ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

doctrine लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
doctrine लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 36 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

 

    हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं कि पापों के लिए पश्चाताप और सुसमाचार में विश्वास करना, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के आवश्यक भाग हैं। दोनों ही बातें अनिवार्य हैं और साथ मिल कर एक कार्यकारी इकाई बनाती हैं; एक के बिना दूसरी अधूरी एवं अप्रभावी है। सच्चे और बाइबल के अनुसार सही सुसमाचार, जिसका मर्म या सार 1 कुरिन्थियों 15:1-4 और गलतियों 1:4 में दिया गया है, में विश्वास करने से लोगों को रोकने के लिए शैतान उसके स्थान पर किसी मनगढ़ंत सुसमाचार को लाने का प्रयास करता है, या फिर लोगों द्वारा सुसमाचार में अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार बातें डाल कर उसे बिगाड़ने का प्रयास करता है। हमने 1 कुरिन्थियों 15:1-4 से देखा है कि वास्तविक सुसमाचार क्या है, और अब हम 1 कुरिन्थियों 15:1-2 से सुसमाचार में दृढ़ बने रहने और उसे थामे रहने के बारे में दिए गए निर्देश पर विचार कर रहे हैं; क्योंकि, जैसा यहाँ पर लिखा गया है, जो ऐसा नहीं करते हैं, उनका विश्वास व्यर्थ है। हाल ही के पिछले कुछ लेखों में, हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से ऐसे कुछ लोगों के उदाहरणों को देखा है जिन्होंने ऐसा व्यर्थ विश्वास किया था, अर्थात, उन्होंने प्रभु के अनुयायी, उसके विश्वासी होने का दावा तो किया, किन्तु विभिन्न परिस्थितियों ने उनके दावे की व्यर्थता को प्रकट कर दिया, और किसी न किसी कारण से वे लोग प्रभु तथा उसके लोगों से दूर चले गए। उनके जीवनों और उदाहरणों से, हमने ऐसे नकली विश्वासी लोगों के कुछ लक्षणों को सीखा था। आज हम इसी व्यर्थ विश्वास के बारे में कुछ और देखेंगे, कि कलीसिया पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है।

    प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी के सेवकाई के दौरान, बुरे बीज के दृष्टान्त (मत्ती 13:24-30) के द्वारा चेतावनी दी थी कि शत्रु आ कर स्वामी के खेत में बुरे बीज बो देगा, और वह ऐसा तब करेगा जब स्वामी के सेवक सो रहे होंगे (मत्ती 13:25), अर्थात सचेत नहीं होंगे। जब भी मसीही विश्वासी और उनके अगुवे, विशेषकर वे जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, निश्चिन्त और लापरवाह हो जाते हैं, और जो वचन प्रचार किया तथा सिखाया जा रहा है, उसका आंकलन नहीं करते हैं, जिसे करना परमेश्वर के वचन की शिक्षा है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), तब लोगों को बहकाने और भरमाने के लिए शैतान निश्चय ही झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आता है। इन झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों को कलीसिया में फैलाने के लिए जिन “बुरे बीजों” वह बोता है, वे झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले लोग होते हैं जो मसीह के प्रेरितों, ज्योतिर्मय स्वर्गदूत, और धर्म के सेवकों का रूप धर कर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। वे बहुत भक्त और धर्मी, तथा समर्पित विश्वासियों के भेस में आते हैं। ये घुसपैठिये झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आते हैं, जिससे कि कलीसिया में समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँ। उन्हें पहचानने का एक आधारभूत चिह्न है कि वे जो प्रचार करते और शिक्षाएँ देते हैं, वे सभी शारीरिक और साँसारिक बातों के बारे में होती हैं, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाई, भौतिक और नश्वर लालसाओं की पूर्ति आदि से सम्बन्धित; किन्तु वास्तव में महत्वपूर्ण तथा शाश्वत महत्व के विषय जैसे कि पाप, मानव जाति की पतित दशा, परमेश्वर को जवाबदेही तथा परमेश्वर का न्याय, प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई, उद्धार का सुसमाचार और उस से सम्बन्धित पापों से क्षमा तथा मसीह यीशु द्वारा हमारे लिये किये गए प्रायश्चित के कार्य में विश्वास करना, उनकी शिक्षाओं में या तो पाए नहीं जाते हैं, या फिर इन विषयों को उनका उचित महत्व नहीं दिया जाता है।

    प्रेरित पौलुस ने इफिसुस की मण्डली के अगुवों से अपनी अन्तिम विदाई लेते समय उन्हें चेतावनी दी कि वे सचेत और सावधान रहें, क्योंकि शैतान बाहर और अन्दर, दोनों ओर से हमला करेगा। पौलुस ने कहा कि बाहर से ‘फाड़ने वाले भेड़िये’ आएँगे, और कलीसिया के अन्दर से भरमाने वाली बातें करके शिष्यों को अपने पीछे खींचने वाले लोग उठेंगे (प्रेरितों 20:28-31); अर्थात ऐसे लोग जो औरों को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फंसाकर, परमेश्वर के वचन के नहीं बल्कि अपने ही पीछे चलने वाला बनाएँगे और विनाश में ले जाएंगे।

    इसी प्रकार से प्रेरित यूहन्ना ने भी चेतावनी दी कि बहुत से मसीह विरोधी उठ खड़े हुए हैं और कार्य कर रहे हैं; वे विश्वासियों में से ही निकल कर आए थे, किन्तु उन्हें छोड़ कर बाहर चले गए; और उन का प्रभु के लोगों के साथ बने न रहना ही इस बात का चिह्न है कि वे किस के लोग हैं (1 यूहन्ना 2:18-19)।

    इसलिए, नकली विश्वासियों के प्रचार और शिक्षाओं में पापों के लिए पश्चाताप, प्रभु यीशु में विश्वास, और उसे पूर्ण समर्पण की शिक्षा के न होने के साथ ही एक अन्य लक्षण भी होता है, जिससे हम उन्हें पहचान सकते हैं; यह दूसरा लक्षण है कि वे विश्वासियों की उन मण्डलियों में, जहाँ बाइबल की शिक्षाएँ दी जाती हैं, विभाजन करवाते हैं, गुट बनवा देते हैं, मण्डली को तोड़ने और अपने पीछे चलने वाले लोगों को लेकर निकल जाने के प्रयास करते हैं।

    इसीलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन में स्थिर बना रहे, और कम से कम मौलिक शिक्षाओं को तो अवश्य सीखे, जो करना आत्मिक उन्नति तथा मसीही जीवन के लिए अनिवार्य है। 

    अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 15:1-4 सुसमाचार से सम्बन्धित एक और पक्ष को देखेंगे, और फिर उसके बाद के लेखों में हम एक दूसरे विषय, आरंभिक सिद्धान्तों पर जाएँगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 36

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 36

 

    We have been seeing in the previous articles that repentance from sins, and believing in the gospel are essential components of Biblical teachings related to the gospel. Both of them are mandatory, and make a single functional unit; one without the other is incomplete and ineffective. To prevent people from believing in the true Biblical gospel, which has been outlined in 1 Corinthians 15:1-4 and Galatians 1:4, Satan tries to substitute it with a contrived false gospel, or pervert it by inducing people to add their own thoughts and understanding to it. We have considered from 1 Corinthians 15:1-4 what the gospel is, and now from 1 Corinthians 15:1-2, we are considering about the instructions to stand firm in it and hold fast to it; for as it has been written here, those who do not do so they have believed in vain. Over the past few articles, we have seen various examples from God’s Word the Bible, of people who had believed in vain, i.e., they had claimed to be the Lord’s followers and believers in Him, but various circumstances exposed the vanity of their claim, and for some reason or the other, they walked away from the Lord and His people. From their lives and examples, we had learnt certain characteristics of such pseudo-believers in the Lord. Today we will see more on this vain belief, how it affects the Church.

    The Lord Jesus had warned during his earthly ministry through the parable of the wheat and tares (Matthew 13:24-30) that the enemy will sow the tares in the Master’s field, and he will do so when the workers of the Master are sleeping (Matthew 13:25), i.e., are not alert. Whenever the Christian Believers and their Elders, especially those involved in the ministry of God’s Word, become complacent, and as has been instructed in God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), do not evaluate the word that is being preached and taught, Satan will surely bring in wrong teachings and false doctrines to mislead people away. The ‘tares’ that he plants in the Church to spread these wrong teachings and false doctrines, are brought in as false prophets, deceitful workers who come as apostles of Christ, ministers of righteousness, angel of light (2 Corinthians 11:13-15). They will come as very godly, committed believers. These infiltrators will bring in wrong teachings and false doctrines to create problems in the Church. One basic way to recognize them and their teachings is that they will preach and teach about physical and worldly things, about worldly prosperity, physical healings, fulfilling of temporal and physical desires, etc., but the really and eternally important topics like sin, the fallen state of mankind, accountability to God and His judgement, the ministry of the Lord Jesus, the gospel of salvation through repentance for sins and faith in the atoning work of Lord Jesus Christ done on our behalf will either be missing from their teachings, or not given their due significance.

The Apostle Paul, bidding a final farewell to the elders of the Church in Ephesus, warned them to take heed and be careful, since Satan will attack from both outside as well as inside. Paul said that ‘savage wolves’ will come from outside, and from within the Church men speaking perverse things will rise to draw the disciples to themselves (Acts 20:28-31), i.e., lead people away from the truth into wrong teachings and false doctrines, into following them instead of following God’s Word, and take them into destruction.

    Similarly, the Apostle John warned that many antichrists have already come and are at work; they rose up from amongst the Believers, but left them and moved out; their not being willing to continue with the people of God is an indicator of who they belong to (1 John 2:18-19).

    So, in the teachings and preaching of the false believers, besides repentance for sins, faith in the Lord Jesus, and submission to Him being missing, another characteristic that helps us identify them is that they create divisions and factions in the congregation, try to break it up, gather their own followers and lead them away from the Church that professes and practices true Biblical teachings.

    That is why it is essential for every Christian Believer to be well grounded in God’s Word, and learn at least the basic teachings necessary for spiritual growth and Christian living. 

    In the next article we will see one more aspect of the gospel from 1 Corinthians 15:1-4; and then in the articles after that we will take up the second topic of elementary principles.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 12 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 11 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 11

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 11

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 11

 

    कलीसिया की बढ़ोतरी तथा मसीही विश्वासियों, अर्थात जिन्होंने सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप किया है और वास्तव में अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दिया है, उनकी आत्मिक उन्नति के लिए अनिवार्य बाइबल की शिक्षाओं में से एक श्रेणी है सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ। सुसमाचार के प्रभावी होने के लिये लोगों का अपने पापों से पश्चाताप करना और साथ ही सुसमाचार में विश्वास करना, दोनों बातें अनिवार्य हैं (इब्रानीयों 4:2)। सच्चा पश्चाताप जीवन में आए परिवर्तनों, परमेश्वर के वचन के प्रति प्रेम, और दूसरों को पश्चाताप के लिए प्रोत्साहित करने की लालसा रखने के द्वारा प्रमाणित होता है। वर्तमान में, इस श्रृंखला में, हम पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं पर, तथा जीवन में आने वाले परिवर्तन से सम्बन्धित विभिन्न बातों पर, जिन्हें विश्वासी को अपने जीवन में जीना एवं दिखाना चाहिए, विचार कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने एक प्रकार की आशीष और प्रतिफल को देखा था जो परमेश्वर ने उनके लिए रख छोड़ी है जो उसकी आज्ञाकारिता में बने रहते हैं और अपने जीवन से उसे महिमा देते हैं। यह है कि परमेश्वर उनके साथ पिता के समान रहेगा, और वे कभी भी, किसी भी बात के लिए निःसंकोच उसके पास आ सकते हैं, उससे अपने मन की हर बात कह सकते हैं। आज से हम दूसरी आशीष और प्रतिफल पर विचार करना आरम्भ करेंगे, जो परमेश्वर ने अपने आज्ञाकारी बच्चों के लिए तैयार कर रखी है – कि अपने वचन के द्वारा वह उन्हें सम्पूर्ण, प्रत्येक भले कार्य के लिए पूर्णतः तैयार, और परिपक्व बनाएगा ताकि वे मनुष्यों की चालाकियों द्वारा किसी धोखे में न पड़ें।

    परमेश्वर अपने लोगों के जीवनों में, मुख्यतः अपने वचन, बाइबल, के माध्यम से कार्य करता है (1 थिस्सलुनीकियों 1:5-10)। परमेश्वर ने अपने पवित्र आत्मा के द्वारा, अपने पवित्र लोगों को प्रेरित किया कि वे पवित्र शास्त्र को लिखें (2 पतरस 1:21)। जैसा कि हम इससे पूर्व की, पवित्र आत्मा के तथा परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने की श्रृंखला में देख चुके हैं, प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके नया-जन्म पाने के पल से ही पवित्र आत्मा दे दिया जाता है कि उस में बना रहे, उसका सहायक हो, और उसे परमेश्वर का वचन सिखाए (यूहन्ना 14:16, 26)। लेकिन परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए इस ईश्वरीय प्रावधान का सदुपयोग करने के लिए पर्याप्त उचित प्रयास करना, यह प्रत्येक विश्वासी की अपनी ज़िम्मेदारी है, और उसके द्वारा इसके लिए किये गए प्रयास पर निर्भर करता है।

    पवित्र आत्मा ने केवल प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी विश्वासियों को स्वयं सिखाता है, वरन साथ ही, जैसा इफिसियों 4:11-15 में लिखा है, “और उसने कुछ को प्रेरित, कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए। जब तक कि हम सब के सब विश्वास, और परमेश्वर के पुत्र की पहचान में एक न हो जाएं, और एक सिद्ध मनुष्य न बन जाएं और मसीह के पूरे डील डौल तक न बढ़ जाएं। ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई से उन के भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों। वरन प्रेम में सच्चाई से चलते हुए, सब बातों में उस में जो सिर है, अर्थात मसीह में बढ़ते जाएं” परमेश्वर विश्वासियों को, कलीसिया को, तथा औरों को अपने वचन की सेवकाई करने वाले पाँच भिन्न प्रकार के सेवकों के द्वारा भी सिखाता है, जो उनमें कार्य करने वाले पवित्र आत्मा की सहायता से यह करते हैं। परमेश्वर के वचन की सेवकाई के लिए ठहराए गए ये पाँच प्रकार के सेवक हैं, प्रेरित, भविष्यद्वक्ता, सुसमाचार प्रचारक, रखवाले, और उपदेशक। परिश्रम के साथ की गई उनकी खरी सेवकाई का उद्देश्य है कि, परमेश्वर के लोग अपनी-अपनी सेवा के काम को भली-भान्ति करने के लिए तैयार हों; मसीही विश्वासी और कलीसिया उन्नति पाए और बढ़े तथा परिपक्व हो; विश्वास में एकता को प्रोत्साहन और बढ़ावा मिले; विश्वासी प्रभु यीशु की पहचान में सिद्ध हो जाएँ और मसीह के डील-डौल तक बढें; अपरिपक्व बालक न रहें कि मनुष्यों की चतुराई की विभिन्न शिक्षाओं में इधर-उधर न भटकाए जाएँ; वरन ऐसे लोग बनें जो प्रेम से सत्य पर चलते हैं।

    इन परिवर्तनों के होने के लिए, परमेश्वर के वचन को विश्वासियों और कलीसिया में उस प्रकार से सिखाया और उपयोग किया जाना है, जैसा उसके लिए निर्धारित किया गया है, अर्थात उस तरह से जैसे पौलुस ने तीमुथियुस को वचन का उपयोग करने के लिए लिखा, “हर एक पवित्र  शास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए” (2 तीमुथियुस 3:16-17)। यहाँ पर हम चार प्रकार से परमेश्वर के वचन के उपयोग किये जाने के लिए निर्देश को देखते हैं, जिससे विश्वासी उन्नति पाएं और कलीसिया बढ़े। ये चार तरीके हैं – सही शिक्षा सीखने के लिए; समझाने, अर्थात जो परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं को लेकर गलती में हैं उन्हें सही करने, आलोचना करने, और उलाहना देने के लिए; सुधारने के लिए, अर्थात झूठे और विधर्मी प्रचारकों द्वारा लाई गई गलतफहमियों, गलत व्याख्याओं, गलत सिद्धांतों, और झूठी शिक्षाओं को सही करने के लिए; और धर्म की सही शिक्षा देने के लिए। इस प्रकार, उपरोक्त पाँच प्रकार के वचन के सेवकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे परमेश्वर के वचन को इन चार प्रकार से, परमेश्वर के भय में होकर उपयोग करें; न कि मनुष्यों से डर कर वचन को दबाए रखें (प्रेरितों 20:20, 27; गलतियों 1:10)। और यह विश्वासियों और कलीसिया की ज़िम्मेदारी है कि वे उन्हें सुधारने और उन्नत करने के इन प्रयासों को सकारात्मक दृष्टिकोण से लें (भजन 141:5; गलतियों 4:16), न कि उनके कारण विरोध करें और परमेश्वर के वचन को परमेश्वर की आज्ञाकारिता में उन्हें सुधारने और बढ़ाने के लिए सिखाने वालों के विरुद्ध बोलें।

    अगले लेख में हम मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर के वचन के द्वारा आने वाले कुछ प्रभावों को देखेंगे, यदि उसे सही तरह से स्वीकार किया जाए और उसका पालन किया जाए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 11

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 11

 

    One category of Biblical teachings essential for the growth of the Church and the spiritual edification of the Christian Believers, i.e., of those who have truly repented of their sins and have sincerely submitted their lives to the Lord Jesus, are the teachings related to the gospel. For the gospel to be effective, two things are essential; the people must repent of their sins and believe in the gospel (Hebrews 4:2). True heartfelt repentance is evidenced by a changed life, a love for God’s Word, and a desire for encouraging others to repent. Presently, in this series we are considering teachings about repentance and the various aspects of the changed life that the Christian Believers are expected to live by and demonstrate. In the previous article we have seen one of the blessings and rewards God has kept for those who glorify Him through their changed lives and obedience to Him. This is that God lives with them as their loving Father, and they have an ever-available access to Him for anything they want to share with Him, at any time. Today we will start considering the second blessing and reward that God has kept ready for His obedient children – that through His Word He will make them complete, thoroughly prepared for every good work; and mature so that they cannot be deceived by the trickeries of men.

    God works in the lives of His people mainly through His Word, the Bible (1 Thessalonians 1:5-10). God, through His Holy Spirit, inspired His holy men to write the Scriptures (2 Peter 1:21). As we have seen in the earlier series about the stewardship of the Holy Spirit and of God’s Word, the Holy Spirit has been given to every Christian Believer since the moment of his being Born-Again, to remain in him, to be his Helper, and to teach God’s Word to him (John 14:16, 26). But to make sincere efforts to utilize this God given divine provision, and utilize worthily, is every Christian Believer’s own responsibility, dependent upon the efforts they put in for this.

    The Holy Spirit not only teaches the committed and obedient Believers directly, but as is written in Ephesians 4:11-15, “And He Himself gave some to be apostles, some prophets, some evangelists, and some pastors and teachers, for the equipping of the saints for the work of ministry, for the edifying of the body of Christ, till we all come to the unity of the faith and of the knowledge of the Son of God, to a perfect man, to the measure of the stature of the fullness of Christ; that we should no longer be children, tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine, by the trickery of men, in the cunning craftiness of deceitful plotting, but, speaking the truth in love, may grow up in all things into Him who is the head—Christ” God also teaches the Believers, the Church, and the others through the ministries of five different kinds of ministers of His Word functioning through the power of the Holy Spirit operative in their lives. These five kinds of ministers of God’s Word are the Apostles, Prophets, Evangelists, Pastors, and Teachers. The purpose of their diligent ministry is that God’s people are equipped for their ministries; the Christian Believers and God’s Church are edified, i.e., grow and mature; unity in faith is promoted and encouraged; the Believers are perfected in the knowledge of the Lord Jesus and grow to the stature of the fullness of Christ; no longer remain immature children, misled here and there by various deceitful doctrines and teachings of men; but become those who speak the truth in love.

    For these changes to happen in the Church and the Christian Believer’s lives, God’s Word has to be taught and used amongst the Believers and the Church, in its prescribed manner, i.e., in the same manner as Paul wrote to Timothy to use the Scriptures in the congregation; Paul, under the guidance of the Holy Spirit wrote, “All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work” (2 Timothy 3:16-17). Here we see the four ways in which the Scriptures are to be used to ensure the growth and edification of the Believers and the Church – for learning correct doctrine; for reproof, i.e., for criticizing, censuring, and reprimanding those in errors about the teachings of God’s Word; for correcting the misconceptions, misinterpretations, wrong doctrines and false teachings brought in by heretic preachers and teachers; and for instructing about the correct teachings that God wants delivered amongst His people. So, it is the responsibility of the five kinds of ministers of God’s Word mentioned above to use God’s Word for these functions, in the fear of God (Acts 20:20, 27; Galatians 1:10), instead of holding back in the fear of man. And it is the responsibility of the Believers and the Church to receive these corrective admonitions in a positive attitude (Psalm 141:5; Galatians 4:16), instead of protesting about them or speaking against those who obey God’s Word to teach, correct, and edify them.

    In the next article we will see some of the effects of God’s Word in the Christian Believer’s life, when the Word is rightly received and obeyed.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 7 जून 2026

Blessed and Successful Life - 122 - Learning From the Holy Spirit – 22 / आशीषित एवं सफल जीवन – 122 - पवित्र आत्मा से सीखना – 22

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 122 - 

पवित्र आत्मा के भण्डारी – 42

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 22


परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर के द्वारा स्वतः ही दे दिया जाता है। उसके बाद से वह उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक बनकर मसीही विश्वासी में आजीवन निवास करता है। पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी के मसीही जीवन जीने और परमेश्वर के द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने में, उस की सहायता और मार्गदर्शन करता है, ताकि विश्वासी उसका एक योग्य भण्डारी हो सके। विश्वासी का शिक्षक होने के नाते, अन्य बातों के अतिरिक्त, पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी को परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि विश्वासी उस से सीखने के लिए तैयार हो, तो। दुर्भाग्यवश, बहुतेरे विश्वासी परमेश्वर का वचन सीखने के लिए पवित्र आत्मा की बजाए, मनुष्यों और उनकी रचनाओं पर अधिक निर्भर करते हैं - बिना परमेश्वर के वचन से उन बातों और शिक्षाओं को बारीकी से जाँचे-परखे, बिना उन की पुष्टि किए, उन्हें मान लेते हैं। और क्योंकि कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है, सभी से चूक होती है, इसीलिए लोग मनुष्यों से बहुत सी गलत बातें भी सीख लेते हैं। 

हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और इस विषय की विभिन्न बातों को हमने 1 पतरस 2:1-2, फिर भजन 25, से देखा है, और अब 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से देख रहे हैं। इस खण्ड के पद 12 पर विचार करने के बाद, पिछले लेख से हमने पद 13 को देखना आरंभ किया है। हमने पिछले लेख में इस पद के पहले वाक्यांश से देखा था कि परमेश्वर द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना प्रत्येक मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है। यह सीखना, विश्वासियों के लिए एक बुनियादी शिक्षा की बात है, क्योंकि उन्हें परमेश्वर के उन प्रावधानों का योग्य भण्डारी बनकर उन को उपयोग करना है। पिछले लेख में हम ने जहाँ छोड़ा था, उस से आगे पद 13 में दी गई बातों तथा अन्य स्थानों पर दी गई सम्बन्धित बातों को समझने के लिए यह जानना और समझना अनिवार्य है कि परमेश्वर अपने लोगों से किस प्रकार बोलता है और उसका व्यावहारिक उपयोग क्या है।

सम्पूर्ण पवित्र शास्त्र में, परमेश्वर अपने लोगों से अपने प्रतिनिधियों में होकर बोलता रहा है। परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों, जैसे कि भविष्यद्वक्ताओं और प्रेरितों से विभिन्न तरीकों से बात करता था, और फिर वे लोग परमेश्वर की बात को परमेश्वर के लोगों तक पहुँचाते थे; मौखिक, तथा लिखित, दोनों ही प्रकार से। इन में से कुछ लिखित संदेश पवित्र आत्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन से संकलित कर के पवित्र शास्त्र के रूप में रखे गए हैं। यह पवित्र शास्त्र एक अपरिवर्तनीय, सदा काल के लिए स्थापित, अटल, माप-दण्ड है, जिस से किसी भी मनुष्य के द्वारा कही गई भी बात की, परमेश्वर द्वारा कही गई बात के साथ तुलना के द्वारा, जाँच-परख कर के जाँचा जा सकता है। प्रभु यीशु के आगमन से पहले के संदेशों के संकलन को यहूदियों का पवित्र शास्त्र कहा जाता था, जो आज हमारी बाइबलों का पुराना नियम है। प्रभु यीशु के आगमन के बाद प्रेरितों तथा परमेश्वर के अन्य लोगों के संदेशों के संकलन को नया नियम कहते हैं, और नया तथा पुराना नियम साथ मिलकर बाइबल बनाते हैं। इन बातों को जानना और ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है, यह समझने के लिए कि पवित्र आत्मा किस तरह से विश्वासियों को वचन सिखाता है, और शैतान किस रीति से झूठी शिक्षाएँ ले आता है।

परमेश्वर ने पहले कुछ लोगों को चुनकर पृथक किया, कि उनके द्वारा अपने लोगों तक अपने संदेश पहुँचाए (इफिसियों 4:11-12), और फिर पवित्र आत्मा की प्रेरणा से, इन नबियों, प्रेरितों, और अन्य लोगों में होकर दिए गए अपने संदेशों को लिखवाया भी (2 पतरस 1:21; 2 तीमुथियुस 3:16)। प्रभु यीशु के, तथा उन चुने हुए लोगों के द्वारा दिए गए ये निर्देश और शिक्षाएँ (1 कुरिन्थियों 3:11; इफिसियों 2:20) हमें बाइबल के रूप में, हमारी शिक्षा के लिए दी गई हैं (रोमियों 15:4; 1 कुरिन्थियों 10:6)। ये ही वह अचूक, अटल, अपरिवर्तनीय, कभी गलत ने होने वाले, अनन्तकाल के लिए स्वर्ग में स्थापित (भजन 119:89) परमेश्वर का वचन, बाइबल है। परमेश्वर मनुष्यों से जो भी कहना चाहता है, मनुष्य के जीवन, उद्धार, परमेश्वर के साथ संगति, परमेश्वर के लिए उपयोगी होने, और परमेश्वर को प्रसन्न करने से संबंधित जो भी बात है, वह परमेश्वर ने अपने इस वचन में मनुष्यों को दे दी है (2 पतरस 1:3)। 

बाइबल सम्पूर्ण है; उसमें कुछ नहीं जोड़ा जा सकता है, उसमें से कुछ हटाया नहीं जा सकता है, उसमें लिखे को ‘सुधारा’ या “और सुन्दर” नहीं किया जा सकता है, और उससे संबंधित कोई नए प्रकटीकरण नहीं होंगे। अब, परमेश्वर अपने लोगों को जो कुछ भी सिखाता है, वह परमेश्वर द्वारा बाइबल में कही और दी गई बातों के अन्तर्गत ही होता है, किसी भी रीति से उसके बाहर कदापि नहीं; क्योंकि इसका तात्पर्य होगा कि उस से पहले वाला संस्करण पूर्ण और सिद्ध नहीं था; उसमें कुछ त्रुटियाँ थीं। इसीलिए परमेश्वर ने उसके वचन में कुछ भी जोड़ने या घटाने को वर्जित किया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19); तथा प्रभु यीशु मसीह ने पवित्र आत्मा के सेवकाई के लिए कहा है कि पवित्र आत्मा जो पहले से कह दिया गया है, उसे ही स्मरण करवाएगा (यूहन्ना 14:26) और वह अपनी ओर से कुछ भी नया नहीं कहेगा, परन्तु प्रभु द्वारा कहे हुए में से लेकर शिष्यों को बताएगा (यूहन्ना 16:13-15), और इस तरह से उन का समस्त सत्य में मार्गदर्शन करेगा।

इसलिए ऐसी कोई भी बात जो पवित्र शास्त्र में पहले से ही नहीं कही गई है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकती है, बाइबल से नहीं हो सकती है, बाइबल का सत्य नहीं हो सकती है, वह चाहे कितनी भी आकर्षक, तर्कसंगत, भक्तिपूर्ण तथा श्रद्धापूर्ण क्यों न प्रतीत हो। किसी भी नई बात अथवा शिक्षा के परमेश्वर अथवा पवित्र आत्मा से प्राप्त होने के दावे, सिवाए झूठ के और कुछ नहीं हो सकते हैं, और प्रत्येक मसीही विश्वासी को उन्हें, शैतानी होने के कारण, तुरन्त ही अस्वीकार कर देना चाहिए (गलातियों 1:7-9)। जैसा हमने पहले, जब हम विश्वासियों के परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के बारे में देख रहे थे तब, देखा था, शैतान द्वारा बहुधा उपयोग की जाने वाली एक और युक्ति है कि लोगों द्वारा, परमेश्वर के प्रति समर्पित विश्वासियों के द्वारा भी, बाइबल से शब्द और वाक्यांश लेकर, उन्हें उस अभिप्राय और तरीके से उपयोग करना, जैसा उनके विषय बाइबल में नहीं लिखा और दिया गया है, और न ही उस अर्थ या अभिप्राय के साथ कभी उपयोग किया गया है। दूसरे शब्दों में, शैतान परमेश्वर के लोगों को वचन में लिखे हुए से आगे बढ़ा देता है, और इस तरह से पवित्र शास्त्र का झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों के प्रचार और प्रसार के लिए दुरुपयोग करवाता है, चाहे वह अनजाने में और भक्ति तथा श्रद्धा की गलतफहमी में फँसा कर ही क्यों न करवाए।

प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह बाइबल के इन तथ्यों पर विचार और मनन करे तथा उन्हें अपने अन्दर स्थापित कर ले; अन्यथा शैतान उन्हें परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या और दुरुपयोग करने की ओर बहका देगा। अगले लेख में, 1 कुरिन्थियों 2:13 के अगले वाक्यांश को देखने और यह समझने के लिए कि पौलुस में होकर पवित्र आत्मा हमें क्या सिखाना चाहता है, हम बाइबल से संबंधित इन सिद्धान्तों का उपयोग करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 122 - Stewards of Holy Spirit - 42 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 22


God the Holy Spirit is automatically given to every Christian Believer by God, at the moment of his salvation. From then on, He resides lifelong in the Believer to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide. The Holy Spirit helps the Believer in living his Christian life and fulfil his God assigned ministry, so that the Believer can be a worthy steward of the Holy Spirit. As the Believer’s Teacher, the Holy Spirit, besides other things, teaches God’s Word to him, provided the Believer is willing to learn from Him. Unfortunately, many Believers, instead of the Holy Spirit, tend to rely on men and their works to learn God’s Word - without first minutely cross-checking and affirming them from God’s Word, they believe and accept them. Since no man is perfect, and everyone makes mistakes, therefore often people learn incorrect things from men. 

We have been learning about learning from the Holy Spirit, and have seen various aspects of this from 1 Peter 2:1-2, then from Psalm 25, and now are learning from 1 Corinthians 2:12-14. Having considered verse 12, since the last article, we have started to consider verse 13 of this passage. In the last article we have seen from the first phrase of this verse that it is every Christian Believer’s responsibility to learn about the things that God has freely given to him. This learning is a basic requirement for the Believers, since they have to use the God given provisions in their Christian lives and ministry, to be their worthy stewards. Before carrying on from where we left, and see further about the Believer having to learn about God’s provisions, today we will first see how God speaks to His people and its practical application. It is essential to be clear about this for the further understanding of things mentioned in verse 13 and other places.

Throughout the Scriptures, God’s method of speaking to His people is through His spokesmen. God would speak to His chosen people, e.g., the Prophets and the Apostles in various ways, and they would then convey God’s messages to God’s people; orally, as well as in the written form. Some of these written messages have been compiled together under the guidance of the Holy Spirit as the Scriptures. The Scriptures are a standard, unalterable, permanently established reference for cross-checking and evaluating everything said and taught by any person; by comparing man’s words with what God has said about that and its related thing. Before the coming of the Lord Jesus, the earlier God given messages had been compiled together as the Hebrew Scriptures, which we have as the Old Testament in our Bibles. The writings of the Apostles and other messengers of God after the coming of the Lord Jesus are the New Testament writings, and together, the Old and New Testaments form the Bible. It is very essential to know and keep in mind these concepts, to understand how the Holy Spirit teaches God’s Word to the Believers, and how Satan brings in false teachings.

God first chose and set apart certain people to convey His messages to His people (Ephesians 4:11-12), and then through the inspiration of the Holy Spirit, had these Prophets, Apostles, and others write down the messages that God had given through these chosen persons (2 Peter 1:21; 2 Timothy 3:16). These instructions and teachings of the Lord, and those conveyed through the chosen people (1 Corinthians 3:11; Ephesians 2:20) have been given to us as the Bible for our learning (Romans 15:4; 1 Corinthians 10:6). They form the incontrovertible, irrevocable, infallible, inerrant, eternal Word of God, forever settled in heaven (Psalm 119:89), God’s Word the Bible. Anything and everything that God wanted to convey to man, everything required for man’s life, salvation, fellowshipping with God, functioning for God, and for pleasing God, has been given by God to mankind in this Word (2 Peter 1:3). 

The Bible is complete; there can be no additions to it, no subtractions from it, no modifications or “beautification” of its contents, and there can be no newer revelations about it; else it will imply that the earlier version was imperfect, and had some errors or short-comings in it. Now, everything that God teaches His people, always falls within what has already been spoken and given in the Bible; never outside it. Therefore, God has forbidden any additions or subtractions to His Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19); and the Lord Jesus said for the ministry of the Holy Spirit, that the Holy Spirit will remind of what has already been spoken (John 14:26) and He will not say any new thing on His own authority, but will take from what he Lord has already spoken and declare them to the Lord’s disciples (John 16:13-15), and thereby guide them into all truth.

Therefore, anything that is not already stated in the Scriptures, cannot be from God, cannot be Biblical and Biblically true; no matter how appealing, logical, pious, and reverential it may appear. Any claims of any new revelations or teachings from God, or given by the Holy Spirit cannot be anything but false, and every Christian Believer should reject them outright, as being from Satan (Galatians 1:7-9). As we have seen earlier, while considering stewardship of God’s Word, another very common ploy that Satan uses is to get people, even God’s committed Believers, to take words and phrases from the Bible, but use them in a manner and with meanings not given about them in the Bible, nor have they ever been used anywhere in the Bible in that manner or with that implication. In other words, Satan makes God’s people go beyond what has been written in the Scriptures about those words and phrases, and misuses the Scriptures to spread false teachings and wrong doctrines, even though seemingly inadvertently and under the misunderstanding of being pious and reverential.

It is absolutely essential for every Christian Believer to ponder over these Biblical facts and have them firmly established in themselves; else they will be misled by Satan to misuse and misinterpret God’s Word. In the next article, while considering the next phrase of 1 Corinthians 2:13, we will utilize these Biblical principles to understand what God the Holy Spirit is saying to us through Paul.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 70 - Appropriately Handling God’s Word – 15 / आशीषित एवं सफल जीवन – 70 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 15

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 70 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 55

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 15

 

पिछले लेख से हमने यह देखने और सीखने के लिए कि लोग और प्रचारक क्यों और कैसे परमेश्वर के लिखित वचन से बाहर चले जाते हैं, 2 कुरिन्थियों 2:17 से देखना आरम्भ किया है। हमने पिछले लेख में देखा था कि परमेश्वर के वचन के बाहर जाने का मुख्य कारण है स्वार्थ-सिद्धि और भौतिक लाभ की वस्तुओं को अर्जित करना। हमने पौलुस की और उन “बहुतों”, अर्थात् झूठे प्रचारकों और शिक्षकों की सेवकाई में विरोधाभास को भी देखा था। जबकि पौलुस परमेश्वर के भय में होकर, परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए, परमेश्वर के वास्तविक वचन का खराई से प्रचार करता था; ये “बहुत से” झूठे प्रचारक और शिक्षक अपनी ही बातें, अपने ही सिद्धान्त प्रचार करते और सिखाते थे, मुख्यतः वे बातें जो श्रोता सुनना चाहते थे, बजाए खराई से परमेश्वर के वास्तविक वचन का प्रचार करने के।


कोई यह तर्क दे सकता है कि हो सकता है कि पौलुस को एक प्रकार की सेवकाई और परमेश्वर के वचन का एक पक्ष सौंपा गया था, और इन लोगों को एक भिन्न सेवकाई और प्रचार करने के लिए वचन का भिन्न पक्ष सौंपा गया हो। अब, क्योंकि वे पौलुस की शैली और बातों के समान प्रचार नहीं करते थे, इसलिए केवल इसी आधार पर उन्हें गलत क्यों माना जाए और उनका अनुसरण करना मना क्यों किया जाए? परमेश्वर ने हमें इसके बारे में किसी संदेह अथवा दुविधा में नहीं छोड़ा है; परमेश्वर का वचन हमें दिखता है कि उसके वचन के गुण और उद्देश्य क्या हैं। और जब उसके वचन को उचित रीति से उपयोग किया जाता है तो वह कैसे कार्य करता है। तात्पर्य यह कि जिस भी प्रचार और शिक्षा में, तथा, जिस भी प्रचारक और शिक्षक में, बाइबल में उल्लेखित वचन के ये गुण और उद्देश्य नहीं हैं, वह बाइबल के अनुसार सही और अनुसरण करने योग्य भी नहीं है।

 

हम इन गुणों और उद्देश्यों को संक्षेप में तीन स्थानों से देख और समझ सकते हैं:

  • पौलुस ने तिमुथियुस को लिखा कि परमेश्वर के वचन को उसके निर्धारित उद्देश्यों, अर्थात् “उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये” उपयोग करे। परमेश्वर द्वारा उसके वचन के बारे में निर्धारित इन चार उद्देश्यों में से कम से दो (समझाना और सुधारना – हिन्दी में कुछ हलके शब्द लिखे गए हैं, मूल भाषा और अंग्रेज़ी अनुवादों में प्रयोग किए गए शब्द अधिक कठोर हैं), नहीं तो तीन (धर्म की शिक्षा), ऐसे उद्देश्य हैं जिन्हें लोग उन पर लागू किया जाना पसंद नहीं करते हैं। और परमेश्वर के अधिकांश सेवक अपनी इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह करने में बहुत संकोच भी करते हैं, कहीं कलीसिया के लोग बुरा न मान जाएँ। शेष बचे हुए उद्देश्य “धर्म की शिक्षा” के लिए भी अधिकांशतः परमेश्वर के वचन में दी गई शिक्षाओं की अवहेलना की जाती है, और उसे बदला जाता है, या उसके स्थान पर मनुष्यों की बनाई हुई बातें सिद्धांतों के समान सिखाई और लागू की जाती है। ये सभी परमेश्वर के वचन से आगे बढ़कर करने के उदाहरण हैं। जी शिक्षा और शिक्षक में ये गुण और उद्देश्य नहीं हैं, वह परमेश्वर के वचन के अनुसार खरी और सही भी नहीं है। और ऐसा भी नहीं है कि यह कहा जाए कि समय, स्थान और सभ्यता के अनुसार वचन को प्रासंगिक करना चाहिये। क्योंकि, जैसा कि हम देख चुके हैं, हमारे हाथों में जो वचन है, वह प्रभु यीशु का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14; प्रकाशितवाक्य 19:11-13), और यह वचन अटल है, स्वर्ग में अनंतकाल के लिये स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये इसमें कोई परिवर्तन या प्रासंगिक करने का कोई स्थान नहीं है, अन्यथा वह तो परमेश्वर प्रभु यीशु मसीह में परिवर्तन और संशोधन करने के समान हो जाएगा। 

  • पौलुस ने 2 तिमुथियुस 4:2-5 में तिमुथियुस को ज़ोर देकर कहा कि वह दुःख उठाकर भी परमेश्वर के वचन का प्रचार करे, और अपनी सेवकाई को पूरा करने के लिए जहाँ आवश्यक हो वहाँ लोगों को समझाने और सिखाने के लिए डाँटने और उलाहना देने से पीछे न हटे। गलत शिक्षाएं देने वाले शैतान के जन, परमेश्वर के वचन की सही और खरी शिक्षा देने के लिए यह कभी नहीं करेंगे, क्योंकि उनका उद्देश्य ही लोगों को सही से दूर और गलत में फँसाए रखना है; इसलिये वे केवल उन्हें प्रसन्न करने वाली बातें कहेंगे, कुछ ऐसा जो उन्हें अप्रसन्न करे, उसे कभी नहीं कहेंगे।

  • नए नियम में, परमेश्वर के वचन को दो-धारी तलवार से भी अधिक तेज़ और चोखा कहा गया है (इब्रानियों 4:12), जो मनुष्य के भीतर तक जाकर “मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है।” जिस प्रकार से तलवार का शरीर में घुसना और काटना पीड़ादायक होता है, उसी प्रकार से जब परमेश्वर का वचन पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य में प्रचार किया जाता है, तो वह मनुष्य के हृदय को छेदता है, उसमें छिपे हुए पापमय विचारों और बातों को खोल देता है। हृदय या विवेक का यह छेदा जाना एक पीड़ादायक और उजागर कर देने वाला अनुभव होता है, जो केवल सही वचन के खराई से प्रचार किए जाने के साथ ही देखा जाता है, अन्यथा नहीं।

 

अब यदि किसी को परमेश्वर के वचन को “बेचना” या अपने लाभ के लिए उपयोग करना है, जैसा कि ये झूठे प्रचारक और शिक्षक करते हैं, तो फिर उन्हें उसे आकर्षक और मनुष्यों को भावता हुआ बना कर प्रस्तुत करना होगा, जिस से कि प्रचारक को प्रशंसा भी मिले और उसकी अच्छी कमाई भी हो। इसके लिए उसे परमेश्वर के वचन में “उपयुक्त” फेर-बदल भी करने होंगे ताकि वह फिर तलवार के समान गहराई से छेदने और उजागर करने वाला न रहे; और न ही वह प्रचारक लोगों को सत्य का अनुसरण करने के लिए डाँटने, उलाहना देने, गलतियों को सुधारने की बातें करेगा।

 

इसके बारे में हम कुछ और बातें अगले लेख में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 70 - Be Stewards of God’s Word – 55 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 15

 

Since the previous article we have started looking at 2 Corinthians 2:17, to learn how and why people and preachers go beyond what is written in God’s Word. We saw in the previous article that the main reason for going beyond God’s Word is selfish gain and gathering material possessions. We also saw the contrast between the ministry of Paul and these “many” false preachers and teachers. While Paul preached in the fear of God, to please God, and the actual Word of God; these “many” false preachers and teachers preached and taught their own doctrines and things, mainly what the audience wanted to hear, instead of the actual Word of God.


One can argue that while Paul may have been given one kind of ministry and a particular aspect of God’s Word to preach and teach, these people may have been given a different ministry and a different aspect of God’s Word to preach and teach. Just because they did not follow Paul’s style and content of preaching, it does not mean that they were wrong, and not to be followed. God has not left us in any doubt or ambiguity about this. God’s Word shows us its purposes and characteristics, and how it acts when used the way it is meant to be used. The implication is that in whichever preaching and teaching, or in whichever preacher and teacher, these characteristics and purposes mentioned in the Bible are not present, Biblically, that is neither correct, nor to be followed.

 

We can briefly see and understand these characteristics and purposes from three places in the Bible:

  • Paul wrote to Timothy about using God’s Word for its God intended purposes, i.e., “for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness” (2 Timothy 3:16-17). Of these four God intended purposes for His Word, at least two (reproof and correction), if not three (instruction in righteousness), are purposes that people do not like being applied to them. And most ministers of God are quite reluctant to exercise their responsibility of fulfilling these purposes lest they offend the congregation. Even for the remaining purpose, “for doctrine”, teachings given in God’s Word are often ignored or modified, and decisions of men are taught and implemented as doctrines from God. These are all examples of going beyond God’s Word. If any preacher or preaching does not have these characteristics and purposes, then according to God’s Word, it is not honest and correct either. Nor can it be said that God’s Word should be made relevant according to time, place, and civilization. Since, as we have seen earlier, the Word that we have in our hands, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14; Revelation 19:11-13), and this Word is unchanging, being settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, there is no possibility of altering it in any way or making it relevant, else it will tantamount to altering and editing the Lord God Jesus Christ.

  • Paul exhorted Timothy in 2 Timothy 4:2-5, endure afflictions and preach God’s Word, even rebuking and exhorting people if it is so required, in fulfilling the ministry. The agents of Satan, engaged in preaching and teaching wrong doctrines will never do this, since their purpose is to keep people away from the correct and honest teachings, and entangled in the wrong and false doctrines; therefore they will only please them, never say anything that might offend them..

  • In the New Testament, God’s Word has been likened to being even sharper than a two-edged sword (Hebrews 4:12), that can penetrate deep within a man and is a “discerner of the thoughts and intents of the heart” of persons. As the penetrating and cutting of the sword into the body is painful, similarly, when the Word of God is presented under the guidance and power of the Holy Spirit, it penetrates into the heart of man and lays open the sinful thoughts and intents of the heart. This pricking of the heart or of the conscience is a painful and exposing process, that is seen only with the right Word being preached correctly, not otherwise.

 

Now, if someone has to “peddle” the Word of God, as these false preachers and teachers do, they will have to make it sound attractive and pleasing to men, so that the preacher receives a good appreciation, and therefore a good remuneration from the audience. For this, he will have to ‘suitably’ alter the Word of God, so that it no longer serves as a ‘sword’ that cuts deep and lays open the hidden things, nor will he resort to correcting wrongs, rebuking people, nor will such a preacher exhort them for following the truth.

 

We will see some more about this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language