत्य जानना बुद्धि का कार्य है; उस सत्य का पालन करना और जीवन में दिखाना, शरीर का कार्य है। व्यवस्था शरीर को नियंत्रित कर के उस सत्य मार्ग पर चलवाने में असमर्थ है, जो बुद्धि जानती और समझती है। बहुत सामान्य और जानी-पहचानी बात है, लोग जानते हैं कि शराब, तम्बाकू, मादक-पदार्थों, और अन्य ऐसे व्यसन के प्रयोग का परिणाम शरीर की हानि ही होता है; किन्तु फिर भी शरीर की लालसा के आगे असमर्थ हैं, उनका नियमित प्रयोग करते रहते हैं। सभी जानते हैं कि चोरी, धोखा, लूट, मार-पीट आदि करने के कारण दण्ड के भागी बन जाते हैं; किन्तु फिर भी इन बातों को करते हैं, और दण्ड भी भुगतते हैं। किन्तु शरीर के आगे असमर्थ हैं, और सद्बुद्धि की बातों का पालन नहीं करने पाते हैं।

 

अगले लेखों में हम व्यवस्था के उद्देश्य, और फिर उसकी माँग, उसके बाद उसकी उपयोगिता के विषय देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यदि आप अपनी धार्मिकता को किसी “व्यवस्था” के पालन के द्वारा - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - प्रमाणित करने की, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो व्यवस्था की सीमाओं को पहचानते, समझते, और स्वीकार करते हुए, आपको इन व्यर्थ प्रयासों से निकलकर, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने की आवश्यकता है। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 27 - The Law’s Limitations – 19

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Capabilities & Incapabilities (Part 4)

 

In the preceding articles, we have been looking at the incapabilities of the Law, why it cannot provide salvation, from Romans chapter 7. So far, we have seen three limitations from Romans 7:1, 5, 6. These are, verse 1 - Law asserts dominion, convicts and judges; but has no scope for any mercy or consideration regarding the offense; verse 5 - the Law incites the fleshly desire to break it, and Satan exploits this to draw into committing sin; verse 6 - the Law has run its course, has fulfilled its purpose (Romans 10:4), and has been set aside for salvation by the Lord Jesus (Colossians 2:13-15); now anyone who desires to live by the Law invites the curse of the Law (Galatians 3:10; James 2:10) upon himself. Today we will look at the fourth and fifth limitations of the Law  from Romans 7.


The fourth limit of the Law is written in Romans 7:13, but it is necessary to look at it in its context - i.e., verses 7-13. In verse 7 the Holy Spirit has had it written that the Law is not sin, rather it identifies sin — it is a standard to measure, to identify what is right and acceptable in the eyes of God, and what is not. Then verses 8–11 explain how fleshly desires arise because of the knowledge of sin, and by wanting to fulfil those desires we fall into sin, and we have seen about this in the context of verse 5, an earlier article. Then in verse 12 the Holy Spirit got written down three more qualities of the Law, that it is holy, just, and good. Then is written in verse 13, "Has then what is good become death to me? Certainly not! But sin, that it might appear sin, was producing death in me through what is good, so that sin through the commandment might become exceedingly sinful” (Romans 7:13). That is to say that the deficiency is not in the Law; it is in our understanding and utilization of the Law. And Satan continually incites us to violate the Law and commit sin by provoking the sin nature that is ingrained in us. It is evident from this that the Law has a limitation in this context, that it can identify sin for us, but it cannot help us to overcome sin; it cannot keep us from sinning, and Paul illustrates this in verses 14–24 with the example of his life and behavior.


The fifth limit of the Law is given in verses 23 and 25; “But I see another law in my members, warring against the law of my mind, and bringing me into captivity to the law of sin which is in my members” (Romans 7:23); “I thank God--through Jesus Christ our Lord! So then, with the mind I myself serve the law of God, but with the flesh the law of sin” (Romans 7:25). The Law can work in the mind of man, it can make the mind identify the good and the bad. But the Law cannot make the body stay away from committing what the mind knows as sins. To know and recognize God’s truth is a work of the mind; but to obey and live out that truth in life is the function of the body. The Law is unable to control the body and lead it on to the right path which the mind already knows and understands. It is a very common and well-known thing that the people know that the use of alcohol, tobacco, drugs, and other such addictive substances causes harm to the body. But still, they are unable to control the craving of the body for these harmful things, and therefore keep using them regularly. Everyone knows that for committing theft, cheating, plundering, violence, etc., they will be punished; but they still do these things, even though they also suffer punishment. But they are helpless before the desires of the body, and are unable to follow the truth that their minds know.


In the coming articles, we'll look at the purpose of the Law, then its demands, and then its utility. But for now, if you trust in your being righteous through observance of some "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination; or have been trying to prove yourself righteous and acceptable to God through good works, i.e., through works of the flesh; then it is time you recognize, understand, and accept the limitations of the Law you are trusting. You need to step out of these vain efforts, and follow the path of repentance and submission given by God. Now, while you have the time and opportunity, make the right decision and leave the vain and fruitless path.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 4 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 11 - The Law’s Limitations – 3 - Man Incapable of Overcoming Satan - 1 / व्यवस्था और उद्धार – 11 - व्यवस्था की सीमाएँ – 3 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ - 1

 

January 04, 2026

व्यवस्था और उद्धार – 11 - व्यवस्था की सीमाएँ – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 3

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 1

 

पिछले लेखों में हमने देखा था कि एकमात्र जो भला है (मरकुस 10:18), अर्थात परमेश्वर के द्वारा अपनी व्यवस्था, मनुष्यों को देने के बाद भी न तो मनुष्य उसका पालन कर सका, और न ही उसके द्वारा भला बन सका। इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला है मनुष्य का इसके लिए अक्षम होना और दूसरा है कि व्यवस्था मनुष्य को भला बनाने के लिए कभी दी ही नहीं गई थी (बाइबल में अनेकों स्थानों पर व्यवस्था के पालन के द्वारा जीवन मिलने की बात को हम आगे के लेखों में देखेंगे और समझेंगे)। व्यवस्था तो परमेश्वर की भलाई, धार्मिकता, और पवित्रता का मानक होने, और इन के स्तर की पहचान करने का पैमाना होने के लिए दी गई थी। हमने यह भी देखा था कि न तो वे जिनके पास व्यवस्था थी, अर्थात परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा, यहूदी या इस्राएली लोग; और न ही संसार के अन्य-जाति लोग, अर्थात वे जिन्हें परमेश्वर ने उनके मन के अनुसार करने के लिए छोड़ दिया, यद्यपि उनके समक्ष अपनी सृष्टि में अपनी पहचान को बनाए रखा और उन्हें उसे समझने की बुद्धि भी दी (रोमियों 1:20; भजन 19:1-4); दोनों में से कोई भी अपने किसी भी प्रयास से धर्मी नहीं बन सका, दोनों ही समान रीति से असफल रहे।

 

यह एक प्रकट तथ्य है कि मनुष्य अपनी किसी भी सामर्थ्य या युक्ति से, यहाँ तक कि अपनी भक्ति से भी, और परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप होने के बाद भी केवल अपने आप से ही शैतान का सफलता से सामना नहीं कर सकता है। शैतान पर वह तब ही विजयी होता है जब वह परमेश्वर की सहायता, उसकी आज्ञाकारिता और मार्गदर्शन में रहता है, तथा शैतान और उसकी बातों का सामना परमेश्वर के द्वारा बताए गए मार्ग के अनुसार करता है। किन्तु जब भी प्रभु के लोग भी, अर्थात, उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी भी, परमेश्वर के मार्गों, शिक्षाओं, और आज्ञाओं के बाहर जाते हैं, वे शैतान की युक्तियों में फंस कर पाप कर देते हैं। वे जब भी अपने शरीर की या पुराने मनुष्यत्व की प्रवृत्ति में होकर व्यवहार करते हैं, उन्हें शैतान से हार का सामना करना पड़ता है। उद्धार पाने के बाद, जब भी हम पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चलते हैं, वचन के अनाज्ञाकारी होते हैं, शैतान का हम पर दाँव चल जाता है - जो सुरक्षा का बाड़ा तोड़कर बाहर निकलता है, सांप उसे डस लेता है (सभोपदेशक 10:8)।


इसके विषय परमेश्वर के वचन बाइबल में से, परमेश्वर के लोगों के जीवन के कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

  • अदन की वाटिका में आदम और हव्वा निष्पाप, निष्कलंक दशा में थे, परमेश्वर के साथ संगति रखते थे, बातचीत करते थे। किन्तु उस पवित्रता की स्थित में भी, जैसे ही आदम और हव्वा ने परमेश्वर की बात के स्थान पर शैतान की बात सुनी, वे और उनकी भावी संतान, सारी मानव जाति पाप में गिर गए (रोमियों 5:12)।

  • अब्राहम ने परमेश्वर की बात पर भरोसा बनाए रखने की बजाए, अपनी पत्नी की अधीरता और योजना के अनुसार कार्य किया, और इश्माएल उत्पन्न किया, जिसका परिणाम आज तक इस्राएली लोग भुगत रहे हैं। 

  • परमेश्वर की स्तुति और आराधना के अनेकों भजनों का लिखने वाले, परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति, दाऊद ने अपने सैनिकों के साथ उनके नेतृत्व के लिए युद्ध भूमि में होने के स्थान पर, घर पर ही रहना पसंद किया, दूसरे के घर में झाँका, शरीर की अभिलाषाओं की अधीनता में होकर कार्य किया और व्यभिचार तथा हत्या के पाप का दोषी हो गया (2 शमूएल 11:1-17)। 

  • दो बार परमेश्वर का दर्शन पाने वाले और नीतिवचन लिखने वाले संसार के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति, राजा सुलैमान ने परमेश्वर के वचन के विरुद्ध, शरीर की अभिलाषाओं के अनुसार कार्य किया, अन्य-जाति स्त्रियों को बहुतायत से ब्याह लाया, और मूर्तिपूजा के पाप में गिर गया (1 राजाओं 11:1-13) और अपने वंश तथा इस्राएल की प्रजा के लिए परेशानी उत्पन्न कर ली। 

  • उज्जिय्याह लड़कपन में यहूदा का राजा बना, और जब तक परमेश्वर के मार्गों पर चलता रहा, परमेश्वर ने उसे आशीषित और भाग्यवान बनाए रखा; किन्तु जैसे ही घमण्ड में आकर उसने परमेश्वर की विधि को तोड़ा, और चिताए जाने पर भी नहीं सुधरा, तो उसे भारी ताड़ना का समाना करना पड़ा (2 इतिहास 26 अध्याय पढ़िए)।

  • हनन्याह और सफीरा ने लालच किया और अपने प्राण गँवा दिए (प्रेरितों 5:1-11)। 

  • जब प्रेरित पतरस ने मनुष्यों को प्रसन्न करने और उन्हें दिखाने के अनुसार कार्य करना आरंभ किया, वह दोगले होने के पाप में गिर गया (गलातियों 2:11-13)।

  • प्रेरित पौलुस ने क्रोध और आवेश में आकर प्रतिशोध लेने का काम किया, धैर्य नहीं रखा, परमेश्वर की इच्छा जानने के बजाए अपनी इच्छा पूरी करनी चाही, और अपने दो घनिष्ठ साथियों बरनबास तथा मरकुस से अलग हो गया (प्रेरितों 15:36-39)।

 

अर्थात, परमेश्वर के भक्त और समर्पित लोग भी, यदि परमेश्वर के वचन, आज्ञाकारिता, और उसकी सुरक्षा के बाहर जाकर यदि कुछ करते हैं, तो शैतान तुरन्त ही उन्हें किसी न किसी रीति से पाप में गिरा देता है। अगले लेख में हम देखेंगे कि मनुष्य, उद्धार पाने और प्रभु के साथ जुड़ जाने के बावजूद, शैतान बहुधा उस पर विजयी हो जाता है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 11 - The Law’s Limitations – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 2


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 1

 

In the previous articles we have seen that though the only One who is good, i.e., God (Mark 10:18), gave his Law to man, still man could neither fulfill it, nor could man become good through it. There are two main reasons for this, the first is that man is inherently incapable of fulfilling it; and the second is that the Law was never given to make man good (we will look into and understand about getting life through the observance of the Law, as is written in many places in the Bible, in the later articles). The Law was given to show the standard of God's goodness, righteousness, and holiness, and for it to be the measuring-scale, the yardstick to show where man stands vis-à-vis God's goodness, righteousness, and holiness. We also saw that neither those who had the Law, i.e., God's chosen people, the Israelites, the Jews; nor the Gentiles, i.e., the rest of the people of the world, i.e., those whom God gave the freedom to do according to their own will and understanding - though He placed before them His evidences about Himself in His creation, and also gave them the wisdom to understand them (Romans 1:20; Psalm 19:1-4); yet, neither of them could become righteous by any of their efforts, both equally failed to measure up to God’s righteousness.

It is an evident fact that man cannot successfully confront and overcome Satan on his own; not by any of his powers or devices; not even by his godliness, and neither all by himself even after being reconciled into fellowship with God. He is victorious over Satan only when he has God's help and guidance, through obedience to Him, and confronts Satan in the manner God has shown him to do. But whenever God's people, even the saved Christians, step out of God's ways, teachings, and commandments, they inevitably fall into Satan's traps, and commit sin. Whenever they live according to the desires of their flesh or of the ‘old man’, they face certain defeat from Satan. After we are saved, if we do not walk according to the guidance of the Holy Spirit, are disobedient to God’s Word, we succumb to Satan’s devious tactics – the one who breaks out of the safety wall is bitten by the snake (Ecclesiastes 10:8).

Let us look at some examples from the lives of God's people, as given in the Word of God:

  • In the Garden of Eden, Adam and Eve were in a sinless, faultless state, and were in fellowship with God, conversing with Him. But even in that state of holiness, as soon as Adam and Eve listened to Satan instead of God, they fell into sin and dragged their future offspring, all of mankind into sin too (Romans 5:12).

  • Abraham, instead of trusting God's Word, acted in accordance with his wife's instructions because of her impatience and plan, and fathered Ishmael; the consequences, the Israelites are suffering to this day, through the descendents of Ishmael (Genesis 16:12).

  • David, the man after God's own heart, and the renowned Psalmist of many hymns of praise and worship of God, chose to stay at home, rather than being on the battlefield to lead his soldiers, peeped into another’s home, fell prey to the desires of the flesh and ended up guilty of the sins of adultery and murder (2 Samuel 11:1-17).

  • The wisest man on earth and the author of Proverbs, who twice had visions from God, King Solomon; even he did not according to his God given wisdom, but the desires of the flesh. He married many Gentile women contrary to God's Word, and fell into the sin of idolatry (1 Kings 11:1-13) and caused serious trouble for his descendants and the people of Israel.

  • Uzziah became king of Judah as a boy, and God blessed and prospered him as long as he walked in God's ways; But as soon as he, in his pride, acted contrary to the Law of God, and did not repent and recant even after being warned, he had to face severe chastisement (read 2 Chronicles 26 chapter).

  • Ananias and Sapphira coveted worldly things, and lost their things as well as their lives (Acts 5:1-11).

  • When the Apostle Peter began to act as a man-pleaser, he fell into the sin of hypocrisy (Galatians 2:11-13).

  • Paul impatiently acted in anger and vengefully, insisted on doing his will instead of seeking God's will and acting accordingly, and was separated from his two close companions, Barnabas and Mark (Acts 15:36–39).

  In other words, if even the godly and committed people of God step out of the safety of obeying God’s Word and try to do anything on their own, immediately Satan makes them fall in sin, one way or another. In the next article we will see that despite being saved and reconciled with God, man is incapable of withstanding Satan’s devices.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language