ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 22 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 88 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 17

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 6

    प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसे परमेश्वर के द्वारा उसके जीवन और सेवकाई के लिए दिए गए संसाधनों का भण्डारी है। इसीलिए विश्वासी को परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे उद्धार होने के पल से ही परमेश्वर द्वारा प्रदान कर दिया जाता है, का भी योग्य भण्डारी होना है, और सीखना है कि अपने जीवन और सेवकाई के लिए उसकी सहायता कैसे ली जाए और उपयोग कैसे किया जाए। भण्डारी होने के बारे में सीखते हुए, वर्तमान में हम यूहन्ना 14:17 के पहले वाक्याँश, पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, और इसलिए कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ जो बाइबल के अनुसार सही नहीं है, पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि पवित्र आत्मा ने हमें बाइबल में वह सब कुछ पहले से ही दे दिया है जो जीवन और भक्ति के लिए हमें चाहिए (2 पतरस 1:3), इसलिए वह अब किसी को भी, कोई भी नई शिक्षाएँ अथवा प्रकाशन नहीं देता है; वरन वह केवल जो बाइबल में दे दिया गया है, उसे स्मरण करवाता है, उसका उपयोग करने में सहयता करता है, मार्गदर्शन करता है (यूहन्ना 16:13-15)।

    हमने पिछले लेख में देखा था कि लोगों को धोखा देने और गलत मार्ग पर डालने के लिए शैतान ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का भेस धारण करता है, और उसके सेवक भी झूठे प्रेरित और धर्म के सेवकों का रूप धारण करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इस से सम्बंधित एक और बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि ऐसा कोई नहीं है, परमेश्वर के समर्पित और प्रतिबद्ध लोग भी नहीं, जो कभी गलती नहीं करते हैं (याकूब 3:2; 1 यूहन्ना 1:8), और हमने इस के कुछ उदाहरण पिछले लेख में देखे हैं। इसलिए यह मसीही विश्वासियों के लिए अनिवार्य है कि कभी भी किसी भी बात को यूँ ही नहीं मान लें, चाहे उस शिक्षा को देने वाला कोई भी क्यों हो, या वह शिक्षा कितनी भी प्रभावी, तर्कसंगत, रोचक, और आकर्षक क्यों न प्रतीत हो। वरन हमेशा उसे पहले परमेश्वर के वचन से जाँच-परख कर देखें, पुष्टि करें, और तब ही उसे स्वीकार करें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।

    परमेश्वर के लोगों के द्वारा की जाने वाली एक आम गलती है, जिसे वे सामान्यतः परमेश्वर के प्रति भक्ति, आदर, और श्रद्धा के विचार से करते हैं; यह गलती है बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों को उन बातों को कहने और अभिप्राय देने के लिए उपयोग करना, जैसा बाइबल में उनके विषय नहीं किया गया है। बाइबल के किसी वाक्याँश अथवा तथ्य का अपनी ही इच्छा के अनुसार किसी भी मनमाने तरीके से किसी बात में उपयोग करने से वह बात बाइबल के अनुसार सही नहीं हो जाती है। प्रभु यीशु मसीह की परीक्षाओं को स्मरण कीजिए जो मत्ती 4:1-11 और लूका 4:1-13 में दर्ज है, शैतान ने परमेश्वर के वचन को गलत रीति से उपयोग किया, उसका अनुचित हवाला दिया, जैसा कि वचन में कहीं भी, कभी भी, किसी ने कहा या उपयोग नहीं किया था; और प्रभु ने उसकी बात को वचन से ही काटा और गलत प्रमाणित किया। इसी प्रकार से, मत्ती 7:21-23 में प्रभु के नाम के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है, जिसके लिए किसी को कोई श्रेय अथवा लाभ नहीं मिला, वरन घोर हानि उठानी पड़ी।

    लेकिन लोग बहुधा, यद्यपि श्रद्धा, भक्ति, और भले उद्देश्यों से, किन्तु गलत रीति से बाइबल के शब्दों और तथ्यों का, कई वाक्यांशों और कथनों में उस रीति से उपयोग करते हैं जैसा उनके लिए बाइबल में नहीं दिया गया है, अर्थात उनका दुरुपयोग करते हैं। वे ऐसा परमेश्वर को प्रसन्न करने के प्रयास में, प्रार्थनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, और जो प्रार्थना वे कर रहे हैं उसका उत्तर उसी रीति से जैसा वे चाहते हैं प्राप्त करने के लिए, करते हैं। इस तरह से दुरुपयोग किये जाने वाले कुछ शब्द और वाक्याँश हैं, प्रभु यीशु का लहू, कलवारी का क्रूस या मसीह का क्रूस, शैतान को बाँधना, किसी पर आशीषों को खोल देना, यह मान कर चलना कि उनकी प्रार्थनाओं का वही उत्तर दे दिया गया है जैसा उन्होंने माँगा है, आदि। वे अपने इन मनगढ़ंत कथनों को “मन्त्र” के समान उपयोग करते हैं कि परमेश्वर को, जो वे चाहते हैं, वही करने के लिए बाध्य कर सकें। ये, बाइबल पर आधारित, किन्तु बाइबल से असंगत वाक्याँश और कथन उस बात को करने के समान हैं जो अय्यूब के मित्र कह रहे थे, वे परमेश्वर के पक्ष में तो बोल रहे थे किन्तु वैसे नहीं जैसा सही था (अय्यूब 42:7), इसलिए परमेश्वर उन से प्रसन्न नहीं किन्तु क्रोधित हुआ। परमेश्वर को मनुष्यों के द्वारा गढ़े गए शब्दों और वाक्यांशों में बाँधा नहीं जा सकता है, चाहे वे शब्द उसके वचन में से लेकर ही क्यों न अनुचित रीति से उपयोग किए जाएँ। और न ही परमेश्वर की किसी भी सँतान को, अपनी प्रार्थना अथवा आराधाना चढ़ाने के लिए, बारंबार अपनी पहचान और परमेश्वर के पास आने का आधार बताते हुए, परमेश्वर के पास आने की आवश्यक्ता है। परमेश्वर अपने लोगों को पहले से ही जानता है, और उसके लोगों को वह जो ‘अधर्म’ है, गलत है, उससे बचे रहने की आवश्यक्ता है (2 तीमुथियुस 2:19)।

    प्रभु यीशु ने अपने पहाड़ी उपदेश में अपने शिष्यों को प्रार्थना का एक साधारण और सीधा सा नमूना दिया है, जो परमेश्वर के सामुख आने, प्रार्थनाओं के विषय, और प्रार्थना को अन्त करने के बारे में बताता है (मत्ती 6:7-13); और साथ ही प्रभु ने इस बात पर भी बल दिया कि अन्य-जातियों के समान न बनें, जो व्यर्थ बातें दोहराते रहते हैं। प्रभु द्वारा दी गई इस नमूने की प्रार्थना में ऐसा कोई भी शब्द अथवा वाक्याँश नहीं है जिन्हें ये लोग अपनी प्रार्थनाओं और आराधना में बारंबार दोहराते हैं; और कुछ तो अपनी प्रार्थानाओं और आराधना के हर वाक्य में कुछ निश्चित शब्दों और वाक्याँशों को बोलते ही रहने के आदि हैं; उन्हें सभोपदेशक 5:2 की चेतावनी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    ज़रा विचार कीजिए, परमेश्वर के वचन में लिखी गई किसी भी प्रार्थना अथवा आराधना में क्या वे शब्द और वाक्याँश कहे गए हैं जिन्हें व्यर्थ ही दोहराते रहने के लिए ये लोग इतने प्रतिबद्ध हैं? साथ ही इस तथ्य पर भी ध्यान कीजिए कि जो लोग इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग नहीं करते हैं, क्या परमेश्वर द्वारा उनकी प्रार्थनाएँ सुनी नहीं जाती हैं; क्या परमेश्वर उनके उत्तर नहीं देता है? और फिर, इन शब्दों और वाक्याँशों का उपयोग करने से क्या हर प्रार्थना सुन ली जाती है और उसका वाँछित उत्तर मिल जाता है? क्या इन शब्दों और वाक्याँशों के उपयोग के बावजूद प्रार्थनाएँ अनुत्तरित नहीं रहती हैं? तो फिर बाइबल के शब्दों और वाक्याँशों को बाइबल के बाहर तात्पर्य के साथ, एक “मन्त्र” के समान उपयोग करने का क्या औचित्य अथवा उपयोगिता है?

    परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है। वह कभी भी उस के साथ किसी भी रीति से संलग्न नहीं होगा जो बाइबल के अनुसार सही और सत्य नहीं है, चाहे वह असत्य बाइबल ही के किसी तथ्य पर आधारित क्यों न हो। इसलिए, उसकी सामर्थ्य कभी भी किसी भी भक्तिपूर्ण प्रतीत होने वाली किन्तु मनगढ़ंत बात के साथ कार्य नहीं करेगी। पवित्र आत्मा का बाइबल से बाहर रीति से दुरुपयोग करने का प्रयास, परमेश्वर की आशीषों का अयोग्य भण्डारी होना है।

    अगले लेख से हम यूहन्ना 14:17 के दूसरी वाक्याँश, अर्थात, “सँसार उसे न तो ग्रहण कर सकता है, न देख सकता है, और न जान सकता है।”

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 6

    Every Born-Again Christian Believer is a steward of his God given provisions, given to him for his Christian life and Ministry. Therefore, the Believer is to be a worthy steward of God the Holy Spirit, who is given to him by God at the moment of his salvation, and has to learn to utilize His help for his life and ministry. In learning about this stewardship, presently we are considering the first phrase from John 14:17, that the Holy Spirit is the Spirit of Truth; and therefore, cannot in any manner be associated with anything that is not a Biblical truth. Since the Holy Spirit has already given to us in the Bible everything we need for life and godliness (2 Peter 1:3), therefore He no longer gives any fresh or new teachings and revelations to anyone; He only reminds, helps, and guides in utilizing what has been given in the Bible (John 16:13-15).

    We have seen in the last article that to deceive and mislead the people, Satan turns himself into an angel of light, and his ministers also present themselves as apostles of the Lord and ministers of righteousness (2 Corinthians 11:13-15). Another very important related fact is that there is no one, not even the committed people of God who do not make mistakes (James 3:2; 1 John 1:8), and we have seen some examples of this in the last article. Therefore, it is imperative for the Christian Believers to not assume anything, no matter who it is who is giving the teaching, or how impressive, logical, interesting, and attractive it may seem; but to always cross-check and verify every teaching from God’s Word, and only then accept them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21).

    One common error committed by God’s people, usually out of reverence and godliness, is to use Biblical facts and phrases, in ways and to say things that have not been given in the Bible. Simply using a Biblical phrase or fact, in any manner, according to one’s own fancy, does not make it Biblically true. Remember, in the temptations of the Lord Jesus, given in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13, the devil misused and misquoted God's Word in a manner that was neither intended, nor was similarly used or applied in God's Word, and the Lord proved him wrong using God’s Word. Similarly, Matthew 7:21-23 is another example of misusing Lord's name, but not getting any credit for it. Doing this with God's Word, this misuse, neither made the assumptions the truth, nor gave any one any benefit; rather caused grave harm.

    But people often, though reverentially, piously, and with good intentions, misuse Biblical terms and facts in many phrases and statements in a manner that is not given in the Bible about them. They do this to try and please God, to seemingly make prayers more effective, and make sure that they are fulfilled the way they are being asked for. Some commonly misused terms and phrases are the blood of the Lord Jesus, the Cross of Calvary or the Cross of Christ, binding Satan, opening blessings upon others, taking for granted that their prayers have been answered by God in just the manner they have asked them for them, etc. They use these, their contrived statements, like a "mantra" trying to compel God to do what they ask Him to do. These Bible based, but unbiblically used phrases and statements are like what Job's friends were doing, speaking in favour of God but unlike what the truth actually was (Job 42:7), which angered God instead of pleasing Him. God cannot be bound and coerced by man-made words and phrases, even if they have been taken from His Word, but are being used inappropriately. Nor does any child of God need to repeatedly identify himself to God and state the basis of his approaching God, every time he comes to Him for prayer or worship, since God already knows those who are His, and His people are to stop doing what is wrong (2 Timothy 2:19).

    In His Sermon on the Mount, the Lord Jesus gave His disciples a simple, straightforward pattern of prayer, showing how to approach God and begin their prayers, what the contents of their prayers should be about, and then how to close the prayer (Matthew 6:7-13); and the Lord emphasized not to be like the heathens, using vain repetitions. This Lord’s model of prayer does not contain any of the phrases and words that people keep repeating time and again in their prayers or worship to God; and some are also habituated to vainly repeating a few words and phrases in every sentence of their prayer; they should pay particular attention to Ecclesiastes 5:2.

    Think it over, do any of the prayers, or any worship, given in God’s Word, ever contains any of these words and phrases that some people are so committed to repeating unnecessarily? Moreover, consider the fact that the prayers of those who do not use these phrases are also heard and answered by God, while many prayers of those habituated to use these vain unBiblical phrases go unanswered. So, what is the rational or necessity of using these Biblical words and phrases in an unBiblical manner, like a "mantra" to get things done from God?

    God the Holy Spirit is the Spirit of Truth. He will never be associated with anything that is not the truth according to the Bible, even though that untruth may be based on a Biblical fact. Therefore, His power will never be available or applicable to such seemingly pious but presumptive and misguided phrases and words. To try to misuse the Holy Spirit in any unBiblical way, is to be poor Stewards of God's blessings.

    From the next article we will start considering the second phrase of John 14:17, i.e., ‘World cannot receive Him, see Him, or know Him.’

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 21 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 87 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 16

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 5

    हम यूहन्ना 14:17 से परमेश्वर पवित्र आत्मा के सत्य का आत्मा होने के बारे में सीख रहे हैं, मसीही विश्वासी के पवित्र आत्मा, जो उसे उद्धार पाने के पल से ही परमेश्वर द्वारा दे दिया जाता है, का योग्य और भला भण्डारी होने के लिए। पिछले लेख में हमने देखा था कि पवित्र आत्मा बाइबल की सभी पुस्तकों का मूल लेखक है, अर्थात, उसी की प्रेरणा और अगुवाई में लोगों ने भिन्न समयों में उन पुस्तकों को लिखा, जिन्हें फिर संकलित कर के बाइबल के रूप में रखा गया है। इसलिए पवित्र आत्मा कभी भी उसके अतिरिक्त और कुछ नहीं कहेगा जो उसने पहले से ही बाइबल में लिखवा कर दे दिया है। साथ ही हमने 2 पतरस 1:3 से भी देखा था कि मसीही विश्वासी को जीवन और भक्ति के लिए जो कुछ भी चाहिए वह पहले से ही उसे लिखित वचन, अर्थात, बाइबल में उपलब्ध करवा दिया गया है। इसलिए पवित्र आत्मा को किसी भी विश्वासी को कोई भी नई शिक्षा, प्रकाशन, अथवा दर्शन देने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रभु यीशु ने भी यही बात कही है, कि पवित्र आत्मा उसके शिष्यों को प्रभु के शब्दों के बारे में स्मरण करवाएगा, उनका मार्गदर्शन करेगा; लेकिन वह अपनी ओर से कोई नई बात नहीं कहेगा, वरन जो कह दिया गया है उसे ही बताएगा (यूहन्ना 16:13-15)।

    इस के दो बहुत महत्वपूर्ण तात्पर्य हैं जो हमें गलत दावों और झूठी शिक्षाओं को पहचानने तथा सही और गलत में भिन्नता करने में सहायता करते हैं। पहला है कि जो कोई भी बाइबल से बाहर की किसी शिक्षा को पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए प्रकाशन या दर्शन से प्राप्त करने की बात करता है, वह सच नहीं बोल रहा है; चाहे उसका आत्मिक स्तर, लोकप्रियता, और मसीहियत में स्थान कुछ भी हो। दूसरा, ऐसी कोई भी बात जो सिखाई, प्रचार की जा रही, या व्यवहार में लाई जा रही है, यदि वह बाइबल से बाहर की है, अर्थात, पहले से ही बाइबल में नहीं दी गई है, तो वह बाइबल के अनुसार सत्य नहीं हो सकती है, एक बार फिर, चाहे उसे सिखाने, प्रचार करने, और करने के लिए कहने वाले का आत्मिक स्तर, लोकप्रियता, और मसीहियत में स्थान कुछ भी हो।

    इस सन्दर्भ में, पिछले लेख में हम इस बिंदु पर आ कर रुके थे कि परमेश्वर के लोग भी शैतान द्वारा भरमाए और गलत मार्ग पर डाल दिए जाते हैं कि गलत बातें, जो बाइबल के अनुसार सही नहीं हैं, उनका प्रचार करें और सिखाएं। सामान्यतः यह तब होता है जब परमेश्वर के लोग, उसके प्रति अपने भक्ति और आदर की अभिव्यक्ति के रूप में बाइबल के तथ्यों और बातों को ऐसी रीति से कहने और उपयोग करने लगते हैं, जैसा उनके विषय में बाइबल में नहीं कहा गया है – वे बातें और तथ्य तो बाइबल से हैं, किन्तु उनका उपयोग और उनके साथ व्यवहार बाइबल से बाहर का है, जिस से यह वास्तविक नहीं वरन एक मनगढ़ंत बात हो जाती है। इसीलिए इस बात को बल देकर कहा गया था कि बाइबल की शिक्षा यही है कि प्रत्येक मसीही, जो भी प्रचार किया जा रहा है या सिखाया जा रहा, पहले उसे बाइबल से जांच-परख कर देखे, और उसकी पुष्टि होने बाद ही उसे स्वीकार करे (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। आज हम कुछ भक्त परमेश्वर के लोगों के उदहारण देखेंगे जिन्होंने गलत कहा या किया, तथा औरों को भी गलतियों में डाला, या औरों को भी उनकी मनगढ़ंत गलतियों का पालन करने के कारण गंभीर परिणाम भुगतने पड़े।

·        पतरस, यद्यपि उसने पुनरुत्थान हुए प्रभु को देखा था, फिर भी अधीर हो गया, और वापस मछली मारने को जाने का निर्णय किया, और छः अन्य शिष्यों ने भी उसके समान करने का निर्णय किया। प्रभु को उन्हें वापस उनकी बुलाहट में लौटाने के लिए एक हल्की सी डाँट का उपयोग करना पड़ा (यूहन्ना 21:1-19)।

·        पतरस, जब कुछ यहूदी उसके पास आए, तब अन्य-जातियों के मध्य दोगलेपन को दिखाने लगा। पवित्र आत्मा ने पौलुस में होकर उसके इस व्यवहार के लिए उसे अच्छे से डाँटा (गलातियों 2:11-14)।

·        पौलुस, एक शिक्षित और प्रशिक्षित भक्त फरीसी था, जो परमेश्वर के लिए बहुत जलन रखता था, अपने परिवर्तित होने से पहले, अपने प्रशिक्षण और पवित्र शास्त्र के ज्ञान के आधार पर यही समझता था कि मसीहियों को सताने के द्वारा वह परमेश्वर की सेवा कर रहा है, और बहुत से अन्य लोग उसके साथ इस में संलग्न थे, जब तक कि प्रभु ने वास्तविकता के प्रति उसकी आँखें नहीं खोल दीं (प्रेरितों 22:3-5; 26:9-11)।

·        पौलुस, यूहन्ना मरकुस से निराश होने के कारण उसे फिर से सेवकाई के लिए उपयोग नहीं करना चाहता था। पौलुस अपनी इस ज़िद पर इतना दृढ़ था कि उसने, बजाए मरकुस को स्वीकार करने के, अपने मित्र और सहकर्मी बरनबास से अलग होना चुन लिया (प्रेरितों:15:36-41)। लेकिन बाद में, मरकुस के प्रति उसका व्यवहार बदल गया, उसने उसे स्वीकार किया और कहा कि सेवकाई में वह उसके बहुत काम का था (प्रेरितों 4:11)।

·        शैतान ने दाऊद को उकसाया कि इस्राएल की जनगणना करे। यद्यपि उसके सेनापति योआब ने उसे इससे हटाना चाहा, किन्तु दाऊद नहीं माना। परमेश्वर इस से बहुत क्रुद्ध हुआ और इस्राएल को इसका दण्ड भुगतना पड़ा (1 इतिहास 21:1, 3-4, 7)।

·        सुलैमान, जो सबसे बुद्धिमान व्यक्ति था, जिसे परमेश्वर ने दो बार दर्शन दिए थे, अपने जीवन के बाद के समय में मूर्ति-पूजा में पड़ गया, और परमेश्वर की इच्छा के विरुद्ध किए गए अन्य-जातियों में विवाहों की अपनी पत्नियों के लिए, उनके देवी-देवताओं के लिए मूर्तियाँ और मंदिर बनवाए। परिणामस्वरूप परमेश्वर उस से बहुत क्रोधित हुआ, और उसके वंशजों से राज्य को लेकर दो में विभाजित कर दिया (1 राजाओं 11:1-13)।

    इस प्रकार हम परमेश्वर के वचन से देखते हैं कि न केवल भक्त लोग, वरन परमेश्वर के लोग भी शैतान द्वारा बहकाए जा सकते हैं, गंभीर गलतियाँ कर सकते हैं, तथा औरों को भी गलतियों में डाल सकते हैं, उन पर भी परमेश्वर से गंभीर ताड़ना को ला सकते हैं। हम इसके बारे में अगले लेख में और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 5

    We are learning from John 14:17, about God the Holy Spirit being the Spirit of Truth, for the ministry of a Christian Believer to be the worthy steward of the Holy Spirit, given to him by God at the moment of his salvation. In the last article we have seen that the Holy Spirit being the actual author of all the books of the Bible, i.e., being the one who inspired and motivated people to write the various books over time, which were then compiled to give us the Bible, will never go over and above what He has already got written in the Bible. Moreover, we have seen from 2 Peter 1:3 that all a Christian Believer will ever need for his life and godliness, has already been provided to him in the written Word, i.e., the Bible. So, there is no need for the Holy Spirit to give any new teachings, revelations, or visions to any Believer about anything. The Lord Jesus has said this too, that the Holy Spirit will remind His disciples about the Lord’s Words, guide them; but He will not say anything new on His own authority, but will only say what has been said (John 16:13-15).

    This has two very important implications that help us in recognizing false claims and wrong teachings, and discerning between right and wrong. The first is that anyone who claims to have received some new extra-Biblical teachings through revelations or visions from the Holy Spirit, cannot be speaking the truth; irrespective of his spiritual status, popularity, and stature in Christianity. Secondly, anything preached, taught, practiced by anyone that is extra-Biblical, i.e., has not already been given in the Bible, again, irrespective of the spiritual status, popularity, and stature in Christianity of the preacher or teacher, cannot be the Biblical truth.

In this context, we had stopped in the last article at the point that even God’s people are deceived and misled by Satan to say, preach, and teach things that are not Biblically true. This usually happens when God’s people as an expression of their reverence, and of godliness, misuse Biblical terms and facts in a manner that has not been stated about them in the Bible – the terms and facts are Biblical, but their application and utilization is extra-Biblical, making it something contrived, and not factual. Hence it had been emphasized that the Biblical teaching is for every Christian to first verify whatever is being preached and taught, from God’s Word the Bible, and only then accept it, if it is Biblically found to be true (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). Today we will see some examples of godly people saying and doing wrong things, and misleading others into errors, or of others having to suffer the serious consequences of their presumptive behavior.

·        Peter, though having seen the resurrected Lord, became impatient, and decided to go back to fishing, and six other disciples decided to follow him. The Lord had to give them a gentle rebuke while restoring them back into the calling He had given to them (John 21:1-19).

·        Peter, amongst the Gentiles behaved hypocritically, when some Jews came to him; and with him some others also fell into the same hypocrisy. The Holy Spirit through Paul gave them a sharp rebuke for this (Galatians 2:11-14).

·        Paul, a learned godly Pharisee, and very zealous for God, before his conversion, through his training and scriptural knowledge thought he was serving God by persecuting the Christians, and many others were involved with him, till the Lord opened his eyes to the actual truth (Acts 22:3-5; 26:9-11).

·        Paul, because of his disappointment about John Mark, refused to consider him again for being with him for ministry. Paul was so adamant that he chose to separate from his friend and colleague Barnabas, rather than to accept Mark (Acts 15:36-41). But later, he reconciled with John Mark, and called him one who was useful for him in ministry (2 Timothy 4:11).

·        David was incited by Satan to take a census of Israel. Though his commander Joab tried to dissuade him, but David did not listen. This greatly displeased God and He struck Israel for it (1 Chronicles 21:1, 3-4, 7).

·        Solomon, the wisest man ever, to whom God had appeared twice, in his later years fell into idolatry, built temples for gods and goddesses of the Gentile women he had married against God’s Word. Consequently, God was angry with him and tore away the Kingdom from his posterity (1 Kings 11:1-13).

    So, we see from God’s Word that not just godly people, even God’s people, can be misled by Satan, and can commit gross errors, often in their devotion and godliness, thinking that they are being reverential; but actually, they are being used by Satan to misuse God’s Word and teach their errors to others, leading others into wrong things, even severe chastisement from God. We will continue with this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 20 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 86 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 15

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 4

    हम मसीही विश्वासियों के परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो परमेश्वर के द्वारा उन्हें उसी पल दे दिया जाता है जब वे पापों से पश्चाताप करते हैं, प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करते हैं, और अपना जीवन उसे समर्पित कर देते हैं, का भण्डारी होने के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। अभी हम यूहन्ना 14:17 में, पवित्र आत्मा के ‘सत्य का आत्मा’ कहे जाने और इस बात के तात्पर्यों को देख रहे हैं। हम देख चुके हैं कि सत्य का आत्मा होने के नाते, वह कभी किसी भी ऐसी बात के साथ जो किसी भी रीति से, चाहे तात्पर्य में ही हो, गलत या झूठ है, कभी सम्मिलित नहीं होगा। पिछले लेख में हमने देखा और समझा था कि बाइबल के अनुसार उस ‘सत्य’ का क्या अर्थ है जिसके साथ पवित्र आत्मा सम्मिलित होगा, और जिसके आगे वह कभी नहीं जाएगा – वह है परमेश्वर का वचन। हमने पिछले लेख में 2 पतरस 1:3 से यह भी देखा था कि जीवन और भक्ति से सम्बन्धित प्रत्येक बात जो मसीही विश्वासी के लिए आवश्यक है, उसे पहले ही परमेश्वर के वचन में प्रभु यीशु की पहचान के द्वारा दे दी गई है। जो परमेश्वर के वचन में दे दिया गया है, मसीही विश्वासी को उस से अधिक न तो किसी बात की आवश्यकता है, और न ही उसे परमेश्वर की ओर से दिया जाएगा। इसलिए विश्वासी के जीवन और भक्ति से संबंधित ऐसी कोई भी बात जो पहले से ही वचन में लिखी हुई नहीं है, वह सत्य नहीं है, परमेश्वर से नहीं है। आज हम इसी तथ्य के अभिप्राय और व्यवहारिक उपयोग के बारे में और आगे देखेंगे।

    परमेश्वर पवित्र आत्मा कभी भी किसी भी असत्य – अर्थात वह जो परमेश्वर के वचन बाइबल में पहले से ही दिया नहीं गया है, के साथ कभी भी सम्मिलित नहीं होगा – न तो उसे दिए जाने में, न ही उसे सिखाए जाने में, और न ही उसका किसी भी रीति से किसी के जीवन या सेवकाई में उपयोग किए जाने में। पवित्र आत्मा ही, अपनी प्रेरणा और मार्गदर्शन देने के द्वारा, परमेश्वर के वचन का मूल लेखक है। बाइबल की पुस्तक लिखने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने यह कार्य उसे उपलब्ध करवाई गई परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा ही किया है (2 तीमुथियुस 3:16)। इसीलिए वह जो सत्य नहीं है, अर्थात बाइबल का तथ्य नहीं है, उसके साथ पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन कभी भी सम्मिलित नहीं हो सकता है, चाहे उसे प्रस्तुत करने वाला उस बात को जाने अथवा अनजाने में बाइबल की ही बात क्यों न कहे।

    इसका यह अर्थ हुआ कि वह पवित्र आत्मा था जिसने मानवीय लेखकों से सुसमाचारों में तथा बाइबल की अन्य पुस्तकों में वह लिखवाया जो हमारे हाथों में उपलब्ध है। सुसमाचारों के सन्दर्भ में, उसी ने, इन मानवीय लेखकों के द्वारा प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई के समय उसने जो कहा और सिखाया उन शब्दों में से लेकर लिखवा दिए, कि हमारे लिए परमेश्वर के वचन में ‘प्रभु यीशु द्वारा कहे गए शब्द’ के रूप में उपलब्ध हों। पवित्र आत्मा का एक गुण और कार्य है कि यद्यपि वह विश्वासियों को आने वाली बातों के बारे में बताता है, लेकिन जो उसने पहले ही बाइबल की पुस्तकों में लिखवा दिया है उसमें वह अपनी ओर से कुछ अतिरिक्त कभी नहीं जोड़ता है। इसी प्रकार से, यद्यपि वह मसीही विश्वासियों को वह स्मरण करवाता है जो प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान कहा और सिखाया है, जिसे उसने वचन में लिखवा दिया है, लेकिन यह करते हुए वह कभी भी प्रभु की पहले से लिखित बातों में कुछ नहीं जोड़ता है (यूहन्ना 16:13-15)। इस तथ्य को हमेशा ही ध्यान में बनाए रखना, किसी भी गलत शिक्षा या झूठी बात को पहचानने और समझने के लिए, जिसे परमेश्वर से मिले प्रकाशन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, अत्यंत अनिवार्य है; चाहे यह दावा करने वाला विश्वासी हो या कोई अन्य।

    इसीलिए हमारे पास प्रेरितों 17:11 और 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 के निर्देश हैं, जो हम से आग्रह करते हैं – कभी किसी बात को यूं ही नहीं मान लो; कभी भी प्रचारक या शिक्षक के भक्त चरित्र, नाम, प्रसिद्धि, लोकप्रियता आदि से प्रभावित होकर उसकी हर बात को यूं ही स्वीकार मत करो। मसीही विश्वासियों को हमेशा ही परमेश्वर के वचन का उपयोग करना है प्रत्येक बात को जाँचने, परखने, और यदि उस बात की पुष्टि हो जाए, वह खरी हो तभी उसे स्वीकार करने के लिए। यह कथन आवश्यकता से अधिक प्रतीत हो सकता है, लेकिन हमें यह याद रखने की आवश्यकता है कि शैतान ‘ज्योतिर्मय स्वर्गदूत’ के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करता है, और उसके सेवक झूठे प्रेरित, छल के काम करने वाले, मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले, और धर्म के सेवक बनकर आते हैं कि मसीही विश्वासियों को बहका और भरमा सकें (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)।

    परमेश्वर का वचन हमें दिखाता और सिखाता है कि परमेश्वर के जाने-पहचाने लोगों ने भी ऐसी बातें कहीं और की हैं जो गलत थीं, झूठी थीं, तथा उन बातों से औरों को भी अपनी गलतियों में फँसा लिया है। इस के कुछ उदाहरण हम अगले लेख में देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 4

    We are studying Christian Believer’s being stewards of God the Holy Spirit, given to them by God at the moment of their repenting of their sins, accepting the Lord Jesus as their savior, and surrendering their lives to Him. We are presently considering God the Holy Spirit being called the ‘Spirit of Truth’ in John 14:17, and its implications. We have seen that as the Spirit of Truth, He will never, in any manner, even in implications, be associated with anything that is false or wrong. In the last article we have seen and understood from the Bible what Biblically is the ‘Truth’ that with which the Holy Spirit will be associated with, and will never go beyond that – the Word of God. In the last article, on the basis of 2 Peter 1:3, we have seen that everything that pertains to life and godliness has already been given to the Christian Believers in God’s Word through the knowledge of Christ Jesus. There is nothing more that is required or will be given to him from God, over and beyond what has already been given in God’s Word. Therefore, anything pertaining to the Believer’s life and godliness, that is not already mentioned in God’s Word, is not true, is not from God. Today we will consider further the implications and practical applications of this fact.

    God the Holy Spirit will never be associated in any way with the untruth, i.e., that which has not already been given in God’s Word the Bible - neither in giving it, nor in teaching it, nor in putting it to use in any manner in anyone’s life and ministry. The Holy Spirit, through His inspiration and guidance, is the actual author of God’s Word. Every person who wrote the books of the Bible, did so through the power of the Holy Spirit of God made available to him for writing it down (2 Timothy 3:16). That is why we cannot have the guidance and power of the Holy Spirit, in anything that is not the truth, i.e., is not a Biblical fact, though it may be presented as a Biblical fact, knowingly or unknowingly.

    This means that it was the Holy Spirit who had the human authors of the Gospels record all that is recorded for us in the Gospels and all the other books of the Bible. In context of the Gospels, it was He, who had these human authors write down from the words that the Lord Jesus spoke during His ministry on earth, to be made available to us as ‘words spoken by the Lord Jesus’ in the Word of God. One of the functions and characteristics of the Holy Spirit is that though He does tell the Believers about the things to come, but He never adds anything extra from His own side to what He has already got recorded in the books of the Bible. Similarly, though He reminds the Christian Believers of what the Lord Jesus has taught and said during His earthly ministry, as He got it written in the Word, but in doing so He does not ever add to the already written words of the Lord (John 16:13-15). Always bearing this fact in mind is of paramount importance to be able to recognize and discern the various wrong teachings and false statements claimed to be received as revelations from God by anyone, Believers or, otherwise.

    That is why we have the instructions of Acts 17:11 and 1 Thessalonians 5:21, exhorting us - do not ever assume anything; never ever get carried away by the godly character, name, fame, popularity of the preacher or the teacher. The Christian Believers are to always use the Word of God to first check and confirm each and everything being preached and taught to them; and only accept and believe if it could be verified from God’s Word. While this may seem to be an excessive statement, but we need to remember that Satan transforms himself into an ‘angel of light’, and his angels masquerade as false apostles, deceitful workers, apostles of Christ, and ministers of righteousness, to deceive and mislead the Christian Believers (2 Corinthians 11:3, 13-15).

    God’s Word shows and teaches us that even the known people of God, knowingly or unknowingly said and did things that were wrong, were false, and misled others into following their error. We will consider some examples of this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 19 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 85 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 14

पवित्र आत्मा – सत्य का आत्मा – 3

    हम मसीही विश्वासियों के परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए संसाधनों के योग्य और भले भण्डारी होने की आवश्यकता के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं। उन संसाधनों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो परमेश्वर द्वारा विश्वासियों में निवास करने के लिए दिया गया है, ताकि उनके मसीही जीवन और सेवकाई में उनका सहायक और मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा और उसकी सामर्थ्य के उपलब्ध होने का सही उपयोग कर पाने के लिए मसीही विश्वासी को उसका योग्य और भला भण्डारी होना आवश्यक है। इस सन्दर्भ में हम अब यूहन्ना 14:17 को देख रहे हैं, जहाँ पर पवित्र आत्मा के मसीही विश्वासियों का सहायक और साथी होने के बारे में तीन बातें कही गई हैं। इन तीन में से पहली है कि वह सत्य का आत्मा है; और पिछले दो लेखों से हम इस बात के अर्थ को समझ रहे हैं। आज हम समझेंगे और सीखेंगे कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार, सत्य क्या है।

   बाइबल दो बातों को, वास्तव में एक बात के ही दो स्वरूपों को, सत्य कहती है – पहला तो स्वयं प्रभु यीशु मसीह है – जैसा कि उन्होंने अपने ही शब्दों में कहा है, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6); वही जीवित वचन भी है, यूहन्ना 1:1-2, 14। दूसरा, सम्पूर्ण बाइबल सत्य है, “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160)। यह अनन्तकालीन, अटल, त्रुटि रहित, अपरिवर्तनीय वचन, हमेशा के लिए स्वर्ग में स्थिर है (भजन 119:89)। इसलिए, इसमें कोई अचम्भे की बात नहीं है कि परमेश्वर के वचन, वचन में कुछ भी जोड़ने, अथवा उस में से कुछ भी घटाने या हटाने को बहुत गंभीरता से वर्जित करता है, ऐसा करने वाले के लिए कठोर दण्ड की भी चेतावनी देता है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। ऐसा इसलिए क्योंकि परमेश्वर के वचन में कुछ जोड़ना अथवा उस से कुछ हटाना, जीवित देहधारी वचन प्रभु यीशु में ही कुछ जोड़ने या उस में से कुछ हटाने के तुल्य होगा। इसका यह भी तात्पर्य होगा कि, परमेश्वर के गुणों के विपरीत, मनुष्य अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यता के द्वारा परमेश्वर के सिद्ध और अनन्तकालीन सत्य को संपादित कर सकता है, निर्णय कर सकता है कि किस भाग को परिवर्तित करना है, किसे थोड़ा और सुधारना है! यह असंभव है, यह एक शैतानी छलावा है, यह कहने का एक तरीका है कि परमेश्वर का वचन सिद्ध और त्रुटि रहित नहीं है; उसे मनुष्य द्वारा और बेहतर किया जा सकता है।

    इस बात का व्यवहारिक उपयोग यह है कि आत्मिक बातों के लिए, मसीही विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और लागू किए जाने के लिए, ऐसी कोई भी बात जिसे प्रभु यीशु मसीह ने नहीं कहा या सिखाया है, ऐसा कुछ भी जो बाइबल में पवित्र आत्मा की अगुवाई और मार्गदर्शन में प्रेरितों और नबियों के द्वारा दिया और कहा नहीं गया है (2 तीमुथियुस 3:16; 1 कुरिन्थियों 3:11; इफिसियों 2:20), वह कदापि सत्य नहीं हो सकता है – उस बात को कहने और सिखाने वाला चाहे कोई भी हो, वह बात कितनी भी तर्कसंगत, आकर्षक, और भक्तिपूर्ण क्यों न प्रतीत हो। जैसा कि हम पहले देख चुके हैं, जीवन और भक्ति से सम्बन्धित सभी बातें हमें प्रभु यीशु मसीह की पहचान के द्वारा दे दी गई हैं (2 पतरस 1:3)। इसका अर्थ है कि मसीही जीवन जीने के लिए जो भी शिक्षाएं, नमूने, और उदाहरण आवश्यक हैं, विश्वासी के जीवन में और उसके सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए जो भी उसे चाहिए, उसे कैसे प्रार्थना और आराधना करनी है, शैतानी युक्तियों और छल की बातों को कैसे पहचानना और उन पर कैसे जयवंत होना है, परमेश्वर को कैसे प्रसन्न करना है, आदि, सब कुछ पहले से ही परमेश्वर द्वारा हमें दे दी गई हैं। इसलिए, विश्वासी को भक्ति का जीवन जीने और अपनी सेवकाई में प्रभु के लिए प्रभावी होने के लिए और किसी बात की कोई आवश्यकता नहीं है, और न ही इस वचन के अतिरिक्त उसे कुछ और कभी दिया जाएगा।

    इसीलिए, पौलुस ने कहा है कि वह कभी भी लिखित वचन के आगे नहीं बढ़ा (1 कुरिन्थियों 4:6), अर्थात, प्रभु के लिए अपनी सेवकाई में, जो परमेश्वर ने दे रखा है, उस में उसने कभी कुछ नहीं जोड़ा। साथ ही पौलुस 1 कुरिन्थियों 11:1 और 1 थिस्सलुनीकियों 4:1 में मसीही विश्वासियों से यह आग्रह भी करता है कि किसी मनुष्य का नहीं बल्कि प्रभु यीशु का अनुसरण करने वाले बनें, उसी तरह से जैसे कि वह स्वयं प्रभु का अनुसरण करता है। हम अगले लेख में परमेश्वर पवित्र आत्मा के सत्य का आत्मा होने के बारे में और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Holy Spirit – The Spirit of Truth – 3

    We have been studying about the necessity of Christian Believers to be worthy stewards of God’s provisions to them. One these provisions is God the Holy Spirit, given by God to reside in them, to help and guide them in their Christian life and ministry. The Believer needs to be a worthy steward of the Holy Spirit, to be able to properly utilize His availability and power in his life. In this context, we are now looking at John 14:17, where three things related to the Holy Spirit being the Helper and Companion of the Believers are mentioned. The first of these three is that He is the Spirit of Truth; and in the last two articles we have seen the implications of this statement. Today we will understand and learn, what is the truth, as per God's Word the Bible.

    The Bible calls two, actually two forms of one, as the Truth - first is the Lord Jesus Christ Himself – as He has said in His own words, “Jesus said to him, "I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me” (John 14:6); He is the Living Word John 1:1-2, 14. The second is, the whole of the Bible the is truth, “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalms 119:160). This eternal, inerrant, infallible, unalterable Word is forever settled in heaven (Psalm 119:89). Therefore, it is not at all surprising that God’s Word strictly forbids and severely penalizes adding anything to it or taking away anything from it, the written Word (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). This is because adding to, or taking away from God’s Word would be adding to or taking away from the Lord Jesus, the incarnate Living Word. It would also imply that, contrary to the characteristics of God’s Word, man through his wisdom and ability can edit and decide which part of God’s eternal, perfect truth should be modified or improved upon! This is an impossibility, it is a satanic deception, another way of saying that God’s Word is not perfect and inerrant; it can be improved upon by man.

    The practical application of this fact is that for spiritual matters, for the utilization and application of God’s Word by the Christian Believers, anything that has not been said or taught by the Lord Jesus, anything that has not already been given or said in the Bible, through the Apostles and Prophets under the inspiration and guidance of the Holy Spirit (2 Timothy 3:16; 1 Corinthians 3:11; Ephesians 2:20), cannot be the truth - no matter who teaches it, or how logical, appealing, and pious it may seem. As we have seen earlier, all things pertaining to life and godliness have already been given to us through the knowledge of the Lord Jesus (2 Peter 1:3). This means that all teachings, patterns, and examples of living the Christian life, the ways of handling various situations that will come in the Believer’s way, how to worship and pray, how to recognize and overcome the satanic deceptions and ploys, how to please God, etc. have all already been given to us by God. Hence, there is nothing more or else that the Believer needs, or will be given to him besides this Word, to live a godly life and be effective for the Lord in his ministry.

    That is why Paul has said that he never went beyond the written Word (1 Corinthians 4:6); i.e., in his ministry for the Lord, he never added anything to what God had given. Paul also exhorts the Christian Believers in 1 Corinthians 11:1 and 1 Thessalonians 4:1, to follow not any person, but the Lord Jesus Christ, in just the same manner as he follows Him. We will learn further about God the Holy Spirit being the Spirit of Truth in the next article.