ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

स्तर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्तर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 186 - Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 186 - पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 186

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 2

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


वरदानों और सेवकाई में स्तर?

 

जैसा कि 1 कुरिन्थियों 12:1 से स्पष्ट है, पौलुस प्रेरित में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा की यह हार्दिक इच्छा है कि सभी मसीही विश्वासी, उन्हें दिए गए आत्मिक वरदानों के विषय ज्ञान और समझ रखें। फिर यहाँ पर 4 से 6 पद में पौलुस लिखता है कि वरदान, सेवा, और प्रभावशाली कार्य कई प्रकार के हैं, किन्तु इनके पीछे, इनमें होकर कार्य करने वाला आत्मा, प्रभु, और परमेश्वर एक ही है। अभिप्राय यह, कि न तो किसी का कार्य, न उसकी सेवा, और न उस सेवकाई का प्रकट प्रभाव, परमेश्वर की दृष्टि में छोटा अथवा बड़ा, या महत्वपूर्ण अथवा गौण है। जिसके लिए परमेश्वर ने जो और जैसा निर्धारित किया है, वही उसके लिए सही, सबसे उपयुक्त, और सबसे महत्वपूर्ण है; चाहे मनुष्यों की दृष्टि एवं आँकलन में वह कैसा भी हो। परमेश्वर उसे अपने मापदंड और आँकलन के अनुसार देखेगा और प्रतिफल देगा; मनुष्यों की बातों के अनुसार नहीं। परमेश्वर की दृष्टि में उसकी सभी सन्तान समान महत्व की हैं, वह सभी से समान प्रेम करता है, और उसने जिसे जैसा और जिस उद्देश्य से सृजा है, उसी के अनुसार उसे सामर्थ्य, समझ, और वरदान भी दिए हैं। चाहे उसे सौंपा गया कार्य छोटा या कम महत्व का ही प्रतीत हो, किन्तु उस विश्वासी का, परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित कार्य को सही तरह से करना, किसी अन्य के द्वारा किए गए अद्भुत आश्चर्यकर्मों या सामर्थी प्रचार से किसी भी रीति से कदापि कम नहीं है।

इसे समझने के लिए बाइबल से कुछ उदाहरणों को देखते हैं:

प्रेरितों 9:36-43 में तबीता, जिसे दोरकास भी कहा गया है, के बारे में, और पतरस द्वारा उसे मृतकों में से जिलाए जाने के बारे में लिखा है। तबीता मसीही विश्वासी थी; वह कोई प्रचार नहीं करती थी, उसने कोई आश्चर्यकर्म नहीं किए, किसी को कभी चंगा नहीं किया। उसकी बहुत साधारण सी सेवकाई और जीवन थे; वह भले काम और दान करती थी (प्रेरितों 9:36), जो सामान्यतः सभी विश्वासी करते हैं; तथा, औरों को कपड़े बनाकर देती थी (प्रेरितों 9:39)। किन्तु उसके इस साधारण से काम और सेवकाई ने उसे लोगों में इतना प्रिय बना दिया था, कि उसकी मृत्यु होने पर लोगों ने तुरंत पतरस को बुलावा भेजा, पतरस ने उसके कार्य और सेवकाई के बारे में सुनकर प्रार्थना की, परमेश्वर ने लोगों की दोहाई और पतरस की प्रार्थना के उत्तर में तबीता को पुनर्जीवित कर दिया, और यह आश्चर्यकर्म बहुतेरों को प्रभु के पास ले आने का कारण बन गया (प्रेरितों 9:40-42)। कहने को भले काम करना, दान देना, और कपड़े बना कर देना कोई विशेष काम नहीं हैं; किन्तु जिस तरह से तबीता ने उन्हें किया, उसने उसके आस-पास के लोगों को बहुत प्रभावित किया; इतना प्रभावित किया कि परमेश्वर ने उसे फिर से उनके मध्य में भेज दिया। क्या कोई उसकी सेवकाई और उसके वरदान को छोटा या महत्वहीन कह सकता है?

मत्ती 25:14-30 में प्रभु यीशु मसीह द्वारा कहा गया परदेश जाते समय एक मनुष्य द्वारा अपने दासों को दिए गए तोड़ों का दृष्टांत है। उस मनुष्य ने एक दास को पाँच, एक को दो और एक को एक ही तोड़ा दिया; और वापस लौटने पर तीनों से समान ही हिसाब लिया। इस पूरे दृष्टांत में कहीं यह संकेत अथवा बात नहीं दी गई है कि उस स्वामी की दृष्टि में उन दासों या उसके द्वारा उनका आँकलन करने या उन्हें परखने में दासों के स्तरों में कोई भिन्नता थी - किसी को भी बड़ा, माध्यम, या छोटे स्तर का दास नहीं कहा गया है। यद्यपि उनकी व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार स्वामी ने हर एक को दिया (पद 15), किन्तु व्यक्तिगत रीति से स्वामी के घराने में और उसकी दृष्टि में वे तीनों और उनका स्तर एक समान था। और वापस लौटने पर स्वामी ने तीनों से एक ही स्तर पर, एक ही माप-दण्ड के अनुसार, एक ही आधार पर हिसाब लिया। एक तोड़ा पाने वाला अपने निकम्मेपन के कारण दण्ड का भागी हुआ, न कि स्वामी की उसके प्रति किसी पूर्व-धारणा के कारण।

प्रभु ने मत्ती 20:1-16 में दाख की बारी के स्वामी का दृष्टांत बताया; उसमें स्वामी दिन के अलग-अलग पहरों में जाकर अपनी बारी में काम करने के लिए मज़दूरों को लाता रहा, यहाँ तक कि अंतिम घंटे में भी और मज़दूर काम के लिए बुलाए। उसने सभी के साथ एक ही मेहनताना ठहराया, और फिर उसने सभी को समान मेहनताना ही दिया। सारे दिन कार्य करने वालों और एक घंटा काम करने वालों में कोई भिन्नता नहीं की। जिन मज़दूरों ने भिन्नता करवानी भी चाही, उन्हें भी चुप कर दिया।

निष्कर्ष स्पष्ट है, प्रभु द्वारा निर्धारित और सौंपा गया कोई भी सेवकाई या कार्य छोटा या बड़ा नहीं है; इसलिए उस सेवकाई या कार्य को करने से संबंधित कोई भी आत्मिक वरदान छोटा या बड़ा, अथवा कम या अधिक महत्व का नहीं है। जिसने भी प्रभु द्वारा निर्धारित कार्य को वफादारी से किया, प्रभु द्वारा उसे उपलब्ध करवाए गए संसाधनों का सही और उचित उपयोग किया, वह प्रभु द्वारा कभी भी किसी से भी छोटा या कम महत्व वाला नहीं समझा गया। उसे भी वही आदर और सम्मान तथा प्रतिफल और आशीषें मिलीं जो किसी अन्य को, चाहे मनुष्यों की दृष्टि में उसकी सेवकाई का महत्व एवं आँकलन कुछ भी हो।

अगले लेख में हम बाइबल में लिखी बात, “बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” के बारे में देखेंगे और समझेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 186

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Levels in Gifts and Ministry?

 

As is quite apparent from 1 Corinthians 12:1, it is God the Holy Spirit’s earnest desire that the Christian Believers have the knowledge and understanding about the spiritual gifts given to them. After this, in verses 4 to 6, Paul under the guidance of the Holy Spirit writes that there are many different gifts, ministries, and activities, but behind all of them, it is one and the same God the Holy Spirit who provides the power and ability. The implication is that in the eyes of God, neither any person, nor his work or ministry, nor the evident effects of his works and ministry are big or small, or, of greater or lesser importance. Whatever God has determined for a person, that and that alone is appropriate, best, and important for him; no matter how other men may look at it or consider it. God will consider it, evaluate it, and reward it according to His own criteria and standards, not any man’s. In God’s eyes, all His children are of equal importance, He loves them all equally, and the way and for the purpose He has created them, he has also given them abilities, understanding, and gifts. Even though the work assigned by God to that Believer may seem to be small and insignificant, but when he does his God assigned work worthily, then, in God’s eyes it is in no way any lesser or inferior to another Believer doing some miraculous works or preaching mightily.

To understand this, let us look at some examples from the Bible:

In Acts 9:36-43 we have the incidence of the resurrection of Tabitha, also known as Dorcas, by Peter. Tabitha was a Christian Believer; she did not preach, nor do any miracles nor healed anybody. She had a very ordinary life and ministry; she did good works and gave donations (Acts 9:36), which is a fairly common thing to do by any Believer; and she also made clothes for other people (Acts 9:39). But the way she did these ordinary and seemingly insignificant things, had made her very dear to the people around her. She was so loved by them that on her death, they immediately called Peter. On hearing about her life and ministry, Peter prayed for her to God, and God, in response to the cry or the people and Peter’s prayer made her live again; and this miracle led many others to salvation (Acts 9:40-42). There is nothing great or extraordinary about doing good works, giving donations, and making clothes for people; but the way Tabitha did it all, so influenced others and endeared her to them, that God sent her back amongst them. Can anyone call her gift or ministry small or insignificant? 

In Matthew 25:14-30 is a parable the Lord Jesus spoke about a person going on a journey and giving his servants some talents, some responsibilities. He gave one servant five talents, to another two, and to the third one, one talent; and on returning, he asked for an account from all three of them. In this parable, there is no indication anywhere that in the eyes of that owner there was any difference of levels amongst his servants and the criteria he was evaluating them by - none of the servants has been said to be of a high, medium, or low level. Although, the lord of those servants gave to each one according to that servant’s personal abilities (verse 15), yet, in the eyes of that owner, those three servants were of similar importance in the household, and on returning, he also evaluated them on the same level, by the same criteria, by the same standards, not differently. The servant who had received one talent was punished because of his own irresponsible behavior, not based on any pre-conceived ideas the owner had about him.

In Matthew 20:1-16, the Lord Jesus gave a parable of the owner of the vineyard; the owner went at different times throughout the day to look for and engage laborers to work in his vineyard, he even brought them in the last hour of the day. The owner hired them all on one and the same wage, and then he paid them all the same for their work. There was no difference in the wages given to those who had worked the whole day, and those who had worked only in the last hour. The laborers who wanted to create a differentiation were admonished and silenced by the owner of the vineyard.

The conclusion is quite clear, no work assigned by the Lord is big or small, nor of greater or lesser importance in the eyes of the Lord. Therefore, no gift related to that God given work or ministry, will be bigger or smaller, or of more or lesser importance. Those who do their God assigned work faithfully, and utilize their God given provisions and gifts properly, are never seen as greater or lesser than anyone else. God gives them all similar honor, commendation, and rewards for their work; no matter how any man considers the importance and evaluation of that work or ministry.

In the next article we will look at and understand the phrase “Earnestly Desire the Best Gifts” written in the Bible.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins; voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 22 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 29 - Law’s Purpose - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 29 - व्यवस्था का उद्देश्य – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 29 - व्यवस्था का उद्देश्य – 2


Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

व्यवस्था का उद्देश्य - 2 

 

पिछले लेख में हमने देखा था कि व्यवस्था का एक उद्देश्य मनुष्य को उसकी अयोग्यताओं और अक्षमताओं से अवगत कराना, और उसे यह जताना था कि वह अपने कर्मों से परमेश्वर को स्वीकार्य धार्मिकता के स्तर तक पहुँच ही नहीं सकता है, अपने प्रयासों से परमेश्वर की दृष्टि में कभी धर्मी नहीं बन सकता है (यशायाह 64:6; अय्यूब 15:14-16; अय्यूब 25:4)। व्यवस्था का दूसरा उद्देश्य, जैसा हम पहले के एक लेख में रोमियों 7:7-13 से व्यवस्था की चौथी सीमा के संदर्भ में देख चुके हैं, पाप की पहचान करवाना है। हमें यह समझना बहुत आवश्यक है कि व्यवस्था पापों के समाधान या निवारण के लिए नहीं दी गई है, वरन पापों की पहचान करवाने, और मनुष्य को उसकी पापमय दशा का स्मरण करवाते रहने के लिए दी गई है, “तो क्या वह जो अच्छी थी, मेरे लिये मृत्यु ठहरी? कदापि नहीं! परन्तु पाप उस अच्छी वस्तु के द्वारा मेरे लिये मृत्यु का उत्पन्न करने वाला हुआ कि उसका पाप होना प्रगट हो, और आज्ञा के द्वारा पाप बहुत ही पापमय ठहरे” (रोमियों 7:13)। इससे भी पहले परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर रोमियों में ही इस बात को प्रकट और स्पष्ट कर चुका है, जहाँ लिखा है, “20. क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है। 21. पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की वह धामिर्कता प्रगट हुई है, जिस की गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं। 22. अर्थात परमेश्वर की वह धामिर्कता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करने वालों के लिये है; क्योंकि कुछ भेद नहीं” (रोमियों 3:20-22)।


इन तीन पदों पर थोड़ा ध्यान से विचार कीजिए:

·        पद 20 में पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि व्यवस्था के पालन से कोई प्राणी धर्मी नहीं ठहरेगा। क्योंकि व्यवस्था का उद्देश्य धर्मी ठहराना नहीं, वरन पाप की पहचान करवाना है। अर्थात, व्यवस्था मनुष्य के सामने परमेश्वर की धार्मिकता के मानक, और उसकी धार्मिकता के स्तर रखती है, जिनके समक्ष किसी भी बात को तुलना के लिए रख कर मनुष्य पहचान सके कि परमेश्वर को क्या स्वीकार्य है, और क्या नहीं; क्या उसकी दृष्टि में उचित है और क्या नहीं; वह किसे सही और जायज़ मानता है, किसे नहीं। इसे ऐसे समझिए, डॉक्टर खून जाँच, एक्स-रे, और अन्य ऐसी जाँचो के द्वारा रोग की पहचान करता है, और फिर उस रोग का समाधान, इलाज बताता है। उसके द्वारा करवाई जा रही जाँचें रोग का इलाज नहीं हैं, रोग का समाधान नहीं हैं, केवल रोग की पहचान करने का तरीका है। उसी प्रकार से परमेश्वर की व्यवस्था भी मनुष्य के पाप-रोग को उस पर प्रकट करने, उस रोग की पहचान करवाने, और उस रोग के निवारण के लिए उसके अपने प्रयासों के व्यर्थ होने को दिखाने का तरीका है; व्यवस्था पाप के रोग का उपचार या समाधान नहीं है। 

·        पद 21 में पवित्र आत्मा बताते हैं कि परमेश्वर की धार्मिकता बिना व्यवस्था के है, व्यवस्था के द्वारा नहीं है। परमेश्वर की यह धार्मिकता, बिना व्यवस्था के, प्रकट की गई है; और इस धार्मिकता की गवाही स्वयं व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं। परमेश्वर की यह धार्मिकता मनुष्य के कर्म नहीं, स्वयं प्रभु यीशु मसीह है (रोमियों 1:17; यिर्मयाह 23:5-6; 33:16)। 

·        पद 22 यह बिलकुल स्पष्ट कर देता है कि परमेश्वर की यह धार्मिकता, जो बिना व्यवस्था के है, किसी के भी द्वारा किसी भी रीति से कमाई नहीं जा सकती है, और न ही कभी विरासत में मिलती है; वरन यह केवल प्रभु यीशु पर विश्वास करने वालों को प्रदान किया जाने वाला परमेश्वर का अनुग्रहपूर्ण उपहार है; केवल उन्हीं के लिए ही है।


साथ ही उनके लिए, जो फिर भी व्यवस्था के पालन के द्वारा, अपने आप को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहराना चाहते हैं, उनके लिए व्यवस्था के साथ जुड़ी हुई उसकी एक बहुत बड़ी माँग भी है, जिसे कभी कोई मनुष्य पूरा नहीं करने पाया है। व्यवस्था की इस माँग के बारे में हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।

 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 29 - Law’s Purpose - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Law’s Purpose - 2

 

We had seen in the previous article that a purpose of the Law is to make man aware of his inabilities and incapabilities; and to get him to realize that through his own works, he can never attain to the standard of righteousness acceptable to God, and that he can never become righteous in God’s eyes by his works (Isaiah 64:6; Job 15:14-16; Job 25:4). The second purpose of the Law, as we saw in the previous article in the context of the fourth limitation of the Law given in Romans 7:7-13, is to identify sin. It is essential we understand that the law is not given for the solution or remission of sins, but for the recognition of sins, and to remind man of his sinful condition, “Has then what is good become death to me? Certainly not! But sin, that it might appear sin, was producing death in me through what is good, so that sin through the commandment might become exceedingly sinful.” (Romans 7:13). Even before this, in Romans itself, God, the Holy Spirit, through Paul, has made the point evident and clear, where it is written, "20. Therefore by the deeds of the law no flesh will be justified in His sight, for by the law is the knowledge of sin. 21. But now the righteousness of God apart from the law is revealed, being witnessed by the Law and the Prophets, 22. even the righteousness of God, through faith in Jesus Christ, to all and on all who believe. For there is no difference;” (Romans 3:20-22).


Consider these three verses a little carefully:

  • In verse 20, the Holy Spirit had it written that keeping the Law will not justify any living being. Because the purpose of the Law is not to justify, but to provide the knowledge of sin. The Law puts before man God’s criteria to be righteous, and the standards of God’s righteousness. Thereby, man, by comparing anything with them, can know what is acceptable to God, and what is not; what is right in God’s view and what is not; whom God believes to be right and just, whom not. To understand it, look at it like this: the doctor diagnoses the disease by the help of blood tests, X-rays, and other such tests, and then tells the solution, the treatment of that disease. The tests being asked by him are not the cure of the disease, they are not the treatment of the disease; but only the way to diagnose the disease. In the same way God's Law is also a way of revealing man's sin-sickness to him, making him recognize its presence in him, and showing the futility of his own efforts to cure that disease. The Law is not the cure or solution to the disease of sin.

  • In verse 21 the Holy Spirit explains that the righteousness of God is apart from the Law, not by the Law. This righteousness of God is revealed, outside the Law; And the Law and the prophets themselves testify to this righteousness. This righteousness of God is not through the works of man, but it is the Lord Jesus Christ Himself (Romans 1:17; Jeremiah 23:5-6; 33:16).

  • Verse 22 makes it quite clear that this righteousness of God, which is apart from the Law, can never be earned in any way, nor is it inherited by anyone; but is graciously given as a gift by God, but only to those who believe in the Lord; It is only for them.

Also, for those who still want to justify themselves in the sight of God through the observance of the Law, the Law has an associated great demand too, which no man has ever been able to fulfill. We will consider this demand of the Law in the next article. But for now, if you consider yourself to be righteous by observing any kind of “law” — whether of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God through your works; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you can become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following God's prescribed path of repentance and submission. Therefore, while you have the time and opportunity, make the right decision now, and leave the useless and fruitless path.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 10 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 17 - Man Incapable of Overcoming Satan - 7 / व्यवस्था और उद्धार – 17 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 7

 

व्यवस्था और उद्धार – 17 - व्यवस्था की सीमाएँ – 9

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 9

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 7 

 

पिछले कुछ लेखों से हम तीन बातों के द्वारा यह समझने के लिए कि मनुष्य क्यों अपनी सामर्थ्य और योग्यताओं से शैतान का सामना करने और उस पर जयवन्त होने में असमर्थ है, परमेश्वर के वचन बाइबल के तथ्य एकत्रित करते आ रहे हैं। बाइबल के आधार पर इन तीनों बातों पर विचार करने, और उनका विश्लेषण करने के बाद, अब हमारे सामने इन तीनों बातों से सम्बन्धित बाइबल के तथ्य और परिणाम हैं। हमने इन तीनों बातों के बारे में अभी तक जो देखा और सीखा है, आज हम बातों को संक्षेप में एक साथ लेकर देखेंगे; और फिर अगले लेख में हम अपने मुख्य विषय, व्यवस्था और उद्धार, में उन बातों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में देखेंगे। ये तीं बातें, और हमने उनके बारे में अभी तक जो सीखा है, वे हैं:

 

(i) परमेश्वर की हर बात, उसका हर वचन अपरिवर्तनीय हैं, अपरिवर्तनीय हैं, (इब्रानियों 1:12; 13:8; प्रकाशितवाक्य 1:8; भजन 102:27; मलाकी 3:6), उसके द्वारा दिए गए अधिकार और वरदान अटल हैं, और वह उन्हें कभी वापस नहीं लेता है (रोमियों 11:29; भजन 89:34)। परमेश्वर अपने लिए कहता है “मैं जो हूँ सो हूँ” (निर्गमन 3:14); तथा हर समय और काल के संदर्भ में वह अपने आप को वर्तमान काल में, “मैं हूँ” अर्थात न भूत काल और न भविष्य काल वरन केवल वर्तमान ही कहता है (यूहन्ना 8:58); अर्थात, परमेश्वर समय की सीमा से बंधा हुआ नहीं है, आदि से ही अंत को जानता है, सब कुछ के बारे में सब कुछ जानता है (यशायाह 46:10)। इसलिए उसने जिसे भी जो भी दिया है वह सोच समझ कर, सभी संभावनाओं, अभिप्रायों, और घटित होने वाली घटनाओं को जानते हुए, किसी न किसी उद्देश्य के साथ दिया है। उसने जो एक बार कह दिया, वह उसे पूरा भी करता है (गिनती 23:19)। क्योंकि वह कभी भी कोई भी गलती नहीं करता है, इसलिए उसे अपने किसी भी निर्णय में संशोधन करने या उसे बदलने की कभी कोई आवश्यकता नहीं है।


(ii) सृष्टि के आरम्भ से ही, अपनी रचना में ही मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी है (भजन 103:20; 2 थिस्स्लुनीकियों 1:7; 2 पतरस 2:11)। अर्थात मनुष्य में अपनी किसी सामर्थ्य या योग्यता से किसी भी स्वर्गदूत से बढ़कर होने अथवा कुछ भी कर पाने की क्षमता नहीं है। यह मनुष्य का परमेश्वर द्वारा निर्धारित स्तर है, और मनुष्य अपने आप से इसे बदल नहीं सकता है, केवल इसका निर्वाह ही कर सकता है।

  

(iii) सृष्टि के वरीयता क्रम में मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से निचले क्रम का है (इब्रानियों 2:6-10)। उद्धार पाने के बाद, परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों के संदर्भ में, उसका यह क्रम, बदल दिया जाता है (इब्रानियों 1:14)। उसके परमेश्वर की संतान हो जाने (यूहन्ना 1:12-13), और अंश अंश करके प्रभु की समानता में परिवर्तित होते चले जाने (2 कुरिन्थियों 3:18), और उसके परमेश्वर का वारिस तथा मसीह का संगी वारिस (रोमियों 8:17) हो जाने के कारण, उद्धार पाए हुए व्यक्ति को परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों से उच्च स्तर का कर दिया जाता है।

 

किन्तु शैतान, उसके दूत, उसकी दुष्टात्माएं क्योंकि परमेश्वर के अनाज्ञाकारी हैं इसलिए वे परमेश्वर की उद्धार पाई हुई सन्तानों के भी अनाज्ञाकारी रहते हैं। जिस प्रकार से वे परमेश्वर के स्तर को स्वीकार नहीं करते हैं, उसी प्रकार से वे उद्धार पाए हुए मनुष्य के परमेश्वर की सन्तान होने के स्तर को भी स्वीकार नहीं करते हैं। बल्कि वे उद्धार पाए हुए मनुष्य पर हावी रह कर उसे गिराने के प्रयासों में लगे रहते हैं (1 पतरस 5:8)। और क्योंकि उद्धार पाया हुआ मनुष्य, इस पृथ्वी के अपने जीवन काल में, परिवर्तित होते चले जाने की ज़ारी क्रिया में है, अर्थात, उसे अभी तक वह स्वर्गीय सिद्धता प्राप्त नहीं हुई है, इसीलिये, उद्धार पाया हुआ व्यक्ति भी अपने आप में, अपनी सामर्थ्य से, शैतानी शक्तियों पर परमेश्वर की सहायता के बिना विजयी नहीं हो सकता है।


अगले लेख में हम इन निष्कर्षों को अन्य बातों के साथ मिलाकर इनके व्यावहारिक अर्थ और अभिप्राय को देखेंगे। इनके द्वारा हम देखेंगे और समझेंगे कि मनुष्यों के शैतान का सामना करने में असमर्थ होने और पाप में गिरते रहने पर भी, क्यों परमेश्वर द्वारा प्रेरितों 17:30 में स्वाभाविक अपरिवर्तित मनुष्य द्वारा पाप करने को “अज्ञानता के समय” की बात कहकर उसे दण्ड देने में आनाकानी करता है, पश्चाताप करने के लिए कहता है, और अपने अनुग्रह में उसे पापों का दण्ड पाने से बचने का अवसर देता है।


किन्तु अभी के लिए हमें अपने जीवनों में झांक कर देखना आवश्यक है कि क्या हम परमेश्वर द्वारा दिए गए इस अवसर का, उसके आनाकानी करने का, सदुपयोग कर रहे हैं कि नहीं? क्या हमने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, अपना जीवन उसे सच्चे मन से समर्पित किया है कि नहीं? या हम अभी भी अपने धर्म, परिवार, जन्म से धार्मिक अनुष्ठानों तथा रीति-रिवाजों के पालन करने वाले होने, अपने धर्म-गुरुओं और अगुवों के चलाए चलने वाले होने, आदि व्यर्थ और निष्फल बातों के द्वारा ही परमेश्वर की दृष्टि में भले और धर्मी, तथा उसे स्वीकार्य होने, उसके साथ स्वर्ग में प्रवेश करने वाले समझे बैठे हैं, शैतान के धोखे से अपने अनन्त जीवन के विषय निश्चिंत हो गए हैं? आज, अभी, समय और अवसर रहते हुए पापों से पश्चाताप करके अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दें, उससे पापों के लिए क्षमा माँग लें, परमेश्वर की संतान बन जाएं। बाद में कहीं बहुत देर न हो जाए।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 17 - The Law’s Limitations – 9

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 9


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 7


Over the previous few articles we have been trying to understand from God’s Word the Bible, through three things, why man, through his own power and abilities, is incapable of facing and overcoming Satan. Having Biblically considered and analyzed, we now have before us the Biblical facts and results of these three things. Today we will summarize and put together what we have learnt so far; and in the next article we will go on to their practical application in our topic of Law and Salvation. The three things and what we have learnt about them are:


(i) Every Word of God and everything He says is immutable, unchangeable (Hebrews 1:12; 13:8; Revelation 1:8; Psalm 102:27; Malachi 3:6); the authority and gifts bestowed by Him are irrevocable, and He never takes them back (Romans 11:29; Psalm 89:34). God says of Himself, 'I AM WHO I AM' (Exodus 3:14); and in the context of all time and eras, He refers to Himself in the present tense, 'I AM'—that is, neither in the past nor the future, but only in the present (John 8:58). This means God is not bound by the limits of time; He knows the end from the beginning and knows everything about everything (Isaiah 46:10). Therefore, whatever He has given to anyone, He has given thoughtfully—knowing all possibilities, intentions, and future events—with a specific purpose. What He has spoken once, He also fulfills (Numbers 23:19). Because He never makes any mistake, He never has any need to revise or change any of His decisions.


(ii) Man, in his natural condition, in his creation, is less powerful than the angels (Psalm 103:20; 2 Thessalonians 1:7; 2 Peter 2:11). In other words, man has no power or ability to be better, or be more powerful than the angels, in any manner, in anything. This is the God given status of man, and man can never change it on his own, he can only obey it.


(iii) Human beings, in their natural state, are lower than the angels in the hierarchy of created beings (Hebrews 2:6-10). After he is saved, this order changes for the saved person (Hebrews 1:14). Because a saved person becomes a child of God (John 1:12-13), and he is continually being transformed, bit by bit, into the likeness of the Lord (2 Corinthians 3:18), to be an heir of God, a co-heir with Christ (Romans 8:17), therefore, the saved person’s status is also elevated to a status higher than angels. 


But Satan, his angels, his demons, since they are all disobedient to God, similarly they remain disobedient to even the saved children of God. Just as they do not accept the status of God, they also do not accept the status of the saved man, as a child of God. Rather, they are always trying to overpower the saved man and make him fall (1 Peter 5:8). Since the saved person, on earth is still “under transformation,” i.e., has not yet attained the ultimate heavenly perfection, therefore even the saved person, on his own, by his own strength, is incapable of being victorious over the satanic forces without God’s help.


In the next article, we'll look at the practical application and implications of these conclusions, by also considering them along with some other things. Through these we will see and understand why although humans are unable to face Satan, while they continue to fall in sin time and again, yet God calls this tendency of the unregenerate man to commit sin as something done in "times of ignorance" (Acts 17:30), and is reluctant to punish him for it; rather, asking him to repent of his sins and graciously gives him the opportunity to be saved, escape from being punished for sins.


But for now, we need to look into our lives and see whether we are making good use of this opportunity given to us by God, or, are we ignoring Him and His benevolence? Have we sincerely committed our lives to Him, repenting of our sins or not? Or, have we fallen for Satan's deceit, and we are still assuming of being good and righteous in the eyes of God through vain and ineffective things like our religion, family, our following and fulfilling religious rituals and customs since our birth, by our being obedient to our religious leaders, etc. and falsely believe that because of following these we will be considered acceptable to God, worthy of entering heaven with Him? Today, now, while having the time and opportunity to repent of sins, make the right decision, repent of your sins, submit your life to the Lord Jesus Christ, ask Him for forgiveness of sins, become a child of God. It may be too late afterwards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language