ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अटल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अटल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 17 - Man Incapable of Overcoming Satan - 7 / व्यवस्था और उद्धार – 17 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 7

 

व्यवस्था और उद्धार – 17 - व्यवस्था की सीमाएँ – 9

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 9

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 7 

 

पिछले कुछ लेखों से हम तीन बातों के द्वारा यह समझने के लिए कि मनुष्य क्यों अपनी सामर्थ्य और योग्यताओं से शैतान का सामना करने और उस पर जयवन्त होने में असमर्थ है, परमेश्वर के वचन बाइबल के तथ्य एकत्रित करते आ रहे हैं। बाइबल के आधार पर इन तीनों बातों पर विचार करने, और उनका विश्लेषण करने के बाद, अब हमारे सामने इन तीनों बातों से सम्बन्धित बाइबल के तथ्य और परिणाम हैं। हमने इन तीनों बातों के बारे में अभी तक जो देखा और सीखा है, आज हम बातों को संक्षेप में एक साथ लेकर देखेंगे; और फिर अगले लेख में हम अपने मुख्य विषय, व्यवस्था और उद्धार, में उन बातों के व्यावहारिक उपयोग के बारे में देखेंगे। ये तीं बातें, और हमने उनके बारे में अभी तक जो सीखा है, वे हैं:

 

(i) परमेश्वर की हर बात, उसका हर वचन अपरिवर्तनीय हैं, अपरिवर्तनीय हैं, (इब्रानियों 1:12; 13:8; प्रकाशितवाक्य 1:8; भजन 102:27; मलाकी 3:6), उसके द्वारा दिए गए अधिकार और वरदान अटल हैं, और वह उन्हें कभी वापस नहीं लेता है (रोमियों 11:29; भजन 89:34)। परमेश्वर अपने लिए कहता है “मैं जो हूँ सो हूँ” (निर्गमन 3:14); तथा हर समय और काल के संदर्भ में वह अपने आप को वर्तमान काल में, “मैं हूँ” अर्थात न भूत काल और न भविष्य काल वरन केवल वर्तमान ही कहता है (यूहन्ना 8:58); अर्थात, परमेश्वर समय की सीमा से बंधा हुआ नहीं है, आदि से ही अंत को जानता है, सब कुछ के बारे में सब कुछ जानता है (यशायाह 46:10)। इसलिए उसने जिसे भी जो भी दिया है वह सोच समझ कर, सभी संभावनाओं, अभिप्रायों, और घटित होने वाली घटनाओं को जानते हुए, किसी न किसी उद्देश्य के साथ दिया है। उसने जो एक बार कह दिया, वह उसे पूरा भी करता है (गिनती 23:19)। क्योंकि वह कभी भी कोई भी गलती नहीं करता है, इसलिए उसे अपने किसी भी निर्णय में संशोधन करने या उसे बदलने की कभी कोई आवश्यकता नहीं है।


(ii) सृष्टि के आरम्भ से ही, अपनी रचना में ही मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी है (भजन 103:20; 2 थिस्स्लुनीकियों 1:7; 2 पतरस 2:11)। अर्थात मनुष्य में अपनी किसी सामर्थ्य या योग्यता से किसी भी स्वर्गदूत से बढ़कर होने अथवा कुछ भी कर पाने की क्षमता नहीं है। यह मनुष्य का परमेश्वर द्वारा निर्धारित स्तर है, और मनुष्य अपने आप से इसे बदल नहीं सकता है, केवल इसका निर्वाह ही कर सकता है।

  

(iii) सृष्टि के वरीयता क्रम में मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से निचले क्रम का है (इब्रानियों 2:6-10)। उद्धार पाने के बाद, परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों के संदर्भ में, उसका यह क्रम, बदल दिया जाता है (इब्रानियों 1:14)। उसके परमेश्वर की संतान हो जाने (यूहन्ना 1:12-13), और अंश अंश करके प्रभु की समानता में परिवर्तित होते चले जाने (2 कुरिन्थियों 3:18), और उसके परमेश्वर का वारिस तथा मसीह का संगी वारिस (रोमियों 8:17) हो जाने के कारण, उद्धार पाए हुए व्यक्ति को परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों से उच्च स्तर का कर दिया जाता है।

 

किन्तु शैतान, उसके दूत, उसकी दुष्टात्माएं क्योंकि परमेश्वर के अनाज्ञाकारी हैं इसलिए वे परमेश्वर की उद्धार पाई हुई सन्तानों के भी अनाज्ञाकारी रहते हैं। जिस प्रकार से वे परमेश्वर के स्तर को स्वीकार नहीं करते हैं, उसी प्रकार से वे उद्धार पाए हुए मनुष्य के परमेश्वर की सन्तान होने के स्तर को भी स्वीकार नहीं करते हैं। बल्कि वे उद्धार पाए हुए मनुष्य पर हावी रह कर उसे गिराने के प्रयासों में लगे रहते हैं (1 पतरस 5:8)। और क्योंकि उद्धार पाया हुआ मनुष्य, इस पृथ्वी के अपने जीवन काल में, परिवर्तित होते चले जाने की ज़ारी क्रिया में है, अर्थात, उसे अभी तक वह स्वर्गीय सिद्धता प्राप्त नहीं हुई है, इसीलिये, उद्धार पाया हुआ व्यक्ति भी अपने आप में, अपनी सामर्थ्य से, शैतानी शक्तियों पर परमेश्वर की सहायता के बिना विजयी नहीं हो सकता है।


अगले लेख में हम इन निष्कर्षों को अन्य बातों के साथ मिलाकर इनके व्यावहारिक अर्थ और अभिप्राय को देखेंगे। इनके द्वारा हम देखेंगे और समझेंगे कि मनुष्यों के शैतान का सामना करने में असमर्थ होने और पाप में गिरते रहने पर भी, क्यों परमेश्वर द्वारा प्रेरितों 17:30 में स्वाभाविक अपरिवर्तित मनुष्य द्वारा पाप करने को “अज्ञानता के समय” की बात कहकर उसे दण्ड देने में आनाकानी करता है, पश्चाताप करने के लिए कहता है, और अपने अनुग्रह में उसे पापों का दण्ड पाने से बचने का अवसर देता है।


किन्तु अभी के लिए हमें अपने जीवनों में झांक कर देखना आवश्यक है कि क्या हम परमेश्वर द्वारा दिए गए इस अवसर का, उसके आनाकानी करने का, सदुपयोग कर रहे हैं कि नहीं? क्या हमने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, अपना जीवन उसे सच्चे मन से समर्पित किया है कि नहीं? या हम अभी भी अपने धर्म, परिवार, जन्म से धार्मिक अनुष्ठानों तथा रीति-रिवाजों के पालन करने वाले होने, अपने धर्म-गुरुओं और अगुवों के चलाए चलने वाले होने, आदि व्यर्थ और निष्फल बातों के द्वारा ही परमेश्वर की दृष्टि में भले और धर्मी, तथा उसे स्वीकार्य होने, उसके साथ स्वर्ग में प्रवेश करने वाले समझे बैठे हैं, शैतान के धोखे से अपने अनन्त जीवन के विषय निश्चिंत हो गए हैं? आज, अभी, समय और अवसर रहते हुए पापों से पश्चाताप करके अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दें, उससे पापों के लिए क्षमा माँग लें, परमेश्वर की संतान बन जाएं। बाद में कहीं बहुत देर न हो जाए।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 17 - The Law’s Limitations – 9

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 9


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 7


Over the previous few articles we have been trying to understand from God’s Word the Bible, through three things, why man, through his own power and abilities, is incapable of facing and overcoming Satan. Having Biblically considered and analyzed, we now have before us the Biblical facts and results of these three things. Today we will summarize and put together what we have learnt so far; and in the next article we will go on to their practical application in our topic of Law and Salvation. The three things and what we have learnt about them are:


(i) Every Word of God and everything He says is immutable, unchangeable (Hebrews 1:12; 13:8; Revelation 1:8; Psalm 102:27; Malachi 3:6); the authority and gifts bestowed by Him are irrevocable, and He never takes them back (Romans 11:29; Psalm 89:34). God says of Himself, 'I AM WHO I AM' (Exodus 3:14); and in the context of all time and eras, He refers to Himself in the present tense, 'I AM'—that is, neither in the past nor the future, but only in the present (John 8:58). This means God is not bound by the limits of time; He knows the end from the beginning and knows everything about everything (Isaiah 46:10). Therefore, whatever He has given to anyone, He has given thoughtfully—knowing all possibilities, intentions, and future events—with a specific purpose. What He has spoken once, He also fulfills (Numbers 23:19). Because He never makes any mistake, He never has any need to revise or change any of His decisions.


(ii) Man, in his natural condition, in his creation, is less powerful than the angels (Psalm 103:20; 2 Thessalonians 1:7; 2 Peter 2:11). In other words, man has no power or ability to be better, or be more powerful than the angels, in any manner, in anything. This is the God given status of man, and man can never change it on his own, he can only obey it.


(iii) Human beings, in their natural state, are lower than the angels in the hierarchy of created beings (Hebrews 2:6-10). After he is saved, this order changes for the saved person (Hebrews 1:14). Because a saved person becomes a child of God (John 1:12-13), and he is continually being transformed, bit by bit, into the likeness of the Lord (2 Corinthians 3:18), to be an heir of God, a co-heir with Christ (Romans 8:17), therefore, the saved person’s status is also elevated to a status higher than angels. 


But Satan, his angels, his demons, since they are all disobedient to God, similarly they remain disobedient to even the saved children of God. Just as they do not accept the status of God, they also do not accept the status of the saved man, as a child of God. Rather, they are always trying to overpower the saved man and make him fall (1 Peter 5:8). Since the saved person, on earth is still “under transformation,” i.e., has not yet attained the ultimate heavenly perfection, therefore even the saved person, on his own, by his own strength, is incapable of being victorious over the satanic forces without God’s help.


In the next article, we'll look at the practical application and implications of these conclusions, by also considering them along with some other things. Through these we will see and understand why although humans are unable to face Satan, while they continue to fall in sin time and again, yet God calls this tendency of the unregenerate man to commit sin as something done in "times of ignorance" (Acts 17:30), and is reluctant to punish him for it; rather, asking him to repent of his sins and graciously gives him the opportunity to be saved, escape from being punished for sins.


But for now, we need to look into our lives and see whether we are making good use of this opportunity given to us by God, or, are we ignoring Him and His benevolence? Have we sincerely committed our lives to Him, repenting of our sins or not? Or, have we fallen for Satan's deceit, and we are still assuming of being good and righteous in the eyes of God through vain and ineffective things like our religion, family, our following and fulfilling religious rituals and customs since our birth, by our being obedient to our religious leaders, etc. and falsely believe that because of following these we will be considered acceptable to God, worthy of entering heaven with Him? Today, now, while having the time and opportunity to repent of sins, make the right decision, repent of your sins, submit your life to the Lord Jesus Christ, ask Him for forgiveness of sins, become a child of God. It may be too late afterwards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 7 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 14 - Man is Incapable of Overcoming Satan - 4 / व्यवस्था और उद्धार – 14 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 4

 

व्यवस्था और उद्धार – 14 - व्यवस्था की सीमाएँ – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 6

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 4 

 

पिछले लेख में हमने, यह समझने के लिये कि क्यों मनुष्य अपने किसी भी प्रयास से, बिना परमेश्वर की सहायता के, अपने आप से, कभी भी शैतान पर जयवन्त नहीं हो सकता है, कुछ सम्बन्धित बातों को देखना आरम्भ किया था। ये सम्बन्धित बातें हैं:

(i) परमेश्वर और उसकी बातें सर्वदा अपरिवर्तनीय तथा अटल और सर्वदा लागू रहती हैं; परमेश्वर जब किसी को कुछ उपहार या वरदान देता है, तो फिर उसे वापस कभी नहीं लेता है। 

(ii) मनुष्यों की तुलना में स्‍वर्गदूतों के कुछ गुण;

(iii) मनुष्य और स्‍वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान।  

 

और फिर हम ने इनमें से पहली बात, परमेश्वर और उसका वचन और बातें हमेशा ही अटल तथा अपरिवर्तनीय हैं को देखना आरंभ किया था। परमेश्वर ने जो जिसे दे दिया, वह उसे कभी वापस नहीं लेता है, उसका दिया हुआ अटल और अपरिवर्तनीय (रोमियों 11:29)। यदि अटल और अपरिवर्तनीय नहीं होगा, तो फिर उसका तात्पर्य होगा कि परमेश्वर गलती कर सकता है, भविष्य की बातों से अनभिज्ञ है; जो कि परमेश्वर के मौलिक गुणों को ही नकारना है। 


आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से इस तथ्य के कुछ उदाहरण देखेंगे:

  • सृष्टि के समय परमेश्वर ने आदम और हव्वा को सारी पृथ्वी और सभी जीव-जंतुओं पर अधिकार दिया था (उत्पत्ति 1:27-30)। बाद में मनुष्य की सुविधा के लिए परमेश्वर ने उसे खाने के लिए उत्तम फलों वाले वृक्षों की अदन की वाटिका लगा कर दी (उत्पत्ति 2:8-9)। पाप करने के कारण मनुष्य अदन की वाटिका से बाहर निकाला गया, किन्तु न तो उससे पृथ्वी और उसके जीव-जंतुओं पर अधिकार रखना वापस लिया गया, और न ही उसे पृथ्वी पर से हटाया गया; बल्कि नूह के समय की जल-प्रलय के बाद, परमेश्वर द्वारा उसे दिये गये इस अधिकार की पुनःपुष्टि की गई (उत्पत्ति 9:2)। आज भी, सामान्यतः सभी जीव-जन्तु, मनुष्यों का कुछ भय रखते हैं, तुरंत ही मनुष्यों के सामने नहीं आते हैं, उनसे कतरा कर निकलते हैं।

  • जब अब्राहम और सारा को उनकी शारीरिक आयु की दशा के बावजूद संतान उत्पन्न करने की सामर्थ्य दी (इब्रानियों 11:11-12), तो उसके बाद उन से यह क्षमता वापस नहीं ली। और इसीलिए बाद में अब्राहम और विवाह कर सका, रखेलियाँ भी रख सका, और उनसे बहुतेरी संतानें भी उत्पन्न कर सका (उत्पत्ति 25:1-6)। 

  • इस्राएल का पहला राजा शाऊल परमेश्वर द्वारा निर्धारित और नियुक्त करवाया गया था। जब वह राजा होने के लिए अयोग्य हो गया (1 शमूएल 15:26), तब भी उसकी मृत्यु तक इस्राएल का राज्य उससे नहीं लिया गया। उसके राज्य-काल में परमेश्वर का अभिषिक्त दाऊद बहुत दुख उठाता हुआ, और उससे अपनी जान बचाता हुआ सारे देश में भागता फिरा। दो बार दाऊद के पास अवसर आया कि वह शाऊल को मार डाले, किन्तु उसके साथियों के उकसाने के बावजूद, उसका मार्गदर्शन करने वाले परमेश्वर के आत्मा ने दाऊद को शाऊल को मारने से रोके रखा (1 शमूएल 24:1-7; 26:5-11)। जब परमेश्वर की ओर से शाऊल का जीवन काल समाप्त हुआ, तब ही दाऊद राजा बना, उससे पहले नहीं। 

  • यहूदियों को मिस्र में 430 वर्ष की गुलामी सहनी थी; वे ठीक उसी दिन मिस्र निकलकर आए जब यह समय पूरा हुआ (निर्गमन 12:40-41)। इससे पहले जब मूसा ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया था तो असफल रहा, किन्तु समय पूरा होने पर मूसा ही उन्हें निकाल कर ले गया।

  • हारून ने बछड़ा बना कर इस्राएलियों को मूर्ति-पूजा में डाला (निर्गमन 32 अध्याय) और परमेश्वर उससे क्रोधित हुआ; किन्तु उसके अभिषिक्त महायाजक होने का आदर उससे वापस कभी नहीं लिया गया (लैव्यव्यवस्था 8:1-9)। 

  • मूसा की अनाज्ञाकारिता के कारण उसे कनान में प्रवेश नहीं करने दिया गया (गिनती 27:12-14; व्यवस्थाविवरण 3:23-26), किन्तु कनान की सीमा तक इस्राएलियों की अगुवाई करने का अधिकार उसी के पास रहा। यहोशू को यह अधिकार मूसा के अंत समय में ही दिया गया (व्यवस्थाविवरण 3:28)। 

  • गदरेनियों के क्षेत्र में रहने वाले मनुष्यों में से जब प्रभु यीशु ने दुष्टात्माओं को निकाला, तो उन्होंने उनके समय से पहले न सताए जाने की दुहाई दी (मत्ती 8:28-29)। अर्थात अनन्त दुःख के स्थान में जाने का जो उनका निर्धारित समय था, उससे पहले वे वहाँ नहीं भेजी जा सकती थीं; और प्रभु ने इसे नहीं बदला। 

  • पाप के कारण गिराए जाने और शैतान बन जाने से पहले लूसिफर प्रधान स्वर्गदूत था, परमेश्वर के बाद वही सबसे सामर्थी था (यशायाह 14:12-15; यहेजकेल 28:12-17)। उसके स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भी न तो उसका स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करने का विशेषाधिकार वापस लिया गया (अय्यूब 1:6-7, 12; 2:1-6), और न उससे उसकी सामर्थ्य वापस ली गई; वह अपनी इसी सामर्थ्य के द्वारा परमेश्वर और उसके लोगों के विरुद्ध कार्य करता रहता है। 

  • लूसिफर सबसे प्रधान स्वर्गदूत था, वरीयता में अन्य सभी स्वर्गदूत उससे कम स्तर के थे। उसके निकाले और गिराए जाने के बाद भी, परमेश्वर का प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल उससे वाद-विवाद नहीं कर सका, उसे सीधे से डाँट नहीं सका, उसका निरादर नहीं कर सका; वरन यही कहा “प्रभु तुझे डांटे” (यहूदा 1:9), क्योंकि मीकाईल वरीयता में लूसिफर से कम था और लूसिफर के ऊपर केवल परमेश्वर था। 

  • परमेश्वर का दिया गया उद्धार सदा काल का है (इब्रानियों 5:9)। परमेश्वर एक बार जिसे उद्धार दे देता है, जिसे अपनी संतान बना लेता है, उससे अपना उद्धार वापस कभी नहीं लेता। अनाज्ञाकारिता और पाप के कारण उद्धार पाया हुआ व्यक्ति ताड़ना में आएगा, प्रतिफल खोएगा, आशीषों से वंचित हो जाएगा, लेकिन उसका उद्धार कभी नहीं जाएगा। 

 

इस लेख के आरम्भ में दी गई तीन बातों में से शेष दोनों बातों को हम आने वाले लेखों में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए हमें, विशेषकर मसीही विश्वासियों को बहुत गंभीरता के साथ अपने जीवनों में झाँककर देखना है, विचार करना है कि हम परमेश्वर द्वारा दी गई सुविधाओं, बातों, उद्धार, और वरदानों का कैसे उपयोग कर रहे हैं? क्या हम उनके प्रति सजग हैं, और परमेश्वर की महिमा के लिए उनका प्रयोग कर रहे हैं? क्या हम अपने जीवनों से, उसकी दी हुई आशीषों को, संसार के लोगों पर प्रकट कर रहे हैं? यह अवलोकन करना और सुधारना अनिवार्य है, क्योंकि हमसे इन सभी बातों का हिसाब अवश्य ही लिया जाएगा; कोई भी हिसाब दिए बिना नहीं बचेगा (2 कुरिन्थियों 5:10)। इसलिए अभी, जब तक हमारे पास समय और अवसर है, इस बात के विषय अपने दृष्टिकोण और व्यवहार को सही कर लेने, और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलने में ही भलाई और आशीष है, इसी में शैतान और उसकी युक्तियों से हमारी सुरक्षा है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 14 - The Law’s Limitations – 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 6


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 4


In the previous article we had seen that to understand why man can never ever overcome Satan on his own, without the help of God, we need to consider some other related things. These related things are:

(i) God and His Word are eternally unchanging, unalterable, firmly established and applicable; what He grants always remains irrevocable and in effect;

(ii) Some characteristics of angels, in comparison to humans;

(iii) The comparative level or status of humans and angels.


Then we had begun to look at the first of these, God and His Word and things that He grants are always irrevocable, unchangeable, and firmly established. Whatever God has given to anyone, He never takes it back, what He has given remains irrevocable and unchanging (Romans 11:29). If it is not irrevocable and unchanging, then it means that God can make a mistake, is unaware of the future things; which amounts to denying the very basic attributes of God. 


Today, from God’s Word the Bible, we will look at some examples of this fact:

  • At the time of creation, God gave Adam and Eve authority over the whole earth and all living things (Genesis 1:27-30). Later, for the convenience of man, God planted for him the Garden of Eden with trees good for food (Genesis 2:8-9). Man was cast out of the Garden of Eden for sinning, but neither was he taken away from the earth, nor was the authority granted to him over all the earth and its creatures taken away from him; rather this God-given authority was reaffirmed after Noah’s flood (Genesis 9:2). Even today, generally all living creatures exhibit a fear of humans, they do not immediately come in front of humans, but tend to shy away from them.

  • When Abraham and Sarah were given the ability to have children long after crossing their physical age of child-bearing (Hebrews 11:11-12), this ability was not taken back from them. Abraham afterwards not only could marry and have concubines, and he also begot many children from them (Genesis 25:1-6).

  • The first king of Israel, Saul, was ordained and appointed by God. Even when he became unfit to be king (1 Samuel 15:26), the kingdom of Israel was not taken from him until his death. During his reign, David, the anointed of God, suffered greatly, and kept running all over the country, to save his life from Saul. Twice the opportunity came for David to kill Saul, but despite the provocation of his companions, the Spirit of God who guided him kept David from killing Saul (1 Samuel 24:1-7; 26:5-11). It was only when Saul's lifetime from God came to an end, that David became king, not before.

  • The Jews were to endure 430 years of slavery in Egypt. They came out of Egypt on the very day that this time was over (Exodus 12:40-41). Earlier, when Moses tried to rescue them, he was unsuccessful, but when the time was over, it was Moses who took them out.

  • Aaron made the Israelites commit idolatry by making a golden calf (Exodus chapter 32) and God was furious with him; But Aaron’s ordination of being the anointed High Priest was never revoked (Leviticus 8:1-9).

  • Moses was not allowed to enter Canaan because of his disobedience (Numbers 27:12–14; Deuteronomy 3:23–26). Nevertheless, he retained the authority to lead the Israelites to the border of Canaan. This authority was given to Joshua only at the end of Moses' lifetime (Deuteronomy 3:28).

  • When the Lord Jesus cast out demons from the people living in the region of the Gadarenes, the demons pleaded not to be persecuted before their appointed time (Matthew 8:28-29); i.e., they could not be sent before their appointed time into the place of eternal suffering; and the Lord did not change it.

  • Lucifer was the archangel, second only to God (the ‘Bright and Morning Star’ in some translations and Lucifer in others), before he was cast down because of sin, and became Satan (Isaiah 14:12-15; Ezekiel 28:12-17). Even after his expulsion from heaven, the privilege of going to heaven to converse with God was not taken away from him (Job 1:6-7, 12; 2:1-6), nor have his powers been taken away from him; though he continues to work against God and his people through those very powers even today.

  • Lucifer was the superior-most archangel; all the other angels were inferior to him in hierarchy. Even after he was cast out of heaven, Michael the archangel of God could neither disrespectfully argue with him, nor scold him directly, but simply said "Lord rebuke you" (Jude 1:9); because in terms of the original hierarchy Michael was lower than Lucifer, and only God was above Lucifer.

  • God given salvation is eternal (Hebrews 5:9). Once God saves a person, He never takes back the salvation from the saved one, whom He accepts as His child. The saved one, because of disobedience and sin will come under chastisement, lose eternal rewards, be deprived of blessings, but will never lose his God given salvation.

 

We'll cover the two reamining points, of the three given at the beginning of this article, in subsequent articles. But for now, we, especially Christians, have to take a very serious look into our lives, and evaluate how we are utilizing the care, facilities, salvation, abilities, and gifts given by God to us? Are we aware of them, and are we using them for the glory of God? Are we demonstrating these God given blessings to the people of the world through our lives? It is necessary to review and rectify this, because we will certainly be called to account for all of these things. No one will escape giving his account for what God has given him (2 Corinthians 5:10). So, while we have the time and opportunity, we will do well to rectify whatever needs to be corrected in our outlook and behavior towards what God has given us; and live a life of obedience to Him for our good, our blessings, and to remain safe from Satan and his devices.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 6 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 13 - Man is Incapable of Overcoming Satan - 3 / व्यवस्था और उद्धार – 13 - मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है - 3

 

व्यवस्था और उद्धार – 13 - व्यवस्था की सीमाएँ – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 5

 

मनुष्य, अपने आप से, शैतान के सामने असमर्थ है - 3

 

इस प्रश्न पर विचार करते हुए कि क्यों मनुष्य अपने आप में शैतान का सामना करने और उस पर विजयी होने में असमर्थ है, हमने पिछले लेख को दो बहुत महत्वपूर्ण परन्तु अनुत्तरित प्रश्नों के साथ समाप्त किया था - पहला यह कि क्यों मनुष्य, बिना परमेश्वर की सहायता के, केवल अपने आप से, शैतान का सामना नहीं करने पाता है, और उसकी युक्तियों पर विजयी नहीं होने पाता है? और दूसरा यह कि क्यों उद्धार न पाए हुए, स्वाभाविक, शारीरिक मनुष्य द्वारा, परमेश्वर की दृष्टि में घृणित और अस्वीकार्य काम किए जाने के बावजूद भी, प्रेरितों 17:30 के अनुसार, यदि मनुष्य उन पापों के लिए पश्चाताप करे, तो परमेश्वर उन्हें “अज्ञानता के समय के कार्य” कह कर, उस पापमय व्यवहार के लिये मनुष्य का न्याय करने और दण्ड देने की बजाए, उसकी आनाकानी करके सभी मनुष्यों को उन कामों के दुष्परिणामों से बचने का अवसर देने को तैयार है?


आज हम इन दोनों प्रश्नों में से पहले को देखना आरंभ करेंगे कि मनुष्य अपनी किसी भी सामर्थ्य या युक्ति से क्यों शैतान का सामना नहीं कर पाता है, उस पर विजयी नहीं होने पाता है। जैसा पिछले लेख में कहा गया था, इस बात को समझने के लिए हमें कुछ अन्य सम्बन्धित बातों पर भी विचार करना पड़ेगा - परमेश्वर के कुछ गुणों पर, और उसके द्वारा की गई सृष्टि की कुछ बातों पर उन गुणों के लागू होने के बारे में, और स्‍वर्गदूतों से सम्बन्धित कुछ बातों को भी देखना और समझना होगा, और फिर उन बातों के निष्कर्षों को साथ जोड़कर, तब उनके संदर्भ में इन प्रश्नों के उत्तर को देखना और समझना होगा। ये बातें हैं:

(i) परमेश्वर और उसकी बातों का अनन्त काल के लिये अपरिवर्तनीय तथा अटल होना, और सर्वदा लागू रहना;

(ii) मनुष्यों की तुलना में, स्‍वर्गदूतों के कुछ गुण;

(iii) मनुष्य और स्‍वर्गदूतों का तुलनात्मक स्तर या स्थान।  

आज हम इनमें से पहली बात, परमेश्वर और उसका वचन और बातें हमेशा ही, अनन्त काल के लिये अटल तथा अपरिवर्तनीय हैं को देखेंगे और इसे बाइबल के उदाहरणों से समझेंगे।   


(i) परमेश्वर और उसकी बातें अनन्त काल के लिये अपरिवर्तनीय तथा अटल हैं, और सर्वदा लागू रहती हैं : बाइबल का परमेश्वर सिद्ध परमेश्वर है, उसमें न तो कोई कमी है, और न कोई सुधार हो सकता है, न ही उसका कोई “उन्नत संस्करण” (“advanced version”) कभी बन सकता है, क्योंकि उसमें और उन्नत होने के लिए कुछ है ही नहीं। परमेश्वर समय के आधीन नहीं है, समय परमेश्वर के आधीन है; 2 तिमुथियुस 1:9 बताता है कि समय का तो आरंभ हुआ, किन्तु प्रभु यीशु का अनुग्रह समय के आरंभ से भी पहले से विद्यमान है (2 तिमुथियुस 1:9 में प्रयोग किया गया मूल यूनानी भाषा का शब्द है chronos, अर्थात समय; हिन्दी में इसे ‘सनातन’, और कुछ अंग्रेजी अनुवादों में इसे ‘worlds’ लिखा गया है; किन्तु इसका शब्दार्थ ‘समय’ ही है)। इसीलिए परमेश्वर अपने लिए कहता है “मैं जो हूँ सो हूँ” (निर्गमन 3:14); तथा हर समय और काल के संदर्भ में वह अपने आप को वर्तमान काल में, “मैं हूँ” अर्थात न भूत काल और न भविष्य काल वरन केवल वर्तमान ही कहता है (यूहन्ना 8:58)। तात्पर्य यह कि जब जैसा चाहिए, परमेश्वर सर्वदा ही तब, वहाँ, वैसा ही होता है। न परमेश्वर बदलता है, और न उसकी बातें या उसका वचन कभी बदलता है (इब्रानियों 1:12; 13:8; प्रकाशितवाक्य 1:8; भजन 102:27; मलाकी 3:6)। उसने जो एक बार कह दिया, वह उसे पूरा भी करेगा (गिनती 23:19)। परमेश्वर ने एक बार जिसे जो दे दिया, उसे वह फिर वापस कभी नहीं लेता है (रोमियों 11:29; भजन 89:34)।


अगर परमेश्वर को अपने दिए हुए को किसी कारणवश वापस लेना हो, तो उसका अभिप्राय होगा कि उसने देने में कोई गलती की थी, और अब कुछ ऐसा अनपेक्षित हो गया है जिसके विषय उसने सोचा नहीं था, और इसलिए अब उसे अपना निर्णय बदलना पड़ रहा है। अर्थात, परमेश्वर सर्वज्ञानी और सर्व-सिद्ध नहीं है, गलती कर सकता है, भविष्य की संभावनाओं और बातों के बारे में अनजान हो सकता है; और यह परमेश्वर के परमेश्वरत्व पर ही प्रहार है। इसलिए परमेश्वर ने जिसे जो भी दिया है, वह बहुत सोच-समझ कर और समस्त सृष्टि के विषय अपनी अनन्तकाल की योजनाओं एवं उद्देश्य के साथ दिया है; वह अपने निर्णय से कभी पलटेगा नहीं। अगले लेख में हम परमेश्वर के वचन से इस बात के कुछ उदाहरणों को देखेंगे।


इन बातों को ध्यान में रखते हुए, यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 13 - The Law’s Limitations – 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 5


Man, on his own, is Incapable of Overcoming Satan - 3


While considering the question, why man on his own, is incapable of facing and overcoming Satan, we closed the previous article with two unanswered but very important questions – first is, why is man, on his own and without God’s help, is incapable of standing up to Satan, unable to overcome him and his devices? The second is, that although the unsaved, unregenerate man does what is abhorrent in the sight of God and unacceptable to Him, yet, if man repents of his sinful behavior, then according to Acts 17:30, why is God willing to call it "works in times of ignorance," and ignore those sins? Instead of judging and punishing sinful man, why is God willing to give all of mankind an opportunity to escape the serious and hurtful consequences of those sinful actions?

Today we will begin to look at the first of these two questions, i.e., why is man not able to stand up to and overcome Satan by any of his power or abilities. As stated in the previous article, to understand this, we need to look at, and understand some other related things - some of the attributes of God, and their application to the things He has created; and some things related to angels. We will then put the conclusions together, to get to understand the answers to these questions in their proper context. These things are:

(i) God and His Word are eternally unalterable and firmly established; what He grants always remains irrevocable and in effect;

(ii) Some characteristics of angels, as compared to humans;

(iii) The comparative level or place of humans and angels.

Today we will look at the first of these, i.e., God and His Word and things that He grants are always irrevocable, eternally unalterable, and firmly established; and then understand this from Biblical examples.

(i) God and His Word are eternally unalterable and firmly established; what He grants always remains irrevocable and in effect: The God of the Bible is the perfect God, there is nothing lacking in Him, nor is there anything that may ever need to be improved or rectified, nor can an “advanced or updated version” of Him ever come into existence, because there is nothing in Him that could require any updating or further improvement. God is not subject to time, time is subject to God. According to 2 Timothy 1:9 although ‘time began’, but the grace of the Lord Jesus predates even the beginning of time (the original Greek word used in 2 Timothy 1:9 is ‘chronos’, which literally means time; in some English translations it is translated as 'worlds'; but its literal meaning is 'time'). That's why God refers to Himself as "I am who I am" (Exodus 3:14); And in context of time, He always refers to Himself in the present tense, as "I am" never in the past tense nor ever in the future tense, but always only in the present (John 8:58). It implies that God is always there, for everything and every situation, in the manner required. God does not change, and neither what He says ever changes, nor does His Word ever change (Hebrews 1:12; 13:8; Revelation 1:8; Psalm 102:27; Malachi 3:6). Once He has said, He will also fulfill it (Numbers 23:19). God never takes back what He once gives (Romans 11:29; Psalm 89:34).

If He ever had to face a situation where He would have to take something back, it would imply that He had made a mistake in giving it in the first place. And now something unexpected or unforeseen by Him has happened, something that He had not anticipated or thought about, therefore, now He has to change His earlier decision. This then means that God is not omniscient and perfect, He can make mistakes, He can be unaware of the possibilities and events of the future; and this is an assault on the very nature of God being God. Whatever God has given, He has given it very thoughtfully and for the purposes of fulfilling His eternal plans for the whole of creation; He will never go back on His decision. In the next article we will see some examples about this from the Word of God.

Bearing these things in mind, if you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language