ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Status लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Status लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 66 - Appropriately Handling God’s Word – 11 / आशीषित एवं सफल जीवन – 66 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 11

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 66 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 51

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 11

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि अपनी सेवकाई में प्रचार करने या शिक्षा देने के लिए, पौलुस केवल वही कहता था जो परमेश्वर उसे कहने के लिए देता था। हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य में होकर, अविश्वासियों, नए विश्वासियों, और विश्वास में अपरिपक्व लोगों से वह प्रभु यीशु मसीह और उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने, अर्थात सुसमाचार की बात करता था; और जो परिपक्व विश्वासी थे, उन से परमेश्वर द्वारा पहले से कही गई, किन्तु अभी तक समझने में गुप्त रखी गई भेद की बातों के बारे में बात करता था। लेकिन दोनों ही स्थितियों में, वह परमेश्वर द्वारा दी गई बात के अतिरिक्त और कुछ नहीं बोलता था। आज हम 1 कुरिन्थियों 4:6 से पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और व्यवहार से सम्बन्धित एक अन्य पक्ष को, पौलुस ही के उदाहरण से देखेंगे।


इस पद में अपने आप को तथा अपुल्लोस को उदाहरण के समान प्रस्तुत करते हुए, पौलुस कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों से कहता है कि वे उनके जीवनों से सीखें; और उनके सामने दो बातें रखता है, जिन पर उन्हें ध्यान देना चाहिए। पहली, परमेश्वर के वचन से उपयोग और व्यवहार के लिए कुरिन्थुस के विश्वासियों को पौलुस तथा अपुल्लोस के जीवन से सीखना था कि जो भी लिखा हुआ है, उस से आगे न बढ़ें; हम इसके बारे में अगले लेख में देखेंगे। दूसरा, मण्डली में से किसी को भी किसी एक सेवक के पक्ष में तथा दूसरे के विरोध में किसी प्रकार का कोई गर्व नहीं करना चाहिए, उनमें से किसी को भी दूसरे से बढ़कर नहीं देखना या समझना चाहिए। पौलुस ने इस पद में इस दूसरी बात के विषय में जो कहा है, उसके बारे में वह पहले ही 1 कुरिन्थियों 3:4-8 में लिख चुका था। वह बता चुका था कि दोनों, पौलुस और अपुल्लोस, परमेश्वर के सेवक थे, सेवकाई के लिए परमेश्वर द्वारा ही नियुक्त किए गए थे। जैसे-जैसे वे अपनी सेवकाई को उचित रीति से पूरा करते जाते थे, परमेश्वर उन्हें और उनकी सेवकाई को आशीषित करता जाता था, उन्हें बढ़ाता जाता था।

 

इसलिए किसी व्यक्ति के द्वारा उनमें से एक को, दूसरे से बढ़कर समझने या महत्व देने का कोई औचित्य नहीं था। न तो पौलुस, और न ही अपुल्लोस, अपनी किसी योग्यता के कारण सफल होते थे; दोनों ही परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होकर काम करने और उससे आशीष पाने के कारण ही सफल थे। इसलिए उनकी सेवकाई की सफलता का सारा श्रेय और सारी महिमा परमेश्वर ही की थी, उन दोनों में से किसी की नहीं। इसलिए यदि कोई व्यक्ति उनमें से किसी एक को दूसरे से बढ़कर समझाता, तो यह उसके वास्तविकता से अनजान होने का, तथा व्यर्थ बातों के पीछे जाने वाला होने का चिह्न था। उसे जो करना चाहिए था, वह था, दोनों पौलुस और अपुल्लोस के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करे, और उन दोनों से ही सीखे; न कि किसी एक को दूसरे से बढ़कर समझे (1 कुरिन्थियों 1:10-13)।


परमेश्वर किसी भी आधार पर अपनी कलीसिया, जो प्रभु यीशु की देह और उसकी दुल्हन है, में किसी भी विभाजन या गुट बनाने को बड़ी कड़ाई से मना करता है। प्रभु परमेश्वर और उसके वचन के पीछे चलने की बजाए किसी मनुष्य का पक्ष लेकर उसके पीछे चलने के कारण यह करना तो कदापि नहीं होना है। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस प्रेरित के द्वारा कहा है कि जो लोग इस तरह से विभाजन करने, और गुट बनाने वाले हैं, वे अपरिपक्व, शारीरिक, और परमेश्वर की संतान के समान नहीं वरन मात्र सांसारिक मनुष्यों के समान व्यवहार करने वाले हैं (1 कुरिन्थियों 3:1-4)। इसलिए, परमेश्वर के वचन के आधार पर, व्यक्ति की आत्मिक परिपक्वता की बाइबल के अनुसार एक पहचान उसकी प्रवृत्ति है – क्या वह परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी है उसका अनुसरण करता है, अथवा मनुष्य और मनुष्यों की शिक्षाओं का आज्ञाकारी और अनुसरण करने वाला है? चाहे वह मनुष्य परमेश्वर का कोई विख्यात सेवक ही क्यों न हो।

 

प्रकट है कि यही बात इतनी ही सत्य उनके लिए भी होगी जो परमेश्वर की कलीसिया में विभाजन करते और गुट बनाते हैं, ऐसा करना प्रोत्साहित करते हैं। हम 1 कुरिन्थियों 11:18-19 से देखते हैं कि इस प्रवृत्ति का मुख्य कारण है लोगों का मण्डली में प्रमुख स्थान और उच्च पहचान मिलने की लालसा रखना। और इस प्रवृत्ति का होना इस बात का सूचक है कि ऐसे लोग प्रभु को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी नहीं हैं, बल्कि व्यक्तिगत लाभ, स्थान, और स्वार्थ-सिद्धि के लिए प्रभु को उपयोग करना चाहते हैं, जिसके विरुद्ध वचन में कड़े शब्दों में कहा गया है (1 यूहन्ना 2:15-17)।


तो, पौलुस द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और व्यवहार से हमें एक और शिक्षा मिलती है कि हम इस बात का ध्यान रखें कि परमेश्वर के वचन का उपयोग और उससे व्यवहार करते समय हम किसी भी रीति से कलीसिया में कोई विभाजन करने या गुट बनाने वाले या इस प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले न हो जाएँ, और अपने जीवनों को उदाहरण बनाकर कलीसिया में भी इसी बात को सिखाएँ।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 66 - Be Stewards of God’s Word – 51 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 11

 

In the previous article we had seen that to preach or teach in his ministry, Paul only spoke that which God had given him to say. We also saw that under the guidance and the power of the Holy Spirit, to unbelievers, novices, those immature in faith, he spoke about the Lord Jesus and Him crucified, i.e., about the gospel; and to those mature, he spoke about the mysteries of God, which God had ordained earlier, but had not been laid open till now. But in either case, he never spoke anything other than what God had given him to say. Today, using Paul as an example, we will see another related aspect of Paul’s utilization and handling of God’s Word from 1 Corinthians 4:6.


In this verse, Paul using himself and Apollos as examples, exhorts the Christian Believers of Corinth to learn from them; and puts forth two things that they were to take note of. Firstly, in utilizing and handling God’s Word, the Corinthian Believers should learn from Paul and Apollos, not to go beyond what is written; and we will look at this in the next article. Secondly, none of the congregation should get puffed up, or take pride in either of the ministers serving amongst them, favoring one and disregarding the other. This second point, Paul had already talked about in 1 Corinthians 3:4-8, that both of them, Paul and Apollos, were God’s servants, ministers appointed by God. As they fulfilled their God assigned ministry appropriately, God blessed them and their ministry, and gave the increase.

 

Hence there was no sense in any person preferring, or giving importance to one over the other in the Church. Neither Paul nor Apollos was successful because of their own abilities; both were successful because of serving God obediently and being blessed by Him. Therefore, all the glory and credit belonged only to God, not either of them. So, anyone preferring one over the other, would be totally missing the point, and going after a vain thing. The actual thing to do was to thank and bless God for both Paul and Apollos, and learn from both of them; instead of following one or the other (1 Corinthians 1:10-13).


God’s Word strongly forbids any divisions and factions on any grounds, in the Church, the Body and Bride of Christ. Doing this, least of all on grounds of favoring or following men, instead of following the Lord God and His Word, must never be done. God the Holy Spirit, through Paul has said that those who indulge in such factionalism, are immature and carnal, behaving not like the children of God, but like mere men of the world (1 Corinthians 3:1-4). So, on the basis of God’s Word, one Biblical sign of a person’s spiritual maturity is his tendency – whether of following and obeying God's Word, or of following and obeying man and his teachings? Even if that man is a renowned minister of God. 


Evidently, the same is true for those who create and promote divisions and factions in the Church of God. We see from 1 Corinthians 11:18-19, the main cause of this tendency is people wanting to have prominence and recognition in the congregation. Having this tendency is a definite indication that they are not fully submitted and obedient to the Lord, but want to use the Lord for personal gain, position, and profit, something that has been strongly spoken against and warned about (1 John 2:15-17).


So, another lesson that we learn from Paul about utilizing and handling the Word of God is to make sure that through utilizing God’s Word, we do not in any way create or promote divisions and factionalism in the Church, and teach against doing this, by becoming an example for the Church.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 62 - Appropriately Handling God’s Word – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 62 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 62 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 47

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 7

 

प्रेरित पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग तथा उसके साथ व्यवहार करने को सीखते हुए, हमने पिछले लेख से 1 कुरिन्थियों 2:4-5 से देखना आरम्भ किया है, और साथ ही हमने बहुत संक्षिप्त में पूरे 2 अध्याय को भी देखा था, कि यह पूरा अध्याय परमेश्वर के वचन के साथ व्यवहार के बारे में है। फिर हमने पद 4 को लिया था, और देखा था कि पौलुस इस पद का आरम्भ दो दावे करने के साथ करता है, पहला यह कि पौलुस अपने श्रोताओं पर कभी भी अपनी बुद्धि, या ज्ञान, और/या सेवकाई से मिलने वाले स्तर, प्रतिष्ठा, प्रशंसा, आदि, के बारे में बताने के द्वारा कोई प्रभाव नहीं जमाता था। और दूसरा यह कि उसकी सेवकाई तथा उसके द्वारा परमेश्वर के वचन का उपयोग, दोनों ही किसी भी रीति से कोई भी महिमा लेने के लिए नहीं, बल्कि परमेश्वर को महिमा देने के उद्देश्य पर केन्द्रित थे। उसके बाद हमने पौलुस के पहले दावे, अपने श्रोताओं पर प्रभाव जमाने के प्रयास न करने, से सम्बन्धित कुछ बातों को देखा था। आज हम इस पद में पौलुस के इसी पहले दावे के बारे में कुछ और आगे देखना ज़ारी रखेंगे।


पद 4 में किया गया पौलुस का दावा, उसने जो इससे पहले के तीन पदों में कहा है, उसका निष्कर्ष है। कुरिन्थुस की मण्डली को सुसमाचार प्रस्तुत करते हुए, उसने उन्हें अपनी वाक्पटुता अथवा प्रभावी शब्दों, शैली, और व्यवहार द्वारा लुभाने का प्रयास नहीं किया; और न ही किसी अन्य रीति से उन्हें सुसमाचार सन्देश को स्वीकार करवाने का प्रयास किया। यह निश्चित करने के लिए कि ऐसा ही हो, इस अध्याय के पहले तीन पदों में वह अपनी उस कार्यविधि की रूपरेखा देता है, जो उसने वास्तव में किया। अर्थात्, उसने क्या नहीं किया, और क्या किया, उन दोनों को ही एक तुलनात्मक रीति से पाठकों के सामने रख दिया, कि किसी को भी कोई भी दुविधा न हो। पौलुस की यह कार्यविधि उस से जो कि संसार की सामान्य रीति, श्रोताओं को प्रभावित करके अपने अनुयायियों को एकत्रित करने के प्रयासों एवं व्यवहार से बिलकुल भिन्न है।

 

पौलुस 2:1 में कहता है कि उसके द्वारा सुसमाचार का दिया जाना न तो वाक्पटुता के साथ था और न ही ज्ञान की उत्तमता के साथ। कलीसियाओं में पौलुस इस बात के लिए जाना जाता था कि यद्यपि वह पत्र तो बहुत अच्छे और प्रभावी लिखता था, लेकिन प्रत्यक्ष में वह एक अच्छा वक्ता नहीं था, बल्कि एक बहुत अप्रभावी वक्ता था (2 कुरिन्थियों 10:1, 10)। लेकिन पौलुस ने कभी इस बात को एक कमज़ोरी के समान न तो देखा, और न ही कभी कमज़ोरी बनने दिया; और न ही कभी इसे सुधारने या बदलने का प्रयास किया। वह जैसा भी था, परमेश्वर के वचन और सन्देश को लोगों के मध्य जिस भी तरह से प्रस्तुत कर सकता था, उसने वह बिना किसी हिचकिचाहट के, बिना अपने आप को अपनी किसी कमज़ोरी के कारण सीमित समझे हुए किया। क्योंकि उसने अपने आप को परमेश्वर को समर्पित कर दिया था, उसकी आज्ञाकारिता में चलता था, परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, इसीलिए परमेश्वर ने उसे, जैसा भी वह था, वैसे ही बहुत सामर्थ्य के साथ उपयोग किया, यद्यपि वह एक उत्तम वक्ता नहीं भी था, तब भी। पौलुस तब भी सभी अन्य उत्तम समझे जाने वाले वक्ताओं और वाक्पटुता दिखाने वाले प्रचारकों से बढ़कर परमेश्वर के लिए उपयोगी था, और आज भी है।


दूसरी बात जो पौलुस दोनों, पद 1 और 4 में कहता है, वह है कि उसने परमेश्वर के वचन और सन्देश को देने के लिए अपनी बुद्धि का सहारा नहीं लिया। इसे समझने के लिए, हमें पौलुस और उसकी सेवकाई से सम्बन्धित दो आधारभूत तथ्य, जिन्हें हम पहले भी कुछ बार देख चुके हैं, ध्यान में रखने चाहिए। पहला, दमिश्क के मार्ग पर प्रभु यीशु के साथ साक्षात्कार और उसके जीवन परिवर्तन होने से पहले वह एक बहुत शिक्षित फरीसी था, जिसने अपने समय के सुविख्यात शिक्षक गमलीएल से शिक्षा पाई थी, और उस समय के पवित्र शास्त्र – हमारे आज के पुराने नियम को बहुत अच्छे से जानता था। दूसरा, परमेश्वर ने पौलुस को अन्यजातियों में, तथा पतरस को यहूदियों में सेवकाई के लिए नियुक्त किया था (गलातियों 2:7)। मानवीय समझ और बुद्धि से यह बिलकुल तर्कहीन और मूर्खतापूर्ण लगता है – एक शिक्षित और प्रशिक्षित फरीसी को जो यहूदी पवित्रशास्त्र का अच्छा ज्ञाता है, अन्यजातियों में भेजा जाए; और एक अनपढ़ यहूदी मछुआरे - पतरस (प्रेरितों 4:13) को पढ़े-लिखे यहूदी अगुवों, पवित्रशास्त्र के ज्ञाताओं, और अन्य यहूदियों में भेजा जाए। किन्तु परमेश्वर की बुद्धि-समझ तथा कार्य-विधि के अंतर्गत यह अपने दोनों सेवकों को शैतान की युक्तियों से सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक अति-उत्तम कार्यविधि थी। क्योंकि, अब इस स्थित में, दोनों, पौलुस और पतरस को अपने-अपने श्रोताओं को संबोधित करने के लिए अपनी योग्यताओं और बुद्धि पर नहीं बल्कि पूर्णतः परमेश्वर पर ही निर्भर रहना था; और ऐसे में फिर शैतान उन्हें परमेश्वर के वचन के प्रचार के लिए बहका या भरमा नहीं सकता था।


हम इस बात को अगले लेख में और आगे देखेंगे। लेकिन परमेश्वर के वचन से व्यवहार और उसके सन्देश को औरों तक पहुँचाने के बारे में हमने अभी तक जो देखा है, वह है कि हमें कोई उत्तम वक्ता अथवा वाक्पटुता से प्रचार करने वाला होने की कोई आवश्यकता नहीं है; हम जैसे भी हैं, हमारी जो भी योग्यताएं अथवा योग्यताएँ हैं, प्रभु हमें वैसा ही अपने लिए उपयोग कर सकता है । यदि हम प्रभु पर निर्भर रहें और उसके मार्गदर्शन तथा आज्ञाकारिता में अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करें, उसके वचन को सीधे, साधारण, समझने में सरल शब्दों और वाक्यों में प्रस्तुत करें, तो हम प्रभु के लिए बहुत प्रभावी एवं उपयोगी हो सकते हैं। परमेश्वर के वचन का उपयोग और उसके साथ व्यवहार का उद्देश्य अपनी महिमा करवाना नहीं, बल्कि परमेश्वर की महिमा करना है; लोगों पर प्रभाव जमाना नहीं, वरन उन्हें उनके पापों के लिए कायल करके उनके लिए पश्चाताप करने, तथा परमेश्वर से उनके लिए क्षमा मांगने, उद्धार के लिए प्रभु यीशु पर विश्वास करने तक लेकर आना है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 62 - Be Stewards of God’s Word – 47 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 7

 

In learning to utilize and handle God’s Word through the life and example of the Apostle Paul, in the previous article, we began considering 1 Corinthians 2:4-5, and very briefly saw that actually the whole of chapter 2 has to do with handling God’s Word. We then took up verse 4, and saw that Paul makes two assertions at the beginning of the verse, firstly that Paul refrained from impressing his audience by either by his wisdom, or, knowledge, or, by stating the importance, eminence, appreciation, etc., that he attained through his ministry, etc. And secondly, his ministry and handling of God’s Word were centered not on receiving any glory in any manner, but on giving glory to God. We then saw some things related to his first claim, of avoiding impressing his audience in any manner. Today, we will continue with Paul’s first claim in this verse.


Paul’s claim in verse 4 here is the culmination of what he has said in the preceding three verses. In presenting the gospel to the Corinthians, he did not try to persuade them to accept the gospel because of Paul’s eloquence and persuasion through impressive words and mannerisms. To make sure this happened, he outlines his methodology in the first three verses of this chapter, stating what he actually did. Paul’s way of working was much different from the conventional worldly way of trying to impress the audience and gain a following. In other words, he placed before his readers, both, what he did not do, and what he did, as a contrast, so that nobody is left in any confusion.

 

Paul says in 2:1 that his presentation of the gospel was neither with excellence of speech nor through any wisdom. Amongst the Churches, it was known about Paul that though he was great in writing impressive letters, but face-to-face he was not a good speaker, rather, he was a poor speaker (2 Corinthians 10:1, 10). But Paul never saw this as a handicap, nor did he ever allow it to become a handicap; and he never tried to change or improve this either. Whatever he was, however he could present God’s Word and message to the people, he did so without any hesitation, or feeling tied down by any of his inabilities. Since he made himself obedient and surrendered to God, left himself in God’s hands, therefore God used him mightily just as he was, despite his lack of eloquence. Paul was, and still is far more effective for the Lord, than any of the more eloquent speakers.


The second thing, as Paul says in both verses 1 and 4, is that he did not use his wisdom to present the Word and message of God. To understand this, we ought to keep in mind two of the basic facts related to Paul and his ministry, and both have been stated earlier a couple of times. Firstly, before his encounter with the Lord on the road to Damascus and his conversion, he was a learned Pharisee, trained under Gamaliel, a renowned teacher of that time, and very well versed in the Scriptures of that time – our present-day Old Testament. Secondly, God had appointed Paul to serve amongst the Gentiles whereas God appointed Peter to serve amongst the Jews (Galatians 2:7). While to human thinking this seems absolutely illogical and absurd – a learned Pharisee, well versed in the Scriptures, being sent to the Gentiles; and an unlearned Jewish fisherman - Peter (Acts 4:13) being sent to the learned Jewish leaders, to those well versed in the Scriptures, and the other Jews. But in God’s wisdom and way of doing things, it was a master-stroke to keep both His ministers safe from the wiles of the devil. For, both Paul and Peter had to depend upon God to help them address their respective audience, neither could do so through his own wisdom and abilities; and thus, Satan could not mislead them in preaching God’s Word.


We will consider this further in the next article. But what we have learnt so far about handling God’s Word and conveying God’s message to people is that we need not be eloquent, or a good orator to do so; the Lord can use as for His purposes just as we are, whatever be our abilities or inabilities. We can be very effective for the Lord if we just rely on Him and fulfill our responsibilities under the guidance and obedience of God, and present His Word in simple, straightforward, easy to understand words and sentences. The purpose of utilizing and handling God’s Word is not bringing glory to self, but glory to God; not impressing people, but bringing them to the realization and repentance of their sins, asking God’s forgiveness for them and believing in the Lord Jesus for salvation.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 16 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 39 - Altering God’s Word - 8 / आशीषित एवं सफल जीवन – 39 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 8

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 39 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 24

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 8

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि हव्वा को भले और बुरे में अंतर करने का ज्ञान पाकर, ‘परमेश्वर के तुल्य’ हो जाने का लालच देने के द्वारा शैतान ने पहले हव्वा को और फिर उसके द्वारा आदम को पाप में गिराया था। यहाँ एक ध्यान देने योग्य बात, शैतान की एक कुटिल युक्ति छुपी हुई है। जैसे हम उत्पत्ति 1 अध्याय से दखते हैं, परमेश्वर ने सृष्टि का कार्य करते समय, प्रत्येक दिन के अन्त में उस दिन के कार्य को अच्छा कहा, और फिर सारा कार्य पूरा करने के अन्त में सब कुछ का अवलोकन करके, समस्त सृष्टि को बहुत अच्छा कहा था (उत्पत्ति 1:31)। साथ ही, जब शैतान ने हव्वा से बात की थी, उस समय तक संसार में पाप नहीं था। वह और आदम तथा सृष्टि में अन्य सभी कुछ निष्पाप दशा में थे; आदम और हव्वा परमेश्वर के साथ खुली और निर्बाध संगति रखते थे। तो अब ऐसी अद्भुत स्थिति में रहते हुए हव्वा को “बुरे” या “बुराई” के ज्ञान की आवश्यकता क्यों अनुभव हुई? उस “बुरे” या “बुराई” का ज्ञान पाकर, जो सृष्टि में, पृथ्वी पर, अदन की वाटिका में था ही नहीं; और यदि हव्वा परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बनी रहती, तो कभी होता भी नहीं, हव्वा को क्या लाभ होता? उस स्थिति में तो उसके और आदम के लिये वह ज्ञान व्यर्थ और पूर्णतः अनावश्यक था; तो फिर उसे उपयोगी या आवश्यक क्यों समझना? किन्तु फिर भी वह उस व्यर्थ और अनावश्यक बात को प्राप्त करने के लालच में फंस गई। शैतान आज भी मनुष्यों को इसी प्रकार से अनेकों प्रकार की व्यर्थ और अनावश्यक बातों के लालच में फुसलाकर, बुरा यानि कि पाप करने में फँसा देता है, जिसमें फंस कर फिर वे जीवन भर उलझे पड़े रहते हैं, हानि उठाते हैं।

 

हव्वा के मूर्खता में पड़ने और फँसने का परिणाम था कि आदम और हव्वा ने भले और बुरे में अंतर करने का ज्ञान तो पाया, किन्तु हमेशा के लिए बुराई से बचे रहने और भला ही करते रहने की क्षमता गँवा दी। वे और उनकी भावी संतान पाप के द्वारा दूषित हो गईं, और उसी समय से मनुष्य में जो उसे अच्छा लगता है वही करने तथा परमेश्वर और उसके वचन की अनाज्ञाकारिता में रहने की प्रवृत्ति भी प्राप्त कर ली। इस प्रवृत्ति के द्वारा शैतान ने मानवजाति को कर्मों के द्वारा धर्मी बनने, ‘भले बनो भला करो’ के सिद्धान्त का पालन कर के ही परमेश्वर को स्वीकार्य होने, और स्वर्ग में रहने के योग्य हो जाने के व्यर्थ उद्यम में फँसा लिया। प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए अपना बलिदान देने और परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने से मिलने वाले उद्धार का मार्ग खुल जाने के बाद शैतान के द्वारा मनुष्यों को, विशेषकर उन्हें जिन्होंने प्रभु यीशु पर विश्वास किया था, अपनी इस कर्मों के द्वारा धर्मी होने की युक्ति में फँसाने को बड़ा झटका लगा।


परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु यीशु में विश्वास के द्वारा पापों की क्षमा और अनन्तकालीन उद्धार प्राप्त होने के कारण, मसीही विश्वासी पर शैतान की पकड़ जाती रही। इसलिए, अपनी उस पकड़ को वापस प्राप्त करने, और मसीही विश्वासियों को परमेश्वर से, उसके वचन की आज्ञाकारिता से दूर खींच लेने के लिए शैतान को कुछ तरीका निकालना था। शैतान ने यह दो कार्य-विधियों को बनाने के द्वारा किया; पहली विधि यह कि लोगों के मनों में उद्धार के अनन्तकालीन होने के बारे में गंभीर सन्देह उत्पन्न करना; और दूसरी विधि यह कि विश्वासियों को अपने उद्धार को बनाए रखने के लिए कर्मों के द्वारा धर्मी बने रहने की आवश्यकता में भरोसा दिलाना। इन विधियों को कार्यान्वित एवं विश्वसनीय दिखाने के लिये, और मसीही विश्वासियों को इन तथा अन्य बातों के बारे में बहकाने और भरमाने का शैतान का सर्वोत्तम और सबसे कारगर उपाय है, उनका, जिस पर विश्वासी सबसे अधिक भरोसा करते हैं उसी का, अर्थात् बाइबल की बातों का और परमेश्वर के समर्पित तथा प्रतिबद्ध लोग, जो बाइबल की बातों को सिखाते और प्रचार करते हैं, उन्हीं का दुरुपयोग करना।

 

इन कार्य-विधियों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शैतान परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि का प्रयोग करता है। परमेश्वर के ये प्रतिबद्ध लोग यह गलती इसलिये कर बैठते हैं, क्योंकि अब उनमें “भले और बुरे के ज्ञान” की समझ रखने की उनकी शारीरिक प्रवृत्ति है। संसार और साथ के लोगों से मिलने वाली प्रशंसा, स्वीकृति, और अनुमोदन के कारण जब वे स्वयं को वचन के ज्ञाता, परमेश्वर द्वारा उपयोग किये जाने वाले, तथा लोगों के मध्य एक हैसियत रखने वाले समझने लगते हैं, तब वे 1 कुरिन्थियों 10:12 में सचेत किये गये फंदे में फँसाए जाने की स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में यदि वे सचेत नहीं रहे, उनमें “अपने भले और बुरे का ज्ञान रखने, और उनकी पहचान करने” का घमण्ड आया, तो शैतान तुरन्त ही उन के द्वारा, उनकी अपनी धारणाओं और समझ के अनुसार, बाइबल के लेखों का उपयोग करवाने लगता है, और वे बाइबल की बातों को बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ उपयोग करवाने लगता है। और उन बाइबल के शिक्षकों एवं प्रचारकों के अन्ध-भक्त, जो उनकी हर बात को बिना जाँचे-परखे स्वीकार करते रहते हैं, उनकी गलतियों को फैलाते रहते हैं। उन शिक्षकों, प्रचारकों, और उनके अनुयायियों द्वारा प्रसारित होने वाली गलत शिक्षा और अनुचित व्याख्या के कारण, उनके उपदेशों को सुनने वाले विश्वासियों के मनों में कई प्रकार के सन्देह और असमंजस उत्पन्न हो जाते हैं, जिनके कारण वे परमेश्वर पर भरोसा रखने और उसके वचन का आज्ञाकारी बने रहने के मार्ग से भटक जाते हैं; और मनुष्यों तथा मनुष्यों द्वारा गढ़ी गई बातों को मानने और पालन करने लगते हैं।


हम इस विचार को अगले लेख में और गए बढ़ाएंगे, तथा एक अन्य मानवीय प्रवृत्ति के बारे में भी देखेंगे, जिसे शैतान अपने उद्देश्यों के लिये प्रयोग करता है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 39 - Be Stewards of God’s Word – 24 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 8

 

In the previous article we have seen that by enticing Eve to know how to discern between good and evil, and thereby become ‘like God’, Satan first made her, and then through her, Adam also to fall in sin. There is a hidden noteworthy point, a devious tactic of Satan here. As we see from Genesis chapter 1, while performing the work of creation, God called the work of each day 'good' at its end; and then, after completing the entire work and reviewing everything, He called the whole of creation 'very good' (Genesis 1:31). Furthermore, until the time Satan spoke with Eve, there was no sin in the world. She, Adam, and everything else in creation were in a sinless state; Adam and Eve had an open and uninterrupted fellowship with God. So, while living in such a wonderful state, why did Eve feel the need for the knowledge of 'bad' or 'evil'? What benefit would Eve gain by obtaining the knowledge of that 'bad' or 'evil' which did not even exist in creation, on earth, or in the Garden of Eden? And which, if Eve had remained in obedience to God, never would have existed? In the state that they were, such knowledge was useless and entirely unnecessary for her and Adam; so then, why consider it useful or necessary at all? Yet, she still fell for the greed of obtaining a useless and unnecessary thing. Even today, Satan entices humans into sin or evil by luring them with many such useless and unnecessary things, and after falling for those vain things, they then remain entangled throughout their lives and suffer loss.


The net result of Eve’s folly was that though Adam and Eve learnt how to discern between good and evil, but forever lost the capability of always avoiding evil and doing good. They and their progeny got tainted by sin, and since then, all men also developed the tendency of always doing what seemed right to them, of disobeying God and His Word. Through this tendency, Satan has had mankind trapped in the vain pursuit of becoming righteous by works, following the doctrine of ‘be good do good’ to become righteous and acceptable to God and qualify for heaven. After the Lord Jesus Christ’s sacrifice for atonement of sin of the entire mankind, and opening the way of salvation for everybody by the grace of God, through faith in Him, Satan’s ploy of entangling man, particularly those who believed in the Lord Jesus, in the vanity of righteousness by works suffered a big setback.


Because of forgiveness of sins and eternal salvation received by God’s grace through faith in the Lord Jesus, Satan lost his hold on the Christian Believer. Therefore, to get his hold back on them, and to draw the Christian Believers away from following God and obeying His Word, Satan had to devise some means. Satan achieved this by devising two strategies; firstly, of creating serious doubts amongst them about their salvation being eternal; and secondly, to pull the Believers back into the satanic trap of staying righteous by works to maintain their salvation. To make these methods appear trustworthy and implement them, and to mislead and deceive Christian Believers regarding these and other matters, the best and most effective satanic method is to misuse what the Believers trust the most, i.e., the teachings of the Bible, and the people devoted and committed to God who teach and preach the things of the Bible.


In order to successfully implement these methods, Satan makes use of God’s committed people — the church leaders, preachers and teachers of the Bible, and others. These devoted people of God fall into this error because they now have the fleshly tendency of having an understanding of the “knowledge of good and evil.” Because of the praise, acceptance, and approval they receive from the world and from the people around them, when they begin to consider themselves as knowledgeable in the Word, as those being used by God, and as having a certain status among people, then they come into a position where they are vulnerable to be trapped by the snare cautioned about 1 Corinthians 10:12. In such a situation, if they are not vigilant, and if pride arises in them because they “possess the knowledge of knowing and discerning good from evil,” then Satan immediately begins to make them use the things written in the Bible, according to their own concepts and understanding of the text, and bringing in meanings and intentions that are contrary to the Bible itself. And the blind devotees of such Bible teachers and preachers, since they keep accepting everything being said without examining or checking it out, continue spreading the errors. Because of the wrong teachings and improper interpretations that are spread by those teachers, preachers, and their followers, many kinds of doubts and confusions arise in the minds of Believers that listen to their messages. As a result, they stray from the path of trusting in God and remaining obedient to His Word; and instead, they begin to believe and follow human beings and the things fabricated by human beings.


We will carry on with this consideration in the next article as well, and consider another human tendency that Satan uses for his purposes.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there are respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language