ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 12 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 94 - ‘Tongues’ is NOT Proof of Receiving the Holy Spirit (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 94 - अन्य-भाषाएं - पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं (1)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 94 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण नहीं (1)

हम पिछले लेखों से देखते आ रहे हैं कि बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों की एक पहचान यह भी है कि वे बहुत सरलता से भ्रामक शिक्षाओं द्वारा बहकाए तथा गलत बातों में भटकाए जाते हैं। इन भ्रामक शिक्षाओं को शैतान और उस के दूत झूठे प्रेरितों धर्म के सेवक, और प्रभु के लोगों का भेस धारण कर के प्रस्तुत करते हैं। ये लोग, और उनकी शिक्षाएं, दोनों ही बहुत आकर्षक, रोचक, और ज्ञानवान, यहाँ तक कि भक्तिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण भी प्रतीत हो सकती हैं, किन्तु साथ ही उनमें अवश्य ही बाइबल की बातों के अतिरिक्त भी बातें डली हुई होती हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में, जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता। अर्थात, इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन विषय, होते हैं - प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार। साथ ही इस पद में सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में यह भी लिखा है कि इन तीनों विषयों के बारे में शैतान की युक्तियों के जो यथार्थ और सत्य हैं, वे सब वचन में पहले से ही बता दिए गए हैं। इसलिए वचन से देखने, जाँचने, शिक्षाओं को परखने के द्वारा सही और गलत की पहचान करना कठिन नहीं है।

पिछले लेखों में हमने इन गलत शिक्षा देने वाले लोगों के द्वारा प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं को देखने के बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखना आरंभ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के नया जन्म या उद्धार पाते ही, तुरंत उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में आकर उसके अंदर निवास करने लगता है, और उसी में बना रहता है, उसे कभी छोड़ कर नहीं जाता है; और इसी को पवित्र आत्मा से भरना या पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना भी कहते हैं। वचन स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा से भरना या उससे बपतिस्मा पाना कोई दूसरा या अतिरिक्त अनुभव नहीं है, वरन उद्धार के साथ ही सच्चे मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा का आकर निवास करना ही है। इन गलत शिक्षकों की एक और बहुत प्रचलित और बल पूर्वक कही जाने वाले बात है “अन्य-भाषाओं” में बोलना, और उन लोगों के द्वारा “अन्य-भाषाओं” को अलौकिक भाषाएं, प्रार्थना करने की भाषा बताना। इसके बारे में पिछले लेख में हम देख चुके हैं कि यह भी एक ऐसी गलत शिक्षा है जिसका वचन से कोई समर्थन या आधार नहीं है। प्रेरितों 2 अध्याय में जो अन्य भाषाएं बोली गईं, वे पृथ्वी ही की भाषाएं और उनकी बोलियाँ थीं; कोई अलौकिक भाषा नहीं। हमने यह भी देखा था कि वचन में इस शिक्षा का भी कोई आधार या समर्थन नहीं है कि “अन्य-भाषाएं” प्रार्थना की भाषाएं हैं।

एक अन्य संबंधित गलत शिक्षा उन लोगों के द्वारा बल-पूर्वक यह सिखाना है कि अन्य-भाषाएं बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है। आज हम इसी के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल से देखेंगे। यदि आप 1 कुरिन्थियों 12:4-11 को देखेंगे, जो पवित्र आत्मा द्वारा वचन की सेवकाई के लिए दिए जाने वाले आत्मिक वरदानों के बारे में है, तो उसके 10 पद से यह स्पष्ट हो जाएगा कि अन्य-भाषा में बोलना, अन्य आत्मिक वरदानों के समान ही पवित्र आत्मा द्वारा दिया गया एक आत्मिक वरदान है। साथ ही इसी खंड में पद 8 से 10 में हर आत्मिक वरदान के लिए, बारंबार “किसी को” भी लिखा गया है; जो यह दिखाता है कि हर किसी को एक ही समान आत्मिक वरदान नहीं दिए गए, किसी को एक, किसी अन्य को कोई और, और इसी प्रकार भिन्न लोगों को भिन्न आत्मिक वरदान, उनकी सेवकाई के अनुसार, पवित्र आत्मा की इच्छा के अनुसार (पद 11) दिए गए हैं। बाइबल का यह खंड स्पष्ट है कि हर किसी को अन्य-भाषा में बात करने का वरदान नहीं दिया गया है। साथ ही यहाँ पर अन्य भाषाओं के विषय ऐसी कोई बात या कोई संकेत तक भी नहीं है जिसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जाए कि अन्य-भाषा में बोलना पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है। व्यक्ति में पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण तो उसका बदला हुआ जीवन, उसका पवित्र आत्मा के चलाए चलना और शारीरिक लालसाओं और अभिलाषाओं से दूर हो जाना, उसके जीवन में दिखने वाले आत्मा के फल हैं (गलातियों 5:22-26)।

परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में गलत शिक्षाएं फैलाने वाले ये लोग अपने इस दावे को “प्रमाणित” करने के लिए एक बहुत बड़ा झूठ बोलते हैं। वे दावे के साथ कहते हैं कि वचन में जब भी किसी ने पवित्र आत्मा प्राप्त किया है, उससे परिपूर्ण हुआ है, तो उसने अवश्य ही अन्य-भाषाएं भी बोली हैं। इसलिए यह मानने योग्य बात और प्रमाण है कि अन्य-भाषा बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है। इस संदर्भ में शायद ही कभी किसी ने बेरिया के विश्वासियों के समान (प्रेरितों 17:11) इस बात की सच्चाई को जाँचने और उनके दावे की पुष्टि करने का प्रयास किया होगा - न तो उनके अपने साथियों और अनुयायियों ने, और न ही उन्होंने जिन्हें ये बड़ी हिम्मत के साथ यह बात कहते हैं।

अगले लेख में हम बाइबल में से पवित्र आत्मा प्राप्त करने या पवित्र आत्मा से भरने के हवालों को देखेंगे, और पुष्टि करेंगे कि ऐसा होने पर क्या हर बार लोगों ने "अन्य-भाषाएँ" बोलीं? 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 94

English Translation

Speaking in ‘Tongues’ is NOT Proof of Receiving the Holy Spirit (1)

    We have been seeing from the previous articles that one of the characteristics of child-like immature Christians is that they are very easily misled into deceptive and false teachings. Satan and his followers disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and angels of light to present these deceptive, false teachings. These deceivers and their teachings are attractive, appealing, seemingly knowledgeable, and even have an appearance of being reverential and righteous; but there will always be some extra-Biblical teachings cleverly mixed up in them. About these deceptive, false teachings, God the Holy Spirit had it written through the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4 For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! that they are mainly about three topics, the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel. To recognize the truth and escape falling for Satan’s deception, along with these three topics, a very important point for proper discernment has also been stated in this verse: the facts and truth about these three have already been given in God’s Word. Therefore, anything that is not already in God’s Word is satanic, a corruption brought in by the false teachers, and is not to be accepted.

    In the preceding articles we had first seen the various false teachings spread about the Lord Jesus, and had then started to look into the false teachings about the Holy Spirit. We have seen that the Holy Spirit is given to every truly Born-Again Christian Believer at the moment of his being saved; God the Holy Spirit comes to reside in him forever in all His fullness, and never leaves him. We have also seen that the Word of God is very clear that being “filled with the Holy Spirit” and “baptism with the Holy Spirit'' are not “second experiences” or something extra, but just the same as the Holy Spirit coming to reside in the Believer on being saved; and Biblically there is nothing like the very emphatically preached and taught “Baptism of the Holy Spirit.” This too is a false teaching that has no basis or affirmation from the Word of God. In the last article we have considered the facts and truth regarding another related wrong teaching, again insisted upon and very emphatically taught by these preachers and teachers of false doctrines - the “speaking in tongues” and seen from the Word of God that the claims of these preachers that these are super-natural languages, and Prayer languages” are unfounded and baseless. The languages spoken by the disciples in Acts 2, were known and recognized languages of earth.

    There is another related wrong teaching, a false doctrine, also very emphatically preached and taught, that speaking in “tongues” is the proof of having received the Holy Spirit. We will examine this claim today from the Bible. If you look at 1 Corinthians 12:4-11, which is a passage about the different gifts the Holy Spirit gives to the Christian Believers, then it is very clear from verse 10 that speaking in “tongues” is one of the gifts of the Holy Spirit, like any of the other gifts mentioned here. Moreover, note that in this passage, from verse 8 to 10, with every gift, is also written “to some”, which is a clear indication that not everybody receives the same gift, different gifts are given to different people, as the Holy Spirit decides (verse 11). This passage from the Bible makes it quite clear that every Believer has not been given the gift of speaking in “tongues”. There is nothing stated or indicated in this passage that would suggest that speaking in “tongues” is the proof of having received the Holy Spirit. The proof of the presence of the Holy Spirit in the life of a person is his changed life, his living and walking under the guidance of the Holy Spirit, and moving away from the worldly desires and living; the presence of fruits of the Holy Spirit in a person’s life is the proof of the Holy Spirit being present (Galatians 5:22-26).

    These people who spread false teachings and wrong doctrines about the Holy Spirit, to corroborate their false claim, speak a big lie, stating it as a fact of God’s Word. They say and claim that in the Bible, whenever anyone has received the Holy Spirit, they have also spoken in “tongues”; therefore, this association is proof of what they say and claim. But as the Believers in Berea had done, has anyone ever made an effort to cross-check and verify their claim, and confirm it’s being true or false? Even those who so emphatically and courageously make this claim, and their followers would never have tried to actually check it out from the Word of God!

In the next article we will look at the Biblical instances of receiving, or being filled with the Holy Spirit, and verify whether or not they always were accompanied by speaking in "tongues."

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 11 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 93 - ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (4) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 93 - अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (4)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 93 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (4)

पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रेरितों 2:4-11 का खण्ड किसी भी रीति से इन लोगों के द्वारा पवित्र आत्म के बारे में प्रचार किए जाने वाले गलत दावों तथा उनके द्वारा अन्य भाषाओं में बोलने की गलत व्याख्या का कोई समर्थन नहीं करता है। हमने देखा था कि बाइबल के इस उदाहरण के विपरीत, य लोग जो बोलते हैं, उसमें न तो कोई मुख्य भाषा होती है, और न ही कोई बोलियाँ। तथा, उनमें से कोई भी उस भाषा का नाम भी नहीं जानता है जिसे वे बोलते हैं, न ही कोई स्वयं यह समझता है किस उसने क्या कहा है, जो कि बाइबल के इस उदाहरण से बिलकुल मेल नहीं खाता है। तीसरी बात, बाइबल में कभी भी अन्य भाषा में बोलने को प्रार्थना की भाषा या प्रार्थना करने के लिए उपयोग नहीं किया गया है। वे अपने इस दावे को सही ठहराने, प्रार्थना कि भाषा दिखाने के लिए रोमियों 8:26-27 का गलत उपयोग करते हैं, उसकी गलत व्याख्या करते हैं। आज हम विचार करेंगे कि रोमियों 8:26-27 में वास्तव में क्या लिखा गया है। 

आप स्वयं इन पदों को देख लीजिए इसी रीति से आत्मा भी हमारी दुर्बलता में सहायता करता है, क्योंकि हम नहीं जानते, कि प्रार्थना किस रीति से करना चाहिए; परन्तु आत्मा आप ही ऐसी आहें भर भरकर जो बयान से बाहर है, हमारे लिये बिनती करता है। और मनों का जांचने वाला जानता है, कि आत्मा की मनसा क्या है क्योंकि वह पवित्र लोगों के लिये परमेश्वर की इच्छा के अनुसार बिनती करता है। (रोमियों 8:26-27)। यहाँ बिलकुल स्पष्ट लिखा है कि पवित्र आत्मा स्वयं ही प्रार्थना करता है, न कि वह किसी व्यक्ति से प्रार्थना करवाता है। यह भी नहीं लिखा है कि पवित्र आत्मा किसी अलौकिक भाषा में प्रार्थना करता है। वरन्, जो लिखा है वह यह है कि वह आहें भर-भर के प्रार्थना करता है। तो अब, पवित्र आत्मा के आहें भरने की आवाज को किसी व्यक्ति के द्वारा बोली गई अलौकिक भाषा कैसे कहा जा सकता है? यह सभी एक गलत शिक्षा को सही ठहराने के लिए परमेश्वर के वचन को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना, उसका घोर दुरुपयोग करना है। 

रोमियों के इन पदों में साफ लिखा है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा हमारी दुर्बलताओं की स्थिति में, जब हम नहीं जानते कि ऐसे में क्या प्रार्थना की जाए, तब स्वयं आहें भरकर हमारे लिए परमेश्वर की इच्छा के अनुसार विनती करता है। यहाँ यह कहीं नहीं लिखा या अर्थ दिया गया है कि पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों से अन्य-भाषा बोलने के द्वारा प्रार्थना करवाता है। आहें भरना, और वह भी किसी मनुष्य के द्वारा नहीं, वरन पवित्र आत्मा के द्वारा, अन्य भाषा बोलना नहीं है। इन पदों में “हम नहीं जानते” मसीही विश्वासी की दुर्बलता की उस स्थिति के लिए आया है जिस में मसीही विश्वासी अपनी परिस्थिति से इतना अभिभूत या प्रभावित है कि उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि वह क्या प्रार्थना करे; तब पवित्र आत्मा स्वयं उसके लिए प्रार्थना करके उसकी सहायता करता है। न तो रोमियों के ये पद मनुष्यों द्वारा अन्य-भाषाएं बोलने से संबंधित हैं, और न ही ये पद अन्य-भाषा बोलने को प्रार्थना की भाषा बताना जायज़ ठहराते हैं; वरन ये पद तो किसी बहुत ही अभिभूत कर देने वाली स्थिति में पवित्र आत्मा की सहायता से संबंधित हैं न कि किसी के द्वारा सामान्य प्रार्थनाएँ करने की स्थिति से। इन लोगों के द्वारा पदों की इस प्रकार व्याख्या करना सर्वथा गलत है, वचन के साथ खिलवाड़ और वचन का जान-बूझ कर किया गया दुरुपयोग है। सामान्य समझ की बात है, जब हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं तो हमें पता होता है कि हम क्या और क्यूँ कह रहे हैं, परमेश्वर से क्या माँग रहे हैं। इन गलत शिक्षाओं वालों को तो स्वयं ही पता नहीं होता है कि उन्होंने कहा क्या है, तो फिर वे क्या प्रार्थना करते हैं, या क्या आराधना करते हैं, किसे पता है?

आज “अन्य-भाषा” को पृथ्वी के बाहर की भाषा बताने वाले लोगों द्वारा मुँह से निकाली जाने वाली विचित्र आवाजों पर ऊपर कही गई तीनों में से एक भी बात लागू नहीं होती है। अर्थात, जब प्रेरितों 2:4-11 को उसके संदर्भ में, और शब्दों के अर्थ तथा अभिप्रायों के साथ देखा और अध्ययन किया जाए, तो इन गलत शिक्षाएं फैलाने वालों की बातों का झूठ तुरंत ही सामने आ जाता है। अगले लेख में हम अन्य-भाषाएं बोलने से संबंधित एक और बहुत फैलाई जाने वाली किन्तु बिलकुल गलत शिक्षा, कि अन्य-भाषा बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है, के बारे में वचन से देखेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 93

English Translation

Understanding ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (4)

In the previous article we had seen that the passage, Acts 2:4-11 in no way justifies the assertion by these people preaching wrong ideas about the Holy Spirit and their interpretation of speaking in tongues. We had seen that unlike the Biblical example, in what they speak, there is no main language or any dialect. Also, unlike the Biblical example, none of them knows any name of the language they are speaking, nor do they themselves understand what they have said, let alone the people hearing them. Thirdly, in the Bible "speaking in tongues" has never been use as a prayer language. They try to justify this claim of "tongues" being a prayer language on the basis of misinterpreting Romans 8:26-27. Today we will consider what Romans 8:26-27 actually says.

See for yourselves Likewise the Spirit also helps in our weaknesses. For we do not know what we should pray for as we ought, but the Spirit Himself makes intercession for us with groanings which cannot be uttered. Now He who searches the hearts knows what the mind of the Spirit is, because He makes intercession for the saints according to the will of God. (Romans 8:26-27). It is very clearly stated in these verses that it is not that the Holy Spirit makes a person pray, but that He Himself prays. Neither does it say that the Holy Spirit prays in some super-natural language. Rather what is written is that while He is praying, He groans; so how can groaning sounds made by the Holy Spirit be called a super-natural language spoken by a person? All of this is a gross distortion and misinterpretation of God's Word, done to justify a false teaching.

It is quite clearly written in these verses from Romans that it is the Holy Spirit that makes intercession for us according to our needs, in situations when we are weak and do not know what to pray for. It is neither written here, nor implied that the Holy Spirit makes a Believer speak in “tongues” to pray to God. To ‘groan’, and that too by the Holy Spirit, is not the same as the person speaking in “tongues.” In these verses the phrase “we do not know what we should pray for as we ought” has come for the Christian Believer, who is in so overwhelmed, so caught up in some difficult situation that he is unable to understand what to pray for; in such situations the Holy Spirit Himself intercedes and prays for him. So, not only are these verses not talking about speaking in “tongues” as a “prayer language”, but they are about some extreme, overwhelming circumstances; and not the regular prayer a Believer has to do. To interpret these verses in the manner they are used by these people is wrong, is deliberately fooling around with God’s Word and misusing it. It is a common understanding that when we pray to God, we know what we are praying about, what we are asking and saying to God. These preachers and teachers of wrong doctrines and false teachings themselves do not know what they have said and why; then how can they actually and effectively pray or worship or converse with God?

None of the above-mentioned three things can be seen in the strange noises which these people utter in the name of speaking in “tongues”, in a supposedly “super-natural” language, today. In other words, when Acts 2:4-11 is seen in its context and along with the meanings of the words used in the original language, then the false teachings and preaching of these people immediately become apparent. In the next article we will look at another very commonly spread but absolutely wrong teaching, that speaking in “tongues” is the proof of having received the Holy Spirit, from the Word of God.

If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 10 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 92 - ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 92 - अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (3)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 92 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (3)

जो लोग पवित्र आत्मा के बारे में गलत धारणाएँ प्रचार करते और सिखाते हैं वे "अन्य भाषाओं में बोलने" पर बहुत बल देते हैं, और यह झूठा दावा करते हैं कि यही पवित्र आत्मा के होने का चिह्न है। हम इस "अन्य भाषाओं में बोलने" के बारे में उस खण्ड से अध्ययन कर रहे हैं, जिस में इसके पहली बार होने के बारे में बाइबल में लिखा गया है, अर्थात प्रेरितों 2:4-11। हमने पिछले लेख में देखा था कि मूल यूनानी भाषा में यहाँ पर दो भिन्न शब्द "ग्लौसा" और "डियालेकटौस" प्रयोग किए गए हैं; तथा इन शब्दों के अर्थों एवं प्रयोग के बारे में समझा था। आज हम इन दोनों शब्दों के बारे में विचार करण जारी रखेंगे और देखेंगे कि कैसे यह खण्ड किसी भी रीति से इस धारणा का कतई समर्थ नहीं करता है कि मुँह से निरर्थक, न समझ में आने वाली, और बारम्बार एक ही प्रकार की ध्वनि को उन्माद की दशा में आकर दोहराते रहना "अन्य भाषाओं में बोलना" है; अर्थात अलौकिक भाषा में बोलना है, तथा पवित्र आत्मा के होने का प्रमाण है। 

1. जैसा हम ऊपर पद 6 और 8 में देख चुके हैं, न केवल उन लोगों ने मुख्य भाषाएं बोलीं, किन्तु साथ ही उन मुख्य भाषाओं से संबंधित ‘बोलियाँ’ या उन भाषाओं के क्षेत्रीय स्वरूपों को भी बोला। किन्तु आज “अन्य-भाषा” को पृथ्वी से बाहर की भाषा कहने वालों में कभी भी उन लोगों के द्वारा कोई एक मुख्य भाषा और कुछ अन्य को उस मुख्य भाषा से संबंधित विभिन्न बोलियों को बोलने की बात देखने में नहीं आती है; अर्थात, कोई अपनी या किसी और की बोली जाने वाली “अन्य-भाषा” को किसी अन्य द्वारा बोली जाने वाली मुख्य भाषा की ‘बोली’ या क्षेत्रीय स्वरूप नहीं बताता है। उन लोगों को तो अपने द्वारा बोली जाने वाली "भाषा" का ही नाम, अर्थ, व्याकरण, आदि पता नहीं होता है, तो किसी दूसरे की भाषा या बोली के लिए क्या कहेंगे? अन्य-भाषाओं से संबंधित वचन में लिखा गया यह प्रमुख गुण, आज “अन्य-भाषाएं” बोलने के नाम पर मुँह से निरर्थक ध्वनियाँ निकालने वालों में बिलकुल दिखाई नहीं देता है, तो फिर वे कैसे अपने इस व्यवहार को “वचन के अनुसार” सही और जायज़ कह सकते हैं?

2. पद 6, 8 और 11 में लिखा है कि वहाँ एकत्रित सुनने वाले सभी यह पहचान रहे थे कि वे लोग उनकी भाषा या बोली में कुछ कह रहे हैं। यदि बोलने वाले पृथ्वी के बाहर की भाषाएं बोल रहे होते, तो फिर ये पृथ्वी के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से एकत्रित हुए यहूदी मनुष्य यह कैसे कहने पाते कि उन्हें अपनी ही भाषा सुनाई दे रही है; क्योंकि उनकी अपनी भाषा का अभिप्राय तो उनके पृथ्वी के भौगोलिक क्षेत्र की भाषा या बोली से होता? आज जो “अन्य-भाषाएं” बोलने का दावा करते हैं, न तो उन्हें खुद ही और न ही उन्हें सुनने वालों को यह पता होता है कि उन्होंने क्या कहा है! जबकि प्रेरितों 2:4-11 में, और अन्य स्थानों पर भी, वचन में सदा ही यह स्पष्ट किया गया है कि सुनने वाले समझ रहे थे कि क्या कहा जा रहा है।

3. विभिन्न देशों से आए वे यहूदी न केवल अपनी भाषा और बोली पहचान रहे थे, वरन उन्हें यह भी समझ आ रहा था कि क्या कहा जा रहा है - “परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा” की जा रही है; अर्थात परमेश्वर के आराधना की जा रही है, उससे प्रार्थना नहीं की जा रही है। ध्यान कीजिए, वचन में न यहाँ पर, और न किसी अन्य स्थान पर अन्य-भाषा को प्रार्थना के लिए उपयोग किया गया दिखाया गया है। गलत शिक्षा वाले ये लोग अन्य-भाषाओं को “प्रार्थना करने की भाषा” कहकर लोगों को भरमाते हैं, जबकि वचन में ऐसा कहीं नहीं लिखा है। अपनी बात के समर्थन में वे लोग रोमियों 8:26-27 इसी रीति से आत्मा भी हमारी दुर्बलता में सहायता करता है, क्योंकि हम नहीं जानते, कि प्रार्थना किस रीति से करना चाहिए; परन्तु आत्मा आप ही ऐसी आहें भर भरकर जो बयान से बाहर है, हमारे लिये बिनती करता है। और मनों का जांचने वाला जानता है, कि आत्मा की मनसा क्या है क्योंकि वह पवित्र लोगों के लिये परमेश्वर की इच्छा के अनुसार बिनती करता है का दुरुपयोग, उसमें अपने ही शब्द और तात्पर्य डालने के द्वारा करते हैं।

अगले लेख में हम इन पदों, अर्थात रोमियों 8:26-27 के बारे में कुछ बातों को देखेंगे उनके बारे में समझेंगे, तथा कुछ और बातें देखेंगे। 

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 92

English Translation

Understanding ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (3)

Those who preach and teach wrong things about the Holy Spirit, lay a great emphasis on "speaking in tongues" and falsely assert that it is the proof of the presence of the Holy Spirit. We have been studying about "speaking in tongues" from the passage where this first occurred in the Bible, i.e., Acts 2:4-11. In the last article we saw that two different words "glossa" and "dialektos" have been used here in the original Greek language, and had seen their meanings and usage. Today, we will continue considering about these two words and see how this passage does not in any way support the idea that making repetitive, illegible, and non-understandable sounds in an ecstatic state is the "speaking in tongues," i.e., in a super-natural language, and is the proof of the presence of the Holy Spirit.

1. As we have seen in verses 6 and 8 above, not only did the disciples speak the main languages, but also the “dialects” related to those main languages also. In contrast, today, amongst those speaking in “super-natural languages” we never hear of which are the main languages, and which, if any, is the “dialects” of those main languages. Regarding the many individually different sounds they make in the name of speaking in “super-natural languages”, no one ever says which is the main language and which is a dialect of that main language; for that matter no one even understands what the other one is saying. Even those who are speaking a "language" do not know the name, meaning, grammar etc. of the “language” they are speaking in; so how will they know about anyone else’s? This important proof of main languages and their dialects being simultaneously present and spoken, as given in the Word of God is never seen amongst those claiming to speak in “super-natural” languages, so how can they justify their odd behavior as being consistent with God’s Word, as they claim it to be?

2. It is written in verse 6, 8, and 11 that the people present and listening to the disciples, were all recognizing and understanding what is being said in their languages. If the disciples had been speaking in “super-natural” languages, then how could the Jewish people gathered from different geographical areas claim to hear it in their own native language; because they were saying this in context of their own regional language. Today, those who claim to speak in “tongues”, neither they themselves, nor those hearing them know or understand what they have said! But in Acts 2:4-11 and at other places also it has been clearly written that those listening could understand and know what was being spoken.

3. The Jews that had come from the various places on earth, not only recognized their own languages and dialects, but also understood what is being said - “the wonderful works of God”; in other words, God was being worshiped, He was not being prayed to. Take note, neither here, nor anywhere else has “tongues” ever been shown as a “prayer language” in the Bible. But these preachers and teachers of false things deceive and mislead people by calling it a “prayer language.” In support of their argument, they show, misinterpret and misuse Romans 8:26-27 Likewise the Spirit also helps in our weaknesses. For we do not know what we should pray for as we ought, but the Spirit Himself makes intercession for us with groanings which cannot be uttered. Now He who searches the hearts knows what the mind of the Spirit is, because He makes intercession for the saints according to the will of God, by bringing in their own words and meanings into these verses.

In the next article we will further consider these verses i.e., Romans 8:26-27, and gain some more clarity about them, and see some more.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 9 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 91 - ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 91 - अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 91 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (2)

पिछले लेख से हमने पवित्र आत्मा के बार में गलत धारणाएँ रखने वाले लोगों द्वारा प्रचार की और सिखाई जाने वाली एक अन्य गलत शिक्षा, "अन्य-भाषाओं में बोलना" पर विचार करना आरम्भ किया है। इन लोगों का दावा है कि उनका मुँह से निरर्थक, न समझ में आने वाली, और बारम्बार एक ही प्रकार की ध्वनि को उन्माद की दशा में आकर दोहराते रहना, पवित्र आत्मा के द्वारा उन्हें दी गई अलौकिक भाषा बोलना है। ये लोग यह दावा भी करते हैं कि इस प्रकार की "भाषा" बोलना ही इस बात का प्रमाण है कि उनमें पवित्र आत्मा है, तथा यह उनमें काम कर रहे पवित्र आत्मा सामर्थ्य का प्रकटीकरण है। वे इसे प्रेरितों 2:4 में पवित्र आत्मा के उतरे पर प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा अन्य भाषाओं में  बोलने क साथ जोड़ते हैं। अन्य भाषाओं में बोलने के इस विषय को समझने, और यह सीखने के लिए कि उस समय वहाँ पर वास्तव में क्या हुआ था, हमने पिछले लेख से प्रेरितों 2:4-11 को देखना आरम्भ किया है। हमने देखा था कि इस खण्ड में, मूल यूनानी भाषा में, दो भिन्न शब्द प्रयोग किए गए हैं। पद 4 और 11 में शब्द "ग्लौसा" प्रयोग किया गया है; और पद 6 तथा 8 में शब्द "डियालेकटौस" प्रयोग किया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, शब्द ग्लौसा का अर्थ होता है जीभ, और इसे जीभ के समान आकार वाली किसी वस्तु, अथवा जीभ के द्वारा उत्पन्न की जाने वाली ध्वनियों जैसे किसी भी भाषा में बोलना, के लिए भी प्रयोग किया जाता है। शब्द डियालेकटौस का शब्दार्थ होता है जीभ के द्वारा बोली गई किसी भाषा का स्थानीय भिन्न रूप, अर्थात किसी मुख्य भाषा की एक स्थानीय बोली। आज हम इन्हीं दोनों शब्दों और उनके किए गए उपयोग पर विचार करना ज़ारी रखेंगे। 

यद्यपि यदि केवल इसके मूल अर्थ के अनुसार देखें, तो ग्लौसा शब्द जीभ या मुँह से निकलने वाले हर शब्द के लिए सही है; और इसी अभिप्राय का प्रयोग करते हुए ये गलत शिक्षाओं को देने वाले उनकी जीभ या मुँह से निकलने वाले अज्ञात और निरर्थक शब्दों को भी “भाषा” कहते हैं। किन्तु शेष पदों के साथ मिला कर, उनके सन्दर्भ में इसे देखने से यह स्पष्ट है कि इन पदों में ग्लौसा का अर्थ पृथ्वी की ज्ञात और पहचानी जाने वाली भाषा है, कोई अलौकिक भाषा, अथवा मुँह से निकाली जाने वाली कोई भी ध्वनि नहीं।

* पद 4 में लिखा है कि उस स्थान पर एकत्रित सभी जन पवित्र आत्मा से भरने के साथ ही अन्य-अन्य भाषाओं (ग्लौसा) में बोलने लग गए।

* पद 5-8 में लिखा है कि उस पिन्तेकुस्त के पर्व को मनाने के समय पर संसार के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए यहूदी यरूशलेम में एकत्रित थे; और साथ ही उन्हें “भक्त यहूदी” कहा गया है। पद 6 और 8 में हिन्दी में जो “भाषा” लिखा गया है वह मूल यूनानी में “डियालेकटौस”, अर्थात ‘बोली’ है। यहाँ पर यदि हम मूल यूनानी भाषा के अनुसार "भाषा" के स्थान पर "बोली" को रख दें, तब इसे इससे आगे के पदों के साथ देखने के द्वारा अधिक सरलता से समझा जा सकता है। यह करण सेप्रकट हो जाता है कि वे भक्त यहूदी अचंभित होकर कहने लगे कि “इस्राएल के गलील इलाके के रहने वाले ये लोग, अपनी गलीली बोली के स्थान पर, हमारी “बोली” (डियालेकटौस) कैसे बोलने लग गए?” क्योंकि उन सभी भक्त यहूदियों को, उन शिष्यों के मुँह से अपनी-अपनी जन्म-भूमि की बोलियाँ (डियालेकटौस) सुनाई दे रही थीं।

* पद 9-10 में पृथ्वी के 15 विभिन्न क्षेत्रों या भू-भागों का नाम दिया गया है जहाँ के लोग इस घटना क घटित होने के समय यरूशलेम में एकत्रित थे। और इन सभी लोगों को - जो हजारों की संख्या में थे (3000 का तो उद्धार हुआ और उन्होंने बपतिस्मा लिया), सभी को अपनी-अपनी ग्लौसा और डियालेकटौस में सुनाई दे रहा था कि प्रभु यीशु के वे शिष्य क्या कह रहे हैं।

* पद 11 में फिर से ग्लौसा अर्थात भाषा शब्द का प्रयोग किया गया है और साथ ही पवित्र आत्मा ने यह भी और स्पष्ट कर दिया है कि क्यों यह ग्लौसा पृथ्वी की ही भाषाएं थीं, अलौकिक या दिव्य भाषाएं नहीं थीं।

इसके तीन प्रमाण पवित्र आत्मा ने यहाँ लिखवाए हैं; जिन्हें हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 91

English Translation

Understanding ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (2)

Since the last article we have started to consider another wrong teaching that is very commonly preached and taught by those believing in wrong things about the Holy Spirit, i.e., about "speaking in tongues." These people claim that the repetitive, illegible, and non-understandable sounds that they make in an ecstatic state is a super-natural language given to them by the Holy Spirit. They also claim that the ability to speak such a "language" is the proof of having the Holy Spirit in them, and is a manifestation of the power of the Holy Spirit being at work in them. They associate it with the speaking in tongues by the disciples of the Lord Jesus, when the Holy Spirit came upon those disciples, as stated in Acts 2:4. To understand this matter of speaking in tongues and learn what had actually happened at that time, we have begun to consider Acts 2:4-11 since the last article. We had seen that in this passage, in the original Greek language, two different words "glossa" in verses 4 and 11, and "dialektos" in verses 6 and 8 have been used in this passage. Literally speaking, the word glossa means the tongue, and is also used for things in the shape of the tongue, and for sounds produced by the tongue as in speaking in any language. The word dialektos means a local variation of something uttered by the tongue, i.e., a dialect or a local variation of a main language. Today we will continue with considering further about these two words and their usage.

In the literal sense, since the word “glossa” can mean the sounds coming from the mouth, the preachers and teachers of the false doctrines and wrong teachings, using this sense of “glossa”, say that even the meaningless, unknown sounds coming from the mouth are a “language”. But when this is seen in context of the other verses, it becomes clear that the word “glossa” has actually been used for only the known and recognized languages of the earth; not for any supposedly super-natural language, or any sound that may come from the mouth.

* It is written in verse 4 that all the people who had gathered in that place, on being filled with the Holy Spirit, they all started to speak in “other tongues [glossa] as the Spirit gave them utterance.”

* In verses 5-8 it is written that at the time of the celebration of the feast of Pentecost, Jews from various places of the earth had gathered in Jerusalem, and they have been called “devout Jews.” In verses 6 and 8 the word used in the original Greek language is “dialektos”, which has been translated as “language” in English. If we replace the word “language” with the word “dialektos” or “dialect”, then their sense in the original language becomes clear and these verses can be better understood. Now it becomes apparent that those devout Jews on hearing the disciples speaking in “tongues”, on hearing the disciples speak in the “dialects” of their native places, were amazed and said, “how is it that these Galileans are now speaking in our “dialects” instead of their own Galilean language?”

* In verses 9-10, it is written that people from 15 different geographical areas had congregated in Jerusalem, when this incident happened. And all these people, who were in thousands (3000 was the count of just those who were saved and baptized), heard the disciples speak in their own “glossa” or “dialektos”, and understood what they were speaking.

* In verse 11 again the word “glossa” has been used; the Holy Spirit has made it even more clear here that it was the earthly languages that were being spoken, and not any supposedly super-natural languages.

The Holy Spirit has written three proofs for this, which we will see in the next article.