ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

Worship – 22 - Obstacles to Worship (1) - Not Knowing Worship / आराधना – 22 - आराधना में बाधाएँ (1) - आराधना को न जानना

 

आराधना 22

Click Here for the English Translation

आराधना में बाधाएँ (1) - आराधना को न जानना

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के बारे में ज़ारी हमारे इस अध्ययन में, पिछले लेखों में अभी तक हमने देखा है कि: आराधना वास्तव में क्या है; यह मसीही विश्वासी के लिए क्यों अनिवार्य है; मसीही जीवन और सेवकाई पर इससे आने वाले विभिन्न प्रभाव क्या हैं; और इससे मसीही विश्वासी को क्या लाभ – दोनों, आत्मिक एवं भौतिक, होते हैं। आज से हम देखना आरंभ करेंगे कि हमें सच्ची आराधना करने से बाधित करनी वाली क्या-क्या बातें हैं; जिन के कारण मसीही विश्वासी सच्ची आराधना नहीं करने पाते हैं, जिस कारण से फिर वे परमेश्वर के लिए उतने उपयोगी नहीं होते हैं, और न ही अपने मसीही जीवन में उतने उन्नत तथा लाभान्वित होने पाते हैं, जितना होना चाहिए।

    हम देख चुके हैं परमेश्वर की आराधना करना, परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों का एक अनिवार्य और आशीषित भाग है; ऐसा जो हमारे जीवनों को इस लोक तथा परलोक के लिए परमेश्वर की बहुतायत की आशीषों से भर देता है। किन्तु फिर भी परमेश्वर की आराधना तथा महिमा करना ऐसी बात है जो अकसर न तो ठीक से समझी जाती है, और न ही सही प्रकार से की जाती है। पहली बात जो लोगों को सच्ची आराधना करने से बाधित करती है, वह है यह नहीं जानना है कि सच्ची आराधना वास्तव में क्या है। इस जानकारी का न होना उनमें विभिन्न प्रकार से प्रकट होती है, और अब हम इस बात को देखना आरंभ करेंगे।

    सामान्यतः आराधना को गीत गाना और प्रार्थना करना समझ लिया जाता है। लगभग सभी डिनॉमिनेशंस की कलीसियाओं की सभाओं में सामूहिक गीत गाने का प्रचालन है, और इसे ही सामूहिक आराधना के समान स्वीकार कर लिया जाता है। यद्यपि गीत गाना आराधना करने का स्वरूप है, किन्तु यदि यह गीत को परम्परागत रीति से, रटे हुए तरीके से गाना मात्र ही है; या, यदि गाने वाले का मन और हृदय उस गीत में, और उसे गाए जाने में नहीं है, तो फिर यह निरर्थक आराधना “आत्मा और सच्चाई” की वह आराधना नहीं है जो परमेश्वर चाहता है, और व्यर्थ आराधना है। न केवल कलीसिया के रूप में सामूहिक आराधना, किन्तु व्यक्तिगत आराधना, परमेश्वर की संतान होने के नाते व्यक्ति का स्वर्गीय पिता के पास आना, उसकी महिमा तथा गुणानुवाद करना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन में बहुत आवश्यक है, और परमेश्वर यही चाहता भी है। यह बहुत आम रीति से देखा जाता है कि व्यक्तिगत आराधना करते समय, धन्यवाद के कुछ शब्दों को कहने के पश्चात अधिकांश लोग प्रार्थना करने लग जाते हैं, परमेश्वर से माँगने लग जाते हैं - चाहे वह औरों के लिए आशीष ही क्यों न हो। इस मूल भिन्नता को, कि प्रार्थना परमेश्वर से कुछ माँगना है, और आराधना परमेश्वर को कुछ देना है अकसर लोगों द्वारा स्पष्टता से समझा नहीं जाता है, उसे ध्यान में नहीं रखा जता है, इसीलिए उसका पालन भी नहीं किया जाता है।

    परमेश्वर की आराधना करना, रीति के अनुसार धार्मिक परंपराओं और गतिविधियों का पालन करना नहीं है, और न ही यह औपचारिक रीति से कुछ निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति करना है। हम यशायाह 1:11-20 में देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों को फटकार लगाता है, क्योंकि वे अब उसके आज्ञाकारी नहीं रहे थे, उनमें उसके प्रति सच्ची श्रद्धा नहीं थी; वे केवल रीति के अनुसार, औपचारिक तरीके से निर्धारित पर्व, भेंट और बलिदानों का निर्वाह कर रहे थे। किन्तु यह परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं था; यशायाह 1:13-14 में परमेश्वर इन के लिए ‘व्यर्थ अन्नबलि’, ‘घृणा’, ‘बुरा लगना’, ‘अनर्थ’, ‘सहा नहीं जाता’, ‘बैर’, ‘बोझ’, ‘सहना’, ‘उकताना’ जैसे शब्दों का प्रयोग करता है, और उनका पूर्णतः तिरस्कार कर देता है। मलाकी 1:10 में परमेश्वर किसी ऐसे जन की लालसा कर रहा है जो आराधना के स्थान के दरवाज़ों को बन्द कर दे जिससे लोग आकर व्यर्थ आराधना न चढ़ाने पाएँ। ऐसी ही परिस्थिति प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में भी व्याप्त थी। मंदिर में, रीति के अनुसार औपचारिक आराधना की जाती थी, किन्तु उसमें परमेश्वर के प्रति न तो समर्पण था और न ही सच्ची श्रद्धा। प्रभु ने दो बार मंदिर को ऐसे व्यर्थ के कर्मकांड से स्वच्छ किया, एक बार अपनी सेवकाई के आरंभ में (यूहन्ना 2:14-16), और फिर अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अन्त के निकट, और उस मंदिर को, जहाँ पर यह सब हो रहा था, डाकुओं की खोह भी कहा (मरकुस 11:15-17)। साथ ही, क्योंकि उस समय के धार्मिक अगुवों ने अपनी सुविधा के लिए परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्याएँ की हुई थीं और उसका दुरुपयोग करते थे, उन्हीं गलत बातों को सिखाते तथा पालन करवाते थे, इसलिए प्रभु ने उनकी इस आराधना को “व्यर्थ आराधना” कहा (मत्ती 15:8-9)

    अगले लेख में हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे कि क्या करना सच्ची आराधना नहीं है। सच्ची और परमेश्वर को स्वीकार्य आराधना अर्पित करने के लिये, व्यक्ति को परमेश्वर का जन होना भी अनिवार्य है। और, आज परमेश्वर का जन, स्वेच्छा से, सच्चे मन से, प्रभु यीशु मसीह में, तथा कलवारी के क्रूस पर दिये गये उसके बलिदान और पुनरुत्थान में विश्वास लाने और पापों से पश्चाताप के द्वारा बना जाता है (यूहन्ना 1:12-13)

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship22

English Translation

Obstacles to Worship (1) - Not Knowing Worship

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                   Discussion Video


    In this our on-going study about worship, in the previous articles, so far we have seen: what worship actually is; why it is necessary for a Christian Believer; its effects on various aspects related to Christian life and ministry; and how it benefits the Christian Believer – both materially and spiritually. From today we will see what are the things that keep us from truly worshiping God; and, therefore, from growing in our spiritual lives, from being useful for God, and from being benefited in our lives of faith.

    We have seen that worshiping and glorifying God is a very essential and blessed part of our relationship with God; one that fills our life with God’s abundant blessings, in this world as well as the next. Yet worshiping and glorifying God is something that is usually neither well understood nor properly done. The first obstacle that keeps people from truly worshiping God is their actually not knowing what worship really is. This lack of knowing manifests in various forms, and we will begin looking at them now.

    Generally, worshiping is often taken to be the same as either singing songs, or praying. Congregational singing of songs, with or without a choir is often seen and accepted as congregational worship in nearly all the denominational Churches. While singing songs is a way of worshiping God, but if it is done just by rote and ritualistically, or with the person’s mind and heart not being in it, then such meaningless worship does not qualify as the “worship in spirit and in truth” that God is looking for, and is vain. Worship, not just congregationally, but personal worship, as an individual, as a child of God coming before the heavenly father to praise and exalt Him, is essential in every Believer’s life, and is what God mainly desires. It is not unusual to find that during individual worship, i.e., after a few words of thanksgiving, many people start praying i.e., asking for things – even blessings upon others. Since, the basic difference that asking from God is praying, and giving to God is worshiping is often not well understood, therefore it is neither kept in mind nor practiced.

    Worshiping God is not a mere ritualistic fulfillment of religious traditions and procedures, it is not the formal carrying out of some prescribed religious activities. We see in Isaiah 1:11-20 that God rebukes His people, because they had fallen away from being obedient and reverential to God and slipped into ritualistically carrying out the prescribed feasts, offerings, and sacrifices. But this was not acceptable to God; in Isaiah 1:13-14 God calls these as ‘futile sacrifices’, ‘abominations’, ‘hateful’, ‘troublesome’, ‘things that weary Him’ and rejects them altogether. In Malachi 1:10 God yearns for someone who would close the doors of the places of worship so that people can no longer offer any vain worship. A similar situation was prevailing during the time of the Lord’s earthly ministry; ritualistic worship was being carried out in the Temple, without any reverence and commitment to God. The Lord cleansed the Temple twice – at the beginning of His ministry (John 2:14-16), and towards the end of His earthly ministry, even called the Temple, where all this was happening, a den of thieves instead of being a house of worship (Mark 11:15-17). Moreover, since the religious leaders had misinterpreted and misused God’s Word, to suit their convenience, and used their misinterpretations to teach and practice wrong things about following and worshiping God. The Lord Jesus called their worship of God as “vain worship” (Matthew 15:8-9).

    In the next article we will look at some more things, and continue about not knowing what true worship actually is. To offer true worship acceptable to God, a person has to belong to God. Today, a person belongs to God by voluntarily and with a sincere heart coming to faith in the Lord Jesus and His sacrifice on the Cross of Calvary, resurrection from the dead, and repentance from one’s sins (John 1:12-13).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 22 मार्च 2023

आराधना (18) / Understanding Worship (18)

Click Here for the English Translation

आराधना में बाधाएँ (1) - आराधना को न जानना


आराधना के बारे में ज़ारी हमारे अध्ययन में हमने देखा है कि आराधना क्या है, मसीही विश्वासी के लिए यह क्यूँ अनिवार्य है, मसीही जीवन और सेवकाई पर इससे आने वाले विभिन्न प्रभाव क्या हैं, और इससे मसीही विश्वासी को क्या लाभ - दोनों, आत्मिक एवं भौतिक, होते हैं। आज से हम देखना आरंभ करेंगे कि हमें सच्ची आराधना करने से बाधित करनी वाली क्या-क्या बातें हैं; जिन के कारण हम सच्ची आराधना नहीं करने पाते हैं, जिससे फिर परमेश्वर के लिए उतने उपयोगी नहीं होते हैं, और न ही अपने मसीही जीवन में उतने उन्नत तथा लाभान्वित होने पाते हैं, जितना होना चाहिए।


हम देख चुके हैं परमेश्वर की आराधना करना, परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों का एक अनिवार्य और आशीषित भाग है, ऐसा जो हमारे जीवनों को इस लोक तथा परलोक के लिए परमेश्वर की बहुतायत की आशीषों से भर देता है। किन्तु फिर भी परमेश्वर की आराधना तथा महिमा करना ऐसी बात है जो अकसर न तो ठीक से समझी जाती है, और न ही की जाती है। पहली बात जो लोगों को सच्ची आराधना करने से बाधित करती है, वह है यह नहीं जानना कि सच्ची आराधना है क्या। इस जानकारी का न होना उनमें विभिन्न प्रकार से प्रकट होती है, और अब हम इस बात को देखना आरंभ करेंगे।


सामान्यतः आराधना को गीत गाना और प्रार्थना करना समझ लिया जाता है। लगभग सभी डिनॉमिनेशंस की कलीसियाओं की सभाओं में सामूहिक गीत गाने का प्रचालन है, और इसे ही सामूहिक आराधना के समान स्वीकार कर लिया जाता है। यद्यपि गीत गाना आराधना करने का स्वरूप है, किन्तु यदि यह परम्परागत रीति से तथा रटे हुए गीत गाना मात्र ही है, या, यदि गाने वाले का मन और हृदय उस गीत और उसे गाने में नहीं है, तो फिर यह निरर्थक आराधना “आत्मा और सच्चाई” की वह आराधना नहीं है जो परमेश्वर चाहता है, और व्यर्थ आराधना है। न केवल कलीसिया के रूप में सामूहिक आराधना, किन्तु व्यक्तिगत आराधना, परमेश्वर की संतान होने के नाते व्यक्ति का स्वर्गीय पिता के पास आना, उसकी महिमा तथा गुणानुवाद करना, प्रत्येक मसीही विश्वासी के जीवन में बहुत आवश्यक है, और परमेश्वर यही चाहता भी है। यह बहुत आम रीति से देखा जाता है कि व्यक्तिगत आराधना करते समय, धन्यवाद के कुछ शब्दों को कहने के पश्चात अधिकांश लोग प्रार्थना करने लग जाते हैं, परमेश्वर से माँगने लग जाते हैं - चाहे वह औरों के लिए आशीष ही क्यों न हो। इस  मूल भिन्नता को, कि परमेश्वर से कुछ माँगना प्रार्थना है, और परमेश्वर को कुछ देना आराधना है अकसर लोगों द्वारा स्पष्टता से समझा नहीं जाता है, उसे ध्यान में नहीं रखा जता है, इसीलिए उसका पालन भी नहीं किया जाता है।


परमेश्वर की आराधना करना, रीति के अनुसार धार्मिक परंपराओं और गतिविधियों का पालन करना नहीं है, और न ही यह औपचारिक रीति से कुछ निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति करना है। हम यशायाह 1:11-20 में देखते हैं कि परमेश्वर अपने लोगों को फटकार लगाता है, क्योंकि वे अब उसके आज्ञाकारी नहीं रहे थे, उनमें उसके प्रति सच्ची श्रद्धा नहीं थी; वे केवल रीति के अनुसार, औपचारिक तरीके से निर्धारित पर्व, भेंट और बलिदानों का निर्वाह कर रहे थे। किन्तु यह परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं था; यशायाह 1:13-14 में परमेश्वर इन के लिए ‘व्यर्थ अन्नबलि’, ‘घृणा’, ‘बुरा लगना’, ‘अनर्थ’, ‘सहा नहीं जाता’, ‘बैर’, ‘बोझ’, ‘सहना’, ‘उकताना’ जैसे शब्दों का प्रयोग करता है, और उनका पूर्णतः तिरस्कार कर देता है। मलाकी 1:10 में परमेश्वर किसी ऐसे जन की लालसा कर रहा है जो आराधना के स्थान के दरवाज़ों को बन्द कर दे जिससे लोग आकर व्यर्थ आराधना न चढ़ाने पाएं। ऐसी ही परिस्थिति प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में भी व्याप्त थी। मंदिर में, रीति के अनुसार औपचारिक आराधना की जाती थी, किन्तु उसमें परमेश्वर के प्रति न तो समर्पण था और न ही सच्ची श्रद्धा। प्रभु ने दो बार मंदिर को ऐसे व्यर्थ के कर्मकांड से स्वच्छ किया, एक बार अपनी सेवकाई के आरंभ में (यूहन्ना 2:14-16), और फिर अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अन्त के निकट, और उस मंदिर को, जहाँ पर यह सब हो रहा था, डाकुओं की खोह भी कहा (मरकुस 11:15-17)। साथ ही, क्योंकि उस समय के धार्मिक अगुवों ने अपनी सुविधा के लिए परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्याएं की हुई थीं और उसका दुरुपयोग करते थे, उन्हीं गलत बातों को सिखाते तथा पालन करवाते थे, इसलिए प्रभु ने उनकी इस आराधना को “व्यर्थ आराधना” कहा (मत्ती 15:8-9)।


अगले लेख में हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे कि क्या करना सच्ची आराधना नहीं है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 10-12           

  • लूका 1:39-56      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation


Obstacles to Worship (1) - Not Knowing Worship


In our on-going study about worship, we have seen what worship is, why it is necessary for a Christian Believer, its effects on various aspects related to Christian life and ministry, and how it benefits the Christian Believer - both materially and spiritually. From today we will see what are the things that keep us from truly worshipping God; and, therefore, from growing in our spiritual lives, from being useful for God, and from being benefitted in our lives of faith.

 

We have seen that worshiping and glorifying God is such an essential and blessed part of our relationship with God, one that fills our life with God’s abundant blessings, in this world as well as the next. Yet worshiping and glorifying God is something that is usually neither well understood nor done. The first obstacle that keeps people from truly worshipping God is their not knowing what worship actually is. This deficiency manifests in various forms, and we will begin looking at them now.


Worshiping is often taken to be the same as either singing songs, or praying. Congregational singing of songs, with or without a choir is often seen and accepted as congregational worship in nearly all the denominational Churches. While singing songs is a way of worshipping God, but if it is done by rote and ritualistically, or with the person’s heart not being in it, then such meaningless worship does not qualify as the “worship in spirit and in truth” that God is looking for, and is vain. Not just congregational, but personal worship, as an individual, as a child of God coming before the heavenly father to praise and exalt Him is essential in every Believer’s life, and is what God mainly desires. It is not unusual to find that during individual worship, i.e., after a few words of thanksgiving, many people start praying i.e., asking for things - even blessings upon others. The basic difference that asking from God is praying, and giving to God is worshiping is often not well understood, therefore it is neither kept in mind nor practiced.


Worshipping God is not a mere ritualistic fulfillment of religious traditions and procedures, it is not the perfunctory carrying out of some prescribed religious activities. We see in Isaiah 1:11-20 that God castigates His people, because they had fallen away from being obedient and reverential to God and slipped into ritualistically carrying out the prescribed feasts, offerings, and sacrifices. But this was not acceptable to God; in Isaiah 1:13-14 God calls these ‘futile sacrifices’, ‘abominations’, ‘hateful’, ‘troublesome’, ‘things that weary Him’ and rejects them altogether. In Malachi 1:10 God yearns for someone who would close the doors of the places of worship so that people can no longer offer any vain worship. A similar situation was prevailing during the time of the Lord’s earthly ministry; ritualistic worship was being carried out in the Temple, without any reverence and commitment to God. The Lord cleansed the Temple twice - at the beginning of His ministry (John 2:14-16), and towards the end of His earthly ministry, even called the Temple, where all this was happening, a den of thieves instead of being a house of worship (Mark 11:15-17). Moreover, since the religious leaders had misinterpreted and misused God’s Word, to suit their convenience, and used their misinterpretations to teach and practice wrong things about following and worshipping God. The Lord Jesus called their worship of God as “vain worship” (Matthew 15:8-9).


In the next article we will look at some more things, and continue about not knowing what true worship actually is.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Joshua 10-12

  • Luke 1:39-56



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 5 मार्च 2023

आराधना (1) / Understanding Worship (1)

Click Here for the English Translation

परिचय


परमेश्वर की आराधना कलीसियाओं में और विभिन्न अवसरों तथा पर्व-त्यौहारों पर की जाती है - चाहे घर में, या किसी स्थान पर जमा होने के समय। लगभग प्रत्येक ईसाई या मसीही गतिविधि का आरंभ प्रार्थना तथा एक-दो गीत गाने के साथ होता है; कलीसिया की सभा में भी, आरंभ में तथा बीच में कुछ गीत गाए जाते हैं, और इस गीत गाने को सामान्यतः आराधना करना कहा तथा समझा जाता है। बहुत सी कलीसियाओं में उपस्थित लोगों से आराधना का आह्वान करना सामान्यतः सभा में उपस्थित लोगों के द्वारा गीत गाना ही समझा और किया जाता है। इसलिए, गीत गाने को परमेश्वर की आराधना करने का एक बहुत आम और मान्य विधि समझा तथा माना जाता है।


बहुत सी कलीसियाओं की सभाओं में इस गीत गाने के साथ लोग विभिन्न शारीरिक हावभाव भी प्रदर्शित करते हैं, और अकसर “आराधना के अगुवे” लोगों से यह करने के लिए कहते हैं, उपस्थित लोगों से ऐसा करवाते हैं, वे इस बात पर बल देते हैं कि ये हावभाव और शारीरिक क्रियाएं करना भी परमेश्वर की आराधना करना है। कुछ “आराधना-अगुवे” ऐसा इस वाक्यांश “परमेश्वर चाहता है कि आप…करें” के द्वारा भी वह करवाते हैं, जो वे स्वयं, न कि परमेश्वर चाहता है। बहुत सी कलीसियाओं में “आराधना” करने के नाम पर लोग चिल्लाते हैं, शोर मचाते हैं, मुँह से अजीब और समझ न आने वाली आवाजें निकालते हैं, कुछ निरर्थक आवाजों को बारंबार दोहराते हैं, और इस सब को वे “अन्य-भाषा में आराधना”, अर्थात, परमेश्वर के साथ किसी अज्ञात ईश्वरीय भाषा में बात करना, उसकी “आराधना” करना कहते हैं, यद्यपि स्वयं उन्हें ही पता नहीं होता है कि उन्होंने क्या कहा है और उनके कहने का क्या अभिप्राय था।


कुछ अन्य कलीसियाओं में आराधना के आह्वान पर लोग बाइबल के किसी लेख में से कुछ अंश पढ़ते हैं या भजन संहिता में से पढ़ते हैं, या परमेश्वर के साथ बिताए गए शांत-समय में जो उन्हें परमेश्वर से मिला है कुछ लोग उसे बांटते हैं, जबकि कोई किसी गीत को गा देते हैं या परमेश्वर और उसके गुणों के बारे में कुछ वाक्य बोल देते हैं या प्रार्थना कर देते हैं या परमेश्वर के साथ उनके व्यक्तिगत अनुभवों का, या उसने जो उनके जीवन में किया है उसका वर्णन करते हैं।


इस तरह, यद्यपि ईसाइयों या मसीहियों में आराधना करने की सामान्य प्रवृत्ति तो है, किन्तु आराधना के बारे में, आराधना क्या है की समझ के बारे में, आराधना किस प्रकार करनी है उस के बारे में, उनमें कोई समानता या एकता नहीं है। एक अन्य, अचरज में डालने वाली दुखद बात यह भी है कि अधिकांश मसीहियों को यह भी नहीं पता है कि उन्हें आराधना क्यों करनी है। उन के लिए तो जैसा उन्होंने अपनी कलीसियाओं में देखा है, वही करना कलीसिया की सभा अथवा उस प्रकार के अवसर या पर्व-त्यौहार का एक अभिन्न अंग है, इसलिए वे भी उसी प्रकार से “आराधना” करते हैं; अर्थात उनके लिए यह एक परंपरा का पालन करने या किसी रीति को पूरा करने से अधिक और कुछ नहीं है, और चाहे उनके मन और मस्तिष्क उसमें न भी हों, वे उसे बस कर देते हैं। अधिकांश लोगों के लिए आराधना का “क्यों” और “कैसे” अज्ञात है; क्योंकि उन्होंने यह होते हुए देखा है, इसलिए वे भी यही करते रहते हैं। न तो कभी किसी ने उन्हें आराधना के बारे में सिखाने का प्रयास किया; और न ही उन्होंने स्वयं भी आराधना के बारे में कुछ जानने तथा सीखने का प्रयास किया।


प्रत्येक मसीही विश्वासी, प्रत्येक नया जन्म पाए हुए जन को परमेश्वर का आराधक होना है; यह कोई वैकल्पिक बात नहीं है, वरन मसीही जीवन के लिए एक अनिवार्यता है। बाइबल का तथ्य यही है कि आराधना परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों को दिया गया एक बहुत प्रबल हथियार है, जिस के द्वारा वे शैतान की युक्तियों पर विजयी जीवन को जी सकें, उसकी शैतानी चालाकियों में फंस कर गिर न जाएँ। इन अन्त के दिनों में, जिन में हम जी रहे हैं, हम मसीहियों को इस सामर्थ्य और योग्यता के और भी बहुत अधिक आवश्यकता है। मसीही, इन परेशानियों से भरे दिनों में, आराधना के द्वारा ही अपने विश्वास में दृढ़ खड़े रह सकते हैं, परमेश्वर की महिमा कर सकते हैं, और एक प्रभावी गवाही को प्रस्तुत कर सकते हैं।


आगे दिनों में हम परमेश्वर के वचन बाइबल से अध्ययन करेंगे कि आराधना वास्तव में क्या है, और परमेश्वर क्यों चाहता है कि उसके बच्चे उसके आराधक बनें, वे जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • गिनती 34-336           

  • मरकुस 9:30-50      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*****************************************************************************

English Translation


Introduction


Worshipping God is something often done in Church services and on various occasions and celebrations - whether in a home, or in a place of gathering. Nearly every Christian activity starts with prayer followed by a song or two; in Church services too, songs are sung at the beginning of the services and in between as well, and this singing of songs is often taken to be or understood as worship. In many Churches, the call for the congregation to worship implies singing songs, usually by the whole congregation. So, singing of songs is a very commonly understood way of worshipping God.


In many Churches and congregations this singing is often accompanied by different kinds of body gestures, and very often the “worship leaders” say and make the congregation carry out those gestures, emphasizing that doing so is the way to worship God. Some worship leaders even do this with the phrase “God wants you too…” and then speak out what they, not God, want the congregation to do. In many Churches, very often people shout and yell in the name of “worshipping” God, while others make unintelligible repetitive sounds, speak gibberish, calling it “worshipping in tongues”, i.e., allegedly speaking to God in some divine language, and call doing so “worshipping” God, although they themselves do not know what they have spoken or meant.


In some other congregations at the call to worship, people read Bible text passages or read from the Psalms, or share some insights from God’s Word that they have received during their Quiet Time with God, while some may sing a song or offer a prayer or speak out something about God, about His characteristics, His works, the way they have experienced God work in their lives, etc.


So, though there is a common tendency amongst Christians to Worship God, but yet there is no uniformity amongst them about the form of worship, about what worship actually is, about how to worship. A dismaying and sad fact is that most Christians do not even know why they should worship at all. To them worshipping God in the manner they have seen being done in their congregation or Church is something that is an integral part of the Church service, or of the service associated with a particular occasion or celebration, therefore they too “worship”; i.e., for them it is following a tradition or fulfilling a ritual, while their heart and mind may not be in it at all. The actual “how” and “why” of worship is unknown to many; they do it because it is done, and do it in the manner they have seen it being done. Nobody has ever bothered to teach them about worship; nor have they ever bothered to learn for themselves what worship actually means.


Every Christian Believer, every Born-Again person is to be a true worshipper of God; it is not an option, but a necessity of Christian life and living. The Biblical fact is that actual worship is a very powerful tool that God has given to His children to help them live an overcoming, victorious life over the wiles of Satan, and not fall prey to his devious schemes. In these end-times that we are living, we need this power and ability even more. It is through worship that Christians can defeat Satan, stand firm in their faith, glorify God, and effectively witness for Him even in these troubled times.


In the days ahead, we will study from God’s Word the Bible what worship actually is and why God wants His children, His people to be His Worshippers, those who worship Him in Spirit and in Truth.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  


Through the Bible in a Year: 

  • Numbers 34-36

  • Mark 9:30-50


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

गाने


         हमारे बच्चे होने से पहले, मुझे और मेरी पत्नी को किसी ने कभी नहीं बताया था कि बच्चों के साथ गाने की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मेरे बच्चे अब छः, आठ , और दस वर्ष के हैं, और तीनों को ही उनकी छोटी आयु में सोने में समस्या होती थी। बारी-बारी, प्रति रात्रि, मैं और मेरी पत्नी अपने शिशुओं को पालने में झुलाते थे, यह प्रार्थना करते हुए कि वे जल्दी से सो जाएँ। मैंने सैकड़ों घंटे उन्हें झूला झुलाते हुए, और लोरियां गाते हुए बिताए हैं, इस आशा में कि उससे उन्हें नींद जल्दी आ जाएगी। अपने बच्चों के लिए एक के बाद एक रात में लोरियां गाते हुए उन्हें नींद जल्दी आई या न आई हो, परन्तु एक अद्भुत बात अवश्य हो गई, उनके साथ मेरे प्रेम और आनन्द का बंधन और मजबूत हो गया, ऐसा, जैसे मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

         क्या आप जानते हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल में हमारे स्वर्गीय पिता को अपने बच्चों के ऊपर गाते हुए बताया गया है? जिस प्रकार मैंने अपने बच्चों को अपने गाने के द्वारा शांत करना चाहा, उसे प्रकार सपन्याह अपनी पुस्तक का अन्त हमारे स्वर्गीय पिता के द्वारा अपने लोगों के ऊपर गाने गाते हुए दिखाने के साथ करता है “तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा” (3:17)।

         सपन्याह की भविष्यवाणी की अधिकांश पुस्तक उन लोगों को आने वाले न्याय के लिए चेतावनी देती है, जिन्होंने परमेश्वर को अस्वीकार कर दिया है। परन्तु उसका अन्त इस न्याय के साथ नहीं होता है। सपन्याह की पुस्तक का समापन परमेश्वर द्वारा अपने लोगों को न केवल उनके सभी दुखों से छुड़ा लेने के साथ (पद 19-20) वरन उनके प्रति अपने कोमल प्रेम को व्यक्त करने और गाने के साथ उनपर आनन्दित होने (पद 17) के साथ होता है।

         हमारा परमेश्वर न केवल “उद्धार करने में पराक्रमी” है, वरन एक प्रेमी पिता भी है जो हम पर प्रेम के कोमल गाने गाता है। - एडम होल्ज़

 

हमारा स्वर्गीय पिता अपने बच्चों पर ऐसे आनन्दित होता है 

जैसे माता-पिता नए जन्मे शिशु पर होते हैं।


और यहोवा तेरी भलाई के लिये तेरे सब कामों में, और तेरी सन्तान, और पशुओं के बच्चों, और भूमि की उपज में तेरी बढ़ती करेगा; क्योंकि यहोवा फिर तेरे ऊपर भलाई के लिये वैसा ही आनन्द करेगा, जैसा उसने तेरे पूर्वजों के ऊपर किया था; - व्यवस्थाविवरण 30:9

बाइबल पाठ: सपन्याह 3:14-20

 सपन्याह 3:14 हे सिय्योन, ऊंचे स्वर से गा; हे इस्राएल, जयजयकार कर! हे यरूशलेम अपने सम्पूर्ण मन से आनन्द कर, और प्रसन्न हो!

सपन्याह 3:15 यहोवा ने तेरा दण्ड दूर कर दिया और तेरा शत्रु भी दूर किया गया है। इस्राएल का राजा यहोवा तेरे बीच में है, इसलिये तू फिर विपत्ति न भोगेगी।

सपन्याह 3:16 उस समय यरूशलेम से यह कहा जाएगा, हे सिय्योन मत डर, तेरे हाथ ढीले न पड़ने पाएं।

सपन्याह 3:17 तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।

सपन्याह 3:18 जो लोग नियत पर्वों में सम्मिलित न होने के कारण खेदित रहते हैं, उन को मैं इकट्ठा करूंगा, क्योंकि वे तेरे हैं; और उसकी नामधराई उन को बोझ जान पड़ती है।

सपन्याह 3:19 उस समय मैं उन सभों से जो तुझे दु:ख देते हैं, उचित बर्ताव करूंगा। और मैं लंगड़ों को चंगा करूंगा, और बरबस निकाले हुओं को इकट्ठा करूंगा, और जिनकी लज्जा की चर्चा सारी पृथ्वी पर फैली है, उनकी प्रशंसा और कीर्ति सब कहीं फैलाऊंगा।

सपन्याह 3:20 उसी समय मैं तुम्हें ले जाऊंगा, और उसी समय मैं तुम्हें इकट्ठा करूंगा; और जब मैं तुम्हारे सामने तुम्हारे बंधुओं को लौटा लाऊंगा, तब पृथ्वी की सारी जातियों के बीच में तुम्हारी कीर्ति और प्रशंसा फैला दूंगा, यहोवा का यही वचन है।

 

एक साल में बाइबल: 

  • यशायाह 30-31
  • फिलिप्पियों 4

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

गाना



     मैं जब तेरह वर्ष की थी तो हमारे स्कूल में सभी विद्यार्थियों को कुछ निर्धारित कोर्स लेना अनिवार्य होता था, जिनमें से एक था गायन का कोर्स। उस कोर्स के पहले दिन, गायन प्रशिक्षक हमें बारी-बारी प्यानो के निकट बुलाते, और प्यानो पर जो सुर वे बजाते थे, उसके अनुसार हम विद्यार्थियों को गा कर सुर निकालना होता था, और हमारे सुर और गायन क्षमता के अनुसार वह हमें गायन मंडली में स्थान प्रदान करते थे। जब मेरी बारी आई, तो मैंने उनके द्वारा प्यानो पर बजाए जा रहे सुरों को अनेकों बार गाया, परन्तु उन्होंने मुझे गायन मंडली में नहीं भेजा। वरन, कई बार प्रयास करने के पश्चात, उन्होंने मुझे परामर्श देने वालों के पास भेज दिया, जिससे कि वे मुझे कोई भिन्न कोर्स करने को दें। उस पल से मुझे यह लगने लगा कि मुझे कभी गाना नहीं चाहिए।

     मैं इस विचार के साथ लगभग एक दशक तक जीती रही, जब तक कि एक युवती के रूप में मैंने परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 98 को नहीं पढ़ा। इस भजन का आरंभ भजनकार प्रभु के लिए गाने का आह्वान करने के साथ करता है। उसके द्वारा भजन गाने के कारण में हमारी आवज़ की मधुरता या गुणवत्ता का कुछ उल्लेख नहीं है। परमेश्वर तो अपने बच्चों के आराधना और स्तुति के सभी गानों से आनंदित होता है। हमें तो इस लिए गाने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि परमेश्वर ने अद्भुत कार्य किए हैं (भजन 98:1)।

     भजनकार गाने और व्यवहार के द्वारा परमेश्वर की स्तुति करने के दो अद्भुत कारण बताता है: हमारे जीवनों में उसके द्वारा किया गया उद्धार का कार्य, और हमारे प्रति उसकी लगातार बनी रहने वाली विश्वासयोग्यता। परमेश्वर की संगीत मंडली में हम सभी को स्थान और अवसर है कि हम उसके महान कार्यों के लिए परमेश्वर की स्तुति और प्रशंसा के गीत गाएँ। - कर्स्टन होल्मबर्ग

परमेश्वर अपने बच्चों की आवाज़ सुनने से प्रसन्न होता है।

याह की स्तुति करो! यहोवा के लिये नया गीत गाओ, भक्तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ! - भजन संहिता 149:1

बाइबल पाठ: भजन 98
भजन संहिता 98:1 यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उसने आश्चर्यकर्म किए है! उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है!
भजन संहिता 98:2 यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है।
भजन संहिता 98:3 उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करूणा और सच्चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है।
भजन संहिता 98:4 हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ!
भजन संहिता 98:5 वीणा बजा कर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजा कर भजन का स्वर सुनाओ।
भजन संहिता 98:6 तुरहियां और नरसिंगे फूंक फूंककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।
भजन संहिता 98:7 समुद्र और उस में की सब वस्तुएं गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!
भजन संहिता 98:8 नदियां तालियां बजाएं; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।
भजन संहिता 98:9 यह यहोवा के साम्हने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आने वाला है। वह धर्म से जगत का, और सीधाई से देश देश के लोगों का न्याय करेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 शमुएल 27-29
  • लूका 13:1-22