ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 3 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 14


Click Here for the English Translation

आत्मिक वरदानों के प्रयोगकर्ता - प्रेरित: परमेश्वर द्वारा नियुक्ति


मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में आत्मिक वरदानों की उपयोगिता के अनुसार 1 कुरिन्थियों 12:28 में दिए गए क्रम में पहले तीन स्थान उन लोगों के हैं जिन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा ने वचन की सेवकाई से संबंधित वरदान प्रदान किए हैं अर्थात, प्रेरित, भविष्यद्वक्ता, और शिक्षक। जैसे उपयोगिता के इस वरीयता क्रम में दिए गए अंतिम वरदानों, अन्य भाषाएं बोलना और उनका अनुवाद करने के वरदान के साथ हो गया है, वैसे ही आरंभिक दोनों वरदानों - प्रेरित, और भविष्यद्वक्ता होने के वरदान के साथ भी हो गया है। इन्हें वर्तमान में बहुत गलत समझा जाता है, और मण्डली में अपने आप को उच्च एवं प्रभावी दिखाने, अपने आप को औरों से भिन्न तथा बढ़कर महत्व वाला दर्शाने के लिए इन्हें प्रयोग किया जाने लगा है, जबकि यह वचन के अनुसार सही नहीं है। परमेश्वर की दृष्टि में सभी सेवकाई और सभी वरदान समान स्तर के हैं, क्योंकि सभी सेवाकाइयाँ भी परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई हैं, तथा उन सेवकाइयों के लिए उपयुक्त वरदान भी परमेश्वर पवित्र आत्मा ही अपनी इच्छा के अनुसार प्रदान करता है, किसी मनुष्य की इच्छा अथवा लालसा और प्रार्थना के अनुसार नहीं।

 

इन सेवकाइयों और वरदानों तथा उनके प्रयोगकर्ताओं के बारे में गलत धारणाओं और शिक्षाओं से बचने का एक उपाय है, उन्हें उस दृष्टिकोण से समझना, जिस प्रकार से उस आरंभिक मण्डली या कलीसिया के लोगों ने उन्हें समझा था, जब उन वरदानों और सेवकाइयों के बारे में उन्हें सिखाया गया और पत्रियों में लिखा गया था। वही उनका प्राथमिक और वास्तविक अर्थ एवं अभिप्राय है, जो समय, स्थान, सभ्यता, और लोगों के अनुसार कभी नहीं बदल सकता, क्योंकि परमेश्वर का वचन स्थिर, स्थाई, और अटल है और कभी नहीं बदलता है। इस आधार पर उस आरंभिक मण्डली के लिए प्रेरित, भविष्यद्वक्ता, और शिक्षक होने का जो अभिप्राय था, वही आज भी है। आज बहुत से लोग अपने आप लिए इन सेवकाइयों को उपाधियों के समान प्रयोग करते हैं; अपने नाम और प्रचार में अपने महत्व और ओहदे या स्तर को दिखाने के लिए इन सेवकाइयों को उपाधि के समान लगाकर प्रचार करते हैं, यह दिखाना चाहते हैं कि वे कितने विशिष्ट और प्रमुख हैं। किन्तु वास्तविकता तो यह है कि हम सभी, चाहे हमने कोई भी उपाधि क्यों न धारण कर रखी हो, पापी ही हैं, जिन्हें प्रभु यीशु ने हमारे किसी कर्म अथवा योग्यता के कारण नहीं वरन अपने अनुग्रह में होकर क्षमा किया और बचाया है, तथा अपनी इच्छा के अनुसार अपनी मण्डली में सेवकाई सौंपी है; अपने आप को बड़ा या प्रमुख, या विशिष्ट दिखाने के लिए नहीं, और न ही उस सेवकाई को सांसारिक लाभ और संपत्ति जमा करने का साधन बनाने के लिए, वरन सुसमाचार के प्रचार और प्रभु के नाम को महिमा एवं आदर देने के लिए। हम सभी को प्रभु परमेश्वर की महिमा को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रीति से चुराने के प्रयास करने की बजाए, पौलुस प्रेरित के रवैये “परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था” (1 कुरिन्थियों 15:10) का अनुसरण करना चाहिए।

 

इस संदर्भ में आज हम आरंभिक कलीसिया के लिए “प्रेरित” होने के अभिप्राय को परमेश्वर के वचन से देखते और समझते हैं, क्योंकि यह लोगों द्वारा धारण की जाने वाली एक बहुत प्रचलित उपाधि है, जिसे लेकर बहुत गलत शिक्षाएं और समझ फैला दी गई है:

मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “प्रेरित” किया गया है, उसका अर्थ है “विशेष अधिकार के साथ नियुक्त किया हुआ।” यह संज्ञा स्वयं प्रभु ने ही अपने 12 शिष्यों दी थी। प्रभु ने अपने सभी शिष्यों को प्रेरित नहीं कहा, वरन अपने सभी शिष्यों में से जिन बारह को उसने विशेषकर चुना था, उन्हें ही यह संज्ञा दी (लूका 6:12-16)। और यह संज्ञा सुसमाचारों में अन्त तक (पकड़वाए जाने से पहले फसह का पर्व – लूका 22:14; पुनरुत्थान के बाद एकत्रित लोगों को बताना – लूका 24:9-10) उन्हीं बारह के लिए ही प्रयोग की गई। अर्थात, प्रभु का प्रत्येक शिष्य, प्रभु यीशु की ओर से, “प्रेरित” नहीं था; प्रभु के साथ रहने वाले लोगों और शिष्यों में से भी प्रेरित केवल वही कहलाते थे जिन्हें प्रभु यीशु ने प्रेरित कहा था। और इन बारह को चुनने के पीछे, जिन्हें प्रभु ने प्रेरित नियुक्त किया था, उनके लिए प्रभु का विशेष अभिप्राय था, जो मण्डली में पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए प्रेरित होने के वरदान के समान है तथा वचन की सेवकाई से संबंधित है।


उन बारह ‘प्रेरितों’ को प्रभु यीशु के अन्य शिष्यों से कुछ भिन्न होना था, जैसा कि मरकुस 3:13-15 में उनके लिए दिया गया है:

  • वे उसके साथ रहें;
  • वे उसके द्वारा भेजे जाने के लिए तैयार रहें – जब और जहाँ प्रभु भेजे;
  • वे प्रभु के कहे के अनुसार प्रचार करें; और दुष्टात्माओं को निकालने का अधिकार रखें।

प्रेरित कहलाने वाले शिष्यों के लिए कही गई इन तीनों बातों के क्रम का भी महत्व है; अकसर लोग अंतिम बात, प्रचार करने और आश्चर्यकर्म करने की सेवकाई के पीछे भागते हैं; किन्तु प्रभु के साथ समय बिताने, और उसके कहे के अनुसार जाकर उसके द्वारा बताए गए कार्य को करने की इच्छा नहीं रखते हैं। शिष्य को सबसे पहले प्रभु के साथ रहना है, फिर उसके कहे के अनुसार करना है, और तब ही प्रचार या आश्चर्यकर्मों की लालसा रखनी है।

 

बाद में नए नियम में शब्द “प्रेरित” का प्रयोग दूसरे रूप में भी किया गया है – एक तो प्रेरित वे थे जिन्हें प्रभु ने नियुक्त किया था; और इस शब्द का दूसरा प्रयोग उनके लिए आया है जो विशेष सन्देश-वाहक थे, जैसे कि बरनबास (प्रेरितों 14:14), प्रभु का भाई याकूब (गलातियों 1:19), संभवतः सिलास (1 थिस्सलुनीकियों 2:6 को 1:1 से मिलाकर देखें), आदि। किन्तु ऐसा कदापि नहीं है कि प्रभु के प्रत्येक सेवक को भी प्रेरित कहा गया; उदाहरण के लिए, तिमुथियुस, तीतुस, फिलेमोन, उनेसिमुस, इपफ्रूदितुस, आदि महत्वपूर्ण सेवकों के लिए प्रेरित शब्द नहीं प्रयोग किया गया है।


कलीसिया के कार्यों और देखभाल के लिए नियुक्त किए गए लोगों में भी परमेश्वर के द्वारा  प्रेरितों को नियुक्त करने का उल्लेख है (1 कुरिन्थियों 12:28-29; इफिसियों 4:11)। कलीसिया के कार्यों से संबंधित “प्रेरितों” के लिए इन दोनों पत्रियों – कुरिन्थियों और इफिसियों, में स्पष्ट आया है कि उन्हें परमेश्वर ने नियुक्त किया था; वे किसी मनुष्य की नियुक्ति नहीं थे – यह भी हो सकता है कि ये प्रेरित, वे प्रभु द्वारा आरंभ में नियुक्त किए गए शिष्य हों, जिन्हें अब प्रभु द्वारा कलीसियाओं की रखवाली की ज़िम्मेदारी भी दी गई। अर्थात, प्रेरित जब भी नियुक्त किए गए, परमेश्वर के द्वारा ही नियुक्त किए गए।

 

यहाँ पर यह ध्यान देने योग्य बात है कि बाद में तीतुस और तिमुथियुस को लिखी गई पत्रियों में जब कलीसिया के कार्यों को संभालने के लिए, कलीसियाओं के सदस्यों द्वारा, अगुवों की नियुक्ति करने के लिए, कलीसिया के उन सेवकों या अगुवों या प्राचीनों के गुणों के बारे में निर्देश दिया गया (1 तिमुथियुस 3:1-7; तीतुस 1:6-9), तब वहाँ कलीसिया के कार्यों के लिए अथवा प्रभु के सुसमाचार और संदेश के प्रचार के लिए मनुष्यों द्वारा प्रेरितों के चुनाव करने के लिए न तो कहा गया (तीतुस 1:5), और न ही तब स्वयं को प्रेरित नियुक्त करने या मण्डली के द्वारा किसी को प्रेरित नियुक्त करने के लिए कोई विशेष गुण लिखवाए गए।

 

साथ ही इस पर भी ध्यान कीजिए कि रोमियों 16 अध्याय में, जो उस पत्री का अंतिम अध्याय है, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस कई लोगों को उनके कार्य और सहायता के लिए धन्यवाद के लिए स्मरण करता है, और पहले ही पद में फीबे को डीकनेस भी कहता है, अर्थात एक सेवकाई और ज़िम्मेदारी के पद का उल्लेख भी करता है। किन्तु 16:7 में अपने साथ के पुराने प्रेरितों को छोड़, पौलुस और किसी को प्रेरित नहीं कहता है। इसी प्रकार 1 कुरिन्थियों 16 में भी किसी के प्रेरित होने का उल्लेख नहीं है, जबकि पवित्र आत्मा की अगुवाई में यहाँ पर भी कई लोगों की उनके मसीही जीवन और कार्यों के लिए सराहना की गई है।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यह ध्यान और विश्वास रखिए कि परमेश्वर ने हमें भेड़ की खाल में छिपे भेड़ियों की पहचान न कर पाने की असहाय स्थिति में नहीं छोड़ा है; उसने अपने वचन में ही इसकी पहचान दी है, और वचन को समझाने के लिए अपना पवित्र आत्मा हमें दिया है। मसीही विश्वासियों के लिए समझने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि वचन में मनुष्यों द्वारा न तो प्रेरित नियुक्त किए जाने के कोई निर्देश हैं, न इस नियुक्ति के लिए कोई गुण और प्रक्रिया दी गई है, और न मनुष्यों द्वारा की गई नियुक्ति के आधार पर कोई प्रेरित होने के दायित्व को निभा सका है। प्रभु चाहता है कि हम पहले जाँचें, सच्चाई को परखें, और तब ही किसी शिक्षा या धारणा को स्वीकार करें (1 यूहन्ना 4:1; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। सच्चे और झूठे प्रेरितों की पहचान करने के लिए हम आज उन्हें मरकुस 3:13-15 में दिए गए प्रेरित कहलाने वाले शिष्यों के गुणों, तथा प्रेरितों 1:1-2 में दिए गए प्रेरितों के गुणों और बातों के आधार पर जाँच सकते हैं। जिस में ये बाते नहीं हैं, वह मसीही सेवकाई के लिए प्रभु द्वारा नियुक्त सच्चा प्रेरित भी नहीं है। आज भी जो अपने आप को प्रेरित कहते हैं, उनके जीवनों में इन आरंभिक कलीसिया के लोगों के लिए दी गई पहचान की बातों को भी होना चाहिए, अन्यथा उनका दावा गलत है। हम अगले लेख में प्रेरित होने से संबंधित कुछ अन्य बातों और प्रेरितों के गुणों के बारे में अगले लेख में देखेंगे

 

 यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 140-142 

  • 1 कुरिन्थियों 14:1-20


*******************************************************************

English Translation

Users of the Gifts of the Holy Spirit - Apostles - Appointed by God


In the previous articles we had seen from 1 Corinthians 12:28 the sequential list of the Spiritual gifts based on their utility in the Church. We had seen that the primary importance is of those engaged in Ministry of the Word - the Apostles, Prophets, and Teachers. As has happened with the last two gifts in this list, the same has also happened with the first two - Apostles and Prophets, as well. Presently they are grossly misunderstood and misused to project a person of being of a higher status and authority in the Church, of having a different and increased importance than others, whereas this is inconsistent with the Word of God. We have already seen that in God’s eyes, every ministry, work, gift and person is of equal status and importance, since everyone’s ministry, work and required gifts have been determined and assigned by God, given by the Holy Spirit; they are not according to the desires and prayers of anyone.


One way of avoiding misunderstanding these gifts and ministries is to look at them with the same perspective as the people of the first Church, the initial Christian congregations would have seen them when they were being taught and explained about these services. That is their primary and actual meaning, which will never change with time, place, culture, and people, since God’s Word in unchanging and unalterable, always remaining the same. On this basis, even today the meaning of being and Apostle or Prophet or Teacher is the same as it was at the time of the first Church. Today, many people use the names of these ministries as titles, and apply them before their names, in their self-promotional messages, to show how special and how prominent they are. But the fact is that all of us, no matter what title we may use for ourselves, are sinners. We have been saved not by our works or status or position but by the grace of the Lord Jesus. Whatever work and ministry have been given to us, it is by God’s will, not our own. Whatever God has entrusted to anyone is not for personal use, nor for acquiring worldly name, fame, and possessions, but for preaching and propagating the Gospel and glorifying God. All of us should endeavor to emulate Paul’s attitude towards his ministry, “But by the grace of God I am what I am, and His grace toward me was not in vain; but I labored more abundantly than they all, yet not I, but the grace of God which was with me” (1 Corinthians 15:10), instead of knowingly or inadvertently robbing or denying God His glory.


In this context, today we will see and understand the term Apostles, from the Word of God, as the first Church and the initial Christian Believers would have seen and understood it. This is a very commonly used title, about which many wrong teachings and misunderstandings have been stated; but what does God’s Word actually say about it?


The word that has been translated as Apostle, in the original Greek language means “a delegate or an ambassador,” i.e., someone appointed for a special purpose or with a special authority to convey a message. This name was first given by the Lord Jesus to His 12 disciples. It is important to note that the Lord did not call all His disciples, i.e., all those who had believed in Him and used to move around with Him as Apostles; but only the 12 whom He had specially chosen from amongst those who went around with Him (Luke 6:12-16). The second thing to take note of here is that in the Gospel accounts right till the end, this name Apostles was only used for those 12 disciples (e.g., before the Lord’s being caught, during the Passover feast - Luke 22:14; telling the people about the Lord, after His resurrection - Luke 24:9-10). Therefore, not everyone of the Lord’s disciple was an Apostle; but only those from amongst His disciples whom He had appointed to this. We also see that for these Apostles, the Lord had a special purpose, which is something like the Spiritual gift given by the Holy Spirit in the Church and is related to the Word Ministry.


These 12 Apostles were meant to be somewhat different and special than the rest, as has been written in Mark 3:13-15 about them:

  • They remain with Him.

  • They always be ready to be sent out by Him - whenever and wherever the Lord would send them.

  • They be ready to preach according to the Lord’s instructions; and have power to heal sicknesses and cast out demons.

The order in which these things have been stated for those appointed as Apostles is also of significance. Generally, people are more interested and run after the last-mentioned characteristic, i.e., preach and do miracles; but do not have as much desire to spend time with the Lord and to work according to His will. But we see here that the disciple of the Lord, the Apostle has to first learn to be with the Lord; to surrender and learn to do according to the Lord’s will; and only then should desire to preach and do miraculous works.


Later on, in the New Testament, the word Apostles was also used with a somewhat different meaning, other than being the special appointees of the Lord Jesus; the special “messengers of the Lord” were also called Apostles, e.g., Barnabas (Acts 14:14), Lord’s brother James (Galatians 1:19), and possibly Silas (if we see 1 Thessalonians 2:6 along with 1:1) etc. But also, not every minister of the Lord, engaged in the Lord’s work was called Apostle; e.g., important and commendable ministers of the Lord like Timothy, Titus, Philemon, Onesimus, Epaphroditus have never been called Apostles in God’s Word.


Also, people entrusted with the works and taking care of the Church were also addressed as Apostles (1 Corinthians 12:28-29; Ephesians 4:11). But here we also note another important related point; in both of these letters, to Corinthians and Ephesians, in the quoted verses it has also been said that these Apostles had been appointed by God; they were neither appointed by men nor were self-appointed to this responsibility. One possibility is that the Apostles being referred to over here are from those 12 whom the Lord Jesus had initially appointed, and they have now been entrusted with the works and taking care of the Church. But in any case, the Apostles in the New Testament were appointed by God, not man.


In context of the Apostles not being appointed by men, there is another very important point to note. Later, in the letters written to Titus and Timothy by Paul under the guidance of the Holy Spirit, when instructions were written about appointing elders and others for the works and taking care of the Church, and the required characteristics of those who could be considered for this appointment were given (1 Timothy 3:1-7; Titus 1:6-9), then at that time neither for the works and taking care of the Church, nor for preaching the gospel and teaching the Word, no mention was made of appointing any Apostles by any person (Titus 1:5), nor, like they were given for appointing elders, were any characteristics given according to which people could appoint someone as an Apostle in the Church.


Also take note of the fact that in Romans 16, the last chapter of the book, under the guidance of the Holy Spirit Paul remembers, commends, and thanks many people for their Christian ministry and help, and in the first verse mentions an office of responsibility in the Church, in commending Phoebe as a deaconess of the Church. But in Romans 16:7, except for the earlier declared Apostles, Paul does not call anyone else an Apostle. Similarly in 1 Corinthians 16 also there is no mention of anyone as an Apostle, although here too Paul remembers, commends, and thanks many people for their Christian Ministry and work and helping him.


If you are a Christian Believer, then beware and trust that the Lord God has not left us helpless and without resources to recognize the wolves that creep amongst Christian Believers in sheep’s clothing. He has given the way to recognize them in His Word, and has given us His Holy Spirit to help us to learn and understand God’s Word. It is very important for Christian Believers to learn and understand that in God’s Word nowhere has it ever been instructed that Apostles be appointed by men, or self-appointed; nor have any criteria or characteristics ever been given for considering people to be appropriate for this responsibility, nor has any method of discerning, deciding and appointing Apostles in the Church been prescribed in God’s Word. The Lord wants that we should first examine, evaluate for it being the truth, and only then should we accept any teaching or notion (1 John 4:1; 1 Thessalonians 5:21). One way of evaluating a person being an Apostle is by what we have seen today from Mark 3:13-15. We will look at some other characteristics and other related things about being an Apostles in the next article.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 140-142 

  • 1 Corinthians 14:1-20



शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 13


Click Here for the English Translation

आत्मिक वरदानों के प्रयोगकर्ता (2)


पिछले लेख में हमने परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा मसीही सेवकाई के लिए मसीही विश्वासियों को दिए जाने वाले वरदानों के प्रयोगकर्ताओं के बारे में देखा था। हम यह भी देख चुके हैं कि न तो कोई मसीही सेवकाई, और न ही कोई आत्मिक वरदान, औरों की तुलना में छोटा या बड़ा, अथवा अधिक या कम महत्वपूर्ण है। परमेश्वर की दृष्टि में सभी का समान स्तर है, सभी समान रीति से महत्वपूर्ण हैं, और जिसे जो सेवकाई और वरदान परमेश्वर ने दिया है, वही उसके लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है; उसके प्रतिफल और आशीषें उसी सेवकाई को उचित रीति से पूरा करने से हैं। किसी अन्य की सेवकाई अथवा वरदानों की लालसा करना, उन्हें माँगने की प्रार्थनाएं करना, और अपनी सेवकाई और वरदानों को गौण समझना वचन के अनुसार सही नहीं है।

 

मण्डली में विभिन्न वरदानों की उपयोगिता के आधार पर 1 कुरिन्थियों 12:28 में संख्या के साथ एक क्रम दिया गया है; यह क्रम मण्डली में उपयोगिता की वरीयता को दर्शाने के लिए है, वरदानों अथवा सेवकाइयों को बड़ा या छोटा दिखाने के लिए नहीं। इस क्रम के अनुसार, सबसे अधिक उपयोगी हैं वचन की सेवकाई से संबंधित, प्रेरित, भविष्यद्वक्ता, और शिक्षक होने के वरदान। इसके बाद सामर्थ्य के काम करने, चंगा करने वाले, और उपकार करने वाले वरदान हैं, और मण्डली में उपयोगिता के आधार पर अंत में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोलने और उनके अनुवाद करने के वरदान हैं - क्योंकि इन भाषाओं से संबंधित वरदानों की उपयोगिता तब ही पड़ेगी जब कोई परदेशी या विदेशी प्रचारक अथवा सेवक, जो स्थानीय भाषा नहीं जानता है, वचन की सेवकाई के लिए उस मण्डली में आए; अन्यथा मण्डली के प्रतिदिन के कार्यों में उन भाषाओं संबंधी वरदानों की कोई आवश्यकता नहीं है। किन्तु आज, पवित्र आत्मा के नामा पर गलत प्रचार और शिक्षाओं को देने वालों के कारण, लोगों में पहले तीन, अर्थात परमेश्वर के वचन की सेवकाई से संबंधित सबसे उपयोगी वरदानों की अपेक्षा अंतिम वरदानों की लालसा बहुत अधिक है, और “अन्य भाषा बोलने” के वरदान को लेकर तो बहुत सी गलत शिक्षाएं और धारणाएं बताई और सिखाई जाती हैं, वचन के दुरुपयोग द्वारा लोगों को बहकाया जाता है।

 

इसी प्रकार यदि हम इफिसियों 4:11-13 को देखें, “और उसने कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए। जब तक कि हम सब के सब विश्वास, और परमेश्वर के पुत्र की पहचान में एक न हो जाएं, और एक सिद्ध मनुष्य न बन जाएं और मसीह के पूरे डील डौल तक न बढ़ जाएं” तो भी इसी बात की पुष्टि हो जाती है कि मण्डली की, प्रभु की देह - उसकी कलीसिया की, प्राथमिक आवश्यकता वचन की सेवकाई और वचन की शिक्षा देने वाले हैं। यदि वचन की सेवकाई ठीक से होगी, तो जैसा इफिसियों में लिखा है, पवित्र लोग, अर्थात मण्डली के लोग, सिद्ध होंगे, सेवा का काम किया जाएगा, मसीह की देह उन्नति पाएगी। यही कारण है कि मण्डली में उपयोगिता के आधार पर 1 कुरिन्थियों 12:28 में वरदानों की उपयोगिता के पहले तीन स्थान वचन की सेवकाई से संबंधित वरदानों को दिए गए हैं।

 

किन्तु इन पहले तीन वरदानों को लेकर भी आज असमंजस और तरह-तरह की शिक्षाओं का बोल-बाला हो गया है। बहुत से लोग अपने आप को “प्रेरित (Apostle)”, या “भविष्यद्वक्ता (Prophet)” कहने लग गए हैं; किन्तु अपने आप को शिक्षक शायद ही कोई कहता है। इन लोगों के नाम के साथ “प्रेरित (Apostle)”, या “भविष्यद्वक्ता (Prophet)” उपाधि लगाकर इंटरनेट पर वीडियो एवं प्रचार संदेशों की भरमार है। इसी प्रकार से “सामर्थ्य के काम करने वाले (Miracle Workers)” या “चंगा करने वालों (healers)” का भी बहुत नाम और प्रचार होता है। किन्तु वचन की खरी सेवकाई और सही शिक्षाएं देने वालों की संख्या बहुत कम है; जो वचन की सही सेवकाई करते भी हैं, लोग उन्हें अधिक पसंद नहीं करते हैं; जो पवित्र आत्मा द्वारा 2 तिमुथियुस 4:3-4 की भविष्यवाणी, “क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे। और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएंगे” की पूर्ति है। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने जब पौलुस प्रेरित के द्वारा ये पत्रियाँ लिखवाई थीं, उस समय के पत्रियों के उन प्राथमिक पाठकों के लिए जो “प्रेरित”, “भविष्यद्वक्ता”, आदि उपाधियों का अर्थ था, वही आज भी इन शब्दों का प्राथमिक अर्थ है, जिसे, क्योंकि परमेश्वर का वचन और बात कभी बदलती नहीं है, इसलिए बदला या नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता है; उस मूल अर्थ के स्थान पर आज अन्य अर्थ लागू नहीं किए जा सकते हैं, अन्यथा यह वचन को बदलने और उसे अटल के स्थान पर परिवर्तनीय बनाना होगा। हम अगले लेख में परमेश्वर के वचन बाइबल में दिए गए “प्रेरित”, “भविष्यद्वक्ता”, आदि शब्दों के अर्थ और अभिप्रायों को देखेंगे।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो आपको यह ध्यान रखना अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सच्चाई का प्रचार और प्रसार खराई के साथ करें। लोगों द्वारा अपने आप को दी जाने वाली उपाधियों से प्रभावित होकर उनके बारे कोई अनुचित धारणाएं न बना लें, उनकी बातों को वचन की बातों से बढ़कर न समझें, और बेरिया के विश्वासियों के समान (प्रेरितों 17:11) हर बात को वचन से जाँच-परख कर ही स्वीकार करें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 137-139 

  • 1 कुरिन्थियों 13


********************************************************************

English Translation

Users of the Gifts of the Holy Spirit - 2


In the previous article we had seen about users of the gifts of the Holy Spirit given to the Christian Believers for their work and ministry. Earlier, we had also seen that no Christian Ministry, and no Spiritual gift is lesser or smaller than any other, none is of lesser importance than another. In God’s eyes all are equal, all are equally important, and for every person the work and ministry God has assigned to them, it’s proper fulfilment is essential, necessary, blessed and beneficial for the person. There is no need to desire anyone else’s gifts and ministry and pray for this, no one ought to consider their gifts and ministry to be of any lesser importance.


According to the utility in the Church, in 1 Corinthians 12:28, a serial order and listing has been given; this is only to indicate how often a particular gift might be used in the Church; it is not meant to say or place the gifts and ministries in any order of being greater or smaller. According to this order, the most useful gifts are those related to ministry of the Word, i.e., Apostles, Prophets, and Teachers. The next in order of utility are gifts related to works - the doing of miracles, healings, and helps. Last in order of utility are the gifts of administrations and of speaking in ‘tongues’, i.e., speaking in other known and named earthly languages. This is because the gift of ‘tongues’ will only be required if some preacher who does not know the local language comes and has to minister the Word of God; otherwise, in the day-to-day working of the Church, this gift is not of any use. But nowadays amongst the people, thanks to the preachers and teachers of the wrong doctrines and false teachings related to the Holy Spirit, people have hardly any desire for the first three gifts of the most utility, i.e., the gifts related to ministering the Word of God, and everybody is crazy after the gift of the least utility in the Church - the gift of ‘tongues’ - all because of the misinterpretation and misuse of God’s Word to beguile people.


Similarly, when we look at Ephesians 4:11-13 “And He Himself gave some to be apostles, some prophets, some evangelists, and some pastors and teachers, for the equipping of the saints for the work of ministry, for the edifying of the body of Christ, till we all come to the unity of the faith and of the knowledge of the Son of God, to a perfect man, to the measure of the stature of the fullness of Christ;” it is another affirmation of the same fact - that in the body of Christ, in His Church, the primary need and necessity is of the Word Ministry, of giving the right teachings. If the Word Ministry is done properly, then as has been written in this reference from Ephesians, the Lord’s people will grow towards perfection, the Body of Christ will grow, and the other ministries will serve well as well. It is for this reason that from the point-of-view of utility in the Church, the primary or first three the gifts are related to ministering the Word of God.


But today, a lot of confusion and preaching of wrong teachings and behavior related to the first three gifts has also become common-place. Today many people have started to call themselves “Apostles” or “Prophets” or “Miracle Workers” or “Healers” and the internet is full of preachers with these titles and descriptions of their works and their messages promoting themselves; but hardly anyone calls himself a “Teacher” and strives to bring the right teachings before the people. Though there are some who serve the Word faithfully, but they are not much appreciated or acknowledged by the people; who generally prefer the preachers with a dramatic presentation and content. This is in accordance with what the Holy Spirit had got written in 2 Timothy 4:3-4, “For the time will come when they will not endure sound doctrine, but according to their own desires, because they have itching ears, they will heap up for themselves teachers; and they will turn their ears away from the truth, and be turned aside to fables.” When the Holy Spirit Got written these letters by the Holy Spirit, then what the terms “Apostles”, “Prophets”, etc. meant to those primary readers to whom these letters had been addressed, the same meaning holds true even today for us, since God and His Word never change. Therefore, that primary meaning can never be replaced or changed with another, else God’s Word will become fallible and alterable. In the next article we will see the meaning of the terms “Apostles”, “Prophets”, etc. from God’s Word.


If you are a Christian Believer then it is essential that you take due care to preach and teach God’s Word honestly, diligently, and factually. Do not get carried away into accepting, believing, and propagating wrong concepts and teachings by those impressing others through self-assigned positions and labels of authority. First test everything against God’s Word (Acts 17:11), and only accept, believe, and preach that which stands up to this critical evaluation.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 137-139 

  • 1 Corinthians 13



गुरुवार, 1 सितंबर 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 12


Click Here for the English Translation

आत्मिक वरदानों के प्रयोगकर्ता (1)


हमने पिछले लेख में 1 कुरिन्थियों 12:7 और 11 से देखा है कि  (1) मसीही विश्वासी से उसके आत्मिक वरदानों का सदुपयोग परमेश्वर पवित्र आत्मा ही करवाता है; पवित्र आत्मा की सामर्थ्य एवं मार्गदर्शन के बिना मसीही विश्वासी उन आत्मिक वरदानों को सही रीति से प्रयोग नहीं कर सकता है। (2) हर मसीही विश्वासी को उसके सभी आत्मिक वरदान परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित की गई सेवकाई के अनुसार, पवित्र आत्मा अपनी ओर से प्रदान करता है। इन वरदानों का दिया जाना किसी की इच्छा के अनुसार नहीं है; मसीही विश्वासी को अपने आप को परमेश्वर की इच्छा के अनुसार ढालना और कार्य करना है, न कि उसे परमेश्वर को अपनी इच्छा के अनुसार चलाने और प्रयोग करने के प्रयास करने हैं। मसीही विश्वासी की आशीष उसकी परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता और समर्पण में है, न कि उसके द्वारा परमेश्वर को अपनी इच्छा-पूर्ति के लिए उपयोग करने के प्रयासों में।

 

आत्मिक वरदानों के प्रयोग से संबंधित इस अध्याय का एक और महत्वपूर्ण पद है “और परमेश्वर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ्य के काम करने वाले, फिर चंगा करने वाले, और उपकार करने वाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बोलने वाले” (1 कुरिन्थियों 12:28), और यहाँ पर आत्मिक वरदानों का प्रयोग करने वालों को पवित्र आत्मा ने एक क्रम-संख्या के साथ लिखवाया है। रोचक बात है कि पवित्र आत्मा की इस सूची में पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं देने वालों में सर्वाधिक प्रचलित और माँग किया जाने वाला वरदान - अन्य भाषा बोलना, यहाँ दिए गए क्रम में सबसे अंत में रखा गया है; अर्थात कलीसिया में इस वरदान का तुलनात्मक रीति से स्थान बहुत बाद में, अंत में आता है। यह नहीं कि यह वरदान कम महत्वपूर्ण है या छोटा अथवा गौण है, वरन इसलिए क्योंकि किसी भी स्थानीय मण्डली के कार्यों में इसकी उपयोगिता अन्यों की तुलना में उतनी अधिक नहीं है - क्योंकि इसका उपयोग तब ही होगा जब कोई ऐसा परदेशी प्रचारक, जो स्थानीय भाषा नहीं जानता है, आए और वचन की सेवकाई करे। अन्यथा मण्डली के प्रतिदिन के सामान्य कार्यों के लिए इस वरदान की कोई आवश्यकता नहीं है।

 

इस वरदान से ठीक पहले, अर्थात वरदानों के क्रम में अंत की ओर, एक और ऐसा वरदान है, सामान्यतः मनुष्य जिसकी बहुत लालसा रखते हैं, जिसे प्राप्त करना चाहते हैं - “प्रधान” (अँग्रेज़ी में administrations) होना, अर्थात मण्डली में, मण्डली के कार्यों को नियोजित करने और प्रबंधन करने का स्थान। आज इसे औरों पर अधिकार रखने और अधिकार दिखाने, अपने आप को ऊंचा और दूसरों को नियंत्रित कर सकने वाला दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है। किन्तु उपयोगिता के दृष्टिकोण से इस वरदान की वरीयता भी अन्य की तुलना में अंत की ओर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस आरंभिक मसीही मण्डली के समय में लोग प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं को गंभीरता से लेते और पालन करते थे। उनकी प्राथमिकता कलीसिया में “प्रधान” होना अनाहीन थी, वरन पृथ्वी के छोर तक किसी भी कीमत पर सुसमाचार को फैलाना थी (प्रेरितों 1:8; 8:4; 1 थिस्सलुनीकियों 1:6-10)। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा था, “तब उसने बैठकर बारहों को बुलाया, और उन से कहा, यदि कोई बड़ा होना चाहे, तो सब से छोटा और सब का सेवक बने” (मरकुस 9:35)। इसलिए उस पहली कलीसिया के समय में “प्रधान” (या administrator) होने का तात्पर्य था वास्तव में सब से छोटा होना और सब का सेवक होना, जो इस वरदान और कार्य से संबंधित आज के व्यवहार के बिलकुल विपरीत है, जिस कारण से आज लोगों में इसके लिये इतनी लालसा भी रहती है।


उपयोगिता के अनुसार दिए गए वरीयता के क्रम के मध्य में “सामर्थ्य के काम करने वाले, फिर चंगा करने वाले, और उपकार करने वाले” दिए गए हैं। किन्तु प्राथमिक स्थान वचन की सेवकाई से संबंधित काम करने वालों का है “प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक”; अर्थात, परमेश्वर के दृष्टिकोण से, मण्डली के कार्यों और सेवकाई के लिए, मण्डली की उन्नति के लिए सबसे अधिक उपयोगिता परमेश्वर के वचन की सेवकाई करने वालों, वचन को ठीक से सिखाने और समझाने वालों की है। इससे हमें 1 कुरिन्थियों 12:31 पर, एक और दृष्टिकोण भी मिलता है”, जिसका दुरुपयोग वहाँ पर लिखी बात “बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” के कारण बहुधा किया जाता है। हम पहले देख चुके हैं कि “बड़े से बड़े वरदानों की धुन में रहो” का अर्थ है मण्डली में अधिक से अधिक उपयोगी होने वाले वरदानों की धुन में रहो। अब हम बेहतर समझ सकते हैं कि ये “बड़े से बड़े वरदान” क्या हैं - ये ‘अन्य-भाषाएँ बोलना’ या आश्चर्यकर्म और चमत्कार करना नहीं  हैं, वरन वचन के सेवकाई में लगे रहने से संबंधित वरदान हैं। इन प्राथमिक सेवकाई के वरदानों के उचित निर्वाह के लिए व्यक्ति को परमेश्वर के वचन के साथ और प्रार्थना में समय बिताना होता है, न कि लोगों के सामने अपने आप को बड़ा या विशेष दिखाना, या उनपर अधिकार जताना। प्रेरितों 6:1-7 में आरंभिक मण्डली की एक घटना दी गई है, जो मण्डली में विवाद और मतभेद का कारण बन रही थी। किन्तु प्रेरितों ने उसके कारण प्रार्थना और वचन की सेवा करने के महत्व के साथ कोई समझौता नहीं किया, उन्होंने मण्डली के “प्रधान” होने की सेवकाई नहीं ली वरन उसे औरों को सौंप दिया। उन्होंने समस्या को सुलझाने के लिए समाधान बताया, किन्तु अपनी सेवकाई की थोड़े समय के लिए भी अनदेखी नहीं की, जिसके परिणामस्वरूप “परमेश्वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत के आधीन हो गया” (प्रेरितों 6:7)।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो, आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं? क्या परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होना, उसे दूसरों तक उसके सही स्वरूप में पहुँचाना, सुसमाचार का प्रचार और प्रसार करना, आपकी इच्छा और प्राथमिकता है, या आप भी दिखने में बहुत प्रभावी किन्तु मण्डली के लिए उपयोगिता में कम वरीयता रखने वाली बातों के पीछे पड़े हैं? अपनी सेवकाई और अपने वरदान को पहचानिए; प्रभु के लिए उपयोगी बनिए।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • भजन 135-136
  • 1 कुरिन्थियों 12

*************************************************************************

English Translation

Users of the Gifts of the Holy Spirit - 1


In the previous article, from 1 Corinthians 12:7 and 11 we have seen that, (1) It is God the Holy Spirit who helps the Christian Believer utilize his Spiritual gifts appropriately and worthily; without the power and guidance of the Holy Spirit, the Believer cannot properly utilize the Spiritual gifts. (2) It is God the Holy Spirit who gives the required Spiritual gifts to every Christian Believer, according to the person’s God assigned work and ministry. The dispensing of these gifts is not according to the will and desire of any person. The Christian Believer ought to apply himself to learning and fulfilling the will of God for him and his ministry, instead of trying to manipulate or coax God to do according to one’s will and desire. The growth and blessings of a Christian Believer are through his surrender and obedience to God, and not in his trying to use God to fulfill his own desires.


There is another important verse in this chapter, related to the utility and using of the Spiritual gifts: “And God has appointed these in the church: first apostles, second prophets, third teachers, after that miracles, then gifts of healings, helps, administrations, varieties of tongues” (1 Corinthians 12:28). In this verse, the Holy Spirit has sequentially written down the various ministries for utilizing the Spiritual gifts, with a serial number. It is interesting to note from this list of the Holy Spirit, the most popular gift, and the gift most in demand by those who spread wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit, i.e., speaking in ‘tongues’, has been placed as the last gift. In other words, in a comparative manner, this gift is of the least utility in the Church. This is not to say that this gift is less important or lesser than the rest, but in order of frequency of use, in its utility in any Church, it is not used as frequently as the others. This is because this gift will only be used when some outside preacher who does not know the local language comes, and is used for the Word Ministry. Otherwise, in the day-to-day functioning of the local assembly or Church, this gift of ‘tongues’ has no use.


Another thing to note is that towards the end of this list of Spiritual gifts, as the second-last gift is another Spiritual gift that generally speaking most members of the Church often desire and want to have - the gift of “administrations”; i.e., the position and status in the Church or congregation to decide and manage the Church. Today, this is seen as something that enables a person to have control or authority over others, and is often used to show-off as being superior to others, as one who has charge over others. But from the point of view of utility or frequency of use, the sequential position of this gift is also towards the end, i.e., this Spiritual gift is also one of the least used ones. This is because in those initial Church congregations, the people took the teachings and instructions of the Lord Jesus very seriously, and diligently followed them. Their priority was not “administering” the Church, but preaching the Gospel to the ends of the earth at any cost (Acts 1:8; 8:4; 1 Thessalonians 1:6-10). The Lord Jesus had told His disciples, “And He sat down, called the twelve, and said to them, "If anyone desires to be first, he shall be last of all and servant of all"” (Mark 9:35). Therefore, in those initial Church congregations, to be an “administrator” meant to be least of all and a servant of others; which is absolutely the opposite of what this gift is seen and used as, and therefore so earnestly desired.


In the middle of this verse, in order of utility and use, the gifts mentioned are “miracles, then gifts of healings, helps.” But the first three positions, i.e., the gifts most in use in the Church are those related to the Word Ministry, “first apostles, second prophets, third teachers.” In other words, from God’s perspective, for the work and ministry of the Church, for the growth and benefit of the Church, the most useful, the best ministry is of those who can teach and preach the Word of God to the congregation. This also gives another perspective to the subsequent verse, 1 Corinthians 12:31, often misused for saying “desire the best gifts”, and we have seen earlier that it is meant to say desire to have the gifts for the best utilization in the Church. Now we can better understand what those “best gifts” are - not the ‘speaking in tongues’, or the gift of doing miracles, but the gifts of being engaged in the ministry of God’s Word. To be diligent in ministering these primary gifts requires that a person be continually engaged in studying God’s Word and in prayers, instead of showing off to people and exercising authority over them. In Acts 6:1-7 an incident of the initial Church is recorded, which became a cause for contention in the congregation. But because of that, the Apostles did not compromise on their ministry of prayers and study of God’s Word, did not take up “administration” of the Church, but gave it to others. They did guide and show the way and the solution, but did not neglect their own ministry even for a short while. The result was that “Then the word of God spread, and the number of the disciples multiplied greatly in Jerusalem, and a great many of the priests were obedient to the faith” (Acts 6:7).


If you are a Christian Believer, then what are your priorities? Is being strong and established in the Word of God, taking God’s Word in its true form, with its correct interpretation to others, spreading the Gospel, your desire and priority? Or, you too are desirous of the seemingly impressive Spiritual gifts, that are actually very low down in their utility in the Church? Recognize your ministry and put to use your gift; become useful for the Lord God.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 135-136 

  • 1 Corinthians 12


बुधवार, 31 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा के वरदान / Gifts of The Holy Spirit in Christian Ministry – 11


Click Here for the English Translation

आत्मिक वरदानों का उपयोग 

    पिछले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 12:7-11 से देख चुके हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा दिए जाने वाले सभी वरदान किसी के निजी प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं, वरन मसीही विश्वासियों की मण्डली की उन्नति और परमेश्वर के सुसमाचार के प्रचार तथा प्रसार के लिए हैं। इन वरदानों में आश्चर्यकर्म करने और अन्य भाषाएं बोलने तथा उन भाषाओं का अनुवाद करने के वरदान भी सम्मिलित हैं; और इनके संदर्भ में भी हमने देखा है कि ये भी, यदि उचित रीति से समझे तथा प्रयोग किए जाएं तो पद 7 के अनुसार और अन्य वरदानों के समान ही, सभी की भलाई के लिए दिए गए हैं। पद 11 में आत्मिक वरदानों के उपयोग के विषय दो बहुत महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं, जिन्हें आत्मिक वरदानों का उपयोग करने के लिए समझना और ध्यान में रखना अनिवार्य है। ये दो बातें हैं (1) आत्मिक वरदानों का सदुपयोग परमेश्वर पवित्र आत्मा ही करवाता है; (2) हर मसीही विश्वासी को सभी आत्मिक वरदान परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी ओर से प्रदान करता है।

 

यहाँ कही गई दूसरी बात के बारे में हम पहले भी देख चुके हैं कि परमेश्वर द्वारा हर एक मसीही विश्वासी के लिए निर्धारित सेवकाई (इफिसियों 2:10) के अनुसार, उसके सुचारु रीति से निर्वाह के लिए, पवित्र आत्मा व्यक्ति को उस सेवकाई के लिए आवश्यक एवं उपयुक्त वरदान देता है। क्योंकि ये सेवकाई परमेश्वर ने निर्धारित की है, और ‘पहले से’ ही निर्धारित कर रखी है, अर्थात यह परमेश्वर की सार्वभौमिक इच्छा एवं योजना के अनुसार है, इसलिए इसका ताल-मेल औरों की सेवकाइयों तथा व्यक्ति के लिए निर्धारित योजनाओं और कार्यों के साथ भी अवश्य होगा। इस कारण से किसी मनुष्य के द्वारा इसे बदलना संभव नहीं है। और हम पहले भी देख चुके हैं कि बाइबल में भी स्पष्ट उदाहरण हैं कि जिसके लिए परमेश्वर ने जो निर्धारित किया है, उसे ही वह कार्य, वह सेवकाई निभानी पड़ी; अपनी अनिच्छा या अयोग्यता आदि जताने के द्वारा कोई अपनी सेवकाई से हट नहीं सका, उसे बदलवा नहीं सका। साथ ही हम इस अध्याय के पद 31 (जिसका उपयोग पवित्र आत्मा से संबंधित गलत शिक्षाएं फैलाने वाले मन-चाहे वरदान मांगने और प्राप्त करने को सही ठहराने के लिए करते हैं), के बारे में भी देख चुके हैं कि यह पद केवल “धुन में रहने” के लिए कह रहा है, किन्तु इसका कोई आश्वासन नहीं दे रहा है कि उस व्यक्ति की वह ‘धुन” पूरी भी की जाएगी। साथ ही, इस पद को उसके संदर्भ में देखने और समझने से यह प्रकट है कि यह मण्डली में अधिक से अधिक उपयोगी होने के अभिप्राय से कहा गया है, आत्मिक वरदान बदलवाने के लिए नहीं।

 

इसी प्रकार से पद 11 में कही गई पहली बात, आत्मिक वरदानों का सदुपयोग परमेश्वर पवित्र आत्मा ही करवाता है, के भी कुछ बहुत महत्वपूर्ण निष्कर्ष हैं। हम परमेश्वर पवित्र आत्मा के बारे में यूहन्ना 16:12-13 से पहले देख चुके हैं कि वह “सत्य का आत्मा” है जो प्रभु के शिष्यों को केवल सत्य का मार्ग बताता है, और अपनी ओर से कुछ नहीं कहता है, केवल वही कहता और करता है जो वह प्रभु परमेश्वर से सुनता है। इसलिए यह संभव ही नहीं है कि मनुष्यों की इच्छा के अनुसार परमेश्वर पवित्र आत्मा उनकी सेवकाई या वरदानों में कोई परिवर्तन करे। मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा दिए जाने का उद्देश्य उनकी सेवकाई और मसीही जीवन में उनकी सहायता करना, और उन्हें सही मार्ग पर चलाना है, न कि उनकी इच्छाओं के अनुसार फेर-बदल करते रहना। त्रिएक परमेश्वर का कोई भी स्वरूप मनुष्यों के हाथों की कठपुतली नहीं है कि व्यक्ति उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार नचाता रहे। जबकि पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं देने वालों की बातों में अधिकांशतः परमेश्वर को अपनी इच्छा के अनुसार प्रयोग करने के प्रयास होते हैं। और अपनी इच्छा-पूर्ति को भक्ति के भेष में प्रस्तुत करने के लिए वे नाटकीय प्रार्थनाओं को भी इसके लिए सम्मिलित कर लेते हैं, किन्तु मूल बात परमेश्वर की निर्धारित इच्छा के स्थान पर अपनी पसंद-नापसंद को लागू करवाने के प्रयास रहते हैं। इसकी तुलना में, जब हम सुसमाचारों में प्रभु यीशु मसीह के, तथा पत्रियों में प्रेरितों और प्रभु के शिष्यों के प्रार्थना के जीवन को देखते हैं, तो न तो उन्होने कभी कोई नाटकीय प्रार्थनाएं कीं, न कोई नाटकीय प्रचार किए। प्रभु यीशु ने तो सदा ही एकांत में प्रार्थना के द्वारा हर बात के लिए पहले परमेश्वर पिता की इच्छा को पता किया, और फिर उस इच्छा को ही पूरा किया; अपनी इच्छा को परमेश्वर की इच्छा पर हावी कभी नहीं किया। यहाँ तक कि पकड़वाए जाने से पहले, गतसमनी के बाग में की गई प्रार्थना में भी प्रभु ने अपनी इच्छा व्यक्त अवश्य की, किन्तु किया वही जो परमेश्वर ने उनके लिए निर्धारित किया हुआ था।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए भी अपने मसीही जीवन और सेवकाई के सही निर्वाह के लिए इन बातों को समझना और पालन करना बहुत आवश्यक है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा न तो अपनी ओर से कुछ कहेगा, और न करेगा; वह केवल वही कहेगा और करेगा जो प्रभु परमेश्वर द्वारा निर्धारित किया हुआ है। पवित्र आत्मा “सत्य का आत्मा” है; इसलिए ऐसी प्रत्येक बात, ऐसा प्रत्येक व्यवहार, ऐसी प्रत्येक प्रार्थना या निवेदन जो परमेश्वर के वचन के अनुसार, उसके अनुरूप नहीं है, उससे “सत्य के आत्मा” अर्थात परमेश्वर पवित्र आत्मा का कोई संबंध, कोई लेना-देना नहीं है। जो कुछ भी वचन के बाहर का है, वह असत्य है, परमेश्वर की ओर से नहीं है, और पवित्र आत्मा उसमें किसी के भी साथ कदापि नहीं होगा, लेश-मात्र भी नहीं। इसलिए अपने मसीही जीवन और अपनी मसीही सेवकाई को वचन के अनुसार और अनुरूप बनाइए; परमेश्वर द्वारा आपके लिए निर्धारित सेवकाई को पूरा करने के प्रयास में रहिए, तब ही परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और कार्य आपके जीवन को, तथा आप में होकर अन्य लोगों को, मण्डली को लाभान्वित करेंगे, उन्नत करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 132-134 

  • 1 कुरिन्थियों 11:17-34


********************************************************************

English Translation

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit


We have seen in the previous articles and from 1 Corinthians 12:7-11 that the gifts given by God the Holy Spirit are not meant for anyone’s personal use or benefit, but are for the growth and benefit of the Church, for the preaching and propagation of the gospel, and glorifying God through their use. Included in these gifts are the gifts of miracles, of speaking in tongues, i.e., other known earthly languages, and interpreting of ‘tongues’; and we saw that these too if understood and utilized properly, then as said in verse 7, like the other gifts these gifts too are similar to the other gifts, and for the benefit of all. In verse 11 two very important things have been stated about utilizing the gifts, and it is essential to understand them and always bear them in mind for the proper utilization of all the Spiritual gifts. These two things are, (1) It is God the Holy Spirit who helps properly utilize the gifts; (2) all the Spiritual gifts are decided and given only by the Holy Spirit to every Christian Believer.


We have already seen earlier about the second thing stated here, that according to the God ordained work and ministry of every Believer (Ephesians 2:10), to help fulfill it properly and worthily, the Holy Spirit gives appropriate gifts to every person. Since the work and ministry has been determined by God, and has been determined “beforehand”, i.e., it is according to the sovereign will of God, therefore those works and ministry must be in harmony with God’s overall plans and the related works and ministries of other Believers. Hence it is not possible to change the work, ministry, and its related gifts by, or for any person. We have seen earlier through Biblical examples that whatever God had decided for a person, he had to do it; no one could escape by pleading disinterest or inability for the work or ministry, nor could anyone ever get his God assigned work and ministry changed for another. We also saw from verse 31 of this chapter (a verse misinterpreted and misused as an assurance by those who preach and teach wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit, to ask for gifts according to one’s own desires), that not only all that this verse is saying is to “desire”, it is not assuring that God is bound to act according to the desire; but also that when seen in its context, this verse is exhorting to be desirous of being of the best possible use in the Church, and not to change one’s gifts to those that seem best to them.


Similarly, regarding the first thing stated in verse 11, i.e., it is God the Holy Spirit who helps utilize the gifts properly and worthily, there are some very important implications and conclusions too. We have seen in the earlier articles about the role of the Holy Spirit, from John 16:12-13, that He is “the Spirit of truth” and He teaches the way of truth to the Lord Jesus’s disciples. He never says anything from His own side, he only says and does what He hears form the Lord God. Therefore, it is just not possible that He will change anyone’s ministry and related Spiritual gifts according to any person’s desires. The purpose of the Holy Spirit being given to the Christian Believers is to help them in their Christian life and ministry, and lead them into the right way for them; He is not there to fulfill their whims and fancies. No person of the Holy Trinity, the Triune God, is a puppet in the hands of men, that people may make Him do according to their desires. In contrast, practically all of the doctrines and teachings of those who spread false teachings about the Holy Spirit, are centered on manipulating the Holy Spirit to fulfill their own desires and whims, in one form or the other. To present their desires as a godly activity these people also make use of dramatic gestures in prayers, of impressive language and behavior etc.; but the main thing remains to have their own desires replace and change God’s will. Whereas when we look at the life and prayers of the Lord Jesus and His disciples in the Gospel accounts and in the letters, we never see anything similar to what these people do. There is no example of any dramatic prayers, or pleadings, or preaching. The Lord Jesus usually went into a solitary place, prayed and communed with God alone, learnt of His will, and then came to fulfill that will; He never imposed His own will and desire over God’s will. So much so that in His prayer in the Garden of Gethsemane, He did express His will to the Father, but did only that which had already been ordained for Him to do by God the Father.


If you are a Christian Believer, then to properly and worthily live your Christian life and fulfill your ministry, it is very essential for you to understand and follow these Biblical truths, that God the Holy Spirit will never say or do anything on His own, or from His side; He will only say and do what has been decided and said by the Lord God. The Holy Spirit is the Spirit of Truth; therefore, every such prayer, statement, behavior, or anything which is not in accordance with God’s Word, is not from God’s Word, God the Holy Spirit will have nothing to do with it. Everything that is outside of God’s Word is not the truth, is not from God, and God the Holy Spirit will not have any part in it, none whatsoever. Therefore, make your Christian life and ministry conform to God’s Word and will, instead of the other way around; strive to fulfill your God given work and ministry, instead of trying to change or modify them. Only then will the power of the Holy Spirit be evident and working in your life, and will not only benefit you, but also others in your Church and congregation.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, a child of God, entitled to a place in heaven, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start learning, understanding, and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 132-134 

  • 1 Corinthians 11:17-34