ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Body लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Body लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 जून 2026

Blessed and Successful Life - 141 - Metaphor – 4 - The Body of Christ / आशीषित एवं सफल जीवन – 141 - रूपक – 4 - प्रभु की देह

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 141

कलीसिया को समझना – 7

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

रूपक – 4 - प्रभु की देह

 

जैसा कि हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को, परमेश्वर उद्धार के साथ ही, स्वतः ही अन्य काई विशेषाधिकार और ज़िम्मेदारियाँ भी दे देता है। परमेश्वर के द्वारा उसे दी गई इन बातों के सही निर्वाह के लिए, उसे उन बातों के बारे में सीखना चाहिए, क्योंकि वह उनके लिये परमेश्वर को जवाबदेह भी है; वह परमेश्वर के लिये उनका भण्डारी है। परमेश्वर द्वारा उसे दिये गये इन विशेषाधिकारों और ज़िम्मेदारियों में से एक है परमेश्वर के परिवार - विश्वव्यापी सार्वभौमिक एक्कलेसिया/Ekklesia, अर्थात् कलीसिया का एक सदस्य होना। इसीलिए हम परमेश्वर की कलीसिया और परमेश्वर के परिवार में, जहाँ परमेश्वर ने विश्वासी को रखा है, परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ सहभागिता के बारे में, बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किये गए सात रूपकों की सूची से सीख रहे हैं। अभी तक पिछले लेखों में हम पहले तीन रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के चौथे रूपक, कलीसिया के प्रभु की देह होने के संबंध में देखेंगे।

(4) प्रभु की देह

परमेश्वर के वचन बाइबल में कलीसिया को प्रभु यीशु की देह भी कहा गया है। इस रूपक से संबंधित बाइबल के कुछ वचनों पर ध्यान कीजिए:

  • क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं। वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह हो कर आपस में एक दूसरे के अंग हैं” (रोमियों 12:4-5)।

  • इसी प्रकार तुम सब मिल कर मसीह की देह हो, और अलग अलग उसके अंग हो” (1 कुरिन्थियों 12:27); देखें 1 कुरिन्थियों 12:12-27।

  • और उसने कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए” (इफिसियों 4:11-12)।

  • क्योंकि पति पत्नी का सिर है जैसे कि मसीह कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है” (इफिसियों 5:23)।

  • इसलिये कि हम उस की देह के अंग हैं” (इफिसियों 5:30)।

    बाइबल में प्रभु की कलीसिया को, अर्थात उसके प्रति सच्चा समर्पण करके, उसे अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार करने वाले लोगों को प्रभु यीशु की देह, और प्रभु यीशु को उस देह का सिर कहा गया है। एक देह के साथ एक ही सिर होता है; और एक सिर के साथ एक ही देह होती है। यदि किसी कारण से देह के साथ एक से अधिक सिर हों, या सिर के साथ एक से अधिक देह हों, तो वह असामान्य, विकृत, और ठीक से कार्य न कर पाने वाला हो जाता है। इस रूपक के द्वारा संसार भर के सभी मसीही विश्वासियों को कुल मिलाकर, एक साथ मिलकर, प्रभु की एक देह के विभिन्न अंग बताया गया है। देह में प्रत्येक अंग की अलग-अलग स्थिति होती है, भिन्न स्वरूप होता है, भिन्न कार्य, भिन्न कार्य कुशलता, भिन्न कार्य क्षमता, भिन्न ‘स्वभाव’, आदि होते हैं। किन्तु देह उन सभी अंगों के एक साथ गठित होने और मिलकर कार्य करने से ही पूर्ण होती है। 

कोई भी अंग अपनी स्थिति अथवा कार्य, व्यवहार, या उपयोगिता स्वयं निर्धारित नहीं कर सकता है। जैसा जिस अंग को परमेश्वर ने बनाया है, जहाँ रखा है, और जो कार्य उसे सौंपा है, उसे वहीं पर उसे ही करना होता है। सभी अंगों को एक-दूसरे का सहायक और पूरक होकर देह में एक साथ मिलकर कार्य करना होता है। यदि एक अंग अस्वस्थ होता है तो उसका दुष्प्रभाव सारी देह पर आता है और सारी देह दुखी होती है; यदि एक अंग ठीक से कार्य नहीं करता है तो सारी देह के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अन्ततः, सभी अंग सिर के द्वारा संचालित और नियंत्रित किए जाते हैं। यदि किसी अंग का सिर के साथ संबंध ठीक न हो, या बाधित हो जाए, या टूट जाए, तो फिर वह अंग ठीक से कार्य नहीं करने पाता है, निर्बल, सुन्न, या मृतक समान हो जाता है। ऐसी स्थिति में यद्यपि वह देह के साथ जुड़ा हुआ तो है, किन्तु देह के लिए उपयोगी नहीं है, वरन देह के लिए कष्ट उत्पन्न करने वाला और उसके कार्यों को बाधित करने वाला हो जाता है। 

यही स्थिति प्रभु की देह, उसकी कलीसिया में भी है, और इसे परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 1 कुरिन्थियों 12:12-27 में बड़ी स्पष्टता से समझाया है; और रोमियों 12:6-8 में कलीसिया के प्रत्येक भाग और सदस्य से आग्रह किया गया है कि वह अपने आत्मिक वरदान के द्वारा अपने कार्य को सुचारु रीति से करे। जब प्रभु के द्वारा अपनी-अपनी विशिष्ट स्थिति और सेवकाई में स्थापित लोग, ठीक से अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं, तो पवित्र लोग सिद्ध होते हैं, सेवा का काम उचित और कुशल रीति से किया जाता है, और मसीह की देह अर्थात उसकी कलीसिया उन्नति पाती है  (इफिसियों 4:11-12)।

किन्तु हर किसी को प्रभु को अपना “सिर” स्वीकार करके, उसकी अधीनता में ही अपनी सेवकाई के कार्यों को करना होता है, क्योंकि वचन में लिखा है कि वही “कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है” (इफिसियों 5:23)। यह इस बात को बिलकुल स्पष्ट और प्रकट कर देता है कि प्रभु की कलीसिया, अर्थात उसका प्रत्येक सदस्य, प्रभु ही के निर्देशों के अनुसार, उसकी अधीनता और आज्ञाकारिता में ही कार्य करेगा। प्रभु विश्वासी को, उसके काम और सेवकाई के लिए, जिस भी स्थानीय कलीसिया में रखे; और जब भी, जहाँ भी, तथा जिस भी काम के लिए प्रभु उस से कहे, विश्वासी को वही करना है। जिस भी कलीसिया में प्रभु द्वारा उसके वचन में दिए गए निर्देशों और नियमों के स्थान पर, ‘कलीसिया’ के लोगों के कार्यों और दायित्वों आदि के निर्वाह के लिए, किसी समुदाय या डिनॉमिनेशन ने अपने ही नियम और कार्य-विधि बना लिए हैं; और जहाँ भी परमेश्वर के वचन बाइबल के स्थान पर मनुष्यों द्वारा गढ़े गए नियमों, विधियों, परंपराओं आदि को प्राथमिकता दी जाती है, उनके आधार पर किसी के ‘कलीसिया’ में कार्य करने अथवा सम्मिलित होने या न होने का निर्धारण किया जाता है, उनके अनुसार व्यक्ति को जाँचा जाता है, आदि, तो वह फिर प्रभु यीशु की कलीसिया नहीं रह जाती है - एक देह के एक से अधिक सिर नहीं हो सकते हैं।

जिस कलीसिया का, जिस देह का सिर, अर्थात उसे नियंत्रित और संचालित करने वाला प्रभु यीशु नहीं है, वह देह सही ‘सिर’ अर्थात् प्रभु के साथ जुड़ी हुई भी नहीं है। वह कहने को ‘प्रभु की कलीसिया’ हो सकती है, किन्तु उसका वास्तविक ‘प्रभु’ यीशु मसीह नहीं वरन कोई मनुष्य या मानवीय संस्था है। जो ‘कलीसिया’ प्रभु के वचन के अनुसार, और परमेश्वर पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चलती है, वह वास्तविकता में प्रभु की अधीनता में भी नहीं है, प्रभु यीशु की कदापि नहीं है। ऐसी किसी भी ‘कलीसिया’ को इफिसियों 5:23 के अंतिम वाक्यांश के अनुसार अपने आप को बारीकी से जाँच-परख कर पुष्टि करने की आवश्यकता है। प्रत्येक कलीसिया को यह जाँचना और परखना है कि क्या उस ‘कलीसिया’ के सदस्य वास्तव में प्रभु के लोग हैं कि नहीं? उन का उद्धार हुआ भी है कि नहीं? क्या वे वास्तव में नया-जन्म पाए हुए प्रभु के प्रति समर्पित लोग हैं? क्या वास्तव में प्रभु यीशु उनका प्रभु और उद्धारकर्ता है? कहीं ऐसा न हो कि वे एक भ्रम में ही जीवन जीते रहें, और जब तक वास्तविकता को पहचानें, उसे सुधार पाने के समय और अवसर से चूक जाएं और अनन्त विनाश में चले जाएं। 

प्रभु यीशु अपने सच्चे विश्वासियों अपनी वास्तविक कलीसिया को अपनी अधीनता में, अपने नियंत्रण में निरंतर बनाए रखता है, जिससे कि कलीसिया अपने लिए आशीष का और प्रभु की महिमा तथा आदर का कारण ठहरे। कलीसिया के इस प्रकार से प्रभु की देह के समान प्रभु के नीचे और नियंत्रण में रहने के कारण वह किसी भी प्रकार से शैतान की अधीनता और नियंत्रण में जाने से सुरक्षित रहती है। जो प्रभु की अधीनता और नियंत्रण में रहकर जीवन व्यतीत करेंगे, वे कलीसिया के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ सहयोगी होकर, सामंजस्य से और उनके साथ एक मन होकर अपनी मसीही सेवकाई का निर्वाह करेंगे, वे अपने मसीही जीवन में स्वयं भी उन्नति करने पाएंगे, साथ ही कलीसिया भी उन्नति करने पाएगी, और प्रभु यीशु की भी महिमा होगी। 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो, कृपया सुनिश्चित कर लीजिए कि क्या आप प्रभु की कलीसिया, उसकी देह के एक अंग के समान, प्रभु की अधीनता और उसी की आज्ञाकारिता में, अपने निर्धारित कार्य और सेवकाई को ठीक से निभा रहे हैं? क्या प्रभु आप के कार्य, जीवन, और व्यवहार से प्रसन्न है? कहीं आपके जीवन और व्यवहार से प्रभु की देह दुखी, और प्रभु का कार्य बाधित तो नहीं हो रहा है? जाँच और पहचान लीजिए कि आपका “सिर” कौन है? अर्थात, क्या आप प्रभु के वचन और निर्देशों के अनुसार, प्रभु की कलीसिया में रहते हुए कार्य करते हैं, या आप किसी मानवीय संस्था या डिनॉमिनेशन और उसके नियमों की अधीनता में होकर, प्रभु के वचन से भिन्न निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं? क्योंकि तब, यद्यपि आप प्रभु के नाम में तो कार्य कर रहे होंगे, परन्तु वास्तव में आप प्रभु परमेश्वर के निर्देशों और आज्ञाओं के बाहर कार्य करने वाले होंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 141

Understanding the Church – 7

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Metaphor – 4 - The Body of Christ

 

As we have seen in the earlier articles, to every Born-Again Christian Believer, God automatically gives many privileges and responsibilities. To properly utilize the things God has given him, he must learn about them, since he is accountable to God for them; he is God’s steward for them. One of the privileges and responsibilities given by God is to be a part of God’s family - the worldwide universal Ekklesia or the Church of God. For this we are learning about God’s Church, and the fellowship of God’s other children in the family of God, in which God has placed the Believer, through the various metaphors used in the Bible for God’s Church. From the list of seven metaphors, so far we have considered the first three metaphors in the previous articles. Today we will consider the fourth metaphor, the Church being the Body of Christ.

(4) The Body of Christ

In the Word of God, the Church has also been called the Body of the Lord Jesus Christ. Consider some verses related to this metaphor from the Bible:

  • For as we have many members in one body, but all the members do not have the same function, so we, being many, are one body in Christ, and individually members of one another” (Romans 12:4-5).

  • Now you are the body of Christ, and members individually” (1 Corinthians 12:27); see 1 Corinthians 12:12-27.

  • And He Himself gave some to be apostles, some prophets, some evangelists, and some pastors and teachers, for the equipping of the saints for the work of ministry, for the edifying of the body of Christ” (Ephesians 4:11-12).

  • For the husband is head of the wife, as also Christ is head of the church; and He is the Savior of the body” (Ephesians 5:23).

  • For we are members of His body, of His flesh and of His bones” (Ephesians 5:30).

In the Bible, the Lord’s Church, i.e., those who have honestly accepted Him as their savior and Lord and are truly committed and submitted to Him, have also been called the “Body of Christ” and the Lord Jesus has been called the ‘Head’ of that body. A body has only one single head; and a head has one single body with it. If, for any reason, one body has more than one head attached, or one head has more than one body attached, then it is an unnatural, deformed condition, and neither the head nor the body can function well in this grotesque state. In this metaphor, all the Christian Believers, all over the world, have collectively and together been addressed as organs and parts of the one body of the Lord Jesus Christ. In the body every organ, every part has its own location, place, appearance, role, and function. Each part or organ has its own way of working, its own ability, its own capacity, its own ‘nature.’ But it is only because all these various parts and organs stay and work together, helping each other, that the body is able to function and carry out its work properly. 

No organ can decide its location, function, ’nature,’ or utility. As God has made every part and organ, and placed it, so it has to stay and function. Every part and organ supplements and complements the others. If any one part or organ is diseased, or is unable to function optimally, then it adversely affects the functioning of the whole body. The overall control of the working and functioning of every part and organ is with the ‘head’. In our physical bodies if the connection of any part or organ, with the head, is not proper, or has been obstructed or broken, then that part or organ is unable to function properly; it may even become paralyzed, or insensitive, or numb and non-functional. In such a situation, though it is joined with the body, but it is no longer of any use for the body; rather, it will be a cause for pain and problems for the body, it will impede and obstruct the rest of the body from functioning well.

The same condition can, and does exist in the Church, the body of Christ, and God the Holy Spirit has very clearly talked about and explained it in 1 Corinthians 12:12-27; and in Romans 12:6-8 every part and member of the body has been requested to carry out its work diligently with the help of the Spiritual gifts given to it. When the people appointed by the Lord God in specific positions with particular responsibilities carry out their ministries properly, then the saints, i.e., the people of God, are perfected, ministries are carried out in a worthy manner, and the Church is edified (Ephesians 4:11-12).

But the pre-requisite is that everyone has to recognize and accept the Lord Jesus as his ‘head’, and function under His control and instructions, since it is written in the Word of God “Christ is head of the church; and He is the Savior of the body” (Ephesians 5:23). This statement makes it very clear that the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., its every member, will work and function according to the instructions of the Lord Jesus, under Him, being obedient to Him. In whichever local church the Lord places the Believer for his work and ministry; and wherever, whenever, and for whatever the Lord instructs him to function, the Believer has to do as instructed by the Lord. If in any church, the instructions and commandments of the Lord have been replaced or superseded by the rules, regulations, traditions etc. decided by men; and then on the basis of such humanly contrived set of rules and regulations, people are made members of the church, are assigned their place and work, are evaluated, etc., then that ‘church’ is no longer the Church of the Lord Jesus Christ - one body cannot have more than one head.

The ‘church’ that does not have the Lord Jesus as its Head; the ‘church’ that is not functioning under the control and directions of the Lord Jesus, then that ‘body’ is not joined to the proper ‘head’ - the Lord Jesus. It may be the Lord’s Church for namesake, but its actual lord is not Christ Jesus, but some person or human institution. Any ‘church’ not working according to the Word of God and the guidance of the Holy Spirit, cannot be under the control of the Lord Jesus, cannot ever actually be His Church. Every such ‘church’ needs to carefully and minutely examine everything to affirm that it is standing true to Ephesians 5:23. Every ‘church’ needs to evaluate whether its members are actually the people of the Lord? Whether or not they actually have been saved? Whether they are the Lord’s committed Born-Again Believers or not? Is the Lord Jesus truly their Lord and Savior or not? It should not be that they continue to live in a deception, and by the time they come to realize the truth, the time and opportunity to rectify the situation is no more, and they are doomed to eternal destruction.

The Lord Jesus Christ keeps His Church under His care, supervision, and control at all times, so His Church brings blessings and benefits to its members and glory to the Lord God. Because of their being under the care, supervision, and control of the Lord, the Church and its members remain safe and secure from the tricks and manipulation by Satan to control it. Those who function under the control of the Lord Jesus, will also work along with the other members harmoniously, carry out their ministries in unity; thereby they will benefit, the Church will be edified, and the Lord God will be glorified.

If you are a Christian Believer, then please do ensure that you are also fulfilling your assigned work and ministry as a member of the Church of the Lord, in obedience to and under the directions of the Lord. Make sure that the Lord Jesus is pleased with your work, life, and behavior; and that you are not in any way impeding or obstructing the work of the Church, and are not causing problems for it. Evaluate and see, who is the ‘head’ that instructs and controls you. In other words, are you really living and functioning as per the Word of God in the local Church that you are; or are you working under the directions and control of a human institution or denomination? Since then, although you may be working in the name of the Lord, but actually you will be outside the instructions and commandments of the Lord God.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 जून 2026

Blessed and Successful Life - 135 - Understanding the Church – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 135 - कलीसिया को समझना – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 135

कलीसिया को समझना – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया को समझना – 1 


हम 1 राजाओं 2:2-4 से, अर्थात हाल ही में इस्राएल के राजा बने उसके पुत्र सुलैमान को दाऊद द्वारा दिए गए निर्देशों में से, एक सफल और आशीषित जीवन जीने के सम्बन्ध में सीख रहे हैं। वर्तमान में हम इस खण्ड के पद 3 पर विचार कर रहे हैं, जिसमें दाऊद सुलैमान से उन सभी बातों का योग्य भण्डारी होने के लिए कहता है, जो परमेश्वर ने उसे सौंपी हैं।


इसी प्रकार से, पौलुस ने भी 1 कुरिन्थियों 4:1-2 में कहा है कि वह किसी विशिष्ट वरदान या ज़िम्मेदारी का नहीं, बल्कि जो कुछ परमेश्वर ने उसे दिया है, जिस की ज़िम्मेदारी उसे सौंपी है, उन सभी बातों का भण्डारी है; और उसे उन सभी का योग्य भण्डारी बनकर रहना है। क्योंकि हम विश्वासियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि हम मसीह का अनुसरण उसी तरह से करें, जैसे कि पौलुस ने किया है (1 कुरिन्थियों 11:1); इसलिए, भण्डारीपन के प्रति जो पौलुस का रवैया था, वही प्रत्येक मसीही विश्वासी का भी होना चाहिए। उसे इस बात के एहसास के साथ जीना और काम करना चाहिए कि परमेश्वर की दृष्टि में वह हर उस बात का भण्डारी है जो परमेश्वर ने उसे दी है; और सभी के लिये परमेश्वर को जवाबदेह है (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने कम से कम ये चार बातें तो दी ही हैं:

  • अपना वचन

  • अपना पवित्र आत्मा

  • अपनी कलीसिया तथा अपने अन्य बच्चों की संगति

  • सेवकाई के लिए पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान


इन चार में से हमने पिछले लेखों में विश्वासी के परमेश्वर के वचन का और पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में देख लिया है; और फिर पिछले सात लेखों में, अभी तक जो कुछ हमने सीखा है, उसका पुनःअवलोकन भी किया है। जैसा हम उपरोक्त सूची में देखते हैं, हमारे सीखने के लिये तीसरी बात है परमेश्वर की कलीसिया और परमेश्वर की अन्य बच्चों के साथ संगति।


बाइबल में “कलीसिया” शब्द का सबसे पहला उपयोग मत्ती 16:18 में हुआ है, जहाँ पर प्रभु यीशु कहता है कि वह ही अपनी कलीसिया बनाएगा। यहाँ पर मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का उपयोग किया गया है वह है “एक्कलीसिया,” जिसका अंग्रजी अनुवाद “चर्च” और हिन्दी अनुवाद “कलीसिया” किया गया है। इस यूनानी भाषा का शब्दार्थ होता है ‘बुलाया या एकत्रित किया जाना’ या ‘समूह;’ और मसीहियत के संदर्भ में इसका अर्थ ‘यीशु द्वारा छुड़ाए और बुलाए गए लोगों का समूह,’ या, ‘स्वर्ग अथवा पृथ्वी पर, या दोनों ही स्थानों पर, यीशु द्वारा छुड़ाए और बुलाए गए लोगों का समूह।’ अर्थात, परमेश्वर के वचन बाइबल में परिभाषा तथा उपयोग के अनुसार, कलीसिया न तो कोई भवन है, और न ही कोई डिनॉमिनेशन अथवा समुदाय है। वरन, कलीसिया, बिना समय अथवा स्थान के किसी भी अंतर के, मसीहियत के आरंभ से लेकर अभी तक के, सारे सँसार भर के सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का एक समूह है; चाहे वे एक दूसरे से कभी मिले हों अथवा नहीं, एक दूसरे को जाना हो अथवा नहीं, एक दूसरे के साथ संगति की हो अथवा नहीं। किसी भी भौगोलिक स्थान पर विद्यमान कोई भी स्थानीय कलीसिया इसी विश्व-व्यापी कलीसिया का ही एक अंग है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी उसी सम्पूर्ण का एक भाग है। प्रभु परमेश्वर की यह वास्तविक कलीसिया डिनॉमिनेशन या समुदाय के अनुसार विभाजित नहीं है, और न ही उस में ऐसे किसी विभाजन का कोई महत्व अथवा स्थान है।


इसलिए कलीसिया को किसी व्यक्ति अथवा किसी स्थानीय समूह अथवा किसी भवन के समान कदापि नहीं देखा जाना चाहिए। वरन उसे वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के एक ही विश्व-व्यापी समूह के रूप में देखा और समझा जाना चाहिए। इसका एक बहुत गंभीर तथा बहुत महत्वपूर्ण अभिप्राय है कि किसी भी मसीही विश्वासी के साथ किया गया कोई भी व्यवहार - भला या बुरा, परमेश्वर की दृष्टि में, परमेश्वर की इसी विश्व-व्यापी कलीसिया के साथ किया गया व्यवहार है। उस कलीसिया के साथ, जिसे प्रभु यीशु ने कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा, अपने लहू से छुड़ाया और खरीदा है। और प्रभु उसकी कलीसिया अथवा उस कलीसिया के सदस्यों के साथ किये गए किसी भी दुर्व्यवहार को न तो हल्के में लेता है, और न ही सहन करता है; विशेषकर तब, जब वह जान-बूझ कर या यह तथ्य पता होते हुए भी किया गया हो।


अगले लेख में हम प्रभु की कलीसिया और उसके प्रति विश्वासी के भण्डारी होने के बारे में यहाँ से आगे देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 135

Understanding the Church – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding the Church – 1


We are studying about leading a successful and blessed life as Born-Again Christian Believers, from 1 Kings 2:2-4, i.e., through the instructions given by David to his son Solomon, recently crowned King of Israel. Presently we are on verse 3 of this passage, where David instructs Solomon to be a steward of all that God has given in his charge.


Similarly, Paul says in 1 Corinthians 4:1-2, that he is a steward of not just some specific gift or responsibility, but of everything that God has given him, entrusted him with; and he has to be a faithful steward of them all. We Believers have also been instructed to follow Christ in the same manner as Paul used to follow Christ (1 Corinthians 11:1). Therefore, Paul’s attitude towards stewardship should also be the attitude of every Christian Believer; he must realize, live, and function knowing that in God’s eyes, he is a steward of everything that has been given to him by God; and will be accountable for it all (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). We have seen in the earlier articles that to every Christian Believer, God has given at least four things:

  • His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  • Some Gift of the Holy Spirit for their Ministry


Of these four, in the preceding articles, we have seen about the Believer being the steward of God’s Word, and of God the Holy Spirit; and then in the past seven articles, we had recapitulated about what we have learnt so far. As we see in the list above, the third item of stewardship, to learn about, is to be stewards of God’s Church and to fellowship with God’s other children.


The first occurrence of the word “church” in the Bible is in Matthew 16:18, where the Lord Jesus says that He will build His Church. The word used here in the original Greek language is “ekklesia,” and has been translated as “church” in the English language. The Greek word literally means ‘a calling out’ or, an ‘assembly;’ and in context of Christianity it has come to mean, ‘a called-out assembly of the Redeemed of Jesus,’ or, ‘the citizenry of the Redeemed of Jesus whether being on earth or in heaven or both.’ So, by definition and usage, in God’s Word the Bible, the Church is neither a building nor a denomination or sect. But the Church is the singular collective body of the actually Born-Again Christian Believers, all over the world, across time, since the beginning of Christianity till date, whether or not they have met, or known, or fellowshipped with each other. The local Church at any geographical place, is one part of this whole universal Church, and every Christian Believer is a smaller part of that whole. This actual Church of the Lord God is not divided according to any denomination or sect, and neither does any such denomination have any importance or place in it.


Therefore, the Church must be seen and understood not just as one individual, nor as any local Assembly, nor any building, but it must be seen as one world-wide corporate body made up of all the truly Born-Again Christian Believers. A serious and very important implication of this fact is that anything done to a Christian Believer - whether good or bad, in God’s eyes, is done to this universal Church of God. The Church which the Lord Jesus has redeemed and purchased with His blood, through His sacrifice on the Cross of Calvary. And the Lord does not take lightly or tolerate any wrong done to His Church, or its members; and that too deliberately or despite knowing this fact.


In the next article, we will carry on from here about understanding about the Lord’s Church and a Believer’s stewardship towards it.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 7 मई 2026

Blessed and Successful Life - 91 - Holy Spirit – Always With Us – 3 / आशीषित एवं सफल जीवन – 91 - पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 3

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 91 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 11

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमेशा हमारे साथ - 3

 

जैसा प्रभु ने यूहन्ना 14:16 में कहा था, परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को, ठीक उसी पल से जब उसने अपने पापों से पश्चाताप कर के प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किया, पवित्र आत्मा दिया है; उन्होंने उसे अपनी किसी विधि से पाया या कमाया नहीं है। मसीही विश्वासियों को उन्हें परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए पवित्र आत्मा के योग्य भण्डारी होना है। हमने यूहन्ना 14:16 से देखा है कि पवित्र आत्मा विश्वासी का सहायक और साथी है, और हमेशा ही विश्वासियों के साथ बने रहने के लिए दिया गया है। हमने देखा है कि मसीही विश्वासी की देह को पवित्र आत्मा का मन्दिर कहा गया है, और यह कि विश्वासी अब अपना नहीं है वरन परमेश्वर का हो गया है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19-20), और इन बातों के व्यावहारिक उपयोग पर भी विचार किया है। आज हम विश्वासी के परमेश्वर का होने, पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के व्यवहारिक उपयोग के बारे में, विश्वासी की इस ज़िम्मेदारी के बारे में देखेंगे।


प्रभु यीशु मसीह ने यूहन्ना 14:16 में कहा कि पवित्र आत्मा विश्वासियों में हमेशा बना रहेगा। इस पर थोड़ा विचार कीजिए; क्योंकि वह हमेशा प्रभु के शिष्य में, मसीही विश्वासी में होगा, इसलिए विश्वासी जहाँ भी जाएगा, प्रभु का शिष्य जो भी करेगा, वह जो भी सोचेगा, देखेगा, सुनेगा, उन सभी बातों में पवित्र आत्मा हमेशा उसके साथ होगा – वे बातें चाहे शारीरिक हों, या मानसिक, अथवा उसके हृदय में हों। इसलिए अगली बार जब भी प्रभु के किसी शिष्य को कुछ भी ऐसा जो गलत है सोचने, करने, सुनने, देखने, या उसमें संलग्न होने का प्रलोभन हो, तब इस तथ्य को स्मरण करे, कि पवित्र आत्मा हमेशा उसके साथ है, उसमें निवास कर रहा है, और न चाहते हुए भी पवित्र आत्मा को भी उसी सब का अनुभव करना पड़ेगा जो विश्वासी कर रहा है। उस बात को करने से पहले पल भर रुक कर यह विचार कर लेना, विश्वासी के लिए किसी भी अनुचित बात में पड़ने से बचने में बहुत सहायक होगा।


क्योंकि, न चाहते हुए भी, ज़बरदस्ती ही, पवित्र आत्मा को भी वह सब सहना पड़ता है जो विश्वासी अपने हृदय में, मन-मस्तिष्क में, शरीर में हो लेने देता है, इसीलिए विश्वासियों को इफिसियों 4:30 में सचेत किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि वे अपने जीवन के द्वारा पवित्र आत्मा को शोकित न करें। यहाँ पर ध्यान कीजिए कि इफिसियों 4:29-32 विश्वासियों के बोलने और व्यवहार से संबंधित हैं; तात्पर्य यह है कि मसीही विश्वासी द्वारा कोई भी असभ्य या अनुचित भाषा का प्रयोग और गलत व्यवहार, पवित्र आत्मा को शोकित करेगा। विश्वासी को उस के प्रति संवेदनशील और उसका आज्ञाकारी बने रहना है (गलातियों 5:16, 25), और उस से सीखना है (यूहन्ना 14:26; 1 कुरिन्थियों 2:12-13) कि अपने जीवन को कैसे संचालित करे, अपने विश्वास तथा अपने उद्धारकर्ता का गवाह कैसे बने। उससे प्रेम करने और उसका ध्यान रखने वाले उसके सहायक और मार्गदर्शक के रूप में, पवित्र आत्मा हमेशा ही उसे हानिकारक तथा शैतानी बातों से बच कर रहने, तथा आत्मिक जीवन में उन्नति करने के बारे में ही कहेगा। दूसरे शब्दों में, वह उसे एक सफल और आशीशित जीवन जीने की ओर ही लेकर जाएगा।

  

साथ ही, क्योंकि मसीही विश्वासी अब अपना नहीं रहा है वरन परमेश्वर का हो गया है, इसलिए अपनी देह और आत्मा के द्वारा, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 6:20 में लिखा है, अब उसके पास उसे जो भी सही या उचित लगे उसे करने का अधिकार नहीं है। बल्कि, उसे अब हर बात परमेश्वर की इच्छा में होकर, उसी की आज्ञा के अनुसार, उसे स्वीकार्य रीति से करनी है। विश्वासी के कुछ भी करने, सोचने, योजना बनाने, इच्छा रखने, आदि का उद्देश्य, अपने जीवन, विचारों, लालसाओं, और कार्यों के द्वारा परमेश्वर ही को महिमा देना होना चाहिए। परमेश्वर को महिमा देने का अर्थ है अपने जीवन के द्वारा, संसार के सामने उसे ऊँचे पर उठाना, उसे आदर देना, उसे महिमित करना; क्योंकि परमेश्वर ने ही विश्वासी को कुछ भी कर पाने, कुछ भी प्राप्त करने, कोई भी ख्याति पाने की योग्यता, संसाधन, और सामर्थ्य प्रदान की है (व्यवस्थाविवरण 8:18; नीतिवचन 10:22); यह विश्वासी की अपनी किसी क्षमता से नहीं है। यदि मसीही विश्वासी अपनी देह और आत्मा के द्वारा परमेश्वर को महिमा नहीं दे रहा है, तो वह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता कर रहा है, और प्रभु का शिष्य होने की अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहा है। 


प्रथम दृष्टि में अपना नहीं बल्कि परमेश्वर का होना, और उसी की इच्छा के अनुसार, उससे ही पूछ कर सब कुछ सोचना, करना आदि, यह बात बहुत संकुचित करने, बाँध कर रखने जैसी प्रतीत होती है। परन्तु हमें यह ध्यान रखना चाहिये कि इस संसार की हर बात पर केवल दो ही शक्तियों में से एक का अधिकार रहता है - परमेश्वर का, या फिर शैतान का। व्यक्ति चाहे इस बात को माने या न माने, समझे या न समझे, परन्तु जो भी व्यक्ति या बात इन दोनों में से एक शक्ति के आधीन नहीं है, वह स्वतः ही दूसरी के आधीन होता ही है। शैतान हर बात में, हर सम्भव तरीके से, हर समय, परमेश्वर और उसकी योजनाओं के विरुद्ध ही कार्य करता है; परमेश्वर और उसके लोगों की हानि ही चाहता है, चाहे उसकी यह योजनाएँ तुरन्त ही हम पर प्रकट न भी हों। जबकि परमेश्वर केवल हमारी भलाई और आशीष की योजनाएं बनाता है (यिर्मयाह 29:11), और सब बातों तथा परिस्थितियों में से भी हमारी भलाई ही उत्पन्न करता है (रोमियों 8:28), चाहे यह सब अभी हमें कष्टप्रद और पीड़ादायक लगें, बँधनों के समान प्रतीत हों। जबकि शैतान अभी हमें भली और उचित लगने वाली संसार की अस्थाई और नश्वर बातों के प्रलोभनों और आकर्षणों में डालकर (1 यूहन्ना 2:15-17), हमारी हानि करना चाहता है, जैसे उसने अदन की वाटिका में हव्वा के साथ किया; वह अन्ततः हमें अपने साथ अनन्तकाल के नरक में ले जाना चाहता है। कुल मिलाकर निष्कर्ष यह है कि परमेश्वर, उसके द्वारा निर्धारित सीमाओं के द्वारा भी हमें एक अनन्तकालीन सफल और आशीषित जीवन देना चाहता है। परन्तु शैतान, उसकी स्वतन्त्रता और बंधनों से मुक्ति प्रतीत होने वाली बातों के द्वारा हमें दास बनाकर अनन्त पीड़ा में ले जाना चाहता है - और चुनाव हमें करना है।

 

अगले लेख में हम परमेश्वर पवित्र आत्मा के एक अन्य पक्ष के बारे में सीखेंगे, कि वह सत्य का आत्मा है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 91 - Stewards of Holy Spirit - 11 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Always With Us – 3

 

As the Lord had promised in John 14:16, God has given His Holy Spirit to every Christian Believer, from the moment of his repenting of his sins and accepting the Lord Jesus as his savior; no one has earned or received Him through any of their own efforts. The Christian Believers are to be worthy stewards of the Holy Spirit, given to them by God. We have seen from John 14:16 that the Holy Spirit is the Believer’s Helper or Companion, and is there to always stay with the Believers. We have seen that the body of the Christian Believer has been called the Temple of the Holy Spirit, and the Believer is no longer his own but belongs to God (1 Corinthians 3:16; 6:19-20), and have considered the applications of these things. Today we will consider the practical application, the responsibility of the Believer belonging to God and not being his own, and of being the Temple of the Holy Spirit.


The Lord Jesus said in John 14:16 the Holy Spirit will always be with His disciples. Ponder over it awhile, since He is always in the disciple, with the Believer, therefore, wherever the Lord’s disciple goes, whatever the Believer does, whatever he thinks, sees, or hears, God the Holy Spirit is always there with him, in whatever he is indulging in - whether physical, or mental, or in his heart. So, the next time a disciple of the Lord, the Believer is tempted to think, do, see, hear, or be involved in anything wrong, then recalling this fact, that the Holy Spirit is always with him, is residing in him and so will unwillingly be experiencing the same as the Believer is experiencing. Before doing that thing, waiting for a moment and reflecting on this fact would help the Believer tremendously in staying away from anything that is inappropriate for him.

 

Since the Holy Spirit, per force, also has to suffer whatever the Believers allow in their hearts and minds, and indulge in through their bodies; therefore, the Believers have been cautioned in Ephesians 4:30 to make sure they do not grieve the Holy Spirit. Here, note that Ephesians 4:29-32 is about the speech and behavior of Believers. The implication is that any inappropriate language and wrong behavior also grieves the Holy Spirit. The Believer is to remain sensitive and obedient to the promptings of the Holy Spirit (Galatians 5:16, 25), and is to learn from Him (John 14:26; 1 Corinthians 2:12-13) how to conduct his life, be witnesses of his faith and of his savior Lord. As his helper and guide, as one who loves and cares for him, the Holy Spirit will always prompt him about staying away from harmful and satanic things, and growing in their spiritual lives. In other words, He will lead him into living a blessed and successful life.


Moreover, since the Christian Believer now belongs to God, and is no longer his own therefore, as is written in 1 Corinthians 6:20, he no longer has the authority to indulge himself in whatever he feels appropriate, in his body as well as spirit. Rather, he now has to live not for himself but for the Lord (2 Corinthians 5:15). The Believer is to do everything in the will of God, as He commands, with His permission and acceptance. The purpose of whatever the Believer does, says, thinks, plans, desires, etc., must be to glorify God through his life, thoughts, desires, and deeds. To glorify God is to bring glory and honor to Him, to exalt Him in and through our lives before the world; since it is God who has given us the ability, resources and the power to achieve and acquire everything (Deuteronomy 8:18; Proverbs 10:22); it is not through any ability of the Believer. If a Christian Believer is not glorifying God in his body and spirit, he is disobeying God and not fulfilling his responsibility of being a disciple of the Lord. 

At first glance, the implications of no longer belonging to oneself but only to God, and having to live and work only in accordance with His will, always asking Him before desiring or doing anything, seems very restrictive, as if being bound. But we must keep in mind that over everything in this world, only one of two powers holds authority—God, or Satan. Whether a person believes it or not, or understands it or not, every person and thing, not under control of one of these two powers, is automatically in control of the other. Satan works against God and His plans in everything; in every possible way, and at all times he only desires to harm God and His people, even if his plans are not immediately apparent to us. Whereas God plans only for our good and blessing (Jeremiah 29:11), and brings about our good out of all things and circumstances (Romans 8:28), even if all these may currently seem troublesome and painful to us, or appear like bondages. On the other hand Satan, by leading us into the temptations and attractions of the temporary and perishable things of the world that currently seem good and proper to us (1 John 2:15-17), seeks to harm us, just as he did with Eve in the Garden of Eden; ultimately, he wants to take us with him into eternal hell. The net inference is that God, even through His established limitations, wants to give us an eternally blessed and successful life. But Satan, through his apparent freedom and liberation, wants to enslave and torment us for eternity - and we have to make the choice.

In the next article we will learn about another aspect of God the Holy Spirit – His being the Spirit of truth.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language