ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 29 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 20 - Bible & Science - 1 Introduction / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 20 - बाइबल और विज्ञान भाग - 1 परिचय

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 20

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

परमेश्वर का वचन – बाइबल और विज्ञान भाग - 1


परिचय


एक आम किन्तु गलत धारणा है कि बाइबल और विज्ञान परस्पर सहमत नहीं हैं, और बाइबल की बातें विज्ञान के समक्ष ठहर नहीं पाती हैं, क्योंकि वे सभी काल्पनिक किस्से-कहानियाँ हैं; निराधार बातें हैं। यदि थोड़ा थम कर सोचा जाए, कि विज्ञान क्या है, तो एक भिन्न ही चित्र हमारे सामने उभर कर आता है। विज्ञान हमारे संसार और सृष्टि की रचना और संचालन, सृष्टि के सभी कार्यों तथा कार्यविधियों का अध्ययन है। जैसे-जैसे नई बातें सामने आती जाती हैं, उन नई बातों के संदर्भ में पुरानी बातों और धारणाओं की समीक्षा, विश्लेषण, और पुनः अवलोकन तथा परिवर्तन भी होता रहता है। इस कारण विज्ञान सदा परिवर्तनशील रहता है - यही उसका स्वरूप है, यह एक जाना-माना तथ्य है। इसीलिये, विज्ञान के अनुसार आज जो सत्य है, कल किसी अन्य बात की खोज या किसी अन्य तथ्य के सामने आने के कारण वही असत्य भी हो सकता है, बदला और हटाया भी जा सकता है। विज्ञान के कितने ही सिद्धांत और बातें जो पहले तथ्य के रूप में बताए और सिखाए जाते थे, वे बदले जा चुके हैं। इसलिए विज्ञान की कोई भी बात कभी भी अपरिवर्तनीय, संपूर्ण, और अंतिम नहीं हो सकती है।

दूसरी ओर, परमेश्वर और परमेश्वर का वचन बाइबल शाश्वत सत्य हैं, अटल और अपरिवर्तनीय हैं, सदा एक ही थे, हैं, और हमेशा अनन्त काल तक वैसे ही बने  रहेंगे (मलाकी 3:6; इब्रानियों 13:8; भजन 119:89, 160)। आज तक न तो परमेश्वर में, और n पमेश्वर के वचन बाइबल में कभी कोई सुधार अथवा संशोधन हुआ है; और न ही कभी उनका कोई नया या उन्नत संस्करण अस्तित्व में आया है। इसलिये एक बहुत साधारण सा प्रश्न है कि क्या कोई असिद्ध, परिवर्तनशील ज्ञान, जो स्वयँ अभी विकसित हो रहा है, जो स्वयँ अपनी ही कही बातों को गलत दिखाता और बदलता रहता है, क्या उसके आधार पर किसी शाश्वत, अटल, अपरिवर्तनीय, सिद्ध, स्थापित का आँकलन किया जा सकता है? क्या असिद्ध, किसी सिद्ध को गलत और अस्वीकार्य ठहरा सकता है? क्या ऐसा करना उचित और मान्य होगा?

परन्तु एक अन्य, सत्य किन्तु कम ही जानी तथा मानी जाने वाली बात यह भी है कि विज्ञान की बातों के आधार पर तर्क देने वाले सभी जन अब यथार्थ कहने वाले और सत्यवादी नहीं होते हैं। अब यह एक बहुत प्रचलित और सामान्य धारणा बन चुकी है कि जैसे भी हो सके विज्ञान के नाम पर  परमेश्वर के अस्तित्व का इनकार करना है, और बाइबल को गलत प्रमाणित करना है। इसलिए विज्ञान के बहुत से तथ्य, खोज, जानकारियाँ, जो प्रचलित धारणाओं के विरुद्ध हैं, उन्हें दबा दिया जाता है, उनकी चर्चा नहीं की जाती है, उन्हें प्रमुखता प्रदान नहीं की जाती है, और उनकी उपेक्षा की जाती है। आप स्वयं ही इसे जाँच कर देख लीजिये और “Evolution Hoaxes” अर्थात, “क्रमिक विकसवाद में छल” को लेकर आप स्वयँ इंटरनेट पर ढूंढ लीजिए, और आप विस्मित रह जाएँगे कि कितनी बातें छिपाई गई हैं कितने तथ्य दबाए गए हैं, और किस प्रकार से सही को दबा कर गलत को प्रमुख करने के द्वारा इस अस्वीकार्य धारणा को स्वीकार्य बनाने के प्रयास किए जाते रहे हैं, और अभी भी हो रहे हैं; झूठी और गलत जानकारी को “वैज्ञानिक तथ्य” बताया जा रहा है।

बाइबल के अनुसार, यह समस्त सृष्टि, जिसे अभी तक वैज्ञानिक ठीक से देख और समझ नहीं पाए हैं, और जिसकी जटिलता तथा बारीकियों को लेकर आए दिन अचरज में पड़ते रहते हैं, परमेश्वर द्वारा बनाई गई है। अब यह कैसे संभव है कि परमेश्वर की रची गई सृष्टि उसके ही विरुद्ध गवाही देगी? सृष्टि का अध्ययन सृष्टिकर्ता परमेश्वर के अस्तित्व को ही नकार देगा? वरन, इसके विपरीत, सृष्टि तो अपने सृष्टिकर्ता के पक्ष में बताएगी; उसकी अद्भुत बुद्धिमता और कारीगरी की पुष्टि करेगी – परन्तु तब ही जब उसे ठीक से देखा, परखा, पहचान, और समझा जाए। यह बात बाइबल के साथ भी पूर्णतः लागू होती है। बाइबल अवैज्ञानिक नहीं है; और न ही सभी वैज्ञानिक बाइबल को गलत या झूठ समझते हैं। तथ्य तो ये है कि संसार के महानतम वैज्ञानिकों में से अधिकांश, जैसे के न्यूटन, फैराडे, रॉबर्ट बॉयल, जेम्स मैक्सवेल, बाइबल पर विश्वास करते थे; वर्तमान सदी के भी अनेकों वैज्ञानिक मसीही हैं। विज्ञान की बातें बाइबल की बातों को गलत नहीं प्रमाणित करती हैं। परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में हजारों और सैकड़ों वर्ष पहले अनेकों बातें लिखवा दी थीं, जिन्हें विज्ञान ने बहुत बाद में, या कुछ समय पहले ही पहचाना है। 

हमें बाइबल में लिखी इन बातों को पहचानने में सहायक होने के लिए एक आधारभूत बात का ध्यान रखना होगा - जिस समय और जिन परिस्थितियों में बाइबल की पुस्तकें, हजारों वर्ष पहले, अपने-अपने समय में लिखी गईं थीं, तब विज्ञान इस स्वरूप में नहीं था जैसा आज है, और न ही वैज्ञानिक शब्दावली, जो वर्तमान में आई है, प्रयोग हुआ करती थी। बाइबल की बातें सामान्य, साधारण लोगों के लिए लिखी गई थीं; ऐसे लोगों के लिए, जिनमें से बहुत ही कम शिक्षित होते थे, या किसी गूढ़ बात को समझने की क्षमता रखते थे। बाइबल की बातें उनके दिन-प्रतिदिन के जीवन और व्यवहार के संदर्भ में लिखी गई थीं, इसलिए उन बातों को लिखने के लिए उसी प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, जो उन लोगों के लिए सहज और समझ में आने वाली हो। बाइबल वैज्ञानिक सिद्धांत बताने या समझाने के दृष्टिकोण से लिखी गई विज्ञान की पुस्तक नहीं है। किन्तु फिर भी इन सीमाओं में भी परमेश्वर ने अपने वचन में ऐसी बहुत सी बातें लिखवाई हैं, जो न केवल जनसाधारण के लिए भी उपयोगी हैं, किन्तु उन में विज्ञान के रहस्य भी सांकेतिक अथवा प्रत्यक्ष रीति से लिखे गए हैं, और जिन्हें वर्तमान समय में पहचाना गया है, तथा बाइबल के ज्ञाताओं ने दिखाया है कि ये बाइबल में पहले से लिखा था। हम अगले लेख में ऐसी ही कुछ बातों को देखेंगे।

अगले लेख में हम इसी विषय पर चर्चा को बढ़ाते हुए, सृष्टि के बारे में बाइबल की कुछ बातों को देखेंगे। यही बाइबल, सृष्टिकर्ता परमेश्वर के आप के प्रति अथाह प्रेम, और उसकी इस गहरी लालसा के बारे में भी बताती है कि वह आप को पापों से मुक्त जीवन प्रदान करके और स्वर्गीय आशीषों से भरे जीवन में अपने साथ समभागी रखना चाहता है। परन्तु यह, वह केवल आप के स्वेच्छा से, परमेश्वर के पक्ष में लिये गये निर्णय के आधार पर ही कर सकता है। यदि आप इसके लिये परमेश्वर के साथ सहमत हैं, तो प्रभु यीशु के समर्पित, आज्ञाकारी, और प्रतिबद्ध शिष्य बन जाइये। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 20

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Word of God – Bible & Science - 1

Introduction


There is a general misconception that the Bible and science do not agree with each other, and because what the Bible says are all fictional tales and baseless things, therefore, Biblical things cannot stand up to science. If we stop and think for a moment about what science is, then a totally different picture emerges in front of us. Science is the study of the origin and functioning of our world and the universe, of all the workings and activities of everything that makes the universe. As new knowledge comes up, through this study, the older things and concepts are reviewed, re-analyzed, re-evaluated and changed in the context of the new knowledge. Because of this, science is always changing - this is the nature of science, and is a very well-known and accepted fact about science. Therefore, what is true today, due to the discovery of some other thing or any other fact may become false and be changed to something different tomorrow. So many principles and things of science which were previously stated and taught as facts have changed, many have been discarded, others have been modified. So, science is never absolute, never final, and nothing it says can be taken as the “last word.”

On the other hand, God and His Word the Bible are eternal truths, unchanging and firmly established, what they were earlier, are the same today, and will forever remain the same for eternity (Malachi 3:6; Hebrews 13:8; Psalm 119:89, 160). To date there has never been any alteration or improvement in God or His Word the Bible; and never has their revised and improved, updated version ever come about. This gives rise to a very simple, common-sense question: Any knowledge that is imperfect, always changing and getting updated, one that keeps showing its own things as incorrect and changing them; can it be used to evaluate and decide upon that which is perfect, firmly established, never-changing? Can that which is imperfect, decide that the perfect is wrong and unacceptable? Should such an evaluation and decision at all be considered appropriate and acceptable?

There is another, equally true, lesser known and even lesser accepted fact, that all the people who argue on the basis of the knowledge of science are neither honest nor unbiased, nor do they do so on the basis of the truth. Nowadays it has become a very common and general thinking, to deny the existence of God and falsify the Bible, whichever way it can be done and to whatever extent it is possible, on the name and basis of science. Therefore, many facts, discoveries, scientific information, which are in favor of God and the Bible, but against these popular beliefs and tendencies of denying God and the Bible, are suppressed, are not told and discussed, they are not given any prominence in reporting, and they are ignored as much as they can be. Check this out for yourself by searching the Internet for "Evolution Hoaxes", and see for yourself about the deceits related to the theory of evolution, and you'll be amazed at how many lies are told in the name of science, how many things are hidden, how many facts are suppressed, and how by suppressing the facts, the false has been made prominent and has wrongly been passed on as “scientific truth”. Many such attempts to falsify th Bible have been made in the past, and they are still being made even today.

According to the Bible, all of this creation, which scientists have not yet been able to see in its entirety, or understand properly, and whose complexity, vastness, intricacy and finesse continues to astonish them by the day, everything has been created by God. Therefore, how is it possible that God's creation will testify against Him? Therefore, it is simply not possible that a sincere and honest study of creation will ever deny the existence of God the Creator. On the contrary, the creation will always and only speak in favor of its Creator; will attest to His astonishing intelligence and workmanship – if seen, evaluated, recognized, and understood honestly and properly. This also fully applies with the Bible. The Bible is not unscientific; Nor do all scientists consider the Bible as incorrect. The fact is that most of the world's greatest scientists, such as Newton, Faraday, Robert Boyle, James Maxwell, believed in the Bible; Many scientists of the present century are also Christians. The words of science do not prove the things of the Bible wrong. God had many things written in His Word, the Bible, thousands and hundreds of years ago, which science has only come to recognize much later, or just some time back.

Regarding scientific facts and things and the Bible, one fundamental thing has to be kept in mind while trying to understand the things written in the Bible; that at the time and in the circumstances in which the books of the Bible were written, thousands of years ago, in their respective times and places, “science” did not exist in the form it is today; neither was scientific terminology present or in use, as it is today. The words of the Bible were written for the common, ordinary people; for people of whom very few were literate and educated, and very few had the ability to understand anything complex. The words of the Bible were written in the context of such people’s day-to-day life and activities, hence the kind of language that has been used to write those things, was that which was easy to understand and grasp by the people of those times. The Bible is not a book of science, nor was it written with a view to talk about or explain scientific principles. But still, even within these limits, God has written many scientific things in His Word, which not only are useful for the common man, but in them the secrets of science are also written in a symbolic or an indirect way, or even directly. And these things have been recognized in the present time by the Biblical scholars, who have made evident what was already written in the Bible, but recognized by “science” much later. We will look at some of these things in the coming articles.

In the next article we will continue considering this topic, and see some things written in the Bible about the creation. This same Bible, also speaks of the unfathomable love of the creator God for you, and His deep longing to give you a sin-free life and have you live with Him for eternity with heavenly blessings. But this is only possible on the basis of your voluntary decision taken in God’s favor. If you agree with God for this, then agree to become a surrendered, obedient disciple of the Lord Jesus.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 19 - Unique in its Effects Part - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 19 - प्रभाव में अनुपम भाग - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 19

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

जीवन, साहित्य, कला, और सभ्यताओं पर प्रभाव में अनुपम भाग - 2 


पिछले लेख में हमने देखा था कि संसार भर में मसीही विश्वास और बाइबल के विरुद्ध, पिछले 2000 वर्षों से चले आ रहे घोर आधिकारिक विरोध, दमन, और नष्ट करने के प्रयासों के बावजूद, मसीही विश्वास और बाइबल केवल बचे ही नहीं रहे हैं, बल्कि सारे संसार में बढ़ते और फैलते ही चले गए हैं। बाइबल के समान संसार भर में अरबों की सँख्या में प्रकाशित और वितरित होने वाली कोई अन्य पुस्तक नहीं है, जिसकी माँग आज भी सारे संसार में न केवल बनी हुई है, वरन् बढ़ती ही जा रही है। साथ ही हमने यह भी देखा था कि बाइबल ने संसार भर में मानव जीवन, समाज और सभ्यताओं, कला, और साहित्य पर अनोखी और अमिट छाप छोड़ी है, अद्भुत और अविश्वसनीय रीति से जीवनों तथा विश्व-भर के समाजों की बातों को परिवर्तित किया है। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातों को देखेंगे। 

प्रभु यीशु मसीह के प्रभाव के बारे में कहा गया है, "वे संसार के इतिहास के महानतम व्यक्ति हैं। उन्होंने कोई सेवक नहीं रखे, लेकिन लोगों ने उन्हें 'स्वामी' कहकर संबोधित किया। उनके पास कोई शैक्षिक योग्यता नहीं थी, किन्तु उनके समय के विद्वानों, धर्म-गुरुओं, और आम लोगों ने उन्हें 'हे गुरु' कहा। उनके पास कोई औषधि नहीं थी, किन्तु वे इतिहास के सबसे महान चंगाई देने वाले हुए। उनकी कोई सेना नहीं थी, किन्तु राजा उनसे थर्राते थे। उन्होंने कोई सैनिक अभियान अथवा युद्ध नहीं लड़े, फिर भी वे सारे विश्व पर जयवंत हैं। उन्होंने कोई पाप, कोई अपराध नहीं किया, फिर भी उन्हें क्रूस पर चढ़ाकर मार डाल गया। उन्हें कब्र में गाड़ कर उसे भारी पत्थर से मुहरबंद कर दिया गया और सैनिकों का पहरा बैठा दिया गया, किन्तु वे तीसरे दिन जीवित होकर कब्र से बाहर आ गए और आज भी जीवित हैं, तथा हर उस हृदय में रहते हैं जो उन्हें स्वेच्छा से समर्पित होकर आमंत्रित करता है।"  

बाइबल में दी गई परमेश्वर की दस आज्ञाएँ अपने आप में अनुपम और अनूठी हैं। पुराने नियम में निर्गमन 20:1-17 में दी गई इन ये दस आज्ञाएँ परमेश्वर का स्वरूप और चरित्र, मनुष्य और परमेश्वर के संबंध, तथा मनुष्य के साथ मनुष्य के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों के बारे में हैं। और अद्भुत, विलक्षण बात यह है कि संसार के इतिहास में, किसी भी देश के किसी भी संविधान में, वह चाहे कितना भी बड़ा और विस्तृत क्यों न हो, ऐसी कोई बात नहीं है, जो इन दस आज्ञाओं की परिधि में न पाई जाती हो, या जिसे इन दस आज्ञाओं के अन्तर्गत न देखा और समझा जा सकता हो। 

बाइबल की शिक्षाओं ने सभ्यताओं और समाजों के व्यवहारों को बदल डाला है - हजारों वर्ष पुरानी और प्राचीनतम सभ्यताओं की भी अनेकों ऐसी बातों को सुधार दिया है, जिन्हें वे सभ्यताएं और उनके लोग स्वयं नहीं पहचान और सुधार पाए। संसार भर में जहाँ-जहाँ भी मसीही विश्वास और बाइबल के प्रचारक गए हैं, वहाँ उनके साथ समाज के सभी लोगों के लिए समान अधिकार, सभी लोगों को हर प्रकार की शिक्षा समानता से उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा-संस्थान और विद्यालय, सभी को समाज में आदर का स्थान तथा समाज सुधार, सभी के लिए चिकित्सा सुविधाएं, महिलाओं का उत्थान आदि भी साथ ही होता चला गया है। 

परमेश्वर के इसी वचन, बाइबल, की शिक्षाओं के आधार पर विश्व भर से अनेकों सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों का नाश तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक बातों का स्थापन सम्भव हुआ। जैसे कि, दास प्रथा का विरोध और उन्मूलन हुआ; रंग-भेद की नीतियों को खारिज और अन्त किया गया; संसार भर में स्त्रियों के महत्व और भूमिका को पहचाना गया और उन्हें शोषण तथा दमन से मुक्त करवाया गया, पुरुषों के समान अधिकार दिए गए; बाल-विवाह समाप्त किया गया; जाति-वाद और सामाजिक ऊँच-नीच को अनुचित मानते हुए सभी मनुष्यों को समान समझा और माना गया, चाहे उन का जन्म-स्थान, जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति, शैक्षिक स्थिति, रंग, और लिंग आदि कुछ भी हो - ऐसी बातों के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं रखा जा सकता है और संसार के सभी लोगों को एक समान अधिकार प्रदान किए गये; नर-भक्षी प्रथाएं समाप्त हुई हैं, शिक्षा को केवल कुछ विशेष लोगों तक ही सीमित रखने को बुराई के रूप में पहचाना तथा मिटाया गया है और सभी का अधिकार माना गया है, इत्यादि। इन बातों को करने के लिए संविधान बनाए अथवा बदले गए हैं या संशोधित किए गए हैं। 

यद्यपि हमने बाइबल के प्रभावों तथा परिवर्तन लाने की योग्यता के बारे में बहुत संक्षिप्त में देखा है, परन्तु जितना भी देखा है, वह सभी के द्वारा विचार करने के लिये एक महत्वपूर्ण प्रश्न को सामने रखता है - क्या यह सब किसी मनुष्य की कल्पना या विचारों के द्वारा लिखी गई पुस्तक की बातों से संभव है? यह प्रश्न और भी गंभीर तब हो जाता है, जब यह तथ्य भी ध्यान में रखा जाए कि संसार भर में, जहाँ-जहाँ भी बाइबल के प्रभाव से ये परिवर्तन और सुधार आए, वहाँ पर उन लोगों के दार्शनिकों, विचारकों, धार्मिक अगुवों आदि के द्वारा लिखे गए ग्रन्थ पहले से मौजूद थे, उपयोग में किये जा रहे थे; किन्तु साथ ही ये सामाजिक कुरीतियाँ भी स्थापित थीं और खुलकर निभाई जा रहीं थीं। आज भी, मानवीय विचारों और कल्पनाओं पर आधारित अनेकों पुस्तकें उपलब्ध हैं, परन्तु क्या कभी किसी पुस्तक ने ऐसे व्यापक और विश्व-स्तर के परिवर्तन किये हैं, जैसे बाइबल द्वारा हुए हैं? वास्तविकता तो यह कि बाइबल की बातों और शिक्षाओं ने ही सारे संसार में मानवीय विचारों और कल्पनाओं पर आधारित सामाजिक कुरीतियों को सुधार कर लोगों के जीवनों को एक नई दिशा, एक नया मार्गदर्शन प्रदान किया है। 

यही बाइबल, आज आप से अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में विचार करने के लिए भी आग्रह करती है, क्योंकि बाइबल यह भी बताती है एक दिन जगत का अन्त और न्याय होगा, तथा सारे संसार के सभी मनुष्यों को प्रभु यीशु को अपने जीवन का हिसाब देना होगा (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10), अपने किये के अनुसार प्रतिफल और परिणाम लेने होंगे। उस न्याय और हिसाब देने की तैयारी का स्थान और समय अब, पृथ्वी का जीवन है। जो और जैसे निर्णय प्रत्येक मनुष्य व्यक्तिगत रीति से अपने पृथ्वी के जीवन में लेगा, वही निर्णय, ठीक वैसे ही उसके अनन्त जीवन पर लागू होंगे और रहेंगे; फिर कोई सुधार या परिवर्तन नहीं होगा।  

    इसलिये, यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 19

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its Effects on Life, Literature, Arts, Culture and Civilizations Part - 2


In the previous article we had seen that despite the severe official opposition, persecution, and all-out attempts to eliminate them for the past 2000 years, the Christian Faith and the Bible have continued to not just survive but have grown and spread all over the world. There has been no other book anywhere in the world that has been published and distributed as the Bible has been - running into billions, and its demand is not only sustained but is continually increasing. We had also seen that the Bible has left a permanent indelible impact on human life, culture and civilizations, arts, and literature all over the world. It has changed lives and behavior world-wide in an astounding and unbelievable manner. Today, we will continue with this topic and see some more things on this.  

It has been said about the Lord Jesus Christ's influence that, “He is the greatest man in the history of the world. He did not have any servants, but people addressed him as 'Master'. He had no educational qualifications, but during His time the scholars, religious leaders, and common people called him 'Rabbi or Teacher'. He did not have any medicine, but he became the greatest healer in world history. He had no army, but the Kings used to tremble at His name. He never conducted any military campaign, nor did He ever fight any war, yet He is victorious over the whole world. He committed no sin, no crime, yet He was crucified and killed as a criminal. He was buried in a tomb, which was closed with a heavy stone and sealed; the soldiers were put on guard; but on the third day He arose from the dead and came out of the grave alive. And He is still alive today, living in every heart that invites him voluntarily, by surrendering to His Lordship."

The Ten Commandments of God given in the Bible are unique and a class apart in themselves. These Ten Commandments in the Old Testament, given in Exodus 20:1-17, contain God's commandments regarding the nature and character of God, the relationship between man and God, man's relationship to his family, and man’s social relationship with others. And the wonderful thing is that throughout world history, no constitution of any country in the world, however large or voluminous it may be, has anything that is not found and covered in the scope of these Ten Commandments.

The teachings of the Bible have changed the behavior of civilizations and societies - correcting the unjust and inappropriate things being practiced for thousands of years amongst even the oldest civilizations; things which those civilizations and their people themselves could not recognize and correct. All around the world, wherever the preachers of the message of the Bible and the Christian Faith have gone, their message has simultaneously brought about equal rights for all, equal educational opportunities for all the people of the society, through educational institutions and schools that provide all varieties of education to all the people; by bringing about social reforms and giving a place of respect to all in the society; by creating medical facilities for all; by bringing about upliftment of women etc.

 Based on the teachings of the Bible, the social evils and unfair practices prevailing in many places around the world have been brought to an end and replaced by positive and welfare practices. Some examples are, the opposition and elimination of slavery; elimination of apartheid and of discrimination based on skin-color; the role and importance of women in society has been understood and the oppression of women and their abuse has been stopped, and they have been given equal rights; child-marriages have been stopped; the mutual discrimination and considering of human beings of lower or higher status on the basis of caste or birth has been considered unacceptable and discrimination on grounds of place of birth, caste, religion, financial status, educational status, skin-color, gender etc., has been made illegal - no one can be discriminated against on these and other such grounds; all the people of the world have been given equal rights; cannibalism has been brought to an end; restricting imparting of education only to certain people has been recognized as evil and the right to education to all has been adopted, etc. To accomplish these changes in people and societies, Constitutions have either been made, or altogether changed, or suitably amended. 

Although we have seen very briefly about the effects of the Bible and the ability of its message to bring changes, but whatever little we have seen, it places before all of us a very serious question to ponder over - are all these possible because of the things written by the imagination or thoughts of a human being? This question becomes even more serious, when it is considered in the light of the fact that all over the world, wherever things have changed through the effects of the Bible, in those places the books and teachings of the philosophers, thinkers, and religious leaders were already present, and were being read and utilized; and yet these social evils and problems also existed and were thriving. Even today, many such books based on human thoughts and imagination are available, but has any such book brought about such wide-ranging and world-wide changes, and on the scale that the Bible has done? The reality is that the words and teachings of the Bible have given a new direction, a new guidance to people's lives by rectifying the social evils that they have been born in, and have persisted; inappropriate things that came into the society and took hold because of the thoughts and imaginations of mere men.

The same Bible, urges you today to ponder over your own life, because the Bible also tells us that a day is approaching when the world will face its end and judgment, and every person will have to stand before the Lord Jesus to give an account of their lives (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10), and receive the rewards and consequences according to the lives they have lived. To prepare for that judgment, the place and time is this earth, and our earthly life. Whatever decisions one takes now, in this life-time, those decisions will remain applicable in eternal life; there will be no chance of any correction or change then.

Therefore, If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 27 नवंबर 2025

God’s Word - The Bible - 18 - Unique in its Effects Part - 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 18 - प्रभाव में अनुपम भाग - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 18

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

जीवन, साहित्य, कला, और सभ्यताओं पर प्रभाव में अनुपम भाग - 1 


पिछले तीन लेखों में हमने बाइबल की पुस्तकों के लिखे जाने, संकलित किए जाने और उन के छपने, प्रकाशित और वितरित होने के इतिहास; पिछले 2000 वर्षों से संसार भर में निरन्तर होते चले आ रहे बाइबल के घोर विरोध और उसे नष्ट करने के प्रयासों के बावजूद, यह हमेशा ही संसार के इतिहास की सर्वाधिक प्रकाशित और वितरित होने वाली पुस्तक बनी रही है, जिसके आँकड़े अरबों में हैं; और आज बाइबल या उसके अंश संसार के केवल 0.445% लोगों के पास ही उन की स्थानीय भाषा में उपलब्ध नहीं हैं। हमने यह भी देखा था कि पुरातत्व खोजों के द्वारा बाइबल के सटीक और सही होने, तथा उसके लेखों में कोई परिवर्तन या सम्पादन न किये जाने, आदि बातें प्रमाणित हो चुकी हैं। हमने समझा था कि बाइबल से सम्बन्धित इन विवरणों और तथ्यों को किसी भी मानवीय समझ, तर्क, अथवा ज्ञान से समझा पाना असम्भव है। न ही उन के आरम्भ के समय से लेकर आज तक बाइबल और मसीही विश्वास और बाइबल के विरुद्ध संसार भर में ज़ारी शासनों के द्वारा आधिकारिक विरोध, बहिष्कार, दमन, भ्रष्ट किए जाने आदि प्रयासों के बावजूद उन के न केवल बचे रहने परन्तु सारे संसार में बढ़ते और फैलते चले जाने के तथ्यों को किसी भी मानवीय समझ, तर्क, अथवा ज्ञान से समझा पाना सम्भव है। आज से हम इसी कड़ी के एक और विषय पर विचार आरम्भ करेंगे कि इतने घोर विरोध के बावजूद, जैसा स्थाई और गम्भीर प्रभाव बाइबल मानवीय जीवन, साहित्य, कला, और सभ्यताओं पर डालने पाई है, वैसा और उतना व्यापक प्रभाव, संसार के इतिहास में कभी कोई अन्य पुस्तक नहीं डालने पाई है।  

बाइबल के द्वारा जिस प्रकार से लोगों के जीवन परिवर्तित हुए और हो रहे हैं, वह विलक्षण है; और यह सिलसिला सारे संसार भर में लगभग दो हज़ार वर्ष से चलता चला आ रहा है। संसार भर में अनगिनत लोग हैं, जिन्होंने बाइबल को पढ़ा, परमेश्वर को पहचाना, और उसे अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह परिवर्तन संसार के हर स्थान, हर धर्म, हर विचारधारा के लोगों में देखा जाता है, नास्तिकों में भी। बाइबल के वचन लोगों को उनके पापों के लिए कायल करते हैं, और उन्हें उन पापों के स्थाई और वास्तविक समाधान प्राप्त करने के लिये बेचैन करते हैं। जो संवेदनशील होकर अपने विवेक की आवाज़ को सुनते हैं, अपने कायल होने के अनुसार, विचार-विमर्श करते हैं, सच्चाई को पहचानने का प्रयास करते हैं, परमेश्वर का वचन उनसे बात करता है, उन्हें सही मार्ग दिखाता है, और उन्हें उनके पापों के लिए पश्चाताप में लेकर आता है। एक बार प्रभु यीशु की शिक्षाओं के अर्थ को समझने को लेकर प्रभु के साथ रहने वाले कुछ लोग उसे छोड़कर चले गए, तब प्रभु यीशु मसीह ने अपने शिष्यों से पूछा कि क्या वे भी उनकी बातें सुनकर उन्हें छोड़ कर जाना चाहते हैं? तब प्रभु यीशु मसीह के एक शिष्य, पतरस ने उत्तर दिया, "... हे प्रभु हम किस के पास जाएँ? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं" (यूहन्ना 6:66-69)। प्रभु यीशु के इसी शिष्य पतरस द्वारा यरूशलेम में धार्मिक पर्व मनाने के लिए एकत्रित हुए धर्मी यहूदियों के मध्य किए गए प्रचार से, और लिखा है: "तब सुनने वालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयों, हम क्या करें? पतरस ने उन से कहा, मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे" (प्रेरितों 2:37-38), और परमेश्वर के वचन के उस एक प्रचार परिणामस्वरूप "सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए" (प्रेरितों 2:41)। और तब से लेकर आज दिन तक, तब यरूशलेम से लेकर आज संसार के हर स्थान में, यह सिलसिला परमेश्वर के वचन के सभी विरोध, दमन, और भ्रष्ट करने के प्रयासों के बावजूद, अविरल, नियमित चलता चला आ रहा है।

प्रतिदिन, प्रतिपल, संसार भर में लोगों के जीवन बदले जा रहे हैं। संसार के किसी भी भाग में, कभी भी, मसीही विश्वास और बाइबल के घोर विरोध और कट्टर विरोधियों की कभी कमी नहीं रही है; परन्तु जिन्होंने परमेश्वर के वचन बाइबल के सत्य को पहचाना, वो फिर उसके लिए अपने घर-बार, ज़मीन-जायदाद तथा नौकरी-व्यवसाय छोड़ने, यहाँ तक कि प्राणों की भी आहुति देने के लिए तैयार हो गए, किन्तु बाइबल द्वारा उनके जीवनों में आए परिवर्तन से फिर मुंह नहीं मोड़ा। जो बाइबल के आज्ञाकारी हो गए, उनके जीवन की दिशा और प्राथमिकताएं बदल गईं; जिन बुरी आदतों और व्यवहारों को वो छोड़ नहीं पा रहे थे, या जो बातें पहले उन्हें बुरी लगती भी नहीं थीं, वे बाइबल की आज्ञाकारिता में आ जाने के बाद उनके जीवनों से जाती रहीं। उन्हें बहुधा अपने इस विश्वास और निर्णय की एक बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी, समाज और परिवार का बहुत विरोध सहन करना पड़ा, किन्तु सत्य की पहचान हो जाने के बाद, फिर वे उस सत्य पर बने ही रहे, सब कुछ सहते रहे, बाइबल की शिक्षाओं को निभाते रहे, और परमेश्वर की शांति तथा आशीषों का अनुभव करने वाले, तथा औरों को उसके बारे में बताने वाले बन गए। 

संसार भर के साहित्य और कला पर बाइबल की बातों, घटनाओं, शिक्षाओं, और पात्रों ने बहुत गहरी छाप छोड़ी है। बाइबल से संबंधित बातों को आधार बनाकर, संसार भर में अनगिनत पुस्तकें, लेख, कहानियाँ, उपन्यास, गीत, कविताएं, नाटक आदि लिखे गए हैं, और लिखे जा रहे हैं; और उतने किसी भी अन्य पुस्तक के द्वारा प्रेरित होकर कभी भी नहीं रचे या लिखे गए हैं। साहित्य में अनेकों मुहावरे बाइबल की शिक्षाओं और बातों से निकले हैं। कला के क्षेत्र में भी जितनी कलाकृतियाँ बाइबल की बातों के आधार पर बनाई गई हैं, उतनी संसार की किसी भी अन्य पुस्तक की बातों के आधार पर नहीं बनी हैं - वे चाहे शिल्प कला और मूर्तियाँ हों, विभिन्न प्रकार के चित्र हों, या संगीत कला में स्तुति गीत और भजन आदि हों। धर्म ग्रन्थों से इस प्रकार की प्रेरणा पाई हुई कृतियाँ संसार के अन्य हर धर्म और विश्वास और स्थान में भी पाई जाती हैं, किन्तु वे अधिकांशतः किसी एक विशेष स्थान या क्षेत्र, और भाषा, संस्कृति आदि तक ही सीमित रहती हैं। किन्तु जितनी संख्या और विविधता में बाइबल की प्रेरणा से संसार भर में हर प्रकार के साहित्य और कला पर प्रभाव निरंतर चलता चला आ रहा है, वह अभूतपूर्व है, अनुपम है, विलक्षण है; उसका कोई सानी नहीं है, उसकी गणना कर पाना असम्भव है।

अगले लेख में हम इसी विषय को ज़ारी रखेंगे, तथा कुछ अन्य सम्बन्धित महत्वपूर्ण बातों को देखेंगे। बाइबल के इन अनोखे प्रभावों का आधार पापी मनुष्यों के प्रति परमेश्वर का प्रेम, सभी मनुष्यों को उनके पापों से बचाकर अनन्त स्वर्गीय जीवन देने की गहरी लालसा, और इसे कार्यान्वित करने के लिये परमेश्वर प्रभु यीशु का क्रूस पर दिया गया बलिदान और मृतकों में से उनका पुनरुत्थान है (यूहन्ना 3:16)। बाइबल सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिये, परमेश्वर का प्रेम सन्देश है, जो उन्हें चिताता है कि एक दिन जगत का न्याय होना अवश्यंभावी है; और तब प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन का हिसाब प्रभु यीशु को देना होगा, और उचित प्रतिफल लेने होंगे (प्रेरितों 17:30-31; 2 कुरिन्थियों 5:10)। उस न्याय और हिसाब देने की तैयारी का स्थान और समय अब, पृथ्वी का जीवन है। जो और जैसे निर्णय प्रत्येक मनुष्य व्यक्तिगत रीति से अपने पृथ्वी के जीवन में लेगा, वही उसके अनन्त जीवन पर लागू होंगे। 

    इसलिये, यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 18

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Unique in its effects on Life, Literature, Arts, Culture and Civilizations Part - 1


In the previous three articles we have considered the history of the books of the Bible being written, compiled, printed, published, and distributed; we saw that for the past 2000 years, despite its being relentlessly targeted, severely and violently opposed, and attempts being made to destroy it, it has always remained the world’s all time best-seller, its numbers running into billions; and today only 0.445% of the world’s population does not have portions of the Bible or the Bible in their own native language. We also saw that archeological discoveries have proven the Bible to be correct and accurate; and have established that its contents have not been altered or edited to artificially create any harmony or non-contradiction between its various books. We had also seen that all these facts are humanly impossible to explain, through man’s logic and understanding. Similarly, it is humanly impossible to show how despite the Christian  Faith and God’s Word the Bible being officially targeted for destruction since their beginning, to date, world-wide, through being ostracized, banned, persecuted, and adulterated with false teachings and doctrines, how have they not only survived, but have continued to grow, have continued to spread at all places. Today, we will begin considering another link in this chain - that despite its severe opposition, the lasting and profound effect the Bible has had on human life, literature, arts, and civilizations, no other book in the history of the world has ever been able to do anything quite like it, ever.

The way people's lives have been, and are being changed through the Bible is astounding; and this process has been going on all over the world for the past 2000 years. There are countless people around the world who have read the Bible, came to know God, and submitted their lives to Him. This change is seen everywhere in the world, in people of every religion, every ideology, even among atheists. The words of the Bible convict people of their sins, make them uneasy about them, and make them look for an actual and permanent solution for their sins. Those who are sensitive to and listen to the voice of their conscience, deliberate upon the conviction brought by it, make sincere efforts to seek and know the truth, the Word of God speaks to them, shows them the right path, and leads them to repentance for their sins. Once, some followers of the Lord Jesus, being unable to understand some of His teachings, walked away from Him; at that time the Lord asked His disciples, if they too wanted to leave Him and go away? At that time, one the disciples, Peter, answered, “...Lord, to whom shall we go? You have the words of eternal life” (John 6:66-69). This disciple of the Lord Jesus, Peter, preached among the “devout” Jews who had gathered in Jerusalem to celebrate the feast; and as is written: "Now when they heard this, they were cut to the heart, and said to Peter and the rest of the apostles, "Men and brethren, what shall we do?" Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit" (Acts 2:37-38), and as a result of that one preaching of God's Word "Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them" (Acts 2:41). And from then onwards, to this day, from Jerusalem to every place of the world today, this has been going on continuously, and regularly, despite the oppositions, persecutions, and attempts at corruption of God’s Word.

Every day, every moment, people's lives are being changed all over the world. All over the world, at all times, there has never been a dearth of severe opposition to and committed opponents of the Bible; but those who recognized the truth of God's Word the Bible, they were then ready to give up their homes, properties, jobs, and businesses, even to sacrifice their lives for it, but not turn back on the changes brought in their lives by the Bible. Those who became obedient to the Bible, the course of their life and their priorities were radically changed. Bad habits and behaviors that they were unable to give up earlier, or things they didn't even consider to be bad earlier, went away from their lives, once they came to obey the Bible. They often had to pay a great price for this faith and decision, they had to endure a lot of opposition from society and family, but once they had recognized the truth, then they remained committed to that truth. They endured everything, persisted in obeying it, told others about it, and also became the ones to experience God's peace and blessings.

The words, events, teachings, and characters of the Bible have left a deep impression on literature and art all over the world. The number of books, articles, stories, novels, songs, poems, plays etc. that have been written about things related to the Bible, is unparalleled; no other book in the history of the world has ever inspired the volume and variety of written works, as the Bible has. Many idioms in literature are derived from Biblical teachings and sayings. Even in the field of art, the sheer number of works of art that have been made on the basis of the things of the Bible, no other book in the world has ever been able to inspire - whether it is in crafts and sculptures, or various types of paintings and pictures, or of music, songs of praise and worship, hymns of various genre, etc. Though such inspired creations are also found in every other religion and belief and place; but they are mostly limited to a particular place or region, or language, and culture etc. But the volume and variety in which the inspiration of the Bible continues to influence every type of literature and art all around the world even today is unprecedented, unique, astounding; it has no comparison, no match with any other book or scripture.

In the next article we will carry on with this topic and look at some other important and related facts. The basis of this unique effect of the Bible is God’s love for sinful man, His deep longing to save all men from their sins and give them eternal heavenly life. And, to put this into action the Lord Jesus Christ sacrificed His life on the cross and resurrected from the dead (John 3:16). The Bible is God’s love-letter to all of mankind, that cautions them about the impending end of the world and judgement; and at that time everyone will have to stand before the Lord Jesus to give an account of their lives to Him, and receive the due rewards and consequences (Acts 17:30-31; 2 Corinthians 5:10). The place and time to prepare for that judgement is now, life on this earth. Whatever decisions one takes now in this earthly life, they will remain applicable in their eternal lives.

Therefore, if you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language