ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Possession लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Possession लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 मई 2026

Blessed and Successful Life - 90 - Holy Spirit – Always With Us – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 90 - पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 90 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

हम परमेश्वर द्वारा प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को सौंपे गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। इन संसाधनों में परमेश्वर पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, जो किसी भी व्यक्ति के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करते ही उसी पल से उस में आ कर निवास करने लगता है। और उसी पल से, प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, स्वतः ही पवित्र आत्मा का मन्दिर तथा भण्डारी बन जाता है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा को परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासी को दिया गया है, कि उनका सहायक, उनका साथी हो, उनकी सेवकाई में उनका मार्गदर्शन करे, उन्हें सिखाए, और हमेशा उनके साथ बना रहे। विश्वासी का सहायक और साथी होने की पवित्र आत्मा की भूमिका को देखने के बाद, पिछले लेख से हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा का उनके साथ होने, उनमें निवास करने, विश्वासी का उनका मन्दिर होने के बारे में 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20 से देखना आरम्भ किया है। इन पदों से एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, उसके दो परिणाम, और विश्वासी की ज़िम्मेदारी के बारे में पता चलता है। महत्वपूर्ण तथ्य, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं, है कि परमेश्वर ही प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा प्रदान करता है, उसके आत्मिक स्तर और परिपक्वता, आत्मिक आयु, शारीरिक आयु, और उसके सेवकाई चाहे कुछ भी हो। आज हम दो परिणामों को देखेंगे।


हम 1 कुरिन्थियों 6:19-20 से देखते हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के उन में निवास करने के दो परिणाम हैं; पहला है कि वे पवित्र आत्मा का मन्दिर हो जाते हैं, और दूसरा है कि अब वे अपने नहीं है बल्कि परमेश्वर की संपत्ति हैं, क्योंकि दाम देकर मोल लिए गए हैं – प्रभु यीशु के लहू और जीवन के द्वारा।


मसीही विश्वासी का पवित्र आत्मा का मन्दिर होने को हम कैसे समझ सकते हैं? प्रभु यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर के उद्देश्य को यूहन्ना 2:14-17 में और फिर मत्ती 21:13 बताया है। हम यूहन्ना 2:14-17 से सीखते हैं कि मन्दिर व्यापार का स्थान होने के लिए नहीं था, अर्थात ऐसा स्थान जहाँ से लोगों का कोई शोषण किया जाए, और परमेश्वर के नाम में साँसारिक सम्पत्ति कमाई जाए। और मत्ती 21:13 से हम सीखते हैं कि मंदिर को प्रार्थना का स्थान होना था, वह स्थान जहाँ व्यक्ति परमेश्वर के साथ संपर्क कर सके, उस से वार्तालाप कर सके। प्रभु के इन कथनों से हम समझ सकते हैं कि एक विश्वासी को, परमेश्वर का मन्दिर होने के नाते, संसार के समक्ष कैसा होना चाहिए। विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई और प्रभु के नाम का उपयोग साँसारिक सम्पत्ति कमाने के लिए नहीं करना चाहिए। वरन, उसे लोगों को परमेश्वर की ओर मार्गदर्शन करने वाला, उस से संपर्क में लाने वाला – लोगों तक सुसमाचार को पहुँचाने वाला; उन्हें साँसारिक नहीं बल्कि अनन्तकालीन स्वर्गीय आशीषों की ओर ध्यान करवाने वाला होना चाहिए। यह बदलाव उसके जीवन में स्पष्ट दिखाई देना चाहिये (रोमियों 12:1-2); न केवल भौतिक वस्तुओं के प्रति परन्तु मानसिकता और व्यवहार में भी, जैसा कि कुलुस्सियों 3 अध्याय में बताया गया है। 


विश्वासी के अब अपना नहीं रहने, वरन परमेश्वर की सम्पत्ति हो जाने, क्योंकि उसे प्रभु यीशु के जीवन की कीमत पर लिया गया है (1 थिस्सलुनीकियों  5:10; तीतुस  2:14), को समझने के लिए, दो पदों पर विचार कीजिए: “तुम दाम देकर मोल लिये गए हो, मनुष्यों के दास न बनो” (1 कुरिन्थियों 7:23), और “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। हम 1 कुरिन्थियों 7:23 से सीखते हैं कि क्योंकि विश्वासी प्रभु का है, उसकी संपत्ति है, इसलिए उसे अपने आप को किसी मनुष्य की अनुचित या अनुपयुक्त अधीनता में नहीं देना है; प्रभु की सेवकाई में होने के नाते, उसे मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं बनना है (गलातियों 1:10)। हम 2 कुरिन्थियों 5:15 से सीखते हैं कि विश्वासी को अपने लिए नहीं परन्तु प्रभु के लिए जीना है, अर्थात हर बात के लिये पहले प्रभु की इच्छा को जान कर (इफिसियों 5:17), फिर केवल उसी को पूरा करने के लिए जीना है; न कि लोगों के अनुसार और उन्हें प्रसन्न करने के लिए।


शैतान विभिन्न युक्तियों और प्रलोभनों, और अन्य बातों के द्वारा विश्वासी को परमेश्वर की संपत्ति और पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को पूरा करने से बाधित करता है। अगले लेख में हम विश्वासी के लिए 1 कुरिन्थियों 6:20 में कही गयी ज़िम्मेदारी, शरीर और आत्मा द्वारा परमेश्वर की महिमा करने के बारे में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 90 - Stewards of Holy Spirit - 10 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Always With Us – 2

 

We have been studying about the stewardship of the provisions God has given to every truly Born-Again Christian Believer. One of these is the Holy Spirit, who comes to reside in every person from the moment he accepts the Lord Jesus as his savior. From then onwards, every truly Born-Again Christian Believer, automatically becomes the Temple and also a steward of the Holy Spirit. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit has been given to the Christian Believers by God to be their Helper and Companion, to teach and guide them in their ministry; and to always be with them. Having seen about His role as the Believer’s Helper and Companion, since the last article we have begun to see about the Holy Spirit being with and in the Believers; the Believers being His Temple, and God the Holy Spirit residing in them from 1 Corinthians 3:16; 6:19-20. These verses imply one very important fact, its two consequences, and the responsibilities of the Believer. The important fact, that we have considered in the previous article, is that it is God who gives the Holy Spirit to every Believer irrespective of their spiritual status, physical or spiritual age, maturity, and the ministry that God has given to them. Today we will consider the consequences, as stated in these verses.


From 1 Corinthians 6:19-20, for every Believer, the two consequences of having God the Holy Spirit residing in them are, firstly they become the Temple of the Holy Spirit, and secondly, they are no longer their own, they now belong to God, having been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus.

 

How do we understand the Believer’s being the Temple of God the Holy Spirit? The Lord Jesus stated the purpose of the Temple of God in John 2:14-17 and Matthew 21:13. From John 2:14-17 we learn that the Temple was not meant to be a place of merchandise, i.e., of exploiting people; nor was it meant to be for earning temporal riches in the name of God. And from Matthew 21:13 we learn that it was meant to be a house of prayer, a place where one can commune with God. From the Lord’s statements we can understand what the Believer should be before the world, as the Temple of the Holy Spirit. The Believer should not use his God given ministry and the Lord’s name to earn worldly wealth, but should be one who helps and guides the people of the world to come in touch with and commune with God – to be the bearer of the Gospel for the people of the world, and pointing them towards eternal heavenly riches, instead of earthly possessions. This change must be clearly seen in their lives (Romans 12:1-2); not only in relation to temporal things, but also in mentality and behavior, as is given in Colossians chapter 3.


To understand the Believer no longer being his own, but being a possession of God, since he has been bought at the cost of the life of the Lord Jesus (1 Thessalonians 5:10; Titus 2:14), consider two verses: “You were bought at a price; do not become slaves of men” (1 Corinthians 7:23), and “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” (2 Corinthians 5:15). From 1 Corinthians 7:23 we understand that since the Believer belongs to the Lord, therefore, he is not to put himself into any undue or inappropriate subjugation of any man; being in the service of the Lord he is not to be a ‘man-pleaser’ (Galatians 1:10). From 2 Corinthians 5:15 we learn that the Believer is to live not for himself, but for the Lord, i.e., for everything to first know the will of the Lord (Ephesians 5:17), and then live to do only that which pleases the Lord, instead of living according to men and trying to please the people.


Satan, in various ways, tries various ploys, temptations and other things, to make the Believers not fulfil these functions of being the Temple of the Holy Spirit and the possession of God. In the next article we will see about the responsibility of a Believer mentioned in 1 Corinthians 6:20 – glorify God in body and spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 15 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 81 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 10

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 2

 

    हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर द्वारा उसे सौंपे गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। इस में परमेश्वर पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, जो मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करते ही उसी पल से उस में आ कर निवास करने लगता है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा को परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासी को दिया गया है, कि उनका सहायक, उनका साथी हो, उनकी सेवकाई में उनका मार्गदर्शन करे, उन्हें सिखाए, और हमेशा उनके साथ बना रहे। विश्वासी का सहायक और साथी होने की पवित्र आत्मा की भूमिका को देखने के बाद, पिछले लेख से हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा का उनमें निवास करने, विश्वासी का उनका मन्दिर होने के बारे में 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20 से देखना आरम्भ किया है। इन पदों से एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य, उसके दो परिणाम, और विश्वासी की ज़िम्मेदारी के बारे में पता चलता है। तथ्य, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं, है कि परमेश्वर ही प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा प्रदान करता है, उसके आत्मिक स्तर और परिपक्वता, आत्मिक आयु, शारीरिक आयु, और उसके सेवकाई चाहे कुछ भी हो। आज हम दो परिणामों को देखेंगे।


    हम 1 कुरिन्थियों 6:19-20 से देखते हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के उन में निवास करने के दो परिणाम हैं; पहला है कि वे पवित्र आत्मा का मन्दिर है, और दूसरा है कि अब वे अपने नहीं है बल्कि परमेश्वर की संपत्ति हैं, क्योंकि दाम देकर मोल लिए गए हैं – प्रभु यीशु के लहू और जीवन के द्वारा।


    मसीही विश्वासी का पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को हम कैसे समझ सकते हैं? प्रभु यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर के उद्देश्य को यूहन्ना 2:14-17 में और फिर मत्ती 21:13 बताया है। हम यूहन्ना 2:14-17 से सीखते हैं कि मन्दिर व्यापार का स्थान होने के लिए नहीं था, अर्थात ऐसा स्थान जहाँ से लोगों का कोई शोषण किया जाए, और परमेश्वर के नाम में साँसारिक सम्पत्ति कमाई जाए। और मत्ती 21:13 से हम सीखते हैं कि मंदिर को प्रार्थना का स्थान होना था, वह स्थान जहाँ व्यक्ति परमेश्वर के साथ संपर्क कर सके, उस से वार्तालाप कर सके। प्रभु के इन कथनों से हम समझ सकते हैं कि एक विश्वासी को, परमेश्वर का मन्दिर होने के नाते, संसार के समक्ष कैसा होना चाहिए। विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे दी गई सेवकाई और प्रभु के नाम का उपयोग साँसारिक सम्पत्ति कमाने के लिए नहीं करना चाहिए। वरन, उसे लोगों को परमेश्वर की ओर मार्गदर्शन करने वाला, उस से संपर्क में लाने वाला – लोगों तक सुसमाचार को पहुँचाने वाला; उन्हें साँसारिक नहीं बल्कि अनन्तकालीन स्वर्गीय आशीषों की ओर ध्यान करवाने वाला होना चाहिए।


    विश्वासी के अब अपना नहीं रहने, वरन परमेश्वर की सम्पत्ति हो जाने, क्योंकि उसे प्रभु यीशु के जीवन की कीमत पर लिया गया है (1 थिस्सलुनीकियों  5:10; तीतुस  2:14), को समझने के लिए, दो पदों पर विचार कीजिए: “तुम दाम देकर मोल लिये गए हो, मनुष्यों के दास न बनो” (1 कुरिन्थियों 7:23), और “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)। हम 1 कुरिन्थियों 7:23 से सीखते हैं कि क्योंकि विश्वासी प्रभु का है, उसकी संपत्ति है, इसलिए उसे अपने आप को किसी मनुष्य की अधीनता में नहीं देना है; प्रभु की सेवकाई में होने के नाते, उसे मनुष्यों को प्रसन्न करने वाला नहीं बनना है (गलातियों 1:10)। हम 2 कुरिन्थियों 5:15 से सीखते हैं कि विश्वासी को अपने लिए नहीं परन्तु प्रभु के लिए जीना है, अर्थात प्रभु की इच्छा को जान कर (इफिसियों 5:17), केवल उसी को पूरा करने के लिए जीना है, न कि लोगों के अनुसार और उन्हें प्रसन्न करने के लिए।


    शैतान विभिन्न युक्तियों और प्रलोभनों, और अन्य बातों के द्वारा विश्वासी को परमेश्वर की संपत्ति और पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के उद्देश्य को पूरा करने से बाधित करता है। अगले लेख में हम विश्वासी के लिए 1 कुरिन्थियों 6:20 में कही गयी ज़िम्मेदारी, शरीर और आत्मा द्वारा परमेश्वर की महिमा करने के बारे में देखेंगे।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – Always With Us – 2

 

    We have been studying the Christian Believer’s stewardship of the provisions God has given him, including stewardship of the Holy Spirit, who comes to reside in every Believer from the moment he accepts the Lord Jesus as his savior. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit has been given to the Christian Believers by God to be their Helper and Companion, to teach and guide them in their ministry; and to always be with them. Having seen about His role as the Believer’s Helper and Companion, since the last article we have begun to see about the Holy Spirit being with the Believers; the Believers being His Temple, and God the Holy Spirit residing in them from 1 Corinthians 3:16; 6:19-20. These verses imply one very important fact, its two consequences, and responsibilities of the Believer. The fact, that we have considered in the previous article, is that it is God who gives the Holy Spirit to every Believer irrespective of their spiritual status, physical or spiritual age, maturity, and the ministry God has given to them. Today we will consider the consequences, as stated in these verses.


    From 1 Corinthians 6:19-20, for every Believer, the two consequences of having God the Holy Spirit residing in them are, firstly they are Temple of the Holy Spirit, and secondly, they are no longer his own, they now belong to God, having been bought with a price – the blood and life of Lord Jesus.


    How do we understand the Believer’s being the Temple of God the Holy Spirit? The Lord Jesus stated the purpose of the Temple of God in John 2:14-17 and Matthew 21:13. From John 2:14-17 we learn that it was not meant to be a place of merchandise, i.e., of exploiting people and earning temporal riches in the name of God; and from Matthew 21:13 we learn that it was meant to be a house of prayer, a place where one can commune with God. From the Lord’s statements we can understand what the Believer should be before the world, as the Temple of the Holy Spirit. The Believer should not use his God given ministry and the Lord’s name to earn worldly wealth, but should be one who helps and guides the people of the world to come in touch with and commune with God – to be the bearer of the Gospel for the people of the world, and pointing them towards eternal heavenly riches, instead of earthly possessions.


    To understand the Believer no longer being his own, but being a possession of God, since he has been bought at the cost of the life of the Lord Jesus (1 Thessalonians 5:10; Titus 2:14), the consider two verses: “You were bought at a price; do not become slaves of men” (1 Corinthians 7:23), and “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” (2 Corinthians 5:15). From 1 Corinthians 7:23 we understand that since the Believer belongs to the Lord, therefore, he is not to put himself into the subjugation of any man; being in the service of the Lord he is not to be a ‘man-pleaser’ (Galatians 1:10). From 2 Corinthians 5:15 we learn that the Believer is to live not for himself, but for the Lord, i.e., to know the will of the Lord (Ephesians 5:17), and live to do only that which pleases the Lord, instead of living according to men and trying to please the people.


    Satan, in various ways, tries various ploys, temptations and other things, to make the Believers not fulfil these functions of being the Temple of the Holy Spirit and the possession of God. In the next article we will see about the responsibility of a Believer mentioned in 1 Corinthians 6:20 – glorify God in body and spirit.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 17 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 38a – God’s Jealousy / परमेश्वर की जलन



परमेश्वर को रिस दिलाना, या, उसका जलन रखना को समझना। - भाग 1.

        पौलुस, 1 कुरिन्थियों 10:21-22 में, मसीही विश्वासियों के प्रभु के मेज़ में सम्मिलित होने तथा मूरतों को चढ़ाए हुए बलिदानों, अर्पित की गई वस्तुओं को स्वीकार करने के सन्दर्भ में लिखता है, तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों के साझी नहीं हो सकते। क्या हम प्रभु को रिस दिलाते हैं ?क्या हम उस से शक्तिमान हैं?हमारी स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि रिस लेकर, या जलन रखते हुए काम करने को नकारात्मक रीति से देखें, क्योंकि हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवनों में इस भावना को ऐसे ही कार्यान्वित होते हुए देखा जाता है। किन्तु मूल यूनानी भाषा में परमेश्वर को रिस दिलाने या उसके जलन रखने के लिए जो शब्द प्रयोग किया गया है उसका यह नकारात्मक भाव वाला अर्थ नहीं होता है। यूनानी भाषा के जिस शब्द को हिन्दी में रिस दिलानेके लिए प्रयोग किया गया है, वह है parazeloo (पैरा-ज़ी-लू)”; और उसका शब्दार्थ होता हैउकसाया जाना, या प्रतिद्वंद्वी होकर काम करना। इसलिए प्रभु द्वारा किसी के प्रति रिस में होकर कुछ करने का तात्पर्य है प्रभु को उकसाना या उत्तेजित करना कि वह अपने हक को बनाए रखने के लिए कार्य करे। प्रभु अपने विश्वासियों से असीम प्रेम करता है; इतना कि उसने उनके उद्धार तथा उसके साथ फिर से मेल-मिलाप में आ जाने के लिए अपने एकलौते पुत्र को बलिदान कर दिया (यूहन्ना 3:16; रोमियों 5:1, 11), वह उनके अन्दर पवित्र आत्मा के द्वारा निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और अपने स्‍वर्गदूतों को उनकी सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिया है (इब्रानियों 1:14)। इसके प्रत्युत्तर में वह चाहता है कि उसके लोग केवल उसी से प्रेम करें, केवल उसी के बनकर रहें (2 कुरिन्थियों 5:15); अपने प्रेम और भावनाओं को किसी और के प्रति न रखें, उसे हल्के में न लें, औरों में से किसी एक के समान उससे विभाजित प्रेम न रखें।

    हम 1 कुरिन्थियों 10:21 में देखते हैं कि मसीही विश्वासियों के लिए एक स्पष्ट निष्कर्ष रखा गया है। यह न तो कोई सुझाव है, और न ही विश्वासी के चुन लेने के लिए कोई विकल्प दिए गए हैं, अथवा कोई चुनाव उनके सामने रखा गया है। यहाँ एक दृढ़ और अंतिम निष्कर्ष ही दिया गया है जिसे विश्वासी को लागू करना ही है। जो प्रभु परमेश्वर के लोग हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेने के द्वारा इसकी पुष्टि करते हैं, वे दुष्टात्माओं के कटोरे और मेज़ में सम्मिलित नहीं हो सकते हैं; उन्हें यह करना ही नहीं है। प्रभु की मेज़ में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला इस बात की पुष्टि करता है कि वह प्रभु यीशु का एक समर्पित और प्रतिबद्ध अनुयायी है, प्रभु के साथ निकट संबंध में रहता है, और प्रभु के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखता है।

    ठीक इसी प्रकार से, दुष्टात्माओं के कटोरे और मेज़ में भाग लेने से तात्पर्य है कि वह व्यक्ति दुष्टात्माओं का अनुयायी है, उनके साथ निकट संबंध और संपर्क में बना रहता। इसलिए, वे विश्वासी जो संसार के साथ चलते हैं, संसार के समान व्यवहार करते हैं, ऐसा करने से वे यह दिखा रहे हैं कि वे प्रभु के साथ संगति में नहीं हैं, उसके साथ संबंध में बने हुए नहीं हैं। इसके लिए उन्हें हानिकारक परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जैसा कि पद 22 में लिखा हुआ है - वे परमेश्वर को रिस दिलाते हैं, और अपने लिए परमेश्वर से दण्ड को निमंत्रण देते हैं। इस दुष्परिणाम के बारे में हम अगले लेख में कुछ और विस्तार से देखेंगे। 

    लेकिन यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक बहुत महत्वपूर्ण किन्तु अनकही बात भी है। यद्यपि उनके अनाज्ञाकारी होने के कारण वे परमेश्वर को रिस दिलाते हैं, किन्तु यह कहीं नहीं कहा गया है और न ही संकेत किया गया है कि उनकी अनाज्ञाकारिता तथा संसार के साथ समझौता कर लेने के कारण, वे परमेश्वर के लोग होने से हटा दिए जाएंगे, या परमेश्वर उन्हें त्याग देगा, या उन्हें उसे छोड़ कर संसार के साथ जीवन बिताने के लिए चले जाने देगा। जब तक कि हम इस बात को नहीं समझ लेंगे, हम परमेश्वर को रिस दिलाने और उसके अनुसार व्यवहार करने को नहीं समझने पाएंगे। 

    जो परमेश्वर के जन हैं, उसके परिवार का हिस्सा भी हैं, और उसकी अनमोल संपत्ति भी हैं। वह संसार के साथ समझौता करने के लिए, और विश्वास में बने रहने की बजाए शैतान के प्रलोभनों में गिर जाने के लिए अवश्य ही उनकी ताड़ना करेगा - यदि आवश्यक हुआ तो बहुत तीव्र ताड़ना भी करेगा, जैसा हम पहले देख चुके हैं, किन्तु कभी भी किसी को भी, उन्हें उससे दूर नहीं ले जाने देगा। एक बार जो परमेश्वर की संतान बन गया, उसकी देह का अंग बन गया, वह हमेशा, अनन्तकाल के लिए परमेश्वर की संतान और उसकी देह का अंग है। यद्यपि बाइबल इस बात के लिए बहुत स्पष्ट है, और कहीं पर भी ऐसा कोई उदाहरण नहीं दिया गया है कि किसी ने भी कभी भी अपने दुराचारी जीवन के कारण अपने उद्धार को खोया हो, लेकिन फिर भी शैतान ने बहुत से लोगों के मनों में यह बात बहुत दृढ़ता से बैठा दी है कि यदि भले कर्मों से सुरक्षित न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। बाइबल का तथ्य तो यही है कि उद्धार पाया हुआ व्यक्ति ताड़ना पा सकता है, और पाएगा भी, और स्वर्ग में छूछे हाथ भी प्रवेश करेगा, किन्तु उद्धार कभी नहीं खोएगा। 

    अनाज्ञाकारिता के कारण उद्धार खोने के इस तर्क का एक और पहलू भी है; ऐसा, जो परमेश्वर के आधारभूत गुणों पर प्रहार करता है - उसके सर्वज्ञानी, अर्थात आदि से अंत के बारे में जानने (यशायाह 14:24; 46:10); और सर्वशक्तिमान परमेश्वर (यूहन्ना 10:28-29) होने पर। यदि किसी का उद्धार उसके व्यवहार के कारण खो सकता है, तो इसका तात्पर्य हुआ कि परमेश्वर ने जब उसे उद्धार दिया, उसके पश्चाताप करने, प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने, क्षमा माँगने को स्वीकार किया, तब परमेश्वर या तो जानता नहीं था, या फिर जान नहीं सकता था कि कुछ समय के बाद यह व्यक्ति उससे विमुख होकर चला जाएगा। इसलिए फिर वह अपने दावे के अनुरूप, सर्वज्ञानी परमेश्वर कैसे हो सकता है? दूसरी बात, यदि शैतान फुसलाने, प्रलोभन देने, डराने-धमकाने, झपटा मारकर छीन लेने, या किसी भी अन्य तरीके से किसी को परमेश्वर के हाथों में से निकाल कर ले जा सकता है, और परमेश्वर इस बारे में कुछ नहीं करने पाता है (मत्ती 12:29), तब तो फिर शैतान परमेश्वर से अधिक शक्तिशाली, चतुर, और सामर्थी है, और परमेश्वर फिर सर्वशक्तिमान नहीं है। लेकिन बाइबल का तथ्य है कि परमेश्वर शैतान को भी कुछ बातों को करने की अनुमति दे देता है (निर्गमन 9:16; रोमियों 9:17, 22) और फिर उन बातों के द्वारा अपने बच्चों के लिए कुछ भला करता है (रोमियों 8:28), जैसा कि अय्यूब के जीवन से भली भांति चित्रित किया गया है (अय्यूब 42:12; याकूब 5:11)। किन्तु जो परमेश्वर और उसके वचन को हल्के में लेते हैं, वे हल्के में बचने नहीं पाएंगे, उन्हें एक भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, और कुछ तो छूछे हाथ ही अनन्तकाल में प्रवेश करेंगे (1 कुरिन्थियों 3:13-15)

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Understanding the Jealousy of God, Provoking Him to Jealousy. – Part 1

       In 1 Corinthians 10:21-22, Paul in context of Christian Believers participating in the Lord’s table, as well as partaking of things offered to idols writes, “You cannot drink the cup of the Lord and the cup of demons; you cannot partake of the Lord's table and of the table of demons. Or do we provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than He?” Our normal tendency is to think of jealousy as a negative trait, as something wrong, since that is how we see this feeling in our day-to-day lives. But that is not how this word has been used for God in the original Greek language here. The word in the Greek language, that has been translated as jealousy is parazeloo (pa-ra-zee-lo'-ō)”; and in English it literally means “to stimulate alongside, i.e., excite to rivalry.” Therefore, to provoke the Lord to jealousy implies to stimulate Him or provoke Him to act out of His possessiveness. The Lord loves His Believers, His children, immeasurably; so much that He gave His only begotten Son to redeem them and to have them reconciled with Him (John 3:16; Romans 5:1, 11), He lives within them as the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has made His angels their ministering spirits (Hebrews 1:14). In return, He expects them to love Him, and Him alone (2 Corinthians 5:15); to not divide their love and affections with others, and treat Him casually as one amongst many that His people love.

    We see in 1 Corinthians 10:21, a clear conclusion is put forth for the Christian Believers. It is neither a suggestion, nor any options or choices are presented, for the Believer to choose from. It is a firm, final conclusion that the Believer has to implement. Those who are the people of God, and affirm it by partaking of the Lord’s Table, cannot partake in the cup and table of demons; they are not to do it. The Christian Believer’s partaking in the Lord’s Table is his affirmation of being a committed and submitted follower of the Lord Jesus, his being in close fellowship, and maintaining an intimate relationship with the Lord.

    In just the same way, the implication of partaking the cup and table of demons is that the person is a follower of the demons, and stays in close fellowship with them, maintains a relationship with them. Therefore, those Believers who walk with the world and live by the ways of the world, by doing so acknowledge that they are not in fellowship with the Lord, are not maintaining a relationship with Him; they will suffer the deleterious consequences. As it says in verse 22, this then has a serious consequence for them - they provoke the Lord to jealousy, and invite trouble upon themselves from the Lord God. We will see more about this consequence in the next article.

    But notice an unstated but implied thing of great importance here. Though their being disobedient to the Lord provokes Him to jealousy, but nowhere does He say or imply, that because of their disobeying Him, and compromising with the world, they will cease to be His people, or that He will abandon them, or even that He will allow them to walk away from Him and live with the world. Unless we understand this, we cannot understand why the Lord will be provoked to jealousy and act accordingly.

    Those who are God’s people, His children, His family, are also His precious possession. He is very possessive about them. He will chasten them for their being wayward, for compromising with the world, and succumbing to the temptations brought by the devil instead of standing firm in faith, and if it is required, He will even chasten severely - as we have already seen; but will never let anyone take them away from Him. Once a child of God, once a part of His body, always, for eternity a child of God and a member of His body. Although the Bible is very clear about it, and there are no examples of anyone ever losing their salvation because of their wayward life, but still, Satan has put this misconception very firmly into many people’s minds that salvation can be lost if it is not maintained by good works. The Biblical fact is that the saved person can be, and will be chastened, and enter heaven without any rewards because of his wayward life, but he will never lose his salvation.

    There is another aspect to this argument about losing salvation because of disobedience to God; one that hits at the basic characteristics of God - His being omniscient, knowing the end from the beginning (Isaiah 14:24; 46:10), and His being the omnipotent God (John 10:28-29). If salvation can be lost because of the saved person’s behavior, then it implies that God when saving him, accepting his repentance, coming to faith in the Lord Jesus, and plea for forgiveness, either did not or could not know that in the days to come, this person will walk away from Him. So, He cannot be the omniscient God that he claims to be. Secondly, if Satan can entice, tempt, threaten, snatch, or in any other way, take away anyone out of God’s hands while God remains powerless or unable to do anything about it (Matthew 12:29), then Satan is stronger, or wiser, or more potent than God, and God is not omnipotent. But the Biblical fact is that God permits Satan to do certain things (Exodus 9:16; Romans 9:17, 22) and eventually even through those things works out good for His children (Romans 8:28), as is well illustrated by the life of Job (Job 42:12; James 5:11). But those who take the Lord and His Word lightly, will not escape lightly, they will have a price to pay, and some will even enter eternity empty-handed (1 Corinthians 3:13-15).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well