ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 10 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 31 - Global Flood and Fossils - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 31 - विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 12

विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म - 2


पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल में नूह के समय में आए विश्व-व्यापी जल प्रलय के पर्याप्त प्रमाण बाइबल से बाहर, पौराणिक कथाओं में और ऊँचे पर्वतों की बर्फीली ऊँचाइयों पर समुद्री जीवों, यहाँ तक कि व्हेल और अन्य बड़े समुद्री जीव-जन्तुओं कि जीवाश्मों के होने से मिलते हैं। हमने यह भी देखा था कि किस प्रकार से धरती की सतह के भूभागों के आपस में टकराने द्वारा उन पर्वत श्रृंखलाओं के बनने की धारणा, स्वयं ही इस बात को प्रमाणित करती है कि वे जीवाश्म उस प्रक्रिया का परिणाम नहीं हो सकते हैं। और इससे हमने यह भी समझा था कि किस प्रकार से विज्ञान परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध नहीं है, परन्तु विज्ञान की व्याख्या करने और उसे सिखाने वाले कुछ लोग, जो बाइबल और परमेश्वर के अस्तित्व को नकारना चाहते हैं, वे गलत व्याख्याओं और शिक्षाओं के द्वारा विज्ञान के नाम पर असत्य को फैलाते हैं। अब, क्योंकि इन जीवाश्मों के उन ऊँचाइयों पर पाए जाने का कोई भी स्वीकार्य स्पष्टीकरण नहीं है, इसलिए इन जीवाश्मों के विद्यमान होने प्रमाणों को उजागर नहीं किया जाता है, उन्हें उचित प्रमुखता नहीं दी जाती है। किन्तु इंटरनेट पर “marine fossils, sea-shells, whale fossils on mountains” खोज करने से इसके विषय में बहुत सी जानकारी मिल सकती है। यद्यपि वैज्ञानिक इनके वहाँ होने को समझाने के कई भिन्न स्पष्टीकरण देते हैं, परन्तु वे बातें स्वयं विज्ञान और उन वैज्ञानिकों द्वारा ही खोजी गई वास्तविकता से मेल नहीं खाती हैं।   

जैसा कि हमने पिछले लेखों में देखा है, विज्ञान का यह गुण और कार्य-विधि है कि उस की बातें, धारणाएं, व्याख्याएँ, और निष्कर्ष निरन्तर बदलते रहते हैं; वे न केवल अस्थाई हैं, बल्कि परिवर्तनीय भी हैं, और अपनी ही पिछली बातों के विपरीत भी हो सकते हैं; जिसे पहले ठोस तथ्य माना जाता था, उसे नकार कर उसका तिरस्कार किया जा सकता है, और उससे बिलकुल भिन्न बात लाई जा सकती है। इसलिए परमेश्वर ने अपने लोगों से यह कहा है कि अपने अनन्त जीवनों तथा परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों के लिये उन्हें केवल उस पर ही भरोसा रखना चाहिये जो स्थिर, अपरिवर्तनीय, अटल, और अनन्त काल के लिए स्थापित है, अर्थात परमेश्वर और उसके वचन पर: “पर मूर्खता के विवादों, और वंशावलियों, और बैर विरोध, और उन झगड़ों से, जो व्यवस्था के विषय में हों बचा रह; क्योंकि वे निष्‍फल और व्यर्थ हैं। किसी पाखंडी को एक दो बार समझा बुझाकर उस से अलग रह। यह जानकर कि ऐसा मनुष्य भटक गया है, और अपने आप को दोषी ठहराकर पाप करता रहता है” (तीतुस 3:9-11)। अपने अनन्त जीवन के लिये उन्हें मनुष्यों से आई हुई संसार की परिवर्तनीय, अस्थिर, असिद्ध ज्ञान की बातों को लेकर अधिक वाद-विवाद करने, या उन परमेश्वर विरोधी सांसारिक बातों को अपने जीवनों में अनावश्यक महत्व अथवा वरीयता देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संसार, मनुष्य, और मनुष्य की बातें, उसका ज्ञान तो अन्ततः संसार के अन्त के साथ अन्त हो जाएगा। 

परमेश्वर ने यह चेतावनी भी दी कि संसार के विज्ञान के ज्ञान पीछे भागने वाले और उस पर भरोसा रखने वाले, आत्मिक बातों के लिये अपने विश्वास से भटकाए जा सकते हैं “हे तीमुथियुस इस थाती की रखवाली कर और जिस ज्ञान को ज्ञान कहना ही भूल है, उसके अशुद्ध बकवाद और विरोध की बातों से परे रह। कितने इस ज्ञान का अंगीकार कर के, विश्वास से भटक गए हैं। तुम पर अनुग्रह होता रहे” (1 तीमुथियुस 6:20-21)।  

बाइबल हमें सिखाती है कि उद्धर, अर्थात मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या - पाप, का समाधान, मनुष्यों के ज्ञान और समझ से नहीं, बल्कि पापों से पश्चाताप करके, शाश्वत, अटल, सिद्ध परमेश्वर, जो उन से अथाह प्रेम करता है, पर विश्वास करने से है। परमेश्वर ने इस पर जोर देते हुए कि यह समाधान मनुष्य के अपने ज्ञान और सामर्थ्य से नहीं है, यह समाधान प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध करवा दिया है, जैसा कि पौलुस प्रेरित ने लगभग दो हज़ार वर्ष पहले लिखा था: “और हे भाइयों, जब मैं परमेश्वर का भेद सुनाता हुआ तुम्हारे पास आया, तो वचन या ज्ञान की उत्तमता के साथ नहीं आया। क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं। और मैं निर्बलता और भय के साथ, और बहुत थरथराता हुआ तुम्हारे साथ रहा। और मेरे वचन, और मेरे प्रचार में ज्ञान की लुभाने वाली बातें नहीं; परन्तु आत्मा और सामर्थ का प्रमाण था। इसलिये कि तुम्हारा विश्वास मनुष्यों के ज्ञान पर नहीं, परन्तु परमेश्वर की सामर्थ पर निर्भर हो” (1 कुरिन्थियों 2:1-5)।

निष्कर्ष यह है कि पिछले कुछ समय से हम देखते चले आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल को बदनाम करने और झूठा प्रमाणित करने के प्रयास तो बहुत किए गए, किन्तु बाइबल को गलत या झूठा कोई नहीं प्रमाणित कर सका। वरन इस प्रयास में, स्वयं के द्वारा बाइबल के पक्ष में खोजे गये प्रमाणों के कारण, कई अविश्वासी प्रभु यीशु मसीह के उत्साही और प्रतिबद्ध अनुयायी एवं विश्वासी बन गये। हमने पिछले तथा आज के लेख से यह भी देखा है कि बाइबल में ही उसके परमेश्वर का सत्यापित किये जा सकने वाला अटल, शाश्वत, और सत्य वचन होने के पर्याप्त प्रमाण विद्यमान हैं; और किस प्रकार से विज्ञान के तथ्यों को परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध गलत् उद्देश्य से उपयोग किया जाता है। आगे भी हम कई और प्रकार के वैज्ञानिक तथ्यों की बाइबल में उपस्थिति, उनके मनुष्यों को ज्ञात होने से भी हजारों वर्ष पहले वहाँ लिखे जाने के संदर्भ में देखेंगे; अगले लेख में हम अपनी इसी श्रृंखला में जीवन के आरम्भ तथा क्रमिक विकासवाद (evolution) के सिद्धान्त से सम्बन्धित कुछ बातों को देखेंगे।

तो, अभी तक हमने जो देखा है, उसके आधार पर, उस महान, प्रेमी सृष्टिकर्ता परमेश्वर के प्रति आज आपका विचार और निर्णय क्या है? क्या आप स्वेच्छा और सच्चे मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लेकर पापी संसार और पापी मनुष्यों पर आने वाले न्याय और भयानक विनाश से बचा लें” के द्वारा अपने पृथ्वी के शेष जीवन तथा अनन्तकाल को सुरक्षित करेंगे? साधारण विश्वास की इस प्रार्थना और समर्पण को अवसर देकर देखिए - आप निराश नहीं होंगे। 



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 31

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science - 12

Global Flood and Fossils - 2


In the previous article we had seen that there are sufficient evidences of the Biblical flood that occurred in Noah’s times, outside the Bible as the mythological stories of a similar  flood in all the civilizations of the world, and as fossils of sea-animals, even of whales and large sea-animals found at the snowy heights of the major mountain ranges. We had also seen how, the theory of plate tectonics, i.e., colliding and pressing together of the earth’s plates making up its crust, by itself ends up proving that these fossils could not have ended up on those mountains through this mechanism. From this we had also seen how science is not contrary to God or the Bible, but some of those who interpret and teach science and want to deny the existence of God and truths of the Bible, in the name of science, they misinterpret facts and teach their falsities. Now, therefore, since there is no other tenable explanation about these marine fossils, the evidence for their existence and findings is suppressed, it is not given its due prominence in scientific reporting. But by searching "marine fossils, sea-shells, whale fossils on mountains" on the Internet, a lot of information can still be found about it. Although scientists give various theories and explanations to explain the presence of fossils of sea animals in high mountainous regions, but their explanations do not truly go along with the evident facts unearthed by the scientists and science itself.

As we have seen in the previous articles, by its very nature and methodology, the theories, interpretations, and inferences of science always keep changing, are fallible, even contradicting and rejecting what may have been considered as solid facts earlier. Therefore, God told His people that for their eternal lives and their relationship with Him, they should only trust that which is perfect, unchanging, infallible eternally established, i.e., Him and His Word. "But avoid foolish disputes, genealogies, contentions, and strivings about the law; for they are unprofitable and useless.  Reject a divisive man after the first and second admonition, knowing that such a person is warped and sinning, being self-condemned” (Titus 3:9-11). They do not need to be worried about the changing, fallible, imperfect worldly knowledge and things from man, nor to give unnecessary importance or priority to the scientific knowledge, arguments, theories, etc., presented as “proofs” against God and the Bible, since man, all his knowledge and all his achievements will eventually perish with the world at its end.

God also warned that those who rely more on such worldly scientific knowledge can then, for their spiritual lives, be led astray from the faith "O Timothy! Guard what was committed to your trust, avoiding the profane and idle babblings and contradictions of what is falsely called knowledge -- by professing it some have strayed concerning the faith. Grace be with you. Amen" (1 Timothy 6:20-21).

The Bible teaches us that salvation, i.e., the solution to man’s greatest problem - sin, is not through man’s own knowledge, but through repentance from sins and faith in the eternal, infallible, perfect God who loves them immeasurably. God has made this solution available through the gospel of forgiveness of sins and salvation by faith in the Lord Jesus, freely to all the people of the world, emphasizing that it is not based upon the knowledge and understanding of men, but on their realization of their sin present in them and their acceptance of salvation by faith. As the apostle Paul wrote about two thousand years ago: “And I, brethren, when I came to you, did not come with excellence of speech or of wisdom declaring to you the testimony of God. For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified. I was with you in weakness, in fear, and in much trembling. And my speech and my preaching were not with persuasive words of human wisdom, but in demonstration of the Spirit and of power, that your faith should not be in the wisdom of men but in the power of God" (1 Corinthians 2:1-5).

The conclusion is that for the past sometime, we have been seeing that many attempts have been made to discredit and prove the Bible as false, but to date none has been able to prove the Bible to be false or wrong. Rather, in attempting to do so, many unbelievers, because of the proofs they discovered in favor of the Bible, came to faith in the Lord Jesus and became His ardent and committed followers. We have also seen through the previous and today’s article that in the Bible itself there is enough evidence of it being the infallible, eternal, and verifiably true Word of God; and how the facts of science are misinterpreted and misused against God and the Bible. In the days ahead, we will see the presence of many more kinds of scientific facts in the Bible, all written in it thousands of years ago, before men knew, or even had any idea about them. In the next article we will consider a few things about the origin of life and the theory of evolution.

So, today, in context of all that we have seen so far, what are your thoughts and your decision about the great and loving Creator God? Would you willingly and sincerely, with a heartfelt repentance of your sins, say a short prayer, “Lord Jesus, forgive my sins, take me under your care and save me from the judgment and terrible destruction that will be coming upon the sinful world and sinful men.” Your one sincere, voluntary prayer of faith will not only safeguard the rest of your earthly life but your eternity as well. Give this prayer of simple faith and willing surrender to the Lord Jesus an honest chance - you won't be disappointed.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 30 - Global Flood and Fossils - 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 30 - विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 30

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 11

विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म - 1


पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल में दी गई भविष्यवाणियों में से, हमारे वर्तमान समय से सम्बन्धित दो प्रमुख भविष्यवाणियाँ हैं - प्रभु यीशु मसीह का दूसरा आगमन, और संसार का न्याय तथा विनाश। बाइबल में इनके पूरा होने के बारे में दिये गये चिन्हों (मत्ती 24 अध्याय) के अनुसार, हम इसी अन्त समय में जी रहे हैं, और यह किसी भी पल घटित हो सकता है। किन्तु साथ ही लगभग 2000 वर्ष पहले जब प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा यह बातें लिखी जा रही थीं, तब यह भी बता दिया गया था कि अन्त के दिनों में लोग इन बातों पर विश्वास नहीं करेंगे, इनका उपहास करेंगे। अन्त के दिनों के इस विवरण और अविश्वास को समझाने के लिये, प्राचीन काल में नूह के समय में आए विश्व-व्यापी जल प्रलय का उदाहरण भी दिया गया था; और इसे भी हमने पिछले लेख में देखा था। यह जल प्रलय भी संसार के लोगों के अविश्वास और उपहास का एक प्रमुख केन्द्र रहा है। आज हम इसी जल प्रलय से सम्बन्धित कुछ बातों पर विचार करते हैं। 

ऐसा नहीं है कि परमेश्वर के वचन बाइबल के बाहर इस विश्व-व्यापी जल प्रलय के प्रमाण नहीं हैं; सारे संसार की सभी सभ्यताओं में इस विश्व-व्यापी जल प्रलय की पौराणिक कथाएं विद्यमान हैं। और यह बहुत स्वाभाविक भी है, क्योंकि सारे संसार के लोग नूह के वंशज हैं। वे सभी उस जल प्रलय में से परमेश्वर द्वारा सुरक्षित निकाले गए, और जैसे-जैसे संसार में फैलते चले गए, उस जल प्रलय की घटना की मौखिक स्मृतियाँ भी अपने साथ लेकर गए, जिन में समय के साथ कुछ-कुछ परिवर्तन आए, किन्तु मूल स्वरूप वही है कि एक विश्व-व्यापी जल प्रलय हुआ था, और सारी पृथ्वी पर से कुछ मनुष्यों को छोड़ शेष सभी मनुष्य उस जल-प्रलय में नाश हो गए थे।

यह केवल पौराणिक बातों में ही नहीं है, किन्तु सारे संसार भर में इस विश्व-व्यापी जल प्रलय के प्रमाण जलचर जीव-जन्तुओं के जीवाश्मों के रूप में विद्यमान हैं, और इनमें व्हेल तथा अन्य विशाल समुद्री जीवों के जीवाश्म भी हैं; और ये जीवाश्म उन ऊंचे हिमालय और ऐन्डीस जैसी ऊंची पर्वत-श्रंखलाओं पर भी प्रचुर मात्रा में हैं, जिनके कभी जल मगन होने की बात वैज्ञानिक न तो कल्पना करते हैं और न ही स्वीकार करते हैं। इसलिये, समुद्री जीव-जन्तुओं के जीवाश्मों के पर्वतों की ऊँचाइयों पर मिलने को समझाने के लिये, कुछ धारणाएं बनाई गई हैं, और सिखाई जाती हैं। इन धारणाओं में से एक, जो वैज्ञानिकों और भूविज्ञानियों में काफी प्रचलित है और मानी जाती है, यह है कि ये जीव-जन्तु समुद्रों में थे, और जैसे-जैसे पृथ्वी की सतह बनाने वाले विशाल भू-भाग बहते हुए आपस में टकराते रहे, एक दूसरे को दबाते रहे, उनके परस्पर टकराव के क्षेत्रों में दबाव के कारण, भूमि की सतह में बल आए, किनारे मुड़े और ऊपर को उठने लगे, और उनके ऊपर उठते चले जाने से पर्वत श्रृंखलाएँ बन गईं, जो अपने साथ इन जीव-जन्तुओं के अवशेषों को भी बर्फीली ऊँचाइयों तक ले गईं। किन्तु यदि आप इंटरनेट पर “fallacies in plate tectonics and marine fossils” के द्वारा खोज करेंगे, तो यह प्रकट हो जाएगा कि यद्यपि यह धारणा बहुत प्रचलित और सामान्यतः ग्रहण कर ली जाती है, परन्तु सभी इसे स्वीकार नहीं करते हैं; और इसके कई आलोचक तथा आलोचनाएँ, और इसे लेकर सन्देह भी हैं।

किन्तु साथ ही, यह धारणा इस बात को दिखाने का एक उत्तम उदाहरण है कि विज्ञान परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध नहीं है; विज्ञान की व्याख्या करने और शिक्षा देने वाले कुछ लोग, जो परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध हैं, वे विज्ञान की बातों को ऐसी अनुचित रीति से प्रस्तुत करते हैं कि आम लोग धोखे और बहकावे में आकर, परमेश्वर और बाइबल पर सन्देह करने लगते हैं। अब, जीवाश्मों के बारे में दी गई इस धारणा से सम्बन्धित वैज्ञानिक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, एक सामान्य-समझ के प्रश्न पर विचार कीजिये - वैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के भू-भागों के टकराने और मुड़ने, ऊपर उठने की गति बहुत ही धीमी होती है - केवल कुछ मिलीमीटर प्रति वर्ष; अर्थात, यह कोई अचानक और तेज़ी से होने वाली विनाशकारी घटना नहीं है। इसलिये बजाए इस बताई जाने वाली सम्भावना के, कि ऊपर उठते हुए भु-भागों के बीच में समुद्र का कुछ भाग फंस गया होगा, फिर धीरे-धीरे वह सूख गया, उसके जीव-जन्तु मर गये, और उनके जीवाश्म बन गये, एक भिन्न सम्भावना का होना कहीं अधिक तार्किक और सम्भव लगता है, और यह अधिक सम्भव संभावना है कि, क्योंकि धरती की सतह के ऊपर उठने की गति बहुत धीमी थी - केवल कुछ मिलीमीटर प्रति वर्ष, इसलिये समुद्र और उसके जीवों के फँसने की बजाए, बहुत धीरे-धीरे ऊपर उठती हुई धरती से समुद्र का पीछे होते जाना कहीं अधिक सम्भव था। और ऐसी स्थिति में समुद्र की गहराई में तथा उसके पर्यावरण में बहुत धीरे से होने वाले परिवर्तन के कारण, वहाँ के जीव-जन्तुओं को किसी अन्य स्थान पर चले जाने और बचे रह जाने के लिये पर्याप्त समय था; न कि उनके किसी भू-भाग में फँस जाने और मर कर जीवाश्म बन जाने की सम्भावना के। इसलिये, जब उस ऊपर उठती हुई धरती पर फँसने और मरने के लिए वहाँ कोई समुद्री जीव-जन्तु ही नहीं बचे होंगे, तो पर्वतों की बर्फीली ऊँचाइयों पर उनके जीवाश्म कैसे पहुँचेंगे; और व्हेल तथा अन्य बड़े जीवों के जीवाश्मों के पर्वतों की उन ऊँचाइयों पर होने का तो प्रश्न ही नहीं उठता है। इसलिये धरती के भूभागों के टकराने की यह प्रचलित और काफी ग्रहण की जाने वाली धारणा, स्वयं ही उन जीवाश्मों के वहाँ उन ऊँचाइयों पर होने की सम्भावना को नकार देती है। परन्तु, यह ऐसी बात है जो किसी अचानक और भयानक घटना, जैसे कि नूह के समय की विश्व-व्यापी जल-प्रलय के घटित होने और तेज़ी से पूरी हो जाने से हो सकती है; क्योंकि तब पर्वतों को डुबो देने वाले जल के चढ़ने साथ वे जीव-जन्तु भी वहाँ पहुँचे, और फिर पानी के तेज़ी से घटने और पर्वतों के फिर से दिखने लग जाने के कारण वे वहाँ फँस गये, मिट्टी-पत्थरों में दब गए और वहाँ पर उनके जीवाश्म बन गये।

इस चर्चा से संबधित निष्कर्ष को हम अगले लेख में देखेंगे। किन्तु अभी के लिए, पिछले कुछ समय से हम देखते चले आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल को बदनाम करने और झूठा प्रमाणित करने के प्रयास तो बहुत किए गए, किन्तु बाइबल को गलत या झूठा कोई नहीं प्रमाणित कर सका। हमारी आज की चर्चा ने भी इसी बात को दिखाया है कि बाइबल में ही उसके परमेश्वर का अटल और शाश्वत सत्य वचन होने के पर्याप्त प्रमाण विद्यमान हैं, जिनकी पुष्टि बाइबल से बाहर के तथ्यों से भी हो जाती है। साथ ही हमने यह भी देखा है कि किस प्रकार से वैज्ञानिक तथ्यों की अनुचित और गलत व्याख्या को सामान्य लोगों पर, विज्ञान के नाम से थोप दिया जाता है, ताकि बाइबल और परमेश्वर के अस्तित्व को नकारा जाए, जबकि गलत् विज्ञान नहीं, विज्ञान की व्याख्या करने वाले होते हैं। 

उस महान, प्रेमी सृष्टिकर्ता परमेश्वर के प्रति आज आपका विचार और निर्णय क्या है? क्या आप स्वेच्छा और सच्चे मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लेकर पापी संसार और पापी मनुष्यों पर आने वाले न्याय और भयानक विनाश से बचा लें” के द्वारा अपने पृथ्वी के शेष जीवन तथा अनन्तकाल को सुरक्षित करेंगे? साधारण विश्वास की इस प्रार्थना और समर्पण को अवसर देकर देखिए - आप निराश नहीं होंगे। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 30

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science - 11

Global Flood and Fossils - 1


  In the previous article we had seen that amongst the prophecies given in God’s Word the Bible, two main prophecies that are related to our present days, are the second coming of the Lord Jesus, and the judgment of the world and its destruction. According to the signs related to their fulfillment (Matthews chapter 24), we are living in the last days, and these can happen at any moment. Also, when these things were being written by the disciples of the Lord Jesus, about 2000 years ago, then this had also been predicted that in the end-times, people will not believe in these things, but will mock them. To illustrate the descriptions and the unbelief, the example of world-wide flood in Noah’s time was also given; and we had seen about these in the previous article. This flood has also been a prominent target for the unbelief and mockery of the people. Today, we will see some things related to this flood. 

It's not that, outside of the Bible, the evidence of this world-wide deluge isn't present. The story of this world-wide deluge exists in the mythology of all the civilizations of the whole world. And quite naturally so, because the people of the whole world are the descendants of Noah. They had all been rescued by God from that flood, and as they spread through the world, they also took with them oral accounts of the memories of those times, including those of the flood. With the passage of time there were some changes in the accounts, but the basic form has remained the same, that the flood took place all over the earth, and except for a few from whom the earth was repopulated, all the rest of mankind perished.

The evidence of a world-wide flood is not only seen in mythological accounts, but all over the world, the evidence of this deluge is present in the form of fossils of aquatic animals, even of whales and large sea creatures, abundantly found even in higher regions of mountain ranges like Himalayas and Andes, who’s ever being submerged under water, scientists can neither imagine nor believe. Instead, to explain the presence of these sea-animal fossils on the higher mountainous regions, various theories have been proposed, and are taught. One very popular and often believed theory amongst the geologists and scientists is that these animals were in the seas, and as the earth’s continental plates drifted, collided, and pressed against each other, the pressure at the collision areas caused the earth’s surface to buckle and move upwards, and through this upward movement, eventually these high mountains came about, carrying the remains of the sea animals with them to the higher snowy regions. But if one searches the internet using “fallacies in plate tectonics and marine fossils” it becomes apparent that despite being popular and commonly accepted, this theory is not very well accepted by everyone; criticisms and doubts about it remain.

Also, this theory is an excellent example of how science is not against the Bible and God; rather, some people opposed to God and the Bible, misrepresent scientific facts in a manner that the common people get misled by their deceit and untruths, and start doubting God and the Bible. Now, bearing in mind the scientific facts related to this theory, give a common-sense question that should come to the mind, some thought – according to the scientists, this rising of land masses due to the collision of the plates is said to occur at the rate of a few millimeters per year; i.e., it is not a sudden and rapidly occurring catastrophic event. Therefore, rather than the possibility of some parts of the sea with its animals getting trapped between land masses, and eventually drying off, its sea-animals perishing and getting fossilized, the possibility of the water bodies gradually shifting and drawing away as the land under them, or near their shores rose by a few millimeters per year is far more plausible. In such a scenario, due to the very gradually altering sea levels and sea environment, the sea animals would have moved away to more suitable areas, instead of getting trapped in the rising land and eventually dying off and becoming fossilized. Thus, there would be no sea-animals left to get fossilized and gradually raised up to these snowy heights on the mountains; and there is no way that whales and other large sea-creatures would get trapped and fossilized this way. Hence, the popularly accepted and touted theory of plate tectonics by itself speaks against the possibility of the kind of fossils that are found at those great heights on the mountain. But this is something that could easily happen with a sudden catastrophic event occurring and completing within a very short span of time – as is feasible with the global flood of Noah, where sea animals could reach to any levels of the submerged mountains, then as the water rapidly drained away and mountains re-emerged out of the water, they got get trapped, buried and fossilized in the mud.

We will see the conclusions related to this discussion in the next article. For the past sometime, we have been seeing that many attempts have been made to discredit and prove the Bible as false, but to date none has been able to prove the Bible to be false or wrong. Also, in today’s discussion we have also seen that in the Bible itself there is enough evidence of it being the infallible, eternal, and verifiably true Word of God, which is also affirmed through extra-Biblical facts. Today, we have also seen how logically unacceptable interpretations of scientific facts are foisted upon the public in the garb of science, to discredit God and the Bible; and not science, but those misinterpreting science are the actual culprits.

So, today, in context of all that we have seen so far, what are your thoughts and your decision about the great and loving Creator God? Would you willingly and sincerely, with a heartfelt repentance of your sins, say a short prayer, “Lord Jesus, forgive my sins, take me under your care and save me from the judgment and terrible destruction that will be coming upon the sinful world and sinful men.” Your one sincere, voluntary prayer of faith will not only safeguard the rest of your earthly life but your eternity as well. Give this prayer of simple faith and willing surrender to the Lord Jesus an honest chance - you won't be disappointed.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 29 - Skepticism Predicted / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 29 - अविश्वास अपेक्षित

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 29

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 10

अविश्वास अपेक्षित

पिछले कुछ लेखों में हमने देखा है कि परमेश्वर के वचन बाइबल की पुस्तकों में परमेश्वर ने हजारों वर्ष पहले अनेकों प्रकार का वैज्ञानिक ज्ञान लिखवा दिया था; और वर्तमान में विज्ञान उन्हीं बातों को अपनी ही खोज और आविष्कारों के द्वारा उजागर कर रहा है। बाइबल के ज्ञाता दिखाते रहते हैं कि ये बातें परमेश्वर ने पहले से ही साधारण, सामान्यतः अशिक्षित, तथा अवैज्ञानिक मनुष्यों की समझ में आने वाली भाषा में लिखवा दी थीं। 

साथ ही परमेश्वर ने यह भी लिखवा दिया था कि लोग बाइबल की बातों को अस्वीकार करेंगे, उन पर अविश्वास करेंगे; इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:

  • 2 पतरस 3:3-4 और यह पहिले जान लो, कि अन्‍तिम दिनों में हंसी ठट्ठा करने वाले आएंगे, जो अपनी ही अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे। और कहेंगे, उसके आने की प्रतिज्ञा कहां गई? क्योंकि जब से बाप-दादे सो गए हैं, सब कुछ वैसा ही है, जैसा सृष्‍टि के आरम्भ से था?

  • यहूदा 1:17-19 पर हे प्रियो, तुम उन बातों को स्मरण रखो; जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरित पहिले कह चुके हैं। वे तुम से कहा करते थे, कि पिछले दिनों में ऐसे ठट्ठा करने वाले होंगे, जो अपनी अभक्ति के अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे। ये तो वे हैं, जो फूट डालते हैं; ये शारीरिक लोग हैं, जिन में आत्मा नहीं।

न केवल परमेश्वर ने इस अविश्वास और उपेक्षा किए जाने के बारे में लिखवाया, वरन वो बातें भी लिखवा दीं जिनको लेकर अविश्वासी लोग उपहास करेंगे। इन बातों में से एक, ऊपर पतरस वाले पदों में दी गई है, प्रभु यीशु मसीह का दूसरा आगमन - जिसके विषय मसीही विश्वासियों में बहुत प्रत्याशा है, किन्तु अविश्वासियों में बहुत संशय और उपहास किया जाता है। इसी प्रकार दो अन्य उदाहरण है बाइबल में दिया गया पृथ्वी की रचना का वर्णन और नूह के समय में मनुष्यों में पाप के अत्यधिक बढ़ जाने से आए विश्व-व्यापी जल प्रलय और पापी मनुष्यों के विनाश का वृतांत। पतरस ने अपनी पत्री में लिखा: “वे तो जान बूझ कर यह भूल गए, कि परमेश्वर के वचन के द्वारा से आकाश प्राचीन काल से वर्तमान है और पृथ्वी भी जल में से बनी और जल में स्थिर है। इन्‍हीं के द्वारा उस युग का जगत जल में डूब कर नाश हो गया” (2 पतरस 3:5-6); और फिर सचेत किया कि जैसे नूह के समय में अविश्वासी और पापी जन जल के द्वारा नाश की गए थे, वैसे ही इस युग में पापी संसार और पापी मनुष्य आग के द्वारा भस्म किए जाएंगे “पर वर्तमान काल के आकाश और पृथ्वी उसी वचन के द्वारा इसलिये रखे हैं, कि जलाए जाएं; और वह भक्तिहीन मनुष्यों के न्याय और नाश होने के दिन तक ऐसे ही रखे रहेंगे” (2 पतरस 3:7)। 

पिछले कुछ समय से हम देखते चले आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल को बदनाम करने और झूठा प्रमाणित करने के प्रयास तो बहुत किए गए, किन्तु बाइबल को गलत या झूठा कोई नहीं प्रमाणित कर सका। वरन इस प्रयास में, स्वयं के द्वारा बाइबल के पक्ष में खोजे गये प्रमाणों के कारण, कई अविश्वासी प्रभु यीशु मसीह के उत्साही और प्रतिबद्ध अनुयायी एवं विश्वासी बन गये। हमने यह भी देखा है कि बाइबल में ही उसके परमेश्वर का अटल और शाश्वत सत्य वचन होने के प्रमाण विद्यमान हैं। आगे भी हम कई और प्रकार के वैज्ञानिक तथ्यों की बाइबल में उपस्थिति, उनके मनुष्यों को ज्ञात होने से भी हजारों वर्ष पहले वहाँ लिखे जाने के संदर्भ में देखेंगे; अगले लेख में हम इसी विश्व-व्यापी जल-प्रलय और जीवाश्मों से सम्बन्धित कुछ बातों को देखेंगे।

अभी तक हमने जो कुछ देखा है, उसके आधार पर, उस महान, प्रेमी सृष्टिकर्ता परमेश्वर के प्रति आज आपका विचार और निर्णय क्या है? क्या आप स्वेच्छा और सच्चे मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लेकर पापी संसार और पापी मनुष्यों पर आने वाले न्याय और भयानक विनाश से बचा लें” के द्वारा अपने पृथ्वी के शेष जीवन तथा अनन्तकाल को सुरक्षित करेंगे? साधारण विश्वास की इस प्रार्थना और समर्पण को अवसर देकर देखिए - आप निराश नहीं होंगे। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 29

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science - 10

Skepticism Predicted


Over the past few articles we have been seeing that God, thousands of years ago, had got written in the books of His Word the Bible, many things of scientific importance, which scientists and science are presently learning and realizing through their own discoveries and inventions. Biblical scholars continue to show that what science is saying today, God had already written those things through ordinary, often uneducated men, and those without any knowledge of science, in a simple language that would be understandable to ordinary people of those times.

At the same time, God had also got it written beforehand that people would reject and disbelieve the words of the Bible. See some Bible verses in this context:

  • 2 Peter 3:3-4 “knowing this first: that scoffers will come in the last days, walking according to their own lusts, and saying, "Where is the promise of His coming? For since the fathers fell asleep, all things continue as they were from the beginning of creation.”

  • Jude 1:17-19 “But you, beloved, remember the words which were spoken before by the apostles of our Lord Jesus Christ: how they told you that there would be mockers in the last time who would walk according to their own ungodly lusts. These are sensual persons, who cause divisions, not having the Spirit.”

Not only did God get written about this unbelief and willful neglect,  but He also had written the very things that would be ridiculed by unbelievers. One of them is stated in the quote from Peter above — the second coming of the Lord Jesus Christ — of which there is great anticipation among Christians, but much unbelief and ridicule among unbelievers. Two other similar examples are the Biblical description of the creation of the earth and the account of the worldwide flood for the destruction of sinful people, which happened in Noah's time because of the great increase in sin amongst mankind. Peter wrote in his letter: “For this they willfully forget: that by the word of God the heavens were of old, and the earth standing out of water and in the water, by which the world that then existed perished, being flooded with water” (2 Peter 3:5-6); And then cautioned that just as unbelievers and sinners were destroyed by water in the time of Noah, so in this age the sinful world and the sinful mankind will be consumed by fire “But the heavens and the earth which are now preserved by the same word, are reserved for fire until the day of judgment and perdition of ungodly men” (2 Peter 3:7).

For the past sometime, we have been seeing that many attempts have been made to discredit and prove the Bible as false, but to date none has been able to prove the Bible to be false or wrong. Rather, in attempting to do so, many unbelievers, because of the proofs they discovered in favor of the Bible, came to faith in the Lord Jesus and became His ardent and committed followers. We have also seen that in the Bible itself there is enough evidence of it being the infallible, eternal, and verifiably true Word of God. In the days ahead, we will see the presence of many more kinds of scientific facts in the Bible, all written in there thousands of years ago, before men knew, or even had any idea about them. In the next article we will consider a few things about the global flood and the fossils.

Today, in context of all that we have seen so far, what are your thoughts and your decision about the great, loving Creator God? Would you willingly and sincerely, with a heartfelt repent of your sins, and say a short prayer, “Lord Jesus, forgive my sins, take me under your care and save me from the judgment and terrible destruction that will be coming upon the sinful world and sinful men.” Your one sincere, voluntary prayer of faith will not only safeguard the rest of your earthly life but your eternity as well. Give this prayer of simple faith and willing surrender to the Lord Jesus an honest chance - you won't be disappointed.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language


रविवार, 7 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 28 - Bible and Man’s Health - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 28 - मनुष्य का स्वास्थ्य - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 28

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                        औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 9

मनुष्य का स्वास्थ्य - 2  


    हम पिछले लेख में जहाँ पर रुके थे, आज वहीं से मानवीय स्वास्थ्य के बारे में बाइबल में लिखी बातों को आगे देखेंगे, जो मुख्यतः बचाव द्वारा बीमारियों से सुरक्षित रहने के बारे में हैं। परमेश्वर ने न केवल मनुष्य के शरीर की रचना में उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रावधान प्रदान किए हैं, किन्तु साथ ही अपने वचन बाइबल की पुस्तकों में अनेकों ऐसे उपाय भी लिखवाए हैं, जिनके पालन के द्वारा मनुष्य स्वस्थ बन रह सकता है। परमेश्वर ने ये निर्देश हज़ारों वर्ष पहले मनुष्यों को दे दिए थे; वर्तमान में चिकित्सा-विज्ञान इनके महत्व और उपयोगिता को पहचान रहा है, तथा “बचाव द्वारा स्वास्थ्य” की शिक्षा के रूप में पालन करने के लिए कह रहा है। परमेश्वर द्वारा बाइबल में दिए गए स्वास्थ्य संबंधी कुछ निर्देश हैं:

परमेश्वर ने लगभग 3500 वर्ष पहले, अपने लोगों से कहा था कि वे शौच के लिए अपनी छावनी के क्षेत्र से बाहर जाएँ, और अपने साथ मल को ढांपने के लिए उपकरण भी ले जाएं “छावनी के बाहर तेरे दिशा फिरने का एक स्थान हुआ करे, और वहीं दिशा फिरने को जाया करना; और तेरे पास के हथियारों में एक खनती भी रहे; और जब तू दिशा फिरने को बैठे, तब उस से खोदकर अपने मल को ढांप देना” (व्यवस्थाविवरण 23:12-13)। हम आज जानते हैं कि मल से प्रदूषित पानी या भोजन सामग्री के खाने से, या उससे दूषित मिट्टी के संपर्क में रहने से कितने ही रोग होते हैं। रोगों की रोक-थाम की योजनाओं में पानी और मिट्टी को मल से दूषित होने से रोके रखने के उपाय सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण होते हैं। कहा जाता है कि प्रथम विश्व-युद्ध होने के समय तक उतने सैनिक युद्ध से नहीं मरे थे, जितने छावनियों में फैलने वाली बीमारियों से मरे, क्योंकि उन्होंने स्वच्छता के इस सिद्धांत का पालन नहीं किया था।

    परमेश्वर ने अपने वचन में बताया है कि यौन-संबंध पति-पत्नी के मध्य ही उचित और स्वीकार्य हैं। व्यभिचार, अनेकों के साथ यौन-संबंध रखना, समलैंगिक संबंध, आदि सभी शरीर में रोगों और अस्वस्थता उत्पन्न करते हैं (रोमियों 1:27; 1 कुरिन्थियों 6:18)। आज चिकित्सा विज्ञान में यौनाचार से सम्बन्धित बीमारियों की एक पूर्ण श्रेणी है -  “Sexually Transmitted Diseases (STD’s)” जो परमेश्वर के इसी सिद्धान्त के पालन न करने के कारण फैलती और अपने विनाशकारी प्रभाव उत्पन्न करती हैं। 

परमेश्वर ने लगभग 3000 वर्ष पहले अपने लोगों को शुद्ध और अशुद्ध जीव-जन्तुओं की सूची दी थी, अशुद्ध पशुओं को भोजन के लिए निषेध किया था (लैव्यव्यवस्था 11; तथा व्यवस्थाविवरण 14 अध्याय)। जिन पशुओं को भोजन के लिए निषिद्ध किया गया था उनमें सूअर सहित कुछ और जानवर “फिर सूअर, जो चिरे खुर का होता है परन्तु पागुर नहीं करता, इस कारण वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है। तुम न तो इनका मांस खाना, और न इनकी लोथ छूना” (व्यवस्थाविवरण 14:8), और जलाशयों के तले में रहने वाले जल-जंतु, जिनके चोंयेटे और पंख (scales & fins) नहीं होते, सम्मिलित हैं: “फिर जितने जल जन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात समुद्र वा नदियों के जल जन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो। और जलचरी प्राणियों में से जितने जीवधारी बिना पंख और चोंयेटे के समुद्र वा नदियों में रहते हैं वे सब तुम्हारे लिये घृणित हैं। वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना। जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है” (लैव्यव्यवस्था 11:9-12)। ये जीव-जंतु बहुधा तले पर पड़ी गंदगी खाने वाले होते हैं, जिससे मनुष्यों में बीमारियों के प्रवेश करने का खतरा रहता है। उस समय जब चिकित्सा उन्नत नहीं थी, दवाइयाँ नहीं थीं, यह एक तरीका था, गन्दगी में रहने और उसे खाने वाले पशुओं द्वारा बीमार हो जाने से बचे रहने का।

    परमेश्वर ने निर्देश दिए थे कि पीने के लिए स्वच्छ जल का ही प्रयोग करना है, और किसी भी मृतक जन्तु से दूषित बर्तन के भोजन अथवा उसके जल को प्रयोग नहीं करना है “और यदि मिट्टी का कोई पात्र हो जिस में इन जन्तुओं में से कोई पड़े, तो उस पात्र में जो कुछ हो वह अशुद्ध ठहरे, और पात्र को तुम तोड़ डालना। उस में जो खाने के योग्य भोजन हो, जिस में पानी का छुआव हों वह सब अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिये कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे। और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर वा चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे। परन्तु सोता वा तालाब जिस में जल इकट्ठा हो वह तो शुद्ध ही रहे; परन्तु जो कोई इनकी लोथ को छूए वह अशुद्ध ठहरे” (लैव्यव्यवस्था 11:33-36)। वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान को मनुष्यों में रोग उत्पन्न करने वाले कीटाणुओं की जानकारी होने के बाद इस बात का महत्व समझ में आता है जिसे परमेश्वर ने हजारों वर्ष पूर्व बता दिया था।

    परमेश्वर ने रोगों के इलाज के लिए वनस्पति में भी प्रावधान रखे, और मनुष्यों को उसके विषय बताया (यशायाह 38:21; यहेजकेल 47:12; प्रकाशितवाक्य 22:2): “यशायाह ने कहा था, अंजीरों की एक टिकिया बना कर हिजकिय्याह के फोड़े पर बान्‍धी जाए, तब वह बचेगा” (यशायाह 38:21); “और नदी के दोनों तीरों पर भांति भांति के खाने योग्य फलदाई वृक्ष उपजेंगे, जिनके पत्ते न मुरझाएंगे और उनका फलना भी कभी बन्द न होगा, क्योंकि नदी का जल पवित्र स्थान से निकला है। उन में महीने महीने, नये नये फल लगेंगे। उनके फल तो खाने के, ओर पत्ते औषधि के काम आएंगे” (यहेजकेल 47:12)। इसी प्रकार से जैतून का तेल और दाखरस भी घावों के इलाज में प्रयोग किया जाता था (लूका 10:34)। जैतून का तेल स्वस्थ होता है, और दाखरस में विद्यमान इथाइल अल्कोहल कीटाणुओं को मारता है।

    परमेश्वर ने 3000 वर्ष पूर्व राजा सुलैमान द्वारा लिखे नीतिवचनों में लिखवा दिया था कि “मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियां सूख जाती हैं” (नीतिवचन 17:22); तथा “मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दु:ख से आत्मा निराश होती है” (नीतिवचन 15:13)। परमेश्वर के वचन में 3000 वर्ष पहले लिखे गए इस तथ्य को चिकित्सा विज्ञान आज समझ और मान रहा है; वर्तमान समय की लोगों को सर्वाधिक ग्रसित करने वाली घातक बीमारियाँ, जैसे बढ़ा हुआ ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, डायबटीस, निराशा या डिप्रेशन, आदि अशांत और अस्वस्थ मन के कारण ही शरीर पर प्रभाव डालते हैं; और इनके इलाज के लिए मन के प्रसन्न और संतुष्ट होने से बहुत सहायता मिलती है।

    जिस परमेश्वर ने हमारे नश्वर शरीरों को, जो एक न एक दिन मर ही जाएंगे, स्वस्थ रखने के लिए इतने प्रावधान किए, निर्देश दिए, उसी ने हमारी कभी न मरने वाली आत्मा को सबसे विनाशकारी और अनन्तकाल के लिए परेशानी उत्पन्न करने वाले पाप के रोग से भी बचाव और स्वस्थ रहने का उपाय दिया है। परमेश्वर ने कहा, “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9)। वह हमसे केवल इतना चाहता है कि हम अपने पाप मान लें और उन पापों से उसके सम्मुख सच्चे मन से पश्चाताप कर लें। उसके आगे हमें उन पापों से शुद्ध करने और हमें परमेश्वर की दृष्टि और मापदंड के अनुसार धर्मी बनाने की ज़िम्मेदारी और कार्य उसका है। स्वेच्छा और सच्चे मन से की गई केवल एक प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं स्वीकार करता हूँ कि मैंने मन, ध्यान, विचार, और व्यवहार में पाप किया है, और आपने मेरे पापों के निवारण के लिए क्रूस पर अपने आप को बलिदान किया और फिर जीवित हो गए। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना आज्ञाकारी, समर्पित जन बना लें। मेरे जीवन को अपनी इच्छानुसार परिवर्तित कर दें” - आपको पाप के रोग से मुक्त और स्वस्थ कर के परमेश्वर के राज्य में अनन्तकाल के लिए प्रवेश प्रदान कर देगी। चाहे अविश्वसनीय लगे, किन्तु करके देखिए - सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी, मन से, शांत होकर अपने ही अंदर यह प्रार्थना करने से आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा, कोई हानि नहीं होगी; यदि कुछ हुआ तो आपका भला ही होगा - पाप से मुक्ति, उद्धार और आशीषों से भरपूर अनन्त जीवन मिलेगा; फिर क्यों डरना? विश्वास के साथ कदम बढ़ाइए, भला ही मिलेगा, कोई हानि नहीं। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 28

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion Audio Discussion

Word of God – Bible & Science - 9

Bible and Man’s Health - 2


    Carrying on from where we left off in the last article on aspects of human health written in God’s Word the Bible, we will see some more examples of preventive health today. God has not only made provisions in the creation of man's body to keep him healthy, but has also written many such measures in His Word, the Bible, by which man can remain healthy, if he follows them. God gave these instructions to mankind thousands of years ago; but medical science is recognizing their importance and utility now, and is asking people to do these things as “preventive medicine”. Some of these health instructions given by God in the Bible are:

About 3500 years ago, God told His people to go out of the area of their camp to defecate, and also to carry an implement to cover the excretion. “Also you shall have a place outside the camp, where you may go out; and you shall have an implement among your equipment, and when you sit down outside, you shall dig with it and turn and cover your refuse" (Deuteronomy 23:12-13). We know today that many diseases are caused by consuming fecal contaminated water or food material, or by coming in contact with soil contaminated with feces and sewage. Preventing contamination of water and soil with feces and sewage is the primary and most important part of disease prevention plans. It is said that by the time of the First World War, not as many soldiers had died from war as from diseases spread in the cantonments, because they did not follow this principle of cleanliness.

God has told in His Word that sexual relations are proper and acceptable only between husband and wife. Adultery, having sex with multiple partners, homosexual relations, etc. all cause diseases and problems in the body (Romans 1:27; 1 Corinthians 6:18). Today, there is a whole category of various diseases, known as “Sexually Transmitted Diseases (STD’s)” in medical science, that spread and cause devastating consequences because of violation of this God given principle.

God gave his people a list of clean and unclean animals, and had forbidden them to eat unclean animals (Leviticus 11; and Deuteronomy 14), about 3000 years ago. Among the animals that were forbidden for food was swine, and some other animals, "Also the swine is unclean for you, because it has cloven hooves, yet does not chew the cud; you shall not eat their flesh or touch their dead carcasses” (Deuteronomy 14:8), and the water animals living at the bottom of water bodies, the ‘bottom-feeders’ and those without scales and fins: “These you may eat of all that are in the water: whatever in the water has fins and scales, whether in the seas or in the rivers--that you may eat. But all in the seas or in the rivers that do not have fins and scales, all that move in the water or any living thing which is in the water, they are an abomination to you. They shall be an abomination to you; you shall not eat their flesh, but you shall regard their carcasses as an abomination. Whatever in the water does not have fins or scales--that shall be an abomination to you” (Leviticus 11:9-12). These animals are often eaters of unhealthy materials lying on the bottom, due to which there is a risk of diseases entering humans. At that time, when medical science was not advanced and medicines were very few, this was a method of avoiding contracting diseases from animals living in and feeding upon refuse and filth.

The Lord has instructed that only clean water should be used for drinking, and that food or water from a vessel contaminated with any dead animal should not be used "Any earthen vessel into which any of them falls you shall break; and whatever is in it shall be unclean: in such a vessel, any edible food upon which water falls becomes unclean, and any drink that may be drunk from it becomes unclean. And everything on which a part of any such carcass falls shall be unclean; whether it is an oven or cooking stove, it shall be broken down; for they are unclean, and shall be unclean to you. Nevertheless a spring or a cistern, in which there is plenty of water, shall be clean, but whatever touches any such carcass becomes unclean” (Leviticus 11:33-36). At present, medical science has understood the importance of this, after knowing about the germs that cause disease in humans; something which was said by God thousands of years ago.

God also made provisions in plants for the treatment of diseases, and told men about it (Isaiah 38:21; Ezekiel 47:12; Revelation 22:2): “Isaiah said, Hezekiah had made a cake of figs and is tied to the boil, then it will survive” (Isaiah 38:21); “Along the bank of the river, on this side and that, will grow all kinds of trees used for food; their leaves will not wither, and their fruit will not fail. They will bear fruit every month, because their water flows from the sanctuary. Their fruit will be for food, and their leaves for medicine” (Ezekiel 47:12). Similarly olive oil and wine were also used to treat wounds (Luke 10:34). Olive oil is healthy for man, and the ethyl alcohol present in the wine kills germs.

God had it written in Proverbs 3000 years ago by King Solomon that "A merry heart does good, like medicine, But a broken spirit dries the bones" (Proverbs 17:22); And "A merry heart makes a cheerful countenance, But by sorrow of the heart the spirit is broken" (Proverbs 15:13). Medical science today is understanding and accepting this fact, written in the Word of God 3000 years ago; The most common and troublesome diseases that afflict the people of the present day, such as high blood pressure, heart disease, diabetes, despair or depression, etc., affect the body only due to a disturbed and unhealthy mind; And for their treatment, being happy and satisfied in the mind is essential.

The God who has made so many provisions and instructions for the health and safekeeping of our mortal bodies, which eventually will die one day or the other, has also made provision for the healing and safe-keeping of our immortal soul from the most devastating and eternally troublesome disease of sin. God said, “If we confess our sins, He is faithful and just to forgive us our sins and to cleanse us from all unrighteousness” (1 John 1:9). All He wants is that we voluntarily confess our sins and repent of them with a sincere heart before Him. After we do this, the responsibility and work of cleansing us from those sins and making us righteous as per God's standards and in God’s eyes, is God’s responsibility and work. Through only one prayer, offered voluntarily and with a sincere heart, “Lord Jesus, I confess that I have sinned in mind, heart, thought, and behavior, and You have sacrificed Yourselves on the Cross for the remission of my sins, died for them and then became alive for my salvation. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your obedient, committed follower. Change my life into what you wish it to be'' - you can be made free from the disease of sin and healed. And you will be granted entry into the kingdom of God for eternity. Though it may seem unbelievable, but try it with a calm mind, there is no harm in trying it - praying this prayer even quietly, within yourself, but being sincere and committed about it, with a willingness to be obedient to the Lord, will be a life-changing experience for you; you will not come to any harm; anything that happens, it will only be for your good - for your freedom from sin, for salvation and eternal life full of blessings; Then why be afraid? Do it with faith, you will come only to something good, not any harm.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language