ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सिद्ध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सिद्ध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 मई 2026

Blessed and Successful Life - 88 - Holy Spirit – Our Helper – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 88 - पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 88 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 8

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 7

 परीक्षाओं में सहायता – 5

 

पिछले कुछ लेखों में हम मसीही विश्वासियों के परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए संसाधनों के भले भण्डारी होने के बारे में देखते आ रहे हैं। इन संसाधनों में से एक परमेश्वर पवित्र आत्मा भी है, जो व्यक्ति के पापों के पश्चाताप करने और प्रभु यीशु मसीह में विश्वास लाने के पल से ही उस में आकर निवास करने लगता है। पवित्र आत्मा को विश्वासी का सहायक या साथी होने के लिए दिया गया है, कि परमेश्वर के वचन के अनुसार जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा दी गई सेवकाई और जिम्मेदारियों को पूरा करने में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करे (यूहन्ना 14:16, 26)। लेकिन कुछ विश्वासी, कुछ बातों के लिये स्वयं को अक्षम कहकर, पवित्र आत्मा को अपने स्थान पर काम करने वाला बनाना चाहते हैं। पिछले लेखों में हम देख चुके हैं कि यह बाइबल के अनुसार सही नहीं है, और इसलिए ऐसा हो जाने की जितनी भी प्रार्थनाएँ की जाएँगी, वे हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी। इस सन्दर्भ में हम देख चुके हैं कि परमेश्वर जो कहता है, वही कार्यान्वित होना चाहता भी है। और यदि वह किसी विश्वासी से कुछ करने के लिए कहता है, तो इस बात में यह निहित है कि वह जानता है कि वह व्यक्ति क्या कर सकता है, और क्या नहीं। साथ ही परमेश्वर ने उसे उस काम को करने के लिए उस व्यक्ति को आवश्यक संसाधन भी प्रदान कर रखे हैं, तब ही उससे करने के लिये कहा है। साथ ही, उस कार्य को करने में उनका मार्गदर्शन और सहायता करने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा तो उनके साथ है ही।

 

किन्तु कुछ विश्वासी, अपने इस दावे को सही ठहराने के लिए कि परमेश्वर द्वारा कही गई कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन्हें, मनुष्य होने के नाते, वे कर पाने के अयोग्य हैं, परमेश्वर के वचन की व्याख्या और व्यवहार में कुछ गलतियाँ करते हैं। इस से वे परमेश्वर के वचन, उसकी आज्ञाओं, और व्यवहारिक मसीही जीवन में उनके लागू करने में एक विरोधाभास की स्थिति ले आते हैं। उनके इस तर्क के गलत होने को दिखाने के लिए, पिछले लेख से हमने ‘पवित्रता’ को उदाहरण के रूप में लिया है, जो कि न केवल मसीही जीवन का एक आधारभूत गुण है (इब्रानियों 12:14), बल्कि परमेश्वर द्वारा अपने लोगों के लिए आज्ञा भी है (1 पतरस 1:15-16, पद 13-16 देखिये), तथा अधिकांश लोगों के द्वारा असंभव नहीं तो कठिन अवश्य मानी जाती है। हम इसका एक उदाहरण के रूप में उपयोग करेंगे, यह सीखने के लिए कि परमेश्वर के वचन और आज्ञाओं की सही समझ रखने और व्याख्या करने के द्वारा प्रतीत होने वाले ये विरोधाभास, जिन्हें एक गढ़े हुए उद्देश्य के अन्तर्गत डाला गया है, दूर हो जाते हैं।


जब परमेश्वर कहता है कि जैसा तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, तुम भी अपने सारे चाल चलन में पवित्र बनो, तो उसने जो कहा है, वही उसका तात्पर्य है, वह वही चाहता भी है। परमेश्वर कभी व्यर्थ या पूरे न हो सकने वाली या हल्के में कही गई बातें नहीं बोलता है। ध्यान कीजिए कि 1 पतरस के इन पदों में वह विश्वासियों के सिद्ध और निष्पाप होने की बात नहीं कर रहा है, और न ही वह यह कह रहा है कि विश्वासियों को उसी माप तक पवित्र होना है जितना कि परमेश्वर पवित्र है – यह मनुष्यों के लिए असंभव है। जब वह कहता है कि पवित्र बनो, जैसा तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, तो वह चाहता है कि विश्वासियों में भी वही स्वभाव, वही गुण हो जो परमेश्वर में है, वे परमेश्वर के समान पवित्र होने की प्रवृत्ति और लालसा रखें, उसके लिए चेष्टा करें। परमेश्वर ने अपने तुल्य सिद्ध पवित्रता कभी भी, किसी से भी नहीं माँगी है, और न ही उसने कभी किसी का उसके समान पवित्र न होने के कारण तिरस्कार किया है। एक विश्वासी की धार्मिकता प्रभु है (यिर्मयाह 23:6; 33:16), उसके काम नहीं (रोमियों 3:20; गलातियों 3:11, 24; इफिसियों 2:8-9; तीतुस 3:5), परमेश्वर हमें मसीह में होकर धर्मी देखता है, अन्य किसी प्रकार से नहीं।


इस सन्दर्भ में परमेश्वर के कुछ लोगों के उदाहरण देखिए:

  • परमेश्वर ने अय्यूब को खरा, सीधा, परमेश्वर का भय मानने वाला, और बुराई से दूर रहने वाला कहा (अय्यूब 1:8; 2:3), लेकिन जब अय्यूब का परमेश्वर से सामना हुआ तो उसे अपनी वास्तविक स्थिति का एहसास हुआ, उसे अपने आप पर घृणा आई, और उसने पश्चाताप किया (अय्यूब 40:3-4; 42:3-6)।

  • परमेश्वर ने दाऊद को अपने मन के अनुसार व्यक्ति कहा है (1 शमूएल 13:14; प्रेरितों 13:22), लेकिन दाऊद न तो सिद्ध था और न ही निष्पाप। लेकिन दाऊद द्वारा लिखे गए भजन, उसका जीवन आज भी हमें भक्ति का जीवन जीने और सीखने में, तथा कठिन समयों में प्रोत्साहित करने में सहायता करते हैं।

  • परमेश्वर ने सुलैमान को दो बार दर्शन दिए, उसे सबसे बुद्धिमान और धनी व्यक्ति बनाया; किन्तु अपने बाद के वर्षों में सुलैमान मूर्ति-पूजा में पड़ गया (1 राजाओं 11:1-4)। लेकिन फिर भी, उसके लेख परमेश्वर के वचन के महत्वपूर्ण भाग हैं।

  • परमेश्वर ने अब्राहम को अपना मित्र कहा (यशायाह 41:8; याकूब 2:23), जिस से वह अपने उद्देश्य छिपाए रखना नहीं चाहता था (उत्पत्ति 18:17), किन्तु अब्राहम तो सिद्ध कदापि नहीं था।

  • परमेश्वर का वचन मूसा को सबसे नम्र व्यक्ति कहता है (गिनती 12:3), लेकिन मूसा को उसके घमण्ड में होकर बात करने के लिए दण्डित किया गया, उसे कनान में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

  • इब्रानियों 11 अध्याय में उल्लेखित विश्वास के नायकों के बारे में विचार कीजिए; उन में से कोई भी न तो सिद्ध था और न ही पूर्णतः पवित्र; लेकिन फिर भी उन्हें उस विश्वास के उदाहरण के रूप में दिखाया गया है जो विश्वास दोषियों को भी धर्मी, और असिद्ध लोगों को परमेश्वर को स्वीकार्य बना देता है।

 

इसलिए जब परमेश्वर कहता है कि वह चाहता है कि उसके लोग पवित्र बनें, तो उसका अर्थ है वह उन्हें उसका आज्ञाकारी होने के लिए प्रयास करने वाले, और उस प्रकार से जीवन जीने वाले देखना माँगता है, जैसा उन्हें बुलाने वाला था, अर्थात प्रभु यीशु मसीह के समान जो हमेशा परमेश्वर का आज्ञाकारी और उसे पूर्णतः समर्पित बना रहा। बाइबल के ये उदाहरण स्पष्टकर देते हैं कि परमेश्वर विश्वासियों से निष्पाप सिद्धता की माँग नहीं कर रहा है, जिसे कोई मनुष्य कभी नहीं कर सकता है। मसीह में होकर वह विश्वासियों को पवित्र और स्वीकार्य देखता ही है। वह चाहता है कि विश्वासी, मसीह के समान व्यवहार रखें, परमेश्वर के आज्ञाकारी और पूर्णतः समर्पित बने रहने वाले हों।


लेकिन क्योंकि ये विश्वासी कुछ बातों में प्रभु के प्रति पूर्णतः आज्ञाकारी और समर्पित नहीं होते हैं, क्योंकि वे सँसार की कुछ बातों का भी आनन्द लेते रहना चाहते हैं और परमेश्वर की आशीषों को भी पाना चाहता हैं, इसलिए, वे अपने विवेक को शान्त रखने के लिए, तथा औरों के सामने भक्त और धर्मी प्रतीत होने के लिए, वे न केवल परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या करते हैं, बल्कि उस गलत व्याख्या को औरों को भी सिखाते हैं, उनसे भी उस गलती का पालन करवाते हैं। चाहे उनकी इस गलत व्याख्या और धारणा के कारण परमेश्वर के वचन में और उसके बच्चों द्वारा पालन करने के लिए दी गई उसकी आज्ञाओं में एक विरोधाभास ही क्यों न आ जाए। परमेश्वर ने अपने बच्चों के लिए संसाधन दिए हैं, और उन संसाधनों के उचित उपयोग में सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए सहायक भी दिया है। अब यह विश्वासी पर निर्भर है कि वह उन संसाधनों का सदुपयोग करे, अपनी सेवकाई और जिम्मेदारियों को पूरा करे; न कि लापरवाह बना रह कर अपनी असफलताओं की ज़िम्मेदारी उलट कर परमेश्वर पर ही डाल दे।


यदि परमेश्वर की मनसा जो उसने कहा है उसका पालन होते हुए देखने की नहीं होती, तो वह कुछ इस तरह से कह देता, “यदि तुम को पवित्र होने में कठिनाई हो रही हो, तो मुझ से प्रार्थना करना कि तुम्हें पवित्र बना दूँ, और मैं तुम्हारे लिए यह कर दूँगा; तुमको उसके लिए न तो कोई चिन्ता करने की आवश्यकता है और न ही कोई प्रयास, बस अपनी अयोग्यता या अक्षमता को व्यक्त कर दो, और मैं उसे तुम्हारे लिए कर दूँगा।” लेकिन परमेश्वर ने ऐसा न तो कभी कहा है और न ही कभी किया है, और हमें भी ऐसा कुछ भी कहना या करना नहीं चाहिए। जब उन अन्य बातों का इसी प्रकार से विश्लेषण किया जाता है, जिसे कुछ विश्वासी सोचते या समझते हैं कि उनके लिए कठिन अथवा असंभव हैं, तो यह प्रकट हो जाता है कि उस असफलता का कारण परमेश्वर के वचन और आज्ञाओं में नहीं, वरन उस विश्वासी ही में है। और बहुधा यह कारण होता है किसी साँसारिक बात के साथ बने रहने और फिर भी लोगों को भक्त और धर्मी दिखते रहने के लिए कुछ बातों में समझौते का जीवन।


अगले लेख में हम नया-जन्म पाये हुए मसीही विश्वासी के परमेश्वर पवित्र आत्मा का मन्दिर होने के बारे में देखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये प्रायश्चित करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।




  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 88 - Stewards of Holy Spirit - 8 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Our Helper – 7

In Our Trials – 5

 

For the past few articles, we have been considering about Christian Believers being good stewards of their God given provisions. One of these provisions is God the Holy Spirit who comes to reside in every Believer, from the very moment of his being Born-Again by repenting of sins and coming to faith in the Lord Jesus. The Holy Spirit has been given to be a Believer’s Helper or Companion, to guide and help him live his life according to God’s Word and fulfil God given ministry and responsibilities (John 14:16, 26). But some Believers, by saying they are incapable of doing certain things, want to use the Holy Spirit as their substitute. We have seen in the previous articles how this is unBiblical, and therefore, all prayers for this to happen will always remain unanswered. In this context we have seen that God means what He says, and wants it done accordingly. If He wants the Believers to do something, it implies that He knows what they are capable of doing, and what they are incapable of doing. It is also implied that He has already equipped them with the resources to do the work. Besides God the Holy Spirit is also present with them to guide and help them about doing that work. 


But some Believers, to justify their claims that as mere men, they actually are incapable of doing everything that God asks them to do, also have a tendency to misinterpret and misrepresent God’s Word. Thereby they bring in a contradiction in God’s Word and His Commandments, and their practical application in Christian living. To illustrate the fallacy of this argument, since the last article we have taken ‘Holiness’, which not only is a fundamental characteristic of God’s people (Hebrews 12:14), but is also God’s command that his people be holy (1 Peter 1:15-16, see vs 13-16), and is often considered by most to be very difficult if not an impossibility. We will use it as an example to learn how a proper understanding and interpretation of God’s instructions does away with the apparent contradiction that is often seen and interpreted here, to serve a contrived purpose.


When God says be holy in all your conduct as He who has called you is holy, then He means what He says. God never makes vain or casual, inapplicable statements. Note that in these verses from 1 Peter, God is not asking for Believer’s to be perfect and sinless, nor is He asking the Believers to be holy in the same measure as God is – an impossibility for man. When He calls for us to be holy as He is holy, He wants Believers to have the nature, the tendency and desire of being holy, and strive for it; just like God has holiness in His nature, and it is His characteristic. Similarly striving to be holy should be a Believer’s tendency and characteristic. God has never demanded absolute holiness like Him from anyone, nor Has He ever rejected anyone for not being as holy as He is. A Believer’s righteousness is the Lord (Jeremiah 23:6; 33:16), not his works (Romans 3:20; Galatians 3:11, 24; Ephesians 2:8-9; Titus 3:5), God sees us righteous through Christ, not through anything else. 


In this context consider some examples of God’s people:

  • God called Job blameless, upright, one who fears God and shuns evil (Job 1:8; 2:3); but even Job eventually repented and abhorred himself when he realized his actual condition before God (Job 40:3-4; 42:3-6).

  • God called David a man after His own heart (1 Samuel 13:14; Acts 13:22), but David was far from being sinless and perfect. Yet David's Psalms and life are written in God's Word and even today they instruct us about godly living and faith, and encourage us in difficult times.

  • God appeared twice to Solomon, made him the wisest and wealthiest man ever; but Solomon fell for idolatry in his later years (1 Kings 11:1-4). But still, his writings are an important part of God's Word.

  • God called Abraham His friend (Isaiah 41:8; James 2:23), from whom He did not want to hide His intentions (Genesis 18:17), but Abraham was far from perfect.

  • God’s Word calls Moses the meekest person (Numbers 12:3), but Moses was punished for his arrogance and denied entry into Canaan.

  • Consider all the heroes of faith mentioned in Hebrews 11; None of them was perfect or absolutely holy; yet they are all shown as examples of faith - the kind of faith that justifies even fallible, imperfect people before God.


So, when God says that He wants His people to be holy, it means to be ones who strive to live in obedience to Him, and in the manner that He wants us to live - just as He who called us, i.e., the Lord Jesus, lived in full submission and obedience to God. God is not asking for a sinless perfection from Believers, which is something that no man can ever achieve. In Christ He already sees Believers as holy and acceptable to Him. He wants Believers to live as Christ lived towards Him, in submission and obedience. 


But since these Believers are not fully submissive and obedient to the Lord in some things, since they want to enjoy the world as well as have God’s blessings, therefore, to pacify their own conscience, as well as appear godly and righteous to others, they not only misinterpret God’s Word but also teach that misinterpretation for others to follow the same errors. Even though their erroneous concepts and misinterpretation bring contradictions in His commands given for His children to obey, and in God’s Word. God has provided the resources, and the Helper to guide His children about using His resources properly. Now it is the Believer’s responsibility to utilize them and fulfill His command, instead of being careless about them and placing the onus back on God of their own failures. 


Had God not meant what He has said, He would have said something like, “If you find it difficult to be holy, then pray to me to make you holy, and I will do it for you; you will not have to worry or work for it, just express your inability and weakness, and I will do it for you.” But God has neither done nor said that, and neither should we. Similarly, when other things that the Believers think or feel are difficult or impossible for them to do, are analyzed, it becomes apparent that the reason for the Believer’s failure is not in God or God’s Word, but in the Believer himself. Very often, his failure is because of that person’s desire to live with some kind of compromise with the world, and yet appear godly and faithful to God to others.


In the next article we will see about the Born-Again Christian Believer being the Temple of the Holy Spirit.

  

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 18 - Implications of the Nature of God’s Word - 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 18 - परमेश्वर के वचन के स्वरूप के निहितार्थ - 2

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 18 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के स्वरूप के निहितार्थ - 2

 

परमेश्वर के वचन बाइबल का एक योग्य भण्डारी हो के अपने इस ज़ारी अध्ययन के अन्तर्गत, हमने पिछले लेख में देखा था कि चाहे पुराने नियम के समय में हो अथवा नए नियम के, परमेश्वर का लोगों के साथ वार्तालाप करने का तरीका उसके द्वारा चुने गए कुछ लोगों में होकर करना ही रहा है। उसने नबियों, प्रेरितों, तथा कुछ अन्यों से सीधे बोल कर बातें कीं, उन से दर्शनों और स्वप्नों के द्वारा बातें कीं (इब्रानियों 1:1)। फिर इन लोगों ने परमेश्वर की ओर से, परमेश्वर के सन्देश को, सँसार के लोगों तक पहुँचाया। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने इन चुने हुए लोगों को प्रेरित किया और उनसे उन बातों को लिखवाया जो परमेश्वर ने उन से कही थीं (2 तीमुथियुस 3:16-17)। पवित्र आत्मा ही की अगुवाई में इन लेखों को एकत्रित एवं संकलित किया गया, जो अब हमारे हाथों में पूर्ण बाइबल के रूप में है – जो परमेश्वर का अनन्तकालीन, बिना किसी गलती वाला, अटल, अपरिवर्तनीय, सिद्ध और सम्पूर्ण वचन है जो अनन्त काल के लिए स्वर्ग में स्थापित है (भजन 119:89, 160)।


तो, हम बाइबल के इतिहास से देखते हैं कि कुछ डिनॉमिनेशंस द्वारा किए जाने वाले दावों और सामान्य प्रचलित धारणाओं के विपरीत, परमेश्वर ने उन सब से जो उसके नाम से जाने जाते हैं, न तो सीधे बोल कर बातें कीं, और न ही उन सभी को अपने बारे में दर्शन दिए या सभी से स्वप्न में कुछ कहा, वरन केवल कुछ ही लोगों को इसके लिए उपयोग किया। इसलिए वर्तमान में लोगों द्वारा सीधे परमेश्वर से सन्देश, दर्शन, या स्वप्न प्राप्त करने का दावा करना, और वह भी उन बातों के बारे में जो बाइबल में दी ही नहीं गई हैं, अर्थात् परमेश्वर के स्थापित वचन में और बातों को जोड़ना, और फिर योएल 2:28 और उसके जैसे बाइबल के पदों के द्वारा अपने आप को सही ठहराने के तर्क देना, परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग करना है, क्योंकि परमेश्वर कभी भी उस वचन के बाहर या अतिरिक्त, जो वह पवित्र शास्त्र में दे चुका है, कभी कुछ नहीं कहेगा या देगा।


यह सम्पूर्ण और संकलित वचन अनन्त काल के लिए स्वर्ग में स्थिर रखा गया है (भजन 119:89); और परमेश्वर ने अपने इसी वचन को अपने बड़े नाम से भी अधिक महत्व दिया है (भजन 138:2)। उसने अपने वचन बाइबल में पहले से ही न केवल जीवन और भक्ति से संबंधित हर बात दे दी है; वरन साथ ही सँसार की सड़ाहट से बचाने तथा ईश्वरीय स्वभाव के संभागी होने का मार्ग भी दे दिया है (2 पतरस 1:3-4)। इसलिए, बाइबल में होकर परमेश्वर ने पहले से ही हमें उसके बारे में सीखने, उसके सम्मुख आने, उसे और उसकी इच्छा को जानने, उससे संपर्क एवं वार्तालाप करने, अपने जीवन और मार्गों का आँकलन करने के माप दण्ड, कि हमारा जीवन हमारे लिए परमेश्वर की इच्छा के अनुसार है कि नहीं, सब कुछ हमें पहले से ही दे दिया है। इसलिए, इसका तात्पर्य यही है कि अब इन बातों के बारे में परमेश्वर को किसी को भी कोई नए संदेश अथवा दर्शन देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सभी कुछ पहले से ही दे दिया गया है और बाइबल में सभी के लिये उपलब्ध है।

 

किन्तु यदि अब भी परमेश्वर को जीवन और भक्ति से संबंधित तथा संसार की सड़ाहट से बचने और ईश्वरीय स्वभाव के संभागी होने के लिए, किसी को कोई नए संदेश अथवा दर्शन देने पड़ते हैं, तो इसका यही अर्थ हुआ कि परमेश्वर ने जो 2 पतरस 1:3-4 में लिखवाया है वह सही नहीं है – अर्थात् , या तो परमेश्वर ने झूठ बोल, या फिर, परमेश्वर के वचन में गलतियाँ हैं और वह पूर्ण नहीं है, अभी भी उसमें नए दर्शनों और संदेशों के द्वारा और बातें डाले जाने की आवश्यकता है। क्योंकि परमेश्वर कभी झूठ बोल ही नहीं सकता है (गिनती 23:19; 1 शमूएल 15:29; इब्रानियों 6:18), और परमेश्वर का वचन जो प्रभु यीशु मसीह का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14), न तो गलत हो सकता है और न ही अपूर्ण; इसलिए जो बात गलत है, जिस पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए, न ही कभी उसे स्वीकार करना चाहिए, वह है वे दावे जो यह दर्शन और भविष्यवाणियाँ प्राप्त करने का दिखावा करने वाले प्रचार करते हैं, सिखाते हैं; और अकसर उनके बातें न केवल बाइबल के बाहर की होती हैं, बल्कि शायद ही कभी पूरी भी होती हैं। और परमेश्वर के वचन के साथ यह छेड़-छाड़, उसका दुरुपयोग एवं अनादर करना है, अर्थात्  परमेश्वर का अनादर, उसके साथ दुर्व्यवहार करना है, जिसके बहुत गम्भीर और हानिकारक परिणाम होते हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)।

हम आज के विषय को अगले लेख में भी जारी रखेंगे। लेकिन अभी के लिए, इस बात पर विचार करें कि आप बाइबिल का अध्ययन कैसे कर रहे हैं और उसे अपने जीवन में कैसे लागू कर रहे हैं, तथा उसकी शिक्षाओं को दूसरों के साथ कैसे साझा कर रहे हैं? क्या आप वास्तव में इन बातों में परमेश्वर के वचन के एक सच्चे और विश्वासयोग्य भण्डारी बन रहे हैं? या फिर, क्या आप कुछ संप्रदायों (denominations) की शिक्षाओं, और कुछ पंथों या व्यक्तियों द्वारा प्रचार और प्रसार की जा रही शिक्षाओं में फंसे हुए हैं, और उन्हीं का अनुसरण व प्रसार कर रहे हैं? क्या आप संप्रदायों, पंथों या व्यक्तियों की शिक्षाओं से इतने प्रभावित और सम्मोहित हैं कि उन्हें मानने और उनका अनुसरण करने से पहले, आप परमेश्वर के वचन से सीधे उनकी जाँच करने की सावधानी नहीं बरतते हैं? क्या आप किसी भी उपदेश या शिक्षा को स्वीकार करने से पहले प्रार्थना करते हैं और परमेश्वर से माँगते हैं कि वह आपको सच्चाई दिखाए और आपको असत्य से सुरक्षित रखे? याद रखें, हव्वा को पाप करने के लिए उकसाने से पहले, शैतान ने पहले उसके मन-मस्तिष्क के साथ खेल खेला; उसने उसे वही देखने, सोचने और विश्वास करने के लिए आकर्षित किया जो वह उससे करवाना चाहता था, बजाय उसके जो परमेश्वर ने आदम और हव्वा को पहले ही निर्देशित किया था; और फिर चालाकी से उसे पाप करने की ओर ले गया। 

यही शैतानी रणनीति आज भी उतनी ही प्रभावशीलता के साथ काम कर रही है। यह शैतानी रणनीति हमेशा एक बहुत ही सरल और ऐसे कारण से सफल रही है, जिसे पूरी तरह से रोका जा सकता है, जिससे आसानी से बचा जा सकता है — स्वीकार करने से पहले परमेश्वर से पूछ लेना।  लोग परमेश्वर और उस के वचन के साथ बैठने के लिए और सीधे मूल स्रोत से सच्चाई सीखने के लिये समय नहीं निकालते हैं — जब कि परमेश्वर चाहता है कि हर मसीही करे। आज भी, लोग इस बात की जाँच और पुष्टि करने का कष्ट नहीं करते कि परमेश्वर के मार्गदर्शन में उन्हें परमेश्वर के नाम पर जो परोसा जा रहा है वह ग्रहण योग्य है कि नहीं? इसके बजाय, वे उपदेशों और शिक्षाओं को आँख बंद करके स्वीकार कर लेते हैं, केवल इसलिए क्योंकि वे एक प्रभावशाली, आकर्षक, लोकप्रिय, और प्रत्यक्ष रूप से तर्कसंगत तथा ज्ञानवान स्रोत या व्यक्ति से आ रही हैं। इस प्रकार वे एक भारी और घातक त्रुटि पर विश्वास करने और उसका अनुसरण करने के लिए गुमराह हो जाते हैं (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15), और बिना सच को समझे, अनजाने में ही, वे विनाश की ओर चले जाते हैं।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 18 - Be Stewards of God’s Word – 3 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Implications of the Nature of God’s Word - 2

 

In our ongoing study of being a worthy steward of God’s Word the Bible, we saw in the previous article, that whether in the times of the Old Testament, or of the New, God’s method of communicating with the world was through His few chosen people, the Prophets, the Apostles, and some others, by speaking to them or through visions and dreams (Hebrews 1:1). These people then, on God’s behalf, conveyed God’s message to the world. God the Holy Spirit inspired these chosen people of God to write down what God communicated to and through them (2 Timothy 3:16-17). These writings were compiled under the guidance of the Holy Spirit to give us what we now have as the complete Bible – God’s eternal, inerrant, infallible, unalterable, perfect and complete Word, forever settled in heaven for all eternity (Psalm 119:89, 160).


So, we see from the history of God’s Word that unlike a popular perception and claim by people of some denominations, God neither spoke with, nor gave visions and dreams about Himself and what He wanted to communicate, to everybody known by His name; but He did so only to a select few; whether in the Old Testament or the New Testament times. Therefore, for people to nowadays claim receiving direct spoken communication, dreams, visions, from God, and that too about things not already mentioned in the Bible, i.e., adding things to the already settled Word of God, and then wanting to justify it on the basis of Joel 2:28 is misusing the Scriptures because God will never speak or say anything outside of what He has already given in the Scriptures.


This completed and compiled Word of God is kept in heaven for all eternity (Psalm 119:89); and God has given more importance to this i.e., His Word, than even to His name (Psalm 138:2). In His Word, The Bible, He has already given to us not only everything that pertains to life and godliness; but also the way to escape the corruptions of the world; and become partakers of the divine nature (2 Peter 1:3-4). Therefore, in the Bible, God has given us a complete package to learn about Him, approach Him, know Him, know His will, communicate with Him, evaluate and measure our life and our ways to check if they are in accordance with what God wants from us. Therefore, the implication is that now there is no need for God to give anyone any fresh or new messages or visions about these things, since they have already been given and made available in the Bible for everyone. 


If still God has to give any new revelations about things pertaining to life and godliness, escaping corruption from the world and being partakers of the divine nature, then that means what was written by God in 2 Peter 1:3-4 was incorrect – God either lied, or, the Word of God is neither correct nor complete, it still needs to be supplemented with fresh revelations. Since God cannot lie (Numbers 23:19; 1 Samuel 15:29; Hebrews 6:18), and God’s Word being a physical form of the Lord Jesus (John 1:1, 14) cannot be incorrect or incomplete, therefore, the only thing that is incorrect, and one that should neither be believed nor accepted, is the claim made by those who show-off, preach, and teach receiving such revelations and prophesies, that usually never come to pass and are often extra-Biblical. So, this tampering with God’s Word, is misusing and insulting God’s Word; i.e., is insulting God and misbehaving with Him, and it also has very serious and very harmful consequences (Deuteronomy 4:2; 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19).


We will continue with today's topic in the next article as well. But for now, ponder over how you are studying and applying the Bible to your life, and about sharing its teachings with others? Are you actually being a true and faithful steward of God’s Word in these things? Or, are you caught up in some denominational teachings, and teachings being preached and propagated by some sects or some persons, and following them, propagating them? Are you so impressed and obsessed with the teachings of denominations, sects, or persons, that you are not careful to verify them directly from God’s Word, before believing and following them? Are you first praying and asking God to show you the truth, and keep you safe from the untruth, before you accept any preaching or teaching? Remember, before inducing Eve to commit sin, Satan first played with her mind, got her to see, think, and believe what he wanted her to do, instead of what God had already instructed Adam and Eve; and then subtly attracted her to commit sin. 


The same satanic strategy is at work even today, and equally effectively. This satanic strategy has always been very successful for one very simple reason, which is totally and very easily avoidable - ask God about it, before accepting anything. People do not take time to sit with God and His Word to learn the truth from the very source - which God wants every Christian to do always. Even today, people do not bother to examine and verify under God’s guidance what is being fed to them in the name of God. Rather, they blindly accept the preaching and teachings, just because they are coming from an impressive, appealing, popular, seemingly logical and knowledgeable source or person, and thereby get misled into believing and following a gross and fatal error (2 Corinthians 11:3, 13-15), and quite unsuspectingly, they go into damnation.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 10 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 31 - Global Flood and Fossils - 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 31 - विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान - 12

विश्व-व्यापी जल-प्रलय तथा जीवाश्म - 2


पिछले लेख में हमने देखा था कि बाइबल में नूह के समय में आए विश्व-व्यापी जल प्रलय के पर्याप्त प्रमाण बाइबल से बाहर, पौराणिक कथाओं में और ऊँचे पर्वतों की बर्फीली ऊँचाइयों पर समुद्री जीवों, यहाँ तक कि व्हेल और अन्य बड़े समुद्री जीव-जन्तुओं कि जीवाश्मों के होने से मिलते हैं। हमने यह भी देखा था कि किस प्रकार से धरती की सतह के भूभागों के आपस में टकराने द्वारा उन पर्वत श्रृंखलाओं के बनने की धारणा, स्वयं ही इस बात को प्रमाणित करती है कि वे जीवाश्म उस प्रक्रिया का परिणाम नहीं हो सकते हैं। और इससे हमने यह भी समझा था कि किस प्रकार से विज्ञान परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध नहीं है, परन्तु विज्ञान की व्याख्या करने और उसे सिखाने वाले कुछ लोग, जो बाइबल और परमेश्वर के अस्तित्व को नकारना चाहते हैं, वे गलत व्याख्याओं और शिक्षाओं के द्वारा विज्ञान के नाम पर असत्य को फैलाते हैं। अब, क्योंकि इन जीवाश्मों के उन ऊँचाइयों पर पाए जाने का कोई भी स्वीकार्य स्पष्टीकरण नहीं है, इसलिए इन जीवाश्मों के विद्यमान होने प्रमाणों को उजागर नहीं किया जाता है, उन्हें उचित प्रमुखता नहीं दी जाती है। किन्तु इंटरनेट पर “marine fossils, sea-shells, whale fossils on mountains” खोज करने से इसके विषय में बहुत सी जानकारी मिल सकती है। यद्यपि वैज्ञानिक इनके वहाँ होने को समझाने के कई भिन्न स्पष्टीकरण देते हैं, परन्तु वे बातें स्वयं विज्ञान और उन वैज्ञानिकों द्वारा ही खोजी गई वास्तविकता से मेल नहीं खाती हैं।   

जैसा कि हमने पिछले लेखों में देखा है, विज्ञान का यह गुण और कार्य-विधि है कि उस की बातें, धारणाएं, व्याख्याएँ, और निष्कर्ष निरन्तर बदलते रहते हैं; वे न केवल अस्थाई हैं, बल्कि परिवर्तनीय भी हैं, और अपनी ही पिछली बातों के विपरीत भी हो सकते हैं; जिसे पहले ठोस तथ्य माना जाता था, उसे नकार कर उसका तिरस्कार किया जा सकता है, और उससे बिलकुल भिन्न बात लाई जा सकती है। इसलिए परमेश्वर ने अपने लोगों से यह कहा है कि अपने अनन्त जीवनों तथा परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्धों के लिये उन्हें केवल उस पर ही भरोसा रखना चाहिये जो स्थिर, अपरिवर्तनीय, अटल, और अनन्त काल के लिए स्थापित है, अर्थात परमेश्वर और उसके वचन पर: “पर मूर्खता के विवादों, और वंशावलियों, और बैर विरोध, और उन झगड़ों से, जो व्यवस्था के विषय में हों बचा रह; क्योंकि वे निष्‍फल और व्यर्थ हैं। किसी पाखंडी को एक दो बार समझा बुझाकर उस से अलग रह। यह जानकर कि ऐसा मनुष्य भटक गया है, और अपने आप को दोषी ठहराकर पाप करता रहता है” (तीतुस 3:9-11)। अपने अनन्त जीवन के लिये उन्हें मनुष्यों से आई हुई संसार की परिवर्तनीय, अस्थिर, असिद्ध ज्ञान की बातों को लेकर अधिक वाद-विवाद करने, या उन परमेश्वर विरोधी सांसारिक बातों को अपने जीवनों में अनावश्यक महत्व अथवा वरीयता देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संसार, मनुष्य, और मनुष्य की बातें, उसका ज्ञान तो अन्ततः संसार के अन्त के साथ अन्त हो जाएगा। 

परमेश्वर ने यह चेतावनी भी दी कि संसार के विज्ञान के ज्ञान पीछे भागने वाले और उस पर भरोसा रखने वाले, आत्मिक बातों के लिये अपने विश्वास से भटकाए जा सकते हैं “हे तीमुथियुस इस थाती की रखवाली कर और जिस ज्ञान को ज्ञान कहना ही भूल है, उसके अशुद्ध बकवाद और विरोध की बातों से परे रह। कितने इस ज्ञान का अंगीकार कर के, विश्वास से भटक गए हैं। तुम पर अनुग्रह होता रहे” (1 तीमुथियुस 6:20-21)।  

बाइबल हमें सिखाती है कि उद्धर, अर्थात मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या - पाप, का समाधान, मनुष्यों के ज्ञान और समझ से नहीं, बल्कि पापों से पश्चाताप करके, शाश्वत, अटल, सिद्ध परमेश्वर, जो उन से अथाह प्रेम करता है, पर विश्वास करने से है। परमेश्वर ने इस पर जोर देते हुए कि यह समाधान मनुष्य के अपने ज्ञान और सामर्थ्य से नहीं है, यह समाधान प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध करवा दिया है, जैसा कि पौलुस प्रेरित ने लगभग दो हज़ार वर्ष पहले लिखा था: “और हे भाइयों, जब मैं परमेश्वर का भेद सुनाता हुआ तुम्हारे पास आया, तो वचन या ज्ञान की उत्तमता के साथ नहीं आया। क्योंकि मैं ने यह ठान लिया था, कि तुम्हारे बीच यीशु मसीह, वरन क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह को छोड़ और किसी बात को न जानूं। और मैं निर्बलता और भय के साथ, और बहुत थरथराता हुआ तुम्हारे साथ रहा। और मेरे वचन, और मेरे प्रचार में ज्ञान की लुभाने वाली बातें नहीं; परन्तु आत्मा और सामर्थ का प्रमाण था। इसलिये कि तुम्हारा विश्वास मनुष्यों के ज्ञान पर नहीं, परन्तु परमेश्वर की सामर्थ पर निर्भर हो” (1 कुरिन्थियों 2:1-5)।

निष्कर्ष यह है कि पिछले कुछ समय से हम देखते चले आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन बाइबल को बदनाम करने और झूठा प्रमाणित करने के प्रयास तो बहुत किए गए, किन्तु बाइबल को गलत या झूठा कोई नहीं प्रमाणित कर सका। वरन इस प्रयास में, स्वयं के द्वारा बाइबल के पक्ष में खोजे गये प्रमाणों के कारण, कई अविश्वासी प्रभु यीशु मसीह के उत्साही और प्रतिबद्ध अनुयायी एवं विश्वासी बन गये। हमने पिछले तथा आज के लेख से यह भी देखा है कि बाइबल में ही उसके परमेश्वर का सत्यापित किये जा सकने वाला अटल, शाश्वत, और सत्य वचन होने के पर्याप्त प्रमाण विद्यमान हैं; और किस प्रकार से विज्ञान के तथ्यों को परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध गलत् उद्देश्य से उपयोग किया जाता है। आगे भी हम कई और प्रकार के वैज्ञानिक तथ्यों की बाइबल में उपस्थिति, उनके मनुष्यों को ज्ञात होने से भी हजारों वर्ष पहले वहाँ लिखे जाने के संदर्भ में देखेंगे; अगले लेख में हम अपनी इसी श्रृंखला में जीवन के आरम्भ तथा क्रमिक विकासवाद (evolution) के सिद्धान्त से सम्बन्धित कुछ बातों को देखेंगे।

तो, अभी तक हमने जो देखा है, उसके आधार पर, उस महान, प्रेमी सृष्टिकर्ता परमेश्वर के प्रति आज आपका विचार और निर्णय क्या है? क्या आप स्वेच्छा और सच्चे मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लेकर पापी संसार और पापी मनुष्यों पर आने वाले न्याय और भयानक विनाश से बचा लें” के द्वारा अपने पृथ्वी के शेष जीवन तथा अनन्तकाल को सुरक्षित करेंगे? साधारण विश्वास की इस प्रार्थना और समर्पण को अवसर देकर देखिए - आप निराश नहीं होंगे। 



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 31

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science - 12

Global Flood and Fossils - 2


In the previous article we had seen that there are sufficient evidences of the Biblical flood that occurred in Noah’s times, outside the Bible as the mythological stories of a similar  flood in all the civilizations of the world, and as fossils of sea-animals, even of whales and large sea-animals found at the snowy heights of the major mountain ranges. We had also seen how, the theory of plate tectonics, i.e., colliding and pressing together of the earth’s plates making up its crust, by itself ends up proving that these fossils could not have ended up on those mountains through this mechanism. From this we had also seen how science is not contrary to God or the Bible, but some of those who interpret and teach science and want to deny the existence of God and truths of the Bible, in the name of science, they misinterpret facts and teach their falsities. Now, therefore, since there is no other tenable explanation about these marine fossils, the evidence for their existence and findings is suppressed, it is not given its due prominence in scientific reporting. But by searching "marine fossils, sea-shells, whale fossils on mountains" on the Internet, a lot of information can still be found about it. Although scientists give various theories and explanations to explain the presence of fossils of sea animals in high mountainous regions, but their explanations do not truly go along with the evident facts unearthed by the scientists and science itself.

As we have seen in the previous articles, by its very nature and methodology, the theories, interpretations, and inferences of science always keep changing, are fallible, even contradicting and rejecting what may have been considered as solid facts earlier. Therefore, God told His people that for their eternal lives and their relationship with Him, they should only trust that which is perfect, unchanging, infallible eternally established, i.e., Him and His Word. "But avoid foolish disputes, genealogies, contentions, and strivings about the law; for they are unprofitable and useless.  Reject a divisive man after the first and second admonition, knowing that such a person is warped and sinning, being self-condemned” (Titus 3:9-11). They do not need to be worried about the changing, fallible, imperfect worldly knowledge and things from man, nor to give unnecessary importance or priority to the scientific knowledge, arguments, theories, etc., presented as “proofs” against God and the Bible, since man, all his knowledge and all his achievements will eventually perish with the world at its end.

God also warned that those who rely more on such worldly scientific knowledge can then, for their spiritual lives, be led astray from the faith "O Timothy! Guard what was committed to your trust, avoiding the profane and idle babblings and contradictions of what is falsely called knowledge -- by professing it some have strayed concerning the faith. Grace be with you. Amen" (1 Timothy 6:20-21).

The Bible teaches us that salvation, i.e., the solution to man’s greatest problem - sin, is not through man’s own knowledge, but through repentance from sins and faith in the eternal, infallible, perfect God who loves them immeasurably. God has made this solution available through the gospel of forgiveness of sins and salvation by faith in the Lord Jesus, freely to all the people of the world, emphasizing that it is not based upon the knowledge and understanding of men, but on their realization of their sin present in them and their acceptance of salvation by faith. As the apostle Paul wrote about two thousand years ago: “And I, brethren, when I came to you, did not come with excellence of speech or of wisdom declaring to you the testimony of God. For I determined not to know anything among you except Jesus Christ and Him crucified. I was with you in weakness, in fear, and in much trembling. And my speech and my preaching were not with persuasive words of human wisdom, but in demonstration of the Spirit and of power, that your faith should not be in the wisdom of men but in the power of God" (1 Corinthians 2:1-5).

The conclusion is that for the past sometime, we have been seeing that many attempts have been made to discredit and prove the Bible as false, but to date none has been able to prove the Bible to be false or wrong. Rather, in attempting to do so, many unbelievers, because of the proofs they discovered in favor of the Bible, came to faith in the Lord Jesus and became His ardent and committed followers. We have also seen through the previous and today’s article that in the Bible itself there is enough evidence of it being the infallible, eternal, and verifiably true Word of God; and how the facts of science are misinterpreted and misused against God and the Bible. In the days ahead, we will see the presence of many more kinds of scientific facts in the Bible, all written in it thousands of years ago, before men knew, or even had any idea about them. In the next article we will consider a few things about the origin of life and the theory of evolution.

So, today, in context of all that we have seen so far, what are your thoughts and your decision about the great and loving Creator God? Would you willingly and sincerely, with a heartfelt repentance of your sins, say a short prayer, “Lord Jesus, forgive my sins, take me under your care and save me from the judgment and terrible destruction that will be coming upon the sinful world and sinful men.” Your one sincere, voluntary prayer of faith will not only safeguard the rest of your earthly life but your eternity as well. Give this prayer of simple faith and willing surrender to the Lord Jesus an honest chance - you won't be disappointed.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language