ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

यहूदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यहूदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 16 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 16

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 16

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 16

 

सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के दूसरे अनिवार्य भाग, अर्थात सुसमाचार पर विश्वास करने के बारे में विचार करते हुए हमने देखा है कि प्रभु यीशु के क्रूस पर मारे जाने और उनके पुनरुत्थान से पहले, यहूदियों के लिए शब्द “सुसमाचार” का अर्थ था रोमी राज्य से छुड़ाया जाना। यद्यपि यहूदियों में प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा, छुटकारा देने वाले के आगमन की प्रत्याशा थी किन्तु उनकी अपेक्षा एक ऐसे व्यक्ति के लिए थी जो उन्हें रोमियों के शासन से मुक्त करे और राज्य को फिर से उनके हाथों में कर दे। वे किसी ऐसे मसीहा या छुड़ाने वाले की प्रतीक्षा नहीं कर रहे थे जो उन्हें उनके पापों के व्यक्तिगत बन्धनों से मुक्त कर दे और उन्हें परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य के सदस्य बना दे। जैसा कि आज सँसार भर के मसीहियों या ईसाइयों के लिए है, उसी प्रकार से उस समय के यहूदियों के लिए भी, पापों से मुक्ति पाना महत्व की बात नहीं थी। उन यहूदियों की समझ यही थी कि पापों का समाधान तो उनके द्वारा मनाए जाने वाले धार्मिक परम्पराओं, पर्वों, त्यौहारों, और रीतियों आदि के द्वारा, जिन्हें या तो पवित्र शास्त्र में दिया गया है, या जिन्हें उनके धार्मिक अगुवों ने निर्धारित किया है, बहुत सहज रीति से हो सकता है। किन्तु जैसा कि हमने पिछले लेख के उदाहरणों से देखा है, यह उनकी एक बहुत बड़ी गलतफहमी थी, और न तो पुराने नियम में, और न ही उनके मध्य में प्रभु यीशु की सेवकाई के दौरान, कभी भी यह कहा गया था कि पापों से छुटकारा किन्हीं धार्मिक अनुष्ठानों के निर्वाह या रीतियों को पूरा करने के द्वारा संभव है।

यही आज मसीहियों के लिए भी ऐसे ही सच है; उन में बहुत व्यापक रीति से प्रचलित गलत धारणा के विपरीत, जिसे अक्सर उनके धार्मिक अगुवों द्वारा पोषित और प्रोत्साहित किया जाता है, बाइबल यह स्पष्ट शिक्षा देती है कि पापों से छुटकारा उनके द्वारा धार्मिक परम्पराओं, पर्वों, त्यौहारों, और रीतियों आदि के मनाने से नहीं है। सभी के लिए इसे समझना और इस गलत धारणा से बाहर निकलना बहुत अनिवार्य है, केवल तब ही वे सुसमाचार में विश्वास करने के अर्थ को समझने पाएँगे। इसलिए, सुसमाचार में विश्वास करने पर विचार करने से पहले, जैसा कि पिछले लेख के अन्त में कहा था, हम आज के और इससे आगे के लेखों में पहले यह देखेंगे कि मसीही होने का क्या अर्थ है। उसके बाद ही फिर हम देखेंगे कि क्यों धार्मिक परम्पराओं, पर्वों, त्यौहारों, और रीतियों आदि के निर्वाह के द्वारा कोई पापों से नहीं बच सकता है और न ही स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य हो सकता है। और इस सब के बाद फिर उसके आधार पर समझेंगे कि सुसमाचार पर विश्वास करने का क्या अर्थ होता है।

मसीहियों में एक और बहुत सामान्य रीति से देखी जाने वाली और उनमें फैली हुई गलत धारणा, उनके स्वतः ही परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कर पाने के लिए प्रभु को स्वीकार्य होने के बारे में है। यह सामान्यतः, बस यूँ ही मान लिया जाता है कि एक “ईसाई” या “मसीही” परिवार में जन्म लेने के नाते और जिस परिवार में जन्म हुआ है उस से सम्बन्धित डिनॉमिनेशन या मत की धार्मिक विधियों और रीतियों का पालन करने के द्वारा, वे स्वतः ही उन लोगों का एक भाग बन गए हैं जो परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के लिए स्वीकार्य हैं, और पृथ्वी से जाने के बाद वे अवश्य ही प्रवेश पा भी जाएँगे। यह उसी के समान है जो यहूदी अपने बारे में सोचते थे – पित्रों, अब्राहम, इसहाक, और याकूब के वंशज होने के नाते, वे सभी परमेश्वर के लोग और उसके राज्य में प्रवेश करने के लिए स्वीकार्य हैं, वे चाहे जैसा भी जीवन जीएँ या जो भी करें। किन्तु प्रशिक्षित फरीसी और पुराने नियम के विद्वान, पौलुस ने इस गलतफहमी का निवारण किया और सही बात को बताया, जब उसने पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखा:

  • क्योंकि वह यहूदी नहीं, जो प्रगट में यहूदी है और न वह खतना है जो प्रगट में है, और देह में है। पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है। (रोमियों 2:28-29)

  • तो वह क्योंकर गिना गया खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में। और उसने खतने का चिन्ह पाया, कि उस विश्वास की धामिर्कता पर छाप हो जाए, जो उसने बिना खतने की दशा में रखा था: जिस से वह उन सब का पिता ठहरे, जो बिना खतने की दशा में विश्वास करते हैं, और कि वे भी धर्मी ठहरें। और उन खतना किए हुओं का पिता हो, जो न केवल खतना किए हुए हैं, परन्तु हमारे पिता इब्राहीम के उस विश्वास की लीक पर भी चलते हैं, जो उसने बिन खतने की दशा में किया था। (रोमियों 4:10-12)

  • परन्तु यह नहीं, कि परमेश्वर का वचन टल गया, इसलिये कि जो इस्राएल के वंश हैं, वे सब इस्राएली नहीं। और न इब्राहीम के वंश होने के कारण सब उस की सन्तान ठहरे, परन्तु लिखा है कि इसहाक ही से तेरा वंश कहलाएगा। अर्थात शरीर की सन्तान परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु प्रतिज्ञा के सन्तान वंश गिने जाते हैं। (रोमियों 9:6-8)

  • क्योंकि न खतना, और न खतनारहित कुछ है, परन्तु नई सृष्टि। (गलतियों 6:15)

दूसरे शब्दों में, यहूदियों में व्याप्त पूर्वधारणा के अन्तर्गत यह गलतफहमी थी कि पित्रों के शारीरिक वंशज होने के कारण वे स्वतः ही परमेश्वर के लोग हैं; यद्यपि यह पवित्रशास्त्र के अनुसार सही नहीं थी। परमेश्वर के लोग होने के लिए उन्हें अपने पूर्वजों, अपने पित्रों के समान जीना, विश्वास करना, और व्यवहार भी करना था। पौलुस उनसे कोई नई बात नहीं कह रहा था; वह उनके सामने उसे ही दोहरा था जो परमेश्वर ने इस्राएलियों से पुराने नियम में कई बार कही थी, जैसे कि व्यवस्थाविवरण 10:16; 30:6; यशायाह 1:9-15; 48:1-2; यिर्मयाह 9:25-26; यहेजकेल 44:6-9; आदि में; जो इस बात के कुछ उदाहरण हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में यहूदियों की वास्तविक स्थिति क्या थी। प्रभु यीशु मसीह ने भी यही बात बड़ी स्पष्टता से यहूदियों से कही थी, “उन्होंने उन को उत्तर दिया, कि हमारा पिता तो इब्राहीम है: यीशु ने उन से कहा; यदि तुम इब्राहीम के सन्तान होते, तो इब्राहीम के समान काम करते” (यूहन्ना 8:39; यहाँ पद 37-40, 44 भी देखिए)।

आज अधिकाँश मसीही भी इसी गलतफहमी में जीवन जीते हैं; वे अपने परिवार और वंशावली, और कुछ रीतियों का निर्वाह कर लेने के कारण अपने आप को स्वतः ही परमेश्वर के राज्य और आशीषों के वारिस मान लेते हैं। जैसे यहूदियों के धार्मिक अगुवों ने उनकी गलत धारणा को सही नहीं किया था, वरन उसे और बिगाड़ ही दिया था, वैसे ही आज मसीहियों के धार्मिक अगुवे भी उनकी इस गलतफहमी को ठीक करने की बजाए, उसे और अधिक प्रोत्साहित और पोषित करते रहते हैं। और इस कारण वे असंख्य लोगों के नरक में जाने के लिए ज़िम्मेदार और प्रभु को जवाबदेह होंगे। अगले लेख में हम एक ऐसी बहुत ही आधारभूत बात जिसे सभी को जानना और समझना चाहिए देखेंगे –  कि परमेश्वर का वचन वास्तव में मसीही होने के बारे में क्या कहता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये प्रायश्चित करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 16

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 16

 

In considering the second integral component of teachings related to the gospel, i.e., believing in the gospel, we have seen that to the Jews before the crucifixion, death, and resurrection of the Lord Jesus, the word “gospel” essentially meant being delivered from Roman rule. Though the Jews were anticipating the arrival of the promised Messiah, the deliverer, but they expected him to be one who would liberate them from the Romans and turn the kingdom over to them. They were not waiting for the Messiah, the deliverer who would deliver them from their personal bondage of sin and make them members of God’s heavenly Kingdom. As it now is true for most of the “Christians” all over the world, so also for the Jews of that time, they did not give importance to deliverance from sins. The Jews thought sin could conveniently be managed through their fulfilling religious obligations, feasts, festivals, and rituals, as prescribed in the Scriptures, or prescribed by their religious leaders. But as we have seen from the Biblical examples in the last article, this was a gross misunderstanding on their part, and neither in the Old Testament, nor at the time of the Lord Jesus’s ministry amongst them, was deliverance from sins possible through any religious observances and rituals.

The same holds equally true today for Christians; unlike their popular and widespread misconception; often fostered and promoted by their religious leaders, the Bible clearly teaches and shows that deliverance from sins is not through their fulfilling any religious observations, feasts, festivals, and rituals. It is absolutely essential for everyone to understand this, and come out of this misconception, only then will they understand what believing in the gospel actually means. Therefore, before taking up considering believing in the gospel, as stated at the end of the previous article, from today’s and the subsequent articles we will first consider what it means to be a Christian. Then, after that, we will see why fulfilling the religious observances, feasts, festivals, and rituals etc. cannot deliver anyone from their sins and qualify them for entering God’s Kingdom. Having considered all these, then we will apply it to see what believing in the gospel means.

There is another very common and rampant misconception amongst the Christians about their being accepted by the Lord for entering His Kingdom. The usual, taken for granted thinking is that by virtue of being born in a “Christian” family and because of having fulfilled the religious rites and rituals practised in the denomination or sect of Christianity they were born in, they have automatically become part of those who are entitled to enter God’s Kingdom, and will surely do so once they depart from earth. This is much the same, as the Jews thought about themselves – being the descendants of the Patriarchs Abraham, Issac, and Jacob, they were all the people of God and entitled to being in His kingdom, no matter what they did and how they lived. But the learned Pharisee, and a scholar of the Old Testament, Paul, settles this misconception and sets the record straight, when he under the inspiration of the Holy Spirit writes:

  • For he is not a Jew who is one outwardly, nor is circumcision that which is outward in the flesh; but he is a Jew who is one inwardly; and circumcision is that of the heart, in the Spirit, not in the letter; whose praise is not from men but from God. (Romans 2:28-29)

  • How then was it accounted? While he was circumcised, or uncircumcised? Not while circumcised, but while uncircumcised. And he received the sign of circumcision, a seal of the righteousness of the faith which he had while still uncircumcised, that he might be the father of all those who believe, though they are uncircumcised, that righteousness might be imputed to them also, and the father of circumcision to those who not only are of the circumcision, but who also walk in the steps of the faith which our father Abraham had while still uncircumcised. (Romans 4:10-12)

  • But it is not that the word of God has taken no effect. For they are not all Israel who are of Israel, nor are they all children because they are the seed of Abraham; but, "In Isaac your seed shall be called." That is, those who are the children of the flesh, these are not the children of God; but the children of the promise are counted as the seed. (Romans 9:6-8)

  • For in Christ Jesus neither circumcision nor uncircumcision avails anything, but a new creation. (Galatians 6:15)

In other words, the Jews were under the misconception that by being the physical descendants of the Patriarchs, automatically qualified them to be the people of God; although this was not the Scriptural truth. To be the people of God, they had to live, believe, and behave as the people of God, as their forefathers, the Patriarchs did. Paul was not stating anything new; he was only reiterating what God had already told the Israelites in the Old Testament, as in Deuteronomy 10:16; 30:6; Isaiah 1:9-15; 48:1-2; Jeremiah 9:25-26; Ezekiel 44:6-9; which are a few examples of God telling the Jews in the Old Testament what they actually were in His sight. The Lord Jesus also made it clear to the Jews very bluntly, “They answered and said to Him, "Abraham is our father." Jesus said to them, "If you were Abraham's children, you would do the works of Abraham” (John 8:39; see verses 37-40, 44).

Most of the Christians today live under the same misconception, considering themselves to automatically be entitled to God’s Kingdom and blessings, because of their family and their fulfilling certain rituals. Just as the religious leaders of the Jews did not correct their misconception, but only compounded it. Similarly, today the religious leaders of the Christians instead of correcting their misconception, only promote, and nurture it. And therefore, they will be responsible and accountable to God for the countless people going to hell. In the next article, we will see something very fundamental and which everyone needs to know and understand – what God’s Word actually says about being a Christian.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

Growth through God’s Word - Teachings Related to the Gospel – 14 / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी - सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 14

 

परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी 

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 14

 

    हमने इस श्रृंखला के आरम्भ में देखा था कि मसीही विश्वासियों और कलीसिया की उन्नति एवं बढ़ोतरी के लिए, उन्हें सम्पूर्ण बाइबल और उसकी शिक्षाओं को अच्छे से जानना चाहिए। बाइबल की जिन शिक्षाओं को जानना और सीखना चाहिए, उनमें से तीन प्रकार की शिक्षाएँ आधारभूत और अनिवार्य हैं – सुसमाचार से सम्बन्धित, आरंभिक बातों के बारे में, और व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित शिक्षाएँ। इन तीन में से हमने सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के बारे में सीखना आरम्भ किया है; और हमने मरकुस 1:14-15 से देखा है कि सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के दो मुख्य भाग हैं मन-फिराव या पश्चाताप, तथा सुसमाचार पर विश्वास करना। हाल ही के लेखों में हम मन-फिराव या पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं के विभिन्न पक्षों के बारे में देख रहे थे; आज से हम सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित कुछ बातों के बारे में विचार करना आरम्भ करेंगे।

    सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं की इस श्रृंखला के आरम्भ में, हमने देखा था कि शब्द “सुसमाचार” का शब्दार्थ है “भला या अच्छा समाचार;” और पहले तीन सुसमाचार वृतांतों में इस शब्द के प्रथम उपयोग से हमने निष्कर्ष निकाला था कि सुसमाचार परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर ने अपने पुत्र प्रभु यीशु के जीवन और सेवकाई के द्वारा, सारी मानवजाति के साथ-साथ कंगालों और तुच्‍छों को भी उपलब्ध करवाया गया है। सुसमाचार का प्रचार करना, परमेश्वर के राज्य के भले समाचार को बताना है (मत्ती 9:35; 24:14; मरकुस 13:10; लूका 9:6)। इन तीनों हवालों से, तथा सुसमाचार शब्द से सम्बन्धित सुसमाचार के वृतांतों में से अन्य हवालों में ध्यान कीजिए कि शब्द “सुसमाचार,” प्रभु की द्वारा अपनी पृथ्वी की सेवकाई की बातों में भी तथा उसके शिष्यों की सेवकाई में भी, उनके द्वारा परमेश्वर के राज्य के सन्दर्भ में उपयोग किया गया है। सुसमाचार के वृतांतों में शब्द “सुसमाचार,” लगभग सभी स्थानों पर, प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने, मारे जाने, गाड़े जाने, और पुनरुत्थान से पहले, अर्थात, सँसार के पापों के प्रायश्चित के लिए उनके द्वारा दिए गए अपने बलिदान से पहले ही उपयोग किया गया है। 

    इसलिए, उस सन्दर्भ में, जितनों ने भी प्रभु और उसके शिष्यों से प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान से पूर्व, इस अभिव्यक्ति को सुना होगा, तो वे इसे प्रभु के बलिदान और उसमें विश्वास द्वारा मिलने वाले उद्धार के सन्दर्भ में, जैसा कि हम आज उसे समझते हैं, नहीं समझने और स्वीकार करने पाए होंगे; क्योंकि तब तक यह बात हुई ही नहीं थी। उनके लिए तो इस का बस यही अर्थ रहा होगा कि परमेश्वर के राज्य के आगमन की उनकी लम्बे समय से चली आ रही प्रतीक्षा अब समाप्त हुई है। परमेश्वर का वचन हमें दिखाता है कि प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के समय में लोग प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा की, छुड़ाने वाले की, जो आ कर उन्हें बन्धुआई से स्वतन्त्र करेगा, के आगमन की प्रत्याशा में जी रहे थे। लेकिन बहुतेरों ने बन्धुआई से मुक्ति का अर्थ उन पर वर्तमान रोमी शासन से मुक्ति मिलना भर ही समझ लिया था।

    पुराने नियम में, इस छुड़ाने वाले तथा उस के द्वारा उन्हें मिलने वाले छुटकारे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसलिए प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में, लोगों में यह तीव्र प्रत्याशा थी कि उन भविष्यवाणियों के पूरा होने का समय आ गया है; मुक्तिदाता का जन्म और उसका प्रकट होना कभी भी हो सकता है, और वे सभी उस की प्रतीक्षा कर रहे थे। यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने भी अपनी सेवकाई ऐसी ही प्रत्याशा के साथ आरम्भ की थी, और जब प्रभु उसके पास आया, तो यूहन्ना ने उसे पहचान भी लिया, “दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है” (यूहन्ना 1:29)। यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य अन्द्रियास ने, यूहन्ना के कहने पर प्रभु यीशु को मसीह स्वीकार कर लिया, “उसने पहिले अपने सगे भाई शमौन से मिलकर उस से कहा, कि हम को ख्रिस्तुस अर्थात मसीह मिल गया” (यूहन्ना 1:41)। सामान्य लोगों में भी यही प्रत्याशा थी, जैसा कि सामरी स्त्री ने प्रभु यीशु से, और फिर अपने गाँव के लोगों से कहा, “स्त्री ने उस से कहा, मैं जानती हूं कि मसीह जो ख्रीस्‍तुस कहलाता है, आने वाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा। आओ, एक मनुष्य को देखो, जिसने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यही तो मसीह नहीं है?” (यूहन्ना 4:25, 29)। प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के बाद भी, उसके स्वर्ग पर उठाए जाने से ठीक पहले तक भी, जबकि वह चालीस दिन तक अपने शिष्यों को उनकी आने वाली सारे जगत में जाकर सुसमाचार प्रचार करने की सेवकाई के लिए तैयार चुका था, लेकिन फिर भी वे शिष्य अभी भी पृथ्वी पर ही राज्य स्थापित किये जाने और फिर वह राज्य यहूदियों को सौंप दिए जाने के दृष्टिकोण से ही विचार कर रहे थे (प्रेरितों 1:6)। इस प्रकार से, उस समय के लोगों के लिए, शब्द “सुसमाचार” का तात्पर्य मुख्यतः पृथ्वी पर ही परमेश्वर के राज्य के स्थापित किये जाने और उसका संचालन यहूदियों को सौंप दिए जाने से ही सम्बन्धित था।

    हम अगले लेख में कुछ और सम्बन्धित बातों को देखेंगे, और यह भी कि शब्द “सुसमाचार” किस प्रकार से स्वर्गीय राज्य, पापों से छुड़ाए जाने, और उद्धार से सम्बन्धित है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Growth through God’s Word

Teachings Related to the Gospel – 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Teachings Related to the Gospel – 14 

 

    We had seen at the beginning of this series that for the growth and edification of the Christian Believers and the Church, they must be well versed in the whole of the Bible and its teachings. Of the various Biblical teachings that the Believers need to learn and know, three kinds of teachings – about the gospel, about the fundamental principles, and about Christian living, are fundamentally essential. Of these three, we have started to learn about the teachings related to the gospel; and have seen from Mark 1:14-15 that repentance and believing in the gospel are the two key components of the teachings related to the gospel. In the recent articles we had been considering various aspects related to repentance; from today we will begin considering some aspects about believing in the gospel.

    At the beginning of this series on teachings related to the gospel, we had seen that the word “gospel” literally means “good news;” and from the first use of the word “gospel” in the first three Gospels we had surmised that it is about the Kingdom of God, made available by God to all of mankind, including even the poor and lowly, through the life and ministry of His son the Lord Jesus Christ. To preach the gospel, is to preach the good news of the Kingdom of God (Matthew 9:35; 24:14; Mark 13:10; Luke 9:6). Notice that in these three, and in the other references in the gospel accounts, the word “gospel,” during Lord’s earthly ministry, as well as the ministry of His disciples, has been used by them in relation to the Kingdom of God. In the Gospel accounts, in nearly all the places, the word “gospel” has been used before the crucifixion, death, burial, and resurrection of the Lord Jesus, i.e., before His atoning sacrifice for the sins of the world. 

    Hence, in that context, all who heard this expression from the Lord and the disciples, during their ministry before the death and resurrection of the Lord, would not have related it to the Lord’s sacrifice and salvation through believing in it, as we relate it today, since this had not happened at that time. To them, it would have simply conveyed the sense that their long wait for the arrival of the Kingdom of God was over. The Word of God shows us that the people at the time of the Lord Jesus’s earthly ministry were living in anticipation of the promised Messiah, the deliverer who would come and release them from bondage. But many had assumed that this deliverance from bondage meant deliverance from the rule of the Roman empire over them.

    In the Old Testament, detailed information is given about the deliverer, the savior, and about the deliverance through him. Therefore, during the days of the Lord Jesus’s earthly ministry, the people already had a strong anticipation that the time of fulfillment of these prophecies was complete; the savior was about to be born and revealed, and they were all waiting for Him. John the Baptist too, began his ministry with a similar anticipation, and recognized Him when He came to him “The next day John saw Jesus coming toward him, and said, "Behold! The Lamb of God who takes away the sin of the world!” (John 1:29). Andrew, the disciple of John the Baptist, on hearing this from John accepted Jesus as the Christ, also called his brother, Simon Peter to meet the Lord “He first found his own brother Simon, and said to him, "We have found the Messiah" (which is translated, the Christ)” (John 1:41). Even the general public had a similar anticipation about Him, as the Samaritan woman at the well said to the Lord Jesus, and then to the people of her village “The woman said to Him, "I know that Messiah is coming" (who is called Christ). "When He comes, He will tell us all things. Come, see a Man who told me all things that I ever did. Could this be the Christ?"” (John 4:25, 29). Even after the death and resurrection of the Lord, and just before His ascension, and having prepared the disciples for forty days for their coming world-wide ministry of preaching the gospel of salvation, the disciples were still thinking in terms of an earthly kingdom that would be established and then it would be handed back to the Jews (Acts 1:6). So, to the people at that time, the word “gospel” essentially signified the establishment of God’s Kingdom on earth, with the charge of the Kingdom being given to the Jews.

    We will see more in the next article, and how the term “gospel” relates to the heavenly kingdom, deliverance from sins, and salvation.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 9 - The Law’s Limitations – 1 / व्यवस्था और उद्धार – 9 - व्यवस्था की सीमाएँ – 1

 

व्यवस्था और उद्धार – 9 - व्यवस्था की सीमाएँ – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? - 1

 

मनुष्य की असमर्थता - 1 

 

पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि केवल परमेश्वर ही भला है, और उसने अपनी भलाई (मरकुस 10:18), धार्मिकता, और पवित्रता के स्तर को अपने वचन, अपनी व्यवस्था के रूप में मनुष्यों के हाथों में उपलब्ध करवाया है (मत्ती 22:37-40)। परमेश्वर का वचन ही मसीही विश्वासी के लिए भले या भलाई को परिभाषित करता है और उसकी पहचान करवाता है। अपने आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के प्रथम पाप के वंशागत प्रभाव के कारण, मनुष्य पाप की दशा में जन्म लेता है (भजन 51:5; रोमियों 5:12); इसी लिए जन्म से ही परमेश्वर तथा उसके वचन से दूर होता है, और अपने किसी भी प्रयास अथवा कार्य से अपने आप को पाप और उसके दुष्प्रभावों से छुड़ा पाने में असमर्थ है (यशायाह 64:6; रोमियों 3:10)। उसके पास परमेश्वर की व्यवस्था होते हुए भी, वह उस व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है। किन्तु परमेश्वर ने, मनुष्य के पाप की दशा में होते हुए भी, उसके प्रति अपने प्रेम के कारण, प्रभु यीशु मसीह में होकर सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिए वास्तव में भले हो सकने और परमेश्वर से मेल-मिलाप करने का मार्ग बनाकर उपलब्ध कर दिया है (यूहन्ना 3:16)। इसी मार्ग के अन्तर्गत, उस व्यवस्था को जिसका पालन मनुष्य कर पाने में असमर्थ था, उसे प्रभु यीशु ने पूरा करके मनुष्यों के सामने से हटा दिया है (इफिसियों 4:15; कुलुस्सियों 2:14)। पिछले लेख में हमने प्रेरितों 17:30 और रोमियों 2:16 के आधार पर यह देखना आरंभ किया था कि एक न एक दिन सभी मनुष्यों को अपने न्याय के लिए परमेश्वर के सामने खड़े होना है, किन्तु यदि वे अपने पापों से पश्चाताप करने और प्रभु यीशु को अपने उद्धारकर्ता स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो परमेश्वर मनुष्यों की अज्ञानता के बीते समयों की आनाकानी करने के लिए भी तैयार है।


हम इस प्रश्न पर आकर रुके थे कि परमेश्वर यह आनाकानी करने के लिए तैयार क्यों है? जिन बातों से परमेश्वर घृणा करता है, उन्हें सह नहीं सकता है, परमेश्वर मनुष्यों द्वारा उन बातों के करने के लिए उसे दण्ड देने से आनाकानी करने के लिए क्यों तैयार है? क्योंकि परमेश्वर प्रेमी, धीरजवंत, सहनशील और विलंब से क्रोध करने वाला सच्चा और खरा है, न्यायी है। किन्तु वह अन्यायी और कठोर नहीं है, वह अनुचित दोष लगाया जाना कभी स्वीकार नहीं करता है, और न कभी अनुचित दण्ड देता है। वह भली-भांति जानता और समझता है कि क्यों व्यवस्था हाथों में होते हुए भी मनुष्य उसका पालन करने नहीं पाया; क्यों मनुष्य व्यवस्था के द्वारा भला, धर्मी, और पवित्र बनने नहीं पाया। इसके दो मुख्य कारण हैं; पहला यह कि मनुष्य व्यवस्था का पालन कर पाने में असमर्थ है; और दूसरा यह कि व्यवस्था दिए जाने का उद्देश्य मनुष्य को भला, धर्मी, और पवित्र बनाना कभी था ही नहीं। आज से हम इनमें से पहले कारण को देखेंगे, और फिर आगे के लेखों में मनुष्य के व्यवस्था का पालन करने के लिए असमर्थ होने के कारण को भी समझेंगे; और फिर उसके बाद व्यवस्था के उद्देश्य को भी समझेंगे। 


परमेश्वर ने आदम और हव्वा की सृष्टि करने के साथ मानव जाति का आरंभ किया। वो पाप में गिर गए और परमेश्वर से उनकी संगति एवं सहभागिता भंग हो गई। उनकी संतान भी इसी पाप की प्रवृत्ति के साथ जन्म लेती रही और पीढ़ी-दर-पीढ़ी, बद से बदतर होती चली गई। अंततः नूह के समय तक परमेश्वर उनके पाप से इतना परेशान हो गया कि उसने उनका नाश करना ठान लिया (उत्पत्ति 6:5-7), और नाश कर भी दिया; केवल नूह और उसका परिवार परमेश्वर की दृष्टि में बचाए जाने योग्य धर्मी ठहरे और परमेश्वर द्वारा ही बचाए भी गए। 


इससे भी मनुष्यों से शिक्षा नहीं ली, वरन शीघ्र ही फिर परमेश्वर से दूर हो गए, नूह और उसकी संतान की बाद की पीढ़ियाँ शैतान के भरमाने में आकर परमेश्वर के विमुख होकर चलने लगीं, फिर से बुराइयों और मूर्तिपूजा में चली गईं। 


तब परमेश्वर ने अन्य-जातियों, मूर्तिपूजकों में से अब्राहम को बुलाया (यहोशू 24:2-3), उससे वाचा बांधी, और उससे अपने लिए एक विशेष जाति बनाई, जिन्हें उसने अपने नियम और व्यवस्था दी; और परमेश्वर उस जाति की विशेष देखभाल करता रहा। किन्तु बाइबल में दिया गया उनका इतिहास गवाह है कि परमेश्वर के ये विशिष्ट लोग भी परमेश्वर के प्रति वफादार और आज्ञाकारी नहीं रहे; बारंबार पाप में गिरते रहे, परमेश्वर की ताड़ना सहकर कुछ समय के लिए सुधरते थे, फिर उसी दशा में चले जाते थे। और जब सब कुछ होने के बाद भी वे इस्राएली नहीं सुधरे और संभले, तो मलाकी के समय के बाद से परमेश्वर ने उनसे बात करना बंद कर दिया। फिर चार सौ वर्ष के बाद प्रभु यीशु ने ही आकर उनसे बात की। 


साथ ही, उसी समय के दौरान, अब्राहम के उन वंशजों, यहूदियों, के अतिरिक्त का शेष संसार भी अपनी बुराइयों, मूर्तिपूजा, भलाई और धार्मिकता के विषय अपनी ही कल्पनाओं की बातों में पड़ा रहा। लेकिन मनुष्यों के प्रति उसके बड़े प्रेम, धीरज और सहनशीलता के कारण परमेश्वर उन्हें भी सहन करता रहा, और अभी तक भी कर रहा है। हम बाइबल से इन अन्य-जाति लोगों के विषय में देखते हैं कि उनके परमेश्वर से बहुत दूर होने बावजूद, परमेश्वर:

  • फिर भी उन्हें खाने पीने को देता रहा, पृथ्वी से उनका नाश नहीं किया (मत्ती 5:45)। 

  • अति हो जाने पर उनके मध्य भी चेतावनी के लिए अपने नबी भेजता था, जैसे नीनवे के लिए योना को भेजा (योना 1:2; 4:11)। 

  • उनके लिए अपने दरवाज़े बंद कभी नहीं किए; मिस्र से इस्राएलियों के साथ एक बहुत बड़ी मिली-जुली भीड़ भी निकल कर आई (निर्गमन 12:38), और यह भीड़ इस्राएलियों को बुराइयाँ करने के लिए उकसा कर (गिनती 11:4) परमेश्वर के विरुद्ध भड़काती भी रही। किन्तु परमेश्वर ने उन्हें भी प्रतिदिन स्वर्ग से अपना मन्ना दिया, चट्टान से पानी पीने को दिया, शत्रु के हमलों के समय इस्राएलियों के साथ ही उनकी भी रक्षा की, और उन्हें कभी किसी युद्ध में जाने के लिए नहीं कहा। एस्तेर के समय बहुत से लोग यहूदियों में मिल गए, उन्हें मना नहीं किया गया, और न ही उन्हें अलग रख कर उनके साथ कोई भिन्न व्यवहार किया गया (एस्तेर 8:17)।  

 

अगले लेख में हम देखेंगे कि कैसे परमेश्वर ने अन्य-जातियों पर भी अपने आप को प्रकट किया और उन्हें भी अपनी ओर आने के अवसर प्रदान किए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से, उसका शिष्य बनने के लिए, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 9 - The Law’s Limitations – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Why The Law Cannot Save Us – 1


Man’s Incapability - 1


In previous articles we've seen that God alone is good (Mark 10:18), and has made his standards of goodness, righteousness, and holiness available in the hands of men in the form of His Word, His Law (Matthew 22:37-40). It is the Word of God that defines and identifies what is good or goodness for the Christian. Because of the inherited effect of the original sin of his fore-parents, Adam and Eve, man is born in a state of sin (Psalm 51:5; Romans 5:12), therefore, from birth is separated from God and His Word, therefore, he is unable to redeem himself from his sin and its deleterious consequences through any of his efforts or actions (Isaiah 64:6; Romans 3:10). Even though he has God's Law, man is unable to fulfill that law. But God, because of his love for man, in spite of man's state of sin, has in the Lord Jesus Christ made available the way for all human beings to be truly good and to be reconciled to God (John 3:16). The Lord Jesus, for this way, has fulfilled the Law, which man was unable to obey, and has taken it away (Ephesians 2:15; Colossians 2:14). In the previous article, we began to see, from Acts 17:30 and Romans 2:16, that eventually all must stand before God for their judgment. But if they are willing to repent of their sins and are willing to accept Jesus as Savior, then God is also ready to ignore the past times of ignorance of man.


We had stopped at the question, why is God willing to overlook the times of ignorance of man? Since God can't bear evil, He hates it; then why is God willing to overlook punishing men for doing evil? It is because God is loving, patient, longsuffering, and slow to anger, true and upright. He is just; but he is neither unfair, nor cruel and harsh. He never accepts an unfair accusation, and he never inflicts undue punishment. He knows very well and well understands why man could not fulfill His Law, though it was in man’s hands; and why man could not become good, righteous, and holy by the Law. There are two main reasons for this; The first is that man is inherently incapable of obeying the law; And the second is, that the Law was never intended to make man good, righteous, and holy. Starting today we will look at the first of these two reasons, and then in subsequent articles, we will also understand man's inability to obey the law; And then after that we will also look into the purpose of the giving of the Law.


God started the human race by creating Adam and Eve. They fell into sin and lost their fellowship and companionship with God. Their children were also born with this tendency of sin and from generation to subsequent generation, they went from bad to worse. Eventually, by the time of Noah, God was so distraught by their sin that He decided to destroy them (Genesis 6:5-7), and did destroy them too; Only Noah and his family were found righteous in God's sight and were saved by God.


Men did not learn the lessons even from this, and soon turned away from God. The subsequent generations of Noah and his children once again succumbed to Satan's deceptions, and turned away from God, into evil and idolatry.


Then, God called Abraham from amongst the Gentiles, pagans (Joshua 24:2-3), made a covenant with him, and through him made a special nation for himself, to whom He gave his Word and the Law; And God continued to take special care of that nation. But their history, given in the Bible, bears witness that even these special people of God were not loyal and obedient to God. They repeatedly fell into sin, but under the chastisement of God, they would reform for some time, then would slip back into their same deplorable condition. And when the Israelites did not reform and recover despite God’s every effort, God stopped talking to them from the time of Malachi. Then after four hundred years the Lord Jesus came and spoke to them.


Also, during this time, people other than those of Abraham's descendants, the Jews, i.e., the rest of the people of the world, they too got entangled in their own fantasies, in all sorts of evils and idolatry, in their false concepts according to their imaginations regarding goodness, and righteousness. But because of His great love, patience, and long-suffering toward humans, God continued to endure them as well, and still continues to do so. We see from the Bible, regarding the Gentiles that despite their being far from God:

  • He kept giving them food and drink, not destroying them from the earth (Matthew 5:45).

  • When their evil was too much, He also sent his prophets to warn among them, as Jonah was sent to Nineveh (Jonah 1:2; 4:11).

  • He has never closed His doors upon them; e.g., A great mixed multitude also came out of Egypt with the Israelites (Exodus 12:38), and this mixed multitude continued to incite the Israelites to do evil (Numbers 11:4) against God. But God still gave them His manna from heaven every day, gave them water from the Rock to drink, protected them as well as the Israelites during enemy attacks, and never asked them to go to war. At Esther's time many people became Jews, they were not forbidden, nor were they isolated and treated differently (Esther 8:17).

 

In the next article we will see how God made Himself evident to even the Gentiles and gave them also the opportunities to come to Him.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By voluntarily repenting of your sins, asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, and then voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him to become His disciple - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 15 जून 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 101

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 62

हाथ रखना – 10

 

पिछले लेख में हमने “हाथ रखने,” तथा किसी की ओर हाथ बढ़ाने के अर्थ और तात्पर्यों को, बाइबल और सामान्य सामाजिक व्यवहार की बातों से, संक्षेप में दोहराया था। हमने यह भी देखा था कि प्रथम कलीसिया के समय में यहूदी सामान्यतः सँसार के लोगों के बारे में क्या सोचते थे, और उन्हें कैसे श्रेणी-बद्ध करते थे। फिर हमने परमेश्वर से पवित्र आत्मा प्राप्त करने से सम्बन्धित एक सामान्यतः नज़रन्दाज़ की जाने वाली या संभवतः जिसका कभी एहसास ही न होता हो, ऐसी बात के बारे में देखा था; यह कि किसी का पवित्र आत्मा प्राप्त करना इस बात की पुष्टि करता है कि वह व्यक्ति परमेश्वर की सन्तान है, परमेश्वर के परिवार का अँग है, तथा प्रभु यीशु की कभी विभाजित ने हो सकने वाली एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया, उस की दुल्हन, उस की देह का एक भाग है। प्रेरितों काम पुस्तक में से दुरुपयोग किए जाने वाले तीन पदों, प्रेरितों 8:17; 9:17: 19:6, जिन की गलत व्याख्या के आधार पर यह प्रमाणित करने का प्रयास किया जाता है कि पवित्र आत्मा प्रेरितों या कलीसिया के अगुवे द्वारा हाथ रखें से मिलता है, की सही व्याख्या करने और उन्हें ठीक से समझने के लिए उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखना अनिवार्य है।

अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में, प्रभु यीशु ने अपने जीवन और कार्यों के द्वारा उन का सभी लोगों का ध्यान रखने और देखभाल करना प्रदर्शित किया था, वे चाहे यहूदी हों या कोई और। प्रभु की सेवकाई मुख्यतः यहूदियों के मध्य में थी, किन्तु प्रभु ने अन्यजातियों में भी सेवकाई की, उन्हें चँगा किया और उन के द्वारा प्रभु में रखे गए विश्वास की सराहना भी की (मत्ती 8:5-3; 15:22-28)। प्रभु ने सामरियों के साथ भी संपर्क और वार्तालाप किया, उन्हें चँगा किया, उन के साथ सुसमाचार बाँटा; जो दस कोढ़ी चंगे किए गए थे, उन में से एक सामरी था (लूका 17:12-16), कुएं पर आई एक सामरी स्त्री के माध्यम से प्रभु ने सामरियों के सारे गाँव में सुसमाचार पहुँचाया (यूहन्ना 4 अध्याय), और अपने एक बहुत जाने-माने दृष्टांत में एक सामरी को मुख्य पात्र बनाया (लूका 10:30-37)। प्रभु के आरम्भिक अनुयायी, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य थे (यूहन्ना 1:35-42; मत्ती 4:18-20), और उन के नाम प्रभु के द्वारा चुने गए बारह प्रेरितों में भी थे। अपने स्वर्गारोहण से पहले, शिष्यों को दी गई महान आज्ञा में प्रभु ने शिष्यों से स्पष्ट कहा था कि उन्हें सारे सँसार के सभी लोगों के पास उद्धार का सुसमाचार ले कर जाना है (मत्ती 28:19; मरकुस 16:15; लूका 24:47; प्रेरितों 1:8), बिना किसी भी प्रकार की कोई भी भिन्नता अथवा संकोच करे। इस प्रकार से हम देखते हैं कि प्रभु ने अपने शिष्यों तथा औरों पर यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि उन का दृष्टिकोण उस समय के यहूदियों के सामान्यतः रखे गए दृष्टिकोण और लोगों को श्रेणियों में विभाजित करने की प्रवृत्ति से भिन्न था। प्रभु यीशु ने यहूदियों तथा औरों के मध्य कोई अन्तर नहीं किया, और न ही उसने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों को अनदेखा किया। किन्तु फिर भी, उस के शिष्यों के मनों में लोगों को श्रेणियों में बाँटने, उन्हें भिन्न देखने की यहूदियों की ऊपर व्यक्त की गई प्रवृत्ति बनी रही।

यदि यह इसी रीति से चलता रहता तो कलीसिया कभी भी वह एक सार्वभौमिक विश्व-व्यापी कलीसिया, प्रभु की दुल्हन, उस की देह नहीं बनने पाती, जो उसे होना था; वरन वह भूगोल और जाति के अनुसार बँट कर बिखर जाती। प्रेरितों और कलीसिया के अगुवों के मनों में से जिस पहले विभाजन को प्रभु ने दूर किया, वह था यहूदियों और सामरियों के मध्य का विभाजन, इसे हम अगले लेख में देखेंगे। जो दूसरा विभाजन दूर किया गया, वह था यहूदियों और अन्य जातियों के मध्य का विभाजन, जिसे हम आज देखेंगे। इसे समझने के लिए कृपया प्रेरितों 10 और 11 अध्याय पढ़िए। संक्षेप में, इन दोनों अध्यायों की घटनाएँ और बातें इस प्रकार से हैं: परमेश्वर ने प्रेरित पतरस को एक दर्शन दिखाया, और उस से भक्त अन्यजाति सूबेदार कुरनेलियुस के घर जाने को कहा। आरम्भ में पतरस जाना नहीं चाहता था, किन्तु परमेश्वर ने उसे जाने के लिए तैयार किया (प्रेरितों 10:9-24)। कुरनेलियुस के घर पहुँचने पर, यद्यपि पतरस का बहुत आदर के साथ स्वागत किया गया, फिर भी, पतरस ने किसी अन्यजाति के पास आने के प्रति अपने संकोच को स्पष्ट कह दिया (प्रेरितों 10:28)। लेकिन तब भी उसे आदर दिया गया और कुरनेलियुस तथा उस के घराने को सुसमाचार सुनाने का अवसर प्रदान किया गया (प्रेरितों 10:30-33)। पतरस ने उन को प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया, और परमेश्वर का वचन सुनने पर कुरनेलियुस के घर में विद्यमान लोगों ने प्रभु यीशु में विश्वास किया, जिस की पुष्टि उन के पवित्र आत्मा प्राप्त करने से, तथा बाद में पतरस के कथन से होती है (प्रेरितों 11:17); और फिर पतरस ने उन्हें बपतिस्मा दिए जाने के लिए कहा (प्रेरितों 10:44-48)।

किन्तु पतरस के किसी अन्यजाति के घर जाने और प्रचार करने से यरूशलेम की कलीसिया के अन्य अगुवों और प्रेरितों को आपत्ति हुई, और उन्होंने पतरस से इस के लिए स्पष्टीकरण मांगा (प्रेरितों 11:1-3)। तब पतरस ने उन्हें सारी घटना बताई (प्रेरितों 11:4-17), और यह स्पष्ट किया कि वह वहाँ पर पवित्र आत्मा के निर्देश से गया था (प्रेरितों 11:12)। सारी घटना सुनने के बाद, यरूशलेम की कलीसिया के प्रेरितों और अगुवों ने अन्यजातियों के उद्धार पाने को स्वीकार किया, और यह मान लिया कि उन का प्रभु यीशु की कलीसिया का अँग बनाया जाना परमेश्वर की योजना का एक भाग था (प्रेरितों 11:18)।

यहाँ पर कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान कीजिए: आरम्भ में पतरस एक अन्यजाति के घर जाना नहीं चाहता था; पवित्र आत्मा देना तो दूर, वह उन्हें सुसमाचार भी नहीं देना चाहता था; किन्तु अन्ततः, पतरस पवित्र आत्मा के निर्देश पर वहाँ गया। पतरस इस उद्देश्य से कदापि नहीं गया था कि वह किसी तरह से यह सुनिश्चित करे कि उन अन्यजातियों को भी पवित्र आत्मा प्राप्त हो। वहाँ पर पवित्र आत्मा उन अन्य जातियों को, कुरनेलियुस के घराने को, अचानक ही और बिल्कुल अप्रत्याशित रीति से दिया गया। पतरस ने ऐसा होने के लिए कोई प्रार्थना नहीं की, कुछ बात नहीं की, और उन्हें पवित्र आत्मा पाते हुए देख वह भी औरों के समान ही अचंभित हुआ। पतरस ने यह स्वीकार किया कि अन्यजातियों का पवित्र आत्मा प्राप्त करना, परमेश्वर की ओर से दिया गया वरदान था, न कि उस के कुछ करने के द्वारा हुआ कार्य (प्रेरितों 11:16)। परन्तु प्रेरितों 11:17 में पतरस द्वारा कही गई बात “सो जब कि परमेश्वर ने उन्हें भी वही दान दिया, जो हमें प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से मिला था; तो मैं कौन था जो परमेश्वर को रोक सकता” पर ध्यान कीजिए। पतरस के अपने शब्दों में, शिष्यों को, जिन में प्रेरित भी थे, तथा अन्यजातियों, दोनों को पवित्र आत्मा प्रभु यीशु पर विश्वास करने से मिला। दूसरे शब्दों में, अन्यजातियों के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त करना परमेश्वर की ओर से इस बात की पुष्टि थी कि उन्होंने विश्वास किया और उस ने उन्हें अपनी सन्तान स्वीकार कर लिया है, वे अब एकमात्र सार्वभौमिक कलीसिया के, प्रभु यीशु की दुल्हन, उस की देह के अँग हैं। और फिर अन्य प्रेरितों और अगुवों ने भी इस बात को मान लिया, इस की पुष्टि की, और उन्हें स्वीकार कर लिया (प्रेरितों 11:18)। क्योंकि उन्होंने सब के सामने, खुली रीति से पवित्र आत्मा प्राप्त किया था, इस लिए किसी के भी मन में कोई भी सन्देह नहीं रह गया था कि परमेश्वर ने अन्यजातियों को अपने परिवार में स्वीकार कर लिया है, और इस से अन्यजातियों के कलीसिया में स्वीकार किए जाने का मार्ग खुल गया। इस प्रकार अब प्रभु यीशु की कलीसिया में यहूदियों और अन्यजातियों में मेल-मिलाप हो गया, और वे एक हो गए; और इस मेल-मिलाप होने, एक होने में सब के सामने खुले से रूप से पवित्र आत्मा के दिए जाने की बहुत प्रमुख भूमिका थी।

अगले लेख में हम सामरियों के, और फिर अन्य, जैसे कि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों के कलीसिया में स्वीकार किए जाने के बारे में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 62

Laying on of Hands - 10

 

   In the previous article, we recapitulated the meanings and implications of laying on of hands, and extending hands towards someone, from the Biblical as well as social behavioral context. We also looked at the way the Jews at the time of the first Church thought about the people of the world, and categorized them. Then we considered an often ignored or hardly ever realized implication of receiving the Holy Spirit from God, that it affirms the recipient’s being a child of God, a part of His family, and a member of the one universal indivisible Church of the Lord Jesus, a part of Lord’s Bride and Body. All of these are essential for us to keep in mind when analyzing and understanding the three verses from the book of Acts that are misused to support the misinterpretation that the Holy Spirit is given by placing of hands by Apostles or a Church Elder, i.e., Acts 8:17; 9:17; 19:6.

    The Lord Jesus, during His ministry on earth, had demonstrated His care and concern for all people, whether Jews, amongst whom He primarily ministered; or, the Gentiles, from whom also He not only healed but also commended some for their faith in Him (Matthew 8:5-13; 15:22-28); or, the Samaritans, whom also He interacted with, healed, and shared the gospel with; e.g., of the group of ten lepers He healed one was a Samaritan (Luke 17:12-16), through the Samaritan woman at the well he shared the gospel to the whole village of the Samaritans (John 4), and used a Samaritan as the primary character in one of His well known parables (Luke 10:30-37); and the followers of John the Baptist, who were amongst the Lord’s initial followers (John 1:35-42; Matthew 4:18-20), and were even named amongst the twelve Apostles chosen by Him. In His Great Commission, before His ascension, He had clearly stated that His disciples were to go all over the world, to every people, with the good news of salvation (Matthew 28:19; Mark 16:15; Luke 24:47; Acts 1:8) without any differentiation or reservation. So, the Lord Jesus had made it very clear to His disciples and others, that His way of looking at people was not the same as the Jews, generally speaking, used to look at and categorized people. The Lord Jesus did not differentiate between the Jews and the others, nor did He ignored the disciples of John the Baptist. But still, this Jewish tendency of differentiating and categorizing the people, that we have seen above, continued to persist in the minds of even His disciples.

Had this continued in the same manner, the Church could never have been the one universal Church, the one Bride and Body of Christ it was meant to be, but would have disintegrated into groups and sects based on ethnic background and geography. The first differentiation that the Lord God removed from the minds of the Apostles and Church Elders was the differentiation between the Jews and Samaritans, we will see about this in the next article. The second differentiation that was removed was between the Jews and the Gentiles, which we will consider today. Please read Acts chapters 10 and 11, to understand this. The happenings of these two chapters, briefly stated, are that the Apostle Peter was shown a vision and sent by God to the home of a devout Gentile Centurion named Cornelius. Peter initially was unwilling, but was convinced by God to go (Acts 10:9-24). Even then, on reaching the house of Cornelius, despite being very honorably received (Acts 10:25-26), Peter stated his reservation about coming to a Gentile’s home quite bluntly (Acts 10:28). But still, he was respectfully received, and given the opportunity to preach the gospel to Cornelieus and his household (Acts 10:30-33). Peter shared about the Lord Jesus with them, and hearing God’s Word those present in the house of Cornelius believed in the Lord Jesus, which was affirmed by their receiving the Holy Spirit, and then Peter commanded them to be baptized (Acts 10:44-48).

But Peter’s going to a Gentile’s house and preaching there upset the other Elders of the Church in Jerusalem, and they asked for an explanation from Peter about it (Acts 11:1-3). Then Peter recounted the whole episode to them (Acts 11:4-17), and made it clear that he had gone there under the instructions of the Holy Spirit (Acts 11:12). On hearing the whole incidence, the Apostles and Elders in Jerusalem accepted the salvation of Gentiles, and acknowledged that their being made a part of the Church of the Lord Jesus was a part of God’s plan (Acts 11:18).

Notice some very important things here: Peter was initially unwilling to go to the house of Cornelius, and let alone giving the Holy Spirit, he did not even want to give them the gospel; but eventually Peter went there under the directions of the Holy Spirit. Peter never went with the intention of making sure that he would ensure that those Gentiles too receive the Holy Spirit. There, the Holy Spirit was given to those Gentiles, the household of Cornelius, quite suddenly and unexpectedly, without Peter’s asking for this to happen, and Peter was as surprised on seeing them receive the Holy Spirit, as was anyone else. Peter acknowledged that the Gentiles receiving the Holy Spirit was not something that he had done but was God’s gift to them (Acts 11:16). But take special note of what Peter says in Acts 11:17 “If therefore God gave them the same gift as He gave us when we believed on the Lord Jesus Christ, who was I that I could withstand God?” In Peter’s own words, the disciples, including the Apostles, and those Gentiles, both received the Holy Spirit when they believed on the Lord Jesus. In other words, the receiving of the Holy Spirit by the Gentiles was an affirmation by God of their believing, and His accepting them as His children, as members of the one universal Church, as part of the Bride and Body of the Lord Jesus. And then the other Apostles and Elders also acknowledged this, affirmed this, accepted them (Acts 11:18). Since they openly and publicly received the Holy Spirit, no one was left in any doubt about God’s accepting the Gentiles into His family, and this opened the way for the Gentiles to be accepted into the Church. So now, the Jews and the Gentiles were reconciled, united, and made one in the Church of the Lord Jesus; and in this reconciliation and unification the receiving of the Holy Spirit openly and publicly by the Gentiles had a major role to play.

In the next article we will see about the acceptance and reconciliation of the Samaritans; and then of the others, i.e., the followers of John the Baptist.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well