ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

True लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
True लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

Worship – 22 - Obstacles to Worship (1) - Not Knowing Worship / आराधना – 22 - आराधना में बाधाएँ (1) - आराधना को न जानना

 

आराधना 22

Click Here for the English Translation

आराधना में बाधाएँ (1) - आराधना को न जानना

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के बारे में ज़ारी हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में अभी तक हमने देखा है कि: आराधना वास्तव में क्या है; यह मसीही विश्वासी के लिए क्यों अनिवार्य है; मसीही जीवन और सेवकाई पर इससे आने वाले विभिन्न प्रभाव क्या हैं; और इससे मसीही विश्वासी को क्या लाभ – दोनों, आत्मिक एवं भौतिक, होते हैं। आज से हम देखना आरंभ करेंगे कि हमें सच्ची आराधना करने से बाधित करनी वाली क्या-क्या बातें हैं; जिन के कारण मसीही विश्वासी सच्ची आराधना नहीं करने पाते हैं, जिस कारण से फिर वे परमेश्वर के लिए उतने उपयोगी नहीं होते हैं, और न ही अपने मसीही जीवन में उतने उन्नत तथा लाभान्वित होने पाते हैं, जितना होना चाहिए।

    हम देख चुके हैं परमेश्वर की आराधना करना, परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों का एक अनिवार्य और आशीषित भाग है; ऐसा जो हमारे जीवनों को इस लोक तथा परलोक के लिए परमेश्वर की बहुतायत की आशीषों से भर देता है। किन्तु फिर भी परमेश्वर की आराधना तथा महिमा करना ऐसी बात है जो अकसर न तो ठीक से समझी जाती है, और न ही सही प्रकार से की जाती है। पहली बात जो लोगों को सच्ची आराधना करने से बाधित करती है, वह है यह नहीं जानना है कि सच्ची आराधना वास्तव में क्या है। इस जानकारी का न होना उनमें विभिन्न प्रकार से प्रकट होती है, और अब हम इस बात को देखना आरंभ करेंगे।

    सामान्यतः आराधना को गीत गाना और प्रार्थना करना समझ लिया जाता है। लगभग सभी डिनॉमिनेशंस की कलीसियाओं की सभाओं में सामूहिक गीत गाने का प्रचालन है, और इसे ही सामूहिक आराधना के समान स्वीकार कर लिया जाता है। यद्यपि गीत गाना आराधना करने का स्वरूप है, किन्तु यदि यह गीत को परम्परागत रीति से, रटे हुए तरीके से गाना मात्र ही है; या, यदि गाने वाले का मन और हृदय उस गीत में, और उसे गाए जाने में नहीं है, तो फिर यह निरर्थक आराधना “आत्मा और सच्चाई” की वह आराधना नहीं है जो परमेश्वर चाहता है, और व्यर्थ आराधना है। न केवल कलीसिया के रूप में सामूहिक आराधना, किन्तु व्यक्तिगत आराधना, परमेश्वर की संतान होने के नाते व्यक्ति का स्वर्गीय पिता के पास आना, उसकी महिमा तथा गुणानुवाद करना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन में बहुत आवश्यक है, और परमेश्वर यही चाहता भी है। यह बहुत आम रीति से देखा जाता है कि व्यक्तिगत आराधना करते समय, धन्यवाद के कुछ शब्दों को कहने के पश्चात अधिकांश लोग प्रार्थना करने लग जाते हैं, परमेश्वर से माँगने लग जाते हैं - चाहे वह औरों के लिए आशीष ही क्यों न हो। इस मूल भिन्नता को, कि प्रार्थना परमेश्वर से कुछ माँगना है, और आराधना परमेश्वर को कुछ देना है अकसर लोगों द्वारा स्पष्टता से समझा नहीं जाता है, उसे ध्यान में नहीं रखा जता है, इसीलिए उसका पालन भी नहीं किया जाता है।

    परमेश्वर की आराधना करना, रीति के अनुसार धार्मिक परंपराओं और गतिविधियों का पालन करना नहीं है, और न ही यह औपचारिक रीति से कुछ निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति करना है। हम यशायाह 1:11-20 में देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों को फटकार लगाता है, क्योंकि वे अब उसके आज्ञाकारी नहीं रहे थे, उनमें उसके प्रति सच्ची श्रद्धा नहीं थी; वे केवल रीति के अनुसार, औपचारिक तरीके से निर्धारित पर्व, भेंट और बलिदानों का निर्वाह कर रहे थे। किन्तु यह परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं था; यशायाह 1:13-14 में परमेश्वर इन के लिए ‘व्यर्थ अन्नबलि’, ‘घृणा’, ‘बुरा लगना’, ‘अनर्थ’, ‘सहा नहीं जाता’, ‘बैर’, ‘बोझ’, ‘सहना’, ‘उकताना’ जैसे शब्दों का प्रयोग करता है, और उनका पूर्णतः तिरस्कार कर देता है। मलाकी 1:10 में परमेश्वर किसी ऐसे जन की लालसा कर रहा है जो आराधना के स्थान के दरवाज़ों को बन्द कर दे जिससे लोग आकर व्यर्थ आराधना न चढ़ाने पाएँ। ऐसी ही परिस्थिति प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में भी व्याप्त थी। मंदिर में, रीति के अनुसार औपचारिक आराधना की जाती थी, किन्तु उसमें परमेश्वर के प्रति न तो समर्पण था और न ही सच्ची श्रद्धा। प्रभु ने दो बार मंदिर को ऐसे व्यर्थ के कर्मकांड से स्वच्छ किया, एक बार अपनी सेवकाई के आरंभ में (यूहन्ना 2:14-16), और फिर अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अन्त के निकट, और उस मंदिर को, जहाँ पर यह सब हो रहा था, डाकुओं की खोह भी कहा (मरकुस 11:15-17)। साथ ही, क्योंकि उस समय के धार्मिक अगुवों ने अपनी सुविधा के लिए परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्याएँ की हुई थीं और उसका दुरुपयोग करते थे, उन्हीं गलत बातों को सिखाते तथा पालन करवाते थे, इसलिए प्रभु ने उनकी इस आराधना को “व्यर्थ आराधना” कहा (मत्ती 15:8-9)

    अगले लेख में हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे कि क्या करना सच्ची आराधना नहीं है। सच्ची और परमेश्वर को स्वीकार्य आराधना अर्पित करने के लिये, व्यक्ति को परमेश्वर का जन होना भी अनिवार्य है। और, आज परमेश्वर का जन, स्वेच्छा से, सच्चे मन से, प्रभु यीशु मसीह में, तथा कलवारी के क्रूस पर दिये गये उसके बलिदान और पुनरुत्थान में विश्वास लाने और पापों से पश्चाताप के द्वारा बना जाता है (यूहन्ना 1:12-13)

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship22

English Translation

Obstacles to Worship (1) - Not Knowing Worship

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                   Discussion Video


    In this our on-going study about worship, in the previous articles, so far we have seen: what worship actually is; why it is necessary for a Christian Believer; its effects on various aspects related to Christian life and ministry; and how it benefits the Christian Believer – both materially and spiritually. From today we will see what are the things that keep us from truly worshiping God; and, therefore, from growing in our spiritual lives, from being useful for God, and from being benefited in our lives of faith.

    We have seen that worshiping and glorifying God is a very essential and blessed part of our relationship with God; one that fills our life with God’s abundant blessings, in this world as well as the next. Yet worshiping and glorifying God is something that is usually neither well understood nor properly done. The first obstacle that keeps people from truly worshiping God is their actually not knowing what worship really is. This lack of knowing manifests in various forms, and we will begin looking at them now.

    Generally, worshiping is often taken to be the same as either singing songs, or praying. Congregational singing of songs, with or without a choir is often seen and accepted as congregational worship in nearly all the denominational Churches. While singing songs is a way of worshiping God, but if it is done just by rote and ritualistically, or with the person’s mind and heart not being in it, then such meaningless worship does not qualify as the “worship in spirit and in truth” that God is looking for, and is vain. Worship, not just congregationally, but personal worship, as an individual, as a child of God coming before the heavenly father to praise and exalt Him, is essential in every Believer’s life, and is what God mainly desires. It is not unusual to find that during individual worship, i.e., after a few words of thanksgiving, many people start praying i.e., asking for things – even blessings upon others. Since, the basic difference that asking from God is praying, and giving to God is worshiping is often not well understood, therefore it is neither kept in mind nor practiced.

    Worshiping God is not a mere ritualistic fulfillment of religious traditions and procedures, it is not the formal carrying out of some prescribed religious activities. We see in Isaiah 1:11-20 that God rebukes His people, because they had fallen away from being obedient and reverential to God and slipped into ritualistically carrying out the prescribed feasts, offerings, and sacrifices. But this was not acceptable to God; in Isaiah 1:13-14 God calls these as ‘futile sacrifices’, ‘abominations’, ‘hateful’, ‘troublesome’, ‘things that weary Him’ and rejects them altogether. In Malachi 1:10 God yearns for someone who would close the doors of the places of worship so that people can no longer offer any vain worship. A similar situation was prevailing during the time of the Lord’s earthly ministry; ritualistic worship was being carried out in the Temple, without any reverence and commitment to God. The Lord cleansed the Temple twice – at the beginning of His ministry (John 2:14-16), and towards the end of His earthly ministry, even called the Temple, where all this was happening, a den of thieves instead of being a house of worship (Mark 11:15-17). Moreover, since the religious leaders had misinterpreted and misused God’s Word, to suit their convenience, and used their misinterpretations to teach and practice wrong things about following and worshiping God. The Lord Jesus called their worship of God as “vain worship” (Matthew 15:8-9).

    In the next article we will look at some more things, and continue about not knowing what true worship actually is. To offer true worship acceptable to God, a person has to belong to God. Today, a person belongs to God by voluntarily and with a sincere heart coming to faith in the Lord Jesus and His sacrifice on the Cross of Calvary, resurrection from the dead, and repentance from one’s sins (John 1:12-13).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

Worship – 1 - Introduction / आराधना – 1 - परिचय

 

आराधना 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर आधारित चर्चा सुनने के लिये यहाँ क्लिक करें: लेख पर चर्चा औडियो

परिचय

    परमेश्वर की आराधना कलीसियाओं में, घर में, या किसी स्थान पर जमा होने के समय, और विभिन्न अवसरों तथा विभिन्न पर्वों एवं त्यौहारों पर की जाती है। लगभग प्रत्येक ईसाई या मसीही गतिविधि का आरंभ प्रार्थना तथा स्तुति के गीत गाने के साथ होता है। कलीसिया की सभा में भी, आरंभ में तथा बीच में स्तुति के कुछ गीत गाए जाते हैं। परमेश्वर की स्तुति के गीत गाने को सामान्यतः आराधना करना कहा तथा समझा जाता है। बहुत सी कलीसियाओं में उपस्थित लोगों से आराधना का करने के लिए कहना, सामान्यतः सभा में उपस्थित लोगों के द्वारा स्तुति का गीत गाना ही समझा और किया जाता है। इसलिए, गीत गाने को परमेश्वर की आराधना करने का एक बहुत आम और मान्य विधि समझा तथा माना जाता है।

    बहुत सी कलीसियाओं की सभाओं में इस गीत गाने के साथ लोग विभिन्न तरीकों से हिलते हैं और शारीरिक हावभाव भी प्रदर्शित करते हैं, और अकसर “आराधना के अगुवे” लोगों से यह करने के लिए कहते हैं, उपस्थित लोगों से ऐसा करवाते हैं, वे इस बात पर बल देते हैं कि यह हिलना, हावभाव और शारीरिक क्रियाएं करना भी परमेश्वर की आराधना करना है। कुछ “आराधना-अगुवे” इसे वाक्यांश “परमेश्वर चाहता है कि आप…करें” जोर देकर बोलने के द्वारा भी करवाते हैं; यद्यपि वास्तव में यह सब करना और करवाना वे स्वयं चाहते हैं, न कि परमेश्वर चाहता है। बहुत सी कलीसियाओं में “आराधना” करने के नाम पर लोग चिल्लाते हैं, शोर मचाते हैं, मुँह से अजीब और समझ न आने वाली आवाज़ें निकालते हैं, कुछ निरर्थक आवाज़ों को बारंबार दोहराते हैं, और इस सब को वे “अन्य-भाषा में आराधना”, अर्थात, परमेश्वर के साथ किसी अज्ञात अलौकिक भाषा में बात करना, परमेश्वर की “आराधना” करना कहते हैं, यद्यपि स्वयं उन्हें ही पता नहीं होता है कि उन्होंने क्या कहा है और उनके कहने का क्या अभिप्राय था।

    कुछ अन्य कलीसियाओं में आराधना के आह्वान पर लोग बाइबल के किसी लेख में से कुछ अंश पढ़ते हैं या भजन संहिता में से पढ़ते हैं, या परमेश्वर के साथ बिताए गए शांत-समय में जो उन्हें परमेश्वर से मिला है कुछ लोग उसे बांटते हैं, जबकि कोई किसी गीत को गा देते हैं या परमेश्वर और उसके गुणों के बारे में कुछ वाक्य बोल देते हैं या प्रार्थना कर देते हैं या परमेश्वर के साथ उनके व्यक्तिगत अनुभवों का, या उसने जो उनके जीवन में किया है उसका वर्णन करते हैं।

    इस तरह, यद्यपि ईसाइयों या मसीहियों में आराधना करने की सामान्य प्रवृत्ति तो है, किन्तु आराधना के बारे में, आराधना क्या है की समझ के बारे में, आराधना किस प्रकार करनी है उस के बारे में, उनमें कोई समानता या एकता नहीं है। एक अन्य, अचरज में डालने वाली दुखद बात यह भी है कि अधिकांश मसीहियों को यह भी नहीं पता है कि उन्हें आराधना क्यों करनी है। उन के लिए तो जैसा उन्होंने अपनी कलीसियाओं में देखा है, वही करना कलीसिया की सभा अथवा उस प्रकार के अवसर या पर्व-त्यौहार का एक अभिन्न अंग है, इसलिए वे भी उसी प्रकार से “आराधना” करते हैं; अर्थात उनके लिए यह एक परंपरा का पालन करने या किसी रीति को पूरा करने से अधिक और कुछ नहीं है, और चाहे उनके मन और मस्तिष्क उसमें न भी हों, वे बस उसे कर देते हैं। अधिकांश लोगों के लिए आराधना का “क्यों” और “कैसे” अज्ञात है; क्योंकि उन्होंने यह होते हुए देखा है, इसलिए वे भी यही करते रहते हैं। न तो कभी किसी ने उन्हें आराधना के बारे में सिखाने का प्रयास किया; और न ही उन्होंने स्वयं भी आराधना के बारे में कुछ जानने तथा सीखने का प्रयास किया।

    प्रत्येक मसीही विश्वासी, प्रत्येक नया जन्म पाए हुए परमेश्वर की सन्तान को परमेश्वर का आराधक भी होना है; यह कोई वैकल्पिक बात नहीं है, वरन मसीही जीवन के लिए एक अनिवार्यता है। बाइबल का तथ्य यही है कि आराधना परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों को दिया गया एक बहुत प्रबल हथियार है, जिस के द्वारा वे शैतान की युक्तियों पर विजयी जीवन जी सकें, उसकी शैतानी चालाकियों में फंस कर गिर न जाएँ। इन अन्त के दिनों में, जिन में हम जी रहे हैं, हम मसीहियों को इस सामर्थ्य और योग्यता की और भी बहुत अधिक आवश्यकता है। मसीही, इन परेशानियों से भरे दिनों में, आराधना के द्वारा ही अपने विश्वास में दृढ़ खड़े रह सकते हैं, परमेश्वर की महिमा कर सकते हैं, और एक प्रभावी गवाही को प्रस्तुत कर सकते हैं।

    आगे दिनों में हम परमेश्वर के वचन बाइबल से अध्ययन करेंगे कि आराधना वास्तव में क्या है, और परमेश्वर क्यों चाहता है कि उसके बच्चे उसके आराधक बनें, वे जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं।

    क्योंकि बाइबल की शिक्षाओं के अनुसार की गई सच्ची आराधना, शैतान के विरुद्ध जयवन्त होने के लिये इतना सामर्थी हथियार है, इसलिये यदि आप अभी तक परमेश्वर की सन्तान नहीं हैं, यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आप ने अभी तक नया जन्म नहीं पाया है, उद्धार नहीं पाया है, या प्रभु यीशु से अभी तक अपने पापों के लिये सच्चे मन से क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आप के पास यह करने का अवसर है। स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

Worship1

English Translation

To listen to a discussion based on today's article click here: Discussion Audio

Introduction

    Worshipping God is something that is often done in Church services, in homes, or in places of gathering, on various occasions and at the time of various celebrations. Nearly every Christian activity starts with prayer followed by singing songs of praise. In Church services too, songs are sung at the beginning of the services and in between as well. The singing of songs of praise to God is taken to be or understood as worship. In many Churches, the call for the congregation to worship implies singing songs of praise, usually by the whole congregation. So, singing of songs is a very commonly understood way of worshipping God.

    In many Churches and congregations, this singing is often accompanied by different kinds of body movements and gestures, and very often the “worship leaders” say and make the congregation carry out those gestures, emphasizing that doing so is the way to worship God. Some worship leaders even do this with emphatically calling out the phrase “God wants you too…” and then speak out what actually they, not God, want the congregation to do. In many Churches, very often people shout and yell in the name of “worshipping” God, while others make unintelligible repetitive sounds, speak gibberish, calling it “worshipping in tongues”, i.e., allegedly speaking to God in some divine language, and call doing so “worshipping” God, although they themselves do not know what they have spoken or meant.

    In some other congregations at the call to worship, people read Bible text passages or read from the Psalms, or share some insights from God’s Word that they have received during their Quiet Time with God, while some may sing a song or offer a prayer or speak out something about God, about His characteristics, His works, the way they have experienced God work in their lives, etc.

    So, though there is a common tendency amongst Christians to Worship God, but yet there is no uniformity amongst them about the form of worship, about what worship actually is, about how to worship. A dismaying and sad fact is that most Christians do not even know why they should worship at all. To them worshipping God in the manner they have seen being done in their congregation or Church is something that is an integral part of the Church service, or of the service associated with a particular occasion or celebration, therefore they too “worship;” i.e., for them it is following a tradition or fulfilling a ritual, while their heart and mind may not be in it at all, yet they go through the motions of what they see others do. The actual “how” and “why” of worship is unknown to many; they do it because it is done, and do it in the manner they have seen it being done. Nobody has ever bothered to teach them about worship; nor have they ever bothered to learn for themselves what worship actually means.

    Every Christian Believer, every Born-Again child of God must also be a true worshipper of God; it is not an option, but a necessity of Christian life and living. The Biblical fact is that actual worship is a very powerful tool that God has given to His children to help them live an overcoming, victorious life over the wiles of Satan, and not fall prey to his devious schemes. In these end-times that we are living, we need this power and ability even more. It is through worship that Christians can defeat Satan, stand firm in their faith, glorify God, and effectively witness for Him even in these troubled times.

    In the days ahead, we will study from God’s Word the Bible what worship actually is and why God wants His children, His people to be His Worshippers, those who worship Him in Spirit and in Truth.

    Since true worship, when done in accordance with Biblical teachings, is such a powerful weapon to be victorious against Satan, therefore, if you are not yet a child of God, if you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 4 अगस्त 2025

The Holy Communion – 54 - Not for Those not Committed to the Lord (1) / प्रभु भोज – 54 - जो प्रभु को समर्पित नहीं हैं उनके लिए नहीं (1)

 

प्रभु भोज 54

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - जो प्रभु को समर्पित नहीं हैं उनके लिए नहीं (1)

 

हम चारों सुसमाचारों में से प्रभु द्वारा फसह का भोज खाते समय प्रभु भोज की स्थापना के वृतांत का अध्ययन करते आ रहे हैं। जैसा हम पहले भी कह चुके हैं, इस अध्ययन का उद्देश्य सुसमाचारों के विवरणों में सामंजस्य बैठाना और उन्हें क्रमवार प्रस्तुत करना नहीं है, वरन प्रभु की मेज़ के अर्थ, महत्व, और उसमें भाग लेने के बारे में सीखना है। अब हम इस घटनाक्रम के सबसे महत्वपूर्ण भाग पर आते हैं - प्रभु भोज की स्थापना, और एक बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न पर भी, कि क्या उस पहले प्रभु भोज में यहूदा इस्करियोती भी सम्मिलित हुआ था? इसका उत्तर और उसके अभिप्राय हम केवल चारों सुसमाचारों के विवरणों का अध्ययन कर के उन्हें साथ मिलाकर देखने के द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।

यहाँ हमें इस घटनाक्रम के दो महत्वपूर्ण भागों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है। पहला है फसह के भोज का खाया जाना, और दूसरा है प्रभु द्वारा अपने शिष्यों को रोटी और प्याले को अपनी देह और लहू के चिह्नों के रूप में देना, कि भविष्य में वे उसकी याद में यही करते रहें, जब तक कि वह लौट कर नहीं आ जाता है (लूका 22:19; 1 कुरिन्थियों 11:24-26)। जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रभु ने पहले यूहन्ना और पतरस को एक विशेष घर में भेजा था कि फसह के भोज की तैयारी करें, और फिर वहाँ शिष्यों के साथ गया था कि फसह का भोज उनके साथ खाए। जैसा हम यूहन्ना 13 से देख चुके हैं, कि भोजन खाने के दौरान, प्रभु ने उठकर शिष्यों के पाँव धोए, उन्हें दीनता और एक दूसरे को आदर देने का व्यावहारिक पाठ सिखाया। हो सकता है कि उसने यह इस कारण किया क्योंकि तब शिष्यों में वाद -विवाद चल रहा था कि उनमें से बड़ा कौन है (लूका 22:24-30)। भोजन करते समय, शिष्यों के पाँव धोने के पश्चात, प्रभु ने उन्हें बताया कि उनमें से एक उसे पकड़वाएगा, और फिर इस बात को लेकर शिष्यों में चर्चा आरंभ हो गई। फसह के भोज को खाते समय और पकड़वाने वाले की पहचान के रूप में, प्रभु ने रोटी का टुकड़ा डुबोकर यहूदा इस्करियोती को दिया, और उससे कहा कि उसे जो करना है वह कर ले (यूहन्ना 13:26-27)। यहाँ पर यूहन्ना घटनाक्रम का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग दर्ज करता है - यहूदा इस्करियोती ने वह डुबोया हुआ टुकड़ा लिया और बाहर अँधियारे में चला गया (यूहन्ना 13:30), किसी भी सुसमाचार में यह नहीं लिखा है कि यहूदा इस्करियोती ने वह टुकड़ा लेकर उसे खाया भी। यह भिगो कर दिया गया टुकड़ा, उसके प्रति प्रभु के प्रेम और अभी भी प्रभु द्वारा उसे आदर दिए जाने का चिह्न था, क्योंकि परंपरा के अनुसार परिवार का मुख्या, फसह खाते समय, यह टुकड़ा वहाँ उपस्थित आदरणीय और प्रेम के भागी व्यक्ति को देता था।

यह भिगोया हुआ रोटी का टुकड़ा दिए जाने, और टुकड़ा लेकर यहूदा इस्करियोती के वहाँ से चले जाने के बाद, जब शेष शिष्य भोजन खा रहे थे (मत्ती 26:26; मरकुस 14:22), तब प्रभु यीशु ने रोटी ली, आशीष मांग कर तोड़ी और शिष्यों को उसके तोड़े गए बदन के प्रतीक के रूप में दे दिया; फिर उसने प्याला भी लिया और उन्हें उसमें से भाग लेने के लिए कहा, उनके लिए बहाए गए लहू के प्रतीक के रूप में, जैसा कि मत्ती 26:26-29; मरकुस 14:22-25; लूका 22:18-20 में लिखा गया है। इसलिए, इन सारी घटनाओं के विवरण को साथ मिलाकर देखने के द्वारा, हमारे सामने यह स्पष्ट हो जाता है कि यहूदा इस्करियोती ने उस प्रथम प्रभु भोज में भाग नहीं लिया था, वह उस प्रभु भोज के स्थापित किए जाने के समय वहाँ उपस्थित नहीं था। यह हमारे द्वारा निर्गमन 12 से देखी गई बात के साथ पूर्णतः मेल खाता है कि फसह का भोज और प्रभु भोज केवल प्रभु परमेश्वर के प्रतिबद्ध, समर्पित लोगों ही के लिए है, किसी अन्य के लिए नहीं। कुछ लोग लूका के वृतांत के क्रम से इसके बारे में असमंजस में पड़ सकते हैं, क्योंकि लूका ने फसह के भोज वाला वर्णन और प्रभु यीशु द्वारा यह कहना कि उसके पकड़वाने वाले का हाथ उसके साथ मेज़ पर है, प्रभु भोज की स्थापना के बाद लिखा है। हमें समझने में सहायता के लिए यह ध्यान रखना चाहिए कि लूका फसह के भोज के समय यहूदा इस्करियोती की उपस्थिति को बता रहा है, न कि प्रभु भोज स्थापित किये जाने के समय पर; क्योंकि यूहन्ना 13 का घटनाक्रम यह स्पष्ट बताता है कि रोटी का डुबोया हुआ टुकड़ा लेने के बाद यहूदा वहाँ से चला गया, उसके जाने के बाद भोजन चलता रहा, तथा शेष घटनाएं हुईं, जिनमें प्रभु भोज की स्थापना भी है। साथ ही यहूदा ने न तो रोटी का डुबोया हुआ टुकड़ा खाया, और न ही वह प्रभु भोज की स्थापना के समय वहाँ उपस्थित था।

अगले लेख में हम इसे थोड़ा और आगे देखेंगे, और इस संदर्भ से समझेंगे कि प्रभु की मेज़ में किन लोगों को भाग लेना चाहिए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 54

English Translation

The Lord’s Table - Not for Those not Committed to the Lord (1)

 

In our study from the four Gospels, we have been looking at the Lord’s instituting the Holy Communion, while eating the Passover with His disciples. As we have said before, the purpose of this study is not to harmonize the Gospel accounts and present them in a chronological order, but to learn about the meaning, significance, and participation in the Lord’s Table. We now come to the crucial part of the event - the actual establishing of the Table by the Lord, and a very crucial question and its implications, did Judas Iscariot participate in that first Holy Communion? The answer and its inferences can only be derived by studying the four Gospel accounts and putting together the events sequentially.

We need to keep in mind two important parts of this event, first is the eating of the Passover meal and the second is Lord’s giving the bread and the cup as symbols of His body and blood to the disciples, for them to keep doing in remembrance of Him, in the times to come, till He comes (Luke 22:19; 1 Corinthians 11:24-26). The Lord had first sent Peter and John to prepare for the Passover in a specific house, as we have seen earlier, and had then gone to eat the Passover with His disciples. It was during the meal, as we saw from John 13, that He rose up and washed the feet of the disciples and gave them a practical lesson in humility and honoring others. This might have been prompted by the dispute among the disciples as to which one among them should be considered the greatest (Luke 22:24-30). It was during the meal, after the washing of the feet of the disciples, that the Lord informed that He was going to be betrayed by one amongst them, because of which a discussion as to who it is happened amongst the disciples. As a part of eating of this Passover meal and as a sign of identification of the betrayer, the Lord gave the sop - the piece of bread dipped in the broth, to Judas Iscariot, and asked him to do what he wanted to do (John 13:26-27). John records a very important part of the events here - Judas Iscariot took the sop, and went out into the night (John 13:30), but in none of the gospel accounts is it written that Judas Iscariot after taking that sop given to Him by the Lord actually ate it too. The giving of the sop was a sign to him of Lord’s love for him and of still giving him a place of honor, since the head of the family, at Passover, gave the sop to a loved and honorable person present at the Passover meal.

It is after the sop had been given, and Judas Iscariot after receiving the sop had gone out, while the others were eating the meal (Matthew 26:26; Mark 14:22) that the Lord took the bread, blessed and broke it and gave it to the disciples as a symbol of His body broken for them; He then took the cup and asked them to share from it, as a symbol of the Lord’s blood shed for them, as is recorded in Matthew 26:26-29; Mark 14:22-25; Luke 22:18-20. Therefore, by piecing together the sequence of events, it becomes clear that Judas Iscariot was not present at the time of the Lord establishing the Table, and did not participate in the first Holy Communion established by the Lord. This is in perfect agreement with what we have seen earlier, from Exodus 12, that the Passover, as well as Lord’s Table are only for the actual committed people of the Lord, not for anyone else. Some people may be confused by the account given in Luke, since Luke records the events of eating the Passover meal and the Lord’s saying that the hand of His betrayer is with Him in the dish, after the establishing of the Lord’s Table, whereas Matthew and Mark record it as before the Lord established the Table. What helps us to understand and clarify is that Luke is recording the presence of Judas Iscariot for the Passover meal not for the time of establishing the Table; since the events of John 13 help us understand that eating of the meal was in presence of Judas Iscariot, who left after taking the sop, and the continuation of the meal and the rest of the events, including the establishing of the Lord’s Table, followed after that. Moreover, Judas Iscariot did not even eat the sop, and neither was he present at the institution of the Lord’s Table.

In the next article, we will consider this a bit further, and in this context, understand further about who should participate in the Lord’s Table.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 23 जुलाई 2025

The Holy Communion – 42 - Prove & Affirm the Scriptures (2) / प्रभु भोज – 42 - पवित्र शास्त्र को प्रमाणित एवं पुष्टि करते हैं (2)

 

प्रभु भोज 42

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - पवित्र शास्त्र को प्रमाणित एवं पुष्टि करते हैं (2)

 

       पिछले लेख में हमने निर्गमन 12:46 से देखा था कि फसह के लिए बलिदान किए गए मेमने के बारे में दो बातें परमेश्वर ने मना थीं। पहली थी कि मेमने का माँस उस घर से बाहर नहीं जाना है जिस में उसे बलिदान किया गया था; और दूसरी बात थी कि बलि किए हुए मेमने की कोई हड्डी तोड़ी नहीं जानी थी। हमने पहले निर्देश के प्रतीकात्मक अर्थ को देखा था - कि जो प्रभु यीशु मसीह के साथ जुड़ गया है, उसे फिर संसार में पाप और साँसारिक व्यवहार के अन्धकार में नहीं जाना है। आज हम वर्जित की गई दूसरी बात - बलि के मेमने की हड्डी न तोड़ने के बारे में देखेंगे।

        निर्गमन 12:46 में जो दूसरी बात वर्जित की गई थी, वह थी बलि के मेमने की हड्डी को तोड़ना। अधिकांश व्याख्याकर्ता इसे यह कहकर समझाते हैं कि क्योंकि बलि के मेमने को फुर्ती से खाने का निर्देश था (12:11), इसलिए उसे खाने वालों के पास उसकी हड्डियों को तोड़कर हड्डियों के अन्दर के गूदे तक पहुँचने का समय नहीं था। उन्हें हड्डियों और न खाए हुए भागों को जला देना था और जैसे ही कूच करने की पुकार आए, तुरंत ही निकल जाने के लिए तैयार रहना था। कारण चाहे जो भी रहा हो, यह परमेश्वर के बलि के मेमने, प्रभु यीशु के लिए एक भविष्यवाणी थी। क्योंकि उस समय की सामान्य रीति के अनुसार, क्रूस पर चढ़ाए गए लोगों की टांगें कुछ समय के बाद तोड़ दी जाती थीं, किन्तु प्रभु यीशु की कोई भी हड्डी नहीं तोड़ी गई। यूहन्ना ने इस बात को मसीहा संबंधी भविष्यवाणी (निर्गमन 12:46, गिनती 9:12; भजन 34:20) की पूर्ति के लिए विशेष रीति से लिखा है (यूहन्ना 19:33, 36)। एक बार फिर हम पवित्र शास्त्र की अद्भुत सच्चाई और खराई को देखते हैं, सदियों के अंतर से कही गई बातें, उनका समय आने पर बिल्कुल सटीक पूरी हुई हैं।

        हम इन बातों से प्रभु भोज के बारे में जो सीखते हैं वह है कि जो भी फसह अथवा प्रभु भोज में भाग लेते हैं, उन्हें परमेश्वर के प्रतिबद्ध, समर्पित जन होना अनिवार्य है, वे लोग जिन्हें परमेश्वर ने अपने मानकों के आधार पर अपने लोग स्वीकार किया है; न कि वे जो यह समझ लेते हैं कि वे परमेश्वर के घराने के हैं, किन्तु वास्तव में हैं नहीं। जो भी परमेश्वर के घराने का जन बन जाता है, उसे फिर अपने आप को संसार और सांसारिकता की बातों से अलग रखना है, और फिर से संसार के साथ समझौते का जीवन जीने के लिए संसार में नहीं लौटना है। क्योंकि पवित्र शास्त्र कभी गलत नहीं होता है, बिल्कुल खरा और सही है, इसलिए एक मसीही विश्वासी के जीवन में उसका प्राथमिक स्थान होना चाहिए (यूहन्ना 14:21, 23; 2 तिमुथियुस 3:16-17)

       अब हम नए नियम की ओर चलेंगे, और देखेंगे कि अब तक जो हमने पुराने नियम से, निर्गमन 12 से देखा और सीखा है वह नए नियम की बातों पर कैसे लागू होता है, कैसे उनके साथ जाता है।  हम देखेंगे कि अभी तक जो निर्गमन 12 से हमने देखा और सीखा है वह केवल मन-गढ़ंत बातें या अटकलें लगाना नहीं है, परंतु परमेश्वर के वचन के ठोस, अपरिवर्तनीय तथ्य हैं; उस वचन के जो कभी नहीं बदलता है, न जिसमें कभी विरोधाभास आता है, यद्यपि उसकी बातें भिन्न सदियों में लिखी गई हों।

        यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 42

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - Prove & Affirm the Scriptures (2)

 

       In the last article, we had seen from Exodus 12:46, that two things were forbidden to the Israelites regarding the Passover lamb. Firstly, the flesh of the sacrificed lamb was not to be taken out of the household where it had been sacrificed, till morning; and secondly, none of the bones of the sacrificed lamb were to be broken. We have seen the symbolic meaning of the first instruction - he who has been joined to the Lord Jesus, is not to go back into the darkness of the sins and ways of this world. Today we will consider the second forbidden thing - breaking the bones of the sacrificed lamb.

        In Exodus 12:46, the second thing that was forbidden was the breaking of the bones of the sacrificial lamb. Most of the Commentators have explained this on the grounds that since the sacrificial lamb was to be eaten in haste (12:11), therefore, there was no time for those eating it to break the bones to get to the marrow in the bones. They had to burn the bones along with the other un-eaten parts, and be ready to depart as soon as the call to do so came. Whatever be the reason, it was a prophetic statement for the Lord Jesus, the sacrificial Lamb of God, for unlike the common practice of breaking the legs of those crucified, none of the bones of the Lord were broken. John has specifically recorded this (John 19:33, 36) as the fulfillment of the prophecy about the Messiah, stated in the Scriptures (Exodus 12:46, Numbers 9:12; Psalm 34:20). Once again, we see the amazing accuracy of the Scriptures, things stated centuries apart, but accurately fulfilled when their time came.

       What we learn related to the Holy Communion from these is that participating in the Passover and the Holy Communion is only for God’s actual, committed people, whom God has accepted on the basis of His own criteria; and not those who assume themselves to be of the household of God, but actually are not. The person who becomes a part of God’s household, has to remain separate from the world, and not go back to living in a state of compromise with the world and its ways. Since the Scriptures are infallible and accurate; they should have a primary place in the life of a Christian Believer (John 14:21, 23; 2 Timothy 3:16-17).

        We will now move to the New Testament, and see how what we have studied and learnt from the Old Testament, from Exodus 12, applies to and is reiterated in the New Testament. We will see that what we have studied so far from Exodus 12, is not mere conjecture and surmising, but incontrovertible, hard facts of God’s Word; The Word that neither changes, nor contradicts itself, though written centuries apart.

       If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language