ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

प्राथमिकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्राथमिकता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 मई 2026

Blessed and Successful Life - 103 - Learning From the Holy Spirit – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 103 - पवित्र आत्मा से सीखना – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 103 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 23

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा से सीखना – 3


परमेश्वर द्वारा प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, उसका सहायक, साथी, मार्गदर्शक, और शिक्षक होने के लिए प्रदान किए गए परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के नाते, यह प्रत्येक मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी है कि वह पवित्र आत्मा के बारे में सीखे। यह करना पवित्र आत्मा की सहायता को सही रीति से उपयोग कर पाने के लिए अनिवार्य है, ताकि विश्वासी अपने जीवन और सेवकाई के द्वारा परमेश्वर की सेवा कर सके। यह सीखना इस लिए भी अनिवार्य है ताकि विश्वासी पवित्र आत्मा के बारे में फैली हुई गलत शिक्षाओं से भ्रमित न हो जाए, और न ही पवित्र आत्मा के बारे में कोई भी मन-गढ़न्त धारणा बना ले, और शैतान द्वारा किसी गलत मार्ग पर न डाल दिया जाए।


पिछले कुछ लेखों से हम यूहन्ना 14:17 से अध्ययन करते आ रहे हैं। आरंभ में हमने देखा था कि पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, और फिर सीखा था कि सँसार उसे नहीं जान सकता है, किन्तु विश्वासी जान सकता है, और वह विश्वासी में निवास करता है। व्यक्ति में पवित्र आत्मा के विद्यमान होने का प्रमाण वे बदलाव हैं जो पवित्र आत्मा उस व्यक्ति में लाता है, अर्थात, पवित्र आत्मा की व्यक्ति में उपस्थिति के कारण उस व्यक्ति पर पड़ने वाले प्रभाव। इन प्रभावों में से एक है विश्वासी का पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीख पाना। लेकिन अधिकांश विश्वासी यहाँ पर आ कर समस्या का सामना करते हैं, अपने आप को सही रीति से परमेश्वर का वचन सीख पाने में असमर्थ पाते हैं। और इसलिए, बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के प्रयासों में लगे रहने के, वे मनुष्यों और पुस्तकों से वचन को सीखने की ओर मुड़ जाते हैं।


तीन मुख्य कारण हैं जिन के कारण विश्वासी पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन नहीं सीखने पाता है, यद्यपि वह प्रत्येक विश्वासी में निवास करता है। हमने पिछले लेख में इन तीन में से पहले कारण को देखा था – विश्वासी में परमेश्वर के वचन का पर्याप्त संग्रह या भण्डार उपलब्ध न होना जिससे कि पवित्र आत्मा उसे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों को याद दिला सके। हमने यूहन्ना 14:26 और यूहन्ना 16:14-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा द्वारा सिखाए जाने का तरीका है विश्वासी जिस परिस्थिति का सामना कर रहा है उसके अनुसार परमेश्वर के वचन के भाग उसे याद दिलाना। इसलिए, पवित्र आत्मा से सीखने के लिए, विश्वासी को यत्न के साथ परमेश्वर के वचन को पढ़ना और अध्ययन करना है; उसे प्रार्थना के साथ नियमित, योजनाबद्ध रीति से क्रमवार पढ़ना है; और अपने अन्दर वचन को भर लेना है। आज से हम दूसरे कारण को देखना आरंभ करेंगे, विश्वासी का परमेश्वर के वचन को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय न लगाना। सामान्यतः यह तब होता है, जब विश्वासी का पवित्र आत्मा के निर्देशों को जानने और मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है।


यदि अधिकांश नहीं तो बहुतेरे विश्वासियों के लिए, नया-जन्म पा लेने के बाद परमेश्वर और साँसारिक धन के मध्य संघर्ष रहता है (मत्ती 6:24)। प्रभु यीशु मसीह ने जो मत्ती 6:25-34 में कहा है, वे उस पर भरोसा नहीं करने पाते हैं, और अपने जीवन में सही प्राथमिकताओं को नहीं रखते हैं। उनके जीवनों में सँसार तथा सँसार की बातें ही प्राथमिकता रखती हैं, और उसके बाद ही, यदि समय बचा तो वे परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के कार्य के बारे में सोचते हैं। जीवन के लिये सामान्यतः पालन किया जाने वाला नमूना होता है कि, मिल सकने वाले धन, लाभ, और सुविधाओं के आधार पर, कमाई और पारिवारिक बातों के बारे में अपने निर्णय ले लेना,। पहले अपने ही आँकलन के आधार पर स्वयं ही काम को कर लेने का निर्णय ले लेने के पश्चात, फिर एक औपचारिकता को पूरी करने के लिए वे उसके लिए प्रार्थना करते और परमेश्वर की आशीष मांगते हैं। लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें यह एहसास होता है कि जो साँसारिक धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए बहुत लाभदायक है, वही उनके आत्मिक जीवन के लिए एक फँदा बन गया है। उस ने उन्हें परमेश्वर और आत्मिक जीवन से दूर कर दिया है। अब उनके पास परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के काम के लिए न तो इच्छा है, न ही समय या सामर्थ्य है। और अब वे केवल औपचारिकता निभाने वाले ‘इतवार के मसीही’ से अधिक और कुछ नहीं रह गए हैं। वह विश्वासी याकूब 4:3 और 1 यूहन्ना 2:15-17 की अनदेखी करने के जाल में फँस गया है। वह विश्वासी उस जाल में फँसा हुआ नाशमान साँसारिक बातों के लिए कार्य करने और उन्हें एकत्रित करने में पड़ गया है, जो अन्ततः नष्ट हो जाएँगी, उसे अनन्त काल के लिए छूछे हाथ छोड़ देंगी (1 कुरिन्थियों 3:13-15)।


विश्वासी यह भूल जाते हैं कि परमेश्वर के राज्य में नया-जन्म लेने के पल से ही, उनमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा का मंदिर होने के नाते, वे अब अपने नहीं रहे हैं, परमेश्वर के हो गए हैं (1 कुरिन्थियों 6:19)। उस पल के बाद से उन्हें प्रभु के अनुसार और प्रभु के लिये जीना है (2 कुरिन्थियों 5:15); उन्हें परमेश्वर द्वारा उन के लिए निर्धारित की गई ज़िम्मेदारी (इफिसियों 2:10) के बारे में जानना और सीखना है तथा उसे निभाना है। क्योंकि उनके शारीरिक तथा आत्मिक जीवन की सफलता और आशीष इसी समर्पण एवं आज्ञाकारिता पर निर्भर करती है। जब विश्वासी परमेश्वर के लिए काम करता है, तब परमेश्वर भी उसके लिए काम करता है (1 कुरिन्थियों 5:58; 2 इतिहास 15:2, 7), और उसे भौतिक रीति से भी समृद्ध बनाता है, (व्यवस्थाविवरण 8:18; व्यवस्थाविवरण 15:4-5; व्यवस्थाविवरण 26:11; नीतिवचन 10:22; सभोपदेशक 5:19)। एक मसीही विश्वासी की समृद्धि उसकी आत्मिक उन्नति के प्रयास करने के साथ जुड़ी है और उसकी आत्मिक उन्नति के अनुपात में ही होती है (3 यूहन्ना 1:2)। वह अपनी आत्मा की उन्नति के लिए, परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के कार्य को समय और प्राथमिकता देने के द्वारा, जितना अधिक प्रयत्नशील रहेगा, उतना ही अधिक परमेश्वर उसे इस सँसार में तथा आने वाले सँसार में आशीषित करेगा (मरकुस 10:29-30)।


शैतान भी साँसारिक लाभ और समृद्धि के द्वारा मसीही विश्वासी को बहका कर परमेश्वर, परमेश्वर के वचन, और परमेश्वर के कार्य से दूर कर सकता है। तो फिर यह कैसा पहचान जा सकता है कि कौन सी समृद्धि परमेश्वर से है, और कौन सी शैतान से? परमेश्वर जब ये भौतिक आशीषें देता है तो उनके साथ कोई दुःख नहीं मिलाता है (नीतिवचन 10:22)। जब समृद्धि परमेश्वर की ओर से होती है, तब परमेश्वर की सँतान, वह मसीही विश्वासी, अपनी साँसारिक ज़िम्मेदारियाँ भी पूरी कर सकता है; और साथ ही उसके पास परमेश्वर के लिए सक्रिय बने रहने की लालसा, समय, और अवसरों का सदुपयोग करने की प्रवृत्ति भी रहेगी, और वह परमेश्वर की निकटता में बढ़ता रहेगा। किन्तु जो साँसारिक समृद्धि शैतान उपलब्ध करवाता है, उसका उद्देश्य होता है विश्वासी को परमेश्वर की सेवा और उसके कार्यों से दूर करना और रखना। इसलिए, शैतानी समृद्धि में हमेशा ही परमेश्वर और उसके कार्यों के प्रति अनिच्छा, समय का अभाव, और अवसरों का परमेश्वर के लिए सदुपयोग नहीं करने की प्रवृत्ति होगी। वरन, ऐसा विश्वासी प्रभु के लिए काम करने से कतराता रहेगा, उसके पास वचन के अध्ययन के लिए समय नहीं होगा, और परमेश्वर के काम में जुड़ने से बचने के लिए वह बहाने बनाता रहेगा। लेकिन, इसकी तुलना में, उसके पास हमेशा ही साँसारिक कार्यों, जिम्मेदारियों, मौज-मस्ती, और अन्य बातों के लिए इच्छा, समय, समझ-बूझ, और अवसरों का उपयोग करने की प्रवृत्ति होगी। साथ ही या तो उसके व्यक्तिगत जीवन में, या परिवार में, या कार्य और व्यवसाय के जीवन में, या इन सभी में अथवा किसी न किसी में, कोई न कोई विरोध या अशान्ति बनी रहेगी; वह अपने जीवन में, किसी न किसी बात के कारण, कभी भी शान्ति से नहीं होगा।


विश्वासी को इसका भी एहसास रखना चाहिए कि परमेश्वर, परमेश्वर है, सर्वोच्च हस्ती; वह कभी भी, कहीं भी, कोई निचला स्तर स्वीकार नहीं करेगा, अपने मंदिर – अर्थात् मसीही विश्वासी के अन्दर तो कदापि नहीं। या तो वह विश्वासी के जीवन में हर बात के लिए प्राथमिक स्थान रखने वाला परमेश्वर रहेगा, (मत्ती 22:37; लूका 14:26-27; फिलिप्पियों 3:7-9), नहीं तो वह कोई अन्य स्थान ग्रहण नहीं करेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि, तब वह एक ओर हट जाएगा और विश्वासी को उसकी ही युक्तियों और मार्गों पर चलने के लिए छोड़ देगा, लूका 15 के उड़ाऊ पुत्र के समान। अर्थात् विश्वासी जो करना चाहे परमेश्वर उसे कर लेने देगा, जब तक कि वह कठोर दुःख दायी अनुभवों से होकर जीवन की शिक्षाओं को सीख नहीं लेगा, और पूरे समर्पण के साथ मुड़कर वापस नहीं आ जाएगा। इसलिए परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखने के लिए, विश्वासी को पहले उसे जीवन में प्राथमिकता देना सीखना होगा, उसका आज्ञाकारी बनना होगा, अर्थात, विश्वासी को ‘आत्मा के अनुसार चलना’ (गलतियों 5:16, 25) सीखना पड़ेगा। अगले लेख में हम इस से आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके,  प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 103 - Stewards of Holy Spirit - 23 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Learning From the Holy Spirit – 3

 

As stewards of the Holy Spirit given by God to every truly Born-Again Christian Believer, to be his Helper, Companion, Guide, and Teacher, it is the responsibility of every Believer to learn about the Holy Spirit. This is necessary for him to be able to worthily utilize the Holy Spirit’s help, and thereby to serve God through their lives and ministry. This learning is also necessary to avoid being carried away into wrong teachings, or assuming things about the Holy Spirit, and being misled by Satan.


For the past few articles, we have been studying from John 14:17. Initially we had seen that the Holy Spirit is the Spirit of truth, and then learnt why the world cannot know Him, but the Believer can, and that he dwells in the Believer. The evidence of the Holy Spirit being in a person are the changes He brings in that person, i.e., the effects of His presence in the person. One of the effects is the Believer being able to learn God’s Word from the Holy Spirit. But this is where most Believers face a problem, they find themselves unable to learn God’s Word properly. Therefore, they turn to learning from persons and books, instead of striving to learn from the Holy Spirit.


There are three main factors because of which the Believers are unable to learn God’s Word from the Holy Spirit, although He resides in the Believer. We have seen the first of these factors in the last article – the Believer not having a ‘stock’ or repository of God’s Word in him, for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance. We have seen from John 14:26 and John 16:14-15 that the Holy Spirit’s method of teaching is by bringing to the remembrance of the Believer, portions of God’s Word appropriate to the situation the Believer is facing. Hence, to learn from the Holy Spirit, the Believer must diligently read and study God’s Word; do it prayerfully, regularly, systematically and sequentially; and must fill himself up with God’s Word. From today we will take up the second factor, the Believer’s lack of giving adequate time to read and study God’s Word. This usually is due to the Believer’s not being committed enough to follow and obey the instructions of the Holy Spirit.


For many, if not most of the Believers, after being Born-Again, there is a struggle between God and mammon (Matthew 6:24). They fail to trust what the Lord Jesus said in Matthew 6:25-34, and do not maintain the correct priorities in their lives. The world and things of the world usually get the first priority in their lives, and then if time permits, they think about God, God’s Word, and God’s Work. The usual pattern of living life that is followed related to earnings and family matters is to take the decisions, depending upon how lucrative or beneficial the offer, job, or opportunity seems to be. First based on their own assessment, having made the decision, they then perfunctorily pray and ask for God’s blessings upon what they have already decided to do. Only to realize after some time that what is very rewarding in terms of worldly wealth and prosperity, has become a snare for their spiritual lives. It has drawn them away from God and spiritual living. Now they simply do not have the will, the time, or the energy to give to God, His Word, and His work. Therefore, they are unable to rise above fulfilling the formality of being a “Sunday Christian”. The Believer has fallen into the trap of going contrary to James 4:3 and 1 John 2:15-17. The Believer has got himself ensnared in working for and accumulating temporary things of the world, which will eventually perish, leaving him empty-handed for eternity (1 Corinthians 3:13-15).


The Believer forgets that from the moment of his being Born-Again into the Kingdom of God, as the temple of the Holy Spirit residing in him, he is no longer his own, but belongs to God (1 Corinthians 6:19). From that moment onwards he has to live for and according to the Lord (2 Corinthians 5:15); he has to learn about and fulfil his God-determined responsibility (Ephesians 2:10). Because his blessings and success in his physical and spiritual life, are dependent on his surrender and obedience. When the Believer works for God, then God too works for him (1 Corinthians 15:58; 2 Chronicles 15:2, 7), and prospers him even materially (Deuteronomy 8:18; Deuteronomy 15:4-5; Deuteronomy 26:11; Proverbs 10:22; Ecclesiastes 5:19). A Believer’s physical prosperity is linked to, and proportional to his laboring to prospering his soul (3 John 1:2). The more he labors to prosper his soul, by giving God, God’s Word, and God’s work the first priority in his life, the more God will bless and prosper him in this world and the next (Mark 10:29-30).


Satan can also entice the Believers through worldly gains and prosperity, to draw them away from God, His Word, and from working for God. How can one discern whether prosperity is from God or from Satan? When God gives these material blessings, He gives no sorrow with them (Proverbs 10:22). When the prosperity is from God, God’s child, the Believer will not only be able to fulfil his secular responsibilities; but he will also have the will, the time, and opportunities to stay active for the Lord, and grow in the Lord. But the worldly prosperity that Satan provides, is primarily to draw the Believer away from serving God and being useful in God’s work. Hence in the satanic prosperity there will always be a lack of willingness, of time, and of utilizing opportunities to serve the Lord. Rather, the Believer will keep shying away from working for the Lord, from spending time with God’s Word, and will keep finding excuses for not being involved in God’s work. But, in contrast, he will always have the willingness, time, mind, and desire of capitalizing on opportunities related to worldly works, responsibilities, pleasures, and other things. Moreover, either in his personal, or family, or in his work life, in either or all of them, he will always have some discord or the other going on; because of one thing or the other, he will never be at peace in his life.


The Believer must also realize that God being God, the Supreme personality, He will never take a secondary place anywhere, least of all in His temple – the Believer. Either He will be God, having the primary place in the Believer’s lives for everything (Matthew 22:37; Luke 14:26-27; Philippians 3:7-9), or He will take no place in our lives. That is to say, God will step aside and leave the Believer to his own ways and devices, to do what he feels like; till like the Prodigal Son of Luke 15, he learns the bitter lessons the hard way, and turns back to God whole-heartedly. So, to learn from God the Holy Spirit, the Believer must learn and be willing accord Him the first priority in his life, has to submit fully to Him, become obedient to Him, i.e., he has to learn to ‘walk in the Spirit’ (Galatians 5:16, 25). We will carry on from here in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well
 &
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 23 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 46 - Altering God’s Word - 15 / आशीषित एवं सफल जीवन – 46 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 15

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 46 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 15

 

पुनःअवलोकन: पिछले लेख में हमने देखा था कि किस प्रकार से शैतान ने उस समय के धार्मिक अगुवों से पुराने नियम के लेखों में छेड़-छाड़ करवाई, और उन्होंने उसे बदल कर उनकी अपनी सहूलियत और लाभ के लिए बना दिया। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के समय इस बात को उस समय जन-सामान्य के भी तथा उन धार्मिक अगुवों के सम्मुख भी प्रकट किया था (मत्ती 15:1-1)। इसके बाद हमने देखा था कि जैसे-जैसे सुसमाचार और मसीहियत का प्रचार और प्रसार होता गया, उसी के साथ ही शैतान द्वारा मसीही शिक्षाओं को बिगाड़ने और भ्रष्ट करने का, गलत शिक्षाओं को प्रचलित करने का, लोगों को बहका और भरमा कर विधर्मी मार्गों में डालने का भी प्रचार और प्रसार होता चला गया; और इस धोखे में भी लोगों में तथा उनके धार्मिक अगुवों में यही भ्रम व्याप्त था कि वे सही और भक्ति के मार्ग पर ही हैं। हमने बाइबल के उदाहरणों के द्वारा, इस सामान्यतः न तो देखे-समझे और न ही पहचाने जाने वाले तथ्य को भी देखा था कि परमेश्वर की कलीसिया और मण्डलियों में इन गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों की पैठ बैठा लेने और फिर दूसरों में फैलाए जाने में, चाहे अनजाने में या जान-बूझकर, हमेशा से ही धार्मिक अगुवों की एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


यही, कलीसिया के सम्पूर्ण इतिहास में होता चला आया है, और आज भी हो रहा है; बाइबल के लेखों में फेर-बदल और बिगाड़ करने के द्वारा उसे बाइबल के विपरीत अर्थ और अभिप्राय दिए जा रहे हैं। और फिर इन फेर-बदल किए हुए, बिगड़े हुए, भ्रष्ट किए गए लेखों, उनके अनुचित अर्थों और अभिप्रायों के आधार पर कई डिनॉमिनेशंस, मत, और संप्रदाय खड़े हो गए हैं जो परमेश्वर के वचन से बहुत भिन्न बातों का प्रचार करते और शिक्षाएं देते हैं, किन्तु दावा बाइबल के अनुसार बिलकुल सही होने का ही करते हैं। क्योंकि वे लोग यह एक आकर्षक, सांसारिक रीति से लुभावनी, और प्रतीत होने में तर्कपूर्ण तरीकों से, बहुधा उनके साथ भौतिक लाभों के वायदों के साथ करते हैं, इसीलिए बहुत से लोग उनकी ओर मुड़ जाते हैं, उन्हें तुरन्त ही स्वीकार कर लेते हैं। इस गलत शिक्षाओं और अनुचित बातों के इतने सामान्य और खुली रीति से प्रचलित होने के दो मुख्य कारण हैं। आज हम इन दो में से पहले कारण को देखना आरम्भ करेंगे।


पहला कारण, जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है, यह बहुत दुःखद तथ्य है कि अधिकांश ईसाई या मसीही कभी परमेश्वर और उसके वचन को अपने जीवनों में उचित समय देते ही नहीं हैं। परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं (मत्ती 6:31-34; 1 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:1-4) के विपरीत, उनके लिए अनन्त परमेश्वर नहीं, बल्कि नश्वर सँसार, साँसारिक ज़िम्मेदारियाँ, और सँसार की नाशमान बातें अर्जित करते रहना ही प्राथमिकताएँ होती हैं। उनके लिए परमेश्वर कोई विशेष महत्व का नहीं बल्कि औपचारिकता निभाने, कर्तव्य पूरा करने के लिए है। और उनके मन-मस्तिष्क में इस बात को गहराई से जमा देने के बाद, शैतान उन्हें सँसार की बातों और जिम्मेदारियों में ही उलझाए रखता है, उन्हें कभी उनकी इस गंभीर गलती और इसके भयानक दुष्परिणामों का एहसास ही नहीं होने देता है, उन्हें उलझा कर परमेश्वर तथा उसके वचन से दूर बनाए रखता है। इस बात का सबसे सामान्य और प्रकट प्रमाण है ऐसे लोगों के द्वारा स्वयं बाइबल अध्ययन करने के लिए समय को न लगाना। कुछ लोग औपचारिकता के लिए बाइबल पढ़ अवश्य लेते हैं, किन्तु अधिकांश ईसाई या मसीही सामान्यतः बाइबल की बातों और शिक्षाओं से अनभिज्ञ ही रहते हैं। और इसलिए, इस कमी को पूरा करने के लिए, परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए वे औरों के द्वारा दिए गए संदेशों और शिक्षाओं को मान लेने, उन्हें स्वीकार कर लेने वाले बन जाते हैं। लेकिन क्योंकि उन्हें बाइबल में वास्तव में लिखी गई बातें और दी गई शिक्षाएँ पता नहीं होती हैं, इसीलिए जो भी प्रचार किया या सिखाया जाता है, उसे बिना जाँचे-परखे ही स्वीकार कर लेते हैं। प्रचार करने तथा शिक्षा देने वाला जितना अधिक परिचित, लोकप्रिय, या ख्याति प्राप्त व्यक्ति होता है, उतने ही अधिक अंध-विश्वास के साथ उसकी बातें स्वीकार की जाती हैं, उस पर तथा उसकी बातों पर भरोसा रखा जाता है, उनका बिना किसी संदेह के पालन किया जाता है।


एक और बात जो प्रचारक और शिक्षक की लोकप्रियता और उसकी कही बात को स्वीकार करने पालन करने में बहुत बड़ा योगदान करती है, वह है उसकी वाक्पटुता, उसकी प्रभावी शब्दावली, तथा शैली, और जिस तरह से वह बाइबल की बातों, शब्दों, और वाक्यांशों का बड़ी भक्ति, धार्मिकता और प्रभावी रीति से प्रस्तुत तथा उपयोग करता है। लेकिन शायद ही कोई होता होगा जो परमेश्वर के वचन में दिये गये निर्देशों (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21) के अनुसार, वापस जाकर परमेश्वर के वचन से इस बात की पुष्टि करता है कि क्या प्रचार की और बताई गई बाइबल की वे बातें, वे शब्द, वे वाक्यांश, बाइबल में भी, बाइबल में परमेश्वर के लोगों की दर्ज की गई प्रार्थनाओं, वार्तालापों, और संदेशों आदि में, वास्तव में उसी अर्थ और अभिप्राय से ही उपयोग हुए हैं जैसे कि यह प्रचारक आज उन्हें उपयोग कर रहा है, और करना सिखा रहा है? ध्यान कीजिए, जैसा कि हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, लोगों को भरमाने और बहकाने के लिए शैतान की एक बहुत सफल युक्ति है बाइबल के सही लेख का अनुचित रीति से, अर्थात, ऐसे उपयोग करना, जैसा उपयोग उस लेख के लिए बाइबल में दिया नहीं गया है।


इस पहले कारण पर विचार और विश्लेषण को, बाइबल के उदाहरणों के साथ करना, हम अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 46 - Be Stewards of God’s Word – 31 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 15

 

Review: In the previous article we had seen how Satan had got the then religious leaders to tamper with and alter the Old Testament Scriptural text, and they converted it into something to their convenience and profit. Lord Jesus during His earthly ministry had pointed this out to the general public as well as to those religious leaders (Matthew 15:1-15). We next saw that, as the gospel and Christianity spread, so did the spread of wrong teachings and doctrines brought in by Satan to corrupt and distort the Christian teachings, to deceive and misguide people into wrong, ungodly ways increase; even in this deception, all the while making the people and the religious leaders think that they were on the right and godly path. We also saw that Biblical examples clearly illustrate the generally unrealized and unacknowledged fact, that the religious leaders, knowingly or unknowingly, have always had a major role to play in letting these satanic teachings and doctrines enter and take hold in God’s Churches and from there spread to others.


This has been happening throughout Church history, and is happening even today; the Biblical text is being altered and distorted, and being given inappropriate unBiblical meanings. Then, based on these altered, distorted, corrupted texts and the inappropriate meanings and implications ascribed to them, many denominations, sects, and cults have risen up, that preach and teach things much different from God’s Word, but claim to be absolutely correct Biblically. Because they do it in an attractive, physically appealing, and in a seemingly logical manner, often along with promises of many temporal gains and benefits, therefore, many people readily accept their false teachings and turn to following them. There are two main reasons why these wrong and inappropriate teachings are so freely and easily accepted। Today we will begin considering the first reason.


The first reason, as has been pointed out earlier, is the very sad fact that most Christians never give God and His Word any quality time in their lives. Contrary to the teachings of God’s Word (Matthew 6:31-34; 1 John 2:15-17; James 4:1-4), instead of eternal God, the perishing world, worldly responsibilities, and gaining the temporal things of the world is priority for them. God is not someone important, but an obligation, a formality to be fulfilled. And having got this firmly entrenched in their minds and hearts, Satan keeps them occupied in the things and responsibilities of the world, never letting them realize their very grave error and its disastrous consequences, and keeps them entangled away from God and His Word. This is most commonly evidenced by their not taking time to study the Bible for themselves; some may perfunctorily read it, but by far the vast majority of Christians generally remain unaware of what actually is written in God’s Word. Therefore, to make up for this lack, they always blindly rely on the messages and teachings given to them by others as a means of learning God’s Word. But since they are unaware of what is actually written and taught in the Bible; therefore, they tend to accept whatever has been preached and taught without cross-checking or verifying it. The more familiar, popular, or renowned the preacher or teacher is, the more confidently and blindly he is trusted, and whatever he says and preaches is accepted, believed, and followed.


A factor that strongly contributes to the popularity and general acceptance of whatever the preacher or teacher says is his impressive vocabulary, eloquence, and style, and the manner in which he presents and uses Biblical words, terms, and phrases in a seemingly very pious, religious, and impressive sounding way. But hardly anyone bothers to go back and as instructed in God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), confirm from God’s Word, whether those Biblical terms, words, and phrases that have been preached and stated, have actually been used in the Bible, by God’s people, as recorded in their prayers, conversations and messages, etc., in just the same way, with the same meanings and implications, as this preacher or teacher is using them is ascribing to them today, and is teaching to be done now? Remember, as we have seen in the previous articles, one of Satan’s very effective strategies to misguide people is to use the correct Biblical text, in an inappropriate way, i.e., in ways not seen in the Bible.

 

We will continue our consideration and analysis of this first reason with Biblical examples in the next article.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 25 जून 2025

The Holy Communion – 14 - For Those Who Honor, Study, and Obey God’s Word (2) / प्रभु भोज – 14 - वचन का आदर, अध्ययन, और पालन करने वालों के लिए (2)

 

प्रभु भोज 14

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:8-10 (2) - प्रभु की मेज़ - वचन का आदर, अध्ययन, और पालन करने वालों के लिए (2)

 

        पिछले लेख में हमने निर्गमन 12:8-10 के प्रतीकों पर विचार करते हुए, देखा था कि किस प्रकार से प्रभु की देह को खाना, तथा उसके लहू को पीना, उनके द्वारा जो प्रभु के बलिदान के लहू के अधीन आ गए हैं, परमेश्वर के वचन का अध्ययन करके उसे आत्मसात कर लेने को दिखाता है। हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के वचन का यह अध्ययन निरन्तर किया जाना है, हर आयु के जन के द्वारा किया जाना है, और परिवार के रूप में किया जाना है। आज हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और इन प्रतीकों से कुछ और बातें सीखेंगे।

        प्रभु की देह को “खाने” के चिह्न और प्रतीक को समझ लेने के बाद, हम वापस निर्गमन 12:8 को लौटते हैं - बलि किए हुए मेमने के माँस को समस्त परिवार ने साथ ही खाना था, अखमीरी रोटी तथा कड़वे साग-पात के साथ। हम पहले देख चुके हैं कि बलि किया हुआ फसह का मेमना, परमेश्वर के मेमने, प्रभु यीशु के समस्त मानव जाति के छुटकारे के लिए क्रूस पर दिए गए बलिदान को दिखाता है। “खाने” की सांकेतिक भाषा का उपयोग उस मेमने के खाए जाने के लिए उपयोग करने के द्वारा हम समझ सकते हैं कि प्रभु भोज के संदर्भ में, उसका अभिप्राय होता है कि उस “जीवते वचन को, जो देहधारी हुआ और हमारे मध्य में डेरा किया” का अध्ययन करना, अर्थात परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना, उसे आत्मसात करना, और उसे हमारे जीवनों को आत्मिक जीवन में परिवर्तित कर लेने देना।

        इसके साथ कुछ अन्य चिह्न और प्रतीक भी यहाँ निर्गमन 12:8 में दिए गए हैं। आयत 7 और 8 में हम देखते हैं कि पहले मेमने को बलि करना था, फिर उसके लहू को घर के चौखटों तथा अलंगों पर लगाना था। अर्थात, पहले उस घराने को प्रभु की आज्ञाकारिता और अधीनता में आना था, फिर बलि किए हुए मेमने को घर के अन्दर खाना था, जब तक कि छुटकारे के लिए कूच करने की पुकार न दी जाए। न केवल परिवार के मुख्या को, परंतु सारे परिवार को “मेमने को खाना” था। उन्हें यह बाहर के अंधकार तथा मौत के दूत के द्वारा काम किए जाने से विचलित और प्रभावित हुए बिना करना था। अर्थात, उन्हें बाहर लगाए गए लहू, और उसके अधीन हो जाने के कारण बचाए जाने पर भरोसा रखना था। फसह का पर्व उन्हें जीवन भर सालाना पर्व के रूप में मनाना था (निर्गमन 12:24); अर्थात जब तक वे जीवित रहें, उन्हें मेमने को “खाते” रहना, अर्थात अध्ययन करते रहना था। यह सारे परिवार को साथ मिलकर करना था, बच्चे, जवान, वृद्ध, सभी को  करना था; परमेश्वर का वचन सभी को पढ़ना और सीखना है, हर आयु में, इससे किसी को छूट नहीं है।

        “खाने” के विषय में इस चिह्न और प्रतीक से हम अपने संदर्भ, प्रभु भोज में भाग लेने के बारे में क्या सीख सकते हैं? जिस प्रकार से बलि किए गए मेमने को सारे घराने को खाना था, उसी रीति से प्रभु की मेज़ में भाग उन्हें ही लेना चाहिए जो अपने परिवार के साथ परमेश्वर के वचन का आदर करते हैं, ध्यान देकर और प्रयास के साथ उसका अध्ययन करते हैं; अर्थात, उनके अपने और पारिवारिक जीवन में परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना एक आदरणीय प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि मात्र औपचारिकता को पूरा करने के लिए वचन का कोई भी खण्ड पढ़ लेना, और समझना कि जिसकी आवश्यकता थी, उसे पूरा कर लिया गया है। इसका यह भी अर्थ है कि संसार की मांगो और परमेश्वर के प्रति उत्तरदायित्व और उसे आदर देने के मध्य में एक का चुनाव करना होगा, और सही निर्णय का पालन करना होगा। इस बाइबल अध्ययन को बाहर संसार में पाप और मृत्यु की अंधकार की शक्तियों के हो रहे काम से बिना विचलित हुए निरंतर करते रहना है। वरन यह बाइबल अध्ययन में लौलीन रहने का और भी अधिक प्रबल कारण होना चाहिए, जिससे शैतान के द्वारा मसीही विश्वासियों पर किए गए हमलों का सामना कर सकें  और स्थिर खड़े रह सकें (प्रकाशितवाक्य 3:10)। यह व्यक्ति द्वारा वास्तविक और प्रभावी रीति से तभी किया जा सकता है जब व्यक्ति और उसका घराना पहले प्रभु के लहू अर्थात प्रभु यीशु के द्वारा बचाए जाने की सामर्थ्य की अधीनता में आ गया हो। क्योंकि व्यक्ति जैसे ही उद्धार पाता है, परमेश्वर पवित्र आत्मा उसमें आकर निवास करने लगता है (इफिसियों 1:13-14), और पवित्र आत्मा के कार्यों में से एक है मसीही विश्वासियों को परमेश्वर के वचन को सिखाना (यूहन्ना 14:26)। क्योंकि यह भाग लेना हर साल, जीवन भर करते रहना है, इसलिए मसीही विश्वासी को भी निरंतर वचन का अध्ययन करते रहना चाहिए, और अपनी आत्मिक उन्नति की बढ़ोतरी का आँकलन करते रहना चाहिए - जैसा कि हम आगे के लेखों में देखेंगे।

         इसलिए हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए है जो न केवल प्रभु के उद्धार देने वाले लहू की अधीनता में आ गए हैं, किन्तु साथ ही वचन के अध्ययन करने और उसकी शिक्षाओं और निर्देशों को अपने जीवन में प्राथमिक स्थान देते हैं। जिनके पास परमेश्वर के वचन के अध्ययन के लिए, उसके निर्देशों का पालन करने के लिए, उसे अपने जीवन में लागू करने के लिए समय और रुचि नहीं है, उनके लिए धार्मिक रीति के समान इस मेज़ में भाग लेना व्यर्थ है, निष्फल है, और अनुचित रीति से भाग लेने के कारण कोई लाभ मिलने के स्थान पर वे ताड़ना के भागी होंगे (1 कुरिन्थियों 11:28-31), जैसा कि हम बाद के लेखों में देखेंगे।

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12:8-10 में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 14

English Translation

Exodus 12:8-10 (2) - The Lord’s Table - For Those Who Honor, Study, and Obey God’s Word (2)

 

       In the last article, considering the symbolisms of Exodus 12:8-10, we had seen how the eating of the Lord's body and drinking of His blood implies studying and imbibing His Word, by all who have come under His sacrificial blood. We also saw that this studying of God's Word was to be done continually, irrespective of age, and must be done as a family. Today we will carry on, and learn some more from these symbolisms.

       Having seen and understood the symbolism of “eating” the Lord’s body, let us return back to Exodus 12:8 - the flesh of the sacrificed lamb had to be eaten by the whole family, with unleavened bread and bitter herbs. We have seen earlier that the Passover sacrificial lamb symbolized the Lamb of God sacrificed on the cross for the deliverance of mankind. Applying the symbolism of “eating” to the eating of the lamb, we can understand, that in context of the Holy Communion it means to study and learn about the “Living Word that became flesh and dwelt amongst us”, i.e., study the Word of God, imbibe it, and let it bring godly changes in our lives.

        There are some other important symbolisms associated with this, given in Exodus 12:8. Through verses 7 and 8 we see that first the lamb had to be sacrificed, and then the blood of the sacrificed lamb had to be applied to the door posts and lintel of the house. In other words, first the household had to come under the blood, and then this household that was under the saving cover of the blood, had to “eat” the lamb, inside the house, till the call to move out and be delivered from the bondage was sounded. Not just the elder of the family, but the whole household had to “eat the lamb.” They were to do it unperturbed by the night, and the Angel of death moving outside; i.e., had to do it trusting the saving power of the blood they had applied outside, and come under. The Passover was meant to be repeated as an annual event (Exodus 12:24), and they had to keep “eating” the lamb as long as they lived, i.e., had to keep studying God's Word. The whole family, children, young, and old, had to keep doing it together; God's Word has to be studied and learnt by all, across all ages, nor one is exempt.

        What can we learn and derive for our context of participating in the Holy Communion from this symbolism about eating? As the sacrificed lamb was to be eaten by the whole household, those partaking of the Lord’s Table should be the ones that honor and diligently, laboriously study God’s Word, they and their families; i.e., the study of God’s Word has to be given a primary and exalted honorable place in their family life, not just a perfunctory reading of a random passage and believing that they have done what was necessary. This also means making a choice between the demands of the world and honoring God, and doing accordingly. This Bible study has to be done unperturbed by the darkness of sin and death outside in the world; rather this should all the more be a reason to study and learn God’s Word, to be able to withstand Satan’s attacking and shaking up of the Believers (Revelation 3:10). This can only be done actually and effectively, if the person, the household has first come under the blood, i.e., the saving power of the Lord Jesus. Because, the moment a person is saved, is Born-Again, the Spirit of God comes to reside in him (Ephesians 1:13-14) and one of the functions of the Holy Spirit is to teach God’s Word to the Christian Believers (John 14:26). Since this was to be done year by year, lifelong, the Christian Believer too has to remain studying God’s Word continually, and keep assessing his spiritual growth - as we will see in later articles.

        Therefore, we can infer that participating in the Holy Communion is for those who not only have come under the saving blood of the Lord, but also give Bible study and obedience to its instructions and teachings a primary place in their lives. Those who have no place or time for God’s Word and studying it, obeying it, applying it in their lives, for them ritually partaking in the Lord’s table is vain, inconsequential and doing it unworthily; and will lead to adverse effects (1 Corinthians 11:28-31) than any benefits.

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. In the next article we will carry on from here and see more from these verse, Exodus 12:8-10. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.  

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 14 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 35 - Provision To Be Firm & Stable (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 35 - स्थिरता और दृढ़ता का उपाय (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 35 

Click Here for the English Translation

कलीसिया और मसीही विश्वासी - स्थिरता और दृढ़ता का उपाय (1)


पिछले लेखों में हम देखते आ रहीं कि प्रभु यीशु की कलीसिया में जुड़ने के साथ ही, सच्चे मसीही विश्वासी में, वास्तविकता में प्रभु के जन बन जाने वाले व्यक्ति में, सात बातें देखी जाती हैं, जो प्रेरितों 2:38-42 में दी गई हैं। ये मसीही विश्वासी होने के गुण या पहचान हैं, और जिन्हें हम पिछले कुछ लेखों में क्रमवार देखते आ रहे हैं। अभी तक हम पहली तीन बातों - अपने पापों के लिए पश्चाताप और उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँगने के साथ यीशु को प्रभु स्वीकार करना; प्रभु द्वारा किए गए भीतरी परिवर्तन की बपतिस्मे के द्वारा सार्वजनिक गवाही देना; और प्रभु के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं आज्ञाकारी होकर, अपने आप को संसार तथा सांसारिक लालसाओं से पृथक करके प्रभु के कार्य में संलग्न रहना, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े - पर विचार कर चुके हैं। प्रकट है कि प्रभु के प्रति सच्चे और वास्तविक समर्पण के बिना यह कर पाना संभव नहीं है, क्योंकि सताव और विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु के प्रति प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी बने रहना परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के बिना संभव नहीं है; और पवित्र आत्मा की सामर्थ्य केवल प्रभु यीशु के वास्तविक शिष्यों के साथ ही होगी, किसी मानवीय अथवा संस्थागत रीति से, अपनी ही ओर से ‘कलीसिया’ से जुड़ जाने वालों के साथ नहीं। यहीं पर प्रभु के सच्चे और समर्पित लोगों तथा दिखाने भर के लिए ‘कलीसिया’ से जुड़ने वालों के मध्य अंतर प्रकट हो जाता है।


प्रेरितों 2:41 में जीवन में आया एक महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाया गया है, पतरस द्वारा किए गए उस प्रचार के फलस्वरूप, सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए। सात में से पहली तीन के बाद, शेष चार बातें उन लोगों के प्रभु के शिष्यों के साथ जुड़ जाने के बाद उनके जीवन में निरंतर पाई जाने वाली बातें थीं। इन चार बातों के लिए प्रेरितों 2:42 में लिखा है कि ये नए मसीही विश्वासी इसके बाद से इन में “लौलीन रहे”, अर्थात, ये बातें उनके जीवन का अभिन्न अंग, उनके लिए प्राथमिकता से निर्वाह का विषय बन गईं। ये चार बातें हैं प्रेरितों से शिक्षा पाना, अर्थात प्रभु के वचन की शिक्षा और अध्ययन, प्रभु के लोगों के साथ संगति में बने रहना, प्रभु के नाम से रोटी तोड़ना या प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होते रहना, और प्रार्थना करना। ये चार बातें कलीसिया के लिए, मसीही विश्वासी के मसीही जीवन के लिए स्थिरता और दृढ़ता देने वाले चारों कोनों के चार स्तंभ हैं। जिस भी मसीही विश्वासी के जीवन में इनमें से एक भी स्तंभ कमजोर पड़ेगा, या हट जाएगा, उसका मसीही विश्वास का जीवन तुरंत कमजोर पड़ जाएगा। जिस स्थानीय कलीसिया में ये बातें नहीं होंगी, या इनकी प्राथमिकता नहीं होगी, वह स्थानीय कलीसिया दुर्बल पड़ जाएगी, प्रभु के लिए अप्रभावी हो जाएगी, और शैतान को उस कलीसिया में अपने कार्य करने के लिए प्रचुर अवसर मिलने लगेंगे। इन चारों बातों के एक साथ निर्वाह करने और इनके सामूहिक महत्व को दिखाने के लिए ही इन्हें एक साथ, एक ही वाक्य में लिखवाया गया है, और साथ ही यह भी लिखवाया गया है कि वे आरंभिक विश्वासी इन चारों में “लौलीन रहे”।


अपने आप को ईसाई या मसीही कहने वाले अधिकांश लोगों में, उनके व्यक्तिगत जीवन में तथा उनकी ‘कलीसिया’ की सामूहिक जीवन में भी, इन चारों बातों का महत्व और निर्वाह आज देखने को या मिलता ही नहीं है, या इनमें से किसी एक या दो का पालन करना एक औपचारिकता मात्र बन कर रह गया है। यही इस बात का एक बड़ा प्रमाण है कि उनका जीवन वास्तव में प्रभु के साथ जुड़ा हुआ नहीं है; वे केवल ऊपरी रीति से, दिखाने भर के लिए प्रभु की कलीसिया से जुड़े हैं, वास्तविकता में नहीं। वास्तविकता में वे अभी भी संसार के साथ ही जुड़े हुए हैं, संसार ही के जन हैं, इसीलिए संसार और सांसारिकता की बातें उनके लिए अधिक महत्व रखती हैं और उन्हीं बातों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है। यदि वे नश्वर संसार की नाशमान बातों से कुछ समय निकालने पाते हैं, तो प्रभु के प्रति अपने दायित्व के लिए, दिखाने भर का औपचारिकता का हल्का सा प्रयास कर लेते हैं। यदि इन सातों बातों के क्रम के अनुसार देखें, तो जो वास्तव में सच्चा पश्चाताप करेगा, मन फिराएगा, और अपने इस मन फिराव की वास्तविकता की सार्वजनिक गवाही देगा, और अपने आप को संसार तथा सांसारिकता की बातों से अलग करेगा, उसके अन्दर स्वतः ही इन शेष चार बातों के लिए भी स्वाभाविक लालसा बनी रहेगी, और वे इनमें लौलीन भी रहेंगे। 


हम अगले लेख में इसी विषय पर कुछ और विचार करेंगे।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 35

English Translation

The Church & Believer - Provision To Be Firm & Stable (1)


We have been seeing in the previous articles about the seven things, given in Acts 2:38-42. They are the characteristics that are seen in the life of truly Born-Again Christian Believer, from the moment he becomes a part of the Church of the Lord Jesus. We have been considering these in the previous articles, and have seen the first three so far. These three are - First, repentance for and asking the Lord Jesus’s forgiveness for sins, and accepting the Lord Jesus as savior; Second, witnessing for the inner transformation done by the Lord externally, publicly, through baptism; Third, being surrendered and obedient to the Lord, separating out from the world and worldliness and being devoted to the work of the Lord, at any cost. It is evident that without a true and commitment and full surrender to the Lord, doing any of these is not possible for anyone, because it is not possible to remain true and committed to the Lord in adverse circumstances and trying situations without having the power of the Holy Spirit. And, the power of the Holy Spirit is only with the actual disciples of the Lord Jesus; not with those who have joined the Church through some man-made process or institutional activity. This by itself brings out the difference between the truly committed people of the Lord and those not joined to the Church by the Lord, but who have joined the Church on their own.


In Acts 2:41, a very important change in lives has been shown, consequent to the preaching of Peter, Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them. After the first three things, the next four are seen in Acts 2:42 as things in which they “continued steadfastly” i.e., these were continually seen in the lives of those who were joined with the disciples of the Lord. Having been joined to the Church of the Lord Jesus, these four things became an integral part and priority of their lives. These four things are, “apostles' doctrine [i.e., studying and learning the Word of God from the disciples of the Lord], and fellowship [i.e., remaining in the company of Lord’s people or God’s children], in the breaking of bread [i.e., participating in Holy Communion with Lord’s disciples], and in prayers [i.e., communicating with the Lord God at a personal level].” These four things are like four pillars for the Christian life and the Church, to provide it stability and firmness, against the wiles and attacks of the devil. If in Christian Believer’s life, any one of these pillars becomes weak, or breaks down, his Christian life will immediately become weak and unstable. In whichever local Assembly or Church these four are not seen as being practiced or adhered to “steadfastly”, that Assembly or Church will become weak, will become unfruitful for the Lord, and Satan will have ample opportunity to do his work there and disrupt it. To indicate their collective application and importance, they have been stated together in one sentence, along with the fact that the Christian Believers “continued steadfastly” in them.


In the personal lives of most of those who call themselves Christians, and even in their collective gatherings, in their “churches”, the importance and adherence to these four things is usually not seen, or not seen with the intensity or steadfastness it ought to be present. Rather, what is seen is that usually either one or two of these four is practiced as a formality. This by itself is a great proof that their lives are not really joined with the Lord; they are attached to the Church externally, only for a ‘show’, and not really. In reality they are still joined to the world, they are still the people of the world, not the Lord; therefore, they give more importance to the world and the things of the world, and follow them. If they are able to find some time after their involvement with the things of the world, then to show their association with the Lord, as a formality, they may perfunctorily fulfill one thing or the other. If we consider these seven things in the order they have been given, then it is apparent that the person who really repents of sins and is transformed within, witnesses of this inner transformation publicly by baptism, and separates himself away from the things of the world and worldliness, he will automatically also have a natural desire to remain steadfastly involved in these four things.


We will ponder over some other related things on this topic in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language