ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

Worship – 19 - The Material Blessings of Worship (5) / आराधना – 19 - आराधना के भौतिक लाभ (5)

 

आराधना 19

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (5)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                         लेख पर चर्चा वीडियो


हम पिछले कुछ लेखों से परमेश्वर की सच्ची आराधना करने, अर्थात उसे निःस्वार्थ भाव और खरे तथा पूर्णतः समर्पित मन से अपनी भौतिक भेंट, वस्तुएं, अपने शब्द जैसे कि धन्यवाद, स्तुति, प्रशंसा, गुणानुवाद आदि को अर्पित करने के भौतिक और शारीरिक लाभों को देखते आ रहे हैं। पिछले लेख में हमने बाइबल के पुराने नियम में से, 2 इतिहास 29 से 32 अध्याय में से परमेश्वर के समर्पित और प्रतिबद्ध राजा हिजकिय्याह के उदाहरण से देखा था कि किस प्रकार से परमेश्वर के प्रति समर्पित, आज्ञाकारी और विश्वासयोग्य बने रहने, तथा परमेश्वर को देने, उसकी आराधना करने वाला होने के कारण, उस पर तथा उसकी प्रजा पर इतनी बहुतायत से भौतिक आशीषें आईं कि उनके पास उन्हें रखने के लिए स्थान कम पड़ गया, और उन्हें परमेश्वर की आशीषों को रखने के लिए नए स्थान बनाने पड़े। आज हम नहेम्याह के जीवन से देखेंगे कि किस प्रकार से परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य होना और उसे प्रार्थना तथा आराधना के साथ निभाना, भौतिक एवं शारीरिक वस्तुओं के अतिरिक्त कई प्रकार की आशीषें ले आता है, जैसे कि लोग और अधिकारी पक्ष में हो जाते हैं, तरक्की मिलती है, बौद्धिक और प्रशासनिक योग्यताएँ तथा अधिकार मिलते हैं, शैतानी युक्तियों और हमलों पर विजय मिलती है, अद्भुत कार्य करने की क्षमता मिलती है, आदि।

पृष्ठभूमि यह है कि नहेम्याह एक भक्त यहूदी है जो अब, बेबीलोन की बंधुवाई के कारण अपने परिवार के साथ निर्वासन में रह रहा है। हम नहेम्याह 1:1-4से देखते हैं कि कुछ रिश्तेदार नहेम्याह से मिलने आते हैं और उसे यरूशलेम की बहुत दुखदायी और बुरी दशा के बारे में बताते हैं। यरूशलेम की दुर्दशा से आहत होकर, नहेम्याह वहाँ के लिए कुछ सकारात्मक करना चाहता है, यद्यपि वह केवल राजा का पिलानेहारा मात्र ही है, वह उसके पुनः निर्माण, और मरम्मत के कार्य में संलग्न होना चाहता है। किन्तु वह यह तब तक नहीं कर सकता है जब तक कि राजा, जिसका वह पिलानेहारा है, उसे जाने और यह करने की अनुमति नहीं दे देता है। अपने लिए अनुमति तथा पुनः निर्माण में सहायता मिलने के लिए वह परमेश्वर से हस्तक्षेप करने के लिए प्रार्थना करता है - जो नीतिवचन 21:1 के निर्वाह का एक व्यावहारिक उदाहरण है। इसके विषय उसकी प्रार्थना नहेम्याह 1:5-11 में दर्ज की गई है। इस 7 पदों की प्रार्थना में हम देखते हैं कि नहेम्याह की वास्तविक प्रार्थना केवल पद 11 ही में दी गई है। पद 5-10 नहेम्याह की आराधना हैं, अपने निवेदन को अर्पित करने की तैयारी है।

यहाँ पर नहेम्याह द्वारा प्रयोग किए गए प्रार्थना और आराधना के विभिन्न स्वरूप हैं:

  • पद 5: गुणानुवाद - स्वर्ग के परमेश्वर, महान और भय योग्य ईश्वर; और स्तुति - वाचा का निर्वाह करने वाला, करुणा करने वाला

  • पद 6-7: अपने लोगों के लिए पापों का अंगीकार और मध्यस्थता

  • पद 8-10: स्तुति - परमेश्वर के वचनों और वाचाओं को स्मरण करना, उन्हें दोहराना; परमेश्वर में अपने विश्वास को व्यक्त करना; परमेश्वर के छुटकारे को याद करना; और परमेश्वर की सामर्थ्य और उसके बलवंत हाथ को याद करना।

  • पद 11: प्रार्थना - उसकी वास्तविक प्रार्थना, कि परमेश्वर की महिमा करने, उसके लिए कार्य करने, उसके स्थान को बहाल करने आदि की उसकी इच्छा पूरी हो जाए।

इससे आगे के अध्यायों में हम देखते हैं कि राजा देखता है कि कुछ है जो नहेम्याह को परेशान कर रहा है, और वह उसके विषय उस से पूछ-ताछ करता है, और फिर उसे अनुमति प्रदान कर देता है कि वह जाकर इस कार्य को करे। उसे इसे करने के लिए, वहाँ के पहले से विद्यमान अधिपतियों और अधिकारियों के ऊपर अधिकार देता है। नहेम्याह तैयारी कर के यरूशलेम को जाता है, और बहुत सारी बाधाओं तथा उसे निराश करने, काम से रोकने के प्रयास करने के बावजूद वह शहरपनाह को बनाने का कार्य अभूतपूर्व, अप्रत्याशित 52 दिन ही में पूरा कर लेता है (नहेम्याह 6:15), और फिर राजा द्वारा उसे ही वहाँ का अधिपति या गवर्नर बना दिया जाता है (नहेम्याह 6:14)। उस क्षेत्र का गवर्नर होने पर भी वह परमेश्वर की महिमा और आराधना करने वाले, परमेश्वर को देते रहने वाले, अपने हृदय के उदाहरण अपने जीवन एवं व्यवहार से, परमेश्वर के लिये देता ही रहता है (नहेम्याह 5:14, 18; 7:70; 8:9-10)। यह एक बहुत साधारण सा, किन्तु परमेश्वर का भय मानने वाला, भक्त, और आराधना करने वाला यहूदी, यद्यपि सारी परिस्थितियाँ और संभावनाएं उसके विरुद्ध थीं, फिर भी परमेश्वर के लिए कार्य करने की लालसा रखता था, और परमेश्वर के अनुग्रह, बुद्धिमत्ता, मार्गदर्शन, और सामर्थ्य से ऐसा कर भी सका। मात्र राजा का पिलानेहारा होने के स्तर से बढ़कर वह अधिकारियों पर अधिकार रखने वाला बना, और फिर अन्ततः गवर्नर भी बन गया। गवर्नर के इस उच्च ओहदे पर पहुंच कर भी वह परमेश्वर को आदर और महिमा देता ही रहा; और परमेश्वर के अनन्त, अपरिवर्तनीय, अटल वचन में हमेशा के लिए एक उदाहरण बन गया।

नहेम्याह का उदाहरण दिखाता है कि जब परमेश्वर के लोग, ईमानदारी, समर्पित मन, और दृढ़ निश्चय के साथ, उसके लिये उपयोगी होने, उसके कार्य करना ठान लेते हैं तब न केवल परमेश्वर की सामर्थ्य, बल्कि उसकी आशीषें और सुरक्षा भी उन्हें उपलब्ध हो जाते हैं। परंतु प्राथमिक शर्त है स्वेच्छा से परमेश्वर का जन बनना, उसके प्रति पूर्णतः समर्पित और प्रतिबद्ध हो जाना। अगले लेख में हम परमेश्वर के वचन बाइबल से इसके एक और उदाहरण को देखेंगे, कि किस प्रकार से आराधना से, परमेश्वर के लोगों के लिये, जान के खतरे की एक परिस्थिति, किसी की भी कैसी भी कल्पना से भी कहीं बढ़कर भौतिक आशीष बन गई।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship19

English Translation

The Material Blessings of Worship (5)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                      Discussion Video


For the past few articles we have been considering the physical benefits of truly worshiping God, i.e., giving our physical offerings, material things, words e.g., being thankful, giving praise and exaltation, honoring Him etc. with a sincere and fully surrendered heart. In the last article, we had seen from 2 Chronicles 29 to 32 in the Old Testament of the Bible, from the example of the godly King Hezekiah, how being committed, faithful, and obedient to God, and giving to God, i.e., worshiping God brought such abundant blessings to the people, that there was not enough room to store it; they had to build new storehouses to store up the abundance God gave them. Today we will see from the life of Nehemiah, how faithfulness towards God and combining prayer with worship leads to various kinds of blessings like getting favor, promotion, intellectual and administrative abilities, authority, victory over satanic influences and attacks, capabilities of doing extra-ordinary things, etc., besides the material blessings.

The background is that Nehemiah is a pious Jew, from a family now living in Persia, due to their Babylonian exile. We learn from Nehemiah 1:1-4, that relatives come to meet them and tell him about the very sad and run-down condition of Jerusalem. Distressed about the ruinous situation of Jerusalem, although he is only a cup-bearer to the King, yet, he wants to do something constructive about it, wants to be actively involved in the repair and reconstruction. But he cannot do this, unless the King whom he serves as a cup-bearer, permits him to go. To get the King’s permission, for himself, as well as help in the reconstruction, he seeks God’s intervention – a practical example of Proverbs 21:1, and prays to God about it. His prayer for this is recorded in Nehemiah 1:5-11. In this prayer of 7 verses, we see that Nehemiah’s actual prayer is only in verse 11. Verse 5 to 10 are Nehemiah’s worship, preparing for the putting forth of the petition.

The various elements of Worship and Prayer that he uses here are:

  1. Verse 5: Exaltation – Lord God of heaven, great and awesome God; & Praise – Covenant keeping, Merciful

  2. Verse 6-7: Confession and intercession on behalf of his people

  3. Verse 8-10: Praise – Remembering and recalling God’s Word and promises; expresses faith in God and His promises; recalls redemption done by the Lord, and exalts God, i.e.; speaks of God’s Power and strong hand

  4. Verse 11: Prayer – actual prayer that his wish of glorifying God, working for Him, restoring God’s place, be granted.

In the subsequent chapters we see that the King sees that something is troubling Nehemiah, the King inquires from Nehemiah about it, then grants him the permission and authority to go and carry out this work. The King also gives him authority over the already present Governors and officials of that region for this work. Nehemiah prepares and goes to Jerusalem, despite many obstacles and attempts at discouraging and dissuading him from doing the work by the local opponents of the Jews, he is able to complete the work of rebuilding the wall in record time of 52 days (Nehemiah 6:15), and then, he is also appointed as Governor by the King (Nehemiah 5:14). Even as Governor he shows his worshiping heart of glorifying God and giving to God (Nehemiah 5:14, 18; 7:70; 8:9-10). This simple, but God fearing, pious, and worshiping Jew, desirous of working for the Lord despite all the odds being against him, with God’s grace, wisdom, guidance and strength, could do it. From being a mere cup-bearer, he got authority over established officials, and eventually became the Governor; and even as Governor he continued to glorify God; and we have him as an example in the eternal, unchanging Word of God for all eternity.

    The example of Nehemiah demonstrates that when the people of God, sincerely and with a fully surrendered heart, commit themselves to become useful for Him, are determined to work for Him, then not only God’s power, but God’s blessings and safety also become available to them. But the primary condition is to voluntarily become a ‘people of God’ and being fully surrendered and committed to Him. In the next article we will look at another example from God’s Word the Bible, of how worship transformed a life-threatening situation into abundant material blessings, way beyond anyone’s wildest imaginations, for the people of God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

Worship – 18 - The Material Blessings of Worship (4) / आराधना – 18 - आराधना के भौतिक लाभ (4)

 

आराधना 18

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (4)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                              लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले कुछ लेखों से हम अध्ययन करते आ रहे हैं कि किस प्रकार से परमेश्वर की आराधना करने, अर्थात, उसे देने के द्वारा, आराधकों को लाभ मिलता है, न केवल आत्मिक, वरन भौतिक और शारीरिक भी। पिछले लेखों में हमने परमेश्वर के प्रतिबद्ध आराधकों - जो उसके समक्ष “प्रोसकूनियोस” करते हैं, उनको मिलने वाले भौतिक और शारीरिक लाभ मिलने के बारे में देखा था। हमने यह भी देखा था कि आराधना के फलस्वरूप भौतिक और शारीरिक लाभ मिलने का यह अर्थ नहीं है कि कोई व्यक्ति अपनी आराधना के द्वारा परमेश्वर को बाध्य कर सकता है कि उसे कुछ विशेष वस्तुएं दी जाएँ। पिछले लेखों में हम इस बात को समझने के लिये बाइबल से कुछ उदाहरणों को देख चुके हैं आज से हम बाइबल में से, आराधना के द्वारा मिलने वाले भौतिक और शारीरिक लाभों के कुछ अन्य ठोस उदाहरणों को देखना आरंभ करेंगे।

    बाइबल में 2 इतिहास के 29 से 32 अध्याय, राजा हिजकिय्याह के बारे में हैं, जो कि परमेश्वर के भय में चलने तथा उसकी उपासना करने वाले इस्राएल के राजाओं में से एक था; किन्तु उसका पिता, राजा आहाज एक मूर्तिपूजक राजा था, जिसने कभी प्रभु परमेश्वर को कोई आदर नहीं दिया। हिजकिय्याह 25 वर्ष की आयु में राजा बना, और उसके लिए आरंभ से ही लिखा गया है कि उसने वही किया जो परमेश्वर की दृष्टि में सही था (2 इतिहास 29:1-2)। राजा हिजकिय्याह ने मंदिर में परमेश्वर की उपासना को फिर से स्थापित करवाया, लेवियों को फिर से उनके काम करने के लिए लगाया, परमेश्वर के पर्वों और विधियों को फिर से आरंभ करवाया, प्रजा के लोगों को परमेश्वर की आराधना में सम्मिलित करवाया, और मूर्तिपूजा के स्थानों को गिरा दिया। राजा हिजकिय्याह के राज्य में लोगों में एक बड़ी जागृति आई। उसने अपने उदाहरण के द्वारा लोगों का नेतृत्व किया, और मंदिर की दैनिक भेटों और बलिदानों के लिए अपनी निज संपत्ति में से ठहरा दिया (2 इतिहास 31:3); फिर उसने प्रजा के लोगों से कहा कि वे याजकों और लेवियों की देखभाल करें, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखें, तथा स्वयं को परमेश्वर को समर्पित करें (2 इतिहास 31:4)

    जब प्रजा के लोगों ने देखा कि उनका राजा व्यक्तिगत उदाहरण के साथ नेतृत्व कर रहा है, तो परमेश्वर के लोग परमेश्वर के वचन के प्रति समर्पित हो गए, उन्होंने अपने आप को सुधारा, और फिर से अपने दशमांश और भेंटें मंदिर में लाने लग गए, जिससे याजकों तथा परमेश्वर के घर की आवश्यकताएं पूरी हो सकें। जब लोगों ने सच्चे मन से दशमांश और भेंटों को अर्पित करना आरंभ कर दिया, तो परमेश्वर ने उन्हें और भी अधिक, बहुतायत से आशीषित किया; इसलिए, वे फिर अपनी इस समृद्धि में से और भी अधिक लाने और देने वाले हो गए। और यह इतना अधिक हो गया कि याजकों तथा परमेश्वर के घर की आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाने के बाद भी सब कुछ बहुत अधिक मात्रा में बचा रहा, उसे रखने के लिए स्थान कम पड़ गया, उसे मंदिर में ही ढेर लगा कर छोड़ देना पड़ा। यह देखकर राजा हिजकिय्याह को दशमांश तथा भेंटों को रखने के लिए और स्थान बनाने का आदेश देना पड़ा (2 इतिहास 31:5-12)

    परमेश्वर ने उसे और प्रजा को बहुत आशीष दी, भौतिक तथा शारीरिक रीति से समृद्ध और संपन्न किया, उनकी कल्पना और अपेक्षा से कहीं अधिक बढ़कर। परमेश्वर के वचन में लिखा गया है, “और सारे यहूदा में भी हिजकिय्याह ने ऐसा ही प्रबन्‍ध किया, और जो कुछ उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में भला ओर ठीक और सच्चाई का था, उसे वह करता था। और जो जो काम उसने परमेश्वर के भवन की उपासना और व्यवस्था और आज्ञा के विषय अपने परमेश्वर की खोज में किया, वह उसने अपना सारा मन लगाकर किया और उस में कृतार्थ भी हुआ(2 इतिहास 31:20-21)। लेकिन बाद में, जब इस्राएल फिर से परमेश्वर के मार्गों में चलने से भटक गया, तो गंभीर समस्याओं में भी आ गया, और परमेश्वर ने उन्हें स्मरण दिलाया, “सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजन वस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा कर के मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोल कर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूं कि नहीं(मलाकी 3:10)

    अगले लेख में हम एक और व्यक्ति के जीवन के उदाहरण से देखेंगे कि परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्यता और सच्चा समर्पण, और आराधना के साथ प्रार्थना करने के द्वारा भौतिक एवं शारीरिक वस्तुओं के अतिरिक्त कई प्रकार की आशीषें आती हैं, जैसे कि लोग और अधिकारी पक्ष में हो जाते हैं, तरक्की मिलती है, बौद्धिक और प्रशासनिक योग्यताएँ तथा अधिकार मिलते हैं, शैतानी युक्तियों और हमलों पर विजय मिलती है, अद्भुत कार्य करने की क्षमता मिलती है, आदि। परन्तु ध्यानन कीजिये कि हम जो आराधना और उसके भौतिक एवं आत्मिक लाभों की बात करते आ रहे हैं, वह परमेश्वर के लोगों के संदर्भ में है। परमेश्वर की सच्ची आराधना करने, तथा उसके भौतिक एवं आत्मिक लाभों को प्राप्त करने के लिये, व्यक्ति को पहले, परमेश्वर के साथ एक सही सम्बन्ध में आना होगा। यह स्वेच्छा से प्रभु यीशु पर विश्वास लाने, और परमेश्वर की सन्तान बनने के द्वारा होता है (यूहन्ना 1:12-13)

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship18

English Translation

The Material Blessings of Worship (4)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                                  Discussion Video


    For the past few articles, we have been studying about how worshiping God, i.e., giving to God, benefits the worshipers, not only spiritually but physically and materially as well. In the preceding articles we have seen about the physical and material blessings for God’s committed worshipers, i.e., those who worship Him in spirit and in truth – those who “proskuneos” before Him. We have also seen that material and physical blessings coming from God because of worshiping Him, does not mean that God can be manipulated into giving material things because of a person’s worship. We have already seen some Biblical examples to understand this concept; from today we will start looking at some other concrete Biblical examples of material and physical blessings through worship.

    In 2 Chronicles, chapters 29 to 32 are about King Hezekiah, who was one of the godly kings of Israel, but his father, King Ahaz had been an idolatrous king who never respected the Lord God. Hezekiah became king of Israel at the age of 25, and from the very beginning it is written about him that he did what was right in the sight of God (2 Chronicles 29:1-2). King Hezekiah restored God’s worship in the Temple, had the Levites re-start doing their duties, restored the observance of the Feasts of the Lord, got the people of his kingdom involved in worshiping God, and destroyed places of idolatry. Under King Hezekiah came about a great reformation. He led by example, and gave for the daily Temple offerings and feasts from his personal possessions (2 Chronicles 31:3); he then asked the people of his kingdom to start supporting the priests and Levites and devote themselves to God (2 Chronicles 31:4).

    When the people saw their king lead by example, God’s people submitted to God’s Word, corrected themselves, and once again started to bring in their tithes and offerings to the house of the Lord to meet the needs of the Priests and of the House of God. As they faithfully brought in their tithes and offerings, God blessed them abundantly; so, they could bring in even more from their increase to the house of the Lord, and it was so much that even after the needs of the priests and of the house of God had been fully met, a great abundance was left over and laid in heaps in the house of the Lord, since there was no more room left to store it all. To accommodate this abundance of outpouring, king Hezekiah had to ask for more rooms to be built to store the tithes and offerings (2 Chronicles 31:5-12).

God blessed and prospered him and his people physically and materially in many ways; way beyond their imagination and expectation. It is written for him in God’s Word, “Thus Hezekiah did throughout all Judah, and he did what was good and right and true before the Lord his God. And in every work that he began in the service of the house of God, in the law and in the commandment, to seek his God, he did it with all his heart. So he prospered” (2 Chronicles 31:20-21). But later, as Israel once again deviated away from following the Lord and fell into serious problems, God reminded them: “Bring all the tithes into the storehouse, That there may be food in My house, And try Me now in this," Says the Lord of hosts, "If I will not open for you the windows of heaven And pour out for you such blessing That there will not be room enough to receive it” (Malachi 3:10).

    In the next article we will see another example of how faithfulness towards God and combining prayer with worship leads to various kinds of blessings like getting favor, promotion, intellectual and administrative abilities, authority, victory over satanic influences and attacks, capabilities of doing extra-ordinary things, etc., besides the material blessings – all in the life of one person. But, bear in mind that worship and its benefits that we have been talking about, are all related to the people of God. To be able to truly worship God, and to receive its physical and spiritual benefits, one has to first come into the right relationship with God. This is done by voluntarily coming into faith in the Lord Jesus, and joining God’s family (John 1:12-13).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

Worship – 17 - The Material Blessings of Worship (3) / आराधना – 17 - आराधना के भौतिक लाभ (3)

 

आराधना 17

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (3)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                         लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के हमारे इस अध्ययन में, आराधना के प्रतिफलों पर विचार करते हुए, हमने पिछले लेखों में, परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित मन से निकली हुई सच्ची आराधना के भौतिक लाभों के बारे में देखना आरम्भ किया है। हमने देखा है कि ईमानदारी की यह आराधना, परमेश्वर को किसी बात को करने या देने के लिये मजबूर करना नहीं है; परन्तु परमेश्वर अपने सच्चे, समर्पित, और आज्ञाकारी आराधकों की सांसारिक और भौतिक आवश्यकताओं की अनदेखी भी नहीं करता है। उसके लोग अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार जो और जैसा उसे देते हैं, प्रत्युत्तर में परमेश्वर अपनी असीम क्षमता और योग्यता के अनुसार उन्हें लौटा कर देता है। साथ ही हमने परमेश्वर की मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था के संदर्भ में यह भी देखा था, कि परमेश्वर ने खराई और ईमानदारी से उसे अर्पित किये जाने वाले उन सभी भेंट और बलिदानों के प्रत्युत्तर में, अपने लोगों को सहायता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, और आवश्यकताओं की बहुतायत से पूर्ति का वायदा किया है। आज से और आने वाले कुछ लेखों में, हम इसी बात को इस्राएल के इतिहास के उदाहरणों से देखना आरम्भ करेंगे।

    इस्राएल का इतिहास इस बात का गवाह है तथा पर्याप्त प्रमाण प्रदान करता है कि परमेश्वर के लोगों ने जब-जब परमेश्वर की आज्ञाकारिता की है, अपनी संपन्नता में से परमेश्वर और उसके कार्यों के लिए दिया है, तो वे हमेशा ही उन्नति करते तथा और समृद्ध होते चले गए हैं। लेकिन उन्होंने जब भी ऐसा करने से हाथ पीछे खींचा है, तो हमेशा ही हानि उठाई है; और जिसे बचाने या रोक के रखने का प्रयास किया, वह भी उनके पास बचा नहीं रहा (नीतिवचन 11:24-25)

    बुद्धिमान राजा सुलैमान में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने यह लिखवाया है, “अपनी संपत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की पहिली उपज दे देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना; इस प्रकार तेरे खत्ते भरे और पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुण्डों से नया दाखमधु उमण्डता रहेगा(नीतिवचन 3:9-10)

    यहाँ, वाक्यांश “...अपनी संपत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की पहिली उपज दे देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना” पर ध्यान दीजिए; मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की सन्तान होने के नाते इस बात का ध्यान रखना है, यह मान कर चलना है कि उनके पास जो कुछ भी है वह परमेश्वर के अनुग्रह से उन्हें दिया गया है (व्यवस्थाविवरण 8:18)। हमारी संपत्ति, हमारी भौतिक अथवा शारीरिक संपन्नता, हमारा प्रत्येक गुण, कौशल, और योग्यता, हमारी बौद्धिक क्षमताएं, हमारे आत्मिक वरदान, आदि - अर्थात हमारे पास चाहे कुछ भी हो, वह सब हमें प्रभु परमेश्वर के अनुग्रह से प्राप्त हुआ है। ये सभी बातें हमें प्रभु द्वारा दिए गए “बीज” हैं, जो उसने हमें उसके “खेत”, अर्थात संसार के लोगों के मध्य में बोने के लिए दिये हैं। अब यह हम पर है कि हम इन बीजों को अपने लिए उपयोग कर के इन्हें ख़त्म कर देते हैं, या फिर उन्हें “खेत” में बो कर बहुतायत की फसल प्राप्त करते हैं, जो हमारे तथा दूसरों, दोनों के लिए आशीष होगी - सारपत की विधवा के समान, जिसने एल्लियाह के कहने पर अपने अंतिम भोजन का पहला भाग उसे दिया, और परिणामस्वरूप उसे इतनी आशीष मिली कि वह और उसका पुत्र उन आशीषों के सहारे आराम से रहे, जबकि सारा देश अकाल से त्रस्त था (1 राजाओं 17:9-16)

    चुनाव हमारा है। जब तक कि हम परमेश्वर को अपनी भौतिक संपन्नता और वस्तुओं में से देना नहीं सीखेंगे, उसने जो हमें दिया है, उसके द्वारा उसकी महिमा करना नहीं आरंभ करेंगे, परमेश्वर के “खेत” में जा कर अपने हाथ खोलकर परमेश्वर द्वारा दिये गए “बीज” को डालना आरंभ नहीं करेंगे, और अपनी नहीं, वरन परमेश्वर की महिमा के लिए कार्य करना आरंभ नहीं करेंगे, हम परमेश्वर की बहुतायत की आशीषों (नीतिवचन 10:22) को अनुभव करना भी आरंभ नहीं करेंगे। आने वाले लेखों में हम परमेश्वर के वचन में से आराधना के द्वारा भौतिक आशीषों के सिद्धांत को कार्यान्वित होते हुए दिखाने वाले उदाहरणों को देखेंगे।

    ध्यान दीजिये, ये सारी प्रतिज्ञाएँ और प्रतिफल परमेश्वर के लोगों के लिये हैं। इसलिये, यदि आप परमेश्वर की आशीषों, देखभाल, सहायता, प्रावधानों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो पहले आपको स्वेच्छा से प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा परमेश्वर की सन्तान बनना होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship17

English Translation

The Material Blessings of Worship (3)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                           Discussion Video


    In this ongoing study on worship, while considering the rewards of worship, we have seen in the preceding articles about the benefits of true worship offered to God from a fully surrendered heart. We have seen that such an honest worship, is not for compelling God to give or do something; but that God does not overlook the material and physical needs of His true, surrendered, and obedient worshipers. His people offer to him according to their capacity and ability, and in return, God gives back to them from His unlimited resources and abilities. We had also seen from the Law of God brought by Moses that God, in return for what is offered with honesty and integrity, had promised safety, help, health, and an abundant fulfilling of their needs. But, as we saw from Malachi, when they did it to fulfill a formality using poor quality offerings, the results were disastrous. From today, and in the coming few articles, we will start considering examples of these things from the history of Israel.

    The history of Israel through the ages is ample evidence that God’s people have always prospered when they obeyed God and gave from their possessions to Him and for His work. But when they did not do so, they always suffered; and what they tried to keep back and safe-guard, that too did not remain with them (Proverbs 11:24-25).

    Through the wise king Solomon, the Holy Spirit of God had it recorded that: “Honor the Lord with your possessions, And with the first-fruits of all your increase; So your barns will be filled with plenty, And your vats will overflow with new wine” (Proverbs 3:9-10).

    Take note of those words – “Honor the Lord with your possessions…”; as children of God, we need to realize and acknowledge that all that we have is because the Lord our God has graciously granted it to us (Deuteronomy 8:18). Our possessions, whether they are physical wealth and material riches; or some skills, talents, capabilities and intellectual abilities; or some spiritual gifts – whatever, they are all from the Lord because of His grace upon us. They all are the “seeds” that the Lord has given to us for sowing in His “field” – the people of the world. We can selfishly use up this ‘seed” for ourselves and finish it off, or sow it, and reap a bountiful harvest that will bless us as well as bless others – like the widow of Zarephath, who following Elijah’s request, gave the first part of her last meal to him, and then was so abundantly blessed that she and her son lived off those blessings when the country was reeling under a severe drought (1 Kings 17:9-16).

    The choice is ours. Unless we learn to give to God from our material possessions, to glorify Him with what He has given to us, learn to go out into God’s field, to open our hands and sow the God given seed into God’s field, and work for bringing glory to God instead of to ourselves; we will not get to experience the abundance of the Lord’s blessings (Proverbs 10:22). In the coming articles, we will look at examples from God’s Word of this principle of material blessings through worship at work.

    Take note that these promises and rewards are for the people of God; so, if you want to be a partaker of God’s blessings, care, help, and provisions, you must first voluntarily become a child of God by coming to faith in the Lord Jesus.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language