ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

योग्यताएँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
योग्यताएँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 17 - Man Incapable of Overcoming Satan - 7 / व्यवस्था और उद्धार – 17 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 7

 

व्यवस्था और उद्धार – 17 - व्यवस्था की सीमाएँ – 9

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 9

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 7 

 

पिछले कुछ लेखों से हम तीन बातों के द्वारा यह समझने के लिए कि मनुष्य क्यों अपनी सामर्थ्य और योग्यताओं से शैतान का सामना करने और उस पर जयवन्त होने में असमर्थ है, परमेश्वर के वचन बाइबल के तथ्य एकत्रित करते आ रहे हैं। बाइबल के आधार पर इन तीनों बातों पर विचार करने, और उनका विश्लेषण करने के बाद, अब हमारे सामने इन तीनों बातों से सम्बन्धित बाइबल के तथ्य और परिणाम हैं। हमने इन तीनों बातों के बारे में अभी तक जो देखा और सीखा है, आज हम बातों को संक्षेप में एक साथ लेकर देखेंगे; और फिर अगले लेख में हम अपने मुख्य विषय, व्यवस्था और उद्धार, में उन बातों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में देखेंगे। ये तीं बातें, और हमने उनके बारे में अभी तक जो सीखा है, वे हैं:

 

(i) परमेश्वर की हर बात, उसका हर वचन अपरिवर्तनीय हैं, अपरिवर्तनीय हैं, (इब्रानियों 1:12; 13:8; प्रकाशितवाक्य 1:8; भजन 102:27; मलाकी 3:6), उसके द्वारा दिए गए अधिकार और वरदान अटल हैं, और वह उन्हें कभी वापस नहीं लेता है (रोमियों 11:29; भजन 89:34)। परमेश्वर अपने लिए कहता है “मैं जो हूँ सो हूँ” (निर्गमन 3:14); तथा हर समय और काल के संदर्भ में वह अपने आप को वर्तमान काल में, “मैं हूँ” अर्थात न भूत काल और न भविष्य काल वरन केवल वर्तमान ही कहता है (यूहन्ना 8:58); अर्थात, परमेश्वर समय की सीमा से बंधा हुआ नहीं है, आदि से ही अंत को जानता है, सब कुछ के बारे में सब कुछ जानता है (यशायाह 46:10)। इसलिए उसने जिसे भी जो भी दिया है वह सोच समझ कर, सभी संभावनाओं, अभिप्रायों, और घटित होने वाली घटनाओं को जानते हुए, किसी न किसी उद्देश्य के साथ दिया है। उसने जो एक बार कह दिया, वह उसे पूरा भी करता है (गिनती 23:19)। क्योंकि वह कभी भी कोई भी गलती नहीं करता है, इसलिए उसे अपने किसी भी निर्णय में संशोधन करने या उसे बदलने की कभी कोई आवश्यकता नहीं है।


(ii) सृष्टि के आरम्भ से ही, अपनी रचना में ही मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी है (भजन 103:20; 2 थिस्स्लुनीकियों 1:7; 2 पतरस 2:11)। अर्थात मनुष्य में अपनी किसी सामर्थ्य या योग्यता से किसी भी स्वर्गदूत से बढ़कर होने अथवा कुछ भी कर पाने की क्षमता नहीं है। यह मनुष्य का परमेश्वर द्वारा निर्धारित स्तर है, और मनुष्य अपने आप से इसे बदल नहीं सकता है, केवल इसका निर्वाह ही कर सकता है।

  

(iii) सृष्टि के वरीयता क्रम में मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से निचले क्रम का है (इब्रानियों 2:6-10)। उद्धार पाने के बाद, परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों के संदर्भ में, उसका यह क्रम, बदल दिया जाता है (इब्रानियों 1:14)। उसके परमेश्वर की संतान हो जाने (यूहन्ना 1:12-13), और अंश अंश करके प्रभु की समानता में परिवर्तित होते चले जाने (2 कुरिन्थियों 3:18), और उसके परमेश्वर का वारिस तथा मसीह का संगी वारिस (रोमियों 8:17) हो जाने के कारण, उद्धार पाए हुए व्यक्ति को परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों से उच्च स्तर का कर दिया जाता है।

 

किन्तु शैतान, उसके दूत, उसकी दुष्टात्माएं क्योंकि परमेश्वर के अनाज्ञाकारी हैं इसलिए वे परमेश्वर की उद्धार पाई हुई सन्तानों के भी अनाज्ञाकारी रहते हैं। जिस प्रकार से वे परमेश्वर के स्तर को स्वीकार नहीं करते हैं, उसी प्रकार से वे उद्धार पाए हुए मनुष्य के परमेश्वर की सन्तान होने के स्तर को भी स्वीकार नहीं करते हैं। बल्कि वे उद्धार पाए हुए मनुष्य पर हावी रह कर उसे गिराने के प्रयासों में लगे रहते हैं (1 पतरस 5:8)। और क्योंकि उद्धार पाया हुआ मनुष्य, इस पृथ्वी के अपने जीवन काल में, परिवर्तित होते चले जाने की ज़ारी क्रिया में है, अर्थात, उसे अभी तक वह स्वर्गीय सिद्धता प्राप्त नहीं हुई है, इसीलिये, उद्धार पाया हुआ व्यक्ति भी अपने आप में, अपनी सामर्थ्य से, शैतानी शक्तियों पर परमेश्वर की सहायता के बिना विजयी नहीं हो सकता है।


अगले लेख में हम इन निष्कर्षों को अन्य बातों के साथ मिलाकर इनके व्यावहारिक अर्थ और अभिप्राय को देखेंगे। इनके द्वारा हम देखेंगे और समझेंगे कि मनुष्यों के शैतान का सामना करने में असमर्थ होने और पाप में गिरते रहने पर भी, क्यों परमेश्वर द्वारा प्रेरितों 17:30 में स्वाभाविक अपरिवर्तित मनुष्य द्वारा पाप करने को “अज्ञानता के समय” की बात कहकर उसे दण्ड देने में आनाकानी करता है, पश्चाताप करने के लिए कहता है, और अपने अनुग्रह में उसे पापों का दण्ड पाने से बचने का अवसर देता है।


किन्तु अभी के लिए हमें अपने जीवनों में झांक कर देखना आवश्यक है कि क्या हम परमेश्वर द्वारा दिए गए इस अवसर का, उसके आनाकानी करने का, सदुपयोग कर रहे हैं कि नहीं? क्या हमने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, अपना जीवन उसे सच्चे मन से समर्पित किया है कि नहीं? या हम अभी भी अपने धर्म, परिवार, जन्म से धार्मिक अनुष्ठानों तथा रीति-रिवाजों के पालन करने वाले होने, अपने धर्म-गुरुओं और अगुवों के चलाए चलने वाले होने, आदि व्यर्थ और निष्फल बातों के द्वारा ही परमेश्वर की दृष्टि में भले और धर्मी, तथा उसे स्वीकार्य होने, उसके साथ स्वर्ग में प्रवेश करने वाले समझे बैठे हैं, शैतान के धोखे से अपने अनन्त जीवन के विषय निश्चिंत हो गए हैं? आज, अभी, समय और अवसर रहते हुए पापों से पश्चाताप करके अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दें, उससे पापों के लिए क्षमा माँग लें, परमेश्वर की संतान बन जाएं। बाद में कहीं बहुत देर न हो जाए।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 17 - The Law’s Limitations – 9

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 9


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 7


Over the previous few articles we have been trying to understand from God’s Word the Bible, through three things, why man, through his own power and abilities, is incapable of facing and overcoming Satan. Having Biblically considered and analyzed, we now have before us the Biblical facts and results of these three things. Today we will summarize and put together what we have learnt so far; and in the next article we will go on to their practical application in our topic of Law and Salvation. The three things and what we have learnt about them are:


(i) Every Word of God and everything He says is immutable, unchangeable (Hebrews 1:12; 13:8; Revelation 1:8; Psalm 102:27; Malachi 3:6); the authority and gifts bestowed by Him are irrevocable, and He never takes them back (Romans 11:29; Psalm 89:34). God says of Himself, 'I AM WHO I AM' (Exodus 3:14); and in the context of all time and eras, He refers to Himself in the present tense, 'I AM'—that is, neither in the past nor the future, but only in the present (John 8:58). This means God is not bound by the limits of time; He knows the end from the beginning and knows everything about everything (Isaiah 46:10). Therefore, whatever He has given to anyone, He has given thoughtfully—knowing all possibilities, intentions, and future events—with a specific purpose. What He has spoken once, He also fulfills (Numbers 23:19). Because He never makes any mistake, He never has any need to revise or change any of His decisions.


(ii) Man, in his natural condition, in his creation, is less powerful than the angels (Psalm 103:20; 2 Thessalonians 1:7; 2 Peter 2:11). In other words, man has no power or ability to be better, or be more powerful than the angels, in any manner, in anything. This is the God given status of man, and man can never change it on his own, he can only obey it.


(iii) Human beings, in their natural state, are lower than the angels in the hierarchy of created beings (Hebrews 2:6-10). After he is saved, this order changes for the saved person (Hebrews 1:14). Because a saved person becomes a child of God (John 1:12-13), and he is continually being transformed, bit by bit, into the likeness of the Lord (2 Corinthians 3:18), to be an heir of God, a co-heir with Christ (Romans 8:17), therefore, the saved person’s status is also elevated to a status higher than angels. 


But Satan, his angels, his demons, since they are all disobedient to God, similarly they remain disobedient to even the saved children of God. Just as they do not accept the status of God, they also do not accept the status of the saved man, as a child of God. Rather, they are always trying to overpower the saved man and make him fall (1 Peter 5:8). Since the saved person, on earth is still “under transformation,” i.e., has not yet attained the ultimate heavenly perfection, therefore even the saved person, on his own, by his own strength, is incapable of being victorious over the satanic forces without God’s help.


In the next article, we'll look at the practical application and implications of these conclusions, by also considering them along with some other things. Through these we will see and understand why although humans are unable to face Satan, while they continue to fall in sin time and again, yet God calls this tendency of the unregenerate man to commit sin as something done in "times of ignorance" (Acts 17:30), and is reluctant to punish him for it; rather, asking him to repent of his sins and graciously gives him the opportunity to be saved, escape from being punished for sins.


But for now, we need to look into our lives and see whether we are making good use of this opportunity given to us by God, or, are we ignoring Him and His benevolence? Have we sincerely committed our lives to Him, repenting of our sins or not? Or, have we fallen for Satan's deceit, and we are still assuming of being good and righteous in the eyes of God through vain and ineffective things like our religion, family, our following and fulfilling religious rituals and customs since our birth, by our being obedient to our religious leaders, etc. and falsely believe that because of following these we will be considered acceptable to God, worthy of entering heaven with Him? Today, now, while having the time and opportunity to repent of sins, make the right decision, repent of your sins, submit your life to the Lord Jesus Christ, ask Him for forgiveness of sins, become a child of God. It may be too late afterwards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 7 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 14 - Man is Incapable of Overcoming Satan - 4 / व्यवस्था और उद्धार – 14 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 14 - व्यवस्था की सीमाएँ – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 6

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 4 

 

पिछले लेख में हमने, यह समझने के लिये कि क्यों मनुष्य अपने किसी भी प्रयास से, बिना परमेश्वर की सहायता के, अपने आप से, कभी भी शैतान पर जयवन्त नहीं हो सकता है, कुछ सम्बन्धित बातों को देखना आरम्भ किया था। ये सम्बन्धित बातें हैं:

(i) परमेश्वर और उसकी बातें सर्वदा अपरिवर्तनीय तथा अटल और सर्वदा लागू रहती हैं; परमेश्वर जब किसी को कुछ उपहार या वरदान देता है, तो फिर उसे वापस कभी नहीं लेता है। 

(ii) मनुष्यों की तुलना में स्‍वर्गदूतों के कुछ गुण;

(iii) मनुष्य और स्‍वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान।  

 

और फिर हम ने इनमें से पहली बात, परमेश्वर और उसका वचन और बातें हमेशा ही अटल तथा अपरिवर्तनीय हैं को देखना आरंभ किया था। परमेश्वर ने जो जिसे दे दिया, वह उसे कभी वापस नहीं लेता है, उसका दिया हुआ अटल और अपरिवर्तनीय (रोमियों 11:29)। यदि अटल और अपरिवर्तनीय नहीं होगा, तो फिर उसका तात्पर्य होगा कि परमेश्वर गलती कर सकता है, भविष्य की बातों से अनभिज्ञ है; जो कि परमेश्वर के मौलिक गुणों को ही नकारना है। 


आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से इस तथ्य के कुछ उदाहरण देखेंगे:

  • सृष्टि के समय परमेश्वर ने आदम और हव्वा को सारी पृथ्वी और सभी जीव-जंतुओं पर अधिकार दिया था (उत्पत्ति 1:27-30)। बाद में मनुष्य की सुविधा के लिए परमेश्वर ने उसे खाने के लिए उत्तम फलों वाले वृक्षों की अदन की वाटिका लगा कर दी (उत्पत्ति 2:8-9)। पाप करने के कारण मनुष्य अदन की वाटिका से बाहर निकाला गया, किन्तु न तो उससे पृथ्वी और उसके जीव-जंतुओं पर अधिकार रखना वापस लिया गया, और न ही उसे पृथ्वी पर से हटाया गया; बल्कि नूह के समय की जल-प्रलय के बाद, परमेश्वर द्वारा उसे दिये गये इस अधिकार की पुनःपुष्टि की गई (उत्पत्ति 9:2)। आज भी, सामान्यतः सभी जीव-जन्तु, मनुष्यों का कुछ भय रखते हैं, तुरंत ही मनुष्यों के सामने नहीं आते हैं, उनसे कतरा कर निकलते हैं।

  • जब अब्राहम और सारा को उनकी शारीरिक आयु की दशा के बावजूद संतान उत्पन्न करने की सामर्थ्य दी (इब्रानियों 11:11-12), तो उसके बाद उन से यह क्षमता वापस नहीं ली। और इसीलिए बाद में अब्राहम और विवाह कर सका, रखेलियाँ भी रख सका, और उनसे बहुतेरी संतानें भी उत्पन्न कर सका (उत्पत्ति 25:1-6)। 

  • इस्राएल का पहला राजा शाऊल परमेश्वर द्वारा निर्धारित और नियुक्त करवाया गया था। जब वह राजा होने के लिए अयोग्य हो गया (1 शमूएल 15:26), तब भी उसकी मृत्यु तक इस्राएल का राज्य उससे नहीं लिया गया। उसके राज्य-काल में परमेश्वर का अभिषिक्त दाऊद बहुत दुख उठाता हुआ, और उससे अपनी जान बचाता हुआ सारे देश में भागता फिरा। दो बार दाऊद के पास अवसर आया कि वह शाऊल को मार डाले, किन्तु उसके साथियों के उकसाने के बावजूद, उसका मार्गदर्शन करने वाले परमेश्वर के आत्मा ने दाऊद को शाऊल को मारने से रोके रखा (1 शमूएल 24:1-7; 26:5-11)। जब परमेश्वर की ओर से शाऊल का जीवन काल समाप्त हुआ, तब ही दाऊद राजा बना, उससे पहले नहीं। 

  • यहूदियों को मिस्र में 430 वर्ष की गुलामी सहनी थी; वे ठीक उसी दिन मिस्र निकलकर आए जब यह समय पूरा हुआ (निर्गमन 12:40-41)। इससे पहले जब मूसा ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया था तो असफल रहा, किन्तु समय पूरा होने पर मूसा ही उन्हें निकाल कर ले गया।

  • हारून ने बछड़ा बना कर इस्राएलियों को मूर्ति-पूजा में डाला (निर्गमन 32 अध्याय) और परमेश्वर उससे क्रोधित हुआ; किन्तु उसके अभिषिक्त महायाजक होने का आदर उससे वापस कभी नहीं लिया गया (लैव्यव्यवस्था 8:1-9)। 

  • मूसा की अनाज्ञाकारिता के कारण उसे कनान में प्रवेश नहीं करने दिया गया (गिनती 27:12-14; व्यवस्थाविवरण 3:23-26), किन्तु कनान की सीमा तक इस्राएलियों की अगुवाई करने का अधिकार उसी के पास रहा। यहोशू को यह अधिकार मूसा के अंत समय में ही दिया गया (व्यवस्थाविवरण 3:28)। 

  • गदरेनियों के क्षेत्र में रहने वाले मनुष्यों में से जब प्रभु यीशु ने दुष्टात्माओं को निकाला, तो उन्होंने उनके समय से पहले न सताए जाने की दुहाई दी (मत्ती 8:28-29)। अर्थात अनन्त दुःख के स्थान में जाने का जो उनका निर्धारित समय था, उससे पहले वे वहाँ नहीं भेजी जा सकती थीं; और प्रभु ने इसे नहीं बदला। 

  • पाप के कारण गिराए जाने और शैतान बन जाने से पहले लूसिफर प्रधान स्वर्गदूत था, परमेश्वर के बाद वही सबसे सामर्थी था (यशायाह 14:12-15; यहेजकेल 28:12-17)। उसके स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भी न तो उसका स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करने का विशेषाधिकार वापस लिया गया (अय्यूब 1:6-7, 12; 2:1-6), और न उससे उसकी सामर्थ्य वापस ली गई; वह अपनी इसी सामर्थ्य के द्वारा परमेश्वर और उसके लोगों के विरुद्ध कार्य करता रहता है। 

  • लूसिफर सबसे प्रधान स्वर्गदूत था, वरीयता में अन्य सभी स्वर्गदूत उससे कम स्तर के थे। उसके निकाले और गिराए जाने के बाद भी, परमेश्वर का प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल उससे वाद-विवाद नहीं कर सका, उसे सीधे से डाँट नहीं सका, उसका निरादर नहीं कर सका; वरन यही कहा “प्रभु तुझे डांटे” (यहूदा 1:9), क्योंकि मीकाईल वरीयता में लूसिफर से कम था और लूसिफर के ऊपर केवल परमेश्वर था। 

  • परमेश्वर का दिया गया उद्धार सदा काल का है (इब्रानियों 5:9)। परमेश्वर एक बार जिसे उद्धार दे देता है, जिसे अपनी संतान बना लेता है, उससे अपना उद्धार वापस कभी नहीं लेता। अनाज्ञाकारिता और पाप के कारण उद्धार पाया हुआ व्यक्ति ताड़ना में आएगा, प्रतिफल खोएगा, आशीषों से वंचित हो जाएगा, लेकिन उसका उद्धार कभी नहीं जाएगा। 

 

इस लेख के आरम्भ में दी गई तीन बातों में से शेष दोनों बातों को हम आने वाले लेखों में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए हमें, विशेषकर मसीही विश्वासियों को बहुत गंभीरता के साथ अपने जीवनों में झाँककर देखना है, विचार करना है कि हम परमेश्वर द्वारा दी गई सुविधाओं, बातों, उद्धार, और वरदानों का कैसे उपयोग कर रहे हैं? क्या हम उनके प्रति सजग हैं, और परमेश्वर की महिमा के लिए उनका प्रयोग कर रहे हैं? क्या हम अपने जीवनों से, उसकी दी हुई आशीषों को, संसार के लोगों पर प्रकट कर रहे हैं? यह अवलोकन करना और सुधारना अनिवार्य है, क्योंकि हमसे इन सभी बातों का हिसाब अवश्य ही लिया जाएगा; कोई भी हिसाब दिए बिना नहीं बचेगा (2 कुरिन्थियों 5:10)। इसलिए अभी, जब तक हमारे पास समय और अवसर है, इस बात के विषय अपने दृष्टिकोण और व्यवहार को सही कर लेने, और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलने में ही भलाई और आशीष है, इसी में शैतान और उसकी युक्तियों से हमारी सुरक्षा है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 14 - The Law’s Limitations – 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 6


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 4


In the previous article we had seen that to understand why man can never ever overcome Satan on his own, without the help of God, we need to consider some other related things. These related things are:

(i) God and His Word are eternally unchanging, unalterable, firmly established and applicable; what He grants always remains irrevocable and in effect;

(ii) Some characteristics of angels, in comparison to humans;

(iii) The comparative level or status of humans and angels.


Then we had begun to look at the first of these, God and His Word and things that He grants are always irrevocable, unchangeable, and firmly established. Whatever God has given to anyone, He never takes it back, what He has given remains irrevocable and unchanging (Romans 11:29). If it is not irrevocable and unchanging, then it means that God can make a mistake, is unaware of the future things; which amounts to denying the very basic attributes of God. 


Today, from God’s Word the Bible, we will look at some examples of this fact:

  • At the time of creation, God gave Adam and Eve authority over the whole earth and all living things (Genesis 1:27-30). Later, for the convenience of man, God planted for him the Garden of Eden with trees good for food (Genesis 2:8-9). Man was cast out of the Garden of Eden for sinning, but neither was he taken away from the earth, nor was the authority granted to him over all the earth and its creatures taken away from him; rather this God-given authority was reaffirmed after Noah’s flood (Genesis 9:2). Even today, generally all living creatures exhibit a fear of humans, they do not immediately come in front of humans, but tend to shy away from them.

  • When Abraham and Sarah were given the ability to have children long after crossing their physical age of child-bearing (Hebrews 11:11-12), this ability was not taken back from them. Abraham afterwards not only could marry and have concubines, and he also begot many children from them (Genesis 25:1-6).

  • The first king of Israel, Saul, was ordained and appointed by God. Even when he became unfit to be king (1 Samuel 15:26), the kingdom of Israel was not taken from him until his death. During his reign, David, the anointed of God, suffered greatly, and kept running all over the country, to save his life from Saul. Twice the opportunity came for David to kill Saul, but despite the provocation of his companions, the Spirit of God who guided him kept David from killing Saul (1 Samuel 24:1-7; 26:5-11). It was only when Saul's lifetime from God came to an end, that David became king, not before.

  • The Jews were to endure 430 years of slavery in Egypt. They came out of Egypt on the very day that this time was over (Exodus 12:40-41). Earlier, when Moses tried to rescue them, he was unsuccessful, but when the time was over, it was Moses who took them out.

  • Aaron made the Israelites commit idolatry by making a golden calf (Exodus chapter 32) and God was furious with him; But Aaron’s ordination of being the anointed High Priest was never revoked (Leviticus 8:1-9).

  • Moses was not allowed to enter Canaan because of his disobedience (Numbers 27:12–14; Deuteronomy 3:23–26). Nevertheless, he retained the authority to lead the Israelites to the border of Canaan. This authority was given to Joshua only at the end of Moses' lifetime (Deuteronomy 3:28).

  • When the Lord Jesus cast out demons from the people living in the region of the Gadarenes, the demons pleaded not to be persecuted before their appointed time (Matthew 8:28-29); i.e., they could not be sent before their appointed time into the place of eternal suffering; and the Lord did not change it.

  • Lucifer was the archangel, second only to God (the ‘Bright and Morning Star’ in some translations and Lucifer in others), before he was cast down because of sin, and became Satan (Isaiah 14:12-15; Ezekiel 28:12-17). Even after his expulsion from heaven, the privilege of going to heaven to converse with God was not taken away from him (Job 1:6-7, 12; 2:1-6), nor have his powers been taken away from him; though he continues to work against God and his people through those very powers even today.

  • Lucifer was the superior-most archangel; all the other angels were inferior to him in hierarchy. Even after he was cast out of heaven, Michael the archangel of God could neither disrespectfully argue with him, nor scold him directly, but simply said "Lord rebuke you" (Jude 1:9); because in terms of the original hierarchy Michael was lower than Lucifer, and only God was above Lucifer.

  • God given salvation is eternal (Hebrews 5:9). Once God saves a person, He never takes back the salvation from the saved one, whom He accepts as His child. The saved one, because of disobedience and sin will come under chastisement, lose eternal rewards, be deprived of blessings, but will never lose his God given salvation.

 

We'll cover the two reamining points, of the three given at the beginning of this article, in subsequent articles. But for now, we, especially Christians, have to take a very serious look into our lives, and evaluate how we are utilizing the care, facilities, salvation, abilities, and gifts given by God to us? Are we aware of them, and are we using them for the glory of God? Are we demonstrating these God given blessings to the people of the world through our lives? It is necessary to review and rectify this, because we will certainly be called to account for all of these things. No one will escape giving his account for what God has given him (2 Corinthians 5:10). So, while we have the time and opportunity, we will do well to rectify whatever needs to be corrected in our outlook and behavior towards what God has given us; and live a life of obedience to Him for our good, our blessings, and to remain safe from Satan and his devices.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

Worship – 20 - The Material Blessings of Worship (6) / आराधना – 20 - आराधना के भौतिक लाभ (6)

 

आराधना 20

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (6)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                लेख पर चर्चा वीडियो


    हमारे इस ज़ारी अध्ययन में कि वास्तव में आराधना क्या है और यह क्यों मसीहियों, अर्थात प्रभु यीशु के शिष्यों के लिए आवश्यक है, पिछले कुछ लेखों से हम देख रहे हैं कि किस प्रकार से केवल प्रार्थना करने से कहीं अधिक लाभकारी आराधना भी करना होता है। हमने देखा है कि प्रार्थना के साथ आराधना को सम्मिलित करना प्रार्थना को बहुत प्रभावी और कार्यकारी बना देता है। साथ ही हमने यह भी देखा है कि आराधना के लाभ केवल आत्मिक ही नहीं बल्कि भौतिक और शारीरिक भी होते हैं; किन्तु हम आराधना को परमेश्वर को हमारी इच्छा के अनुसार कुछ पार्थिव लाभ प्रदान करने, उसे हमारे लिये किसी बात को करने को बाध्य करने के लिये के लिए एक साधन के समान प्रयोग नहीं कर सकते हैं। आराधना के प्रत्युत्तर में पार्थिव लाभों को प्राप्त करने के बाइबल के उदाहरणों में हम, पिछले लेखों में, सारपत की विधवा, राजा हिजकिय्याह, और नहेम्याह के उदाहरणों से देख चुके हैं; और आज हम एक और व्यक्ति, राजा यहोशापात के उदाहरण से देखेंगे।

    हम राजा यहोशापात के बारे में पहले भी देख चुके हैं, जब हम देख रहे थे कि किस प्रकार से आराधना, प्रार्थना को और अधिक प्रभावी बनाती है। आज भी हम परमेश्वर के वचन के उसी खण्ड, अर्थात, को ही लेंगे, और देखेंगे कि किस प्रकार से आराधना के द्वारा यहोशापात न केवल उस पर आने वाली विपत्ति से बच सका, वरन उसे बहुतायत से भौतिक आशीषें भी मिलीं, उसकी कल्पना और अपेक्षा से कहीं अधिक बढ़कर। हम देखते हैं कि इस एक ही अध्याय में यहोशापात पाँच बार आराधना करता है। उसकी पहली आराधना उसके छुटकारे के लिए प्रार्थना के साथ की गई थी; उसकी दूसरी आराधना, इस प्रार्थना के प्रत्युत्तर में परमेश्वर से मिले आश्वासन के बाद है; तीसरी आराधना परमेश्वर की आज्ञाकारिता में कार्य करने के साथ है; चौथी आराधना उस विपरीत प्रतीत होने वाली परिस्थिति से छूटने तथा साथ ही अप्रत्याशित सम्पत्ति प्राप्त करने के बाद है; और पाँचवीं आराधना यरूशलेम लौटकर परमेश्वर के भवन में की गई है।

    परमेश्वर के भय में चलने वाले राजा यहोशापात को पता चलता है कि तीन प्रबल राजा एक साथ संगठित होकर उस पर हमला करने और उसे नाश करने के लिए आ रहे हैं। यह सुनने के बाद, अपनी दुर्बल स्थिति को पहचानते हुए, तथा यह समझते हुए कि उसे कुछ सूझ नहीं रहा है कि इस स्थिति का सामना कैसे किया जाए, राजा यहोशापात अपनी प्रजा से कहता है कि छुटकारे के लिए उसके साथ मिल कर परमेश्वर से प्रार्थना करें। छुटकारे के लिए उनकी यह प्रार्थना, 2 इतिहास 20 अध्याय के पद 6 से 12 में दी गई है। इन 7 पदों में से 6 पदों में यहोशापात की आराधना हैं, जबकि उसकी प्रार्थना केवल एक पद, पद 12 में ही है। अर्थात, जान-लेवा विपत्ति के समय में भी यहोशापात न केवल परमेश्वर की आराधना करता है, बल्कि उसकी आराधना, उसकी प्रार्थना से कहीं अधिक थी:

  • पद 6: गुणानुवाद - स्वर्ग में परमेश्वर, जो बल और पराक्रम रखने वाला है , जिसका सामना कोई नहीं कर सकता है; और स्तुति - वह जाति-जाति के सब राज्यों पर प्रभुता रखने वाला परमेश्वर है।

  • पद 7: स्तुति - परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों को लाकर कनान में बसाने को स्मरण करता है।

  • पद 8: स्तुति - परमेश्वर के भवन का बनाया जाना स्मरण करता है।

  • पद 9: स्तुति - परमेश्वर द्वारा बचाने के लिए दी गई प्रतिज्ञा का स्मरण करना; और गुणानुवाद - परमेश्वर का नाम उसके भवन में बसा है, ऊँचा उठाना।

  • पद 10: स्तुति - इस्राएलियों की मिस्र की गुलामी से निकालकर कनान में बसने जाने तक की यात्रा में इन्हीं जातियों, अममोनियों, मोआबियों, और सेइर यानि कि एदोमियों को, उस समय इस्राएलियों की हानि करने से परमेश्वर द्वारा रोके रखना स्मरण करता है।

  • पद 11: स्तुति - परमेश्वर द्वारा उन्हें कनान की भूमि दिया जाना स्मरण करता है।

  • पद 12: प्रार्थना - यहोशापात केवल अपनी समस्या को लाकर परमेश्वर के हाथों में रख देता है, उस से निपटने की अपनी अयोग्यता का अंगीकार करता है, और यह भी मान लेता है कि उसे सूझ नहीं पड़ रहा है कि इसके लिए क्या करे, और चुप हो जाता है। यहाँ पर यह ध्यान देने योग्य बात है कि परमेश्वर के सामने अपने अपनी प्रार्थना रखते समय, वह प्रार्थना के उत्तर के विषय परमेश्वर को कोई निर्देश नहीं देता है; अर्थात, किसी भी प्रकार से परमेश्वर को कोई सुझाव नहीं देता है कि समस्या का क्या और कैसे समाधान किया जाए।

    इस अध्याय में, इस प्रार्थना और पहली आराधना के बाद, यहजीएल में होकर परमेश्वर द्वारा छुटकारे का आश्वासन मिलने (पद 15-17) के पश्चात, चार और आराधनाएँ हैं। दूसरी आराधना पद 18-19 में दी गई है, परमेश्वर से आश्वासन मिलने के बाद यहोशापात और यहूदा परमेश्वर के आगे दण्डवत करते हैं, ऊंचे स्वर में उसकी स्तुति और गुणगान करते है। इसके बाद तीसरी आराधना पद 21 में है, जब परमेश्वर की आज्ञाकारिता में यहोशापात सेना को युद्ध-भूमि में भेजता है, और सेना के आगे स्तुति और गुणगान करने वाले, दुश्मनों के सामने, ऊंचे स्वर में परमेश्वर की आराधना करते हुए चलते हैं - जो सम्पूर्ण संसार के सम्पूर्ण इतिहास में, किसी भी युद्ध के लिये पूर्णतः अप्रत्याशित, अभूतपूर्व, और अनोखा है - युद्ध भूमि में सेना के आगे-आगे परमेश्वर की आराधना करने वाले, ऊंचे स्वर में परमेश्वर की आराधना करते हुए जा रहे हैं। और यदि यहोशपात की अपनी दुर्बल स्थिति के दृष्टिकोण से देखें, तो यह एक अकल्पनीय स्थिति है। परन्तु इसी आराधना ने सारा पासा पलट दिया और विजय दिलवाई। क्योंकि लिखा हुआ है कि जैसे ही युद्ध-भूमि यह आराधना आरम्भ हुई, परमेश्वर ने कार्य किया और यहोशापात की समस्या का समाधान हो गया (पद 22)। फिर चौथी आराधना धन्यवाद के रूप में है, जब उन्हें विजय मिल जाती है, समस्या का समाधान हो जाता है, और अनपेक्षित रीति से अपार संपत्ति भी साथ में मिल जाती है (पद 26), यह भजन 50:15 का व्यावहारिक पूरा करना है। पाँचवीं आराधना परमेश्वर के भवन में, यरूशलेम वापस लौटने के पश्चात की जाती है (पद 27-28)। कुल मिलाकर परिणाम यह मिला कि न केवल शत्रुओं की समस्या का स्थाई समाधान हो गया, बल्कि यहोशापात और उसकी प्रजा को बहुत अधिक संपत्ति भी मिल गई, और आने वाले समय के लिए शान्ति और स्थिरता भी निश्चित हो गई (पद 29-30)

    अगले लेख में हम इसके बारे में कुछ और बातों को देखेंगे, तथा इन सभी उदाहरणों से कुछ निष्कर्ष और शिक्षाओं को देखेंगे।

    अभी तक हमने बारम्बार देखा है कि परमेश्वर किस प्रकार अपने लोगों के पक्ष में कार्य करता है, उन्हें आशीषित करता है, अपनी इच्छा, योजना, और निर्णय के अनुसार, न केवल आत्मिक रीति से बल्कि भौतिक रीति से भी, और बहुतायत की आशीष देता है। इसलिये, स्वेच्छा से प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के द्वारा (यूहन्ना 1:12-13) परमेश्वर की सन्तान, उसके परिवार का अंग बनना, इस लोक में भी और परलोक में भी केवल लाभ ही देगा, कोई हानि नहीं। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship20

English Translation

The Material Blessings of Worship (6)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                        Discussion Video


    In our on-going study on what worship actually is and why it is essential for Christians, i.e., the disciples of the Lord Jesus, for the past few articles we have been studying about how worshiping God is immensely more beneficial than only praying. We have seen that combining prayers with worship makes prayers much more effective and fruitful. We have also seen that the benefits of worship are not only spiritual, but physical and material as well; but we cannot make worship a tool for manipulating God and extracting temporal benefits from Him. In considering Biblical examples of receiving temporal benefits as a consequence of worship, we have seen from examples of the widow of Zarephath, King Hezekiah, and of Nehemiah; and today we will see from another example, that of King Jehoshaphat.

    We have seen King Jehoshaphat’s example earlier also, when considering how worship makes prayers more effective. Today we will take the same portion of God’s Word, i.e., 2 Chronicles chapter 20, and see how worship not only delivered Jehoshaphat from the impending calamity, but also brought him an abundance of material benefits, way beyond his imagination and expectation. In this one chapter we see that Jehoshaphat worships God five times. Jehoshaphat’s first worship is part of his prayer to God for deliverance; his second worship is on receiving God’s assurance in response to their prayers; the third worship is while obeying God to act upon what He has said; the fourth is after their deliverance from the situation and also receiving an unexpected bounty through that apparent adversity; the fifth worship is in the house of God, after returning back to Jerusalem.

    The godly King Jehoshaphat receives information that he is about to be attacked by three mighty Kings, who have gathered together to come and destroy him. Upon hearing about this, and realizing his own weak situation and inability to face them, King Jehoshaphat, asks his whole kingdom to pray to God for deliverance. His prayer for this deliverance is given in 2 Chronicles chapter 20, from verse 6 to 12. Out of the 7 verses, his actual prayer for deliverance is only in verse 12; the rest of the 6 verses are Jehoshaphat’s Worship; i.e., Jehoshaphat worships God, even in the time of adversity, and in this life-threatening situation, his worship far exceeds his prayer:

  • Verse 6: Exaltation – God of heaven, having power and might, no one is able to stand against God; and Praise – He is the God who rules over kingdoms

  • Verse 7: Praise – recalls God’s work of settling Israelites in Canaan

  • Verse 8: Praise – Sanctuary built for God

  • Verse 9: Praise – recalls promise of Deliverance; and Exaltation – God’s name is in the Temple

  • Verse 10: Praise – Recalls God’s earlier withholding the Ammonites, Moabites and people of Mount Seir – the Edomites, from attacking Israel during their journey out of Egyptian slavery to settling in Canaan.

  • Verse 11: Praise – recalls God giving them the possession of Canaan.

  • Verse 12: Prayer – Jehoshaphat simply hands over his problem into God’s hands, confessing his physical inability to fight the attackers, and mental inadequacy to figure out what to do about it, and steps back. It is important to note that while putting his prayer before God, he does not direct God in any way about answering it, i.e., without in any manner telling God how to solve it, or what to do about it.

    After this first worship and prayer, he receives assurance of God’s deliverance through Jahaziel (verses 15-17), this is then followed by four more acts of worship. The second worship is in verse 18-19, Jehoshaphat and Judah worship by bowing down to the Lord, and singing His praises with a loud voice, on receiving God’s answer and assurance. This is followed by the third act of worship (verse 21) in sending the army into the battle-field, with the singers leading the army while singing and loudly exalting God before the enemies – which is a totally unexpected, unprecedented, and unique thing, in the whole of history of the entire world, for a battle situation – the worshipers, actually worshiping God loudly, are leading the army into the battle field. And when considered in context of the very weak state of Jehoshaphat, it is an absolutely unimaginable thing to do. But this worship is what turned the tide and brought the victory. For, it is written that as soon as this worship in the battle-field began, God acted and Jehoshaphat’s problem was solved (verse 22). His fourth Worship is in the form of Thanksgiving, after collecting the spoils of war (verse 26), a practical fulfillment of Psalm 50:15. The fifth worship is carried out in the house of God after returning to Jerusalem (verse 27-28). The net result is not only a complete deliverance from the problem of enemies, but also an overall abundance of temporal riches for Jehoshaphat and his people, along with peace and stability for times to come (verses 29-30).

    In the next article, we will see some more things from this example, and then draw some conclusions and lessons from these examples that we have considered.

    So far, we have repeatedly seen how God acts in favor of His people, and in His own will, plans, and decisions, blesses them not just spiritually, but physically as well, and blesses abundantly. Therefore, voluntarily becoming a child of God, a part of His family through coming to faith in the Lord Jesus (John 1:12-13), is an absolutely win-win proposition, for this world as well as the next. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language