ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Blood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Blood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 26 - Bible and Creation of Man / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 26 - मनुष्य की रचना

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 26

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

औडियो चर्चा                            वीडियो चर्चा 

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान – 7

मनुष्य की रचना


पिछले कुछ लेखों से हम देखते आ रहे हैं कि यद्यपि परमेश्वर का वचन बाइबल, कोई विज्ञान की पुस्तक नहीं है, बल्कि आज से हजारों वर्ष पहले, साधारण और सामामान्यतः अशिक्षित लोगों तक, उन्हे समझ आ सकने वाली सरल भाषा में लिखा गया परमेश्वर के संदेशों सँकलन है, परन्तु परमेश्वर ने बाइबल में हर प्रकार की जानकारी लिखवाई है। हमने यह भी देखा है कि बाइबल और विज्ञान में कोई टकराव, कोई विरोधाभास नहीं है; और होना सम्भव भी नहीं है। ऐसा इसलिये क्योंकि यह एक सामान्य ज्ञान का साधारण सा तथ्य है कि हर रची हुई व्यस्त, हमेशा अपने रचीयता की पुष्टि ही करती है, उसी के पक्ष में गवाही देती है, कभी उसके विरुद्ध नहीं। और ऐसा ही एक और साधारण सामान्य ज्ञान की बात है कि किसी रचना के बारे में जान लेना, उसकी कार्य-विधि को समझ लेना, यह प्रमाणित नहीं करता है कि उसका कोई रचीयता था ही नहीं, वह स्वतः ही अस्तित्व में आ गई; बल्कि उसके रचीयता की बुद्धि, समझ, ज्ञान, और रचनात्मकता आदि बातों को ही दिखाता है। इसी प्रकार से विज्ञान केवल एक माध्यम है, एक साधन है जो हमें परमेश्वर की सृष्टि की बातों को दिखाता और समझाता है; और जितना जैसे-जैसे उसकी समझ बढ़ती जाती है, वह बदलता रहता है, उन्नत होता जाता है, सदा गतिशील रहता है, किन्तु सिद्ध, सम्पूर्ण, और अपरिवर्तनीय नहीं है। उपरोक्त तर्कों को यदि हम बाइबल और विज्ञान के संदर्भ में देखें, तो विज्ञान सृष्टि का सृष्टिकर्ता होने की पुष्टि करता है, उस सिद्ध, सम्पूर्ण, और अपरिवर्तनीय सृष्टिकर्ता परमेश्वर की अगम्य बुद्धि, ज्ञान, समझ, और रचनात्मकता को दिखाता है। दूसरे शब्दों में, विज्ञान एक सिद्ध, सम्पूर्ण, अपरिवर्तनीय सृष्टिकर्ता और उसकी अगम्य बुद्धि, ज्ञान, समझ, और रचनात्मकता की ओर संकेत करता है। इसका यह अर्थ भी है कि असिद्ध, सदा परिवर्तनीय, सदा विकसित होते रहने वाला विज्ञान, कभी भी सिद्ध, अपरिवर्तनीय, सम्पूर्ण सृष्टिकर्ता के बारे में कोई निर्णय देने का आधार नहीं हो सकता है। और इन बातों की पुष्टि हम बाइबल में लिखी सृष्टि, अंतरिक्ष, पृथ्वी से संबंधित बातों के द्वारा देख चुके हैं। इसलिये, यह आम धारणा बिल्कुल गलत और निराधार है कि विज्ञान ने बाइबल को अप्रमाणित कर दिया है, मिथ्या दिखा दिया है, और बाइबल तथा विज्ञान परस्पर विरोधी हैं - यह किसी भी तरह से परमेश्वर के अस्तित्व को नकारने वालों के द्वारा फैलाया गया झूठ है।

बाइबल की प्रथम पुस्तक, उत्पत्ति का पहला अध्याय, परमेश्वर के द्वारा समस्त सृष्टि की रचना किए जाने का वृतांत है। उत्पत्ति के आरंभिक अध्यायों से हम देखते हैं कि मनुष्य परमेश्वर की सबसे उत्कृष्ट रचना है। अन्य सभी की सृष्टि परमेश्वर ने कहने के द्वारा, अपने शब्द या वचन की सामर्थ्य से की - परमेश्वर ने कहा और वह वैसा ही हो गया। किन्तु मनुष्य को परमेश्वर ने अपने हाथों से, अपने ही स्वरूप में सृजा; उसमें जीवन डालने के लिए परमेश्वर ने अपनी ही श्वास डाली, और उसके लिए ही अदन की वाटिका लगाई, जहाँ परमेश्वर उस के साथ संगति करता था, और फिर अपने ही हाथों से पहले मनुष्य आदम के लिए एक सहायक बनाया (उत्पत्ति 1:26-28; 2:8, 15, 18; 3:8)। परमेश्वर ने पृथक मनुष्य की नर और मादा स्वरूप में सृष्टि की, और उन्हें आशीष देकर कहा कि वे सारी पृथ्वी में फैल जाएं, उसे अपनी अधीनता में ले लें। आज हम बाइबल में लिखी मनुष्य की रचना से सम्बन्धित कुछ बातों को देखेंगे। 

क्रमिक विकासवाद (Evolution) के पास इसका कोई उत्तर नहीं है कि क्यों और कैसे विभिन्न जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों आदि में प्रजनन और जाति को बढ़ाने के विभिन्न तरीके आए। जन्तुओं और वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों में ऐसे कितने ही उदाहरण हैं जिनमें नर और मादा का भेद नहीं है; वे अपने एक ही स्वरूप से अपने समान अगली पीढ़ी उत्पन्न करते हैं। कई पौधों की प्रजातियों में एक ही पौधे में नर और मादा फूल अलग-अलग होते हैं - एक ही डाली या एक ही पौधे में दोनों प्रकार के फूल, तथा अन्य प्रजातियों में एक ही फूल में दोनों नर और मादा अंश, और उनके बीज से फिर एक नया पौधा उत्पन्न हो जाता है। यदि प्रजाति का ज़ारी रहना बिना नर-मादा के भिन्न होने से संभव है, और हो रहा है, तो फिर यह नर और मादा स्वरूप क्यों और कैसे विकसित हुए? यदि धीरे-धीरे, विभिन्न चरणों में होकर यह ‘विकास’ होना सम्भव था, तो फिर एक से दूसरे लिंग में क्रमिक परिवर्तन या ‘विकास’ के दौरान, इन अधूरे या अपूर्ण लिंग वाली जीव-प्रजातियाँ किस प्रकार से अपनी अगली पीढ़ी को उत्पन्न करते रहे; क्योंकि आज हम जिन अधूरे विकसित लिंग वाले जीवों और मनुष्यों को देखते हैं, उनमें प्रजनन की क्षमता नहीं होती है? यदि अधूरे विकसित लिंग वाली पीढ़ी, अगली को जन्म नहीं दे सकती थी, तो क्या उस जीव-प्रजाति का अन्त नहीं हो जाता? यदि वे अपूर्ण विकसित लिंग वाले जीव, उस अपूर्णता में भी अपनी प्रजाति को उत्पन्न कर सकते थे, तो फिर आज के अपूर्ण विकसित लिंग वाले जीव प्रजनन क्यों नहीं कर सकते हैं - क्रमिक विकासवाद के पास इसका कोई उत्तर नहीं है। किन्तु उपरोक्त बाइबल के हवाले स्पष्ट बताते हैं कि परमेश्वर ने आरंभ से ही मनुष्य को नर और मादा की भिन्नता के साथ, अलग-अलग दायित्वों के निर्वाह के लिए उत्पन्न किया (देखिए उत्पत्ति 2:24; मरकुस 10:6-8)।

    विज्ञान ने मनुष्य के शरीर की रचना और कार्य विधि की जटिलता और उसके अद्भुत होने को अपने नए उपकरणों के द्वारा पहचानना आरंभ किया है; किन्तु परमेश्वर ने अपने भक्त राजा दाऊद, जिसका जन्म 1085 ईस्वी पूर्व में हुआ था, के द्वारा लिखे गए एक भजन में इस तथ्य को आज से लगभग 2800 से भी अधिक वर्ष पूर्व लिखवा दिया था, “मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, इसलिये कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूं। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भांति जानता हूं” (भजन 139:14 )। 

इसी प्रकार मनुष्य के जीवन और स्वास्थ्य के बारे में भी बहुत सी बातें हैं, जिन्हें विज्ञान ने अब पहचाना और माना है, किन्तु परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल की पुस्तकों में उन्हें हजारों वर्षों से लिखवा रखा है। मनुष्य और मनुष्य के जीवन से संबंधित तथ्यों के कुछ उदाहरण देखते हैं:

आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व, पौलुस प्रेरित ने अपने एक सुसमाचार प्रचार में कहा था, “उसने एक ही मूल से मनुष्यों की सब जातियां सारी पृथ्वी पर रहने के लिये बनाईं हैं; और उन के ठहराए हुए समय, और निवास के सिवानों को इसलिये बान्‍धा है” (प्रेरितों 17:26); और उत्पत्ति की पुस्तक जो आज से लगभग 3400 वर्ष पूर्व लिखी गई, उसके 5 अध्याय में आदम और हव्वा से उत्पन्न होने वाली संतानों के नाम और उनकी संक्षिप्त वंशावली दी गई है - अर्थात सारी मानवजाति उस एक ही मूल, आदि पुरुष, आदम की संतान हैं। वैज्ञानिकों ने जब मनुष्य के डीएनए के अध्ययन किए, तो उन्हें मनुष्य की रचना और इतिहास के बारे में कई अद्भुत बातें पता चलीं। 1995 में 38 विभिन्न जातियों के वंशों के डीएनए के अध्ययन के द्वारा यह सामने आया कि चाहे वे आज विभिन्न और पृथक जातियाँ हैं, किन्तु मूल में वे सभी एक ही मूल पुरुष से निकल कर आए हैं! यह बात बाइबल में हजारों वर्ष पहले लिखी गई बात के पूर्णतः अनुरूप है।

वैज्ञानिकों में असमंजस है कि गर्भ-धारण होने से कितने समय बाद भ्रूण को जीवित कहा जा सकता है। किन्तु बाइबल बताती है कि भ्रूण के गर्भ में आने के समय, उसके आरंभ से ही वह एक जीवित प्राणी है, जिसके विषय परमेश्वर ने योजना बना रखी है, उद्देश्य निर्धारित किया हुआ है, जैसा परमेश्वर ने यिर्मयाह नबी से कहा: “गर्भ में रचने से पहिले ही मैं ने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहिले ही मैं ने तुझे अभिषेक किया; मैं ने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया” (यिर्मयाह 1:5); अर्थात परमेश्वर की दृष्टि में वह आरंभ से ही एक जीवित व्यक्ति है, जो कुछ समय के बाद मनुष्य के स्वरूप में दिखने लगेगा, जन्म लेगा, और फिर बड़ा होकर परमेश्वर के उद्देश्यों को पूरा करेगा। आज विज्ञान भी यह जानता और मानता है कि उस भ्रूण के गर्भ में स्थापित होने के समय, जब वह एक कोशिका (cell) ही होता है, तब भी उस एक कोशिका में वही जीवन होता है जो उसके गर्भ से बाहर जन्म लेने के समय होता है, और उस एक कोशिका में विद्यमान डीएनए में वह संपूर्ण जानकारी विद्यमान होती है जिसके द्वारा वह भ्रूण एक कोशिका से बढ़कर मनुष्य रूप में जन्म लेता, और बढ़ता है, कार्य करता है।

अगले लेख में हम मनुष्य के स्वास्थ्य से सम्बन्धित बाइबल में लिखी कुछ बातों को देखेंगे। परन्तु अभी, इस पर कुछ गम्भीरता से विचार कीजिये: जिस परमेश्वर ने आपको और मुझे अपने स्वरूप में, अद्भुत रीति से रचा है, अपनी श्वास से हमें जीवन दिया है, जो आज दिन तक हमारी देखभाल करता आ रहा है, और हमें अपनी पृथ्वी और प्रकृति के संसाधानों का प्रयोग खुले दिल से करने दे रहा है, वह हम में से प्रत्येक को, हमारे मनों की भावनाओं और विचारों को, हमारी भीतरी-बाहरी वास्तविक दशा को, हमारे मन, विचार, शरीर में किए गए हर पाप को जानता है। चाहे हम उसे स्वीकार करें या न करें; उसके आज्ञाकारी बनें अथवा न बनें; वह हम से बहुत प्रेम भी रखता है, हमारी चिंता भी करता है। वह चाहता है कि उसका रचा हुआ प्रत्येक जन, वह चाहे जिस भी दशा में है, वैसा ही उसके पास आ जाए, उस से मेल-मिलाप कर ले, जिससे परमेश्वर उसे पापों से स्वच्छ और शुद्ध करे, तथा शैतान द्वारा बहकाए जाकर अनन्त-विनाश में डाल देने से बचा सके। उसने इस मेल-मिलाप का मार्ग प्रभु यीशु मसीह में होकर तैयार किया और उपलब्ध करवाया है। वह अपेक्षा रखता है कि हम उसकी सृष्टि और अपनी रचना द्वारा उसके अस्तित्व को पहचानें और स्वेच्छा से समय रहते उसके पास आ जाएं, उसे समर्पित और उसकी आज्ञाकारिता का जीवन व्यतीत करें, और उसकी आशीषों की भरपूरी का आनन्द प्राप्त करें। सच्चे मन और स्वेच्छा से की गई आपकी एक छोटी सी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं पापी हूँ, और आपने मेरे पापों के लिए क्रूस पर अपना बलिदान दिया है। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे स्वीकार करें, अपनी शरण में लेकर मुझे अपना आज्ञाकारी जन बनाएं” आपको अनन्त विनाश से अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों में लाकर खड़ा कर देगी। क्या आप आज, अभी यह निर्णय लेंगे? आपको अद्भुत रीति से रचने वाला आपका सृष्टिकर्ता परमेश्वर उसके पक्ष में किए गए आपके निर्णय की लालसा रखे हुए प्रतीक्षा कर रहा है! 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 26

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Audio Discussion                     Video Discussion 

Word of God – Bible & Science – 7

Bible and Creation of Man


    Over the past few articles we have been considering that although God’s Word the Bible is not a treatise on science, rather, it is a compilation of God’s messages written and given to simple, generally illiterate people, in a simple and straightforward manner so that they could easily understand it; and yet, God has had all kinds of information written in the Bible. We have also seen that there is no contradiction between the Bible and science, and they are not at loggerheads; and neither is this at all possible. This is because of a very simple, straightforward fact of general knowledge that every created thing always confirms the existence of its creator, testifies in only his favor, never against him. Another similar fact of general knowledge is that knowing the composition and working of a creation does not prove that it was not created, but came about by itself; rather it speaks of there being a creator and his wisdom, understanding, knowledge, and creativity. Similarly, science is a method, a tool that shows and helps us understand the things about God’s creation; as its understanding and  knowledge increases, it keeps on improving, developing, and changing; it is dynamic, not static; but it is not perfect, not complete, and not unchanging. On applying these to the Bible and science, we can see that science only points to there being a Creator for the creation. In other words, science testifies of the Perfect, Complete, Unchanging Creator, and His unfathomable wisdom, knowledge, understanding, and creativity. This also implies that the imperfect, everchanging, developing science can never be a standard to pass any judgment on the Perfect, Unchanging, Complete Creator. We have seen affirmation of these through the things related to the universe, space, and earth written in the Bible. Therefore, this popular concept that science has disproven the Bible, shown it to be a collection of myths, and that science and the Bible are contrary to each other, is totally baseless and false - it is a lie that has been spread by those who want to deny the existence of God in any which way they possibly can.

The first book of the Bible, the first chapter of Genesis, is the account of God's creation of the universe. From the opening chapters of Genesis, we see that man is God's greatest creation. All others were created by God by speaking, by the power of His Word - God said and it was so. But man was created by God with his own hands, in his own image. God breathed His own breath to put life into him, and God then set up the Garden of Eden for him, where God had fellowship with him, and then God, with His own hands, made a helper for the first man Adam (Genesis 1:26- 28; 2:8, 15, 18; 3:8). God created human beings in separate male and female forms, and blessed them, said to them to spread all over the earth, taking it under their control. Today we will see some things about man’s creation, written in the Bible.

Evolution does not have any answer as to how and why the different flora and fauna have come up with different methods of reproduction and propagation of their species. There are many examples in different species of animals and plants in which there is no distinction of male and female. They produce their next generation, just like themselves from the same form. Many plant species have separate male and female flowers in the same plant - on the same branch, or both types of flowers in the same plant; and in other species both male and female parts in the same flower, and then from their seeds a similar new plant is born. If the continuation of a species is possible, and is happening, a complete male-female separation, in both the animal and plant kingdoms, then why and how did these separate male and female forms ‘evolve’? If gradual staged development for this was possible, then how could there be intermediate genders as they ‘evolved’ from being unisexual or asexual to bi-sexual, and how could those intermediate genders have been functional; since the intermediate genders we know about today are unable to reproduce? Wouldn’t the species have come to an end if the ‘intermediate’ genders failed to reproduce and bring forth the next generation! - evolution has no answer.  But the above-mentioned Bible quotes clearly state that from the very beginning God created man, with the distinction of male and female genders, to fulfill different responsibilities (see Genesis 2:24; Mark 10:6-8); and He similarly created each living being the way they are.

Science, through its new tools, has now begun to recognize the complex and amazingly intricate working of the human body. But the Lord in a Psalm written by His follower King David, who was born in 1085 B.C. had this fact written about more than 2800 years ago, "I will praise You, for I am fearfully and wonderfully made; Marvelous are Your works, And that my soul knows very well" (Psalm 139:14).

Similarly, there are many things about man's life and health, which have only now been recognized and accepted by science, but God had them written in His Word, in the books of the Bible thousands of years ago. Let's see some examples of facts related to man and man's life:

About 2000 years ago, the apostle Paul said in one of his gospel messages: “And He has made from one blood every nation of men to dwell on all the face of the earth, and has determined their pre-appointed times and the boundaries of their dwellings" (Acts 17:26); And in the book of Genesis, which was written about 3400 years ago, in its first 5 chapters, are given the names of the children born of Adam and Eve and their brief genealogy - i.e., all of mankind has come from the same original man, the children of Adam. When scientists studied human DNA, they came to know many amazing things about the creation and history of man. In 1995, a study of the DNA of the descendants of 38 different races revealed that although they are different and distinct races today, they all originally descended from the same original male! This is completely in line with what was written in the Bible thousands of years ago.

Scientists are confused about how long after conception can the embryo be called alive or living? But the Bible says that since the time of conception, from the very beginning, the fetus is a living being, for which God has made plans, and set some purposes, as God said to Prophet Jeremiah: “Before I formed you in the womb I knew you; Before you were born I sanctified you; I ordained you a prophet to the nations” (Jeremiah 1:5); i.e., in the eyes of God, from the beginning, he is a living being who after some time will appear in the form of man, will be born, and then grow up to fulfill the purposes of God. Today science also knows and believes that at the time of being implanted in the womb, that embryo, when it is only a single cell, even then there is the same life in that one cell as it is, at the time of its birth outside the womb; and the DNA present in that one cell contains all the information by which that embryo grows from a single cell to be born in the human form, and function accordingly.

In the next article we will see some things related to man’s health, written in the Bible. But for now, please give this a serious thought: The God who has wonderfully created you and me in His image, has given us life with His breath, has been caring for us to this day, and allows us to use the resources of our earth and nature with an open heart, He knows each one of us, the feelings and thoughts of our minds, our inner and outer real condition, every sin committed in our mind, thoughts, and body. Whether we accept Him or not; are obedient to him or not; He still loves us very much and cares for us. He wishes that every one of His creations, in whatever condition they are, should come to Him, and be reconciled to Him, so that God may cleanse and purify him of his sins, and save him from being seduced by Satan into eternal-destruction. He has prepared and provided the way of this reconciliation through the Lord Jesus Christ. He expects that we realize and recognize His existence through His created universe and ourselves, and voluntarily come to Him, while we have the time and opportunity, live a life of submission and obedience to Him, and enjoy the abundance of His blessings. A short sincere prayer from your heart, said voluntarily and willingly, “Lord Jesus, I confess that I am a sinner, and You have sacrificed Yourself on the cross for my sins. Please forgive my sins, accept me, take me under your shelter and make me your obedient follower” will take you from eternal destruction to eternal life and heavenly blessings. Will you make this decision today, now? Your wonderful Creator God your Creator is eagerly awaiting your decision made in His favor!


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language


सोमवार, 7 जुलाई 2025

The Holy Communion – 26 - A Review of the Lessons About The Lord’s Table / प्रभु भोज – 26 - प्रभु की मेज़ संबंधित शिक्षाओं का पुनःअवलोकन

 

प्रभु भोज 26

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:1-14 - प्रभु की मेज़ संबंधित शिक्षाओं का पुनःअवलोकन

 

       पिछले कुछ दिनों से हम प्रभु भोज के बारे में उसके प्ररूप, फसह, से सीखते आ रहे हैं। प्रभु यीशु ने फसह मनाते समय ही, फसह की सामग्री के द्वारा ही, प्रभु की मेज़ की स्थापना की थी। अब तक हम फसह से संबंधित परमेश्वर के निर्देशों का अध्ययन, अपने पहले खण्ड निर्गमन 12:1-14 से करते आए हैं, और यह देखते आ रहे हैं कि वे प्रभु यीशु मसीह और प्रभु भोज के साथ किस प्रकार से संबंधित हैं। हमने अभी तक जो सीखा है, आज हम उसे दोहराएंगे, उसका संक्षिप्त पुनःअवलोकन करेंगे।

        फसह परमेश्वर द्वारा उसके चुने हुए लोगों, इस्राएल के लिए निर्धारित किया गया था फसह में भाग लेने के द्वारा वे उसके लोग नहीं बनते थे, और न ही भाग लेने से उन्हें कोई विशेष स्तर या विशेषाधिकार मिल जाता था। इसी प्रकार से, प्रभु यीशु ने प्रभु भोज उनके लिए स्थापित किया था जो उसके वास्तविक, समर्पित शिष्य थे, जिन्होंने यीशु के पीछे चलने के लिए अपने परिवारों और जीविका के साधनों को छोड़ दिया था, हर समय प्रभु के साथ बने रहते थे, जहाँ वह जाता थी, वे भी जाते थे। वे प्रभु भोज में भाग लेने से प्रभु के शिष्य नहीं बनते थे, न ही उन्हें स्वर्ग जाने का अधिकार प्राप्त होता था, और न ही कोई अन्य विशेषाधिकार मिलता था।

        क्योंकि लोग स्वयं परमेश्वर के वचन को पढ़ने के प्रति बेपरवाह हो गए हैं, उन्हें केवल वही सुनने और मानने में रुचि रहती है जो उन्हें पुल्पिट से सुनाया और बताया जाता है, और उसका पालन भी वे बिना बाइबल से उसे जाँचे-परखे या उन बातों की पुष्टि करे बिना ही करते हैं, इसलिए शैतान परमेश्वर के निर्देशों को बिगाड़ने, तथा मसीहियत में अपनी गलत शिक्षाओं और झूठे सिद्धांतों को लाने पाया है। इस स्थिति को सुधारने का केवल एक ही तरीका है - व्यक्तिगत बाइबल अध्ययन और प्रार्थना में परमेश्वर के साथ समय बिताना, और सभी बाइबल से बाहर और गलत बातों को चुनौती देना, उनका खण्डन करना।

        प्रभु यीशु ने प्रभु भोज को स्थापित करते समय किसी भी खमीर, जो कि पाप का चिह्न है, वाली वस्तु का प्रयोग नहीं किया; उन्होंने दाख-रस का प्रयोग किया, न कि दाखमधु, अर्थात खमीर के कार्य के द्वारा दाखरस से बनी मय (wine) का, जैसा कि सामान्यतः माना जाता है।

        परमेश्वर ने जब अपने चुने हुए लोगों के लिए फसह को दिया था, तो वह उनके मिस्र की गुलामी से छुटकारा पाने का दिन था, उनके जीवनों के एक नई शुरुआत थी। प्रभु यीशु ने अपने मेज़ की स्थापना उनके लिए की थी जो उसके नया-जन्म पाए हुए समर्पित शिष्य हैं, जिनके जीवन में प्रभु को पूर्ण समर्पण के द्वारा एक नया आरंभ हुआ है, वे प्रभु यीशु में एक नई सृष्टि हैं।

        इस्राएलियों को एक परिवार के लिए एक मेमना बलिदान करना था। परमेश्वर की योजना और विधि में केवल एक मेमना ही एक परिवार के छुटकारे के लिए पर्याप्त से भी अधिक था। प्रभु यीशु में लाए गए विश्वास के द्वारा, सभी नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी अब एक परिवार, एक घराना, परमेश्वर के लिए एक निवास-स्थान हैं, और परमेश्वर का मेमना उन सभी के उद्धार के लिए, उनके छुटकारे के लिए पर्याप्त से भी अधिक है। मानवजाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु के अतिरिक्त और किसी भी व्यक्ति, वस्तु, या विधि की कोई आवश्यकता नहीं है।

        इस्राएलियों को फसह को शीघ्रता से खाना था, और अल्प-सूचना पर मिस्र से निकल जाने के लिए अपने आप को तैयार रखना था। नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को भी अपने आप इस संसार और संसार की बातों से अलग रखते हुए, हर समय अपने स्वर्गीय घर जाने के लिए तैयार रहना है।

        प्रभु यीशु में भी वह सभी गुण मिलते हैं जो निर्गमन 12:5 के अनुसार, बलि के मेमने में होने थे। फसह के पर्व को केवल परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई विधि से ही मनाया जाना था; इसे किसी मनुष्य की कल्पना या विचारों पर नहीं छोड़ा गया था। प्रभु भोज में भी परमेश्वर के द्वारा उसके वचन में दी गई विधि के अनुसार ही भाग लेना है। कोई मनुष्य फसह की विधि को बदल नहीं सकता था; उसी प्रकार से किसी मनुष्य को बाइबल में दी गई प्रभु भोज की विधि को बदलने का कोई अधिकार नहीं है।

        फसह में भाग लेने के लिए कुछ दुख उठाने के द्वारा इस्राएलियों को एक कीमत चुकानी थी। प्रभु के लिए जीने में भी लोगों को एक कीमत चुकानी पड़ती है, अर्थात, संसार और सांसारिकता से अपने आप को पृथक रखने और प्रभु के प्रति समर्पित रहने का जीवन जीना पड़ता है।

        इस्राएलियों को बलि किए गए मेमने के लहू को दरवाजों की चौखटों और अलंगों पर लगाना था; केवल बलि किए हुए उस मेमने का लहू, जिसकी पुष्टि स्वयं परमेश्वर करता, ही उन्हें मृत्यु से बचा सकता था; और कुछ भी नहीं। केवल वही जो अपने आप को प्रभु यीशु के लहू की अधीनता में ले आए हैं, जिन्होंने किसी मनुष्य के नहीं किन्तु परमेश्वर के आँकलन के द्वारा अपने जीवनों को प्रभु को समर्पित कर दिया है, वे न्याय के दिन परमेश्वर के प्रकोप से बचाए जाएंगे। अन्य सभी लोग जो प्रभु यीशु के लहू को समर्पित होने के स्थान पर किसी भी अन्य बात या व्यक्ति पर भरोसा रखे हुए हैं, किसी अन्य को मानते हैं, वे सभी नाश हो जाएंगे।

        जैसे इस्राएलियों के सारे परिवार को फसह के मेमने को खाना था, उसी प्रकार मसीही विश्वासियों के परमेश्वर के परिवार के सभी सदस्यों परमेश्वर के मेमने, अर्थात उस जीवते वचन को “खाना” है; यानि कि गंभीरता पूर्वक परमेश्वर के वचन का नियमित अध्ययन करना है, उसे अपने अन्दर आत्मसात कर लेना है, और उसके अनुसार जीवन व्यतीत करना है। इस प्रकार से बाइबल का अध्ययन करना प्रभु के प्रति समर्पित और आज्ञाकारी होने का चिह्न है।

        जिस प्रकार से संपूर्ण बलि किए हुए मेमने को आग की लपटों पर भूना जाना था, और या तो खा लिया जाना था, अन्यथा उसे जला देना था; अर्थात उसका कोई भी भाग ऐसा नहीं होना था जो आग पर जलने के लिए न आया हो। प्रभु यीशु ने भी जब समस्त मानव जाति के पाप अपने ऊपर ले लिए और वे पाप बन गए, अर्थात अन्दर-बाहर, हर ओर से, उनकी संपूर्ण देह साकार पाप बन गई, तो उनकी देह के हर भाग को परमेश्वर के दण्ड के प्रकोप की ज्वाला को झेलना था। उस समय में पिता परमेश्वर ने भी उनसे अपने मुँह को मोड़ लिया था, और प्रभु अवर्णनीय वेदना से चिल्ला उठा। गतसमनी के बाग में प्रभु इसी वेदना के बारे में प्रार्थना कर रहा था, न कि उस शारीरिक ताड़ना के बारे में जिस में से होकर उसे जाना था। वैसी ही शारीरिक ताड़ना तो क्रूस का मृत्यु-दण्ड पाए हुए प्रत्येक अपराधी को झेलनी होती थी, अनेकों ने सहन की थी, उसके साथ जो दो डाकू लटकाए गए थे, उन्होने भी सही होगी; इसलिए वह शारीरिक यातना केवल प्रभु के लिए कुछ अलग नहीं थी।

        परमेश्वर द्वारा दिए गए तरीके से प्रभु की मेज़ में भाग लेने से एक शान्ति का, आश्वासन का कि परमेश्वर हमारे साथ है, और हर परिस्थिति में हर समय उसकी सुरक्षा साथ बने रहने का एहसास होता है। परमेश्वर के नया-जन्म पाए हुए बच्चों के लिए यह अनन्तकालीन आशीषों का आश्वासन है। किन्तु यह अनुभव मनुष्यों द्वारा बनाई गई विधि से औपचारिकता पूरी करने के लिए प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा नहीं मिलता है।

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12 में से यहीं से आगे, भाग दो “निर्गमन 12:15-20 फसह के भोज से संबंधित नियम” देखना आरंभ करेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 26

English Translation

Exodus 12:1-14 - A Review of the Lessons About The Lord’s Table

 

       For the past some time, we have been studying about the Holy Communion through its antecedent, the Passover. It was while celebrating the Passover that the Lord Jesus instituted the Lord’s Table, using the elements of the Passover feast. So far, we have studied God’s instructions related to the Passover, and seen how they relate to the Holy Communion and the Lord Jesus, through the first section of this chapter, i.e., Exodus 12:1-14. Today we will go through a summary of what we have learnt so far.

        The Passover was ordained by God for His chosen people, Israel; participating in the Passover did not make them His chosen people or confer any special status or privilege upon them. Similarly, the Holy Communion was instituted by the Lord Jesus for those who already were His committed disciples, having left their families and means of earning a living, they constantly accompanied Him, wherever He went. Participating in the Communion neither made them disciples of Christ, nor qualified them for going to heaven, or confer any other special privilege upon them.

        Since people have become disinterested in studying God’s Word for themselves, and prefer to accept and follow whatever is taught to them from the pulpit, without first cross-checking and verifying it from the Bible, therefore Satan has been able to corrupt God’s instructions and bring in his wrong teachings and false doctrines. The only way to rectify the matter is to start studying the Bible, spending time with God in prayer, and start challenging and refuting all unBiblical things.

       The Lord Jesus, in establishing the Holy Communion did not use anything with leaven - a symbol of sin; He used grape-juice, not its fermented product “wine”, as is commonly believed.

        God gave the Passover to His chosen people, it was the day of their being delivered from the bondage of Egypt, a new beginning in their lives. The Lord Jesus established His Table for those to participate in it, who were Born-Again, who have made a new beginning in life by fully surrendering themselves to the Lord Jesus, as their savior and Lord, are a new creation in the Lord Jesus.

        The Israelites were to sacrifice one lamb per family; in God’s plans, one lamb, and it alone, was more than sufficient for a family for a family to be delivered from bondage. By faith in the Lord Jesus, all the Born-Again Christian Believers are one family, one dwelling place or household for God, and the Lord Jesus, the sacrificial Lamb of God for the sins of mankind, is more than sufficient to save everyone. Nothing else and no one other than the Lord Jesus are required for salvation of mankind.

        The Israelites had to eat the Passover in a hurry, and be ready to leave at a short notice. The Born-Again Christian Believer should not be involved in the affairs of the world, and be ready at all times to leave for his heavenly home.

        The Lord Jesus fulfilled all the characteristics given for the sacrificial lamb in Exodus 12:5. The Passover was to be observed in the God ordained manner; it was not left to anyone’s imagination or preferences. The Holy Communion has to be participated in, in the manner given by God in His Word. No man could modify or alter the Passover; no man can modify or alter the Holy Communion given in the Bible. Participating unworthily invites God’s judgment, not blessings.

        Participating in the Passover required the Israelites to pay a price, by going through some painful experiences. Living for the Lord requires a person to pay a price, i.e., to live separated from the world and worldliness, committed to the Lord.

       The blood of the sacrificed lamb was to be applied to the door-posts and lintels of the houses of Israelites; it was only the presence of this blood of the sacrificed lamb, verified by God, and nothing else, that would save from death. Only those who have brought themselves under the blood of the Lord Jesus, have surrendered their lives to Him by God’s assessment not mans, will be saved on God’s judgment day; everybody else, relying or trusting on anything else, instead of surrendering to the blood of the Lord Jesus, will perish.

        Like the Israelites, the whole family, had to eat the Passover lamb; God’s family of Christian Believers family are to “eat” the Lamb of God, i.e., the Living Word; implying regularly and seriously studying, imbibing and assimilating within them God’s Word, and living by the Word of God. This Bible study is a sign of being committed and obedient to the Lord.

        Like the whole sacrificed lamb had to be put on the fire and roasted, and then either eaten or burnt, no part left remaining, i.e., no part that would not be burnt in the fire; the Lord Jesus in taking the sins of mankind became sin, i.e., sin personified, inside-out, all over, and all of Him had to suffer the wrath of God for sin. At that time when He became sin, even God the Father turned away from Him, and the Lord cried out in the indescribable spiritual agony. It was this spiritual agony that the Lord was praying about in the Garden of Gethsemane, and not the physical tortures He would have to go through; those tortures were also suffered by all the criminals who were crucified, so that torture was nothing unique for the Lord Jesus to suffer.

        The proper participation in the Lord’s Table, as ordained by God, gives a sense of peace and an assurance of God being with them, of His safety for them in all circumstances, at all times. It is an assurance of the eternal blessings of God for God’s Born-Again children. These are things not felt through the ritualistic, perfunctory participation through man-made methods.

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. From the next article we will start considering our second section “Exodus 12:15-20 The Ordinance of the Passover meal.” If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

The Holy Communion – 23 - An Opportunity to Be Safe (2) / प्रभु भोज – 23 - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (2)

 

प्रभु भोज 23

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:13 (7) - प्रभु की मेज़ - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (2)

 

       पिछले लेख में हमने निर्गमन 12:13 के आधार पर देखा था कि परमेश्वर ने इस्राएलियों को यह स्पष्ट कह दिया था कि केवल उस घर के लोग ही सुरक्षित बचे रहेंगे जिस घर पर फसह के लिए बलिदान मेमने का लहू लगा होगा; और परमेश्वर स्वयं इस बात को देखेगा और जाँचेगा कि वास्तव में वह बलिदान के मेमने का लहू ही है, या कुछ और है। इसी प्रकार से परमेश्वर के न्याय के समय केवल वे ही बचेंगे, जो वास्तव में नया जन्म और उद्धार पाए हुए प्रभु यीशु के सच्चे समर्पित विश्वासी हैं; न कि वे जो रीतियों, परम्पराओं, और अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन के अगुवों की कुछ बातों का पालन करने, के आधा पर स्वयं को "मसीही विश्वासी" समझते हैं। उस समय केवल प्रभु का अपना आँकलन ही प्रयोग  किया जाएगा, अन्य कोई बात नहीं (प्रेरितों 17:30-31)। आज हम इन बातों के अपने जीवनों में व्यावहारिक प्रयोग के बारे में कुछ देखते हैं।

        बाइबल में दिए गए इन प्रमुख उदाहरणों के बावजूद, शैतान ने लोगों को इतना बहका और अंधा कर दिया है कि वे अभी भी अपने आप को धर्मी तथा परमेश्वर को स्वीकार्य इसलिए समझते हैं क्योंकि उन्होंने अपने कुछ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर लिए हैं। और उनके धार्मिक अगुवे भी उन्हें यही विनाशकारी, बाइबल के विपरीत सिद्धान्त पढ़ाते और उनसे पालन करवाते हैं; न तो वे अगुवे सत्य को जानते और समझते हैं, और न ही औरों को जानने और समझने देते हैं। यहाँ पर निर्गमन 12:13 में परमेश्वर कहता है वह स्वयं लहू को देखेगा; इसके विषय वह किसी की कही बात को स्वीकार नहीं करेगा। यदि वह लगे हुए लहू को देखकर संतुष्ट होगा, तब ही वह उस घर से आगे बढ़ जाएगा, अन्यथा जब वह मिस्र - जो कि शैतानी शक्तियों और परमेश्वर के लोगों को बंधुवाई में रखने वालों का प्रतीक है, का न्याय करेगा, तब साथ ही वह उस अनुचित लहू वाले घर का भी वैसा ही न्याय करेगा, मृत्यु उस घर पर भी वैसे ही आएगी जैसे मिस्रियों पर। परमेश्वर द्वारा संसार का न्याय करने का समय निकट है। प्रत्येक “घर”, अर्थात, परमेश्वर का निवास-स्थान समझा जाने वाला स्थान, जो वास्तव में परमेश्वर के मेमने के लहू की अधीनता में नहीं आया है, वह भी परमेश्वर के न्याय के नीचे आएगा, और मृत्यु को भोगेगा।

        प्रभु की मेज़, प्रभु यीशु के बलिदान और मृत्यु के स्मरण करने के द्वारा, व्यक्ति को अवसर प्रदान करती है कि वह अपने जीवन को जांच-परख ले, और जो भी त्रुटियाँ या कमियां हों उन्हें प्रभु की उपस्थिति में मान कर सही कर ले। विशेषकर यदि कोई वास्तव में नया जन्म पाया हुआ नहीं है, उन्हें परमेश्वर अभी समय और अवसर दे रहा है कि वे अपने व्यर्थ, निष्फल रीतियों, परंपराओं, और कार्यों, जिन्होंने न तो कभी किसी का उद्धार किया है और न ही कभी करेंगे (प्रेरितों 15:10-11; 1 पतरस 1:18-19), में ढिठाई के साथ बने रहने की बजाए, अभी नया जन्म पा लें (इब्रानियों  3:7-19)

        ये सभी बातें स्पष्ट दिखाती हैं कि प्रभु भोज में भाग लेना उनके लिए नहीं है जो इसे एक धार्मिक रीति या औपचारिकता के समान लेते हैं, किन्तु उनके लिए है जिन्होंने स्वेच्छा से प्रभु के योग्य जीवन बिताने उसकी आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय लिया है, और इसके लिए कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है। अगले लेख में हम निर्गमन 12 में से यहीं से आगे देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं कि नहीं? क्या आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु में एक नई सृष्टि बन गए हैं कि नहीं? क्या आप कलीसिया में विभाजनों और गुटों में बांटने में नहीं किन्तु एकता के साथ रहने में प्रयासरत रहते हैं कि नहीं? तथा क्या आप प्रभु की मेज़ में उसी प्रकार से भाग ले रहे हैं जैसे परमेश्वर ने निर्देश दिये हैं, प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ, बड़ी गंभीरता से मेज़ के महत्व पर मनन करते हुए; या फिर आप किसी डिनॉमिनेशन की परंपरा अथवा किसी के  मनमाने विचारों के अनुसार भाग ले रहे हैं? अपने आप को जांच कर देखें कि क्या आप प्रभु के सामने खड़े होकर अपने जीवन का हिसाब देने के लिए तैयार हैं कि नहीं? आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा निरंतर परिपक्वता में बढ़ते जाएं। साथ ही सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 23

English Translation

Exodus 12:13 (7) - The Lord’s Table - An Opportunity to Be Safe (2)

        In the previous article, we had seen from Exodus 12:13 that God had very clearly told the Israelites that only those will be safe and be saved who are in a house marked with the blood of the sacrificial lamb of the Passover; and God Himself will check and ascertain whether it actually is the blood of the sacrificial lamb, or something else. Similarly, at the time of God's judgement, only those will be saved who actually are the Born-Again saved, truly surrendered and committed people of the Lord; and not those who consider themselves to be "christian believers" because of fulfilling some rituals and traditions and following the teachings given by the elders of their sect or denominations. At that time, the Lord will judge only according to His own criteria, nothing else (Acts 17:30-31). Today we will see something about the practical application of these things in our lives.

        Despite these prominent examples in the Bible, Satan has so beguiled and blinded the people, that they are still caught up in vainly considering themselves to be righteous and acceptable to God because of their fulfilling the requirements of their religion. And their religious leaders only teach and affirm this unBiblical, eternally destructive dogma to them; neither do they themselves know and understand the truth, nor do they let others learn and obey the truth from the Word of God. God says here in Exodus 12:13, that He will see the blood; He will not take anyone’s word for it. Only if He is satisfied with the blood applied to the house, will He pass over it, else when He judges Egypt - the symbol of satanic forces bringing God’s people under bondage, every “house” which does not have the blood He wants to see, will also be judged and come under the same death penalty as the Egyptians. God’s time of judging the world and people of the world is at hand. Every “house”, i.e., every presumed dwelling place of God, that has not actually come under the saving blood of the Lamb of God, too will come under God’s judgment, will suffer death.

        The Lord’s Table, through the remembrance of the sacrifice and death of the Lord Jesus, provides an opportunity to judge, or, evaluate one’s life, and in the presence of the Lord to rectify all the short-comings that have to be corrected. Especially, if one is not yet Born-Again, to do so now, when God is giving time and opportunity, instead of obstinately persisting in vain, inconsequential religious rituals, practices, and traditions, which never have (Acts 15:10-11; 1 Peter 1:18-19), and never will save anyone (Hebrews 3:7-19).

        All these things show that participating in the Holy Communion is not for those who take it as a religious ritual or formality to be carried out perfunctorily, but is for those who willingly have chosen to live worthy of the Lord, in obedience to His Word, and are willing to pay the price for doing so. In the next article we will carry on from here and see more from these verses of Exodus 12. If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word, are a new creation for the Lord. That you strive for unity, not divisions and factionalism in the Church, and have been participating as the Lord has instructed to be done, participating with full allegiance to the Lord, in all seriousness, and pondering over its significance; instead of doing it in any presumptive manner, or simply as a denominational ritual; and are ready and prepared to stand before the Lord and answer for your life. It is also necessary for you to be spiritually mature, learn the right teachings of God’s Word. You should also always, like the Berean Believers first check and test all teachings you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

The Holy Communion – 22 - An Opportunity to Be Safe (1) / प्रभु भोज – 22 - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (1)

 

प्रभु भोज 22

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:13 (7) - प्रभु की मेज़ - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (1)

        प्रभु भोज के बारे में इस अध्ययन में, जो फसह पर आधारित है, हम फसह के बारे में परमेश्वर के निर्देशों को देखते आ रहे हैं, क्योंकि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ फसह मनाते समय, फसह की सामग्री में से ही लेकर प्रभु भोज की स्थापना की थी। उन निर्देशों, और उनके साथ जुड़े हुए प्रतीकों और चिह्नों के द्वारा हम प्रभु की मेज़, कलवरी के क्रूस पर दिए गए प्रभु यीशु के बलिदान के अर्थ और अभिप्रायों को, तथा नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के द्वारा मेज़ में भाग लेने के महत्व को समझते आ रहे हैं। हमारे लिए यह करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि परमेश्वर और उसके वचन से संबंधित हर बात में शैतान ने बहुतेरी गलत शिक्षाएं और झूठे सिद्धांत घुसा दिए हैं, प्रभु भोज में भी। शैतान ऐसा इसलिए करने पाया है क्योंकि परमेश्वर के लोग उसके वचन के व्यक्तिगत अध्ययन के प्रति, परमेश्वर के साथ समय बिताने के प्रति, और यह जानने और मानने के प्रति कि परमेश्वर उनसे क्या चाहता है, उदासीन हो गए हैं। इसके स्थान पर अब वो पुल्पिट पर से परमेश्वर के नाम में जो भी उनसे कह दिया जाता है, बिना उसे जाँचे-परखे, और वचन से उसकी पुष्टि करे, स्वीकार करने और पालन करने में संतुष्ट हैं। लोग मनुष्यों - अपने धार्मिक अगुवों को प्रसन्न करने और उनकी बातों को मानने की अधिक परवाह करते हैं, न कि परमेश्वर को प्रसन्न करने और उसकी बात मनाने के।

        अपने इस अध्ययन में अब हम निर्गमन 12:13 पर पहुँच गए हैं; इस पद, इसके अर्थ, और हमारे जीवनों में उसके पालन एवं महत्व को समझने के लिए हमें पहले के प्रतीकों और चिह्नों पर, तथा कुछ अन्य पर स्मरण और ध्यान करना पड़ेगा। प्रभु यहाँ पर फिर से इस्राएलियों से बल देकर वही बात दोहरा रहा है, जिसे वह पहले कह चुका है। यद्यपि परमेश्वर ने जो एक बार बोल दिया वह हो कर रहेगा (गिनती 23:19; मत्ती 24:35), परंतु परमेश्वर द्वारा किसी बात का दोहराया जाना इस बात का संकेत है कि वह बात बहुत महत्वपूर्ण है, अटल है (उत्पत्ति 41:32)। यहाँ पर परमेश्वर कह रहा है कि वे इस्राएली, अर्थात परमेश्वर के लोग, ही सुरक्षित रहेंगे, जो उस घर के अन्दर होंगे जिस घर पर बलि किए हुए मेमने का लहू लगा होगा। प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा का घर, उसका निवास स्थान, उसका मंदिर है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। किन्तु शैतान ने सभी “ईसाइयों” या “मसीहियों” को यह बात मानने के लिए बहका दिया है कि उनके द्वारा अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन की कुछ रीतियों और परंपराओं को मान लेने के द्वारा वे वैसे ही “मसीही विश्वासी” या “नया जन्म” पाए हुए लोग बन जाते हैं, जैसा परमेश्वर चाहता है। यद्यपि यूहन्ना रचित सुसमाचार के आरंभ में ही - यूहन्ना 1:12-13 में बता दिया गया है कि यह किस प्रकार होता है, किसी समुदाय या डिनॉमिनेशन की रीतियों और परंपराओं के पालन के द्वारा नहीं, किन्तु व्यक्तिगत रीति से प्रभु यीशु को ग्रहण कर लेने और उसके नाम में विश्वास करने के द्वारा; किन्तु अधिकांश लोग इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। अर्थात “घर” वही होगा, वही व्यक्ति सुरक्षित रहेगा जिस पर बलि के परमेश्वर के मेमने का लहू लगा होगा।

        पद 13 के अगले वाक्य में, परमेश्वर बताता है कि वह इसकी पुष्टि किस प्रकार से करेगा - किसी मनुष्य के द्वारा नहीं, न ही व्यक्ति के द्वारा किए गए कुछ कार्यों और पूरी की गई धार्मिक बातों के द्वारा, किन्तु केवल तब जब “वह लहू को देखेगा” के द्वारा!” कोई भी परमेश्वर को मूर्ख नहीं बना सकता है; उसकी आँखें प्रत्येक मनुष्य के हृदय अन्दर तक गहराई से जाकर देख सकती हैं (1 इतिहास 28:9), और वह प्रत्येक मनुष्य की वास्तविक दशा को भली-भांति जानता है। वह पहचान लेगा कि जो लहू लगाया गया है, वह वास्तव में उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह का लहू है जो सारी मानवजाति के उद्धार के लिए बलिदान हुआ; या यह रीतियों, रिवाजों, मनुष्य द्वारा बनाए गए नियमों, विधियों, और कार्यों, आदि को मिलाकर लहू के समान दिखने वाली कोई नकली वस्तु है जिसे लगाए गया है; जो लोगों को तो धोखा दे सकती है किन्तु परमेश्वर को नहीं। बहुत से लोग आज इस धोखे में जी रहे हैं कि क्योंकि वे अपनी, या अन्य मनुष्यों, या संसार की दृष्टि और रीति से पवित्र, धर्मी, तथा धर्म-शास्त्र के विद्वान और ज्ञाता भी हो सकते हैं, इसलिए वे “मसीही विश्वासी” भी हैं। लेकिन इनमें से कोई भी बात किसी को भी नया जन्म पाई हुई परमेश्वर की संतान तथा स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिए योग्य नहीं बनाती है। यहूदियों और फरीसियों का विद्वान धार्मिक अगुवा, निकुदेमुस (यूहन्ना 3:1-10); वचन का ज्ञाता और परमेश्वर के लिए अत्यंत-उत्साही फरीसी, शाऊल (पौलुस), (प्रेरितों 9:1-6); जवान धर्मी व्यक्ति जो लड़कपन से आज्ञाओं को मानता आया था, किन्तु उसे फिर भी यह निश्चय नहीं था कि उसने उद्धार पा लिया है (मरकुस 10:17-30); इन पवित्र, धर्मी, वचन के ज्ञानी और विद्वान लोगों में से कोई भी नया जन्म पाया हुआ नहीं था। उनके धर्म, उनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों, रीतियों, और परंपराओं के उत्साही निर्वाह, आदि, ने उन में से किसी को भी परमेश्वर को स्वीकार्य तथा स्वर्ग में प्रवेश के लिए योग्य नहीं बनाया था; और वे सभी अपने अन्दर इस बात को जानते और समझते थे। उन सभी को अपने पापों से पश्चाताप करना, और प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता स्वीकार करना था, ताकि नया जन्म प्राप्त हो और वे स्वर्ग में प्रवेश के योग्य हो सकें। प्रभु यीशु मसीह ने कहा है कि नया जन्म पाए बिना स्वर्ग में प्रवेश करना तो दूर, कोई उसे देख भी नहीं सकेगा (यूहन्ना 3:3, 5), और प्रभु की बात अटल, अपरिवर्तनीय है।

        अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और जो हमने सीखा है, उन बातों को अपने जीवनों में व्यावहारिक रीत से लागू करने के बारे में देखेंगे; आज प्रभु भोज में सम्मिलित होने क लिए हमें किन बातों के बारे में मनन करना चाहिए।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 22

English Translation

Exodus 12:13 (7) - The Lord’s Table - An Opportunity to Be Safe (1)

 

       In this study on the Holy Communion, through its antecedent, the Passover, we have been seeing God’s instructions about the Passover, because the Lord Jesus established the Communion while having the Passover meal with His disciples, using the elements of the Passover. Through them, through the symbolisms and signs in those instructions, we have been understanding the meanings and implications of the Lord’s Table, the Lord Jesus’s sacrifice on the Cross of Calvary, and the Born-Again Christian Believer’s participation in the Table. We need to do this since Satan has brought in many wrong teachings and false doctrines about everything related to God and His Word, including the Holy Communion. Satan has been able to do this because God’s people have become disinterested in personal Bible study, in spending time with God, and in learning what God wants them to learn and apply in their lives. Instead, they are now content with accepting without any cross-checking and verification, whatever is told to them from the pulpit in God’s name. People are more interested in pleasing and obeying men - their religious leaders, rather than pleasing God and obeying Him.

        We have now come to Exodus 12:13; pondering over the symbolisms we have seen earlier, and some others, will help us to understand this verse, and its application in our lives, in our participation in the Lord’s Table. The Lord is re-emphasizing to the Israelites what He has said before. Though what God says will always come to pass (Numbers 23:19; Matthew 24:35), the repetition of an instruction from God is an indicator of the importance of the thing and of it being irrevocable (Genesis 41:32). God says here that only those Israelites, the people of God, will be safe who are in the house that has the blood of the sacrificed lamb applied on it. Every Christian Believer is the house, the dwelling place, or the temple of God the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19). But Satan has beguiled the “Christians” into thinking and believing that their fulfilling certain rituals and traditions of their sects and denominations, makes them the “Christian Believers'', the “Born-Again” people that God wants. Although we have in the beginning of John’s Gospel - John 1:12-13, how this comes about - not by fulfilling sect and denomination rituals and traditions, but by personally receiving the Lord Jesus, and believing in His name, but not many pay heed to it. So, it is the person who has this sign of the blood of the sacrificed Lamb of God, the Lord Jesus, upon him, who will be the “house” which will remain safe.

        In the next sentence of verse 13, God tells how He will affirm this - not through any man, not because of the person having done certain things, fulfilled certain requirements, but only when “He sees the blood!” No one can fool God; His eyes penetrate and see deep inside into the heart of every man (1 Chronicles 28:9), and He well knows every person’s actual state. He will know if the blood applied is the actual blood of His Son, the Lord Jesus, sacrificed for the salvation of mankind; or is it a counterfeit substance made up of rituals, traditions, man-made rules, regulations and procedures, etc., appearing like the blood, which may fool and beguile men, but not God. Many people are living under the false assurance of being “Christian Believers” because of their being pious, religious, and maybe even because of being knowledgeable about the Scriptures in their own eyes or in the eyes of men and the world. But none of these things make anyone a Born-Again child of God, worthy of entering heaven - the learned leader and religious teacher of the Pharisees, Nicodemus (John 3:1-10); the learned and zealous for God Pharisee, Saul (Paul), before his encounter with the Lord Jesus and conversion on the road to Damascus (Acts 9:1-6); the Rich Young man, who had fulfilled the Commandments from his childhood, but still did not have the assurance that he was saved (Mark 10:17-30); none of these learned, pious, zealous, deeply religious people were saved, were Born Again. Their religion, their zealous observances of religious rituals, practices and traditions etc., had not made them acceptable to God and worthy of entering heaven; and they all knew and felt it within them. They all had to repent of their sins, accept the Lord Jesus as savior, to be Born Again and made worthy of entering into heaven. Lord Jesus has said that without being Born-Again, no one can even see the Kingdom of God, let alone enter into it (John 3:3, 5), and what the Lord has said is unchangeable and irrevocable.

        In the next article we will carry on from here and consider the practical application of these things that we have learnt, for us today; what we need to ponder over when participating in the Holy Communion.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language