ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Place लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Place लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 19 जुलाई 2026

Blessed and Successful Life - 164 - Church Stewardship - Practical Implications – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 164 - कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन 164

कलीसिया के भण्डारी – 31

Click Here for the English Translation


इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:


वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा


Click Here for the English Translation

कलीसिया का भण्डारीपन - व्यावहारिक निहितार्थ – 1 

 

प्रभु परमेश्वर ने प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को अपने आत्मिक परिवार, अपनी कलीसिया का सदस्य बनाया है तथा उसे अपनी अन्य सन्तानों की सहभागिता में रखा है (यूहन्ना 1:12-13)। हमने मत्ती 16:18 से देखा है कि बाइबल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया वास्तव में क्या है। वह कोई भवन नहीं है, न ही कोई डिनॉमिनेशन अथवा कोई संस्था है, वरन सारे सँसार के सभी उन बुलाए हुए लोगों का समूह है जिन्होंने अपने पापों से पश्चाताप किया है, प्रभु यीशु को अपना व्यक्तिगत प्रभु और स्वयं तथा जगत का एकमात्र उद्धारकर्ता मान कर उसे अपना जीवन समर्पित किया है; साथ ही उसके अनुयायी बनकर जीने, उसकी आज्ञाकारिता में रहने, और सँसार तथा मानवजाति के लिए उसके उद्देश्यों की पूर्ति में प्रयासरत रहने का निर्णय किया है। हमने यह भी देखा था कि किस तरह से बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किए गए विभिन्न रूपक हमें उसके विभिन्न पक्षों को दिखाते हैं, और यह भी देखा है कि क्यों प्रभु यीशु स्वयं ही अपनी कलीसिया को बना रहा है, उसने इस कार्य को किसी और को नहीं सौंपा है। आज से हम परमेश्वर की कलीसिया का भण्डारी होने के नाते, कलीसिया के प्रति विश्वासी की जिम्मेदारियों को देखना आरंभ करेंगे।

हम पहले देख चुके हैं कि केवल वे ही लोग जो परमेश्वर की बुलाहट के प्रति बाइबल से सुसंगत उचित प्रतिक्रिया देते हैं (इब्रानियों 4:2-3), परमेश्वर उन्हें ही अपनी कलीसिया से जोड़ता है, और अपनी कलीसिया के अंग बनाता है। कोई भी मनुष्य, या डिनॉमिनेशन, या संस्था, कभी भी, किसी भी रीति से, किसी को भी परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य नहीं बना सकती है। लोग औरों को कुछ रीतियों और परंपराओं के निर्वाह के द्वारा उनकी अपनी कलीसिया, डिनॉमिनेशन, या संस्था का सदस्य तो बना सकते हैं, और बनाते भी हैं; किन्तु इस से परमेश्वर कदापि बाध्य नहीं होता है कि वह उन्हें अपनी कलीसिया का भी अंग बना ले – ऐसा केवल परमेश्वर द्वारा स्थापित मानकों के आधार पर ही हो सकता है, और केवल उस ही के द्वारा किया जा सकता है। इस तथ्य में दो महत्वपूर्ण बातें निहित हैं:

पहली, क्योंकि कोई भी मनुष्य किसी को भी परमेश्वर की कलीसिया में जोड़ नहीं सकता है, इसलिए कोई भी मनुष्य किसी को भी परमेश्वर की कलीसिया से बाहर नहीं निकाल सकता है। साथ ही, क्योंकि परमेश्वर के द्वारा दिया गया उद्धार हमेशा के लिए है, वह न तो कभी वापस लिया जाता है, और न कभी पलटा या खोया जा सकता है, और परमेश्वर केवल वास्तव में नया-जन्म अर्थात् सच में उद्धार पाए हुए लोगों को ही अपनी कलीसिया का अंग बनाता है, इसलिए उद्धार पा लेने के बाद परमेश्वर की कलीसिया का अंग होना भी न तो पलटा जा सकता है, और न ही वापस लिया जा सकता है, न उससे इनकार किया जा सकता है। हम इसके बारे में कुछ और विवरण बाद में, कलीसिया के अनुशासन के बारे में देखते समय देखेंगे।

दूसरी, क्योंकि परमेश्वर ने ही विश्वासियों को बुलाया और एक स्थानीय कलीसिया या मण्डली में रखा है, इसलिए, जब तक कि प्रभु ही उन्हें कलीसिया या मण्डली बदलने के लिए न कहे, किसी भी विश्वासी को उस कलीसिया या मण्डली को छोड़ कर कदापि नहीं जाना चाहिए, जिस के साथ परमेश्वर ने उसे जोड़ा है, उस कलीसिया या मण्डली से किसी भी बात के कारण असन्तुष्ट या अपमानित अनुभव करने के कारण तो कभी भी नहीं। परमेश्वर ने यह कभी नहीं कहा है कि वह विश्वासियों को कलीसियाओं या मण्डलियों में उन्हें अन्य सदस्यों से आदर, महिमा, और उच्च स्तर दिलवाने के लिए रख रहा है। वह उन्हें वहाँ परमेश्वर की योजनाओं और उद्देश्यों की पूर्ति के लिये रखता है - चाहे वह उस विश्वासी को उन योजनाओं और उद्देश्यों के बारे में बताए या न बताए। यदि कोई परिवर्तन होना है, तो परमेश्वर ही विश्वासी को उस नये स्थान पर लेकर जाएगा; और विश्वासी को इसके बारे में परमेश्वर की अगुवाई की प्रतीक्षा करनी चाहिये।  

इन दोनों बातों का निहितार्थ है कि क्योंकि कोई भी मनुष्य किसी विश्वासी को परमेश्वर के कलीसिया से निकाल नहीं सकता है, और क्योंकि विश्वासी को जिस कलीसिया के साथ परमेश्वर ने जोड़ा है, स्वयं ही उसे उसको बदलना नहीं है, जब तक कि परमेश्वर ही उसे ऐसा करने के लिए न कहे, इसलिए किसी भी मसीही विश्वासी को कभी भी, कैसे भी, परमेश्वर की कलीसिया को विभाजित करने, उसमें दल या गुट बनाने का किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। सम्पूर्ण नए नियम में न तो ऐसा कोई उदाहरण है, और न ही कोई लेख है कि किसी मसीही विश्वासी ने किसी भी कारण से कलीसिया को बदला हो या कलीसिया अथवा मण्डली में कोई विभाजन किया हो। यद्यपि इस बात के तो लेख और उदाहरण हैं कि लोगों ने कलीसिया या मण्डली में दल या गुट बनाने के प्रयास किए, किन्तु उन्हें कभी प्रोत्साहित नहीं किया गया, बल्कि हमेशा उनकी तीव्र भर्त्सना ही की गई, और निर्देश दिए गए कि वे उन दलों या गुटों का अन्त करें और कलीसिया की एकता को फिर से स्थापित करें। जैसा हमने कलीसिया के रूपकों में देखा है, कलीसिया प्रभु की देह और दुल्हन होने के नाते, कभी भी टुकड़ों में विभाजित नहीं की जा सकती है; ऐसा करने का प्रयास करना प्रभु यीशु को ही दुःख और हानि पहुँचाने के समान है।

जैसा की हमने कलीसिया के निर्माण के बारे में विचार करते हुए, सुलैमान द्वारा बनवाए गए मन्दिर के उदाहरण से देखा था, मन्दिर के प्रत्येक पत्थर का एक पूर्व-निर्धारित स्थान था। उस पत्थर को काटने, तराशने और तैयार करने के बाद, मन्दिर के स्थान पर लाया जाता था और उसके निर्धारित स्थान पर बैठा दिया जाता था। कोई भी पत्थर कभी भी अपना स्थान नहीं चुनता था; परमेश्वर ने उसके स्थान को निर्धारित किया, उसके अनुसार उसे तैयार किया, और उसे उसके स्थान पर बैठा दिया। परमेश्वर ने प्रत्येक विश्वासी को एक विशेष कलीसिया अथवा मण्डली में एक उद्देश्य के अंतर्गत रखा है, चाहे वह उद्देश्य उस विश्वासी पर प्रकट हो अथवा नहीं। जहाँ पर उसने उस विश्वासी को रखा है, उस स्थान और वहाँ के लोगों के बारे में परमेश्वर पहले से ही सब कुछ जानता है; उन की सकारात्मक और नकारात्मक बातें, वहाँ के लोगों की मानसिकता, वहाँ पर वे किन बातों का आनंद लेंगे, क्या पसन्द करेंगे, क्या नापसन्द करेंगे, और वहाँ पर उन्हें क्या कुछ सहना पड़ेगा, किन अनुभवों में से होकर निकालना पड़ेगा, उस कलीसिया या मण्डली के अगुवों के हाथों भी और सदस्यों के हाथों भी। चाहे उनकी अवहेलना भी की जाए, निरादर किया जाए, मसीही विश्वासी को जहाँ परमेश्वर ने उन्हें रखा है, उस स्थान को नहीं छोड़ना है। उनका शान्ति के साथ अवहेलना को सहना, या अगुवों अथवा सदस्यों से दुःख उठाना, अपमानित होना, सभी बातें चुपचाप उनके परमेश्वर के प्रति समर्पित और आज्ञाकारी होने की, उसका आज्ञाकारी होने की, उनकी बुलाहट के प्रति उनके प्रतिबद्ध और निष्ठावान होने की गवाही देती हैं, उनके विश्वास की परिपक्वता को दिखती हैं। जब वे अपने आप को एक किनारे या अपमानित किया गया अनुभव करते हैं, तब सबसे उचित बात है कि शान्त बने रहें और परमेश्वर द्वारा उन्हें उसके उचित समय पर ऊँचे पर उठाए जाने की प्रतीक्षा करें (याकूब 4:6; 1 पतरस 5:5-6), जैसे उसने यूसुफ को उठाया था। याद रखिए कि परमेश्वर ही ऊँचे पर उठाता है, अपने समय में, और अपनी विधि द्वारा, जैसे उसने तय की है। कलीसिया या मण्डली में पहचान न होना, आदर न मिलना, कभी भी छोड़ने के कारण नहीं होने चाहिएं, और किसी अन्य सदस्य को कलीसिया से तोड़ कर अपने साथ उसे भी अलग कर देने के तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसी किसी भी गतिविधि में सम्मिलित होना केवल विश्वासी और उसकी आशीषों की ही हानि करेगा – पार्थिव की भी तथा स्वर्गीय की भी।

     हम अगले लेख में भी कलीसिया में विश्वासियों की जिम्मेदारियों और व्यवहार के बारे में देखना ज़ारी रखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 164

Understanding the Church – 31

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Church Stewardship - Practical Implications – 1

 

The Lord God has made every Born-Again Christian Believer a member of His Spiritual Family, His Church and placed him in fellowship with His other children (John 1:12-13). We have seen, Biblically from Matthew 16:18, what the Church of the Lord Jesus Christ actually is. It is not any building, nor any denomination or organization, but the universally called out group of people who have repented of their sins, submitted themselves to the Lord Jesus accepting Him as their personal Lord and their own as well as the one and only Savior of the universe; and have decided to follow Him, obey Him, strive to fulfill His purposes for this world and mankind. We also saw how the various metaphors for the Church used in the Bible show its various aspects, and why it is the Lord who is building His Church Himself, has not left this to anyone else. From today, we will start considering the Believer's responsibilities towards God’s Church, as stewards of this God given privilege.

We have seen earlier that only those who give an appropriate response to God’s calling, the one that is consistent with the Bible (Hebrews 4:2-3), God joins only them to His Church and makes them a part of His Church. No man, or denomination, or organization can ever, through any means, make anyone a member of God’s Church. People can, and do make others members of their own churches, denominations, and organizations, through some rituals and practices; but this does not in any way compel God to accept them as members of His Church as well – which can only be done on the basis of His established criteria and only by Him alone. Inherent in this fact are two very important implications:

Firstly, since no man can join anyone to God’s Church, therefore, no man can cast anyone out from God’s Church either. Moreover, since God’s salvation is eternal, is never revoked nor lost, and God makes only the truly Born-Again or actually saved the members of His Church and family, therefore after salvation being a part of God’s Church is also irrevocable, can never be lost, or denied, or taken away; we will see some more details about this later, while considering Church discipline.

Secondly, since it is God who has called and placed the Believers in a particular local Assembly, therefore, unless it is the Lord who asks them to change the Assembly, the Believers should not leave or go away from the Church or Assembly where God has put them; not in the least because of feeling dishonored or dissatisfied in that Assembly or Church for any reason. God has never said that He is placing the Believers in particular Assemblies so that they may receive honor, glorification and exaltation, from the other members. He places them there to fulfil God’s plans and purposes - whether or not He tells the Believer about those plans and purposes. If there has to be a change, then God will lead the Believer to the new place; and the Believer must wait to receive God’s guidance about it.

The inherent implication in these two points is, that since the Believers cannot be removed from God’s Church by any man, and since the Believer is not to change His God assigned Church or Assembly for any reason, other than God instructing him to do so, therefore, no Christian Believer is to try to break up or divide God’s Church, encourage factionalism and divisions in the Church where God has placed him, in any manner or for any reasons, by any means. Throughout the New Testament, there is no record, no example of any Christian Believer ever changing their Assembly, or of causing a breaking up in an Assembly. Despite there being records of factionalism in assemblies, which were never encouraged, were always severely denounced, and instructions were given to break up the factions and restore unity in the Church. As we have seen through the metaphors, the Church being the body and the bride of Christ, it cannot be broken up into bits and pieces; trying to do so is hurting and harming the Lord Jesus.

As we had seen while considering the construction of the Church through the example of the construction of Solomon’s Temple, every stone of the Temple had its pre-assigned place. It was cut, prepared, and brought to the Temple site and fitted in its place. No stone ever chose its place; God assigned, prepared and placed it where it was meant to be. God has put every Believer in a particular Church or Assembly for a purpose, whether or not the purpose is apparent to him. God knows beforehand all the things about the place where He has put him, it's positive and negative things, it's people and their mentality; and the things that they will enjoy, like, dislike, and will have to suffer and go through in that Church or Assembly, and in it's congregation. Even if they have to suffer being ignored, and undergo humiliation, the Christian Believers are not to leave the place God has placed them in. Even their silently putting up with being ignored, or their suffering hurtful things and insults from the Elders and/or the congregation, everything serves to silently witness to their commitment and obedience to God, their trust in Him, their commitment and their sincerity towards their calling, demonstrating the maturity of their faith. During the times they feel being side-lined or humiliated, the best course of action is to stay silent and wait for the Lord to exalt them in due time (James 4:6, 10; 1 Peter 5:5-6), as He exalted Joseph. Remember, it is the Lord who exalts, in His time, and in the manner He decides about it. Lack of recognition and respect should never be the reasons to break away or leave the Church, far less, to break off the other members as well, to go with the outgoing member. Indulging in any such activity will only harm the Believer and his blessings – temporal as well as eternal.

We will continue to consider the Believer’s responsibilities and behavior in the Church in the next article.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 19 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 10 - Unique in its Writings and Writers (1) / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 10 - लेखन तथा लेखकों में अनुपम (1)

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 10

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

बाइबल - लेखन तथा लेखकों में अनुपम (1)


जैसे पिछले लेख में कहा गया था, बाइबल और विज्ञान (जो कि विभिन्न तरीकों से सृजी गई वस्तुओं की रचना और कार्य विधियों का अध्ययन ही है), में परस्पर विरोधाभास में नहीं हैं। हमने यह भी देखा था कि संसार के प्रमुख वैज्ञानिकों में से कई, बाबल पर विश्वास रखने वाले प्रतिबद्ध मसीही विश्वासी थे; तथा बाइबल से प्रेरणा पाकर संसार की बहुत महत्वपूर्ण खोज हुई हैं। साथ ही, बाइबल को गलत प्रमाणित करने निकले अविश्वासियों में से कुछ लोग, उनकी खोज के परिणामों के बाइबल ही के पक्ष में के होने कारण, मसीही विश्वासी तथा बाइबल के दावों की दृढ़ता से पुष्टि करने वाले बन गये।

पीछे के लेख में हमें बताया था कि बाइबल कुल 66 भिन्न पुस्तकों का संकलन है, जो भिन्न समयों पर, भिन्न लोगों द्वारा लिखी गई थीं। इन पुस्तक के लेखक न तो यह जानते थे कि किसी अन्य ने क्या, कब और क्यों लिखा। और न ही वे यह जानते थे कि एक दिन उनकी लिखी हुई बातों को मिला कर एक पुस्तक बना दिया जाएगा। वे तो परमेश्वर की अगुवाई में, अपने समय के कुछ लोगों को पमरीश्वर के सन्देश लिख रहे थे। किन्तु जब उन्हें एकत्रित करके साथ रखा गया तो बड़ी अद्भुत रीति से वे सभी पुस्तकें मिलकर एक पूर्ण पुस्तक बन गईं। इस एकीकृत की गई पुस्तक के सभी भाग एक-दूसरे के पूरक हैं, उनमें परस्पर कोई विरोधाभास नहीं है, सभी पुस्तकें एक-दूसरे के लेखों को समर्थित करती हैं, और सभी पुस्तकों की परस्पर सहायता से ही बाइबल की बातों को भली-भांति और ठीक से समझा जा सकता है। 

यह तब और भी अद्भुत तथा विलक्षण हो जाता है जब बाइबल के लिखे जाने और लेखकों के बारे में थोड़ा विवरण देखते हैं:

  • बाइबल की पुस्तकें लगभग 1500 वर्ष से अधिक के अंतराल में लिखी गईं, और फिर भी पूर्णतः सामंजस्य में हैं। 

  • बाइबल की पुस्तकों के 40 से अधिक लेखक थे, जो समय, भौगोलिक स्थान, भाषा, कार्य तथा व्यवसाय, शैक्षिक स्तर, सामाजिक ओहदे, आदि में भिन्न थे। इन विभिन्न लेखकों में से कुछ के उदाहरण देखते हैं:

    • मूसा – एक राजनीतिक अगुवा था, जिसका पालन-पोषण, शिक्षा, प्रशिक्षण मिस्र के राजसी घराने में एक राजकुमार के समान हुआ था। 

    • यहोशू – पहले एक दास, और फिर इस्राएल की सेना का एक सेनापति था। 

    • दाऊद – एक चरवाहा युवक था, जो राजा की सेना में सम्मिलित किया गया, उन्नति करते हुए शूरवीर पराक्रमी योद्धा, और फिर इस्राएल का राजा बना। वह एक कवि, और संगीतज्ञ भी था जिसने न केवल स्तुति के भजन लिखे और संगीत-बद्ध किए, वरन कई संगीत वाद्य भी बनाए। 

    • सुलैमान – राजा तथा परमेश्वर की कृपादृष्टि पाया हुआ दार्शनिक, बुद्धिजीवी, और लेखक था। 

    • नहेम्याह – एक गैर-यहूदी राजा का सेवक था, जिसका कार्य पहले स्वयं चख-परखकर फिर राजा के पीने के लिए उसे पेय का कटोरा पकड़ाना था। 

    • एज्रा – एक धर्म-शास्त्री और पवित्र शास्त्र का विद्वान था।  

    • दानिय्येल – एक यहूदी गुलाम युवक, जो बेबीलोन के राजा का सर्वोच्च सलाहकार एवं मंत्री बना। 

    • आमोस – एक चरवाहा था। 

    • लूका – एक वैद्य और लेखक था। 

    • मत्ती – एक चुंगी लेने वाला सरकारी नौकर था। 

    • पौलुस – एक धर्म-शास्त्र का विद्वान और धार्मिक अगुवा था। 

    • यूहन्ना और पतरस – अनपढ़ साधारण मछुआरे थे। 

    • मरकुस – पतरस के लिए लिखने वाले एक सामान्य युवक था। 

  • बाइबल की पुस्तकें विभिन्न स्थानों और परिस्थितियों में लिखे गईं:

    • मूसा ने जंगल की यात्रा के दौरान लिखीं 

    • यिर्मयाह ने कैदखाने की काल-कोठरी में पड़े हुए लिखी 

    • दानिय्येल ने राजमहल में लिखी 

    • पौलुस ने बंदीगृह में पड़े हुए या अपनी यात्राओं के दौरान लिखीं 

    • लूका ने मसीही सेवकाई की यात्रा करते हुए लिखी

    • यूहन्ना ने अपनी सेवकाई के दौरान, था पतमोस के टापू पर काला-पानी की सजा भोगते हुए भी लिखी

    • दाऊद ने कुछ युद्ध के समय में लिखी, तो कुछ अन्य अपने जीवन की भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में लिखीं।  

    • सुलैमान ने शांति और संपन्नता के समय में लिखी 

  • बाइबल की पुस्तकें विभिन्न मनोदशाओं में लिखी गईं:

    • कुछ ने परम-आनंद के भाव में उत्साह के साथ लिखीं 

    • कुछ ने घोर निराशा, दुख, और हताश के समयों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं 

    • कुछ ने विश्वास की दृढ़ता में निश्चितता के साथ लिखीं 

    • कुछ ने संदेह और असमंजस से जूझते हुए लिखा 

  • बाइबल की पुस्तकें तीन भिन्न महाद्वीपों और उनकी संस्कृतियों तथा सामाजिक विचारधाराओं में लिखी गईं। ये तीन महाद्वीप हैं:

    • एशिया 

    • अफ्रीका 

    • यूरोप 

  • बाइबल की पुस्तकें तीन भिन्न भाषाओं में लिखी गईं:

    • इब्री या इब्रानी भाषा – जो यहूदियों की, तथा लगभग सम्पूर्ण पुराने नियम के लिखे जाने की भाषा है। 

    • अरामी – जो निकट-पूर्व के देशों – वर्तमान इस्राएल तथा उसके आस-पास के देशों के क्षेत्रों की आम लोगों की; राजा सिकंदर के छठी शताब्दी ईसा-पूर्व में यूनान से संसार के विजय अभियान पर निकलने से पहले की भाषा हुआ करती थी। पुराने नियम के कुछ भाग, जैसे के दानिय्येल के 2 से 7 अध्याय और एज्रा का अधिकांश 4 अध्याय से लेकर 7 अध्याय तक अरामी भाषा में हैं। 

    • यूनानी – यह लगभग सम्पूर्ण नए नियम के लिखे जाने की भाषा है, और प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी के समय की सेवकाई के समय की यह अंतर्राष्ट्रीय भाषा तथा जन-सामान्य की भाषा थी।

अगले लेख में हम उपरोक्त तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष के बारे में बात करेंगे। परन्तु यदि आप ने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 10

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Bible - Unique in its Writings and Writers (1)


As stated in the preceding article, the Bible and science (which is the study of the construction and functioning of the various created things), are not mutually contradictory. We also saw that some of the greatest scientists of the world have been devout Bible believing Christians; and the Bible has inspired some great scientific discoveries, and in trying to prove the Bible wrong, some opponents of the Bible, through the evidence they themselves uncovered which was fully in favor of the Bible, became Christian Believers and great supporters of the truth of the Bible. 

In earlier articles, we had mentioned that the Bible is a compilation of 66 different books, written by different people, at different times. The authors of these books never knew that someone else was also writing something, nor its why and when. Nor did they know that one day all these books will be combined together as one book. They were only writing some messages given to them by God, addressed to some of their contemporary people. But on being collected and compiled together, all those books marvelously fit together as one unit and became a single complete book. All the parts of this compiled book complement each other, all the books support each other’s contents, and all the books supplement each other's writings; there is no contradiction in them. It is only by taking the help of what is written in the other books, that the writings of the Bible can be better and properly understood. 

It becomes even more wonderful and unique when we look at a little detail about the writing and authors of the Bible:

  • The books of the Bible were written over a span of more than 1500 years, and yet are in full mutual harmony.

  • There were over 40 authors of Bible books, spread over different times, differing in geographic locations, languages, work and occupations, educational levels, social status, etc. Let's see some examples of some of these different authors:

    • Moses – was a political leader, who was raised, educated, trained as a prince in the royal family of Egypt.

    • Joshua – Initially was a slave and later became a Military General of the Israelite army.

    • David – Initially was a young shepherd who joined the king's army, rose to become a mighty warrior, and eventually became the King of Israel. He was also a poet, and musician who not only wrote and composed hymns of praise of God, but also made many musical instruments.

    • Solomon - was a Prince who had received the blessings and visions of God; and was a philosopher, intellectual, and writer.

    • Nehemiah – was a servant of a Gentile King, whose job was to first taste himself and then to hand the drink bowl to the King to drink.

    • Ezra – was a theologian and scholar of the Holy Scriptures.

    • Daniel – A Jewish slave youth, who became the supreme adviser and minister to the Babylonian king.

    • Amos – was a shepherd.

    • Luke – was a physician and writer.

    • Matthew – Was a tax collector, a government servant.

    • Paul – was a theological scholar and religious leader.

    • John and Peter – were illiterate and ordinary fishermen.

    • Mark – was a common young man who wrote for Peter.

    • The books of the Bible were written in different places and circumstances:

    • Moses wrote during his journey in the wilderness

    • Jeremiah wrote in the prison dungeon 

    • Daniel wrote in the palace

    • Paul wrote while in prison or during his travels 

    • Luke wrote while traveling for the Christian ministry

    • John wrote during his ministry and on the island of Patmos while serving the punishment of solitary confinement

    • David wrote some during the times of war, some others in different circumstances of his life.

    • Solomon wrote in a time of peace and prosperity

  • The books of the Bible were written in different moods:

    • Some wrote with enthusiasm in the spirit of ecstasy

    • Some expressed their feelings in times of great despair, sadness, and depression

    • Some wrote with certainty in the firmness of faith

    • Some wrote struggling with doubts and confusion

  • The books of the Bible were written on three different continents, in their entirely different cultures and social ideologies. These three continents are:

    • Asia

    • Africa

    • Europe

  • The books of the Bible were written in three different languages:

    • Hebrew or Jewish language - which is the language of writings of the Jews, and of almost the whole of the Old Testament.

    • Aramaic – which used to be the language of the common people of the Near-East countries – areas of present-day Israel and its surrounding countries; Before King Alexander set out on a conquest of the world from Greece in the 6th century BC. Parts of the Old Testament, such as chapters 2 to 7 of Daniel and most of Ezra from chapters 4 to chapter 7, are in Aramaic.

    • Greek – This is the language of writing of almost all of the New Testament, and it was the language of international communications, and also the language of the general public during the time of the earthly ministry of the Lord Jesus Christ.

In the next article, on the basis of the above facts we will consider the conclusion of the matter. But for now, if you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language