ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अन्य भाषा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अन्य भाषा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

Growth through God’s Word - Repentance From Dead Works - 7 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – मरे हुए कामों से मन फिराना – 7

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी

Click Here for the English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

आरम्भिक बातें – 11

मरे हुए कामों से मन फिराना – 7

 

    इब्रानियों 6:1-2 में उल्लेखित आरंभिक बातों के अध्ययन में, वर्तमान में हम पहली आरम्भिक बात - मरे हुए कामों, अर्थात उन धार्मिक और भले प्रतीत होने वाले कामों से मन फिराने के बारे में विचार कर रहे हैं, जो उन्हें करने वालों के जीवनों में कोई आत्मिक बढ़ोतरी या परिपक्वता को नहीं लाते हैं। अभी तक हमने तीन प्रकार स्वयं निर्धारित मरे हुए कामों के बारे में बाइबल से देखा है, अर्थात् स्व-निर्धारित सेवकाइयां (मत्ती 7:21-23), स्व-निर्धारित परमेश्वर के उपासना और आराधना (मत्ती 15:3-9), और स्व-निर्धारित उद्धार के विषय निर्णय (प्रेरितों 8:5-25), और फिर पिछले लेख से हमने एक अन्य प्रकार की बहुत प्रचलित गलत धारणाओं के बारे में देखना आरम्भ किया है जिनका कुछ मत और डिनॉमिनेशन बहुत बल देकर प्रचार करते और सिखाते हैं। ये परमेश्वर पवित्र आत्मा, उस के विश्वासियों को उपलब्ध होने, तथा परमेश्वर के लोगों के मध्य उस की सेवकाई से सम्बन्धित सामान्यतः सिखाई जाने वाली ऐसी शिक्षाएँ और बातें हैं, जिनका बाइबल में कोई समर्थन नहीं है, और इसलिये वे स्वीकार्य नहीं हैं। पिछले लेख में हमने पवित्र आत्मा प्राप्त करने से सम्बन्धित गलत शिक्षाओं को और बाइबल से सम्बन्धित सही शिक्षाओं को देखा था। आज हम इसी से सम्बन्धित एक अन्य प्रकार की गलत शिक्षा पर विचार करेंगे।

    इन मत और डिनॉमिनेशनों के द्वारा प्रचार की जाने वाली सम्बन्धित गलत शिक्षाएँ हैं “अन्य भाषाओं” में बोलना, जिन्हें ये लोग बाइबल के लेखों की गलत व्याख्या और दुरुपयोग के द्वारा समर्थन करते हैं। इन्हें भी पवित्र आत्मा की सेवकाई से सम्बन्धित पहले के लेखों में विस्तार से देखा और समझा जा चुका है, किन्तु हमारे वर्तमान उद्देश्य के लिए हम संक्षिप्त में उनकी मुख्य शिक्षाओं को देखते हैं:

  • ये लोग प्रेरितों 2:1-11 के आधार पर प्रचार करते और सिखाते हैं कि “अन्य भाषाओं” में बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है।

  • ये लोग 1 कुरिन्थियों 14:2 के आधार पर दावा करते हैं कि बाइबल में उल्लेखित “अन्य भाषाएँ” स्वर्गीय भाषाएँ हैं जिन्हें केवल परमेश्वर ही समझ सकता है, और इस आधार पर ये लोग मुंह से निरर्थक आवाजों के उच्चारण को “अन्य भाषा” बोलना कहते हैं।

  • ये लोग रोमियों 8:26-27 का दुरुपयोग करते हैं और दावा करते हैं कि अन्य भाषाएँ पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रार्थना की भाषा हैं।

  • वे इसमें यह भी जोड़ देते हैं कि विश्वासियों के प्रार्थना करने के लिए एक विशेष भाषा आवश्यक है जिस से कि प्रार्थनाएँ शैतान से गुप्त रखी जा सकें।

    अब देखते हैं कि परमेश्वर का वचन बाइबल उपरोक्त बातों के सम्बन्ध में क्या कहती है:

    बाइबल में “अन्य भाषा” का पहला उल्लेख प्रेरितों 2 का उपरोक्त खण्ड है। यह खण्ड बिलकुल स्पष्ट कहता है कि पिन्तेकुस्त के दिन पवित्र आत्मा से भरे जाने के बाद प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा जो “अन्य भाषाएँ” बोली गईं, वे पृथ्वी ही की भाषाएँ थीं, जो उस समय वहाँ पर व्यवस्था का पालन करने के लिए एकत्रित हुए विभिन्न स्थानों से आए हुए यहूदियों के द्वारा बोली जाती थीं (प्रेरितों 2:6, 8, 11); और पद 9-11 में लगभग 15 विभिन्न भौगोलिक स्थानों का उल्लेख किया गया है।

    पवित्र आत्मा प्राप्त करने के बाद, जब शिष्यों ने “अन्य भाषाओं” में बोलना आरम्भ किया, तो वहाँ एकत्रित लोग न केवल उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं को पहचान सके, बल्कि उसे भी समझ सके जो कहा जा रहा था – परमेश्वर के बड़े-बड़े काम (पद 11)। यही बात, अर्थात भाषा की पहचान तथा उसमें कही गई बात को समझना, कुरनेलियुस के घर में पतरस के प्रचार के बाद विश्वास करने वालों पर पवित्र आत्मा उतरने के समय भी हुआ (प्रेरितों 10:46)।

    हम 1 कुरिन्थियों 14:27-28 में किसी अन्य भाषा में बोलने से सम्बन्धित कलीसिया को दिया गया, परमेश्वर के वचन का एक स्पष्ट और विशिष्ट निर्देश पाते हैं कि केवल दो या तीन ही लोग बोलें, एक-एक करके बोलें, और तब ही बोलें जब उनका अनुवाद करने वाला कोई जन उपलब्ध हो, अन्यथा शान्त रहें। इसका स्पष्ट तात्पर्य है कि ये उल्लेखित ‘अन्य भाषा’ पृथ्वी ही की भाषा है, जिसे अन्य लोग भी जानते, बोलते, समझते, और अनुवाद कर सकते हैं। लेकिन आज सामान्य रीति से यही देखा जाता है कि लगभग सभी एकत्रित लोग, एक साथ ही, ऊँची आवाज़ में “अन्य भाषा” में बोलते हैं, जो कि केवल मुँह से निकाली और बारंबार दोहराई जाने वाली तथा किसी को भी, बोलने वाले को भी समझ न आने वाली निरर्थक ध्वनियाँ ही होती हैं, और कोई भी किसी अन्य के लिए अनुवाद नहीं कर रहा होता है – जो कि परमेश्वर के निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन है; लेकिन फिर भी ये लोग यही मानते हैं कि वे ही सच्चे मसीही विश्वासी हैं। इसलिए, मुँह से विचित्र, समझ न आने वाली निरर्थक ध्वनियाँ निकालने को स्वर्गीय भाषाएँ कहने का बाइबल से कोई समर्थन नहीं है।

    इस तर्क का, कि जब भी व्यक्ति पवित्र आत्मा से भरा जाता है, तो वह अवश्य ही अन्य भाषा में भी बोलता है, और इसलिए पवित्र आत्मा से भरने का प्रमाण अन्य भाषा बोलना है, भी झूठ है। पुराने नियम में जिन पर पवित्र आत्मा आया, उन्होंने कभी कोई अन्य भाषा नहीं बोली (उदाहरण के लिए देखिए, न्यायियों 3:10; 6:34; 13:25; 14:6, 19; 15:14; 1 शमूएल 10:10; 11:6; 16:13; आदि)। नए नियम में पवित्र आत्मा पाने वाले पहले पाँच लोगों (यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, लूका 1:15; प्रभु की माता मरियम, लूका 1:35; यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले की माता इलीशिबा, लूका 1:41; यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का पिता ज़कर्याह, लूका 1:67; और शमौन, लुका 2:25-27) ने कभी कोई अन्य भाषा नहीं बोली। प्रेरितों के काम पुस्तक में, जब भी पवित्र आत्मा से भरे जाने का उल्लेख हुआ है, साथ ही हमेशा ही अन्य भाषा में भी बोलने का भी उल्लेख नहीं हुआ है (उदाहरण के लिए, प्रेरितों 4:8, 31; 13:9, 52)। इसलिए उनका यह दावा, यह धारणा, जिसे वे प्रमाण के समान प्रस्तुत करते हैं कि पवित्र आत्मा से भरने के साथ ही हमेशा ही लोगों ने अन्य भाषा बोली है, झूठा है।

    यह दावा कि अन्य भाषा स्वर्गीय भाषा है, 1 कुरिन्थियों 14:2 के आधार पर किया जाता है, और यह इस पद का जानते-बूझते हुए किया गया दुरुपयोग है। यहाँ, इस पद में, पौलुस ताना मार रहा है, यह जताने के लिए कि जो निरर्थक ध्वनियाँ वे निकालते हैं उन्हें कोई नहीं समझता है। इस बात की पुष्टि थोड़ा सा ही आगे चलकर पौलुस द्वारा प्रयुक्त एक अन्य वाक्याँश से हो जाती है, पौलुस पद 9 में कहता है कि उनका अन्य भाषा बोलना हवा में बातें करने के समान है; जो कि निरर्थक और न समझी जाने वाली भाषा जताने के लिए आलंकारिक भाषा का उपयोग है। लेकिन ये लोग इस पद 9, जहाँ पौलुस उनके बोलने को हवा में बातें करना कहता है, के बारे में बिलकुल चुप रहते हैं, परन्तु पद 2 पर बहुत बल देकर अपनी बात सही ठहराने का प्रयास करते हैं। अब, यदि अन्य भाषा बोलना स्वर्गीय भाषा बोलना है तो फिर ये लोग पद 2 और 9 में सामंजस्य कैसे बैठा सकते हैं? यदि पद 2 के अनुसार अन्य भाषा बोलना परमेश्वर से बात करना है, तो फिर तुरन्त ही, पद 9 में वह हवा में बातें करना कैसे हो गया? यह तो तब ही संभव है जब इस प्रकार से “अन्य भाषा” बोलना हमेशा ही निरर्थक ध्वनियाँ निकालना रहा है, जिसे वे व्यर्थ ही स्वर्गीय भाषा कहते आ रहे हैं, और पौलुस जिस बात का ताना मारने के द्वारा पर्दाफाश कर रहा था।

    बाइबल में कहीं भी प्रार्थना के लिए किसी विशेष भाषा की आवश्यकता का न तो कोई उल्लेख है, और न ही कोई शिक्षा है। पौलुस ने अपने पाठकों को उसके लिए प्रार्थना करने के लिए कई बार लिखा है, लेकिन उस ने कभी भी यह नहीं कहा है कि प्रार्थना को और भी अधिक प्रभावी बनाने के लिए किसी विशेष भाषा में प्रार्थनाएँ की जाएँ। पौलुस रोमियों 8:26-27 में मनुष्यों के नहीं बल्कि पवित्र आत्मा के द्वारा आहें भरने के बारे में लिख रहा है, जो कि गहरी या गंभीर भावनाएँ दर्शाने वाली ध्वनि होती हैं, न कि कोई भाषा। और पौलुस यह भी कह रहा है कि आत्मा की ये आहें ब्यान से बाहर हैं, या व्यक्त नहीं की जा सकती हैं। बहुत स्पष्ट है कि यहाँ पर पौलुस किसी भी मनुष्य के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भाषा बोलने की बात नहीं कर रहा है। इसके अतिरिक्त, यहाँ पर पवित्र लोगों के लिए जिस बिनती करने की बात की गई है, वह बिनती पवित्र आत्मा कर रहा है, न कि वह विश्वासियों से करवा रहा है। तो फिर इन पदों को किस आधार पर यह सिखाने के लिए उपयोग किया जा सकता है कि अन्य भाषा प्रार्थना की भाषा है, और वह भी पवित्र आत्मा की प्रार्थना की भाषा है?

    जहाँ तक इस धारणा की बात है कि अन्य भाषा विश्वासियों के लिए एक विशेष प्रार्थना की भाषा का काम करती है जिससे उस की प्रार्थनाएं शैतान से गुप्त रहें, तो क्या बाइबल में इस बात का कहीं कोई उल्लेख है, बाइबल से इसका कोई प्रमाण, ऐसी कोई शिक्षा है? जब अन्य भाषा में प्रार्थना करने वाला स्वयं ही यह नहीं जानता है कि उसने कहा क्या है, तो उसे कैसे पता कि उसने वास्तव में प्रार्थना की है अथवा कुछ और ही कहा है? क्या जो लोग अन्य भाषा में प्रार्थना नहीं करते हैं, उनकी प्रार्थनाएं नहीं सुनी और उत्तर दी जाती हैं? यदि शैतान बिना किसी रोक-टोक के परमेश्वर के सामने स्वर्ग में जा सकता है, वहाँ पर स्वर्ग की जो भी भाषा है उसमें परमेश्वर से बात-चीत कर सकता है (अय्यूब 1:6-12; 2:1-7), तो फिर किसी स्वर्गीय भाषा के उपयोग द्वारा प्रार्थनाओं को शैतान से गुप्त रखने का क्या आधार रह जाता है? और किसी भी हाल में, शैतान परमेश्वर के लोगों को परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर नहीं छू सकता है, इसलिए शैतान के द्वारा प्रार्थना सुन और समझ लिए जाने से क्या समस्या है? यदि शैतान को मालूम चल जाए कि क्या प्रार्थना माँगी गई है, तो क्या परमेश्वर द्वारा प्रार्थना का उत्तर देने में कोई बाधा आ जाएगी? क्या शैतान इतना बलशाली है कि वह परमेश्वर को प्रार्थना का उत्तर देने से बाधित कर सकता है? क्या परमेश्वर को कुछ भी गुप्त में करने की कोई आवश्यकता है? यदि हाँ, तो किस से छुपा कर और क्यों? कौन उसके उद्देश्यों को पूरा होने से रोक सकता है? साथ ही, हम मत्ती 6:9-13 तथा लूका 11:1-4 में शिष्यों को प्रार्थना करना सिखाने के समय अन्य भाषा में प्रार्थना करने की कोई शिक्षा नहीं पाते हैं। 

    हम देखते हैं कि इन मत और डिनॉमिनेशनों की कोई भी धारणा सामान्य समझ के सामने ही नहीं टिकने पाती है, परमेश्वर के वचन के सामने तो बिल्कुल भी नहीं। इसलिए चाहे किसी भी रीति से देखें, मसीही विश्वासियों के लिए कोई अनजान स्वर्गीय भाषा की कोई आवश्यकता नहीं है, और यह समस्त शिक्षा और प्रचार निराधार है, व्यर्थ है, झूठ है। इन बातों का बाइबल से कोई समर्थन नहीं है, और किसी भी मसीही विश्वासी को बाइबल से बाहर की इन बातों में फँसने की कोई आवश्यकता नहीं है – ये भी एक प्रकार के मरे हुए काम हैं।

    अगले लेख में हम एक अन्य प्रकार के मारे हुए काम के बारे में देखेंगे - उसे उचित श्रद्धा देने के स्थान पर रीतियों और परंपराओं के पालन के द्वारा परमेश्वर को प्रसन्न करने का प्रयास करना। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Elementary Principles – 11

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Elementary Principles – 11

Repentance From Dead Works - 7

 

    In our study of Elementary Principles from Hebrews 6:1-2, we are presently considering the first principle - repentance from dead works; i.e., repentance from those seemingly religious and good works, that do not bring any spiritual growth or maturity in the person doing them. So far, having seen three kinds of self-determined dead works from the Bible i.e., self-determined ministries (Matthew 7:21-23), self-determined worship of God (Matthew 15:3-9), and self-determined status of salvation (Acts 8:5-25), since the last article we have begun considering another kind of very common misconceptions, that are quite emphatically preached and taught by some sects and denominations. They are the commonly taught teachings and practices regarding God the Holy Spirit, His availability, and His ministry amongst the people of God, but these teachings do not have any Biblical support to make them acceptable. In the last article we have seen the wrong teachings they preach about receiving the Holy Spirit, and have also seen the related actual Biblical teachings. Today we will consider another related false teaching.

    Another group of false teachings propagated by these sects and denominations, by misinterpreting and misapplying various Biblical texts is about "speaking in tongues." These have already been considered in detail and explained in the earlier articles related to the ministry of God the Holy Spirit. But for our present purposes, let us briefly consider their main teachings:

  • They, on the basis of Acts 2:1-11, preach and teach that speaking in "tongues" is the proof of having received the Holy Spirit.

  • On the basis of 1 Corinthians 14:2 they claim that the "tongues" mentioned in the Bible are "heavenly languages" understood only by God, and thereby they justify uttering gibberish as “speaking in tongues”.

  • They misuse Romans 8:26-27 to claim that speaking in tongues is heavenly prayer language, used by the Holy Spirit.

  • They add, that this special prayer language is necessary to keep prayers secret from Satan.

    Let us now see what God’s Word the Bible has to say about the above:

    The very first mention of tongues in the Bible is in the above-mentioned passage of Acts 2. This passage clearly states that the "tongues" been spoken by the disciples of the Lord after being filled by the Holy Spirit on the day of Pentecost, were earthly languages spoken by the Jews assembled from the various places (Acts 2:6, 8, 11); about 15 different geographical locations are mentioned between verses 9 to 11, for fulfilling the requirements of the Law.

    On receiving the Holy Spirit, when the disciples started speaking in “tongues,” the assembled people on hearing what was being spoken by the disciples through the Holy Spirit, could not only identify the language being spoken (v.6, 8), but those who spoke that language could also understand the content of what was being spoken - the wonderful works of God (v.11). The same, knowing and understanding the language and the spoken content, happened in the house of Cornelius, after Peter had preached the gospel there (Acts 10:46) and the Holy Spirit fell on those who believed.

    We see from 1 Corinthians 14:27-28, a clear and categorical instruction has been given in God’s Word, that in the Church, when speaking in an unknown language, only two or at the most three people should speak, one at a time, and it is only to be done if there is an interpreter, otherwise to keep silent. The unambiguous implication is that the ‘tongue’ is a language of the world; a language that other people also know, speak, understand, and can translate or interpret. But the commonly seen thing is that practically everyone tries to speak “in tongues” at the top of their voice, simultaneously uttering unintelligible sounds repetitively, not even the speaker knowing what they are saying, and with no one “interpreting” for another – a clear breach of God’s commandment; but yet they believe that they are the real Believers. So, the gibberish spoken and passed off as "heavenly language" has no Biblical support.

    The argument that whenever a person is filled with the Holy Spirit, he also speaks in tongues, and therefore the proof of being filled with the Holy Spirit is speaking in tongues is also false. None of those who were filled with the Holy Spirit in the Old Testament, ever spoke in any unknown languages (e.g., Judges 3:10; 6:34; 13:25; 14:6, 19; 15:14; 1 Samuel 10:10; 11:6; 16:13; etc.). The first five people who were filled with the Holy Spirit, in the New Testament (John the Baptist, Luke 1:15; Mary, the mother of Lord Jesus Luke 1:35; Elizabeth the mother of John the Baptist, Luke 1:41; Zechariah the father of John the Baptist, Luke 1:67; and Simeon, Luke 2:25-27)), never spoke in tongues. In the book of Acts, speaking in any kind of tongue is not always mentioned (e.g., Acts 4:8, 31; 13:9, 52), every time being filled with the Holy Spirit is mentioned. So, their notion offered as proof that, filling with the Holy Spirit has always been accompanied by speaking in tongues is false.

    The claim that "tongues" is a heavenly language, made on the basis of 1 Corinthians 14:2 is a deliberate misuse of this verse. In this verse, Paul is using sarcastic language to say that no one understands those who utter gibberish. This is affirmed by another phrase used by Paul, a little ahead in verse 9, where he calls speaking in tongues as speaking in the air, a figure of speech for speaking unintelligibly and incomprehensibly. But these people keep absolutely quiet about v.9, and ignore it altogether, while emphatically misusing v.2 to make their case. Now, how can they reconcile v.2 and 9, if speaking in tongues is speaking in a heavenly language? If speaking in unknown tongues is speaking to God in v.2, then how can it immediately become speaking in the air in v.9? Unless it always was speaking unintelligible gibberish, which they were trying to wrongly pass off as a "heavenly language," whereas Paul was using sarcastic language to debunk their gibberish.

    Nowhere in the Bible, the necessity of a special prayer language has been mentioned or taught. Paul often requests for prayers from his readers and usually for urgent or serious matters, but he never said to pray in any special language for the prayers to be effective. In Romans 8:26-27, Paul is mentioning "groanings" or "sighing" by the Holy Spirit, and these are sounds uttered to express deep feelings; they are not any language. And Paul says that these groanings of the Holy Spirit cannot be uttered, or expressed. Very clearly here, Paul is not saying anything about anyone speaking any kind of languages or tongues. Moreover, the intercessions mentioned here on behalf of the saints, are being done by the Holy Spirit; not that He is making the Believers speak out those intercessions. So, how can these verses be taken to mean that speaking in tongues is a prayer language, and that too of the Holy Spirit?

    As for the notion that tongues serve as a special prayer language of the Believers to keep the prayers secret from Satan, is there any Biblical mention or proof of any such teaching, anywhere in the whole of God's Word? When even the person speaking in “tongues” does not know what he has said or prayed, how is he even sure that he has prayed to God and not spoken something else? Are not the prayers of those who do not speak in tongues, heard and answered by God? If Satan can freely go into God's presence in heaven and converse with God in heaven (Job 1:6-12; 2:1-7), in whatever language is used in heaven, then where is the logic or need for a special “heavenly” prayer language to keep prayers secret from Satan? In any case, as these passages from Job show, Satan cannot touch God’s people beyond the limits set for him by God. Therefore, what’s the problem if Satan gets to hear the contents of prayers? Will God in any way become hampered from answering prayers, if Satan knows what has been asked? Is Satan so strong that he can obstruct God from answering prayers? Does God need to do anything secretly or in a covert manner? If so, from whom should God hide and why? Who can obstruct or defeat His purposes? Also, when the Lord Jesus taught His disciples about prayer (Matthew 6:9-13; Luke 11:1-4), there is no mention of praying in tongues.

    We see that none of the contrived notions of these sects and denominations stand up to even common sense, and not at all to the facts of God's Word. So, one way or the other, there is no need or logic for Christian Believers having or using unknown heavenly languages, and this whole preaching and teaching is false, baseless and vain. It does not have any support from God's Word, and no Believer has any need to fall for this unBiblical doctrine – which is just another kind of "dead works."

    In the next article we will consider another kind of “dead works” - trying to please God by fulfilling traditions and rituals instead of giving Him due reverence.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 18 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 100 - Speaking in “Tongues” is NOT Directly Speaking with God (3) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 100 - अन्य-भाषाएं - परमेश्वर से बातें करना नहीं है (3)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 100

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - परमेश्वर से बातें करना नहीं है (3)

    पिछले लेख में हमने परमेश्वर के वचन के आधार पर कुछ बातों को देखा था कि क्यों "अन्य भाषाओं" में बोलना प्रार्थना की भाषा, या परमेश्वर से बातें करने की भाषा नहीं हो सकता है।  हमने यह भी देखा था कि अपनी इस गलत शिक्षा को सही ठहराने के लिए ये लोग किस प्रकार परमेश्वर क वचन को तोड़ते-मरोड़ते हैं, उसकी गलत व्याख्या करते हैं, उसका दुरुपयोग करते हैं। आज हम इसी विषय को ज़ारी रखते हुए, वचन से इस बारे में कुछ और बातों को देखते और समझते हैं। 

    यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि 1 कुरिन्थियों 12:7 में लिखा है कि पवित्र आत्मा के द्वारा दिए जाने वाले आत्मिक वरदान “सब के लाभ पहुँचाने” के उद्देश्य से दिए जाते हैं। इस बात के अनुसार 1 कुरिन्थियों 14:4 में बताया गया है कि वे व्यर्थ की अन्य-भाषाएं बोलने वाले ऐसा करने के द्वारा केवल अपनी ही उन्नति करते, कलीसिया की नहीं। और यदि वर्तमान में उनका अपनी प्रार्थनाओं या आशीष के लिए अन्य-भाषा में बोलने का यह दावा सही होता, तो फिर वचन की शिक्षाओं के विरुद्ध होता, वचन में विरोधाभास (contradiction) ले आता - जो वचन के पवित्र आत्मा की अगुवाई और प्रेरणा से लिखे जाने के कारण संभव नहीं है। इसलिए यह स्पष्ट है कि अन्य-भाषाओं में बोलना किसी के भी, कैसे भी व्यक्तिगत प्रयोग अथवा लाभ या उन्नति के लिए हो ही नहीं सकता है। अन्य-भाषा में बोलना तब ही सही और जायज़ होगा जब वह सभी लोगों के लाभ और कलीसिया की उन्नति के लिए हो; और यह तभी हो सकता है जब उस भाषा में कही जाने वाली बातें मनुष्यों द्वारा भी समझी और सीखी जा सकें, केवल ‘परमेश्वर से की गई बातें’ न हों।

    पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस प्रेरित ने यहाँ यह भी लिखा है, मैं चाहता हूं, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूं कि भविष्यवाणी करो: क्योंकि यदि अन्य अन्य भाषा बोलने वाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यवाणी करने वाला उस से बढ़कर है (1 कुरिन्थियों 14:5)। गलत शिक्षाएं फैलाने वाले ये लोग इस पद के केवल आरंभिक वाक्य “मैं चाहता हूं, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो...” को ही लोगों के सामने रखते हैं, और कहते हैं कि यह वचन ही की शिक्षा है कि सभी को अन्य-भाषाओं में बोलना चाहिए। किन्तु वे उससे आगे के वाक्य “... परन्तु अधिकतर यह चाहता हूं कि भविष्यवाणी करो: क्योंकि यदि अन्य अन्य भाषा बोलने वाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यवाणी करने वाला उस से बढ़कर है” की पूर्णतः अनदेखी कर देते हैं, क्योंकि यहाँ स्पष्ट लिखा है कि यदि अन्य-भाषा में बोली गई बात का कलीसिया के लिए अनुवाद न किया जाए, तो अन्य-भाषाओं में बोलने से बेहतर भविष्यवाणी करना है। अब, जब ये स्वयं ही नहीं जानते हैं कि वे क्या बोल रहे हैं, तो फिर कोई अनुवाद कैसे हो सकता है? और फिर, ये ‘अन्य-भाषा’ में बोलने वाले तो इसे अपने निज लाभ के लिए, अपने बड़ाई और महत्व को दिखाने के लिए उपयोग करते हैं न कि औरों के लाभ और कलीसिया की उन्नति के लिए; तो फिर वे इस पद के सामने कैसे खड़े रह सकते हैं? हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि वचन में “भविष्यवाणी करने” का अर्थ हमेशा ही भविष्य की बातें बताना ही नहीं है, वरन लोगों के समक्ष बोलना, उन्हें परमेश्वर के वचन की शिक्षाएं देना है। अब यह प्रकट है कि पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस के इच्छा यही है कि निरर्थक अन्य-भाषाएँ बोलने के स्थान पर प्रभु के लोगों में वचन को सीखने और उसे औरों को सिखाने की अभिलाषा होनी चाहिए। दूसरों को वचन की सही शिक्षा देना अन्य-भाषा बोलने से अधिक उत्तम और परमेश्वर को अधिक पसंद कार्य है (2 तिमुथियुस 2:14-16)।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह जानना और समझना अति-आवश्यक है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित इन गलत शिक्षाओं में न पड़ जाएं; न खुद भरमाए जाएं, और न ही आपके द्वारा कोई और भरमाया जाए। लोगों द्वारा कही जाने वाले ही नहीं, वरन वचन में लिखी हुई बातों पर भी ध्यान दें, और लोगों की बातों को वचन की बातों से मिला कर जाँचें और परखें। यदि आप इन गलत शिक्षाओं में पड़ चुके हैं, तो अभी वचन के अध्ययन और बात को जाँच-परख कर, सही शिक्षा को, उसी के पालन को अपना लें।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 100

English Translation

Speaking in “Tongues” is NOT Directly Speaking with God (3)

    In the previous article we had seen some things on the basis of God's Word, that why "speaking in tongues" cannot be a prayer language, or a language to directly converse with God. We had also seen how, to justify their false teachings, these people twist and manipulate God's Word, misinterpret and misuse it. Today we will continue with this topic and see some other related things.

    Another thing to take note is that, as written in 1 Corinthians 12:7, every spiritual gift given by the Holy Spirit is “for the benefit of all.” On this basis it has been written in 1 Corinthians 14:4 that those who speak in ‘tongues’ in a vain manner, only edify themselves, not the church. If the present day claim of these people regarding ‘tongues’ being a ‘prayer language’ or a language to ‘converse with God’ and be blessed were to be correct, then this using a spiritual gift for personal benefit would bring in a contradiction in God’s Word - which is not possible since God’s Word has been written with the inspiration and guidance of the Holy Spirit. Therefore, it is apparent that speaking in ‘tongues’ can never be for any person’s personal benefit, and its use can only be justified and true when it is used for the benefit of others and edification of the Church. This can only happen if what is spoken in that so-called super-natural language does not remain a secret, unknown, incomprehensible conversation with God, but can also be understood and learnt by others.

    Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul also wrote, I wish you all spoke with tongues, but even more that you prophesied; for he who prophesies is greater than he who speaks with tongues, unless indeed he interprets, that the church may receive edification (1 Corinthians 14:5). But these people are experts at misusing God’s Word and spreading false teachings; they only use the first part of this verse, “I wish you all spoke with tongues…” only place this portion before the people, and then claim that it is the teaching of God’s Word that people should speak in tongues. But they deliberately ignore the rest of this verse “...but even more that you prophesied; for he who prophesies is greater than he who speaks with tongues, unless indeed he interprets, that the church may receive edification”, because it is very clearly written here that more than speaking in tongues, one should prophesy. It is also clearly written that unless what is spoken in ‘tongues’ is translated for the Church, he who prophesies is greater than the one who speaks in ‘tongues’. When they themselves do not know what they are saying, how can there be any translation of what they are saying? And, anyways, these speakers in ‘tongues’ want to use it for personal benefit, to show-off to others, not for the benefit of others and edification of the Church; so how then can they hold their grounds in facing this verse? We have already seen in the earlier articles that “to prophesy” does not necessarily mean to foretell the future, but it often means to speak before others and teach them the Word of God. So, it is evident from this verse that through Paul, the Holy Spirit is saying that instead of vainly speaking in incomprehensible, meaningless ‘tongues’, God’s people should be more interested in learning God’s Word and desirous of teaching it to others. To correctly teach the Word of God is a far more noble work, one that God likes and prefers over the vain speaking in ‘tongues’ (2 Timothy 2:14-16).

    If you are a Christian Believer, then it is very essential for you to know and learn that you do not get beguiled and misled into wrong teachings and doctrines about the Holy Spirit; neither should you get deceived, nor should anyone else be deceived through you. Take note of the things written in God’s Word, not on things spoken by the people; always cross-check and verify all messages and teachings from the Word of God. If you have already been entangled in wrong teachings, then by cross-checking and verifying them from the Word of God, hold to only that which is the truth, follow it, and reject the rest.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours. 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


शनिवार, 17 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 99 - Speaking in “Tongues” is NOT Directly Speaking with God (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 99 - अन्य-भाषाएं - परमेश्वर से बातें करना नहीं है (2)

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 99 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - परमेश्वर से बातें करना नहीं है (2)

    हम पिछले लेखों से देखते आ रहे हैं कि बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों की एक पहचान यह भी है कि वे बहुत सरलता से भ्रामक शिक्षाओं द्वारा बहकाए तथा गलत बातों में भटकाए जाते हैं। इन भ्रामक शिक्षाओं को शैतान और उस के दूत झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। ये भ्रामक लोग, और उनकी शिक्षाएं, दोनों ही बहुत आकर्षक, रोचक, और ज्ञानवान, यहाँ तक कि भक्तिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण भी प्रतीत हो सकती हैं, किन्तु साथ ही उनमें अवश्य ही बाइबल की बातों के अतिरिक्त भी बातें डली हुई होती हैं। जैसा परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता, इन भ्रामक शिक्षाओं और गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन विषय, होते हैं - प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार। साथ ही इस पद में सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है, कि इन तीनों विषयों के बारे में जो यथार्थ और सत्य हैं, वे सब वचन में पहले से ही बता और लिखवा दिए गए हैं। इसलिए बाइबल से देखने, जाँचने, तथा वचन के आधार पर शिक्षाओं को परखने के द्वारा सही और गलत की पहचान करना कठिन नहीं है।

    पिछले लेखों में हमने इन गलत शिक्षा देने वाले लोगों के द्वारा, प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं को देखने के बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखना आरंभ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के नया जन्म या उद्धार पाते ही, तुरंत उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में आकर उसके अंदर निवास करने लगता है, और उसी में बना रहता है, उसे कभी छोड़ कर नहीं जाता है; और इसी को पवित्र आत्मा से भरना या पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना भी कहते हैं। वचन स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा से भरना या उससे बपतिस्मा पाना कोई दूसरा या अतिरिक्त अनुभव नहीं है, वरन उद्धार के साथ ही सच्चे मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा का आकर निवास करना ही है। इन गलत शिक्षकों की एक और बहुत प्रचलित और बल पूर्वक कही जाने वाले बात है “अन्य-भाषाओं” में बोलना, और उन लोगों के द्वारा “अन्य-भाषाओं” को अलौकिक भाषाएं बताना, और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के द्वारा इससे संबंधित कई और गलत शिक्षाओं को सिखाना। इसके बारे में भी हम देख चुके हैं कि यह भी एक ऐसी गलत शिक्षा है जिसका वचन से कोई समर्थन या आधार नहीं है। प्रेरितों 2 अध्याय में जो अन्य भाषाएं बोली गईं, वे पृथ्वी ही की भाषाएं और उनकी बोलियाँ थीं; कोई अलौकिक भाषा नहीं। हमने यह भी देखा था कि वचन में इस शिक्षा का भी कोई आधार या समर्थन नहीं है कि “अन्य-भाषाएं” प्रार्थना की भाषाएं हैं। इस गलत शिक्षा के साथ जुड़ी हुई इन लोगों की एक और गलत शिक्षा है कि “अन्य-भाषाएं” बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है, जिसके भी झूठ होने और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग पर आधारित होने को हमने पिछले लेख में देखा है। पिछले लेख में हमने यह भी देखा था कि उन लोगों के सभी दावों के विपरीत, न तो प्रेरितों 2:3-11 का प्रभु के शिष्यों द्वारा अन्य-भाषाओं में बोलना कोई “सुनने” का आश्चर्यकर्म था, न ही अन्य भाषाएं प्रार्थना करने की गुप्त भाषाएँ हैं, और न ही ये किसी को भी यूं ही दे दी जाती हैं, जब तक कि व्यक्ति की उस स्थान पर सेवकाई न हो, जहाँ की भाषा बोलने की सामर्थ्य उसे प्रदान की गई है।

    एक और दावा जो ये पवित्र आत्मा और अन्य-भाषाएँ बोलने से संबंधित गलत शिक्षाएं देने वाले करते हैं, है कि व्यक्ति अन्य-भाषा बोलने के द्वारा सीधे परमेश्वर से वार्तालाप करता है। इसके बारे में हम पिछले लेख में बाइबल के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों से देख चुके हैं कि उनका यह दावा भी वचन की कसौटी पर बिलकुल गलत है, अस्वीकार्य है। आज हम इससे संबंधित कुछ अन्य बातों को देखेंगे। यहाँ पर कुछ संबंधित और बहुत महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दीजिए, जिनकी अनदेखी ये गलत शिक्षा देने वाले करते रहते हैं, क्योंकि इनसे उनके झूठ प्रकट हो जाते हैं:

    क्या अन्य सभी मसीही विश्वासी, जो उनके अनुसार उनकी ये ‘अन्य-भाषाएँ’ नहीं बोलते हैं, क्या वे पिता परमेश्वर से वार्तालाप नहीं करते हैं? और क्या पिता परमेश्वर उनकी नहीं सुनता है, उनकी प्रार्थनाओं के उत्तर नहीं देता है? यदि अन्य-भाषा बोले बिना भी परमेश्वर से बात-चीत की जा सकती है, परमेश्वर सामान्य भाषा में की गई बातों को भी सुनता है, उनका उत्तर देता है, तो फिर किसी को भी उनकी ये अन्य-भाषा में बोलने की क्या आवश्यकता है? हम पहले के लेख में देख चुके हैं कि ‘अन्य भाषा’ का गुप्त ‘प्रार्थना की भाषा’ होने का बाइबल से कोई समर्थन अथवा प्रमाण नहीं है; तो फिर उनकी ये अन्य-भाषा में बोलने के द्वारा कोई भी और क्या अतिरिक्त या अद्भुत कह लेगा, कर लेगा, या प्राप्त कर लेगा? इस संदर्भ में उनके सभी दावों के झूठा और वचन के अतिरिक्त होने को तो हम देख ही चुके हैं।

    वचन में, पुराने अथवा नए नियम में, ऐसा कुछ भी कहाँ लिखा है कि अन्य-भाषाओं में प्रार्थना करने वालों, या परमेश्वर से बातचीत करने वालों की ही बातें परमेश्वर द्वारा सुनी जाती हैं? या फिर, उनकी बातें परमेश्वर पहले या अवश्य ही सुनता है, जबकि अपनी सामान्य भाषा में प्रार्थना करने वालों की बातों की परमेश्वर अनदेखी करता है या विलंब से सुनता है? परमेश्वर और उसके वचन से संबंधित शिक्षाओं में इस प्रकार के अनुचित अभिप्राय मिला देने के द्वारा वे इन शिक्षाओं के शैतान की ओर से होने की पुष्टि करते हैं, क्योंकि शैतान आरंभ ही से परमेश्वर की बातों में मिलावट करता आया है, उन्हें बिगाड़ कर प्रस्तुत करता आया है। और इन गलत शिक्षाओं में बने रहने, इन्हें सिखाते रहने के द्वारा वे अपने लिए बहुत कठोर दण्ड निश्चित कर रहे हैं। 

    पुराने नियम में लेवियों और याजकों का कार्य था लोगों की ओर से परमेश्वर के सामने भेंट-बलिदान चढ़ाना, और साथ ही इस्राएल की प्रजा के लिए परमेश्वर का दूत होने के नाते उन्हें लोगों को परमेश्वर का वचन भी सिखाना होता था (मलाकी 2:4-7)। लेकिन न व्यवस्था की पुस्तकों में, और न कहीं और यह लिखा गया है कि उन्हें भी अन्य-भाषाओं में यह सेवकाई करनी होती थी। यदि व्यवस्था के युग में बिना मुँह से विचित्र, निरर्थक ध्वनियाँ निकाले याजक परमेश्वर की इच्छा जानने के लिए परमेश्वर से बातें कर सकता था, तो फिर आज इस अनुग्रह के युग में जब प्रभु परमेश्वर हमारे साथ रहता है, हम में निवास करता है, हम सामान्य भाषा में उससे बात क्यों नहीं कर सकते हैं? ये लोग वचन की शिक्षाओं के विरुद्ध व्यर्थ के निराधार तर्क, सहज और स्वीकार्य बनाकर देने में बहुत निपुण होते हैं, जिन के द्वारा ये लोग अपरिपक्व और भोले लोगों को बहुत से गलत मार्गों में बहका और भटका देते हैं।

    हम इसी विषय को अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे, और कुछ अन्य संबंधित बातों के बारे में देखेंगे। 

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 99

English Translation

Speaking in “Tongues” is NOT Directly Speaking with God (2)

    We have been seeing in the previous articles that one of the ways the childlike, immature Christian Believers can be identified is that they can very easily be deceived, beguiled and misled by wrong doctrines and false teachings. Satan and his followers bring in their wrong doctrines and misinterpretations of God’s Word through people who masquerade as apostles, ministers of righteousness, and angels of light (2 Corinthians 11:13-15). These deceptive people and their false messages, their teachings appear to be very attractive, interesting, knowledgeable, even very reverential and righteous; but there is always something or the other that is extra-Biblical or unBiblical mixed into them. These wrong teachings and false doctrines are mainly about three topics, as God the Holy Spirit got it written down through the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4 For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! - the Lord Jesus Christ, the Holy Spirit, and the Gospel. In this verse a very important way to identify the false and the correct, discern between them, and escape from being beguiled by Satan is also given - that which is the truth about these three topics has already been given and written in God’s Word. Therefore, by cross-checking every teaching and doctrine from the Bible, the true and the false can be discerned; that which is not already present in God’s Word is false, and their preacher is a preacher of satanic deceptions.

    In the previous articles, after seeing some commonly preached and taught false things about the Lord Jesus, we had started to look into the wrong things often taught and preached about the Holy Spirit. About the Holy Spirit, we have seen that every truly Born-Again Christian Believer automatically receives the Holy Spirit from God, at the very moment of his being saved. From that moment onwards, the Holy Spirit comes to reside in him in all His fullness, stays with him forever, never leaves him; and Biblically this is also known as being filled by the Holy Spirit or the baptism with the Holy Spirit. Another very popular and emphatically stated wrong teaching of these preachers and teachers of deceptions is about “speaking in tongues”, their claim that the “tongues’ are super-natural languages, and some other related wrong teachings. Regarding this we have seen that these are also wrong teachings which have no support or affirmation from the Bible. The speaking in “tongues” in Acts 2 were the known and understood languages of the earth and not any super-natural languages. We also saw that quite unlike their claims, “tongues” are not any “prayer language” - the Bible does not offer any support to this; and we also saw how their emphatic claim that speaking in tongues is proof of receiving the Holy Spirit is also patently false and unBiblical; it is their concocted doctrine through misuse and misinterpretation of Biblical facts. We had also seen that contrary to their claims, neither the speaking in other languages by the disciples of Lord Jesus, as given in Acts 2:3-11 was a 'miracle of hearing'; nor are "tongues" meant to be a secret prayer language; and, nor are they languages of other regions of the earth that have casually been given, unless the person has a ministry in that region whose language he has been given.

    In the last article we had seen some very important Biblical facts regarding another commonly preached false teaching, that “speaking in tongues” is having a direct conversation with God. Today we will see more things that too disprove their claims that speaking in ‘tongues’ is having a direct conversation with God. Consider some pertinent facts, which these preachers and teachers of wrong doctrines and false teachings ignore and never bring up for discussion, since these facts contradict and expose their false claims:

    Is it that all those Christian Believers, who do not speak in ‘tongues’ as these people do, do not converse with God? Does God not listen to them and their prayers? Does He not answer their prayers? If God does listen and answers others as well, if it is possible to converse with God without speaking in ‘tongues’; if God listens to people who speak to Him in their normal language, and answers their prayers, then why does anyone need to speak at all in incomprehensible ‘tongues’? We have seen in the previous article that there is neither any Biblical proof that ‘tongues’ are a secret, heavenly prayer language, nor is there any need for such a so-called ‘prayer language’, so, what extra are they able to gain or achieve through speaking in ‘tongues’ with God? We have already seen how hollow and false all their related claims are.

    In the Scriptures, nowhere is it written in either the Old or the New Testament that God only listens to those who pray to Him in ‘tongues.’ Nor does God’s Word say or even indicate that God gives a priority in listening to those who speak in ‘tongues’, whereas those who speak in their normal language, God either ignores them or answers late. The mixing of such false teachings and implications by them in God’s Word and in their preaching and teaching about God, affirms that their preaching and teachings are not from God but are satanic, since Satan, from the beginning has been mixing up wrong things in God’s instructions and corrupting God’s Word while presenting it to humans. By continuing to persist in these false teachings, and preaching them to others, these people are ensuring a very severe judgment from God for their being stubborn about this.

    In the Old Testament, it was the work of the Levites and Priests to bring the sacrifices and offerings of the people before God, pray for them to God, and being the messengers of God, to teach God’s Word to the Israelites (Malachi 2:4-7). But neither in the books of the Law, nor at any other place is it written that they had to fulfill this ministry with the help of speaking in ‘tongues’. Now, if in the Age of the Law, the Priests could converse with God, know His will, and teach His Word, without taking recourse to gibberish; then in this Age of Grace, when the Lord God resides with and within every Believer, then why can’t a Believer talk to the Lord God in his normal language? These people are adept at giving baseless arguments contrary to God’s Word in a seemingly very plausible manner, and thereby beguiling and misleading the immature, gullible people into all kinds of errors.

    In the next article we will continue to consider this topic further, and see some other related things.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


बुधवार, 14 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 96 - Wrong Teachings Regarding the Holy Spirit (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 96 - अन्य-भाषाएं - कुछ और गलत शिक्षाएं (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 96 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - कुछ और गलत शिक्षाएं (1)

    हम पिछले लेखों से देखते आ रहे हैं कि बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों की एक पहचान यह भी है कि वे बहुत सरलता से भ्रामक शिक्षाओं द्वारा बहकाए तथा गलत बातों में भटकाए जाते हैं। इन भ्रामक शिक्षाओं को शैतान और उस के दूत झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। ये लोग, और उनकी शिक्षाएं, दोनों ही बहुत आकर्षक, रोचक, और ज्ञानवान, यहाँ तक कि भक्तिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण भी प्रतीत हो सकती हैं, किन्तु साथ ही उनमें अवश्य ही बाइबल की बातों के अतिरिक्त भी बातें डाली हुई होती हैं। जैसा परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता, इन भ्रामक शिक्षाओं और गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन विषय, होते हैं - प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार। साथ ही इस पद में सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है, कि इन तीनों विषयों के बारे में जो यथार्थ और सत्य हैं, वे सब वचन में पहले से ही बता और लिखवा दिए गए हैं। इसलिए बाइबल से देखने, जाँचने, तथा वचन के आधार पर शिक्षाओं को परखने के द्वारा सही और गलत की पहचान करना कठिन नहीं है; जो कुछ भी वचन में पहले से नहीं दिया गया है, वह सब झूठ है और उनका प्रचार करने वाले शैतानी भ्रामक शिक्षाओं को सिखाने वाले हैं।

    पिछले लेखों में हमने इन गलत शिक्षा देने वाले लोगों के द्वारा, प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं को देखने के बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखना आरंभ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के नया जन्म या उद्धार पाते ही, तुरंत उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में आकर उसके अंदर निवास करने लगता है, और उसी में बना रहता है, उसे कभी छोड़ कर नहीं जाता है; और बाइबल के अनुसार इसी को पवित्र आत्मा से भरना या पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना भी कहते हैं। वचन स्पष्ट है कि जैसा ये लोग प्रचार करते और सिखाते हैं, उसके विपरीत, पवित्र आत्मा से भरना या उससे बपतिस्मा पाना कोई दूसरा या अतिरिक्त अनुभव नहीं है, वरन उद्धार के साथ ही सच्चे मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा का आकर निवास करना ही है। इन गलत शिक्षकों की एक और बहुत प्रचलित और बल पूर्वक कही जाने वाले बात है “अन्य-भाषाओं” में बोलना, और उन लोगों के द्वारा “अन्य-भाषाओं” को अलौकिक भाषाएं बताना, और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग के द्वारा इससे संबंधित कई और गलत शिक्षाओं को सिखाना। इसके बारे में भी हम देख चुके हैं कि यह भी एक ऐसी गलत शिक्षा है जिसका वचन से कोई समर्थन या आधार नहीं है। प्रेरितों 2 अध्याय में जो अन्य भाषाएं बोली गईं, वे पृथ्वी ही की भाषाएं और उनकी बोलियाँ थीं; कोई अलौकिक भाषा नहीं। हमने यह भी देखा था कि वचन में इस शिक्षा का भी कोई आधार या समर्थन नहीं है कि “अन्य-भाषाएं” प्रार्थना की भाषाएं हैं। इस गलत शिक्षा के साथ जुड़ी हुई इन लोगों की एक और गलत शिक्षा है कि “अन्य-भाषाएं” बोलना ही पवित्र आत्मा प्राप्त करने का प्रमाण है, जिसके भी झूठ होने और परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग पर आधारित होने को हमने पिछले लेख में देखा है।

    आज हम अन्य-भाषाएं बोलने से संबंधित कुछ अन्य गलत शिक्षाओं के बारे में देखेंगे। कुछ लोग अपनी इस बात को सही ठहराने के लिए कुछ और भी तर्क देते हैं:

क्या “अन्य भाषा” बोलना, बोलने का नहीं वरन सुनने का आश्चर्यकर्म था?
    कुछ का कहना है कि प्रेरितों 2:3-11 में आश्चर्यकर्म बोलने का ही नहीं सुनने का भी था। अर्थात, प्रभु के शिष्य तो पृथ्वी के बाहर की अलौकिक भाषाएं बोल रहे थे, किन्तु एकत्रित यहूदियों को वह सुन उनकी अपनी स्थानीय भाषाओं और बोलियों में रहा था।

    यदि ऐसा था, तो फिर आज ऐसा क्यों नहीं होता है? आज क्यों सुनने वालों को केवल कुछ निरर्थक आवाज़ें ही सुनाई देते हैं? आज जब ये लोग और उनके अनुयायी बड़े जोर-शोर से अपनी “अन्य-भाषाएं” बोलते हैं तो क्यों लोगों को न तो उनकी अपनी भाषा सुनाई देती है और न ही कुछ समझ में आता है कि वे कह क्या रहे हैं! औरों को तो क्या, स्वयं बोलने वालों को भी पता नहीं होता है कि उन्होंने क्या कहा है!

क्या आज की यह “अन्य भाषाएं” पृथ्वी के किसी भिन्न स्थान की भाषाएं हैं? 
    कुछ अन्य कहते हैं कि भाषाएं पृथ्वी ही की हैं, किन्तु किसी अन्य अनजाने देश अथवा स्थान की, जिसे उन बोलने वालों ने कभी नहीं सीखा या जाना, किन्तु पवित्र आत्मा उन से उन भाषाओं में बुलवाता है। इसे स्वीकार करने में दो मुख्य समस्याएं हैं: पहली तो यह कि आज जब लोग “अन्य भाषा” बोलते हैं, तो उनके मुँह के उच्चारण, आवाजों में न तो किसी भाषा के समान कोई प्रवाह दिखता है, और न ही कोई शब्द कहे जाने का आभास होता है। वे थोड़ी सी आवाजों को ही हर बार, हर बात के लिए, हर समय बारंबार दोहराते रहते हैं, जो भाषा होने के अनुरूप कदापि नहीं है। दूसरी बात, आज के समय में उनका किसी अन्य स्थान की भाषा बोलने का क्या औचित्य अथवा उपयोग है; वह भी तब जब बोलने वाले उन परदेश के स्थानों पर न तो जाते हैं और न सेवकाई करते हैं? किसी को अपनी व्यक्तिगत प्रार्थना या आराधना करने के लिए, किसी अन्य स्थान की भाषा, जिसे न तो वह जानता है और न ही समझता है, बोलने की क्या आवश्यकता है? यदि व्यक्ति अपनी ही भाषा में प्रार्थना और आराधना नहीं कर सकता है, तो किसी अन्य भाषा में, जिसे वह नहीं जानता है, कैसे कर सकेगा; और वह कैसे जानेगा कि उसने क्या प्रार्थना या आराधना की है, परमेश्वर से क्या मांगा है? और पवित्र आत्मा उससे किसी अन्य भाषा में प्रार्थना और आराधना क्यों करवाएगा; ऐसा करने से क्या अतिरिक्त लाभ होगा? यह और भी विचित्र और हास्यास्पद हो जाता है जब यह ध्यान करें कि पृथ्वी के किसी और स्थान पर उस “अन्य भाषा” को स्वाभाविक रीति से बोलने वाले लोग, इसी प्रकार से, अपनी प्रार्थना और आराधना के लिए किसी और ही भाषा का प्रयोग करते होंगे! तो जो भाषा उनके अपने लिए प्रभावी नहीं है, वह किसी दूसरे के लिए प्रभावी कैसे हो सकती है?

    अगले लेख में हम अन्य भाषा बोलने से सम्बन्धित एक और भ्रामक तथा झूठी शिक्षा के बारे में देखेंगे।

    यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 
कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 96

English Translation

Some Other Wrong Teachings Regarding the Holy Spirit (1)

We have been seeing in the previous articles that one of the ways the childlike, immature Christian Believers can be identified is that they can very easily be deceived, beguiled and misled by wrong doctrines and false teachings. Satan and his followers bring in their wrong doctrines and misinterpretations of God’s Word through people who masquerade as apostles, ministers of righteousness, and angels of light (2 Corinthians 11:13-15). These deceptive people and their false messages, their teachings appear to be very attractive, interesting, knowledgeable, even very reverential and righteous; but there is always something or the other that is extra-Biblical or unBiblical mixed into them. These wrong teachings and false doctrines are mainly about three topics, as God the Holy Spirit got it written down through the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4 For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! - the Lord Jesus Christ, the Holy Spirit, and the Gospel. In this verse a very important way to identify the false from the correct, discern between them, and escape from being beguiled by Satan is also given - that which is the truth about these three topics has already been given and written in God’s Word. Therefore, by cross-checking every teaching and doctrine from the Bible, the true and the false can be discerned; that which is not already present in God’s Word is false, and their preacher is a preacher of satanic deceptions.


In the previous articles, after seeing some commonly preached and taught false things about the Lord Jesus, we had started to look into the wrong things often taught and preached about the Holy Spirit. About the Holy Spirit, we have seen that every truly Born-Again Christian Believer automatically receives the Holy Spirit from God, at the very moment of his being saved. From that moment onwards, the Holy Spirit comes to reside in him in all His fullness, stays with him forever, never leaves him; and Biblically this is also known as being filled by the Holy Spirit or the baptism with the Holy Spirit. God's Word is very clear that unlike what these people preach and teach, filling with the Holy Spirit or baptism with the Holy Spirit are not separate or second experiences. Another very popular and emphatically stated wrong teaching of these preachers and teachers of deceptions is about “speaking in tongues”, their claim that the “tongues’ are super-natural languages, and some other related wrong teachings. Regarding this we have seen that these are also wrong teachings which have no support or affirmation from the Bible. The speaking in “tongues” in Acts 2 were the known and understood languages of the earth and not any super-natural languages. We also saw that quite unlike their claims, “tongues” are not any “prayer language” - the Bible does not offer any support to this. Also, in the last article we also saw how their emphatic claim that speaking in tongues is proof of receiving the Holy Spirit is also patently false and unBiblical; it is their concocted doctrine through misuse and misinterpretation of Biblical facts.


Today we will look at some other commonly preached things related to “speaking in tongues” through which they try to justify their wrong teachings and false doctrines about the Holy Spirit:


Was “speaking in tongues” a miracle of hearing, and not of speaking?


Some people say that the miracle of Acts 2:3-11 was one of hearing, and not of speaking; i.e., the disciples of the Lord Jesus were actually speaking supernatural languages, but the Jews gathered in Jerusalem were hearing and understanding what was being said in their own languages and dialects.


If it was so, then why does the same not happen today? Why is it that today people get to hear only gibberish - incomprehensible, meaningless sounds? These people very enthusiastically, dramatically, and loudly speak in their so-called “super-natural tongues”, but neither they themselves, nor any of the hearers understand or know what is being said. So how can this be the same Biblical phenomenon as was seen in Acts 2; even if it was to be a miracle of hearing?


Are these “tongues” being spoken today, the languages of some other region of the earth?


Some of the believers in “tongues” being “super-natural” claim that the “tongues” are languages of the earth, but of another region, a language which the speaker never learnt, but the Holy Spirit makes him speak in that language. There are two main problems in accepting this as true; firstly, today when these people “speak in tongues” then there is no flow or sense of words being spoken, as happens when anyone speaks in any language. These people keep repeating the same unintelligible sounds over and over again, for everything and whenever they “speak in tongues”, all of which is inconsistent with speaking in any language of any place. Secondly, is there any need, necessity, or rationale for their speaking in a language of another geographical location; that too when they have no ministry or work in the place of that language? Why would anyone need to pray or worship in a language of another location, a language he neither knows nor understands? If he cannot worship and pray in his own language which he knows, then how can he pray or worship in a language that he does not know? How will he know whether he has worshipped or prayed; if he prayed then what has he asked in prayer? Why would the Holy Spirit get him to worship or pray in another language; what extra benefit will he get by doing so? It becomes all the more absurd and ridiculous, when one thinks that the people of that other region will be praying and worshipping in some other language of the earth, and not their own; if their own native language was not effective enough for them to pray and worship in, then how will it become effective for this person who is praying and worshipping in their language? There is simply no sense in this explanation of “tongues”.


In the next article we will consider some more such deceptive and false teachings related to speaking in tongues.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language