ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बोली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बोली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 14 - Unique in its Circulation and Translations / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 14 - प्रसार और अनुवाद में अनुपम

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

प्रसार और अनुवाद में अनुपम

 

पिछले लेख में हमें देखा था कि बाइबल अपनी हर बात में कि किस प्रकार पूर्णतः सत्यवादी और स्पष्टवादी है। वह किसी की बुराई अथवा गलती को न तो छिपाती है, न उचित ठहराने का प्रयास करती है, और न ही उसकी अनदेखी करती है। वरन् उन गलतियों के प्रति परमेश्वर के दृष्टिकोण एवं न्याय को स्पष्ट दिखाती है, गलती करने वाला चाहे कोई भी क्यों न हो। साथ ही हमें यह भी देखा था कि किस प्रकार से बाइबल की पुस्तकों के लिखे जाने के इतिहास तथा उनके संकलित करके एक ऐसी पुस्तक बनाए जाने, जिसकी पुस्तकों में पूर्ण सामंजस्य है और परपसर कोई विरोधाभास नहीं है, के सदियों बाद हुई पुरातत्व खोजों के आधार पर इस गलत धारणा का कोई आधार अथवा प्रमाण नहीं है कि उन पुस्तकों को संकलित करते समय, संपादित करके उन्हें सुसंगत बना दिया गया होगा, उनमें सामंजस्य बैठा दिया गया होगा, क्योंकि संकलित किए जाने से पहले के और बाद के लेखों में कोई भिन्नता नहीं है। और ये सभी बातें बाइबल  को संसार की सभी पुस्तकों और ग्रन्थों से बिलकुल भिन्न और अलग स्तर का बनाती हैं, उसके परमेश्वर का दिया हुआ होने का समर्थन करती हैं। आज हम बाइबल से सम्बन्धित एक अन्य अनुपम तथ्य पर विचार करेंगे, जो उसके अनुवाद, प्रकाशन, और वितरण से सम्बन्धित है। 

प्रसार: किसी पुस्तक के बारे में यह सुनना कोई असामान्य बात नहीं है कि उसकी कुछ हज़ार या दसियों हज़ार प्रतियां बिक गई हैं, और वह सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों के सूची में सम्मिलित हो गई है। ऐसी पुस्तकों की संख्या बहुत कम है जिनकी लाखों या दसियों लाख प्रतियों की बिक्री हुई है; ऐसी पुस्तकें तो और भी कम हैं जिनकी बिक्री या वितरित हुई प्रतियों की संख्या करोड़ या करोड़ों में हो। ऐसे में यह भौंचक्का कर देने वाली बात है कि संसार के इतिहास में बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जिसकी संसार भर में विभिन्न भाषाओं में बिक्री अथवा वितरित हुई प्रतियों की संख्या अरबों में है। छपाई के इतिहास के आरंभ होने से लेकर आज तक, बाइबल ही एकमात्र ऐसी पुस्तक है जो लगातार, बिना कभी भी किसी अन्य पुस्तक को अपना स्थान दिए, संसार की सर्वाधिक बिकने तथा वितरित होने वाली पुस्तक रही है। 

संसार भर में बाइबल को प्रकाशित करने वाली अनेकों संस्थाएं हैं; हर देश में बाइबल को प्रकाशित करने वाली अपनी संस्थाएं हैं;  इन संस्थाओं में से the United Bible Societies (UBS),  तथा Wycliffe / ProgressBible सबसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों तथा वितरण करने वालों में से शीर्ष पर हैं।  Wycliffe / ProgressBible के अनुसार:

  • संसार भर में 7,396 ज्ञात सक्रीय भाषाएं हैं जो बोली अथवा लिखी या सांकेतिक रीति से प्रयोग की जाती हैं। 

  • इन भाषाओं के माध्यम से लगभग 620 करोड़ (6.2 अरब) लोगों को अपनी भाषा में पूर्ण बाइबल उपलब्ध है; 88.1 करोड़ लोगों को नया नियम उपलब्ध है; और 50.9 करोड़ लोगों को अंश (कहानियाँ, चयनित पद आदि) उपलब्ध हैं।

  • यूनाइटेड बाइबल सोसाइटीज़ (UBS) के अनुसार, वर्ष 2023 में विश्व-भर में कुल 15.2 करोड़ पवित्रशास्त्र इकाइयाँ वितरित की गईं; उनका विवरण इस प्रकार है:

    • 2.42 करोड़ पूर्ण बाइबलें

    • 92 लाख (0.92 करोड़) नया नियम

    • 11.86 करोड़ अंश / चयनित भाग (छोटे हिस्से) 

  • 2024 में पहली बार डिजिटल वितरण ने प्रिंट से अधिक स्थान प्राप्त किया: UBS के अनुसार 2.59 करोड़ डिजिटल पवित्रशास्त्र वितरित हुए, जबकि 2.25 करोड़ छपी हुई प्रतियाँ वितरित हुईं — यह पवित्रशास्त्र के उपभोग और वितरण में एक बड़े परिवर्तन को दर्शाता है। आने वाले दिनों में डिजिटल माध्यम और AI परमेश्वर के वचन को लोगों तक पहुँचाने तथा उसे विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आसानी से उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक होने की अपेक्षा है।

  • Wycliffe / ProgressBible के अनुसार (अगस्त 2025 तक), केवल 544 भाषाएँ—जिन में कुल लगभग 3.68 करोड़ लोग हैं—अब भी किसी भी प्रकार की बाइबल (पूर्ण या आंशिक) की प्रतीक्षा कर रही हैं। यह वर्तमान विश्व जनसंख्या 8.25 अरब (825 करोड़) का लगभग 0.445%— अर्थात, आधे प्रतिशत से भी कम जन सँख्या है। परमेश्वर के वचन को प्रत्येक अप्राप्य भाषा और समुदाय तक पहुँचाने, या कम से कम उसके किसी अंश को उपलब्ध कराने के लिए कार्य जारी है।

अर्थात, संसार के इतिहास में अन्य कोई भी पुस्तक नहीं है जो बाइबल के प्रकाशन अथवा वितरण के आँकड़ों के कहीं निकट भी आती है। यदि बाइबल और उसके भागों की संसार भर में इतनी माँग न होती, तो यह कार्य कैसे संभव होता; वह भी सारे संसार में, और छपाई के आरंभ से लेकर आज दिन तक, निरंतर? संसार भर में बाइबल, या बाइबल के भाग, या बाइबल के अंश ही सर्वाधिक पढ़े जाने वाले लेख हैं। विचार करने वाली बात है, बाइबल और उसके संदेश में कुछ तो विलक्षण तथा अनुपम होगा, कि उनकी इतनी माँग संसार भर में बनी हुई है।

अनुवाद: जैसे प्रभावशाली और विस्मित करने वाले बाइबल के प्रकाशन और वितरण के आँकड़े हैं, उसी के समान प्रभावशाली और विस्मित करने वाले बाइबल के अनुवादों से संबंधित आँकड़े भी हैं।

   संसार भर में छपने वाली अधिकांश पुस्तकें अपनी मूल भाषा के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा में अनुवाद ही नहीं होती हैं। जो अनुवाद भी होती हैं, वो अधिकांशतः दो या तीन भाषाओं में अनुवाद होती हैं। बहुत ही कम पुस्तकें हैं जो अपनी संपूर्णता या भागों में भी 10 से लेकर 20 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हुई हैं। आज संसार की ज्ञात भाषाओं और बोलियों में से अधिकांश भाषाओं या बोलियों में बाइबल, या बाइबल का कोई भाग, अथवा अंश अनुवाद किया जा चुका है, और उसे प्रसारित किया गया है – छापे हुए स्वरूप में, अथवा औडियो रिकॉर्डिंग के रूप में; उन भाषाओं में भी जो केवल मौखिक हैं, जिनके लिखने के लिए कोई वर्णमाला तथा अक्षर नहीं हैं। जिन भाषाओं में केवल बाइबल के अंश हैं, उनमें बाइबल के भागों का अनुवाद ज़ारी है; और जिनमें अंश तथा भाग उपलब्ध हैं, उनमें सम्पूर्ण बाइबल का अनुवाद होना ज़ारी है। जैसे जैसे माँग बढ़ती जाती है, कार्य भी बढ़ता जाता है, और उपलब्ध हो जाने वाले अंश अथवा भाग या बाइबल वितरण के लिए उपयोग होते जाते हैं, वितरित होने लगते हैं। यदि यह कार्य औडियो रिकॉर्डिंग के रूप में है, तो उसे उसी स्वरूप में विभिन्न माध्यमों के द्वारा वितरित किया जाता है। कठिन प्रयासों और बाधाओं के बावजूद, संसार के सभी भू-भाग के लोगों के पास परमेश्वर का वचन, उनकी अपनी भाषा अथवा बोली में, उपलब्ध करवाया जा रहा है। अनेकों संस्थाएं संसार भर में इस कार्य में लगी हुई हैं; कुछ स्थानीय है, कुछ अंतर्राष्ट्रीय हैं; किन्तु सभी का यही प्रयास है कि संसार का कोई भू-भाग, कोई भाषा या बोली का समुदाय, उनकी अपनी भाषा में परमेश्वर के वचन से वंचित न रह जाए।

अब यह बाइबल के आलोचकों और विरोधियों के लिए विचार करने और उत्तर ढूँढने की बात है कि बाइबल और उसके संदेश में आखिर ऐसा क्या है जो सारे संसार के सभी इलाकों में लोगों को प्रेरित कर रहा है कि अनेकों बाधाओं, विरोध, और समस्याओं का सामना करते हुए भी, बाइबल में विश्वास करने वाले, उसे संसार के हर व्यक्ति, हर समुदाय तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। संसार के इतिहास में क्या कोई अन्य ऐसा ग्रंथ अथवा पुस्तक है जिसका इतना व्यापक प्रसार एवं अनुवाद किया गया हो; हमेशा ही इतनी माँग बनी रही हो? बाइबल में कुछ तो होगा जो लोगों में उसके संदेश के लिए एक भूख, एक लालसा उत्पन्न कर रहा है; और जिनके पास बाइबल और उसका संदेश है, उन्हें किसी भी कीमत पर उस संदेश को सारे संसार के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित कर रहा है, और करवाता जा रहा है!

अगले लेख में हम एक और सम्बन्धित बात पर विचार करेंगे कि बाइबल कैसे, आज तक ज़ारी उसे नष्ट करने के सभी प्रयासों के बावजूद, न केवल बनी हुई है, वरन उसकी माँग निरंतर बढ़ती ही जा रही है। साथ ही इस तथ्य पर भी विचार कीजिये: प्रभु यीशु मसीह ने जगत के अंत और सभी लोगों के न्याय के लिए जो चिह्न दिए थे (मत्ती 24 अध्याय), वे सभी पूरे होते जा रहे हैं; आज के विषय से संबंधित एक महत्वपूर्ण चिह्न है: “और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा” (मत्ती 24:14)। अब आप स्वयं देख लीजिए कि जगत अपने अंत और न्याय के कितना निकट खड़ा है। क्या आप प्रभु को अपने जीवन का हिसाब देने के लिये तैयार हैं? यदि नहीं, तो आप के लिये अभी समय और अवसर है कि यह निर्णय कर लें। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its Circulation and Translations


In the previous article we had seen that the Bible is fully honest and forthright about everything given in it. It neither glosses over, nor hides, nor tries to justify the errors and wrongdoings of anyone. Rather, it shows God’s point of view about those wrongdoings and clearly speaks of God’s judgement about them, whoever may be the one committing the wrong. We had also seen that in view of the history of how the books of Bible were written and then were compiled to form one book where every book was in perfect harmony with the others and there were no contradictions, the archeological discoveries of the ancient texts dating to before the compilation of the books shows that there is no basis or proof that while compiling the books may have been edited to create this harmony and absence of contradictions, since the texts have remained unchanged before and after the compilation. And these facts make the Bible an absolutely unique book, far different from any other book in the world, of an altogether different level and status, corroborating its claims of divine origin. Today, we will consider another unique fact related to the Bible, that is related to its translation, publication and distribution.

Circulation: It is not uncommon to hear of a book that has sold a few thousand or even tens of thousands of copies, and has entered the list of best-selling books. But there are very few books that have sold lakhs of copies; much fewer are the books, whose number of copies sold or distributed is a million or is in tens of millions. Therefore, it is astonishing that the Bible is the only book in the history of the world whose number of copies sold or distributed in different languages ​​across the world is in the billions. From the beginning of the history of printing to the present day, the Bible is the only book that, without ever giving this place to any other book, has consistently been ranked as the world's all-time best-selling, most read and distributed book.

There are many organizations publishing the Bible around the world. Every country has its own organizations that publishes the Bible;  Of these the United Bible Societies (UBS),  and the Wycliffe / ProgressBible are amongst the leading international publishers and ditributors.According to, Wycliffe / ProgressBible there are:

  • There are 7,396 known living languages (including spoken, written, and used as sign languages) in the world.

  • Through these languages, about 6.2 billion people have access to the whole Bible in their language; 881 million can access the New Testament; 509 million have access to portions (verse stories, etc.). 

  • According to the United Bible Societies (UBS), in 2023, 152 million Scripture units were distributed globally; their break-up is as follows: 

    • 24.2 million full Bibles 

    • 9.2 million New Testaments 

    • 118.6 million portions / selections (smaller parts)

  • For the first time, digital distribution outstripped print in 2024: UBS reported 25.9 million digital Scriptures vs 22.5 million printed ones — shows a major shift in scripture consumption / distribution. Digital media and AI are expected to help tremendously in reaching the Word of God, and making it easily available to everyone in the world in the coming days. 

  • According to Wycliffe / ProgressBible, the only 544 languages representing only about 36.8 million people of the world are still waiting for any kind of Bible (as of August 2025). The current world population is 8.25 Billion. Therefore, the unreached population represents about 0.445%, i.e., less than a half-percent of the current world population; and work is underway to reach every unreached language and ethnic group with God's Word, or, at least some portion of the Word.

Thus, there is no other book in the history of the world that comes anywhere even close to the statistics of the publication or distribution of the Bible. How would this work be possible if the Bible and its parts have not continuously remained in demand, all the time, and all over the world, from the beginning of printing of books to the present day? The Bible, or parts of the Bible, or passages of the Bible, are the most widely read writings in the world. It is worth considering, that there must be something extraordinary and unique in the Bible and its message, that they remain in such demand around the world, all the time.    

    Translations: Just as the statistics on the publication and distribution of the Bible are impressive and astounding, similarly the statistics on translations of the Bible are as impressive and astonishing too.

    Most of the books published around the world are usually not translated into any language other than their original language. If the translations do happen, they are mostly in two or three languages. There are very few books which have been translated in their entirety or even in their parts into 10 to 20 different languages. The Bible, in whole, or in part, has been translated, and circulated – in print, or as an audio recording, in most of the world's known languages ​​and dialects today; Even into those languages ​​which are only spoken, and have no alphabets and words to write. The remaining parts of the Bible continue to be translated into languages ​​that presently have only Bible portions; And translations of the entire Bible continue to be made available in one form or the other, where earlier only portions have been available. As demand increases, so does the work, and portions or the Bibles that become available for distribution, begin to be distributed. If the translation is in the form of an audio recording, it is distributed in the same format through a variety of media. Despite hard opposition and difficult obstacles, the Word of God is being made available to people in all parts of the world, in their own language or dialect. Many organizations are engaged in this work around the world; Some are local, some are international; But it is the endeavor of all that no part of the world, no language or community of dialects should be deprived of the availability of the Word of God in their own language.

Now it is a matter for critics and opponents of the Bible to ponder and find answers as to what is in the Bible and its message that is inspiring people in all regions of the world to face many obstacles, oppositions, and problems, but get hold of it in one form or the other. Why are Believers in the Bible engaged in trying to make it available to every person, every community in the world, even at the cost of their security and lives? Is there any other book, religious or secular, that in the history of the world has been so widely circulated and translated; has always been so much in demand? There must be something in the Bible that is creating a hunger, a longing in the people for its message; And is inspiring those who have the Bible and its message, to spread that message to all the people of the whole world at any cost!

In the next article we will consider how the Bible is unique in surviving all attempts that have been made and are still being made to destroy it; yet not only has it remained in circulation, but its demand is continually increasing. Also, please ponder over this fact: The signs given by the Lord Jesus Christ for the end of the world and the judgment of all people (Matthew 24), are all being fulfilled before our eyes. Amongst these signs, there is an important sign related to today's heading: “And this gospel of the kingdom will be preached in all the world as a witness to all the nations, and then the end will come” (Matthew 24:14). Now see for yourself how close the world stands to its end and justice. Are you ready to give the account of your life to the Lord? If not, then now is the time and opportunity for you to make this decision.  

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 9 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 91 - ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (2) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 91 - अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (2)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 91 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (2)

पिछले लेख से हमने पवित्र आत्मा के बार में गलत धारणाएँ रखने वाले लोगों द्वारा प्रचार की और सिखाई जाने वाली एक अन्य गलत शिक्षा, "अन्य-भाषाओं में बोलना" पर विचार करना आरम्भ किया है। इन लोगों का दावा है कि उनका मुँह से निरर्थक, न समझ में आने वाली, और बारम्बार एक ही प्रकार की ध्वनि को उन्माद की दशा में आकर दोहराते रहना, पवित्र आत्मा के द्वारा उन्हें दी गई अलौकिक भाषा बोलना है। ये लोग यह दावा भी करते हैं कि इस प्रकार की "भाषा" बोलना ही इस बात का प्रमाण है कि उनमें पवित्र आत्मा है, तथा यह उनमें काम कर रहे पवित्र आत्मा सामर्थ्य का प्रकटीकरण है। वे इसे प्रेरितों 2:4 में पवित्र आत्मा के उतरे पर प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा अन्य भाषाओं में  बोलने क साथ जोड़ते हैं। अन्य भाषाओं में बोलने के इस विषय को समझने, और यह सीखने के लिए कि उस समय वहाँ पर वास्तव में क्या हुआ था, हमने पिछले लेख से प्रेरितों 2:4-11 को देखना आरम्भ किया है। हमने देखा था कि इस खण्ड में, मूल यूनानी भाषा में, दो भिन्न शब्द प्रयोग किए गए हैं। पद 4 और 11 में शब्द "ग्लौसा" प्रयोग किया गया है; और पद 6 तथा 8 में शब्द "डियालेकटौस" प्रयोग किया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, शब्द ग्लौसा का अर्थ होता है जीभ, और इसे जीभ के समान आकार वाली किसी वस्तु, अथवा जीभ के द्वारा उत्पन्न की जाने वाली ध्वनियों जैसे किसी भी भाषा में बोलना, के लिए भी प्रयोग किया जाता है। शब्द डियालेकटौस का शब्दार्थ होता है जीभ के द्वारा बोली गई किसी भाषा का स्थानीय भिन्न रूप, अर्थात किसी मुख्य भाषा की एक स्थानीय बोली। आज हम इन्हीं दोनों शब्दों और उनके किए गए उपयोग पर विचार करना ज़ारी रखेंगे। 

यद्यपि यदि केवल इसके मूल अर्थ के अनुसार देखें, तो ग्लौसा शब्द जीभ या मुँह से निकलने वाले हर शब्द के लिए सही है; और इसी अभिप्राय का प्रयोग करते हुए ये गलत शिक्षाओं को देने वाले उनकी जीभ या मुँह से निकलने वाले अज्ञात और निरर्थक शब्दों को भी “भाषा” कहते हैं। किन्तु शेष पदों के साथ मिला कर, उनके सन्दर्भ में इसे देखने से यह स्पष्ट है कि इन पदों में ग्लौसा का अर्थ पृथ्वी की ज्ञात और पहचानी जाने वाली भाषा है, कोई अलौकिक भाषा, अथवा मुँह से निकाली जाने वाली कोई भी ध्वनि नहीं।

* पद 4 में लिखा है कि उस स्थान पर एकत्रित सभी जन पवित्र आत्मा से भरने के साथ ही अन्य-अन्य भाषाओं (ग्लौसा) में बोलने लग गए।

* पद 5-8 में लिखा है कि उस पिन्तेकुस्त के पर्व को मनाने के समय पर संसार के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए यहूदी यरूशलेम में एकत्रित थे; और साथ ही उन्हें “भक्त यहूदी” कहा गया है। पद 6 और 8 में हिन्दी में जो “भाषा” लिखा गया है वह मूल यूनानी में “डियालेकटौस”, अर्थात ‘बोली’ है। यहाँ पर यदि हम मूल यूनानी भाषा के अनुसार "भाषा" के स्थान पर "बोली" को रख दें, तब इसे इससे आगे के पदों के साथ देखने के द्वारा अधिक सरलता से समझा जा सकता है। यह करण सेप्रकट हो जाता है कि वे भक्त यहूदी अचंभित होकर कहने लगे कि “इस्राएल के गलील इलाके के रहने वाले ये लोग, अपनी गलीली बोली के स्थान पर, हमारी “बोली” (डियालेकटौस) कैसे बोलने लग गए?” क्योंकि उन सभी भक्त यहूदियों को, उन शिष्यों के मुँह से अपनी-अपनी जन्म-भूमि की बोलियाँ (डियालेकटौस) सुनाई दे रही थीं।

* पद 9-10 में पृथ्वी के 15 विभिन्न क्षेत्रों या भू-भागों का नाम दिया गया है जहाँ के लोग इस घटना क घटित होने के समय यरूशलेम में एकत्रित थे। और इन सभी लोगों को - जो हजारों की संख्या में थे (3000 का तो उद्धार हुआ और उन्होंने बपतिस्मा लिया), सभी को अपनी-अपनी ग्लौसा और डियालेकटौस में सुनाई दे रहा था कि प्रभु यीशु के वे शिष्य क्या कह रहे हैं।

* पद 11 में फिर से ग्लौसा अर्थात भाषा शब्द का प्रयोग किया गया है और साथ ही पवित्र आत्मा ने यह भी और स्पष्ट कर दिया है कि क्यों यह ग्लौसा पृथ्वी की ही भाषाएं थीं, अलौकिक या दिव्य भाषाएं नहीं थीं।


इसके तीन प्रमाण पवित्र आत्मा ने यहाँ लिखवाए हैं; जिन्हें हम अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 91

English Translation

Understanding ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (2)


Since the last article we have started to consider another wrong teaching that is very commonly preached and taught by those believing in wrong things about the Holy Spirit, i.e., about "speaking in tongues." These people claim that the repetitive, illegible, and non-understandable sounds that they make in an ecstatic state is a super-natural language given to them by the Holy Spirit. They also claim that the ability to speak such a "language" is the proof of having the Holy Spirit in them, and is a manifestation of the power of the Holy Spirit being at work in them. They associate it with the speaking in tongues by the disciples of the Lord Jesus, when the Holy Spirit came upon those disciples, as stated in Acts 2:4. To understand this matter of speaking in tongues and learn what had actually happened at that time, we have begun to consider Acts 2:4-11 since the last article. We had seen that in this passage, in the original Greek language, two different words "glossa" in verses 4 and 11, and "dialektos" in verses 6 and 8 have been used in this passage. Literally speaking, the word glossa means the tongue, and is also used for things in the shape of the tongue, and for sounds produced by the tongue as in speaking in any language. The word dialektos means a local variation of something uttered by the tongue, i.e., a dialect or a local variation of a main language. Today we will continue with considering further about these two words and their usage.


In the literal sense, since the word “glossa” can mean the sounds coming from the mouth, the preachers and teachers of the false doctrines and wrong teachings, using this sense of “glossa”, say that even the meaningless, unknown sounds coming from the mouth are a “language”. But when this is seen in context of the other verses, it becomes clear that the word “glossa” has actually been used for only the known and recognized languages of the earth; not for any supposedly super-natural language, or any sound that may come from the mouth.


* It is written in verse 4 that all the people who had gathered in that place, on being filled with the Holy Spirit, they all started to speak in “other tongues [glossa] as the Spirit gave them utterance.”


* In verses 5-8 it is written that at the time of the celebration of the feast of Pentecost, Jews from various places of the earth had gathered in Jerusalem, and they have been called “devout Jews.” In verses 6 and 8 the word used in the original Greek language is “dialektos”, which has been translated as “language” in English. If we replace the word “language” with the word “dialektos” or “dialect”, then their sense in the original language becomes clear and these verses can be better understood. Now it becomes apparent that those devout Jews on hearing the disciples speaking in “tongues”, on hearing the disciples speak in the “dialects” of their native places, were amazed and said, “how is it that these Galileans are now speaking in our “dialects” instead of their own Galilean language?”


* In verses 9-10, it is written that people from 15 different geographical areas had congregated in Jerusalem, when this incident happened. And all these people, who were in thousands (3000 was the count of just those who were saved and baptized), heard the disciples speak in their own “glossa” or “dialektos”, and understood what they were speaking.


* In verse 11 again the word “glossa” has been used; the Holy Spirit has made it even more clear here that it was the earthly languages that were being spoken, and not any supposedly super-natural languages.


The Holy Spirit has written three proofs for this, which we will see in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 8 मई 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 90 - ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (1) /

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 90 

Click Here for the English Translation

अन्य-भाषाएं - ?प्रार्थना की अलौकिक भाषाएं (1)

हम पिछले लेखों से देखते आ रहे हैं कि बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों की एक पहचान यह भी है कि वे बहुत सरलता से भ्रामक शिक्षाओं में बहकाए भटकाए जाते हैं। इन भ्रामक शिक्षाओं को शैतान और उस के दूत झूठे प्रेरितों, धर्म के सेवकों, और प्रभु के लोगों का भेस धारण कर के प्रस्तुत करते हैं। ये लोग और उनकी शिक्षाएं आकर्षक, रोचक, और ज्ञानवान, यहाँ तक कि भक्तिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण भी प्रतीत हो सकती हैं, किन्तु उनमें अवश्य ही बाइबल की बातों के अतिरिक्त भी बातें डाली हुई होती हैं। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा 2 कुरिन्थियों 11:4 में लिखवाया है कि इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता। इस पद से प्रकट है कि ये गलत शिक्षाएं मुख्यतः तीन विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवीर आत्मा, और सुसमाचार  से सम्बन्धित होती हैं, जिन्हें शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्‍वर्गदूतों का रूप धारण कर के बताते और सिखाते हैं। सच्चाई को पहचानने और शैतान के झूठ से बचने के लिए इन तीनों स्वरूपों के साथ इस पद में एक बहुत महत्वपूर्ण बात भी दी गई है। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है।

पिछले लेखों में हमने इन लोगों के द्वारा प्रभु यीशु से संबंधित सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं के बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा से संबंधित सामान्यतः बताई और सिखाई जाने वाली गलत शिक्षाओं की वास्तविकता को वचन की बातों से देखना आरंभ किया है। हम देख चुके हैं कि प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी के नया जन्म या उद्धार पाते ही, तुरंत उसके उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में आकर उसके अंदर निवास करने लगता है, और उसी में बना रहता है, उसे कभी छोड़ कर नहीं जाता है। साथ ही हमने यह भी देखा था कि बाइबल इसी को पवित्र आत्मा से भरना या पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना भी कहती है। वचन स्पष्ट है कि पवित्र आत्मा से भरना या उससे बपतिस्मा पाना कोई दूसरा या अतिरिक्त अनुभव नहीं है, उद्धार के साथ ही सच्चे मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा का आकर निवास करना ही है। इन गलत शिक्षकों की एक और बहुत प्रचलित और बल पूर्वक कही जाने वाले बात है “अन्य-भाषाओं” में बोलना, और उन लोगों के द्वारा “अन्य-भाषाओं” को अलौकिक भाषाएं बताना। यह भी एक ऐसी गलत शिक्षा है जिसका वचन से कोई समर्थन या आधार नहीं है। आज हम इसी के विषय परमेश्वर के वचन बाइबल से देखेंगे।

अन्य-भाषाओं के विषय सीखने और समझने के लिए हमें उनके प्रभु यीशु के शिष्यों के मध्य पहले प्रकटीकरण, प्रेरितों 2:4-11 का, उसके संदर्भ और वहाँ पर “भाषा” के लिए प्रयोग किए गए मूल यूनानी भाषा के शब्दों का उनके अर्थ के साथ विश्लेषण करना आवश्यक है। यह करने के बाद ही हम सही निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं। प्रेरितों के काम के इस खंड (प्रेरितों 2:4-11) में, इन पदों में, मूल यूनानी भाषा में दो महत्वपूर्ण शब्द प्रयोग किए गए हैं, किन्तु हिन्दी में दोनों ही का अनुवाद “भाषा” किया गया है। ये शब्द हैं ग्लौसा (Tongue/Glossa), जिसका यहाँ पर और वचन में अन्य स्थानों पर, मनुष्यों द्वारा बोली जाने वाली कोई भाषा के अर्थ में प्रयोग किया गया है। वास्तव में ग्लौसा शब्द का शब्दार्थ होता है “जीभ”; और इसे “जीभ के समान दिखने वाली” किसी वस्तु के लिए भी प्रयोग किया जाता है, जैसा कि पद 3 में हुआ है; और इसे जीभ से निकलने वाले शब्द या स्वरों के लिए भी प्रयोग किया जाता है। और इन पदों में प्रयोग किया गया दूसरा शब्द है डियालेकटौस (Language/Dialektos), बोली, जिसका अर्थ किसी बोली जाने वाली मुख्य भाषा का एक उप-स्वरूप या ‘बोली’ होता है। उदाहरण के लिए पूरे उत्तर भारत में बोली जाने वाली भाषा “हिन्दी” है; उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्व में बिहार तक हिन्दी ही बोली जाती है। किन्तु जैसे-जैसे भौगोलिक क्षेत्र बदलते हैं, उस हिन्दी का स्वरूप भिन्न होता जाता है, मुख्य हिन्दी भाषा की बोलियाँ भिन्न होती चली जाती हैं। और हिन्दी की उन बोलियों के द्वारा यह पहचाना जा सकता है कि हिन्दी बोलने वाला वह व्यक्ति उत्तर भारत के किस क्षेत्र का है। अर्थात मुख्य भाषा का ही एक भिन्न स्वरूप बोली है। पद 4 और 11 में मुख्य भाषा दिखाने वाला शब्द गलौसा शब्द प्रयोग किया गया है; किन्तु, पद 6 और 8 में मुख्य भाषा के भिन्न स्वरूप “बोली” को दिखाने वाला शब्द डियालेकटौस प्रयोग किया गया है।

हम इन शब्दों का विश्लेषण करने और इनके प्रयोग किए जाने को अगले लेख में देखना और समझना ज़ारी रखेंगे, और देखेंगे कि परमेश्वर के वचन में यह "भाषा" का कोई असमंजस नहीं है। जो भी असमंजस है, वह केवल कुछ मत और डिनॉमिनेशनों के द्वारा दी जाने वाली झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों के कारण है।

यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 90

English Translation

Understanding ‘Tongues’ - ?Super-Natural Languages (1)


We have been seeing from the previous articles that one of the characteristics of child-like immature Christians is that they are very easily misled into deceptive and false teachings. Satan and his followers disguise themselves as false apostles, ministers of righteousness, and servants of the Lord to present these deceptive, false teachings. These deceivers and their teachings are attractive, appealing, seemingly knowledgeable, and even have an appearance of being reverential and righteous; but there will always be some extra-Biblical teachings cleverly mixed up in them. About these deceptive, false teachings, God the Holy Spirit had it written through the Apostle Paul in 2 Corinthians 11:4 For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it! that they are mainly about three topics, the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel. To recognize the truth and escape falling for Satan’s deception, along with these three topics, a very important point for proper discernment has also been stated in this verse: the facts and truth about these three have already been given in God’s Word. Therefore, anything that is not already in God’s Word is satanic, a corruption brought in by the false teachers, and is not to be accepted.


In the preceding articles we had first seen the various false teachings spread about the Lord Jesus, and had then started to look into the false teachings about the Holy Spirit. We have seen that the Holy Spirit is given to every truly Born-Again Christian Believer at the moment of his being saved; God the Holy Spirit comes to reside in him forever in all His fullness, and never leaves him. We have also seen that the Word of God is very clear that being “filled with the Holy Spirit” and “baptism with the Holy Spirit” are not “second experiences” or something extra, but just the same as the Holy Spirit coming to reside in the Believer on being saved; and Biblically there is nothing like the very emphatically preached and taught “Baptism of the Holy Spirit.” This too is a false teaching that has no basis or affirmation from the Word of God. From today we will consider the facts and truth from the Word of God, regarding another related wrong teaching, again insisted upon and very emphatically taught by these preachers and teachers of false doctrines - the “speaking in tongues” and the claims of these preachers that these are super-natural languages.


To understand and learn about “tongues” we will have to look into their first appearance amongst the disciples of the Lord Jesus in Acts 2:4-11; and understand it in its context, as well as with the meanings of the words used in the original Greek language and translated as “tongues.” In this passage, Acts 2:4-11, in the original Greek language, two very important but different words have been used, and they have both been translated as "tongues or languages." These words are “glossa,” which here and at other places has been translated to convey a language spoken by human beings, and the second word used in these verses is “dialektos” which literally means a sub-language or dialect of a main earthly language. The word glossa literally means the tongue - the organ in the mouth, or something of a similar shape, e.g., the “tongues” of fire that came to rest upon the disciples in Acts 1:3; it is also used to denote the sounds that come out of the mouth. The word “dialektos” means a “dialect”, i.e., a local variation of the mainly spoken language of a region; as the geographical location changes, often there is also a corresponding change in the dialect, though the main language remains the same; and through the dialect the native place of a person can be inferred. In the passage we are considering, Acts 2:4-11, the word “glossa” has been used in verses 4 and 11; and the word “dialektos” has been used in verses 6 and 8.


We will continue analyzing and understanding the use of these words further, in the next article, and see that there is no confusion in God's Word about this matter of "tongues." The confusion has only come about because of the false doctrines and wrong teachings created and spread by some sects and denominations.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language