ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

Christian Disciple – Preach What & How? (2) / मसीही विश्वासी द्वारा प्रचार - क्या और कैसे? (2)

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 27 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी द्वारा प्रचार - क्या और कैसे? (2)


पिछले लेख से हमने मत्ती 28:18-20, मरकुस 16:15-19, और प्रेरितों 1:8 के आधार पर प्रभु के आरम्भिक शिष्यों के द्वारा सुसमाचार प्रचार करने के बारे में देखना आरम्भ किया है। हम देख रहे हैं कि सभी विरोध और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, वे आरम्भिक शिष्य बहुत प्रभावी रीति से सुसमाचार प्रचार कर सके; ऐसा, जैसा आधुनिक संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी, आज के उपदेशक और प्रचारक नहीं करने पाते हैं। हमने देखा था कि उन आरम्भिक शिष्यों की सफलता की कुंजी, उनका प्रभु के प्रति समर्पित और प्रभु के कार्य के लिए प्रतिबद्ध होना, प्रभु के निर्देशों के अनुसार, प्रभु के अधिकार के साथ, प्रभु के प्रति जवाबदेह रहते हुए, प्रभु के लिए सुसमाचार प्रचार करने की दृढ़ भावना रखना था; न कि किसी नौकरी या वेतन कमाने के लिए सुसमाचार प्रचार करना। इसी विषय, आरम्भिक शिष्यों के इतना सफल सुसमाचार प्रचार करने से सम्बन्धित बातें, पर आज हम कुछ और बातों को देखेंगे। 


प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों के द्वारा सुसमाचार प्रचार का आरम्भ पापों के पश्चाताप के आह्वान के साथ होता था; अर्थात प्रभु को ग्रहण करने वाले व्यक्ति के द्वारा अपने पापों के अंगीकार के साथ। कभी भी सुसमाचार को स्वीकार करना सांसारिक बातों, भौतिक सुख-समृद्धि, शारीरिक चंगाइयों, तथा अन्य किसी शारीरिक बातों के प्रलोभन देने के साथ नहीं जोड़ा जाता था। न तो प्रभु यीशु ने कभी भी किसी भी धर्म की आलोचना की या उसे नीचा दिखाने का प्रयास किया, और न ही प्रभु के उन शिष्यों ने किसी अन्य के धर्म या विश्वास को नीचा दिखाने, उसकी आलोचना करने का प्रयास किया। उन शिष्यों को केवल अपने व्यक्तिगत जीवन और व्यवहार एवं वार्तालाप से प्रभु यीशु मसीह और उसके कार्य को संसार के लोगों के सामने ऊंचे पर उठाना था, ताकि लोग स्वयं उन शिष्यों के जीवनों को देख सकें, उसका आँकलन कर सकें, और उनके जीवनों में आए परिवर्तन की वास्तविकता पर विश्वास कर सकें, उसके प्रति आश्वस्त हो सकें; शेष कार्य परमेश्वर पवित्र आत्मा ने करना था।


क्योंकि ये शिष्य प्रभु के अधिकार के साथ, और प्रभु के निर्देशों के अंतर्गत, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त करने के साथ सुसमाचार प्रचार के लिए भेजे गए थे, इसलिए आवश्यकता के अनुसार, उनके प्रचार के दौरान, उनके प्रचार के साथ ही उनके द्वारा ईश्वरीय सामर्थ्य के कार्य भी किए जाने, और खतरों में भी प्रभु द्वारा सुरक्षित रखे जाने का आश्वासन उनके साथ था (मरकुस 16:15-18)। यहाँ पर यह ध्यान रखने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है कि प्रभु ने उन्हें आश्चर्यकर्म करके लोगों को प्रभावित करने और लुभाने, इन बातों के द्वारा, प्रभु यीशु के नाम की आड़ में अपने नाम को ऊंचा दिखाने के लिए नहीं भेजा था। जैसे प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दौरान था, वैसे ही उन शिष्यों का प्राथमिक कार्य सुसमाचार प्रचार था। जैसे प्रभु ने आश्चर्यकर्म सुसमाचार प्रचार के दौरान आवश्यकता के अनुसार किए, उसी प्रकार इन शिष्यों का भी प्राथमिक कार्य सुसमाचार प्रचार करना था, और आवश्यकता के अनुसार, प्रभु उनमें होकर आश्चर्यकर्म करता था। न तो प्रभु ने आश्चर्यकर्मों को लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रयोग किया, और न ही इन शिष्यों को आश्चर्यकर्म करने की प्रभु द्वारा दी गई सामर्थ्य को ऐसे उपयोग करना था। तात्पर्य यह कि मसीही सेवकाई और सुसमाचार प्रचार में अद्भुत कामों और आश्चर्यकर्मों की प्राथमिकता नहीं है। पापों से पश्चाताप करना, सुसमाचार को स्वीकार करना, और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता ग्रहण करना तथा उद्धार पाना ही प्राथमिक हैं। शिष्य यही करते थे, और शेष बातें समय और आवश्यकता के अनुसार स्वतः ही होती जाती थीं।


आज लोग प्रभु यीशु द्वारा, उसके वचन बाइबल में दिए गए सुसमाचार प्रचार के तरीकों का बहुत काम ही पालन करते हैं। वे सच्चे सुसमाचार के प्रचार में बहुत कम, और प्रभु यीशु मसीह के नाम में अपने मत या डिनॉमिनेशन की बातों के प्रचार में, या सांसारिक बातों, भौतिक समृद्धि, और शारीरिक चंगाइयों के प्रचार और प्रदर्शन के द्वारा लोगों को लुभाने में बहुत अधिक लगे रहते हैं। आज के प्रचारक प्रभु यीशु को प्रसन्न करने की बजाए, अपने द्वारा किए गए कार्यों के आँकड़े (statistics) अपने अधिकारियों और संसार के लोगों के सामने रखने में अधिक रुचि रखते हैं। हम जगत के अंतिम दिनों में रह रहे हैं; प्रभु यीशु मसीह ने कहा था, “...देखो, मैं तुम से कहता हूं, अपनी आंखें उठा कर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं” (यूहन्ना 4:35); “...पके खेत बहुत हैं; परन्तु मजदूर थोड़े हैं: इसलिये खेत के स्‍वामी से बिनती करो, कि वह अपने खेत काटने को मजदूर भेज दे” (लूका 10:2)। आज प्रभु यीशु मसीह को किसी मत या डिनॉमिनेशन की नौकरी करने वाले प्रचारकों, प्रभु क नाम में उनकी शिक्षाओं और बातों का प्रचार करने वालों की आवश्यकता नहीं है; वरन उसे उन लोगों की आवश्यकता है जो उसके वास्तविक शिष्य बनकर सच्चे समर्पण और आज्ञाकारिता तथा प्रतिबद्धता के साथ सुसमाचार प्रचार करने के लिए वहाँ जाएं जहाँ व भेजे, और वैसे प्रचार करें जैसे वह उनसे करने के लिए कहे। क्या आप प्रभु के लिए यह निर्णय करेंगे, और अपने आप को उसकी सेवकाई के लिए समर्पित करेंगे? जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 27

English Translation

Christian Disciple – Preach What & How? (2)


Since the previous article, on the basis of Matthew 28:18-20, Mark 16:15-19, and Acts 1:8, we have started considering the preaching of the gospel done by the initial disciples of the Lord Jesus. We have seen that despite severe opposition and adverse circumstances, those disciples could preach the gospel very effectively; so effectively, that with all the modern resources available today, the preachers and evangelists are unable to do. We also saw that the key to the success of those initial disciples was their being truly and fully submitted to the Lord and committed to His work, they worked according to the instructions of the Lord, through the authority of the Lord, remaining accountable to the Lord, and preaching the gospel for the Lord; and not for the sake of a job or to earn a salary. Today we will look at some more things related to the same topic, the successful gospel preaching by the initial disciples.


The disciples of the Lord Jesus were to preach the gospel with a call to repentance of sins, i.e., an acknowledgement of personal sins by the person accepting the Lord. The call to accept the gospel was never to be for the sake of worldly prosperity, physical healings, and other similar temporal benefits. Neither did the Lord ever do it himself, nor did He ever instruct the disciples to criticize and demean any other religion or faith, and use that criticism as a means to be presenting a better or superior alternative. The disciples, by their lives, behavior, and words, had to exalt the Lord Jesus and His work of salvation before the people of the world, so that the people could see, examine, and be convinced of the changed lives of the disciples; the rest was for the Holy Spirit to do.


Since these disciples were sent under the authority and instructions of the Lord, after having received the power of the Holy Spirit, therefore, as per the needs and requirements of the situation, it was the Lord’s assurance to them that during their ministry miraculous works could also be accomplished through them and the Lord would also keep them safe (Mark 16:15-18). Here, it is very important to note and understand that the Lord had not sent them out to do miraculous works and impress people by them, and through these things to try and exalt themselves through using the name of the Lord Jesus. As was during the days of the earthly ministry of the Lord, the primary purpose of the disciples was to preach the gospel. As the Lord did miracles during His ministry of preaching the gospel, according to the need of the hour, similarly these disciples too had to primarily preach the gospel, and as per the need, the Lord would do miraculous works through them as well. Neither did the Lord ever use His miracles to attract people to Himself or His message, nor were these disciples meant to use the Lord’s power to do miracles through them to attract people to the Lord. The point is, that in Christian ministry of the gospel, miraculous and wondrous works are never ever the primary thing; only repentance of sins, accepting the gospel, believing in the Lord Jesus is the primary thing, the main issue; all the rest would automatically follow as per the need of the hour and the situation at hand.


Today people very rarely practice the preaching of the gospel as actually instructed by the Lord in His Word the Bible. Instead, their preaching is more in accordance with the teachings and opinions of their denominations or sects or groups. Also, many people give the primary place to worldly prosperity, physical things, healings, etc. in their ministry, and try to attract people through them. Today, most preachers are more worried about pleasing their worldly authorities through their records and statistics of various kinds, instead of being concerned about pleasing the Lord Jesus, in whose name they claim to be doing these things. We are living in the last days; the Lord Jesus had said, “...Behold, I say to you, lift up your eyes and look at the fields, for they are already white for harvest!” (John 4:35); and “...The harvest truly is great, but the laborers are few; therefore, pray the Lord of the harvest to send out laborers into His harvest” (Luke 10:2). Today the Lord Jesus does not need preachers to preach according to the opinions and understanding of any denomination or sect or group; but He needs those who with a true commitment and surrender to Him will go out to preach the true gospel as He wants them to preach, when and where he asks them to preach. Will you decide in favor of the Lord and take this step of commitment and surrender yourself to Him for His ministry to be done the way He wants it done? Where there is the obedience and submission to the Lord, where His Word is honored and obeyed, His security and blessings are also there.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, have not truly and sincerely surrendered yourselves into His hands, then you have the opportunity to do so right now - this is the only way to be saved and have a heavenly life. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 29 जनवरी 2025

Christian Disciple – Preach What & How? (1) / मसीही विश्वासी द्वारा प्रचार - क्या और कैसे? (1)

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 26 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी द्वारा प्रचार - क्या और कैसे? (1)


प्रभु यीशु मसीह का, मरकुस 3:14-15 में, अपने शिष्यों के लिए दूसरा प्रयोजन था “वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें”, और हमने इसके तीसरे भाग, शिष्य “प्रचार करें” को पिछले लेख में देखना आरंभ किया। अपने स्वर्गारोहण के समय प्रभु ने अपने शिष्यों को प्रचार करने के बारे में जो निर्देश दिए, वे हमें मत्ती 28:18-20, मरकुस 16:15-19, और प्रेरितों 1:8 में मिलते हैं। इन तीनों खण्डों में दिए गए प्रभु के निर्देशों के अनुसार प्रचार का कार्य करने से, बहुत विरोध, कठिनाइयों, और बाधाओं के बावजूद वे शिष्य सुसमाचार प्रचार बहुत प्रभावी और सफल रीति से कर सके, जिससे दो दशक के भीतर ही उनके लिए ये कहा जाने लगा कि “...ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है...” (प्रेरितों 17:6)। अर्थात, प्रभु द्वारा उन्हें दिए गए इन निर्देशों में वह सामर्थी कुंजी है, जो सभी विरोध और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, संसार भर में प्रभावी और सफल सुसमाचार प्रचार का मार्ग बताती है। आज हम अनेकों प्रकार के आधुनिक तकनीकी साधनों और सहूलियतों के बावजूद, अपने मानवीय तरीकों से उतना प्रभावी और सफल सुसमाचार प्रचार नहीं करने पाते हैं, जितना उन आरंभिक दिनों में उन शिष्यों ने कर दिखाया था। करण यह है कि आज हम मनुष्यों द्वारा बनाए और ठहराए गए साधनों और तरीकों के द्वारा प्रचार करने के प्रयास करते हैं, मनुष्यों की बुद्धि और समझ की बातों को उपयोग करते हैं; जबकि वे शिष्य प्रभु के द्वारा दिए गए सुसमाचार प्रचार के साधनों और तरीकों का उपयोग करते थे, अपने अभियान में विजयी हुए। 


यद्यपि सुसमाचार प्रचार से संबंधित बहुत सी शिक्षाएं प्रेरितों के काम की पूरी पुस्तक और नए नियम की अन्य पत्रियों में दी गई हैं, हम यहाँ पर केवल प्रभु द्वारा अपने स्वर्गारोहण के समय सुसमाचार प्रचार से संबंधित उपरोक्त तीनों खंडों में दिए गए इन निर्देशों के बारे में देखेंगे, कि उन में क्या विशेष था, जिससे वे शिष्य इतने प्रभावी हो सके। नए नियम में अन्य स्थानों पर दी गईं सुसमाचार प्रचार की सेवकाई से संबंधित बातें या तो प्रभु द्वारा दिए गए इन निर्देशों का व्यावहारिक प्रयोग दिखाती हैं, या इन मूल शिक्षाओं के उपयोग और समझ में हुई त्रुटि एवं उन्हें लागू करने से बातों से संबंधित हैं। इसलिए, हमारे द्वारा प्रभु की बातों पर ध्यान केंद्रित करने से हम एक प्रभावी और सफल मसीही सेवकाई के मूल सिद्धांतों को समझने और सीखने पाएंगे। ये सिद्धांत और मूल शिक्षाएं हैं:


प्रभु ने ये निर्देश और जिम्मेदारी अपने प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध शिष्यों को दिए थे। अर्थात, यरूशलेम से आरंभ कर के सारे संसार भर में (प्रेरितों 1:8), यह कार्य केवल उनके द्वारा किए जाने के लिए था जिन्होंने सच्चे मन से प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लिया था, और हर कीमत पर उसकी आज्ञाकारिता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध थे। ये शिष्य प्रभु द्वारा इस कार्य के लिए प्रशिक्षित तथा तैयार किए थे, और प्रभु के अधिकार (मत्ती 28:18) के साथ भेजे गए थे; किसी मनुष्य अथवा मानवीय विधि के द्वारा नहीं। उन्हें मनुष्यों द्वारा बनाई और स्थापित की गई किसी प्रक्रिया के द्वारा नहीं चुना और नियुक्त किया गया था, और न ही वे किसी मानवीय अधिकार के आधार पर भेजे गए थे; सुसमाचार प्रचार के लिए इनकी योग्यता किसी कॉलेज अथवा सेमनरी से उन्हें मिली डिग्री नहीं, वरन प्रभु की शिष्यता थी। उन शिष्यों ने यह कार्य अपने प्रभु के लिए किया था, न कि किसी नौकरी की आवश्यकताओं की पूर्ति अथवा वेतन कमाने के लिए। वे किसी मानवीय संस्थान या संगठन के लिए काम नहीं करते थे, और उनकी जवाबदेही सीधे प्रभु के प्रति थी, किसी मनुष्य के प्रति नहीं। उन्होंने प्रभु यीशु में उद्धार के वास्तविक और खरे सुसमाचार का प्रचार किया, न कि किसी मत या डिनॉमिनेशन द्वारा निर्धारित सुसमाचार के अर्थ अथवा व्याख्या का, जिसमें उस मत या डिनॉमिनेशन के सिद्धान्त और शिक्षाएं भी मिला दी गई थीं। उन्होंने यह प्रचार प्रभु के कहे के अनुसार, उसकी आज्ञाकारिता में, उसे प्रसन्न करने के लिए किया था, न कि किसी मत या डिनॉमिनेशन की मान्यताओं के अनुसार, अथवा उसके अधिकारियों की संतुष्टि के लिए।


उन शिष्यों को न तो किसी धर्म का प्रचार करना था, न ही किसी का धर्म परिवर्तन करना था, और न ही प्रभु को स्वीकार करने के लिए किसी भी प्रकार के भौतिक, सांसारिक, अथवा शारीरिक लाभ या प्रतिफलों का लालच लोगों के सामने रखना था। उन्हें प्रभु यीशु के कहे के अनुसार मसीह यीशु के शिष्य बनाने थे, और फिर जो स्वेच्छा से शिष्य बन जाए, उसे बपतिस्मा देना था और प्रभु की बातें सिखानी थीं (मत्ती 28:19-20)। सभी प्रचारकों और उपदेशकों के लिए यह गम्भीरता से जाँचने की बात है कि क्या वे प्रभु द्वारा दिए गए निर्देशों को, उसी प्रकार तथा क्रम में पालन कर रहे हैं, जैसा प्रभु ने दिया है? या फिर वे लोगों को लुभाने के लिए किसी प्रकार के भौतिक लाभ उनके सामने रख रहे हैं; ऐसे तरीकों और साधनों का उपयोग कर रहे हैं जिनका प्रभु ने अपनी सेवकाई के लिए कभी कोई उल्लेख भी नहीं किया? उनकी सेवकाई अपने मानवीय अधिकारियों के सामने कुछ आँकड़े प्रस्तुत करने क लिए है, कुछ मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए है, अथवा परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए? 


अगले लेख में हम इसी विषय पर कुछ और बातों को भी देखेंगे। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 26

English Translation

Christian Disciple – Preach What & How? (1)

    The second purpose of the Lord Jesus for His disciples was that they go out to preach, as and when He asks them, and wherever He sends them for it. We had started to study this aspect of the second purpose - preaching, in the last article. The instructions the Lord Jesus gave to His disciples for their ministry all over the world at the time of His ascension, are given in Matthew 28:18-20, Mark 16:15-19, and Acts 1:8. Although the disciples faced many problems, persecutions, and opposition in preaching the gospel, but by following the principles the Lord had given to them in these three passages, they could very successfully and effectively carry out their ministry, so much so that within two decades of their working for the Lord, it was said of them “...These who have turned the world upside down…” (Acts 17:6). The implication is clear; in these instructions given by the Lord Jesus are the key to the effective and successful preaching of the gospel, despite all opposition and adverse circumstances. Today, despite our numerous technological resources and conveniences, we are unable to as effectively and successfully preach and teach the gospel of salvation, as those initial disciples could. The reason is nowadays we resort to humanly devised means and methods of preaching, use products of man’s wisdom and understanding; whereas those disciples used the Lord given means and methods of spreading the gospel, and came out winners in their endeavors.


Although many teachings about gospel preaching and teaching are given in the Book of Acts and in the Epistles of the New Testament, but here we will only look into the instructions given by the Lord Jesus at the time of His ascension, in the above mentioned three passages; what was so special in them that those disciples could carry out their ministry so effectively and successfully by following them. The teachings related to gospel preaching given at other places in the New Testament are either about the application of these principles given by the Lord, or about correcting the errors and misinterpretations of the Lord’s instructions. Hence our concentrating upon the Lord’s teachings will give us the insight required for an effective Christian ministry of spreading the gospel. These principles and fundamental teachings are:


The Lord had given these instructions and the responsibility of taking the gospel to the ends of the earth to His disciples - i.e., those who were surrendered and committed to Him. This ministry was to be carried out to the ends of the earth (Acts 1:8), by those who had truly and sincerely accepted the Lord Jesus as their Lord and Savior, those who were willing and committed to doing the Lord’s bidding at all costs. These disciples had been taught and prepared by the Lord Jesus for this ministry and were sent by Him with His authority (Matthew 28:20). They were not chosen and trained by any man-made process, neither were given this task by virtue of any educational qualification or degree they may have earned, nor were they sent with any human authority behind them. That is to say, they were neither working for a salary, nor for or under any human institution or organization, and their accountability was to the Lord. They preached and taught the actual and true Gospel of Salvation in the Lord Jesus, and not its interpretation by any denomination or sect or group along with the beliefs and doctrines of that denomination, sect, or group mixed into the Gospel of the Lord Jesus. They went out and preached the gospel to please the Lord and fulfill His instructions to them, and not to work for or please any human authority.


These disciples were not asked to preach about any religion, nor were they asked by the Lord to indulge in any religious conversions, nor offer any worldly or physical or personal benefits and inducements as a reward for accepting the Lord. They, as per the instructions of the Lord, were to “make disciples” - disciples of the Lord Jesus. Those, who willingly and voluntarily accepted to become the disciples of the Lord Jesus, they were to be baptized and taught the teachings of the Lord Jesus (Matthew 28:19-20). This is something that every preacher and teacher in Christian ministry should ponder over and consider in his ministry - are they actually practicing what the Lord has instructed, and in the manner and sequence instructed by the Lord? Or, are they using various inducements to attract people to the Lord for the sake of presenting statistics to their authorities; are they guilty of using means and methods not ever spoken of by the Lord for His ministry, to be man-pleasers rather than be God pleasers?


In the next article, we will consider some more things about this topic. Where there is obedience to the Lord, and where His Word is honored and obeyed, the Lord's blessings and security is present there. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, have not truly and sincerely surrendered yourselves into His hands, then you have the opportunity to do so right now - this is the only way to be saved and have a heavenly life. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

Christian Disciple – Ready to Preach / मसीही विश्वासी - सुसमाचार प्रचार के लिए तैयार

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 25 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - सुसमाचार प्रचार के लिए तैयार


मसीही विश्वास एवं शिष्यता के अध्ययन के अंतर्गत हम मरकुस 3:14-15 से प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों के लिए रखे गए प्रयोजनों पर मनन कर रहे हैं। शिष्यों के लिए प्रभु के दूसरे प्रयोजन “वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें” के पहले और दूसरे भाग को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, और आज इस दूसरे प्रयोजन के तीसरे भाग, प्रभु जब और जहाँ उन्हें भेजें, वे वहाँ जाकर “प्रचार करें” को देखेंगे।


प्रचार करना, पुराने तथा नए नियम में, समस्त पवित्र शास्त्र में प्रभु के लोगों की एक प्रमुख गतिविधि रही है। प्रभु यीशु का अग्रदूत, “यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था” (मरकुस 1:4)। जब प्रभु यीशु की सेवकाई का समय आया, तब “यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो” (मरकुस 1:14-15)। अपने बारह शिष्यों को चुनने के बाद, प्रभु ने उन्हें कुछ निर्देश देकर दो-दो करके भेजा (मरकुस 6:7-11), “और उन्होंने जा कर प्रचार किया, कि मन फिराओ। और बहुतेरे दुष्टात्माओं को निकाला, और बहुत बीमारों पर तेल मलकर उन्हें चंगा किया” (मरकुस 6:12-13)। और अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अंत, अपने स्वर्गारोहण के समय प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को यरूशलेम से आरंभ करके संसार के छोर तक उसके गवाह होने (प्रेरितों 1:8) की ज़िम्मेदारी सौंपी, “और उसने उन से कहा, तुम सारे जगत में जा कर सारी सृष्‍टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो। जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास न करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा” (मरकुस 16:15-16)। उन्हें सारे संसार में जाकर उद्धार के सुसमाचार को बताना था; और तब से लेकर आज दिन तक प्रभु यीशु के शिष्य, विभिन्न विधियों एवं उपलब्ध माध्यमों से, सारे संसार में यही करते आ रहे हैं।


न केवल प्रभु ने शिष्यों से प्रचार करने को कहा, वरन उन्हें उस प्रचार का मुख्य विषय, उसकी विधि, और संबंधित बातों का क्रम भी बताया “यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है। इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्‍त तक सदैव तुम्हारे संग हूं” (मत्ती 28:18-20); “और उन्होंने निकलकर हर जगह प्रचार किया, और प्रभु उन के साथ काम करता रहा, और उन चिह्नों के द्वारा जो साथ साथ होते थे वचन को, दृढ़ करता रहा। आमीन” (मरकुस 16:20)। मत्ती और मरकुस रचित सुसमाचारों के अंत में दी गई प्रभु की ये बातें, बहुत महत्वपूर्ण और हमारे लिए बहुत ध्यान देने योग्य शिक्षाएं हैं, क्योंकि प्रभु का यही निर्देश, जगत के अंत तक, सफल और प्रभावी प्रचार की कुंजी है; और जब शिष्य प्रभु के कहे के अनुसार करते रहे, तो, जैसा उपरोक्त मरकुस 16:20 में लिखा है, प्रभु भी उनके साथ होकर कार्य करता रहा, उनके प्रचार को सफल और प्रभावी करता रहा। इसका प्रमाण हम कुछ ही समय पश्चात प्रेरितों के काम में लिखी एक बात में देखते हैं, “और उन्हें न पाकर, वे यह चिल्लाते हुए यासोन और कितने और भाइयों को नगर के हाकिमों के सामने खींच लाए, कि ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहां भी आए हैं” (प्रेरितों 17:6) - यह लगभग 52 ईसवी, अर्थात प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण से लगभग 18-19 वर्ष बाद की बात है। तात्पर्य यह कि प्रभु यीशु के स्वर्गारोहण के दो दशकों के भीतर ही, प्रभु के शिष्यों ने अपने प्रचार द्वारा “जगत को उलटा पुलटा” कर दिया था, यानि कि जगत में खलबली मचा दी थी।


उस समय उन प्रचारकों के पास न तो यात्रा के कोई विशेष साधन थे, न संपर्क एवं संचार की कोई व्यवस्था थी, न ही सम्पूर्ण वचन लिखित और संकलित रूप में जैसा आज हमारे हाथों में है उपलब्ध था। इस घटना के समय तक तो सारी पत्रियाँ लिखी भी नहीं गई थीं! उन आरंभिक प्रचारकों के लिए भी सुसमाचार प्रचार करना सहज अथवा सरल नहीं था; उनको भी बहुत विरोध और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। किन्तु फिर भी प्रभु द्वारा दिए गए सुसमाचार प्रचार के इस साधारण से सूत्र (फौरमुले), इस विधि ने उनके प्रचार को बहुत प्रभावी और सामर्थी बना दिया था। जो काम इस विधि के द्वारा तब किया गया, वही आज भी संभव है, क्योंकि प्रभु के समान उसका वचन, उसकी बात युगानुयुग एक सी है, कभी बदलती नहीं है और हर युग, हर स्थान, हर सभ्यता के लिए सदा प्रभावी और उपयोगी है। इसलिए प्रभावी सुसमाचार प्रचार के लिए आज हमें भी मनुष्यों द्वारा बनाई गई और सिखाई जाने वाली बातों के स्थान पर प्रभु के इस सुसमाचार प्रचार के उपाय को जानने, समझने, और उसका पालन करने की आवश्यकता है। अगले लेख में हम इसी के बारे में कुछ और देखेंगे।


यदि आप प्रभु के शिष्य हैं, और उसके लिए उपयोगी होना चाहते हैं, तो प्रभु के वचन के अध्ययन करने और प्रभु से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहने के लिए प्रार्थना करते रहिए। उसके वचन, बाइबल, का अध्ययन करते समय, बाइबल में आपकी सेवकाई से संबंधित दी गई बातों को सीखने, समझने, और उनका पालन करने पर विशेष ध्यान दीजिए - वे ही प्रभु द्वारा उस सेवकाई के प्रभावी रीति से किए जाने, उसके प्रभु के लिए फलवंत होने का सही मार्ग हैं। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।     

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 25

English Translation

Christian Disciple – Ready to Preach


Under the heading of Christian Faith and Discipleship, we are studying the purposes that the Lord Jesus had stated for His disciples in Mark 3:13-15, at the time of choosing them. In the previous articles we have seen about the initial two parts of the second purpose of the Lord Jesus for His disciples. Today we will look at the third part of this second purpose, that as and when the Lord sends them, they are to be ready to go wherever He sends them, and they should be prepared “to preach.”


To preach, in the Old and the New Testament, has always been one of the major activities of God’s people. We see that the fore-runner of the Lord Jesus Christ, John the Baptist, preached “John came baptizing in the wilderness and preaching a baptism of repentance for the remission of sins” (Mark 1:4). When the time came for the Lord Jesus to begin His earthly ministry, He preached, “Now after John was put in prison, Jesus came to Galilee, preaching the gospel of the kingdom of God, and saying, 'The time is fulfilled, and the kingdom of God is at hand. Repent, and believe in the gospel.'” (Mark 1:14-15). After choosing His twelve disciples, the Lord gave them some instructions and sent them out in pairs (Mark 6:7-11), and they preached “So they went out and preached that people should repent. And they cast out many demons, and anointed with oil many who were sick, and healed them” (Mark 6:12-13). Later, they had to go into the whole world, preach and share the gospel of salvation; and since then, till date, the disciples of the Lord Jesus, through various methods and resources, have been doing the same all over the world.


Not only did the Lord Jesus ask them to preach, but He also gave to them the main theme of their preaching, the method of preaching it, and the sequence of the various things related to that preaching “And Jesus came and spoke to them, saying, 'All authority has been given to Me in heaven and on earth. Go therefore and make disciples of all the nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit, teaching them to observe all things that I have commanded you; and lo, I am with you always, even to the end of the age.' Amen” (Matthew 28:18-20); “And they went out and preached everywhere, the Lord working with them and confirming the word through the accompanying signs. Amen” (Mark 16:20). These instructions, given at the end of the Gospel accounts written by Matthew and Mark, contain some very important teachings, because these instructions are the key to a successful and effective preaching ministry, till the end of the world. It is written in Mark 16:20, that when the disciples did according to these instructions, the Lord too worked along with them, and rendered their ministry effective and successful. We see the proof of this in the description of an event that occurred sometime after this, given in the Book of Acts “But when they did not find them, they dragged Jason and some brethren to the rulers of the city, crying out, 'These who have turned the world upside down have come here too.'” (Acts 17:6) - this happened around 52 AD, i.e., about 18-19 years after the ascension of the resurrected Lord Jesus. In other words, within two decades of the ascension of the Lord Jesus Christ, the disciples of the Lord Jesus Christ through their preaching, ‘had turned the world upside down’; i.e., had spread the gospel news and caused an upheaval in the world.


At that time, those preachers neither had any special means of traveling from one place to another, nor did they have the complete written and compiled Word of God in their hands as we have with us today. At the time of the above incident, all the epistles of the New Testament had not even been written! For those initial preachers too, preaching the gospel was neither easy nor convenient; they too had to face tremendous opposition and many difficulties. But still, by sticking to the method of preaching, by using the technique given to them by the Lord Jesus, their preaching had become very effective and powerful. That which could be accomplished by this technique at that time, can be accomplished even today, since the Word of God and its teachings, like the Lord Himself, never change, they always remain the same and similarly applicable and effective at all times and places, for all people. Therefore, for effective gospel preaching, we need to learn, understand, and follow what the Lord had said and taught, instead of following man-made methods. In the next article, we will look into some details about this.


If you are a disciple of the Lord, and want to be useful for Him, then be steadfastly involved in studying His Word and praying, to have the Lord’s guidance. While studying His Word, the Bible, pay special attention to the things pertaining to your ministry, and spend time in learning, understanding, following them - they will provide the required guidance and help for you to do your ministry effectively and powerfully. Wherever there is honoring of God’s Word, obedience to it and to the Lord, the security and blessing of the Lord will always be there as well.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, have not yet actually become a true disciple of the Lord, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 27 जनवरी 2025

Christian Disciple – Obedient to the Lord / मसीही विश्वासी - प्रभु के आज्ञाकारी

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 24 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के आज्ञाकारी 


    मसीही विश्वास एवं शिष्यता के अंतर्गत हम मरकुस 3:14-15 से प्रभु द्वारा अपने शिष्यों के लिए रखे गए प्रयोजनों पर मनन कर रहे हैं। पिछली बार हमने प्रभु के दूसरे प्रयोजन “वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें” के पहले भाग को, कि प्रभु के शिष्य जब और जहाँ प्रभु कहे तब और वहाँ जाने के लिए तैयार हों को देखा था। आज हम इस दूसरे प्रयोजन के दूसरे भाग जब “वह उन्हें” भेजे तब ही जाएं को देखेंगे। प्रभु की आज्ञाकारिता में होकर कार्य करना बहुत आवश्यक है, अन्यथा शैतान हमें बहका कर गिरा देगा या किसी हानि अथवा बुराई में फंसा देगा और हमारी सेवकाई को व्यर्थ कर देगा। प्रभु की आज्ञाकारिता ही हमारी सुरक्षा है। हम आते समय और परिस्थितियों को नहीं जानते हैं, किन्तु प्रभु जानता है; इसीलिए वह हमें तब ही कहीं आगे बढ़ने के लिए कहता है जब वह निश्चिंत होता है कि अब आगे बढ़ने में कोई खतरा नहीं है। इसका एक उदाहरण और स्वरूप हम इस्राएलियों की मिस्र से कनान की यात्रा में देखते हैं। गिनती 9:18-23 में लिखा है कि जब तक यहोवा की उपस्थिति का बादल उन पर छाया रहता था, इस्राएली छावनी डाले रहते थे। वे तब ही कूच करते थे जब यहोवा की उपस्थिति का बादल उन पर से ऊपर उठता था; चाहे वह रात भर तक ही छाया रहे, अथवा कुछ दिन, या महीने, या वर्ष भर तक। उनकी यात्रा परमेश्वर के कहने पर ही होती थी, और कब कहाँ छावनी डालनी है, वह स्थान भी यहोवा ही निर्धारित करता था (व्यवस्थाविवरण 1:32-33)।


    गिनती 13 और 14 अध्याय में हम देखते हैं कि कनान के किनारे पर पहुँच कर, यह जानते हुए भी कि परमेश्वर उनको एक उत्तम देश दे रहा है, मनुष्यों की बातों में आकर पहले तो इस्राएलियों ने कनान में प्रवेश करने से मना किया। फिर जब यहोवा उनके इस अविश्वास से क्रोधित हुआ, तो फिर से उसकी इच्छा और आज्ञा के विरुद्ध, उन्होंने अपने ही निर्णय के अनुसार कनान में प्रवेश करना चाहा; और दोनों ही परिस्थितियों में उन्हें भारी हानि उठानी पड़ी - उनकी कुछ दिन की यात्रा 40 वर्ष की कठिन और दुखदायी यात्रा बन गई, जिसमें बलवा करनी वाली सारी पीढ़ी के लोग मारे गए, उन बलवाइयों में से एक भी कनान में प्रवेश नहीं करने पाया। कनान में प्रवेश करने के बाद यहोशू ने परमेश्वर की आज्ञाकारिता में असंभव प्रतीत होने वाली विधि से, यरीहो पर एक महान विजय प्राप्त की। इसके तुरंत बाद हम यहोशू 6 और 7 अध्याय में देखते हैं कि एक छोटे से स्थान ऐ पर जब यहोशू ने अपनी बुद्धि और लोगों की सलाह के अनुसार चढ़ाई की, तो मुँह की खाई, उसे भारी पराजय मिली; अंततः उन्हें ऐ पर विजय परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार करने से ही मिली। नए नियम में भी पौलुस की सुसमाचार प्रचार सेवकाई में हम ऐसे ही उदाहरण देखते हैं। पौलुस, परमेश्वर की ओर से अन्यजातियों में सुसमाचार प्रचार के लिए नियुक्त किया गया था (गलातियों 2:7-9)। हम प्रेरितों 16:6-10 से देखते हैं कि अपनी इसी सेवकाई को करने के प्रयास में दो बार पवित्र आत्मा ने उसे उसके चुने हुए स्थान में जाने से रोका; और फिर अंततः उसे मकिदुनिया जा कर प्रचार करने का दर्शन दिया, और तब पौलुस वहाँ इस निश्चय के साथ गया परमेश्वर ने उसे वहाँ भेजा है।


    प्रभु यीशु मसीह ने भी अपने पुनरुत्थान के बाद शिष्यों से कहा कि वे यरूशलेम में प्रतीक्षा करें और जब पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त कर लें, तब ही सुसमाचार प्रचार की सेवकाई पर निकलें (प्रेरितों 1:4, 8)। वे शिष्य इससे पहले भी प्रभु के कहे के अनुसार इसी सेवकाई के लिए जा चुके थे और सेवकाई के दौरान उन्होंने बहुत से आश्चर्यकर्म भी किए थे (मरकुस 6:7-13; लूका 10:1-17)। किन्तु अब, प्रभु ने उन्हें प्रतीक्षा करने और निर्धारित सामर्थ्य प्राप्त करने के बाद ही सेवकाई पर निकलने के लिए कहा। प्रभु के कहे के अनुसार, वे शिष्य उस प्रतीक्षा में रहे और अपना समय प्रार्थना में और परमेश्वर की स्तुति करने में बिताते रहे (लूका 24:50-53; प्रेरितों 1:12-14)। जो लोग चाहे प्रभु के नाम से, किन्तु अपनी ही इच्छा, समझ और योजनाओं के अनुसार प्रचार और कार्य करते हैं, प्रभु उसे ‘कुकर्म’ कहता है, और उन लोगों को ग्रहण नहीं करता है “जो मुझ से, हे प्रभु, हे प्रभु कहता है, उन में से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्‍वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है। उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यवाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए? तब मैं उन से खुलकर कह दूंगा कि मैं ने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करने वालों, मेरे पास से चले जाओ” (मत्ती 7:21-23)।


    प्रभु हमें अपने लिए प्रयोग करना चाहता है; उसने अपने प्रत्येक शिष्य के लिए पहले से ही कार्य निर्धारित कर के रखे हैं (इफिसियों 2:10); किन्तु साथ ही वह यह भी चाहता है कि हम उन कार्यों को उसके कहे के अनुसार करें। प्रभु के शिष्यों को न केवल प्रभु के लिए जाने के लिए तैयार रहना चाहिए, वरन जब और जहाँ प्रभु कहे जाने, तब और वहाँ जाने वाला होना चाहिए। शिष्यों के प्रार्थना और वचन के अध्ययन में बने रहने के द्वारा ही प्रभु अपनी सेवकाई के लिए उनका मार्गदर्शन करता है। यह प्रार्थना और वचन के अध्ययन करते रहने में समय बिताते रहना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए बहुत आवश्यक, वरन पूर्णतः अनिवार्य हैं। प्रत्येक पौधा एक लंबा समय पोशाक तत्व और अन्य आवश्यक वस्तुओं को एकत्रित करते रहने में एक लंबा समय बिताता है, और फिर अपनी ऋतु में आने पर, थोड़े से समय के लिए उसमें फूल आते हैं, और फिर वे फल लगते हैं जो अगली ऋतु के आने तक बने रहते हैं (भजन 1:3)। प्रभु ने प्रतिज्ञा दी है कि "परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों के समान उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे" (यशायाह 40:31)। प्रभु यीशु ने अपने जीवन के उदाहरण के द्वारा हमें दिखाया है कि 3½ वर्ष की सेवकाई के लिए, उसे 30 वर्ष एक साधारण जीवन बिताना पड़ा, लेकिन उसकी सेवकाई, आज 2000 वर्ष बाद भी फल लाती चली जा रही है। हमें हर निर्णय प्रभु के कहे, उसकी इच्छा, और उसके द्वारा निर्धारित समय के अनुसार लेने की मनसा रखनी चाहिए।


    यदि आप प्रभु के शिष्य हैं, तो क्या आप ने अपने आप को प्रभु को उपलब्ध करवाया है कि वह उसकी इच्छा के अनुसार आपको अपनी सेवकाई में प्रयोग करे और आशीषित करे? यदि आप प्रभु के लिए उपयोगी, और उससे आशीषित होना चाहते हैं, तो क्या आप प्रभु के प्रयोजनों के अनुसार निर्णय तथा कार्य कर रहे हैं, या अपनी ही इच्छा अथवा किसी अन्य मनुष्य के कहे अथवा निर्देशों के अनुसार कर रहे हैं। प्रभु को स्वीकार्य कार्य वही है जो प्रभु के कहे पर, उसकी इच्छा के अनुसार किया जाए; अन्यथा प्रभु के नाम से किन्तु उसकी इच्छा और निर्देश के बाहर किया गया हर कार्य व्यर्थ और ‘कुकर्म’ है।


    यदि आपने अभी तक नया-जन्म, उद्धार, नहीं पाया है, प्रभु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 24

English Translation

Christian Disciple – Obedient to the Lord


    Under the heading of Christian Faith and Discipleship, we are studying the purposes that the Lord Jesus had stated for His disciples in Mark 3:13-15, at the time of choosing them. In the previous article we have seen from the second purpose of the Lord, “that He might send them out to preach” (vs. 14), its first part, i.e., the disciple of the Lord should be willing and available to go whenever and wherever the Lord asks him to go. Today we will look into the second part “He might send”, of this second purpose. It is absolutely necessary for a disciple of the Lord to carry out his ministry in complete obedience to the Lord, otherwise Satan will lead him astray, make him fall into errors, or entangle him in something harmful or bad, and render the ministry vain. The obedience of the Lord is the security of the disciple. We do not know the coming times or the situations, but the Lord knows them all; that is why He never asks His people to move in any direction unless He is sure about their security and well-being in it. We see an example of this in the journey of the Israelites from Egypt to Canaan. It is written in Numbers 9:18-23 that the Israelites continued to camp as long as the cloud of the Lord’s presence covered their camp. They would only move when the cloud of the Lord’s presence would move from their camp; and this cloud could remain only for a night, or a few days, or months, or even a year. Their journey was only at the instructions and directions of God, and it was God who determined when and where they had to camp (Deuteronomy 1:32-33), and for how long.


    We see in Numbers chapters 13 and 14, on reaching the boundaries of Canaan, despite knowing that God was giving them a good land to settle in, the Israelites, influenced by the opinion of some men, first refused to enter Canaan. When God was angry with them because of this, then despite God’s command to not do so, based on their own will and decision, they decided to go contrary to God’s instructions and enter Canaan; and because of both of these things, they had to suffer a heavy loss - their few days journey turned into an arduous trek of forty years, in which all those who had rebelled against God died, and none of those rebellious Israelites could enter Canaan. Similarly, we see that on entering Canaan, through his obedience to the instructions of the Lord, Joshua gained a tremendous victory over a seemingly impossible situation of conquering Jericho. But immediately after this, we see in Joshua chapters 6 and 7 that when Joshua tried to attack and win over a small place Ai, through his own wisdom and people’s and guidance, he had to face a terrible defeat; and eventually they could gain victory over Ai only by being obedient to the Lord God. Paul was appointed by the Lord to preach the gospel to the Gentiles (Galatians 2:7-9). We see from Acts 16:6-10 that when he tried to fulfill this ministry in the places of his choosing, twice the Holy Spirit prevented him from doing so. Eventually Paul, through a vision, was sent to Macedonia, confident that he was being sent there by the Lord God.


    The Lord Jesus too, after His resurrection, told His disciples to wait in Jerusalem till they received the power of the Holy Spirit, and only then were they to go out to preach the gospel all over the world (Acts 1:4, 8). Those disciples had been sent by the Lord for the same ministry earlier as well and they had done many miraculous works in that ministry (Mark 6:7-13; Luke 10:1-17). But now, the Lord had asked them to wait, and go for their appointed ministry only after receiving the required power. According to the instructions of the Lord, they waited to receive that power, spending their time in prayers and praising God (Acts 1:12-24; Luke 24:50-53). Those people who do preaching and ministry, though in the name of the Lord, but according to their own will, based on their own understanding and decisions, the Lord Jesus calls their work and ministry “practicing lawlessness” and totally rejects it “"Not everyone who says to Me, 'Lord, Lord,' shall enter the kingdom of heaven, but he who does the will of My Father in heaven. Many will say to Me in that day, 'Lord, Lord, have we not prophesied in Your name, cast out demons in Your name, and done many wonders in Your name?' And then I will declare to them, 'I never knew you; depart from Me, you who practice lawlessness!'”" (Matthew 7:21-23).


    The Lord Jesus wants to use His people for His work; He has already determined things to be done by each of His people (Ephesians 2:10); but He also wants that we do those things according to His instructions. The Lord’s disciples should not only be willing and ready to go, but also always be prepared to go whenever and wherever the Lord asks them to go. The Lord guides His disciples as they spend their time in prayer and studying His Word. This, spending of our time waiting upon the Lord in prayer and studying His Word, are very important, rather, absolutely essential for every Believer. Every plant spends a long time gathering nutrients and necessary things, and then when its season comes, then for a short time, it brings forth flowers and the fruits that last till the next season (Psalm 1:3). The Lord has promised that "But those who wait on the Lord Shall renew their strength; They shall mount up with wings like eagles, They shall run and not be weary, They shall walk and not faint" (Isaiah 40:31). The Lord Jesus showed this through His own life - for a ministry of about 3½ years, that is still bringing fruit after nearly 2000 years, the Lord had to live an ordinary life for 30 years. We should take our every decision in and according to the will of God, and do things according to the timing set by the Lord.


    If you are a disciple of the Lord, then have you made yourself available to the Lord for Him to use you, as He wants, and thereby to bless you? If you want to be useful for the Lord and be blessed by Him, then are you taking decisions according to the Lord’s purposes for you; or, are you doing things according to your own will or on the advice of others? Only that which is done in the will of the Lord and according to His instructions, is acceptable to the Lord; else, everything else even if it is done in His name but outside His will and instructions, no matter how impressive and howsoever pleasing to the people it may be, it is vain and “lawlessness” or “iniquity”.


    If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, and become His disciple, then you have the opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily, with sincerity, submit your life into His hands - this is the one and only way to salvation and heavenly life. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language