ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 6 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 88 - Understanding Baptism With The Holy Spirit (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 88 - पवित्र आत्मा से बपतिस्मा समझना (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 88 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से बपतिस्मा समझना (2)


पिछले लेख में हमने देखा था कि अकसर किया और सिखाया जाने वाला दावा कि "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" पवित्र आत्मा प्राप्त करने से एक अलग अनुभव है, सही नहीं है। बाइबल या बिलकुल स्पष्ट दिखाती है कि पवित्र आत्मा प्राप्त करना और उससे बपतिस्मा दोनों एक ही बात हैं। इन्हें दो भिन्न अनुभव कहना परमेश्वर के वचन के विपरीत है। आज हम देखेंगे कि वाक्यांश "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" बाइबल में कहीं दिया ही नहीं गया है। बाइबल केवल "पवित्र आत्मा से बपतिस्मा" की बात करती है। साथ ही यह भी देखेंगे कि 'से' के स्थान पर 'का' डाल देने से वाक्यांश का सारा अर्थ बदल जाता है और इससे सम्बन्धित गलत व्याख्या एवं शिक्षाओं के लिए अवसर खुल जाते हैं। 

प्रेरितों 1:4 के विचार, कि प्रभु यीशु के शिष्य पवित्र आत्मा प्राप्त होने तक (पद 8) यरूशलेम में प्रतीक्षा करते रहें, को आगे बढ़ाते हुए, प्रभु यीशु ने पद 5 में अपने शिष्यों से कहा कि थोड़े ही दिनों में वे पवित्र आत्मा 'से' (‘का’ नहीं; not ‘of’, but ‘with’) बपतिस्मा पाएंगे। वास्तविकता में, पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना, शिष्यों के सेवकाई पर निकलने से पहले पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त करने की प्रभु की बात का पूरा होना है। ध्यान कीजिए कि यहाँ पर दो छोटे शब्दों, “से” और “का” में हेरा-फेरी करने के द्वारा एक बिलकुल ही गलत अर्थ, जिसका बाइबल से कोई सम्बन्ध ही नहीं है, इन गलत शिक्षकों के द्वारा डाल दिया गया है। इसे समझने क लिए इन दोनों शब्दों के अर्थ को, अभिप्राय को समझिए;  शब्द “से” एक माध्यम को, जिसमें या जिससे बपतिस्मा दिया जाता है दिखाता है; जबकि शब्द “का” किसी के अधिकार या स्वामित्व को दिखाता है। इसे 1 कुरिन्थियों  1:11-12 से समझिए - ‘का’ कहने का अर्थ है अन्य से हटकर उस जन का हो जाना। पवित्र आत्मा का बपतिस्मा पाना कहने अर्थ हो जाता है कि एक बपतिस्मा वह है जिसे प्रभु ने कहा है, और अब पवित्र आत्मा प्रभु द्वारा कहे गए उस बपतिस्मे से एक भिन्न बपतिस्मा भी देता है; एक छोटे से शब्द का अनुचित उपयोग, सारे अर्थ को बदल देता है।

यह बहुत ध्यान देने और विचार करने की बात है कि पूरे नए नियम में कहीं पर भी वाक्यांश “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” प्रयोग नहीं किया गया है। जहाँ भी प्रयोग हुआ है, “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” प्रयोग हुआ है। “से” का अर्थ  होता है वह माध्यम जो बपतिस्मा देने के लिए प्रयोग होगा; “का” से अर्थ बनता है बपतिस्मा किसके अधिकार या आज्ञा के अनुसार होगा। “प्रभु यीशु का बपतिस्मा” कहने का अर्थ है वह बपतिस्मा जो प्रभु यीशु के कहे के अनुसार या उसकी आज्ञाकारिता के अनुसार दिया गया; और इसी अभिप्राय के अनुसार “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” का अर्थ है वह बपतिस्मा जो पवित्र आत्मा के कहे के अनुसार या उसके अधिकार से दिया गया। मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका के बारे में प्रभु यीशु ने सिखाया है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा केवल वही बताता, स्मरण करवाता, और सिखाता है जो प्रभु यीशु बता और सिखा चुका है (यूहन्ना 14:26; 16:13); वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहता या करता है। इसलिए एक अन्य “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की बात करना, पवित्र आत्मा के विषय प्रभु यीशु द्वारा वर्णित की गई, और उनकी निर्धारित सेवकाई में विरोधाभास (contradiction) लाना और परमेश्वर के वचन में अपनी ओर से जोड़ना होगा, जो स्वीकार्य नहीं है, वरन दण्डनीय है (प्रकाशितवाक्य 22:18-19)।

इस से संबंधित वचनों के द्वारा “से” और “का” के अर्थ की भिन्नता को समझते हैं:

* मत्ती 3:11 मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूं, परन्तु जो मेरे बाद आने वाला है, वह मुझ से शक्तिशाली है; मैं उस की जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा

* मरकुस 1:8 मैं ने तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा दिया है पर वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा

* लूका 3:16 तो यूहन्ना ने उन सब से उत्तर में कहा: कि 'मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूं, परन्तु वह आने वाला है, जो मुझ से शक्तिमान है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का बन्ध खोल सकूं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।'

* यूहन्ना 1:33 और मैं तो उसे पहचानता नहीं था, परन्तु जिसने मुझे जल से बपतिस्मा देने को भेजा, उसी ने मुझ से कहा, कि 'जिस पर तू आत्मा को उतरते और ठहरते देखे; वही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देनेवाला है।'

* प्रेरितों 11:16 तब मुझे प्रभु का वह वचन स्मरण आया; जो उसने कहा; कि 'यूहन्ना ने तो पानी से बपतिस्मा दिया, परन्तु तुम पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाओगे।'

* प्रेरितों 18:25 उसने प्रभु के मार्ग की शिक्षा पाई थी, और मन लगाकर यीशु के विषय में ठीक ठीक सुनाता, और सिखाता था, परन्तु वह केवल यूहन्ना के बपतिस्मा की बात जानता था। - यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के अनुसार या उसके अधिकार से, जल से दिया गया बपतिस्मा। 

* 1 कुरिन्थियों 1:12 मेरा कहना यह है, कि तुम में से कोई तो अपने आप को पौलुस का, कोई अपुल्लोस का, कोई कैफा का, कोई मसीह का कहता है। कुरिन्थुस के विश्वासियों ने अपने आप को व्यक्तियों के अधिकार के आधार पर विभाजित करना आरंभ कर दिया था, कलीसिया में विभाजन आने लग गए थे। 

* 1 कुरिन्थियों 10:2 और सब ने बादल में, और समुद्र में, मूसा का बपतिस्मा लिया। मूसा के अधिकार के अंतर्गत इस्राएलियों के लिए बपतिस्मे का अभिप्राय। 

* रोमियों 6:3 क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया। प्रभु यीशु के कहे के अनुसार और अधिकार के अंतर्गत प्रभु यीशु के अनुयायियों का बपतिस्मा।

हर स्थान पर “पवित्र आत्मा से” प्रयोग किया गया है, अर्थात, पानी के समान ही पवित्र आत्मा वह माध्यम होगा जिसके द्वारा या जिसमें बपतिस्मा मिलेगा; “पवित्र आत्मा का” कहीं पर भी प्रयोग नहीं हुआ है, अर्थात, परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी ओर से या अपने अधिकार से कुछ भी नया नहीं करेगा, नहीं सिखाएगा, नहीं बताएगा।

अगले लेख में हम इसे और आगे देखेंगे, तथा बाइबल के व्यावहारिक उदाहरणों से देखेंगे कि प्रभावी सेवकाई के लिए "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" पाने की शिक्षाएं गलत हैं, बाइबल से नहीं हैं। बाइबल में ऐसी कोई शिक्षा कहीं नहीं दी गई है। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 88

English Translation

Understanding Baptism With The Holy Spirit (2)


In the previous article we have seen that the often made and taught claim of "Baptism of the Holy Spirit" being a separate experience than receiving the Holy Spirit is incorrect. The Bible clearly shows that receiving the Holy Spirit is the same as being baptized with the Holy Spirit. To consider these as two different experiences is contrary to God's Word. Today we will see that the phrase "Baptism of the Holy Spirit" is not in the Bible. The Bible only talks of "Baptism with the Holy Spirit;" and how replacing the Biblical 'with' by 'of' changes the whole meaning of the phrase and opens up opportunities for wrong interpretations and teachings.


The Lord Jesus, while conversing with His disciples, that they should wait in Jerusalem till they had received the Holy Spirit (verse 8), carrying on with the thought of Acts 1:4, says in verse 5 that in a few days they will be baptized ‘with’ (not ‘of’, but ‘with’) the Holy Spirit. Actually, the disciples receiving the Holy Spirit, is the fulfillment of the Lord's statement of their being empowered by the Holy Spirit or being baptized with the Holy Spirit. Note carefully, how cleverly and deceptively, through placing the word “of” in place of the word “with”, a totally different and unBiblical concept has been cunningly brought in by these false preachers and teachers. To understand what has been done by them consider these two words “of” and “with”; the word “with” denotes the medium by which the baptism is given, e.g., baptism with water, i.e., water is the medium used to baptize the person. Whereas, the word “of” denotes an authority or ownership - consider it with 1 Corinthians 1:11-12 to understand it clearly. To say “of” means to exclusively belong to the one for whom “of” is being used, and this totally changes the whole meaning of the phrase. To say “Baptism of the Holy Spirit” implies that there is one baptism that the Lord Jesus has taught and instructed His disciples about, and now the Holy Spirit too is instructing about another baptism, different from the one the Lord has said about.


It is a very important thing to be carefully noted and pondered over - throughout the New Testament, nowhere has the phrase “Baptism of the Holy Spirit” ever been used; wherever it is used, it is always “Baptism with the Holy Spirit”! Had “of” been used, then it would have conveyed the authority under whose instructions it is being given; whereas the use of “with” shows the medium in which the baptism is being administered. To say “Baptism of the Lord Jesus” means the baptism which has been administered according to the instructions or authority of the Lord Jesus; similarly, to say “Baptism of the Holy Spirit” will mean the baptism that is being given according to the instructions or authority of the Holy Spirit. The Lord Jesus has taught about the Holy Spirit that He talks about, reminds, and teaches only that which the Lord Jesus has already told and taught about (John 14:26; 16:13), and does not say or do anything by His authority. Therefore, to speak of a separate baptism “of” the Holy Spirit, i.e., under the instructions and authority of the Hoy Spirit, is to bring a contradiction about what the Lord Jesus has taught about the ministry of the Holy Spirit.; it is adding to God’s Word and is punishable (Revelation 22:18-19).


To understand this difference between “of” and “with” Let us look at some Bible verses:

* Matthew 3:11 I indeed baptize you with water unto repentance, but He who is coming after me is mightier than I, whose sandals I am not worthy to carry. He will baptize you with the Holy Spirit and fire.

* Mark 1:8 I indeed baptized you with water, but He will baptize you with the Holy Spirit.

* Luke 3:16 John answered, saying to all, 'I indeed baptize you with water; but One mightier than I is coming, whose sandal strap I am not worthy to lose. He will baptize you with the Holy Spirit and fire.'

* John 1:33 I did not know Him, but He who sent me to baptize with water said to me, 'Upon whom you see the Spirit descending, and remaining on Him, this is He who baptizes with the Holy Spirit.'

* Acts 11:16 Then I remembered the word of the Lord, how He said, 'John indeed baptized with water, but you shall be baptized with the Holy Spirit.'

* Acts 18:25 This man had been instructed in the way of the Lord; and being fervent in spirit, he spoke and taught accurately the things of the Lord, though he knew only the baptism of John; i.e., water baptism administered according to the instructions or authority of John the Baptist.

* 1 Corinthians 1:12 Now I say this, that each of you says, "I am of Paul," or "I am of Apollos," or "I am of Cephas," or "I am of Christ."” The Believers in the Church at Corinth had divided themselves into factions according to the person they liked; the Church was being broken into groups.

* 1 Corinthians 10:2 “all were baptized into Moses in the cloud and in the sea” implying the Israelites being symbolically baptized under the instructions or authority of Moses.

* Romans 6:3 Or do you not know that as many of us as were baptized into Christ Jesus were baptized into His death? i.e., the followers of the Lord Jesus were baptized under the instructions or authority of the Lord Jesus.


As is quite apparent from the above verses, wherever baptism related to the Holy Spirit has been stated in the Word of God, it is always “Baptism with the Holy Spirit”, i.e., like the water, the Holy Spirit will be the medium in which the baptism will be administered. It is never “of” the Holy Spirit, i.e., the Holy Spirit will not do, tell, or teach anything from His side.


In the next article we will consider this further, and see from practical examples in the Bible that the teachings on the necessity of receiving the "Baptism of the Holy Spirit" for an effective ministry are unBiblcal and wrong. No such teaching has ever been given anywhere in the Bible.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 5 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 87 - Baptism With The Holy Spirit (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 87 - पवित्र आत्मा से बपतिस्मा समझना (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 87 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से बपतिस्मा समझना (1)


हम पिछले लेखों से देखते आ रहे हैं कि बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों की एक पहचान यह भी है कि वे बहुत सरलता से भ्रामक शिक्षाओं में बहकाए भटकाए जाते हैं। इन भ्रामक शिक्षाओं को शैतान और उस के दूत झूठे प्रेरितों, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का भेस धारण कर के प्रस्तुत करते हैं। ये गलत लोग और उनकी गलत शिक्षाएं आकर्षक, रोचक, और ज्ञानवान, यहाँ तक कि भक्तिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण भी प्रतीत हो सकती हैं; किन्तु उनमें अवश्य ही बाइबल की बातों के अतिरिक्त भी बातें डाली हुई होती हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, “यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता।” अर्थात, इनकी गलत शिक्षाएं मुख्यतः प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार से सम्बन्धित होती हैं; जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं। सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए इन तीनों स्वरूपों के साथ इस पद में एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के विषयों के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है। इसलिए, जो भी वचन में पहले से नहीं कहा गया है, वह शैतान और  झूठे शिक्षकों की ओर से लाई गई भ्रष्ट करने वाली शिक्षा है, और उसे बिलकुल भी स्वीकार नहीं करना है।

पिछले लेखों में हमने इन लोगों के द्वारा प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं के बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखना आरंभ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के नया जन्म या उद्धार पाते ही, तुरंत उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में आकर उसके अंदर निवास करने लगता है, और उसी में बना रहता है, उसे कभी छोड़ कर नहीं जाता है; और इसी को पवित्र आत्मा से भरना भी कहते हैं। वचन स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा से भरना कोई दूसरा या अतिरिक्त अनुभव नहीं है, उद्धार के साथ ही सच्चे मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा का आकर निवास करना ही है। इन गलत शिक्षकों द्वारा इसी बात को एक और रूप में “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की आवश्यकता के रूप में भी प्रस्तुत किया जाता है। उनकी शिक्षा है कि प्रभावी और उपयोगी मसीही जीवन के लिए “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाना अनिवार्य है, तब ही व्यक्ति प्रभु के लिए कार्य कर सकता है। यह भी एक ऐसी गलत शिक्षा है जिसका वचन से कोई समर्थन या आधार नहीं है। आज से हम इसी के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल से देखना आरम्भ करेंगे।

मसीहियत में बहुत सारी झूठी शिक्षाएं और गलत सिद्धान्त फैलाए जा चुके हैं, और आज भी प्रचार किये और सिखाए जा रहे हैं। ये भ्रामक और झूठी शिक्षाएं उस कड़वे ज़हर के समान हैं जिसे धर्मी होने और धार्मिकता प्रतीत होने वाली मीठी परत से ढाँप कर मसीहियों को खिला दिया जाता है। इनसे मसीहियों की बहुत हानि होती है, ये उन्हें सही और सच्च मार्ग से भटका देती हैं, और उन्हें व्यर्थ और निष्फल धारणाओं एवं कामों में उलझा देती हैं। वास्तविकता यही है कि उद्धार पान क समय पवित्र आत्मा को प्राप्त करना ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा प्राप्त करना है। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

अगले लेख में हम उन पदों और वाक्यांशों के शब्दों को देखेंगे जहाँ पवित्र आत्मा और बपतिस्मा के बारे में लिखा गया है; और उन पदों एवं वाक्यांशों के आधार पर समझेंगे कि परमेश्वर का वचन वास्तव में क्या कहता है, और उसके वास्तविक अर्थ को किस तरह से तोड़ा-मरोड़ा गया है।  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 87

English Translation

Understanding Baptism With The Holy Spirit (1)

We have been seeing from the previous articles that one of the characteristics of child-like immature Christians is that they are very easily misled into deceptive and false teachings. Satan and his followers disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to present these deceptive, false teachings. These deceivers and their teachings are attractive, appealing, seemingly knowledgeable, and even have an appearance of being reverential and righteous; but there will always be some extra-Biblical teachings cleverly mixed up in them. About these deceptive, false teachings, God the Holy Spirit had it written through the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4 “For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it!” that they are mainly about three topics, the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel. To recognize the truth and escape falling for Satan’s deception, along with these three topics, a very important point for proper discernment has also been stated in this verse: the facts and truth about these three have already been given in God’s Word. Therefore, anything that is not already in God’s Word is satanic, is a corruption brought in by the false teachers, and is not to be accepted.


In the preceding articles we had first seen the various false teachings spread about the Lord Jesus, and had then started to look into the false teachings about the Holy Spirit. We have seen that the Holy Spirit is given to every truly Born-Again Christian Believer at the moment of his being saved; God the Holy Spirit comes to reside in him forever in all His fullness, and never leaves him, and this has also been called being filled with the Holy Spirit. We have also seen that the Word of God is very clear that being “filled with the Holy Spirit” is not a “second experience” or something extra, but just the same as the Holy Spirit coming to reside in the Believer on being saved. Another related false teaching, about receiving the Holy Spirit, that these people very emphatically preach and teach is “Baptism of the Holy Spirit.” They preach and teach that for an effective Christian life and ministry, one that is useful for the Lord Jesus, it is necessary to receive the “Baptism of the Holy Spirit.” This too is a false teaching that has no basis or affirmation from the Word of God. From today we will begin considering this from the Word of God.


There are many wrong doctrines and false teachings that have been spread in Christendom, and are still being preached and taught. These deceptive and false teachings are like bitter poison that is being wrapped up with a sugary coating of apparent religiosity and righteousness, and fed to the Christians. It causes a great deal of harm to the Christian Believers, beguiles and misleads them away from the way of truth, and entangles them in false notions and vain, fruitless works. In reality, being baptized with the Holy Spirit is nothing other than receiving the Holy Spirit at the moment of salvation.


In the next article we will look at the text of the verses and the phrases actually used in the Bible regarding the Holy Spirit and Baptism, and on the basis of those very verses and phrases understand what God's Word actually says and how the true meaning has been altered. 


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language