ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 16 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 132

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 93


विश्वासियों का न्याय – 7

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात “अन्तिम न्याय” पर हमारे इस अध्ययन में, हमने देखा है कि क्यों न्याय विश्वासियों का किया जाएगा, न कि अविश्वासियों का; और हमने बाइबल के कुछ पदों और खण्डों को भी देखा है जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि न्याय विश्वासियों का होगा। आज हम परमेश्वर के वचन बाइबल से कुछ अन्य पदों और खण्डों को देखेंगे जो यह बताते हैं कि न्याय विश्वासियों का ही होगा। नया-जन्म प्राप्त करने के बाद, प्रत्येक मसीही विश्वासी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह 2 कुरिन्थियों 5:15, 17 “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा। सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” के अनुसार जीवन व्यतीत करेगा। साथ ही उनसे यह भी आशा रखी जाती है कि वे स्वर्गीय दृष्टिकोण रखेंगे “सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहां मसीह वर्तमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर बैठा है। पृथ्वी पर की नहीं परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर ध्यान लगाओ” (कुलुस्सियों 3:1-2), तथा अपने लिए स्वर्ग में खज़ाने एकत्रित करेंगे “अपने लिये पृथ्वी पर धन इकट्ठा न करो; जहां कीड़ा और काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर सेंध लगाते और चुराते हैं। परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहां न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं” (मत्ती 6:19-20)। मसीही विश्वासियों का न्याय या आँकलन इसी लिए किया जाना है क्योंकि पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता ग्रहण करने, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी होने के बाद उन्होंने जो जीवन जिया है; अर्थात उनके जीवन जीने का रवैया, उनका व्यवहार, उन्होंने क्या कहा और नहीं कहा, क्या किया और नहीं किया, आदि, उसके अनुसार उन्हें प्रतिफल और परिणाम दिए जाएँ। न्याय का समय वह समय होगा जब इसका आँकलन होगा कि मसीही विश्वासी से जो अपेक्षाएं रखी गईं, जो जिम्मेदारियाँ उसे सौंपी गईं, जो शिक्षाएँ और निर्देश उसे दिए गए, उन बातों के निर्वाह के लिए वह कहाँ खड़ा है; और उन्होंने जहाँ और जैसा अपने आप को रखा है, उसी के अनुसार उन्हें, उनका जो बनता है वह दिया जाएगा। मसीही विश्वासियों के इस अवश्यम्भावी न्याय के बारे में और बेहतर समझने तथा पुष्टि करने के लिए, कुछ अन्य पदों पर भी विचार कीजिए।

मलाकी 3:16-17 में लिखा है “तब यहोवा का भय मानने वालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके सामने एक पुस्तक लिखी जाती थी। सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि जो दिन मैं ने ठहराया है, उस दिन वे लोग मेरे वरन मेरे निज भाग ठहरेंगे, और मैं उन से ऐसी कोमलता करूंगा जैसी कोई अपने सेवा करने वाले पुत्र से करे।” इस से हम देखते हैं कि परमेश्वर विश्वासियों की प्रत्येक बात-चीत को सुनता है, और न केवल सुनता है, वरन वह स्मरण के लिए एक पुस्तक में लिखी भी जाती है; और इस का उपयोग परमेश्वर के ठहराए हुए दिन में, उसके लोगों को उनके प्रतिफल देने के लिए किया जाएगा।

मत्ती 25:14-30 तथा लूका 19:12-27 में प्रभु यीशु द्वारा दिए गए दो दृष्टान्त हैं, स्वामी के द्वारा अपने सेवकों को ‘तोड़े’ या धन दिए जाने, और फिर जिन सेवकों को उसने दिया था उन से हिसाब लेने के बारे में। स्वामी ने हिसाब केवल उन्हीं से लिया जिन्हें उस ने दिया था, किसी अन्य से नहीं। स्वामी ने जो हिसाब लिया, वह उसी के बारे में था जो उसने उन सेवकों दिया था, और उन सेवकों ने जो उसके सामने प्रस्तुत किया, फिर उसके अनुसार उन्हें प्रतिफल दिए – यह सब कुछ सभी के सामने बिना कुछ भी छिपाए बिल्कुल खुल कर किया गया। स्वामी द्वारा हिसाब लेना अन्यायपूर्ण या मनमानी रीति से किया गया नहीं था; इसी प्रकार से उसके द्वारा दिए गए प्रतिफल भी उसी पर आधारित थे जो उन सेवकों ने उसके सामने रखा। प्रभु ने अपने सभी लोगों को, अपने सभी विश्वासियों को अपना उद्धार, अपना पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा का कोई-न-कोई वरदान, कुछ ज़िम्मेदारियाँ दी हैं; इस लिए वह सभी विश्वासियों से उस सब का हिसाब लेगा, जो उसने उन्हें दिया है, कि उन्होंने उसके दिए हुए को प्रभु की महिमा तथा उसके राज्य के लिए किस प्रकार से उपयोग किया।

उस न्याय, उस आँकलन, उसके द्वारा हिसाब लिए जाने के समय, हर एक बात, यहाँ तक की मन में छुपी बातें भी उजागर कर दी जाएंगी, खोल कर सामने रख दी जाएंगी, जैसा कि प्रभु ने लूका 12:2 में कहा है “कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।” और पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 3:13 में लिखा है “…तो हर एक का काम प्रगट हो जाएगा; क्योंकि वह दिन उसे बताएगा…” और 1 कुरिन्थियों 4:5 में भी “सो जब तक प्रभु न आए, समय से पहिले किसी बात का न्याय न करो: वही तो अन्धकार की छिपी बातें ज्योति में दिखाएगा, और मनों की बातों को प्रगट करेगा, तब परमेश्वर की ओर से हर एक की प्रशंसा होगी।” हर एक व्यक्ति की हर एक बात को खुली और प्रकट करके, उजागर करके, प्रभु न्याय करेगा और प्रतिफल देगा, और जैसा हम 2 कुरिन्थियों 5:10 में देख चुके हैं, इसमें व्यक्ति की भली और बुरी दोनों ही बातें न्याय के लिए ली जाएंगी। इसलिए उसके द्वारा किए गए न्याय के विषय कोई भी प्रभु पर किसी भी प्रकार के पक्षपात या पूर्वाग्रह का आरोप नहीं लगाने पाएगा। लेकिन उस समय की हमारी दशा के बारे में सोचिए जब हमारे जीवनों और मनों में जो कुछ भी है, वह उजागर कर दिया जाएगा, और खोल कर सबके सामने रख दिया जाएगा, और तब हमारा न्याय होगा। इसीलिए प्रभु ने हमेशा इसी बात पर ज़ोर दिया है कि विश्वासियों को कोई भी गलत बात अपने अन्दर आने ही नहीं देनी चाहिए; इससे पहले कि कुछ गलत हम में जड़ पकड़े उसे रोक या मिटा देना चाहिए, अन्यथा एक बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस प्रकार से परमेश्वर के वचन में बारम्बार यह दिखाया गया है कि विश्वासियों से उनके जीवनों का हिसाब लिया जाएगा। अगले लेख में भी हम इस पर तथा इसके निहितार्थों पर विचार ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 93


Judgment of Believers – 7

   

 In studying “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, we have seen the rationale, why the judgment will be of the Believers, and not the unbelievers; and we have seen some Bible verses and passages that affirm that the judgment will be of the Believers. Today, we will continue considering some other verses and passages from God’s Word the Bible that speak of the judgment to be of the Believers. On being Born-Again, every Christian Believer is expected to live in accordance with 2 Corinthians 5:15, 17, which says, “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again. Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new.” They are also expected to have a heavenly outlook “If then you were raised with Christ, seek those things which are above, where Christ is, sitting at the right hand of God. Set your mind on things above, not on things on the earth” (Colossians 3:1-2) and store up treasures in heaven for themselves “Do not lay up for yourselves treasures on earth, where moth and rust destroy and where thieves break in and steal; but lay up for yourselves treasures in heaven, where neither moth nor rust destroys and where thieves do not break in and steal” (Matthew 6:19-20). The Chrisitan Believers will be judged or evaluated, since they are to be given the rewards and consequences of their lives lived as Born-Again Christian Believers, i.e., their manner of living and behavior, the things they have said, done, or not done, after having repented of their sins and accepted the Lord Jesus as their Savior. Judgment time will be the time to see where each Christian Believer stands in fulfilling the expectations from him, the responsibilities, teachings, and instructions given to him; and then they will receive whatever is their due accordingly. Consider some other verses to help us better understand and affirm about this impending judgment of the Believers:

It is written in Malachi 3:16-17 Then those who feared the Lord spoke to one another, And the Lord listened and heard them; So, a book of remembrance was written before Him For those who fear the Lord And who meditate on His name. "They shall be Mine," says the Lord of hosts, "On the day that I make them My jewels. And I will spare them As a man spares his own son who serves him." From this we see that God listens to every conversation of the Believers, and all that the people of God say to each other, is not only heard by God but is also recorded in “book of remembrance” i.e., in a book which will be used “On the day” to reward God’s people.

In Matthew 25:14-30 and Luke 19:12-27, the two parables that the Lord gave about talents or money being given to his servants by an owner, the owner took an account only from those to whom he had given; and not from any of the others. Moreover, the owner took an account only of what he had given to them, and rewarded his servants according to the results they put before him – all of this was done openly, in front of all, without hiding anything from anyone. His taking an account was not unjust and arbitrary, and similarly his rewards were based upon how the servants had utilized what had been given to them. The Lord has given His salvation, His Holy Spirit, some gift of the Holy Spirit, and responsibilities to all of His people, to each and every one of His Believers; therefore, He will take an account from all the Believers of all that He has given to them, and how they have utilized His provisions for the Lord’s glory and Kingdom.

At the time of this accounting, or evaluation, this judgment, everything, including the things hidden in one’s heart will all be brought out into the open, as the Lord Jesus has said in Luke 12:2, “For there is nothing covered that will not be revealed, nor hidden that will not be known.” And Paul says in 1 Corinthians 3:13 “…each one's work will become clear; for the Day will declare it…” and in 1 Corinthians 4:5 “Therefore judge nothing before the time, until the Lord comes, who will both bring to light the hidden things of darkness and reveal the counsels of the hearts. Then each one's praise will come from God.” Having made everything about everyone open and public, evident to all, the Lord will judge and give the rewards, and as we have seen in 2 Corinthians 5:10, it will include both the good and the bad things of every person. Therefore, no one will be able to accuse Him of any bias or partiality about carrying out the judgment. But imagine our condition when everything about us, in our lives and in our hearts, is brought out and laid open before everyone else. That is why the emphasis of the Lord has been to not let any wrong thing come or dwell in the Believers; stop or eliminate it before it takes root in them; else there will be a heavy price to pay.

So, over and over in God’s Word, God has stated that the accounting will be from the Believers. We will continue to look into this and its implications in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well


सोमवार, 15 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 131

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 92


विश्वासियों का न्याय – 6

 

हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात, “अन्तिम न्याय” पर अध्ययन कर रहे हैं, और हमने देखा है कि “न्याय” शब्द के साथ जुड़ी हुई सामान्य समझ के विपरीत, बाइबल का यह “न्याय” अविश्वासियों, उद्धार न पाए हुओं, और अपश्चातापी लोगों का नहीं होगा; वरन, यह न्याय नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का होगा, उन्हें उसके प्रतिफल और परिणाम देने के लिए जो जीवन उन्होंने उद्धार या नया-जन्म पाने के बाद व्यतीत किया है। क्योंकि यह बात उस सामान्य धारणा से बिल्कुल भिन्न है जो न्याय के सम्बन्ध में लोग सामान्यतः रखते हैं, इसीलिए पिछले कुछ लेखों में इसे बारम्बार दोहराया गया और इसके कारण बताए गए तथा बाइबल के उदाहरणों और खण्डों से इसकी पुष्टि की गई। हमने पिछले लेख का अन्त परमेश्वर के वचन बाइबल से एक और पद का उल्लेख करने के साथ किया था जो सभी मसीही विश्वासियों के न्याय का सामना करने की बात को कहता है और उसका समर्थन करता है, अर्थात, 2 कुरिन्थियों 5:10,  “क्योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के सामने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों पाए” और आज हम पवित्र आत्मा कि प्रेरणा से पौलुस  द्वारा हमारी शिक्षा के लिए लिखे गए इस पद के निहितार्थ को समझेंगे।

जैसा कि इस पद, 2 कुरिन्थियों 5:10, के विषय प्रकट है, यह पौलुस द्वारा कलीसिया को, कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को लिखे गए पत्र में से है। दूसरे शब्दों में, इस पद का प्राथमिक सम्बोधन मसीही विश्वासियों, प्रभु की कलीसिया के सदस्यों, प्रभु में विश्वास लाने के द्वारा परमेश्वर की सन्तानों की ओर है। इसी लिए इस पद में प्रयुक्त सर्वनाम मसीही विश्वासियों के लिए हैं। इसकी और अधिक पुष्टि पौलुस द्वारा इस में उपयोग किए गए “हम” से हो जाती है, जिस के द्वारा पौलुस अपने आप को भी उनमें सम्मिलित कर रहा है जिन्हें यह पद सम्बोधित करता है। यह एक बार फिर इस बात की पुष्टि करता है कि यह पद मसीही विश्वासियों के लिए और उन्हें सम्बोधित है न कि अविश्वासियों के लिए। अब हम इस पद के निहितार्थ देखते हैं।

पवित्र आत्मा बहुत सीधी और स्पष्ट भाषा में पौलुस के द्वारा यह स्पष्ट कर दे रहा है कि पौलुस सहित सभी मसीही विश्वासियों को “मसीह के न्याय आसन के सामने” प्रस्तुत होना ही है। इस विषय पर आरम्भिक लेखों में हमने प्रेरितों 17:31 से देखा था कि परमेश्वर ने न्याय का एक दिन निर्धारित कर रखा है, और प्रभु यीशु को न्यायी ठहरा रखा है। यह पद इन दोनों बातों की – न्याय होगा, और उस न्याय का न्यायी प्रभु यीशु होगा, तथा बिना किसी अपवाद या छूट के सभी मसीही विश्वासियों को अपने न्याय के लिए प्रभु के सामने खड़ा होना होगा की पुष्टि करता है। अब ज़रा इस बात पर थोड़ा विचार कीजिए, यदि पौलुस जैसे व्यक्ति के लिए भी न्याय सिंहासन के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देना होगा, तो फिर ऐसा कौन होगा जो किसी भी कारण से न्याय सिंहासन के सामने खड़े होने से छूट सकेगा?

आज के धार्मिक अगुवों, प्रचारकों, शिक्षकों, आदि में से क्या ऐसा कोई भी है जो पौलुस के सामने खड़ा हो सके, उससे बेहतर होना तो दूर, उस के समान भी हो पाने का दावा कर सके? पौलुस के जीवन से संबंधित कुछ बातों पर ध्यान कीजिए, जैसे कि उसका प्रभु में विश्वास में तथा अपनी मसीही बुलाहट में दृढ़ता से मरते दम तक स्थिर खड़े रहना, प्रभु के प्रति उसकी प्रतिबद्धता, उसका हर कीमत पर दृढ़ता से अपनी सेवकाई का निर्वाह करते रहना, उसके जीवन के अंतिम समय तक भी सेवकाई के लिए भरसक और अथक परिश्रम करते रहना और परमेश्वर द्वारा उसे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहना, पवित्र शास्त्र की उसकी समझ और ज्ञान, सेवकाई के लिए उसे परमेश्वर से मिले दर्शन और समझ, आदि बातें – क्या पौलुस के तुल्य कभी सँसार में कोई अन्य हुआ है? लेकिन फिर भी यदि पौलुस को प्रभु के सामने खड़े होकर अपना हिसाब देना ही है, तो फिर अन्य किसी भी मसीही विश्वासी को क्यों खड़ा नहीं होना पड़ेगा; और कोई भी किसी भी आधार पर प्रभु को अपने जीवन का हिसाब देने से कैसे बचने पाएगा? और क्योंकि यह न्याय प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य और अवश्यम्भावी है, तो फिर क्यों सभी अपने आप को समय और अवसर रहते हुए, इस न्याय के लिए तैयार नहीं करते हैं, तथा औरों को तैयार होने के लिए क्यों सिखाते और उकसाते नहीं हैं?

अगले लेख में हम इस विषय पर परमेश्वर के वचन से और आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 92


Judgment of Believers – 6

   

We are studying the sixth elementary principle given in Hebrews 6:1-2, “Eternal Judgment” and have seen that unlike the general understanding related to the word “judgment” this Biblical judgment will not be of the unbelievers, the unsaved, and the unrepentant; rather, it will be the judgement or assessment of the Born-Again Christian Believers, to give them the rewards and consequences of the lives they have lived on earth since the time of their being saved, or Born-Again. Since this concept is radically different from the commonly held belief about judgment, therefore, in the past few articles we have reiterated the reasons for this, and have supported this through Biblical passages and examples. We ended the last article by mentioning another verse from God’s Word the Bible, that supports and speaks of the judgment of all the Christian Believers, i.e., 2 Corinthians 5:10 “For we must all appear before the judgment seat of Christ, that each one may receive the things done in the body, according to what he has done, whether good or bad” and today we will consider the implication of what the Holy Spirit has inspired Paul to write for our learning.

As is evident, this verse, 2 Corinthians 5:10, is from the letter Paul wrote to the Church, i.e., the Christian Believers in Corinth. In other words, it is primarily addressed to the Christian Believers, the members of the Lord’s Church, the children of God through faith in the Lord Jesus Christ. Therefore, the pronouns used here also primarily refer to the Christian Believers. This is further affirmed by Paul’s use of “we” in this verse; through using “we” Paul has included himself amongst those to whom this verse is addressed. This once again affirms that this verse is for and to the Christian Believers, and not any unbelievers or unsaved persons. Now, let us look at the implications of this verse.

The Holy Spirit through Paul makes it clear in very straightforward language that “we must all appear before the judgment seat of Christ” i.e. every Christian Believer, including even the Apostle Paul, will have to appear before the judgment seat of the Lord Jesus. In the initial article on this topic, we had seen from Acts 17:31 that God has appointed a day of judgment, and has made the Lord Jesus the judge. This verse affirms both those points – there will be a judgment, and the judge for that judgment will be Lord Jesus Christ, and all Christian Believers will have to stand before the Lord for their judgment; there will be no exceptions. Now ponder over this, if it is mandatory for a person like Paul to stand before the judgment seat of Christ to give an account, then who can expect to be excused for any reason?

Can any of the present day religious preachers, teachers, and leaders stand up to Paul the Apostle and claim to be even equal, let alone be better than him? Think of Paul’s standing in firmly in his faith in the Lord and in his calling, commitment to the Lord, his standing for his ministry at any cost, his working as much and as hard as he could to fulfill his God given responsibilities till his last moments, his knowledge of the Scriptures, and the heavenly revelations that he received for his ministry? Yet, if Paul will be standing before the Lord to give and account, then on what grounds can anyone expect to be excused from standing before the Lord to be judged? Therefore, in that case why shouldn’t everyone, especially the Christian Believers not prepare themselves for this judgment, while they have time and opportunity? Why don’t they teach and urge others tp prepare for this inevitable judgment?

We will continue to see further on this topic from God’s Word in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 14 जुलाई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 130

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 91


विश्वासियों का न्याय – 5  

 

इब्रानियों 6:1-2 में दी गई छठी आरम्भिक बात “अन्तिम न्याय” के इस अध्ययन में हम बाइबल का एक सामान्यतः न तो पहचाना और न ही एहसास किया जाने वाला तथ्य देख रहे हैं कि न्याय वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का होगा, उद्धार पाने के बाद उन्होंने जैसा जीवन पृथ्वी पर जिया है, उसके अनुसार उन्हें दिए जाने वाले प्रतिफलों और परिणामों को निर्धारित करने के लिए। यह न्याय यह निर्णय करने के लिए नहीं होगा कि कौन स्वर्ग जाएगा और कौन नरक, क्योंकि यह बात तो यहीं, इसी पृथ्वी पर, व्यक्ति की मृत्यु से पहले ही, दो बातों के आधार पर, निश्चित हो जाती है। पहली बात यह कि व्यक्ति की अनन्त दशा, पृथ्वी पर किए गए उसके कर्मों के आधार पर निर्धारित नहीं होती है, वरन पूर्णतः परमेश्वर के अनुग्रह पर निर्भर है, जो वह उन्हें प्रदान करता है जिन्होंने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया है। और दूसरी बात, यह निर्णय व्यक्ति के पृथ्वी का जीवन जी लेने के बाद नहीं, बल्कि तब किया जाता है जब व्यक्ति इस पृथ्वी पर जीवित होता है, और उस व्यक्ति द्वारा स्वयं ही लिया जाता है। यदि व्यक्ति ने उसे प्रस्तावित किए गए परमेश्वर के अनुग्रह को स्वीकार कर लिया, अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया है, तो फिर, मृत्यु के बाद वह वहीं जाएगा जहाँ प्रभु है, अर्थात स्वर्ग में। किन्तु यदि पृथ्वी पर रहते हुए उसने परमेश्वर के अनुग्रह का तिरस्कार कर दिया है, अपने पापों से पश्चाताप नहीं किया है, और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता ग्रहण नहीं किया है, तो फिर उसके द्वारा प्रभु परमेश्वर का तिरस्कार करके, प्रभु से दूर रहने के उसके निर्णय के अनुसार, उसे वहीं भेज दिया जाएगा जहाँ प्रभु नहीं है, अर्थात नरक में।

क्योंकि जो नरक जाते हैं, अर्थात, अविश्वासी, उद्धार नहीं पाए हुए, जिन्होंने पश्चाताप नहीं किया है, वे वहाँ अनन्त विनाश में हैं, वह सर्वाधिक संभव दण्ड भोग रहे हैं, इसलिए उनके जीवनों का न्याय या आँकलन करने का क्या औचित्य है, क्योंकि उस न्याय से उनके दण्ड पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। लेकिन मसीही विश्वासी, क्योंकि उन्होंने उद्धार पाने के बाद पृथ्वी पर जिस तरह से जीवन जिया है, उन्हें उसके लिए परमेश्वर से प्रतिफल और परिणाम मिलने हैं। इसलिए, उनके जीवनों का न्याय या आँकलन होगा, उनके परिणाम और प्रतिफल निर्धारित किए जाएँगे और उन्हें दिए जाएँगे। पिछले लेख में हमने इस बात की पुष्टि प्रभु द्वारा दिए गए गेहूं और जंगली बीज के दृष्टान्त तथा उस के सहायक खण्डों से देखी थी, कि “जंगली बीजों” अर्थात जो परमेश्वर के लोग नहीं हैं, उनका न्याय या आँकलन नहीं किया गया, बल्कि “गेहूं” का, अर्थात जो परमेश्वर के लोग हैं, उनका किया गया। आज हम इसी की पुष्टि बाइबल के एक और सहायक खण्ड से देखेंगे।

पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 3:12-15 में लिखा है, “और यदि कोई इस नेव पर सोना या चान्दी या बहुमूल्य पत्थर या काठ या घास या फूस का रद्दा रखता है। तो हर एक का काम प्रगट हो जाएगा; क्योंकि वह दिन उसे बताएगा; इसलिये कि आग के साथ प्रगट होगा: और वह आग हर एक का काम परखेगी कि कैसा है। जिस का काम उस पर बना हुआ स्थिर रहेगा, वह मजदूरी पाएगा। और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्तु जलते जलते।” इससे पहले के पदों 1 कुरिन्थियों 3:9-11 में, पौलुस, परमेश्वर के सेवकों के रूप में अपना और अपुल्लोस का उदाहरण दे रहा कि वे परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपे गए कार्यों में लगे हुए हैं। और पद के अन्त में पौलुस मसीही विश्वासियों को संबोधित कर के कहता है कि “…परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रद्दा रखता है” यहाँ पर ‘उस’ मसीह यीशु के लिए आया है (पद 11), और फिर पद 12 विश्वासियों के उन्हें परमेश्वर द्वारा सौंपे गए कार्यों को प्रभु यीशु रूपी नेव पर बनाने के लिए है। यह नेव तो अपरिवर्तनीय है, क्योंकि यह नेव प्रभु यीशु मसीह – वह वचन जो देहधारी हुआ और हमारे बीच में वास किया (यूहन्ना 1:1-2, 14), अर्थात प्रभु का वचन बाइबल है (साथ ही इफिसियों 2:20 भी देखिए)। प्रत्येक मसीही विश्वासी को इसी नेव पर उसी वचन के अनुसार, अपनी व्यक्तिगत मसीही सेवकाई – जो परमेश्वर ने पहले से उस के लिए निर्धारित की है (इफिसियों 2:10) बनानी और बढ़ानी है।

जैसा पद 12 में लिखा है, विश्वासी दो प्रकार की सामग्री के साथ बना सकते हैं, “…सोना या चान्दी या बहुमूल्य पत्थर…,” अर्थात बहुमूल्य तथा आग द्वारा नष्ट न होने वाले, और प्रभु के लिए योग्य या उचित वस्तुएँ; या फिर “…काठ या घास या फूस…,” अर्थात आग से नष्ट होने वाली, साधारण, और प्रभु के अयोग्य वस्तुएँ। फिर पौलुस पद 13 में “उस दिन” अर्थात न्याय के दिन सभी के कामों के परखे जाने या आँकलन किए जाने की बात करता है। ध्यान कीजिए कि यहाँ पर सभी से उसका तात्पर्य मसीही विश्वासियों से है, जिन्हें परमेश्वर ने, उनके उद्धार पाने और परमेश्वर की सन्तान बन जाने के बाद, कार्य सौंपे हैं। परमेश्वर चाहता है कि उसकी सन्तान उसके राज्य के लिए काम करें, जैसा पिता ने अपनी सन्तानों को उसकी बारी में जाकर काम करने के लिए कहा (मत्ती 21:28-29)। न्याय के या आँकलन के दिन, प्रत्येक के कार्य को आग से परखा जाएगा कि कौन सा बना रहता है, बच जाता है, और कौन सा नष्ट हो जाता है – अर्थात, बहुत बारीकी से, बड़े ध्यान से, समस्त कार्यों का आँकलन, उनकी गुणवत्ता और सँख्या के अनुसार किया जाएगा।

फिर पद 14 और 15 आग से परखे जाने के परिणाम के बारे में बताता हैं – वे काम जो आँकलन में से सुरक्षित निकाल आते हैं, उनके लिए प्रतिफल दिए जाएँगे; लेकिन जो सुरक्षित नहीं रहते, बचते नहीं हैं, अर्थात जो नाश हो जाएँगे, जो अयोग्य हैं, उन्हें कोई प्रतिफल नहीं मिलेगा। पद 12 में दी गई बनाने की सामग्री के अनुसार, केवल वह जो, “…सोना या चान्दी या बहुमूल्य पत्थर…,” अर्थात बहुमूल्य तथा आग में नष्ट न होने वाले, और प्रभु के लिए योग्य या उचित वस्तुओं से बना है, इस आँकलन में बचेगा, और प्रतिफल पाएगा। जिन्होंने “…काठ या घास या फूस…,” अर्थात आग से नष्ट होने वाली, साधारण, और प्रभु के अयोग्य वस्तुओं से बनाया है, वह जल जाएगा, अर्थात जिन्होंने प्रभु के अयोग्य जीवन जिया है, उन्हें अनन्तकाल के लिए हानि उठानी पड़ेगी, उन्हें कोई प्रतिफल नहीं दिए जाएँगे। लेकिन साथ ही इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि पृथ्वी पर इस प्रकार का अयोग्य जीवन जीने वाले विश्वासियों के लिए क्या लिखा गया है – प्रभु उन्हें बाहर नहीं फेंक देगा, वे फिर भी स्वर्ग में प्रवेश पाएँगे, लेकिन अनन्तकाल तक उनके पास कोई प्रतिफल नहीं होंगे, क्योंकि प्रभु के लिए काम करने और प्रतिफल पाने का समय और अवसर समाप्त हो गया है। पौलुस ने पवित्र आत्मा के द्वारा 2 कुरिन्थियों 5:10 में भी इसकी पुष्टि की है “क्योंकि अवश्य है, कि हम सब का हाल मसीह के न्याय आसन के सामने खुल जाए, कि हर एक व्यक्ति अपने अपने भले बुरे कामों का बदला जो उसने देह के द्वारा किए हों पाए।” एक बार फिर से ध्यान दीजिए कि पौलुस न तो अविश्वासियों से, और न ही अविश्वासियों के बारे में बात कर रहा है; बल्कि मसीही विश्वासियों से और मसीही विश्वासियों के बारे में बात कर रहा है। साथ ही उसके द्वारा “हम” के उपयोग पर ध्यान दीजिए, जो यह दिखाता है कि पौलुस  भी मसीह के न्याय सिंहासन के सामने अपने जीवन, अपनी सेवकाई, और अपने कार्यों का हिसाब देने के लिए खड़ा होगा, और प्रभु से उपयुक्त प्रतिफल प्राप्त करेगा।

अगले लेख में, इसी विषय को ज़ारी रखते हुए, हम इस बात के कुछ तात्पर्यों को देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 91


Judgment of Believers – 5

   

In our study on “Eternal Judgment,” the sixth elementary principle stated in Hebrews 6:1-2, we are currently studying a hardly recognized and realized Biblical fact that the judgment will be of truly Born-Again Christian Believers, to determine their rewards and consequences, for the lives they have lived since after their salvation. This judgment will not be to determine who goes to heaven and who goes to hell since this is determined before the death of the person, while he is on earth, for two reasons. Firstly, this eternal destiny is not dependent upon anyone’s works of any kind, but is solely on the grace of God given to everyone who repents of his sins and accepts the Lord Jesus as their savior. And secondly, this decision is made not after a person’s leaving earthly life, but while the person is alive on earth, by the person himself. If the person has accepted the grace God has extended to him, has repented of his sins and accepted the Lord Jesus as his savior, then, after death, he will go to be where the Lord is, i.e., in heaven. But if he has rejected God’s grace, has not repented of his sins, and has rejected the Lord Jesus to be his savior while on earth, then he, as per his decision to reject the Lord God and stay away from Him, will be sent to the place where the Lord God is not there, i.e., to hell.

Since those going to hell, i.e., the unbelievers, the unsaved, the unrepentant, are already under eternal condemnation, and are already receiving the maximal possible punishment that could be given to them, therefore, it makes no sense to evaluate their life for other things, and that evaluation will not in any way affect what they are undergoing. But the Christan Believers, since they are entitled to rewards and consequences from God, for the life they have lived on earth as children of God. Therefore, their lives will be judged, their rewards and consequences determined and given to them. In the last article, we had seen an affirmation of this, from the Lord’s parable of the wheat and the tares, and supporting passages, that the judgment is not of the “tares,” i.e., those who are not the people of God, but of the “wheat,” i.e., of those who are God’s people. Today we will see a further affirmation of this from another supporting passage of the Bible.

Paul, writing under the inspiration of the Holy Spirit says in 1 Corinthians 3:12-15, “Now if anyone builds on this foundation with gold, silver, precious stones, wood, hay, straw, each one's work will become clear; for the Day will declare it, because it will be revealed by fire; and the fire will test each one's work, of what sort it is. If anyone's work which he has built on it endures, he will receive a reward. If anyone's work is burned, he will suffer loss; but he himself will be saved, yet so as through fire.” In the preceding verses, in 1 Corinthians 3:9-11, the Apostle Paul is giving an example of himself and Apollos as God’s servants, engaged in the work that God has entrusted to them. Paul in the ending sentence of verse 10 says to the Christian Believers, “…But let each one take heed how he builds on it;” i.e., the ‘it’ here is thfoundation laid by the Lord (verse 11), and then from verse 12 talks about the Believer’s building their assigned works for the Lord, on the foundation laid by the Lord for them. This foundation is unchangeable, since the foundation is the Lord Jesus Christ Himself – the Word that became flesh and dwelt amongst us (John 1:1-2, 14), i.e., the Lord’s Word the Bible (see also Ephesians 2:20). On this foundation, according to the Word, every Christian Believer has to build or grow his individual ministry – determined for him beforehand by God (Ephesians 2:10).

As is written in verse 12, the Believers can build with two kinds of materials – “…gold, silver, precious stones…,” i.e., not perishable by fire, and precious things, worthy of the work of the Lord; or, “…wood, hay, straw,” i.e., perishable by fire, and inappropriate or things unworthy of the Lord’s work. Then Paul says in verse 13, that on a particular day, the day of judgment or evaluation, everyone’s work will be tested with fire. Note that assertion – everyone’s – and who are the ‘everyone’ he is referring to – the Christian Believers who have been assigned some work by the Lord, when they are saved and become the children of God. God wants His children to work for His kingdom, as the Father asked His sons to go work in His vineyard (Matthew 21:28-29). On the evaluation or judgment day, the evaluation of each one’s works will be done with fire, to see what will stand and be safe and will perish – i.e., it will be a meticulously carried out, thorough and minute judgment of the quality and quantity of their works.

Then verses 14 and 15 speak of the results of the judgment by fire – the works that which survive the evaluation, will be rewarded; but those that do not survive, i.e., are not found worthy, will be burnt, will be destroyed, and not rewarded. In context of the building materials mentioned in verse12, only that which is built with “…gold, silver, precious stones…,” i.e., not perishable by fire, and precious things, things worthy of the Lord, will survive this evaluation, and will be rewarded. Those who have built with “…wood, hay, straw,” i.e., perishable by fire, and inappropriate or things unworthy of the Lord, such works will not survive, will get burnt up, i.e., those who lived lives unworthy of the Lord will suffer loss for eternity, and not receive any rewards. But also notice what it says about those who lived lives unworthy of the Lord God on earth – they will not be cast away by the Lord; they will still enter heaven, but will have no rewards for all of eternity, since the time and opportunity to work for the Lord and earn eternal rewards is over forever. Paul through the Holy Spirit has affirmed this in 2 Corinthians 5:10 as well “For we must all appear before the judgment seat of Christ, that each one may receive the things done in the body, according to what he has done, whether good or bad.” Once again, take note that Paul is not talking about, and to the unbelievers and the unsaved; but about, and to the Christian Believers, i.e., the judgment is of the Believers. Also notice his use of “we” indicating that even he, Paul the Apostle, will be standing before the judgment seat of Christ to give an account of his life, his ministry, his works, and receive the corresponding rewards for them from the Lord.

We will consider some implications of this next article, as we carry on with this topic.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well