ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 29 जुलाई 2019

विशेषाधिकार



      यद्यपि वह उसका प्रतिरूप ही था, फिर भी दक्षिणी इस्राएल के नेगेव मरुभूमि में स्थित वह मिलाप वाले तम्बू का नमूना विस्मयकारी था। उसे परमेश्वर के वचन बाइबल के निर्गमन 25-27 अध्याय में दिए गए वर्णन के अनुसार बनाया गया था, बस उसमें वास्तव में सोना और बबूल की लकड़ी का प्रयोग नहीं हुआ था। जब हमारे पर्यटक समूह को उस नमूने के “पवित्र-स्थान” से “महापवित्र-स्थान” को ले जाया गया कि वहाँ स्थित “वाचा के सन्दूक” को देख सकें, तो कुछ लोग जाने से हिचकिचाए, क्योंकि यह वह परमपवित्र स्थान था जहाँ केवल महायाजक को वर्ष में एक बार विशेष तैयारी के साथ ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। हम सामान्य लोग उस स्थान में ऐसे ही सहजता से प्रवेश कैसे कर सकते थे?

      मैं अब कल्पना कर सकता हूँ कि इस्राएलियों को मिलाप वाले तम्बू में प्रवेश करना कितना भयावह प्रतीत होता होगा। जब भी वे आते, उन्हें उपयुक्त बलिदान साथ लेकर आने होते थे, और इस एहसास के साथ आना होता था कि वे परम-प्रधान परमेश्वर की उपस्थिति में आ रहे हैं। मैं उनके अचरज को भी समझ सकता हूँ जब परमेश्वर मूसा के द्वारा उन्हें अपना सन्देश देता होगा।

      आज, मैं और आप, परमेश्वर के सम्मुख सीधे से आ सकते हैं, इस विश्वास के साथ कि प्रभु यीशु के बलिदान ने हमारे और परमेश्वर के बीच की दीवार को गिरा दिया है (इब्रानियों 12:22-23)। हम मसीही विश्वासी कभी भी, जब भी इच्छा या आवश्यकता हो, परमेश्वर से सीधे बात कर सकते हैं और उसकी बात को सुन सकते हैं, उसके वचन बाइबल को पढ़ने के द्वारा। हमारे पास परमेश्वर तक वह सीधी पहुँच है जिसकी इस्राएली केवल कल्पना ही कर सकते थे।

      हम अपने इस विशेषाधिकार को कभी हलके में न लें, और परमेश्वर पिता के पास उसके प्रिय सन्तान होने के कारण हमें प्रदान किए गए इस अद्भुत विशेषाधिकार का महत्व समझें, उसका उचित आदर बनाए रखें। - लेस्ली कोह


प्रार्थना के द्वारा हमें परमेश्वर पिता के सम्मुख तुरंत उपस्थित होने का विशेषाधिकार है।

सो जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर के साथ मेल रखें। - रोमियों 5:1

बाइबल पाठ: इब्रानियों 12:18-24
Hebrews 12:18 तुम तो उस पहाड़ के पास जो छूआ जा सकता था और आग से प्रज्‍वलित था, और काली घटा, और अन्‍धेरा, और आन्‍धी के पास।
Hebrews 12:19 और तुरही की ध्‍वनि, और बोलने वाले के ऐसे शब्द के पास नहीं आए, जिस के सुनने वालों ने बिनती की, कि अब हम से और बातें न की जाएं।
Hebrews 12:20 क्योंकि वे उस आज्ञा को न सह सके, कि यदि कोई पशु भी पहाड़ को छूए, तो पत्थरवाह किया जाए।
Hebrews 12:21 और वह दर्शन ऐसा डरावना था, कि मूसा ने कहा; मैं बहुत डरता और कांपता हूं।
Hebrews 12:22 पर तुम सिय्योन के पहाड़ के पास, और जीवते परमेश्वर के नगर स्‍वर्गीय यरूशलेम के पास।
Hebrews 12:23 और लाखों स्‍वर्गदूतों और उन पहिलौठों की साधारण सभा और कलीसिया जिन के नाम स्वर्ग में लिखे हुए हैं: और सब के न्यायी परमेश्वर के पास, और सिद्ध किए हुए धर्मियों की आत्माओं।
Hebrews 12:24 और नई वाचा के मध्यस्थ यीशु, और छिड़काव के उस लोहू के पास आए हो, जो हाबिल के लोहू से उत्तम बातें कहता है।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 49-50
  • रोमियों 1



रविवार, 28 जुलाई 2019

क्षमा



      मेरा मित्र नौर्म कुक जब काम से वापस घर लौटता है तो कभी-कभी अपने परिवार को चकित कर देता है। वह घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करके, ऊँची आवाज़ में सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऊँची आवाज़ में कहता है, “तुम सब क्षमा किए गए हो!” यह इसलिए नहीं क्योंकि परिवार के सदस्यों ने उसके विरुद्ध कुछ गलत किया होता है और उन्हें उससे क्षमा की आवश्यकता होती है। वह तो बस उन्हें स्मरण दिला रहा होता है कि निःसंदेह, दिन भर में उनसे कोई न कोई पाप हुआ होगा, परन्तु परमेश्वर ने अपने अनुग्रह में होकर उन सब को क्षमा किया है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित यूहन्ना अनुग्रह के विषय यह लिखता है: “पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं; और उसके पुत्र यीशु का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है। यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं: और हम में सत्य नहीं। यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:7-9)।

      “ज्योति में चलना” प्रभु यीशु का अनुसरण करने को आलंकारिक रीति से कहना है। यूहन्ना बल देता है कि पवित्र-आत्मा की सहायता से प्रभु यीशु का अनुसरण करना इस बात का चिन्ह है कि विश्वास की संगति में हम भी प्रेरितों के साथ सम्मिलित हो गए हैं; हम वास्तविक मसीही हैं। किन्तु वह आगे कहता है, हम धोखा न खाएं: कभी-कभी हम गलत चुनाव करेंगे। फिर भी परमेश्वर का अनुग्रह भरपूरी से हमें प्रदान किया गया है; हमें जैसी भी क्षमा की आवश्यकता है वह हमारे लिए उपलब्ध है।

      हम सिद्ध नहीं है; बस प्रभु यीशु द्वारा क्षमा किए गए हैं! यही आज के लिए सुसमाचार है – प्रभु यीशु से पापों की क्षमा सभी के लिए उपलब्ध है। - डेविड रोपर


परमेश्वर की बुद्धिमत्ता से भटक जाने से बचे रहने के लिए,
 प्रतिदिन अपने मनों को जांचते रहें।

हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर। - भजन 51:10

बाइबल पाठ: 1 यूहन्ना 1:1-10
1 John 1:1 उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हम ने सुना, और जिसे अपनी आंखों से देखा, वरन जिसे हम ने ध्यान से देखा; और हाथों से छूआ।
1 John 1:2 (यह जीवन प्रगट हुआ, और हम ने उसे देखा, और उस की गवाही देते हैं, और तुम्हें उस अनन्त जीवन का समाचार देते हैं, जो पिता के साथ था, और हम पर प्रगट हुआ)।
1 John 1:3 जो कुछ हम ने देखा और सुना है उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, इसलिये कि तुम भी हमारे साथ सहभागी हो; और हमारी यह सहभागिता पिता के साथ, और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है।
1 John 1:4 और ये बातें हम इसलिये लिखते हैं, कि हमारा आनन्द पूरा हो जाए।
1 John 1:5 जो समाचार हम ने उस से सुना, और तुम्हें सुनाते हैं, वह यह है; कि परमेश्वर ज्योति है: और उस में कुछ भी अन्धकार नहीं।
1 John 1:6 यदि हम कहें, कि उसके साथ हमारी सहभागिता है, और फिर अन्धकार में चलें, तो हम झूठे हैं: और सत्य पर नहीं चलते।
1 John 1:7 पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं; और उसके पुत्र यीशु का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।
1 John 1:8 यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं: और हम में सत्य नहीं।
1 John 1:9 यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
1 John 1:10 यदि कहें कि हम ने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नहीं है।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 46-48
  • प्रेरितों 28



शनिवार, 27 जुलाई 2019

साथी



      नर्सिंग होम में वह वृद्ध महिला न तो किसी से बात करती थी और न ही किसी से कुछ मांगती थी। उससे मिलने वाले भी कम ही आते थे। लगता था कि बस वह अपनी पुरानी चरमराती झूलने वाली कुर्सी पर बैठकर हिलते हुए अपने जीवन के दिन बिता रही है। उस महिला से कोई भी प्रश्न पूछे बिना या उससे किसी वार्तालाप को आरंभ करने का प्रयास किए बिना, एक युवा नर्स अपने अवकाश के समय में उस महिला के कमरे में जाकर एक और झूलने वाली कुर्सी को उसके पास खींचकर चुपचाप उसके साथ बैठी झूलती रहती थी। कई महीनों तक ऐसा होने के पश्चात एक दिन उस वृद्ध महिला ने नर्स से कहा, “मेरे साथ बैठकर झूलने के लिए धन्यवाद।” वह उस नर्स द्वारा उसे संगति देने के लिए आभारी थी।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में, अपने स्वर्गारोहण से पहले, प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से वायदा किया कि वे उन्हें अकेला नहीं  छोड़ेंगे, उनके साथ सदा बने रहने वाला एक साथी उनकी सहायता के लिए भेजेंगे (यूहन्ना 14:17), जो उनमें बसा रहेगा। प्रभु का यह वायदा आज भी मसीही विश्वासियों के लिए उतना ही सत्य है। प्रभु यीशु ने कहा कि त्रिएक परमेश्वर हम में अपना “घर” बनाएगा (पद 23)।

      प्रभु हमारे जीवन भर, हमारा निकट और विश्वासयोग्य साथी है। वह हमारे सभी संघर्षों में सदा हमारा मार्गदर्शन करता है, हमारे पापों को क्षमा करता है, हमारी प्रत्येक प्रार्थना को सुनता है, और जिन बोझों को हम नहीं उठा पाते हैं उन्हें हमारे लिए उठाता है।

      हम अपने इस भरोसेमंद साथी की मधुर संगति का आनन्द लेते रह सकते हैं। - एनी सेटास


मसीही विश्वासी का हृदय पवित्र आत्मा का घर है।

क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्रात्मा का मन्दिर है; जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो? – 1 कुरिन्थियों 6:19

बाइबल पाठ: यूहन्ना 14:15-26
John 14:15 यदि तुम मुझ से प्रेम रखते हो, तो मेरी आज्ञाओं को मानोगे।
John 14:16 और मैं पिता से बिनती करूंगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।
John 14:17 अर्थात सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है: तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है, और वह तुम में होगा।
John 14:18 मैं तुम्हें अनाथ न छोडूंगा, मैं तुम्हारे पास आता हूं।
John 14:19 और थोड़ी देर रह गई है कि फिर संसार मुझे न देखेगा, परन्तु तुम मुझे देखोगे, इसलिये कि मैं जीवित हूं, तुम भी जीवित रहोगे।
John 14:20 उस दिन तुम जानोगे, कि मैं अपने पिता में हूं, और तुम मुझ में, और मैं तुम में।
John 14:21 जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।
John 14:22 उस यहूदा ने जो इस्करियोती न था, उस से कहा, हे प्रभु, क्या हुआ की तू अपने आप को हम पर प्रगट किया चाहता है, और संसार पर नहीं।
John 14:23 यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।
John 14:24 जो मुझ से प्रेम नहीं रखता, वह मेरे वचन नहीं मानता, और जो वचन तुम सुनते हो, वह मेरा नहीं वरन पिता का है, जिसने मुझे भेजा।
John 14:25 ये बातें मैं ने तुम्हारे साथ रहते हुए तुम से कहीं।
John 14:26 परन्तु सहायक अर्थात पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 43-45
  • प्रेरितों 27:27-44



शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

सुरक्षा



      मैं ध्यान से पानी की ओर देखती रहती थी, किसी भी खतरे के चिन्ह के लिए सतर्क। तैरने वालों के निकट उनकी जीवन-रक्षक बनकर रहने के मेरे छः घंटे के समय में, स्विमिंग-पूल के किनारे से मैं ध्यान रखती थी कि जो लोग तैर रहे हैं वे सुरक्षित रहें। देखने के स्थल से मेरे हटने या मेरा ध्यान भंग होने के परिणाम, उनके लिए जो पूल में होते थे, गंभीर हो सकते थे। यदि, किसी चोट अथवा कौशल की कमी के कारण, कोई तैरने वाला डूबने के खतरे में होता था तो उसे पानी में से निकालकर सुरक्षित पूल के किनारे लाना मेरी ज़िम्मेदारी होती थी।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि पलिश्तियों के विरुद्ध युद्ध में परमेश्वर की सहायता और सुरक्षा का अनुभव करने के पश्चात (2 शमूएल 21:15-22), दाऊद ने अपने बचाए जाने को गहरे पाने में से खींच कर निकाले जाने के अनुभव के समान बताया (2 शमूएल 22:17)। उस युद्ध में दाऊद और उसके साथियों का जीवन बहुत गंभीर खतरे में था। दाऊद जब खतरे में दूब जाने की कगार पर था, तब परमेश्वर ने उसे खींच कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

      तैरने के सार्वजनिक स्थानों पर जीवन-रक्षक तैराकों को तैरने वालों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पारिश्रमिक दिया जाता है। परन्तु परमेश्वर ने दाऊद की रक्षा इसलिए की क्योंकि वह दाऊद से प्रसन्न था (पद 20)। मेरा हृदय पुल्लकित हो उठता है जब मुझे यह ध्यान आता है कि परमेश्वर मेरा ध्यान और सुरक्षा इसलिए नहीं रखता है क्योंकि वह ऐसा करने के लिए उसे कोई मेहनताना दे रहा है; वरन इसलिए क्योंकि वह मुझे चाहता है और मेरे लिए ऐसा करना चाहता है।

      जब हम जीवन की परेशानियों से अपने आप को अभिभूतित अनुभव करें, तो हम इस बात में आश्वस्त और शान्त हो सकते हैं कि हमारा रक्षक परमेश्वर हमारे संघर्षों को देखता है और क्योंकि वह हमें चाहता है इसलिए वह हमें अपनी सुरक्षा प्रदान करता है। - कर्स्टन होम्बर्ग


परमेश्वर अपने बच्चों को सुरक्षित रखने से प्रसन्न होता है।

जब तू जल में हो कर जाए, मैं तेरे संग संग रहूंगा और जब तू नदियों में हो कर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेंगी; जब तू आग में चले तब तुझे आंच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी। - यशायाह 43:2

बाइबल पाठ: 2 शमूएल 22:17-20
2 Samuel 22:17 उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और मुझे गहरे जल में से खींचकर बाहर निकाला।
2 Samuel 22:18 उसने मुझे मेरे बलवन्त शत्रु से, और मेरे बैरियों से, जो मुझ से अधिक सामथीं थे, मुझे छुड़ा लिया।
2 Samuel 22:19 उन्होंने मेरी विपत्ति के दिन मेरा साम्हना तो किया; परन्तु यहोवा मेरा आश्रय था।
2 Samuel 22:20 और उसने मुझे निकाल कर चौड़े स्थान में पहुंचाया; उसने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझ से प्रसन्न था।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 40-42
  • प्रेरितों 27:1-26



गुरुवार, 25 जुलाई 2019

साथ लाए



      जौन एफ. बर्न्स चालीस वर्ष तक ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के लिए संवाददाता के रूप में कार्य करते रहे और संसार भर में होने वाली घटनाओं के बारे में लिखते रहे। अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात, 2015 में उन्होंने अपने एक साथी संवाददाता और निकट मित्र, जो अब कैंसर से मर रहा था, के शब्दों को स्मरण किया – “कभी मत भूलना कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आप अपनी यात्रा में कितनी दूरी तय कर चुके हैं, महत्वपूर्ण वह है जो आप उस यात्रा से साथ लेकर आए हैं।”

      परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 37 को हम दाऊद के चरवाहे से सैनिक और फिर राजा बनने की अपनी जीवन की यात्रा से साथ लाई हुई बातों की सूचि मान सकते हैं। यह भजन एक प्रकार से दोहों की श्रंखला है जिसमें दुष्टों की धर्मियों के साथ तुलना की गई है और परमेश्वर पर भरोसा बनाए रखने वालों की पुष्टि की गई है।

      कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, कुटिल काम करने वालों के विषय डाह न कर! क्योंकि वे घास के समान झट कट जाएंगे, और हरी घास के समान मुर्झा जाएंगे।” (पद 1-2)

      मैं लड़कपन से ले कर बुढ़ापे तक देखता आया हूं; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े मांगते देखा है।” (पद 25)

      जीवन के हमारे अनुभवों द्वारा परमेश्वर ने हमें क्या सिखाया है? क्या हमने उसकी विश्वासयोग्यता तथा प्रेम का अनुभव किया है? परमेश्वर के प्रेम ने हमारे जीवनों को किस प्रकार से संवारा और सुधारा है?

      महत्वपूर्ण यह नहीं है कि हमने जीवन यात्रा में कितनी दूरी तय की है, वरन यह कि उस यात्रा से हम अपने साथ लाए क्या हैं! – डेविड मैक्कैस्लैंड


आयु के बढ़ने के साथ, परमेश्वर की विश्वासयोग्यता और भी बढ़ती जाती है।

क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा को न तजेगा, वह अपने निज भाग को न छोड़ेगा; - भजन 94:14

बाइबल पाठ: भजन 37:1-6, 23-27
Psalms 37:1 कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, कुटिल काम करने वालों के विषय डाह न कर!
Psalms 37:2 क्योंकि वे घास के समान झट कट जाएंगे, और हरी घास के समान मुर्झा जाएंगे।
Psalms 37:3 यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह, और सच्चाई में मन लगाए रह।
Psalms 37:4 यहोवा को अपने सुख का मूल जान, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।
Psalms 37:5 अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़; और उस पर भरोसा रख, वही पूरा करेगा।
Psalms 37:6 और वह तेरा धर्म ज्योति के समान, और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के समान प्रगट करेगा।
Psalms 37:23 मनुष्य की गति यहोवा की ओर से दृढ़ होती है, और उसके चलन से वह प्रसन्न रहता है;
Psalms 37:24 चाहे वह गिरे तौभी पड़ा न रह जाएगा, क्योंकि यहोवा उसका हाथ थामे रहता है।
Psalms 37:25 मैं लड़कपन से ले कर बुढ़ापे तक देखता आया हूं; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े मांगते देखा है।
Psalms 37:26 वह तो दिन भर अनुग्रह कर कर के ऋण देता है, और उसके वंश पर आशीष फलती रहती है।
Psalms 37:27 बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 37-39
  • प्रेरितों 26



बुधवार, 24 जुलाई 2019

असमान



      हेनरी नोवेन ने कहा, “समाज वह स्थान है जहाँ वे व्यक्ति रहते हैं जिनके साथ रहना आप सबसे कम पसन्द करते हैं।” बहुधा हम अपने चारों ओर ऐसे लोगों को एकत्रित रखते हैं जिनके साथ रहना हम पसन्द करते हैं। ऐसे छोटे से समूह से क्लब या गुट बनता है, समाज नहीं। क्लब तो कोई भी बना सकता है, परन्तु ‘समाज’ बनाने के लिए कृपालुता, साझा दर्शन होना, और कठिन साथ मिलकर परिश्रम करना आवश्यक है।

      इतिहास में मसीही मण्डली या चर्च वह पहली व्यवस्था थी जहाँ यहूदी और अन्यजाति, स्त्री और पुरुष, दास और स्वतंत्र, एक समान होकर, एक साथ आए। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस इस के विषय बहुत प्रफुल्लित होकर बताता है। पौलुस ने कहा कि असमान व्यक्तियों से समाज बनाने के द्वारा, हमारे पास अवसर है कि सँसार का, और अलौकिक सँसार का भी, ध्यान अपनी ओर खींचें (इफिसियों 3:9-10)।

      दुःख की बात है कि कुछ बातों में चर्च इस कार्य में असफल रहा है। फिर भी चर्च वह एक स्थान है जहाँ मैं पीढ़ियों को एक साथ एकत्रित होते हुए देखता हूँ। वहाँ माँ की गोद में खेलते हुए शिशु, अटखेलियाँ करते तथा अनुचित समयों पर विचित्र ध्वनियाँ निकालते हुए हुए बच्चे, ज़िम्मेदार व्यसक जो समयानुसार उचित व्यवहार करना जानते हैं, तथा वे लोग भी होते हैं जो यदि पास्टर का सन्देश कुछ लंबा हो जाए तो ऊंघना भी जानते हैं, सभी होते हैं।

      यदि हमें वास्तव में समाज का अनुभाव लेना है, जो परमेश्वर हमें देना चाहता है, तो हमें अपने से असमान लोगों की मण्डली का भाग होना होगा। - फिलिप यैन्सी


छोटे समाज में रहने वाला व्यक्ति भी विशाल सँसार का भाग है। - जी. के. चेस्टरटन

क्योंकि हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या युनानी, क्या दास, क्या स्‍वतंत्र एक ही आत्मा के द्वारा एक देह होने के लिये बपतिस्मा लिया, और हम सब को एक ही आत्मा पिलाया गया। - 1 कुरिन्थियों 12:13

बाइबल पाठ: इफिसियों 2:19-3:11
Ephesians 2:19 इसलिये तुम अब विदेशी और मुसाफिर नहीं रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्‍वदेशी और परमेश्वर के घराने के हो गए।
Ephesians 2:20 और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नेव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो।
Ephesians 2:21 जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है।
Ephesians 2:22 जिस में तुम भी आत्मा के द्वारा परमेश्वर का निवास स्थान होने के लिये एक साथ बनाए जाते हो।
Ephesians 3:1 इसी कारण मैं पौलुस जो तुम अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का बन्‍धुआ हूं
Ephesians 3:2 यदि तुम ने परमेश्वर के उस अनुग्रह के प्रबन्‍ध का समाचार सुना हो, जो तुम्हारे लिये मुझे दिया गया।
Ephesians 3:3 अर्थात यह, कि वह भेद मुझ पर प्रकाश के द्वारा प्रगट हुआ, जैसा मैं पहिले संक्षेप में लिख चुका हूं।
Ephesians 3:4 जिस से तुम पढ़ कर जान सकते हो, कि मैं मसीह का वह भेद कहां तक समझता हूं।
Ephesians 3:5 जो और और समयों में मनुष्यों की सन्‍तानों को ऐसा नहीं बताया गया था, जैसा कि आत्मा के द्वारा अब उसके पवित्र प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं पर प्रगट किया गया है।
Ephesians 3:6 अर्थात यह, कि मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा अन्यजातीय लाग मीरास में साझी, और एक ही देह के और प्रतिज्ञा के भागी हैं।
Ephesians 3:7 और मैं परमेश्वर के अनुग्रह के उस दान के अनुसार, जो उसकी सामर्थ के प्रभाव के अनुसार मुझे दिया गया, उस सुसमाचार का सेवक बना।
Ephesians 3:8 मुझ पर जो सब पवित्र लोगों में से छोटे से भी छोटा हूं, यह अनुग्रह हुआ, कि मैं अन्यजातियों को मसीह के अगम्य धन का सुसमाचार सुनाऊं।
Ephesians 3:9 और सब पर यह बात प्रकाशित करूं, कि उस भेद का प्रबन्‍ध क्या है, जो सब के सृजनहार परमेश्वर में आदि से गुप्‍त था।
Ephesians 3:10 ताकि अब कलीसिया के द्वारा, परमेश्वर का नाना प्रकार का ज्ञान, उन प्रधानों और अधिकारियों पर, जो स्‍वर्गीय स्थानों में हैं प्रगट किया जाए।
Ephesians 3:11 उस सनातन मनसा के अनुसार, जो उसने हमारे प्रभु मसीह यीशु में की थी।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 35-36
  • प्रेरितों 25



मंगलवार, 23 जुलाई 2019

सेवा


      1950 तथा 1960 के दशकों में हॉलीवुड की संगीत प्रधान फिल्में बहुत लोकप्रिय रही थीं। इनमें विशेषतः तीन अभिनेत्रियों – ऑड्रे हैपबर्न, नेटली वुड, और डेबोराह केर्र के कार्य ने दर्शकों को मोहित किया था। इन अभिनेत्रियों के इस आकर्षण का प्रमुख भाग उनके उत्कृष्ट गायन था जिसने उनके अभिनय को और अधिक आकर्षक बनाया। किन्तु वास्तविकता यह है कि इन फिल्मों की सफलता के लिए बहुत अधिक श्रेय मारनी निक्सन नामक एक महिला को जाता है जिसने इन अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज़ डब करने के लिए प्रदान की, परन्तु लंबे समय तक उसके इस अति-महत्वपूर्ण योगदान के लिए उसे कोई श्रेय नहीं दिया गया।

      मसीह यीशु की देह, उसकी कलीसिया अर्थात चर्च, में बहुधा ऐसे लोग होते हैं जो पृष्ठभूमी में रहकर विश्वासयोग्यता के साथ उन्हें सहायता देते रहते हैं जो सार्वजनिक रीति से सामने दिखाई देते हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि प्रेरित पौलुस ऐसे ही व्यक्तियों पर निर्भर था –  तिर्तियुस उसके लिए लिपिक की भूमिका निभाता था (रोमियों 16:22); पृष्ठभूमि में रहकर इपफ्रास की नियमित प्रार्थनाएं पौलुस और प्रारंभिक मसीही मंडलियों के लिए दृढ़ आधार थे (कुलुस्सियों 4:12-13); जब थकित प्रेरित को विश्राम की आवश्यकता थी, तब लुदिया ने उसके लिए अपने घर के दरवाज़े खोले (प्रेरितों 16:15)। इन मसीही सहयोगियों की उदार सहायता के बिना पौलुस का काम संभव नहीं होने पाता (कुलुस्सियों 4:7-18)।

      हमें सदा ही प्रत्यक्ष दिखाई देने वाली भूमिकाएं न भी मिलें, तो भी हम जानते हैं कि परमेश्वर हमसे बहुत प्रसन्न होता है जब हम अपनी भूमिकाओं को उसके आज्ञाकारी होकर निभाते हैं और उसकी योजनाओं को कार्यान्वित होने में सहयोग करते हैं। जब हम अपने आप को प्रभु के कार्य के लिए समर्पित कर देते हैं (1 कुरिन्थियों 15:58), तो उससे परमेश्वर को महिमा मिलती है, लोग प्रभु परमेश्वर की ओर आकर्षित होते हैं (मत्ती 5:16), तथा हमारी सेवा सार्थक और मूल्यवान होती है। - सिंडी हैस कैस्पर


सच्ची सेवा का भेद है कि परमेश्वर जहाँ भी रखे 
वहाँ पूर्ण विश्वासयोग्यता के साथ कार्य करें।

सो हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो, और प्रभु के काम में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि यह जानते हो, कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है। - 1 कुरिन्थियों 15:58

बाइबल पाठ: कुलुस्सियों 4:7-18
Colossians 4:7 प्रिय भाई और विश्वासयोग्य सेवक, तुखिकुस जो प्रभु में मेरा सहकर्मी है, मेरी सब बातें तुम्हें बता देगा।
Colossians 4:8 उसे मैं ने इसलिये तुम्हारे पास भेजा है, कि तुम्हें हमारी दशा मालूम हो जाए और वह तुम्हारे हृदयों को शान्‍ति दे।
Colossians 4:9 और उसके साथ उनेसिमुस को भी भेजा है जो विश्वास योग्य और प्रिय भाई और तुम ही में से है, ये तुम्हें यहां की सारी बातें बता देंगे।
Colossians 4:10 अरिस्‍तर्खुस जो मेरे साथ कैदी है, और मरकुस जो बरनबा का भाई लगता है। (जिस के विषय में तुम ने आज्ञा पाई थी कि यदि वह तुम्हारे पास आए, तो उस से अच्छी तरह व्यवहार करना।)
Colossians 4:11 और यीशु जो यूस्‍तुस कहलाता है, तुम्हें नमस्‍कार कहते हैं। खतना किए हुए लोगों में से केवल ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे सहकर्मी और मेरी शान्‍ति का कारण रहे हैं।
Colossians 4:12 इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम से नमस्‍कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध हो कर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।
Colossians 4:13 मैं उसका गवाह हूं, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिस वालों के लिये बड़ा यत्‍न करता रहता है।
Colossians 4:14 प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्‍कार।
Colossians 4:15 लौदीकिया के भाइयों को और तुमफास और उन के घर की कलीसिया को नमस्‍कार कहना।
Colossians 4:16 और जब यह पत्र तुम्हारे यहां पढ़ लिया जाए, तो ऐसा करना कि लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़ा जाए, और वह पत्र जो लौदीकिया से आए उसे तुम भी पढ़ना।
Colossians 4:17 फिर अखिर्प्‍पुस से कहना कि जो सेवा प्रभु में तुझे सौंपी गई है, उसे सावधानी के साथ पूरी करना।
Colossians 4:18 मुझ पौलुस का अपने हाथ से लिखा हुआ नमस्‍कार। मेरी जंजीरों को स्मरण रखना; तुम पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 33-34
  • प्रेरितों 24