ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 19 जनवरी 2025

Christian Believer’s Separation from the World - How? मसीही विश्वासी के जीवन में अलगाव - कैसे?

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 16 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी के जीवन में अलगाव - कैसे?


पिछले लेखों में हम पिन्तेकुस्त के दिन, पवित्र आत्मा से भर जाने के बाद पतरस द्वारा यरूशलेम में एकत्रित हुए “भक्त यहूदियों” को किए गए सुसमाचार प्रचार के प्रभावों को देखते आ रहे हैं। मसीह यीशु पर लाए गए विश्वास से प्राप्त होने वाली पापों की क्षमा, उद्धार, और मसीही शिष्यता से संबंधित सात व्यावहारिक बातों को पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस ने उनके सामने रखा, जिन्हें हम प्रेरितों 2:37-42 में से देख रहे हैं। पिछले लेख में हमने इन सात में से अंतिम, और लिखे गए क्रम के अनुसार तीसरी बात - मसीही विश्वासी के संसार और सांसारिकता की बातों से अपने आप को अलग करने के बारे में देखना आरंभ किया था। हमने देखा था कि ऐसा करना कितना महत्वपूर्ण है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी में आकर निवास करने वाला पवित्र आत्मा ऐसा करने में उसकी सहायता करता है। किन्तु मसीही विश्वास को मसीही या ईसाई धर्म बनाकर धर्म-कर्म-रस्म के पालन करने की धारणा रखने वाले, पतरस द्वारा कही गई क्रम की पहली बात - मन फिराओ अर्थात पश्चाताप करो, और क्रम की यह तीसरी बात - अपने आप को संसार और सांसारिकता के व्यवहार से पृथक करो पर न तो कोई विशेष ध्यान देते हैं और न ही मसीही शिष्यता के जीवन में इनके महत्व एवं अनिवार्यता को लोगों को सिखाते हैं। 


मसीही विश्वास के प्रचार और प्रसार के आरंभिक समय में, प्रेरित पौलुस ने कुरिन्थुस में स्थित मसीही मण्डली को लिखा “अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो, क्योंकि धामिर्कता और अधर्म का क्या मेल जोल? या ज्योति और अन्धकार की क्या संगति? और मसीह का बलियाल के साथ क्या लगाव? या विश्वासी के साथ अविश्वासी का क्या नाता? और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्‍ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे। इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है” (2 कुरिन्थियों 6:14-18)। यह दिखाता है कि संसार और सांसारिकता से पृथक रहना मसीही विश्वासी के लिए कितना महत्वपूर्ण है, और अनिवार्य है। पतरस प्रेरित ने इसके विषय लिखा “हे प्रियो मैं तुम से बिनती करता हूं, कि तुम अपने आप को परदेशी और यात्री जान कर उस सांसारिक अभिलाषाओं से जो आत्मा से युद्ध करती हैं, बचे रहो” (1 पतरस 2:11)। 


थिस्सलुनीकिया की मसीही मण्डली के मसीही विश्वासियों के विश्वास और व्यवहार की सराहना करते हुए पौलुस प्रेरित ने उनके जीवन में आए परिवर्तन और उनके द्वारा अपनी पुरानी बातों को छोड़कर सुसमाचार प्रचार करने तथा प्रभु की बातों पर मन लगाने के बारे में सराहना करते हुए लिखा “और तुम बड़े क्‍लेश में पवित्र आत्मा के आनन्द के साथ वचन को मान कर हमारी और प्रभु की सी चाल चलने लगे। यहां तक कि मकिदुनिया और अखया के सब विश्वासियों के लिये तुम आदर्श बने। क्योंकि तुम्हारे यहां से न केवल मकिदुनिया और अखया में प्रभु का वचन सुनाया गया, पर तुम्हारे विश्वास की जो परमेश्वर पर है, हर जगह ऐसी चर्चा फैल गई है, कि हमें कहने की आवश्यकता ही नहीं। क्योंकि वे आप ही हमारे विषय में बताते हैं कि तुम्हारे पास हमारा आना कैसा हुआ; और तुम कैसे मूरतों से परमेश्वर की ओर फिरे ताकि जीवते और सच्चे परमेश्वर की सेवा करो। और उसके पुत्र के स्वर्ग पर से आने की बाट जोहते रहो जिसे उसने मरे हुओं में से जिलाया, अर्थात यीशु की, जो हमें आने वाले प्रकोप से बचाता है” (1 थिस्स्लुनीकियों 1:6-10)। 


तो क्या इसका तात्पर्य है कि मसीही विश्वासी को संसार के साथ कोई संपर्क, कोई व्यवहार, कोई मेल-जोल या बातचीत नहीं रखनी है; वरन अपने आप को सभी से बिल्कुल अलग-थलग कर के एक सन्यासी के समान जीवन बिताना है? नहीं! परमेश्वर का वचन बाइबल यह भी नहीं कहता है; और ऐसी धारणा रखना भी बाइबल की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है। प्रभु यीशु ने स्वयं अपने शिष्यों से कहा कि वे सारे जगत में जाकर मसीह यीशु में विश्वास द्वारा सेंत-मेंत उपलब्ध पापों की क्षमा और उद्धार के सुसमाचार के संदेश को बताएं। यदि प्रभु यीशु मसीह के शिष्य संसार के लोगों से मिलेंगे-जुलेंगे नहीं, उनसे संपर्क नहीं रखेंगे, तो फिर प्रभु की यह आज्ञा कैसे पूरी करेंगे? पौलुस जब अथेने में अपने साथियों के आने की बाट जोह रहा था, तो यहूदियों और अन्यजाति लोगों से चर्चाएं किया करता था, उन्हें सुसमाचार सुनाया करता था “जब पौलुस अथेने में उन की बाट जोह रहा था, तो नगर को मूरतों से भरा हुआ देखकर उसका जी जल गया। सो वह आराधनालय में यहूदियों और भक्तों से और चौक में जो लोग मिलते थे, उन से हर दिन वाद-विवाद किया करता था। तब इपिकूरी और स्‍तोईकी पण्‍डितों में से कितने उस से तर्क करने लगे, और कितनों ने कहा, यह बकवादी क्या कहना चाहता है परन्तु औरों ने कहा; वह अन्य देवताओं का प्रचारक मालूम पड़ता है, क्योंकि वह यीशु का, और पुनरुत्थान का सुसमाचार सुनाता था” (प्रेरितों 17:16-18)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस प्रेरित ने कुरिन्थुस की मण्डली को लिखा “मैं ने अपनी पत्री में तुम्हें लिखा है, कि व्यभिचारियों की संगति न करना। यह नहीं, कि तुम बिलकुल इस जगत के व्यभिचारियों, या लोभियों, या अन्धेर करने वालों, या मूर्तिपूजकों की संगति न करो; क्योंकि इस दशा में तो तुम्हें जगत में से निकल जाना ही पड़ता” (1 कुरिन्थियों 5:9-10)। 


इन सभी बातों के आधार पर हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि मसीही विश्वासी के लिए पृथक होकर रहने का अर्थ सन्यास ले लेना, अथवा सभी लोगों से हर प्रकार का संपर्क एवं व्यवहार समाप्त कर देना नहीं है। वरन, मसीही विश्वासियों को संसार के लोगों के समान और सांसारिकता की मानसिकता नहीं रखनी है, उनके सदृश्य नहीं बनना है (रोमियों 12:2)। प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों को संसार में रहते हुए किस प्रकार व्यवहार रखना है सिखाया, जो स्पष्ट करता है कि उन्हें संसार के लोगों के साथ संपर्क रखना था, उनके बीच में अपनी सच्चाई और खराई के कारण एक गवाह बन कर रहना था। प्रभु संसार के लोगों के घरों में जाता था, उनके साथ खाता था, उनसे बातचीत करता था (मत्ती 9:11; 11:19 लूका 5:30; 15:2; 19:7), किन्तु उसने कभी भी उन लोगों के सोच-विचार, व्यवहार को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, कभी भी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता और उसके अनुरूप व्यवहार के साथ कोई समझौता नहीं किया। प्रभु ने अपने शिष्यों को संसार के लोगों के मध्य एक गवाही का जीवन जीने के लिए कहा: “तुम पृथ्वी के नमक हो; परन्तु यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो वह फिर किस वस्तु से नमकीन किया जाएगा? फिर वह किसी काम का नहीं, केवल इस के कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए। तुम जगत की ज्योति हो; जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता। और लोग दिया जलाकर पैमाने के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं, तब उस से घर के सब लोगों को प्रकाश पहुंचता है। उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के सामने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें” (मत्ती 5:13-16)। इसका परिणाम होगा “अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जान कर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देख कर; उन्‍हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें” (1 पतरस 2:12)।


मसीही विश्वास का जीवन एक व्यवहारिक जीवन है, निरंतर हर बात में प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता में बने रहने, और अपनी हर बात के द्वारा परमेश्वर को महिमा देते रहने का जीवन है “सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो” (1 कुरिन्थियों 10:31)। किन्तु यदि आप अभी भी संसार के साथ और संसार के समान जी रहे हैं, या परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए धर्म-कर्म-रस्म के निर्वाह की मानसिकता में भरोसा रखे हुए हैं, तो आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 16

English Translation

Christian Believer’s Separation from the World - How?


We have been looking at the effects of the gospel preached by Peter on the day of Pentecost, to the devout Jews gathered in Jerusalem, by the power of the Holy Spirit. We have seen seven things from Acts 2:37-42 that are a feature of the Christian life after coming to faith in the Lord Jesus, receiving the forgiveness of sins, salvation, and becoming a disciple of Christ. In the last article we had started to consider the seventh of these things, a Christian Believer’s life of separation from the world and the ways of the world. We had seen how important this life of separation is, and that God the Holy Spirit residing within the Christian Believer helps him to do this. But, as we have already seen, those who believe in the Christian religion and think of being righteous through the following their religion, doing religious works, fulfilling rituals and ceremonies, they have converted five of these seven things into ritualistic formalities, doing away with their true meaning, significance and application in the Believer’s life. They pay scant attention, if any, to the remaining two, i.e., to repentance and to separation from the world. The importance and necessity of these two are never diligently taught and realistically emphasized upon the congregation by the religious leaders of the Christian religion.


In the initial phase of the preaching and spreading of the Christian faith, the apostle Paul wrote to the Assembly of the Christian Believers in Corinth, “Do not be unequally yoked together with unbelievers. For what fellowship has righteousness with lawlessness? And what communion has light with darkness? And what accord has Christ with Belial? Or what part has a believer with an unbeliever? And what agreement has the temple of God with idols? For you are the temple of the living God. As God has said: "I will dwell in them And walk among them. I will be their God, And they shall be My people." Therefore "Come out from among them And be separate, says the Lord. Do not touch what is unclean, And I will receive you. I will be a Father to you, And you shall be My sons and daughters, Says the Lord Almighty."” (2 Corinthians 6:14-18). This passage shows how important and necessary it is for a Christian Believer to stay separated from the world and ways of the world. The apostle Peter wrote about this, “Beloved, I beg you as sojourners and pilgrims, abstain from fleshly lusts which war against the soul” (1 Peter 2:11).


Paul, appreciating and commending the life and behavior of the Christian Assembly in Thessalonica, wrote about this separation they had exhibited “And you became followers of us and of the Lord, having received the word in much affliction, with joy of the Holy Spirit, so that you became examples to all in Macedonia and Achaia who believe. For from you the word of the Lord has sounded forth, not only in Macedonia and Achaia, but also in every place. Your faith toward God has gone out, so that we do not need to say anything. For they themselves declare concerning us what manner of entry we had to you, and how you turned to God from idols to serve the living and true God, and to wait for His Son from heaven, whom He raised from the dead, even Jesus who delivers us from the wrath to come” (1 Thessalonians 1:6-10).


Then, does this mean that a Christian Believer has to have no contact, no interaction, no company or conversation with the people of the world? Are they supposed to keep away from the world as an ascetic? No! God’s Word the Bible does not say this at all; neither is having any such notion in accordance with the Biblical teachings on this subject. The Lord Jesus Himself has commanded His disciples to go into the world and preach the gospel of forgiveness of sins and salvation through faith in the Lord Jesus. If the disciples of the Lord Jesus do not meet and interact with the people of the world, nor remain in touch with them, how can they fulfill the Lord’s command? When Paul was waiting for his colleagues to join him in Athens, he spent his time meeting and discussing with the Jews and Gentiles, preaching the gospel to them, “Now while Paul waited for them at Athens, his spirit was provoked within him when he saw that the city was given over to idols. Therefore, he reasoned in the synagogue with the Jews and with the Gentile worshipers, and in the marketplace daily with those who happened to be there. Then certain Epicurean and Stoic philosophers encountered him. And some said, "What does this babbler want to say?" Others said, "He seems to be a proclaimer of foreign gods," because he preached to them Jesus and the resurrection” (Acts 17:16-18). Under the guidance of the Holy Spirit, Paul wrote to the Believer’s Assembly in Corinth, “I wrote to you in my epistle not to keep company with sexually immoral people. Yet I certainly did not mean with the sexually immoral people of this world, or with the covetous, or extortioners, or idolaters, since then you would need to go out of the world” (1 Corinthians 5:9-10).


In view of the above teachings and passages from God’s Word the Bible, we can understand that the command to be separated from the world for Christian Believer is not a command to become an ascetic, nor is it to be understood as a commandment to cut himself off from every contact and interaction with the world. Rather, they have been commanded to stay away or separated from the mentality and life of the world and worldly people, not be conformed to them (Romans 12:2). The Lord Jesus Christ, during His stay in the world, demonstrated and taught to His disciples how this has to be done. He went to their houses, ate with them and talked with them (Matthew 9:11; 11:19; Luke 5:30; 15:2; 19:7), but never let their way of thinking and living gain an upper hand, never compromised on His values and obedience to God’s Word. The Lord asked His disciples to live an exemplary life amongst the people of the world, one that would witness to their faith in Him, “You are the salt of the earth; but if the salt loses its flavor, how shall it be seasoned? It is then good for nothing but to be thrown out and trampled underfoot by men. You are the light of the world. A city that is set on a hill cannot be hidden. Nor do they light a lamp and put it under a basket, but on a lampstand, and it gives light to all who are in the house. Let your light so shine before men, that they may see your good works and glorify your Father in heaven” (Matthew 5:13). The effect of their leading such a life will be, “having your conduct honorable among the Gentiles, that when they speak against you as evildoers, they may, by your good works which they observe, glorify God in the day of visitation” (1 Peter 2:12).


The life of Christian Believer should be a life of practically living and demonstrating the faith, a life that glorifies God through every aspect of life, “Therefore, whether you eat or drink, or whatever you do, do all to the glory of God” (1 Corinthians 10:31). But if you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 18 जनवरी 2025

Characteristics of a Christian Believer - Separation / मसीही विश्वासी के जीवन में अलगाव

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 15 

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी के जीवन में अलगाव

हम देखते आ रहे हैं कि पतरस द्वारा पिन्तेकुस्त के दिन किए गए सुसमाचार प्रचार से संसार भर से धार्मिक पर्व मनाने और व्यवस्था की विधि को पूरा करने के लिए आए हुए “भक्त यहूदियों” के हृदय छिद गए, और उन्हें इस बात का बोध हुआ कि उनकी यह धर्म-कर्म-रस्म के निर्वाह की धार्मिकता उन्हें उद्धार या नया जन्म देने और परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। तब उन्होंने पतरस और अन्य प्रेरितों से इसके समाधान के विषय प्रश्न पूछा, और पतरस ने उद्धार या नया जन्म प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रभु यीशु की शिष्यता का मार्ग बताया, जिसमें सात व्यावहारिक बातें थीं। उनमें से पाँच बातों को तो, जिन्हें हम पहले देख चुके हैं, मसीही या ईसाई धर्म-कर्म-रस्म के निर्वाह की मानसिकता रखने वालों ने एक औपचारिक रस्म बना दिया है, और उन औपचारिकताओं के निर्वाह के कारण वे अपने आप परमेश्वर को स्वीकार्य और धर्मी समझते हैं। पतरस द्वारा उन भक्त यहूदियों को प्रेरितों 2:38 में दिए गए उत्तर का पहला कदम था मन-फिराना, अर्थात, अपने-अपने पापों से पश्चाताप करना और प्रभु का शिष्य हो जाने पर अपने पुराने जीवन की पापमय प्रवृत्तियों और व्यवहार से हट जाना, जिसे हम पिछले दो लेखों में दख चुके हैं।


दूसरा कदम था अपने इस पश्चाताप और प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी हो जाने के निर्णय को बपतिस्मे के द्वारा सार्वजनिक रीति से प्रकट करना; प्रभु का शिष्य बन जाने की गवाही को लोगों के सामने रखना। इस गवाही का वास्तविक स्वरूप भी धर्म के निर्वाह के लिए बिगाड़ दिया गया है, और साथ ही इसे एक रस्म, एक औपचारिकता बना दिया गया है। और अब धर्म-कर्म का निर्वाह करने में रुचि रखने वालों को उनके धर्म के अगुवों द्वारा, बाइबल की शिक्षाओं के विपरीत, यही बताया और जताया जाता है कि बपतिस्मा हो जाने से परमेश्वर भी उस व्यक्ति को स्वीकार करने के लिए बाध्य हो गया है।


इसके बाद पद 40 में तीसरा कदम बताया गया है “उसने बहुत और बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ” (प्रेरितों 2:40)। मूल यूनानी भाषा के जिन शब्दों का हिन्दी अनुवाद “टेढ़ी जाति” किया गया है, उनका शब्दार्थ है “टेढ़ी/विकृत पीढ़ी”। इसे अंग्रेजी अनुवादों में “perverse generation” या “corrupt  generation” लिखा गया है, जो “टेढ़ी/विकृत पीढ़ी” अनुवाद के अनुरूप है। कहने का अभिप्राय था, और है, कि जो व्यक्ति प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बनकर उनके पीछे चलते रहने का निर्णय ले, वह साथ ही यह निर्णय भी ले कि अब वह अपने समकालीन संसार के भ्रष्ट और प्रभु के प्रतिकूल व्यवहार और जीवन से अपने आप को पृथक कर लेगा; संसार और उसकी बातों के प्रति उसका जीवन एक अलगाव का जीवन रहेगा। अर्थात, वह अपने आप को संसार और संसार की बातों से दूषित नहीं होने देगा, वरन प्रभु यीशु मसीह की आज्ञाकारिता में उसी के लिए जीएगा “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)।


पाप और उद्धार से संबंधित बातों की चर्चा के समय हम देख चुके हैं कि पापों की क्षमा और उद्धार प्राप्त करने के साथ ही, तुरंत ही उद्धार या नया जन्म पाए हुए व्यक्ति की देह परमेश्वर पवित्र आत्मा का मंदिर बन जाती है और पवित्र आत्मा उसी क्षण से, उसकी सहायता और मसीही विश्वास में उन्नति और शिक्षा के लिए (यूहन्ना 14:26), उस नए जन्मे हुए जन में आकर निवास करने लगता है, “और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी” (इफिसियों 1:13)। परमेश्वर पवित्र आत्मा के इस मंदिर को स्वच्छ और पवित्र रखना उस उद्धार पाए हुए व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है “क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है? यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो” (1 कुरिन्थियों 3:16-17)। इस ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए पवित्र आत्मा स्वयं व्यक्ति की सहायता करता है कि वह शारीरिक और सांसारिक अभिलाषाओं से हटकर, एक पवित्र और परमेश्वर को महिमा देने वाला जीवन जीएं “पर मैं कहता हूं, आत्मा के अनुसार चलो, तो तुम शरीर की लालसा किसी रीति से पूरी न करोगे। क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में, और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करती है, और ये एक दूसरे के विरोधी हैं; इसलिये कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ” (गलातियों 5:16-17); “और जो मसीह यीशु के हैं, उन्होंने शरीर को उस की लालसाओं और अभिलाषाओं समेत क्रूस पर चढ़ा दिया है। यदि हम आत्मा के द्वारा जीवित हैं, तो आत्मा के अनुसार चलें भी” (गलातियों 5:24-25)।


पौलुस प्रेरित ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में रोम के मसीही विश्वासियों को लिखा “इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2)। यहाँ तीन मुख्य बातें हमारे ध्यान देने के लिए हैं: (i) प्रत्येक मसीही विश्वासी की आत्मिक सेवा, उसके द्वारा अपने आप को परमेश्वर सम्मुख बलिदान करके चढ़ाना है। हम पुराने नियम से जानते हैं कि जो बलिदान में परमेश्वर को चढ़ा दिया गया, वह फिर और किसी सांसारिक काम में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। (ii) मसीही विश्वासी को संसार के सदृश्य नहीं बनना है; अर्थात सांसारिकता की बातों से और संसार के लोगों के अनुरूप व्यवहार से बच कर रहना है। उद्धार पा लेने के बाद हुए मन परिवर्तन का प्रमाण चाल-चलन में दिखने वाला परिवर्तन है। (iii) जो अपने आप को परमेश्वर को समर्पित कर के, अपने उस समर्पण एवं मन परिवर्तन को अपने बदले हुए चाल-चलन से संसार के समक्ष दिखाएंगे, वे फिर परमेश्वर की इच्छा को व्यक्तिगत अनुभवों से जानने वाले हो जाएंगे; अर्थात परमेश्वर की इच्छा उन पर प्रकट रहेगी।


तो क्या इस अलगाव, इस पृथक रहने का अर्थ है कि मसीही विश्वासी संसार के साथ कोई व्यवहार, कोई संपर्क नहीं रख सकता है? इस प्रश्न का उत्तर हम कल देखेंगे। किन्तु यदि आप अभी भी संसार के साथ और संसार के समान जी रहे हैं, तो फिर संसार के साथ और संसार के समान विनाश में भी जाना पड़ेगा, क्योंकि संसार का मित्र बनना परमेश्वर का बैर मोल लेना है “हे व्यभिचारिणियो, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है सो जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आप को परमेश्वर का बैरी बनाता है” (याकूब 4:4)। आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है। यदि आप अभी भी एक परिवार विशेष में जन्म लेने और बचपन से ही किसी मत अथवा डिनॉमिनेशन, या धर्म के रीति-रिवाज़ों और अनुष्ठानों के निर्वाह के आधार पर अपने आप को मसीही विश्वासी समझ रहे हैं तो आप को अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलने, बाइबल के तथ्यों को समझने और बाइबल की बातों का पालन करने का जीवन जीने की आवश्यकता है, न कि किसी धर्म अथवा डिनॉमिनेशन  की शिक्षा अथवा विश्वास वचन को मानते रहने की। 


प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 15

English Translation

Characteristics of a Christian Believer - Separation


We have been seeing that on the day Pentecost, Peter had preached the gospel to the devout Jews gathered in Jerusalem from all over the world to fulfill the religious feasts and requirements. On hearing the gospel preaching from Peter, these devout Jews were cut to the heart, they realized that their ‘righteousness’ based on following religion, doing religious works, fulfilling rituals was vain, and their doing all this had not made them acceptable to God for salvation and reconciliation with Him. They then asked Peter and the other disciples what to do to rectify the situation, and were told about the way of salvation, of being Born-Again through faith in the Lord Jesus and becoming His followers, which had seven practical things in it. Of these seven we have already seen five, and have also seen that these five have been turned by the followers of the Christian religion into rituals and formalities; and they think that by fulfilling these formalities or rituals they become acceptable to God, and are reconciled with Him. The first step that Peter told them to take, as given in Acts 2:38 was to repent of their sins, turn away from the sinful behavior and the worldly desires of the old life, and become the disciples of the Lord Jesus; and we have seen about this in the previous two articles.


The second step for them to take was to publicly witness their change of heart and mind and having become a follower of Lord Jesus Christ, through baptism. The actual form and meaning of this witnessing too has been altered by the followers of the Christian religion, and they have made this into a ritual as well. Now, the followers of the Christian religion, religious works, and rituals, contrary to the teachings of the Bible, teach that their ‘baptism’ ensures that the people have become saved and God will accept them in heaven - a totally false notion.


Then, in verse 40, Peter states the third step, “And with many other words he testified and exhorted them, saying, "Be saved from this perverse generation."” (Acts 2:40). In the original Greek language, the words that have been translated as “perverse generation” also mean a “corrupt generation.” The message conveyed then, as well as today is that the person who decides to become a sincere and obedient follower of the Lord Jesus Christ, he should simultaneously also decide to separate himself from the corrupt behavior and practices of the world, things contrary to the life and teachings of the Lord Jesus; i.e., live a life of separation from the world and its ways. He should follow 2 Corinthians 5:15 “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again,” live a life of obedience to the Word of the Lord, and keep himself unpolluted by the world.


In the earlier discussion about sin and salvation we have seen that the moment a person receives the forgiveness of sins and salvation, his body becomes the temple of the Holy Spirit from that very instant. God the Holy Spirit comes to reside in the saved person from that very moment onwards, “In Him you also trusted, after you heard the word of truth, the gospel of your salvation; in whom also, having believed, you were sealed with the Holy Spirit of promise” (Ephesians 1:13), to help and to teach that person, and to guide in his spiritual growth and living (John 14:26). It is the responsibility of the Christian Believer to keep his body, the temple of the Holy Spirit, clean and holy “Do you not know that you are the temple of God and that the Spirit of God dwells in you? If anyone defiles the temple of God, God will destroy him. For the temple of God is holy, which temple you are” (1 Corinthians 3:16-17). The Holy Spirit helps the person to fulfill this responsibility, so that the person turns from the worldly and physical desires, and lives a life of holiness glorifying God, “I say then: Walk in the Spirit, and you shall not fulfill the lust of the flesh. For the flesh lusts against the Spirit, and the Spirit against the flesh; and these are contrary to one another, so that you do not do the things that you wish” (Galatians 5:16-17); “And those who are Christ's have crucified the flesh with its passions and desires. If we live in the Spirit, let us also walk in the Spirit” (Galatians 5:24-25).


The apostle Paul, under the guidance of the Holy Spirit, wrote to the Christian Believers in Rome, “I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, that you present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, which is your reasonable service. And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God” (Romans 12:1-2). There are three main things to pay heed to, in these verses: (i) The spiritual service of every Christian Believer is to offer themselves as a sacrifice to God. We know from the Old Testament that the sacrifice once offered to God could never again be used for any worldly purposes. (ii) The Christian Believer has to ensure that he does not conform to the world; i.e., he must stay away from all things and behavior that is according to worldliness and of the people of the world. The change of heart and mind after salvation should be evident in day-to-day behavior and living. (iii) Those who surrender, or offer themselves to God, and demonstrate their surrender and change of heart through a changed life and behavior, they will then become people who will get to know God’s will through their experiences; i.e., God will reveal His will to them.


So, does this being separate then means that the Christian Believer has to have no contact, no interaction with the world? We will look into the answer to this question in the next article. But for now, if you are still living as a person of the world, indulging in habits and behavior of worldliness, then beware; for those who live with the world will also perish as the people of the world, since becoming a friend of the world is becoming an enemy of God, “Adulterers and adulteresses! Do you not know that friendship with the world is enmity with God? Whoever therefore wants to be a friend of the world makes himself an enemy of God” (James 4:4). Today and now, you have the opportunity to rectify your eternal destiny and situation. If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

The Importance of Repentance in Christian Life / मसीही जीवन में पश्चाताप का महत्व

 

मसीही विश्वास एवं शिष्यता – 14

Click Here for the English Translation

मसीही जीवन में पश्चाताप का महत्व


पिछले लेख में हमने देखा था कि पतरस द्वारा पिन्तेकुस्त के दिन किए गए सुसमाचार प्रचार से संसार भर से धार्मिक पर्व मनाने और व्यवस्था की विधि को पूरा करने के लिए आए हुए “भक्त यहूदियों के हृदय छिद गए, और उन्हें इस बात का बोध हुआ कि उनकी यह धर्म-कर्म-रस्म की धार्मिकता उन्हें उद्धार या नया जन्म देने और परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। तब उन्होंने पतरस और अन्य प्रेरितों से इसके समाधान के विषय प्रश्न पूछा, और पतरस ने उद्धार या नया जन्म प्राप्त करने के लिए उन्हें जो प्रभु यीशु की शिष्यता का मार्ग बताया। उस मार्ग का पहला कदम था अपने-अपने पापों से पश्चाताप करना और प्रभु का शिष्य हो जाने पर अपने पुराने जीवन की पापमय प्रवृत्तियों और व्यवहार से मन फिरा लेना। मन फिराव की इस बात के महत्व को हम और अधिक स्पष्टता से परमेश्वर के वचन में से इससे संबंधित पदों के उदाहरणों से समझ सकते हैं, जो मुख्यतः बाइबल के नए नियम में खण्ड में दिए गए हैं। बाइबल में दिए गए निम्न-लिखित कुछ उदाहरणों से हम देखते हैं कि उद्धार पाने और प्रभु यीशु का शिष्य या अनुयायी होने के लिए पापों से पश्चाताप और मन फिराव करने का विषय आधारभूत तथा अनिवार्य है। 


मन-फिराव या पश्चाताप ही:


* यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के प्रचार का आरंभ था “उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में यह प्रचार करने लगा कि मन फिराओ; क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है” (मत्ती 3:1-2)। 


* प्रभु यीशु मसीह द्वारा पृथ्वी पर अपनी सेवकाई के आरंभ का प्रचार था “यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया। और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो” (मरकुस 1:14-15)। 


* प्रभु यीशु मसीह द्वारा अपने शिष्यों को पहले प्रचार पर भेजे जाने के समय उनके प्रचार का विषय था “और उन्होंने जा कर प्रचार किया, कि मन फिराओ” (मरकुस 6:12)। 


* प्रभु यीशु द्वारा स्वर्गारोहण से ठीक पहले शिष्यों को संसार भर में प्रचार करने के लिए दिया गया विषय “और यरूशलेम से ले कर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा” (लूका 24:47)। 


* पवित्र आत्मा प्राप्त करने के बाद शिष्यों द्वारा संसार भर से यरूशलेम आए भक्त यहूदियों के समक्ष किए गए पहले सुसमाचार प्रचार का विषय “पतरस ने उन से कहा, मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे” (प्रेरितों 2:38)।


* पतरस द्वारा यरूशलेम के इस्राएलियों के सामने किए गए प्रचार का विषय “इसलिये, मन फिराओ और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिस से प्रभु के सम्मुख से विश्रान्ति के दिन आएं” (प्रेरितों 3:19)। 


* परमेश्वर द्वारा सारे संसार के सभी लोगों के लिए दी गई आज्ञा का विषय “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30)। 


* पौलुस द्वारा यहूदियों और अन्य जातियों में किए जाने वाले प्रचार एवं सेवकाई का विषय “वरन यहूदियों और यूनानियों के सामने गवाही देता रहा, कि परमेश्वर की ओर मन फिराना, और हमारे प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करना चाहिए” (प्रेरितों 20:21); “परन्तु पहिले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के रहने वालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो” (प्रेरितों 26:20)।


* प्रकाशितवाक्य पुस्तक के 2 और 3 अध्याय में संबोधित कलीसियाओं को दिए गए चेतावनी के संदेशों का विषय (प्रकाशितवाक्य 2:5, 16, 21, 22; 3:3, 19)। 


* प्रकाशितवाक्य पुस्तक में परमेश्वर के प्रकोप और दंड के आने और सहने का कारण - पश्चाताप न करना (प्रकाशितवाक्य 9:20, 21; 16:9, 11)।


* पुराने नियम के भविष्यद्वक्ताओं एवं परमेश्वर के सेवकों के प्रचार का विषय भी पश्चाताप या मन फिराव ही था, “और यद्यपि यहोवा तुम्हारे पास अपने सारे दासों अथवा भविष्यद्वक्ताओं को भी यह कहने के लिये बड़े यत्न से भेजता आया है कि अपनी अपनी बुरी चाल और अपने अपने बुरे कामों से फिरो: तब जो देश यहोवा ने प्राचीनकाल में तुम्हारे पित्रों को और तुम को भी सदा के लिये दिया है उस पर बसे रहने पाओगे; परन्तु तुम ने न तो सुना और न कान लगाया है” (यिर्मयाह 25:4-5)। 


प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी होने का अर्थ है पुरानी बातों, विचारधाराओं, धारणाओं, व्यवहार आदि को छोड़कर, प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में एक पूर्णतः बदला हुआ नया जीवन जीना “सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं” (2 कुरिन्थियों 5:17); ऐसा जीवन जो किसी धर्म-कर्म-रस्म पर आधारित नहीं है, वरन परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता पर आधारित है, जैसा कि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से, उन्हें उलाहना देते हुए, स्वयं कहा “जब तुम मेरा कहना नहीं मानते, तो क्यों मुझे हे प्रभु, हे प्रभु, कहते हो?” (लूका 6:46)। प्रभु की शिष्यता और आज्ञाकारिता के इस जीवन में उठाया गया पहल कदम स्वेच्छा एवं सच्चे मन से पश्चाताप करना है, पुराने सांसारिक जीवन से नए आत्मिक जीवन की ओर मुड़ जाना है। बिना सच्चे पश्चाताप के प्रभु का शिष्य न तो बना जा सकता है, और न उस शिष्यता को निभाया जा सकता है। मसीही विश्वासी या प्रभु यीशु के अनुयायी होने के लिए किसी धर्म परिवर्तन की नहीं, वरन पापमय प्रवृत्तियों से मन परिवर्तन की, और परिवर्तित जीवन का निर्वाह करने की आवश्यकता है। इसलिए यदि आपने अभी तक अपने आप को प्रभु यीशु मसीह की शिष्यता में समर्पित नहीं किया है, और आप अभी भी अपने एक परिवार विशेष में जन्म अथवा उस परिवार और अपने जन्म से संबंधित धर्म तथा उसकी रीतियों के पालन के आधार पर अपने आप को प्रभु का जन समझ रहे हैं, तो आपको भी अपनी इस गलतफहमी से बाहर निकलकर परमेश्वर के वचन बाइबल की सच्चाई (प्रेरितों 17:30) को स्वीकार करने और उसका पालन करने की आवश्यकता है। 


आज और अभी आपके पास अपनी अनन्तकाल की स्थिति को सुधारने का अवसर है; प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 Christian Faith & Discipleship – 14

English Translation

The Importance of Repentance in Christian Life


In the previous article we have seen that through Peter’s preaching of the gospel on the day of Pentecost, the hearts of the devout Jews who had come from places all over the world to celebrate the feasts and fulfill the requirements of the Law, were pricked and they realized that their righteousness through observance of religion-works-rituals is unable to give them salvation and make them acceptable to God.  Not knowing what else to do to be made acceptable to God, they asked Peter and the disciples for the solution. Then they were told about the way to be saved i.e., to be Born-Again and become a disciple of the Lord Jesus; and the first step on that way was to individually repent for their sins, and then turn way or leave behind the sinful ways and behavior of their previous life. The necessity and importance of this turning away of their hearts, this repentance can be seen and understood from the related Bible verses, mainly found in the New Testament:


* Repentance was the theme of John the Baptist’s preaching, “In those days John the Baptist came preaching in the wilderness of Judea, and saying, "Repent, for the kingdom of heaven is at hand!” (Matthew 3:1-2).


* Repentance was the theme of the Lord Jesus’s preaching since the onset of His earthly ministry, “Now after John was put in prison, Jesus came to Galilee, preaching the gospel of the kingdom of God, and saying, "The time is fulfilled, and the kingdom of God is at hand. Repent, and believe in the gospel."” (Mark 1:14-15).


* Repentance was the theme of the first preaching ministry of the disciples of the Lord Jesus, “So they went out and preached that people should repent” (Mark 6:12).


* Repentance was the theme given by the Lord Jesus to His disciples, at the time of His ascension to heaven, to be preached all over the world, “and that repentance and remission of sins should be preached in His name to all nations, beginning at Jerusalem” (Luke 24:47).


* Repentance was the call by the disciples of the Lord to the devout Jews assembled from all over the world to celebrate the feasts and fulfill the requirements of the Law, “Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit” (Acts 2:38).


* Repentance was preached by Peter to the Jews of Jerusalem, “Repent therefore and be converted, that your sins may be blotted out, so that times of refreshing may come from the presence of the Lord” (Acts 3:19).


* Repentance is the call of God to all the people all over the world, “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent” (Acts 17:30).


* Repentance was the theme of Paul’s ministry and preaching amongst the Jews and the Gentiles, “testifying to Jews, and also to Greeks, repentance toward God and faith toward our Lord Jesus Christ” (Acts 20:21); “but declared first to those in Damascus and in Jerusalem, and throughout all the region of Judea, and then to the Gentiles, that they should repent, turn to God, and do works befitting repentance” (Acts 26:20).


* Repentance is the call to the Churches addressed in Revelation chapters 2 and 3 - (Revelation 2:5, 16, 21, 22; 3:3, 19).


* Not repenting is the cause of having to suffer God’s wrath and judgment in the book of Revelation - (Revelation 9:20, 21; 16:9, 11).


* The theme of the preaching of the prophets of the Old Testament was repentance and turning away from sin, “And the Lord has sent to you all His servants the prophets, rising early and sending them, but you have not listened nor inclined your ear to hear. They said, 'Repent now everyone of his evil way and his evil doings, and dwell in the land that the Lord has given to you and your fathers forever and ever” (Jeremiah 25:4-5).


To be a follower, a disciple of the Lord Jesus means to turn away from the previous worldly things, point-of-view, notions, behavior etc., turn a new leaf, and live this transformed life “Therefore, if anyone is in Christ, he is a new creation; old things have passed away; behold, all things have become new” (2 Corinthians 5:17). It is to live a life that is not based upon being righteous through fulfilling the rites and rituals of any religion, or based on doing good works, or on living according to man-made rules and ceremonies; and thereby assume to have become acceptable to God. Rather, it is living a life based upon obedience to God’s Word; as the Lord said to His disciples, chiding them for their disobedience “But why do you call Me 'Lord, Lord,' and do not do the things which I say?” (Luke 6:46). The first step to be taken to become an obedient disciple of the Lord Jesus is to sincerely and voluntarily repent of sins and turn away from the old worldly ways of living, to the new ways of living a spiritual life. Without an honest repentance neither can anyone become the Lord’s disciple, nor truly live the life of discipleship. To be a Christian Believer or the follower of the Lord Jesus, no one needs to convert their religion, but to convert their hearts and minds from the sinful tendencies and habits to living the new life that the Lord Jesus provides to His people.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language