ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

परम्परा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परम्परा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 37 - Altering God’s Word - 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 37 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 37 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 22

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 6

 

परमेश्वर के वचन के प्रति मसीही विश्वासी के भण्डारी होने के सन्दर्भ में हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान बड़े चुपके से और चालाकी से परमेश्वर के वचन पर आक्रमण करता है, उसमें फेर-बदल करवाता है, और उसे परिवर्तित करके मनुष्य का व्यर्थ और अप्रभावी वचन बना देता है। हम उल्लेख कर चुके हैं कि शैतान न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने या उसमें से कुछ निकालने के द्वारा यह करता है, किन्तु यह भी कि इससे भी बढ़कर वह बड़ी कुटिलता से बहुधा समर्पित मसीही विश्वासियों, बाइबल के प्रचारकों और शिक्षकों को उकसाता है कि बाइबल के लेखों और वाक्यांशों को लेकर ऐसे अर्थ और अभिप्राय के साथ प्रचार करें जो उनके लिए बाइबल में तो नहीं दिए गए हैं, बल्कि उन प्रचारकों और शिक्षकों ने अपनी धारणाओं से गढ़े हैं।

 

तीसरी प्रकार की गलती है, बाइबल के लेखों के द्वारा मनुष्य के उद्धार के जीवन में उसके किसी प्रकार के कार्यों की अनिवार्यता को सही ठहराना। यह उपरोक्त पहली गलती – बाइबल के सही लेख को गलत अर्थ देकर उपयोग करना से बहुत मिलता-जुलता है। उद्धार के जीवन में कुछ विशेष कर्मों को घुसाने की इस गलती को दो स्वरूपों में देखा जाता है। इसके आरम्भिक कलीसिया में विद्यमान स्वरूप को हमने पिछले लेख में देखा था - यहूदियों में से मसीही विश्वास में आए हुए लोगों द्वारा अन्यजातियों को खतना करवाने और मूसा की व्यवस्था का पालन करने के लिये बल देकर कहने के रूप में - और हमने पौलुस द्वारा उन यहूदियों की इस धारणा को गलत एवं अनुचित समझने को भी देखा था। आज हम इसी गलती के वर्तमान स्वरूप और कलीसिया में गहराई से व्याप्त एवं बहुत प्रचलित होने को देखेंगे

 

पहली कलीसिया में इस गलती से हम देखते हैं कि किस प्रकार से शैतान ने पवित्र शास्त्र के लेख को लिया, और परमेश्वर के भक्त लोगों के द्वारा उसमें पवित्र शास्त्र के बाहर के अर्थ और अभिप्राय जुड़वाए, और फिर उन्हीं से परमेश्वर के लोगों तथा उद्देश्यों के विरुद्ध उसका दुरुपयोग करवाया। वे यहूदी, अपने विचारों और मान्यताओं में यही सोच रहे थे कि वे परमेश्वर और उसके वचन की आज्ञाकारिता में सही कार्य कर रहे हैं। परन्तु शैतान, व्यवस्था के बारे में उनकी गलत धारणाओं को, पहली कलीसिया की स्थापना के समय से ही छिन्न-भिन्न करने के लिये उपयोग कर रहा था। जैसा पौलुस ने रोमियों 3:20-22 में लिखा है, व्यवस्था कभी किसी को भी धर्मी ठहराने के लिए नहीं दी गई थी, बल्कि वह पाप की पहचान करवाने के लिए, अर्थात्, लोगों को यह बताने के लिए कि परमेश्वर की दृष्टि में पाप क्या है, दी गई थी; जबकि धर्मी होना केवल प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने के द्वारा ही है। इसी प्रकार से इब्रानियों का लेखक भी इब्रानियों 10:1 में वही बात कहता है जो यशायाह ने यशायाह 1:11-15 में कही थी, कि व्यवस्था के पालन से कभी भी कोई भी धर्मी नहीं ठहर सकता है, जो व्यवस्था की बातों का पालन करते हैं, वे भी परमेश्वर की दृष्टि में अशुद्ध ही रहते हैं।


परम्पराओं, रीति-रिवाज़ों, और नियमों के पालन पर ज़ोर देना केवल उस समय, उसी युग में ही नहीं किया जाता था; बल्कि सारे ईसाई या मसीही विश्वासियों के समाज में यह आज भी बहुत प्रचलित बात है। प्रत्येक मसीही डिनॉमिनेशन, मत, संप्रदाय के अपने ही नियम, परम्पराएँ, रीति-रिवाज़, आदि होते हैं, और केवल वे लोग ही, जो मनुष्यों द्वारा गढ़े गए इन नियमों, परम्पराओं, और रीति-रिवाज़ों का पालन करते हैं, उस मण्डली का एक भाग हो सकते हैं, उसके लाभ ले सकते हैं। यदि कोई उनके साथ जुड़ना चाहता है, तो उसे पहले अपनी पिछली मण्डली की बातों को छोड़ना पड़ता है और फिर इस मण्डली की इन बातों को अपनाना पड़ता है, अन्यथा उन्हें उस मण्डली की “सदस्यता” और उसके लाभ नहीं दिए जाएँगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इस बारे में बाइबल क्या कहती है, और जुड़ने की इच्छा रखने वाला परमेश्वर द्वारा उद्धार पाया हुआ, परमेश्वर के परिवार का वैध सदस्य है, प्रभु यीशु मसीह में किए गए विश्वास के द्वारा मसीह की देह और दुल्हन, अर्थात्, मसीह की कलीसिया का एक भाग है। इन सभी बातों के बावजूद, व्यावहारिक तथ्य यही है कि यदि उन्हें उस मण्डली के साथ जुड़ना है, तो फिर उस मण्डली के रीति-रिवाज़ों, परम्पराओं, और नियमों का पालन करना ही होगा, अन्यथा वे बाहर रहें।

 

परमेश्वर के लोगों की मण्डलियों में परमेश्वर के नहीं, मनुष्यों के बनाए हुए नियमों और रीतियों का पालन किया जाता है। साथ ही मंडलियों के अगुवों और ज़िम्मेदार लोगों का यह भी प्रयास रहता है कि “उनकी” मण्डली के लोगों को “औरों” की मण्डलियों के लोगों से पृथक और बिना मेल-जोल बढ़ाए हुए रखा जाए। वे नहीं चाहते हैं कि मण्डलियों के लोग औरों से मिलने-जुलने वाले, अन्य मसीही विश्वासियों के साथ एक होकर रहने वाले, परमेश्वर की अन्य संतानों के साथ संगति रखने वाले बनें। किसी के भी द्वारा “बाहर” के किसी भी विश्वासी के साथ मेल-जोल या संगति रखने को बल देकर मना किया जाता है, ऐसा करने के लिए उन्हें डाँटा भी जाता है। और यह सब मसीह यीशु में होकर प्रेम, क्षमा, मेल-मिलाप, और एक-मनता रखने के सुसमाचार का प्रचार करते, शिक्षाएँ देते हुए किया जाता है। और फिर इसे उचित ठहराने के लिए बाइबल के लेखों का उपयोग मन-गढ़ंत रीति से तथा एक विशिष्ट मानवीय विचार का समर्थन करने के प्रयासों के द्वारा किया जाता है – बाइबल के लेख का बाइबल के विपरीत रीति से उपयोग करना।


यह हमारे आरम्भिक कथन की एक और पुष्टि है कि शैतान परमेश्वर के समर्पित लोगों का, बाइबल के लेखों का जानते-बूझते हुए अथवा अनजाने में दुरुपयोग करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है और करता भी है। बहुधा, बिना उनके इस बात को समझे, शैतान मसीही विश्वासियों को फंसा कर, उन से मसीही विश्वास और जीवन के लिए अनुपयुक्त एवं अनुचित बातें करवाता और कहलवाता है; ऐसी बातें जो परमेश्वर और उसके वचन के विरुद्ध भी हो सकती हैं तथा मसीही गवाही और सुसमाचार प्रचार के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं। लेकिन जो यह करते हैं, वे यही सोचते रहते हैं कि वे परमेश्वर के प्रति भक्ति और श्रद्धा का कार्य कर रहे हैं, परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को दिखा रहे हैं। इसीलिए वे इस व्यवहार को औरों को भी प्रचार करते हैं, इसे सिखाते हैं यह मानते हुए कि वे उन्हें सही मार्ग पर चलाने में सहायता कर रहे हैं। 


दुःख की बात है कि ऐसे अगुवों और उनके अनुयायियों को उनकी गलती का एहसास करवाना बहुत कठिन होता है, क्योंकि वे अपने आप को बाइबल पर ही आधारित और सही समझते रहते हैं। उन्हें इस बात का एहसास दिलाना, इस बात के लिए कायल करना बहुत कठिन होता है कि जिसे वे परमेश्वर को प्रसन्न करने वाली बात समझ रहे हैं, वह वास्तव में परमेश्वर को अप्रसन्न कर रही है, क्योंकि वे परमेश्वर के वचन के साथ छेड़-छाड़ और उसके वचन में फेर-बदल कर रहे हैं, और उनका यह करना, परमेश्वर से प्रतिफल मिलने का नहीं, उनके विरुद्ध उसके प्रतिशोध का कारण होगा, उनके लिए भी, और उनकी अनुयायियों के लिए भी। अगले लेख में हम इसी गलती के दूसरे स्वरूप के बारे में देखेंगे – उद्धार के साथ कर्मों की अनिवार्यता को जोड़ देना, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 37 - Be Stewards of God’s Word – 22 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 6

 

In a Christian Believer’s stewardship towards the Word of God, we have been seeing how Satan subtly attacks God’s Word, gets it altered, and thereby converts it into an ineffective and vain word of man. We have mentioned that Satan not only adds to or subtracts from God’s Word, but much more deviously, he very often and very subtly induces the committed Christian Believers, the Bible preachers and teachers, to preach texts or phrases that are from the Bible, but use them with meanings and implications that have not been given for those texts in the Bible, rather, have been contrived by those preachers and teachers according to their own concepts.

 

The third form of the error is trying to justify, through Biblical texts, the necessity of some kinds of works in man’s life for salvation. It is very similar to the first kind of error – use the right Biblical text, but ascribe wrong meanings to it. This error is of inserting the necessity of certain works in the life of salvation is seen in two forms. In the previous article we had seen its form that was present in the first Church - the Christian Believers coming from the Jews, insisting that the Gentile converts to Christianity must also get circumcised and must also obey the Law given by God through Moses. And we had also seen how emphatically Paul had refuted this contention from the Jews. Today we will see the form this error has taken in our present-day Churches, and how it is rampant and deeply rooted. 


From the example of the error in the first Church we saw how Satan took the Scriptural text, made godly people ascribe extra-Scriptural meanings and implications to that text, and then made them misuse it to make it work contrary to God's people and purposes. Those Jews, in their minds and understanding thought that they were doing the right thing, in obedience to God and His Word. But Satan was exploiting their misconception of the Law to splinter the Church at its very inception. As Paul through the Holy Spirit says in Romans 3:20-22, the Law was never meant to justify anyone, it was meant to provide the knowledge of sin, i.e., what is sin in God’s eyes; whereas righteousness is through faith in the Lord Jesus Christ. Similarly, the author of Hebrews says in Hebrews 10:1, what Isaiah had said in Isaiah 1:11-15, that observing the customs of the Law can never make anyone perfect, those who do them, still remain unclean in God’s eyes.


This insistence on traditions, rituals and customs was not done just at that time, in that Church age; rather, it is rampant all over Christendom even today. Every Christian denomination, sect, and cult has its own set of rules and regulations, customs, procedures etc. and only those who adhere to these man-made, contrived laws are considered a part of that congregation and are allowed the benefits of being in that congregation. If anyone wants to join them, then they have to forgo what they followed in their former denomination, or sect, or cult, and accept the laws of this denomination, sect, or cult; or else they will be denied the “membership” and benefits. It matters little, if any at all, what the Bible has to say about it all, and that they have been saved by God, are the bonafide members of God’s family, are God’s Born-Again children by faith in the Lord Jesus, a part of Christ’s body and bride, i.e., His Church. Despite all these truths, the practical fact is that if they have to be a part of that denomination, sect, or cult, then they have to fulfil the rites, regulations, and customs, follow the rules; or stay out and away. 


Man’s, not God’s rules and customs govern the congregations of God’s people. Simultaneously, efforts of the leaders and elders of the churches are directed at segregating and excluding “their” members from members of “other” churches, rather than including and assimilating, or even fellowshipping with the other children of God. Any attempts by anyone at mixing or fellowshipping with Believers from ‘outside’ are strongly discouraged and even reprimanded. Yet, all of this is done while preaching and teaching a gospel of love, forgiveness, and unity by faith in Christ. And it is justified by using Biblical texts in a manner contrived to suit a particular line of thinking – i.e., using Biblical text in an unBiblical way.


This is another Biblical affirmation of our initial statement, that Satan can and does mislead God’s committed people to knowingly or unknowingly use Biblical texts in unBiblical ways. Often, without their realizing it, Satan traps Christian Believers into doing and saying things inappropriate or unsuitable for Christian faith and life; i.e., things that may even be contrary to God and His Word, and harmful for the Christian’s witness, the spread of the gospel. But those who do this keep thinking that they are being godly and reverent, are expressing their love and commitment to God, and they preach and teach others also to do the same in the belief that they are leading them on the right path. 


Sadly, it is very difficult to make such leaders and their followers realize and accept their error, because they firmly believe that they are Biblically correct. It is very difficult to make them realize, to convince them, that what they are thinking to be pleasing to God, is actually displeasing to God because of their tampering with His Word and altering it; and their doing this is not inviting any rewards but retribution from God, for themselves as well as their followers. In the next article we will see the second form of this error – insisting on adding works with salvation, or else salvation can be lost.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 36 - Altering God’s Word - 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 36 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 36 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 21

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 5

 

परमेश्वर के वचन के प्रति मसीही विश्वासी के भण्डारी होने के सन्दर्भ में हम देखते आ रहे हैं कि किस प्रकार से शैतान बड़े चुपके से और चालाकी से परमेश्वर के वचन पर आक्रमण करता है, उसमें फेर-बदल करवाता है, और उसे परिवर्तित करके मनुष्य का व्यर्थ और अप्रभावी वचन बना देता है। हम उल्लेख कर चुके हैं कि शैतान न केवल परमेश्वर के वचन में जोड़ने या उसमें से कुछ निकालने के द्वारा यह करता है, किन्तु यह भी कि इससे भी बढ़कर वह बड़ी कुटिलता से बहुधा समर्पित मसीही विश्वासियों, बाइबल के प्रचारकों और शिक्षकों को उकसाता है कि बाइबल के लेखों और वाक्यांशों को लेकर ऐसे अर्थ और अभिप्राय के साथ प्रचार करें जो उनके लिए बाइबल में तो नहीं दिए गए हैं, बल्कि उन प्रचारकों और शिक्षकों ने अपनी धारणाओं से गढ़े हैं।

 

हमने कलीसिया के अगुवों और बाइबल के प्रचारकों तथा शिक्षकों द्वारा इस अकसर अनजाने में की जाने वाली गलती के दो स्वरूप देखे हैं। हमने यह भी देखा है कि या तो उनकी यह गलती पहचानी ही नहीं जाती है, अथवा उसकी अवहेलना की जाती है या उसे गलती मानने से अस्वीकार कर दिया जाता है। इन दो में से पहला स्वरूप था बाइबल के लेख को सही स्वरूप में लेना किन्तु उसके द्वारा बाइबल के बाहर का गलत अर्थ और सन्देश व्यक्त करना; और दूसरा स्वरूप था परमेश्वर के पक्ष में तो बात कहना, किन्तु अनजाने में ही ऐसी बातें कहना जो या तो परमेश्वर की दृष्टि में सही नहीं हैं, अथवा यद्यपि वे परमेश्वर की भक्ति और आदर में कही गई हैं, किन्तु परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं। आज हम इस गलती के एक तीसरे स्वरूप को देखेंगे, उद्धार में मनुष्य के द्वारा किसी प्रकार के कार्यों की भूमिका को सही ठहराना।


यह तीसरी प्रकार की गलती, बाइबल के लेखों के द्वारा मनुष्य के उद्धार के जीवन में उसके किसी प्रकार के कार्यों की अनिवार्यता को सही ठहराना, यह उपरोक्त पहली गलती – बाइबल के सही लेख को गलत अर्थ देकर उपयोग करना से बहुत मिलता-जुलता है। उद्धार के जीवन में कुछ विशेष कर्मों को घुसाने की इस गलती को दो स्वरूपों में देखा जाता है। एक है कि मसीही विश्वास का जीवन जीने के लिए, विश्वास के साथ उस कलीसिया के बनाए हुए कुछ रीति-रिवाज़ और नियम भी निभाने होते हैं; और दूसरा है कि विश्वास के साथ ‘परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए भला करो, भले बनो, अन्यथा उद्धार खोया जा सकता है’ के सिद्धान्त को भी मानना है। आज हम इन दोनों में से पहले स्वरूप को देखेंगे, अर्थात्, कलीसिया के रीति रिवाज़ और नियम मानने की आवश्यकता, जैसा यह आरंभिक कलीसिया में देखा गया था।


इस गलती का आरंभ पहली कलीसिया के समय से ही हो गया था। हम कलीसिया के इतिहास से जानते हैं कि कलीसिया का आरंभ, जैसा प्रेरितों 2 अध्याय में दिया गया है, पतरस द्वारा यरूशलेम में पर्व मनाने आए हुए भक्त यहूदियों के मध्य किए गए प्रचार से हुआ था। सुसमाचार का आरंभिक प्रचार यहूदियों - प्रभु यीशु के शिष्यों के द्वारा, यरूशलेम में व्यवस्था का पालन करने के लिये एकत्रित यहूदियों में हुआ था, और उन्हीं यहूदियों में से ही उद्धार पाए हुए लोग आरंभिक कलीसिया में जुड़ते जा रहे थे। जब सुसमाचार का प्रसार हुआ, तो फिर गैर-यहूदी, अर्थात्  अन्य-जातीय लोग भी उद्धार पा कर कलीसियाओं में जुड़ने लगे। तब यहूदी विश्वासियों और अन्य-जाति विश्वासियों के मध्य एक विवाद उठ खड़ा हुआ – प्रेरितों 15 अध्याय देखिए। कुछ यहूदी विश्वासी इस बात के लिए बहुत ज़ोर देने लगे कि अन्य-जाति मसीही विश्वासियों को भी खतना करवाने और यहूदी परम्पराओं का पालन करना अनिवार्य है।

 

हम पौलुस की सम्पूर्ण सेवकाई में देखते हैं कि उसे किस प्रकार से इस समस्या का अनेकों तरह से सामना करना पड़ा था, और कैसे वह बारम्बार सिखाता और डाँटता भी रहा कि सभी मसीही विश्वासियों के लिए मूसा द्वारा दी गई व्यवस्था की सभी परम्पराएँ प्रभु यीशु मसीह द्वारा पूरी करके मार्ग से हटा दी गई हैं। इसलिए अब किसी भी मसीही विश्वासी को मूसा की व्यवस्था और उसकी परम्पराओं के निर्वाह की कोई आवश्यकता नहीं है (रोमियों 10:4; गलातियों 3:10-14; कुलुस्सियों 2:13-14)। यहूदियों से परिवर्तित हुए उन मसीही विश्वासियों को इस बात का एहसास करने की आवश्यकता थी कि उद्धार केवल परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, विश्वास और केवल विश्वास ही के द्वारा है; वह विश्वास जो प्रभु यीशु पर हो, जो समस्त मानव-जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए प्रभु द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान पर हो, और जो प्रभु के मृतकों में से फिर से जी उठने पर हो। इसलिए अब किसी को भी लौट कर मूसा के द्वारा दी गई परमेश्वर की व्यवस्था और उसकी परम्पराओं पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है; यद्यपि यहूदी उसी व्यवस्था और परम्पराओं के द्वारा परमेश्वर से जुड़े हुए थे और संसार के सभी लोगों में अनुपम थे।


अगले लेख में हम देखेंगे कि हमारे वर्तमान समय में यही गलती किस रूप में कलीसियाओं में विद्यमान है, और बहुत ही प्रचलित भी है।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 36 - Be Stewards of God’s Word – 21 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 5

 

In a Christian Believer’s stewardship towards the Word of God, we have been seeing how Satan subtly attacks God’s Word, gets it altered, and thereby converts it into an ineffective and vain word of man. We have mentioned that Satan not only adds to or subtracts from God’s Word, but much more deviously, he very often and very subtly induces the committed Christian Believers, the Bible preachers and teachers, to preach texts or phrases from the Bible with meanings and implications that have not been given for those texts in the Bible, but have been contrived by those preachers and teachers according to their own concepts.

 

We have seen two forms of this frequent error, that is often inadvertently but commonly practiced by Church leaders, elders, Bible preachers and teachers। We have also seen that the error is often unrecognized, and usually is either ignored or is not accepted as an error. One form of the error is to use the right Biblical text to convey a wrong message through extra-Biblical meanings ascribed to it; and the second one, which we saw in the previous article, is to say things in favor of God, but, again inadvertently, say things that are not correct in the eyes of God, things that are not acceptable to God, even though they have been said reverentially and to honor Him. We will see a third form of this error today, justifying the role of some works of man in salvation.


This third form of the error, trying to justify, through Biblical texts, the necessity of some kinds of works in man’s life for salvation, is very similar to the first kind of error – using the right Biblical text, but ascribing wrong meanings to it. This error of inserting the necessity of certain works in the life of salvation is seen in two forms, one is that to live a life of Christian Faith, faith has to be accompanied by the fulfilling and obeying certain rituals and traditions of the Church; and the second is along with faith also accept the doctrine, ‘do good and be good to be acceptable to God, or else salvation will be lost.’ Today we will consider the first form, i.e., about the necessity of following church rituals and traditions, as it was first seen in the first Church.


This error started off with the beginning of the first Church itself. We know from the history of the Church that the Church began with the preaching of Peter in Jerusalem amongst the devout Jews gathered there to observe the Jewish feasts, as is recorded in Acts 2. The initial preaching of the gospel was by the Jews - the disciples of the Lord Jesus, amongst the Jews - gathered in Jerusalem for observing the Law; and the people being saved and being joined to the initial Church were from the Jews in Jerusalem. As the gospel spread, and the non-Jewish people, the Gentiles, were also saved and started joining the Church. Then a contention amongst the Jewish converts and the Gentile converts arose – see Acts chapter 15. Some of the Jewish converts insisted that the Gentile converts to Christianity should also be circumcised and be made to follow the Jewish customs.

 

We see throughout Paul’s ministry, how he repeatedly had to face this problem in various forms, and how he kept teaching and admonishing that Mosaic Law and customs have been fulfilled for all Believers by the Lord Jesus, and have now been taken out of the way. Therefore, now no Christian Believer needs to do anything to fulfil the Mosaic Law and customs stated in it (Romans 10:4; Galatians 3:10-14; Colossians 2:13-14). Those Jewish converts and Believers needed to realize that salvation is by the grace of God, through faith and faith alone, in the Lord Jesus Christ, in His sacrifice on the Cross of Calvary to atone for the sins of all mankind, and His resurrection from the dead. Therefore, no one needs to revert back to the customs and rituals given in the Law delivered to Israel by God through Moses, although it is those God given Laws and customs that have connected the Israelites to God and made them unique amongst the people of the world.


In the next article we will see how this error is rampant and very much in vogue in our present-day Churches.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

The Holy Communion – 22 - An Opportunity to Be Safe (1) / प्रभु भोज – 22 - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (1)

 

प्रभु भोज 22

Click Here for the English Translation

निर्गमन 12:13 (7) - प्रभु की मेज़ - अनन्तकालीन सुरक्षा का अवसर (1)

        प्रभु भोज के बारे में इस अध्ययन में, जो फसह पर आधारित है, हम फसह के बारे में परमेश्वर के निर्देशों को देखते आ रहे हैं, क्योंकि प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ फसह मनाते समय, फसह की सामग्री में से ही लेकर प्रभु भोज की स्थापना की थी। उन निर्देशों, और उनके साथ जुड़े हुए प्रतीकों और चिह्नों के द्वारा हम प्रभु की मेज़, कलवरी के क्रूस पर दिए गए प्रभु यीशु के बलिदान के अर्थ और अभिप्रायों को, तथा नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के द्वारा मेज़ में भाग लेने के महत्व को समझते आ रहे हैं। हमारे लिए यह करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि परमेश्वर और उसके वचन से संबंधित हर बात में शैतान ने बहुतेरी गलत शिक्षाएं और झूठे सिद्धांत घुसा दिए हैं, प्रभु भोज में भी। शैतान ऐसा इसलिए करने पाया है क्योंकि परमेश्वर के लोग उसके वचन के व्यक्तिगत अध्ययन के प्रति, परमेश्वर के साथ समय बिताने के प्रति, और यह जानने और मानने के प्रति कि परमेश्वर उनसे क्या चाहता है, उदासीन हो गए हैं। इसके स्थान पर अब वो पुल्पिट पर से परमेश्वर के नाम में जो भी उनसे कह दिया जाता है, बिना उसे जाँचे-परखे, और वचन से उसकी पुष्टि करे, स्वीकार करने और पालन करने में संतुष्ट हैं। लोग मनुष्यों - अपने धार्मिक अगुवों को प्रसन्न करने और उनकी बातों को मानने की अधिक परवाह करते हैं, न कि परमेश्वर को प्रसन्न करने और उसकी बात मनाने के।

        अपने इस अध्ययन में अब हम निर्गमन 12:13 पर पहुँच गए हैं; इस पद, इसके अर्थ, और हमारे जीवनों में उसके पालन एवं महत्व को समझने के लिए हमें पहले के प्रतीकों और चिह्नों पर, तथा कुछ अन्य पर स्मरण और ध्यान करना पड़ेगा। प्रभु यहाँ पर फिर से इस्राएलियों से बल देकर वही बात दोहरा रहा है, जिसे वह पहले कह चुका है। यद्यपि परमेश्वर ने जो एक बार बोल दिया वह हो कर रहेगा (गिनती 23:19; मत्ती 24:35), परंतु परमेश्वर द्वारा किसी बात का दोहराया जाना इस बात का संकेत है कि वह बात बहुत महत्वपूर्ण है, अटल है (उत्पत्ति 41:32)। यहाँ पर परमेश्वर कह रहा है कि वे इस्राएली, अर्थात परमेश्वर के लोग, ही सुरक्षित रहेंगे, जो उस घर के अन्दर होंगे जिस घर पर बलि किए हुए मेमने का लहू लगा होगा। प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा का घर, उसका निवास स्थान, उसका मंदिर है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। किन्तु शैतान ने सभी “ईसाइयों” या “मसीहियों” को यह बात मानने के लिए बहका दिया है कि उनके द्वारा अपने समुदाय या डिनॉमिनेशन की कुछ रीतियों और परंपराओं को मान लेने के द्वारा वे वैसे ही “मसीही विश्वासी” या “नया जन्म” पाए हुए लोग बन जाते हैं, जैसा परमेश्वर चाहता है। यद्यपि यूहन्ना रचित सुसमाचार के आरंभ में ही - यूहन्ना 1:12-13 में बता दिया गया है कि यह किस प्रकार होता है, किसी समुदाय या डिनॉमिनेशन की रीतियों और परंपराओं के पालन के द्वारा नहीं, किन्तु व्यक्तिगत रीति से प्रभु यीशु को ग्रहण कर लेने और उसके नाम में विश्वास करने के द्वारा; किन्तु अधिकांश लोग इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। अर्थात “घर” वही होगा, वही व्यक्ति सुरक्षित रहेगा जिस पर बलि के परमेश्वर के मेमने का लहू लगा होगा।

        पद 13 के अगले वाक्य में, परमेश्वर बताता है कि वह इसकी पुष्टि किस प्रकार से करेगा - किसी मनुष्य के द्वारा नहीं, न ही व्यक्ति के द्वारा किए गए कुछ कार्यों और पूरी की गई धार्मिक बातों के द्वारा, किन्तु केवल तब जब “वह लहू को देखेगा” के द्वारा!” कोई भी परमेश्वर को मूर्ख नहीं बना सकता है; उसकी आँखें प्रत्येक मनुष्य के हृदय अन्दर तक गहराई से जाकर देख सकती हैं (1 इतिहास 28:9), और वह प्रत्येक मनुष्य की वास्तविक दशा को भली-भांति जानता है। वह पहचान लेगा कि जो लहू लगाया गया है, वह वास्तव में उसके पुत्र प्रभु यीशु मसीह का लहू है जो सारी मानवजाति के उद्धार के लिए बलिदान हुआ; या यह रीतियों, रिवाजों, मनुष्य द्वारा बनाए गए नियमों, विधियों, और कार्यों, आदि को मिलाकर लहू के समान दिखने वाली कोई नकली वस्तु है जिसे लगाए गया है; जो लोगों को तो धोखा दे सकती है किन्तु परमेश्वर को नहीं। बहुत से लोग आज इस धोखे में जी रहे हैं कि क्योंकि वे अपनी, या अन्य मनुष्यों, या संसार की दृष्टि और रीति से पवित्र, धर्मी, तथा धर्म-शास्त्र के विद्वान और ज्ञाता भी हो सकते हैं, इसलिए वे “मसीही विश्वासी” भी हैं। लेकिन इनमें से कोई भी बात किसी को भी नया जन्म पाई हुई परमेश्वर की संतान तथा स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिए योग्य नहीं बनाती है। यहूदियों और फरीसियों का विद्वान धार्मिक अगुवा, निकुदेमुस (यूहन्ना 3:1-10); वचन का ज्ञाता और परमेश्वर के लिए अत्यंत-उत्साही फरीसी, शाऊल (पौलुस), (प्रेरितों 9:1-6); जवान धर्मी व्यक्ति जो लड़कपन से आज्ञाओं को मानता आया था, किन्तु उसे फिर भी यह निश्चय नहीं था कि उसने उद्धार पा लिया है (मरकुस 10:17-30); इन पवित्र, धर्मी, वचन के ज्ञानी और विद्वान लोगों में से कोई भी नया जन्म पाया हुआ नहीं था। उनके धर्म, उनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों, रीतियों, और परंपराओं के उत्साही निर्वाह, आदि, ने उन में से किसी को भी परमेश्वर को स्वीकार्य तथा स्वर्ग में प्रवेश के लिए योग्य नहीं बनाया था; और वे सभी अपने अन्दर इस बात को जानते और समझते थे। उन सभी को अपने पापों से पश्चाताप करना, और प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता स्वीकार करना था, ताकि नया जन्म प्राप्त हो और वे स्वर्ग में प्रवेश के योग्य हो सकें। प्रभु यीशु मसीह ने कहा है कि नया जन्म पाए बिना स्वर्ग में प्रवेश करना तो दूर, कोई उसे देख भी नहीं सकेगा (यूहन्ना 3:3, 5), और प्रभु की बात अटल, अपरिवर्तनीय है।

        अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और जो हमने सीखा है, उन बातों को अपने जीवनों में व्यावहारिक रीत से लागू करने के बारे में देखेंगे; आज प्रभु भोज में सम्मिलित होने क लिए हमें किन बातों के बारे में मनन करना चाहिए।

        यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Holy Communion – 22

English Translation

Exodus 12:13 (7) - The Lord’s Table - An Opportunity to Be Safe (1)

 

       In this study on the Holy Communion, through its antecedent, the Passover, we have been seeing God’s instructions about the Passover, because the Lord Jesus established the Communion while having the Passover meal with His disciples, using the elements of the Passover. Through them, through the symbolisms and signs in those instructions, we have been understanding the meanings and implications of the Lord’s Table, the Lord Jesus’s sacrifice on the Cross of Calvary, and the Born-Again Christian Believer’s participation in the Table. We need to do this since Satan has brought in many wrong teachings and false doctrines about everything related to God and His Word, including the Holy Communion. Satan has been able to do this because God’s people have become disinterested in personal Bible study, in spending time with God, and in learning what God wants them to learn and apply in their lives. Instead, they are now content with accepting without any cross-checking and verification, whatever is told to them from the pulpit in God’s name. People are more interested in pleasing and obeying men - their religious leaders, rather than pleasing God and obeying Him.

        We have now come to Exodus 12:13; pondering over the symbolisms we have seen earlier, and some others, will help us to understand this verse, and its application in our lives, in our participation in the Lord’s Table. The Lord is re-emphasizing to the Israelites what He has said before. Though what God says will always come to pass (Numbers 23:19; Matthew 24:35), the repetition of an instruction from God is an indicator of the importance of the thing and of it being irrevocable (Genesis 41:32). God says here that only those Israelites, the people of God, will be safe who are in the house that has the blood of the sacrificed lamb applied on it. Every Christian Believer is the house, the dwelling place, or the temple of God the Holy Spirit (1 Corinthians 3:16; 6:19). But Satan has beguiled the “Christians” into thinking and believing that their fulfilling certain rituals and traditions of their sects and denominations, makes them the “Christian Believers'', the “Born-Again” people that God wants. Although we have in the beginning of John’s Gospel - John 1:12-13, how this comes about - not by fulfilling sect and denomination rituals and traditions, but by personally receiving the Lord Jesus, and believing in His name, but not many pay heed to it. So, it is the person who has this sign of the blood of the sacrificed Lamb of God, the Lord Jesus, upon him, who will be the “house” which will remain safe.

        In the next sentence of verse 13, God tells how He will affirm this - not through any man, not because of the person having done certain things, fulfilled certain requirements, but only when “He sees the blood!” No one can fool God; His eyes penetrate and see deep inside into the heart of every man (1 Chronicles 28:9), and He well knows every person’s actual state. He will know if the blood applied is the actual blood of His Son, the Lord Jesus, sacrificed for the salvation of mankind; or is it a counterfeit substance made up of rituals, traditions, man-made rules, regulations and procedures, etc., appearing like the blood, which may fool and beguile men, but not God. Many people are living under the false assurance of being “Christian Believers” because of their being pious, religious, and maybe even because of being knowledgeable about the Scriptures in their own eyes or in the eyes of men and the world. But none of these things make anyone a Born-Again child of God, worthy of entering heaven - the learned leader and religious teacher of the Pharisees, Nicodemus (John 3:1-10); the learned and zealous for God Pharisee, Saul (Paul), before his encounter with the Lord Jesus and conversion on the road to Damascus (Acts 9:1-6); the Rich Young man, who had fulfilled the Commandments from his childhood, but still did not have the assurance that he was saved (Mark 10:17-30); none of these learned, pious, zealous, deeply religious people were saved, were Born Again. Their religion, their zealous observances of religious rituals, practices and traditions etc., had not made them acceptable to God and worthy of entering heaven; and they all knew and felt it within them. They all had to repent of their sins, accept the Lord Jesus as savior, to be Born Again and made worthy of entering into heaven. Lord Jesus has said that without being Born-Again, no one can even see the Kingdom of God, let alone enter into it (John 3:3, 5), and what the Lord has said is unchangeable and irrevocable.

        In the next article we will carry on from here and consider the practical application of these things that we have learnt, for us today; what we need to ponder over when participating in the Holy Communion.

        If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 14 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 190

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 35


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (10)



व्यावहारिक मसीही जीवन जीने के लिए परमेश्वर द्वारा अपने वचन, बाइबल में दिए गए निर्देशों में से चार हमें प्रेरितों 2:42 में मिलते हैं। इन चार निर्देशों को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। हमने पहले के लेखों में देखा है कि लौलीन होकर इन चारों का पालन करने से, आरम्भिक मसीही विश्वासी अपने आत्मिक जीवन तथा विश्वास में, और सँख्या में तेज़ी से बढ़े थे; और साथ ही कलीसियाएं भी स्थापित होती चली गई थीं। क्योंकि आज मसीही इनका लौलीन होकर नहीं, किन्तु एक औपचारिकता पूरी करने के लिए, और स्वयं को ‘धर्म’ का निर्वाह करने वाले दिखाने के लिए, रस्म निभाने के लिए प्रयोग करते हैं, इसलिए न तो वे स्वयं अपने आत्मिक और मसीही जीवन में बढ़ते हैं, और न ही कलीसियाएं बढ़ती और उन्नत होती हैं। पिछले कुछ लेखों से हम मसीही जीवन के इन चार में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में देखते आ रहे हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में, चारों सुसमाचारों के अतिरिक्त, प्रभु भोज में भाग लेने से सम्बन्धित बातें मुख्यतः 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में दी गई हैं। बाइबल के इस खण्ड में दी गई बातों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देखते आ रहे हैं। हमने पिछले पाँच लेखों में, इन सात में से चौथे बिन्दु, अर्थात प्रभु भोज के उद्देश्य और सम्बन्धित बातों को 1 कुरिन्थियों 11:23-26 पदों से देखा और सीखा है। आज से हम पाँचवें बिन्दु, प्रभु भोज में भाग लेना, के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:27-28 पदों से देखना आरम्भ करेंगे।    

5. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 27-28 - (भाग 1)


पवित्र आत्मा की अगुवाई में, कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को लिखी गई पहली पत्री में, पौलुस प्रेरित ने प्रभु भोज में भाग लेने के बारे में उनकी गलतियों को सुधारने के लिए कुछ निर्देश 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में लिखे हैं। इसे परमेश्वर के वचन बाइबल का एक भाग बनाने के द्वारा, पवित्र आत्मा ने इसे प्रभु यीशु की सार्वभौमिक विश्वव्यापी कलीसिया के पालन के लिए भी ठहरा दिया है। इस खण्ड में, जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं, पद 17-22 में पहले तो पवित्र आत्मा ने उनकी गलतियों को दिखाते हुए, उन लोगों को एक फटकार लगाई है। फिर पद 23-26 में प्रभु की मेज़ के उद्देश्यों और उस में भाग लेने के निहितार्थों को बताया है। गलतियों को दिखाने, और सही रीति से भाग लेने के बारे में समझाने के बाद, अब पद 27-28 में पवित्र आत्मा ने प्रभु की मेज़ में भाग लेने के तरीके को लिखवाया है। अधिकाँश पारम्परिक कलीसियाओं में प्रभु भोज में भाग लेने के लिए एक निर्धारित रीति है, जो उनकी पुस्तक में लिखी हुई होती है। प्रभु भोज दिए जाने के दिन, कलीसिया का पास्टर और कलीसिया के लोग, उस छपी हुई निर्धारित रीति को, उसी लिखित क्रम में पढ़ते और बोलते चले जाते हैं; और उनकी पुस्तक में लिखी गई बातों के अनुसार करते चले जाते हैं।  इसके विपरीत, यहाँ पर, परमेश्वर के वचन बाइबल में, इन पद 27-28 में, ऐसी न तो कोई रीति दी गई है, और न ही कोई क्रम दिया गया है। साथ ही, कोई ऐसा संकेत अथवा निर्देश भी नहीं दिया गया है कि स्थानीय कलीसियाओं को इन पदों पर आधारित अपनी कोई विधि बनाकर, कलीसिया के लोगों से उसका पालन करवाना है।


परमेश्वर के वचन बाइबल के इन दो पदों में, पवित्र आत्मा ने प्रभु की मेज़ में सम्मिलित होने के एक तरीके पर ही बल दिया है - अनुचित तरीके पर। और फिर इससे अगले दो, अर्थात पद 29-30 में अनुचित रीति से भाग लेने के परिणाम बताए हैं। तात्पर्य यह कि क्या अनुचित है, तथा क्या उचित है, यह इससे पहले के पदों, पद 17-26 में दी गई बातों के आधार पर निर्धारित हो जाता है। क्योंकि उन पदों में लोगों की गलतियाँ भी बता दी गई हैं, मेज़ के उद्देश्य, निहितार्थ, और सम्बन्धित बातें भी समझा दिए गए हैं। जो उन बातों पर ध्यान देगा, उन पर विचार करके उनका पालन करेगा, उसे स्वतः ही समझ में आ जाएगा कि अनुचित तरीका क्या है, और उसके विपरीत उचित तरीका क्या है। इसका प्रकट निष्कर्ष है कि जो इन पदों के अनुसार अनुचित है, वह नहीं करना है। इसके लिए, प्रभु यीशु द्वारा सुसमाचार के वृतांतों में दी गई और स्थापित की गई विधि से अलग अन्य कोई क्रमवार विधि बनाकर उसे पालन करने के लिए स्थापित करने की आवश्यकता ही नहीं है। भाग लेने वाले प्रत्येक मसीही के विवेक को यह गवाही देनी चाहिए कि वह परमेश्वर के वचन के अनुसार सही होकर ही भाग ले भी रहा है कि नहीं। जबकि, यदि कोई लिखित विधि दी जाए, तो किसी भी निर्धारित विधि-क्रम को, एक औपचारिकता और रस्म बनते देर नहीं लगती है, जैसा हम सामान्यतः कलीसियाओं में होते हुए देखते हैं। चाहे भाग लेने वालों का ध्यान उसमें हो अथवा न हो; चाहे उनका मन भाग लेने के लिए शुद्ध और तैयार हो अथवा न हो; चाहे उनका विवेक उन्हें भाग लेने की अनुमति दे अथवा न दे; लेकिन फिर भी, परम्परा के निर्वाह, तथा लोगों को दिखाने, और भाग न लेने पर उठने वाले अटपटे प्रश्नों का उत्तर देने से बचने के लिए लोग औपचारिकता पूरी कर लेते हैं, प्रभु भोज में भाग ले लते हैं; बिना यह समझे कि यह उनके लिए आशीष का नहीं, बल्कि दोषी ठहरने और दण्ड मिलने का कारण होगा।

 

अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे, और इन दोनों पदों, 27-28 के बारे में विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 35


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (10)


To Listen to this message in English Click Here

 

God has provided His instructions for practical Christian living in His Word, the Bible; and we have four of them in Acts 2:42. These four instructions are also called the “Pillars of Christian Living.” In the earlier articles we have seen that by steadfastly following these four, the early Christians grew rapidly not only in their spiritual life and faith, but also in their numbers; and at the same time churches also continued being established. Because today, the Christians do not observe these four steadfastly. Instead, to show that they practice their religion and fulfill its formalities, they merely observe them as rituals. Therefore, neither do they grow in their spiritual and Christian life; nor do the churches grow and are edified. Over the past few articles, we have been looking at the third of these four pillars of Christian Living, the “breaking of bread,” i.e., partaking of the Holy Communion. In God's Word, the Bible, in addition to the four gospels, the main instructions about partaking of the Holy Communion are found in 1 Corinthians 11:17-34. We have been looking at the things given in this section of the Bible under seven points. In the previous five articles we have seen and learned about the fourth of these seven points, i.e., about the purpose of the Holy Communion, and related things from 1 Corinthians 11:23-36. Today we will begin looking at the fifth point, partaking of the Lord's Table, from 1 Corinthians 11:27-28.

 

5. Partaking in the Holy Communion - verses 27-28 - (Part 1)

 

Under the guidance of the Holy Spirit, in his first letter to the Corinthian Christians, the Apostle Paul gives some instructions for correcting their mistakes regarding partaking of the Holy Communion in 1 Corinthians 11:17-34. By making it a part of God's Word, the Bible, the Holy Spirit has also ordained it for the observance of the universal worldwide church of the Lord Jesus. As we have seen in the previous articles, in this section, in verses 17-22 the Holy Spirit first rebukes those people, showing them their mistakes. Then in verses 23-26 explains to them the purposes of the Lord's Table and the implications of participating in it. After pointing out their mistakes, and explaining the proper way to partake, now in verses 27-28 the Holy Spirit shows the way to partake of the Lord's Table. Most traditional or denominational churches have a set ritual for partaking of the Lord's Supper, which is written in their books. On the day of serving the Holy Communion, the Pastor of the church and the people of the congregation read and speak out the printed ritual as per that written sequence; and they keep doing according to what is written in their books in the given order. On the contrary, here in God's Word, the Bible, in verses 27-28, there is no such method given, nor is any order of doing things been given. Moreover, there is no indication or instruction that local churches should create their own methods based on these verses and then require the church congregations to follow them.


In these two verses of God's Word, the Bible, the Holy Spirit has emphasized upon only one way of partaking of the Lord's table — the improper way. And then in the next two, i.e. verses 29-30, the consequences of participating improperly are given. The implication is that what is inappropriate and what is appropriate is determined on the basis of what is given in the previous verses, i.e., verses 17-26. Because in those verses not only the mistakes of the people have been explained, but also the purpose, implications, and things related to partaking of the Table have also been explained. One who pays attention to those things, ponders over them, and follows them, will automatically understand what is the wrong way, and what in contrast is the right way. The evident conclusion is that whatever is incorrect according to these verses is not to be done. For this, there is no need to give any other method, and instruct that it is to be followed, other than what the Lord Jesus has already given and established in the gospel accounts. The conscience of every participating Christian should bear witness to him, whether or not he is participating in the right manner according to God's Word. Whereas, if a written method is given to follow, it does not take long for any prescribed method to become a formality and ritual, as we commonly see happening in churches. Whether the participants are paying attention to the participation or not; whether their hearts and mind are prepared and ready to participate or not; whether their conscience is allowing them to participate or not; But still, in order to fulfill tradition and to show to the people, and to avoid answering the awkward questions that arise from their not participating, people go ahead and complete the formality, and participate in the Holy Communion; Without understanding that this would not be a blessing for them, but would be a reason for being found guilty and punished.


In the next article we will continue from here, and consider these two verses, 27-28.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well