ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

अन्यजाति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अन्यजाति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 9 - The Law’s Limitations – 1 / व्यवस्था और उद्धार – 9 - व्यवस्था की सीमाएँ – 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 9 - व्यवस्था की सीमाएँ – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 1

 

मनुष्य की असमर्थता - 1 

 

पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि केवल परमेश्वर ही भला है, और उसने अपनी भलाई (मरकुस 10:18), धार्मिकता, और पवित्रता के स्तर को अपने वचन, अपनी व्यवस्था के रूप में मनुष्यों के हाथों में उपलब्ध करवाया है (मत्ती 22:37-40)। परमेश्वर का वचन ही मसीही विश्वासी के लिए भले या भलाई को परिभाषित करता है और उसकी पहचान करवाता है। अपने आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के प्रथम पाप के वंशागत प्रभाव के कारण, मनुष्य पाप की दशा में जन्म लेता है (भजन 51:5; रोमियों 5:12); इसी लिए जन्म से ही परमेश्वर तथा उसके वचन से दूर होता है, और अपने किसी भी प्रयास अथवा कार्य से अपने आप को पाप और उसके दुष्प्रभावों से छुड़ा पाने में असमर्थ है (यशायाह 64:6; रोमियों 3:10)। उसके पास परमेश्वर की व्यवस्था होते हुए भी, वह उस व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है। किन्तु परमेश्वर ने, मनुष्य के पाप की दशा में होते हुए भी, उसके प्रति अपने प्रेम के कारण, प्रभु यीशु मसीह में होकर सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिए वास्तव में भले हो सकने और परमेश्वर से मेल-मिलाप करने का मार्ग बनाकर उपलब्ध कर दिया है (यूहन्ना 3:16)। इसी मार्ग के अन्तर्गत, उस व्यवस्था को जिसका पालन मनुष्य कर पाने में असमर्थ था, उसे प्रभु यीशु ने पूरा करके मनुष्यों के सामने से हटा दिया है (इफिसियों 4:15; कुलुस्सियों 2:14)। पिछले लेख में हमने प्रेरितों 17:30 और रोमियों 2:16 के आधार पर यह देखना आरंभ किया था कि एक न एक दिन सभी मनुष्यों को अपने न्याय के लिए परमेश्वर के सामने खड़े होना है, किन्तु यदि वे अपने पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपने उद्धारकर्ता स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो परमेश्वर मनुष्यों की अज्ञानता के बीते समयों की आनाकानी करने के लिए भी तैयार है।


हम इस प्रश्न पर आकर रुके थे कि परमेश्वर यह आनाकानी करने के लिए तैयार क्यों है? जिन बातों से परमेश्वर घृणा करता है, उन्हें सह नहीं सकता है, परमेश्वर मनुष्यों द्वारा उन बातों के करने के लिए उसे दण्ड देने से आनाकानी करने के लिए क्यों तैयार है? क्योंकि परमेश्वर प्रेमी, धीरजवंत, सहनशील और विलंब से क्रोध करने वाला सच्चा और खरा है, न्यायी है। किन्तु वह अन्यायी और कठोर नहीं है, वह अनुचित दोष लगाया जाना कभी स्वीकार नहीं करता है, और न कभी अनुचित दण्ड देता है। वह भली-भांति जानता और समझता है कि क्यों व्यवस्था हाथों में होते हुए भी मनुष्य उसका पालन करने नहीं पाया; क्यों मनुष्य व्यवस्था के द्वारा भला, धर्मी, और पवित्र बनने नहीं पाया। इसके दो मुख्य कारण हैं; पहला यह कि मनुष्य व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है; और दूसरा यह कि व्यवस्था दिए जाने का उद्देश्य मनुष्य को भला, धर्मी, और पवित्र बनाना कभी था ही नहीं। आज से हम इनमें से पहले कारण को देखेंगे, और फिर आगे के लेखों में मनुष्य के व्यवस्था का पालन करने के लिए असमर्थ होने के कारण को भी समझेंगे; और फिर उसके बाद व्यवस्था के उद्देश्य को भी समझेंगे। 


परमेश्वर ने आदम और हव्वा की सृष्टि करने के साथ मानव जाति का आरंभ किया। वो पाप में गिर गए और परमेश्वर से उनकी संगति एवं सहभागिता भंग हो गई। उनकी संतान भी इसी पाप की प्रवृत्ति के साथ जन्म लेती रही और पीढ़ी-दर-पीढ़ी, बद से बदतर होती चली गई। अंततः नूह के समय तक परमेश्वर उनके पाप से इतना परेशान हो गया कि उसने उनका नाश करना ठान लिया (उत्पत्ति 6:5-7), और नाश कर भी दिया; केवल नूह और उसका परिवार परमेश्वर की दृष्टि में बचाए जाने योग्य धर्मी ठहरे और परमेश्वर द्वारा ही बचाए भी गए। 


इससे भी मनुष्यों से शिक्षा नहीं ली, वरन शीघ्र ही फिर परमेश्वर से दूर हो गए, नूह और उसकी संतान की बाद की पीढ़ियाँ शैतान के भरमाने में आकर परमेश्वर के विमुख होकर चलने लगीं, फिर से बुराइयों और मूर्तिपूजा में चली गईं। 


तब परमेश्वर ने अन्य-जातियों, मूर्तिपूजकों में से अब्राहम को बुलाया (यहोशू 24:2-3), उससे वाचा बांधी, और उससे अपने लिए एक विशेष जाति बनाई, जिन्हें उसने अपने नियम और व्यवस्था दी; और परमेश्वर उस जाति की विशेष देखभाल करता रहा। किन्तु बाइबल में दिया गया उनका इतिहास गवाह है कि परमेश्वर के ये विशिष्ट लोग भी परमेश्वर के प्रति वफादार और आज्ञाकारी नहीं रहे; बारंबार पाप में गिरते रहे, परमेश्वर की ताड़ना सहकर कुछ समय के लिए सुधरते थे, फिर उसी दशा में चले जाते थे। और जब सब कुछ होने के बाद भी वे इस्राएली नहीं सुधरे और संभले, तो मलाकी के समय के बाद से परमेश्वर ने उनसे बात करना बंद कर दिया। फिर चार सौ वर्ष के बाद प्रभु यीशु ने ही आकर उनसे बात की। 


साथ ही, उसी समय के दौरान, अब्राहम के उन वंशजों, यहूदियों, के अतिरिक्त का शेष संसार भी अपनी बुराइयों, मूर्तिपूजा, भलाई और धार्मिकता के विषय अपनी ही कल्पनाओं की बातों में पड़ा रहा। लेकिन मनुष्यों के प्रति उसके बड़े प्रेम, धीरज और सहनशीलता के कारण परमेश्वर उन्हें भी सहन करता रहा, और अभी तक भी कर रहा है। हम बाइबल से इन अन्य-जाति लोगों के विषय में देखते हैं कि उनके परमेश्वर से बहुत दूर होने बावजूद, परमेश्वर:

  • फिर भी उन्हें खाने पीने को देता रहा, पृथ्वी से उनका नाश नहीं किया (मत्ती 5:45)। 

  • अति हो जाने पर उनके मध्य भी चेतावनी के लिए अपने नबी भेजता था, जैसे नीनवे के लिए योना को भेजा (योना 1:2; 4:11)। 

  • उनके लिए अपने दरवाज़े बंद कभी नहीं किए; मिस्र से इस्राएलियों के साथ एक बहुत बड़ी मिली-जुली भीड़ भी निकल कर आई (निर्गमन 12:38), और यह भीड़ इस्राएलियों को बुराइयाँ करने के लिए उकसा कर (गिनती 11:4) परमेश्वर के विरुद्ध भड़काती भी रही। किन्तु परमेश्वर ने उन्हें भी प्रतिदिन स्वर्ग से अपना मन्ना दिया, चट्टान से पानी पीने को दिया, शत्रु के हमलों के समय इस्राएलियों के साथ ही उनकी भी रक्षा की, और उन्हें कभी किसी युद्ध में जाने के लिए नहीं कहा। एस्तेर के समय बहुत से लोग यहूदियों में मिल गए, उन्हें मना नहीं किया गया, और न ही उन्हें अलग रख कर उनके साथ कोई भिन्न व्यवहार किया गया (एस्तेर 8:17)।  

 

अगले लेख में हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर ने अन्य-जातियों पर भी अपने आप को प्रकट किया और उन्हें भी अपनी ओर आने के अवसर प्रदान किए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से, उसका शिष्य बनने के लिए, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 9 - The Law’s Limitations – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 1


Man’s Incapability - 1


In previous articles we've seen that God alone is good (Mark 10:18), and has made his standards of goodness, righteousness, and holiness available in the hands of men in the form of His Word, His Law (Matthew 22:37-40). It is the Word of God that defines and identifies what is good or goodness for the Christian. Because of the inherited effect of the original sin of his fore-parents, Adam and Eve, man is born in a state of sin (Psalm 51:5; Romans 5:12), therefore, from birth is separated from God and His Word, therefore, he is unable to redeem himself from his sin and its deleterious consequences through any of his efforts or actions (Isaiah 64:6; Romans 3:10). Even though he has God's Law, man is unable to fulfill that law. But God, because of his love for man, in spite of man's state of sin, has in the Lord Jesus Christ made available the way for all human beings to be truly good and to be reconciled to God (John 3:16). The Lord Jesus, for this way, has fulfilled the Law, which man was unable to obey, and has taken it away (Ephesians 2:15; Colossians 2:14). In the previous article, we began to see, from Acts 17:30 and Romans 2:16, that eventually all must stand before God for their judgment. But if they are willing to repent of their sins and are willing to accept Jesus as Savior, then God is also ready to ignore the past times of ignorance of man.


We had stopped at the question, why is God willing to overlook the times of ignorance of man? Since God can't bear evil, He hates it; then why is God willing to overlook punishing men for doing evil? It is because God is loving, patient, longsuffering, and slow to anger, true and upright. He is just; but he is neither unfair, nor cruel and harsh. He never accepts an unfair accusation, and he never inflicts undue punishment. He knows very well and well understands why man could not fulfill His Law, though it was in man’s hands; and why man could not become good, righteous, and holy by the Law. There are two main reasons for this; The first is that man is inherently incapable of obeying the law; And the second is, that the Law was never intended to make man good, righteous, and holy. Starting today we will look at the first of these two reasons, and then in subsequent articles, we will also understand man's inability to obey the law; And then after that we will also look into the purpose of the giving of the Law.


God started the human race by creating Adam and Eve. They fell into sin and lost their fellowship and companionship with God. Their children were also born with this tendency of sin and from generation to subsequent generation, they went from bad to worse. Eventually, by the time of Noah, God was so distraught by their sin that He decided to destroy them (Genesis 6:5-7), and did destroy them too; Only Noah and his family were found righteous in God's sight and were saved by God.


Men did not learn the lessons even from this, and soon turned away from God. The subsequent generations of Noah and his children once again succumbed to Satan's deceptions, and turned away from God, into evil and idolatry.


Then, God called Abraham from amongst the Gentiles, pagans (Joshua 24:2-3), made a covenant with him, and through him made a special nation for himself, to whom He gave his Word and the Law; And God continued to take special care of that nation. But their history, given in the Bible, bears witness that even these special people of God were not loyal and obedient to God. They repeatedly fell into sin, but under the chastisement of God, they would reform for some time, then would slip back into their same deplorable condition. And when the Israelites did not reform and recover despite God’s every effort, God stopped talking to them from the time of Malachi. Then after four hundred years the Lord Jesus came and spoke to them.


Also, during this time, people other than those of Abraham's descendants, the Jews, i.e., the rest of the people of the world, they too got entangled in their own fantasies, in all sorts of evils and idolatry, in their false concepts according to their imaginations regarding goodness, and righteousness. But because of His great love, patience, and long-suffering toward humans, God continued to endure them as well, and still continues to do so. We see from the Bible, regarding the Gentiles that despite their being far from God:

  • He kept giving them food and drink, not destroying them from the earth (Matthew 5:45).

  • When their evil was too much, He also sent his prophets to warn among them, as Jonah was sent to Nineveh (Jonah 1:2; 4:11).

  • He has never closed His doors upon them; e.g., A great mixed multitude also came out of Egypt with the Israelites (Exodus 12:38), and this mixed multitude continued to incite the Israelites to do evil (Numbers 11:4) against God. But God still gave them His manna from heaven every day, gave them water from the Rock to drink, protected them as well as the Israelites during enemy attacks, and never asked them to go to war. At Esther's time many people became Jews, they were not forbidden, nor were they isolated and treated differently (Esther 8:17).

 

In the next article we will see how God made Himself evident to even the Gentiles and gave them also the opportunities to come to Him.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By voluntarily repenting of your sins, asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, and then voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him to become His disciple - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 17 नवंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 254

 

Click Here for the English Translation


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 99


मसीही जीवन और व्यवस्था का पालन (4) 


व्यावहारिक मसीही जीवन से सम्बन्धित बातों को प्रेरितों 15 अध्याय से देखते हुए, हमने देखा है कि यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों, प्राचीनों, और अगुवों ने पवित्र आत्मा कि अगुवाई में यह निर्णय लिया और सभी स्थानों पर बता दिया कि उद्धार और परमेश्वर से मेल-मिलाप के लिए केवल सुसमाचार पर, प्रभु यीशु मसीह और कलवरी के क्रूस पर किए गए उसके कार्य, उसके पुनरुत्थान पर विश्वास करना है। इस विश्वास के साथ किसी को भी व्यवस्था-पालन को नहीं जोड़ना है। साथ ही यरूशलेम के उन अगुवों ने अन्यजातियों से मसीही विश्वास में आए हुए लोगों के लिए यह निर्देश भी दिए कि वे अपने उद्धार से पहले के व्यवहार और जीवन में से चार बातों को छोड़ दें। ये चार बातें हैं, मूरतों की अशुद्धता (अर्थात मूरतों को बलि किए हुओं के माँस), व्यभिचार, गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू को खाना। इन चार बातों पर ध्यान करने से प्रकट है कि पहली और दूसरी बात (मूरतों की अशुद्धता, व्यभिचार) परमेश्वर द्वारा दी गई दस आज्ञाओं का उल्लंघन हैं; और तीसरी तथा चौथी बात (गला घोंटे हुओं का माँस, और लहू) भी एक ही बात के दो स्वरूप हैं, अर्थात लहू को खाना। परमेश्वर द्वारा मूसा में होकर इस्राएलियों को दी गई व्यवस्था में भी लहू और लहू लगा हुआ माँस खाना वर्जित था (लैव्यव्यवस्था 3:17; 7:26; 17:10, 14; 19:26)। इस कारण यह प्रश्न सामने आया कि एक ओर तो विवाद और चर्चा करके पवित्र आत्मा की अगुवाई में यह कहा जा रहा है कि व्यवस्था की बातों का पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। किन्तु साथ ही व्यवस्था की कुछ बातों का पालन करना अनिवार्य करके उससे सम्बन्धित निर्देश भी सभी के पालन के लिए दिए जा रहे हैं। क्या यह वचन में, परमेश्वर की बातों में, एक विरोधाभास को, मनमानी बात को लागू करने को नहीं दिखाता है? आज हम इसी प्रश्न के निवारण के बारे में देखेंगे।

 

पिछले लेख को हमने इस बात के साथ समाप्त किया था कि परमेश्वर के वचन को यदि उसके सही सन्दर्भ के साथ देखें, विषय से सम्बन्धित अन्य स्थानों पर दी गई बातों के साथ देखें, तो वचन के ही हवालों से बहुत से प्रश्नों का निवारण हो जाता है, और हम गलत अर्थ और व्याख्या से बच जाते हैं। इस आधार पर आज पहले हम लहू और लहू लगे हुए माँस को खाने से सम्बन्धित निर्देश के बारे में वचन की सम्बन्धित बातों को देखते हैं।

 

सृष्टि के आरम्भ में, परमेश्वर ने जब पशुओं की, और फिर आदम और हव्वा की सृष्टि की, तो सभी को शाकाहारी बनाया था “फिर परमेश्वर ने उन [आदम और हव्वा] से कहा, सुनो, जितने बीज वाले छोटे छोटे पेड़ सारी पृथ्वी के ऊपर हैं और जितने वृक्षों में बीज वाले फल होते हैं, वे सब मैं ने तुम को दिए हैं; वे तुम्हारे भोजन के लिये हैं: और जितने पृथ्वी के पशु, और आकाश के पक्षी, और पृथ्वी पर रेंगने वाले जन्तु हैं, जिन में जीवन के प्राण हैं, उन सब के खाने के लिये मैं ने सब हरे हरे छोटे पेड़ दिए हैं; और वैसा ही हो गया” (उत्पत्ति 1:29-30)। अर्थात सृष्टि के आरम्भ से पृथ्वी के प्राणियों में माँसाहर नहीं था; स्वाभाविक है कि जब पाप-रहित पृथ्वी पर मृत्यु ही नहीं थी, तो मांसाहार कैसे होता? बाद में शाकाहार से मांसाहार की ओर परिवर्तन भी परमेश्वर की ओर से किया गया; और यह नूह के समय के जल-प्रलय के बाद से आरम्भ हुआ। किन्तु परमेश्वर ने उसी समय, मांसाहार की अनुमति देने के साथ ही लहू को खाना वर्जित कर दिया था “सब चलने वाले जन्तु तुम्हारा आहार होंगे; जैसा तुम को हरे हरे छोटे पेड़ दिए थे, वैसा ही अब सब कुछ देता हूं। पर मांस को प्राण समेत अर्थात लोहू समेत तुम न खाना” (उत्पत्ति 9:3-4)। यशायाह 11 अध्याय में, भविष्य में, शैतान की पराजय और पाप का निवारण हो जाने के बाद प्रभु यीशु के भावी राज्य का एक चित्र दिया गया है; उस चित्र में हमारे इस वर्तमान विषय से सम्बन्धित कुछ पद हैं “तब भेड़िया भेड़ के बच्चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्चे के साथ बैठा रहेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुवाई करेगा। गाय और रीछनी मिलकर चरेंगी, और उनके बच्चे इकट्ठे बैठेंगे; और सिंह बैल के समान भूसा खाया करेगा। दूधपिउवा बच्चा करैत के बिल पर खेलेगा, और दूध छुड़ाया हुआ लड़का नाग के बिल में हाथ डालेगा” (यशायाह 11:6-8)। अर्थात, जब सृष्टि अपनी पहली पाप-रहित स्थिति में बहाल हो जाएगी, तब पशुओं में भी परस्पर हिंसा और मांसाहार का अन्त हो जाएगा, सभी के मध्य शांति और मेल-मिलाप बहाल हो जाएगा, और सभी फिर से पहले के समान शाकाहारी हो जाएंगे।


इन हवालों से हम देखते हैं कि मांसाहार सृष्टि के मूल स्वरूप की नहीं, पाप में बिगड़े हुए स्वरूप की बात है। लेकिन उस बिगड़ी हुई स्थिति में भी, मांसाहार की अनुमति देते समय, परमेश्वर ने मनुष्यों को लहू खाना वर्जित किया था। बाद में जब परमेश्वर द्वारा अपने लोगों के लिए व्यवस्था दी, तो उस व्यवस्था में इस लहू खाने के निषेध को स्मरण करवाया गया। लहू खाना वर्जित करना व्यवस्था से पहले से ही दी गई बात है; व्यवस्था में उसे केवल स्मरण करवाया गया है। अन्यजाति, जो यहोवा परमेश्वर से और उसकी बातों से दूर हो चुके थे, वे मांसाहार की अनुमति के साथ परमेश्वर द्वारा दिए गए इस निषेध से भी दूर हो चुके थे, और अन्य बातों के उल्लंघन की तरह, इस बात का भी उल्लंघन करने लगे थे। अब, जब मसीही विश्वास में आने के साथ वे यहोवा परमेश्वर के पास लौट आए, तो उन्हें फिर से यहोवा परमेश्वर के निर्देशों को बताना, और उनका पालन करवाना आवश्यक था। इसीलिए यरूशलेम के अगुवों ने इस निर्देश को सभी के लिए दिया। 


इससे हम देखते हैं कि लहू खाना या लहू लगे हुए माँस को खाना वर्जित करना, व्यवस्था की किसी बात का पालन करने के लिए कहना नहीं था, वरन व्यवस्था से भी बहुत पहले, अब्राहम और उसके वंशज इस्राएलियों के पृथ्वी पर आने से भी बहुत पहले, परमेश्वर द्वारा दिए गए मांसाहार से सम्बन्धित आरम्भिक निर्देश का पालन करने के लिए कहना था। इसे व्यवस्था के पालन के साथ जोड़ना वचन की गलत व्याख्या करना और गलत अर्थ देना होगा। अगले लेख में हम व्यवस्था और दस आज्ञाओं के मध्य सम्बन्ध को देखेंगे और उस सन्दर्भ में मूर्तियों की अशुद्धता और व्यभिचार से अलग हो जाने के लिए दिए गए निर्देश को समझेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Practical Christian Living – 99


Christian Living and Observing the Law (4)

 

While considering the things related to practical Christian living from Acts chapter 15, we have seen that the Apostles, Elders, all leaders of the Church in Jerusalem, under the guidance of the Holy Spirit decided that for salvation and reconciliation with God only believing on the work accomplished on the Cross of Calvary by the Lord Jesus, and His resurrection is necessary. There is no need to add the observing of the Law to this faith. Along with this the leaders of the Jerusalem Church also gave instructions to those who had come into the Christian faith from the Gentiles, that they should leave aside four things which they used to do before coming to faith and their salvation. They were to separate from things polluted by idols (things offered to idols), from sexual immorality, from things strangled, and from eating blood. On paying attention to these four things, it is apparent that the first two (things polluted by idols and sexual immorality) are a disobeying of part of the Ten Commandments, and the third and fourth things (things strangled, and blood) are two forms of one thing i.e., eating blood. In the Law given by God through Moses, eating of blood and anything with blood has been forbidden (Leviticus 3:17; 7:26; 17:10, 14; 19:26). Therefore, this question has come up before us that on the one hand after a lot of debate and discussion, under the guidance of the Holy Spirit, it has been decided and instructed that there is no need to observe and follow the Law. But then, on the other hand, some things from the Law are being stated as mandatory and everyone is to observe and follow the related instructions. Does this not show a contradiction, an arbitrariness in implementing God’s Word? Today we will consider answering this question.


We had concluded the last article by saying that if we see God’s Word in its correct context, see it along with related things given at other places, then from the references of the Word many questions automatically get answered, and we are saved form any misinterpretations and misunderstandings. On this basis, today, first we will see about the instruction regarding eating of blood and of meat with blood, through the related references from the Word.


At the beginning of creation, when God created the animals, and then created Adam and Eve, He had created them all to be vegetarians “And God said, "See, I have given you [Adam and Eve] every herb that yields seed which is on the face of all the earth, and every tree whose fruit yields seed; to you it shall be for food. Also, to every beast of the earth, to every bird of the air, and to everything that creeps on the earth, in which there is life, I have given every green herb for food"; and it was so” (Genesis 1:29-30). In other words, the creatures of the world were not meat-eaters from the beginning of creation; which is only natural, since in a world without sin, there was no death, then how could there be meat-eating? Later on, the change to meat-eating from vegetarianism was also done by God; and it started after the flood in the time of Noah. But at the time of allowing meat-eating, God had simultaneously also forbidden the eating of blood “Every moving thing that lives shall be food for you. I have given you all things, even as the green herbs. But you shall not eat flesh with its life, that is, its blood” (Genesis 9:3-4). In chapter 11 of Isaiah, in the future, after Satan has been defeated, the problem of sin has been resolved and settled, a word-picture of the future reign of the Lord Jesus has been given; in this picture there are some verses related to our present topic “The wolf also shall dwell with the lamb, The leopard shall lie down with the young goat, The calf and the young lion and the fatling together; And a little child shall lead them. The cow and the bear shall graze; Their young ones shall lie down together; And the lion shall eat straw like the ox. The nursing child shall play by the cobra's hole, And the weaned child shall put his hand in the viper's den” (Isaiah 11:6-8). In other words, when the creation has been restored to its initial sinless state, then even amongst the animals the violence and meat-eating will also come to an end, there will be peace and reconciliation amongst all creatures, and everyone will revert to being vegetarian, as they were in the beginning.


From these references we see that meat-eating is not a part of the original creation, but is something that came in after sin had corrupted the creation. But even in that state of corruption, while giving the permission for meat-eating, God had forbidden mankind from eating blood. Therefore, not eating blood is something that was instructed before the giving of the Law. Later, when God gave His Law to His people, then in that Law, He put in the reminders for the eating of blood being forbidden. Eating of blood was forbidden long before the Law; the Law only reminds about it. The Gentiles, who had moved away from Jehovah God, had also moved away from this prohibition; and like they were violating other instructions of God, they were also violating this instruction from God. Now, through coming into the Christian faith, they had returned to Jehovah God; so, it became necessary to remind them about God’s instructions and ask them to obey them. Therefore, the leaders in Jerusalem gave this instruction for everyone to follow.


We see from this that to forbid eating blood or meat with blood, was not asking them to obey anything from the Law; rather it was asking them to obey an instruction given very early, even before Abraham and his descendants the Israelites came on earth. To associate it with obeying the Law will be misunderstanding and misinterpreting God’s Word. In the next article we will see the relationship between the Law and the Ten Commandments, and then, in that context, we will consider about the instruction for leaving the things polluted by idols (things offered to idols), and sexual immorality.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 237

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 82


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 4 - प्रार्थना (24) 


व्यावहारिक मसीही जीवन के लिए आवश्यक बातों के सन्दर्भ में हम परमेश्वर के वचन के उदाहरणों और पदों से देख रहे हैं। वर्तमान में हम प्रेरितों 2:42 में दी गई चार में से चौथी बात, प्रार्थना के बारे में देखते आ रहे हैं। पिछले कुछ लेखों से हमने तथाकथित “प्रभु की प्रार्थना” के बारे में वचन के आधार पर देखना आरम्भ किया है। हमने देखा है कि यह प्रभु यीशु द्वारा रट लेने और हर अवसर तथा परिस्थिति में दोहराते रहने के लिए दी गई कोई “प्रार्थना” नहीं है। वरन यह परमेश्वर से प्रभावी प्रार्थना करने के लिए, एक रूपरेखा, एक ढाँचा है, जिसके अनुसार प्रभु के लोगों को अपनी व्यक्तिगत प्रार्थनाएं ढालनी चाहिएं। हमने इसके बारे में मत्ती 6:5-15 के आधार पर देखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने परमेश्वर से प्रार्थना करने से पूर्व की तैयारी के बारे में पद 5 और 6 से इस तैयारी के बारे में आरम्भिक बातें समझी हैं। इस सन्दर्भ में हमने पद पाँच से देखा है कि परमेश्वर से प्रार्थना, परमेश्वर से वार्तालाप करने के लिए ही होनी चाहिए। यह अपनी वाक्पटुता और आलंकारिक भाषा के प्रयोग द्वारा लोगों को सुनाने और प्रभावित करने, उनकी प्रशंसा और सराहना प्राप्त करने के लिए बोले शब्द नहीं होने चाहिए, अन्यथा उस प्रार्थना का परमेश्वर से कोई प्रतिफल नहीं मिलेगा। दूसरी बात, जिसे हमने पद 6 से देखा था, है कि सच्ची प्रार्थना एकान्‍त में, संसार के आकर्षणों से स्वयं को अलग करके केवल परमेश्वर के साथ जुड़कर की जाती है। आज हम यहीं से और आगे बढ़ेंगे और वचन से, प्रभु की शिक्षाओं से प्रार्थना के बारे में और सीखेंगे। 


परमेश्वर पिता से खराई से प्रार्थना करने के लिए, मत्ती 6:7 में लिखा है, “प्रार्थना करते समय अन्यजातियों के समान बक बक न करो; क्योंकि वे समझते हैं कि उनके बहुत बोलने से उन की सुनी जाएगी।” अर्थात, परमेश्वर से की गई प्रार्थना का प्रभावी और कारगर होना, शब्दों की बहुतायत पर निर्भर नहीं है, विशेषकर कुछ शब्दों या वाक्यांशों को बारम्बार दोहराते रहने पर निर्भर नहीं है। कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने कुछ प्रिय शब्द या वाक्यांश, अपनी प्रार्थना या आराधना में, हर वाक्य में बारम्बार दोहराते रहते हैं। यहाँ प्रभु यीशु ने इस प्रवृत्ति से निकलने, इसे बंद करने के लिए कहा है। साथ ही प्रभु ने इसे बक-बक करना और अन्यजातियों के समान प्रार्थना या आराधना करना कहा है, और इस तरह की प्रार्थना को “बक-बक करना” कहा है। ये प्रभु द्वारा प्रयोग किए गए तीखे शब्द हैं, जो बल देकर ऐसी प्रार्थना के व्यर्थ होने को दिखाते हैं। केवल यहाँ नए नियम में ही नहीं, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने सुलैमान के द्वारा सभोपदेशक की पुस्तक में भी इस बात को लिखवाया है, “जब तू परमेश्वर के भवन में जाए, तब सावधानी से चलना; सुनने के लिये समीप जाना मूर्खों के बलिदान चढ़ाने से अच्छा है; क्योंकि वे नहीं जानते कि बुरा करते हैं। बातें करने में उतावली न करना, और न अपने मन से कोई बात उतावली से परमेश्वर के सामने निकालना, क्योंकि परमेश्वर स्वर्ग में हैं और तू पृथ्वी पर है; इसलिये तेरे वचन थोड़े ही हों” (सभोपदेशक 5:1-2)। परमेश्वर की प्रेरणा से सुलैमान ने यह स्पष्ट लिखा है कि अनावश्यक और अधिक बोलना, मूर्खों के समान बलिदान चढ़ाना और बुरा करना है; और परमेश्वर के सामने कहे गए मनुष्यों के वचन थोड़े होने चाहिएँ। मनुष्य को परमेश्वर के समीप, अपनी बात कहने के उद्देश्य से कम, और परमेश्वर की बात को सुनने के उद्देश्य के लिए अधिक जाना चाहिए। इन बातों से यह प्रकट है कि जहाँ तक सम्भव हो, परमेश्वर से प्रार्थना करने से पहले, प्रार्थना करने वालों को अपने अन्दर विचार कर लेना चाहिए कि वे परमेश्वर के सम्मुख क्यों जा रहे हैं? उससे क्या कहने के लिए जा रहे हैं? वे किन शब्दों का उसके सम्मुख उपयोग करेंगे? ताकि उनकी प्रार्थनाएं परमेश्वर की दृष्टि में अन्यजातियों की बक-बक या मूर्खों की बातें न लगें। साथ ही प्रार्थना करने वाले को परमेश्वर से केवल अपनी बात कहने के लिए ही नहीं, बल्कि उसकी बात को सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।


 फिर मत्ती 6:8 में, मत्ती 6:7 की बात को आगे बढ़ाते हुए, प्रभु यीशु ने कहा है, “सो तुम उन के समान न बनो, क्योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे मांगने से पहिले ही जानता है, कि तुम्हारी क्या क्या आवश्यकता है।” प्रभु ने अपने शिष्यों से कहा है कि उनके माँगने से पहले ही परमेश्वर उनकी प्रत्येक आवश्यकता को, बात को जानता है। इसलिए परमेश्वर को कुछ समझाने, सिखाने की आवश्यकता नहीं है। हमारा सीधे, साफ, और संक्षिप्त शब्दों में अपनी बात को परमेश्वर से कहना, हमारी बात को परमेश्वर को स्वीकार्य, तथा प्रार्थना को प्रभावी और कारगर बनाता है। हम इस बात को प्रार्थना के बारे में आरम्भिक लेखों में पहले देख चुके हैं कि जब परमेश्वर हमारी आवश्यकताओं को पहले से ही जानता है, तो फिर हमें किसी भी बात के लिए उससे प्रार्थना करने की क्या आवश्यकता है? मुख्यतः, प्रार्थना करने के द्वारा, हम स्वयं को, और अपने सुनने वालों को अपनी प्रार्थनाओं की सार्थकता और प्रार्थना, या परमेश्वर से वार्तालाप के विषय अपनी मानसिकता, को दिखाते हैं। जब हम अपने ही शब्दों को - चाहे मन ही में अथवा अपने कानों से, सुनते हैं तो हमें अधिक बेहतर रीति से पता चलता है कि हम अपनी प्रार्थनाएं सच्चे मन से परमेश्वर से कहने के लिए कर रहे हैं; या लोगों को सुनाने और उन्हें प्रभावित करने के लिए कह रहे हैं। क्योंकि जो प्रार्थनाएं परमेश्वर को सुनाने के लिए होंगी, वे परमेश्वर की इच्छा के, उसके निर्देशों के अनुसार होंगी; और जो मनुष्यों को सुनाने के लिए होंगी, लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए होंगी, वे फिर लोगों की पसन्द के अनुसार, उन्हें प्रभावित करने वाली बातों के अनुसार होंगी। साथ ही यहाँ पर पद 8 के आरम्भिक वाक्य “सो तुम उन के समान न बनो” पर भी ध्यान कीजिए। यहाँ प्रभु अपने शिष्यों के सामने, प्रार्थना से सम्बन्धित एक चुनौती रख रहा है। प्रभु उन से कह रहा है कि प्रार्थनाओं को परमेश्वर को स्वीकार्य और कारगर बनाना उनके अपने हाथों में है। यह उन शिष्यों का अपना निर्णय और व्यवहार है कि वे क्या कहने, करने वाले बनाना चाहते हैं। प्रभु का उन्हें परामर्श है कि वे बक-बक करने वाले अन्यजातियों के समान न बनें; लेकिन इस परामर्श को व्यवहारिक करना, प्रत्येक शिष्य का व्यक्तिगत निर्णय और व्यवहार है।

 

प्रार्थना से पहले की तैयारियों के बारे में संक्षेप में देखने के बाद, अगले लेख में हम पद 9-13 में दी गई तथाकथित “प्रभु की प्रार्थना” पर, प्रभु द्वारा प्रार्थना के लिए दी गई रूपरेखा या ढाँचे पर विचार करना आरम्भ करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 82


The Four Pillars of Christian Living - 4 - Prayer (24)


We have been learning about living a practical Christian life through the examples and the text of God’s Word. Currently we have been considering the fourth of the four things given in Acts 2:42. For the past few articles we have been considering the so-called “Lord’s Prayer” on the basis of the Word of God. We have seen that it is not something given by the Lord to memorize, and then by rote keep reciting it on every occasion, in every circumstance. Rather, it is an outline, a framework for constructing and molding the personal prayers of the people of the Lord to make them effective. We have begun to consider this from Matthew 6:5-15. In the previous article we have seen and understood about the preliminary preparations that should be done before praying, from verses 5 and 6. In this context we have seen from verse five that praying should be to converse with God. It should not be to show-off our eloquence and use of figurative language to others for impressing them, nor should prayer be words spoken to gain the praise and appreciation of people; else, there will be no results of such prayers. The second thing that we learnt from verse 6 is that sincere prayer is said by isolating ourselves from the attractions and distractions of the world, and being joined only to the Lord. Today we will proceed further from here, and learn some more from the Word and the Lord’s teachings.


For praying sincerely to God the Father, it is written in Matthew 6:7, “And when you pray, do not use vain repetitions as the heathen do. For they think that they will be heard for their many words.” In other words, the impact and efficacy of the prayers made to God are not dependent upon the volume and type of words used, especially on habitually repeating some word or phrases over and over again. Some people are habituated to very frequently repeating their favorite words or phrases over and over again in every sentence, in their prayers or worship. Here the Lord has asked to stop such tendencies and come out of them. Moreover, the Lord has called doing this “vain repetition” and praying or worshiping like the heathen. These are sharp words, used by the Lord to emphatically show the vanity of such prayers. Not just here in the New Testament, but God the Holy Spirit also had the same thing written by Solomon in the Book of Ecclesiastes, “Walk prudently when you go to the house of God; and draw near to hear rather than to give the sacrifice of fools, for they do not know that they do evil. Do not be rash with your mouth, And let not your heart utter anything hastily before God. For God is in heaven, and you on earth; Therefore, let your words be few” (Ecclesiastes 5:1-2). Through the inspiration of God, Solomon has clearly written that speaking excessively and saying unnecessary things is like offering the sacrifice of fools, is evil. Man should approach God, more to listen to God than to make God listen to him; and man’s words spoken before God should be few. It is apparent from these that as far as it can be done, before praying to God, the person saying the prayer should ponder over it in his heart and see why he is approaching God? What is he going to say to Him? What words is he going to speak before Him? So that their prayers do not seem like vain repetitions of the fools and of heathen in the eyes of God. Moreover, those praying should not only approach God to speak to Him, but they should also be willing and prepared to listen to God.


Then, in Matthew 6:8, carrying the thought of Matthew 6:7 ahead, the Lord Jesus said, “Therefore do not be like them. For your Father knows the things you have need of before you ask Him.” The Lord has told His disciples that before they ask anything, God already knows about their needs and everything else. So, there is no need to try to make God understand anything, to teach and explain things to Him. Our saying what we have to say in a clear, straightforward, and succinct manner makes our prayers acceptable to Him, impactful and effective. We have already seen in the initial articles on prayer, why when God already knows about our needs, do we at all need to pray to Him for anything? Mainly, because by praying, we show to ourselves and to others listening to us, the meaningfulness of our prayers, and our mentality in our conversation with God. When we listen to our own words - whether in our hearts or through our ears, then we learn better whether we are sincerely saying our prayers to converse with God, or saying them for the sake of the people listening to us and to impress them. Because the prayers that are said for God to hear, they will be according to His will, and consistent with His instructions; whereas the prayers meant for people to hear, to impress the people, they will be according to what the people want to hear and to impress them. Also, consider and pay attention to the initial sentence of verse 8 “Therefore do not be like them.” Here the Lord is placing a challenge related to prayer, before His disciples. The Lord is saying to them that to make their prayers acceptable to God and effective, is in their own hands. It is the disciple’s own decision and behavior, what they want to say or do. The Lord’s advice to them is that they do not become like the heathen, vainly repeating things in their prayers; but to accept this advice and practically apply it in their lives, is each disciple’s personal decision and behavior.


Having briefly seen the preliminary preparations necessary before praying, from the next article, we will start considering the so-called “Lord’s Prayer” given in Matthew 6:9-13, seeing the outline and the framework for an effective prayer given to us by the Lord.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well