ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Examine लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Examine लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 46 - Altering God’s Word - 15 / आशीषित एवं सफल जीवन – 46 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 15

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 46 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 31

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 15

 

पुनःअवलोकन: पिछले लेख में हमने देखा था कि किस प्रकार से शैतान ने उस समय के धार्मिक अगुवों से पुराने नियम के लेखों में छेड़-छाड़ करवाई, और उन्होंने उसे बदल कर उनकी अपनी सहूलियत और लाभ के लिए बना दिया। प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी की सेवकाई के समय इस बात को उस समय जन-सामान्य के भी तथा उन धार्मिक अगुवों के सम्मुख भी प्रकट किया था (मत्ती 15:1-1)। इसके बाद हमने देखा था कि जैसे-जैसे सुसमाचार और मसीहियत का प्रचार और प्रसार होता गया, उसी के साथ ही शैतान द्वारा मसीही शिक्षाओं को बिगाड़ने और भ्रष्ट करने का, गलत शिक्षाओं को प्रचलित करने का, लोगों को बहका और भरमा कर विधर्मी मार्गों में डालने का भी प्रचार और प्रसार होता चला गया; और इस धोखे में भी लोगों में तथा उनके धार्मिक अगुवों में यही भ्रम व्याप्त था कि वे सही और भक्ति के मार्ग पर ही हैं। हमने बाइबल के उदाहरणों के द्वारा, इस सामान्यतः न तो देखे-समझे और न ही पहचाने जाने वाले तथ्य को भी देखा था कि परमेश्वर की कलीसिया और मण्डलियों में इन गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों की पैठ बैठा लेने और फिर दूसरों में फैलाए जाने में, चाहे अनजाने में या जान-बूझकर, हमेशा से ही धार्मिक अगुवों की एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


यही, कलीसिया के सम्पूर्ण इतिहास में होता चला आया है, और आज भी हो रहा है; बाइबल के लेखों में फेर-बदल और बिगाड़ करने के द्वारा उसे बाइबल के विपरीत अर्थ और अभिप्राय दिए जा रहे हैं। और फिर इन फेर-बदल किए हुए, बिगड़े हुए, भ्रष्ट किए गए लेखों, उनके अनुचित अर्थों और अभिप्रायों के आधार पर कई डिनॉमिनेशंस, मत, और संप्रदाय खड़े हो गए हैं जो परमेश्वर के वचन से बहुत भिन्न बातों का प्रचार करते और शिक्षाएं देते हैं, किन्तु दावा बाइबल के अनुसार बिलकुल सही होने का ही करते हैं। क्योंकि वे लोग यह एक आकर्षक, सांसारिक रीति से लुभावनी, और प्रतीत होने में तर्कपूर्ण तरीकों से, बहुधा उनके साथ भौतिक लाभों के वायदों के साथ करते हैं, इसीलिए बहुत से लोग उनकी ओर मुड़ जाते हैं, उन्हें तुरन्त ही स्वीकार कर लेते हैं। इस गलत शिक्षाओं और अनुचित बातों के इतने सामान्य और खुली रीति से प्रचलित होने के दो मुख्य कारण हैं। आज हम इन दो में से पहले कारण को देखना आरम्भ करेंगे।


पहला कारण, जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है, यह बहुत दुःखद तथ्य है कि अधिकांश ईसाई या मसीही कभी परमेश्वर और उसके वचन को अपने जीवनों में उचित समय देते ही नहीं हैं। परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं (मत्ती 6:31-34; 1 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:1-4) के विपरीत, उनके लिए अनन्त परमेश्वर नहीं, बल्कि नश्वर सँसार, साँसारिक ज़िम्मेदारियाँ, और सँसार की नाशमान बातें अर्जित करते रहना ही प्राथमिकताएँ होती हैं। उनके लिए परमेश्वर कोई विशेष महत्व का नहीं बल्कि औपचारिकता निभाने, कर्तव्य पूरा करने के लिए है। और उनके मन-मस्तिष्क में इस बात को गहराई से जमा देने के बाद, शैतान उन्हें सँसार की बातों और जिम्मेदारियों में ही उलझाए रखता है, उन्हें कभी उनकी इस गंभीर गलती और इसके भयानक दुष्परिणामों का एहसास ही नहीं होने देता है, उन्हें उलझा कर परमेश्वर तथा उसके वचन से दूर बनाए रखता है। इस बात का सबसे सामान्य और प्रकट प्रमाण है ऐसे लोगों के द्वारा स्वयं बाइबल अध्ययन करने के लिए समय को न लगाना। कुछ लोग औपचारिकता के लिए बाइबल पढ़ अवश्य लेते हैं, किन्तु अधिकांश ईसाई या मसीही सामान्यतः बाइबल की बातों और शिक्षाओं से अनभिज्ञ ही रहते हैं। और इसलिए, इस कमी को पूरा करने के लिए, परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए वे औरों के द्वारा दिए गए संदेशों और शिक्षाओं को मान लेने, उन्हें स्वीकार कर लेने वाले बन जाते हैं। लेकिन क्योंकि उन्हें बाइबल में वास्तव में लिखी गई बातें और दी गई शिक्षाएँ पता नहीं होती हैं, इसीलिए जो भी प्रचार किया या सिखाया जाता है, उसे बिना जाँचे-परखे ही स्वीकार कर लेते हैं। प्रचार करने तथा शिक्षा देने वाला जितना अधिक परिचित, लोकप्रिय, या ख्याति प्राप्त व्यक्ति होता है, उतने ही अधिक अंध-विश्वास के साथ उसकी बातें स्वीकार की जाती हैं, उस पर तथा उसकी बातों पर भरोसा रखा जाता है, उनका बिना किसी संदेह के पालन किया जाता है।


एक और बात जो प्रचारक और शिक्षक की लोकप्रियता और उसकी कही बात को स्वीकार करने पालन करने में बहुत बड़ा योगदान करती है, वह है उसकी वाक्पटुता, उसकी प्रभावी शब्दावली, तथा शैली, और जिस तरह से वह बाइबल की बातों, शब्दों, और वाक्यांशों का बड़ी भक्ति, धार्मिकता और प्रभावी रीति से प्रस्तुत तथा उपयोग करता है। लेकिन शायद ही कोई होता होगा जो परमेश्वर के वचन में दिये गये निर्देशों (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21) के अनुसार, वापस जाकर परमेश्वर के वचन से इस बात की पुष्टि करता है कि क्या प्रचार की और बताई गई बाइबल की वे बातें, वे शब्द, वे वाक्यांश, बाइबल में भी, बाइबल में परमेश्वर के लोगों की दर्ज की गई प्रार्थनाओं, वार्तालापों, और संदेशों आदि में, वास्तव में उसी अर्थ और अभिप्राय से ही उपयोग हुए हैं जैसे कि यह प्रचारक आज उन्हें उपयोग कर रहा है, और करना सिखा रहा है? ध्यान कीजिए, जैसा कि हम पहले के लेखों में देख चुके हैं, लोगों को भरमाने और बहकाने के लिए शैतान की एक बहुत सफल युक्ति है बाइबल के सही लेख का अनुचित रीति से, अर्थात, ऐसे उपयोग करना, जैसा उपयोग उस लेख के लिए बाइबल में दिया नहीं गया है।


इस पहले कारण पर विचार और विश्लेषण को, बाइबल के उदाहरणों के साथ करना, हम अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 46 - Be Stewards of God’s Word – 31 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 15

 

Review: In the previous article we had seen how Satan had got the then religious leaders to tamper with and alter the Old Testament Scriptural text, and they converted it into something to their convenience and profit. Lord Jesus during His earthly ministry had pointed this out to the general public as well as to those religious leaders (Matthew 15:1-15). We next saw that, as the gospel and Christianity spread, so did the spread of wrong teachings and doctrines brought in by Satan to corrupt and distort the Christian teachings, to deceive and misguide people into wrong, ungodly ways increase; even in this deception, all the while making the people and the religious leaders think that they were on the right and godly path. We also saw that Biblical examples clearly illustrate the generally unrealized and unacknowledged fact, that the religious leaders, knowingly or unknowingly, have always had a major role to play in letting these satanic teachings and doctrines enter and take hold in God’s Churches and from there spread to others.


This has been happening throughout Church history, and is happening even today; the Biblical text is being altered and distorted, and being given inappropriate unBiblical meanings. Then, based on these altered, distorted, corrupted texts and the inappropriate meanings and implications ascribed to them, many denominations, sects, and cults have risen up, that preach and teach things much different from God’s Word, but claim to be absolutely correct Biblically. Because they do it in an attractive, physically appealing, and in a seemingly logical manner, often along with promises of many temporal gains and benefits, therefore, many people readily accept their false teachings and turn to following them. There are two main reasons why these wrong and inappropriate teachings are so freely and easily accepted। Today we will begin considering the first reason.


The first reason, as has been pointed out earlier, is the very sad fact that most Christians never give God and His Word any quality time in their lives. Contrary to the teachings of God’s Word (Matthew 6:31-34; 1 John 2:15-17; James 4:1-4), instead of eternal God, the perishing world, worldly responsibilities, and gaining the temporal things of the world is priority for them. God is not someone important, but an obligation, a formality to be fulfilled. And having got this firmly entrenched in their minds and hearts, Satan keeps them occupied in the things and responsibilities of the world, never letting them realize their very grave error and its disastrous consequences, and keeps them entangled away from God and His Word. This is most commonly evidenced by their not taking time to study the Bible for themselves; some may perfunctorily read it, but by far the vast majority of Christians generally remain unaware of what actually is written in God’s Word. Therefore, to make up for this lack, they always blindly rely on the messages and teachings given to them by others as a means of learning God’s Word. But since they are unaware of what is actually written and taught in the Bible; therefore, they tend to accept whatever has been preached and taught without cross-checking or verifying it. The more familiar, popular, or renowned the preacher or teacher is, the more confidently and blindly he is trusted, and whatever he says and preaches is accepted, believed, and followed.


A factor that strongly contributes to the popularity and general acceptance of whatever the preacher or teacher says is his impressive vocabulary, eloquence, and style, and the manner in which he presents and uses Biblical words, terms, and phrases in a seemingly very pious, religious, and impressive sounding way. But hardly anyone bothers to go back and as instructed in God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), confirm from God’s Word, whether those Biblical terms, words, and phrases that have been preached and stated, have actually been used in the Bible, by God’s people, as recorded in their prayers, conversations and messages, etc., in just the same way, with the same meanings and implications, as this preacher or teacher is using them is ascribing to them today, and is teaching to be done now? Remember, as we have seen in the previous articles, one of Satan’s very effective strategies to misguide people is to use the correct Biblical text, in an inappropriate way, i.e., in ways not seen in the Bible.

 

We will continue our consideration and analysis of this first reason with Biblical examples in the next article.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 9 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 32 - Altering God’s Word - 1/ आशीषित एवं सफल जीवन – 32 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 32 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 1

 

पिछले 11 लेखों में, परमेश्वर के वचन में दिए गए परमेश्वर के लोगों के जीवनों के कुछ उदाहरणों के द्वारा, हम परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार से सम्बन्धित कुछ बातों को देख रहे थे। हमने देखा है कि किन तरीकों और कैसे व्यवहार के द्वारा लोग परमेश्वर के वचन की अवहेलना करते हैं, और वचन के प्रति अपने भण्डारी होने के दायित्व का निर्वाह करने से चूक जाते हैं। हमने देखा था कि भक्त लोग भी परमेश्वर के वचन को पूर्णतः और उद्यम के साथ पालन करने के अपने दायित्व को हलके में लेते हैं, उसका ठीक से निर्वाह करने में गलती करते हैं, और इस कारण अपने तथा औरों के लिए समस्याएँ खड़ी कर लेते हैं।


परमेश्वर ने अपने कार्य को करने के लिए जो अपने वचन में लिखवाया है, कहा है, उसकी अवहेलना करने, और उसके बारे में अपनी ही धारणा के अनुसार कार्य करने के अतिरिक्त, बहुत सामान्यतः देखी जाने वाली एक अन्य बात है परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करना, वचन की कुछ बातों को ऐसे दिखाना मानो वह एक विशिष्ट विचार अथवा मान्यता को कह रहा है, उस विचारधारा का ही समर्थन कर रहा है। यह दिखाने के लिए न केवल जान-बूझकर परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या की जाती है, वचन के भागों का गलत हवाला दिया जाता है, और उसका अनुचित अर्थ के साथ उपयोग किया जाता है; बल्कि परमेश्वर के वचन में या तो कुछ जोड़ा जाता है, अथवा उसमें से कुछ निकाला भी जाता है, जिससे कि वचन किसी विशिष्ट शिक्षा, विचार, या धारणा का समर्थन अथवा पुष्टि करता हुआ प्रतीत हो।

 

वचन का इस तरह से जान-बूझकर किए जाने वाले दुरुपयोग के उदाहरण वे डिनॉमिनेशंस, मत, और संप्रदाय हैं जिन्होंने पहले वचन में कुछ फेर-बदल की है, और फिर वे उस भ्रष्ट किए हुए वचन को आधार बनाकर, उसे ही परमेश्वर का सच्चा वचन बता कर, वे उस बदले हुए के आधार पर अपने ही सिद्धांतों और शिक्षाओं का प्रचार और प्रसार करते हैं। परमेश्वर के वचन के साथ इस प्रकार से किए गए परिवर्तन को बड़ी सरलता से उस डिनॉमिनेशन, मत, या संप्रदाय के आरंभ होने और उसके इतिहास का अध्ययन करने, तथा उनके द्वारा बताए जा रहे परमेश्वर के वचन की, उन प्राचीन ऐतिहासिक लेखों के साथ तुलना करने से, जिन से अनुवाद होकर वचन आया, वास्तविकता को जाना और पहचाना जा सकता है।


एक अन्य प्रकार का, परमेश्वर के वचन का बहुत सामान्य और लगभग हर डिनॉमिनेशन तथा कलीसिया में पाया जाने वाला, बहुत चालाकी से किया गया, बहुत कुटिल फेर-बदल भी है, जिसे तुरंत ही या सरलता से न तो पहचाना और न ही समझा जाता है। यहाँ तक कि इसे करने वालों को पता भी नहीं चलता है कि शैतान ने कब और कैसे उनसे यह फेर-बदल और वचन को भ्रष्ट करने का काम अनजाने में ही चुपके से करवा दिया है। और वचन में किया गया इस प्रकार का यह फेर-बदल, यदि ऊपर उल्लेखित जान-बूझकर किए गए फेर बदल से अधिक नहीं, तो कम से कम उतना ही घातक तो अवश्य ही होता है। इस तरह के फेर-बदल की संभावनाओं के कुछ चिह्न हैं, और हो जाने के कुछ लक्षण हैं:

  •  बहुधा इसे करने वाले परमेश्वर के भक्त, समर्पित, आज्ञाकारी विश्वासी, अथवा परमेश्वर की सेवकाई में लगे हुए लोग ही होते हैं; ऐसे लोग, जिनपर सामान्यतः लोगों का अन्ध-विश्वास विकसित हो चुका होता है।

  • सामान्यतः यह नए विश्वासियों अथवा वचन में नौसिखियों से नहीं, बल्कि वचन के ज्ञाता, वचन के अच्छे प्रचारकों, प्रभावी शिक्षकों, और मसीही विश्वास में परिपक्व तथा कलीसियाओं में मान्यता रखने वाले लोगों, कलीसिया या मण्डली के अगुवों से आरंभ होता है।

  • इसका आरंभ परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम, श्रद्धा, भक्ति आदि को दिखाने, और उसकी सामर्थ्य, गुणों, व्यवहार, और योग्यताओं आदि के प्रति आस्था व्यक्त करने की कुछ नई और/या विशिष्ट अभिव्यक्तियों के गढ़े और सिखाए जाने साथ होता है।

  • यह फेर-बदल परमेश्वर के वचन बाइबल में पहले से ही लिखी गई, परमेश्वर और उसके कार्यों से संबंधित बातों के द्वारा किया जाता है; और इसीलिए इस फेर-बदल या भिन्नता को तुरन्त या सरलता से पहचाना या माना भी नहीं जाता है।

  • फेर-बदल और गलती यह होती है कि परमेश्वर के वचन में लिखी और परमेश्वर के कार्यों से संबंधित इन बातों का उस रीति, उस अभिप्राय के साथ उपयोग नहीं किया जाता है, जिनके लिए या जिनके साथ ये वचन में पहले से दिया एवं लिखा गया है। बाइबल के तथ्यों को कुछ नई रीति से, उनमें कुछ भिन्न और नए अर्थों के जोड़ दिये जाने के साथ, नई बातों के संदर्भ में लागू तथा उपयोग करना सिखाया जाता है; ऐसे जैसा बाइबल में उनके लिए नहीं लिखा गया है। अर्थात् , बात तो वचन की और वचन में से ही है, वह वास्तव में परमेश्वर से ही संबंधित भी है, किन्तु उसका उपयोग वचन में दिए गए अभिप्राय और उपयोग से भिन्न होता है।

  • इस फेर-बदल को स्वीकार करने, पालन करने, और इसका औरों तक प्रसार करने में प्रमुख भूमिका उस अगुवे, जिसके द्वारा यह आरंभ किया जाता है, के अंध-भक्तों की होती है। उस अगुवे के ये अंध-भक्त क्योंकि यह मानकर चलते हैं कि वह मनुष्य कभी गलती कर ही नहीं सकता है, उत्तम और प्रभावी प्रचार करने वाला वह अगुवा जो कहता और सिखाता है वह सही ही होता है, इसलिए वे लोग उसकी सभी शिक्षाओं को बिना जाँचे-परखे स्वीकार कर लेते हैं, उनका पालन करते हैं, उन्हें औरों तक पहुंचाते हैं, और अनायास ही उस मनुष्य की बात और शिक्षा को परमेश्वर के वचन की बात से अधिक महत्व देने लग जाते हैं।

  • इस अंध-भक्त भावना के कारण, किसी के द्वारा उस मनुष्य के प्रचार या शिक्षा में कोई गलती दिखाए जाने के प्रयास को उस अगुवे, उसके विश्वास, और उसकी भक्ति का अपमान समझा जाता है, और इसीलिए बहुधा बिना जाँचे और परखे ही, उस गलती को दिखाने वाले, गलती का सुधार करने का प्रयास करने वाले को, और उसकी बातों का तिरस्कार कर देते हैं, उसकी आलोचना करते हैं और उसके विरुद्ध बोलते हैं।


इस फेर-बदल और गलती को पहचानने का आधार और माध्यम परमेश्वर का वचन ही है, और इसे हम अगले लेख में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 32 - Be Stewards of God’s Word – 17 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 1

 

In the preceding 11 articles, through the examples from the lives of some people of God given in God’s Word, we have been looking at aspects of improper behavior towards God’s Word. We saw and considered the ways, and the manners in which God’s people disregard some aspects of God’s Word, and thereby fall short in their stewardship of God’s Word. We have seen that even godly people tend to take their responsibility of fully and diligently obeying God’s Word lightly, falter in doing so, and end up creating problems for themselves and others.


Besides disregarding certain aspects of what God has stated, has had written in His Word, and besides assuming things about doing God’s work, another very common tendency is to alter God’s Word, often, to make it appear as saying or supporting a particular belief or line of thought. This not only involves deliberately misinterpreting, misquoting or misapplying portions of God’s Word; but also adding to, or, taking away from God’s Word, so that it seems to support and affirm a particular teaching, or opinion, or concept.

 

Examples of this deliberate misuse, adding to, or taking away from God’s Word are the alterations made in the Bible by some denominations, sects, and cults, and then misusing this altered text to preach and teach their beliefs and doctrines, calling this altered form as the true word of God. This form of altering God’s Word can easily be checked out for its veracity by considering the origin and history of the denomination, cult, or sect, and comparing what they show to be as God’s word with the ancient texts of God’s Word from which the various translations have come.


There is another much more sinister, very commonly seen in practically every Church and denomination, and very subtly done, alteration of God’s Word that is neither readily nor easily discerned and recognized. So much so, that those through whom it occurs, do not even realize how and when Satan has got them to inadvertently and unknowingly alter and corrupt God’s Word. And this form of alteration is equally, if not more, harmful than the kind of deliberate alteration stated above. There are certain pointers to the possibility of this kind of alteration happening, and some signs, that it has happened:

  • Very often it happens through committed, godly, obedient Believers, or those engaged in God’s Ministry; those on whom people usually develop a blind faith.

  • Usually, it does not happen through new Christian Believers, but through those who are well versed in God’s Word, and are good preachers, effective teachers, mature in faith, and having a status and reputation amongst Churches and Assemblies, are the leaders and elders.

  • It begins through crafting new and/or typical expressions of showing love and reverence for God and for godliness, and for expressing the power, attributes, characteristics, and abilities of God.

  •  The alteration is done through using the things already written in the Word of God, things about God and His works; therefore, the alteration or variation is neither immediately nor easily recognized or discerned.

  • The alteration and error carried out are that the things written in God’s Word related to God and His works, are used with a meaning and implication different from that which has already been given and used in the Word for those things. These Biblical facts are preached, taught, and used in a manner different from that already given in the Bible, through some new meanings added to them, and by using them for matters different from what they have been used for in the Bible. In other words, though the expressions and phrases are from the Bible, they are actually related to God, but their meaning, implications, and utilization are different from that given in the Bible.

  • It is the blind-followers of the leader or elder who started this alteration, who play the main role in accepting, following, and then teaching and propagating them to others. The blind-followers of that leader or elder believe, that particular person can never make a mistake, the leader or elder who preaches and teaches so well and so effectively, whatever he says, has to be true. So they accept whatever he says without cross-checking it, start following it, pass it on to others, and unknowingly start giving more importance to that man and his words than to God’s Word.

  • Because of this tendency of blindly following a person, if anyone tries to show any error or short-coming in the preaching and teaching of that leader or elder, then it is taken as an insult, an affront to that person and his faith and godliness; and therefore, without checking and analyzing what is being pointed out, the one who is pointing out the mistake and is trying to correct the error, and what he is saying, both are rejected, are criticized, and spoken against.


The basis of being able to identify, and discern this alteration is God’s Word, and we will see about this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

Blessed and Successful Life - 21 - Improper Behavior Towards God’s Word - 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 21 - परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 1

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 21 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 6

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 1

 

हमने पिछले लेखों में देखा है कि प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उसका, जो परमेश्वर ने उसे दिया है, एक भण्डारी भी है, और उसे अपने वरदानों को औरों की भलाई तथा परमेश्वर की महिमा के लिए प्रयोग करना है (1 पतरस 4:10-11; 1 कुरिन्थियों 2:7)। और परमेश्वर द्वारा प्रत्येक विश्वासी को दी गई बातों में से एक है उसका वचन, बाइबल। हमने यूहन्ना 1:1, 14 से देखा था कि शब्द “वचन” का बाइबल में उपयोग प्रभु यीशु मसीह के एक नाम के समान भी हुआ है; और यही “वचन” आज हमारे हाथों में लिखित बाइबल के रूप में दिया गया है। प्रभु यीशु का एक स्वरूप होने के नाते, यह उतना ही संपूर्ण और सिद्ध है जितना प्रभु यीशु हैं; और इसीलिए इसके साथ कोई छेड़-छाड़, उसमें कुछ जोड़ना या उसमें से कुछ घटना, आदि बिलकुल नहीं किए जा सकते हैं। इस लिखित वचन के साथ ऐसा कुछ भी करना एक तरह से प्रभु परमेश्वर के साथ करना है, और इसीलिए यह करने के बहुत गंभीर और हानिकारक दुष्परिणाम हैं; ऐसा करना परमेश्वर द्वारा वर्जित किया गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। परमेश्वर के जीवित वचन, बाइबल, के भण्डारी होने के नाते यह प्रत्येक मसीही की ज़िम्मेदारी है कि यह सुनिश्चित रखे कि वचन के साथ कोई अनुचित व्यवहार, अर्थात्, उसके साथ कोई दुर्व्यवहार, उसकी कोई गलत व्याख्या, उसका कोई गलत उपयोग न किया जाए। इसका यह निहितार्थ भी है कि यदि किसी मसीही को यह पता चलता है, या वह इस बात का एहसास करता है कि उसके अपने जीवन में, या कलीसिया में, या औरों के मध्य किसी रीति से परमेश्वर के वचन के साथ कोई दुर्व्यवहार, उसकी कोई गलत व्याख्या, उसका कोई गलत उपयोग किया जा रहा है, तो यह उसकी ज़िम्मेदारी है, भण्डारी होने का फ़र्ज़ है कि वह तुरन्त ही इसे सुधारने के लिए उपयुक्त कदम उठाए, और वचन के प्रति उचित व्यवहार को बहाल करे।


शैतान के शैतान बनने से पहले और उसके दूतों – वर्तमान में दुष्टात्माओं, के साथ उनके स्वर्ग से बाहर निकाले जाने से पहले, वह प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर था। उसकी सुन्दरता, क्षमताओं, और उसे दी गई सामर्थ्य के कारण उसमें घमण्ड आ गया, और उसने अपने आप को परमेश्वर से ऊँचा करना चाहा। यही उसके पतन और स्वर्ग से निष्कासित किए जाने का कारण था। तब से ही वह किसी न किसी रीति से मनुष्य की दृष्टि में परमेश्वर को गिराने और असिद्ध दिखाने, तथा अपने आप को ऊँचा उठाने के प्रत्येक अवसर का भरपूरी से उपयोग करता आ रहा है। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने अनेकों युक्तियाँ बना रखीं हैं, कुछ दुष्टता की हैं, कुछ दिखने में सीधी तथा अहानिकारक सी लगती हैं, और कुछ ऐसी भी हैं जो बाहरी स्वरूप में देखने में परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति पूर्ण प्रतीत होती हैं किन्तु वास्तविकता में इसके विपरीत हैं। जिस व्यक्ति के विरुद्ध उसे कार्य करना होता है, उसके स्वभाव के अनुसार शैतान इन में से कोई एक युक्ति अथवा कुछ युक्तियों को मिलाकर उपयोग करता है। कुल मिलाकर, उसका यही प्रयास रहता है कि मनुष्य को यह मनवाए कि परमेश्वर पर विश्वास नहीं किया जा सकता है, और उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए, तथा मनुष्य की दृष्टि में परमेश्वर को नीचा दिखाए।

 

जैसा कि हमने बाइबल के स्वरूप और स्वभाव पर पिछले लेखों में देखा है तथा बारंबार ज़ोर भी दिया है, यह जाँचने और परखने का कि जो हमें प्रस्तुत किया जा रहा है वह परमेश्वर की ओर से है कि नहीं, एकमात्र सही और अचूक तरीका है बाइबल के आधार पर उसकी जाँच-पड़ताल करना, यह देखना कि क्या वह बात बाइबल में दी गई है या नहीं, और यदि दी गई है, तो क्या उसी तरह से, उसी अर्थ के साथ दी गई है, जैसी वह हमारे सामने प्रस्तुत की जा रही है? जो कुछ भी बाइबल से सुसंगत होगा, उसे बाइबल के आधार पर सही दिखाने के लिये कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ेगा, उसका सुसंगत होना सहजता से स्पष्ट प्रकट हो जाएगा; परन्तु जो सुसंगत नहीं है, उसे बाइबल से मेल खाता हुआ दिखाने के लिए बहुत प्रयास करने और तर्क देने पड़ेंगे, फिर भी सटीक सुसंगत दिखाई नहीं देगा। यदि बताई या सिखाई जा रही किसी भी बात में बाइबल में दिए अनुसार से ज़रा सा भी परिवर्तन अथवा भिन्नता है, तो उसे तुरन्त ही स्वीकार नहीं करना चाहिए। बल्कि, बड़ी बारीकी से उसे परमेश्वर के अचूक, अटल, अपरिवर्तनीय, स्वर्ग में अनन्त काल के लिए स्थापित वचन, बाइबल, के आधार पर जाँच कर उसकी वास्तविकता की पुष्टि करनी चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21; 1 कुरिन्थियों 14:29); और उस पर तब ही विश्वास करना चाहिए यदि वह बाइबल में लिखे के अनुसार पूर्णतः सही और उससे संगत पाई जाए।


परमेश्वर के एक जन ने बहुत सही कहा है, “या तो बाइबल आप को पाप से दूर रखेगी; अन्यथा पाप आप को बाइबल से दूर रखेगा।” क्योंकि परमेश्वर का वचन बाइबल शैतान द्वारा उसकी युक्तियों को सफलता पूर्वक प्रयोग करने में सब से बड़ी बाधा है, इसलिए उसकी मुख्य युक्तियों में से एक है मनुष्य के हृदय में परमेश्वर के वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना, और मनुष्य को परमेश्वर के वचन पर भरोसा रख कर अपने निर्णय लेने के लिए नहीं, वरन अपनी ही बुद्धि और समझ के अनुसार निर्णय लेने और कार्य करने के लिए उकसाना, जो कि परमेश्वर के वचन की शिक्षा के बिलकुल विरुद्ध है (नीतिवचन 3:5-6)। इसके बारे में हम अगले लेख में देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 21 - Be Stewards of God’s Word – 6 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Improper Behavior Towards God’s Word - 1

 

We have seen in the previous articles that every Born-Again Christian Believer is also a steward of whatever God has given him, and has to use his gifts to help others and glorify God (1 Peter 4:10-11; 1 Corinthians 12:7). And one of the things given to every Believer by God is His Word, the Bible. We saw from John 1:1, 14 that “The Word” is also a name used in the Bible for the Lord Jesus; and this “Word” has now been placed in our hands in the written form as The Bible. Being a form of the Lord Jesus, it is just as complete and perfect as the Lord Jesus is; and therefore, it cannot be tampered with, altered, added to or taken away from. Doing any of these to the written Word is tantamount to doing it to the Lord God, and therefore, has very serious and deleterious consequences; doing so has been forbidden by God (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). As stewards of God’s Living Word, The Bible, as part of his stewardship it is every Christian Believer’s responsibility to ensure that God’s Word is not improperly used, i.e., is not mishandled, misinterpreted, and misused. This also implies that if it comes to his knowledge, or if he realises that in his own life, or in his Church, or amongst others, God’s Word is in some way being mishandled, misinterpreted, and misused, then it is his responsibility as a steward, that he should immediately take corrective measures to restore the appropriate behavior towards it.


Satan, before becoming Satan and being cast out of heaven along with his angels – now demons, was the Archangel Lucifer. Because of his beauty, capabilities, and powers, pride came in him and he wanted to exalt himself above God. This was the cause of his downfall and being cast out of heaven. Since then, he has been using every opportunity, creating means and schemes to somehow denigrate God, show God to be imperfect, bring God down and exalt himself in the eyes of man and be worshipped. To try to accomplish this he has devised various strategies, some evil, some seemingly innocuous, and some that seem pious and reverential towards God, but in reality are just the opposite. Depending upon the nature of the person he has to work against, Satan uses one or the other, or a combination of these strategies. Overall, his effort is directed towards making man believe that God cannot be believed, should not be relied upon, and to bring God down.

 

As we have seen and as has been repeatedly emphasized in the preceding articles on the substance and nature of the Bible, the one infallible method of identifying whether a thing being presented to us is from God, or not from God is to check whether or not it has been given in the Bible, in just the same way as it is being presented to us. Any preaching or teaching that is consistent with the Bible, will not require any special efforts to show it as consistent; its being consistent will be readily and easily evident; but that which is inconsistent with the Bible, will require a lot of efforts, logic, and arguments to make it seen consistent, but still some inconsistency or the other will be evident. If there is any variation from what is given in the Bible, and the way the thing is being told or presented to us, then it is not to be immediately believed. Instead, it has to be minutely evaluated and confirmed on the basis of the inerrant, infallible, unalterable, eternal Word of God forever settled in heaven, the Bible (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21; 1 Corinthians 14:29), and only believed if found consistent with what is written in the Bible.


It has very rightly been said by a man of God, “Either the Bible will keep you from sin; or, sin will keep you from the Bible.” Since God’s Word, The Bible, is the greatest hindrance for Satan to successfully implement his strategies, therefore one of his prime strategies is to create doubts about God’s Word in the heart of man, and induce him to rely not on God’s Word, but on man’s own intellect and reasoning, and take his decisions accordingly, which is absolutely contrary to the teaching of God’s Word (Proverbs 3:5-6). We will see more on this in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language