ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बपतिस्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बपतिस्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 21 सितंबर 2025

The Holy Communion – 102 - How Soon After Coming To Faith? (3) / प्रभु भोज – 102 - मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (3)

 

प्रभु भोज 102

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (3)

 

       पिछले लेख में हमने देखा था की बाइबल में बपतिस्मा लेने या प्रभु-भोज में भाग लेने के लिए मसीही विश्वासी को विश्वास में आने के बाद, कुछ समय तक रोके रखने का न तो कोई निर्देश है, और न कोई उदाहरण। ऐसा करना मनुष्यों के बनाए हुए मन-गढ़न्त नियम हैं, जिन्हें परमेश्वर के वचन से भी अधिक महत्व देकर, लोगों पर थोप दिया गया है। सामान्यतः, इसी मन-गढ़न्त परम्परा के आधार पर, नए विश्वासियों को तुरन्त बपतिस्मा नहीं दिया जाता है, उनके विश्वास की पुष्टि करने के लिए उन्हें थोड़े समय तक देखा जाता है। फिर उनके विश्वास की पुष्टि होने के बाद बपतिस्मा दिया जाता है। डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में इसका एक संशोधित रूप भी देखने को मिलता है, जहाँ किशोरों को प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति तब ही मिलती है जब उनका “दृढ़ीकरण” हो जाता है। जब तक उनका यह “दृढ़ीकरण” नहीं हो जाता है, कलीसिया के किशोरों को न तो प्रभु भोज की अनुमति होती है, और न ही उन्हें दिया जाता है। प्रेरितों 2:41-42 को आधार बनाकर यह तर्क दिया जाता है की जिनका बपतिस्मा हुआ, उन्हें ही प्रभु भोज में सम्मिलित किया गया। आज हम इसी तर्क की वैधता को बाइबल से देखेंगे और समझेंगे।

       जो लोग इस लिखे गए क्रम के आधार पर यह करने का तर्क देते हैं, वे इस तथ्य की भी अनदेखी करते हैं कि बाइबल में इसके अतिरिक्त कहीं भी बपतिस्मे और रोटी तोड़ने या प्रभु भोज में भाग लेने को एक साथ नहीं दिखाया गया है। कभी किसी मसीही विश्वासी से यह नहीं कहा गया कि अब क्योंकि उसने बपतिस्मा ले लिया है इसलिए वह प्रभु भोज में भी भाग ले सकता है। और, न ही कभी किसी से यह पूछा गया कि उसने बपतिस्मा लिए बिना मेज़ में भाग क्यों ले लिया; और न ही किसी से यह पूछा गया कि जब उनका बपतिस्मा हो चुका है, तो फिर वो प्रभु की मेज़ में भाग क्यों नहीं ले रहे हैं? बाइबल के खण्ड, जैसे के रोमियों 6:3-5, इफिसियों 4:4-16, और इब्रानियों 6:1-2, जिन्हें बपतिस्मे के बारे में शिक्षा देने के लिए बहुधा उपयोग किया जाता है, इनमें भी बपतिस्मे और प्रभु भोज में कही कोई संबंध नहीं दिखाया गया है।

        साथ ही, यदि प्रेरितों 2:41-42 में लिखी बातों का क्रम इतना महत्वपूर्ण है कि उसके आधार पर एक धर्म-सिद्धांत बनाया और पालन करवाया जा सकता है, तो फिर यह क्रम यहाँ लिखी सभी बातों पर एक समान लागू होना चाहिए। इसलिए, तब तो, जब तक कि एक मसीही विश्वासी का बपतिस्मा न हो जाए, उसे न तो बाइबल अध्ययन में, न संगति रखने, और न प्रार्थना में भाग लेने देना चाहिए, क्योंकि इन सभी का उल्लेख भी बपतिस्मे के बाद ही हुआ है। तो फिर क्यों, उन कलीसियाओं या मंडलियों में, जिनमें प्रभु की मेज़ में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़कर प्रतीक्षा करवाई जाती है, नए विश्वासियों को प्रार्थना करने, संगति में आने और बाइबल अध्ययन के लिए कहा तथा प्रोत्साहित किया जाता है? क्या ऐसा करने के द्वारा वे अपने ही तर्क और अपनी ही गढ़ी हुई धारणा के अनुसार बनाए हुए धर्म-सिद्धांत को काट नहीं रहे हैं?

        बात का सीधा सा तथ्य और आधार यही है कि बपतिस्मा, तथा मसीही विश्वास के चारों खंबे, इन सभी को नया जन्म पाए हुए विश्वासी के मसीही जीवन का एक अभिन्न अंग होना है। जैसा कि प्रेरितों 2:42 में लिखा हुआ है, मसीही विश्वासियों को इनमें “लौलीन” रहना है, निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ इनमें भाग लेते रहना है। कलीसिया तथा विश्वासियों के अगुवों को परमेश्वर के वचन को सिखाने और प्रचार करने की ज़िम्मेदारी तो दी गई है, परन्तु उन्हें परमेश्वर के वचन और निर्देशों में संशोधन करने, या उसमें अपनी ही धारणाओं और बातों को घुसा देने का अधिकार नहीं दिया गया है। बाइबल इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट है कि यदि किसी व्यक्ति ने पापों से पश्चाताप किया है, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण किया है, प्रभु से पापों की क्षमा माँगी है और प्राप्त की है, तो वह परमेश्वर की संतान है, प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य है, प्रभु यीशु मसीह का शिष्य है; और प्रभु यीशु मसीह में उसके विश्वास के चिह्न और प्रकटीकरण के रूप में, उसे प्रभु भोज में भाग लेने का अधिकार है।

        यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 102

English Translation

How Soon After Coming To Faith? (3)

 

       We had seen in the last article that there is no instruction or example in the Bible of the Christian Believers to be kept from being baptized or from partaking of the Lord’s Table after coming to faith. Doing this is according to man-made, contrived rules, which have been given more importance than the Word of God, and have been imposed upon people. Generally, it is because of these contrived traditions that the new Believers are not immediately baptized; to affirm their faith they are kept under observation for some time. Once their faith is confirmed, they are then given baptism. A modified form of this is seen in the denominational Churches, where participation in the Holy Communion is permitted only after the youth have received their “Confirmation.” Without receiving this “Confirmation” the youth is neither permitted, nor administered the Holy Communion. Using Acts 2:41-42 as a basis, it is argued that only those who had been baptized, took part in the Lord’s Table. Today, we will see the validity of this argument from the Bible.

       Those who use this sequence of recording of events fail to note that nowhere else in the Bible has baptism ever been in any manner mentioned along with the Breaking of Bread, i.e., participating in the Holy Communion. Nowhere was it ever stated by anyone to any of the new Believers that having been baptized, they can now partake of the Lord’s Table. Neither was any Christian Believer ever questioned why he took part in the Table without having been baptized; nor was anyone questioned why they did not participate, although they had been baptized. Even in passages such as Romans 6:3-5, Ephesians 4:4-6, and Hebrews 6:1-2, which are often used to teach about baptism, no association between baptism and Holy Communion has been given.

        Moreover, if the sequence of mentioning various related events in Acts 2:41-42, so very important that a doctrinal stand can be built upon it, then it should be equally relevant for the other things mentioned there as well. Therefore, in that case, until a Christian Believer is baptized, he should not be permitted to participate in Bible studies, in gathering for fellowship with other Believers, and saying prayers either, since all of them are mentioned after baptism. Why then, even in those Churches and Assemblies which impose the association of baptism with participation in the Lord’s Table, are the new Believers encouraged to pray, study the Bible and come for fellowship, while they wait to be baptized and be allowed to take the Holy Communion? By doing this are they not contradicting their own logic and their contrived doctrinal stand?

        The basic fact of the matter is that baptism and the Four Pillars of Christian Faith are all meant to be an integral part of a Born-Again Christian Believer’s life. As it says in Acts 2:42, the Christian Believers are to “continue steadfastly,” unceasingly and diligently in them. The Church elders and religious leaders are to preach and teach God’s Word, but they have not been given the authority or responsibility of changing God’s Word, or substituting it with their own fanciful logic and modifications. The Bible is very clear, if a person has repented of sins, accepted Jesus as his Lord and savior, asked for and received the forgiveness of sins from the Lord, then he is a child of God, is a member of the Church of the Lord Jesus, is a disciple of the Lord Jesus; and as an expression of his Faith in the Lord Jesus, he has the right to participate in the Holy Communion.

        If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 सितंबर 2025

The Holy Communion – 101 - How Soon After Coming To Faith? (2) / प्रभु भोज – 101 - मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (2)

 

प्रभु भोज 101

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (2)

 

    पिछले लेख में हमने देखा है कि बाइबल के अनुसार न तो ऐसा कोई निर्देश है, और न ही कोई उदाहरण है कि किसी नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी से किसी भी आधार पर, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से रुके रहने के लिए कहा गया हो। लेकिन फिर भी कुछ कलीसियाओं में यह “प्रतीक्षा की अवधि” देखने को मिलती है। साथ ही डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में इसका एक संशोधित रूप भी देखने को मिलता है, जहाँ किशोरों को प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति तब ही मिलती है जब उनका “दृढ़ीकरण” हो जाता है। जब तक उनका यह “दृढ़ीकरण” नहीं हो जाता है, कलीसिया के किशोरों को न तो प्रभु भोज की अनुमति होती है, और न ही उन्हें दिया जाता है। यद्यपि परमेश्वर के वचन बाइबल में इस पारंपरिक रीति, “दृढ़ीकरण” और उसकी अनिवार्यता या आवश्यकता का कोई उल्लेख नहीं है; यह पूर्णतः मनुष्यों के द्वारा बनाई गई रीति है जिसे मण्डली पर थोप दिया गया है, उनके लिए अनिवार्य बना दिया गया है।

        किसी न किसी रूप में इस “प्रतीक्षा अवधि” के लागू किए जाने का मुख्य कारण है, धार्मिक अगुवों के द्वारा प्रभु भोज के लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ देना। यद्यपि यह बाइबल के अनुसार सही तो नहीं है, किन्तु मसीहियत की पारंपरिक समझ यही है कि उद्धार पाने तथा मसीही कहलाए जाने के लिए बपतिस्मा अनिवार्य है। हम आज तो बाइबल से इस विवादास्पद धारणा और इसके औचित्य के बारे में कोई चर्चा नहीं करेंगे; यदि परमेश्वर की इच्छा में हुआ तो बाद में कभी इसे देखेंगे। प्रभु भोज के बारे में इस धारणा के पीछे का तर्क यह है कि क्योंकि प्रभु भोज में केवल ईसाई या मसीही ही भाग ले सकते हैं, और क्योंकि जिसका बपतिस्मा नहीं हुआ है वह मसीही नहीं है, कम से कम पूर्ण रीति से तो नहीं, इसलिए उसे प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति नहीं है। पारंपरिक और डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में, जहाँ शिशुओं को “बपतिस्मा” देने का प्रचालन है, उनकी धारणाओं और मान्यताओं के अनुसार “दृढ़ीकरण” की रीति का पालन, व्यक्ति के “मसीही” हो जाने की प्रक्रिया को पूरा कर देता है, इसलिए “दृढ़ीकरण” के बाद वह जन प्रभु भोज में भाग ले सकता है। लेकिन यहाँ पर एक विवादास्पद प्रश्न है, हमने पिछले लेखों में सुसमाचारों में से प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज को स्थापित करने तथा उसके बाद 1 कुरिन्थियों 17-34 से व्यक्ति को अपने आप को जाँचने और उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में सीखा है, बाइबल की उन बातों पर ये लोग कितना ध्यान देते हैं, उनका पालन करने के लिए कितने इच्छुक होते हैं? क्या किसी ने कभी विचार किया और प्रश्न उठाया है कि मनुष्यों की बनाई हुई रीति, परमेश्वर के निर्देशों और वचन से अधिक महत्वपूर्ण क्यों और कैसे हो गई? क्या परमेश्वर के वचन और निर्देशों की अवहेलना करके, मनुष्यों द्वारा बनाई रीतियों का पालन करने की अनिवार्यता को थोपना बुद्धिमत्ता की बात है? क्या यह परमेश्वर के वचन और निर्देशों का ठट्ठा उड़ाना नहीं है कि एक सच्चे और खरे नए विश्वासी को प्रभु भोज लेने से रोक दिया जाए क्योंकि उसे अभी बपतिस्मा नहीं मिला है; लेकिन उसी सभा में एक ऐसे व्यक्ति को जो अधर्मी जीवन जी रहा है प्रभु भोज दे दिया जाए, क्योंकि उसने उस डिनॉमिनेशन या जिस कलीसिया का वह सदस्य है, उसकी रीतियों और परंपराओं का निर्वाह किया है?

        नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों की कुछ कलीसियाओं और मण्डलियों में भी यह “प्रतीक्षा अवधि” देखने को मिलती है। एक बार फिर से, इसीलिए, क्योंकि प्रभु की मेज़ में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ दिया गया, और प्रभु भोज में भाग लेने के लिए पहले बपतिस्मा होना अनिवार्य कर दिया गया। देखा जाए तो सामान्यतः, एक बार फिर, मनुष्यों की बनाई रीति के अनुसार, व्यक्ति के मसीह यीशु में विश्वास लाने के साथ ही बपतिस्मा नहीं दिया जाता है, जबकि बाइबल से इस परंपरा का भी कोई समर्थन, कोई आधार नहीं है। वरन, उस व्यक्ति को निरीक्षण में रख दिया जाता है, और जब कलीसिया या मण्डली के अगुवे संतुष्ट हो जाते हैं, तब वे उसे बपतिस्मा लेकर प्रभु भोज में भाग ले लेने देते हैं। प्रभु भोज में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ने के लिए बहुधा प्रेरितों 2:41-42 का हवाला दिया जाता है, जहाँ लिखा गया है कि जिन भक्त यहूदियों ने प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास किया, उनके लिए पद 41 में पहले लिखा गया है कि उन्होंने बपतिस्मा लिया, फिर उसके बाद पद 42 में लिखा गया है कि वे मसीही विश्वास के चार खंबों, जिनमें से एक है रोटी तोड़ना, अर्थात प्रभु भोज, के निर्वाह में लौलीन रहे।

       हम इसके बारे में आगे, अगले लेख में देखेंगे; तथा देखेंगे की यह तर्क व्यर्थ है, मन गढ़ंत है। यह एक और ऐसे किसी तर्क के समान है जिसे मनुष्यों ने बनाया और परमेश्वर के वचन से भी बड़ा बनाकर उसके ऊपर थोप दिया है।

       यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 101

English Translation

How Soon After Coming To Faith? (2)

 

       In the previous article we have seen that Biblically, there is no instruction or example of any Born-Again Christian Believer being asked to wait for any period of time before partaking in the Lord’s Table, for any reason. But still, this “waiting period” is seen amongst some Churches. Also, it is seen in a modified form in the denominational Churches, where participation in the Holy Communion is permitted after the youth have received their “Confirmation.” Without receiving this “Confirmation” the youth is neither permitted, nor administered the Holy Communion. Although, in God’s Word the Bible, there is no mention of this traditional ritual of “Confirmation” and its necessity; it is a purely man-made ritual that has been imposed upon the congregation, and made mandatory.

        The main reason for this “waiting period”, in one form or the other, is because the religious leaders have linked the partaking of the Lord’s Table with baptism. Although not Biblical, but according to the traditional and denominational understanding of Christianity, baptism is essential for salvation and for being considered a “Christian.” We are not going to be discussing the Biblical standing and validity of this contention today; if it is in God’s will, we may take it up later. The logic is that since only “Christians” are to partake of the Lord’s Table, therefore, since the one who is not baptized, is not a Christian, at least not a ‘full-fledged one,’ therefore, he is not to be allowed to participate in the Holy Communion. In the traditional and denominational Churches, according to their beliefs and understanding, after infant baptism, fulfilling the ritual of “Confirmation” completes this process of the person becoming a “Christian,” therefore, after “Confirmation,” one can participate in the Holy Communion. But then a debatable point is, how much importance do they give to what we have seen and learnt from the Gospel accounts about Lord’s establishing the Holy Communion, and to the necessity of a person examining himself and then participating worthily as we have previously seen in our study from 1 Corinthians 17-34? Does anybody bother to ponder and question, why a man-made tradition is made more important and essential than God’s instructions and Word? Is it at all prudent to disregard God’s Word and instructions, but insist that man-made traditions be followed? Is it not a mockery of God’s Word and instructions that a sincere new Christian Believer might be denied the Holy Communion, since he is not yet baptized; but in that very Communion service the Holy Communion will be given to a person who is known to be living an ungodly life, simply because he has fulfilled the prescribed rituals of his denomination or the Church he attends?

        Even in some of the Churches and Assemblies of the Born-Again Believers, this “waiting period” is seen. Again, because partaking in the Lord’s Table has been associated with baptism, and baptism has been made the precondition to taking part in the Holy Communion. Usually, again as a man-made tradition without any Biblical support for it, baptism is not given immediately after a person comes to faith in the Lord Jesus. But the person is asked to wait, he is put under observation, and after the religious elders of the Church or Assembly are satisfied, they allow the person to be baptized, and then to participate in the Holy Communion. The association of baptism and partaking in the Lord’s Table is often justified on the basis of Acts 2:41-42, where it is first written in verse 41 that the devout Jews who accepted the Lord Jesus as their savior, were baptized, and after that it is written in verse 42 that they continued steadfastly in the Four Pillars of Christian Faith, one of which is Breaking of Bread, i.e., participating in the Holy Communion.

       We will consider further about this in the next article, and see that this argument is vain, and contrived. It is no more than another man-made tradition that has been imposed over and above the Word of God.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 17 सितंबर 2025

The Holy Communion – 98 - How Soon After Coming To Faith? (4) / प्रभु भोज – 98 - मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (4)

 

प्रभु भोज 98

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (4)

 

       पिछले लेख में हमने देखा था कि मसीही विश्वासी को प्रभु भोज में भाग लेने से कुछ समय तक रोक कर रखने के पीछे मनुष्यों द्वारा बनाई गई, और कलीसिया के लोगों पर थोपी गई रीतियाँ और नियम हैं; यह वचन की शिक्षा नहीं है। पारंपरिक और डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में, जहाँ शिशुओं को “बपतिस्मा” देने का प्रचालन है, उनकी धारणाओं और मान्यताओं के अनुसार, प्रभु-भोज में भाग लेने से पहले उस जन का दृढ़ीकरण होना आवश्यक है, क्योंकि वह दृढ़ीकरण के बाद ही वास्तव में मसीही बनता है; यद्यपि बाइबल में किसी के भी दृढ़ीकरण की कोई शिक्षा, कोई उल्लेख, या कोई उदाहरण नहीं है। यह दृढ़ीकरण न होने के कारण भी लोगों को प्रभु भोज में भाग लेने से रोक कर रखा जाता है। आज हम बाइबल में से, बपतिस्मे और प्रभु-भोज के मध्य के सम्बन्ध के बारे में देखेंगे।

       प्रभु भोज में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ने के लिए बहुधा प्रेरितों 2:41-42 का हवाला दिया जाता है, जहाँ लिखा गया है कि जिन भक्त यहूदियों ने प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास किया, उनके लिए पद 41 में पहले लिखा गया है कि उन्होंने बपतिस्मा लिया, फिर उसके बाद पद 42 में लिखा गया है कि वे मसीही विश्वास के चार खंबों, जिनमें से एक है रोटी तोड़ना, अर्थात प्रभु भोज, के निर्वाह में लौलीन रहे। लेकिन जो लोग इस लिखे गए क्रम के आधार पर यह करने का तर्क देते हैं, वे इस तथ्य की भी अनदेखी करते हैं कि बाइबल में इसके अतिरिक्त कहीं भी बपतिस्मे और रोटी तोड़ने या प्रभु भोज में भाग लेने को एक साथ नहीं दिखाया गया है। कभी किसी मसीही विश्वासी से यह नहीं कहा गया कि जब वे बपतिस्मा ले लेंगे, तब वह मेज में भी भाग ले सकता है; या यह कि, अब क्योंकि उसने बपतिस्मा ले लिया है इसलिए वह प्रभु भोज में भी भाग ले सकता है। और, न ही कभी किसी से यह पूछा गया कि उसने बपतिस्मा लिए बिना मेज़ में भाग क्यों ले लिया; और न ही किसी से यह पूछा गया कि जब उनका बपतिस्मा हो चुका है, तो फिर वो प्रभु की मेज़ में भाग क्यों नहीं ले रहे हैं?

       अर्थात, कहीं पर भी, किसी भी रूप में बपतिस्मा लेने और मेज में भाग लेने को सम्बन्धित नहीं दिखाया गया है। बाइबल के खण्ड, जैसे के रोमियों 6:3-5, इफिसियों 4:4-16, और इब्रानियों 6:1-2, जिन्हें बपतिस्मे के बारे में शिक्षा देने के लिए बहुधा उपयोग किया जाता है, इनमें भी बपतिस्मे और प्रभु भोज में कही कोई संबंध नहीं दिखाया गया है। इस संदर्भ में, हमें एक अन्य स्थिति के बारे में भी विचार विचार करना चाहिये, की यदि कोई व्यक्ति उद्धार पाता है, प्रभु यीशु में विश्वास करता है, परन्तु किसी कारणवश, जैसे कि किसी बीमारी, कोई शारीरिक दुर्बलता, किसी शारीरिक अपंगता, या किसी ऐसे स्थान पर होने जहाँ उस समय पर बप्तिस्मा लेना संभव न हो, होने के कारण, उस समय वह चाहते हुए भी, वास्तव में नया-जन्म पाने के बावजूद भी बप्तिस्मा नहीं ले पा रहा है, तो क्या केवल उसका बप्तिस्मा न होने के कारण, क्या उसे प्रभु भोज में सम्मिलित होने से रोक देना चाहिये? यदि वह बिना बप्तिस्मा लिये भाग ले सकता है, तो इसका तात्पर्य हुआ कि बप्तिस्मा मेज़ में भाग लेने के लिए अनिवार्य नहीं है; यदि वह भाग नहीं ले सकता है, तो तात्पर्य यह हुआ कि बप्तिस्मा और प्रभु भोज, दोनों केवल औपचारिक धार्मिक रीतियाँ मात्र हैं, जिन का प्रभु के प्रति विश्वास, समर्पण, तथा आज्ञाकारिता से सम्बन्ध नहीं है।

       साथ ही, यदि प्रेरितों 2:41-42 में लिखी बातों का क्रम इतना महत्वपूर्ण है कि उसके आधार पर एक धर्म-सिद्धांत बनाया और पालन करवाया जा सकता है, तो फिर यह क्रम यहाँ लिखी शेष तीन बातों के लिए भी समान रूप प्रासंगिक तथा लागू होना चाहिए। इसलिए, तब तो, जब तक कि एक मसीही विश्वासी का बपतिस्मा न हो जाए, उसे न तो बाइबल अध्ययन में, न संगति रखने, और न प्रार्थना में भाग लेने देना चाहिए, क्योंकि इन सभी का उल्लेख भी बपतिस्मे के बाद ही हुआ है। तो फिर क्यों, उन कलीसियाओं या मण्डलियों में, जिनमें प्रभु की मेज़ में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ कर प्रतीक्षा करवाई जाती है, नए विश्वासियों को प्रार्थना करने, संगति में आने और बाइबल अध्ययन के लिए कहा तथा प्रोत्साहित किया जाता है? क्या ऐसा करने के द्वारा वे अपने ही तर्क और अपनी ही गढ़ी हुई धारणा के अनुसार बनाए हुए धर्म-सिद्धांत को काट नहीं रहे हैं?

       बात का सीधा सा तथ्य और आधार यही है कि बपतिस्मा, तथा मसीही विश्वास के चारों खम्बे, इन सभी को, नया जन्म पाए हुए विश्वासी के मसीही जीवन का एक अभिन्न अंग होना है। जैसा कि प्रेरितों 2:42 में लिखा हुआ है, मसीही विश्वासियों को इनमें “लौलीन” रहना है, निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ इनमें भाग लेते रहना है। कलीसिया तथा विश्वासियों के अगुवों को परमेश्वर के वचन को सिखाने और प्रचार करने की ज़िम्मेदारी तो दी गई है, परन्तु उन्हें परमेश्वर के वचन और निर्देशों में संशोधन करने, या उसमें अपनी ही धारणाओं और बातों को घुसा देने का अधिकार नहीं दिया गया है। बाइबल इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट है कि यदि किसी व्यक्ति ने पापों से पश्चाताप किया है, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण किया है, प्रभु से पापों की क्षमा माँगी है और प्राप्त की है, तो वह परमेश्वर की संतान है, प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य है, प्रभु यीशु मसीह का शिष्य है; और प्रभु यीशु मसीह में उसके विश्वास के चिह्न और प्रकटीकरण के रूप में, उसे प्रभु भोज में भाग लेने का अधिकार है।

       यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

       यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 98

English Translation

How Soon After Coming To Faith? (4)

 

       In the previous article we had seen that the reason behind the “waiting period” to keep people from partaking of the Lord’s Table are man-made rules and rituals, which have been imposed upon the church congregations; but they are not the teaching of God’s Word. In the traditional and denominational Churches, where infant baptism is practiced, according to their beliefs and understanding, it is essential for a person to be “confirmed” before he can be allowed to participate in the Holy Communion; since, it is only after “confirmation” that a person fully becomes a Christian. Although, there is no such teaching given in the Bible, nor is there any mention or example of any “confirmation” in the Bible. But if not “confirmed,” people are not allowed to partake of the Lord’s Table. Today, we will see from the Bible about the relationship between baptism and the Lord’s Table.

       The association of baptism and partaking in the Lord’s Table is often justified on the basis of Acts 2:41-42, where it is first written in verse 41 that the devout Jews who accepted the Lord Jesus as their savior, were baptized, and after that it is written in verse 42 that they continued steadfastly in the Four Pillars of Christian Faith, one of which is Breaking of Bread, i.e., participating in the Holy Communion. But those who use this sequence of recording of events to justify their concept,  fail to note that nowhere else in the Bible has baptism ever been in any manner mentioned along with the Breaking of Bread, i.e., participating in the Holy Communion. Nowhere was it ever stated by anyone to any of the new Believers that they can participate in the Table after being baptized; or, having been baptized, they can now partake of the Lord’s Table. Neither was any Christian Believer ever questioned why he took part in the Table without having been baptized; nor was anyone questioned why they did not participate, although they had been baptized.

       In other words, no association of any sort between baptism and participating in the Table has ever been mentioned anywhere in the Bible. Even in passages such as Romans 6:3-5, Ephesians 4:4-6, and Hebrews 6:1-2, which are often used to teach about baptism, no association between baptism and Holy Communion has been given. In this context, we also need to think about a situation that if a person is saved, comes to faith in the Lord Jesus, but is not in a condition to be baptised due to sickness, or infirmity, or some physical invalidity, or being in a place where baptism may not immediately be possible etc. – then despite his being Born-Again, and willingness to take baptism, but being unable to be baptized, should the Lord's Table be denied to such a Believer because he has not been baptized? If he can take part in the Table without being baptized, then it implies that baptism is not mandatory for participation; if he is refused, then it implies that both baptism and the Lord’s Table are mere formal religious rituals, not a matter of faith, surrender, and obedience to the Lord.

       Moreover, if the sequence of mentioning various related events in Acts 2:41-42, is so very important that a doctrinal stand can be built upon it, then this principle should be equally relevant and applicable for the other three things mentioned there as well. Therefore, in that case, until a Christian Believer is baptized, he should not be permitted to participate in Bible studies, in gathering for fellowship with other Believers, and saying prayers either, since all of them are mentioned after baptism. Why then, even in those Churches and Assemblies which impose the association of baptism with participation in the Lord’s Table, are the new Believers encouraged to pray, study the Bible and come for fellowship, while they wait to be baptized and be allowed to take the Holy Communion? By doing this are they not contradicting their own logic and their contrived doctrinal stand?

       The basic fact of the matter is that baptism and the Four Pillars of Christian Faith are all meant to be an integral part of a Born-Again Christian Believer’s life. As it says in Acts 2:42, the Christian Believers are to “continue steadfastly”, unceasingly and diligently in them. The Church elders and religious leaders are to preach and teach God’s Word, but they have not been given the authority or responsibility of changing God’s Word, or substituting it with their own fanciful logic and modifications. The Bible is very clear, if a person has repented of sins, accepted Jesus as his Lord and savior, asked for and received the forgiveness of sins from the Lord, then he is a child of God, is a member of the Church of the Lord Jesus, is a disciple of the Lord Jesus; and as an expression of his Faith in the Lord Jesus, he has the right to participate in the Holy Communion.

       If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 16 सितंबर 2025

The Holy Communion – 97 - How Soon After Coming To Faith? (3) / प्रभु भोज – 97 - मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (3)

 

प्रभु भोज 97

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (3)

 

    पिछले लेख में हमने देखा है कि बाइबल के अनुसार न तो ऐसा कोई निर्देश है, और न ही कोई उदाहरण है कि किसी नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी से किसी भी आधार पर, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से रुके रहने के लिए कहा गया हो। लेकिन फिर भी कुछ कलीसियाओं में यह “प्रतीक्षा की अवधि” देखने को मिलती है। साथ ही डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में इसका एक संशोधित रूप भी देखने को मिलता है, जहाँ किशोरों को प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति तब ही मिलती है जब उनका “दृढ़ीकरण” हो जाता है। जब तक उनका यह “दृढ़ीकरण” नहीं हो जाता है, कलीसिया के किशोरों को न तो प्रभु भोज की अनुमति होती है, और न ही उन्हें दिया जाता है। यद्यपि परमेश्वर के वचन बाइबल में इस पारंपरिक रीति, “दृढ़ीकरण” और उसकी अनिवार्यता या आवश्यकता का कोई उल्लेख नहीं है; यह पूर्णतः मनुष्यों के द्वारा बनाई गई, और बाइबल से बाहर की रीति है, जिसे कलीसिया के लोगों पर थोप दिया गया है, उनके लिए अनिवार्य बना दिया गया है।

       किसी न किसी रूप में इस “प्रतीक्षा अवधि” के लागू किए जाने का मुख्य कारण है, धार्मिक अगुवों के द्वारा प्रभु भोज के लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ देना। यद्यपि यह धारणा बाइबल के अनुसार तो नहीं है, किन्तु मसीहियत की पारंपरिक समझ यही है, और लोगों को भी यही मानना सिखाया जाता है कि उद्धार के लिए, तथा मसीही कहलाए जाने के लिए बपतिस्मा अनिवार्य है। हम आज तो बाइबल से इस विवादास्पद धारणा और इसके औचित्य के बारे में कोई चर्चा नहीं करेंगे; यदि परमेश्वर की इच्छा में हुआ तो बाद में कभी इसे देखेंगे। प्रभु भोज के बारे में इस गलत धारणा के पीछे का तर्क यह है कि क्योंकि प्रभु भोज में केवल ईसाई या मसीही ही भाग ले सकते हैं, और क्योंकि जिसका बपतिस्मा नहीं हुआ है वह मसीही नहीं है, कम से कम पूर्ण रीति से तो नहीं, इसलिए उसे प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति नहीं है। पारंपरिक और डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में, जहाँ शिशुओं को “बपतिस्मा” देने का प्रचालन है, उनकी धारणाओं और मान्यताओं के अनुसार “दृढ़ीकरण” की रीति का पालन, व्यक्ति के “मसीही” हो जाने की प्रक्रिया को पूरा कर देता है, इसलिए “दृढ़ीकरण” के बाद ही वह जन प्रभु भोज में भाग ले सकता है। लेकिन यहाँ पर एक प्रश्न है, हमने पिछले लेखों में सुसमाचारों में से प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज को स्थापित करने तथा उसके बाद 1 कुरिन्थियों 17-34 से व्यक्ति को अपने आप को जाँचने और उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में सीखा है, बाइबल की उन बातों पर ये लोग कितना ध्यान देते हैं, उनका पालन करने के लिए कितने इच्छुक होते हैं? क्या किसी ने कभी विचार किया और प्रश्न उठाया है कि मनुष्यों की बनाई हुई रीति, परमेश्वर के निर्देशों और वचन से अधिक महत्वपूर्ण क्यों और कैसे हो गई? क्या परमेश्वर के वचन और निर्देशों की अवहेलना करके, मनुष्यों द्वारा बनाई रीतियों का पालन करने की अनिवार्यता को थोपना बुद्धिमत्ता की बात है? क्या यह परमेश्वर के वचन और निर्देशों का ठट्ठा उड़ाना नहीं है कि एक सच्चे और खरे नए विश्वासी को प्रभु भोज लेने से रोक दिया जाए क्योंकि उसे अभी बपतिस्मा नहीं मिला है; लेकिन उसी सभा में एक ऐसे व्यक्ति को, जिसे सब जानते हैं कि वह एक अधर्मी जीवन जी रहा है, केवल इस आधार पर उसे प्रभु भोज दे दिया जाए, कि उसने उस डिनॉमिनेशन या जिस कलीसिया का वह सदस्य है, उसकी रीतियों और परंपराओं का निर्वाह किया है?

       नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों की कुछ कलीसियाओं और मण्डलियों में भी यह “प्रतीक्षा अवधि” देखने को मिलती है। एक बार फिर से, इसीलिए, क्योंकि प्रभु की मेज़ में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ दिया गया, और प्रभु भोज में भाग लेने के लिए पहले बपतिस्मा होना अनिवार्य कर दिया गया। देखा जाए तो सामान्यतः, एक बार फिर, मनुष्यों की बनाई रीति के अनुसार, व्यक्ति के मसीह यीशु में विश्वास लाने के साथ ही बपतिस्मा नहीं दिया जाता है, जबकि बाइबल से इस परंपरा का कोई समर्थन, कोई आधार नहीं है। वरन, उस व्यक्ति को निरीक्षण में रख दिया जाता है, और जब कलीसिया या मण्डली के अगुवे संतुष्ट हो जाते हैं, तब वे उसे बपतिस्मा लेकर प्रभु भोज में भाग ले लेने देते हैं।

       हम इन बातों पर विचार करना, प्रभु भोज को बपतिस्मे के साथ जोड़ना, और इस से सम्बन्धित तथ्यों को बाइबल से देखना, अगले लेख में ज़ारी रखेंगे। 

       यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 97

English Translation

How Soon After Coming To Faith? (3)

 

       In the previous article we have seen that Biblically, there is no instruction or example of any Born-Again Christian Believer being asked to wait for any period of time before partaking in the Lord’s Table, for any reason. But still, this “waiting period” is seen amongst some Churches. Also, there is a modified form in the denominational Churches, where participation in the Holy Communion is permitted only after the youth have received their “Confirmation.” Without receiving this “Confirmation” the youth is neither permitted, nor given the Holy Communion. This, despite the fact that in God’s Word the Bible, there is no mention of this traditional ritual of “Confirmation” and its necessity. It is a purely man-made, unBiblical ritual, that has been imposed upon the congregation, and made mandatory.

       The main reason for this “waiting period”, in one form or the other, is because partaking of the Lord’s Table has been linked by the religious leaders to baptism. Although their concept is not Biblical, but according to the traditional and denominational understanding of Christianity, people have been made to believe that baptism is essential for salvation, and for being considered a “Christian”. We are not going to be discussing the Biblical standing and validity of this contention today; if it is in God’s will, we may take it up later. The flawed logic behind the concept is that since only “Christians” are to partake of the Lord’s Table, and, since the one who is not baptized, is not a Christian, at least not a ‘full-fledged one’, therefore, he is not to be allowed to participate in the Holy Communion. In the traditional and denominational Churches, where infant baptism is practised, according to their beliefs and understanding, it is after fulfilling the ritual of “Confirmation” that a person completes this process of becoming a “Christian.” Therefore, after “Confirmation”, one can participate in the Holy Communion. But then a moot point is, how much importance do they give to what we have seen and learnt from the Gospel accounts about Lord’s establishing the Holy Communion, and to the necessity of a person examining himself and then participating worthily as we have previously seen in our study from 1 Corinthians 17-34? Does anybody bother to ponder and question, why a man-made tradition has been made more important and essential than God’s instructions and Word? Is it at all prudent to disregard God’s Word and instructions, but insist that man-made traditions be followed? Is it not a mockery of God’s Word and instructions that a sincere new Christian Believer might be denied the Holy Communion, since he is not yet baptised; but in that very Communion service the Holy Communion will be given to a person who is known to be living an ungodly life, simply because he has fulfilled the prescribed rituals of his denomination or the Church he attends?

       Even in some of the Churches and Assemblies of the Born-Again Believers, this “waiting period” is seen. Again, because partaking in the Lord’s Table has been associated with baptism, and baptism has been made the precondition to taking part in the Holy Communion. Usually, again as a man-made tradition without any Biblical support for it, baptism is not given immediately after a person comes to faith in the Lord Jesus. But the person is asked to wait, he is put under observation, and after the religious elders of the Church or Assembly are satisfied, they allow the person to be baptized, and then to participate in the Holy Communion.

       We will continue pondering over these things, and considering this question of associating participating in the Lord's Table with baptism, in the next article as well.

       If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 7 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 89 - Understanding Baptism With The Holy Spirit (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 89 - पवित्र आत्मा से बपतिस्मा समझना (3)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 89 

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से बपतिस्मा समझना (3)


पिछले लेख में हमने देखा था वाक्यांश "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" बाइबल में कहीं नहीं आया है, वरन् जहाँ भी आया है "पवित्र आत्मा से बपतिस्मा" ही आया है; तथा 'का' के प्रयोग वाली सभी शिक्षाएं गलत हैं। हमने बाइबल में से पदों और वाक्यांशों को भी देखा था और ध्यान किया था कि 'से' के स्थान पर 'का' लगा देने से वाक्यांश का पूरा अर्थ ही बदल जाता है और गलत व्याख्या करने तथा झूठी शिक्षाओं के लिए अवसर खुल जाते हैं। आज हम इसे और आगे देखेंगे तथा बाइबल के व्यावहारिक उदाहरणों से समझेंगे कि "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" की अनिवार्यता को सिखाने वाली कोई शिक्षा बाइबल में कहीं नहीं है। 

बहुधा, इस बपतिस्मे के विषय लोगों में यह धारणा दी जाती है कि यह बपतिस्मा पाना पवित्र आत्मा पाने से पृथक, एक अतिरिक्त (extra) अनुभव है, जो मसीही विश्वासी को सामान्य से और अधिक सक्षम करता है, उसे परमेश्वर के लिए और अधिक उपयोगी और सामर्थी बनाता है। इसलिए जो प्रभु के लिए उपयोगी होना चाहता है, या सामर्थ्य के कार्य करना चाहता है, उसे प्रभु से यह अनुभव प्राप्त करना चाहिए, इसके लिए प्रयास और प्रार्थना करनी चाहिए। जबकि सत्य यह है कि बाइबल में ऐसी कोई शिक्षा कहीं पर भी नहीं दी गई है। ध्यान करें, न तो उन 3000 प्रथम विश्वासियों से, जिन्होंने पतरस के प्रचार पर विश्वास के द्वारा उद्धार पाया यह, या ऐसी कोई भी बात कही गई, और न ही पौलुस, या पतरस, या अन्य किसी प्रेरित अथवा प्रचारक के द्वारा कभी भी कहीं भी उनकी अपनी सेवकाई के विषय में कहा गया कि उसने एक अतिरिक्त “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाया था, जिसके फलस्वरूप वह और अधिक सामर्थी होकर प्रभु के लिए उपयोगी हो सका। न ही उन्होंने कभी यह शिक्षा अथवा प्रचार किया कि विश्वासियों को प्रभु के लिए अधिक उपयोगी होने, सामर्थी हों के लिए एक अतिरिक्त "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" लेना होगा। क्या उन आरंभिक प्रेरितों और प्रभु के शिष्यों से अधिक सामर्थी सेवकाई किसी की हो सकती है, जिन्होंने सारे संसार में सुसमाचार फैला दिया और संसार को उलट-पुलट कर दिया (प्रेरितों 17:6)? किन्तु उन्हें कभी कोई अतिरिक्त “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, और न ही उसका कोई परचा किया, कोई शिक्षा दी; तो फिर आज यह आवश्यकता क्यों होगी? साथ ही पौलुस ने कहा कि मसीही विश्वासी उस के समान प्रभु यीशु का अनुसरण करें (1 कुरिन्थियों 4:16-17; 11:1; 1 थिस्सलुनीकियों 4:1); अर्थात जो उसके समान प्रभु यीशु का अनुसरण करेगा, वह उसके समान प्रभु के लिए प्रभावी और उपयोगी भी होगा। यही एक तथ्य अपने आप में इस “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की आवश्यकता एवं औचित्य से संबंधित गलत शिक्षा के व्यर्थ एवं अनुचित होने को स्पष्ट दिखा देता है।

प्रेरितों 1:5 का वाक्य, प्रभु द्वारा पद 4 में कही जा रही बात का ही ज़ारी रखा जाना है, कि पवित्र आत्मा को प्राप्त करना औ उससे बपतिस्मा पान एक ही बात है; और प्रभु की बात में कोई चकराने वाली बात (confusion) नहीं है। यदि कोई असमंजस है तो वह इस पद में झूठी शिक्षाएं ले आन और इस तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने के कार्य है। प्रभु ने सीधे और साफ शब्दों में पद 4 की प्रतिज्ञा - उन शिष्यों के द्वारा पवित्र आत्मा को प्राप्त करना, और उसको ही पद 5 में पवित्र आत्मा का बपतिस्मा पाना कहा है, जिसकी पुष्टि एक बार फिर से पद 8 में प्रभु की बात से हो जाती है।

न ही प्रभु ने यहाँ, प्रेरितों 1:4-8 में, न ही अन्य किसी स्थान पर प्रभु ने किसी से भी यह नहीं कहा कि “पवित्र आत्मा प्राप्त कर लेने के बाद, प्रयास और प्रार्थना करना कि तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा भी मिल जाए; उसके लिए यत्न करते रहना, जिससे तुम और भी अधिक सामर्थी होकर सेवकाई कर सको।” अर्थात, उन शिष्यों को यह विशेष बपतिस्मा पाने के लिए अपनी ओर से और कुछ नहीं करना था; कोई लालसा नहीं, कोई प्रतीक्षा नहीं, कोई प्रयास नहीं, कोई प्रार्थना नहीं। जो होना था वह प्रभु के द्वारा स्वतः ही किया जाना था; यह उनके किसी कार्य के परिणाम स्वरूप नहीं होना था; प्रभु ने ही अपने समय और इच्छ के अनुसार पवित्र आत्मा क दें था। इस पद में ऐसा कोई संकेत भी नहीं है जिससे यह आभास हो कि पवित्र आत्मा प्राप्त करना और पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना कोई दो पृथक कार्य अथवा अनुभव हैं। यह बिलकुल स्पष्ट है कि प्रेरितों 1:4 और 5 में एक ही बात को दो विभिन्न प्रकार से व्यक्त किया गया है।

जैसे हम पहले भी देख चुके हैं, पवित्र आत्मा कोई वस्तु नहीं है जिसे विभाजित करके टुकड़ों में या अंश-अंश करके दिया जा सके। वह ईश्वरीय व्यक्ति है, और जब भी, जिसे भी दिया जाता है, उसमें वह अपनी संपूर्णता में ही वास करता है, टुकड़ों में नहीं (यूहन्ना 3:34)। तो यदि प्रेरितों 1:4 की प्रतिज्ञा के अनुसार शिष्यों को जब पवित्र आत्मा एक बार मिल जाएगा, तो फिर पद 5 में यदि पवित्र आत्मा का बपतिस्मा यदि कोई अलग अनुभव, अलग सामर्थ्य पाना है, तो फिर उस संपूर्णता में मिले हुए पवित्र आत्मा के विश्वासी के अंदर विद्यमान होने के बाद, अब और क्या सामर्थ्य दिया जाना शेष है, जो विश्वासी को विश्वास करने के साथ नहीं दिया गया?

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 89

English Translation

Understanding Baptism With The Holy Spirit (3)


In the previous article we saw that the phrase “Baptism of the Holy Spirit” does not occur anywhere in the Bible; instead, it is always “Baptism with the Holy Spirit;” and all teachings related to use of 'of' are wrong. We had also seen the actual verses and phrases given in the Bible and noted that replacing the Biblical 'with' by 'of' changes the whole meaning of the phrase and opens the opportunities for misinterpretation and false teachings. Today we will understand this further through some other practical Biblical examples that confirm the non-existence of any teaching on the necessity of the “Baptism of the Holy Spirit.”


Quite commonly it is said that this “Baptism of the Holy Spirit” is a separate experience, a different thing, that empowers a Christian Believer from the ordinary to being extra-ordinary, and makes him much more useful and powerful for the Lord. Therefore, he who wants to become useful for the Lord, and wants to do miraculous or extraordinary works, should pray for this experience from the Lord. But the fact is that there is no such teaching or instruction anywhere in the Bible. Remember, neither to the 3000 first Believers, who accepted the Lord at the first preaching of Peter in Acts 2, was any such teaching or instruction given; nor did Paul, or Peter, or any other apostle or preacher of the gospel ever preach or teach that because they received a separate "Baptism of the Holy Spirit" therefore, they could be so effective for the Lord. Nor did they ever give any such instructions that the Believers strive to receive “Baptism of the Holy Spirit” as a separate or another experience, after salvation, so that they may become more powerful and useful for the Lord. Could anyone have a more powerful or more useful ministry than that of those initial Apostles and disciples of Christ, who in a short period of time preached the gospel in the whole world and turned the world upside down (Acts 17:6)? But they never required, asked for, or preached a separate “Baptism of the Holy Spirit”; they never needed anything like it, so why would it be required today? The Apostle Paul has written that the Christian Believers should emulate him in following the Lord (1 Corinthians 4:16-17; 11:1; 1 Thessalonians 4:1); clearly implying that those who would emulate him in following the Lord Jesus, will also be effective and powerful as he was in the ministry for the Lord. This one fact is sufficient to expose this teaching of “Baptism of the Holy Spirit” being false, and of this notion being vain and unacceptable.


As stated above, Acts 1:5 is a continuation of what the Lord Jesus was saying in Acts 1:4, i.e. receiving the Holy Spirit and being baptized with the Holy Spirit are one and the same thing; there is nothing confusing or cryptic here. Any confusion that is there, is because of the manipulation and false teachings being brought into this verse. The Lord Jesus has very clearly, in simple straightforward language, told His disciples that the receiving the Holy Spirit is in verse 4, and being baptized with the Holy Spirit in verse 5 are one and the same thing, which is then affirmed once again in verse 8, another statement of the Lord about this.


Neither here in Acts 1:4-8, nor at any other place, did the Lord ever say to anyone anything to the effect that “after receiving the Holy Spirit, strive and pray that you may also receive a baptism of the Holy Spirit; keep trying for it, so that you may become empowered to do the ministry more effectively.” The disciples were not told by the Lord to do nothing extra or special to receive this baptism; they did not have to desire it, nor wait for it, nor pray and plead for it. Whatever was to happen, was to be from the Lord and He would give the Holy Spirit as and when He wanted; their prayers, pleadings, and works of any kind for this to happen was neither asked for, nor of any use. There is absolutely nothing in these verses from Acts to even indicate that receiving the Holy Spirit and baptism with the Holy Spirit are two different things or experiences. It is very clear and evident that Acts 1:4 and 5 are about one and the same thing, only stated in different words.


As we have seen previously, the Holy Spirit is not a “thing” that can be divided or broken into bits and pieces and then distributed in parts or small measures. He is a divine person, and whenever He is given, to whoever He is given, He is given as whole, not in fragments (John 3:34). Therefore, if according to the promise of Acts 1:4, He was given to the disciples once in all His fullness and power with all His qualities and characteristics; and, if the baptism with the Holy Spirit of verse 5 is a different experience, then what extra is left of the Holy Spirit to give to the Believer, that the Believer has not already received initially when the Holy Spirit came to reside in him forever?


If you are a Christian Believer, then it is essential for you to understand, learn, and know that you have not fallen for these wrong teachings about the Holy Spirit. Neither should you be misled, nor should anyone else be misled by you. Do not go by what people say, preach, and teach; but only go by what the Word of God says, evaluating, examining, and cross-checking every message and teaching from the Word of God. If you have already fallen for these wrong teachings, then first confirm what you have believed in, from the Bible, then accept the truth and reject the corruption and false teachings and come out of all wrong concepts.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language