ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

Solution लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Solution लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 मई 2026

Blessed and Successful Life - 85 - Holy Spirit – Our Helper – 4 / आशीषित एवं सफल जीवन – 85 - पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 4

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 85 - पवित्र आत्मा के भण्डारी – 5

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पवित्र आत्मा – हमारा सहायक – 4

 परीक्षाओं में सहायता – 2

 

हम मसीही विश्वासी के परमेश्वर पवित्र आत्मा के प्रति योग्य भण्डारी होने का अध्ययन कर रहे हैं। जैसा प्रभु यीशु मसीह ने यूहन्ना 14:16 में कहा है, प्रभु के प्रत्येक शिष्य को पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है, उसका सहायक, या, साथी होने के लिए। पिछले दो लेखों में हमने देखा था कि कुछ विश्वासियों में यह प्रवृत्ति होती है कि पवित्र आत्मा को उनके स्थान पर उनका काम करने के लिए उपयोग करें। विभिन्न बातों को आधार बनाकर वे परमेश्वर को उनके स्थान पर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कहते हैं। हमने देखा था कि बाइबल के अनुसार यह सर्वथा गलत धारणा है, जिसका परमेश्वर के वचन में कोई समर्थन नहीं है। साथ ही, परमेश्वर के वचन में ऐसा कहीं कोई उदाहरण नहीं है कि परमेश्वर ने किसी व्यक्ति से उसके कार्य को लेकर उसके स्थान पर उस कार्य को पूरा कर दिया हो, चाहे उस व्यक्ति की परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न रही हो। और इसलिए ऐसा करने की सारी प्रार्थनाएँ हमेशा ही अनुत्तरित ही रहेंगी, क्योंकि उनका आधार ही अनुचित है। आज हम परमेश्वर पर ज़िम्मेदारी डाल कर उस से कार्य को करने के लिए कहने से सम्बन्धित एक अनकहे और उपेक्षित तथ्य को देखेंगे।


ज़रा विचार कीजिए, जो कमजोरियाँ और समस्याएँ, जो अनुशासनहीनता, जो पाप, ऐसी सभी बातें जिनके लिये विश्वासी कहते हैं कि वे उन बातों पर जयवंत होने में अपने आप में असमर्थ हैं; वे बहुधा या सामान्यतः हृदय या मन-मस्तिष्क में रहने वाली बातें कही जा सकती हैं; अर्थात, निराकार या बाहर से दिखाई न देने वाले, या मन के अन्दर की बातों से सम्बन्धित पाप हैं। वे विश्वासी चाहते हैं कि वे उनसे निकल सकें परन्तु अपने ही प्रयासों से निकल नहीं पा रहे हैं। और क्योंकि उनके अपने प्रयास असफल रहे हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि अब परमेश्वर ही उनके स्थान पर उनके लिए कुछ कर के दे, कि वे उन बातों से छूट सकें। ऐसी बातों के कुछ उदाहरण हैं पापमय विचार, गलत अथवा वर्जित, या अनुचित, या नियंत्रित उपयोग की बातों के लिये स्वयं पर नियन्त्रण न रख पाना, ऐसा जीवन जीना जिसमें विचारों और लालसाओं में अनुशासनहीनता, दोगलापन, द्वेष, अहंकार, क्रोध आदि हों, साँसारिक लालसाओं, आनन्द, और विलास की बातों में बारंबार गिरते रहना, सच्चे मन से क्षमा नहीं करने की प्रवृत्ति, एक कमज़ोर आत्मिक एवं प्रार्थना का जीवन होना, आदि। लेकिन बहुत ही कम ऐसा होता है कि मसीही विश्वासी किसी भौतिक या शारीरिक, अर्थात साकार या प्रकट दिखने वाली बात के लिए, जैसे कि गाली-गलौज़ करते रहना, लुचपन के प्रत्यक्ष व्यवहार में संलग्न रहना, चोरी या असामाजिक कार्यों में लिप्त होना, या किसी प्रकट अनुचित, व्यभिचारी, अथवा अनैतिक व्यवहार, आदि में पड़े होने के लिए ऐसा कहता है; अर्थात उन बातों में जिन्हें अन्य लोग अथवा विश्वासी सरलता से देख सकते हैं और उसकी आलोचना कर सकते हैं। उनके द्वारा ऐसी सभी प्रकट गलत या अनुचित गतिविधियाँ यत्न के साथ नियन्त्रण में तथा अच्छे से ढाँप कर रखी जाती हैं। लेकिन जो मन-मस्तिष्क में चल रहा होता है, क्योंकि वह औरों पर सरलता से प्रकट नहीं होता है, इसलिए जीवन में स्थान भी बनाए रखता है। यद्यपि विश्वासी जानता है कि यह सब बातें अन्दर रखना गलत है, किन्तु फिर भी वे अपने जीवन में उनकी उपस्थिति से संघर्ष करते रहते हैं - उनपर वैसा नियन्त्रण नहीं रखते हैं जैसा वे विदित और प्रकट बातों पर रखते हैं।


अब, यदि विश्वासी प्रकट और शारीरिक गलत व्यवहार पर नियंत्रण रख लेता है, उस पर जयवंत होने पाता है, तो फिर वह अप्रत्यक्ष बातों और अनुचित विचारों आदि पर, अपने अन्दर की पापमय आदतों, और हृदय, मन-मस्तिष्क की गलत बातों पर, उसी तरह से नियंत्रण क्यों नहीं रखने पाता, उन पर जयवंत क्यों नहीं होने पाता है? जब कि, जैसा प्रभु यीशु मसीह ने मरकुस 7:21-23 में कहा है, ये दोनों ही प्रकार के पाप, शारीरिक और मानसिक, एक ही स्थान से, मनुष्य के हृदय से, निकलते हैं। तो फिर ऐसा क्यों है कि ये विश्वासी कुछ को, अर्थात बाहर प्रकट दिखने वालों को नियंत्रित रख सकते हैं, किन्तु कुछ अन्य को, अर्थात, अन्दर छिपी हुई बातों को नियंत्रित नहीं रख सकते हैं, उनमें गिरते रहते हैं? परमेश्वर हमें आज्ञा देता है कि हम शरीर और आत्मा, अर्थात बाहरी और भीतरी, दोनों प्रकार की मलिनता से अपने आप को स्वच्छ करें “सो हे प्यारो जब कि ये प्रतिज्ञाएं हमें मिली हैं, तो आओ, हम अपने आप को शरीर और आत्मा की सब मलिनता से शुद्ध करें, और परमेश्वर का भय रखते हुए पवित्रता को सिद्ध करें” (2 कुरिन्थियों 7:1)। हमने पिछले लेखों में जो देखा है, उसके सन्दर्भ में, यदि यह नियन्त्रण रख पाना उसके बच्चों के लिए संभव नहीं होता, तो क्या परमेश्वर उन से ऐसा करने के लिए कहता? अर्थात, क्योंकि विश्वासियों के लिये यह नियन्त्रण रखना संभव है, इसीलिए परमेश्वर ने विश्वासियों से यह करने के लिए भी कहा है।


वास्तविकता यही है कि परमेश्वर ने हमें बताया है कि यह कैसे किया जा सकता है – अपने मनों को परमेश्वर के वचन से भर लेने और यत्न के साथ परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी बने रहने के द्वारा - भजन 119:2-4, 9, 11. किन्तु ये विश्वासी पवित्र आत्मा की अगुवाई का, अर्थात् प्रभु के इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। उनका अहम् में होकर, या अहंकारी होकर, सच्चे मन से क्षमा न करने वाला, कठोर हृदय रखने वाला हो कर कार्य करना, आदि बातें, उन्हें परमेश्वर के वचन का आज्ञाकारी होने से रोके रखती हैं; वे बाहर से चाहे जितने भी विनम्र और भक्त क्यों न दिखाई दें। इसीलिए, वे जिसका प्रचार करते हैं, बजाए उसका निर्वाह भी करने के, बजाए वास्तव में सच्चे मन से विनम्र, क्षमा करने वाला, और परमेश्वर का आज्ञाकारी होने के, वे सरल किन्तु बाइबल के विपरीत मार्ग को चुन लेते हैं, कि परमेश्वर उनके लिए उनकी समस्याओं का समाधान कर के दे, और यही प्रार्थना करते रहते हैं।

 

हो सकता है कि ये विश्वासी अपनी प्रार्थनाओं में अपनी कमजोरियों का सार्वजनिक अंगीकार भी कर लें, जिस से वे अपने श्रोताओं को बहुत विनम्र, भक्त, और परमेश्वर का भय रखने वाला प्रतीत होते हैं; किन्तु फिर भी उनके जीवनों से उनकी वे समस्याएँ कभी जाती नहीं हैं; इतनी बार और इन सभी प्रार्थनाओं के, और कमजोरियों के अंगीकार के बावजूद, जिन्हें वे हर अवसर पर दोहराते रहते हैं। इससे भी अधिक दुखद बात यह है कि वे औरों को भी यही गलती करना सिखाते रहते हैं। विडंबना यह है कि वे जानते हैं कि उनके जीवनों में इस तरीके ने कोई काम नहीं किया है, लेकिन फिर भी वे औरों को उसी गलती को करना बताते और सिखाते है, और श्रोता भी उसे स्वीकार कर के वैसा ही करते हैं, और फिर उनके जीवनों में भी वैसी ही असफल प्रार्थनाएँ दिखाई देती हैं। इस असफलता का ज़िम्मेदार बहुधा या तो विश्वास की कमज़ोरी होने को ठहरा दिया जाता है, अथवा परमेश्वर के उपयुक्त समय और तरीके से उत्तर मिलने की प्रतीक्षा करने पर टाल दिया जाता है। लेकिन कभी कोई भी परमेश्वर के निर्देशों का पालन न करने की अपनी गलती को स्वीकार कर के उसे सुधारता नहीं है।


अगले लेख में हम इसी बात पर और आगे देखेंगे, और इस स्थिति का एक संभव समाधान समझेंगे। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 85 - Stewards of Holy Spirit - 5 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Holy Spirit – Our Helper – 4

In Our Trials – 2

 

We are studying a Christian Believer’s being a steward of God the Holy Spirit, who has been given to every disciple of the Lord Jesus to be their Helper, or, Companion, as promised by the Lord Jesus in John 14:16. In the previous two articles we have seen how some believers have a tendency of trying to use the Holy Spirit as their substitute, asking God to do their works, to fulfil their responsibilities, instead of them, on various grounds. We have also seen how, Biblically speaking, this is a wrong notion that has no support from God’s Word. Moreover, there is no example in God’s Word of God ever having taken over from someone to fulfil their work and responsibilities, no matter how difficult the situation may have been for that person. And therefore, all the prayers to do this will always remain unanswered, since their very basis is incorrect. Today we will see an unspoken and unacknowledged fact about having this tendency of passing the responsibility to God and asking Him to do the work instead.


Think it over, the weaknesses and problems, the undisciplined life, the sins, all such things for which the Believers say that they find themselves incapable to be victorious over, on their own; they are all, generally speaking things that reside within their hearts and/or minds, i.e., the non-tangible, or, non-visible things. The Believers want to be delivered from those sinful things, but are unable to do so on their own. Since all their efforts to overcome them have been unsuccessful, therefore they want God to do something about it for them, so that they will be delivered from them. Some examples of these can be sinful thoughts, the lack of self-control regarding wrong, or inappropriate, or forbidden, or restricted things, living a life of having indiscipline, hypocrisy, jealousy, egoism, anger etc. in their hearts and minds, maintaining a tendency to keep falling for worldly desires and pleasures, a nature of being non-forgiving, having a poor prayer or spiritual life, etc. But it hardly ever is something physical, i.e., visible or tangible, e.g., using abusive language, being involved in lewd conversations, indulging in things like robbery, unsocial behavior, or stealing from others, or maintaining some kind of evident inappropriate, adulterous, or lustful behavior etc. In other words, things that other people and other Believers can readily see and criticize the person for. All such evident activities are carefully and diligently controlled and carefully kept under tight wraps by the Believers. But what goes on in the heart and mind, since it is not readily apparent to others, continues to find a place in their lives. Even though the Believer knows that it is wrong to have these things in them, yet they continue to struggle with their presence in their lives - they do not control them as they control the evident and seen things.


Now, if the Believers can get over and control their visible and physical wrong or inappropriate behavior, why is it that they are they not able to similarly take care of the non-tangible, non-visible things, their inappropriate thoughts, their internal sinful habits, the wrong things in their minds or hearts, etc.? That too when, as the Lord Jesus has said, the physical as well as the non-physical sins, they both come from the same place within man, from his heart Mark 7:21-23? So, why is it that they are able to control some, i.e., the externally manifest, and unable to control the others, i.e., the internally hidden? God commands us to cleanse ourselves of filthiness of both the flesh as well as the spirit, i.e., the external as well as the internal, “Therefore, having these promises, beloved, let us cleanse ourselves from all filthiness of the flesh and spirit, perfecting holiness in the fear of God” (2 Corinthians 7:1). In light of what we have seen in the preceding articles, would God have said this, that we cleanse ourselves, if it was not feasible for His children to do it? In other words, since it is possible, that is why God has asked His children to do it.


In fact, the Lord has told us how to do it – by filling our hearts with God’s Word and diligently being obedient to God’s Word - Psalm 119:2-4, 9, 11. But these Believers do not follow the guidance of the Holy Spirit, i.e., the Lord's instructions about doing this. Their being egoistic, being unforgiving, being hard-hearted, etc., all keep them from accepting this guilt and obeying God’s Word, no matter how pious and humble they may appear from the outside. So, instead of practicing what they often preach, instead of actually being humble, forgiving, and obedient to God, they take the easy but unBiblical way out, i.e., of asking God to solve their problem for them.

 

They may even acknowledge their shortcomings publicly in their prayers, that make them appear very humble, pious and God-fearing to their audience. But those problems never go away from their lives despite all these prayers and acknowledgements, which they keep repeating time and again at every opportunity. The even sadder part is that they also teach others to do the same. Ironically, they know that this method has not worked in their own lives, yet they preach and teach it for others to do the same, and many in the audience accept and do the same, with the same discouraging results. This failure is often attributed to either a weakness of faith in asking, or to waiting for God’s appropriate time and method of answering the prayers, but never to their own shortcoming of not following God’s instructions; and no amends are made for this shortcoming. 


In the next article we will continue to look into this and see a possible solution to this situation.


 If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

    


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 26 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 33 - Review & Conclusions - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 33 - पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 33 - पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पुनःअवलोकन एवं निष्कर्ष – 2


अपनी इस श्रृंखला के पिछले लेखों का पुनःअवलोकन ज़ारी रखते हुए, आज हम व्यवस्था के उद्देश्य को थोड़ा और गहराई से समझेंगे। संसार का पहला पाप परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता था; केवल एक बहुत साधारण सी आज्ञा - सारी वाटिका में से केवल एक वृक्ष के फल को मत खाना। और शैतान ने अपनी बातों के द्वारा मनुष्य को उस एक आज्ञा का पालन भी नहीं करने दिया, उसमें भी उसे पाप में गिरा दिया। और वह भी तब, जब अदन की वाटिका में मनुष्य पूर्णतः निर्दोष और निष्पाप अवस्था में, अपनी पूरी आत्मिकता की दशा में था, परमेश्वर के साथ संगति रखता था, निःसंकोच बातचीत करता था।

 

प्रभु द्वारा कही गई दोनों सबसे महान आज्ञाओं के सामने, जो सारी व्यवस्था का आधार हैं (मत्ती 22:36-40), और निर्गमन में दी गई दस आज्ञाओं के सामने जो व्यवस्था का एक संक्षिप्त प्ररूप हैं, आदम और हव्वा को दी गई परमेश्वर की यह एक आज्ञा कुछ भी नहीं है। किन्तु मनुष्य शैतान की युक्तियों के सामने इस एक छोटी सी आज्ञा में भी टिक नहीं पाया, गिर गया, अनाज्ञाकारिता कर दी। तो फिर मनुष्य, जो अपनी सृष्टि और स्वाभाविक रचना में स्‍वर्गदूतों से कम है (इब्रानियों 2:6-7), जिन में से, पाप में गिरने के कारण, शैतान और उसके दूत निकले हैं, वह अपने पाप में गिरने के बाद शैतान और उसके दूतों की कुटिलताओं का सामना कैसे करेगा, जबकि अपने पाप में गिरने से पहले की स्थिति में नहीं कर सका? अब वह कैसे उनके सामने खड़ा रह सकेगा? अब, अपनी सामर्थ्य और बुद्धि से परमेश्वर की संपूर्ण व्यवस्था का पूर्ण पालन कैसे करने पाएगा?

 

और यह केवल कहने की बात नहीं है, सभी के प्रतिदिन के अनुभव की बात है कि शैतान और उसके दूत, सभी मनुष्यों को अपनी युक्तियों और धूर्तता में फँसा कर, प्रतिदिन अनेकों बार, मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पाप में गिराते रहते हैं। और जैसा हम देख चुके हैं, उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी भी पाप में गिरने से बचे हुए नहीं है (1 यूहन्ना 1:8, 10); उन्हें भी बारंबार 1 यूहन्ना 1:9 का सहारा लेकर अपने पापों से निकलना पड़ता है। इसलिए यह कभी संभव हो ही नहीं सकता है कि मनुष्य व्यवस्था को अपनी सामर्थ्य से पूरा निभा सके; वह कहीं, किसी बात में या तो अनाज्ञाकारिता करेगा, या उससे कुछ निभाने से छूट ही जाएगा। और जैसा हम देख चुके हैं, व्यवस्था की माँग है कि यदि एक भी बात में चूक हुई, एक भी अनाज्ञाकारिता हुई, तो वह संपूर्ण व्यवस्था से चूकने, संपूर्ण की अनाज्ञाकारिता के समान समझा जाएगा (गलातियों 3:10; याकूब 2:10)।


इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह प्रकट है कि व्यवस्था कभी भी, किसी भी रीति से मनुष्यों को उद्धार प्रदान नहीं कर सकती है। व्यवस्था उन्हें उनके पापों को दिखा सकती है, उन्हें उन पापों के लिए दोषी ठहरा सकती है, उन्हें उनके पापों का दण्ड बता सकती है, किन्तु उनके पापों का समाधान प्रदान नहीं कर सकती है। वह समाधान तो केवल उससे होकर आ सकता है जिसनें सिद्धता के साथ व्यवस्था को पूरा किया, और फिर औरों के लिये उसे मार्ग से हटा दिया, अर्थात, प्रभु यीशु मसीह में ही हो सकता है, उसके अतिरिक्त और कोई समाधान नहीं है।

 

यदि व्यवस्था इतनी असमर्थ है, तो आज हमारे मसीही विश्वास और मसीही विश्वास के जीवन में क्या उसकी कोई उपयोगिता है? इस प्रश्न को हम अगले लेख से देखना आरंभ करेंगे। अभी के लिए, यदि अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि किसी भी व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करके प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और धर्म का पालन तथा भले काम करने के व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 33 - Review & Conclusions - 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Review & Conclusions - 2

 

Continuing with our review of the previous articles of this series, today we will try to understand the purpose of the Law a little more deeply. The world's first sin was disobedience to God; disobedience of just one very simple commandment - don't eat the fruit of only one tree out of the whole garden. And Satan, through his deviousness, tricked man into disobeying even that one simple commandment, made him fall into sin. And that too, when in the Garden of Eden man was in a pure, innocent, and sinless state, was in unmarred spirituality, was fellowshipping with God, and talking freely with Him.


In comparison to the two greatest commandments, which are the basis of the whole Law), as stated by the Lord (Matthew 22:36-40, and in comparison to the Ten Commandments given by God in Exodus, which are a brief outline of God’s Law, this one simple commandment that God gave Adam and Eve in the Garden of Eden is nothing. But man could not stand up to Satan's tricks even in this one small command, fell in disobedience, and sinned. How then can man be able to stand up to, and face the deviousness of Satan and his angels, since in his creation he is inferior in power and wisdom to the angels (Hebrews 2:6-7), from whom Satan and his angels have come, due to their falling in sin? If even before his fall into sin, man could not obey one simple straightforward Law; then after his fall into sin, how will he be able to fully obey God's entire Law in his natural power and wisdom, that he has been created in?

 

And this is not just a matter of saying, it is a matter of everyday experience for all of us. We well know how Satan and his angels, by enticing all human beings through their ploys and cunningness, makes them sin through wrongs committed in mind-thoughts-deeds-behavior, many times every day. And as we have seen, even the saved Christians are not safe from falling into sin (1 John 1:8, 10); they too have to repeatedly be delivered from their sins by resorting to 1 John 1:9. So, there is no way man can ever fulfill the Law without falling short or disobeying it in any way. And, as we have seen, to disobey one thing of the Law, is the same as having disobeyed the whole Law (Galatians 3:10; James 2:10). Hence man can never stand justified by the Law, because Satan will make sure he falls into disobedience in one way or another, at some time or the other.

 

With all this in mind, it is apparent that the Law can never, in any way, provide salvation to humans. The law can show them their sins, can condemn them for those sins, can show them the punishment for their sin, but cannot provide a solution for their sins. That solution can only come from the one who has perfectly fulfilled the Law in its entirety, and then taken it away for others; i.e., the Lord Jesus Christ, except for Him, there is no other solution.

 

If the law is so incapable, is it of any use in our Christian faith and Christian life today? We will start looking at this question from the article onwards. For now, if you are hoping to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord and accepting the Lord Jesus as your savior. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the vain and fruitless path of following a religion and doing good works.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

The Law & Salvation - 23 - God’s Solution – Repentance, not Law - 2 / व्यवस्था और उद्धार – 23 - परमेश्वर की विधि – व्यवस्था नहीं पश्चाताप - 2

 

व्यवस्था और उद्धार – 23 - व्यवस्था की सीमाएँ – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

पापों के समाधान के लिए परमेश्वर की विधि – व्यवस्था पालन नहीं पश्चाताप करना (भाग 2)  


पिछले लेख में हमने देखा था कि उद्धार पाया हुआ व्यक्ति भी, जब भी, परमेश्वर का अनाज्ञाकारी होता है, परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमाओं की सुरक्षा के बाड़े के बाहर निकलता है तो वह शैतान को उसे पाप में गिरा देने का अवसर प्रदान करता है (सभोपदेशक 10:8); और शैतान इस अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाता है, उद्धार पाए हुए को भी पाप में गिरा देता है। साथ ही हमने यह भी देखा था कि पाप में गिरे हुए उद्धार पाए हुए व्यक्ति के लिए भी परमेश्वर द्वारा वही, एक ही समाधान दिया गया है जो उद्धार न पाए हुए लोगों के लिये है – पापों का अंगीकार करना, उनके लिए पश्चाताप कर लेना, और परमेश्वर द्वारा बहाल हो जाना (1 यूहन्ना 1:9)।


इसका यह अर्थ नहीं है कि उद्धार पाए हुए व्यक्ति को परमेश्वर ने बिना किसी भी दुष्परिणाम की चिन्ता किये, पाप करते रहने की खुली छूट दे दी है, मन-मर्ज़ी करने का लाइसेंस दे दिया है, क्योंकि व्यक्ति हमेशा पछता कर बहाल हो सकता है; जैसा बहुत से लोग इस बात को लेकर बहुधा कहते हैं। यह हमारा विषय नहीं है, बहुत संक्षेप में, बाइबल स्पष्ट सिखाती है कि यद्यपि पाप करने से उद्धार तो नहीं जाता है, किन्तु पाप करने के लिए ताड़ना अवश्य होती है (1 कुरिन्थियों 11:31-32; इब्रानियों 12:5-10)। साथ ही, पाप हमारे अनन्तकाल के प्रतिफलों की भी हानि करता है; ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अनन्तकाल में प्रवेश तो करेंगे, किन्तु खाली हाथ करेंगे, और फिर खाली हाथ ही रहेंगे (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। इसलिए उद्धार पाने के बाद लापरवाही करना और पाप करना कोई हल्की बात नहीं है, उसका बहुत भारी दुष्परिणाम है; उद्धार पाया हुआ व्यक्ति पाप करके हल्के में नहीं छूट जाता है।


यह केवल कोई गढ़ी हुई धारणा नहीं है, बल्कि बाइबल के उदाहरणों पर आधारित तथ्य है। हमने पिछले लेख में प्रभु के भाई याकूब, प्रेरित पौलुस, और प्रेरित यूहन्ना के उदाहरणों से देखा था कि उनसे भी पाप होते थे  (याकूब 3:2; रोमियों 7:15-20; 1 यूहन्ना 1:8-10), प्रेरित पतरस ने दोगलापन किया, और इसके लिये उसकी सार्वजनिक भर्त्सना हुई (गलातियों 2:11-14), किन्तु इन में से किसी भी जन का उद्धार कभी नहीं गया। यहाँ यह तर्क भी दिया जाता है कि साधारण नहीं, घोर पापों के लिये उद्धार जा सकता है; किन्तु बाइबल से इसका भी कोई समर्थन नहीं है। उदाहरण के लिये 1 कुरिन्थियों 5:1-5 देखिये - पौलुस उस व्यभिचारी व्यक्ति को ताड़ना के लिये शैतान को सौंपे जाने के लिये कहता है, किन्तु साथ ही यह भी कहता है कि प्रभु यीशु के दिन में उसकी आत्मा उद्धार पाएगी। साथ ही दाऊद के द्वारा किये गए व्यभिचार और हत्या का (2 शमूएल अध्याय 11-112), सुलैमान द्वारा की गई मूर्तिपूजा के बारे में विचार कीजिये (1 राजाओं 11:1-13) - इनकी हानि और ताड़ना तो हुई, किन्तु इनका भी उद्धार नहीं गया; और इनकी लिखी हुई पुस्तकें परमेश्वर के वचन का अभिन्न अँग हैं। अर्थात, प्रभु के लोगों की, उनके पापों के लिये ताड़ना होगी, उन्हें अपने किये के दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे, परन्तु उद्धार कभी नहीं जाएगा - रोमियों 11:29 की पुष्टि है, जिसे हम पहले देख चुके हैं।

  

इसलिए यह प्रकट है, कि हम उद्धार पाए हुए लोगों के लिए भी पापों का समाधान, उनके दुष्परिणामों से बचने का मार्ग वही है, जो उद्धार न पाए हुए लोगों के लिए है - पापों का अंगीकार करके, उनके लिए पश्चाताप करना। ध्यान दीजिए, एक बार फिर, यहाँ पर भी परमेश्वर ने इस समाधान के लिए अपनी व्यवस्था का पालन करने की कोई बात नहीं कही; और न ही शैतान ने प्रभु के लोगों पर कभी उनके द्वारा व्यवस्था का उल्लंघन या पालन न करने का दोष लगाया। अभिप्राय स्पष्ट है, चाहे उद्धार पाया हुआ व्यक्ति हो, अथवा उद्धार नहीं पाया हुआ हो, परमेश्वर के मानक, कार्यविधि, समाधान बदलते नहीं हैं; सभी के लिए एक ही हैं, सभी के लिए समान ही हैं। और परमेश्वर दोनों के प्रति धैर्य रखता है, पर्याप्त समय देता है, क्रोध और न्याय करने में यथासंभव विलंब करता है (2 पतरस 3:9)।

 

यह देखने और समझने के बाद कि संसार के हर मनुष्य के लिए, चाहे वह स्वाभाविक और अपरिवर्तित हो, या उद्धार पाया हुआ हो, उसके पापों का समाधान केवल और केवल उसके द्वारा अपने पापों के पश्चाताप के द्वारा है, व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, अब हमारे लिए प्रेरितों 17:30 के दूसरे भाग “... अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” को समझना आसान हो जाता है। जब पश्चाताप करने और मन फिराने के अलावा और कोई मार्ग है ही नहीं तो परमेश्वर, जो कभी झूठ नहीं बोलता है, धोखा नहीं देता है (गिनती 23:19) किसी से क्यों कुछ और करने को कहेगा? वह क्यों किसी को भी उसके पापों के निवारण के लिए व्यवस्था के पालन के लिए कहेगा? चाहे वह व्यवस्था परमेश्वर की दी हुई हो; अथवा भी किसी धर्म, मत, या डिनॉमिनेशन के द्वारा उसके लोगों के पालन के लिये बनाई और दी हुई हो? क्योंकि हर व्यवस्था, मनुष्य को पापों से बचाने के लिए व्यर्थ और अयोग्य है, इसीलिए खरा, सच्चा, और न्यायी परमेश्वर मनुष्यों को वही करने की आज्ञा देता है जो उचित और योग्य है - मन फिराव। यदि फिर भी मनुष्य परमेश्वर की कही बात को अस्वीकार करके, अपनी ही करना चाहेगा, तो फिर परिणामों के लिए स्वयं ही ज़िम्मेदार होगा, परमेश्वर को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा सकेगा; और न ही परमेश्वर के अन्यायी तथा पक्षपाती होने का दोष लगा सकेगा। 


अगले लेख में हम देखेंगे कि यदि व्यवस्था पापों का समाधान देने के लिए असमर्थ है, अयोग्य है, तो परमेश्वर ने उसे दिया क्यों? और फिर यह क्यों कहा कि इसके पालन के द्वारा मनुष्य को जीवन मिलेगा? किन्तु अभी के लिए, यदि आप मसीही हैं या गैर मसीही, और अभी भी व्यवस्था, या नियमों, विधियों, रीतियों आदि के पालन के द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरने में विश्वास रखते हैं, तो आपके लिए अभी समय और अवसर है कि अपनी इस गलत धारणा को सुधार लें, और परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार पश्चाताप और मन-फिराव के द्वारा परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को ठीक कर लें।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

The Law & Salvation - 23 - The Law’s Limitations – 15

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

God’s Prescribed Solution for Sin – Repentance, not Law (Part 2)


We had seen in the last article that a saved person, whenever he steps out of the protective hedge set by God, by disobeying God, he then provides Satan an opportunity to make him fall in sin (Ecclesiastes 10:8); and Satan makes full use of this opportunity, and gets even a saved person to fall in sin. We had also seen that for a saved person who has fallen in sin, God has given one and the same solution as is for the unsaved persons – acceptance of sins and repentance for them, and be restored by God (1 John 1:9).


This does not mean that God has given the saved person an open opportunity to sin, a license to as he likes, without fear of any consequences since he can always repent and be restored, as many people often assume about this. This is not our topic of discussion, but in short, the Bible clearly teaches that although committing sin does not make anyone lose their salvation, but committing sin does result in chastisement (1 Corinthians 11:31-32; Hebrews 12:5-10). At the same time, sin also causes loss of our eternal rewards. There will be many people who will enter eternity, but will be empty-handed, and remain empty-handed for all eternity (1 Corinthians 3:13-15). Therefore, being careless and sinning after being saved is not a light thing, it has very heavy consequences. A saved person cannot take this casually since he is not let off lightly after committing a sin.


This is not merely a contrived notion, but a fact based on Biblical examples. In the previous article we saw, from the examples of the Lord’s brother James, the apostle Paul, and the apostle John, that they too committed sins (James 3:2; Romans 7:15–20; 1 John 1:8–10); the apostle Peter acted hypocritically, and for this he was publicly rebuked (Galatians 2:11–14), yet the salvation of none of these people was ever lost. Here an argument is made that salvation will be lost not for ordinary sins, but for the grievous sins; however, there is no Biblical support for this either. For example, see 1 Corinthians 5:1–5—Paul says that the adulterous person is to be handed over to Satan for chastening, yet at the same time he also says that his spirit will be saved in the day of the Lord Jesus. Likewise, consider the adultery and murder committed by David (2 Samuel chapters 11–12), and the idolatry practiced by Solomon (1 Kings 11:1–13)—they suffered harm and chastening, yet even their salvation was not lost; and the books written by them are an integral part of the Word of God. In other words, the Lord’s people will be disciplined for their sins, they will have to bear the consequences of their actions, but salvation will never be lost—this is a confirmation of Romans 11:29, which we have already seen.


So now it is clear that for us saved Christians, the way of resolving sins, and escaping their consequences, is just the same as for the unsaved people - by confessing sins, and repenting for them. Once again, notice that even here God did not ask to follow His Law to resolve this situation. Nor did Satan, while accusing the people before the Lord, ever accuse them of violating, or not following the Law. The implication is clear: whether the person is saved, or is not saved, God's standards, method of working, and solutions do not change; they always remain the same for all. And God is always sufficiently patient with both, giving enough time, as long as He possibly can to delay His retribution and judgment (2 Peter 3:9).


So, after seeing and understanding that for every person in the world, whether natural and unregenerate, or saved, the solution of his sins is only and only through his repenting of his sins, and not by keeping the Law, it is now easier for us to understand the second part of Acts 17:30 "... now commands all men everywhere to repent." Why there simply is no other way but to repent, then why would God, who never lies, never deceives (Numbers 23:19), ask anyone to do anything else? Why would He ask anyone to obey the Law for the remission of his sins? Whether that Law was given by God or was made, created, and given by any religion, creed, or denomination, for its followers? Because every law is futile and inapplicable to save man from sin, therefore, the upright, honest, and true God commands men to do only what is correct and worthy— to repent. If still man would like to do his own thing, rejecting what God said, then he himself will be responsible for the consequences, and will not be able to hold God responsible for them, nor be able to blame God for being unjust and unfair.


In the next article we will see that if the Law is incapable, and unable, to provide a solution for sins, then why did God give it? And then why is it said that by following it man can get life? But for now, whether you are a Christian or a non-Christian, but still believe in being justified in the sight of God by observing the Law, or rules, ordinances, customs, etc., now is the time and opportunity for you to come out of this misconception, repent, and mend your relationship with God through obeying God's command.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Sincerely repenting of your sins, asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, and voluntarily submitting yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in words like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language