ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 23 मार्च 2023

आराधना (19) / Understanding Worship (19)

Click Here for the English Translation

आराधना में बाधाएँ (2) - अपने स्तर को न समझना


मसीही विश्वासी के जीवन में बाधाएँ बनकर उसे योग्य रीति से परमेश्वर की आराधना करने से रोकने वाली बातों के अध्ययन में हमने पिछले लेख में देखा था कि इस का प्राथमिक और सर्वोपरि कारण है यह न समझना कि आराधना वास्तव में है क्या। इसीलिए, वास्तविक आराधना के स्थान पर लोग प्रार्थना, रीति के अनुसार और औपचारिकता में गीत गाने, मण्डली की सामूहिक आराधना में बिना गीत के शब्दों पर ध्यान या विश्वास किए उन्हें गा लेना, आदि का उपयोग करते हैं। इनमें से कोई भी वह “आत्मा और सच्चाई” से की गई आराधना नहीं है, जो परमेश्वर अपने लोगों से चाहता है। ऐसे अपरिपक्व मसीही विश्वासियों के जीवनों में परमेश्वर की व्यक्तिगत आराधना का भी स्थान नहीं होता है, जो उनके परमेश्वर के साथ एक निकट और सार्थक संबंध के न होने का भी सूचक है। इसीलिए, इस औपचारिक तथा ऊपरी आराधना से उनके जीवनों में कोई लाभ भी नहीं आते हैं।


एक और बाधा जो मसीही विश्वासियों को परमेश्वर की योग्य आराधना करने से रोकती है, उनका उन्हें परमेश्वर से मिले हुए ओहदे या स्तर की जानकारी न होना है। परमेश्वर ने प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी को, अर्थात उसे जिसने अपने पापों से पश्चाताप किया है और प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण किया है, अपने अनुग्रह में उसे उद्धार के साथ एक स्तर भी प्रदान किया है। पहले हम परमेश्वर के वचन से परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा मिले स्तर को देखते हैं, और इस का एहसास करते हैं कि परमेश्वर ने नया जन्म पाए हुए उसके विश्वासियों को कैसे ऊँचे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है, उन्हें जो प्रभु में विश्वास करते हैं, उसे अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार कर लिया है, और अपने जीवन उसे समर्पित कर दिये हैं।


ऐसे मसीही विश्वासियों के बारे में परमेश्वर का वचन कहता है, कि:

  • वे परमेश्वर की संतान बन गए हैं, “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13)।

  • परमेश्वर की संतान होने के नाते वे मसीह के संगी वारिस हैं, “इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं। क्योंकि तुम को दासत्व की आत्मा नहीं मिली, कि फिर भयभीत हो परन्तु लेपालकपन की आत्मा मिली है, जिस से हम हे अब्बा, हे पिता कह कर पुकारते हैं। आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं। और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं” (रोमियों 8:14-17)।

  • इस पृथ्वी पर, इस वर्तमान शारीरिक जीवन में भी, वे अंश-अंश करके प्रभु की समानता में बदलते चले जा रहे हैं, “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18)।

  • वे परमेश्वर के याजक हैं (प्रकाशितवाक्य 1:6), वास्तव में एक चुना हुआ वंश, राज-पदधारी याजकों का समाज, पवित्र प्रजा, और परमेश्वर की निज प्रजा हैं, “पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और (परमेश्वर की) निज प्रजा हो, इसलिये कि जिसने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो” (1 पतरस 2:9)।


उपरोक्त सभी पदों में यह ध्यान दीजिए कि ये आते समय में पूरी होने वाली प्रतिज्ञाएं नहीं हैं, न ही ऐसी संभावनाएं हैं जो मसीही विश्वासी के द्वारा कुछ विशेष करने अथवा एक विशिष्ट प्रकार का जीवन जीने के द्वारा उसे प्राप्त होंगी; परन्तु यह प्रदान कर दिए गए वास्तविक तथ्य हैं। क्योंकि स्वयं परमेश्वर ने प्रत्येक वास्तविक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को इस उच्च स्तर पर लाकर आसीन कर दिया है, इसीलिए, पौलुस लिखता है, “हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ। निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है” (फिलिप्पियों 3:13-14)। पौलुस भली-भांति जानता था कि वह एक घोर पापी है (1 तिमुथियुस 1:12-15), और परमेश्वर के अनुग्रह तथा उससे कोई ज़िम्मेदारी मिलने के सर्वथा अयोग्य है (1 कुरिन्थियों 15:9-10)। लेकिन फिर भी परमेश्वर ने उसे उद्धार दिया और उसे एक स्वर्गीय स्तर प्रदान किया, जैसे परमेश्वर ने प्रत्येक सच्चे मसीही विश्वासी को भी किया है। इसलिए, यद्यपि पौलुस अपने मन में अपनी भूतपूर्व दशा और स्तर का ध्यान रखता था, लेकिन उसने इन बातों को अपने जीवन के लिए एक ऐसा भारी बोझ कभी नहीं बनने दिया जो उसे परमेश्वर से मिली ज़िम्मेदारी को पूरी करने वाली जीवन-दौड़ के लिए बाधा बने। पौलुस को इस बात का एहसास था कि आगे बढ़ने के लिए उसे पिछली गलतियों और बुराइयों को भुलाना और छोड़ना पड़ेगा; केवल तब ही वह आगे उस इनाम की ओर बढ़ सकेगा जो उसके लिए रखा हुआ है। और उसने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को भी इसी बात का एहसास करवाया - वे पहले क्या थे, और वर्तमान में उन्हें क्या बना दिया गया है (1 कुरिन्थियों 6:9-11)। इसलिए अब उन्हें अपने वर्तमान स्तर के अनुसार जीवन जीना है, न कि भूतपूर्व स्थिति के अनुसार। जब तक कि हम इस बात का एहसास नहीं करेंगे कि परमेश्वर की दृष्टि में हम क्या हैं, और इस बात को सदा ध्यान में बनाए नहीं रखेंगे, तब तक हम अपने आप को परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला तो दूर की बात है, उसे स्वीकार्य जीवन और व्यवहार भी नहीं रख सकेंगे।


तो इसका विश्वासी की आराधना पर क्या प्रभाव पड़ता है? यह एक दुर्भाग्य पूर्ण तथ्य है कि बहुत से विश्वासी, परमेश्वर की आराधना करते समय, अपना अनादर करते हैं, अपने आप को अप्रतिष्ठित ठहराते हैं; और वह भी वर्तमान काल में। उन्हें परमेश्वर द्वारा उन्हें प्रदान किए गए स्तर का कोई वास्तविक एहसास नहीं है। वे परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा उद्धार पाने के बाद भी अपने लिए यही यही कहते हैं कि उद्धार पाने से पहले वे जैसे हुआ करते थे, वैसे ही अब भी हैं। वे अपने आप को अनेकों प्रकार के अनादरपूर्ण नामों और बातों से संबोधित करते हैं, अपने आप को अनेकों प्रकार के अप्रतिष्ठित स्तर और पदवियाँ प्रदान करते हैं। किन्तु ज़रा सा विचार करके देखिए कि यह सब परमेश्वर को कैसा लगता होगा, जो कहता है, “मैंने तुझे क्षमा कर दिया है और तुझे उठा कर अपनी संतान होने का स्तर दे दिया है; तू मसीह का संगी वारिस, मेरा राज-पदधारी याजक और विशेष प्रजा है, और अभी भी मैं तुझे मसीह की समानता में बदलता चला जा रहा हूँ।” किन्तु विश्वासी कहता है, “नहीं, मैं तो अभी भी एक नीच, निरादर के योग्य, पूर्णतः अयोग्य, किसी भी भलाई इए अनुपयुक्त, घिनौना, आदि हूँ!” क्या यह ज़रा भी सही और उचित लगता है? क्या परमेश्वर ऐसी कोई भी बात सुनना चाहेगा? क्या परमेश्वर किसी विश्वासी के मुँह से ऐसी बातें सुनकर उसकी सराहना करेगा? क्या परमेश्वर ऐसी बातों को कभी भी उसकी “स्तुति और आराधना” के रूप में स्वीकार करेगा? चाहे यह अनजाने में ही हो, किन्तु क्या यह परमेश्वर का गुणानुवाद करने के स्थान पर उसमें अविश्वास करना, अप्रत्यक्ष रीति से उसे झूठा ठहराना नहीं है? इससे संबंधित एक रोचक बात यह भी है कि जो लोग अपनी ‘आराधना’ में इस प्रकार के शब्द अपने लिए प्रयोग करते हैं, यदि कोई उन्हें उन्हीं के उन शब्दों से संबोधित करे तो वे बहुत बुरा मानते हैं, बहुत क्रुद्ध हो जाते हैं। क्या यह उनके द्वारा दिखाया जाने वाला पाखण्ड नहीं है? ऐसी तथाकथित ‘आराधना’ वास्तव में मण्डली के उपस्थित लोगों के कानों के लिए तो हो सकती है, किन्तु परमेश्वर की स्तुति और आराधना के लिए कदापि नहीं है। न केवल मसीही विश्वासी को यह जानना चाहिए कि वास्तविक आराधना क्या है, वरन साथ ही उसे इस बात का ध्यान भी रहना चाहिए कि परमेश्वर ने उसे क्या स्तर प्रदान किया है, उठाकर कहाँ पर बैठाया है। और फिर परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान किए गए इसी स्तर के अनुसार ही उसे हर समय, हर बात के लिए, बोलना और व्यवहार करना चाहिए।


अगले लेख में हम इसी बात से संबंधित एक और बाधा के बारे में देखेंगे, जो मसीही विश्वासियों को सच्ची आराधना करने से बाधित करती है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 13-15           

  • लूका 1:57-80      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation


Obstacles to Worship (2) - Not Realizing Our Status


In studying the obstacles in a Christian Believer’s life that keep him from worshipping God worthily, we have seen in the last article that the primary and foremost reason is not knowing what worship actually is. Therefore, true worship is substituted with things like prayer, ritualistic and formal singing of songs, participating in congregational singing without actually meaning the lyrics being sung, etc. None of these are “the worship in spirit and truth” that the Lord God seeks from His people. Such immature Christian Believers also lack having a personal time of worshipping God in their lives, which is an indicator of their lack of a close and meaningful personal relationship with God. Therefore, they do not benefit from their perfunctory and superficial worship in any manner.


Another obstacle that keeps a Christian Believer from offering worship to God worthily is their not realizing the status that God has granted to them along with the salvation He has graciously given to them because of their repenting of sins and accepting the Lord Jesus as their Savior. Let us first see from God’s Word and realize about the status that the Lord God has elevated the Born-Again Christian Believers, i.e., those who believe in Him, have accepted Him as their personal savior, and have committed their lives to Him.

 

God’s Word says about such Christian Believers, that:

  • They have been made the children of God, “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13).

  • As God’s children, they are joint heirs with Christ Jesus, “For as many as are led by the Spirit of God, these are sons of God. For you did not receive the spirit of bondage again to fear, but you received the Spirit of adoption by whom we cry out, "Abba, Father." The Spirit Himself bears witness with our spirit that we are children of God, and if children, then heirs--heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together” (Romans 8:14-17).

  • Even on this earth, in the present physical life, they are gradually being transformed into the likeness of our Lord, “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord” (2 Corinthians 3:18).

  • They are the Priests of God (Revelation 1:6), in fact a chosen generation, a Royal Priesthood, a holy nation, God’s own special people, “But you are a chosen generation, a royal priesthood, a holy nation, His own special people, that you may proclaim the praises of Him who called you out of darkness into His marvellous light” (1 Peter 2:9).


In all these verses, notice that these are not promises to be fulfilled in the future, or possibilities to which the Believers can attain if they do certain things, or live a particular kind of life; but they are already granted and accomplished facts. Since God Himself has already elevated every truly Born-Again Christian Believer to such an exalted status, therefore, Paul writes, “Brethren, I do not count myself to have apprehended; but one thing I do, forgetting those things which are behind and reaching forward to those things which are ahead, I press toward the goal for the prize of the upward call of God in Christ Jesus” (Philippians 3:13-14). Paul well knew that he was a heinous sinner (1 Timothy 1:12-15), absolutely unworthy of the grace of God and responsibility bestowed upon him (1 Corinthians 15:9-10). But still, God had saved him and granted him a heavenly status, as God has granted to every true Christian Believer. So, while Paul did did keep at the back of his mind his former condition and status, but he did not let it become a heavy weight that would prevent him from properly running his race of responsibility entrusted to him by God. Paul realized that to reach forward, he had to forget and let go of his wrong-doings of the past, only then could he press forward to the prize kept for him. And he reminded the Corinthian Believers also about the same thing - what they formerly were, and what they presently have been made (1 Corinthians 6:9-11). Therefore, now they have to live according to their present status, not in their past. Unless we realize and remain aware of who we are in the eyes of God, we will not conduct ourselves in a manner acceptable to God, let alone appreciated by Him.


So, how does this affect the Believer’s worship? It is an unfortunate fact that many Believers, while worshipping God, belittle and demean themselves, and that too in the present tense, i.e., they say they still are the same as they were earlier, before being saved by the grace of God. They call themselves all sorts of demeaning names, give themselves various belittling titles and status. But just think it over, how would all this sound to God, who says that “I have forgiven you and lifted you up to the status of being my child, a joint-heir with Christ, my Royal Priest and special people, and even now am transforming you into the likeness of Christ”; and the Believer says, “No, but I am still such a lowly, dishonorable, unworthy, good-for-nothing, wretched creature, etc.!” Does this make any sense? Would God like to hear any of these things, would He in any manner ever appreciate a Believer’s saying such things? Will He ever accept this as “Praising and Worshipping God”? Even if it is inadvertent, is this not disbelieving God and indirectly calling Him a liar, instead of exalting Him? Is there any example in God’s Word of any of His people ever worshipping Him in this manner? And an interesting fact is, that those who use such belittling and demeaning terms for themselves in their so-called ‘worship’, take serious offence and respond in anger to anyone who calls them out by any of those very terms that they have used for themselves. Is this not sheer hypocrisy on their part? Such so-called ‘worship’ is more for the ears of the congregation, than it is for praising and exalting God. Not only should the Christian Believer know what worship actually is, but should also be aware of his God-given status, then speak and behave accordingly at all times, for all things.

 

In the next article we will see another similar obstacle to worship in the life of a Christian Believer.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Joshua 13-15

  • Luke 1:57-80


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 22 मार्च 2023

आराधना (18) / Understanding Worship (18)

Click Here for the English Translation

आराधना में बाधाएँ (1) - आराधना को न जानना


आराधना के बारे में ज़ारी हमारे अध्ययन में हमने देखा है कि आराधना क्या है, मसीही विश्वासी के लिए यह क्यूँ अनिवार्य है, मसीही जीवन और सेवकाई पर इससे आने वाले विभिन्न प्रभाव क्या हैं, और इससे मसीही विश्वासी को क्या लाभ - दोनों, आत्मिक एवं भौतिक, होते हैं। आज से हम देखना आरंभ करेंगे कि हमें सच्ची आराधना करने से बाधित करनी वाली क्या-क्या बातें हैं; जिन के कारण हम सच्ची आराधना नहीं करने पाते हैं, जिससे फिर परमेश्वर के लिए उतने उपयोगी नहीं होते हैं, और न ही अपने मसीही जीवन में उतने उन्नत तथा लाभान्वित होने पाते हैं, जितना होना चाहिए।


हम देख चुके हैं परमेश्वर की आराधना करना, परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों का एक अनिवार्य और आशीषित भाग है, ऐसा जो हमारे जीवनों को इस लोक तथा परलोक के लिए परमेश्वर की बहुतायत की आशीषों से भर देता है। किन्तु फिर भी परमेश्वर की आराधना तथा महिमा करना ऐसी बात है जो अकसर न तो ठीक से समझी जाती है, और न ही की जाती है। पहली बात जो लोगों को सच्ची आराधना करने से बाधित करती है, वह है यह नहीं जानना कि सच्ची आराधना है क्या। इस जानकारी का न होना उनमें विभिन्न प्रकार से प्रकट होती है, और अब हम इस बात को देखना आरंभ करेंगे।


सामान्यतः आराधना को गीत गाना और प्रार्थना करना समझ लिया जाता है। लगभग सभी डिनॉमिनेशंस की कलीसियाओं की सभाओं में सामूहिक गीत गाने का प्रचालन है, और इसे ही सामूहिक आराधना के समान स्वीकार कर लिया जाता है। यद्यपि गीत गाना आराधना करने का स्वरूप है, किन्तु यदि यह परम्परागत रीति से तथा रटे हुए गीत गाना मात्र ही है, या, यदि गाने वाले का मन और हृदय उस गीत और उसे गाने में नहीं है, तो फिर यह निरर्थक आराधना “आत्मा और सच्चाई” की वह आराधना नहीं है जो परमेश्वर चाहता है, और व्यर्थ आराधना है। न केवल कलीसिया के रूप में सामूहिक आराधना, किन्तु व्यक्तिगत आराधना, परमेश्वर की संतान होने के नाते व्यक्ति का स्वर्गीय पिता के पास आना, उसकी महिमा तथा गुणानुवाद करना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन में बहुत आवश्यक है, और परमेश्वर यही चाहता भी है। यह बहुत आम रीति से देखा जाता है कि व्यक्तिगत आराधना करते समय, धन्यवाद के कुछ शब्दों को कहने के पश्चात अधिकांश लोग प्रार्थना करने लग जाते हैं, परमेश्वर से माँगने लग जाते हैं - चाहे वह औरों के लिए आशीष ही क्यों न हो। इस  मूल भिन्नता को, कि परमेश्वर से कुछ माँगना प्रार्थना है, और परमेश्वर को कुछ देना आराधना है अकसर लोगों द्वारा स्पष्टता से समझा नहीं जाता है, उसे ध्यान में नहीं रखा जता है, इसीलिए उसका पालन भी नहीं किया जाता है।


परमेश्वर की आराधना करना, रीति के अनुसार धार्मिक परंपराओं और गतिविधियों का पालन करना नहीं है, और न ही यह औपचारिक रीति से कुछ निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति करना है। हम यशायाह 1:11-20 में देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों को फटकार लगाता है, क्योंकि वे अब उसके आज्ञाकारी नहीं रहे थे, उनमें उसके प्रति सच्ची श्रद्धा नहीं थी; वे केवल रीति के अनुसार, औपचारिक तरीके से निर्धारित पर्व, भेंट और बलिदानों का निर्वाह कर रहे थे। किन्तु यह परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं था; यशायाह 1:13-14 में परमेश्वर इन के लिए ‘व्यर्थ अन्नबलि’, ‘घृणा’, ‘बुरा लगना’, ‘अनर्थ’, ‘सहा नहीं जाता’, ‘बैर’, ‘बोझ’, ‘सहना’, ‘उकताना’ जैसे शब्दों का प्रयोग करता है, और उनका पूर्णतः तिरस्कार कर देता है। मलाकी 1:10 में परमेश्वर किसी ऐसे जन की लालसा कर रहा है जो आराधना के स्थान के दरवाज़ों को बन्द कर दे जिससे लोग आकर व्यर्थ आराधना न चढ़ाने पाएं। ऐसी ही परिस्थिति प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में भी व्याप्त थी। मंदिर में, रीति के अनुसार औपचारिक आराधना की जाती थी, किन्तु उसमें परमेश्वर के प्रति न तो समर्पण था और न ही सच्ची श्रद्धा। प्रभु ने दो बार मंदिर को ऐसे व्यर्थ के कर्मकांड से स्वच्छ किया, एक बार अपनी सेवकाई के आरंभ में (यूहन्ना 2:14-16), और फिर अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अन्त के निकट, और उस मंदिर को, जहाँ पर यह सब हो रहा था, डाकुओं की खोह भी कहा (मरकुस 11:15-17)। साथ ही, क्योंकि उस समय के धार्मिक अगुवों ने अपनी सुविधा के लिए परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्याएं की हुई थीं और उसका दुरुपयोग करते थे, उन्हीं गलत बातों को सिखाते तथा पालन करवाते थे, इसलिए प्रभु ने उनकी इस आराधना को “व्यर्थ आराधना” कहा (मत्ती 15:8-9)।


अगले लेख में हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे कि क्या करना सच्ची आराधना नहीं है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 10-12           

  • लूका 1:39-56      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation


Obstacles to Worship (1) - Not Knowing Worship


In our on-going study about worship, we have seen what worship is, why it is necessary for a Christian Believer, its effects on various aspects related to Christian life and ministry, and how it benefits the Christian Believer - both materially and spiritually. From today we will see what are the things that keep us from truly worshipping God; and, therefore, from growing in our spiritual lives, from being useful for God, and from being benefitted in our lives of faith.

 

We have seen that worshiping and glorifying God is such an essential and blessed part of our relationship with God, one that fills our life with God’s abundant blessings, in this world as well as the next. Yet worshiping and glorifying God is something that is usually neither well understood nor done. The first obstacle that keeps people from truly worshipping God is their not knowing what worship actually is. This deficiency manifests in various forms, and we will begin looking at them now.


Worshiping is often taken to be the same as either singing songs, or praying. Congregational singing of songs, with or without a choir is often seen and accepted as congregational worship in nearly all the denominational Churches. While singing songs is a way of worshipping God, but if it is done by rote and ritualistically, or with the person’s heart not being in it, then such meaningless worship does not qualify as the “worship in spirit and in truth” that God is looking for, and is vain. Not just congregational, but personal worship, as an individual, as a child of God coming before the heavenly father to praise and exalt Him is essential in every Believer’s life, and is what God mainly desires. It is not unusual to find that during individual worship, i.e., after a few words of thanksgiving, many people start praying i.e., asking for things - even blessings upon others. The basic difference that asking from God is praying, and giving to God is worshiping is often not well understood, therefore it is neither kept in mind nor practiced.


Worshipping God is not a mere ritualistic fulfillment of religious traditions and procedures, it is not the perfunctory carrying out of some prescribed religious activities. We see in Isaiah 1:11-20 that God castigates His people, because they had fallen away from being obedient and reverential to God and slipped into ritualistically carrying out the prescribed feasts, offerings, and sacrifices. But this was not acceptable to God; in Isaiah 1:13-14 God calls these ‘futile sacrifices’, ‘abominations’, ‘hateful’, ‘troublesome’, ‘things that weary Him’ and rejects them altogether. In Malachi 1:10 God yearns for someone who would close the doors of the places of worship so that people can no longer offer any vain worship. A similar situation was prevailing during the time of the Lord’s earthly ministry; ritualistic worship was being carried out in the Temple, without any reverence and commitment to God. The Lord cleansed the Temple twice - at the beginning of His ministry (John 2:14-16), and towards the end of His earthly ministry, even called the Temple, where all this was happening, a den of thieves instead of being a house of worship (Mark 11:15-17). Moreover, since the religious leaders had misinterpreted and misused God’s Word, to suit their convenience, and used their misinterpretations to teach and practice wrong things about following and worshipping God. The Lord Jesus called their worship of God as “vain worship” (Matthew 15:8-9).


In the next article we will look at some more things, and continue about not knowing what true worship actually is.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Joshua 10-12

  • Luke 1:39-56



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 21 मार्च 2023

आराधना (17) / Understanding Worship (17)

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (5)


हमारे इस अध्ययन में कि वास्तव में आराधना क्या है और यह क्यों मसीहियों, अर्थात प्रभु यीशु के शिष्यों के लिए आवश्यक है, पिछले कुछ लेखों से हम देख रहे हैं कि किस प्रकार से केवल प्रार्थना करने से कहीं अधिक लाभकारी आराधना भी करना होता है। हमने देखा है कि प्रार्थना के साथ आराधना को सम्मिलित करना प्रार्थना को बहुत प्रभावी और कार्यकारी बना देता है। साथ ही हमने यह भी देखा है कि आराधना के लाभ केवल आत्मिक ही नहीं बल्कि भौतिक और शारीरिक भी होते हैं; किन्तु हम आराधना को परमेश्वर को हमारी इच्छा के अनुसार कुछ पार्थिव लाभ प्रदान करने के लिए उपकरण के समान प्रयोग नहीं कर सकते हैं। आराधना के प्रत्युत्तर में पार्थिव लाभों को प्राप्त करने के बाइबल के उदाहरणों में हम दो लोगों, राजा हिजकिय्याह और नहेम्याह के उदाहरणों से देख चुके हैं; और आज हम एक और व्यक्ति, राजा यहोशापात के उदाहरण से देखेंगे।


हम राजा यहोशापात के बारे में पहले भी देख चुके हैं, जब हम देख रहे थे कि किस प्रकार से आराधना, प्रार्थना को और अधिक प्रभावी बनाती है। आज भी हम परमेश्वर के वचन के उसी खण्ड, अर्थात 2 इतिहास 20 अध्याय, को ही लेंगे, और देखेंगे कि किस प्रकार से आराधना के द्वारा यहोशापात न केवल उस पर आने वाली विपत्ति से बच सका, वरन उसे बहुतायत से भौतिक आशीषें भी मिलीं, उसकी कल्पना और अपेक्षा से कहीं अधिक बढ़कर। हम देखते हैं कि इस अध्याय में यहोशापात पाँच बार आराधना करता है। उसकी पहली आराधना उसके छुटकारे के लिए प्रार्थना के साथ की गई थी; उसकी दूसरी आराधना, इस प्रार्थना के प्रत्युत्तर में परमेश्वर से मिले आश्वासन के बाद है; तीसरी आराधना परमेश्वर की आज्ञाकारिता में कार्य करने के साथ है; चौथी आराधना उस विपरीत प्रतीत होने वाली परिस्थिति से छूटने तथा साथ ही अप्रत्याशित संपदा प्राप्त करने के बाद है; और पाँचवीं आराधना यरूशलेम लौटकर परमेश्वर के भवन में की गई है।


परमेश्वर के भय में चलने वाले राजा यहोशापात को पता चलता है कि तीन प्रबल राज्य एक साथ होकर उस पर हमला करने और उसे नाश करने के लिए आ रहे हैं। यह सुनने के बाद, अपनी दुर्बल स्थिति को पहचानते हुए, तथा यह समझते हुए कि उसे कुछ सूझ नहीं रहा है कि इस स्थिति का सामना कैसे किया जाए, राजा यहोशापात अपनी प्रजा से कहता है कि छुटकारे के लिए उसके साथ मिलकर परमेश्वर से प्रार्थना करें। छुटकारे के लिए उनकी यह प्रार्थना पद 6 से 12 में दी गई है। इन 7 पदों में से 6 पद यहोशापात की आराधना हैं, जबकि उसकी प्रार्थना केवल एक पद, पद 12 में ही है। विपत्ति के समय में भी यहोशापात की आराधना, उसकी प्रार्थना से कहीं अधिक थी:


पद 6: गुणानुवाद - स्वर्ग में परमेश्वर, जो बल और पराक्रम रखने वाला है , जिसका सामना कोई नहीं कर सकता है।

स्तुति - वह जाति-जाति के सब राज्यों पर प्रभुता रखने वाला परमेश्वर है।

पद 7: स्तुति - परमेश्वर द्वारा इस्राएलियों को लाकर कनान में बसाना।

पद 8: स्तुति -  परमेश्वर के भवन का बनाया जाना।

पद 9: स्तुति - परमेश्वर द्वारा बचाने के लिए दी गई प्रतिज्ञा का स्मरण करना। 

गुणानुवाद - परमेश्वर का नाम उसके भवन में बसा है, ऊँचा उठाना।

पद 10: स्तुति - इस्राएलियों की कनान तक की यात्रा में इन्हीं जातियों को उनकी हानि करने से परमेश्वर द्वारा रोके रखना।

पद 11: स्तुति - परमेश्वर द्वारा उन्हें कनान की भूमि दिया जाना।

पद 12: प्रार्थना - यहोशापात केवल अपनी समस्या को लाकर परमेश्वर के हाथों में रख देता है, उस से निपटने की अपनी अयोग्यता का अंगीकार करता है, और यह भी मान लेता है कि उसे सूझ नहीं पड़ रहा है कि इसके लिए क्या करे। यहाँ पर यह ध्यान देने योग्य बात है कि परमेश्वर के सामने अपने अपनी प्रार्थना रखते समय, वह प्रार्थना के उत्तर के विषय परमेश्वर को कोई निर्देश नहीं देता है; अर्थात, किसी भी प्रकार से परमेश्वर को कोई सुझाव नहीं देता है कि समस्या का क्या और कैसे समाधान किया जाए।


इस अध्याय में, इस प्रार्थना और आराधना के बाद, यहजीएल में होकर परमेश्वर द्वारा छुटकारे का आश्वासन मिलने (पद 15-17) के पश्चात, चार और आराधनाएँ हैं। दूसरी आराधना पद 18-19 में दी गई है, परमेश्वर से आश्वासन मिलने के बाद यहोशापात और यहूदा परमेश्वर के आगे दण्डवत करते हैं, ऊंचे स्वर में उसकी स्तुति और गुणगान करते है। इसके बाद तीसरी आराधना पद 21 में है, जब परमेश्वर की आज्ञाकारिता में यहोशापात सेना को युद्ध-भूमि में भेजता है, और सेना के आगे स्तुति और गुणगान करने वाले, दुश्मनों के सामने, ऊंचे स्वर में परमेश्वर की आराधना करते हुए चलते हैं। फिर चौथी आराधना धन्यवाद के रूप में है, जब उन्हें विजय मिल जाती है, समस्या का समाधान हो जाता है, और अनपेक्षित रीति से अपार संपत्ति भी साथ में मिल जाती है (पद 26), यह भजन 50:15 का व्यावहारिक पूरा करना है। पाँचवीं आराधना परमेश्वर के भवन में, यरूशलेम वापस लौटने के पश्चात की जाती है (पद 27-28)। कुल मिलाकर परिणाम यह मिला कि न केवल शत्रुओं की समस्या का स्थाई समाधान हो गया, बल्कि यहोशापात और उसकी प्रजा को बहुत अधिक संपत्ति भी मिल गई, और आने वाले समय के लिए शान्ति और स्थिरता भी निश्चित हो गई (पद 29-30)।


इन तीन लोगों, राजा हिजकिय्याह, नहेम्याह, और राजा यहोशापात, के उदाहरणों में हम देखते हैं कि उन में से किसी ने भी आराधना कोई भौतिक या पार्थिव आशीष प्राप्त करने के लिए नहीं की। उन्होंने, अपनी विपरीत परिस्थिति, अपनी विपत्ति में भी, आराधना परमेश्वर के प्रति उनकी श्रद्धा और आदर के कारण, परमेश्वर की महिमा करने के लिए की। परमेश्वर की आराधना करते समय उनकी मुख्य भावना अपनी परिस्थिति और समस्या से छुटकारा पाना था, न कि परमेश्वर से कोई पार्थिव या भौतिक आशीष प्राप्त करना। न केवल परमेश्वर ने उन्हें उनकी परेशानियों और परिस्थितियों से छुड़ाया, बल्कि, अपनी इच्छा और योजना के अनुसार, उन्हें भौतिक आशीषों से भी परिपूर्ण किया।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 7-9           

  • लूका 1:21-38      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

The Material Blessings of Worship (5)


In our study on what worship actually is and why it is essential for Christians, the disciples of the Lord Jesus, for the past few articles we have been studying about how worshipping God is immensely more beneficial than only praying. We have seen that combining prayers with worship makes it much more effective and fruitful. We have also seen that the benefits of worship are not only spiritual, but physical and material as well; but we cannot make worship a tool for manipulating God and extracting temporal benefits from Him. In considering Biblical examples of receiving temporal benefits as a consequence of worship, we have seen from two examples, of King Hezekiah, and of Nehemiah; and today we will see from another example, that of King Jehoshaphat.


We have seen King Jehoshaphat’s example earlier also, when considering how worship makes prayers more effective. Today we will take the same portion of God’s Word, i.e., 2 Chronicles chapter 20, and see how worship not only delivered Jehoshaphat from the impending calamity, but also brought him an abundance of material benefits, way beyond his imagination and expectation. In this chapter we see that Jehoshaphat worships God five times. Jehoshaphat’s first worship is part of his prayer to God for deliverance; his second worship is on receiving God’s assurance in response to their prayers; the third worship is while obeying God to act upon what He has said; the fourth is after their deliverance from the situation and also receiving an unexpected bounty through that apparent adversity; the fifth worship is in the house of God, after returning back to Jerusalem.


The godly King Jehoshaphat receives information that he is about to be attacked by three mighty nations, who have gathered together to come and destroy him. Upon hearing about this, and realizing his own weak situation and inability to face them, King Jehoshaphat, asks his whole kingdom to pray to God for deliverance. His prayer for this deliverance is given from verse 6 to 12. Out of the 7 verses, his actual prayer for deliverance is only in verse 12; the rest of the 6 verses are Jehoshaphat’s Worship; i.e., Jehoshaphat’s worship, even in the time of adversity, far exceeds his prayer:


Verse 6: Exaltation – God of heaven, having power and might, no one is able to stand against God.

    Praise – He is the God who rules over kingdoms

Verse 7: Praise – recalls God’s work of settling Israelites in Canaan

Verse 8: Praise – Sanctuary built for God

Verse 9: Praise – recalls promise of Deliverance

    Exaltation – God’s name is in the Temple

Verse 10: Praise – Withholding the Ammonites, Moabites and people of Mount Seir – the Edomites, from attacking Israel during their journey to Canaan.

Verse 11: Praise – recalls God giving them the possession of Canaan.

Verse 12: Prayer – Jehoshaphat simply puts forth his problem into God’s hands, confessing his physical inability to fight the attackers, and mental inadequacy to figure out what to do about it. It is important to note that while putting his prayer before God, he does not direct God in any way about answering it, i.e., without in any manner telling God how to solve it, or what to do about it.   


This worship and prayer, after he receives assurance of God’s deliverance through Jahaziel (verses 15-17), is followed by four more acts of worship. The second worship is in verse 18-19, Jehoshaphat and Judah worship by bowing down to the Lord, and singing His praises with a loud voice, on receiving God’s answer and assurance. This is followed by the third act of worship (verse 21) in sending the army into the battle-field, with the singers leading the army while singing and loudly exalting God before the enemies. And as soon as this worship in the battle-field began, God acted and Jehoshaphat’s problem was solved (verse 22). His fourth Worship is in the form of Thanksgiving, after collecting the spoils of war (verse 26), a practical fulfillment of Psalm 50:15. The fifth worship is carried out in the house of God after returning to Jerusalem (verse 27-28). The net result is not only a complete deliverance from the problem of enemies, but also an overall abundance of temporal riches for Jehoshaphat and his people, along with peace and stability for times to come (verses 29-30).


In the examples of King Hezekiah, Nehemiah, and King Jehoshaphat, we see that none of them worshipped to obtain any material benefits. They worshipped out of their reverence and honor of God, to glorify Him, even in their problems. While worshipping God, their main concern was deliverance from their situations, and not that God provide material benefits in any way. God not only delivered them from their situations, but also blessed them materially, as per His discretion.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Joshua 7-9

  • Luke 1:21-38



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well