ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

तरीका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तरीका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 मई 2026

Blessed and Successful Life - 86 - Holy Spirit – Our Helper – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 86 - पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 86 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 5

 परीक्षाओं में सहायता – 3

 

हम परमेश्वर द्वारा मसीही विश्वासियों को दिए गए संसाधनों का भण्डारी होने के बारे में विचार करते आ रहे हैं। प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:16 में अपने शिष्यों से प्रतिज्ञा की थी कि परमेश्वर पवित्र आत्मा उन में, उन्हें परमेश्वर द्वारा प्रदान किया गया सहायक या साथी बनकर रहेगा। इसलिए हमें इस बात से अवगत रहना चाहिए कि हम पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी किस प्रकार से हो सकते हैं, जिस से कि हम उसकी सहायता और मार्गदर्शन का सदुपयोग कर सकें। जैसा कि हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं, कुछ विश्वासियों में यह प्रवृत्ति होती है कि वे पवित्र आत्मा को अपने स्थान पर काम करने वाले के रूप में उपयोग करना चाहते हैं, कि वह उनके स्थान पर उनके कार्यों को कर दे, उनके लिए उनकी जिम्मेदारियों का निर्वाह वह कर दे। हमने देखा है कि किस प्रकार से यह धारणा बाइबल के प्रतिकूल है, और इसलिए यह करने से सम्बन्धित परमेश्वर से की गई सभी प्रार्थनाएँ अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि उनका आधार ही अनुचित है। पिछले लेख से हमने कुछ विश्वासियों की परमेश्वर को उन का काम करके देने, क्योंकि वे अपने आप को उसके लिए किसी न किसी प्रकार से अक्षम समझते हैं, के लिए प्रार्थना करने की प्रवृत्ति के बारे में कुछ विस्तार से देखना आरम्भ किया है। इस सन्दर्भ में हमने देखा था कि अधिकांशतः यह विनती किसी प्रत्यक्ष अथवा शारीरिक बात के लिए नहीं, बल्कि अप्रत्यक्ष बातों, अर्थात्, विचारों, आदतों और रवैयों, हृदय और मन-मस्तिष्क की बातों के बारे में की जाती है। आज हम इसे और आगे देखेंगे, और यह समझने का प्रयास करेंगे कि क्यों विश्वासियों को मानसिक या अप्रत्यक्ष बातों को नियंत्रित करना कठिन होता है, यद्यपि वे शारीरिक या प्रत्यक्ष बातों को नियंत्रित कर लेते हैं।


मानसिक या अप्रत्यक्ष बातों को नियंत्रित न कर पाने को बनाए रखने में बहुधा एक कुचक्र कार्य करता रहता है। सामान्यतः ये विश्वासी अपने समय का एक प्रमुख भाग अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटरों तथा इंटरनेट, अथवा अन्य किसी माध्यम द्वारा, साँसारिक रुचियों, आकर्षणों, और शारीरिक आनन्द की बातों में व्यतीत करते हैं। वे अपनी इस कमी को जानते और मानते हैं, और उसका अपनी सार्वजनिक प्रार्थनाओं में भी अंगीकार कर लेते हैं, किन्तु वे उसके निवारण के लिए परमेश्वर के समाधान का कभी पालन नहीं करते हैं, उस समाधान में बने नहीं रहते हैं। क्योंकि वे परमेश्वर और उसके वचन के साथ उपयुक्त समय नहीं बिताते हैं, इसीलिए उनका आत्मिक पोषण और बढ़ोतरी का स्तर कम ही रहता है, उनकी आत्मा कमज़ोर रहती है। इसलिये वे आसानी से शैतान की युक्तियों में फँस जाती है, और इसी लिये वे उन्हीं बातों में बारंबार फंसते और गिरते रहते हैं। फिर वे ये सोचने लगते हैं कि क्योंकि वे स्वयं उस प्रवृत्ति पर जयवंत नहीं होने पा रहे हैं, इसलिए परमेश्वर से उन्हें उस से बाहर निकालने के लिए, उनके लिये इस छुटकारे को कर के देने प्रार्थना करें। लेकिन परमेश्वर ने पहले ही से अपने वचन में जो समाधान लिखवा रखा है, वे उसका दृढ़ निश्चय के साथ कभी पालन नहीं करते हैं। वे चाहते हैं कि परमेश्वर उनके आत्मिक जीवन को बढ़ाए और दृढ़ करे, किन्तु अपनी उन आत्मिक कमज़ोरियों के कारण को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वे भी वही गलती करते हैं जो इस्राएलियों ने वाचा के संदूक को युद्ध भूमि में लाने के द्वारा की थी (1 शमूएल 4)। 


उन इस्राएलियों ने भरोसा किया था कि उनके मध्य उस वाचा के सन्दूक की उपस्थिति के द्वारा वे विजयी हो जाएंगे, किन्तु उन्हें और भी शर्मनाक तथा बुरी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने अपने मध्य में से उस पाप को, जो उनकी पराजय का मुख्य कारण था, नहीं निकाला था। यद्यपि परमेश्वर का वाचा का संदूक तो उनके मध्य था, किन्तु परमेश्वर की सामर्थ्य उनके साथ नहीं थी। इसीलिए वे विजयी नहीं हुए, बल्कि परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के लिये, बिना परमेश्वर से पूछे और अनुमति लिये, अपनी ही धारणा और इच्छा के अनुसार उपयोग करने, वरन् दुरुपयोग करने के कारण वे और भी बुरी तरह से पराजित हुए। इसी प्रकार से इन विश्वासियों की प्रार्थनाएँ कि परमेश्वर उन्हें उनकी कमज़ोर आत्मिक जीवन से छुड़ाए, बस दोहराई जाने वाली निष्फल प्रार्थनाएँ ही रहती हैं। क्योंकि आत्मिक जीवन की बढ़ोतरी और दृढ़ता के लिए वह प्राथमिक आवश्यकता, कि कमज़ोर करने वाले अपने पाप को दूर करके, परमेश्वर और उसके वचन के साथ उपयुक्त समय बिताना, जिससे कि शैतानी हमलों को समझने और उन पर विजयी होने के लिए उपयुक्त समझ और सामर्थ्य उन्हें मिले, पूरी ही नहीं हो रही है।


क्यों ये विश्वासी प्रभु द्वारा मत्ती 5:29-30 और मत्ती 18:8-10 में कही गई बात का पालन नहीं करते हैं? इन दोनों खण्डों में प्रभु ठोकर देने वाले शरीर के अंगों को काट कर फेंक देने की बात कर रहा है, उन अंगों को जो व्यक्ति को पाप में गिराते हैं; और फिर परमेश्वर के राज्य में उन अंगों तथा उनके द्वारा विश्वासियों के लिए उत्पन्न की जा रही समस्याओं के बिना प्रवेश करने के लिए कहता है। चाहे हम वास्तविक शब्दार्थ में अपने शरीरों के साथ यह कार्य नहीं करते हैं, लेकिन इसमें निहित सिद्धान्त हमारे जीवन के हर पक्ष पर लागू है, आत्मिक बातों पर भी। हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि उन बातों को अपने से दूर कर दें जो हमें बारम्बार ठोकर लगने और गिरने का कारण होती हैं। बजाए इसके कि हम बार-बार पाप में फँसे और गिरें, क्या हम अपना इन्टरनेट बंद नहीं कर सकते हैं? नहीं तो, हम अपने फोन या कंप्यूटर में से उन एप्प्स को तो हटा ही सकते हैं जो हमारे लिए अनुशासनहीनता और समय की बरबादी का कारण हैं, जैसे कि साँसारिक मनोरंजन, सोशल-मीडिया, खेल आदि की एप्प्स, जिन्हें ये विश्वासी स्वयं कहते और मानते हैं कि वे उनके समय की बरबादी का कारण हैं। वे एक और काम भी कर सकते हैं, उन्हें गलत बातों में बहकाने में सहायक उनके स्मार्ट-फोन के स्थान पर वे एक छोटा साधारण फोन ले लें जो केवल बात करने और लिखित सन्देश आदान-प्रदान करने की क्षमता रखता है; जिस फोन में उन्हें गिराने वाली ये एप्पस कार्य नहीं कर सकती हैं।


लेकिन परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीकों को अपनाने और पालन करने के स्थान पर, ये लोग उनकी आत्मिक बढ़ोतरी और दृढ़ता में बाधा डालने वाले शारीरिक आनन्द को भी उठाना चाहते हैं, किन्तु साथ ही परमेश्वर से यह भी चाहते हैं कि वह उन्हें आत्मिक जीवन में सक्षम और बलवंत भी कर दे। वे बार-बार कीचड़ में भी जाना चाहते हैं, किन्तु यह भी चाहते हैं कि परमेश्वर उन्हें स्वच्छ बनाए रखे कीचड़ से बचाए रखे (2 पतरस 2:22)। यहाँ एक अनकहा किन्तु आधारभूत विचार यह भी हो सकता है कि वे इसके लिए अपनी जवाबदेही से बचना चाहते हैं। अर्थात्, यदि परमेश्वर उनके लिए यह कर के नहीं भी देता है, तो भी वे दोषी न ठहराए जाएँ, क्योंकि तब वे बड़ी सरलता से सारी ज़िम्मेदारी परमेश्वर पर ही डाल सकते हैं। वे यह कह सकते हैं कि हमने तो वर्षों तक, सच्चे मन से, पूरे विश्वास से प्रार्थनाएं कीं, कि परमेश्वर हमें इस पापमय प्रवृत्ति और प्रलोभनों से बचाए और निकाल ले, किन्तु उसी ने ऐसा नहीं किया; तो फिर हम दोषी क्यों कहलाएँ? 


यह वही प्रवृत्ति है जो आदम ने अदन की वाटिका में हव्वा के बारे में दिखाई थी। यद्यपि आदम ने हव्वा के कहने पर ही उस वर्जित फल को खाया था, किन्तु उसने स्वेच्छा से, बिना किसी की कोई जोर-ज़बरदस्ती के, यह किया था। लेकिन उस ने अपने पाप के लिए परमेश्वर को ही दोषी ठहरा दिया – परमेश्वर तू ही इस स्त्री के लिए, उसने जो किया है, और उसने जो मुझ से करवाया है, उस सभी के लिए ज़िम्मेदार है। मैंने तो स्त्री को नहीं माँगा था, पर तूने स्वयं ही उसे मुझे दिया है; तुझे पता होना चाहिए था कि वह क्या कर सकती है। अब उसके किये के लिये मुझ से क्यों पूछा रहा है? उसी प्रकार से क्योंकि उनकी भौतिक आवश्यकताओं और आराम के लिए परमेश्वर ने ही उन्हें सक्षम किया है, संसाधनों का प्रावधान किया है, इसलिए उन बातों के दुष्प्रभावों के लिए भी उसे ही ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए; विश्वासियों को क्यों दोषी ठहराता है? जबकि उन संसाधनों का दुरुपयोग करने वाले, उन्हें अनुचित बातों के लिए और गलत रीति से उपयोग करने वाले वे स्वयं ही हैं; यह जानते हुए भी कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं फिर भी गलत निर्णय लेने और अनुचित कार्य करने वाले, तथा सही उपयोग नहीं करने वाले, वे स्वयं ही हैं। जैसे आदम का स्पष्टीकरण किसी काम नहीं आया, उसी प्रकार से इन विश्वासियों का तर्क भी कोई काम नहीं आएगा। ये प्रार्थनाएँ कि परमेश्वर उनके स्थान पर कार्य करे, उनकी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर दे, उनके द्वारा परमेश्वर की आज्ञाओं का जान-बूझकर किए गए उल्लंघन तथा परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने की प्रवृत्ति को ढाँपने, भक्ति के आवरण से छिपाए रखने के प्रयास मात्र हैं।


अगले लेख में हम देखेंगे कि किस प्रकार से विश्वासी बहुधा और बड़ी सरलता से, अपने जीवनों को सही संचालित करने की परमेश्वर की आज्ञाओं की गलत व्याख्या करते हैं, उन्हें अनुचित रीति से लागू करते हैं जिस से कि परमेश्वर को जवाबदेह होने से बचने के प्रयास कर सकें।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 86 - Stewards of Holy Spirit - 6 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Our Helper – 5

In Our Trials – 3

 

We are considering the role of Christian Believers as stewards of their God given gifts. The Lord Jesus promised His disciples in John 14:16 that God the Holy Spirit will be with them as their God given Helper, or Companion. Therefore, we need to be aware of how to be a good steward of the Holy Spirit, so we can utilize His help and guidance appropriately. As we have been seeing in the preceding articles, some Believers have a tendency of wanting to use the Holy Spirit as their substitutes, to do their works and fulfil their responsibilities for them. We have seen how and why this is an unBiblical concept, and hence all prayers to get this done will remain unanswered, since they are made on wrong premises. In the last article we had started to look in some detail into this tendency of some Believers asking God to take over from them, pleading an inability of some kind or the other to do the work. In this context we had seen that most often this plea is made not for externally evident or physical things, but for physically non-evident things, e.g. those related to thoughts, habits and attitudes, things in the mind and heart. Today, we will carry on with this, and try to understand why Believers find it difficult to control the non-tangible, while they can usually control the tangible.


Often, there is a vicious cycle at work why Believers find it difficult to control the non-tangible. These Believers usually spend a significant part of their time in pursuing worldly interests, attractions, and physical pleasures through their mobile phones, computers and internet usage, or some other means. They know and acknowledge this shortcoming in them, and may even acknowledge this short-coming in their public prayers, but they never take up or stick with God’s solutions for rectifying it. Since they do not spend adequate time with God and His Word, therefore, their spiritual nourishment and growth levels remain low, their spirits remain weak and vulnerable to satanic influences. Hence, they keep falling for the same temptations over and over again. Then they think that since they are unable to overcome on their own, therefore, they will ask God to deliver them out of this, ask God to do it for them. But they never resolutely follow the solution that God already has given to them in His Word. They want God to strengthen their spiritual lives, but do not want to let go of the causes for their spiritual weakness. They make the same mistake that the Israelites made in fetching the Ark of the Covenant to the battle-field (1 Samuel 4). 


The Israelites trusted that the Ark’s presence would make them victorious, but suffered an even worse and humiliating loss, since they had not removed the sin, the main reason for their defeat from amongst them. Though God’s Ark was with them, but His power was not amongst them. Therefore, they were not victorious; instead, because of using, rather, misusing God’s Ark without consulting Him and taking His permission, based on their own notions and desires, they suffered an even worse defeat. Similarly, the prayers of these Believers to be delivered by God from their poor spiritual lives just remains a repetitive infructuous prayer. Since the primary necessity of strengthening their spiritual lives through putting away their sin that is weakening them and spending time with God and His Word to gain spiritual wisdom and strength to overcome these satanic attacks is not being met.


Why do these Believers not do what the Lord said in Matthew 5:29-30 and Matthew 18:8-10? In these two passages the Lord is talking about cutting off the offending body parts, those parts that make the person sin, stumble, and fall; and then enter the Kingdom of God without them, as well as without the problems those parts create for the Believers. Even if we do not literally do that to our bodies, but the underlying principle is applicable to all aspects of our lives, including the spiritual aspects. The least we can do is to remove from us the things that cause us to stumble, fall, and create these problems for us. Instead of repeatedly falling for their addiction and problems, why not just cut off the internet connection? Or, at the very least, uninstall and eliminate the apps that cause problems of indiscipline and time wasting, e.g., apps related to worldly entertainment, social-media, games etc., i.e., the apps which they themselves confess and say, take up their time and keep them from having a disciplined spiritual life? Another thing that can be done is to throw away their smartphones that help them in doing the wrong things, and instead just have a small simple phone, capable only of making calls and text messaging, in which the apps that make them fall cannot function.


But instead of implementing the God given methods, they want to enjoy those very physical pleasures that obstruct their spiritual growth, but also want God to make them spiritually strong and overcoming. They want God to keep pulling them out of the mire they repeatedly keep getting themselves into and keep them washed and clean (2 Peter 2:22). An underlying, unstated thought may be that they want to escape their accountability for this, i.e., they would not be held guilty if God does not do it for them, because then they can conveniently blame Him for not delivering them from the temptations and sinful tendencies, although they had sincerely and repeatedly prayed and begged for it so many times; so, why should they be considered guilty? 


This is the same tendency that Adam displayed about Eve, who gave him the fruit to eat; though at the behest of Eve, yet, Adam ate the forbidden fruit out of his own will, not under any compulsion from anyone. But he put the blame on God for the sin that he committed - God you are responsible for her, for what she has done, and for what she has made me do. I had not asked for her, it was you, who gave her to me; you should have known what she would do. So, why are you asking me about what she has done? Similarly, since God is responsible for providing them the resources for their physical conveniences of life, He should take the responsibility and the blame for the ill-effects of the conveniences. Why should the Believers be held guilty? Even though it is the Believers who are misusing these things, and not rectifying the situations despite being well aware of what to do and what not to do. Just as Adam’s reasoning did not work, so too their reasoning will not work either. These prayers of asking God to take over and do the job of fulfilling their responsibilities are actually a cover-up in the garb of godliness for their wilful disobedience of God’s commands and deliberate disregard of God’s instructions about winning over such situations and circumstances. 


In the next article we will see how Believers very often and very conveniently misinterpret and misapply God’s commands given to us to set our lives right; and thereby, try to avoid being accountable to God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 5 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 28 - Improper Behavior Towards God’s Word - 8 / आशीषित एवं सफल जीवन – 28 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 8

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 28 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 13

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 8

 

पिछले लेख में हमने राजा शाऊल के जीवन की घटनाओं के उदाहरणों से देखा था कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता का अर्थ होता है उसके कहे का पूर्णतः पालन करना; न केवल वह करना जो परमेश्वर चाहता है, वरन उसे वैसे ही और उसी समय में करना जैसे करने के लिए परमेश्वर ने कहा है। यह करना इसलिये अनिवार्य है, क्योंकि परमेश्वर का वचन प्रभु यीशु मसीह ही का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14), और वचन में कोई भी संशोधन या परिवर्तन करना, एक प्रकार से स्वयं प्रभु परमेश्वर में संशोधन या परिवर्तन करना है - जो परमेश्वर का अपमान और मनुष्य को परमेश्वर से बेहतर दिखाना है। 


राजा शाऊल ने वह तो किया जो परमेश्वर ने उस से करने के लिए कहा था, किन्तु वैसे नहीं किया जैसे परमेश्वर ने करने के लिए निर्देश दिए थे। इसलिए उसका किया परमेश्वर की दृष्टि में अनाज्ञाकारिता माना गया, परमेश्वर ने उसे तिरस्कार किया। और अन्ततः शाऊल को अपने ही तरीके से करने, मनुष्य के भय में होकर करने, और परमेश्वर को प्रसन्न करने के स्थान पर मनुष्य को प्रसन्न करने के लिए कार्य को करने की एक बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी।


ये बातें - परमेश्वर के वचन और उसके निर्देशों, उसकी कार्यविधि की अनदेखी करना; परमेश्वर के भय में चलने के स्थान पर मनुष्य के भय में होकर काम करना; मनुष्य को आदर देने के लिए मनुष्य के कहे के अनुसार चलना और करना, तब भी जब वह परमेश्वर के वचन के अनुसार न भी हो; और यह मान लेना कि हम परमेश्वर के वचन की अपनी सहूलियत के अनुसार व्याख्या करने और परमेश्वर के कहे के अनुसार करने के लिए उद्यमी होने की बजाए, परमेश्वर के नाम में अपनी ही इच्छा तथा समझ के अनुसार कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं - ये अन्ततः परमेश्वर की नाराज़गी और उसके न्याय को लाती हैं, न कि उसके अनुमोदन और आशीषों को। आज हम बाइबल के इसी सिद्धान्त के राजा दाऊद के जीवन में कार्यकारी होने के बारे में देखेंगे, और फिर इससे अगले लेख में राजा उज्जियाह के जीवन से देखेंगे।


हम दाऊद के जीवन के उदाहरण को 1 इतिहास 13 और 15 अध्याय  से देखेंगे। पृष्ठभूमि यह है कि परमेश्वर का वाचा का संदूक बीस वर्ष से किर्यत्यारीम में अबीनादाब के घर में रखा हुआ था, और शाऊल ने राजा बनने के बाद उसके बारे में कुछ नहीं किया था (1 शमूएल 7:1-2)। दाऊद राजा बनने के बाद, परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा की अभिव्यक्ति के रूप में वाचा के उस संदूक को वापस यरूशलेम लाने का निर्णय लेता है। इसलिए, यह करने के लिए, वह उस तरह से काम करता है जैसा करना उसे सही प्रतीत होता है। ध्यान दीजिए कि इस प्रक्रिया में परमेश्वर अथवा उसके वचन से मार्गदर्शन लेने का कोई उल्लेख नहीं है, न ही जिस तरीके से यह काम करने का निर्णय लिया गया उसके विषय परमेश्वर की इच्छा और सहमति प्राप्त करने का कोई उल्लेख है। दाऊद द्वारा 1 इतिहास 13:1-4 में उठाए गए क़दमों पर ध्यानपूर्वक विचार कीजिए:

  • दाऊद ने सहस्त्रपतियों, शतपतियों अर्थात्  अपने सेनापतियों और सब प्रधानों से सम्मति ली (पद 1)।

  • दाऊद द्वारा इस्राएलियों से लिए गए अनुमोदन में पहला उल्लेख उन लोगों का है, और बाद में एक औपचारिकता के समान परमेश्वर की इच्छा को कहा गया है (पद 2a)।

  • दाऊद इस्राएलियों को बुलाने में पहला नाम प्रजा का लेता है, और फिर उसके बाद, एक औपचारिकता के रूप में, परमेश्वर के याजकों और लेवियों का नाम लेटा है (पद 2b)।

  • वे सभी मिल कर, एक मन होकर, वाचा के सन्दूक को ले आने का निर्णय लेते हैं, “क्योंकि यह बात उन सब लोगों की दृष्टि में उचित मालूम हुई” (पद 4); बात के मनुष्य की दृष्टि में सही होने की तो परवाह थी, परन्तु परमेश्वर की दृष्टि में सही और उचित होने की किसी को परवाह नहीं थी, यह जानने का किसी ने प्रयास भी नहीं किया।


इसलिए सभी लोग परमेश्वर के वाचा के संदूक को लाने के लिए किर्यत्यारीम को जाते हैं। परमेश्वर के वाचा के संदूक को लाने के लिए वे एक नई गाड़ी को प्रयोग करते हैं, और दाऊद तथा उसके साथ सभी इस्राएली गीत गाते, स्तुति और आराधना करते हुए संदूक को लेकर निकलते हैं (पद 7-8)। लेकिन अचानक ही संदूक के लाने में गड़बड़ हो जाती है, और परमेश्वर क्रोधित होकर उज्जा नामक एक व्यक्ति को मार डालता है। दाऊद अप्रसन्न होता है, परमेश्वर से डर जाता है, संदूक को लाने के कार्य को रोक देता है, और परमेश्वर के वाचा के संदूक को तीन महीने तक एक अन्य व्यक्ति के घर में छोड़ देता है (पद 9-14)।


इसके बाद हम 1 इतिहास 15 अध्याय में देखते हैं कि दाऊद को अपनी गलती का एहसास होता है, उसे बात समझ में आती है। वह पहले संदूक के लिए यरूशलेम में स्थान तैयार करता है (पद 1), और फिर परमेश्वर ने जो निर्देश मूसा के द्वारा आने वचन में पहले से ही लिखवा रखे थे, उनका अंगीकार करता है, “लेवियों को छोड़ और किसी को परमेश्वर का सन्दूक उठाना नहीं चाहिये, क्योंकि यहोवा ने उन को इसी लिये चुना है कि वे परमेश्वर का सन्दूक उठाएं और उसकी सेवा टहल सदा किया करें” (1 इतिहास 15:2)। इसलिए, यद्यपि वह फिर से इस्राएलियों को एकत्रित करता है, लेकिन अब परमेश्वर के वाचा के संदूक को लाने की ज़िम्मेदारी स्वयं लेने के स्थान पर, वह इस ज़िम्मेदारी को हारून के संतानों और लेवियों को सौंपता है (पद 4-12)।

 

साथ ही दाऊद पहली बार की गई अपनी गलती को भी मान लेता है, “क्योंकि पहिली बार तुम ने उसको न उठाया इस कारण हमारा परमेश्वर यहोवा हम पर टूट पड़ा, क्योंकि हम उसकी खोज में नियम के अनुसार न लगे थे” (1 इतिहास 15:13)। याजक और लेवीय पहले अपने आप को पवित्र करते हैं, और उसके बाद परमेश्वर द्वारा मूसा से लिखवाई गई विधि के अनुसार परमेश्वर के वाचा के संदूक को लेकर आते हैं (पद 14-15)। इस बार स्तुति और आराधना में अगुवाई करने के लिए उचित गवैये, वाद्य यंत्र बजाने वाले, आदि भी नियुक्त किए जाते हैं (पद 16-24); और तब, इस बार परमेश्वर स्वयं वाचा के संदूक को लाने के लिए लेवियों की सहायता करता है (पद 26)। इस बार भी समस्त इस्राएल बड़े जोश के साथ उत्सव मना रहा था, स्तुति और आराधना कर रहा था (पद 25, 28); परन्तु इस बार परिणाम उनके पहले के प्रयास से भिन्न होता है, क्योंकि सभी काम परमेश्वर द्वारा निर्धारित विधि से किए गए थे।


एक बार फिर से यह बहुत स्पष्ट है कि यद्यपि परमेश्वर का वचन और कार्य को करने के परमेश्वर के निर्देश उनके पास थे, किन्तु फिर भी दाऊद भी, जो परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति था (प्रेरितों 13:22), ने परमेश्वर की उन बातों को मानने की बजाए, अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कार्य किया। दाऊद परमेश्वर के लिए बहुत उत्साही थी, उसे आदर देना चाहता था, उसके प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करना चाहता था। वह जो परमेश्वर के लिए करना चाहता था, यद्यपि वह सही था, लेकिन पहली बार उसने जैसे इस कार्य को किया वह परमेश्वर के वचन के, तथा पहले से ही परमेश्वर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं था। इसलिए वह परमेश्वर की दृष्टि में अस्वीकार्य था, किसी भी रीति से अनाज्ञाकारिता से कम नहीं था। और इसीलिए उस कार्य के इतने दुखदायी परिणाम हुए; परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए, परमेश्वर के एक भक्त, परन्तु मानवीय अगुवे, राजा दाऊद, की आज्ञाकारिता में कार्य करने की कीमत, उज्जा को परमेश्वर के प्रकोप को सहने और अपने प्राण देने से चुकानी पड़ी।

 

यह तथ्य कि दाऊद, दाऊद के सेनापति, उसके प्रधान, और इस्राएल के सभी लोग यह कार्य करने के लिए सहमत थे, उसके बारे में एक मन थे; सभी लोगों ने अपने भक्त अगुवे और राजा की आज्ञाकारिता में रहते हुए काम किया था; उनके द्वारा बड़े उत्साह के साथ स्तुति और आराधना करते हुए इस कार्य को किया गया था, आदि बातों ने इसे उनके लिए सही नहीं ठहरा दिया था, उनके द्वारा किए जा रहे परमेश्वर के वचन और निर्देशों की अनदेखी को उचित नहीं बना दिया था। इन सभी बातों के होते हुए भी, परमेश्वर ने इसे अपने वचन को तुच्छ समझने और उसका अनाज्ञाकारी होने के समान ही देखा, चाहे इस कार्य का मुख्य व्यक्ति और करवाने वाला उसके मन के अनुसार व्यक्ति – दाऊद ही था।


केवल जब परमेश्वर के वचन को उसका उचित स्थान और महत्व प्रदान किया गया, जब कार्य को सही रीति से किया गया – परमेश्वर द्वारा पहले से ही उसके विषय दिए गए निर्देशों के अनुसार, तब ही परमेश्वर ने उसे स्वीकार किया, उस पर आशीष दी, और उसके लिए अपने लोगों की सहायता की। शिक्षा स्पष्ट है, किसी भी मनुष्य को, चाहे वह दाऊद के समान उच्च आत्मिक स्तर रखने वाला ही क्यों न हो, उसे परमेश्वर के वचन के साथ अनुचित व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है; परमेश्वर को आदर देने या उसके प्रति प्रेम और श्रद्धा की अभिव्यक्ति के लिए भी नहीं; कोई भी परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग कर के उसके दुष्परिणामों से बच नहीं सकता है।

 

परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने का अर्थ है यह सुनिश्चित करना कि परमेश्वर के वचन को ठीक उसी तरह से लिया, समझा, और पालन किया जाए जैसे कि परमेश्वर ने निर्देश दिए हैं; न कि किसी मनुष्य की इच्छा या लालसा के अनुसार, चाहे वह इच्छा परमेश्वर को आदर देने, उसके प्रति प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करने की ही क्यों न हो। परमेश्वर के वचन का उसके सही रूप में पालन करना, उस रूप में जैसा परमेश्वर ने हमें दिया है, केवल वही परमेश्वर को आज्ञाकारिता के लिए स्वीकार्य है। परमेश्वर के वचन के साथ किसी भी मनुष्य की इच्छा के अनुसार चाहे किसी भी उद्देश्य से क्यों न किया गया हो, उसे साथ किया गया किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या अनुचित व्यवहार, परमेश्वर को कतई पसंद नहीं है, परमेश्वर उसे तिरस्कार करता है, ऐसा करने के गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। अगले लेख में हम बाइबल के इसी सिद्धान्त की राजा उज्जिय्याह के जीवन से पुष्टि करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 28 - Be Stewards of God’s Word – 13 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 8

 

In the previous article we have seen from the examples of incidents in King Saul’s life, that obedience to God not only means complete adherence to what He has said about doing things for Him; but also doing them the way He wants them done, through the means He wants them done, in the time and manner He wants them done. Doing this is mandatory, since God’s Word is a form of the Lord Jesus Christ (John 1:1, 14), and any editing or modification of God’s Word is editing or modifying the Lord God - which is insulting God and showing man to be better than God.

 

King Saul did what God wanted done, but not the way God had said it ought to be done. This was considered as disobedience in God’s eyes, and was rejected by God. And eventually Saul had to pay a heavy price for doing things in his own way, and for doing things in the fear of man, to please man, rather than doing them to please God.


Things like - ignoring God’s Word, and God’s instructions; placing the fear of man over and above the fear of God in our lives; to walk and work according to the instructions of a man to show respect and honor for that man, even though what that man says is at variance from or contrary to God’s instructions; and assuming that we have the liberty to interpret and to use God’s Word, and God’s instructions according to our own discretion and understanding, instead of being diligent to stay obedient to God - they eventually result in earning the displeasure of God and suffering His judgment, instead of getting His approval and blessings. Today we will see this Biblical principle at work in King David’s life, and then in the next article we will see about it from King Uzziah’s life.


Let us look at David’s example through 1 Chronicles chapters 13 and 15. The background is that the Ark of God was stationed in Kirjath Jearim, in the house of Abinadab for twenty years, and Saul after becoming King had done nothing about it (1 Samuel 7:1-2). David after becoming King, in his love and reverence for God, decides to fetch the Ark back to Jerusalem. So, to do this, he does what seems to him the right thing to do. Note that in this whole process there is no mention of consulting God or His Word, of taking His guidance, getting His consent and approval for the manner he wanted to do it. Consider carefully the steps David takes in 1 Chronicles 13:1-4:

  • David consults the captains of his army and every other leader (vs. 1).

  • David places receiving the consent and approval of men first, and then after that perfunctorily mentions the Lord God (vs. 2a).

  • David primarily calls for the remaining people from the lands, and then as an afterthought the priests and the Levites (vs. 2b).

  • They all with one accord decide to bring back the Ark, “for the thing was right in the eyes of all the people” (vs. 4); they were mindful and obedient to being right in the eyes of men, but there  is no mention or concern, whether it was right in the eyes of God.


So, everybody goes to Kirjath Jearim, to bring up the Ark of God. To carry the Ark they use a new cart, and David and all Israelites joyfully sing, play music, and worship God (vs. 7-8). But then, all of sudden things go wrong with the transportation, and God being angry kills a person named Uzza. David is shocked, angry, and afraid of God, drops the transportation, and leaves the Ark in another man’s house for the next three months (vs. 9-14).


Then we see in 1 Chronicles chapter 15 that sense dawns on David, and he realizes his error. Now, he first prepares a place, a tent in Jerusalem (vs. 1), and then acknowledges what God had already put in his Word through Moses, “No one may carry the ark of God but the Levites, for the Lord has chosen them to carry the ark of God and to minister before Him forever” (1 Chronicles 15:2). So, now though he again assembles all Israel, but now instead of taking upon himself the transportation of the Ark, he hands the responsibility of the transportation to the descendants of Aaron and the Levites (vs. 4-12). 


David also confesses his error of not doing it the God appointed way the first time, “For because you did not do it the first time, the Lord our God broke out against us, because we did not consult Him about the proper order” (1 Chronicles 15:13). The priests and the Levites first sanctify themselves, then bring up the Ark the way God had got it written through Moses (vs. 14-15). This time, appropriate worship leaders, singers, music players, etc. are also appointed to lead in praise and worship (vs. 16-24); and then, this time God helped them bring the Ark (vs. 26). Like the previous attempt, all of Israel was joyfully celebrating the event and worshipping (vs. 25, 28); but now the result was different from their earlier attempt, because now things had been done in God’s ordained manner.


Once again, it is so apparent, so clear that even though God’s Word is there, God’s instructions of doing a thing are available, yet even David, a man after God’s own heart (Acts 13:22), assumes things instead of following those instructions. David was zealous for the Lord God, wanted to honor him, express his love and reverence for Him. Though what he wanted to do for God was right, but the way he initially did it was not according to God’s Word, not according to God’s instructions already given beforehand. So, it was unacceptable to God, was nothing short of disobedience in the eyes of God. Hence the painful consequences; instead of obedience to God, being obedient to the godly yet human leader, King David, cost Uzza his life.

 

The fact that David, David’s Captains, his leaders, the people of Israel were all agreed upon doing this and were of one mind about doing it; the people’s obeying and following their King and godly leader, and obeying his instructions, their collective exuberant joyful and worship did not in any way make things right for them, nor did it justify their disregard and disobedience for God’s instructions. Despite all this, in God’s eyes, their disobedience remained disobedience, and God had to deal with it as disregard to His Word and disobedience, even though the main person involved and getting it done was David – a man after God’s own heart.


Only when God’s Word was given its due place and importance, when the right thing was done the right way – according to God’s instructions for it, did God accept it, bless it, and He helped His people for it. The lesson is clear, no man, not even someone of the spiritual stature of David has the right to treat God’s Word inappropriately; not even as an expression or attempt to honor God or show love and reverence towards God; no one can misuse God’s Word and get away with it.

 

To be a steward of God’s Word means to make sure that God’s Word is taken, understood, and followed just as God has instructed, and not according to any man’s fancy or desire, even if that fancy or desire is for honoring God, to express love and reverence for God. Following God’s Word in its true form, the form it has been given to us, is the only thing accepted as obedience by God; any manipulation of God’s Word according to man’s mind, for whatever purpose, is disliked and rejected by God, and it has serious deleterious consequences. In the next article we will reaffirm this Biblical principle from the life of King Uzziah.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language