ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 5

पिछले लेखों में बपतिस्मे से संबंधित कुछ आधारभूत बातों को देखने के बाद, आज से हम बपतिस्मे से संबंधित कुछ विवादास्पद बातों को देखना और समझना आरंभ करेंगे। इनमें से पहली बात है एक बहुत आम धारणा कि उद्धार के लिए बपतिस्मा आवश्यक भी है, उद्धार बपतिस्मे के बिना नहीं है। इन बातों को समझने के लिए बाइबल की बातों की की सही व्याख्या करने से संबंधित कुछ मुख्य मूल सिद्धांतों, हर बात को उसके संदर्भ में लेना, उस बात से संबंधित अन्य पदों के साथ लेना, उसे बाइबल की अन्य संबंधित शिक्षाओं के साथ लेना, और उसके उस अर्थ के साथ समझना जो उसके मूल या प्रथम श्रोताओं ने उस बात के कहे या लिखे जाने के समय समझा था और पालन किया था, अनिवार्य है। साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सामान्य वार्तालाप और भाषा के प्रयोग के समान, बाइबल में भी आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया गया है; हर बात केवल उसके शब्दार्थ में ही नहीं, संदर्भ के अनुसार उसके अर्थ या भावार्थ में समझनी भी आवश्यक होती है। यदि इन मूल सिद्धांतों का ध्यान न रखा जाए, तो गलत व्याख्या और अनुचित अर्थ निकालना बहुत सरल हो जाता है; और इसी गलती के कारण ये गलत व्याख्याएं और गलत शिक्षाएं बनाई और सिखाई जाती हैं। 

क्या उद्धार के लिए बपतिस्मा आवश्यक है? (1)

बाइबल की यह एक भली-भांति स्थापित और अनेकों स्थानों पर दी गई शिक्षा है कि उद्धार किसी भी प्रकार के कर्म से नहीं है (इफिसियों 2:5, 8-9), बपतिस्मे से भी नहीं, क्योंकि वह भी एक एक प्रकार का कर्म है। बाइबल की जो भी व्याख्या, केवल और केवल अनुग्रह और विश्वास के द्वारा पापों की क्षमा और उद्धार के सिद्धांत का खण्डन करती है, उसके विरुद्ध जाती है, वह गलत है, अस्वीकार्य है; वह चाहे कितनी भी तर्कपूर्ण या भली प्रतीत क्यों न हो। 

क्रूस पर पश्चाताप करने वाले डाकू ने कौन सा बपतिस्मा लिया, किन्तु वह स्वर्ग गया। अनेकों लोग जीवन के अंतिम पलों में उद्धार पाते हैं, या विश्वास करने के बाद बपतिस्मा नहीं लेने पाते हैं, क्या वे इसलिए नाश हो जाएंगे क्योंकि पश्चाताप और विश्वास तो किया, पूरी खराई से प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता भी ग्रहण किया, किन्तु बपतिस्मे की रस्म पूरी नहीं करने पाए? हम प्रभु की महान आज्ञा से यह देख चुके हैं कि उद्धार बपतिस्मे से नहीं है; वरन उद्धार पाए हुओं के लिए बपतिस्मा है; मत्ती 28:19-20 - पहले शिष्य बनाओ; जो शिष्य बने उसे बपतिस्मा दो और उसे प्रभु की बातें सिखाओ - यही प्रभु द्वारा दिया गया क्रम है। इससे यह भी स्पष्ट है कि बपतिस्मा बच्चों या शिशुओं के लिए नहीं है, केवल उनके लिए है जिन्होंने प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार किया और उसके शिष्य हो गए हैं। यदि किसी भी पद की कोई भी व्याख्या उद्धार से संबंधित इस मूल सिद्धांत को काटती है, तो वह गलत है; उसे फिर से समझना और सही स्वरूप में लेकर देखना अनिवार्य है। बाइबल में कोई विरोधाभास नहीं है।  

उद्धार के लिए बपतिस्मे को अनिवार्य दिखाने के लिए अकसर प्रेरितों 2:38 का गलत प्रयोग यह कहकर किया जाता है कि इस पद में लिखा है “तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले।” इस से यह तर्क दिया जाता है कि, प्रकट है कि पापों की क्षमा बपतिस्मे के द्वारा है। किन्तु यह इस वाक्य की गलत समझ है; यहाँ यह अर्थ नहीं है कि पापों की क्षमा प्राप्त करने के लिए बपतिस्मा ले - अन्यथा क्रूस पर पश्चाताप करने वाले डाकू को पापों की क्षमा नहीं मिली। वरन प्रेरितों 2:38 के इस वाक्य का सही अर्थ है कि “अपने पापों की क्षमा प्राप्त कर लेने की गवाही बपतिस्मा लेने के द्वारा दो”। 

इस वाक्य में लिखे गए शब्दों के क्रम के कारण इसका अर्थ भिन्न प्रतीत होता है, किन्तु है नहीं; इसे एक बहुत सामान्य और अकसर होने वाली बात के उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए किसी लोकप्रिय खेल के एक मैच में देश की बहुत रोमांचकारी जीत हुई। अगले दिन इस जीत के विषय अखबारों में लिखा हुआ आया “देश की शानदार जीत के लिए लोगों ने जश्न मनाया, मिठाई बांटी।” तो क्या अखबारों में यह वाक्य पढ़ने वाले यही समझेंगे कि लोगों के जश्न मनाने और मिठाई बांटने से देश जीत गया? और यदि कोई यह कहना भी चाहेगा तो उसके प्रति लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या वे उसे बुद्धिमान समझेंगे, या मूर्ख? ठीक इसी प्रकार से पतरस भी उन उद्धार पाए हुए लोगों को कह रहा था कि अब अपने उद्धार के लिए वे मसीह यीशु के नाम से बपतिस्मा लें; अर्थात उद्धार पा लेने के लिए नहीं, वरन उद्धार पाया हुआ होने के कारण। 

उस गलत शिक्षा और धारणा से बाहर निकल कर जब व्यावहारिक जीवन की सामान्य सोच एवं अर्थ के साथ उस वाक्य को देखते हैं तो उसका वह अर्थ प्रकट हो जाता है जो लगभग दो हज़ार वर्ष पूर्व पतरस द्वारा इस वाक्य को कहे जाने पर लोगों ने समझा था। उद्धार बपतिस्मे से नहीं है; उद्धार पाए हुओं के लिए बपतिस्मा है। 

इसी प्रकार से बपतिस्मे के द्वारा पापों के धोए जाने का तर्क देने के लिए पौलुस के उदाहरण के साथ प्रेरितों 22:16 “अब क्यों देर करता है? उठ, बपतिस्मा ले, और उसका नाम ले कर अपने पापों को धो डाल” का भी ऐसी ही अनुचित समझ के साथ प्रयोग किया जाता है। इस गलतफहमी का कारण है केवल एक पद या वाक्यांश को उसके संदर्भ से बाहर, और बिना अन्य संबंधित बातों या पदों का ध्यान किए हुए लेना, और उसी पर धारणा बना लेना। प्रेरितों 22:16 में पौलुस प्रेरितों 9:16-18 की घटना को यहूदियों और उनके धर्म-गुरुओं के सामने दोहरा रहा है। 

पौलुस का प्रभु यीशु से पहला साक्षात्कार दमिश्क के रास्ते पर हुआ था, और पौलुस ने उसी साक्षात्कार में यीशु को अपना प्रभु ग्रहण कर लिया था (प्रेरितों 9:4-5)। यहाँ पर गलातियों 1:11-12 “हे भाइयो, मैं तुम्हें जताए देता हूं, कि जो सुसमाचार मैं ने सुनाया है, वह मनुष्य का सा नहीं। क्योंकि वह मुझे मनुष्य की ओर से नहीं पहुंचा, और न मुझे सिखाया गया, पर यीशु मसीह के प्रकाश से मिला” में पौलुस द्वारा उसे सुसमाचार सुनाए जाने की बात का भी ध्यान रखना आवश्यक है। गलातियों के इन पदों में पौलुस इस बात के लिए स्पष्ट है कि उसे सुसमाचार “यीशु मसीह के प्रकाश से मिला” था। अर्थात दमिश्क के रास्ते पर प्रभु यीशु से हुए उसके साक्षात्कार के समय, प्रभु के साथ जो उसकी बातचीत हुई, उसमें ही उसे सुसमाचार दिया गया, और उसने उस सुसमाचार पर विश्वास किया, तभी तो उसने वहाँ पर ही यीशु को प्रभु कहकर संबोधित किया (प्रेरितों 22:7, 10)। अर्थात, हनन्याह के उसके पास आने से पहले पौलुस प्रभु पर विश्वास लाने के द्वारा उद्धार पा चुका था। अब, इस संदर्भ में पौलुस द्वारा प्रेरितों 22:16 में कही गई बात पर ध्यान दीजिए; वह यह नहीं कह रहा है कि हनन्याह ने उससे कहा कि वह बपतिस्मे द्वारा अपने पापों को धो डाले, वरन “उसका” यानि कि यीशु का नाम लेकर अपने पापों को धो डाल। इसे 1 कुरिन्थियों 6:11 “और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे” के साथ देखने से इस धोए जाने की बात का अभिप्राय और भी स्पष्ट हो जाता है कि यह बपतिस्मे के जल के द्वारा पापों के धोए जाने की बात ही नहीं है। इसलिए पौलुस द्वारा बपतिस्मा लेने का अर्थ बपतिस्मे के जल से पापों को धो डालना कहना प्रेरितों 22:16 का सही अर्थ और व्याख्या नहीं है। 

यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 13-14    

  • लूका 10:1-24     

**************************************************************

 After looking at some of the basics about baptism in the previous articles, today we'll begin to look at and understand some of the controversial things about baptism. The first of these is a very common belief that baptism is also necessary for salvation, that salvation is not without baptism. To understand these things, it is necessary to keep in mind the main basic principles for the correct interpretation of the Bible: to consider everything in its context, to consider it with other verses related to that matter, to consider it along with other related teachings of the Bible, and to consider it with the meaning that its original or first audience understood and followed when it was first said. Adhering to these principles of Bible interpretation is mandatory to avoid wrong interpretations and conclusions. At the same time, we should also note that the Bible too uses figurative language, similar to normal conversation and use of language. Therefore, it is necessary to understand everything not only in its literal meaning, but, according to the context, also in its implied meaning or connotation. If these basic principles are not taken care of, it becomes very easy to misinterpret and misunderstand many things. And because of these mistakes, the misinterpretations and wrong teachings come about and are taught.

Is Baptism necessary for Salvation? (1)

It is a well-established and often stated teaching of the Bible that salvation is not by any kind of works (Ephesians 2:5, 8-9); not even by baptism, because that too is a form of work. Any interpretation of the Bible that contradicts or goes against the doctrine of the forgiveness of sins and salvation by grace and faith alone, is wrong and absolutely unacceptable; No matter how logical or pleasing it may seem to be.

What baptism did the robber who repented on the cross take; But he went to heaven. Many are saved in the last moments of life, or for some other valid reason are unable to take baptism after believing. Will they perish because although they have truly repented and believed, have wholeheartedly accepted the Lord Jesus as Savior, but for some compelling reason, couldn't fulfill the baptismal rituals? We have seen in the Great Commission given by the Lord that baptism is to be administered only to those who are saved; and not that baptism will give salvation to anyone; Matthew 28:19-20 - Make disciples first; Baptize whoever becomes a disciple and teach him the words of the Lord - this is the order given by the Lord in this Great Commission. It is also clear from this that baptism is not for children or infants, but only for those who have accepted the Lord Jesus as Savior and have become His disciples. If any interpretation of any verse contradicts this basic principle of salvation, then that interpretation is wrong; It is essential to reinterpret it correctly. There are no contradictions in the Bible.

Acts 2:38 is often used to impress that baptism is necessary for salvation by arguing that the verse reads "Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit." From this it is argued that, it is apparent that the forgiveness of sins is through baptism. But this is a wrong understanding of this sentence. Here, Peter is not asking people to be baptized to receive the forgiveness of sins - otherwise the robber who repented on the cross would not have received the forgiveness of sins. Rather, the correct meaning of this sentence of Acts 2:38 is, "By being baptized you testify that you have received the forgiveness of your sins".

Due to the order of the words written in this sentence, its meaning seems to be different from what it actually is; Let us understand this with the help of an example of a very common and frequently occurring activity. Suppose the country achieves a very thrilling victory in a match of a popular sport. The next day the headline in the newspapers about this victory is, "The people celebrate, distribute sweets for the glorious victory of the country." So, will those who read this sentence in the newspapers think that the country has won the victory because of the people celebrating and distributing sweets? And if someone even wants to say this, then what will be the reaction of the people towards him? Will they consider him wise, or foolish? In the same way, Peter was telling those saved, that they get baptized for their salvation in the name of Christ Jesus; i.e., not to be saved, but because of being saved.

After stepping out of the wrong teaching and understanding, when we look at that sentence with the practical, normal sense and application, then its actual meaning becomes apparent. The meaning which those people understood when Peter said this sentence about two thousand years ago. Salvation is not by baptism; but Baptism is for the saved.

Similarly, to argue for the washing away of sins by baptism, Paul's example of, Acts 22:16 "And now why are you waiting? Arise and be baptized, and wash away your sins, calling on the name of the Lord” is also used with a similar misinterpretation and misunderstanding. The reason for this misunderstanding is simply to take a verse or phrase out of its context, and without taking into consideration the other related things or verses, make assumptions about it. In Acts 22:16, Paul is repeating the incidence of Acts 9:16-18 to the Jews and their religious leaders. 

Paul's first encounter with the Lord Jesus was on the way to Damascus, and Paul accepted Jesus as Lord in that encounter itself (Acts 9:4–5). It is also important to note here Paul's statement regarding his receiving of the Gospel, as stated in Galatians 1:11-12 “But I make known to you, brethren, that the gospel which was preached by me is not according to man. For I neither received it from man, nor was I taught it, but it came through the revelation of Jesus Christ.” In these verses from Galatians, Paul is clear that he received the gospel "by the revelation of Jesus Christ." That is, at the time of his encounter with the Lord Jesus on the way to Damascus, the gospel was given to him during his conversation with the Lord, and he believed in that gospel; that is why he addressed Jesus as Lord there (Acts 22:7, 10). That is, Paul had been saved by faith in the Lord before Ananias came to him. Now, consider what Paul said in Acts 22:16 in this context; He is not saying that Ananias asked him to wash away his sins by baptism, but that he should wash away his sins by “calling on the name of the Lord" i.e., Jesus. On considering this with 1 Corinthians 6:11 "And such were some of you. But you were washed, but you were sanctified, but you were justified in the name of the Lord Jesus and by the Spirit of our God" the meaning becomes even more clear that Paul is not talking about washing away sins by the water of baptism. So, claiming that here Paul is saying that being baptized means the washing away of sins with the water of baptism is not the correct meaning and interpretation of Acts 22:16.

If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 13-14

  • Luke 10:1-24

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 4

परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं और उनके आधार पर बपतिस्मे के बारे में समझ प्राप्त करने की हमारी इस शृंखला में अभी हम बपतिस्मे से संबंधित कुछ आधारभूत बातें देख रहे हैं। पिछले लेखों में हमने देखा है कि: 

  • बपतिस्मा हमेशा वयस्कों को ही दिया गया, तब, जब वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, स्वेच्छा से बपतिस्मा लेने के लिए आए। 

  • बपतिस्मा हमेशा ही पानी में अन्दर जाने और बाहर निकालने के साथ दिखाया गया है, अर्थात संकेत केवल डुबकी के बपतिस्मे को दिए जाने का ही है, जो “बपतिस्मा” शब्द के मूल यूनानी भाषा शब्द का शब्दार्थ भी है। 

  • बपतिस्मे से न तो कोई धर्मी बनता है, न मसीही, और न “ईसाई”। बपतिस्मा केवल प्रभु यीशु के शिष्य के अन्दर हुए बदलाव का सार्वजनिक अंगीकार करना है; इससे अधिक बपतिस्मा और कुछ नहीं है।

  • प्रभु यीशु का शिष्य बन जाने के बाद उस शिष्य के लिए बपतिस्मा लेना प्रभु यीशु की आज्ञा है, इसलिए लेना है। 

  • बपतिस्मा लेने या देने के लिए नए मसीही विश्वासी को प्रतीक्षा करने या करवाने की, अथवा उसके अन्दर वास्तव में परिवर्तन आया है कि नहीं, यह देखने की कोई आवश्यकता वचन में नहीं व्यक्त की गई है। सामान्यतः, नए विश्वासियों को तुरंत ही, उनके मसीही विश्वास में आते ही बपतिस्मा दे दिया गया है; चाहे बाद में उनमें से कोई विश्वास में सही नहीं भी निकला हो। 

साथ ही हम यह भी देखते आ रहे हैं कि बाइबल में दी गई शिक्षाओं और उदाहरणों के अनुसार, शिशुओं या बच्चों का बपतिस्मा कोई अर्थ, कोई स्थान नहीं रखता है, बपतिस्मे से संबंधित बाइबल की किसी भी शिक्षा से कोई मेल नहीं खाता है; और बाइबल में इसका कोई उदाहरण नहीं है।

आज हम बपतिस्मे से संबंधित एक और आधारभूत प्रश्न को बाइबल के उदाहरणों और शिक्षाओं से समझेंगे, कि “क्या बपतिस्मे के समय प्रयोग किए गए नामों या शब्दों से, अथवा बपतिस्मा देने के लिए प्रयोग किए गए स्थान से, बपतिस्मा जायज़ या ना जायज़ हो जाता है?”

बपतिस्मे के लिए प्रयुक्त नामों, शब्दों, और जल के स्थान का महत्व? 

 बपतिस्मा लेना प्रभु की आज्ञा है, और आज्ञाकारिता में आशीष है। किन्तु इस तथ्य के साथ एक और तथ्य को भी ध्यान रखना उतना ही आवश्यक है कि बपतिस्मा न लेने से न तो विश्वास और न ही उद्धार चला जाता है; और बपतिस्मा ले लेने से न तो विश्वास और न ही उद्धार मिल जाता है।

  इन बातों को ध्यान में रखते हुए, यह प्रकट है कि महत्व बपतिस्मे को लेने का है, बपतिस्मे के समय किस या किन नामों का उच्चारण किया जाता है, उसे बहते पाने में दिया/लिया जाता है अथवा खड़े पानी में, इन बातों का नहीं। मत्ती 28:19 के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के ही शब्दों में बपतिस्मा “पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा” के नाम से दिया जाना है – ये तीनों ही त्रिएक परमेश्वर के स्वरूप हैं और पूर्णतः एक समान हैं, कोई भी दूसरे से न तो भिन्न है और न किसी रीति से कम है। यही “त्रिएक परमेश्वर” जब इस धरती पर अवतरित होकर सदेह आया, तो उसका नाम “यीशु” रखा गया; अर्थात यीशु त्रिएक परमेश्वर ही का नाम है, जो उसके उद्धारकर्ता स्वरूप को दिखाता है (मत्ती 1:21)। इसलिए चाहे तीनों का नाम लो, या किसी एक का, अभिप्राय तो उसी एक परमेश्वर को आदर देने और उसकी आज्ञाकारिता को पूरा करना है। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है कि केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा दिया/लिया जाए, या तीनों, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से कहकर दिया/लिया जाए; बात एक ही है। यह शिक्षा, कि केवल यीशु के नाम में दिया गया बपतिस्मा ही सही है अन्यथा नहीं, मसीही विश्वास से संबंधित कुछ गलत शिक्षाओं का प्रचार और प्रसार करने वाले समुदायों के द्वारा फैलाई जाती रही है। इन गलत शिक्षाओं को देने वाले ये लोग त्रिएक परमेश्वर पर विश्वास नहीं रखते हैं; उनकी और भी कुछ गलत शिक्षाएं हैं। वे केवल यीशु ही को मानते हैं, इसलिए त्रिएक परमेश्वर के अस्तित्व और बातों पर जहाँ और जैसे संभव है, संदेह उत्पन्न करते हैं, उसके विरोध में धारणाएं उत्पन्न करते हैं। और उनके इसी प्रयास की एक कड़ी उनके द्वारा बपतिस्मे के बारे फैलाई जाने वाली यह शिक्षा है।

इसी प्रकार से कुछ मत और समुदाय यह भी सिखाते हैं कि बाइबल में बपतिस्मा हमेशा ही बहते पानी में, नदी में दिया गया, जैसे प्रभु यीशु का बपतिस्मा, और यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के द्वारा दिया जाने वाला बपतिस्मा। इसलिए बपतिस्मा तभी सही है, जब वह किसी नदी या बहते पानी में दिया जाए। किन्तु पतरस के प्रचार के बाद विश्वास करने वाले 3000 लोगों के बपतिस्मे के लिए (प्रेरितों 2:41), फिलिप्पुस द्वारा कूश के खोजे को दिए गए बपतिस्मे में (प्रेरितों 2:36), पौलुस के बपतिस्मे में (प्रेरितों 9:18), किसी नदी या बहते पानी के स्थान का कोई उल्लेख नहीं है। फिलिप्पुस द्वारा कूश के खोजे के बपतिस्मे के वर्णन से तो लगता है मानों मार्ग के किनारे किसी तालाब या जलाशय को देखते ही उस खोजे ने बपतिस्मा लेने की लालसा व्यक्त की। 

इन बातों को ध्यान में रखते हुए, यह प्रकट है कि महत्व बपतिस्मे को सच्चे पश्चाताप और खरी मनसा से लेने का है, बपतिस्मे के समय किस या किन नामों का उच्चारण किया जाता है, उसे बहते पाने में दिया/लिया जाता है अथवा खड़े पानी में, इन बातों का नहीं। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है कि केवल प्रभु यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा दिया/लिया जाए, या तीनों, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से दिया/लिया जाए। इन बातों के द्वारा बपतिस्मा जायज़ या नाजायज़ नहीं हो जाता है। वास्तव में, जब बपतिस्मा केवल अपने मसीही विश्वास का सार्वजनिक अंगीकार है, तो फिर इन बाहरी बातों के द्वारा वह जायज़ या नाजायज़ कैसे हो सकता है, और उसे जायज़ या नाजायज़ कहने का क्या आधार, या व्यक्ति के मसीही विश्वास पर क्या प्रभाव होगा?

यदि वयस्क ने स्वेच्छा से, पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करने के बाद, बपतिस्मा लेने की इच्छा व्यक्त करते हुए, डुबकी का बपतिस्मा लिया है, तो फिर चाहे वह “पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा” के नाम से लिया गया हो, या “यीशु” के नाम से; चाहे वह किसी नदी या अन्य बहते पानी में लिया गया हो या किसी जलाशय या तालाब में, वह वचन के अनुसार है, स्वीकार्य है, और उसे नाजायज़ कहने का कोई आधार नहीं है। किन्तु शिशुओं या बच्चों का “बपतिस्मा” या बिना सच्चे पश्चाताप के रस्म के निर्वाह के लिए लिया गए बपतिस्मे का कोई महत्व नहीं है। वह एक झूठी गवाही है, जो अस्वीकार्य है; उसका होना या न होना एक समान है, क्योंकि उसमें मनुष्यों की और उनकी रीतियों की आज्ञाकारिता तो है, किन्तु परमेश्वर की आज्ञाकारिता नहीं है। परमेश्वर के नाम, तथा पानी के स्थान के साथ बपतिस्मे को जायज़-नाजायज़ दिखाना, शैतान के द्वारा लोगों को गलत शिक्षाओं और व्यर्थ के वाद-विवादों में फंसा कर, उनका ध्यान कर्मों की धार्मिकता की ओर लगाने का प्रयास है, जिससे वे परमेश्वर के अनुग्रह से मिलने वाली क्षमा और धार्मिकता की सादगी और आशीष से निकलकर व्यर्थ के अनुचित कर्मों में फँसे रहें, आपस में विवाद करते, लड़ते रहें, पापों से पश्चाताप के स्थान पर विधि-विधानों के निर्वाह के चक्करों में पड़कर प्रभु के मार्गों से भटक जाएँ।

यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 10-12    

  • लूका 9:37-62     

*********************************************************

In our current series on understanding the teachings of God's Word and about baptism, we have been looking at some basic things about baptism from God’s Word. In previous articles we have seen that:

  • Baptism was always given only to adults when, having repented of their sins, they voluntarily came to be baptized.

  • Baptism has always been shown to by going into and coming out of water, alluding to baptism only by immersion, which is also the meaning of the original Greek word for "baptism".

  • Baptism neither make one righteous, nor Christian, nor a "Believer". Baptism is simply a public confession of the change that has taken place within the disciple of the Lord Jesus; There is nothing more to baptism than this simple fact.

  • It is the command of the Lord Jesus for His disciples to be baptized, after becoming a disciple of the Lord Jesus, therefore, it has to be taken, in obedience to the Lord Jesus.

  • In the Scriptures there is no mention of any necessity to wait for a new Christian Believer to be baptized, to see if there has actually been a change in him. In general, in the Bible, new believers were baptized immediately, as soon as they came into the Christian faith; even if later some of them turned out not to be true in their faith.

At the same time, we have been seeing that according to the teachings and examples given in the Bible, the baptism of infants or children has no meaning, no place, no agreement with any of the Biblical teachings about baptism; and there is no example of this in the Bible.

Today we will consider another fundamental question related to baptism, from Biblical examples and teachings, “Can baptism be said to be valid or invalid on the basis of the names or words used at the time of baptism; or on the basis of the place used to baptize a person?"

Significance of names, words, and places of water used for baptism?

Getting baptized is a command of the Lord, and obedience to God’s commands brings blessings. But an equally important fact to keep in mind is that by not being baptized neither faith nor salvation is lost; And, by being baptized a person neither comes into faith nor gets salvation.

Keeping these things in mind, it is evident that the importance is of taking the baptism, and not the names are chanted at the time of baptism; neither is it of any significance whether the baptism was given/taken in running water or in standing water. According to Matthew 28:19, in the words of the Lord Jesus Christ, baptism is to be given in the name of “Father, Son, and Holy Spirit” – all three are persons of the Holy Trinity and are fully alike, none is different from the other in any manner, in any aspect. When this “Triune God” came to this earth in the flesh, He was named “Jesus”; i.e., Jesus is the name of the Triune God, the name of His person as the Savior of the world (Matthew 1:21). Therefore, whether to take the name of all three, or any one of the persons of the Holy Trinity, the intention is to honor one and the same God through being obedient to Him. Therefore, it does not matter whether one is baptized in the name of the Lord Jesus Christ alone, or in the name of all three, the Father, the Son and the Holy Spirit; It, effectively, is one and the same thing. There is no instance of any differentiation amongst the initial Christian Believers on the basis of the names used at the time of their baptism; nor is there any instance of one or the other baptism being considered invalid because of certain words or names being used or not used at the time of baptism.

The confusion created is because of the literal rendering of the phrase “in the name of.” The phrase “in the name of” is commonly used in everyday use to denote doing something out of respect for a person, e.g., putting up a plaque, or making a donation, or doing something to honor a person. In those instances, it is said, “in the name of…” this is being done. Or it can also be used to commemorate someone, when it again is said, “in the name of…” this is memorial is being erected or established. This literal use as a noun could be understood, if in the Bible it was written, “in the name of the Savior of the world, you are baptized” and then the actual noun, the name Jesus was used at baptism. Whereas, this has nowhere been stated; therefore, it does make sense to take the phrase “in the name of Jesus” as a way of stating “in obedience to Jesus”, or “in honor of Jesus and what He commanded”. When used in this manner, to denote obedience or respect to the command of the Lord Jesus to take baptism, then Lord Jesus’s command in Matthew 28:19 can easily be understood as also stating to baptize in obedience to, or in honor of the Father, Son, and the Holy Spirit. This also falls in line with giving and taking baptism only to those who repent of their sins, become disciples of Lord Jesus by submitting their lives to Him; and excludes those who want to do this as a ritual or a formality.

The teaching that baptism only in the name of Jesus is correct, has been spread by communities that propagate and spread some false teachings about the Christian faith. Those who give these and other such false teachings do not believe in the Trinity. They claim to believe in Jesus alone as being God. They, therefore look for ways and opportunities to cast doubts on the Holy Trinity of God; and wherever, whenever, and however possible, to create unbelief against Trinity. And one of the ways they spread their wrong teachings is by this confusion they create about the name used at the time of baptism.

Similarly, some sects and communities teach that baptism in the Bible was always given in running water, in a river, as in the baptism of the Lord Jesus, and baptisms given by John the Baptist. Therefore, baptism is valid only if it is given in a river or running water. But for the baptism of 3000 believers after Peter's preaching (Acts 2:41), Philip's baptism to the Ethiopian Eunuch (Acts 2:36), Paul's baptism (Acts 9:18), there is no mention of any river or the presence of running water. From Philip's account of the baptism of the Ethiopian Eunuch, it appears that he wanted to be baptized upon seeing a pond or water body near the road.

With these things in mind, it is evident that the importance is of taking baptism with true repentance and sincerity, and not of what names are used at the time of baptism, nor of whether it is given in running water or in standing water. Therefore, it does not matter whether the baptism is taken or given in the name of the Lord Jesus Christ alone, or in the name of all three, the Father, the Son and the Holy Spirit. These things do not make baptism valid or invalid. In fact, since baptism is simply a public confession of one's Christian faith, then how can it be treated as valid or invalid by these externals? And, how can these externals be taken as the basis for calling it valid or invalid, or what effect can calling it “invalid” possibly have on a person's repentance and coming into Christian faith? Can a supposedly “invalid” baptism undo anyone’s Christian faith and push him back into being unsaved?

If an adult has voluntarily taken the immersion baptism, after expressing a desire to be baptized, having sincerely repented of sins and accepted the Lord Jesus as Savior, then whether He is baptized in the name of “Father, Son, and Holy Spirit”, or of “Jesus”; Whether it is taken in a river, or some other running water; or in a reservoir or pond, it is acceptable, and there is no ground to call it invalid. But “baptism” of infants or children, or baptisms performed without sincere repentance, have no significance. That is giving a false testimony, and is unacceptable; it is as good as not having been done, since it has been done in obedience to men and their customs, but not in obedience to God. To call baptism as valid or invalid through the use of a particular name of God, or because of a particular place of water, is Satan's attempt to draw people's into the righteousness of works, by entrapping people in false teachings and futile debates, so that instead of worshiping God for His forgiveness by grace and His blessings of making us righteous through simple faith, people get trapped in futile works, quarrel among themselves about vain things, and keep arguing, instead of repenting of sins. Satan wants to keep people distracted from the ways of the Lord by enticing them to follow the rules and regulations of men, and observing rituals and ceremonies, instead of following the Bible.

If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 10-12

  • Luke 9:37-62

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding "Baptism" - 3

परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं और उनके आधार पर बपतिस्मे के बारे में समझ प्राप्त करने की हमारी इस शृंखला में अभी हम बपतिस्मे से संबंधित कुछ आधारभूत बातें देख रहे हैं। पिछले दो लेखों में हमने देखा है कि बपतिस्मा हमेशा वयस्कों को ही दिया गया, तब, जब वे अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, स्वेच्छा से बपतिस्मा लेने के लिए आए। बपतिस्मा हमेशा ही पानी में अन्दर जाने और बाहर निकालने के साथ दिखाया गया है, अर्थात संकेत केवल डुबकी के बपतिस्मे को दिए जाने का ही है, जो “बपतिस्मा” शब्द के मूल यूनानी भाषा शब्द का शब्दार्थ भी है। बपतिस्मे से न तो कोई धर्मी बनता है, न मसीही, और न “ईसाई”। प्रभु यीशु का शिष्य बन जाने के बाद उस शिष्य के लिए बपतिस्मा लेना प्रभु यीशु की आज्ञा है, इसलिए लेना है, और प्रभु यीशु के शिष्य के अन्दर हुए बदलाव का सार्वजनिक अंगीकार करना है; इससे अधिक बपतिस्मा और कुछ नहीं है। बपतिस्मे से संबंधित कुछ गलत धारणाओं को भी हम आने वाले लेखों में देखेंगे। 

साथ ही हम यह भी देखते आ रहे हैं कि बाइबल में दी गई शिक्षाओं और उदाहरणों के अनुसार, शिशुओं या बच्चों का बपतिस्मा कोई अर्थ, कोई स्थान नहीं रखता है, बपतिस्मे से संबंधित बाइबल की किसी भी शिक्षा से कोई मेल नहीं खाता है; और बाइबल में इसका कोई उदाहरण नहीं है। 

आज हम बपतिस्मे से संबंधित एक और आधारभूत प्रश्न, बपतिस्मा कब लिया या दिया जाना चाहिए, को बाइबल के उदाहरणों और शिक्षाओं से समझेंगे। 

बपतिस्मा कब देना है? - विश्वास करते ही दिया गया 

शिशुओं और बच्चों को दिए जाने वाले “बपतिस्मे” से तो इस प्रश्न का कोई संबंध ही नहीं है, क्योंकि न तो वह “बपतिस्मा” वास्तव में बपतिस्मा होता है; और न ही उसे लेने में उन शिशुओं या बच्चों की कोई व्यक्तिगत भूमिका होती है। उन्हें तो माता-पिता चर्च की एक रस्म पूरी करने के लिए ले आते हैं, और चर्च के धर्म-अधिकारी उस रस्म को पूरी कर देते हैं, सब मान लेते हैं कि “बपतिस्मा हो गया।” किन्तु वयस्कों के बपतिस्मा लेने के संबंध में बहुधा, प्रभु की मंडलियों में, कलीसियाओं में, और लोगों में असमंजस रहता है, अनिश्चितता रहती है कि व्यक्ति को बपतिस्मा कब दिया जाना चाहिए? अकसर मण्डलियों या कलीसियाओं के अगुवे और अन्य लोग सोचते हैं कि पहले कुछ समय व्यक्ति के जीवन और व्यवहार को देख लेते हैं, और यदि वह विश्वास में सही बना हुआ प्रतीत होता है, तब उसे बपतिस्मा देंगे। यद्यपि यह मानवीय बुद्धि और दृष्टिकोण से बहुत सही बात लगती है, किन्तु वचन में ऐसा कोई उदाहरण या शिक्षा नहीं है जो इस धारणा का समर्थन करे। 

यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने उन सभी लोगों को तुरंत ही बपतिस्मा दिया जो अपने-अपने पापों को मान कर उससे बपतिस्मा लेना चाह रहे थे (मत्ती 3:6); उसने उनसे उनके बदले हुए जीवन का कोई प्रमाण नहीं माँगा। किन्तु उसने उन फरीसियों और सदूकियों को जो बिना पापों का अंगीकार किए, एक रस्म निभाने के समान बपतिस्मा लेने आ रहे थे, मना किया, और पहले पश्चाताप करने और मन फिराव को जीवन में प्रदर्शित करने के लिए कहा (मत्ती 3:7-9)।

प्रेरितों 2 अध्याय में, पतरस के प्रचार के द्वारा उद्धार पाने वालों को तुरंत ही बपतिस्मा दिया गया (प्रेरितों 2:41), बिना उनसे उनके बदले हुए जीवन का कोई प्रमाण मांगे, या बिना उन्हें कुछ समय तक निरीक्षण में रखे हुए, और न ही किसी को बाद में आकर बपतिस्मा लेने के लिए कहा गया।

प्रेरितों 8:12-13 में शमौन टोन्हा करने वाले ने भी अन्य लोगों के समान, और उनके साथ ही बपतिस्मा लिया; चाहे बाद में उसका विश्वास करने का दावा खरा नहीं पाया गया। लेकिन उसे बपतिस्मा देने के लिए न तो फिलिप्पुस पर कोई प्रश्न उठाया गया, न इसे जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय कहा गया, और न ही बपतिस्मा ले लेने के कारण शमौन को कोई विशेष अधिकार या आशीष मिली हो, ऐसा कहीं भी लिखा या संकेत किया गया है। 

पौलुस को, जो तब शाऊल कहलाता था, और कलीसियाओं का सताने वाला होने के लिए कुख्यात था, तुरंत ही बपतिस्मा दिया गया, बिना उसके बदले हुए जीवन के किसी प्रमाण को उस में देखे या उससे मांगे (प्रेरितों 9:17-18)। जबकि उसके पास परमेश्वर का संदेश लेकर आने वाले जन, हनन्याह को उसके विषय संदेह था (प्रेरितों 9:13-15)। 

मसीही विश्वासी को बपतिस्मा कब दिया जाना चाहिए, इसका सबसे स्पष्ट संकेत संभवतः कूश देश या इथोपिया की रानी के मंत्री, को फिलिप्पुस द्वारा दिए गए सुसमाचार और बपतिस्मे की घटना के विवरण में मिलता है (प्रेरितों 8:35-38)। यहाँ हम न केवल फिलिप्पुस द्वारा तुरंत ही उसे बपतिस्मा दिया जाना देखते हैं, वरन हमारी शिक्षा के लिए लिखवाई गई और दो बातें भी देखते हैं। 

पहली है, उद्धार पाए हुए व्यक्ति में इसके बारे में लालसा होनी चाहिए; अर्थात सुसमाचार के साथ ही मसीही विश्वासी हो जाने के बाद बपतिस्मा लेने के बारे में शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे नए विश्वासी इसके बारे में जान और सीख सकें, प्रभु की आज्ञा का पालन कर सकें। इससे ऊपर के वर्णन में हम देखते हैं कि फिलिप्पुस ने उसे यशायाह नबी की पुस्तक से सुसमाचार दिया था। किन्तु यशायाह में बपतिस्मे का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए प्रकट है कि सुसमाचार के साथ, फिलिप्पुस ने उसे मत्ती 28:19 की, प्रभु की आज्ञा की बात भी बताई होगी। इसीलिए उस खोजे के मन में इसकी लालसा जागृत हुई, और उसने इसकी इच्छा व्यक्त की। अर्थात, पहली शर्त है व्यक्ति का बपतिस्मे के लिए प्रभु की आज्ञा और उसकी आज्ञाकारिता के महत्व को समझते हुए स्वतः इसकी इच्छा रखना, इसके लिए आग्रह करना। परमेश्वर पवित्र आत्मा सच्चे विश्वासी को प्रेरित करेगा कि वह बपतिस्मा लेने की यह लालसा रखे और इसके लिए आग्रह करे। 

दूसरी है, फिलिप्पुस द्वारा उससे पूछना और बताना कि यदि वह पूरे मन से विश्वास करता है, तो यह हो सकता है। ध्यान कीजिए, बपतिस्मा लेने से “पूरे मन से विश्वास” करना नहीं आ जाएगा; वरन जो पूरे मन से विश्वास करे और उसका अंगीकार करे, उसे बपतिस्मा दिया जाना है। फिलिप्पुस ने उस से उसके इस विश्वास का कोई प्रमाण नहीं माँगा, बस उसकी बात को स्वीकार कर लिया। 

इससे हम यह निष्कर्ष लेते हैं कि जब भी विश्वासी अपने आप को बपतिस्मे के लिए तैयार समझे, और लेने का आग्रह करे, उसे बपतिस्मा दिया जा सकता है। इसके लिए कोई प्रतीक्षा करने की, या किसी भी रीति से उसके विश्वास करने के दावे की खराई के किसी प्रमाण को देखने की आवश्यकता वचन में नहीं सिखाई गई है। 

यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा। क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 7-9    

  • लूका 9:18-36     

***************************************************************

In our series on understanding baptism based on the teachings of God's Word, we're presently looking at some basic things about baptism. In the last two articles we have seen that baptism was always given to adults, only when having repented of their sins, they voluntarily came to be baptized. Baptism has always been mentioned with going into water and coming out of it, implying that the baptism practiced was only by immersion; which is also the meaning of the original Greek word for "baptism". Baptism does neither makes one righteous, nor a Christian, nor a Believer. To those who have become the disciples of the Lord Jesus, it is the command of the Lord Jesus that they be baptized; and baptism is to publicly acknowledge the internal change that has taken place in the person on becoming a disciple of the Lord Jesus; There is nothing more to baptism, other than this.  In subsequent articles we'll also look at some misconceptions about baptism.

At the same time we have been noting that according to the teachings and examples given in the Bible, the baptism of infants or children has no meaning, no place, no congruency with any of the Biblical teachings about baptism; And there is no example of this in the Bible.

Today we will consider another fundamental question about baptism, with examples and teachings from the Bible, When should baptism be taken or given?

When to Baptize? - On Believing

This question has nothing to do with “baptism” given to infants and children, because neither is that “baptism” actually baptism; Nor do those infants or children have any personal role in taking it. They are brought by their parents to perform a church ritual, and the church officials perform that ceremony, and then all assume that they are "baptized." But there is often confusion in the Lord's Assemblies, in Churches, and among people regarding baptism of adults; an uncertainty as to when one should be baptized. Often the elders of Assemblies, or Churches, and others think that first time they should wait and see the person's life and behavior, and then to baptize him if he “acceptably” appears to be in the faith. Although this sounds quite right from human thinking and perspective, there actually is no example or teaching in Scripture that would support this notion.

John the Baptist immediately baptized all those who sought to be baptized by him after confessing their sins (Matthew 3:6); He did not ask them for any proof of their changed lives. But he forbade the Pharisees and Sadducees who were coming to take baptism as a ritual, without confessing their sins, and asked them to first repent and show that repentance in their lives (Matthew 3:7-9).

In Acts 2, those who were saved by Peter's preaching were immediately baptized (Acts 2:41), without being asked for any proof of their changed lives, or keeping them under observation for some time, and neither was anyone asked to come later and be baptized.

In Acts 8:12-13, Simon the sorcerer, like the others, was baptized with the others; Even though his claim to be a Believer was later not found to be true. But no questions were raised against Philip about baptizing him, nor was it called a hasty decision. Nor is it written or indicated anywhere that by getting baptized Simon received any special authority or blessing.

Paul, then called Saul, and notorious for being a persecutor of churches, was immediately baptized, without being kept under observation or being asked to show any evidence of his changed life (Acts 9:17–18). Even though Ananias, the one who came to him with God's message, had doubts about him (Acts 9:13-15).

The clearest indication of when a Christian should be baptized is probably in the account of the gospel given by Philip to the Eunuch, the minister of the Ethiopian queen, and his baptism (Acts 8:35–38). Here we not only see that baptism was given to him immediately by Philip, but two other things are also written here for our learning.

The first is that the saved or Born-Again person must have a deep desire for it; That is, along with the gospel, there should be teaching about taking baptism after becoming a Christian Believer, so that new believers can learn about it, and obey the Lord. In the above incidence we see that Philip gave him the gospel from the book of the prophet Isaiah. But there is no mention of baptism in Isaiah. So, it apparent that along with the gospel, Philip must have told him the command of the Lord, as per in Matthew 28:19, to be baptised as well. That is why the longing for this came in the Eunuch, and he expressed his desire for it. Hence, the first condition is a person's having a desire for baptism, through understanding the importance of God's command and necessity of obedience to it, and asking for it. God's Holy Spirit will inspire the true believer to have this longing and deep desire to be baptized.

The second is Philip asking him and telling him that if he believes with all his heart, it can happen. Take note that being baptized will not lead to “believing with all your heart”; But whoever believes and confesses with all his heart, he should be baptized. Philip did not ask the Eunuch for any proof of his belief, but simply accepted his word for it.

From this we conclude that whenever the believer considers himself ready to be baptized, and sincerely desires it with a sense of obedience to the Lord, he can be baptized. Therefore, as per the teachings and examples of the Scriptures, there is no need to wait for this, or to ask for any evidence of the sincerity of the claims to believe in the Lord Jesus.

If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will neither be judged by any man, nor on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which not only are vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), and only on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 7-9

  • Luke 9:18-36