ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

आत्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आत्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 192 - The Gifts of the Holy Spirit – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 192 - पवित्र आत्मा के वरदान – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन 192 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदान – 3

 

पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 12:7-11 में दिए गए आत्मिक वरदानों को देखना आरंभ किया था। यहाँ दिए गए 9 विभिन्न वरदानों: “बुद्धि का बातें”; “ज्ञान की बातें”; “विश्वास”; “चंगा करने का वरदान”; “सामर्थ्य के काम करने की शक्ति”; “भविष्यवाणी करने की शक्ति”; “आत्माओं की परख”; “अनेक प्रकार की भाषा”; “भाषाओं का अर्थ बताना” में से हमने पहले पाँच के बारे में देखा था। साथ ही हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा के सभी वरदान किसी के निज प्रयोग अथवा लाभ के लिए नहीं हैं, वरन, सभी के लिए और मसीही विश्वासियों की मण्डली की उन्नति और लाभ के लिए हैं। जिसे भी उसकी सेवकाई के लिए जो भी वरदान परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रदान किया है, उसे वह वरदान पवित्र आत्मा की अगुवाई में, सभी मसीही विश्वासियों के लाभ के लिए प्रयोग करना है, अपने लिए नहीं। आज हम शेष चार में से दो वरदानों के बारे में कुछ विवरण देखेंगे:

  • “भविष्यवाणी करने की शक्ति”: मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद “भविष्यवाणी” किया गया है, उसका शब्दार्थ न केवल भविष्य की बातें बताना होता है; वरन प्रेरणा पाकर औरों के सामने, या औरों की उपस्थिति में बोलना या बताना भी होता है। 1 कुरिन्थियों 14:3 में इसी शब्द को, केवल भविष्य की बातें ही नहीं, वरन “”... मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें” कहने के लिए भी प्रयोग किया गया है; अर्थात् “भविष्यवाणी” करने का तात्पर्य औरों की उन्नति में सहायता करना, उन्हें उपदेश देना, और शान्ति या सांत्वना प्रदान करना भी हो सकता है। इसी प्रकार से लूका 22:64 में, जब पकड़वाए जाने के बाद सैनिकों द्वारा प्रभु का उपहास किया जा रहा था, तब इसी शब्द का उपयोग वर्तमान में जारी घटना में “बूझने” या “पता लगाकर बताने” के लिए भी हुआ है, “और उस की आंखें ढांपकर उस से पूछा, कि भविष्यद्वाणी कर के बता कि तुझे किसने मारा”। इसी प्रकार से इस शब्द को बाइबल में विभिन्न स्थानों में उसके भिन्न अर्थों के साथ उपयोग किया गया है। पवित्र आत्मा न केवल कुछ लोगों को भविष्य की बातें बताने की सामर्थ्य देता है (प्रेरितों 21:9-11), वरन कुछ लोगों को परमेश्वर की बातें औरों के सामने या औरों की उपस्थिति में बोलने की भी सामर्थ्य देता है (1 कुरिन्थियों 11:4,5; 13:9; 14:3-5, 24, 31, 39; प्रकाशितवाक्य 11:3), और इन सभी स्थानों पर, यही शब्द उपयोग किया गया है। इसलिए “भविष्यवाणी करने की शक्ति” केवल भविष्य में होने वाली घटनाओं को बताने का वरदान नहीं है, वरन परमेश्वर का प्रतिनिधि बनकर परमेश्वर के वचन को औरों के सामने बोलने और प्रचार करने का वरदान भी है। 

  • “आत्माओं की परख”: पहली कलीसिया की स्थापना, और प्रभु के शिष्यों द्वारा सुसमाचार प्रचार के आरंभ होने के साथ ही शैतान की ओर से झूठे प्रचारकों ने भी अपना काम करना आरंभ कर दिया (1 यूहन्ना 2:18; 4:1)। प्रभु यीशु के नाम से प्रचार को कमाई का साधन बना कर प्रयोग करने वाले (रोमियों 16:18; फिलिप्पियों 3:18, 19), और गलत शिक्षाओं के देने वाले (2 कुरिन्थियों 4:2; 2 पतरस 2:1; 2 यूहन्ना 1:7) भी मण्डलियों और लोगों में फैलने लगे, और इन बातों तथा अपने ऐसे ही अन्य कार्यों के द्वारा लोगों को बहकाने लगे, गलत शिक्षाओं और अनुचित बातों में पथ-भ्रष्ट करने लगे थे। उस समय में, जब आज के समान लिखित वचन लोगों के हाथ में नहीं था, अधिकांशतः मसीही जीवन की शिक्षाएं, सुसमाचार प्रचार, और प्रभु की बातों का प्रसार, मौखिक प्रचार और संबोधनों के द्वारा होता था। ऐसे में, इन शैतान के लोगों के झूठ और गलत शिक्षाओं को तुरंत ही परखने, पहचानने, और प्रकट करने के लिए, वचन को जानने, जाँचने, और सच को उजागर करने की शक्ति पवित्र आत्मा लोगों को देता था, जिससे वे झूठ को प्रकट कर के लोगों को गलत शिक्षाओं से बचा सकें (1 कुरिन्थियों 14:29)। यह कार्य आज भी पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से कुछ लोग विभिन्न तरीकों से करते रहते हैं, अन्यथा गलत शिक्षाओं की भरमार में मसीही विश्वासियों के लिए सत्य की पहचान करना बहुत कठिन हो जाएगा। 

 

हम 2 कुरिन्थियों 12:7-11 में उल्लेखित वरदानों में से शेष दो, जो “अन्य-भाषा” से सम्बन्धित हैं – अन्य-भाषा बोलना और अन्य-भाषा का अर्थ बताना को अगले लेख में देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 192

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 8

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

The Gifts of the Holy Spirit – 3

 

From the previous article we had started to see about the gifts of the Holy Spirit mentioned in 1 Corinthians 12:7-11. Of the 9 different gifts, “word of wisdom,” “word of knowledge,” “faith,” “healing,” “miracles,” “prophecy,” “discerning of spirits,” “different kinds of tongues,” and “interpretation of tongues” mentioned in these 5 verses, we had seen about the first 5. We had also seen that none of the gifts of the Holy Spirit are for any person’s personal use or benefit; rather, all the gifts are meant for the help and benefit of everyone in the Church. Whichever gift anyone has received for their God assigned work and ministry, he has to use that gift under the guidance of God the Holy Spirit, for the benefit of the Christian Believers, not for himself alone. Today we will see about two from the remaining four gifts:

  • “Prophecy”: The word used in the original Greek language, that has been has translated as “prophecy” means “to speak forth” - not only in time, i.e., tell about future events or things; but also to be inspired to speak before, or in the presence of others, or tell others. The same word has been used in 1 Corinthians 14:3 “But he who prophesies speaks edification and exhortation and comfort to men” to convey that to prophecy also means to edify, exhort, and comfort others; and not only to tell about future things. Similarly, in Luke 22:64, when the soldiers were mocking the Lord Jesus caught for crucifixion, the same word has been used "Prophesy! Who is the one who struck You?" with the meaning of telling about an ongoing event. At other places too, in the Bible, this word has been used in its various meanings. The Holy Spirit not only gives the power to tell about the future events to some people (Acts 21:9-11), but also gives the power and ability to speak the things of God before, i.e., while in presence of others (1 Corinthians 11:4,5; 13:9; 14:3-5, 24, 31, 39; Revelation 11:3), and for all these, the same word has been used. So, the gift of “prophecy” is not just the gift of foretelling events, but also the gift of speaking and preaching God’s Word as the spokesman of God, before others.

  • “Discerning of spirits”: Along with the establishing of the first Church, and the beginning of the preaching of the gospel by the Lord’s disciples at various places, false preachers and teachers from Satan too started their work (1 John 2:18; 4:1). Those who preach wrong doctrines and false teachings started to grow and spread (2 Corinthians 4:2; 2 Peter 2:1; 2 John 1:7), and people started to use the name of the Lord Jesus and preaching in His name as a means of earning money (Romans 16:18; Philippians 3:18, 19), and through all these and other similar things started to mislead and beguile people into wrong ways. At that time, when, unlike today, the people did not have the written Word in their hands, and usually all preaching about Christian Living, preaching the Gospel, and spreading the teachings of the Lord was done through oral preaching and addressing people. In such a situation, the Holy Spirit gave the ability to some people to immediately recognize the lies and false teachings of Satan and expose them to others. The Holy Spirit also gave the power and ability to know, examine, and teach God’s Word and to expose the false teachings, so that they could expose the lies and save others from wrong teachings and false doctrines (1 Corinthians 14:29). This work is done even today by some people under the guidance and power of the Holy Spirit; else in the rampant spread of the wrong doctrines and false teachings amongst Christian Believers today, it would become very difficult to discern the truth.

 

In the next article we will consider the remaining two gifts mentioned in 1 Corinthians 12:7-11, related to “tongues” – speaking in tongues and interpreting tongues.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 17 जून 2026

Blessed and Successful Life - 132 - Brief Recapitulation – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 132 - संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 132

संक्षिप्त पुनःअवलोकन – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन – 5 

एक आशीषित और सफल जीवन जीने से संबंधित जो बातें हमने अभी तक 1 राजाओं 2:2-4 से सीखीं हैं, उनके पुनःअवलोकन को ज़ारी रखते हुए, आज भी हम परमेश्वर द्वारा दिए गए प्रावधानों के योग्य भण्डारी होने से संबंधित बातों के पुनःअवलोकन को आगे देखेंगे। आज से हम परमेश्वर द्वारा नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी को दिए गए दूसरे प्रावधान, परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में सीखी गई बातों के पुनःअवलोकन को आरंभ करेंगे। प्रभु यीशु मसीह ने, अपने क्रूस पर चढ़ाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले शिष्यों के साथ हुई अंतिम वार्तालाप में उन से वायदा किया था कि परमेश्वर पिता से उनके लिए वह एक सहायक, पवित्र आत्मा को भेजेगा। हम यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में पवित्र आत्मा के कार्यों के बारे में प्रभु द्वारा शिष्यों को दी गई शिक्षाओं को पाते हैं। और फिर हम 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19 से देखते हैं कि पवित्र आत्मा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के अंदर, जो उसका मन्दिर है, निवास करता है।

प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:16 में कहा कि पवित्र आत्मा एक साथी के समान प्रत्येक विश्वासी के साथ हमेशा बना रहेगा, कि उसका सहायक हो। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वह, परमेश्वर द्वारा विश्वासी को दिए गए निर्देशों को, विश्वासी के स्थान पर पूरा कर देगा। क्योंकि परमेश्वर ने जीवन और भक्ति तथा सँसार की सड़ाहट से बचने से संबंधित जो कुछ चाहिए था वह पहले से ही विश्वासियों को दे दिया है (2 पतरस 1:3-4), और उन्हें पवित्र आत्मा की अगुवाई में इन प्रावधानों को स्वयं उपयोग में लाना है। इसलिए पवित्र आत्मा को अपने स्थान पर कार्य करने के लिये की गई हर प्रार्थना हमेशा बिना उत्तर की ही रहेगी, क्योंकि जिम्मेदारी विश्वासी को निभानी है, पवित्र आत्मा को नहीं। साथ ही, जब भी परमेश्वर अपने बच्चों से कुछ करने के लिए कहता है, तो उसे पता होता है कि वे क्या कर सकते हैं, और क्या नहीं; और वह उन से उन्हें उसके द्वारा प्रदान की गई क्षमताओं के अंतर्गत ही कुछ करने के लिए कहता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसलिए विश्वासी का यह कहना कि मैं यह, जो परमेश्वर ने मुझे करने के लिए कहा है, नहीं कर सकता हूँ, परमेश्वर के सर्वज्ञानी होने और जो वह अपने बच्चों से करने के लिए कहता है उसमें उसके सच्चा होने पर प्रश्न चिह्न उठाता है। प्रत्येक विश्वासी को हमेशा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि परमेश्वर पवित्र आत्मा हमेशा ही उसके साथ बना रहता है, वह जहाँ भी जाता है, जो भी करता है, अपने समय का जैसे भी उपयोग करता है, आदि, उन सभी बातों में भी। इसलिए मसीही विश्वासियों को कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं कहना या करना चाहिए जो पवित्र आत्मा को किसी भी तरह से शोकित करे (इफिसियों 4:30)।

यूहन्ना 14:17 से हमने देखा था कि परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, और यही बात यूहन्ना 15:26 तथा यूहन्ना 16:13 में भी दोहराई गई है; जो पवित्र आत्मा के इस गुण के महत्व पर बहुत बल देता है। सीधे शब्दों में, परमेश्वर पवित्र आत्मा, कभी भी, किसी भी रीति से, तात्पर्यों में भी, ऐसी किसी भी बात के साथ जुड़ा हुआ नहीं होगा जो सत्य नहीं है। सभी आत्मिक बातों के लिए, जैसा कि प्रभु यीशु ने यूहन्ना 14:6 में कहा है, प्रभु ही सत्य है, और यूहन्ना 17:17 में प्रभु ने कहा कि परमेश्वर का वचन सत्य है; अर्थात, प्रभु और उसका वचन ही एकमात्र सत्य हैं। आत्मिक बातों से संबंधित जो भी बाइबल में नहीं लिखा गया है, वह सत्य नहीं है, और पवित्र आत्मा का उस बात के साथ कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए ऐसी किसी भी बात के साथ जो सत्य नहीं है, अर्थात, जो बाइबल का लिखित तथ्य नहीं है, पवित्र आत्मा का कोई मार्गदर्शन होना संभव ही नहीं है। इसीलिए प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:11 के निर्देशों – किसी भी बात को यूँ ही नहीं स्वीकार कर लो, वरन पहले प्रचार की तथा सिखाई जाने वाली हर बात को वचन से जाँचो और परखो (1 कुरिन्थियों 14:29), और पुष्टि होने के बाद ही उसे स्वीकार करो, का निर्वाह करना अनिवार्य है।

एक बहुत सामान्य त्रुटि और गलतफहमी, जो बहुधा भक्ति में ही की जाती है, बाइबल के तथ्यों को उस तरह से उपयोग करने की है जैसे वे परमेश्वर के वचन में सिखाए या उपयोग नहीं किए गए हैं। लोग अकसर, यद्यपि श्रद्धा, भक्ति, और भली मनसा के साथ, किन्तु गलत रीति से बाइबल के कई वाक्यांशों और कथनों को उस प्रकार से उपयोग करते हैं, जैसा उनके विषय बाइबल में कहीं नहीं कहा अथवा दिया गया है। अपनी ही समझ और व्याख्या को वे नए दर्शन या प्रकाशन के समान प्रयोग और प्रचार करते हैं, ऐसे रूप में जो पहले से बाइबल में नहीं दिए गए। जो होना संभव ही नहीं है, क्योंकि परमेश्वर के वचन में न तो कुछ जोड़ा जा सकता है, और न ही कुछ निकाला जा सकता है, जैसा कि हम पहले देख चुके हैं। विश्वासी ऐसा परमेश्वर को प्रसन्न करने, प्रार्थनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, और यह सुनिश्चित करने के लिए करते हैं कि उनकी प्रार्थनाएं पूरी हो जाएँ। दूसरे शब्दों में वे उन बातों को एक “मंत्र” के समान उपयोग करते हैं, जिनके द्वारा वे परमेश्वर को प्रार्थना में मांगी गई बात को पूरा करने के लिए मानो बाध्य कर रहे हों। थोड़ा विचार कीजिए, जो लोग इन शब्दों, बातों, और वाक्यांशों को नहीं बोलते हैं, परमेश्वर उनकी भी प्रार्थनाएं सुनता है, उनका उत्तर देता है; जबकि ऐसी बहुत सी प्रार्थनाएं हैं जो इन शब्दों, बातों, और वाक्यांशों को बारंबार और बल देकर बोलने पर भी बिना उत्तर मिले रह जाती हैं। तो फिर परमेश्वर से कुछ करवाने के लिए उन बातों और शब्दों का “मंत्र” के समान उपयोग करने का क्या औचित्य अथवा आवश्यकता है? यह करने से केवल व्यक्ति अनजाने में ही न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने का दोषी बन जाता है, बल्कि असत्य का प्रचार करने, उसे सिखाने, और उसका पालन करने तथा करवाने का भी दोषी ठहरता है, और परमेश्वर को भी कठपुतली के समान अपनी इच्छा पूरी करने के लिये प्रयोग करने वाला ठहरता है।

अगले लेख में हम यूहन्ना 14:17 से कुछ और बातों का पुनःअवलोकन करेंगे, और फिर पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में पुनःअवलोकन पर जाएँगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 132

Brief Recapitulation – 5

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Recapitulation – 5


Continuing with the recapitulation of what we have learnt so far regarding living a blessed and successful life from 1 Kings 2:2-4, we will recapitulate further about being stewards of God’s provisions. We will recapitulate what we have seen about the second provision of God given to every Born-Again Christian Believer, i.e., God the Holy Spirit, whose steward every Christian Believer is. The Lord Jesus Christ, in His last discourse with the disciples before His crucifixion, told them that He will ask the Father to send them a Helper, i.e., the Holy Spirit. In John chapters 14 to 16 He also taught them about the purposes of the Holy Spirit. And we see from 1 Corinthians 3:16; 6:19 that God the Holy Spirit dwells in every Born-Again Christian Believer, the Temple of the Holy Spirit.

The Lord Jesus, in John 14:16 said that the Holy Spirit will always stay alongside every Believer, as a companion to be the disciple’s Helper. But that does not mean that He will also function as the disciple’s substitute to fulfil his God given instructions for him. All such prayers, to use the Holy Spirit as our substitute will remain unanswered, since God has already given to every Believer everything that pertains to life and godliness and the way to escape the corruption of the world (2 Peter 1:3-4), and they have to fulfill their responsibilities in the guidance of the Holy Spirit. Therefore, every prayer for asking God to be their substitute, will always remain unanswered, since it is the Believers who are to fulfill their responsibilities, not the Holy Spirit. Moreover, when God asks His children to do something, He knows what they can do and what they cannot, and asks them to do within the limits of the capabilities He has given to them (1 Corinthians 10:13). Therefore, to claim that we are incapable of doing something God has asked us to do is to raise questions on God being omniscient and true about what He asks His children to do for Him. Every Believer should also stay aware of the fact that God the Holy Spirit is always with him, wherever he goes, whatever he does, however he utilizes his time. Hence Christian Believers should not say or do anything that grieves the Holy Spirit (Ephesians 4:30) in any manner.

From John 14:17 we saw that God the Holy Spirit is the Spirit of Truth, and this has been repeated in John 15:26 and John 16:13 as well; which very strongly emphasizes on the importance of this attribute of the Holy Spirit. In simple terms, God the Holy Spirit will never in any way, not even through implications, be associated with anything that is not the truth. For all spiritual matters, as the Lord Jesus has said in John 14:6, the Lord is the Truth, and in John 17:17 the Lord said that God’s Word is the Truth; i.e., the Lord and His Word are the one and only Truth. Anything spiritual that is not written in the Bible, is not the truth; and the Holy Spirit will have nothing to do with it. We cannot have the guidance and power of the Holy Spirit, in anything that is not the truth, i.e., is not a written Biblical fact. That is why the instructions of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21 - DO NOT ASSUME ANYTHING, but always first cross-check and confirm each and everything being preached and taught from the Word of God (1 Corinthians 14:29), only then accept and believe.

A very common error and misunderstanding, often committed in piety, is to use Biblical facts in a manner they have not been taught or used in God's Word. People often, though reverentially, piously, and with good intentions, but erroneously, use Biblical facts in many phrases and statements in a manner that is not given about them in the Bible. Through their own understanding and interpretation they use them as some new revelations, in a manner that has not been given before in the Bible. This is something that simply cannot be true since nothing can be added to or taken away from God’s Word, as we have seen earlier. The Believers do this to try and please God, to seemingly make prayers more effective, and make sure that their prayers are fulfilled. In other words, they use these statements like a "mantra," a chant, through which they try to compel God to do what they are asking Him to do in their prayers. Think it over, the prayers of those who do not use these phrases are also heard and answered by God, while many prayers where these phrases have emphatically and repeatedly been used, still go unanswered. So, what is the rationale or necessity of using them like a "mantra," a chant, to get things done from God? This only makes the person inadvertently become guilty of not only adding to God’s Word, but also of preaching, teaching, and following an untruth, and of trying to manipulate God like a puppet to fulfill one’s own desires.

In the next article we will recapitulate about some more things from John 14:17; and then go on to recapitulate about learning from God the Holy Spirit.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 11 मई 2026

Blessed and Successful Life - 95 - Holy Spirit – The Spirit of Truth – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 95 - पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 95 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 4

 

वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासियों को परमेश्वर पवित्र आत्मा, उनके उद्धार पाने पल में ही, अर्थात् जब वे पापों से पश्चाताप करते हैं, प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, और अपना जीवन उसे समर्पित कर देते हैं, परमेश्वर के द्वारा दे दिया जाता है। उसी पल से प्रत्येक उद्धार पाया हुआ मसीही विश्वासी न केवल पवित्र आत्मा का मन्दिर बन जाता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), वरन् उसे प्राप्त हुए पवित्र आत्मा का स्वतः ही, भण्डारी भी हो जाता है। वर्तमान में हम मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। अभी हम प्रभु यीशु के द्वारा यूहन्ना 14:17 में, पवित्र आत्मा को ‘सत्य का आत्मा’ कहे जाने और इस बात के तात्पर्यों को देख रहे हैं। हम देख चुके हैं कि सत्य का आत्मा होने के नाते, वह कभी किसी भी ऐसी बात के साथ जो किसी भी रीति से, गलत या झूठ है, चाहे ऐसा तात्पर्य में ही हो, कभी सम्मिलित नहीं होगा। पिछले लेख में हमने देखा और समझा था कि बाइबल के अनुसार उस ‘सत्य’ का क्या अर्थ है जिसके साथ पवित्र आत्मा सम्मिलित होगा, और जिसके आगे वह कभी नहीं जाएगा – वह है परमेश्वर का वचन। हमने पिछले लेख में 2 पतरस 1:3 से यह भी देखा था कि जीवन और भक्ति से सम्बन्धित प्रत्येक बात जो मसीही विश्वासी के लिए आवश्यक है, उसे पहले ही परमेश्वर के वचन में प्रभु यीशु की पहचान के द्वारा दे दी गई है। जो परमेश्वर के वचन में दे दिया गया है, मसीही विश्वासी को उस से अधिक न तो किसी बात की आवश्यकता है, और न ही उसे परमेश्वर की ओर से दिया जाएगा।

 

इसलिए विश्वासी के जीवन और भक्ति से संबंधित ऐसी कोई भी बात जो पहले से ही वचन में लिखी हुई नहीं है, वह सत्य नहीं है, परमेश्वर से नहीं है। इसी प्रकार से, ऐसे कोई भी तात्पर्य, ऐसी कोई भी व्याख्या जो बाइबल की बातों और अभिव्यक्तियों पर बनाई गई है, किन्तु बाइबल में उस तात्पर्य या व्याख्या को कहीं पर व्यावहारिक उपयोग नहीं किया गया है, उसे उदाहरण नहीं बनाया गया है, और न ही उसे कहीं कार्यान्वित किया गया है, वह तात्पर्य और व्याख्या भी उतनी ही झूठी है। परमेश्वर समस्त समय, स्थानों, संस्कृतियों, और सभ्यताओं में शाश्वत, अपरिवर्तनीय (मलाकी 3:6; इब्रानियों 13:8), और अटल है। उसी प्रकार से परमेश्वर का वचन और निर्देश भी समस्त समय, स्थानों, संस्कृतियों, और सभ्यताओं में शाश्वत, अपरिवर्तनीय, और अटल है। क्योंकि परमेश्वर ने अपना वचन अपने सर्वज्ञानी, अन्त को आरम्भ से ही जान लेने के गुण के अन्तर्गत (यशायाह 46:10), एक ही बार, सभी के लिए, अनन्तकाल के लिये दे दिया है (भजन 119:89, 160)। आज हम पवित्र आत्मा के सत्य का आत्मा होने तथ्य के अभिप्राय और व्यवहारिक उपयोग के बारे में और आगे देखेंगे।


परमेश्वर पवित्र आत्मा कभी भी किसी भी असत्य – अर्थात वह जो परमेश्वर के वचन बाइबल में पहले से ही दिया नहीं गया है, या बाइबल की शिक्षाओं के अनुसार सही नहीं है, उस के साथ कभी भी सम्मिलित नहीं होगा। वह न तो उस बात के दिए जाने में, न ही उसे सिखाए जाने में, और न ही उसका किसी भी रीति से किसी के जीवन या सेवकाई में उपयोग किए जाने में सम्मिलित अथवा सहमत होगा। पवित्र आत्मा ही, अपनी प्रेरणा और मार्गदर्शन देने के द्वारा, परमेश्वर के वचन का मूल लेखक है। बाइबल की पुस्तक लिखने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने यह कार्य उसे उपलब्ध करवाई गई परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा ही किया है (2 तीमुथियुस 3:16; 2 पतरस 2:13)। इसीलिए वह जो सत्य नहीं है, अर्थात बाइबल का तथ्य नहीं है, उसके साथ पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन कभी भी सम्मिलित नहीं हो सकता है, चाहे उसे प्रस्तुत करने वाला उस बात को जाने अथवा अनजाने में बाइबल की ही बात क्यों न कहे, कितनी ही तर्कसंगत, आकर्षक, और बलपूर्वक रीति से बारम्बार ही क्यों न कहे।


2 तीमुथियुस 3:16 और 2 पतरस 1:20-21 का यह कहते हैं कि वह पवित्र आत्मा था जिसने मानवीय लेखकों से सुसमाचारों में तथा बाइबल की अन्य पुस्तकों में वह लिखवाया जो आज हमारे हाथों में सदा काल के लिए उपलब्ध है। सुसमाचारों के सन्दर्भ में, उसी ने, इन मानवीय लेखकों के द्वारा प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई के समय उसने जो कहा और सिखाया उन शब्दों में से लेकर लिखवा दिए, कि हमारे लिए परमेश्वर के वचन में ‘प्रभु यीशु द्वारा कहे गए शब्द’ के रूप में उपलब्ध हों। पवित्र आत्मा का एक गुण और कार्य है कि यद्यपि वह विश्वासियों को आने वाली बातों के बारे में बताता है, लेकिन जो उसने पहले ही बाइबल की पुस्तकों में लिखवा दिया है उसमें वह अपनी ओर से कुछ अतिरिक्त कभी नहीं जोड़ता है। इसी प्रकार से, यद्यपि वह मसीही विश्वासियों को वह स्मरण करवाता है जो प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान कहा और सिखाया है, जिसे उसने वचन में लिखवा दिया है, लेकिन यह करते हुए वह कभी भी पहले से लिखित प्रभु की बातों में कुछ नहीं जोड़ता है (यूहन्ना 16:13-15)। इस तथ्य को हमेशा ही ध्यान में बनाए रखना, किसी भी गलत शिक्षा या झूठी बात, किसी अनुचित अभिप्राय या गलत व्याख्या को पहचानने और समझने के लिए, जिसे परमेश्वर से मिले प्रकाशन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, अत्यंत अनिवार्य है; चाहे यह दावा करने वाला विश्वासी हो या कोई अन्य।


इसीलिए हमारे पास प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 के निर्देश हैं, जो हम से आग्रह करते हैं – कभी किसी बात को यूं ही नहीं मान लो; कभी भी प्रचारक या शिक्षक के भक्त चरित्र, नाम, प्रसिद्धि, लोकप्रियता आदि से प्रभावित होकर उसकी हर बात को यूं ही स्वीकार मत करो। मसीही विश्वासियों को मसीही जीवन जीने के लिये हमेशा ही केवल परमेश्वर ही के वचन का उपयोग करना है। प्रत्येक बात को जाँचने, परखने, और उस बात की पुष्टि करने के लिये, किसी व्यक्ति के नहीं बल्कि परमेश्वर के वचन का प्रयोग करना है। यदि वह बात खरी प्रमाणित हो तभी उसे स्वीकार करना है, अन्यथा नहीं। यह कथन आवश्यकता से अधिक कड़ा प्रतीत हो सकता है, लेकिन हमें यह याद रखने की आवश्यकता है कि शैतान ‘ज्योतिर्मय स्वर्गदूत’ के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करता है, और उसके सेवक झूठे प्रेरित, छल के काम करने वाले, मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले, और धर्म के सेवक बनकर आते हैं कि मसीही विश्वासियों को वचन ही के द्वारा बहका और भरमा सकें (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)।


परमेश्वर का वचन हमें दिखाता और सिखाता है कि परमेश्वर के जाने-पहचाने लोगों ने भी ऐसी बातें कहीं और की हैं जो गलत थीं, झूठी थीं, तथा उन बातों से औरों को भी अपनी गलतियों में फँसा लिया है। इस के कुछ उदाहरण हम अगले लेख में देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 95 - Stewards of Holy Spirit - 15 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 4

 

The Holy Spirit of God is given by God to all the truly Born-Again Christian believers at the very moment of their salvation—that is, from the moment when they repent of their sins, accept the Lord Jesus as their Savior, and surrender their lives to Him. From that very moment, every saved Christian believer not only becomes a Temple of the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19), but also automatically becomes a steward of the Holy Spirit whom they have received. Currently, we are studying the Christian believer’s role as a steward of the Holy Spirit. We are presently considering God the Holy Spirit being called the ‘Spirit of Truth’ by the  Lord Jesus in John 14:17, and its implications. We have seen that as the Spirit of Truth, He will never, in any manner, not even in implications, be associated with anything that is false or wrong. In the last article we have seen and understood from the Bible what Biblically is the ‘Truth’ that with which the Holy Spirit will be associated with, and will never go beyond that – the Word of God. In the last article, on the basis of 2 Peter 1:3, we have seen that everything that pertains to life and godliness has already been given to the Christian Believers in God’s Word through the knowledge of Christ Jesus. There is nothing more that is required or will be given to him from God, over and beyond what has already been given in God’s Word.

 

Therefore, anything pertaining to the Believer’s life and godliness, that is not already stated in God’s Word, is not true, is not from God. Similarly, any implications or interpretations made upon Biblical things and terms, but not practically used, exemplified, or practised in the Biblical text, are just as false as well. God is eternal, unchanging (Malachi 3:6; Hebrews 13:8), and infallible across all times, places, cultures, and civilizations. Similarly, God’s Word and instructions remain unchanging and always applicable no matter the times, places, cultures, and civilizations. Since God has given them in His omniscience, knowing the end from the beginning (Isaiah 46:10), gave His Word for everyone, for all times, once and for all (Psalm 119:89, 160). Today we will consider further the implications and practical applications of the fact of the Holy Spirit being the Spirit of Truth.


God the Holy Spirit will never be associated in any way with the untruth, i.e., that which has not already been given in God’s Word the Bible, nor is in conformity with the teachings of the Bible. He will not in any way be associated or involved in giving it, nor in teaching it, nor in putting it to use in any manner in anyone’s life and ministry. The Holy Spirit, through His inspiration and guidance, is the actual author of God’s Word. Every person who wrote the books of the Bible, did so through the power of the Holy Spirit of God made available to him for writing it down (2 Timothy 3:16). That is why we cannot have the guidance and power of the Holy Spirit, in anything that is not the truth, i.e., for that which is not a Biblical fact, though it, knowingly or unknowingly, may be presented as a Biblical fact, in a very logical manner, very attractively, stated very emphatically, and said repeatedly.

 

2 Timothy 3:16 and 2 Peter 1:20-21 say that it was the Holy Spirit who had the human authors of the Gospels record all that is recorded for us in the Gospels and all the other books of the Bible, for all times. In context of the Gospels, it was He, who had these human authors write down from the words that the Lord Jesus spoke during His ministry on earth, to be made available to us as ‘words spoken by the Lord Jesus’ in the Word of God. One of the functions and characteristics of the Holy Spirit is that though He does tell the Believers about the things to come; but He never adds anything extra from His own side to what He has already got recorded in the books of the Bible. Similarly, though He reminds the Christian Believers of what the Lord Jesus has taught and said during His earthly ministry, as He got it written in the Word, but in doing so He does not ever add to the already written words of the Lord (John 16:13-15). Always bearing this fact in mind is of paramount importance to be able to recognize and discern the various wrong teachings and false statements and interpretations or implications claimed to be received as revelations from God by anyone, whether a Believer or otherwise.

 

That is why we have the instructions of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21, exhorting us - do not ever assume anything; never ever get carried away by the godly character, name, fame, popularity of the preacher or the teacher. The Christian Believers, to live their Christian lives are to always use only the Word of God. Each and everything being preached and taught to them must be cross-examined, checked, and confirmed not through the words of any person, but only thr If it is Biblically proven and verified, only then is it to be accepted and believed, otherwise not. While this may seem to be an excessively rigid statement, but we need to remember that Satan transforms himself into an ‘angel of light’, and his angels masquerade as false apostles, deceitful workers, apostles of Christ, and ministers of righteousness, to deceive and mislead the Christian Believers through the Word of God (2 Corinthians 11:3, 13-15).


God’s Word shows and teaches us that even the known people of God, knowingly or unknowingly said and did things that were wrong, were false, and that misled others into following their error. We will consider some examples of this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 10 मई 2026

Blessed and Successful Life - 94 : Holy Spirit – The Spirit of Truth – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 94 : पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 94 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 3

 

 हम मसीही विश्वासियों के परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए संसाधनों के योग्य और भले भण्डारी होने की आवश्यकता के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। उन संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उद्धार पाने के पल से ही उनमें निवास करने लगता है। परमेश्वर द्वारा वास्तव में नया जन्म पाये हुए मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा दिया गया है, ताकि उनके मसीही जीवन और सेवकाई में उनका सहायक और मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य के उपलब्ध होने, उस सामर्थ्य का सही उपयोग कर पाने के बारे में जाने और सीखे बिना, किसी भी मसीही विश्वासी का उसका योग्य और भला भण्डारी होना पाना असम्भव है। इस सन्दर्भ में हम अब यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर पवित्र आत्मा के मसीही विश्वासियों का सहायक और साथी होने के बारे में तीन बातें कही गई हैं। इन तीन में से पहली है कि वह सत्य का आत्मा है; और पिछले दो लेखों से हम इस बात के अर्थ को समझ रहे हैं। आज हम समझेंगे और सीखेंगे कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार, “सत्य” क्या है।


बाइबल दो बातों को, वास्तव में एक बात के ही दो स्वरूपों को, सत्य कहती है – पहला तो स्वयं प्रभु यीशु मसीह है – जैसा कि उन्होंने अपने ही शब्दों में कहा है, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6); और प्रभु ही, यूहन्ना 1:1-2, 14 के अनुसार जीवित वचन भी है। दूसरा, परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन, अर्थात् बाइबल सत्य है, “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160)। यह अनन्तकालीन, अटल, त्रुटि रहित, अपरिवर्तनीय वचन, हमेशा के लिए स्वर्ग में स्थिर है (भजन 119:89)। इसलिए, इसमें कोई अचम्भे की बात नहीं है कि परमेश्वर के वचन में कुछ भी जोड़ने, अथवा उस में से कुछ भी घटाने या हटाने को बहुत गंभीरता से वर्जित किया गया है, और ऐसा करने वाले के लिए कठोर दण्ड की भी चेतावनी दी गई है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। ऐसा इसलिए क्योंकि परमेश्वर के वचन में कुछ जोड़ना अथवा उस से कुछ हटाना, जीवित देहधारी वचन प्रभु यीशु में ही कुछ जोड़ने या उस में से कुछ हटाने के तुल्य होगा। इसका यह भी तात्पर्य होगा कि, परमेश्वर के गुणों के विपरीत, मनुष्य अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यता के द्वारा परमेश्वर के सिद्ध और अनन्तकालीन सत्य को संपादित कर सकता है, निर्णय कर सकता है कि किस भाग को परिवर्तित करना है, किसे थोड़ा और सुधारना है, और किसे छांटना या निकालना है - जो यह कार्य परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के साथ करना ही है! और, यह असंभव है, यह एक शैतानी छलावा है, यह कहने का एक तरीका है कि परमेश्वर का वचन, अर्थात् स्वयं परमेश्वर, सिद्ध और त्रुटि रहित नहीं है; उसे मनुष्य द्वारा और बेहतर किया जा सकता है।


इस तथ्य का व्यवहारिक उपयोग यह है कि आत्मिक बातों के लिए, मसीही विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और लागू किए जाने के लिए, ऐसी कोई भी बात जिसे प्रभु यीशु मसीह ने नहीं कहा या सिखाया है, ऐसा कुछ भी जो बाइबल में पवित्र आत्मा की अगुवाई और मार्गदर्शन में प्रेरितों और नबियों के द्वारा दिया और कहा नहीं गया है (2 तीमुथियुस 3:16; 1 कुरिन्थियों 3:11; इफिसियों 2:20), वह कदापि सत्य नहीं हो सकता है – उस बात को कहने और सिखाने वाला चाहे कोई भी हो, वह बात कितनी भी तर्कसंगत, आकर्षक, और भक्तिपूर्ण क्यों न प्रतीत हो। जैसा कि हम पहले देख चुके हैं, जीवन और भक्ति से सम्बन्धित सभी बातें हमें प्रभु यीशु मसीह की पहचान के द्वारा दे दी गई हैं (2 पतरस 1:3)। इसका अर्थ है कि मसीही जीवन जीने के लिए जो भी शिक्षाएं, नमूने, और उदाहरण आवश्यक हैं, विश्वासी के जीवन में और उसके सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए जो भी उसे चाहिए, उसे कैसे प्रार्थना और आराधना करनी है, शैतानी युक्तियों और छल की बातों को कैसे पहचानना और उन पर कैसे जयवंत होना है, परमेश्वर को कैसे प्रसन्न करना है, आदि, सब कुछ पहले से ही परमेश्वर द्वारा हमें दे दी गई हैं। इसलिए, विश्वासी को भक्ति का जीवन जीने और अपनी सेवकाई में प्रभु के लिए प्रभावी होने के लिए और किसी बात की कोई आवश्यकता नहीं है, और न ही इस वचन के अतिरिक्त उसे कुछ और कभी दिया जाएगा। विश्वासी द्वारा परमेश्वर के वचन की कोई भी व्याख्या और प्रयोग करते समय उसे इन बातों को ध्यान में रखना अनिवार्य है, अन्यथा उसे भारी हानि उठानी पड़ेगी।

 

इसीलिए, पौलुस ने कहा है कि वह कभी भी लिखित वचन के आगे नहीं बढ़ा (1 कुरिन्थियों 4:6), अर्थात, प्रभु के लिए अपनी सेवकाई में, जो परमेश्वर ने दे रखा है, उस में उसने कभी कुछ नहीं जोड़ा। साथ ही पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:1 और 1 थिस्सलुनीकियों 4:1 में मसीही विश्वासियों से यह आग्रह भी करता है कि किसी मनुष्य का नहीं बल्कि प्रभु यीशु का अनुसरण करने वाले बनें, उसी तरह से जैसे कि वह स्वयं प्रभु का अनुसरण करता है। हम अगले लेख में परमेश्वर पवित्र आत्मा के सत्य का आत्मा होने के बारे में और आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 94 - Stewards of Holy Spirit - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 3

 

We have been studying about the necessity of Christian Believers to be worthy stewards of God’s provisions given to them. One of these provisions is God the Holy Spirit, given to them the very moment of their salvation. God has given the Holy Spirit to reside in the truly Born-Again Christian Believers, to help and guide them in their Christian life and ministry. For the Believer to be a worthy steward of the Holy Spirit, to be able to properly utilize His availability and power in his life, he needs to learn about the Holy Spirit and His power available to him. In this context, we are now looking at John 14:17, where three things related to the Holy Spirit being the Helper and Companion of the Believers are mentioned. The first of these three is that He is the Spirit of Truth; and in the last two articles we have seen the implications of this statement. Today we will understand and learn what “the truth” means, as per God's Word the Bible.


The Bible calls two, actually two forms of one, as the Truth - first is the Lord Jesus Christ Himself – as He has said in His own words, “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me” (John 14:6); and He is the Living Word John 1:1-2, 14 as well. The second is, the whole of God’s Word the Bible is the truth in its entirety, “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalms 119:160). This eternal, inerrant, infallible, unalterable Word is forever settled in heaven (Psalm 119:89). Therefore, it is not at all surprising that God’s Word strictly forbids and severely penalizes adding anything to it or taking away anything from it, the written Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). This is because adding to, or taking away from God’s Word would be adding to or taking away from the Lord Jesus, the incarnate Living Word. It would also imply that, contrary to the characteristics of God’s Word, man through his wisdom and ability can edit and decide which part of God’s eternal, perfect truth should be modified or improved upon, which should be trimmed and which is to be discarded - which is tantamount to doing it to God the Son, the Lord Jesus! And, this is an impossibility, it is a satanic deception, it is another way of saying that God’s Word, implying God Himself, is not perfect and inerrant; but can be improved upon by man.

 

The practical application of this fact is that for spiritual matters, for the utilization and application of God’s Word by the Christian Believers, anything that has not been said or taught by the Lord Jesus, anything that has not already been given or said in the Bible, through the Apostles and Prophets under the inspiration and guidance of the Holy Spirit (2 Timothy 3:16; 1 Corinthians 3:11; Ephesians 2:20), cannot be the truth - no matter who teaches it, or how logical, appealing, and pious it may seem. As we have seen earlier, all things pertaining to life and godliness have already been given to us through the knowledge of the Lord Jesus (2 Peter 1:3). This means that all teachings, patterns, and examples of living the Christian life, the ways of handling various situations that will come in the Believer’s way, how to worship and pray, how to recognize and overcome the satanic deceptions and ploys, how to please God, etc. have all, already been given to us by God. Hence, there is nothing more or else that the Believer needs, or will be given to him besides this Word, to live a godly life and be effective for the Lord in his ministry. The Believer must remain very careful to always keep these in mind, in interpreting God’s Word and in putting it to use, else they will have to suffer serious harm.


That is why Paul has said that he never went beyond the written Word (1 Corinthians 4:6); i.e., in his ministry for the Lord, he never added anything to what God had given. Paul also exhorts the Christian Believers in 1 Corinthians 11:1 and 1 Thessalonians 4:1, to follow not any person, but the Lord Jesus Christ, in just the same manner as he follows the Lord. We will learn further about God the Holy Spirit being the Spirit of Truth in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.




Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language