ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 39 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 25

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 10

 

    यह दिखाने के लिए कि शैतान किस प्रकार से परमेश्वर के लोगों को बाइबल की बातों की गलत व्याख्या और उसके लेखों के दुरुपयोग के द्वारा बहकाता, भरमाता, और गलत मार्ग पर डाल देता है, हम एक बहुत प्रचलित किन्तु बाइबल के सर्वथा विपरीत धारणा को देख रहे हैं, कि उद्धार पाने के बाद उसे कर्मों के द्वारा बनाए रखना है, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है। इस गलत धारणा से सम्बन्धित बहुत दुखद बात यह है कि इसे परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा ही बना कर रखा जाता है, वे इसे जोर देकर सिखाते हैं। थोड़ा पीछे लेखों में हमने बहुत संक्षेप में देखा था कि बाइबल के अनुसार उद्धार या नया जन्म पाना क्या है; और पिछले लेख में हमने बाइबल के कुछ तथ्य देखे थे कि उद्धार सदा काल का क्यों है। इसी विषय पर आगे बढ़ते हुए, आज हम देखेंगे उद्धार के अनन्तकालीन होने के बारे में कुछ और तथ्य; तथा उद्धार खोया जा सकता है को मानने में क्या छुपे हुए किन्तु बहुत शैतानी, परमेश्वर विरोधी अभिप्राय हैं; ऐसे अभिप्राय जो परमेश्वर के चरित्र, गुणों, और उसके परमेश्वर होने पर ही आघात करते हैं, जिस से प्रकट हो जाता है कि यह शैतानी युक्ति है, बाइबल का तथ्य नहीं।


    जो यह मानते हैं कि उद्धार हमेशा का नहीं है बल्कि खोया जा सकता है, उन्हें इन बातों का भी उत्तर देने के लिए तैयार रहना चाहिए:

·        बाइबल की शिक्षा है कि जो उद्धार पाए हुए परमेश्वर के लोग हैं, वे उस की सन्तान, उसका परिवार, और उसकी अनमोल संपत्ति भी हैं। उन्हें वह पूरे हक़ से बहुत संभाल कर रखता है। उनके पथ-भ्रष्ट होने, संसार के साथ समझौते का जीवन जीने, और शैतान के प्रलोभनों में स्थिर और दृढ़ खड़े रहने की बजाए गिर जाने के लिए वह उनकी ताड़ना कर सकता है (इब्रानियों 12:5-11)। यदि आवश्यक हुआ तो बहुत घोर ताड़ना भी कर सकता है; लेकिन कभी भी, किसी को भी, उन्हें अपने से अलग नहीं ले जाने देगा, और न कभी छोड़ेगा अथवा त्यागेगा (इब्रानियों 13:5)। एक बार जो परमेश्वर की सन्तान बन गया, वह सदा काल के लिए परमेश्वर की संतान और प्रभु की देह का एक अंग हो गया।

·        इस्राएलियों, यहूदियों, ने पुराने नियम में परमेश्वर तथा उस के नियमों के साथ, और जब प्रभु यीशु पृथ्वी पर था तब उस के साथ जो किया, तथा आज भी प्रभु यीशु के बारे में जो विचारधारा वे रखते हैं, आदि बातों के बारे में विचार कीजिए। जो इस्राएलियों, यहूदियों ने परमेश्वर के विरुद्ध किया है, और आज भी करते आ रहे हैं, क्या उस से बढ़कर जघन्य कोई पाप हो सकता है? लेकिन क्या परमेश्वर ने उन्हें त्याग दिया? क्या परमेश्वर ने उन्हें अपने पास से निकालकर अलग कर दिया? क्या अभी भी वह उनकी रक्षा नहीं करता चला आ रहा है? रोमियों 11 अध्याय पढ़िए, और परमेश्वर ने उनके लिए जो प्रतिज्ञा रखी है उसे देखिए। यदि अब भी इस्राएली परमेश्वर के लोग कहला सकता है उनकी बहाली की प्रतिज्ञा दी जा सकती है, तो फिर किसी और के साथ यह क्यों नहीं हो सकता है?

·        दाऊद और सुलैमान के जीवनों पर ध्यान कीजिए; उनके जीवनों में पाए जाने वाले झूठ, व्यभिचार, हत्या, दुराचार, मूर्तिपूजा, आदि के बावजूद आज भी उनके नाम, उदाहरण, और लेख परमेश्वर के वचन में आदर का स्थान पाते हैं, और वे प्रभु यीशु की वंशावली में स्थान पाते हैं। आज भी, नए नियम में दाऊद को परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति कहा गया है (प्रेरितों 13:22)। कभी भी, कहीं पर भी उन्हें उनके कर्मों के कारण परमेश्वर द्वारा त्यागा हुआ, परमेश्वर के राज्य और उसकी संगति से निष्कासित नहीं कहा गया है।

·        यद्यपि बाइबल इसके बारे में बहुत स्पष्ट है, और बाइबल में कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति के भ्रष्ट जीवन के कारण उसके उद्धार खोने का कोई उल्लेख, कोई उदाहरण नहीं है, लेकिन फिर भी शैतान ने लोगों के मानों में यह गलतफहमी बहुत दृढ़ता से बैठा रखी है कि यदि भले कर्मों के द्वारा संभाल कर न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। सम्पूर्ण बाइबल में क्या किसी एक भी व्यक्ति के उद्धार को खो देने का कोई एक भी उदाहरण है? बाइबल का तथ्य यही है कि उद्धार पाया व्यक्ति अपने भ्रष्ट जीवन के कारण ताड़ना पा सकता है और पाता भी है, स्वर्ग में खाली हाथ प्रवेश कर सकता है, किन्तु उद्धार कभी नहीं खोएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)।

·        परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के कारण उद्धार खोने के इस तर्क के साथ एक पक्ष और भी है जिस पर शायद ही कभी कोई ध्यान देता हो; उद्धार खोये जानी की यह धारणा परमेश्वर के बुनियादी गुणों पर प्रहार करती है – उसके सर्वज्ञानी होने, अर्थात आरम्भ से ही अन्त को जानने (यशायाह 14:24; 46:10), तथा उसके सर्वशक्तिमान परमेश्वर होने पर, जिसके हाथ से कोई उसकी भेड़ों को छीन नहीं सकता है (यूहन्ना 10:28-29)। यदि उद्धार पाए हुए व्यक्ति के कार्यों और व्यवहार के कारण उसका उद्धार खोया जा सकता है, तो इसका यही अभिप्राय हुआ कि जब परमेश्वर ने उसके पश्चाताप को ग्रहण किया, उसके प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाने को माना, पापों के लिए क्षमा की उसकी गुहार को स्वीकार किया, और उसे उद्धार दिया, तब या तो परमेश्वर को पता नहीं था या वह जान ही नहीं सकता था कि यह व्यक्ति एक समय पर उसे छोड़ कर सांसारिक व्यवहार और जीवन में लौट जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि परमेश्वर जैसा दावा करता है, वह वैसा सर्वज्ञानी परमेश्वर नहीं है। दूसरी बात, यदि शैतान बहका-फुसला कर, प्रलोभन-लालच के द्वारा, किसी प्रकार की धमकी के द्वारा, या किसी भी अन्य तरीके से, किसी उद्धार पाए हुए जन को परमेश्वर के हाथों से छीन कर ले जा सकता है, और परमेश्वर इस बारे में कुछ भी नहीं कर पाता है, तब तो शैतान परमेश्वर से भी अधिक शक्तिशाली, बुद्धिमान, और सामर्थी है, और परमेश्वर सर्वशक्तिमान नहीं है (मत्ती 12:29)। लेकिन बाइबल का यह तथ्य भी है कि परमेश्वर, अपने किसी उद्देश्य के अन्तर्गत, शैतान को कुछ बातें कर लेने की अनुमति देता है (निर्गमन 9:16; रोमियों 9:17, 22) और अन्ततः उन बातों के द्वारा भी अपने बच्चों के लिए कुछ भला ही करता है (रोमियों 8:28), जैसा कि अय्यूब के जीवन से अच्छे से दर्शाया गया है (अय्यूब 42:12; याकूब 5:11)। लेकिन जो मसीही विश्वासी परमेश्वर और उसके वचन को हलके में लेते हैं, उसका दुरुपयोग करते हैं, वे हलके में नहीं छूटेंगे, उन्हें ताड़ना सहने और संभवतः अनन्त काल के लिए खाली हाथ स्वर्ग में रहने के द्वारा एक भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 10

 

    To illustrate how Satan induces God’s people to be misled and misguided through misinterpretations and misuse of Biblical texts and facts in an unBiblical manner, we have been considering a very common but absolutely false notion that salvation has to be maintained by works or else it will be lost. The very sad part about this wrong notion is that it maintained by many of God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. and is emphatically taught by them. In the previous articles we have seen very briefly, Biblically speaking, what it means to be a Christian and to be saved or be Born-Again; and in the last article had seen some Biblical facts why salvation is eternal. Today, continuing with the same topic, we will see some more facts about salvation being eternal; and the very subtle but very devious implications of believing that salvation can be lost; implications that attack the very character and attributes of God and His being God, making it evident that this a satanic ploy, not a Biblical fact.


    Those who believe that salvation is not eternal and it can be lost, also need to answer the following:

  • The Biblical teaching is that those who are the saved people of God, His children, His family, are also His precious possession. He is very possessive about them. He will chasten them for their being wayward, for compromising with the world, and succumbing to the temptations brought by the devil instead of standing firm in faith (Hebrews 12:5-11). If it is required, He will even chasten them severely; but will never let anyone take them away from Him, nor will He ever abandon them (Hebrews 13:5). Once a child of God, once a part of Lord Jesus’s body, always, for eternity a child of God and a member of Lord Jesus’s body.

  • Consider Israel, the Jews and what all they have done to God and His Commandments in the Old Testament, what they did to the Lord Jesus, while He was on earth, and their thinking about the Lord Jesus even today. Can anyone’s any sins be more heinous than what they have done and are still doing? Yet, has God abandoned them? Has God cast them away? Is He not still preserving them? Read Romans 11 and see the promise that God has given for them. If Israel can still be considered as people of God, with a promise of restoration, then why not anyone else?

  • Consider the lives of David and Solomon; despite the lies, adultery, murder, debauchery, idolatry etc. one sees in their lives, their names, examples, and writings still have an honorable place in God’s Word and in Christ’s lineage. David is still called a man after God’s own heart even in the New Testament (Acts 13:22). Nowhere have they been called those whom God rejected and removed from His Kingdom and fellowship because of their deeds.

  • Although the Bible is very clear about it, and there are no examples of anyone ever losing their salvation because of their wayward life, but still, Satan has put this misconception very firmly into many people’s minds that salvation can be lost if it is not maintained by good works. Is there even one example of anyone ever losing their salvation in the entire Bible? The Biblical fact is that the saved person can be, and will be chastened on earth, and may enter heaven without any rewards because of his wayward life, but he will never lose his salvation (1 Corinthians 3:13-15).

  • There is another aspect to this argument about losing salvation because of disobedience to God, and scarcely anyone might pay any attention to it; this notion of losing salvation hits at the basic characteristics of God - His being omniscient, knowing the end from the beginning (Isaiah 14:24; 46:10), and His being the omnipotent God, from whose hands no one can ever snatch away His sheep (John 10:28-29). If salvation can be lost because of the saved person’s behavior, then it implies that God when saving him, accepting his repentance, his coming to faith in the Lord Jesus, and his plea for forgiveness, either did not or could not know that in the days to come, this person will walk away from Him into worldly thinking and living. This implies that God cannot be the omniscient God that He claims to be. Secondly, if Satan can entice, tempt, threaten, snatch, or in any other way, take away anyone out of God’s hands, while God remains powerless or unable to do anything about it, then Satan is stronger, or wiser, or more potent than God, and God is not omnipotent (Matthew 12:29). But the Biblical fact is that God, for some purpose of His, permits Satan to do certain things (Exodus 9:16; Romans 9:17, 22) and eventually even through those things works out good for His children (Romans 8:28), as is well illustrated by the life of Job (Job 42:12; James 5:11). But those Christian Believers who take the Lord and His Word lightly, will not escape lightly, they will have to pay a heavy price, through chastening and even entering heaven empty-handed for eternity.

 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 38 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 24

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 9

 

    मसीही विश्वासी के परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने के अपने इस अध्ययन में, हम उन तरीकों को देख रहे हैं जिनके द्वारा शैतान परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करता है। हमने देखा है कि उन में से एक तरीका है परमेश्वर द्वारा दिए गए उसके वचन, बाइबल, के लेख में फेर-बदल करना। इस फेर-बदल को करने के लिए शैतान दो तरीके उपयोग करता है, पहला जो प्रत्यक्ष होता है – लेख में कुछ जोड़ना, अथवा उसमें से कुछ निकाल लेना; और दूसरा जो अप्रत्यक्ष और बहुत चालाकी से किया हुआ, जिसे आसानी से समझा नहीं जा सकता है, वह है – बाइबल के लेखों और तथ्यों का बाइबल के विपरीत रीति से उपयोग करना, उसे ऐसे अर्थ और अभिप्राय देने के द्वारा जो मूल में उसके साथ कभी थे ही नहीं। इस छेड़-छाड़ को लोगों को स्वीकार्य बनाने, उसका पालन करवाने, और उसके द्वारा लोगों को पथ-भ्रष्ट करने का सबसे कारगर तरीका है इस कार्य के लिए परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ दुरुपयोग करवाना; और पिछले कुछ लेखों से हम शैतान की इसी युक्ति के बारे में देखते आ रहे हैं।


    हमने पिछले लेख में देखा था कि इस बात में शैतान को बहुत बड़ी सहायता इस से मिलती है कि अधिकांश ईसाई या मसीही बाइबल का अध्ययन करते ही नहीं हैं; कुछ लोग एक औपचारिकता निभाने के समान बाइबल को पढ़ लेते हैं, लेकिन बहुत ही थोड़े होते हैं जो वास्तव में बाइबल का अध्ययन करने में समय बिताते हैं। बाइबल के ज्ञान की इस कमी के कारण, शैतान बड़ी आसानी से अपने झूठ और बिगाड़े हुए वचन को लोगों में फैला देता है, और वे बातें पकड़ी भी नहीं जाती हैं और न ही उनके बारे में कोई प्रश्न उठाता है। बल्कि, अधिकांश ईसाइयों या मसीहियों में अपने परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के प्रति जो अंध-भक्ति और बिना कोई प्रश्न किए उनकी हर बात को मानने की जो प्रवृत्ति देखी जाती है, वह भी शैतान के लिए बहुत सहायक होती है। शैतान उन से प्रभावी, रोचक, आकर्षक, और तर्कपूर्ण प्रतीत होने वाली रीति से जो भी कहलवा देता है, लोग उसे स्वीकार कर लेते हैं, मान लेते हैं। इस सन्दर्भ में हम एक बहुधा देखे और माने जाने वाले, किन्तु सर्वथा गलत और बाइबल के विरुद्ध उदाहरण को देख रहे हैं; यह उदाहरण वह शिक्षा है कि उद्धार को यदि अच्छे कर्मों से बना कर न रखा जाए, तो उद्धार खोया जा सकता है। यह समझने के लिए कि यह किस प्रकार से एक शैतानी झूठ है, बाइबल के विरुद्ध है, हमने पिछले लेख में बहुत संक्षेप में देखा था कि बाइबल के अनुसार मसीही होने और उद्धार यानि नया जन्म पाने का क्या अर्थ है।


    इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए, आज हम, फिर से बहुत संक्षेप में, देखेंगे कि क्यों बाइबल के अनुसार उद्धार हमेशा के लिए है, उसे कभी खोया नहीं जा सकता है; और फिर अगले लेख में देखेंगे कि उद्धार को खोया जा सकता है कहने और मानने के क्या अभिप्राय होते हैं।

उद्धार से संबंधित कुछ आधारभूत, मूल तथ्य हैं:

·        उद्धार कभी भी कर्मों से नहीं है, वरन परमेश्वर के अनुग्रह से प्रभु यीशु मसीह के कलवरी के क्रूस पर समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए दिए गए बलिदान पर विश्वास करने से मिलने वाली पापों की क्षमा, और उसके मृतकों में से पुनरुत्थान से है (इफिसियों 2:1-9)। किसी भी प्रकार के कोई भी कार्य, कभी भी किसी को भी परमेश्वर के अनुग्रह और उद्धार को प्राप्त करने के योग्य नहीं बना सकते हैं, क्योंकि उसका तात्पर्य होगा कि वे कार्य परमेश्वर पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के कार्यों और बलिदान के समतुल्य हैं – अपवित्र और पापी मनुष्य पवित्र निष्पाप परमेश्वर के समतुल्य कार्य कर सकता है – जो बिलकुल बेतुकी और असंभव बात है।

·        इस तथ्य का अनिवार्य स्वाभाविक उप-सिद्धान्त है, जो कर्मों से प्राप्त नहीं हो सकता है, उसे कर्मों द्वारा बना कर रखा भी नहीं जा सकता है। सीधी सी बात है, यदि उद्धार पाने के बाद, कोई अपने आप को अपने कर्मों के द्वारा “निष्पाप” बनाए रख सकता है, तो वह यही उद्धार प्राप्त करने से पहले भी कर सकता था। तो फिर प्रभु यीशु को हमारे पापों को अपने ऊपर लेकर हमारे पापों की कीमत चुकाने के लिए हमारे लिए मरने की कोई आवश्यकता नहीं थी। साथ ही 1 यूहन्ना 1:7-10 भी देखिए, और ध्यान कीजिए कि “हम” शब्द के उपयोग के द्वारा प्रेरित यूहन्ना अपने आप को भी उन में सम्मिलित कर रहा है जिन्हें निरंतर प्रभु की क्षमा की आवश्यकता पड़ती रहती है, और जो लोग उद्धार पाने और परमेश्वर की सन्तान (यूहन्ना 1:12-13) बनने के बाद भी पाप करते रहते हैं।

·        जब प्रभु ने हमारे पाप क्षमा किए, तब हमारे जीवन भर के सारे पाप क्षमा कर दिए; और उन लोगों के लिए जिनका जन्म प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के बाद हुआ, प्रभु ने उनके पापों की कीमत चुका कर उन्हें तब क्षमा कर दिया था जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था, उन्होंने कोई पाप किया भी नहीं था। साथ ही, ऐसा भी नहीं है कि परमेश्वर ने व्यक्ति के केवल उतने ही पाप क्षमा किए थे जितने पाप उसने प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने और उद्धार पाने के समय तक किए थे, और फिर उस पर छोड़ दिया कि इसके बाद वो फिर कोई पाप न करे; और यदि उसने पाप कर दिया, तो फिर उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे, उसका उद्धार जाता रहेगा। यह एक बहुत बेतुकी और व्यर्थ धारणा है, जिसकी बाइबल से कोई समर्थन अथवा पुष्टि कदापि नहीं है। यदि मेरे जन्म लेने से भी पहले, मेरे सारे जीवन भर के सारे पाप क्षमा कर दिए गए हैं, तो प्रकट है कि इन क्षमा किए गए पापों में वे पाप भी सम्मिलित हैं जो मैंने उद्धार पाने के बाद किए हैं। क्योंकि मेरे द्वारा यह भी तो उसी एक जीवन में किया गया है, और प्रभु ने उसी एक जीवन में मुझे 1 यूहन्ना 1:9 के द्वारा बहाल भी कर दिया है।

·        उद्धार अनन्तकालीन है (इब्रानियों 5:9; 9:12, 15); और अनन्तकालीन होने का अर्थ है हमेशा के लिए है। यदि उद्धार जा सकता होता तो उसे अनन्त या सदा काल का नहीं कहा जाता। यदि परमेश्वर का वचन उसे अनन्त कहता है, तो फिर जो यह दावा करते हैं कि उद्धार जा सकता है, वे परमेश्वर के वचन में गलतियाँ और असत्य होने का तात्पर्य दे रहे हैं। यदि आप इस बात पर यूहन्ना 1:1, 14 के आधार पर मनन करेंगे, तो उद्धार गंवाया जा सकता है कि इस धारणा का प्रकट अर्थ होगा स्वयं प्रभु यीशु को झूठा कहना, उनके जीवन तथा दावों में गंभीर गलतियाँ होना। ऐसे में फिर उनके यह कहने के, कि वे ही सत्य हैं, परमेश्वर तक पहुँचने का एकमात्र मार्ग हैं (यूहन्ना 14:6) पर कोई कैसे भरोसा कर सकता है?

·        क्योंकि परमेश्वर का वचन अनन्तकाल के लिए है, अचूक है, और पूर्णतः सत्य है, कभी बदलेगा नहीं, इसलिए, “सब से बड़ा पापी” होने की उपाधि हमेशा के लिए पौलुस प्रेरित ने ले ली है (1 तीमुथियुस 1:15)। इसलिए, कोई भी, वह चाहे कितना भी जघन्य पापी और गिरा हुआ मनुष्य क्यों न हो, हर हाल में वह पौलुस से कुछ कम पापी और गिरा हुआ ही रहेगा। ऐसे में, यदि पौलुस न केवल उद्धार पा सकता था, वरन उसे लगभग दो-तिहाई नए नियम को लिखने का आदर भी दिया जा सकता था, तो फिर औरों के लिए आशा क्यों नहीं होगी? इसी सन्दर्भ में रोमियों 7:15-24, और फिर रोमियों 7:25-8:2 में पौलुस के प्रत्युत्तर तथा जयघोष को भी देखिए।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 9

 

    In our study on Christian Believer’s being stewards of God’s Word, we have been considering the ways through which Satan corrupts God’s Word. We have seen that one of the ways Satan does this is by altering the God given text of God’s Word the Bible. To do this alteration Satan uses two methods, one is quite evident – add to the text, or take away from it; and the second method is quite subtle and not easily evident – use Biblical text and facts in an unBiblical way, giving it meanings and implications that originally were never meant or intended with them. The most reliable way of making sure this tampering with God’s Word is accepted and followed, and the people do get misguided is by inducing God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. to use Biblical text in an unBiblical manner; and for the past few articles, we have been considering about this satanic ploy.


    We had seen in the previous article that Satan is greatly helped in this by the fact that the vast majority of Christians do not study the Bible; some may perfunctorily read it, but very few spend time in actually studying it. Because of this lack of Biblical knowledge, Satan is able to very easily feed his lies and distortions of the Word, without their being caught and questioned. Rather, the blind-faith and unquestioning attitude seen amongst the vast majority of Christians towards their Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. and whatever they preach and teach, helps Satan in getting them to say anything in an impressive, appealing, and seemingly logical manner, and get away with it. In this context we have been considering an example of a very commonly seen and believed teaching, but one that is absolutely unBiblical, that salvation has to be maintained by the saved persons by good works or else it can be lost. In trying to understand how this is a satanic lie, is quite unBiblical, in the previous article we had very briefly seen, Biblically speaking, what it means to be a Christian and being saved or being Born-Again.


    Continuing with this same topic, today let us, again very briefly, see why Biblically speaking, salvation is eternal, can never be lost; and in the next article we consider what the implications of saying or believing that salvation can be lost are.

Some basic and fundamental Biblical Facts related to Salvation are: 

  • Salvation is not by works but by the grace of God through the forgiveness of sins granted by God because of the atoning sacrifice of the Lord Jesus for the sins of the entire mankind on the Cross of Calvary (Ephesians 2:1-9) and His resurrection from the dead. No works of any kind can ever make anyone worthy of gaining God’s favor and salvation, because that would mean that those works of a man are equivalent to the works and sacrifice of God the Son, the Lord Jesus – unholy, sinning man can do works equivalent to the works of holy sinless God – an absurdity and impossibility. 
  • An imperative corollary of this fact is that what cannot ever be gained by work, cannot ever be maintained by any kind of work either. If anyone on his own, through his works, can maintain a “sin-free” status after salvation, then he could as well have done this before salvation, and there was no need for the Lord Jesus to take our sins upon Himself and die in our place to pay for those sins. Also, see 1 John 1:7-10, and note that the Apostle John, through the use of “we” includes himself amongst those who continually needs the Lord’s forgiveness, those who keep sinning even after being saved and having become the child of God (John 1:12-13).
  • When the Lord God forgave our sins, He forgave the sins of our entire lifetime; and for people born after the earthly ministry of the Lord Jesus, He had paid for and forgiven them their sins even before they were born and had even committed those sins. It is not that God only forgave those sins of a person that had been committed by him till the day he accepted the Lord Jesus as his Savior and being saved, and then left it to him to see that he sins no more; and if he did sin after that, then he will have to suffer their consequences, lose his salvation. That is an illogical and absurd thought, with no support or affirmation whatsoever from the Bible. If all my sins, of my entire life, have been forgiven, even before I was born and committed them, then quite evidently these forgiven sins also include the times I have backslidden after my salvation; because this too has happened in that same lifetime, and I was restored by the Lord in that one life, because of 1 John 1:9.
  • Salvation is eternal (Hebrews 5:9; 9:12, 15); and eternal means everlasting, beyond the limits of time. If salvation could be lost, then it could not have been called “eternal”. If God’s Word calls it eternal, then those who claim that salvation can be lost, imply that there are errors, and lies, in God’s Word. If you ponder on it in light of John 1:1, 14, then this notion of losing salvation is tantamount to calling the Lord Jesus a liar and of having gross errors in His life and claims. How then can one trust His statement of being “The Truth” and “The Way” to God (John 14:6)?
  • The “title” of being the Chief Sinner ever, has already been taken by Paul (1 Timothy 1:15), for all times, since God’s Word is eternal, infallible, and true in its entirety; it will never change. Therefore, anyone, however sinful and fallen he may be, will still remain a lesser sinner than Paul. If Paul could not only be saved, but also be given the honor of writing about two-thirds of the New Testament, why shouldn’t there be the same hope for others? See also Romans 7:15-24, and then Paul’s response and exultation in Romans 7:25-8:2.

 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 37 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 23

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 8

 

    परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की अपनी ज़िम्मेदारी के निर्वाह में उस से चूक करवाने के लिए शैतान ने मसीही विश्वासियों के विरुद्ध जो युक्तियाँ बनाई हैं, हमने उन में से तीन पिछले लेख में देखी थीं। ये थीं: पहली, लोगों को इस लालच में डालकर बहकाना कि यदि वे उसके कहे के अनुसार करेंगे तो बहुत लाभ पाएँगे, किन्तु वास्तविक दुष्परिणामों से अनभिज्ञ रखना; दूसरी, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ दुरुपयोग करवाना; और तीसरा, मनुष्य की इस प्रवृत्ति का कि जो आकर्षक और रोचक दिखता है, तर्कपूर्ण होता है उसको स्वीकार करना और उसका पालन करना, परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार नहीं बल्कि अपनी ही समझ और बुद्धि के अनुसार कार्य करना; इनके द्वारा शैतान विश्वासियों से भी परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवाता रहता है।


    हर तरह के ईसाइयों या मसीहियों में एक बहुत हानिकारक आदत सामान्यतः और सार्वजनिक रीति से पाई जाती है, और यह आदत शैतान के लिए अपनी न केवल उपरोक्त तीनों युक्तियों को, वरन हर एक युक्ति को सफलता से लागू करने में बहुत सहायक रहती है। यह हानिकारक आदत है परमेश्वर के वचन बाइबल से दूर रहना, या फिर बहुत हुआ तो थोड़ा सा समय निकालकर या तो उसे हलके में बस यूं ही पढ़ अथवा सुन लेना, या फिर लापरवाही से अथवा एक औपचारिकता निभाने के लिए यह करना; जबकि लोगों का मुख्य समय और उद्यम सँसार की बातों और कार्यों के लिए होता है, उन के लिए जो अन्ततः नष्ट होने ही वाली हैं। और इसीलिए लोग तथा विश्वासी शैतान की युक्तियों में सरलता से फंसते और गिरते रहते हैं, शैतान को उन्हें बहका कर हानि और नाश में ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है (यशायाह 5:13; होशे 4:6)। बहुत ही कम ऐसे मसीही होते हैं जो अपने जीवनों में परमेश्वर के वचन को उसकी उचित प्राथमिकता, प्रधानता, और आज्ञाकारिता देते हैं।


    मसीहियत में, शैतान ने उपरोक्त तीनों युक्तियों का बहुत सफल उपयोग किया है, और करता चला आ रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकांश मसीहियों में न तो यह क्षमता है, और न ही यह परवाह है कि उन्हें जो प्रस्तुत किया जाता है उसमें सत्य और असत्य में भिन्नता को कर सकें या पहचान सकें। परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग, अर्थात, बाइबल के सही लेखों का बाइबल के विपरीत उपयोग, शैतान बहुत चतुराई और चालाकी से करवाता है। वह बड़े चुपके से, उन्हें इस बात का एहसास भी न होने देने के साथ कि उन्हें गलती के लिए उपयोग किया जा रहा है, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि को भरमा कर उनसे बाइबल के लेखों को बाइबल के विपरीत अर्थों और अभिप्रायों के साथ प्रस्तुत करवाता है। आइए देखते हैं कि शैतान किस तरह से परमेश्वर के इन भक्त लोगों को ही परमेश्वर के लोगों को उनके उद्धार के बारे में बहकाने और भरमाने, तथा उद्धार के जीवन को जीने के लिए उन्हें परमेश्वर के अनुग्रह पर भरोसा रखने की बजाए उनके अपने ही कर्मों पर भरोसा रखने के व्यर्थ जाल में फँसा लेता है।

    

    मसीहियों में परमेश्वर की दृष्टि में सही होने, परमेश्वर को स्वीकार्य होने, और इस पार्थिव जीवन की समाप्ति पर परमेश्वर के साथ स्वर्ग में होने के बारे में दो बहुत प्रचलित, और सामान्य किन्तु बहुत गलत धारणाएँ व्याप्त हैं। एक है कि यह भले होने तथा भले काम करने के द्वारा किया जा सकता है; और दूसरी है कि यदि व्यक्ति भले होने तथा भले काम करने के द्वारा धार्मिकता की जीवन-शैली बनाकर नहीं रखे, तो वह अपने इस विशेषाधिकार को, जो उसने प्राप्त किया है, खो देगा। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि इन दोनों गलत, बाइबल के विपरीत धारणाओं की कलीसिया, मण्डली, तथा मसीहियों में उपस्थिति होने, उनके बने रहने, प्रसार होते रहने में, अनजाने में अथवा जान बूझकर, परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि का बहुत प्रमुख और महत्वपूर्ण योगदान है। इसे लागू करने की शैतान की युक्ति को समझने के लिए, हम पहले बहुत संक्षेप में, यह देख और समझ लेते हैं कि बचाए जाने, नया-जन्म या उद्धार पाने, मसीही होने का क्या अर्थ और अभिप्राय है। यह अपने आप में एक सम्पूर्ण विषय है जिसे पहले के लेखों में विस्तार के साथ लिखा जा चुका है। लेकिन बहुत संक्षेप में, इस से संबंधित प्रासंगिक बाइबल की शिक्षाएँ हैं:

·        एक सच्चा मसीही, सच में प्रभु यीशु का शिष्य होता है (मत्ती 28:19-20; प्रेरितों 11:26)।

·        बाइबल के अनुसार मसीहियत न तो कभी कोई धर्म थी, और न है, बल्कि यह हमेशा से ही प्रभु यीशु मसीह में विश्वास का जीवन जीना, उसे अपना जीवन समर्पण करना, और उस ही का अनुसरण करना रही है। जो प्रभु यीशु का अनुसरण करते थे, मसीहियत के आरम्भ में, उन्हें “पन्थ / मार्ग के लोग” कहा जाता था (प्रेरितों 9:2; 19:23; 22:4; 24:14, 22)।

·        मसीही विश्वास कभी भी वंशागत नहीं होता है; कभी भी, कोई भी, स्वाभाविक जन्म से “मसीही” नहीं होता है। हर किसी को, उन्हें भी जो बहुत धार्मिक हैं तथा पवित्र शास्त्र के बहुत ज्ञाता हैं, जैसे कि निकुदेमुस, को भी परमेश्वर का राज्य देखने और उस में प्रवेश करने के लिए नया जन्म प्राप्त करना अनिवार्य है (यूहन्ना 3:3, 5)। और किसी भी तरीके से यह संभव नहीं है, किन्हीं रीतियों, परम्पराओं, नियमों, या पर्वों को मानने अथवा मनाने से भी नहीं। बाइबल के अनुसार नया जन्म पाने के अतिरिक्त परमेश्वर के राज्य में प्रवेश के लिए और कोई मार्ग नहीं है।

·        यह नया जन्म प्राप्त करना केवल विश्वास ही के द्वारा है न कि किसी प्रकार के कर्मों के द्वारा। यह केवल पापों के पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा होता है, कर्मों से नहीं (रोमियों 10:8-10; इफिसियों 2:5, 8-9)।

·        कलीसिया एक समूह है, उनका “जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए, और पवित्र होने के लिये बुलाए गए हैं; और उन सब के नाम भी जो हर जगह हमारे और अपने प्रभु यीशु मसीह के नाम की प्रार्थना करते हैं” (1 कुरिन्थियों 1:2)। अर्थात कलीसिया कोई डिनॉमिनेशन, या मत नहीं है, और न ही उनका समूह है जो कुछ नियमों, रीतियों, और परंपराओं का निर्वाह करते हैं; बल्कि उनका जो प्रभु यीशु मसीह के प्रति पूर्णतः समर्पित और प्रतिबद्ध हैं।

·        यह वास्तविक और बाइबल के अनुरूप कलीसिया एक ही है, सार्वभौमिक है, सारे सँसार भर और अपने इतिहास में एकमात्र है, और इसे ही ‘प्रभु की देह’ तथा ‘प्रभु की दुल्हन’ कहा गया है (1 कुरिन्थियों 12:12, 27; इफिसियों 5:23, 29-30)। प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ विश्वासी व्यक्तिगत रीति प्रभु की इसी देह का एक सदस्य है।

·        केवल यही एकमात्र, सार्वभौमिक, विश्वव्यापी कलीसिया ही सँसार से स्वर्ग को उठाई जाएगी, अनंतकाल के लिए प्रभु परमेश्वर यीशु मसीह के साथ रहने के लिए। इसीलिए, हर एक के लिए जो बात सबसे महत्वपूर्ण है, वह है कि क्या वह इस कलीसिया का सदस्य है अथवा नहीं? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन किस डिनॉमिनेशन या मत का सदस्य है, कितनी पीढ़ियों से है, और कितने समय से है। महत्व केवल इस बात का है कि क्या आप ने नया जन्म पाया है और प्रभु की इस देह, इस दुल्हन, इस विश्वव्यापी कलीसिया के सदस्य बन गए हैं या नहीं!

 

    शैतान बाइबल के इन तथ्यों का किस प्रकार से परमेश्वर के प्रतिबद्ध लोगों, कलीसिया के प्रमुख लोगों तथा अगुवों, बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों आदि के द्वारा गलत व्याख्या करवाता है, उनका दुरुपयोग करता है, ताकि लोग परमेश्वर के सच्चे और खरे भरमाए और भटकाए जा सकें, इसे हम अगले लेख में देखेंगे।   


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 8

 

    In considering the strategies of Satan to make a Christian Believer falter in his stewardship towards God’s Word the Bible, in the previous article, we had seen about three amongst the various strategies that Satan has devised against the Christian Believers. These were: first, enticing people through promising them great benefits through doing what he says, but hiding the actual harmful consequences; second, induce God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc., into misusing the Bible texts by giving them unBiblical meanings and implications; and third, he takes help of the human tendency of falling for something that seems appealing and logical; Satan makes Believers disobey God, by making them trust more on their own thinking and logic, than on God’s instructions.


    A very strong habit, universally and uniformly rampant amongst all varieties of Christians, immensely helps Satan in implementing not only these three, but all of his other strategies as well. This pernicious habit rampant amongst Christians is of either staying away from God’s Word the Bible, or at the most according it a little time of a casual reading or merely listening, perfunctorily, or as a formality; while their main priority for their time and efforts are the things and works of the world, that will soon perish anyway; and therefore, they remain gullible to Satan’s ploys. Therefore, it is not surprising at all that Satan can so easily misguide and mislead most Christians into loss and destruction (Isaiah 5:13; Hosea 4:6). Rare are the Christians who give God’s Word its due priority, prominence, and obedience in their lives.


    In Christendom, Satan has very successfully employed the three above-mentioned strategies, and continues to do so. This is because most Christians have neither the ability, nor the care or concern to discern the truth from the untruths that he gets presented to them. In the misuse of God’s Word – using the right Biblical texts and facts, in the wrong unBiblical way, Satan very cleverly and subtly, without their even realizing they are being misused, uses God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. Let us see how he gets these godly people to misguide God’s people about their salvation, and thereby entangle them in vain efforts of relying upon their works rather than God’s grace regarding living their life of salvation.


    There are two very common but very wrong notions amongst the Christians regarding being right with God, being acceptable to God, and being qualified to be in heaven with God after one’s temporal life on earth comes to an end. One is that this can be achieved by being good and doing good works; the second is that if a person does not maintain a righteous life through being good and doing good, he will lose this privilege, this special status he has attained. Very unfortunately, for the presence, continuation, and propagation of these false, unBiblical notions in the Churches or Assemblies, knowingly or unknowingly, God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. have a major role to play. To understand Satan’s manipulation in implementing this, let us first understand, very briefly, what it means and implies to be saved, or Born-Again, or have salvation, and be a Christian. This is an entire subject in itself, that has been dealt with earlier in some preceding articles. But, in short, the relevant Biblical teachings are that:

·        A true Christian is a truly a disciple of Christ (Matthew 28:19-20; Acts 11:26).

·        Biblical Christianity never was and never is a religion, rather it always has been a way of life of Faith the Lord Jesus, of surrendering one’s life to Him, and following Him. Those who followed the Lord Jesus, at the beginning of Christianity, were known as ‘people of the Way’ (Acts 9:2; 19:23; 22:4; 24:14, 22).

·        The Christian Faith is never inherited; No one is ever born a ‘Christian’, by natural birth. Every one, including the most religious and those most knowledgeable about the Scriptures, e.g., Nicodemus, must be Born-Again to be able to see and enter into the Kingdom of God (John 3:3, 5). According to the Bible, nothing else, no observance or fulfilment of any rituals, traditions, rules, or festivals, nothing other than being Born-Again will ever qualify anyone to be in the Kingdom of God.

·        This, being Born-Again is by faith and not by any works of any kind. It is only by the grace of God through repentance of sins and coming to faith in the Lord Jesus Christ (Romans 10:8-10; Ephesians 2:5, 8-9).

·        The Church is the collective group of “those who are sanctified in Christ Jesus, called to be saints, with all who in every place call on the name of Jesus Christ our Lord, both theirs and ours” (1 Corinthians 1:2); i.e., the Church is not a denomination, or sect, nor those who fulfil certain rules, rituals and traditions, but those who are completely committed and surrendered to the Lord Jesus.

·        This true and Biblical Church is one, is universal, is the same all over the world and all throughout its history, and has been called the ‘body of Christ’ and the ‘Bride of Christ’ (1 Corinthians 12:12, 27; Ephesians 5:23, 29-30). Every Born-Again Christian Believer is individually a member of this Body of Christ.

·        It is only this one universal Church, this Body and Bride of Christ which will be delivered from the world and taken up into heaven, to eternally be with the Lord God Jesus Christ. Therefore, for everyone, what matters is not whether they are members of any particular denomination or sect, nor for how many generations and for how long they have been the members, but whether or not they have been Born-Again and become a member of this Church, this Body, this Bride of Christ.

 

    How Satan misinterprets and misuses these Biblical facts to misguide people through God’s committed Believers, Church leaders and elders, Bible preachers and teachers, etc. we will see in the next article.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well