ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

प्रकट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रकट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 जून 2026

Blessed and Successful Life - 133 - Brief Recapitulation – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 133 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 133

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 6 

    एक सफल और आशीषित जीवन जीने के बारे में अभी तक जो हमने 1 राजाओं 2:2-4 से सीखा है, हम उसका पुनःअवलोकन कर रहे हैं। इसके अंतर्गत, अभी हम नया जन्म पाए हुए मसीह विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए प्रावधानों, जिनमें उन में निवास करने वाला परमेश्वर पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है, के योग्य भण्डारी होने के बारे में पुनःअवलोकन कर रहे हैं। आज हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में ज़ारी पुनःअवलोकन को आगे बढ़ाएंगे।

    विश्वासी की जिम्मेदारी: हम यूहन्ना 14:17 से देखते हैं कि सँसार ना तो पवित्र आत्मा को जान सकता है, और ना ही उसे प्राप्त कर सकता है। लेकिन विश्वासी उसे जानते हैं, वह उन में निवास करता है, और उन्हें परमेश्वर का कार्य करने के लिए सामर्थ्य देता है ताकि वे परमेश्वर द्वारा उन्हें दी गई सेवकाई को निभा सकें। इसलिए जैसा 2 राजाओं 7:3-9 में लिखा है कि अकाल के समय में चार कोढ़ियों ने इस बात का एहसास किया कि वे बहुतायत से भोजन के उपलब्ध होने के सुसमाचार को दूसरों से छिपाए नहीं रख सकते हैं, इसी तरह से आत्मिक जीवन के अकाल के इस वर्तमान समय में पवित्र आत्मा के द्वारा सफल और आशीषित जीवन के उपलब्ध होने की बात लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी नया-जन्म पाए हुए मसीह विश्वासी की है।

    पवित्र आत्मा प्राप्त करना: बाइबल हमें सिखाती है कि परमेश्वर अपने बच्चों को अपना पवित्र आत्मा उन का नया-जन्म होते ही, जैसे ही वो प्रभु यीशु में विश्वास करते हैं, उसे अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करते हैं, तुरंत ही और स्वतः ही दे देता है (प्रेरितों 19:2; 1 कुरिन्थियों 12:3; गलतियों 3:2, 14; इफिसियों 1:13-14)। बाइबल यह भी स्पष्ट सिखाती है कि पवित्र आत्मा परमेश्वर द्वारा दिया जाता है (यूहन्ना 14:16)। उसे परमेश्वर से जबरन मांगा नहीं जाता है, न तो कोई व्यक्ति उसे प्राप्त करने के योग्य बन सकता है, और ना ही किसी विशेष प्रयास के द्वारा प्राप्त किया जाता है, जैसा कि कुछ डिनॉमिनेशन और समुदाय के लोग सिखाते हैं।

    पवित्र आत्मा को देखना और जानना: पवित्र आत्मा कभी भी भौतिक या शारीरिक रूप में प्रकट नहीं होता है। वह सँसार के सामने, उसके प्रभावों से प्रकट होता है, जैसे वायु जो कभी दिखती नहीं है, उसकी उपस्थिति उसके प्रभावों से प्रमाणित होती है (यूहन्ना 3:8)। इसी प्रकार से पवित्र आत्मा की उपस्थिति, जिन में वह निवास करता है, अर्थात, मसीह के शिष्य या मसीही विश्वासी में, उसके द्वारा उन लोगों के जीवनों में लाए गए प्रभावों के द्वारा प्रमाणित होती है। जैसा 2 कुरिन्थियों 3:18 में लिखा है, वह धीरे-धीरे, या अंश-अंश करके विश्वासियों को प्रभु की समानता में बदलता जाता है। इसलिए, विश्वासी के जीवन में प्रभु की समानता में बढ़ते चले जाने का यह निरंतर चलते रहने वाला परिवर्तन, इस बात का प्रमाण है कि पवित्र आत्मा वास्तविक है और उस विश्वासी के जीवन में काम भी कर रहा है।

    अन्य भाषाएँ प्रमाण नहीं है: वे लोग जो पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएं और सिद्धांत सिखाते हैं, वे इस बात पर बल देते हैं कि विश्वासी में पवित्र आत्मा की उपस्थिति उस के अन्य भाषाएं बोलने से प्रमाणित होती है। लेकिन बाइबल के अनुसार यह सही नहीं है, जैसा हम दो बातों से समझ सकते हैं। पहली, क्योंकि बाइबल में दी गयी अन्य भाषाएँ पृथ्वी की ही भाषाएं हैं (प्रेरितों 2:6-11), न की मुँह से निकाले जाने वाले निरर्थक शब्द और विचित्र आवाज़ें, जिन्हें लोग अन्य भाषा कह देते हैं। और दूसरी, बाइबल में प्रत्येक पवित्र आत्मा पाए हुए व्यक्ति ने अन्य भाषाएँ या अनजानी भाषाएं नहीं बोली हैं। पुराने नियम में किसी ने भी, कभी भी, कोई अन्य भाषा नहीं बोली। और ना ही नए नियम में उन पहले पाँच लोगों ने जिन्होंने पवित्र आत्मा पाया, उसकी सामर्थ्य का अनुभव किया, उन्होंने भी कभी कोई अन्य भाषा नहीं बोली। इन पांचों का उल्लेख लूका अध्याय 1 और 2 में है, (यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला, लूका 1:15; मरियम लूका 1:35; इलीशिबा लूका 1:41-42; और ज़कर्याह लूका 1:67; शमौन 2:25)।

    पवित्र आत्मा की उपस्थिति प्रकट करना: मसीही विश्वासी का जीवन उस में विद्यमान पवित्र आत्मा की उपस्थिति को कुछ गुणों के द्वारा प्रकट करता है, जैसे कि:

  • वह निरंतर प्रभु की समानता में बदलता चला जाता है (2 कुरिन्थियों 3:18)।

  • वह मनुष्य पर नहीं, वरन परमेश्वर पवित्र आत्मा पर परमेश्वर का वचन सीखने के लिए निर्भर रहता है (1 यूहन्ना 2:27)।

  • वह शरीर के कामों के लिए जीवन नहीं व्यतीत करता (गलतियों 5:19-21), बल्कि पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता में जीता और चलता है (गलतियों 5:16-25), और अपने जीवन में पवित्र आत्मा के 9 फलों को प्रदर्शित करता है (गलतियों 5:22-23)।

    इसलिए यदि सँसार को पवित्र आत्मा को जानना और पहचानना है, तो मसीही विश्वासी के जीवन से उपरोक्त बातें प्रकट होनी चाहिएँ। ऐसा नहीं कर पाना पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी नहीं होना है। अर्थात, हमारे प्रभु के द्वारा हमें दिए गए तोड़े का, पवित्र आत्मा की सहायता का, सही और उचित उपयोग नहीं करना है। अगले लेख में हम देखेंगे कि विश्वासी पवित्र आत्मा से सीखने की बजाए, सामान्यतः मनुष्यों से और उनकी रचनाओं से सीखने के पीछे क्यों जाते हैं; और साथ ही यह भी देखेंगे कि हम यह कैसे पहचान सकते हैं कि दी गई शिक्षा पवित्र आत्मा की ओर से है कि नहीं? तथा इस पुनःअवलोकन को पूर्ण करेंगे। उसके बाद के लेखों में सफल और आशीषित जीवन जीने से सम्बन्धित इस अध्ययन की अन्य बातों पर विचार करने को आगे बढ़ाएंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 133

Brief Recapitulation – 6

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 6


    We are recapitulating what we have learnt from 1 Kings 2:2-4 so far, for living a blessed and successful life. Presently, we are recapitulating about every Born-Again Christian Believer being a steward of the provisions God has given to him, including God’s Holy Spirit, to reside in him. Today we will recapitulate further about the Christian Believer being a steward of God the Holy Spirit.

    The Believer's Responsibility: We learn from John 14:17 that the world can neither receive the Holy Spirit, nor see or know Him. But the Believers know Him, He is with them, in them, empowers them for doing God's work, and for their God given ministry. Therefore, as in 2 Kings 7:3-9, where the four lepers at the time of famine realized they cannot keep the good news of abundant food being freely available to themselves, and it was incumbent upon them to share it with others; similarly in these present times of spiritual famine, the responsibility of informing others about living a blessed and successful life through the Holy Spirit, lies with the Born-Again Christian Believers.

    Receiving the Holy Spirit: The Bible teaches that God automatically gives the Holy Spirit to His children the moment they come to faith in the Lord Jesus and accept Him as their Savior (Acts 19:2; 1 Corinthians 12:3; Galatians 3:2, 14; Ephesians 1:13-14). The Bible also clearly teaches that the Holy Spirit is given by God (John 14:16). He is not demanded from God, no one can ever become qualified enough to receive Him, nor can He be obtained through any special efforts, as some denominations and groups would have people to believe.

    Seeing and knowing the Holy Spirit: The Holy Spirit never manifests in a physical form. Just as the air is never visible, but its presence is proven by the effects it produces (John 3:8). Similarly, the presence of the Holy Spirit is made evident to the world by His effects in the lives of those in whom He resides, i.e., the disciples of Christ or the Believers. As is written in 2 Corinthians 3:18, He gradually changes the Believers into the likeness of the Lord. Hence, this continual progressive change in the life of the Believer into the likeness of the Lord provides evidence of the Holy Spirit being real and working in a Believer's life.

    Tongues are not the Proof: Those who teach wrong things and doctrines about the Holy Spirit, insist that the proof of the Holy Spirit is the recipient's speaking in tongues. But this is not Biblically true for two reasons, firstly, because Biblical "tongues'' are earthly languages (Acts 2:6-11), not gibberish - vain meaningless sounds which these people utter, calling them "tongues''; and secondly, not everyone who received the Holy Spirit in The Bible, spoke in tongues, i.e., unknown languages. No one in the Old Testament did, and the first five persons filled, empowered by the Holy Spirit in the New Testament, all in Luke chapter 1 and 2, never ever spoke in tongues (John the Baptist Luke 1:15; Mary Luke 1:35; Elizabeth Luke 1:41-42; Zacharias Luke 1:67; Simon 2:25).

    Manifesting the Presence of the HS: The life of a Christian Believer manifests the presence of the Holy Spirit in him, through certain characteristics:

  • He progressively keeps changing into the likeness of the Lord (2 Corinthians 3:18).

  • He depends upon the Holy Spirit, not man, to learn the Word of God (1 John 2:27).

  • He does not live for the works of the flesh (Galatians 5:19-21); but lives and walks in obedience to the Holy Spirit (Galatians 5:16, 25), exhibiting the 9 fruits of the Spirit (Galatians 5:22-23) in his life.

    So, if the world has to see and know the Holy Spirit through a Christian Believer, then the Believer's life has to manifest the above. Not doing so is being a poor steward of the Holy Spirit given to us - i.e., the talent given by the Master is not being put to proper use by His servant, the Holy Spirit is not being utilized worthily. In the next article we review why Believers usually go for learning from men and their works, instead of learning from the Holy Spirit; and how we can discern whether a particular teaching is from the Holy Spirit or not. With this we will conclude this recapitulation, in the next article. Then, after that, in the subsequent articles, we will restart our study on living a blessed and successful life, and consider the other topics.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 76 - Appropriately Handling God’s Word – 21 / आशीषित एवं सफल जीवन – 76 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 21

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 76 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 61

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 21

 

हम पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग और उस से व्यवहार के बारे में सीखते आ रहे हैं, और हाल ही में हमने इसके लिए 2 कुरिन्थियों 4:1-5 से देखना आरम्भ किया है। पद 1 को देख लेने के बाद, पिछले कुछ लेखों से हमने पद 2 को देखना आरम्भ किया है। हमने पहले यह देखा है कि इस पद में पौलुस अपनी परमेश्वर के वचन की सेवकाई के तीन गुण तथा उस सेवकाई के उद्देश्य बताता है। पिछले लेखों में हम उद्देश्यों को देख चुके हैं, और आज से गुणों के बारे में देखना आरम्भ करेंगे। इस पद में दिए गए पौलुस की सेवकाई के तीन गुण हैं:

  • लज्जा के गुप्त कामों को त्यागना

  • चतुराई से न चलना

  • परमेश्वर के वचन में मिलावट नहीं करना


अपने तथा अपने सह-कर्मियों के बारे में जो पहला गुण पौलुस यहाँ पर लिखता है, वह है, “हम ने लज्ज़ा के गुप्‍त कामों को त्याग दिया।” इस कथन की तुलना उस से कीजिए जो पौलुस ने अपने मसीही विश्वास में आने से पहले के जीवन के सन्दर्भ में अपने बारे में कहा था, जब वह एक बहुत उत्साही फरीसी, पवित्र शास्त्र – जो हमारा पुराना नियम है, का ज्ञानी था और उस के बारे में अपनी ही समझ के अनुसार काम करता था, “पर मैं तो शरीर पर भी भरोसा रख सकता हूं यदि किसी और को शरीर पर भरोसा रखने का विचार हो, तो मैं उस से भी बढ़कर रख सकता हूं। आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूं; इब्रानियों का इब्रानी हूं; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूं। उत्‍साह के विषय में यदि कहो तो कलीसिया का सताने वाला; और व्यवस्था की धामिर्कता के विषय में यदि कहो तो निर्दोष था” (फिलिप्पियों 3:4-6; साथ ही प्रेरितों 26:4-5 भी देखिए)। हम पौलुस के इस कथन से देखते हैं कि उसकी पृष्ठभूमि और उसकी योग्यताएँ सभी को अच्छे से पता थीं, लोग भली-भाँति जानते थे कि उसकी धार्मिकता के व्यवहार के आधार पर उसमें कुछ कमी नहीं थी, किसी भी बात के लिए उसकी आलोचना नहीं की जा सकती थी।

 

प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेने के बाद, उसने तुरंत ही प्रभु यीशु के परमेश्वर का पुत्र होने, प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा होने का प्रचार करना आरम्भ कर दिया था (प्रेरितों 9:20, 27, 29), और अब यह बात भी वह उसी पवित्र शास्त्र ही से प्रचार करता था (प्रेरितों 17:2), जिसके आधार पर पहले विरोध करता और सताता था। दूसरे शब्दों में, उसके परिवर्तन से पहले और बाद में, पौलुस के जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं था जो लोगों या समाज से छुपा हुआ हो, अनैतिक हो, सामाजिक दृष्टिकोण से अस्वीकार्य अथवा किसी भी रीति से आलोचना के योग्य हो। लेकिन फिर भी  यहाँ 2 कुरिन्थियों 4:2 में, पौलुस अपनी सेवकाई के विषय जो पहला गुण कहता है, वह है कि उसने लज्जा के गुप्त कामों को छोड़ दिया है! पौलुस के अपने विषय इन दोनों परस्पर विरोधाभासी प्रतीत होने वाले कथनों में हम सामंजस्य किस तरह से बैठा सकते हैं?


इस प्रतीत होने वाले विरोधाभास या त्रुटि को समझने और सामंजस्य बैठाने की कुंजी है फिलिप्पियों 3:4 का आरंभिक वाक्य “मैं तो शरीर पर भी भरोसा रख सकता हूँ।” प्रभु में विश्वास में आने और उसे अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण करने से पहले, पौलुस का उत्साह और कार्य उसके ‘शरीर के कामों’ पर, अर्थात उसकी अपनी योग्यताओं, शिक्षा, पृष्ठभूमि, तथा अन्य मनुष्यों – धार्मिक अगुवों से उसे मिलने वाले समर्थन और पुष्टि पर आधारित थे। जो उसने सीखा था और जो उसे सही लगता था, उसके आधार पर वह वही करता था जो उसे उचित और करने योग्य लगता था, यह समझते और मानते हुए कि उसका किया हुआ परमेश्वर की दृष्टि में भी सही और उसे भी स्वीकार्य होगा। पौलुस ने यह माना है कि उसकी इन उन्मादी उत्साह और अनुचित प्रवृत्तियों ने उसे प्रभु का विरोधी और प्रभु के लोगों को सताने वाला, उनके विरुद्ध क्रोध में पागल सा, निन्दा और अंधेर करने वाला बना दिया था (प्रेरितों 26:9-11; 1 कुरिन्थियों 15:9; फिलिप्पियों 3:6; 1 तीमुथियुस 1:13)। प्रभु यीशु में विश्वास में आने के बाद, उसकी यह अपने ‘शरीर’, अर्थात उसकी अपनी इच्छा और समझ के अनुसार, तथा उसकी अपनी दृष्टि में सही अथवा गलत होने के आधार पर काम करने की मानसिकता तुरन्त बदल गई। वह विनम्र, प्रभु को पूर्णतः समर्पित और वह हर बात के लिये मनुष्यों का नहीं वरन् पूर्णतः प्रभु का आज्ञाकारी बन गया (प्रेरितों 9:5-6; 26:19)। अर्थात्, जो कुछ भी प्रभु कहे केवल वही करने वाला, चाहे उसकी कोई भी कीमत क्यों न हो (प्रेरितों 9:15-16)। यहाँ तक कि उसमें आए इस परिवर्तन के कारण वही धार्मिक अगुवे जो उसका समर्थन करते थे, उसे उपयोग करते थे, अब उसके विरोधी और उसकी जान के दुश्मन बन गये; परन्तु पौलुस न तो उनसे डरा, न सबके सामने सत्य बोलने से हिचकिचाया या कतराया, और न ही वचन के अनुसार सही बात को बताने, सिखाने, प्रचार करने से पीछे हटा (प्रेरितों 26:6, 19-22)।

 

उसके इस पहले के “शरीर में भरोसा रखने”, और उसकी इस प्रवृत्ति के उसके व्यवहार में प्रकट होने के कारण वह अपने आप को सब प्रेरितों में सबसे छोटा, बल्कि प्रेरित कहलाने के भी योग्य भी नहीं समझता था (1 कुरिन्थियों 15:8-9); वरन्, अपने आप को ‘पापियों में सबसे बड़ा’ (1 तीमुथियुस 1:15) कहता था। इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि पौलुस का यह घमण्ड, उसका उग्र होना, और इस प्रकार की अन्य सभी बातें उसके अन्दर की उन त्रुटियों का ही बाहरी प्रकटीकरण थीं, जिन्हें लिये हुए वह जीवन जी रहा था। प्रभु यीशु में विश्वास में आने और प्रभु को समर्पित और आज्ञाकारी बनते ही, उसके अन्दर की त्रुटियों के ठीक होते ही, उसके बाहर का व्यवहार, यानी कि अन्दर की त्रुटियों का बाहरी प्रकटीकरण भी स्वतः ही ठीक हो गया। इसीलिए, पौलुस उन्हें “लज्ज़ा के गुप्‍त काम” कहता है - लोगों के सामने वह भला और निर्दोष था। परन्तु अन्दर की उन त्रुटियों ने जो बाहर व्यवहार में समस्याएँ खड़ी करती हैं, उसे स्वयं अपने तथा औरों के लिये भी विकट समस्या बना रखा था। जब उसका ‘छुपा हुआ’ ठीक हुआ, तो उसका ‘प्रकट’ भी ठीक हो गया। 


पौलुस ने मसीह यीशु में विश्वास में आते ही, इन्हीं “लज्ज़ा के गुप्‍त कामों” को तुरन्त ही त्याग दिया। पौलुस ने अपने ‘शरीर में भरोसा’ करने को, अर्थात, अपनी ही समझ और बुद्धि के अनुसार निर्णय लेने, अपनी योग्यताओं और शिक्षा के अनुसार कार्य करने को; मनुष्यों के दर्जे के आधार पर उनका अनुसरण करने, उनकी कही बातों को मान लेने को त्याग दिया। उसने अपने घमण्ड और दूसरों पर हावी होने की जीवन शैली को त्याग दिया; वह विनम्र और धैर्य रखने वाला बन गया, परमेश्वर के अन्य संतानों की कमियों और गलतियों के साथ धैर्य से व्यवहार करने वाला, उनको धीरज के साथ सुधारने वाला बन गया। यदि अन्य विश्वासी उन से रखी गई आशाओं पर पूरे नहीं उतरते थे या प्रभु के पीछे सही रीति से नहीं चलते थे तो अब वह उनके पीछे डंडा लेकर नहीं पड़ता था, न ही उन्हें अपने से दूर करता था, या अपने आप को उन से दूर कर लेता था। वह प्रभु की इच्छा का आज्ञाकारी बन गया, प्रभु से जानने वाला कि क्या कहना है, किस से कहना है, कब और कहाँ पर कहना है, बजाए अपनी सेवकाई को अपनी ही समझ और इच्छा के अनुसार करने वाला। अब वह प्रेम, क्षमा, और मेल-मिलाप का केवल प्रचार नहीं करता था; वरन् सक्रिय होकर विभाजन की दीवारों को खड़ी करने के स्थान पर उन दीवारों को गिराने और व्यावहारिक एक-मनता को लाने के प्रयास किया करता था, केवल उसका प्रचार ही नहीं करता था। 


हम पौलुस से सीखते हैं कि परमेश्वर के वचन के सेवक में यह पहला गुण होना चाहिए – वह अपने शरीर पर किसी भी बात में कोई भी भरोसा नहीं रखे; वरन विनम्र, धीरजवंत, विलम्ब से क्रोध करने वाला, और जो सेवकाई परमेश्वर उस से चाहता है, उसके विषय परमेश्वर पर पूर्ण रीति से निर्भर और आज्ञाकारी रहने वाला हो। पतरस ने भी यही बात 1 पतरस 2:1-2 में कही है, वचन के निर्मल दूध की लालसा रखने और उसके द्वारा बढ़ने के लिए सबसे पहले हर प्रकार का बैर भाव, छल, कपट, डाह, और बदनामी को त्यागना है – पहले एक भीतरी परिवर्तन आना है, और तब यह परिवर्तन बाहर के व्यवहार में प्रकट होगा।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 76 - Be Stewards of God’s Word – 61 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 21

 

We have been learning from the examples and life of Paul about utilizing God’s Word and handling it, and of late have started considering 2 Corinthians 4:1-5 for this. Having seen verse 1, we are now on verse 2 for the past few articles. We saw earlier that in this verse, Paul states three characteristics, and the purposes of his ministry of God’s Word. We have seen the purposes in the previous articles, and will look into the characteristics from today. The three characteristics of Paul’s ministry, as given in this verse are:

  • Having renounced the hidden things of shame

  • Not walking in craftiness

  • Not handling the Word of God deceitfully


The first characteristic that Paul states about himself and his co-workers is, “we have renounced the hidden things of shame”. Compare this with what Paul says about himself, in context of his life before coming to faith in Christ, when he lived and functioned as a very zealous Pharisee, learned in the Scriptures – our present-day Old Testament, doing things according to his own understanding of the Scriptures, “though I also might have confidence in the flesh. If anyone else thinks he may have confidence in the flesh, I more so: circumcised the eighth day, of the stock of Israel, of the tribe of Benjamin, a Hebrew of the Hebrews; concerning the law, a Pharisee; concerning zeal, persecuting the church; concerning the righteousness which is in the law, blameless” (Philippians 3:4-6; also see Acts 26:4-5). We see from this statement of Paul that his background and qualifications were well known to all, people knew very well that on the grounds of his religiosity, he was faultless and beyond any criticism. 


Having accepted the Lord Jesus as his savior, he immediately started preaching about Him being the Son of God, the promised Messiah (Acts 9:20, 27, 29), and his preaching this was also from the same Scriptures (Acts 17:2), that were the basis of his opposing and persecuting earlier. In other words, before and after his conversion, there was nothing in Paul’s life that was hidden from society, was immoral, or was socially unacceptable, or was worthy of criticism in any manner. And yet, here, in 2 Corinthians 4:2, the first characteristic that he states about his ministry is that he has renounced the hidden things of shame! How can we reconcile these two seemingly contradictory statements of Paul about himself?


The key to reconciling and understanding this apparent discrepancy or contradiction is in the beginning of Philippians 3:4, “though I also might have confidence in the flesh.” Before coming to faith in the Lord and accepting Him as his savior and Lord, Paul’s zeal and works were based on his ‘works of the flesh’, i.e., his own abilities, education, background, and support from other men – the acceptance and affirmation he had from the religious authorities. Based on what he thought and had been taught as being correct, he did what seemed appropriate and worthwhile to him, and he even presumed that it would be right and acceptable in the sight of God as well. Paul admits that his misguided zeal and inappropriate tendencies had made him an opponent of the Lord Jesus and a persecutor of the Lord’s people, making him exceedingly enraged against them, a blasphemer and an insolent person (Acts 26:9-11; 1 Corinthians 15:9; Philippians 3:6; 1 Timothy 1:13). After coming to faith in the Lord Jesus, this mentality of doing things according to his own ‘flesh’, i.e., according to his own will and understanding, his own concepts of right and wrong, immediately changed. Paul became humble, submissive, and fully obedient not any person but only to the Lord (Acts 9:5-6; 26:19). In other words, willing to do whatever the Lord had set for him, asked him to say or do, at whatever cost it may be (Acts 9:15-16). So much so, that because of this change that had come in him, those religious leaders who used to support him, use him, now became his opponents, wanting to kill him; but Paul did not fear them, never hesitated or vacillated in speaking the truth before everyone, nor did he ever step back from telling, teachings, and preaching that which was Scripturally correct (Acts 26:6, 19-22).


Because of his this former “confidence in the flesh” and its manifestations in his behavior, he considered himself to be the least of the Apostles, not even worthy of being called and Apostle (1 Corinthians 15:8-9), and called himself the ‘chief of sinners’ (1 Timothy 1:15). Notice also that Paul’s arrogance, aggression, and other such actions were the external manifestation of the internal errors he was living with. Once his internal situation got corrected through coming to faith in the Lord, becoming submissive and obedient to Him, the external manifestations of the internal problems also automatically got corrected. Therefore, Paul calls them the ‘hidden things of shame’ - he was good and beyond reproach before the people. But the internal unseen short-comings that created the problems in his outside behavior, had made him a severe problem for himself, as well as others. When his ‘hidden’ got corrected, the ‘evident’ also got corrected automatically.


These are the ‘hidden things of shame’ that Paul straightaway renounced on coming to faith in Christ Jesus. Paul gave up his ‘confidence in the flesh’, i.e., on relying on his own judgments and decisions based on his own abilities and education; on following men and their teachings for their stature. Paul gave up his arrogance and imposing lifestyle; he became humble and longsuffering, patiently putting up with the faults and shortcomings in God’s children and gently correcting them, instead of going after them with a stick, or casting them away, or separating himself from them when they fell short of his expectations, or in their following the Lord in any way. He became obedient to the will of the Lord, seeking and learning from the Lord what to say, to whom to say, when and where to say instead of doing his ministry the way he felt it ought to be done. Now, he did not only speak and preach about love, forgiveness, and reconciliation. Rather, he actively became engaged in bringing down the walls of separation instead of building them up, and labored to bring about practical unity instead of just preaching about it.


We learn from Paul that this then is the first characteristic that a minister of God’s Word should have – put away all confidence of the flesh; and be humble, patient, longsuffering; become completely obedient to the Lord for the ministry that God wants him to do. Peter too said the same in 1 Peter 2:1-2; i.e., to desire and grow by the pure milk of the Word, one has to first put aside all malice, deceit, hypocrisy, envy, and evil speaking – an internal change has to come first, which will then manifest as changed behavior externally.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 74 - Appropriately Handling God’s Word – 19 / आशीषित एवं सफल जीवन – 74 - परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 74 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 59

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

 

पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 4:1 से देखा था कि परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार में पौलुस किस तरह से तीन बातों का ध्यान रखता था – उसकी सेवकाई परमेश्वर द्वारा निर्धारित थी, उस पर परमेश्वर की दया के कारण थी, और उसके लिए वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य से खराई से बहुत परिश्रम करता था। पौलुस ने अपने परिश्रम के परिणामों को परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, उसे अपनी परिस्थितियों की, उसके प्रति लोगों के व्यवहार की, उस सेवकाई के परिणामों की कोई चिंता नहीं थी; और इसीलिए ऐसी बातों को लेकर वह निराश भी नहीं होता था। आज से हम अगले पद, 2 कुरिन्थियों 4:2 पर विचार आरम्भ करेंगे, और पौलुस से हमारे वर्तमान समय के लिए परमेश्वर के वचन का उपयोग और उससे व्यवहार सीखना जारी रखेंगे।


इस पद में, पौलुस, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उससे व्यवहार के तीन गुणों को हमारे सामने रखता है, तथा साथ ही वचन की उसकी सेवकाई के उद्देश्य को भी बताता है। यहाँ पर पौलुस बताता है कि उसने तीन गुणों के द्वारा सत्य को प्रगट किया, ताकि हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाए, यह ध्यान रखते हुए कि यह सब कुछ परमेश्वर के सामने, अर्थात, परमेश्वर की पूर्ण जानकारी में हो रहा है, और परमेश्वर को हमेशा ही पता रहता है कि वह क्या कर रहा है। इस पद में पौलुस द्वारा दिए गए की सेवकाई के गुण उसके अपने मानवीय चरित्र और व्यवहार, इस सेवकाई को स्वीकार करने के उसके उद्देश्य, और परमेश्वर के वचन के प्रति उसके आदर और श्रद्धा से सम्बन्धित हैं। यहाँ पर पौलुस द्वारा दिये गये सेवकाई के ये तीन गुण हैं:

  • लज्जा के गुप्त कामों को त्यागना

  • चतुराई से न चलना

  • परमेश्वर के वचन में मिलावट नहीं करना

 

पौलुस यहाँ पर कहता है कि उपरोक्त गुणों के द्वारा, उसकी सेवकाई का उद्देश्य था सत्य को प्रगट करना, जिस से कि वह प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठा सके, इस बात का ध्यान रखते हुए कि वे हमेशा परमेश्वर की दृष्टि में बने रहते हैं। यह एक बार फिर से, पौलुस के उदाहरण का अनुसरण करने के द्वारा, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का एक और उद्देश्य हमारे सामने रखता है – सत्य को प्रगट करना। इसलिए, हम यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के वचन की सेवकाई किसी के द्वारा पवित्र शास्त्र के विषय उसके ज्ञान और समझ का प्रदर्शन करने के लिए, वाक्पटुता दिखाने के लिये नहीं है। पौलुस उत्तम प्रशिक्षण  पाया हुआ एक बहुत ज्ञानवान फरीसी था; परन्तु पवित्र शास्त्र के विषय अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने की बजाए, उसने यीशु की पहचान को प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान का तिरस्कार किया, उसे कूड़ा समझा, क्योंकि अपने ज्ञान के द्वारा वह मसीह को प्राप्त कर पाने में असमर्थ था (फिलिप्पियों 3:7-8)। न ही वचन की सेवकाई मण्डली में अपने अनुयायी बनाने, गुट-बाज़ी करने, अपना अनुसरण करने वाले लोगों का समूह बना लेने के लिए है; हम देख चुके हैं कि पौलुस ने ऐसी प्रवृत्तियों की तीव्र भर्त्सना की है (रोमियों 16:17; 1 थिस्सलुनीकियों 2:6)। और न ही यह सेवकाई साँसारिक संपत्ति अर्जित करने, भौतिक लाभ कमाने का तरीका है – पौलुस ने इसके विरुद्ध भी कठोरता से लिखा है (रोमियों 8:5-7; फिलिप्पियों 3:19; 1 तीमुथियुस 6:5)।


लेकिन जैसा कि पौलुस ने अपने जीवन के द्वारा दिखाया है, और यहाँ इस पद में वह कहता भी है, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का उद्देश्य है परमेश्वर के वचन के सत्य को सँसार के सामने उजागर करना। यही, यह अभिप्राय देता है कि परमेश्वर के वचन को उसकी पूर्ण शुद्धता और पवित्रता में ही प्रस्तुत करना है, बिना उस में मानवीय बुद्धि के विचारों, ज्ञान, और समझ की कोई बात मिलाए। जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, यह कार्य स्पष्ट, सीधे और सहज रीति से किया जाना है, जिससे कि श्रोता उसे सुनकर आसानी से समझ सकें; और परमेश्वर तथा उसके वचन की ओर आकर्षित हों, न कि किसी मनुष्य और उसकी शैली के प्रति। ध्यान कीजिए कि जिस समय पौलुस ने यह लिखा था, अधिकांश लोग अनपढ़ होते थे, वे सीधे-सादे और साधारण लोग होते थे, जिनकी शब्दावली बहुत सीमित थी। इसीलिए, किसी भी जटिल, या आलंकारिक, या समझने में कठिन भाषा का उपयोग, परमेश्वर के वचन के प्रचार और शिक्षा के उद्देश्य को ही व्यर्थ कर देता।

 

और एक तरह से, आज भी हमारे लिए, वर्तमान में वचन की सेवकाई करने वालों के लिये, यह बात उतनी ही सही है, क्योंकि आज भी अधिकांश लोग परमेश्वर के वचन के बारे में ‘अनपढ़’ और ‘साधारण’ ही हैं। इसीलिए, उनके लिए भी परमेश्वर के वचन और उसके संदेश को उन्हें सीधे, स्पष्ट, और सहज रीति से दिए जाने की आवश्यकता है। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस सामान्य लोगों के मध्य बहुत सीधे और सहज रीति से बोलता था (1 कुरिन्थियों 2:1); और वह आत्मिक रीति से परिपक्व लोगों के मध्य ही परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातें और भेदो की बात करता था (1 कुरिन्थियों 2:6-7)। साथ ही, पौलुस यह बहुत अच्छे से समझता था कि परमेश्वर के वचन के सत्य को प्रस्तुत करने के लिए, प्रस्तुत करने के लिये परमेश्वर के द्वारा दिये सन्देश में किसी भी प्रकार की कोई मानवीय समझ और बुद्धि, या वाक्पटुता के मिलाने की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है, लेश-मात्र भी नहीं, क्योंकि शब्दों के ज्ञान का उपयोग क्रूस के सन्देश को व्यर्थ कर देता है (1 कुरिन्थियों 1:17)।


आने वाले लेखों में हम इस पद में परमेश्वर के वचन की सेवकाई के सम्बन्ध में कही गई अन्य बातों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 74 - Be Stewards of God’s Word – 59 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Appropriately Handling God’s Word – 19

 

In the previous article we have seen from 2 Corinthians 4:1 how Paul, in handling and utilizing God’s Word, always kept three things in mind – his ministry was God given, it was because of God’s mercy, and he labored diligently for his ministry under the guidance and power of the Holy Spirit. Paul had left the results of his labors to God, without being discouraged or worried about his circumstances, how people behaved towards him, and the results of his ministry. Today we will take up the next verse, i.e., 2 Corinthians 4:2 for consideration, and continue to learn from Paul about our utilizing and handling God’s Word in our present times.

 

In this verse Paul gives three characteristics of his utilizing and handling God’s Word, and also speaks of his purpose in the ministry of God’s Word. Paul says here that he and his colleagues did these things to manifest the truth, to commend themselves in every man’s conscience, and with the awareness that they are always in God’s sight, and God is always fully aware of whatever they do. The characteristics of Paul’s ministry, as given in this verse are based on his own human character and behavior, on the purpose of his accepting this ministry, and on his respect and reverence for God’s Word. The three characteristics that Paul mentions here are:

  • Having renounced the hidden things of shame

  • Not walking in craftiness

  • Not handling the Word of God deceitfully

 

Paul states here that through the above-mentioned characteristics, the aim of his ministry was to manifest the truth so as to make themselves commendable to every person’s conscience, knowing that they are always under the watchful eyes of God. This, through emulating Paul, sets before us another of the purposes of the ministry of God’s Word – to manifest or display the truth. Therefore, we can understand that the ministry of God’s Word is not to display one’s knowledge and understanding of the Scriptures, and their eloquence. Paul was a highly trained and a very learned Pharisee; but instead of displaying his knowledge of the Scriptures, he denounced it in light of the excellence of the knowledge of Christ Jesus, since that knowledge was unable to have him gain Christ (Philippians 3:7-8). Nor is the Word ministry meant to acquire a fan-following and cause any factionalism or have one’s own group of followers, in the Church; we have seen earlier how Paul spoke strongly against these tendencies (Romans 16:17; 1 Thessalonians 2:6). Nor is it meant to be a means of acquiring worldly wealth and temporal gains – this too Paul has spoken against very strongly (Romans 8:5-7; Philippians 3:19; 1 Timothy 6:5).


But, as Paul demonstrates from his own life, and says here in this verse, the ministry of the Word of God is to bring forth the truth of God’s Word before the world. This by itself implies that the Word of God must be presented in its purity and holiness, and absolutely unadulterated by any thoughts of any human wisdom or understanding. As we have seen in the earlier articles, this must be done in a clear, simple, straightforward manner, so that the audience can easily understand and follow it; and be attracted to God and His Word, instead of towards any man and that man’s eloquence. Remember, when Paul wrote this, the vast majority of the population was illiterate, they were simple rustic folks with a limited vocabulary. Therefore, any complex, or idiomatic, or difficult to understand language would defeat the very purpose of preaching and teaching God’s Word.

 

In a manner of speaking, for us, and for those engaged in the ministry of God’s Word today, the same holds equally true even today, since the vast majority of the people are ‘illiterate’ and ‘simple’ regarding God’s Word even today. Therefore, they too need God’s Word and its message to be presented to them in a simple, easy to understand manner. We saw earlier that Paul spoke in a very simple straightforward manner to the common people (1 Corinthians 2:1); he spoke the mysteries and wisdom of God’s Word only amongst the spiritually mature (1 Corinthians 2:6-7). Moreover, Paul understood this very well that for presenting the truth of God’s Word, there is no scope, none whatsoever, of mixing in one’s own eloquence and understanding about God’s Word into the God given message; since, as we have seen earlier, preaching with the wisdom of words only spoils God’s Word, making it vain (1 Corinthians 1:17).


In the coming articles, we will continue to ponder over the other things stated in this verse, related to the ministry of the Word of God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language