ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

प्रतिबद्धता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रतिबद्धता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 जून 2026

Blessed and Successful Life - 134 - Brief Recapitulation – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 134 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 134

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 7

हमने अभी तक 1 राजाओं 2:2-4 से एक सफल और आशीषित जीवन जीने के लिए जो कुछ सीखा है, उसी का पुनःअवलोकन कर रहे हैं। वर्तमान में हम यह पुनःअवलोकन कर रहे हैं कि प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए प्रावधानों का भण्डारी है, जिसमें परमेश्वर की पवित्र आत्मा भी सम्मिलित है। हमने देखा था कि यद्यपि परमेश्वर पवित्र आत्मा विश्वासियों को परमेश्वर की ओर से दिया गया शिक्षक है, कि उनको परमेश्वर का वचन सिखाए, लेकिन फिर भी अधिकांश विश्वासी उस से नहीं सीखते हैं; किन्तु मनुष्यों और उनकी रचनाओं पर निर्भर करते हैं। आज हम इस पुनःअवलोकन को इस बात के साथ समाप्त करेंगे के पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के नाते, विश्वासी को किस तरह से पवित्र आत्मा से सीखना है, और इससे संबंधित तीन बहुत महत्वपूर्ण बातों को हम ध्यान करेंगे कि परमेश्वर पवित्र आत्मा से कैसे सीखा जाए।

परमेश्वर ने अपना वचन हमें इसलिए दिया है कि हम यत्न से उसका पालन करें (भजन 119:4)। जब हम परमेश्वर के वचन को पालन करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं, तो वह स्वयं उसे हमें सिखाता है (भजन 119:102)। जब हम उसका पालन करते हैं तो वचन हमें पाप करने से रोकता है (भजन 119:9, 11), हमें परमेश्वर के मार्ग दिखाता है (भजन 119:105), और हमें बुद्धिमान बनाता है (भजन 119:98-100)। मूल आवश्यकता है, विश्वासी में परमेश्वर से सीखने की लालसा होनी चाहिए (भजन 25:4), फिर परमेश्वर अपना वचन पापियों को भी सिखाएगा यदि वे उसके सामने विनम्र हों (भजन 25:8-9)। परमेश्वर, अपने लोगों को, जैसे कार्य और ज़िम्मेदारियाँ उसने उनके लिए चुनी हैं, उसी के अनुसार उन्हें सिखाता है (भजन 25:12), अर्थात, उस सेवकाई के अनुसार जो उसने उनके लिए निर्धारित की है (इफिसियों 2:10)। संक्षेप में, परमेश्वर ने अपना वचन हमें इसलिए दिया है कि हम उसे सीखें, वह चाहता है कि हम उसके वचन को सीखें। और वह स्वयं हमें सिखाना भी चाहता है, अपनी प्रत्येक सँतान को व्यक्तिगत रीति से, अगर वो उस से सीखने के लिए प्रतिबद्ध, और पर्याप्त प्रयास करने वाले हों।

विश्वासी द्वारा परमेश्वर का वचन नहीं सीख पाना:

यद्यपि पवित्र आत्मा विश्वासी में निवास करता है, फिर भी बहुधा विश्वासी उस से परमेश्वर का वचन सीखने नहीं पाते हैं। इसके मुख्यतः तीन कारण है:

  • पहला, विश्वासी के द्वारा परमेश्वर के वचन को पढ़ने और सीखने के लिए पर्याप्त समय नहीं देना। ऐसा विश्वासी का पवित्र आत्मा से सीखने, उस के निर्देशों को जानने और मानने के प्रति प्रतिबद्ध न होने के कारण होता है। क्योंकि उसकी प्राथमिकताएँ सँसार की बातों के बारे में सीखने, उनका निर्वाह करने, और भौतिक लाभ कमाने की होती हैं, इसलिए वह आत्मिक बातों तथा परमेश्वर के वचन के प्रति लापरवाह होता है।

  • दूसरा है विश्वासी में परमेश्वर के वचन के पर्याप्त भण्डार या संग्रह का न होना। पवित्र आत्मा विश्वासियों को व्यावहारिक रीति से सिखाता है, परिस्थिति के अनुसार उन्हें उन में विद्यमान परमेश्वर का वचन स्मरण करवाने के द्वारा, उन के अंदर से वचन को लेकर उसे उन के समक्ष लाने के द्वारा (यूहन्ना 14:26; 16:13-15)। किन्तु, यदि उपरोक्त कारणों से, विश्वासी के अंदर वचन का पर्याप्त भंडार अथवा संग्रह नहीं है, मात्रा और विभिन्नता, दोनों में ही, तो फिर पवित्र आत्मा के पास विश्वासी को स्मरण दिलाने या उसके समक्ष लाने के लिए पर्याप्त वचन उपलब्ध ही नहीं होगा।

  • तीसरा है, विश्वासी सामान्यतः पवित्र आत्मा की शिक्षाओं के साथ उन्हें पहले मिली हुई मानवीय शिक्षाओं को, जिन पर वे भरोसा करते आए हैं, मिलाना चाहते हैं; अर्थात, वे परिशुद्ध और पूर्णतः सत्य के साथ त्रुटिपूर्ण और साँसारिक बातों की मिलावट वाली बातों को मिश्रित करना चाहते हैं; और पवित्र आत्मा कभी इस के साथ सहमत नहीं होगा। वह प्रतीक्षा करता है कि विश्वासी इस बात की मूर्खता को पहचानें, और केवल उसी पर निर्भर होने वाले बनें, न कि उसका और उसकी शिक्षाओं का उपयोग मनुष्यों और उन की बातों के साथ जोड़ने भर के लिए करें।

पवित्र आत्मा की शिक्षाओं के गुण:

  • पहला, परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है (यूहन्ना 14:17; 15:26; 16:13); इसलिए वह जो भी कहेगा और करेगा उसमें कभी भी कुछ भी असत्य नहीं होगा, अर्थात कुछ भी ऐसा नहीं होगा जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है। एक प्रकार का बहुधा देखा जाने वाला असत्य है बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को लेकर उन्हें ऐसे अर्थों और तात्पर्यों के साथ उपयोग करना जो बाइबल से बाहर के हैं, अर्थात उन्हें उन बातों के लिए उपयोग करना जो बाइबल में उनके लिए नहीं दी गई हैं।

  • दूसरा, जैसा ऊपर कहा गया है, पवित्र आत्मा परिस्थिति के अनुसार व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करता है, वह स्मरण दिलाकर जो प्रभु यीशु ने कहा है (यूहन्ना 14:26), और परिस्थिति के अनुसार, प्रभु के कहे हुए को लेकर समक्ष लाता है (यूहन्ना 16:13-15); किन्तु वह कभी भी अपनी ओर से कोई नई बात नहीं बोलता या सिखाता है। इसलिए ऐसी कोई भी शिक्षा जो बाइबल का सत्य नहीं है, जिस का लिखित उल्लेख बाइबल में नहीं किया गया है, लेकिन जो बाइबल के लिखे हुए में जोड़ी जा रही है, और जिस भी बात के अर्थ, अभिप्राय, और व्यवहारिक उपयोग जो पहले से लिख दिया गया है, उस से बाहर जा रहा है (1 कुरिन्थियों 4:6), वह पवित्र आत्मा की ओर से नहीं है। 

शिक्षाओं की पहचान करना कि वे बाइबल के अनुसार सही हैं अथवा नहीं:

हम यह कैसे पहचान तथा समझ सकते हैं कि जो प्रचार किया और सिखाया जा रहा है, वह बाइबल के अनुसार सही है अथवा नहीं?

  • सबसे पहला काम जो करना अनिवार्य है वह है इस गलतफहमी से बाहर निकालना कि जो प्रचारक तथा शिक्षक जाने-माने और बहुत ख्याति प्राप्त हैं, जिनकी बहुत प्रशंसा और आदर होता है, जिनके बहुत अनुयायी हैं, वे कभी गलत नहीं हो सकते हैं; इसलिए उनकी कही हर बात पर अँध-विश्वास करते हुए, जो और जैसा उन्होंने कहा है, उसे वैसे ही स्वीकार कर के माना जा सकता है, बिना वचन से उसे जाँचे और उसकी पुष्टि किये हुए। यह अँध-विश्वास सर्वथा गलत धारणा है, बाइबल से सुसंगत नहीं है (प्रेरितों 17:11), और सही-गलत की पहचान में बहुत बड़ी बाधा है।

  • दूसरी बात, दी जा रही प्रत्येक शिक्षा को जाँच के देखना चाहिए कि क्या वह जो वचन में पहले से लिखा गया है उस वचन से बाहर तो नहीं जा रही है (1 कुरिन्थियों 4:6)? यह करना मण्डली के लोगों की ज़िम्मेदारी है, तथा अगुवों की विशेष ज़िम्मेदारी है (1 कुरिन्थियों 14:29)।

  • तीसरा, उस शिक्षा के अर्थ, अभिप्राय, और व्यवहारिक उपयोगों को जाँच-परख कर देख लेना चाहिए कि वे बाइबल में भी ठीक वैसे ही लिखे और उपयोग किये गए हैं जैसा वह प्रचारक और शिक्षक उन के लिए कह रहा है। कहीं प्रचारक या शिक्षक बाइबल में लिखे हुए से भिन्न अर्थों, अभिप्रायों, और व्यावहारिक उपयोगों के साथ तो उन्हें नहीं सिखा रहा है? यदि वह ऐसा कर रहा है तो वह बाइबल के अनुसार सहीं नहीं है।

  • और, चौथा, यह देखना चाहिए कि उस शिक्षा को बाइबल में भी उन्हीं अर्थों, अभिप्रायों, और व्यावहारिक उपयोगों के साथ उपयोग किया गया है, जैसा कि प्रचार किया और सिखाया जा रहा है? अर्थात, बाइबल में भी उस बात के उसी तरह से उपयोग किये जाने के उदाहरण दिए गए हैं कि नहीं? यदि उन अर्थों, अभिप्रायों, और व्यावहारिक उपयोगों के कोई लिखित उद्धरण नहीं हैं, तो वह बाइबल के अनुसार सही शिक्षा नहीं है, और उसे न तो स्वीकार करना चाहिए, और न ही उसका पालन करना चाहिए।

जिस भी शिक्षा में ये बातें नहीं हैं, वह बाइबल के अनुसार सही नहीं है, उस से बच कर रहना चाहिए, चाहे उसे बताने और सिखाने वाला कोई भी क्यों न हो, और वह चाहे कितनी भी आकर्षक, मनोहर, भक्तिपूर्ण, और तर्कसंगत क्यों न प्रतीत हो।

अगले लेख से हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर के प्रावधानों का योग्य भण्डारी होने की तीसरी ज़िम्मेदारी को देखना आरंभ करेंगे; अर्थात, उसके परमेश्वर की उस कलीसिया तथा मसीही विश्वासियों के परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति भण्डारी होना, जहाँ पर परमेश्वर ने उसे रखा है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 134

Brief Recapitulation – 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 7


We are recapitulating what we have learnt from 1 Kings 2:2-4 so far, for living a blessed and successful life. Presently, we are recapitulating about every Born-Again Christian Believer being a steward of the provisions God has given to him, including God’s Holy Spirit, to reside in him. We had seen that though God the Holy Spirit is the Believer’s God given Teacher, to teach them God’s Word, but still, most Believers do not learn from Him, but rely upon men and their works. Today we will conclude this recapitulation about the Believer’s stewardship of God the Holy Spirit, by reminding ourselves about three very important things related to learning from God the Holy Spirit.

God has given us His Word so that we may diligently obey it (Psalm 119:4). As we commit ourselves to obey God’s Word, He Himself teaches it to us (Psalm 119:102). When we obey it, then it keeps us from sinning (Psalm 119:9, 11), shows us God’s ways, (Psalm 119:105), and makes us wise (Psalm 119:98-100). The basic requirement is a desire to learn from God (Psalm 25:4); then, God will teach His Word to even the sinners, if they humble themselves before Him (Psalm 25:8-9). God teaches His people according to the works and responsibilities He has chosen for them (Psalm 25:12), i.e., according to the ministry He has kept for them (Ephesians 2:10). To summarize, God has given us His Word so that we should learn it, He wants us to learn His Word, and He wants to teach it to us, individually and directly to each and every one of His children, provided they are willing to be committed to learning and to put in the requisite efforts for it.

The inability of a Believer to learn God’s Word:

Despite the Holy Spirit residing in him, often the Believer is unable to learn God’s Word from Him mainly because of three things:

  • First, Believer’s lack of giving adequate time to read and study God’s Word. This usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit, to learn from Him. Because his priorities are more towards learning about, managing and gaining, the things of the world, therefore, he neglects the Word of God and spiritual things.

  • Second, is the lack of an adequate ‘stock’ or ‘reservoir’ of God’s Word available within the Believer. The Holy Spirit teaches the Believers practically, by bringing to their remembrance God’s Word that is present within them, taking the Word that is inside them and declaring it to them, as per the requirements of the situation (John 14:26; 16:13-15). But if due the reason stated above, there is not enough of the Word available in the Believer, in variety and quantity, the Holy Spirit will not have enough in hand to bring the appropriate Word to remembrance or declare it to the Believer.

  • Third is that Believers often want to mix up and mingle man’s teachings that they have earlier received and have been relying upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them; i.e., they want to mix up the impure with the pure, and the Holy Spirit will never be a party to that. He waits for the Believers to realize the folly of doing this, and rely only on Him, instead of using Him as something to tag along human teachings.

 The Characteristics of the Holy Spirit’s Teachings:

  • Firstly, God the Holy Spirit is the Spirit of Truth (John 14:17; 15:26; 16:13); therefore, in all that He says and does, there will never be anything that is not the truth, i.e., that is not Biblically true. One form of “non-truth” is using Biblical words and phrases with extra-Biblical meanings and uses; i.e., using them in a manner, and to convey meanings and things not mentioned in the Bible for them.

  • Secondly, as stated above, the Holy Spirit teaches practically as per the situation, by reminding about what the Lord has said (John 14:26), and taking and declaring what the Lord has said (John 16:13-15) related to the situation at hand; but He never ever speaks anything new on His own authority. Therefore, any preaching or teaching that is not the Biblical truth, anything that is not already mentioned in the Bible in writing, but is being added to the Biblical text, and anything that in its meanings, implications, application is going beyond what has already been written (1 Corinthians 4:6), even if it is only in thinking, is not from the Holy Spirit. 

Discerning Teachings to be Biblically True or False:

How can we discern and understand whether what is being preached and taught is Biblical or not?

  • The first thing to do is to come out of the assumption that the preachers and teachers who are well-reputed, are well-known and famous, are highly acclaimed, have a large following, they can never be wrong; therefore, whatever they say can be blindly believed upon and accepted as it is, without cross-checking from God’s Word. This kind of blind faith is a very wrong notion, is unBiblical (Acts 17:11), and is a big impediment in discerning right from wrong.

  • Secondly, every teaching being given should be examined to see if it in any way is going beyond the written Word (1 Corinthians 4:6)? This is the responsibility of the Church congregation, especially of the Church Elders (1 Corinthians 14:29).

  • Thirdly, the meanings, implications, and practical applications of that teaching should be checked out from the Scriptures, whether or not they have been written and taught in the Bible just the same as the preacher and teacher is stating them; or is the preacher saying something different from what actually has been written in the Bible?

  • And fourthly, it should be checked whether that teaching has been used in the Bible with the meanings, implications, and applications as is being preached and taught? That is, are there any examples in the Bible of its use in the same way as is being preached and taught? If there are no written examples of this happening, then it is not a Biblically true teaching and it must not be accepted or followed.

Any teaching that does not fulfil these requirements is not Biblical, should not be accepted; no matter who it is who is preaching and teaching it; no matter how appealing, attractive, pious, and logical it may seem.

From the next article we will take up the third point of Believer’s stewardship, his being the steward of God’s Church and family of other Believers, where God has placed him.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 26 मई 2026

Blessed and Successful Life - 110 - Learning From the Holy Spirit – 10 / आशीषित एवं सफल जीवन – 110 - पवित्र आत्मा से सीखना – 10

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 110 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 30

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 10

 

    प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उद्धार पाने के क्षण से ही पवित्र-आत्मा का मन्दिर हो जाता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और उस मे, उसके उद्धार पाने के क्षण से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा निवास करने लगता है। उसे पवित्र आत्मा परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है, कि मसीही जीवन को जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारियों को भली-भाँति निभाने में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा का एक उद्देश्य है मसीही विश्वासियों को परमेश्वर का वचन, बाइबल को सिखाना (यूहन्ना 14:26)। इसलिये, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए पवित्र आत्मा तथा परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा के बारे में, और परमेश्वर के वचन को सीखना है। यद्यपि लगभग प्रत्येक विश्वासी चाहता है कि ऐसा हो, लेकिन दुःख की बात है कि वास्तव में बहुत ही कम मसीही विश्वासी, उसके लिए आवश्यक प्रयास के द्वारा, इस इच्छा को व्यावहारिक कार्य में परिवर्तित करते हैं। जिस प्रकार से मसीही जीवन एक लापरवाही से जिए जाने वाला आरामदेह जीवन नहीं है वरन उसमें यत्न से प्रयास करने पड़ते हैं; उसी प्रकार से पवित्र आत्मा से सीखने में भी न केवल यत्न से प्रयास, बल्कि साथ ही पवित्र आत्मा के प्रति एक अनुशासन, प्रतिबद्धता, और आज्ञाकारिता की आवश्यकता भी होती है। और क्योंकि अधिकाँश लोग यह करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, इसलिए वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखने का सरल मार्ग चुन लेते हैं, यह मानते हुए कि इस से भी बाइबल को उतनी ही अच्छे से सीखा जा सकेगा। क्योंकि कभी भी कोई भी मनुष्य बिना किसी त्रुटि का, अचूक, और सिद्ध नहीं होता है, इसलिए उनकी शिक्षाओं और रचनाओं में भी यही त्रुटियाँ, चूक, और असिद्धता बनी रहती है, और दिखती रहती है। इसलिए जो विश्वासी मनुष्यों तथा उनकी रचनाओं से सीखने पर निर्भर बने रहते हैं, वे अपने आप को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फँसने के जोखिम में डाले रहते हैं।

    हमने यूहन्ना 14:26 और यूहन्ना 16:14-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा के सिखाने का तरीका है कि वह प्रभु के वचनों को विश्वासी को स्मरण करवाता है और उन्हीं वचनों में से लेकर उसे बताता है। इसलिए पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तीन बातों की आवश्यकता होती है, और तीनों को पूरा करने के लिए विश्वासी की ओर से समय और प्रयास आवश्यक है। ये तीन बातें हैं:

  • पहली, विश्वासी के अंदर परमेश्वर के वचन का संग्रह या भण्डार होना चाहिए, जिस में से लेकर पवित्र आत्मा विश्वासी को परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों को याद दिलाएगा, और परिस्थिति के अनुसार उसे उपयुक्त वचन को लेकर बताएगा। इसलिए उसे परमेश्वर का वचन पढ़ते रहने और याद करने में समय बिताना चाहिए।

  • दूसरा, विश्वासी को न केवल परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए, बल्कि उसका अध्ययन भी करने के लिए उचित समय देना चाहिए। इसके लिए विश्वासी को परमेश्वर तथा उसके वचन को अपने जीवन में प्राथमिक स्थान देने के लिए तैयार रहना चाहिए, और पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए समर्पित एवं आज्ञाकारी भी रहना चाहिए।

  • तीसरा, विश्वासियों को उन्हें मनुष्यों से मिली बाइबल से बाहर की शिक्षाओं को, जिन पर वे भरोसा करते आए हैं, पवित्र आत्मा से मिली शिक्षाओं के साथ मिलाना नहीं चाहिए। पवित्र आत्मा से मिलने वाली शिक्षाएँ हमेशा ही परमेश्वर के वचन में लिखे हुए के साथ पूर्णतः सहमत और संगत होंगी; जबकि मनुष्यों की शिक्षाओं में बाइबल के साथ असंगतियों और बाइबल से बाहर की व्याख्याओं को देखा जा सकता है।

    एक बार फिर, अधिकाँश विश्वासी इन तीन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने पाते हैं, और इसलिए पवित्र आत्मा से सीखने नहीं पाते हैं। पिछले कुछ लेखों में हमने इन तीनों बातों को कुछ विस्तार से देखा है। आज से हम वह देखना आरंभ करेंगे जो परमेश्वर का वचन सीखने के लिए विश्वासी को करना चाहिए, एक बार जब वह पवित्र आत्मा से सीखने का निर्णय ले लेता है, प्रतिबद्ध हो जाता है।

    परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखने की इच्छा रखने वालों को पहला काम करना है अपने अंदर से साँसारिक रवैये और व्यवहार को निकाल कर परमेश्वर के वचन के ‘निर्मल आत्मिक दूध’ की लालसा रखनी है, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्‍चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1पतरस 2:1-2 )। हमने 1 कुरिन्थियों 3:3 से देखा है कि “बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी” विश्वासी की अपरिपक्वता, उस के अभी भी बच्चा ही होने के चिह्न हैं। इन बातों का होना यह भी दिखाता है कि वह मसीही विश्वास की आधारभूत बातों, आरंभिक शिक्षाओं (इब्रानियों 6:1-2) से आगे नहीं बढ़ेगा, और उसे कुछ अधिक सिखाया नहीं जा सकता है। इसलिए, अधिक तथा बेहतर सीखने के लिए, विश्वासी को शरीर की इन बातों को अपने में से निकाल बाहर करना होगा।

    ध्यान दीजिए, पतरस यह नहीं लिख रहा है कि “परमेश्वर से प्रार्थना करो कि वह इन बातों को तुम्हारे जीवन में से निकाल दे” जैसा कि वे लोग जो बाइबल की बातों की बाइबल से बाहर की व्याख्या करते हैं, कहना और प्रार्थना करना सिखाते हैं। पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए, पतरस यह करने की ज़िम्मेदारी मसीही विश्वासी पर ही रखता है; उन्हें ही प्रयास कर के इन बातों को निकाल बाहर करना है। 

    पौलुस ने अपने जीवन के उदाहरण से दिखाया कि यह कैसे करना है, “परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार कर के, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं” (1कुरिन्थियों 9:27)। पौलुस यहाँ यह नहीं कह रहा है कि वह परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उसकी देह को वश में लाए; वरन वह स्वयं इसे करता है। पौलुस ने यही बात तीमुथियुस को भी सिखाई, “तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे। बड़े घर में न केवल सोने-चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये। यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्‍वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा” (2 तीमुथियुस 2:19-21)। प्रमुख कर के ज़ोर दी गई बातों पर ध्यान दीजिए – परमेश्वर के वचन की शिक्षा यही है कि स्वयं विश्वासियों को ही यह कार्य करना है। बाइबल में कहीं ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जहाँ परमेश्वर ने किसी से उसकी ज़िम्मेदारी को लेकर उसके लिए उसे पूरा कर के दिया है।

    परमेश्वर ने विश्वासियों को यह करने के लिए उपयुक्त सँसाधन दिए हैं, और उन्हें अपना पवित्र आत्मा दिया है कि उनकी सहायता और मार्गदर्शन करे। लेकिन वे अपनी ज़िम्मेदारी को वापस परमेश्वर को पकड़ा कर निश्चिंत होकर नहीं बैठ सकते हैं कि अब परमेश्वर इसे ले लेगा और इसे पूरा कर देगा। यदि परमेश्वर इस प्रकार की प्रार्थनाओं को स्वीकार कर के उन से उनके कार्य को ले ले, तो फिर उसका वचन त्रुटिपूर्ण हो जाएगा – वह कहता कुछ है, और कर के कुछ और ही देता है। साथ ही यह 1 कुरिन्थियों 10:13 की प्रतिज्ञा को झूठा ठहरा देगा, तथा यह अभिप्राय देगा कि परमेश्वर सर्वज्ञानी, सिद्ध, और त्रुटि रहित नहीं है, क्योंकि उसने अपने बच्चे पर कुछ ऐसा आ लेने दिया जो उस बच्चे के सहने की क्षमता से बाहर है, और अब उस बच्चे को परेशानी छुड़ाने के लिए परमेश्वर को स्वयं इस काम को करना पड़ रहा है। इस प्रकार की गलत शिक्षाओं द्वारा बहकाया गया विश्वासी जितना अधिक समय बाइबल के बाहर की गढ़ी हुई धारणाओं में बना रहेगा, वह अपनी आशीषों की उतनी ही अधिक हानि उठाएगा, और पवित्र आत्मा से उतना ही कम सीखेगा और उन्नति करेगा।

    हम इसके बारे में अगले लेख में ज़ारी रखेंगे और उन्नति करने के लिए परमेश्वर के वचन रूपी निर्मल आत्मिक दूध की लालसा रखने के बारे में सीखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 110 - Stewards of Holy Spirit - 30 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 10

 

    Every Born-Again Christian Believer becomes the Temple of the Holy Spirit from the moment of salvation (1 Corinthians 3:16; 6:19), and has God the Holy Spirit residing in him since the moment of his salvation. The Holy Spirit is given to him by God, to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide; to help him live his Christian life and be able to worthily fulfil his God assigned ministry. One of the purposes of the Holy Spirit is to teach the Believer the Word of God, the Bible (John 14:26). Therefore, as stewards of the God given Holy Spirit and of the Word of God, every Believer is to learn about the Holy Spirit and learn the Word of God. Though practically every Believer may desire for this to happen, but, sadly, hardly any Christian Believer actually puts in the requisite efforts to learn from Him and convert the desire into practical reality. Just as Christian life is not an easy-going life of casual living, but requires diligent efforts; similarly, learning from the Holy Spirit not only requires a diligent effort, but also a discipline, commitment, and obedience towards Him. Something, which people usually are unwilling to do. Therefore, they take the easy way out of assuming that they can equally well learn the Bible from men and their works. Since no man is ever inerrant, infallible, and perfect, therefore their teachings and works also carry this same tendency of being error prone, fallible, and imperfect; that keeps becoming evident now and then. Those Believers who rely on learning from men and their works therefore render themselves prone to falling into erroneous teachings and wrong doctrines.

    Earlier, we had seen from John 14:26 and John 16:14-15, the way the Holy Spirit teaches is by bringing the Lord’s Words to remembrance of the Believers, and taking those Words and declaring them to the Believers. Therefore, learning from the Holy Spirit requires three things, and fulfilling these three requires time and effort on the part of the Believer. These three things are:

  • First, the Believer should have a ‘stock’ or repository of God’s Word in him, for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance, to take them up from within him and declare them to him as per the situation. Therefore, he must spend time reading and memorizing God’s Word.

  • Second, the Believer’s should give adequate time to not only just read, but also to study God’s Word. For this, the Believer must be committed to give God and His Word the priority in his life, and be surrendered to follow and obey the instructions of the Holy Spirit.

  • Third, the Believers should not mix up man’s unBiblical teachings that they have received and have been relying upon, with the teachings given to them by the Holy Spirit. The Holy Spirit’s teachings will always be completely consistent with what has been written in God’s Word; whereas man’s teachings might have inconsistencies and unBiblical interpretations.

    Once again, most Believers falter on these three requirements, and therefore are unable to learn from the Holy Spirit. In the previous few articles we have considered these three things in some detail. From today, we will start looking at what the Believer needs to do, once he commits himself to learning from the Holy Spirit, and decides to put in the required diligent effort.

    The first thing that those who want to learn from God the Holy Spirit need to do is get rid of their worldly attitude and behavior, and develop a sincere desire for ‘the pure milk of the Word of God’ “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). We have seen from 1 Corinthians 3:3 that things like “malice, deceit, hypocrisy, envy, and evil speaking” are all indicators of immaturity, of the Believer still being a child. The presence of these things also shows that he will not progress beyond the basics, i.e., the elementary principles of Christian Faith (Hebrews 6:1-2); hence, not much can be taught to him. Therefore, to learn more and better, the Believer has to take out from within him the tendencies of the flesh.

    Notice that Peter does not say “pray to God to remove these things from your life” as those who preach and teach unBiblical interpretations and applications of Biblical terms say and do. Writing under the guidance of the Holy Spirit, Peter puts the responsibility upon the Believers to do this; it is they who are to make efforts to lay these things aside. 

    Paul showed how to do this from his own life, “But I discipline my body and bring it into subjection, lest, when I have preached to others, I myself should become disqualified” (1 Corinthians 9:27). Paul does not say here that he prays to God to discipline his body; rather it is he who does it. Paul taught the same to Timothy, “Nevertheless the solid foundation of God stands, having this seal: "The Lord knows those who are His," and, "Let everyone who names the name of Christ depart from iniquity." But in a great house there are not only vessels of gold and silver, but also of wood and clay, some for honor and some for dishonor. Therefore, if anyone cleanses himself from the latter, he will be a vessel for honor, sanctified and useful for the Master, prepared for every good work” (2 Timothy 2:19-21). Take note of the emphasized portions – the teachings from God’s Word are that the Believers must do this themselves. There is no example in the Bible of God ever having taken over from someone to fulfil their responsibility for them.

    God has given Believers the necessary resources for it, and has given the Holy Spirit to help and guide them in doing this. But they cannot hand their responsibility back to God, and be content that now God will take it over and do it for them. If God were to answer such prayers and take over from them, then His Word will become erroneous – He has said one thing, and is willing to do another. It will falsify the promise of 1 Corinthians 10:13, and imply that God is not omniscient, perfect, and inerrant, since He has let something beyond His child’s capacity to come upon him, and therefore, now to deliver His child from troubles, God Himself must step in. The longer the misguided Believers carry on in their unBiblical assumptions, the more loss they will suffer of their blessings and the less they will learn and grow through the Holy Spirit.

    We will carry on about this in the next article, and learn about desiring the pure milk of the Word, to grow in our Christian lives.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 21 मई 2026

Blessed and Successful Life - 105 - Learning From the Holy Spirit – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 105 - पवित्र आत्मा से सीखना – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 105 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 25

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 5

 

परमेश्वर द्वारा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसके उद्धार पाने के क्षण से ही, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है, ताकि सर्वदा उस में निवास करे। पवित्र आत्मा, विश्वासी को उसके मसीही जीवन को सही रीति से जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का ठीक से निर्वाह करने में उस का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। इसलिए यह अनिवार्य है कि पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी होने, तथा उसकी सेवाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी बाइबल में से पवित्र आत्मा के बारे में सीखे। पवित्र आत्मा के बारे में प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को दी गई मुख्य शिक्षाएँ यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 से 16 अध्याय में मिलती हैं। इस श्रृंखला के इन लेखों में हम वहीं से उन्हें सीख रहे हैं। वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 से सीख रहे हैं। बाइबल के अनुसार, विश्वासी में पवित्र आत्मा के विद्यमान होने का प्रमाण वे प्रभाव, वे बदलाव हैं जो पवित्र आत्मा उस के जीवन में लाता है।


पवित्र आत्मा के प्रभावों में से एक है विश्वासी में परमेश्वर के वचन, बाइबल, को सीखने की प्रवृत्ति विकसित होना। यद्यपि पवित्र आत्मा विश्वासी में निवास करता है, उसे परमेश्वर के वचन को सिखाना चाहता है, लेकिन इसके लिए विश्वासी में पवित्र आत्मा के प्रति एक अनुशासन, सही इच्छा, पूर्ण आज्ञाकारिता, और प्रतिबद्धता का भी होना आवश्यक है। क्योंकि इस के लिए यत्न से प्रयास करने की आवश्यकता होती है, इसलिए विश्वासी, बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के लिए मेहनत करने के, बहुधा सरल तरीका अपना लेते हैं, और मनुष्यों तथा पुस्तकों से सीखने की ओर मुड़ जाते हैं। यह उन्हें गलत शिक्षाओं में पड़ जाने के खतरे में डाल देता है; और शैतान इस अवसर का पूरा लाभ उठाता है, उनके आत्मिक जीवन को नष्ट करने या बाधित करने के लिए उनके जीवनों में कई झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आता है। इस संदर्भ में हम देख चुके हैं कि तीन मुख्य कारण हैं जो विश्वासी को पवित्र आत्मा से सही रीति से सीखने नहीं देते हैं, और इन में से दो को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं। आज से हम तीसरे कारण को देखना आरंभ करेंगे; यह है विश्वासी द्वारा उन मनुष्यों से, जिन पर वह भरोसा करता है, प्राप्त की गई शिक्षाओं के साथ, पवित्र आत्मा द्वारा दी जाने वाली शिक्षाओं को मिलाना।


इसे बेहतर समझने के लिए, हम एक बार फिर से साँसारिक शिक्षा पाने के उदाहरण का उपयोग करेंगे। यह एक जाना-माना तथ्य और लगभग प्रत्येक माता-पिता का अनुभव है कि जब बच्चे स्कूल जाना आरंभ करते हैं, शीघ्र ही वे अपने शिक्षक पर पूरा भरोसा करने लगते हैं, उसी पर निर्भर हो जाते हैं। बच्चे के लिए, शिक्षक जो भी करता और कहता है, केवल वही सही हो जाता है; और बच्चे सामान्यतः उसे ही एकमात्र और अकाट्य सत्य समझते हैं। शिक्षक ने स्कूल में जो सिखाया और जैसा करवाया है, वे उस से भिन्न कुछ भी सुनने और करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, चाहे उनके अपने माता-पिता भी शिक्षक क्यों न हों। बच्चे अपने शिक्षकों को ही मानक मानते हैं, और दृढ़ता के साथ उन्हीं का अनुसरण करना चाहते हैं, चाहे शिक्षक उन्हें कुछ गलत ही क्यों न बता या करवा रहा हो। यही आत्मिक शिक्षा में भी ऐसे ही देखा जाता है। एक नया विश्वासी, यद्यपि परमेश्वर के वचन से उसका परिचय करवाया जाता है, उस से उसे पढ़ने, अध्ययन करने, और सीखने के लिए कहा जाता है, लेकिन वह यह सब उसी तरह से करने की प्रवृत्ति रखता है जैसा वह, जिस कलीसिया में वह जाता है, वहाँ के प्राचीनों, प्रचारकों, और अगुवों, तथा वहाँ के अन्य सदस्यों को करते हुए देखता है। नए विश्वासी की प्रवृत्ति अपनी कलीसिया के अन्य लोगों का अनुसरण करने की ही होती है, विशेषकर उनकी जो लोगों में परमेश्वर के वचन का प्रचार करते हैं, उसकी शिक्षाएँ देते हैं, और साथ ही यह करने के द्वारा वे अपनी कलीसिया के लोगों को स्वीकार्य भी बने रहना चाहते हैं।


यह केवल आज ही की बात नहीं है, यह आरंभिक कलीसिया में भी देखा जाता था (1 कुरिन्थियों 1:10-13; 3:3-7), और पौलुस को आरंभिक विश्वासियों को प्रभु की बजाए मनुष्यों का अनुसरण करने की प्रवृत्ति से बाहर निकालने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ा। जैसा कि इन हवालों से प्रकट है, प्रभु की बजाए मनुष्यों के पीछे चलने की इस प्रवृत्ति के कारण कलीसिया में डाह, झगड़े, और विभाजन होते हैं। यह विश्वासियों की आत्मिक उन्नति को बाधित करता है, वे अपरिपक्व बच्चों के समान ही रहते हैं; और उन्हें शारीरिक विश्वासी बना देता है। जैसा कि हम पहले के एक लेख में बाइबल के उदाहरणों से देख चुके हैं, कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है; और सभी, सर्वाधिक भक्त जन भी, गलतियाँ कर सकते हैं, और करते भी हैं। इसलिए पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 14:29 में लिखवाया है कि कलीसिया में हो रहे प्रचार के दौरान, सभी सुनने वालों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे प्रचारक के सन्देश को परखें, न कि ऐसे ही स्वीकार कर लें। यह परमेश्वर की आज्ञा है कि प्रत्येक विश्वासी को न केवल प्रेरितों 17:11 तथा 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 की शिक्षा का पालन करना चाहिए, बल्कि किसी भी शिक्षा को स्वीकार और पालन करने से पहले वचन से उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए। चाहे वह शिक्षा देने वाला प्रचारक या शिक्षक कोई भी क्यों न हो, कितना भी भक्त और ख्याति प्राप्त क्यों न हो। इसके साथ ही एक निहितार्थ भी है कि, साथ ही प्रत्येक विश्वासी को, यदि वह वास्तव में पवित्र आत्मा से सीखना चाहता है तो, अपने जीवन में ढीठ न बना रहे बल्कि अपनी गलतियों को सुधारने के लिये तत्पर और तैयार भी रहे। उसे केवल बाइबल के अनुसार सही शिक्षाओं को ग्रहण करने, और बाइबल से परखकर स्थापित शिक्षाओं का ही पालन करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिये; चाहे इसके लिये कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। अन्यथा वह परमेश्वर का वचन सीखने के लिए हमेशा ही मनुष्यों पर ही निर्भर बना रहेगा, और कभी वचन में उन्नति नहीं करने पाएगा (इब्रानियों 5:11-14)।


हम अगले लेख में इस से आगे देखेंगे और देखेंगे कि क्यों मनुष्यों से मिलने वाली शिक्षाओं पर भरोसा बनाए रखने और उन्हें थामे ही रहने के कारण परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखना गंभीर रीति से बाधित हो जाता है।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 105 - Stewards of Holy Spirit - 25 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 5

 

God the Holy Spirit has been given by God to every Born-Again Christian Believer, to reside in him at all times, from the very moment of his salvation. The Holy Spirit has been given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide in living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry. Therefore, to be worthy stewards of the Holy Spirit, and to well utilize His services, it is imperative for the Believers, that they learn about the Holy Spirit from the Bible. The Lord Jesus’s main teachings to His disciples about the Holy Spirit are given in John’s gospel, chapters 14 to 16. In these articles of this series we are learning about Him from there. Presently we are learning from John 14:17. Biblically, the presence of the Holy Spirit in the Believer is evidenced by the effects He produces, the changes He brings in the Believer’s life.

 

One of the effects the Holy Spirit produces is the Believer developing a tendency to learn God’s Word, the Bible. Although the Holy Spirit residing within the Believer is ready and willing to teach him the Word of God, but, learning from Him also requires a certain discipline, appropriate willingness, complete obedience, and a firm commitment from the Believer. Therefore, the Believers, instead of putting in diligent efforts to learn from the Holy Spirit, often prefer to take a ‘short-cut’, and go after learning from men and books. This makes them prone to receiving and following erroneous teachings; and Satan fully exploits the opportunity to bring in many false teachings and wrong doctrines into their lives to destroy or hamper their spiritual lives. In this context we have seen that there are three main reasons for the Believer not being properly able to learn from the Holy Spirit, and we have seen the first two of them in the previous articles. Today, we will begin with the third reason, i.e., the Believers wanting to mix up the teachings given to them by men, that they have received and rely upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them.

 

To understand this better, we will once again take help from the example of secular education. It is a well-known fact and the experience of nearly every parent, that when children start going to school, very soon they develop an absolute reliance and trust in their teachers. For the child, whatever the teacher says and does, only that is what is right; and the children often take that as the absolute and only truth. They are unwilling to do anything in any other way than what the teacher has told and taught them in school, even if their own parents are teachers. The children look up to their teachers as standards to emulate, and do this resolutely; even if the teacher might be teaching some erroneous thing. The same holds true in spiritual learning as well. A new Believer, though he is introduced to, and asked to read, study, and learn God’s Word, but he tends to do it in the same manner as the elders, preachers, and leaders of the Church he attends, do. The new Believer’s natural tendency is to emulate the people in their Church, especially those who preach and teach God’s Word, and also in so doing, they also want to remain acceptable to their Church.

 

This is not a present day phenomenon, it was present even in the first Church (1 Corinthians 1:10-13; 3:3-7), and Paul had to strive very hard to get the early Believers out of this tendency of following men rather than the Lord. As is apparent from these references, this tendency to follow men rather than the Lord and His Word, gives rise to envy, strife, and divisions within the Church. This prevents the spiritual growth of the Believers, leaving them as immature children; and makes them carnal Christians. We always need to keep in mind, as has been shown through Biblical examples in an earlier article, that no man is perfect; and everyone, even the most godly and devout, can, and do make mistakes. Therefore, the Holy Spirit had it written down through Paul in 1 Corinthians 14:29 that during the preaching in the Church, it is the responsibility of every member of the congregation, to examine whatever is being preached by the Preacher. This is God’s commandment that every Believer not only needs to follow the teaching of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21, but to first verify from God’s Word, before accepting any teaching from anyone. This holds, no matter how godly and reputed the preacher or teacher may be. It also implies that the Believers, instead of being stubborn, should be willing and ready to correct the errors in his life. The Believer should be committed to only accept and apply the Biblically cross-checked and verified preachings and teachings in their lives, whatever be the cost they may have to pay for doing this. Especially if they honestly desire to learn from the Holy Spirit; else they will remain dependent upon men to learn God’s Word, and never really grow up in it (Hebrews 5:11-14).


We will carry on from here in the next article, and see further why reliance or insistence on adhering to man’s teachings will seriously hamper learning from God the Holy Spirit.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language