ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

विवेक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विवेक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 मई 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 78

 

Click Here for the English Translation


आरम्भिक बातें – 39

बपतिस्मों – 19

क्या उद्धार के लिए अनिवार्य? (4) - 1 पतरस 3:21

 

    इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भिक बातों में से तीसरी, “बपतिस्मों” पर विचार करते हुए, पिछले दो लेखों में हमने बाइबल की बातों की सही व्याख्या करने में सहायक कुछ अनिवार्य मूल सिद्धांतों का प्रयोग किया था जिस से कि बपतिस्मे के बारे में बाइबल के दो सामान्यतः दुरुपयोग किए जाने वाले पदों की गलत व्याख्या और गलतफहमियों को सुधार सकें। जिन सिद्धांतों का हमने प्रयोग किया था वे हैं: हर बात को उसके संदर्भ में लेना, उस बात को उस से संबंधित अन्य खण्डों और पदों के साथ लेना, उसे बाइबल की अन्य संबंधित शिक्षाओं के साथ लेना, और उस बात को उसके उस अर्थ के साथ समझना जो उसके मूल या प्रथम श्रोताओं ने उस बात के कहे या लिखे जाने के समय समझा था और पालन किया था। साथ ही हमने दो और भाषा संबंधी तथ्यों का प्रयोग भी किया था: पहला था कि सामान्य वार्तालाप और भाषा के प्रयोग के समान, बाइबल में भी आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया गया है। और दूसरा था कि हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हर भाषा में कुछ शब्दों के एक से अधिक शब्दार्थ भी हो सकते हैं, और उस शब्द के उपयोग का संदर्भ तथा उसके प्रयोग के समय जिन से वह कहा गया था उन्होंने उसे कैसे समझा था, यही आज हमारे लिए बाइबल की उस बात के सही एवं अपरिवर्तनीय अर्थ को निर्धारित करते हैं। इसलिए हर बात उसके भिन्न शब्दार्थ के अंतर्गत ही नहीं, वरन संदर्भ के अनुसार उसके अर्थ या भावार्थ में समझना भी आवश्यक होता है। यदि इन मूल सिद्धांतों का ध्यान न रखा जाए, तो बाइबल की बातों की गलत व्याख्या करना और अनुचित अर्थ निकालना बहुत सरल हो जाता है; और इसी गलती के द्वारा ये गलत व्याख्याएं और गलत शिक्षाएं बनाई और सिखाई जाती हैं।

    फिर इन सिद्धांतों के आधार पर हमने बपतिस्मे से संबंधित एक बहुत आम किन्तु मन-गढ़न्त धारणा, कि उद्धार के लिए बपतिस्मा भी आवश्यक है, उद्धार बपतिस्मे के बिना नहीं है, के समर्थन में प्रयोग होने वाले दो पदों, प्रेरितों 2:38 और प्रेरितों 22:16, का विश्लेषण किया था। उपरोक्त सिद्धांतों के आधार पर किए गए इन पदों के सही विश्लेषण के द्वारा हम समझने पाए थे कि ये पद, इस के विषय प्रचलित आम धारणा के विपरीत, उद्धार के लिए बपतिस्मा लेने की अनिवार्यता अथवा आवश्यकता की पुष्टि नहीं करते हैं। आज हम बपतिस्मे से संबंधित इस गढ़ी हुई गलत धारणा के समर्थन के लिए दुरुपयोग किए जाने वाले एक और पद, 1 पतरस 3:21 का विश्लेषण भी उपरोक्त सिद्धांतों के अनुसार करेंगे। 

    एक और पद जिसका इसी प्रकार से गलत व्याख्या के साथ दुरुपयोग किया जाता है, वह है, 1 पतरस 3:21 “और उसी पानी का दृष्टान्त भी, अर्थात बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; (उस से शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है)” है। इस पद से भी पहली झलक में लोग यही अर्थ लेते हैं कि बपतिस्मे द्वारा बचाए जाते हैं। किन्तु इस पद के वाक्यों को भी ध्यान से, और उसके संदर्भ में देखने से यह प्रकट हो जाता है कि इस पद का यह अर्थ नहीं है। 

    इस पद का पहला वाक्य, इससे ठीक पहले के पद 20 को उदाहरण के समान लेते हुए, नूह के समय की जल-प्रलय और आठ लोगों के उससे बचाए जाने को एक प्ररूप के समान लेता है। वे आठ लोग बिना सुरक्षा के साधन को लिए, पानी में चले जाने के द्वारा नहीं बच गए थे। वे केवल नूह द्वारा बनाए गए जहाज़ में चले जाने के द्वारा बचे थे। वे स्वयं जल पर तैरते नहीं रहे थे, वरन वह जहाज़ जिसमें वे थे, वह जल पर तैर रहा था, और उन्हें सुरक्षित रखे हुए था। नूह द्वारा बनाए गए जहाज़ में उनकी सुरक्षा और देखभाल, उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह में आ जाने से, विनाश से लोगों के बचाए जाने का प्रतीक या प्ररूप है। विनाश करने वाले जल-प्रलय के समय में भी उस जहाज़ में नूह और उसके परिवार का सुरक्षित बने रहना, नूह और उसके परिवार द्वारा कही जा रही बात के सही होने की गवाही थी। इसी प्रकार से बपतिस्मा भी संसार के सामने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा आ जाने से मिलने वाले बचाव या उद्धार और अनन्तकाल की सुरक्षा की गवाही है (रोमियों 8:1)। इस पद को उसके संदर्भ में देखने से अब यह प्रकट है कि बचाने या उद्धार देने वाला बपतिस्मा नहीं है, वरन बपतिस्मा तो नूह और उसके परिवार की गवाही – परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होने के कारण उनका बचाव होने का प्ररूप है। बपतिस्मा तो वर्तमान संसार के लिए, जिसकी आज्ञाकारिता के अंतर्गत वह लिया गया है, उस प्रभु यीशु में होने से बचाए जाने की गवाही है। जबकि बचाने वाला या उद्धार देने वाला तो प्रभु यीशु मसीह ही है। बपतिस्मा तो प्रभु यीशु मसीह के द्वारा लोगों के उद्धार पाने या बचाए जाने के लिए प्रभु यीशु द्वारा किए गए कार्य की गवाही है।  

    और यही बात बाइबल के अन्य स्थानों पर भी कही गई है कि बपतिस्मा केवल उद्धार पाए हुए व्यक्ति के द्वारा उन के पापों से बचा लिए जाने की दी जाने वाली गवाही है। जिससे कि लोग इस बात का गलत अर्थ न निकाल लें, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस तुरंत ही, इसी वाक्य में, साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया बपतिस्मे के पानी के द्वारा तो केवल शरीर के मैल को दूर किया जा सकता है, किन्तु केवल परमेश्वर के वश में, उसकी अधीनता में होने से ही आत्मा को शुद्ध किया जा सकता है। उस समय, पतरस और अन्य शिष्यों के लिए तो बपतिस्मा केवल डुबकी का बपतिस्मा ही था; इसीलिए वह लिखता है कि बपतिस्मे के द्वारा, अर्थात पानी में डुबकी लेना शरीर के मैल को तो दूर कर सकता है, किन्तु आत्मा का मैल परमेश्वर के वश में हो जाने से ही दूर होता है। साथ ही यहाँ पर इस बात को भी ध्यान में रखना आवश्यक है कि, जैसा कि पिछले लेख में दोहराया और दिखाया गया है, यहूदी इस बात से भली भांति परिचित और अवगत थे कि शरीर का बाहरी स्नान या धोया जाना, प्रतीक के समान पापों से भीतरी शुद्धि के सूचक होने के लिए भी प्रयोग किया जाता है  (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस  3:4-7)। हम इसी विषय पर आगे के लेखों में भी देखेंगे, और बाइबल से संबंधित कुछ अन्य तथ्यों को देखेंगे जो उद्धार के लिए बपतिस्मे की अनिवार्यता की इस मन-गढ़न्त धारणा का खण्डन करते हैं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


The Elementary Principles – 39

Baptisms - 19

Is it Necessary for Salvation? (4) – 1 Peter 3:21

   

    While considering “Baptisms,” the third elementary principle of Hebrews 6:1-2, in the previous two article, we have used some essential fundamental principles that help to interpret the statements of the Bible correctly, to correct the misunderstandings and misinterpretations of two verses commonly misused in relation to baptism. The principles we have used are: to consider everything in its context, to always consider along with other passages and verses related to that matter, to always consider along with other relevant Bible teachings, and to always consider understanding it with the meaning that its original or first audience understood and followed when it was first said or written. We also kept in mind two linguistic facts; first was that the Bible too uses figurative language, as is usual in normal conversation and use of language. The second was that as is in every language, the same word can have different meanings; and the correct or applicable meaning is determined by the context. For us today, for the things of the Bible it means how it was understood when it was first stated - that and that alone is the primary unalterable meaning of that word or phrase. Therefore, it is necessary to understand everything not only in its literal meaning, but also in its implied meaning or connotation, according to the context. If these basic principles are not taken care of, it becomes very easy to misinterpret and misunderstand Biblical statements; And because of these mistakes, there are misinterpretations and wrong teachings that are made and taught.

    Then, based on these principles, we analyzed two verses, Acts 2:38, and Acts 22:16, that are very often used to support a very common but erroneous belief that baptism is necessary for salvation, that salvation without baptism is not possible. Through a proper analysis of these verses based on the above principles, we were able to understand that both these verses, contrary to popular belief about them, do not affirm the compulsion or necessity of baptism for salvation. Today we will similarly analyze another verse used for this argument, 1 Peter 3:21, using the above principles. 

    Another verse that is similarly misused because of its misinterpretation is 1 Peter 3:21 “There is also an antitype which now saves us--baptism (not the removal of the filth of the flesh, but the answer of a good conscience toward God), through the resurrection of Jesus Christ". From this verse also at first glance people assume the meaning that they are saved by baptism. But by looking carefully at the sentences of this verse, and in its context, it becomes apparent that this verse does not mean this.

    The first sentence of this verse, using the immediately preceding verse 20 as an illustration, takes the flood of Noah's time and the rescue of eight people mentioned in it, as an antitype, meaning, an earlier type or symbol. Those eight people did not survive by going into the water without a security mechanism; but only survived by getting into the ark built by Noah. It was the ark, not they themselves, which floated on the water and kept them safe. Their safety and security in the ark built by Noah is a representation of the protection and security from eternal destruction in the Lord Jesus Christ the Savior. The destroying flood and the safe presence of Noah and his family in the saving ark served to confirm Noah’s testimony; of what he had been foretelling to the people of the world. Similarly, baptism also is before the world as a testimony of the people being saved and made eternally secure by coming into faith in the Lord Jesus Christ (Romans 8:1). Considering the verse in its context, it is evident that in this verse baptism is not the saving agent, but the equivalence of the ‘antitype’ - the testimony of Noah and his family trusting in God to be their savior. For us today, baptism points to the one who saves and to the one for whose obedience it is taken i.e., the Lord Jesus Christ. Baptism is just a testimony of being saved through the redemptive work of the Lord Jesus Christ.

    And the same thing, that baptism is only the testimony given by a saved person of the salvation from his sins, is said in other places in the Bible too. So that people may not misinterpret this, Peter, led by the Holy Spirit, immediately, within the same sentence, also said that while by the water of baptism, only the filth of the body may be cleansed, but the purification of the soul is only by having a good conscience towards God, i.e., through forgiveness of sins. At that time, for Peter and the other disciples, baptism was simply baptism of immersion into water. That is why he writes that taking a dip in water for baptism can only remove the filth of the body, but the filth of the soul is removed only by being under the control of God. Also bear in mind, as had been reiterated and pointed out in the previous article, the Jews were quite familiar with external washing of the body being used symbolically as an expression of the inner cleansing from sins (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7). We will continue with this topic in the articles ahead, and consider some other Biblical facts that disprove this contrived necessity of baptism for salvation.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

बपतिस्मे से संबंधित विवादास्पद बातें (4) / Baptism Related Controversies (4)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - उद्धार के लिए अनिवार्य? (4) - 1 पतरस 3:21


पिछले दो लेखों में हमने बाइबल की बातों की सही व्याख्या करने में सहायक कुछ अनिवार्य मूल सिद्धांतों का प्रयोग किया था जिस से कि बपतिस्मे के बारे में बाइबल के दो सामान्यतः दुरुपयोग किए जाने वाले पदों की गलत व्याख्या और गलतफहमियों को सुधार सकें। जिन सिद्धांतों का हमने प्रयोग किया था वे हैं: हर बात को उसके संदर्भ में लेना, उस बात को उस से संबंधित अन्य खण्डों और पदों के साथ लेना, उसे बाइबल की अन्य संबंधित शिक्षाओं के साथ लेना, और उस बात को उसके उस अर्थ के साथ समझना जो उसके मूल या प्रथम श्रोताओं ने उस बात के कहे या लिखे जाने के समय समझा था और पालन किया था। साथ ही हमने दो और भाषा संबंधी तथ्यों का प्रयोग भी किया था: पहला था कि सामान्य वार्तालाप और भाषा के प्रयोग के समान, बाइबल में भी आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया गया है। और दूसरा था कि हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हर भाषा में कुछ शब्दों के एक से अधिक शब्दार्थ भी हो सकते हैं, और उस शब्द के प्रयोग का संदर्भ तथा उसके प्रयोग के समय जिन से वह कहा गया था उन्होंने उसे कैसे समझा था, यही आज हमारे लिए बाइबल की उस बात के सही एवं अपरिवर्तनीय अर्थ को निर्धारित करते हैं। इसलिए हर बात उसके भिन्न शब्दार्थ के अंतर्गत ही नहीं, वरन संदर्भ के अनुसार उसके अर्थ या भावार्थ में समझना भी आवश्यक होता है। यदि इन मूल सिद्धांतों का ध्यान न रखा जाए, तो बाइबल की बातों की गलत व्याख्या करना और अनुचित अर्थ निकालना बहुत सरल हो जाता है; और इसी गलती के द्वारा ये गलत व्याख्याएं और गलत शिक्षाएं बनाई और सिखाई जाती हैं।


फिर इन सिद्धांतों के आधार पर हमने बपतिस्मे से संबंधित एक बहुत आम किन्तु मन-गढ़न्त धारणा, कि उद्धार के लिए बपतिस्मा भी आवश्यक है, उद्धार बपतिस्मे के बिना नहीं है, के समर्थन में प्रयोग होने वाले दो पदों, प्रेरितों 2:38 और प्रेरितों 22:16, का विश्लेषण किया था। उपरोक्त सिद्धांतों के आधार पर किए गए इन पदों के सही विश्लेषण के द्वारा हम समझने पाए थे कि ये पद, इस के विषय प्रचलित आम धारणा के विपरीत, उद्धार के लिए बपतिस्मा लेने की अनिवार्यता अथवा आवश्यकता की पुष्टि नहीं करते हैं। आज हम बपतिस्मे से संबंधित इस गढ़ी हुई गलत धारणा के समर्थन के लिए दुरुपयोग किए जाने वाले एक और पद, 1 पतरस 3:21 का विश्लेषण भी उपरोक्त सिद्धांतों के अनुसार करेंगे।

 

एक और पद जिसका इसी प्रकार से गलत व्याख्या के साथ दुरुपयोग किया जाता है, वह है, 1 पतरस 3:21 “और उसी पानी का दृष्टान्त भी, अर्थात बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है; (उस से शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है)” है। इस पद से भी पहली झलक में लोग यही अर्थ लेते हैं कि बपतिस्मे द्वारा बचाए जाते हैं। किन्तु इस पद के वाक्यों को भी ध्यान से, और उसके संदर्भ में देखने से यह प्रकट हो जाता है कि इस पद का यह अर्थ नहीं है।


इस पद का पहला वाक्य, इससे ठीक पहले के पद 20 को उदाहरण के समान लेते हुए, नूह के समय की जल-प्रलय और आठ लोगों के उससे बचाए जाने को एक प्ररूप के समान लेता है। वे आठ लोग बिना सुरक्षा के साधन को लिए, पानी में चले जाने के द्वारा नहीं बच गए थे। वे केवल नूह द्वारा बनाए गए जहाज़ में चले जाने के द्वारा बचे थे। वे स्वयं जल पर तैरते नहीं रहे थे, वरन वह जहाज़ जिसमें वे थे, वह जल पर तैर रहा था, और उन्हें सुरक्षित रखे हुए था। नूह द्वारा बनाए गए जहाज़ में उनकी सुरक्षा और देखभाल, उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह में आ जाने से, विनाश से लोगों के बचाए जाने का प्रतीक या प्ररूप है। विनाश करने वाले जल-प्रलय के समय में भी उस जहाज़ में नूह और उसके परिवार का सुरक्षित बने रहना, नूह और उसके परिवार द्वारा कही जा रही बात के सही होने की गवाही थी। इसी प्रकार से बपतिस्मा भी संसार के सामने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा आ जाने से मिलने वाले बचाव या उद्धार और अनन्तकाल की सुरक्षा की गवाही है (रोमियों 8:1)। इस पद को उसके संदर्भ में देखने से अब यह प्रकट है कि बचाने या उद्धार देने वाला बपतिस्मा नहीं है, वरन बपतिस्मा तो नूह और उसके परिवार की गवाही – परमेश्वर की आज्ञाकारिता में होने के कारण उनका बचाव होने का प्ररूप है। बपतिस्मा तो वर्तमान संसार के लिए, जिसकी आज्ञाकारिता के अंतर्गत वह लिया गया है, उस प्रभु यीशु में होने से बचाए जाने की गवाही है। जबकि बचाने वाला या उद्धार देने वाला तो प्रभु यीशु मसीह ही है। बपतिस्मा तो प्रभु यीशु मसीह के द्वारा लोगों के उद्धार पाने या बचाए जाने के लिए प्रभु यीशु द्वारा किए गए कार्य की गवाही है।

  

और यही बात बाइबल के अन्य स्थानों पर भी कही गई है कि बपतिस्मा केवल उद्धार पाए हुए व्यक्ति के द्वारा उन के पापों से बचा लिए जाने की दी जाने वाली गवाही है। जिससे कि लोग इस बात का गलत अर्थ न निकाल लें, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस तुरंत ही, इसी वाक्य में, साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया बपतिस्मे के पानी के द्वारा तो केवल शरीर के मैल को दूर किया जा सकता है, किन्तु केवल परमेश्वर के वश में, उसकी अधीनता में होने से ही आत्मा को शुद्ध किया जा सकता है। उस समय, पतरस और अन्य शिष्यों के लिए तो बपतिस्मा केवल डुबकी का बपतिस्मा ही था; इसीलिए वह लिखता है कि बपतिस्मे के द्वारा, अर्थात पानी में डुबकी लेना शरीर के मैल को तो दूर कर सकता है, किन्तु आत्मा का मैल परमेश्वर के वश में हो जाने से ही दूर होता है। साथ ही यहाँ पर इस बात को भी ध्यान में रखना आवश्यक है कि, जैसा कि पिछले लेख में दोहराया और दिखाया गया है, यहूदी इस बात से भली भांति परिचित और अवगत थे कि शरीर का बाहरी स्नान या धोया जाना, प्रतीक के समान पापों से भीतरी शुद्धि के सूचक होने के लिए भी प्रयोग किया जाता है  (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस  3:4-7)।


हम इसी विषय पर आगे के लेखों में भी देखेंगे, और बाइबल से संबंधित कुछ अन्य तथ्यों को देखेंगे जो उद्धार के लिए बपतिस्मे की अनिवार्यता की इस मन-गढ़न्त धारणा का खण्डन करते हैं। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 25           

  • मरकुस 1:23-45      


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation


Baptism - Necessary for Salvation? (4) – 1 Peter 3:21

In the previous two article, we have used some essential fundamental principles that help to interpret the statements of the Bible correctly, to correct the misunderstandings and misinterpretations of two verses commonly misused in relation to baptism. The principles we have used are: to consider everything in its context, to always consider along with other passages and verses related to that matter, to always consider along with other relevant Bible teachings, and to always consider understanding it with the meaning that its original or first audience understood and followed when it was first said or written. We also kept in mind two linguistic facts; first was that the Bible too uses figurative language, as is usual in normal conversation and use of language. The second was that as is in every language, the same word can have different meanings; and the correct or applicable meaning is determined by the context. For us today, for the things of the Bible it means how it was understood when it was first stated - that and that alone is the primary unalterable meaning of that word or phrase. Therefore, it is necessary to understand everything not only in its literal meaning, but also in its implied meaning or connotation, according to the context. If these basic principles are not taken care of, it becomes very easy to misinterpret and misunderstand Biblical statements; And because of these mistakes, there are misinterpretations and wrong teachings that are made and taught.


Then, based on these principles, we analyzed two verses, Acts 2:38, and Acts 22:16, that are very often used to support a very common but erroneous belief that baptism is necessary for salvation, that salvation without baptism is not possible. Through a proper analysis of these verses based on the above principles, we were able to understand that both these verses, contrary to popular belief about them, do not affirm the compulsion or necessity of baptism for salvation. Today we will similarly analyze another verse used for this argument, 1 Peter 3:21, using the above principles.

 

Another verse that is similarly misused because of its misinterpretation is 1 Peter 3:21 “There is also an antitype which now saves us--baptism (not the removal of the filth of the flesh, but the answer of a good conscience toward God), through the resurrection of Jesus Christ". From this verse also at first glance people assume the meaning that they are saved by baptism. But by looking carefully at the sentences of this verse, and in its context, it becomes apparent that this verse does not mean this.


The first sentence of this verse, using the immediately preceding verse 20 as an illustration, takes the flood of Noah's time and the rescue of eight people mentioned in it, as an antitype, meaning, an earlier type or symbol. Those eight people did not survive by going into the water without a security mechanism; but only survived by getting into the ark built by Noah. It was the ark, not they themselves, which floated on the water and kept them safe. Their safety and security in the ark built by Noah is a representation of the protection and security from eternal destruction in the Lord Jesus Christ the Savior. The destroying flood and the safe presence of Noah and his family in the saving ark served to confirm Noah’s testimony; of what he had been foretelling the people of the world. Similarly, baptism also is before the world as a testimony of the people being saved and made eternally secure by coming into faith in the Lord Jesus Christ (Romans 8:1). Considering the verse in its context, it is evident that in this verse baptism is not the saving agent, but the equivalence of the ‘antitype’ - the testimony of Noah and his family trusting in God to be their savior. For us today, baptism points to the one who saves and to the one for whose obedience it is taken i.e., the Lord Jesus Christ. Baptism is just a testimony of being saved through the redemptive work of the Lord Jesus Christ.


And the same thing, that baptism is only the testimony given by a saved person of the salvation from his sins, is said in other places in the Bible too. So that people may not misinterpret this, Peter, led by the Holy Spirit, immediately, within the same sentence, also said that while by the water of baptism, only the filth of the body may be cleansed, but the purification of the soul is only by having a good conscience towards God, i.e., through forgiveness of sins. At that time, for Peter and the other disciples, baptism was simply baptism of immersion into water. That is why he writes that taking a dip in water for baptism can only remove the filth of the body, but the filth of the soul is removed only by being under the control of God. Also bear in mind, as had been reiterated and pointed out in the previous article, the Jews were quite familiar with external washing of the body being used symbolically as an expression of the inner cleansing from sins (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7).

 

We will continue on this topic in the articles ahead, and consider some other Biblical facts that disprove this contrived necessity of baptism for salvation. If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 


Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 25 

  • Mark 1:23-45



Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 30 अगस्त 2021

परमेश्वर का वचन, बाइबल – पाप और उद्धार - 5

 

पाप का समाधान - उद्धार - 1

यूनानी भाषा, जिसमें परमेश्वर के वचन बाइबल का नया नियम खण्ड मूल में लिखा गया है, उसमें प्रयुक्त जिस शब्द का अनुवादउद्धारयाबचावकिया गया है, उसका अर्थ होता हैकिसी खतरे अथवा हानि से सुरक्षा प्रदान करना”; अर्थात उद्धार दिए जाने का अर्थ है बचाया जाना, सुरक्षित कर दिया जाना। यहाँ पर एक बहुत महत्वपूर्ण, और इस संदर्भ में सर्वदा ध्यान में रखने वाली बात है कि उद्धार हमेशा परमेश्वर की ओर से दिया जाता है; कोई भी व्यक्ति कभी भी, किसी भी रीति से परमेश्वर के उद्धार को कमा नहीं सकता है; अर्थात अपने किसी भी प्रयास से अपने आप को उद्धार प्राप्त करने का अधिकारी अथवा योग्य नहीं कर सकता है। हम आगे चलकर इसे कुछ और विस्तार से देखेंगे और समझेंगे। 

प्रभु यीशु मसीह के पृथ्वी पर आने का उद्देश्य, स्वयँ उन्हीं के शब्दों में, सँसार के सभी पाप में खोए हुए लोगों को बचाना, यही सुरक्षा, अर्थात उद्धार, सारे सँसार के सभी लोगों को उपलब्ध करवाना थाक्योंकि मनुष्य का पुत्र लोगों के प्राणों को नाश करने नहीं वरन बचाने के लिये आया है ...” (लूका 9:56); “यदि कोई मेरी बातें सुनकर न माने, तो मैं उसे दोषी नहीं ठहराता, क्योंकि मैं जगत को दोषी ठहराने के लिये नहीं, परन्तु जगत का उद्धार करने के लिये आया हूं” (यूहन्ना 12:47)। प्रभु द्वारा दिए जाने वाले इस उद्धार के विषय कुछ आधारभूत प्रश्न हैं, जिनके उत्तर जानना और समझना परमेश्वर की मानव जाति को अपनी संगति में बहाल करने की इस योजना को जानने, समझने, और मानने के लिए बहुत आवश्यक है। 

ये प्रश्न हैं:

·        यह उद्धार, अर्थात बचाव, या सुरक्षा किस से और क्यों होना है?

·        व्यक्ति इस उद्धार को कैसे प्राप्त कर सकता है?

·        इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?

उद्धार - किस से और क्यों

 कल हमने देखा था कि मनुष्य के प्रति परमेश्वर के प्रेम का संकेत इस बात से मिलता है कि केवल मनुष्य ही है जिसको परमेश्वर ने, अपनी समस्त सृष्टि में से, अपने ही हाथों से, अपनी ही स्वरूप में रचा, और उसके नथनों में अपनी श्वास डालकर उसे जीवित प्राणी बनाया, तथा उसे समस्त पृथ्वी और उसकी सभी बातों और प्राणियों पर अधिकार दिया (उत्पत्ति 1:26-28; 2:7)। केवल मनुष्य ही है जिससे संगति रखने के लिए परमेश्वर अदन की वाटिका में आया करता था। किन्तु आदम और हव्वा के द्वारा किए गए परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता के पाप के कारण, परमेश्वर और मनुष्य की यह संगति टूट गई, और मनुष्य मृत्यु, अर्थात परमेश्वर से सदा के लिए अलग रहने के खतरे में आ गया। यह बहुत महत्वपूर्ण तथा आधारभूत तथ्य है, जिसे समझे बिना उद्धार के बारे में समझना असंभव है। क्योंकि निष्पाप, निष्कलंक परमेश्वर पाप के साथ संगति रखना तो दूर, पाप को देख भी नहीं सकता है (हबक्कूक 1:13) इसलिए उस प्रथम पाप, उस अनाज्ञाकारिता के कारण परमेश्वर और मनुष्य की संगति में अवरोध आ गया (यशायाह 59:1-2), मनुष्य परमेश्वर की संगति से दूर हो गया, और उससे हमेशा के लिए दूर हो जाने, अर्थात, मृत्यु के खतरे में आ गया।

परमेश्वर का वचन बाइबल बताती है कि पाप करने के बाद, पवित्र परमेश्वर के समक्ष निःसंकोच आने, और उससे उन्मुक्त होकर संगति और वार्तालाप करने की मनुष्य, आदम और हव्वा, की प्रवृत्ति बदल गई। उनके अंदर परमेश्वर की दृष्टि में दोषी होने का बोध आ गया, उन्होंने अपने इस नंगेपन, अपनी लज्जा को अपनी दृष्टि में उपयुक्त और उचित, अपने प्रयासों, अंजीर के पत्तों से बने आवरण के द्वारा ढाँप लिया, और जब परमेश्वर उनसे मिलने, संगति करने आया, तो वे परमेश्वर द्वारा उन्हें लगाकर दी गई वाटिका के वृक्षों में छिप गए:तब उन दोनों की आंखें खुल गई, और उन को मालूम हुआ कि वे नंगे है; सो उन्होंने अंजीर के पत्ते जोड़ जोड़ कर लंगोट बना लिये। तब यहोवा परमेश्वर जो दिन के ठंडे समय वाटिका में फिरता था उसका शब्द उन को सुनाई दिया। तब आदम और उसकी पत्नी वाटिका के वृक्षों के बीच यहोवा परमेश्वर से छिप गए” (उत्पत्ति 3:7-8)। यहाँ सांकेतिक भाषा में, पाप के प्रभाव और मनुष्य में आए परिवर्तनों के विषय कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं:

·        आँखें खुलनाउन्हें पवित्र परमेश्वर के सम्मुख उनकी वास्तविक दशा तथा अपने किए पाप के दोषी होने का बोध होना दिखाता है।

·        नंगापनपाप के कारण उत्पन्न आत्म-ग्लानि, लज्जा को दिखाता है। उनकी सृष्टि से लेकर उस समय तक, वे अपनी इसी निर्वस्त्र दशा में परमेश्वर के साथ मिला करते थे, संगति करते थे, किन्तु उन्हें इसमें कोई लज्जा नहीं होती थी, उन्हें कभी अपने आप को ढाँपने की आवश्यकता नहीं हुई, क्योंकि वे भी निष्पाप और पवित्र दशा में थे। 

·        उनकी सृष्टि के समय से लेकर उनकी यह निर्वस्त्र दशा परमेश्वर के सम्मुख उनके बिल्कुल खुले, प्रकट और किसी भी प्रकार के आवरण रहित होने, और परमेश्वर द्वारा उनके विषय में सब कुछ जानने की ओर भी संकेत करता है।

·        अंजीर के पत्तों के लंगोट पहननामनुष्य के अपने आप को अपने ही प्रयासों से परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत कर पाने योग्य बनाने को दिखाता है। मनुष्य अपने धर्म के कामों, अपने भले कार्यों, अपने ही बनाए तौर-तरीकों से अपनी लज्जा, परमेश्वर के प्रति अनाज्ञाकारिता और पाप की दशा, को छुपाने का प्रयास करता है। वह यह भूल जाता है कि परमेश्वर के सामने उसका सब हाल खुला है, बेपरदा है। वह अपना कुछ भी परमेश्वर से छिपा नहीं सकता है। 

·        जिस प्रकार वे अंजीर के पत्ते वास्तविकता में केवल एक अस्थाई समाधान थे - थोड़े समय वे मुरझा जाते, सूख कर गिर जाते, और मनुष्य का नंगापन फिर से प्रकट हो जाता, उन्हें फिर से कुछ नया प्रावधान करना पड़ता; उसी प्रकार मनुष्य की धार्मिकता के काम, उसके अपने भलाई के प्रयास, सभी अस्थाई और नश्वर हैं, उसे कभी परमेश्वर के सम्मुखढँपाहुआ और प्रस्तुत होने योग्य नहीं बना सकते हैं। वह बार-बार अपने इन प्रयासों को दोहराता रहता है, किन्तु पाप का दोषी होने का बोध उसके विवेक से नहीं जाता है।

·        उन्होंने परमेश्वर की आवाज़ सुनकर अपने आप को “वाटिका के वृक्षोंमें छुपा लिया। आज भी मनुष्य अपनी ही गढ़ी हुई धार्मिकता को ओढ़ कर, अपने आप को परमेश्वर की सृष्टि की बातों में छुपाए रखने के प्रयास करता है; परमेश्वर के सामने अपनी वास्तविकता में आने के स्थान पर, वह अपने बनाए हुए आवरण ओढ़े हुए, अपने आप को अपनी ही गढ़ी हुई नश्वर बातों में छिपाए रखना चाहता है। 

 

आज किसी भी पूछ लें, सब के पास परमेश्वर की संगति में और उसके वचन के साथ समय न बिताने का एक ही बहाना है -जीवन इतना व्यस्त है कि इन बातों के लिए समय ही नहीं मिलता है; जो थोड़ा बहुत कर सकते हैं, वह कर लेते हैं, वरना संसार की माँगें यह सब करने के लिए समय ही नहीं देती हैं” - सभी अपने आप को संसार की बातों वाटिका के वृक्षोंमें छुपाए रखना चाहते हैं। यह जानते हुए भी कि संसार की यह सब बातें अस्थाई हैं, नश्वर हैं, यहीं रह जाएंगी, इनमें से कोई भी साथ नहीं जाएगी, ऐसा कोई बहाना परमेश्वर के सामने नहीं चलेगा।

अन्ततः वह समय सभी के जीवन में आएगा जब उन्हें परमेश्वर के सम्मुख अपनी वास्तविकनिर्वस्त्रदशा में आना ही होगा, और अपने जीवन की हर बात का हिसाब उसे देना होगा। तब उनके बनाए हुएअंजीर के पत्तों के लंगोटउनके पाप की दशा को ढाँपने पाएँगे, और उनके अपने नहीं वरन परमेश्वर के मानकों के आधार पर उन्हें न्यायसंगत ठहराने नहीं पाएंगे। परमेश्वर से उनकी वास्तविकता न अभी छुपी हुई है, और न तब छुपी हुई होगी, “सो जब तक प्रभु न आए, समय से पहिले किसी बात का न्याय न करो: वही तो अन्धकार की छिपी बातें ज्योति में दिखाएगा, और मनों की मतियों को प्रगट करेगा, तब परमेश्वर की ओर से हर एक की प्रशंसा होगी” (1 कुरिन्थियों 4:5) 

       पहले पाप से उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में हम आगे अगले लेख में देखेंगे। अभी के लिए आप से निवेदन है कि अपने जीवनों को परमेश्वर के दृष्टिकोण से जाँच कर देखें, आप की वास्तविक स्थिति क्या है? ध्यान करें, आपके अपने कोई भी प्रयास और उपाय आपको परमेश्वर की दृष्टि से छुपा नहीं सकते हैं; आपकी लज्जा - आपके पाप की दशा उसके सामने खुली है। फिर भी वह आप से प्रेम करता है, आपके साथ संगति को बहाल करना चाहता है। लेकिन यह संभव हो पाना आपके निर्णय पर आधारित है। आपकी स्वेच्छा और सच्चे पश्चाताप तथा समर्पित मन से की गई एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु, मैं मान लेता हूँ कि मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता करके मैंने पाप किया है। मैं धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों को अपने ऊपर लेकर, मेरे स्थान पर उनके मृत्यु-दण्ड को कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा सह लिया। आप मेरे स्थान पर मारे गए, और मेरे उद्धार के लिए मृतकों में से जी भी उठे। कृपया मुझ पर दया करें और मेरे पाप क्षमा करें। मुझे अपना शिष्य बना लें, अपनी आज्ञाकारिता में अपने साथ बना कर रखें।परमेश्वर आपकी संगति की लालसा रखता है, आपको आशीषित देखना चाहता है; इसे संभव करना या न करना, आपका अपना व्यक्तिगत निर्णय है। 

 

बाइबल पाठ: रोमियों 6:19-23 

रोमियों 6:19 मैं तुम्हारी शारीरिक दुर्बलता के कारण मनुष्यों की रीति पर कहता हूं, जैसे तुम ने अपने अंगों को कुकर्म के लिये अशुद्धता और कुकर्म के दास कर के सौंपा था, वैसे ही अब अपने अंगों को पवित्रता के लिये धर्म के दास कर के सौंप दो।

रोमियों 6:20 जब तुम पाप के दास थे, तो धर्म की ओर से स्वतंत्र थे।

रोमियों 6:21 सो जिन बातों से अब तुम लज्जित होते हो, उन से उस समय तुम क्या फल पाते थे?

रोमियों 6:22 क्योंकि उन का अन्त तो मृत्यु है परन्तु अब पाप से स्वतंत्र हो कर और परमेश्वर के दास बनकर तुम को फल मिला जिस से पवित्रता प्राप्त होती है, और उसका अन्त अनन्त जीवन है।

रोमियों 6:23 क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है। 

 

एक साल में बाइबल:

·      भजन 129; 130; 131

·      1 कुरिन्थियों 11:1-16

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

शुद्ध विवेक


   पैदल चलकर पूरे संसार की यात्रा करने वाली प्रथम महिला होने की उपलब्धि से मिला आनन्द फेयोना कैम्पबेल के लिए थोड़े ही समय का था। ख्याति और प्रशंसा पाने के बावजूद ऐसा कुछ था जो उसे परेशान करता रहता था और वह उस से इतनी परेशान रहने लगी कि मानसिक असन्तुलन के कगार पर आ गई। आखिर वह क्या था जो उसे इतना परेशान किए हुए था? वह था उसका अपना विवेक!

   अन्ततः फेयोना ने कुबूल किया कि पैदल चल कर सारे संसार की यात्रा करने वाली प्रथम महिला होने का उसका दावा सच्चा नहीं था; उसने बेईमानी की थी। अपनी इस यात्रा के दौरान उसने गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इस बारे में दिए गए निर्देषों का उल्लंघन किया था - अपनी यात्रा में एक स्थान पर उसने कुछ दूरी पैदल नहीं वरन एक ट्रक में बैठकर तय करी थी। अपने विवेक को शांत और शुद्ध करने के लिए फेयोना को अपनी यात्रा के प्रयोजकों को अपने इस धोखे से अवगत कराना पड़ा।

   परमेश्वर ने संसार के प्रत्येक जन को एक विवेक दिया है जो गलती करने पर उसे दोषी ठहराता है। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस रोमियों की अपनी पत्री में लिखता है "...उन के विवेक भी गवाही देते हैं, और उन की चिन्ताएं परस्पर दोष लगाती, या उन्हें निर्दोष ठहराती है" (रोमियों २:१५)। मसीह यीशु के अनुयायियों के लिए, आत्मिक कमज़ोरियों के होते हुए भी सही दिशा में चलते रहने के लिए विवेक की बातों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। हम मसीही विश्वासियों के लिए पाप का अंगीकार करके उससे पश्चाताप करना और फिर से मसीह यीशु के मार्ग पर लौट आना मसीही विश्वास के जीवन में बढ़ने का एक अभिन्न अंग होना चाहिए (१ यूहन्ना १:९; लैव्यवस्था ६:२-५)।

   प्रेरित पौलुस ने अपने जीवन से विवेक को शुद्ध रखते हुए मसीही जीवन यात्रा में बढ़ने का अच्छा नमूना दिया है: "इस से मैं आप भी यतन करता हूं, कि परमेश्वर की, और मनुष्यों की ओर मेरा विवेक सदा निर्दोष रहे" (प्रेरितों २४:१६)। जब भी उसका विवेक उसे दोषी ठहराता था या उससे कोई गलती होती थी तो अपनी गलतियों के अंगीकार और पश्चाताप करते रहने के द्वारा वह परमेश्वर के सामने अपनी गलतियों की सूची लंबी नहीं होने देता था; इस से उसका विवेक शुद्ध और शांत रहता था और उसका मसीही जीवन तथा परमेश्वर के लिए सेवकाई खरी और प्रभावी।

   क्या आपका विवेक किसी बात के लिए आप को कचोट रहा है? पौलुस के उदाहरण का अनुसरण करें, पापों का अंगीकार और उन से पश्चाताप करें; एक शुद्ध विवेक के साथ जीवन व्यतीत करें। - डेनिस फिशर


यदि परमेश्वर का वचन आप के विवेक का मार्गदर्शक होगा, तो आपका विवेक आपको सदा सही दिशा में ही लेकर जाएगा।

क्योंकि हम अपने विवेक की इस गवाही पर घमण्‍ड करते हैं, कि जगत में और विशेष कर के तुम्हारे बीच हमारा चरित्र परमेश्वर के योग्य ऐसी पवित्रता और सच्चाई सहित था, जो शारीरिक ज्ञान से नहीं, परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह के साथ था। - २ कुरिन्थियों १:१२

बाइबल पाठ: १ यूहन्ना १:१-१०
1John 1:1  उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हम ने सुना, और जिसे अपनी आंखों से देखा, वरन जिसे हम ने ध्यान से देखा; और हाथों से छूआ।
1John 1:2  (यह जीवन प्रगट हुआ, और हम ने उसे देखा, और उस की गवाही देते हैं, और तुम्हें उस अनन्त जीवन का समाचार देते हैं, जो पिता के साथ था, और हम पर प्रगट हुआ)।
1John 1:3  जो कुछ हम ने देखा और सुना है उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, इसलिये कि तुम भी हमारे साथ सहभागी हो; और हमारी यह सहभागिता पिता के साथ, और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है।
1John 1:4  और ये बातें हम इसलिये लिखते हैं, कि हमारा आनन्द पूरा हो जाए।
1John 1:5  जो समाचार हम ने उस से सुना, और तुम्हें सुनाते हैं, वह यह है; कि परमेश्वर ज्योति है: और उस में कुछ भी अन्धकार नहीं।
1John 1:6  यदि हम कहें, कि उसके साथ हमारी सहभागिता है, और फिर अन्धकार में चलें, तो हम झूठे हैं: और सत्य पर नहीं चलते।
1John 1:7  पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं; और उसके पुत्र यीशु का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।
1John 1:8  यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं: और हम में सत्य नहीं।
1John 1:9  यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
1John 1:10  यदि कहें कि हम ने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नहीं है।

एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति २०-२२ 
  • मत्ती ६:१९-३४

शुक्रवार, 11 मार्च 2011

सिद्धांत - स्वतंत्रता का या प्रेम का

अमेरिका में, जहां सड़क के दाहिनी ओर चलने का नियम है, कई प्रांतों में चौराहों की लाल बत्ती पर दाहिनी ओर मुड़ने की अनुमति है, यदि मार्ग साफ हो और कोई अन्य उस ओर से न आ-जा रहा हो। यह वाहन चालकों को दी गई स्वतंत्रता है। लेकिन कुछ चौराहों पर चेतावनी लगी होती है "दाहिनी ओर मुड़ना मना है" क्योंकि वे चौराहे खतरनाक हैं और वहां दुर्घटना की संभावना अधिक है।

बाइबल में १ कुरिन्थियों ८ अध्याय में भी मसीही स्वतंत्रता के संबंध में कुछ ऐसी ही परिस्थिति है। पौलुस मूर्तियों को भेंट के रूप में चढ़ाई गई भोजन वस्तुओं को खाने के लिये स्वतंत्रता था। उसे मालूम था कि मूर्तियां कुछ नहीं होतीं और उन पर चढ़ाई गई भोजन वस्तु खाना न सही था न गलत।

परन्तु सभी विश्वासी ऐसा नहीं समझते थे। वे जिनके विवेक कमज़ोर थे मानते थे कि मूर्ति को चढ़ाने से भोजन वस्तु अशुद्ध हो गई है इसलिये अब उसे नहीं खाना चाहिये। पौलुस ने इस बात का ध्यान किया कि इस विष्य में उसे विशेष सावधानी बरतनी है, कहीं उसके ऐसा भोजन खाने से वह कमज़ोर विवेक वाला ठोकर न खाए। विश्वास में नए और अपरिपक्व लोगों के विवेक की चिंता ने उसे अपनी स्वतंत्रता का उपयोग करने से रोक कर रखा।

मसिही विश्वासी मसीह में स्वतंत्र हैं समाज की उन बातों में भाग लेने के लिये जिनके विष्य में बाइबल स्पष्ट रूप से मना नहीं करती, लेकिन परमेश्वर का पवित्र आत्मा किन्ही परिस्थितियों में हमें कुछ ऐसी जायज़ बातों में भाग लेने से मना कर सकता है। ये हमारे वे निर्ण्य हैं जहां प्रेम के सिद्धांत का पालन स्वतंत्रता के सिद्धांत के पालन से ऊपर होता है।

एक परिपक्व मसीही विश्वासी अपने कमज़ोर साथी का ध्यान करके किसी "लाल बत्ती" पर बिना ध्यान किये " वर्जित दाहिने" नहीं मुड़ेगा। - डेनिस डी हॉन


जब तक हम सही करने के कर्तव्य को नहीं निभाते, हमें अपनी मर्ज़ी करने की स्वतंत्रता भी नहीं निभा सकते।

परन्‍तु चौकस रहो, ऐसा न हो, कि तुम्हारी यह स्‍वतंत्रता कहीं निर्बलों के लिये ठोकर का कारण हो जाए। - १ कुरिन्थियों ८:९


बाइबल पाठ: १ कुरिन्थियों ८

अब मूरतों के साम्हने बलि की हुई वस्‍तुओं के विषय में हम जानते हैं, कि हम सब को ज्ञान है: ज्ञान घमण्‍ड उत्‍पन्न करता है, परन्‍तु प्रेम से उन्नति होती है।
यदि कोई समझे, कि मैं कुछ जानता हूं, तो जैसा जानना चाहिए वैसा अब तक नहीं जानता।
परन्‍तु यदि कोई परमेश्वर से प्रेम रखता है, तो उसे परमेश्वर पहिचानता है।
सो मूरतों के साम्हने बलि की हुई वस्‍तुओं के खाने के विषय में हम जानते हैं, कि मूरत जगत में कोई वस्‍तु नहीं, और एक को छोड़ और कोई परमेश्वर नहीं।
यद्यपि आकाश में और पृथ्वी पर बहुत से ईश्वर कहलाते हैं, (जैसा कि बहुत से ईश्वर ओर बहुत से प्रभु हैं)।
तौभी हमारे निकट तो एक ही परमेश्वर है: अर्थात पिता जिस की ओर से सब वस्‍तुएं हैं, और हम उसी के लिये हैं, और एक ही प्रभु है, अर्थात यीशु मसीह जिस के द्वारा सब वस्‍तुएं हुई, और हम भी उसी के द्वारा हैं।
परन्‍तु सब को यह ज्ञान नही; परन्‍तु कितने तो अब तक मूरत को कुछ समझने के कारण मूरतों के साम्हने बलि की हुई को कुछ वस्‍तु समझ कर खाते हैं, और उन का विवेक निर्बल होकर अशुद्ध होता है।
भोजन हमें परमेश्वर के निकट नहीं पहुंचाता, यदि हम न खांए, तो हमारी कुछ हानि नहीं, और यदि खाएं, तो कुछ लाभ नहीं।
परन्‍तु चौकस रहो, ऐसा न हो, कि तुम्हारी यह स्‍वतंत्रता कहीं निर्बलों के लिये ठोकर का कारण हो जाए।
क्‍योंकि यदि कोई तुझ ज्ञानी को मूरत के मन्‍दिर में भोजन करते देखे, और वह निर्बल जन हो, तो क्‍या उसके विवेक में मूरत के साम्हने बलि की हुई वस्‍तु के खाने का हियाव न हो जाएगा?
इस रीति से तेरे ज्ञान के कारण वह निर्बल भाई जिस के लिये मसीह मरा नाश हो जाएगा।
सो भाइयों का अपराध करने से ओर उन के निर्बल विवेक को चोट देने से तुम मसीह का अपराध करते हो।
इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाए, तो मैं कभी किसी रीति से मांस न खाऊंगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूं।

एक साल में बाइबल:
  • व्यवस्थाविवरण १४-१६
  • मरकुस १२:२८-४४