ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 15 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 36 - Evolution & Animal Behavior Part - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 36 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 36

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 17

बाइबल और जीव-विज्ञान - 4 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 2


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देख चुके हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, तो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निशकर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। जैसे जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं, कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकर नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संसकरण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उन्नत होती चली जाने वाली हैं। वास्तव में इस प्रकार की परमेश्वर और बाइबल विरोधी धारणाएँ उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर और बाइबल को नकारना चाहते हैं। इसके लिये वे कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार व्याख्या करते और फैलाते हैं, और विज्ञान के नाम पर जन सामान्य में बातों को वास्तविकता से भिन्न प्रस्तुत करते हैं। हम ने पिछले लेखों में इस बात के कुछ उदाहरण देखे थे; और पिछले ही लेख में प्राकृतिक जीव-व्यवहार के कुछ उदाहरणों को देखा था जिनका कोई सन्तोषजनक स्पष्टीकरण क्रमिक विकासवाद के आधार पर नहीं दिया सकता है। आज के इस लेख में हम वहीं से आगे बढ़ेंगे जहाँ पिछले लेख में रुके थे, और जीव-जन्तुओं के उसी व्यवहार के बारे में कुछ और बातों पर विचार करेंगे।

प्रकृति और जीव-जंतुओं, वनस्पतियों की ऐसी ही अनगिनत बातें हैं जिनके लिए क्रमिक विकासवाद या विज्ञान के पास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं है। पिछले लेख में हमने कबूतरों के घर पहुँचने, समुद्री मछलियों के मीठे पानी की नदियों में अंडे देने के लिए जाने, पक्षियों तथा तितलियों के मौसम के अनुसार हजारों मील की यात्रा करने, नवजात मकड़ियों, छिपकलियों आदि के, बिना माता-पिता की परवरिश के, अपने भोजन, देख-भाल, और व्यवहार आदि के बारे स्वतः ही जानने बातों के बारे में देखा था। इन, तथा इनके समान बातों के लिए विकासवाद पर आस्था रखने वाले लोग, उन्हें जीव-जन्तुओं के नैसर्गिक गुण (animal instinct) कहकर टाल देते हैं। किन्तु यह कोई नहीं बताता और समझाता है कि ये नैसर्गिक गुण कभी तो उत्पन्न हुए होंगे, कहीं से तो आए होंगे? उनका यह आरंभ कहाँ से, क्यों, और कैसे हुआ था? उन जीवों को मौसमों, एक दूसरे से हज़ारों मील दूर स्थित पृथ्वी के गरम-सर्द इलाकों, वहाँ आने-जाने के मार्गों, की जानकारी कैसे और कहाँ से मिली? समुद्रों से होकर अपने जन्म की सही नदी तक का पहुँचने का मार्ग, खारे और मीठे पानी में जीवित रहने की क्षमता; प्रवासी पक्षियों द्वारा बिना विश्राम लिए दिन और रात सही दिशा में उड़ते चले जाना, आदि बातें उन्होंने सीखीं और जानी कैसे? 

उत्तरी अमेरिका से मध्य और दक्षिण अमेरिका जाने और आने वाली तितलियों की बात तो बहुत ही विलक्षण है, क्योंकि जो पीढ़ी उत्तरी से मध्य और दक्षिणी अमेरिका पहुँच कर अण्डे देती है, वह फिर वहीं मर जाती है। उन अण्डों से निकलने वाली तितलियों की नई पीढ़ी स्वतः ही लौट कर उस स्थान पर जाती है, जहाँ से उनकी पिछली पीढ़ी आई थी। विचार कीजिये उन तितलियों के मस्तिष्क, तथा उनके शरीर में उनके पँख चलाने वाली माँस-पेशियों का आकार और क्षमता कितनी होगी कि वे लगभग 2500 मील की एक ओर की यात्रा करें? विकासवाद के पास इसका क्या उत्तर है? ये जीव व्यवहार विकासवाद के अति महत्वपूर्ण सिद्धान्त, “सबसे योग्य ही बचा रहेगा (survival of the fittest),” पर कैसे खरा उतर सकता है? इस सिद्धान्त के आधार पर तो उन्हीं जीवों को बचे रहना चाहिए था जो स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ढल जाते, न कि उन्हें जो ऐसी जटिल और खतरनाक यात्राएँ करने के प्रयास करते। किन्तु विकासवादी वैज्ञानिक, इन पक्षों को न तो कभी उजागर करेंगे, और न ही प्रमुख होने देंगे, वरन इन्हें दबाए ही रखते हैं कि कहीं उन्हें कुछ भी कह पाना कठिन न हो जाए। 

ऐसी ही एक और जटिल समस्या हैं कि क्या अन्यायास, अचानक ही कुछ जीवों के एक से दूसरे स्थान पर सुरक्षित पहुँच जाने और लौट आने पर, वे अपनी इस यात्रा के ब्यौरे को स्वयं कैसे याद रख पाए, तथा उसे अपनी अगली पीढ़ी को कैसे बताने और सिखाने पाए? जबकि तुलना में, उनसे कहीं अधिक विकसित मनुष्यों को अपने ही इलाके में, अपने घर की स्थिति किसी अन्य को समझा पाना कठिन हो जाता है, और किसी नए व्यक्ति के लिए, एक ही बार में किसी नए इलाके के रास्ते याद कर लेना यदि असंभव नहीं तो बहुत कठिन होता है। और माता-पिता के वर्षों तक एक ही मार्ग पर आते-जाते रहने के बावजूद, उनकी सन्तान, स्वतः ही उस मार्ग की कोई भी जानकारी के बिना ही उत्पन्न होती हैं; उन सन्तानों को भी कुछ दूरी के उस मार्ग को नए सिरे से सीखना पड़ता है। अर्थात यह एक स्वाभाविक बात है कि मनुष्यों तथा जीवों के कुछ जान लेने या सीख लेने से, वह बात स्वतः ही उसके डीएनए में नहीं आ जाती है। यदि ऐसा होता तो एक कलाकार की सन्तान हमेशा वैसा ही कलाकार, वैज्ञानिक की सन्तान वैसा ही वैज्ञानिक, खिलाड़ी की सन्तान वैसा ही खिलाड़ी, आदि उत्पन्न होते, और बिना कुछ अधिक सीखे या प्रयास करे उस क्षेत्र में स्थापित रहते। और, जब आप मनुष्य की बुद्धि का आकार, कार्य-क्षमता, ज्ञान आदि की तुलना, इन छोटे जीवों के मस्तिष्क के आकार, क्षमता, और ज्ञान से करते हैं तब तो विकासवादी वैज्ञानिकों की इन बातों को स्वीकार कर पाना असम्भव हो जाता है। किन्तु क्या कभी किसी विकासवादी वैज्ञानिक ने इन और ऐसी बातों बताया और स्वीकार किया है? वे हमेशा इन्हें छिपाते और दबाते हैं कि कहीं पोल न खुल जाए।

अगले लेख में हम इस विश्लेषण को ज़ारी रखेंगे। अब यह आपको निर्णय लेना है कि आप किस की बात मानेंगे, किस पर विश्वास करेंगे - विज्ञान और तथ्यों के नाम पर गढ़ी हुई और बदलती रहने वाली धारणाओं को सिखाने वालों पर; या कभी न बदलने वाले, कभी झूठ न बोलने, सदा हमारा भला ही चाहने और करने वाले परमेश्वर पर? अर्थात, उस प्रेमी सच्चे सृष्टिकर्ता परमेश्वर पर जिसने हम से इतना प्रेम किया है कि हमारे उद्धार के लिए अपने पुत्र तक को बलिदान कर दिया, जिससे कि उसकी अनाज्ञाकारिता और अवहेलना करते रहने वाले हम पापी मनुष्यों को भी, उससे मेल-मिलाप कर लेने, उसके पास लौट आने का मार्ग मिल सके? यदि आपने परमेश्वर के पक्ष में अपना निर्णय लिया है, तो आपके द्वारा स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के प्रति पश्चातापी मन के साथ आप के द्वारा की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, व्यवहार में जाने-अनजाने पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आप ने मेरे पापों के दंड को अपने ऊपर लेकर मेरे बदले में उनकी सज़ा को क्रूस पर बलिदान देकर पूरा कर दिया है। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, मेरे पापी मन और जीवन को बदल कर अपना मुझे अपने साथ ले लें” आपके जीवन को बदल देगी, पापी मन को बदल कर आपको परमेश्वर की संतान बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 36

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 17

Bible and Bio-Sciences - 4 - Evolution & Animal Behavior Part - 2 


In the previous articles under this title of Bible and Bio-Sciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analyzing the creation, learning and gathering information about its components, and about knowing and understanding its working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s work - of the scientist’s. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve, at others they discard and replace the existing with totally new concepts. Just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining and self-replicating; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-developing, and self-replicating. These concocted concepts have been created, spread, and popularized by those who want to deny God and the Bible, any which way they can. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as “Science.” We have seen some examples of this in the previous articles; and in the last article, we had seen examples from natural animal-behavior, for which no answer can be given on the basis of a gradual evolutionary process. In today’s article we will carry on from where we left off in the last article, we will consider some more things related to animal behavior.

There are many other such things about nature, animals, and plants all around us, for which the evolutionary concepts of science have no satisfactory explanations or answers. In the previous article we had seen about the homing pigeons, sea-fishes swimming up-stream in fresh water rivers just to lay eggs in the exact place they were born, birds and butterflies migrating for thousands of miles according to weather changes, new-born spiders and lizards already knowing about their food, self-care, and behavior without being taught anything by their parents. For these and other similar things, the evolutionists avoid giving answers by calling it the natural behavior and instincts of animals. But no one is able to tell and explain how and why these so-called natural instincts “evolved” in them? These animal instincts must have arisen in some past generation at some point of time, they must have come from somewhere; So, where and how did this “evolution” of these “instincts” start? Who taught these organisms about the weather, the warm and cold regions of the earth thousands of miles from each other, the ways of reaching one place from another, how and from where did they get the necessary knowledge about all these things? How did they learn to navigate while in the sea, to the correct location of the river in which they were born, and develop the ability to survive in both salt and fresh waters? Who or what gave the migratory birds the ability to keep flying in the correct direction for long distances day and night without stopping for rest?

The behavior of the butterflies flying between North and Central as well as South America is even more astounding, since the generation that reaches Central and South America to lay eggs, then dies off there after laying their eggs. The butterflies that hatch from those eggs return on their own, to the places in North America, from where their previous generation had come. Just give it a thought: what is the size and ability of the brains of those butterflies and the size and strength of the muscles that move their wings, that they can undertake a one-way 2500 mile journey? What answer can evolution give for this? Rather, these behavior patterns fly in the face of the essential doctrinal statement of evolution - “survival of the fittest;” are contrary to this dictum. On the basis of this dictum, those animals that adapted to their local conditions should have survived, instead of those who would persist in taking such hazardous, long travels to unknown lands. But the evolutionary scientists will never highlight these aspects; they will keep them suppressed, lest it becomes very difficult for them to say anything.

Another similar very difficult to answer situation is the question, could unexpected and chance return of certain animals from distant places give them the memory and ability not only to repeat it again, but also pass on the memories and directions to their next generation? Whereas, in contrast, the comparatively far more developed man, finds it difficult to explain their own pin-point location in their own town, to another person new to the area? And even after reaching that location, that new person may not always correctly remember the route and the local landmarks to come again, unaided. Then, although the parents could have been travelling the same route for a number of years everyday, their children will never inherit the knowledge of that route naturally; they too will have to learn that short-distance route with the help of their parents. In other words, it is a natural phenomenon that just because men or animals have learnt something, it will also get incorporated into their DNA and naturally get passed on to their next generation. Had this been true then naturally, the children of an artist would always have been artists; those of scientists would always have been scientists; those of sports-person would always have been sports-persons, without having to learn and practice much. When you compare the size, knowledge, and abilities of the human brain to the size, knowledge, and abilities of the brain of these smaller creatures, then it becomes impossible to accept this concept of the evolutionary scientists. But have any evolutionary scientist ever accepted and highlighted these seemingly impossible difficulties about their theories? Instead, they always hide and suppress these things, lest their conjectures get exposed.

We will continue this analysis on animal behavior in the next article. Now it is up to you to decide whom you will believe, whom you will put your faith upon - those who avoid truth and teach contrived facts, conjectures, and things that keep changing in the name of “science”; Or on God who never changes, never tells lies, always wants and does everything for our best? Are you willing and ready to put your trust in the true, loving, Creator God who has loved us so much that He even sacrificed His Son for our salvation, so that we sinners who have been disobedient to Him, and been deliberately ignoring Him, may be reconciled to Him, may have the way to return back to Him? If you have made your decision in God's favor, a short prayer, "Lord Jesus, I confess that, in my mind, thought, attitudes, and behavior I have knowingly or unknowingly committed sins. I accept and believe that you have taken my sins upon yourself and fulfilled the punishment for my sins by your sacrifice on the Cross of Calvary, for me. Please forgive my sins, take me under your care, change my sinful mind and life and take me with you" said by you voluntarily, willingly, and sincerely, while repenting of your sins, will change your life, change you from being a sinner, into being a blessed child of God.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 14 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 35 - Evolution & Animal Behavior Part - 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 35 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 35

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 16

बाइबल और जीव-विज्ञान - 4 - क्रमिक विकास और जीव-व्यवहार - 1 


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देख चुके हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, तो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निशकर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। जैसे जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं, कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकर नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संसकरण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उन्नत होती चली जाने वाली हैं। वास्तव में इस प्रकार की परमेश्वर और बाइबल विरोधी धारणाएँ उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर और बाइबल को नकारना चाहते हैं। इसके लिये वे कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार व्याख्या करते और फैलाते हैं, और विज्ञान के नाम पर जन सामान्य में बातों को वास्तविकता से भिन्न प्रस्तुत करते हैं। इसके कुछ उदाहरण हम ने पिछले लेख में देखे थे; आज के इस लेख में हम जीव-जन्तुओं के व्यवहार के बारे में कुछ बातों पर विचार करेंगे। 

     हम सामान्यतः क्रमिक विकासवाद को केवल इसलिए सच और सही मान लेते हैं क्योंकि बचपन से हमें यह विज्ञान और सत्य बताकर पढ़ाया जाता है, इसे ही हमारे मनों में बैठा दिया गया है, और परमेश्वर तथा उसके वचन को हम से दूर रखा जाता है; जबकि वास्तविकता, जैसा कि हमने इन लेखों में देखा है, इससे बहुत भिन्न है। हमारे चारों ओर कुछ बातें तो इतनी सामान्य हैं कि अधिकांशतः हम उन बातों पर कुछ विशेष ध्यान दिए बिना, उन्हें यूं ही स्वीकार कर लेते हैं, और उनके विषय क्रमिक विकासवाद की चुप्पी पर ध्यान भी नहीं करते हैं। ऐसी ही कुछ बातों पर ध्यान कीजिए:

  • विज्ञान के इतने उन्नत और जटिल यंत्रों से लैस वायु-यान और जल-पोत भी दिशा भटक जाते हैं, और इस कारण दुर्घटना-ग्रस्त हो जाते हैं; किन्तु छोटा सा पक्षी, कबूतर, जिसका पूरा मस्तिष्क हमारे अंगूठे के सिरे के बराबर भी नहीं होता, वह कभी दिशा नहीं भटकता है; कहीं से भी छोड़ा जाए, वह अपने ‘घर’ पहुँच जाता है। 

  • कुछ समुद्री मच्छलियाँ हैं जो अंडे देने के लिए मीठे जल की नदियों में पानी के प्रवाह की विपरीत दिशा में जाती हैं, और नदी में उसी स्थान पर जाकर अंडे देती हैं, जहाँ पर वे स्वयं अंडों से निकल कर और फिर पानी के साथ बहकर समुद्र में पहुंची और बड़ी हुईं। वे पली और बड़ी समुद्र में हुईं, वहीं इधर से उधर विचरण करती हैं; किन्तु उन्हें अपने जन्म का स्थान और नदी, उसकी भौगोलिक स्थिति, याद है, जबकि सागर में न जाने कितनी नदियां मिलती रहती हैं। उनमें समुद्री और मीठे जल, दोनों में जीवित रहने की क्षमता क्यों और कैसे आई? कौन उन्हें यह सिखाता और उनके जन्म स्थान का सटीक पता बताता है, वहाँ तक ले कर जाता है? 

  • उत्तरी अमेरिका के क्षेत्रों की कुछ तितलियाँ हैं जो जब उनके अंडे देने का समय आने लगता है, तो लाखों की संख्या में लगभग 2500 मील की यात्रा करके मध्य तथा दक्षिणी अमेरिका में जा कर ही अंडे देती हैं, और उनकी अगली पीढ़ी जन्म लेने के बाद स्वतः ही वहाँ से वापस उत्तरी अमेरिका के उन्हीं क्षेत्रों में लौट कर आती है, जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा, किन्तु जहाँ से पिछली पीढ़ी आई है; और वे वहीं जा कर रहती हैं। और अपनी अगली पीढ़ी को जन्म देने के लिए वे फिर वहीं दक्षिण की ओर लौट कर जाती हैं, और यह चक्र चलता ही रहता है। क्या क्रमिक विकासवाद इस व्यवहार और शारीरिक क्षमता का कोई उचित स्पष्टीकरण दे सकता है?

  • उत्तरी ध्रुव के निकट के क्षेत्रों के कुछ पक्षी हैं जो हर वर्ष ठंड आरंभ होने से पहले दक्षिण की ओर हजारों मील उड़ कर पहुंचते हैं। वहाँ अंडे देते और अपनी अगली पीढ़ी को जन्म देते हैं, और सर्दियाँ समाप्त होने तथा गर्मियों का आरंभ होने पर फिर अपने ठन्डे इलाके को लौट जाते हैं। पृथ्वी का यह भूगोल और मौसम ज्ञान तथा समझ उन में कैसे आई? वे कैसे उन्हीं स्थानों पर प्रति वर्ष लौट कर आ जाते हैं जहाँ उनका जन्म हुआ था? जबकि उनसे कहीं अधिक और उन्नत बुद्धि वाला मनुष्य एक छोटे से जंगल में, यहाँ तक कि अपने ही शहर में भी दिशा भटक जाता है, अपने आस-पास के स्थान नहीं स्मरण रख पाता है। 

  • एक नया जन्मा हुआ कीट, जैसे कि मकड़ी, या छिपकली, या अन्य जन्तु जिनकी परवरिश उनके माता-पिता नहीं करते हैं, वे कैसे अपने भोजन को पहचानने और पकड़ने की कला सीख लेते हैं; मकड़ी को उसका अद्भुत जाला बनाना कौन सिखाता है?

      क्रमिक विकासवाद के पास इन, और ऐसी अनेकों बातों का कोई उत्तर नहीं है; किन्तु फिर भी वे दृढ़ निश्चय हैं कि उनकी गढ़ी हुई धारणाएँ ही सत्य और तथ्य हैं; उन से बढ़ कर योग्य और बुद्धिमान और कोई नहीं है। अगले लेख में भी हम जीव-जन्तुओं के व्यवहार के बारे में कुछ बातों पर विचार ज़ारी रखेंगे। 

परमेश्वर और उसके वचन के प्रति इस अविश्वास का मूल कारण है मनुष्य के स्वभाव और व्यवहार में बसा हुआ पाप - परमेश्वर और उसकी आज्ञाओं के प्रति विद्रोह और अनाज्ञाकारिता की भावना। पाप वह नहीं है जिसे हम सामान्यतः पाप समझते हैं, जैसे झूठ बोलना, चोरी करना, धोखा देना, व्यभिचार, कुदृष्टि, लालच, हत्या, आदि - ये और ऐसे सभी कार्य तो पाप के फल, उसके परिणाम हैं, जो प्रवृत्ति, समय, मनसा, और अवसर के अनुसार प्रकट होते रहते हैं। इन बातों को दबाने और हटाने के प्रयास करना झाड़ियों के पत्तों और डालियों के छँटाई करने किन्तु जड़ को वहीं छोड़ देने के समान है; उस जड़ में से फिर से उपयुक्त समय और परिस्थितियों में से वही झाड़ी फिर से बाहर आ जाएगी और फिर से वही दुष्कर्म करवाएगी।

      किन्तु प्रभु यीशु पर लाया गया विश्वास, उसे स्वेच्छा और सच्चे मन से समर्पित किया गया जीवन, प्रभु को उस व्यक्ति के जीवन से इस पाप की झाड़ी की जड़ उखाड़ने की अनुमति दे देता है, और फिर प्रभु उस व्यक्ति के जीवन में से पाप करने की प्रवृत्ति को नाश करके, उस को अंश-अंश करके अपने स्वरूप में बदलने लग जाता है, उसके जीवन को अपनी अनन्तकालीन आशीषों से परिपूर्ण करने लग जाता है। यह एक जीवन भर चलती रहने वाली प्रक्रिया है, किन्तु प्रभु को समर्पित जन पाप को पाप मानने लगता है, उसके लिए बहाने नहीं बनाता है, और न ही किसी और को दोषी ठहराता है, वरन पाप होने पर उसे प्रभु के सामने मान लेता है, प्रभु से उसकी क्षमा भी माँग लेता है, उस पाप में बना नहीं रहता है।

     क्या आप आज, अभी, स्वेच्छा और सच्चे मन से एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु मैं आप पर तथा मेरे पापों की कीमत चुकाने के लिए क्रूस पर आपके द्वारा दिए गए बलिदान पर विश्वास करता हूँ। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और अपना आज्ञाकारी, समर्पित जन बनाएं” करने के द्वारा प्रभु को अपने जीवन में से पाप की जड़ को उखाड़ने और उसके स्वरूप में ढालने की अनुमति देंगे; उसकी आशीषों के पात्र बनना स्वीकार करेंगे?


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 35

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 16

Bible and Bio-Sciences - 3 - Evolution & Animal Behavior Part - 1


In the previous articles under this title of Bible and Bio-Sciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analyzing the creation, learning and gathering information about its components, and about knowing and understanding its working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s work - of the scientist’s. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve, at others they discard and replace the existing with totally new concepts. Just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining and self-replicating; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-developing, and self-replicating. These concocted concepts have been created, spread, and popularized by those who want to deny God and the Bible, any which way they can. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as “Science.” We saw some examples of this in the last article; and in today’s article we will consider some things about animal behavior. 

We generally accept evolution as true and correct simply because it has been taught to us from childhood and because simultaneously God and His Word are kept away from us, it has been ingrained in our minds that what is being taught to us in the name of science is the truth; whereas, the reality, as we have seen in these articles, is very different from this. Some things around us are so common that we often just take them for granted, without paying any special attention to them, and ignore the silence of evolution about them. Consider a few such generally known, but scarcely pondered over things of animal behavior:

  • Even aircraft and ships equipped with highly advanced and complex navigation instruments made by science lose their way, and suffer accidents. But a little bird, the pigeon, whose entire brain is not even the size of our thumb, never loses its location and direction; left off anywhere, it reaches its 'home'.

  • There are some marine fish that very laboriously swim against the direction of the flow of water in freshwater rivers, going a great distance upstream just to lay their eggs. They lay their eggs at the same place in the river, where they had hatched from the eggs themselves and then had floated downstream with the water, reached the sea and grew into an adult in the sea, where they swim around from here to there. But, although so many rivers around the world end up in the ocean, those fish remember the exact place of their birth, the specific river they hatched in, its geographical location, and they reach that precise place for laying their eggs. Who would teach these fishes this, tell the exact address of that place, and why? Why does it need to go into a freshwater river just to lay eggs; and that too into the exact river that it had hatched in? How and why did they get the ability to survive in both the salt sea water and the fresh rivers water?

  • There are some butterflies in North America, which when the time comes for their egg laying, then millions of those butterflies, in swarms, travel about 2500 miles to Central and South America to just lay their eggs, and that is where their next generation is born. The new generation then automatically returns from there to areas of North America, the place that they have never seen, but from where their previous generation has come, and they go back to live there. And only to give birth to their next generation, they then go back there to the south, and this cycle continues. Any rational explanation that evolutionists can give for this behavior and physical ability?

  • There are some birds from the regions near the North Pole that fly thousands of miles to the south every year before the onset of cold. There they lay eggs and give birth to their next generation, and return to their cooler regions when winter ends and summer begins. How did this knowledge and understanding of Earth's geography and weather come to them? How do they come back every year to the same places where they were born? Whereas a man with much more advanced intelligence and abilities than them, easily gets lost even in a small forest, or even in his own city, being unable to remember or find the places around him!

  • How do newly born insects or creatures, such as a spider, or lizard, or other animals, that are not raised by their parents, learn the art of recognizing and catching their food, immediately after being born? Who teaches the spider to make its wonderful web, that amazes science and scientists even today?

People believing in evolution have no answer to these and many other such things, yet they are obstinate, that their contrived concepts are the only facts and truth; and there is none more capable or knowledgeable than them. In the next article we will consider some more things about animal behavior. 

The root cause of this disbelief in God and His Word is the sin inherent in man's nature and behavior – a tendency of rebellion and disobedience to God and His commands. Sin is not what we usually think of as sin, such as lying, stealing, deceiving, adultery, evil-sightedness, greed, murder, etc. - these and all such acts are the fruits or results of sin, which manifest in a person’s life, depending on his tendency, time, desires, and opportunity available. Trying to suppress and trim these things by any means, is like pruning the leaves and branches of the bush but leaving the root intact. From that root, at the appropriate time and in favorable circumstances, the same thorny bush of sin will grow out again and will again lead to the same misdeeds.

But the faith brought in the Lord Jesus, a life submitted to Him willingly and sincerely, allows the Lord to take away the roots of this bush of sin from that person's life, i.e., gives the Lord the opportunity to take away the tendency to sin from that person's life. After taking away this tendency, the Lord starts changing him bit by bit into His own likeness, and starts filling his life with His eternal blessings. This is a life-long process, but a person committed to the Lord now begins to consider sin as a sin, and does not make excuses for it, nor justifies it or blames anyone else, but confesses it to the Lord when he commits sin and realizes it. He asks the Lord for his forgiveness for that sin and does not persist in that sin.

Can I urge you now to please, willingly and sincerely say a short heartfelt prayer “Lord Jesus, I believe in you and your sacrifice on the cross to pay the price for my sins. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your obedient, committed follower” which will permit the Lord to pull out the root of sin from your life, and to begin to change you into His image. Are you willing to accept being a recipient of His blessings?


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 34 - Evolution and Life Part 3 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 34 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 3

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 34

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 15

बाइबल और जीव-विज्ञान - 3 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 3  


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देख चुके हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, तो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निशकर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। जैसे जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं, कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकर नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संसकरण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उन्नत होती चली जाने वाली हैं। वास्तव में इस प्रकार की परमेश्वर और बाइबल विरोधी धारणाएँ उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर और बाइबल को नकारना चाहते हैं। इसके लिये वे कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार व्याख्या करते और फैलाते हैं, और विज्ञान के नाम पर जन सामान्य में बातों को वास्तविकता से भिन्न प्रस्तुत करते हैं। इसके उदाहरण हम आज के इस लेख में देखेंगे; और इसी विषय को अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे। 

क्रमिक विकासवाद का दावा है कि समय के साथ, जीव-जंतुओं में होनी वाली आकस्मिक क्रियाएं उन्हें धीरे-धीरे विकसित करती चली गईं; कुछ आकस्मिक रीति से बने विशिष्ट रासायनिक पदार्थों के स्वतः ही आकस्मिक रीति से एकत्रित होने से उन्होंने आरंभिक अपक्क (crude) जीवों का रूप लिया, और फिर इसी आकस्मिक, अनियोजित, अनियंत्रित (sudden, unorganised, uncontrolled) क्रियाओं के होते चले जाने से वे अपक्क जीव उन्नत होते चले गए और अन्ततः इस वर्तमान स्वरूप में आ गए जैसे हम आज उन्हें देखते हैं। हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि किसी भी उत्पाद के बनाए जाने में प्रयोग की जाने वाली रासायनिक क्रियाओं को कितनी बारीकी और ध्यान से नियोजित, नियंत्रित, और संचालित (plan and control) करना पड़ता है, अन्यथा कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है, सारी प्रक्रिया खराब हो सकती है। असमंजस की बात तो यह है कि कितने ही वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी जो जीव-जंतुओं में होने वाली क्रियाओं से बहुत कम जटिल पदार्थों का उत्पादन करने वाली इन क्रियाओं को स्वयं योजनाबद्ध तरीकों से नियंत्रित और संचालित करते हैं, उन्हें ही यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं होता है कि जीव-जंतुओं में होने और उन्हें उन्नत करने वाली ये कहीं अधिक जटिल क्रियाएं स्वतः ही अनियोजित और बिना नियंत्रण अथवा संचालन के संभव होती चली गईं!

साथ ही क्रमिक विकासवाद का यह भी दावा है कि यह उन्नत होते चले जाने की प्रक्रिया आज भी ज़ारी है, किन्तु क्योंकि यह बहुत धीमी और अप्रत्यक्ष है, इसलिए हमें दिखाई नहीं देती है। “बहुत” समय के बाद मनुष्यों तथा अन्य जीव-जंतुओं में होने वाली यह “उन्नति” दिखाई देगी। चलिए एक बार को, केवल तर्क के लिए, उनके इस स्पष्टीकरण को मान लेते हैं। यह एक साधारण समझ और सामान्य-ज्ञान की बात है कि किसी भी स्वतः ही होने वाली अनियोजित, अनियंत्रित, असंचालित क्रिया द्वारा, तुलनात्मक रीति से, चल रही प्रक्रिया को बाधित करने वाले या उसमें हानि उत्पन्न करने वाले कार्य अधिक, किन्तु लाभ उत्पन्न करने वाले कार्य बहुत ही कम मात्रा में ही होंगे। इसलिए, यदि क्रमिक विकासवाद की बात सही है तो फिर संसार भर में सभी स्थानों पर ऐसे अविकसित और अपक्क जीव-जंतुओं के जीवाश्म बहुतायत से बिखरे हुए होने चाहिएँ जिन में ये स्वतः होने वाली आकस्मिक, अनियोजित, अनियंत्रित, असंचालित क्रियाएं कुछ ऐसे परिवर्तन ले आईं जो उन्हें फिर जीवित नहीं रख सके या जिनसे उनकी आयु घट गई और वे बिना और अधिक उन्नत हुए शीघ्र ही समाप्त हो गए। यदि क्रमिक विकासवाद का यह सिद्धांत सही है, तो एक से दूसरी प्रजाति की ओर विकसित होते जाने वाले अपूर्ण जंतुओं के जीवाश्म भी बहुतायत से, पूर्ण जंतुओं के जीवाश्मों से अधिक, होने चाहिएँ, क्योंकि धीरे-धीरे एक पूर्णतः विकसित से दूसरी पूर्णतः विकसित प्रजाति में परिवर्तित होने में उन जंतुओं को अनेकों अपूर्ण, अपक्क स्वरूपों से होकर निकालना पड़ेगा।

क्रमिक विकासवाद का समर्थन करने वाले ये लोग इस वैज्ञानिक तथ्य को पूर्णतः अनदेखा करते हैं, दबाए रखते हैं कि प्रत्येक प्रकार के जीव की रचना और कार्य-विधि, वह चाहे मनुष्य हो, पशु हो, या वनस्पति हो, उसके डीएनए (DNA) में होती है, जो उसकी कोशिकाओं के अन्दर के न्यूक्लियस में स्थित क्रोमोसोम्स (Chromosomes) में होता है। प्रत्येक प्रकार के जीव के क्रोमोसोम्स की संख्या, तथा उन क्रोमोसोम्स में डीएनए का उस जीव के लिये विशिष्ट रीति से श्रृंखला-बद्ध होना भी उसकी जाति के अनुसार निर्धारित और निश्चित होता है। यदि क्रोमोसोम्स की संख्या या उनकी रचना में, अथवा डीएनए की रचना और शृंखला-बद्ध होने में कोई अन्तर आता है, तो इससे उस जीव में विकार उत्पन्न होते हैं, जो उसके लिये लाभकारी नहीं बल्कि हानिकारक होते हैं, और यदि ये विकार अधिक हों तो उस जीव का जीवित रहना भी असम्भव हो जाता है। अर्थात, एक तरह के जीव से दूसरी तरह के जीव में परिवर्तित होने के लिये, क्रोमोसोम्स की संख्या, तथा उन क्रोमोसोम्स में डीएनए का उस जीव के लिये विशिष्ट रीति से श्रृंखला-बद्ध होने में परिवर्तन होना होगा। इसे ऐसा परिवर्तन होना होगा जो पृथ्वी के तात्कालिक पर्यावरण में उस नए जीव को सटीक जीवित भी रखे, और उसे अपने जैसे अन्य भी उत्पन्न कर सकने वाला रखे। अर्थात, उसके क्रोमोसोम्स की संख्या में और उनकी रचना में, तथा उसके डीएनए की रचना और श्रृंखला-बद्ध होने में, उसके जीवन के लिये लाभकारी होने वाले, अनगिनत परिवर्तन, एक साथ ही उत्पन्न होने होंगे। अन्यथा बहुत धीरे-धीरे होने वाले कभी कुछ और कभी कुछ परिवर्तन होने से, उस जीव के विकसित होने के स्थान पर उसके लुप्त हो जाने की सम्भावना कहीं अधिक है। और यह क्रमिक विकासवाद के लिये ऊपर कहे गए बहुत बड़े अनुत्तरित प्रश्न को रखता है - उपरोक्त प्रक्रिया के अनुसार तो धरती के सभी स्थानों पर अपूर्ण और अपक्क जीव-जन्तुओं के जीवाश्म बहुतायत से भरे पड़े होने चाहियें।

     किन्तु, इसके विपरीत, न केवल संसार भर में बहुत कम स्थानों में जीवाश्म पाए जाते हैं, और जहाँ पाए जाते हैं, उन स्थानों पर पाए जाने वाले जीवाश्मों की संख्या भी अधिक नहीं होती है; वरन जो जीवाश्म पाए भी जाते हैं, वे पूर्णतः विकसित और सटीक जीवित रह सकने वाले जंतुओं के होते हैं। आज तक कभी कोई पूर्णतः अविकसित या अपक्क जन्तु का जीवाश्म नहीं मिला है, और न ही एक से दूसरी प्रजाति में परिवर्तित होते जा रहे किसी जन्तु का जीवाश्म मिला है। अपनी इस हताशा और कुंठा को छुपाने के लिए कुछ तथाकथित “वैज्ञानिकों” ने ऐसे अपूर्ण और अपक्क जीवाश्म स्वयं बनाकर संसार के सामने उनकी खोज का दावा करा है। कुछ विज्ञानिकों द्वारा ऐसे गढ़े हुए झूठ का उदाहरण है बंदरों और मनुष्यों के मध्य की कड़ी माने जाने वाले पिल्टडाउन मैन (Piltdown Man) के मानव निर्मित होने की बात जानी-मानी है (https://en.wikipedia.org/wiki/Piltdown_Man)। ऐसा ही एक प्रसिद्ध जीवाश्म है रेंगने वाले सरीसृप (reptiles) और पक्षियों के मध्य के जीव आर्कियोपटेरिक्स का जीवाश्म, जिसे पहले एक “मध्य-कड़ी” का जीवाश्म माना जाता था, किन्तु अब उसे, तथा अन्य स्थानों पर उसके समान जंतुओं के जीवाश्मों को अपने आप में पूर्णतः विकसित एक प्रकार के थोड़ा सा उड़ पाने वाले डायनोसौर की प्रजाति स्वीकार किया गया है (https://www.nationalgeographic.com/science/article/archaeopteryx-flight-dinosaurs-birds-paleontology-science)। यदि आप इंटरनेट पर "Hoaxes in evolution" लेकर खोज करेंगे, तो ऐसी गढ़ी हुई झूठी “वैज्ञानिक तथ्यों” की बातों के अनेकों अन्य उदाहरण आप स्वयं ही देख पाएँगे।

      आज लोग “विज्ञान” के नाम पर ऐसी असंभव और काल्पनिक बातों को तो सहज स्वीकार करने को तैयार हैं किन्तु हजारों वर्ष पूर्व लिखी गई परमेश्वर के वचन बाइबल की बात, “फिर परमेश्वर ने कहा, पृथ्वी से एक एक जाति के जीवित प्राणी, अर्थात घरेलू पशु, और रेंगने वाले जन्तु, और पृथ्वी के वन-पशु, जाति जाति के अनुसार उत्पन्न हों; और वैसा ही हो गया” (उत्पत्ति 1:24) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं; यद्यपि वे प्रत्यक्ष अपने सामने देखते हैं कि हर एक जाति अपनी ही जाति के जीव-जंतुओं को उत्पन्न करती है। उस जाति के अन्तर्गत स्वरूप की भिन्नताएँ हो सकती हैं, किन्तु मुख्य जाति नहीं बदलती है। संसार भर में अनेकों स्वरूपों के कुत्ते, बिल्ली, घोड़े, बंदर आदि हैं; कोई भी जन उन्हें देखकर पहचान लेता है कि वे किस जाति के हैं, चाहे उनका स्वरूप कैसा भी हो। उनमें से उत्पन्न होने वाली अगली पीढ़ी भी अपनी ही जाति के अनुसार ही रहती है, बदलती नहीं है। एक से दूसरी जाति उत्पन्न नहीं होती है; संसार में कहीं पर भी, किसी भी प्रकार के, कोई भी “अपूर्ण” या “अर्ध-विकसित” जीव नहीं हैं। मनुष्य ने कृत्रिम तरीकों से जातियों को मिश्रित करके नई जातियों को बनाने के प्रयास किए हैं, किन्तु सभी असफल रहे हैं। मूल जाति कभी नहीं बदलती है। परमेश्वर के नियम स्थापित, अपरिवर्तनीय और अकाट्य हैं। प्रमाण प्रत्यक्ष हैं, सर्व-विदित हैं, सहज स्वीकार्य हैं; किन्तु मनुष्य का दंभ उसे अपने ऊपर परमेश्वर की सार्वभौमिकता को स्वीकार नहीं करने देता है। 

      परमेश्वर और उसके वचन के प्रति इस अविश्वास का मूल कारण है मनुष्य के स्वभाव और व्यवहार में बसा हुआ पाप - परमेश्वर और उसकी आज्ञाओं के प्रति विद्रोह और अनाज्ञाकारिता की भावना। पाप वह नहीं है जिसे हम सामान्यतः पाप समझते हैं, जैसे झूठ बोलना, चोरी करना, धोखा देना, व्यभिचार, कुदृष्टि, लालच, हत्या, आदि - ये और ऐसे सभी कार्य तो पाप के फल, उसके परिणाम हैं, जो प्रवृत्ति, समय, मनसा, और अवसर के अनुसार प्रकट होते रहते हैं। इन बातों को दबाने और हटाने के प्रयास करना झाड़ियों के पत्तों और डालियों की छँटाई करने, किन्तु जड़ को वहीं छोड़ देने के समान है; उस जड़ में से फिर से उपयुक्त समय और परिस्थितियों में से वही झाड़ी फिर से बाहर आ जाएगी और फिर से वही दुष्कर्म करवाएगी।

      किन्तु प्रभु यीशु पर लाया गया विश्वास, स्वेच्छा और सच्चे मन से उसे समर्पित किया गया जीवन, प्रभु को उस व्यक्ति के जीवन से इस पाप की झाड़ी की जड़ उखाड़ने की अनुमति दे देता है, और फिर प्रभु उस व्यक्ति के जीवन में से पाप करने की प्रवृत्ति को नाश करके, उस को अंश-अंश करके अपने स्वरूप में बदलने लग जाता है, उसके जीवन को अपनी अनन्तकालीन आशीषों से परिपूर्ण करने लग जाता है। यह एक जीवन भर चलती रहने वाली प्रक्रिया है, किन्तु प्रभु को समर्पित जन पाप को पाप मानने लगता है, उसके लिए बहाने नहीं बनाता है, और न ही किसी और को दोषी ठहराता है, वरन पाप होने पर उसे प्रभु के सामने मान लेता है, प्रभु से उसकी क्षमा भी माँग लेता है, उस पाप में बना नहीं रहता है।

     क्या आप आज, अभी, स्वेच्छा और सच्चे मन से एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु मैं आप पर तथा मेरे पापों की कीमत चुकाने के लिए क्रूस पर आपके द्वारा दिए गए बलिदान पर विश्वास करता हूँ। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और अपना आज्ञाकारी, समर्पित शिष्य बनाएं” करने के द्वारा प्रभु को अपने जीवन में से पाप की जड़ को उखाड़ने और उसके स्वरूप में ढालने की अनुमति देंगे; उसकी आशीषों के पात्र बनना स्वीकार करेंगे? स्वेच्छा और सच्चे मन से की गई आप की प्रार्थना आप के जीवन में कोई हानि उत्पन्न नहीं करेगी, केवल लाभ ही लेकर आएगी - इस जीवन के लिये भी और परलोक के लिये भी। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 34

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 15 

Bible and BioSciences - 3 - Evolution and Life Part 3


    In the previous articles under this title of Bible and BioSciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analysing the creation, learning and gathering information about its components, and about knowing and understanding its working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s work - of the scientist’s. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve, at others they discard and replace the existing with totally new concepts. Just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining and self-replicating; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-developing, and self-replicating. These concocted concepts have been created, spread, and popularized by those who want to deny God and the Bible, any which way they can. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as “Science.” We will see examples of this in today’s article; and will continue with this topic in the next article as well. 

Evolution claims that intermittently, over time, the spontaneously appearing things in animals gradually improved and evolved them. They claim that initially certain chemical substances formed accidentally, then spontaneously came together resulting in the formation of initial crude organisms; and then through these spontaneously occurring, unorganized, uncontrolled and unregulated actions, these crude living beings progressed and eventually came into the present form as we see them today. We have seen in the previous article how closely and carefully the chemical reactions used in the making of any product have to be planned, controlled, and regulated, otherwise accidents and damages can happen at any time; and the whole process could get messed up. It is an irony that so many scientists and intellectuals, who well know that unless these activities are made to occur in a planned, systematic, and controlled manner, substances much less complex than the basic building blocks of all living things and life, can never be formed. But they have no hesitation in accepting and believing that spontaneous, unplanned, uncontrolled, unregulated activities gave rise to the highly complex basic building blocks of all living beings, to life, and also got the organisms to form, grow, improve and become even more complex!

Evolution also claims that this process of gradual progress continues even today, but because it is very slow and indirect, we do not see it. After a "long period of time,” this "progress" in humans and other animals will become visible. Just for argument’s sake, let's accept this explanation for once. It is a matter of common knowledge and common sense that in an ongoing process, the chances of harmful and destructive consequences arising from any spontaneous, unplanned, uncontrolled, unregulated action, are far more than their being beneficial in any way to the process. Therefore, it is logical to assume that the fossils of such undeveloped and under-evolved animals, should be abundantly present and scattered all over the world, and at most, if not all places, in which these spontaneously occurring, unplanned, uncontrolled, unregulated processes brought some changes, but those changes could not help them stay alive, or decreased their lifespan, therefore they soon succumbed to these spontaneously happening changes, soon after the changes happened, without being able to evolve any further. If this theory of evolution is correct, then fossils of intermediate and imperfect animals that could only partially evolve from one fully developed species to another fully developed species, from one kind of living being to another, should also be plentiful, far more in numbers and variety than fossils of complete and fully formed and functional animals; because those living beings would have had to have to pass through many imperfect, under-developed forms in order to be fully transformed into a new kind of living being.

The supporters and followers of evolution completely ignore and suppress this scientific fact that every living organism, whether man, animal, or vegetation, its composition, working and all details are coded in its DNA, which is in its chromosomes situated inside the cell nucleus. The number of chromosomes of every species and the sequential placement of the DNA of that organism are fixed and highly specific. If any alteration in the number of chromosomes and the way its DNA is sequentially placed alters, then it produces not beneficial but harmful mutations of the organisms, and if these mutations are many, then they become detrimental to life for that organism. In other words, for one kind of living being to change into another kind will require an abrupt change in the number of both, the chromosomes and the sequencing of DNA, in a specific manner and pattern so that, the new organism now formed can not only live properly and compatibly in the environment on earth at that place and time, but also be able to self-sustain and self-replicate itself. This means an innumerable immediate simultaneous changes in the numbers of chromosomes and sequential arrangements of the DNA, so that changes are beneficial for the new organism. This is not possible through slowly and occasionally occurring changes, which are highly likely to give rise to harmful mutations incompatible with sustaining life or replicating, and thereby leading to elimination of the species or organism, instead of improving or developing it. And, this gives rise to the huge, unsurmountable, unanswered question stated above - according to the evolutionary process, the whole world should have been full of fossils of the undeveloped or incompletely evolved organisms.

But, conversely, not only are fossils found in very few places around the world, and the number of fossils found in those places is also not high. Also, the fossils that are found are always of animals that could live as a fully developed animal, very well adapted and suited to the environment of that time. To date, no fossil of an undeveloped or under-evolved animal has ever been found, nor has the fossil of any “intermediate” animal that is in the process of changing from one species to another have ever been found. To hide their frustration on this count, some so-called "scientists" have claimed making discoveries of such “intermediate” forms in front of the world by “cooking up” such fossils of “intermediate” or under-evolved animals. An example of this “cooking up” is the Piltdown Man, considered to be the link between monkeys and humans. This is now a well known, accepted and documented hoax - i.e., it is not an actual but a man-made “fossil” (https://en.wikipedia.org/wiki/Piltdown_Man). Another such well-known and much touted fossil, is the fossil of Archaeopteryx, an animal said to be an “intermediate” between reptiles and birds. It was formerly considered a "missing-link" fossil, but now it, and fossils of similar animals found some in other places, have been accepted not as “intermediate” but fully developed type of a small flying dinosaur that could fly a little bit  (https://www.nationalgeographic.com/science/article/archaeopteryx-flight-dinosaurs-birds-paleontology-science). If you search the internet using “Hoaxes in evolution” then you can see for yourself many other examples of such contrived and false “Facts of science.”

Today people are ready to accept such impossible and imaginary things, as proven and certain facts, in the name of "science" that time and again has been shown to be fallible, contrived, and changing. But they are not willing to accept the infallible, incontrovertible, ever truthful, and never changing Word of God the Bible, where thousands of years ago God had it written, "Then God said, "Let the earth bring forth the living creature according to its kind: cattle and creeping thing and beast of the earth, each according to its kind"; and it was so” (Genesis 1:24); Although they see before themselves that each species always produces its own species. Within that species there may be variations of form, but the main species does not change. There are many types of dogs, cats, horses, monkeys etc. all over the world; Anyone looking at them recognizes which species they belong to, regardless of their appearance. Every generation born from them also looks and lives according to their own parental species, never changes. One species does not ever arise from another; there is no “intermediate” or “partially-evolved” species of any living being anywhere on earth. Man has tried to create new species by mixing species by artificial means, but all have been unsuccessful. The original species never changes. God's laws are established, immutable, and irrefutable. The evidence is evident, open, simple and straightforward to accept. But man's conceit does not allow him to accept the sovereignty of God over himself.

The root cause of this disbelief in God and His Word is the sin inherent in man's nature and behavior – a tendency of rebellion and disobedience to God and His commands. Sin is not what we usually think of as sin, such as lying, stealing, deceiving, adultery, evil-sightedness, greed, murder, etc. - these and all such acts are the fruits or results of sin, which manifest in a person’s life, depending on his tendency, time, desires, and opportunity available. Trying to suppress and trim these things by any means, is like pruning the leaves and branches of the thorny bush but leaving the root intact. From that root, at the appropriate time and in favorable circumstances, the same thorny bush of sin will grow out again and will again lead to the same misdeeds.

But the faith brought in the Lord Jesus, a life submitted to Him willingly and sincerely, allows the Lord to take away the roots of this bush of sin from that person's life, i.e., gives the Lord the opportunity to take away the tendency to sin from that person's life. After taking away this tendency, the Lord starts changing him bit by bit into His own likeness, and starts filling that person’s life with His eternal blessings. This is a life-long process, but a person committed to the Lord now begins to consider sin as a sin, and does not make excuses for it, nor justifies it or blames anyone else, but confesses it to the Lord when he commits sin and realizes it. He asks the Lord for his forgiveness for that sin and does not persist in that sin.

Please permit me to urge you now to voluntarily, willingly, and sincerely say a short heartfelt prayer “Lord Jesus, I believe in you and your sacrifice on the cross to pay the price for my sins. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your obedient, committed follower” which will permit the Lord to pull out the root of sin from your life, and to begin to change you into His image. Are you willing to accept being a recipient of His blessings?


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language